HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 2 दो ध्रुवीयता का अंत

Solutions for Class 12 Political Science: Chapter 02 End of Bipolarity

Explore reliable textbook solutions for Chapter 02 End of Bipolarity tailored for Class 12 learners. Utilizing these Political Science answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Practice Class 12 Political Science Solutions: Chapter 02 End of Bipolarity

Access the complete solution PDF for Class 12 Political Science below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

निबन्धात्मक प्रश्न

Question 1: विश्व राजनीति में उभरी नई हस्तियों की व्याख्या करें।

Answer:

1990 के दशक में विश्व राजनीति में बहुत महत्त्वपूर्ण परिवर्तन आए। 1991 में शीत युद्ध की समाप्ति के पश्चात् द्वि-ध्रुवीय विश्व व्यवस्था समाप्त हो गई और विश्व तेज़ी से एक-ध्रुवीय होता चला गया। इसके प्रभाव को कम करने के लिए कुछ प्रयास भी किए गए, जिनमें यूरोपीय संघ की स्थापना को इसी प्रकार का प्रयास माना जा सकता है। शीत युद्ध की समाप्ति के पश्चात् विश्व राजनीति में कुछ नई हस्तियाँ या राज्य उभरे, जिनका वर्णन इस प्रकार है—

1. रूस (Russia):
शीत युद्ध की समाप्ति पर रूस सोवियत संघ के उत्तराधिकारी के रूप में उभर कर सामने आया। यद्यपि रूस न तो सोवियत संघ के समान सैनिक रूप से शक्तिशाली था और न ही आर्थिक रूप से। अतः रूस को अपनी आर्थिक व्यवस्था को ठीक करके अपना विकास करना था। इसके लिए रूस ने अपने सैनिक खर्चों में कमी करना शुरू किया।

परन्तु इसका एक परिणाम यह निकला कि रूस में बेरोज़गारी बढ़ने लगी तथा रूस की आर्थिक व्यवस्था संकट में पड़ गई, जिसके परिणामस्वरूप 1992 में रूस में आर्थिक सुधारों को लागू करने की बात की जाने लगी। रूस में समय-समय पर कुछ ऐसी घटनाएँ होती रहीं, जिससे रूस को आर्थिक एवं राजनीतिक हानि उठानी पड़ी।

उदाहरण के लिए 1994 एवं 1999 में चेचन्या विद्रोह, 2000 में परमाणु पनडुब्बी कुर्स्क की जलसमाधि, 2002 में चेचन विद्रोहियों द्वारा मास्को के रंगशाला में लोगों को बन्दी बनाना तथा 2004 में चेचन विद्रोहियों द्वारा ही बेसलान में 1100 स्कूली बच्चों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को बन्दी बनाना इत्यादि इसमें शामिल हैं।

इन घटनाओं से रूस की आर्थिक व्यवस्था को काफ़ी हानि पहुँची तथा विश्व स्तर पर भी रूस के महत्त्व में कमी आई। इसके साथ-साथ रूस के अमेरिका के सम्बन्ध भी उतार-चढ़ाव वाले रहे। शीत युद्ध की समाप्ति के पश्चात् रूस को विश्वास था कि वह अब अपने आर्थिक विकास पर ज़ोर देगा, विश्व राजनीति में पुनः शक्तिशाली बन कर उभरेगा और भारत के साथ अपने सम्बन्धों को और अधिक सुदृढ़ करेगा। कुछ कठिनाइयों के बावजूद भी वर्तमान राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने इन सभी आशाओं को आगे बढ़ाया है।

2. बलकान युद्ध (Balkan States):
बलकान राज्यों में अल्बानिया, बुल्गारिया, बोसनिया तथा हरजेगोविनिया, यूनान, क्रोएशिया, मान्टेनीग्रो, मेसेडोनिया तथा तुर्की शामिल हैं। बलकान को प्रायः बलकान प्रायद्वीप भी कह दिया जाता है, क्योंकि यह तीन दिशाओं से पानी से घिरा हुआ है। दक्षिण तथा पश्चिम में भूमध्य सागर की शाखाएँ तथा पूर्वी भाग की ओर काला सागर स्थित है। 1980 के दशक में बलकान क्षेत्र में कई महत्त्वपूर्ण परिवर्तन आए, जिनसे निपटने के लिए इस क्षेत्र के देशों ने 1988 में बेलग्रेड में एक बैठक आयोजित की।

इस सभा में सभी देशों ने विस्तृत आर्थिक सहयोग के लिए आपस में हाथ मिलाए। 1990 में युगोस्लाविया के विखण्डन ने बलकान राज्यों की एकता को कम करने का काम किया। शीत युद्ध की समाप्ति के पश्चात् नाटो ने बलकान क्षेत्र में अपने प्रभाव को जमाने का प्रयास किया। शीत युद्ध की समाप्ति के पश्चात् बलकान क्षेत्र में भी साम्यवाद के स्थान पर राष्ट्रवाद की विचारधारा बढ़ती जा रही थी।

यद्यपि यूगोस्लाविया संकट ने बलकान क्षेत्र में अस्थिरता पैदा की, परन्तु फिर भी शीत युद्ध की समाप्ति के पश्चात् बलकान देशों ने विश्व स्तर पर अपनी एक नई पहचान बनाई है तथा स्वयं को विश्व की लोकतान्त्रिक विचारधारा के साथ जोड़ दिया है।

3. केन्द्रीय एशियाई राज्य (Central Asian States):
शीत युद्ध एवं द्वि-ध्रुवीय विश्व व्यवस्था की समाप्ति का प्रभाव केन्द्रीय एशियाई राज्यों पर भी पड़ा। सोवियत संघ के विघटन से केन्द्रीय एशिया में कुछ नये राज्यों का उदय हुआ। इनमें उज़बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कज़ाखिस्तान, किरगिज़स्तान तथा ताजिकिस्तान शामिल हैं।

इस क्षेत्र में शीत युद्ध के पश्चात् अमेरिका ने प्रायः सभी देशों से अपने सम्बन्धों को मधुर बनाने के प्रयास किए। अमेरिका ने इस क्षेत्र में लोकतान्त्रिक संस्थाओं के निर्माण पर ज़ोर दिया। शीत युद्ध की समाप्ति के पश्चात् इस क्षेत्र में स्थायित्व, आर्थिक विकास, परमाणु हथियारों पर रोक तथा मानवाधिकारों पर बल दिया गया। इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अमेरिका ने इस क्षेत्र के देशों को अपना सहयोग दिया।

Exam Tips:

a) रूस, बलकान और केन्द्रीय एशिया, तीनों को अलग-अलग उपशीर्षकों में लिखने से उत्तर अधिक स्पष्ट बनता है।
b) 1994 और 1999 के चेचन्या विद्रोह को उदाहरण के रूप में लिखना उत्तर को ठोस आधार देता है।
c) बलकान को प्रायद्वीप कहे जाने का कारण तीन दिशाओं से पानी से घिरा होना लिखना न भूलें।
d) केन्द्रीय एशिया के पाँचों गणराज्यों के नाम सही वर्तनी में लिखें।

 

Question 2: भारत-रूस सम्बन्धों की व्याख्या कीजिए। (Explain Indo-Russia relations.)

Answer:

सन् 1991 में भूतपूर्व सोवियत संघ का विघटन हो गया और उसके 15 गणराज्यों ने स्वयं को स्वतन्त्र राज्य घोषित कर दिया। रूस भी इन्हीं में से एक है। फरवरी, 1992 में भारतीय प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन को विश्वास दिलाया कि भारत के साथ रूस के सम्बन्धों में कोई गिरावट नहीं आएगी और वे पहले की ही तरह मित्रवत् और सहयोगपूर्ण बने रहेंगे।

आज भारत और रूस में घनिष्ठ सम्बन्ध हैं। रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन तीन दिन की ऐतिहासिक यात्रा पर 27 जनवरी, 1993 को दिल्ली पहुँचे। राष्ट्रपति येल्तसिन और प्रधानमन्त्री नरसिम्हा राव की वार्ता में मुख्यतः आर्थिक एवं व्यापारिक विवादों के समाधान और द्विपक्षीय सहयोग के लिए एजेंडे पर विशेष ज़ोर दिया गया।

दोनों देशों के बीच 10 समझौते हुए, जिनमें रुपया-रूबल विनिमय दर तथा कर्ज़े की मात्रा व भुगतान सम्बन्धी जटिल समस्याओं पर हुआ समझौता विशेष रूप से उल्लेखनीय है। दोनों देशों में 20 वर्ष के लिए मैत्री एवं सहयोग की सन्धि हुई। यह सन्धि 1971 की सन्धि से इस रूप में भिन्न है कि इसमें सामरिक सुरक्षा सम्बन्धी उपबन्ध शामिल नहीं है। लेकिन 14 उपबन्धों वाली इस नई सन्धि में यह प्रावधान अवश्य रखा गया है कि दोनों देश ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे एक-दूसरे के हितों पर आँच आती है। वाणिज्य तथा आर्थिक सम्बन्धों के संवर्धन के लिए चार समझौते सम्पन्न हुए। इन समझौतों से व्यापार में भारी वृद्धि की आशा की गई है।

भारत-रूस समझौतों से रूस को निर्यात करने वाले भारतीय व्यापारियों की परेशानी भी दूर हो गई है। भारतीय सेनाओं के लिए रक्षा कलपुर्जों की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए रूसी राष्ट्रपति द्वारा प्रस्तुत त्रिसूत्रीय फार्मूला दोनों देशों ने स्वीकार कर लिया। इस सहमति से भारत को रूस की रक्षा उपकरण और प्रौद्योगिकी प्राप्त होगी और संयुक्त उद्यमों में भी उसकी भागीदारी होगी। राजनीतिक स्तर पर राष्ट्रपति येल्तसिन तथा प्रधानमन्त्री नरसिम्हा राव की सहमति भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक सफलता है।

रूसी राष्ट्रपति ने कश्मीर के मामले पर भारत की नीति का पूर्ण समर्थन किया और यह वचन दिया कि रूस पाकिस्तान को किसी भी तरह की तकनीकी तथा सामरिक सहायता नहीं देगा। रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में भी कश्मीर के मुद्दे पर भारत को समर्थन प्रदान करेगा। सुरक्षा परिषद् की स्थायी सदस्यता के लिए भी रूस भारत के दावे का समर्थन करेगा।

भारत के प्रधानमन्त्री की रूस यात्रा: 29 जून, 1994 को भारत के प्रधानमन्त्री श्री पी० वी० नरसिम्हा राव रूस की यात्रा पर गए। भारत और रूस के मध्य वहाँ आपसी सहयोग व सैनिक सहयोग के क्षेत्र में 11 समझौते हुए। प्रधानमन्त्री राव की इस यात्रा से भारत और रूस के मध्य नवीनतम तकनीक के आदान-प्रदान के क्षेत्र पर बल दिया गया। रूस के प्रधानमन्त्री की भारत यात्रा: दिसम्बर, 1994 में रूस के प्रधानमन्त्री विक्टर चेरनोमिर्दीन भारत की यात्रा पर आए। भारत और रूस के बीच आठ समझौते हुए। इन समझौतों में सैनिक और तकनीकी सहयोग भी शामिल हैं। इन समझौतों का भविष्य की दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है।

प्रधानमन्त्री एच० डी० देवगौड़ा की रूस यात्रा: मार्च, 1997 में भारत के प्रधानमन्त्री एच० डी० देवगौड़ा रूस गए। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति येल्तसिन और प्रधानमन्त्री चेरनोमिर्दीन से बातचीत कर परम्परागत मित्रता बढ़ाने के लिए कई उपायों पर द्विपक्षीय सहमति हासिल की। रूस ने भारत को परमाणु रिएक्टर देने के पुराने निर्णय की पुष्टि की।

परमाणु परीक्षण: 11 मई, 1998 को भारत ने तीन और 13 मई को दो परमाणु परीक्षण किए। अमेरिका ने भारत के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबन्ध लगाए, जिनकी रूस ने कटु आलोचना की। 21 जून, 1998 को रूस के परमाणु ऊर्जा मन्त्री देवगेनी अदामोव और भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष डॉ० आर० चिदम्बरम ने नई दिल्ली में तमिलनाडु के कुरनकुलम में अढ़ाई अरब की लागत से बनने वाले परमाणु ऊर्जा संयन्त्र के सम्बन्ध में समझौता किया।

रूस के प्रधानमन्त्री की भारत यात्रा: दिसम्बर, 1998 में रूस के प्रधानमन्त्री प्रिमाकोव भारत की यात्रा पर आए। 21 दिसम्बर, 1998 को दोनों देशों ने आपसी सहयोग के सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों ने रक्षा सहयोग की अवधि सन् 2000 से 2010 तक बढ़ाने का निर्णय किया। रूसी रक्षा मन्त्री की भारत यात्रा: मार्च, 1999 में रूस के रक्षा मन्त्री मार्शल इगोर दिमित्रियेविच सर्गियेव (Marshal Igor Dmitrievich Sergeyev) पाँच दिन के लिए भारत की यात्रा पर आए। 22 मार्च, 1999 को रूसी रक्षा मन्त्री ने भारत के साथ एक महत्त्वपूर्ण रक्षा समझौता किया, जिसके अन्तर्गत भारतीय अधिकारियों को रूस के सैनिक शिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा। भारतीय रक्षा मन्त्री जार्ज फर्नांडीज़ ने इस रक्षा समझौते को भारत और मास्को के बीच दीर्घकालीन समझौता बताया।

रूस के राष्ट्रपति की भारत यात्रा: अक्तूबर, 2000 में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की यात्रा पर आए। अपनी यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति ने भारत के साथ क्षेत्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय विषयों के अलावा अनेक विषयों पर बातचीत की। दोनों देशों ने अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवाद, विघटनवाद, संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ़ सहयोग करने पर भी सहमति जताई। दोनों देशों ने आपसी हित के 17 विभिन्न विषयों पर समझौते किए। इनमें सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण समझौता सामरिक भागीदारी का घोषणा-पत्र रहा।

भारत के प्रधानमन्त्री की रूस यात्रा: नवम्बर, 2001 में भारत के प्रधानमन्त्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी रूस यात्रा पर गए। वाजपेयी एवं रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने शिखर वार्ता करके ‘मास्को घोषणा-पत्र’ जारी किया, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ़ लड़ने की बात कही गई। रूस ने सुरक्षा परिषद् में भारत की स्थायी सदस्यता के दावे का भरपूर समर्थन किया। इसके अतिरिक्त अन्य कई क्षेत्रों में भी दोनों देशों के बीच समझौते हुए।

रूस के राष्ट्रपति की भारत यात्रा: दिसम्बर, 2004 में रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने भारत की यात्रा की। भारत एवं रूस ने आतंकवाद से एकजुट तरीके से निपटने एवं आर्थिक-व्यापारिक सहयोग बढ़ाने के सामरिक महत्त्व के एक संयुक्त घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए। रूस ने संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् में स्थायी सदस्यता के लिए भारत का वीटो सहित समर्थन किया। रूस के राष्ट्रपति की भारत यात्रा: दिसम्बर, 2008 में रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव भारत यात्रा पर आए तथा भारत के साथ अपने सम्बन्धों को और प्रगाढ़ बनाया।

भारतीय प्रधानमन्त्री की रूस यात्रा: भारत के प्रधानमन्त्री डॉ. मनमोहन सिंह दिसम्बर, 2009 में भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक में भाग लेने के लिए रूस यात्रा पर गए। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने असैन्य परमाणु समझौता किया। रूसी प्रधानमन्त्री की भारत यात्रा: मार्च, 2010 में रूसी प्रधानमन्त्री श्री ब्लादिमीर पुतिन भारत यात्रा पर आए। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने सुरक्षा एवं सहयोग के पाँच समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

रूसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा: दिसम्बर, 2010 में भारत-रूस वार्षिक शिखर वार्ता में भाग लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव भारत यात्रा पर आए। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने 30 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। भारतीय प्रधानमन्त्री की रूस यात्रा: दिसम्बर, 2011 में भारतीय प्रधानमन्त्री डॉ. मनमोहन सिंह ने रूस की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने पारस्परिक सहयोग के चार विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

रूसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा: दिसम्बर, 2012 में रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत-रूस वार्षिक शिखर वार्ता में भाग लेने के लिए भारत यात्रा पर आए। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने रक्षा एवं सहयोग के 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। भारतीय प्रधानमन्त्री की रूस यात्रा: 3 अक्तूबर, 2013 में भारतीय प्रधानमन्त्री डॉ. मनमोहन सिंह ने रूस की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने कुडनकुलम बिजली परियोजना, रॉकेट, मिसाइल, नौसैना, प्रौद्योगिकी और हथियार प्रणाली के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।

दिसम्बर, 2014 में रूसी राष्ट्रपति श्री ब्लादिमीर पुतिन ने भारत की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने 20 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दिसम्बर, 2015 में भारतीय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूस की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने सुरक्षा, व्यापार एवं स्वच्छ ऊर्जा जैसे 16 महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। अक्तूबर, 2016 में रूसी राष्ट्रपति श्री ब्लादिमीर पुतिन भारत यात्रा पर आए। उन्होंने भारत में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लिया तथा भारत के साथ 16 समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए। जून 2017 में भारतीय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूस की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने 5 महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। अक्तूबर 2018 में रूसी राष्ट्रपति श्री ब्लादिमीर पुतिन वार्षिक शिखर वार्ता के लिए भारत यात्रा पर आए। इस दौरान दोनों देशों ने आठ महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

सितम्बर, 2019 में भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूस की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। निःसन्देह भारत और रूस में मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध स्थापित हो चुके हैं। सभी विवाद हल हो चुके हैं, गतिरोध दूर हो चुके हैं और नए सम्बन्ध स्थापित हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच एक नई समझदारी हुई है, जो नई विश्व-व्यवस्था में योगदान कर सकती है। रूस पुरानी मित्रता को निरन्तर निभा रहा है और यह निर्विवाद है कि भारत और रूस के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने से दोनों देशों की ताकत बढ़ेगी।

Exam Tips:

a) 1993 की मैत्री एवं सहयोग सन्धि 20 वर्षों के लिए थी और इसमें सामरिक सुरक्षा उपबन्ध नहीं थे, यह अन्तर अवश्य लिखें।
b) 1998 के परमाणु परीक्षणों की तारीखें (11 और 13 मई) और रूस की प्रतिक्रिया लिखना उत्तर को पूर्ण बनाता है।
c) यात्राओं को कालक्रम में लिखें; वर्ष और प्रधानमन्त्री या राष्ट्रपति का नाम साथ लिखें।
d) कश्मीर मुद्दे पर रूस का समर्थन और पाकिस्तान को सैनिक सहायता न देने का वचन, दोनों बिन्दु अलग-अलग लिखें।

 

Question 3: सोवियत संघ के विघटन के मुख्य कारण क्या थे?

Answer:

सोवियत संघ के विघटन के निम्नलिखित कारण थे—
(1) सोवियत संघ राजनीतिक और आर्थिक रूप से कमज़ोर हो चुका था।
(2) उपभोक्ता वस्तुओं की कमी ने सोवियत संघ के नागरिकों में असन्तोष भर दिया।
(3) सोवियत संघ के लोग मिखाइल गोर्बाचेव के सुधारों की धीमी गति से सन्तुष्ट नहीं थे।
(4) सोवियत संघ में कम्युनिस्ट पार्टी का शासन लगभग 70 वर्षों तक रहा, परन्तु वह किसी के प्रति उत्तरदायी नहीं थी। इस कारण सोवियत संघ के नागरिक इस पार्टी से छुटकारा पाना चाहते थे।
(5) सोवियत संघ ने समय-समय पर अत्याधुनिक हथियार बनाकर अमेरिका की बराबरी करने का प्रयास किया, परन्तु धीरे-धीरे उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।
(6) अत्यधिक खर्चों के कारण सोवियत संघ बुनियादी ढाँचे एवं तकनीकी क्षेत्र में पिछड़ता गया।
(7) सोवियत संघ राजनीतिक एवं आर्थिक तौर पर अपने नागरिकों के समक्ष पूरी तरह सफल नहीं हो पाया।
(8) 1979 में अफ़गानिस्तान में सैनिक हस्तक्षेप के कारण सोवियत संघ की अर्थव्यवस्था और भी कमज़ोर हो गई।

Exam Tips:

a) अफ़गानिस्तान में सैनिक हस्तक्षेप का वर्ष 1979 है, इसे सही लिखें।
b) कम्युनिस्ट पार्टी का लगभग 70 वर्षों का शासन उत्तर में अवश्य लिखें।
c) कारणों को क्रमांक देकर लिखें, ताकि हर बिन्दु अलग दिखे।
d) गोर्बाचेव के सुधारों की धीमी गति को आर्थिक कारणों से जोड़कर समझाएँ।

 

Question 4: द्वि-ध्रुवीयकरण के लाभ तथा हानियाँ लिखो।
अथवा
द्वि-ध्रुवीयकरण के लाभ लिखिए।

Answer:

द्वि-ध्रुवीयकरण के लाभ

1. विचारधाराओं को प्रोत्साहन: द्वि-ध्रुवीय विश्व का एक लाभ यह है कि इस विश्व व्यवस्था के अन्तर्गत विचारधाराओं को बहुत महत्त्व एवं प्रोत्साहन दिया जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दोनों गुटों, अर्थात् अमेरिका तथा सोवियत संघ, ने अपनी-अपनी विचारधाराओं को प्रोत्साहित किया। जहाँ अमेरिका ने पूँजीवादी विचारधारा को बढ़ावा दिया, वहीं सोवियत संघ ने साम्यवादी विचारधारा को प्रोत्साहन दिया।

2. शक्ति में समानता: द्वि-ध्रुवीय विश्व में दोनों गुटों की शक्ति लगभग समान होती है। दोनों गुटों में शक्ति बराबर होने से सदैव संघर्ष की स्थिति बनी रहती है।

3. शान्ति स्थापना में सहायक: द्वि-ध्रुवीय विश्व का एक महत्त्वपूर्ण लाभ यह है कि इसके द्वारा विश्व में शान्ति स्थापना में सहायता मिलती है। द्वि-ध्रुवीय विश्व में जो प्रतिस्पर्धा या संघर्ष पैदा होता है, वह केवल दोनों गुटों तक ही सीमित रहता है। शेष विश्व इस संघर्ष से अछूता रहता है।

द्वि-ध्रुवीयकरण की हानियाँ

1. शस्त्रीकरण को बढ़ावा: द्वि-ध्रुवीय विश्व का सबसे पहला दोष या हानि यह है कि इस व्यवस्था के कारण शस्त्रीकरण को बढ़ावा मिलता है। दोनों गुटों में एक-दूसरे से अधिक शक्तिशाली होने के लिए सदैव प्रतिस्पर्धा चलती रहती है। इसके लिए दोनों गुट सभी तरह के हथकंडे अपनाते हैं, जिससे शस्त्रीकरण एक महत्त्वपूर्ण साधन बन जाता है। शस्त्रीकरण से विश्व में शस्त्र-दौड़ को बढ़ावा मिलता है तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सदैव तनाव बना रहता है।

2. युद्धों को बढ़ावा: द्वि-ध्रुवीय विश्व के कारण सदैव युद्ध का खतरा मँडराता रहता है। द्वि-ध्रुवीय विश्व में दोनों गुट सदैव एक-दूसरे से आगे निकलने के प्रयास में रहते हैं। इसके लिए दोनों गुट एक-दूसरे को हानि पहुँचाने की कोशिश में लगे रहते हैं, जिससे सदैव युद्ध की सम्भावना बनी रहती है।

3. अशान्त वातावरण: द्वि-ध्रुवीय व्यवस्था में जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है, शस्त्रीकरण को बढ़ावा मिलता है और युद्ध की सम्भावना बनी रहती है। इन सभी स्थितियों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अशान्त वातावरण बना रहता है और लोगों में सदैव भय एवं आतंक व्याप्त रहता है।

Exam Tips:

a) लाभ और हानि, दोनों को अलग शीर्षकों में लिखें, ताकि अंक स्पष्ट रूप से मिलें।
b) दोनों गुटों के नेता अमेरिका और सोवियत संघ का उल्लेख उत्तर में अवश्य करें।
c) शस्त्रीकरण और शस्त्र-दौड़ को एक-दूसरे से जोड़कर समझाने से उत्तर संतुलित लगता है।
d) विचारधारा के लाभ में पूँजीवाद और साम्यवाद का नाम अवश्य लिखें।

 

Question 5: उत्तर साम्यवादी राज्यों से आपका क्या अभिप्राय है? लोकतान्त्रिक राजनीति व पूँजीवाद को अपनाने के मुख्य तीन कारण लिखिए।

Answer:

1990 के दशक में शीत युद्ध की समाप्ति एवं सोवियत संघ के विघटन से कई नए राज्य विश्व राजनीति में उभर कर सामने आए, जो पहले सोवियत संघ का हिस्सा रहे थे। इन्हें ही उत्तर-साम्यवादी राज्य कहा जाता है। इन देशों में तथा सोवियत गुट के कुछ अन्य साम्यवादी देशों में धीरे-धीरे लोकतान्त्रिक राजनीति और पूँजीवाद का प्रवेश होने लगा। उदाहरण के लिए पूर्वी जर्मनी तथा पश्चिमी जर्मनी जब एक हुए, तब पूर्वी जर्मनी में, जो शीत युद्ध के समय सोवियत संघ के साथ था, लोकतान्त्रिक एवं पूँजीवाद की हवा चलने लगी थी। निम्नलिखित कारणों से इन देशों ने लोकतान्त्रिक राजनीति एवं पूँजीवाद को अपनाया—

(1) उत्तर साम्यवादी देशों को यह लग रहा था कि उनके आर्थिक पिछड़ेपन का कारण उनकी शासन व्यवस्था थी। इसी कारण इन उत्तर साम्यवादी देशों ने अपने देश में लोकतान्त्रिक व्यवस्था के साथ आर्थिक सुधारों को लागू किया।
(2) उत्तर-साम्यवादी राज्यों ने अपने राज्य में लोकतान्त्रिक व्यवस्था को अपनाने के लिए इसे अपनाया।
(3) इन राज्यों ने अपने देशों में राजनीतिक स्थिरता के लिए इस व्यवस्था को अपनाया।

Exam Tips:

a) उत्तर-साम्यवादी राज्य वे हैं जो 1991 के आसपास सोवियत संघ से अलग होकर बने।
b) पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण को उदाहरण के रूप में लिखें, यह उत्तर को मजबूत बनाता है।
c) तीन कारणों को अलग-अलग क्रमांक में लिखें, एक ही पैराग्राफ में न मिलाएँ।
d) आर्थिक पिछड़ेपन और शासन व्यवस्था के बीच के सम्बन्ध को स्पष्ट करके लिखें।

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1: द्वि-ध्रुवीय विश्व के अर्थ की व्याख्या करें।

Answer:

द्वितीय महायुद्ध के बाद एक महत्त्वपूर्ण घटना यह घटी कि अधिकांश महाशक्तियाँ कमज़ोर हो गईं और केवल अमेरिका और रूस ही ऐसे देश बचे जो अब भी शक्तिशाली कहला सकते थे। इस प्रकार युद्ध के उपरान्त शक्ति का एक नया ढाँचा (New Power Structure) विश्व स्तर पर उभरा, जिसमें केवल दो ही महाशक्तियाँ थीं जो अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति में प्रभावशाली थीं। ये शक्तियाँ थीं—सोवियत रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका।

दो गुटों, ब्लॉक या कैम्प (Block or Camp) में बँटे विश्व को द्वि-ध्रुवीय विश्व का नाम एक अंग्रेज़ी इतिहासकार टायनबी (Toynbee) ने दिया था। उन दिनों में टायनबी ने लिखा था, “विश्व के सभी देश कुछ न कुछ मात्रा में अमेरिका या रूस पर आश्रित हैं। कोई भी पूर्णतः इन दोनों से स्वतन्त्र नहीं है।” यही द्वि-ध्रुवीय विश्व है। नॉर्थऐज और ग्रीव के अनुसार, “द्वितीय महायुद्ध के पश्चात् अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था में जो प्रमुख परिवर्तन आया, वह था अमेरिका और रूस का महाशक्तियों के रूप में उदय होना और साथ ही यूरोप का विश्व कूटनीति के केन्द्र के रूप में पतन होना।”

मॉर्गेन्थो के अनुसार, द्वितीय महायुद्ध के बाद “संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत रूस की अन्य देशों की तुलना में शक्ति इतनी अधिक बढ़ गई थी कि वह स्वयं ही एक-दूसरे को सन्तुलित कर सकते थे। इस प्रकार शक्ति सन्तुलन बहुध्रुवीय से द्वि-ध्रुवीय में बदल गया था।” इस प्रकार द्वितीय महायुद्ध के बाद कई वर्षों तक ये दो महाशक्तियाँ ही विश्व स्तर पर प्रभुत्वशाली बनी रहीं और समस्त अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति का केन्द्र बिन्दु थीं। शक्ति संरचना का यह रूप ही द्वि-ध्रुवीय या द्वि-केन्द्रीय विश्व व्यवस्था के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

Exam Tips:

a) द्वि-ध्रुवीय शब्द इतिहासकार टायनबी ने दिया था, यह नाम अवश्य लिखें।
b) दो महाशक्तियाँ सोवियत रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका थीं, दोनों के नाम सही लिखें।
c) मॉर्गेन्थो का कथन लिखते समय शक्ति सन्तुलन के बहुध्रुवीय से द्वि-ध्रुवीय होने का उल्लेख करें।

 

Question 2: द्वितीय विश्व के बिखराव के कोई चार कारण लिखें।
अथवा
द्वि-ध्रुवीय व्यवस्था की समाप्ति के लिये उत्तरदायी कोई चार कारण लिखें।
अथवा
द्वि-ध्रुवीय व्यवस्था की समाप्ति हेतु उत्तरदायी किन्हीं चार कारणों का वर्णन कीजिए।

Answer:

द्वि-ध्रुवीय विश्व के पतन के निम्नलिखित कारण थे—

1. अमेरिकी गुट में फूट: द्वि-ध्रुवीय विश्व के पतन का एक प्रमुख कारण अमेरिकी गुट में फूट पड़ना था। फ्रांस तथा इंग्लैंड जैसे देश अमेरिका पर अविश्वास करने लगे थे।

2. सोवियत गुट में फूट: जिस प्रकार अमेरिकी गुट में फूट द्वि-ध्रुवीय विश्व के पतन का एक कारण बनी, वहीं सोवियत गुट में पड़ी फूट ने भी द्वि-ध्रुवीय विश्व व्यवस्था को पतन की ओर धकेला।

3. सोवियत संघ का पतन: द्वि-ध्रुवीय विश्व के पतन का एक महत्त्वपूर्ण कारण सोवियत संघ का पतन था। एक गुट के पतन से द्वि-ध्रुवीय विश्व व्यवस्था स्वयमेव ही समाप्त हो गई।

4. गुट-निरपेक्ष आन्दोलन की भूमिका: द्वि-ध्रुवीय विश्व के पतन में गुट-निरपेक्ष आन्दोलन की भूमिका भी थी। गुट-निरपेक्ष आन्दोलन ने अधिकांश विकासशील देशों को दोनों गुटों से अलग रहने की सलाह दी।

Exam Tips:

a) अमेरिकी गुट और सोवियत गुट, दोनों में फूट को अलग-अलग कारण के रूप में लिखें।
b) सोवियत संघ का पतन 1991 में हुआ, इसका वर्ष उत्तर में लिखें।
c) गुट-निरपेक्ष आन्दोलन को विकासशील देशों से जोड़कर लिखें।

 

Question 3: उत्तर साम्यवादी शासन व्यवस्थाओं में लोकतान्त्रिक राजनीति एवं पूँजीवाद के प्रवेश का वर्णन करें।

Answer:

1990 के दशक में शीत युद्ध की समाप्ति एवं सोवियत संघ के विघटन से कई नए राज्य विश्व राजनीति में उभर कर सामने आए, जो पहले सोवियत संघ का हिस्सा रहे थे। इन देशों में तथा सोवियत गुट के कुछ अन्य साम्यवादी देशों में धीरे-धीरे लोकतान्त्रिक राजनीति और पूँजीवाद का प्रवेश होने लगा। उदाहरण के लिए पूर्वी जर्मनी तथा पश्चिमी जर्मनी जब एक हुए, तब पूर्वी जर्मनी में, जो शीत युद्ध के समय सोवियत संघ के साथ था, लोकतान्त्रिक एवं पूँजीवाद की हवा चलने लगी थी।

उत्तर साम्यवादी देशों को यह लग रहा था कि उनके आर्थिक पिछड़ेपन का कारण उनकी शासन व्यवस्था थी। इसी कारण इन उत्तर साम्यवादी देशों ने अपने देश में लोकतान्त्रिक व्यवस्था के साथ आर्थिक सुधारों को लागू किया। चीन जैसे साम्यवादी देश ने भी 1990 के दशक में पश्चिम आधारित आर्थिक व्यवस्था को धीरे-धीरे अपने राज्य में लागू किया। उत्तर साम्यवादी देशों में लोकतान्त्रिक राजनीति एवं पूँजीवाद को बढ़ावा देने में अमेरिका ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Exam Tips:

a) पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी का एकीकरण इस परिवर्तन का सबसे स्पष्ट उदाहरण है।
b) चीन का नाम साम्यवादी देश के रूप में लिखें और उसके आर्थिक सुधार 1990 के दशक से जोड़ें।
c) अमेरिका की भूमिका का उल्लेख अंत में अवश्य करें।

 

Question 4: भारत के उत्तर साम्यवादी देशों के साथ सम्बन्धों का वर्णन करें।

Answer:

भारत ने शीत युद्ध की समाप्ति एवं सोवियत संघ के विघटन के पश्चात् उत्तर-साम्यवादी देशों से अपने सम्बन्धों को नई दिशा देने के लिए कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए। सोवियत संघ से अलग होने वाले 15 गणराज्यों से अपने सम्बन्ध बनाने के लिए भारतीय प्रधानमन्त्री, राष्ट्रपति एवं अन्य महत्त्वपूर्ण नेताओं ने इन देशों की यात्राएँ कीं तथा कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

भारत ने तुर्कमेनिस्तान, कज़ाखिस्तान, ताजिकिस्तान, उज़बेकिस्तान तथा किरगिज़स्तान से राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक तथा कूटनीतिक सहयोग के लिए एक विशेष ढाँचे का निर्माण किया। 1993 में भारतीय प्रधानमन्त्री पी० वी० नरसिम्हा राव ने उज़बेकिस्तान तथा कज़ाखिस्तान की यात्रा करके उनके साथ आर्थिक एवं सांस्कृतिक सम्बन्धों को मज़बूत किया। इसी तरह भारत ने मध्य एशिया के अन्य उत्तर-साम्यवादी देशों तथा यूरोप एवं एशिया के उत्तर-साम्यवादी देशों से अपने सम्बन्ध मज़बूत बनाए।

Exam Tips:

a) सोवियत संघ से अलग हुए 15 गणराज्यों की संख्या उत्तर में लिखें।
b) 1993 में नरसिम्हा राव की उज़बेकिस्तान और कज़ाखिस्तान यात्रा का उल्लेख उदाहरण के रूप में करें।
c) मध्य एशिया के पाँच देशों के नाम सही वर्तनी में लिखें।

 

Question 5: द्वि-ध्रुवीय विश्व के विकास के क्या कारण थे?

Answer:

द्वि-ध्रुवीय विश्व के विकास के निम्नलिखित कारण थे—

1. शीत युद्ध का जन्म: द्वि-ध्रुवीय विश्व के विकास का एक महत्त्वपूर्ण कारण शीत युद्ध था। शीत युद्ध के कारण ही विश्व अमेरिकी एवं सोवियत गुट के रूप में दो भागों में विभाजित हो गया था।

2. सैनिक गठबन्धन: द्वि-ध्रुवीय विश्व का एक कारण सैनिक गठबन्धन था। सैनिक गठबन्धनों के कारण अमेरिका एवं सोवियत संघ में सदैव संघर्ष चलता रहता था।

3. पुरानी महाशक्तियों का पतन: दूसरे विश्व युद्ध के बाद इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली तथा जापान जैसी पुरानी महाशक्तियों का पतन हो गया तथा विश्व में अमेरिका एवं सोवियत संघ दो ही शक्तिशाली देश रह गए, इस कारण विश्व द्वि-ध्रुवीय हो गया।

4. अमेरिका की विश्व राजनीति में सक्रिय भूमिका: द्वि-ध्रुवीय विश्व का एक अन्य कारण अमेरिका का विश्व राजनीति में सक्रिय भाग लेना भी था।

Exam Tips:

a) शीत युद्ध के कारण विश्व दो गुटों में बँटा, यह मुख्य कारण है।
b) इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान को पुरानी महाशक्तियाँ कहा गया।
c) सैनिक गठबन्धन और शीत युद्ध को अलग-अलग कारण के रूप में लिखें।

 

Question 6: सोवियत संघ की अर्थव्यवस्था की किन्हीं चार विशेषताओं का वर्णन करें।

Answer:

सोवियत संघ की अर्थव्यवस्था भी अमेरिका की ही भाँति अन्य देशों से बहुत आगे थी।
सोवियत संघ की संचार प्रणाली बहुत अधिक विकसित एवं उन्नत थी।
सोवियत संघ के पास ऊर्जा संसाधनों के विशाल भण्डार थे, जिनमें खनिज तेल, लोहा, इस्पात एवं मशीनरी शामिल हैं।
सरकार ने अपने नागरिकों को सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएँ प्रदान कर रखी थीं, जिनमें स्वास्थ्य सुविधाएँ, शिक्षा, चिकित्सा सुविधा तथा यातायात सुविधा शामिल हैं।

Exam Tips:

a) सोवियत संघ के ऊर्जा संसाधनों में खनिज तेल, लोहा और इस्पात का उल्लेख करें।
b) सरकार द्वारा दी गई स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा और यातायात सुविधाएँ अलग-अलग लिखें।
c) अर्थव्यवस्था और संचार प्रणाली को अलग विशेषताओं के रूप में लिखें।

 

Question 7: सोवियत प्रणाली की कोई चार विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

सोवियत संघ की राजनीतिक प्रणाली समाजवादी व्यवस्था पर आधारित थी।
सोवियत प्रणाली आदर्शों एवं समतावादी समाज पर बल देती थी।
सोवियत प्रणाली पूँजीवाद एवं मुक्त व्यापार के विरुद्ध थी।
सोवियत प्रणाली में कम्युनिस्ट पार्टी को अधिक महत्त्व दिया जाता था।

Exam Tips:

a) सोवियत प्रणाली का आधार समाजवादी व्यवस्था था, यह पहला बिन्दु अवश्य लिखें।
b) पूँजीवाद और मुक्त व्यापार के विरोध को एक साथ लिखें।
c) कम्युनिस्ट पार्टी की प्रधानता को सोवियत प्रणाली की मुख्य पहचान के रूप में लिखें।

 

Question 8: सोवियत संघ में पाई जाने वाली नौकरशाही की व्याख्या करें।

Answer:

सोवियत संघ में नौकरशाही धीरे-धीरे तानाशाही एवं सत्तावादी होती चली गई।
नौकरशाही के उदासीन व्यवहार से नागरिकों की दिनचर्या मुश्किल होती गई।
सोवियत संघ की नौकरशाही किसी के भी प्रति उत्तरदायी नहीं थी।
नौकरशाही में धीरे-धीरे भ्रष्टाचार भी बढ़ता गया।

Exam Tips:

a) नौकरशाही का सत्तावादी होना और उत्तरदायी न होना दो अलग बिन्दु हैं।
b) नौकरशाही में भ्रष्टाचार बढ़ने को अंतिम बिन्दु के रूप में लिखें।
c) नौकरशाही के उदासीन व्यवहार का प्रभाव नागरिकों पर लिखें।

 

Question 9: मिखाइल गोर्बाचेव के समय में सोवियत संघ में घटित होने वाली किन्हीं चार घटनाओं का वर्णन करें।

Answer:

गोर्बाचेव के समय कई साम्यवादी देश लोकतान्त्रिक ढाँचे में ढलने लगे थे।
गोर्बाचेव द्वारा शुरू की गई सुधार प्रक्रिया से कई साम्यवादी नेता असन्तुष्ट थे।
गोर्बाचेव के साथ सोवियत संघ में धीरे-धीरे राजनीतिक एवं आर्थिक संकट गहराने लगा।
पूर्वी यूरोप की कई साम्यवादी सरकारें एक के बाद एक गिरने लगीं।

Exam Tips:

a) गोर्बाचेव के सुधारों से साम्यवादी नेताओं में असन्तोष पैदा हुआ, इसे विशेष रूप से लिखें।
b) पूर्वी यूरोप में साम्यवादी सरकारों का गिरना गोर्बाचेव काल की प्रमुख घटना है।
c) घटनाओं को कालक्रम में लिखें, ताकि उत्तर व्यवस्थित लगे।

 

Question 10: सोवियत संघ के विघटन के कोई चार कारण लिखिए।

Answer:

सोवियत संघ राजनीतिक और आर्थिक रूप से कमज़ोर हो चुका था।
उपभोक्ता वस्तुओं की कमी ने सोवियत संघ के नागरिकों में असन्तोष भर दिया।
सोवियत संघ के लोग मिखाइल गोर्बाचेव के सुधारों की धीमी गति से सन्तुष्ट नहीं थे।
सोवियत संघ में कम्युनिस्ट पार्टी का शासन लगभग 70 वर्षों तक रहा, परन्तु वह किसी के प्रति उत्तरदायी नहीं थी। इस कारण सोवियत संघ के नागरिक इस पार्टी से छुटकारा पाना चाहते थे।

Exam Tips:

a) कम्युनिस्ट पार्टी का लगभग 70 वर्षों का शासन और उसकी जवाबदेही की कमी दोनों लिखें।
b) उपभोक्ता वस्तुओं की कमी को आर्थिक कारण के रूप में अलग लिखें।
c) गोर्बाचेव की सुधार गति को राजनीतिक कारण के रूप में समझाएँ।
d) सोवियत संघ की कमज़ोरी राजनीतिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर थी, यह तुलना लिखें।

 

Question 11: सोवियत संघ के विघटन के विश्व राजनीति पर पड़ने वाले कोई चार प्रभाव लिखें।
अथवा
सोवियत संघ के विघटन के कोई चार परिणाम लिखिए।

Answer:

सोवियत संघ के पतन के निम्नलिखित चार परिणाम निकले—
सोवियत संघ के पतन से द्वितीय विश्व युद्ध से जारी शीत युद्ध समाप्त हो गया।
सोवियत संघ के पतन से खतरनाक एवं परमाणु हथियारों की होड़ समाप्त हो गई।
पूँजीवादी अर्थव्यवस्था के समर्थक अमेरिका का प्रभाव पहले से और अधिक बढ़ गया।
विश्व बैंक तथा अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसी पूँजीवादी समर्थक आर्थिक संस्थाएँ विभिन्न देशों की प्रभावशाली सलाहकार बन गईं।

Exam Tips:

a) शीत युद्ध का अंत सोवियत संघ के पतन का सबसे बड़ा परिणाम माना जाता है।
b) विश्व बैंक और अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का नाम पूरा और सही लिखें।
c) परमाणु हथियारों की होड़ का समाप्त होना एक सकारात्मक परिणाम के रूप में लिखें।

 

Question 12: शॉक थेरेपी के अन्तर्गत किये गए किन्हीं चार कार्यों का उल्लेख करें।

Answer:

शॉक थेरेपी के अन्तर्गत निम्नलिखित कार्य किए गए—
शॉक थेरेपी द्वारा साम्यवादी अर्थव्यवस्था को समाप्त करके सम्पत्ति का निजीकरण किया गया।
शॉक थेरेपी के अन्तर्गत मुक्त व्यापार को बढ़ावा दिया गया।
शॉक थेरेपी के अन्तर्गत सोवियत संघ के आर्थिक गठबन्धनों को समाप्त करके इन देशों को पश्चिमी देशों से जोड़ दिया गया।
शॉक थेरेपी के अन्तर्गत सामूहिक खेती को निजी खेती में बदल दिया गया।

Exam Tips:

a) शॉक थेरेपी का मुख्य उद्देश्य साम्यवादी अर्थव्यवस्था को पूँजीवाद में बदलना था।
b) निजीकरण और मुक्त व्यापार को अलग-अलग कार्य के रूप में लिखें।
c) सामूहिक खेती से निजी खेती में बदलाव को अंत में लिखें।

 

Question 13: शॉक थेरेपी के कोई चार परिणाम लिखिये।

Answer:

शॉक थेरेपी के निम्नलिखित परिणाम निकले—
शॉक थेरेपी के कारण नागरिकों के लिए आजीविका कमाना कठिन हो गया।
शॉक थेरेपी के कारण रूसी मुद्रा रूबल का काफ़ी अवमूल्यन हो गया।
शॉक थेरेपी के कारण मुद्रास्फीति बढ़ने से महँगाई कई गुना बढ़ गई।
शॉक थेरेपी के कारण सोवियत संघ की औद्योगिक व्यवस्था कमज़ोर हो गई तथा उसे औने-पौने दामों पर निजी हाथों में बेच दिया गया।

Exam Tips:

a) रूबल के अवमूल्यन और मुद्रास्फीति को अलग-अलग आर्थिक परिणाम के रूप में लिखें।
b) औद्योगिक व्यवस्था का निजी हाथों में बिकना एक प्रमुख परिणाम है, इसे अंत में लिखें।
c) आजीविका कठिन होने को नागरिकों पर पड़े प्रभाव के रूप में लिखें।

 

Question 14: भारत को रूस के साथ अच्छे सम्बन्ध रखकर प्राप्त होने वाले लाभ बताएँ।

Answer:

भारत को रूस के साथ अच्छे सम्बन्ध रखकर निम्नलिखित लाभ हुए हैं—
रूस ने सदैव अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दे पर भारत का साथ दिया है।
भारत को रूस से अत्याधुनिक हथियार प्राप्त हुए हैं, जो भारतीय सेना को शक्तिशाली बनाने में सहायक हुए हैं।
भारत रूस के माध्यम से काफ़ी हद तक अपनी ऊर्जा की आवश्यकताएँ पूरी करता है।
रूस ने भारत को परमाणु क्षेत्र में भी हर सम्भव सहयोग दिया है।

Exam Tips:

a) कश्मीर मुद्दे पर रूसी समर्थन सबसे प्रमुख लाभ के रूप में लिखें।
b) रूस से मिले हथियारों का उल्लेख भारतीय सेना के सन्दर्भ में करें।
c) परमाणु सहयोग को अलग बिन्दु के रूप में लिखें।

 

Question 15: भारत-सोवियत संघ के आर्थिक सम्बन्धों की व्याख्या करें।

Answer:

भारत-सोवियत संघ के मध्य आर्थिक सम्बन्धों का वर्णन इस प्रकार है—
सोवियत संघ ने विशाखापट्टनम, बोकारो तथा भिलाई के इस्पात कारखानों को आर्थिक एवं तकनीकी सहायता प्रदान की।
सोवियत संघ ने भारत को सदैव कम मूल्यों पर हथियार दिए।
सोवियत संघ ने भारत की सार्वजनिक कम्पनियों को भी हर तरह की सहायता प्रदान की।
सोवियत संघ ने भारत के साथ उस समय रुपये के माध्यम से भी व्यापार किया, जब भारत के पास विदेशी मुद्रा की कमी थी।

Exam Tips:

a) विशाखापट्टनम, बोकारो और भिलाई के इस्पात कारखानों के नाम सही क्रम में लिखें।
b) रुपये के माध्यम से व्यापार का उल्लेख विदेशी मुद्रा की कमी के सन्दर्भ में करें।
c) सोवियत सहायता को तकनीकी और आर्थिक, दोनों रूपों में लिखें।

 

Question 16: द्वि-ध्रुवीयकरण के चार लाभ लिखें।

Answer:

1. विचारधाराओं को प्रोत्साहन: द्वि-ध्रुवीय विश्व का एक लाभ यह है कि इस विश्व व्यवस्था के अन्तर्गत विचारधाराओं को बहुत महत्त्व एवं प्रोत्साहन दिया जाता है।

2. शान्ति स्थापना में सहायक: द्वि-ध्रुवीय विश्व का एक महत्त्वपूर्ण लाभ है कि इसके द्वारा विश्व में शान्ति स्थापना में सहायता मिलती है।

3. शक्ति की समानता: द्वि-ध्रुवीय विश्व में दोनों गुटों की शक्ति लगभग समान होती है।

4. तनावों को कम करने में सहायक: द्वि-ध्रुवीयकरण अन्तर्राष्ट्रीय तनावों को कम करने में सहायक होता है।

Exam Tips:

a) विचारधारा और शक्ति की समानता, दोनों को अलग-अलग लाभ के रूप में लिखें।
b) शान्ति स्थापना का लाभ तभी लिखें जब संघर्ष का दोनों गुटों तक सीमित रहना समझाया जाए।
c) चार लाभों को क्रमांक देकर लिखें, ताकि परीक्षक हर बिन्दु को आसानी से देख सके।

 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1: “द्वि-ध्रुवीयता” से क्या तात्पर्य है?
अथवा
“द्वि-ध्रुवीय विश्व व्यवस्था” से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

द्वि-ध्रुवीय व्यवस्था का अर्थ है विश्व का दो गुटों में बँटा होना। द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात् विश्व पूँजीवादी तथा साम्यवादी दो गुटों में बँट गया। पूँजीवादी गुट का नेता अमेरिका एवं साम्यवादी गुट का नेता सोवियत संघ था। नॉर्थ ऐज और ग्रीव के अनुसार, “द्वितीय महायुद्ध के पश्चात् अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था में जो प्रमुख परिवर्तन आया, वह था अमेरिका और रूस का महाशक्तियों के रूप में उदय होना और साथ ही यूरोप का विश्व कूटनीति के केन्द्र के रूप में पतन होना।”

Exam Tips:

a) पूँजीवादी गुट का नेता अमेरिका और साम्यवादी गुट का नेता सोवियत संघ था, दोनों का उल्लेख अवश्य करें।
b) नॉर्थ ऐज और ग्रीव का कथन उत्तर में उद्धृत करें, इससे उत्तर प्रमाणिक बनता है।

 

Question 2: द्वितीय महायुद्ध से निकली शक्ति संरचना की कोई दो विशेषताएँ लिखें।

Answer:

द्वितीय महायुद्ध के पश्चात् विभिन्न राष्ट्रों की शक्ति स्थिति में परिवर्तन आया, जिसके कारण शक्ति की एक नई संरचना का उदय हुआ।

द्वितीय महायुद्ध के पश्चात् लगभग सभी साम्राज्यवादी देश शक्तिहीन हो चुके थे, जिससे उनके अधीन अधिकांश देश स्वतन्त्र हो गए।

Exam Tips:

a) दोनों विशेषताएँ अलग-अलग पैराग्राफ में लिखें।
b) साम्राज्यवादी देशों के शक्तिहीन होने से उपनिवेशों की स्वतन्त्रता का सम्बन्ध जोड़ें।

 

Question 3: द्वि-ध्रुवीय विश्व के कोई दो लाभ लिखें।

Answer:

1. विचारधाराओं को प्रोत्साहन: द्वि-ध्रुवीय विश्व का एक लाभ यह है कि इस विश्व व्यवस्था के अन्तर्गत विचारधाराओं को बहुत महत्त्व एवं प्रोत्साहन दिया जाता है।

2. शक्ति में समानता: द्वि-ध्रुवीय विश्व में दोनों गुटों की शक्ति लगभग समान होती है।

Exam Tips:

a) विचारधाराओं को प्रोत्साहन का उदाहरण अमेरिका का पूँजीवाद और सोवियत संघ का साम्यवाद है।
b) शक्ति की समानता से संघर्ष की स्थिति बनी रहती है, यह कारण भी लिखें।

 

Question 4: द्वि-ध्रुवीय व्यवस्था की कोई दो हानियाँ बताइए।

Answer:

1. शस्त्रीकरण को बढ़ावा: द्वि-ध्रुवीय विश्व की सबसे बड़ी हानि यह है कि इसमें शस्त्रीकरण को बढ़ावा मिलता है, जिससे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सदैव तनाव बना रहता है।

2. युद्धों को बढ़ावा: द्वि-ध्रुवीय व्यवस्था में दोनों गुट एक-दूसरे को सदैव हानि पहुँचाने की कोशिश में लगे रहते हैं, जिससे सदैव युद्ध की सम्भावना बनी रहती है।

Exam Tips:

a) शस्त्रीकरण और शस्त्र-दौड़ के बीच का सम्बन्ध स्पष्ट करें।
b) युद्ध की सम्भावना को दोनों गुटों की प्रतिस्पर्धा से जोड़कर लिखें।

 

Question 5: द्वि-ध्रुवीय विश्व के पतन से आप क्या समझते हैं?

Answer:

शीत युद्ध के दौरान विश्व दो गुटों में बँटा था, एक गुट अमेरिका का था तथा दूसरा गुट सोवियत संघ का था। लगभग सम्पूर्ण विश्व इन दो गुटों में था, इसलिए विश्व को द्वि-ध्रुवीय कहा जाता था। परन्तु 1991 में सोवियत संघ का विघटन हो जाने से विश्व का एक ध्रुव समाप्त हो गया। इसी को द्वि-ध्रुवीय का पतन कहा जाता है।

Exam Tips:

a) सोवियत संघ के विघटन का वर्ष 1991 उत्तर में अवश्य लिखें।
b) विश्व का एक ध्रुव समाप्त होना ही द्वि-ध्रुवीय पतन की मूल परिभाषा है।

 

Question 6: द्वि-ध्रुवीय व्यवस्था के पतन के कोई दो कारण लिखिए।

Answer:

1. सोवियत संघ का पतन: द्वि-ध्रुवीय विश्व के पतन का एक कारण सोवियत संघ का पतन था। एक गुट के पतन से द्वि-ध्रुवीय विश्व व्यवस्था अपने आप समाप्त हो गई।

2. गुट-निरपेक्ष आन्दोलन की भूमिका: द्वि-ध्रुवीय विश्व के पतन में गुट-निरपेक्ष आन्दोलन की भी भूमिका थी। इसने अधिकांश विकासशील देशों को दोनों गुटों से अलग रहने की सलाह दी।

Exam Tips:

a) सोवियत संघ का पतन सबसे प्रमुख कारण के रूप में पहले लिखें।
b) गुट-निरपेक्ष आन्दोलन को विकासशील देशों से जोड़कर लिखें।

 

Question 7: मध्य एशियाई देशों के नाम लिखें।

Answer:

मध्य एशियाई देशों में उज़बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कज़ाखिस्तान, किरगिज़स्तान तथा ताजिकिस्तान शामिल हैं।

Exam Tips:

a) पाँचों देशों के नाम बिना क्रम बदले लिखें, संख्या पाँच रहनी चाहिए।

 

Question 8: बलकान राज्यों के विषय में आप क्या जानते हैं?

Answer:

बलकान का अर्थ टूटन या विभाजन माना जाता है। 20वीं शताब्दी के आरम्भ में अनेक बड़े साम्राज्यों का विघटन हुआ, जिसके कारण कई छोटे-बड़े राज्य अस्तित्व में आए। बलकान राज्यों में अल्बानिया, बुल्गारिया, बोसनिया, हरजेगोविनिया, यूनान, क्रोएशिया, मान्टेनीग्रो, मेसेडोनिया तथा तुर्की शामिल हैं। बलकान क्षेत्र को यूरोप के दंगल का अखाड़ा माना जाता रहा है।

Exam Tips:

a) बलकान राज्यों की सूची में बुल्गारिया, यूनान और तुर्की जैसे देश शामिल हैं, यह अवश्य याद रखें।
b) बलकान प्रायद्वीप और बलकान राज्य को अलग-अलग अवधारणा के रूप में लिखें।

 

Question 9: बलकान को प्रायः बलकान प्रायद्वीप क्यों कहा जाता है?

Answer:

बलकान को प्रायः बलकान प्रायद्वीप इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह तीन दिशाओं से पानी से घिरा हुआ है। इसके दक्षिण तथा पश्चिम में भूमध्य सागर की शाखाएँ तथा पूर्वी भाग की ओर काला सागर स्थित है।

Exam Tips:

a) तीन दिशाओं से पानी से घिरा होना ही प्रायद्वीप कहे जाने का मुख्य कारण है।
b) भूमध्य सागर और काला सागर, दोनों जल-निकायों के नाम लिखें।

 

Question 10: रूस में राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन की भूमिका का वर्णन करें।

Answer:

सोवियत संघ के पतन के पश्चात् रूस इसके उत्तराधिकारी के रूप में सामने आया तथा इसके प्रथम राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन बने। येल्तसिन ने रूस की आर्थिक एवं राजनीतिक व्यवस्था को ठीक करने के लिए कदम उठाए। उन्होंने भारत जैसे अपने अन्य मित्र देशों से अच्छे सम्बन्ध बनाए रखे तथा अमेरिका एवं पश्चिमी यूरोप से भी अपने सम्बन्ध सुधारने के प्रयास किए।

Exam Tips:

a) येल्तसिन को रूस का पहला राष्ट्रपति कहा जाता है, इसे अवश्य लिखें।
b) भारत के साथ सम्बन्ध बनाए रखना उनकी विदेश नीति का प्रमुख बिन्दु था।

 

Question 11: रूस में ब्लादिमीर पुतिन की भूमिका का वर्णन करें।

Answer:

ब्लादिमीर पुतिन 2000 में येल्तसिन के स्थान पर रूस के राष्ट्रपति बने। पुतिन ने चेचन विद्रोहियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने रूस की आर्थिक व्यवस्था को ठीक किया तथा अमेरिका के साथ मिलकर हथियारों में कमी करने का प्रयास किया। ब्लादिमीर पुतिन के शासनकाल में रूस पुनः शक्ति केन्द्र के रूप में उभर रहा है।

Exam Tips:

a) पुतिन का राष्ट्रपति बनने का वर्ष 2000 उत्तर में अवश्य लिखें।
b) चेचन विद्रोहियों के विरुद्ध कड़ा रुख उनकी मुख्य नीति थी।

 

Question 12: विश्व राजनीति में उभरी किन्हीं दो हस्तियों की व्याख्या करें।

Answer:

1. रूस: शीत युद्ध की समाप्ति पर रूस सोवियत संघ के उत्तराधिकारी के रूप में उभर कर सामने आया। कुछ कठिनाइयों के बावजूद वर्तमान राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने रूसी आशाओं को आगे बढ़ाया है।

2. केन्द्रीय एशियाई राज्य: शीत युद्ध एवं सोवियत संघ की समाप्ति से केन्द्रीय एशिया में कुछ नए राज्यों का उदय हुआ, जिनमें उज़बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कज़ाखिस्तान, किरगिज़स्तान तथा ताजिकिस्तान शामिल हैं।

Exam Tips:

a) रूस और केन्द्रीय एशियाई राज्यों को अलग-अलग हस्तियों के रूप में लिखें।
b) केन्द्रीय एशिया के पाँच देशों के नाम उत्तर में पूरे लिखें।

 

Question 13: ब्लादिमीर लेनिन के विषय में आप क्या जानते हैं?

Answer:

ब्लादिमीर लेनिन रूस के बोल्शेविक साम्यवादी दल के संस्थापक थे। उनके नेतृत्व में 1917 में ज़ार के विरुद्ध क्रान्ति हुई थी। लेनिन ने रूस की खराब हुई आर्थिक व्यवस्था को ठीक किया तथा रूस में साम्यवादी शासन को मज़बूत किया। लेनिन ने रूस में मार्क्सवाद के विचारों को व्यावहारिक रूप प्रदान किया।

Exam Tips:

a) बोल्शेविक दल और 1917 की क्रान्ति को लेनिन से जोड़कर लिखें।
b) मार्क्सवाद के विचारों को व्यावहारिक रूप देना लेनिन की प्रमुख उपलब्धि थी।

 

Question 14: द्वितीय विश्व किसे कहते हैं?

Answer:

द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात् विश्व दो गुटों में बँट गया। एक गुट का नेतृत्व पूँजीवादी देश संयुक्त राज्य अमेरिका कर रहा था, इस गुट के देशों को पहली दुनिया भी कहा जाता है। दूसरे गुट का नेतृत्व साम्यवादी सोवियत संघ कर रहा था, इस गुट के देशों को ही दूसरी दुनिया कहा जाता है।

Exam Tips:

a) द्वितीय विश्व का नेतृत्व सोवियत संघ के हाथ में था, यह अवश्य याद रखें।
b) प्रथम और द्वितीय विश्व का अंतर स्पष्ट करते हुए लिखें।

 

Question 15: बर्लिन की दीवार के विषय में आप क्या जानते हैं?

Answer:

शीत युद्ध के दौरान जर्मनी दो भागों में बँट गया था। पश्चिमी जर्मनी संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रभाव में था, जबकि पूर्वी जर्मनी साम्यवादी सोवियत संघ के प्रभाव में था। सन् 1961 में दोनों भागों के बीच एक दीवार बना दी गई, जिसे बर्लिन की दीवार कहा जाता था। यह दीवार पूर्वी जर्मनी तथा पश्चिमी जर्मनी को बाँटती थी। 9 नवम्बर, 1989 को इस दीवार को तोड़कर जर्मनी का एकीकरण कर दिया गया।

Exam Tips:

a) दीवार बनने का वर्ष 1961 और गिरने का वर्ष 1989 दोनों लिखें।
b) 9 नवम्बर 1989 की तारीख उत्तर में सही लिखें।

 

Question 16: सोवियत प्रणाली के कोई दो दोष लिखिए।

Answer:

सोवियत साम्यवादी व्यवस्था धीरे-धीरे सत्तावादी हो गई थी, इसमें नौकरशाही का प्रभाव बढ़ गया था।

सोवियत साम्यवादी व्यवस्था में केवल एक ही दल, साम्यवादी दल, का शासन था, जो किसी के प्रति भी उत्तरदायी नहीं था।

Exam Tips:

a) एक दलीय शासन और उसकी जवाबदेही की कमी को दो अलग दोष के रूप में लिखें।
b) नौकरशाही का बढ़ता प्रभाव सत्तावाद से जोड़कर लिखें।

 

Question 17: जोज़ेफ़ स्टालिन के समय में सोवियत संघ द्वारा प्राप्त कोई दो उपलब्धियाँ लिखें।

Answer:

जोज़ेफ़ स्टालिन के शासनकाल में सोवियत संघ एक महाशक्ति के रूप में स्थापित हुआ।

जोज़ेफ़ स्टालिन के शासनकाल में सोवियत संघ में औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया गया।

Exam Tips:

a) महाशक्ति के रूप में स्थापना और औद्योगीकरण को अलग उपलब्धियों के रूप में लिखें।
b) औद्योगीकरण को सोवियत अर्थव्यवस्था की प्रगति से जोड़कर लिखें।

 

Question 18: सोवियत संघ की अर्थव्यवस्था में गतिरोध क्यों आया? कोई दो कारण दें।

Answer:

सोवियत संघ ने लगातार अपने संसाधनों को परमाणु एवं सैनिक कार्यों में खर्च किया, जिससे सोवियत संघ में आर्थिक संसाधनों की कमी हो गई।

सोवियत संघ के पिछलग्गू देशों का आर्थिक भार भी सोवियत संघ पर ही पड़ता था, जिससे धीरे-धीरे सोवियत संघ आर्थिक तौर पर कमज़ोर होता चला गया।

Exam Tips:

a) परमाणु और सैनिक खर्च को पहला कारण के रूप में लिखें।
b) सहयोगी देशों का आर्थिक भार दूसरा कारण है, इसे अलग लिखें।

 

Question 19: सोवियत संघ में राजनैतिक गतिरोध पैदा करने में कम्युनिस्ट पार्टी किस प्रकार ज़िम्मेदार थी, कोई दो कारण लिखें।

Answer:

कम्युनिस्ट पार्टी ने सोवियत संघ में लगभग 70 वर्षों तक शासन किया, परन्तु वह किसी के प्रति भी जवाबदेह नहीं थी।

कम्युनिस्ट पार्टी के गैर-ज़िम्मेदार एवं अक्षम होने के कारण धीरे-धीरे सोवियत संघ में भ्रष्टाचार फैलने लगा।

Exam Tips:

a) 70 वर्षों का शासन और जवाबदेही की कमी, दोनों को अलग कारण के रूप में लिखें।
b) भ्रष्टाचार को पार्टी की अक्षमता का परिणाम बताएँ।

 

Question 20: 1917 की रूसी क्रान्ति के कोई दो कारण लिखें।

Answer:

रूस में निरंकुश ज़ारशाही और ज़ार के उदासीन व्यवहार के कारण जनता में असन्तोष बढ़ा, जिससे क्रान्ति हुई।

रूस में आदर्शवादी एवं समतामूलक समाज की स्थापना के लिए क्रान्ति हुई।

Exam Tips:

a) ज़ार की निरंकुश शासन व्यवस्था को पहला कारण के रूप में लिखें।
b) 1917 की क्रान्ति का वर्ष और बोल्शेविक नेतृत्व अलग से याद रखें।

 

Question 21: सोवियत संघ के विघटन के कोई दो कारण लिखिये।
अथवा
भूतपूर्व सोवियत संघ के पतन के कोई दो कारण लिखिए।

Answer:

सोवियत संघ के पतन का एक महत्त्वपूर्ण कारण तत्कालीन राष्ट्रपति गोर्बाचेव द्वारा चलाए गए राजनीतिक एवं आर्थिक सुधार कार्यक्रम थे।

सोवियत संघ के पतन का दूसरा तत्कालिक कारण सोवियत संघ के गणराज्यों में प्रजातान्त्रिक एवं उदारवादी भावनाएँ पैदा होना था।

Exam Tips:

a) गोर्बाचेव के सुधार कार्यक्रम को पहला कारण के रूप में लिखें।
b) गणराज्यों में लोकतान्त्रिक भावना का उभरना दूसरा कारण है।

 

Question 22: सोवियत संघ के पतन के कोई दो सकारात्मक परिणाम लिखिए।

Answer:

सोवियत संघ के पतन के कारण शीत युद्ध भी समाप्त हो गया।

सोवियत संघ के पतन के साथ ही खतरनाक अस्त्रों-शस्त्रों की होड़ भी समाप्त हो गई।

Exam Tips:

a) शीत युद्ध की समाप्ति को सबसे बड़ा सकारात्मक परिणाम के रूप में लिखें।
b) हथियारों की होड़ का समाप्त होना दूसरा सकारात्मक परिणाम है।

 

Question 23: अमेरिका के एकमात्र महाशक्ति होने के कोई दो दुष्परिणाम लिखें।

Answer:

अमेरिका के एकमात्र महाशक्ति होने के कारण वह अनावश्यक रूप से कई क्षेत्रों में राजनीतिक एवं सैनिक हस्तक्षेप करने लगा।

अमेरिका के एकमात्र महाशक्ति होने के कारण विश्व के अधिकांश आर्थिक संगठनों पर अमेरिका का प्रभुत्व स्थापित हो गया।

Exam Tips:

a) अनावश्यक सैनिक हस्तक्षेप को पहला दुष्परिणाम के रूप में लिखें।
b) आर्थिक संगठनों पर प्रभुत्व को दूसरा दुष्परिणाम के रूप में लिखें।

 

Question 24: ‘इतिहास की सबसे बड़ी गैराज सेल’ के विषय में आप क्या जानते हैं?

Answer:

सोवियत संघ के पतन के पश्चात् अस्तित्व में आए गणराज्यों ने ‘शॉक थेरेपी’ की विधि द्वारा अपनी अर्थव्यवस्था को ठीक करने का प्रयास किया। परन्तु ‘शॉक थेरेपी’ के परिणामस्वरूप लगभग पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को लाभ की अपेक्षा हानि हुई। रूस में राज्य नियन्त्रित औद्योगिक ढाँचा ढहने लगा। लगभग 90% उद्योगों को निजी कम्पनियों को बेचा गया, इसे ही ‘इतिहास की सबसे बड़ी गैराज सेल’ कहा जाता है।

Exam Tips:

a) ‘गैराज सेल’ शब्द शॉक थेरेपी के दौरान उद्योगों की बिक्री के सन्दर्भ में आता है।
b) रूस में औद्योगिक ढाँचे का ढहना और निजीकरण, दोनों बिन्दु लिखें।

 

Question 25: ‘शॉक थेरेपी’ के सामाजिक कल्याण की योजनाओं पर पड़ने वाले कोई दो प्रभाव लिखें।

Answer:

‘शॉक थेरेपी’ के परिणामस्वरूप सामाजिक कल्याण की पुरानी संस्थाओं को बन्द कर दिया गया, जिससे लोगों को मदद मिलनी बन्द हो गई।

लोगों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं को बन्द कर दिया गया।

Exam Tips:

a) कल्याण संस्थाओं का बन्द होना पहला प्रभाव है।
b) सुविधाओं का बन्द होना नागरिकों की कठिनाई से जोड़कर लिखें।

 

Question 26: सोवियत संघ की भारत को कोई दो राजनीतिक देनों का वर्णन करें।

Answer:

सोवियत संघ ने कश्मीर के मुद्दे पर सदैव भारत का साथ दिया है।

सोवियत संघ ने 1971 के युद्ध में भारत की मदद की, जिसके कारण बांग्लादेश नामक एक नया देश अस्तित्व में आया।

Exam Tips:

a) 1971 के युद्ध और बांग्लादेश के निर्माण को एक साथ लिखें।
b) कश्मीर मुद्दे पर समर्थन को पहली राजनीतिक देन के रूप में लिखें।

 

Question 27: सोवियत संघ द्वारा भारत को दी जाने वाली सैनिक सहायता का वर्णन करें।

Answer:

सोवियत संघ ने समय-समय पर भारत को लड़ाकू जहाज़, युद्धपोत, टैंक तथा अन्य प्रकार की आधुनिक तकनीक प्रदान की है। सोवियत संघ ने कई प्रकार के हथियार एवं मिसाइल संयुक्त रूप से भी तैयार किए। दोनों देशों ने समय-समय पर संयुक्त सैनिक अभ्यास किए। सोवियत संघ ने भारत की सेना को आधुनिक बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।

Exam Tips:

a) संयुक्त रूप से हथियार और मिसाइल तैयार करने को अलग बिन्दु के रूप में लिखें।
b) लड़ाकू जहाज़ और टैंक जैसे उदाहरण सैनिक सहायता के सन्दर्भ में लिखें।

 

Question 28: सोवियत संघ एवं भारत के कोई दो सांस्कृतिक सम्बन्ध बताएँ।

Answer:

सोवियत संघ तथा भारत के लेखकों एवं साहित्यकारों ने समय-समय पर एक-दूसरे की यात्रा की, जिससे दोनों देशों के सांस्कृतिक सम्बन्धों में मजबूती आई है।

भारतीय संस्कृति, विशेषकर हिन्दी फ़िल्में, सोवियत संघ में काफ़ी लोकप्रिय हैं।

Exam Tips:

a) लेखकों और साहित्यकारों की आपसी यात्राएँ पहला सांस्कृतिक सम्बन्ध हैं।
b) हिन्दी फ़िल्मों की लोकप्रियता को दूसरे सांस्कृतिक सम्बन्ध के रूप में लिखें।

 

Question 29: सोवियत प्रणाली की कोई दो मुख्य विशेषताएँ लिखिये।

Answer:

सोवियत राजनीतिक प्रणाली की धुरी कम्युनिस्ट पार्टी थी।

सोवियत राजनीतिक प्रणाली में किसी अन्य दल या विरोधी दल को जगह नहीं दी गई थी।

Exam Tips:

a) कम्युनिस्ट पार्टी की केन्द्रीय भूमिका पहली विशेषता के रूप में लिखें।
b) एकदलीय व्यवस्था को दूसरी विशेषता के रूप में लिखें।

 

Question 30: शॉक थेरेपी के कोई दो परिणाम लिखिये।

Answer:

शॉक थेरेपी के कारण सम्बन्धित देशों की अर्थव्यवस्था नष्ट हो गई।

शॉक थेरेपी के परिणामस्वरूप रूस में लगभग 90 प्रतिशत उद्योगों को निजी हाथों एवं कम्पनियों को बेच दिया गया।

Exam Tips:

a) अर्थव्यवस्था के नष्ट होने को पहला परिणाम के रूप में लिखें।
b) 90 प्रतिशत उद्योगों के निजीकरण का आँकड़ा सही लिखें।

 

Question 31: तृतीय विश्व के देशों से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

तृतीय विश्व से अभिप्राय उन देशों से है, जो लम्बी पराधीनता के पश्चात् स्वतन्त्र हुए। इन देशों में अधिकांशतः एशिया, अफ़्रीका तथा दक्षिण अमेरिका के देश शामिल किए जाते हैं। तृतीय विश्व के देशों में भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, ब्राज़ील, मेक्सिको, क्यूबा, घाना तथा नाइजीरिया इत्यादि देशों को शामिल किया जाता है।

Exam Tips:

a) तृतीय विश्व में एशिया, अफ़्रीका और दक्षिण अमेरिका के देश आते हैं, यह मुख्य पहचान लिखें।
b) भारत, ब्राज़ील और घाना जैसे उदाहरण सही नाम के साथ लिखें।

 

Question 32: शॉक थेरेपी किन दो मुख्य सिद्धान्तों पर आधारित थी?
अथवा
शॉक थेरेपी के कोई दो मुख्य सिद्धान्त लिखिए।

Answer:

मुक्त व्यापार

निजी सम्पत्ति एवं निजी स्वामित्व।

Exam Tips:

a) मुक्त व्यापार और निजी सम्पत्ति, दोनों सिद्धान्त अलग-अलग लिखें।
b) शॉक थेरेपी को पूँजीवादी सिद्धान्तों पर आधारित व्यवस्था के रूप में समझें।

 

Question 33: ‘शॉक थेरेपी’ मॉडल किसके द्वारा निर्देशित था?

Answer:

‘शॉक थेरेपी’ मॉडल विश्व बैंक, अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसी अन्तर्राष्ट्रीय मौद्रिक संस्थाओं द्वारा निर्देशित था।

Exam Tips:

a) विश्व बैंक और अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, दोनों संस्थाओं के नाम लिखें।
b) इन संस्थाओं की सलाह को शॉक थेरेपी के मार्गदर्शक के रूप में याद रखें।

 

Question 34: बर्लिन की दीवार कब बनी और कब विध्वंस हुई?

Answer:

बर्लिन की दीवार सन् 1961 में बनी और सन् 1989 में विध्वंस हुई।

Exam Tips:

a) दीवार बनने का वर्ष 1961 और गिरने का वर्ष 1989 अलग-अलग याद रखें।
b) दोनों वर्षों के बीच लगभग 28 वर्षों का अंतर है, यह तुलनात्मक प्रश्नों में काम आता है।

 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Question 1: द्वि-ध्रुवीय विश्व के पतन का मुख्य कारण था—
(A) शीत युद्ध की समाप्ति
(B) सोवियत संघ का पतन
(C) गुट-निरपेक्ष आन्दोलन की भूमिका
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(D) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) द्वि-ध्रुवीय विश्व के पतन में सोवियत संघ का विघटन सबसे प्रमुख कारण माना जाता है।

 

Question 2: सोवियत संघ में किस दल की प्रधानता थी?
(A) अनुदार दल की
(B) लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी
(C) साम्यवादी दल
(D) डेमोक्रेटिक पार्टी।

Answer:

(C) साम्यवादी दल।

Exam Tips:

a) सोवियत संघ में साम्यवादी दल का एकाधिकार था, इसलिए अन्य दल विकल्प नहीं थे।

 

Question 3: मिखाइल गोर्बाचोव ने सोवियत संघ में लागू की—
(A) पैट्राइस्का
(B) ग्लासनोस्त
(C) उपरोक्त दोनों
(D) कोई नहीं।

Answer:

(C) उपरोक्त दोनों।

Exam Tips:

a) पेरेस्त्रोइका (पुनर्गठन) और ग्लासनोस्त (खुलापन) गोर्बाचेव की दो प्रमुख नीतियाँ थीं।

 

Question 4: भारत एवं रूस के सम्बन्ध किस प्रकार के रहे हैं?
(A) अच्छे रहे हैं
(B) खराब रहे हैं
(C) गतिहीन रहे हैं
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(A) अच्छे रहे हैं।

Exam Tips:

a) भारत-रूस सम्बन्धों की मित्रता 1971 की सन्धि से और मज़बूत हुई।

 

Question 5: रूस के वर्तमान राष्ट्रपति हैं—
(A) बोरिस येल्तसिन
(B) ब्लादिमीर पुतिन
(C) प्रिमाकोव
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं।

Answer:

(B) ब्लादिमीर पुतिन

Exam Tips:

a) पुतिन 2000 में पहली बार रूस के राष्ट्रपति बने, यह तारीख याद रखें।

 

Question 6: बर्लिन की दीवार कब बनाई गई थी?
(A) 1950
(B) 1955
(C) 1961
(D) 1965.

Answer:

(C) 1961.

Exam Tips:

a) बर्लिन की दीवार 1961 में बनी और 1989 में गिरी, दोनों वर्ष साथ याद रखें।

 

Question 7: ‘बर्लिन की दीवार’ को कब गिराया गया?
(A) 1979 में
(B) 1961 में
(C) 1986 में
(D) 1989 में।

Answer:

(D) 1989 में।

Exam Tips:

a) 9 नवम्बर 1989 को दीवार गिराई गई, यह तारीख याद रखें।

 

Question 8: निम्न में से कौन-सा समय लेनिन के जीवन काल से सम्बन्धित है?
(A) 1920 से 1974 तक
(B) 1935 से 1995 तक
(C) 1930 से 1970 तक
(D) 1870 से 1924 तक।

Answer:

(D) 1870 से 1924 तक।

Exam Tips:

a) लेनिन का जीवनकाल 1870 से 1924 तक था, इसे याद रखें।

 

Question 9: पूर्व सोवियत संघ का विघटन कब हुआ?
(A) सन् 1990 में
(B) सन् 1991 में
(C) सन् 1992 में
(D) सन् 1993 में।

Answer:

(B) सन् 1991 में।

Exam Tips:

a) सोवियत संघ का विघटन 1991 में हुआ, जबकि गोर्बाचेव का इस्तीफ़ा 25 दिसम्बर 1991 को हुआ।

 

Question 10: जर्मनी का एकीकरण कब हुआ?
(A) सन् 1930 में
(B) सन् 1990 में
(C) सन् 1993 में
(D) सन् 1995 में।

Answer:

(B) सन् 1990 में।

Exam Tips:

a) जर्मनी का एकीकरण 1990 में हुआ, जो बर्लिन की दीवार गिरने के एक वर्ष बाद था।

 

Question 11: यूरोपियन संघ ने यूरोपियन संविधान कब पारित किया?
(A) 1994
(B) 1997
(C) 1995
(D) 2005.

Answer:

(D) 2005.

Exam Tips:

a) यूरोपीय संविधान से जुड़े वर्षों को यूरोपीय संघ के इतिहास के साथ याद रखें।

 

Question 12: मिखाइल गोर्बाचोव ने कब अपने पद से त्याग-पत्र दिया?
(A) 25 दिसम्बर, 1991
(B) 1 जनवरी, 1990
(C) 12 मार्च, 1990
(D) 16 जून, 1991.

Answer:

(A) 25 दिसम्बर, 1991.

Exam Tips:

a) गोर्बाचेव का त्याग-पत्र सोवियत संघ के विघटन के ठीक पहले का घटनाक्रम है।

 

Question 13: वर्साय सन्धि औपचारिक रूप से कब समाप्त हुई?
(A) जुलाई, 1991 में
(B) जुलाई, 1992 में
(C) जून, 1993 में
(D) जून, 1990 में।

Answer:

(A) जुलाई, 1991 में।

Exam Tips:

a) वर्साय सन्धि 1919 में हस्ताक्षरित हुई थी, यह तिथि इस प्रश्न के साथ याद रखें।

 

Question 14: शीत युद्ध का सबसे महत्त्वपूर्ण प्रतीक है—
(A) बर्लिन दीवार
(B) अफगान संकट
(C) वियतनाम युद्ध
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं।

Answer:

(A) बर्लिन दीवार।

Exam Tips:

a) बर्लिन की दीवार शीत युद्ध के विभाजन का सबसे स्पष्ट प्रतीक मानी जाती है।

 

Question 15: रूस में साम्यवादी क्रान्ति कब हुई?
(A) 1907 में
(B) 1947 में
(C) 1917 में
(D) 1957 में।

Answer:

(C) 1917 में।

Exam Tips:

a) रूसी क्रान्ति 1917 में हुई और इसका नेतृत्व बोल्शेविक दल ने किया।

 

Question 16: मिखाइल गोर्बाचोव किस वर्ष सोवियत संघ की साम्यवादी पार्टी के महासचिव चुने गए थे?
(A) मार्च, 1985
(B) मार्च, 1980
(C) मार्च, 1979
(D) मार्च, 1977.

Answer:

(A) मार्च, 1985.

Exam Tips:

a) गोर्बाचेव 1985 में महासचिव बने और उन्होंने सुधार शुरू किए।

 

Question 17: भारत व सोवियत संघ में मित्रता सन्धि किस वर्ष में हुई?
(A) सन् 1966 में
(B) सन् 1970 में
(C) सन् 1971 में
(D) सन् 1972 में।

Answer:

(C) सन् 1971 में।

Exam Tips:

a) भारत-सोवियत मैत्री सन्धि 1971 में हुई, इसका वर्ष अवश्य याद रखें।

 

Question 18: सोवियत संघ से अलग होने की घोषणा करने वाला पहला सोवियत गणराज्य कौन-सा था?
(A) यूक्रेन
(B) कज़ाखिस्तान
(C) तुर्कमेनिस्तान
(D) लिथुआनिया।

Answer:

(D) लिथुआनिया।

Exam Tips:

a) लिथुआनिया ने 1990 में सबसे पहले स्वतन्त्रता की घोषणा की थी।

 

Question 19: बोरिस येल्तसिन कब रूस के राष्ट्रपति बने थे?
(A) 1991 में
(B) 1992 में
(C) 1993 में
(D) 1994 में।

Answer:

(A) 1991 में।

Exam Tips:

a) येल्तसिन 1991 में रूस के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति बने।

 

Question 20: रूसी संसद् ने कब सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की?
(A) जून, 1990
(B) जून, 1994
(C) जून, 1995
(D) जून 1993.

Answer:

(A) जून, 1990.

Exam Tips:

a) रूसी संसद की संप्रभुता की घोषणा जून 1990 में हुई, यह तिथि याद रखें।

 

Question 21: प्रथम विश्व किन देशों को कहा जाता है?
(A) पूँजीवादी देशों को
(B) साम्यवादी देशों को
(C) विकासशील देशों
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(A) पूँजीवादी देशों को।

Exam Tips:

a) प्रथम विश्व में अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस जैसे पूँजीवादी देश शामिल थे।

 

Question 22: निम्न में से कौन दूसरे विश्व के देश कहे जाते हैं?
(A) गुलाम देश
(B) नव स्वतन्त्र देश
(C) दूसरे विश्व युद्ध के बाद के गरीब देश
(D) पूर्व सोवियत संघ और सोवियत गुट के देश।

Answer:

(D) पूर्व सोवियत संघ और सोवियत गुट के देश।

Exam Tips:

a) दूसरे विश्व में सोवियत संघ और उसके सहयोगी साम्यवादी देश आते थे।

 

Question 23: तीसरे विश्व के देशों में किसे शामिल किया जाता है?
(A) पूँजीवादी देशों को
(B) साम्यवादी देशों को
(C) विकासशील देशों को
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(C) विकासशील देशों को।

Exam Tips:

a) तीसरी दुनिया में विकासशील और गुट-निरपेक्ष देश शामिल माने जाते हैं।

 

Question 24: प्रथम विश्व में किस देश को शामिल किया जाता है?
(A) अमेरिका
(B) ब्रिटेन
(C) फ्रांस
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(D) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस, तीनों प्रथम विश्व के पूँजीवादी देश माने जाते हैं।

 

Question 25: द्वितीय विश्व में कौन-से देश शामिल थे?
(A) सोवियत संघ
(B) पोलैंड
(C) हंगरी
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(D) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) पोलैंड और हंगरी जैसे पूर्वी यूरोपीय साम्यवादी देश भी द्वितीय विश्व में शामिल थे।

 

Question 26: तीसरे विश्व में शामिल देश है—
(A) भारत
(B) ब्राज़ील
(C) घाना
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(D) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) भारत, ब्राज़ील और घाना, तीनों तीसरी दुनिया के विकासशील देश माने जाते हैं।

 

Question 27: प्रथम विश्व का नेतृत्व किसके हाथों में था?
(A) अमेरिका
(B) सोवियत संघ
(C) भारत
(D) इंग्लैंड।

Answer:

(A) अमेरिका।

Exam Tips:

a) प्रथम विश्व का नेतृत्व अमेरिका के पास था, जबकि द्वितीय विश्व का नेतृत्व सोवियत संघ के पास।

 

Question 28: द्वितीय विश्व का नेतृत्व किसके हाथ में था?
(A) अमेरिका
(B) सोवियत संघ
(C) भारत
(D) फ्रांस।

Answer:

(B) सोवियत संघ।

Exam Tips:

a) द्वितीय विश्व के नेता सोवियत संघ के साथ उसके साम्यवादी सहयोगी देश थे।

 

Question 29: द्वितीय विश्व के बिखराव का कारण है—
(A) स्टालिन की आक्रामक नीतियाँ
(B) चीन की आकांक्षाएँ
(C) गुट-निरपेक्ष आन्दोलन की भूमिका
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(D) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) द्वितीय विश्व के बिखराव में कई कारणों का एक साथ योगदान माना जाता है।

 

Question 30: बलकान (Balkan) का शाब्दिक अर्थ है—
(A) सम्बन्ध
(B) टूटन
(C) सन्धि
(D) युद्ध।

Answer:

(B) टूटन।

Exam Tips:

a) बलकान शब्द का प्रचलित अर्थ टूटन या विभाजन से जुड़ा माना जाता है।

 

Question 31: कोमीकॉन (COMECON) का सम्बन्ध निम्न में से किस देश से है?
(A) ब्रिटेन से
(B) संयुक्त राज्य अमेरिका से
(C) भूतपूर्व सोवियत संघ से
(D) जापान से।

Answer:

(C) भूतपूर्व सोवियत संघ से।

Exam Tips:

a) कोमीकॉन सोवियत गुट का आर्थिक सहयोग संगठन था, इसे सोवियत संघ से जोड़ें।

 

Question 32: सोवियत राजनीतिक प्रणाली मुख्यतः किस पर आधारित थी?
(A) पूँजीवादी व्यवस्था पर
(B) समाजवादी व्यवस्था पर
(C) उदारवादी व्यवस्था पर
(D) लोकतांत्रिक व्यवस्था पर।

Answer:

(B) समाजवादी व्यवस्था पर।

Exam Tips:

a) सोवियत प्रणाली समाजवाद पर आधारित थी, जबकि अमेरिका पूँजीवाद पर।

 

रिक्त स्थान भरें

Question 1: ……………… ने 1985 में सोवियत संघ में सुधारों की शुरुआत की।

Answer:

गोर्बाचोव

Exam Tips:

a) गोर्बाचेव 1985 में सोवियत संघ के महासचिव बने और सुधार लागू किए।

 

Question 2: ……………… पार्टी का पूर्व सोवियत संघ की राजनीतिक व्यवस्था पर दबदबा था।

Answer:

साम्यवादी

Exam Tips:

a) सोवियत संघ की राजनीतिक व्यवस्था पर साम्यवादी दल का नियन्त्रण था।

 

Question 3: सोवियत संघ ने सन् ……………… में अफ़गानिस्तान में हस्तक्षेप किया।

Answer:

1979

Exam Tips:

a) अफ़गानिस्तान में सोवियत हस्तक्षेप 1979 में हुआ, इसे याद रखें।

 

Question 4: गोर्बाचोव ने पैट्राइस्का एवं ……………… की व्यवस्था लागू की।

Answer:

ग्लासनोस्ट

Exam Tips:

a) पेरेस्त्रोइका और ग्लासनोस्त, दोनों गोर्बाचेव की नीतियाँ थीं।

 

एक शब्द/वाक्य में उत्तर दें

Question 1: सोवियत संघ का विघटन कब हुआ?
अथवा
सोवियत संघ का विघटन किस वर्ष में हुआ?

Answer:

सन् 1991 में।

Exam Tips:

a) विघटन का वर्ष 1991 है, यह सबसे अधिक पूछा जाने वाला तथ्य है।

 

Question 2: किस दल का पूर्व सोवियत संघ की राजनीतिक व्यवस्था पर नियंत्रण था?
अथवा
द्वि-ध्रुवीय व्यवस्था के दौर में सोवियत संघ में किस दल का प्रभुत्व था?

Answer:

साम्यवादी दल।

Exam Tips:

a) साम्यवादी दल का नाम पूरा और सही लिखें।

 

Question 3: भारत-सोवियत संघ के बीच ‘मित्रता सन्धि’ किस वर्ष में हुई थी?
अथवा
भारत-सोवियत संघ मित्रता सन्धि किस वर्ष में हुई?

Answer:

सन् 1971 में।

Exam Tips:

a) भारत-सोवियत मैत्री सन्धि का वर्ष 1971 है।

 

Question 4: ‘दूसरी दुनिया के देश’ किन्हें कहा गया?

Answer:

भूतपूर्व सोवियत संघ एवं उसके सहयोगी देशों को दूसरी दुनिया के देश कहा गया।

Exam Tips:

a) दूसरी दुनिया में सोवियत संघ और उसके साम्यवादी सहयोगी देश शामिल थे।

 

Question 5: सत्तावादी समाजवादी व्यवस्था से लोकतन्त्रीय पूँजीवादी व्यवस्था का संक्रमण विश्व बैंक तथा अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से प्रभावित हुआ। इस संक्रमण को क्या कहा जाता है?

Answer:

इस संक्रमण को शॉक थेरेपी कहा जाता है।

Exam Tips:

a) शॉक थेरेपी का नाम विश्व बैंक और अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के सुझावों से जुड़ा है।

 

Question 6: रूस में साम्यवादी क्रान्ति किस वर्ष में हुई?

Answer:

सन् 1917 में।

Exam Tips:

a) रूसी क्रान्ति का वर्ष 1917 है, इसे याद रखें।

 

Question 7: किसी एक बल्कान देश का नाम बताइए।

Answer:

बुल्गारिया।

Exam Tips:

a) बुल्गारिया बलकान क्षेत्र का एक प्रमुख देश है।

 

Question 8: सोवियत संघ के विघटन के समय उसका राष्ट्रपति कौन था?

Answer:

मिखाइल गोर्बाचेव।

Exam Tips:

a) गोर्बाचेव सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति थे।

 

Question 9: बोरिस येल्तसिन कौन था?

Answer:

बोरिस येल्तसिन रूस के प्रथम राष्ट्रपति थे।

Exam Tips:

a) येल्तसिन 1991 में रूस के पहले राष्ट्रपति बने।

 

Question 10: बर्लिन की दीवार कब गिरी?

Answer:

सन् 1989 में।

Exam Tips:

a) बर्लिन की दीवार 9 नवम्बर 1989 को गिराई गई।

 

Question 11: द्वि-ध्रुवीय विश्व के पतन का कोई एक कारण बताइए।

Answer:

द्वि-ध्रुवीय विश्व के पतन का एक महत्त्वपूर्ण कारण सोवियत संघ का पतन था।

Exam Tips:

a) सोवियत संघ का पतन इस व्यवस्था के अन्त का मुख्य कारण था।

 

Question 12: बर्लिन की दीवार का गिरना किस बात का प्रतीक था?

Answer:

शीत युद्ध की समाप्ति का।

Exam Tips:

a) बर्लिन की दीवार का गिरना शीत युद्ध के अन्त का प्रतीक माना जाता है।

 

Political Science Class 12 Curriculum Solutions: Chapter 02 End of Bipolarity

Official Haryana Board Solutions for Chapter 02 End of Bipolarity

Explore reliable textbook solutions for Chapter 02 End of Bipolarity tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Political Science.

Step-by-Step Explanations for Chapter 02 End of Bipolarity

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Political Science text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Next Steps in Your Political Science Revision

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 02 End of Bipolarity with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 2 दो ध्रुवीयता का अंत for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 2 दो ध्रुवीयता का अंत is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Political Science are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Political Science Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 2 दो ध्रुवीयता का अंत as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Political Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 2 दो ध्रुवीयता का अंत will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 2 दो ध्रुवीयता का अंत in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Political Science. You can access HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 2 दो ध्रुवीयता का अंत in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Political Science Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 2 दो ध्रुवीयता का अंत in printable PDF format for offline study on any device.