Solutions for Class 12 Physics: Chapter 05 Magnetism and Matter
Review structured textbook solutions for Class 12 Physics Chapter 05 Magnetism and Matter. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Practice Class 12 Physics Solutions: Chapter 05 Magnetism and Matter
Access the complete solution PDF for Class 12 Physics below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Question 1: एक दण्ड चुम्बक उत्तर-दक्षिण दिशा में इस प्रकार रखा जाता है कि उसका उत्तरी ध्रुव उत्तर की ओर है। शून्य चुम्बकीय क्षेत्र के बिन्दुओं की दिशा चुम्बक के केन्द्र से किस ओर होगी?
(अ) उत्तर-दक्षिण
(ब) पूर्व-पश्चिम
(स) उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण-पश्चिम
(द) उत्तर-पश्चिम तथा दक्षिण-पूर्व
Answer:
(ब) पूर्व-पश्चिम
Exam Tips:
a) Neutral points lie on the equatorial line, which is perpendicular to the magnet's axis.
Question 2: पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का ऊर्ध्वाधर घटक शून्य होता है:
(अ) चुम्बकीय ध्रुवों पर
(ब) भौगोलिक ध्रुवों पर
(स) प्रत्येक स्थान पर
(द) चुम्बकीय निरक्ष पर
Answer:
(द) चुम्बकीय निरक्ष पर
Exam Tips:
a) At the magnetic equator the dip is zero, so the vertical component Z = B sin I becomes zero.
Question 3: किसी चुम्बकीय क्षेत्र के समान्तर रखी चुम्बकीय सूई को 60° घुमाने में W कार्य करना पड़ता है। इस स्थिति में सूई को बनाये रखने के लिये आवश्यक बल आघूर्ण होगा:
(अ) √3W
(ब) W
(स) (√3/2)W
(द) 2W
Answer:
(अ) √3W
Exam Tips:
a) Work done in turning through θ is mB(1 − cos θ), while the torque at θ is mB sin θ, so the torque is √3 times the work for θ = 60°.
Question 4: एक r त्रिज्या की वृत्ताकार कुण्डली में i धारा बह रही है। इसमें तार के n फेरे हैं। इसका चुम्बकीय आघूर्ण r के साथ परिवर्तित होता है जैसे:
(अ) 1/r²
(ब) 1/r
(स) r
(द) r²
Answer:
(द) r²
Exam Tips:
a) The magnetic moment of a coil is m = niπr², so it varies as the square of the radius.
Question 5: एक चुम्बकीय लोहे के तार की लम्बाई l एवं चुम्बकीय आघूर्ण m है। यदि इसे L आकृति में मोड़ने पर इसकी प्रत्येक भुजा समान लम्बाई की रहती है तो नवीन आकृति का चुम्बकीय आघूर्ण होगा:
(अ) m
(ब) m/2
(स) √2m
(द) m/√2
Answer:
(द) m/√2
Exam Tips:
a) In an L shape with arms of length l/2, the distance between the poles becomes l/√2, so the moment is m/√2.
Question 6: एक पतले दण्ड चुम्बक का चुम्बकीय आघूर्ण M है। यदि इसे पहले लम्बाई के लम्बवत् और फिर चौड़ाई के लम्बवत् काटा जाये तो प्राप्त टुकड़े का चुम्बकीय आघूर्ण होगा:
(अ) M/2
(ब) M/4
(स) M
(द) 2M
Answer:
(ब) M/4
Exam Tips:
a) Each cut that halves the magnet halves its moment, so two such cuts leave one quarter of the original moment.
Question 7: यदि दो एकांक प्रबलता (1 A m) के चुम्बकीय ध्रुव के मध्य की दूरी 1 मीटर है, अतः इनके मध्य लगने वाले बल का मान है:
(अ) 4π × 10−7 N
(ब) \( \frac{4\pi}{10^{-7}} \) N
(स) 10−7 N
(द) \( \frac{10^{-7}}{4\pi} \) N
Answer:
(स) 10−7 N
Exam Tips:
a) Force between two poles is (μ0/4π)(m1m2/r²), and μ0/4π = 10−7 T m/A.
Question 8: एक छोटे चुम्बक के कारण r दूरी पर उसकी अक्षीय एवं निरक्षीय स्थिति में स्थित बिन्दुओं की चुम्बकीय क्षेत्र तीव्रताओं का अनुपात होगा:
(अ) 1 : 2
(ब) 2 : 1
(स) 1 : 4
(द) 4 : 1
Answer:
(ब) 2 : 1
Exam Tips:
a) At equal distance the axial field is twice the equatorial field, since Baxial = 2Bequatorial.
Question 9: चुम्बकीय आघूर्ण m के एक चुम्बक दण्ड को B तीव्रता के चुम्बकीय क्षेत्र में रखने पर लगने वाले बल आघूर्ण का मान होगा:
(अ) m × B
(ब) B × m
(स) m · B
(द) (m × B)/√2
Answer:
(अ) m × B
Exam Tips:
a) Torque on a magnetic dipole is the vector product τ = m × B, so it is perpendicular to both m and B.
Question 10: नाभिक के चारों ओर घूमते इलेक्ट्रॉन का चुम्बकीय आघूर्ण मुख्य क्वान्टम संख्या n पर किस प्रकार निर्भर करता है?
(अ) μ ∝ n
(ब) μ ∝ 1/n
(स) μ ∝ n²
(द) μ ∝ 1/n²
Answer:
(अ) μ ∝ n
Exam Tips:
a) Orbital moment is μ = (e/2m)L and L = nh/2π, so μ is directly proportional to n.
Question 11: एक वर्गाकार धारावाही लूप एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में लटकाया गया, जो इसके तल में कार्यरत है। यदि लूप की एक भुजा पर बल F है, तो शेष तीन भुजाओं पर परिणामी बल होगा:
(अ) 3F
(ब) −F
(स) −3F
(द) F
Answer:
(ब) −F
Exam Tips:
a) The net force on a closed current loop in a uniform field is zero, so the other three sides together give −F.
Question 12: किसी स्थान पर चुम्बकीय याम्योत्तर एवं भौगोलिक याम्योत्तर के मध्य कोण कहलाता है:
(अ) नमन कोण
(ब) क्रान्तिक कोण
(स) दिक्पात कोण
(द) नति कोण
Answer:
(स) दिक्पात कोण
Exam Tips:
a) Declination is measured in the horizontal plane, between the geographic and magnetic meridians, unlike dip.
Question 13: चुम्बकीय ध्रुवों पर नति का कोण होता है:
(अ) 0°
(ब) 30°
(स) 45°
(द) 90°
Answer:
(द) 90°
Exam Tips:
a) At the magnetic poles the dip needle stands vertical, so the dip angle is 90°.
Question 14: यदि किसी स्थान पर पृथ्वी के क्षैतिज घटक BH एवं ऊर्ध्वाधर घटक BV के मान समान हैं, तो उस स्थान पर नमन कोण का मान है:
(अ) 30°
(ब) 45°
(स) 60°
(द) 90°
Answer:
(ब) 45°
Exam Tips:
a) When the two components are equal, tan I = BV/BH = 1, so I = 45°.
Question 15: चुम्बकीय सुई सुरक्षित रह सकती है:
(अ) लोहे के बक्से में
(ब) लकड़ी के बक्से में
(स) धातु के बक्से में
(द) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(अ) लोहे के बक्से में
Exam Tips:
a) An iron box shields the compass needle from stray external magnetic fields.
Question 16: विद्युत चुम्बक में क्रोड कच्चे लोहे की बनायी जाती है, क्योंकि इसकी:
(अ) प्रवृत्ति तथा धारणशीलता अधिक होती है।
(ब) प्रवृत्ति अधिक तथा धारणशीलता कम होती है।
(स) प्रवृत्ति व धारणशीलता दोनों कम होती हैं।
(द) धारणशीलता अधिक व प्रवृत्ति कम होती है।
Answer:
(ब) प्रवृत्ति अधिक तथा धारणशीलता कम होती है।
Exam Tips:
a) Soft iron has high susceptibility and low retentivity, so it loses most of its magnetism when the current is switched off.
Question 17: ताँबा कैसा पदार्थ है?
(अ) प्रतिचुम्बकीय
(ब) अनुचुम्बकीय
(स) लौह चुम्बकीय
(द) अचुम्बकीय
Answer:
(अ) प्रतिचुम्बकीय
Exam Tips:
a) Copper is diamagnetic, with a small negative susceptibility.
Question 18: चुम्बकीय पदार्थों का वह व्यवहार जिसके फलस्वरूप चुम्बकीय प्रेरण B चुम्बकन क्षेत्र H से पीछे रहता है, कहलाता है:
(अ) चुम्बकीय प्रवृत्ति
(ब) चुम्बकीय शैथिल्य
(स) निग्राहिता
(द) धारणशीलता
Answer:
(ब) चुम्बकीय शैथिल्य
Exam Tips:
a) The lag of B behind H is called hysteresis, and it produces the B-H loop.
Question 19: विपरीत दिशा में चुम्बकन क्षेत्र H का वह मान जिस पर चुम्बकीय प्रेरण B का मान शून्य हो जाता है, कहलाता है:
(अ) शैथिल्य हास
(ब) धारणशीलता
(स) निग्राहिता
(द) चुम्बकशीलता
Answer:
(स) निग्राहिता
Exam Tips:
a) The reverse field that brings B to zero is the coercivity of the material.
Question 20: अनुचुम्बकीय पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति χ एवं परम ताप T में सम्बन्ध है:
(अ) χ ∝ 1/T
(ब) χ ∝ T
(स) χ ∝ 1/T²
(द) χ ∝ T²
Answer:
(अ) χ ∝ 1/T
Exam Tips:
a) Curie's law states that the susceptibility of a paramagnetic substance is inversely proportional to absolute temperature.
Question 21: अल्प चुम्बकन क्षेत्र (H) के लिए चुम्बकन I किस प्रकार निर्भर करता है?
(अ) I ∝ H
(ब) I ∝ 1/H²
(स) I ∝ 1/H
(द) I ∝ H²
Answer:
(अ) I ∝ H
Exam Tips:
a) For weak fields the magnetisation is proportional to the field, I = χH.
Question 22: चुम्बकीय प्रवृत्ति तथा चुम्बकनशीलता में सही सम्बन्ध है:
(अ) χm = μr − 1
(ब) χm = μr + 1
(स) χm = 1
(द) χm = μr
Answer:
(अ) χm = μr − 1
Exam Tips:
a) Relative permeability is μr = 1 + χm, so χm = μr − 1.
Question 23: पृथ्वी के चुम्बकीय ध्रुवों तथा विषुवत् पर नमन कोण क्रमशः होते हैं:
(अ) 0° तथा 90°
(ब) 90° तथा 0°
(स) 180° तथा 0°
(द) 0° तथा 180°
Answer:
(ब) 90° तथा 0°
Exam Tips:
a) Dip is 90° at the magnetic poles and 0° at the magnetic equator.
Question 24: एक विद्युत चुम्बक बना होता है:
(अ) ताँबे (Cu) का
(ब) एल्युमिनियम (Al) का
(स) स्टील का
(द) नरम लोहे का
Answer:
(द) नरम लोहे का
Exam Tips:
a) Soft iron is used for the core because it is easily magnetised and demagnetised.
Question 25: निम्न में सही संबंध है:
(अ) B/μ0 + I = H
(ब) B/μ0 − I = H
(स) B/μ0 + H = I
(द) B/μ0 + H = −I
Answer:
(ब) B/μ0 − I = H
Exam Tips:
a) From B = μ0(H + I) we get B/μ0 − I = H.
Question 26: लौह चुम्बकीय पदार्थों के लिये:
(अ) पारगम्यता बहुत अधिक तथा प्रवृत्ति धनात्मक व अधिक होती है।
(ब) पारगम्यता बहुत अधिक तथा प्रवृत्ति ऋणात्मक व कम होती है।
(स) पारगम्यता बहुत कम तथा प्रवृत्ति धनात्मक व अधिक होती है।
(द) पारगम्यता बहुत कम तथा प्रवृत्ति ऋणात्मक व कम होती है।
Answer:
(अ) पारगम्यता बहुत अधिक तथा प्रवृत्ति धनात्मक व अधिक होती है।
Exam Tips:
a) Ferromagnetic materials have very high permeability and a large positive susceptibility.
Question 27: पृथ्वी के तल पर क्षैतिज क्षेत्र वाले बिन्दुओं को मिलाने वाली रेखा को कहते हैं:
(अ) चुम्बकीय याम्योत्तर
(ब) चुम्बकीय अक्ष
(स) चुम्बकीय रेखा
(द) चुम्बकीय निरक्ष
Answer:
(द) चुम्बकीय निरक्ष
Exam Tips:
a) The magnetic equator is the line along which the dip angle is zero.
Question 28: चुम्बकीय याम्योत्तर और भौगोलिक याम्योत्तर के बीच के कोण को कहते हैं:
(अ) चुम्बकीय नति
(ब) चुम्बकीय दिक्पात
(स) चुम्बकीय आघूर्ण
(द) चुम्बकीय क्षेत्र की शक्ति
Answer:
(ब) चुम्बकीय दिक्पात
Exam Tips:
a) Magnetic declination is the horizontal angle between the two meridians, so it is not the dip.
Question 29: निम्न में से कौनसा कथन यथार्थ नहीं है?
(अ) प्रतिचुम्बकत्व सब पदार्थों का गुण है।
(ब) क्यूरी ताप पर लौह-चुम्बकीय पदार्थ अनुचुम्बकीय बन जाते हैं।
(स) वे परमाणु जिनकी आन्तरिक कक्षायें अपूर्ण होती हैं, अनुचुम्बकीय होते हैं।
(द) लौह-चुम्बकीय पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति χ क्यूरी ताप पर शून्य होती है।
Answer:
(द) लौह-चुम्बकीय पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति χ क्यूरी ताप पर शून्य होती है।
Exam Tips:
a) Above the Curie temperature a ferromagnetic substance becomes paramagnetic, and its susceptibility does not drop to zero at that temperature.
Question 30: आपेक्षिक पारगम्यता की इकाई होती है:
(अ) वेबर/मीटर
(ब) इकाई रहित
(स) हेनरी/मीटर
(द) ऐम्पियर/मीटर
Answer:
(ब) इकाई रहित
Exam Tips:
a) Relative permeability is a ratio of two permeabilities, so it has no unit.
Question 31: किसी पदार्थ की अनुचुम्बकीय प्रवृत्ति χ का मान 9 है तो आपेक्षिक पारगम्यता μr का मान होगा:
(अ) 10
(ब) 0.1
(स) 9
(द) 11
Answer:
(अ) 10
Exam Tips:
a) Relative permeability is μr = 1 + χ, so 1 + 9 = 10.
Question 32: 1 टेसला बराबर होता है:
(अ) 10−7 गाउस
(ब) 10−4 गाउस
(स) 104 गाउस
(द) 10−8 गाउस
Answer:
(स) 104 गाउस
Exam Tips:
a) One tesla equals 104 gauss, so the gauss is a much smaller unit.
Question 33: ताप जिससे नीचे चुम्बकीय पदार्थ लौह-चुम्बकीय तथा जिसके ऊपर अनुचुम्बकीय होता है, कहलाता है:
(अ) उत्क्रमण ताप
(ब) केल्विन ताप
(स) क्यूरी ताप
(द) उदासीन ताप
Answer:
(स) क्यूरी ताप
Exam Tips:
a) For iron this temperature is 770 °C (1043 K).
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: उस भौतिक राशि का नाम बताइये जिसका मात्रक न्यूटन मीटर टेसला−1 है। यह अदिश राशि है अथवा सदिश?
Answer:
यह चुम्बकीय आघूर्ण (magnetic moment) है। τmax = mB से m = τmax/B होता है, अतः इसका SI मात्रक N m T−1 है।
चुम्बकीय आघूर्ण एक सदिश राशि है।
Exam Tips:
a) The magnetic moment has the unit N m T−1, which is the same as A m².
b) Its direction is from the south pole to the north pole inside the magnet.
Question 2: समरूप चुम्बकीय क्षेत्र में एक चुम्बकीय द्विध्रुव को किस प्रकार रखा जाये ताकि इसकी स्थितिज ऊर्जा अधिकतम हो?
Answer:
चुम्बकीय आघूर्ण m को चुम्बकीय क्षेत्र B की दिशा के विपरीत (प्रतिसमान्तर) रखा जाये, अर्थात θ = 180°।
U = −mB cos θ = −mB cos 180° = +mB, जो अधिकतम है।
Exam Tips:
a) The potential energy is U = −mB cos θ, which is largest when θ = 180°.
b) At θ = 180° the energy is +mB.
Question 3: चुम्बकीय याम्योत्तर किसे कहते हैं?
Answer:
स्वतन्त्रतापूर्वक लटके हुए चुम्बक के चुम्बकीय अक्ष से होकर गुजरने वाले ऊर्ध्वाधर तल को चुम्बकीय याम्योत्तर कहते हैं।
Exam Tips:
a) The magnetic meridian contains the magnetic axis of the freely suspended magnet.
b) It indicates the direction of the horizontal component of the earth's field.
Question 4: चुम्बकीय आघूर्ण को परिभाषित कीजिये।
Answer:
किसी चुम्बक की ध्रुव प्राबल्यता तथा प्रभावी लम्बाई के गुणनफल को चुम्बकीय आघूर्ण कहते हैं। यह एक सदिश राशि है, जिसकी दिशा दक्षिणी ध्रुव से उत्तरी ध्रुव की ओर होती है। इसका SI मात्रक A m² है।
Exam Tips:
a) Magnetic moment is m = qm × 2l.
b) Its SI unit is A m².
Question 5: चुम्बकीय आघूर्ण m के एक छोटे दण्ड चुम्बक से उसके अक्ष पर दूरी r पर स्थित बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक लिखिये।
Answer:
B = (μ0/4π) × 2m/r³
Exam Tips:
a) The field on the axis is parallel to the magnetic moment.
b) The axial field falls off as 1/r³.
Question 6: चुम्बकीय आघूर्ण m के छोटे दण्ड चुम्बक के निरक्ष पर r दूरी पर स्थित बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक लिखिये।
Answer:
B = (μ0/4π) × (−m/r³)
इसका मान (μ0/4π)(m/r³) है और दिशा m के विपरीत है।
Exam Tips:
a) The equatorial field is antiparallel to the magnetic moment.
b) Its magnitude is half the axial field at the same distance.
Question 7: लघु दण्ड चुम्बक के मध्य बिन्दु से अक्षीय तथा निरक्षीय स्थिति में समान दूरी पर स्थित बिन्दुओं पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रताओं में क्या अनुपात होता है?
Answer:
2 : 1
Exam Tips:
a) Axial field is 2μ0m/4πr³ and equatorial field is μ0m/4πr³, so the ratio is 2 : 1.
Question 8: चुम्बकीय बल रेखाएँ बन्द वक्र बनाती हैं, क्यों?
Answer:
एकल चुम्बकीय ध्रुव (magnetic monopole) का अस्तित्व नहीं होता, अर्थात् उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव सदैव साथ-साथ होते हैं। चुम्बकीय बल रेखाएँ उत्तरी ध्रुव से निकलती हैं और दक्षिणी ध्रुव में प्रवेश करती हैं, इसलिए ये बन्द वक्र होती हैं।
Exam Tips:
a) Magnetic field lines always form closed loops because monopoles do not exist.
b) Field lines leave the north pole and enter the south pole.
Question 9: उदासीन बिन्दु की परिभाषा दीजिये।
Answer:
वे बिन्दु जिन पर चुम्बक के चुम्बकीय क्षेत्र और पृथ्वी के क्षैतिज चुम्बकीय क्षेत्र का परिणामी क्षेत्र शून्य होता है, उदासीन बिन्दु कहलाते हैं।
Exam Tips:
a) Neutral points are found where the magnet's field cancels the horizontal component of the earth's field.
Question 10: पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के क्षैतिज घटक HE, ऊर्ध्वाधर घटक ZE एवं इस स्थान पर नति कोण I के मध्य सम्बन्ध लिखिये।
Answer:
tan I = ZE/HE
Exam Tips:
a) Also ZE = BE sin I and HE = BE cos I.
Question 11: वर्ष के किस माह में दिक्पात कोण का मान उत्तरी गोलार्द्ध में न्यूनतम एवं दक्षिणी गोलार्द्ध में अधिकतम होता है?
Answer:
अगस्त माह में।
Exam Tips:
a) In February the declination is maximum in the north and minimum in the south.
b) The pattern reverses in August.
Question 12: दिक्पात कोण किसे कहते हैं?
Answer:
किसी स्थान पर भौगोलिक याम्योत्तर तथा चुम्बकीय याम्योत्तर के बीच के कोण को दिक्पात कोण कहते हैं।
Exam Tips:
a) Declination is measured in the horizontal plane.
b) It is the angle between the geographic and magnetic meridians.
Question 13: एक छड़ चुम्बक को किस प्रकार रखने पर उदासीन बिन्दु निरक्ष पर एवं अक्ष पर प्राप्त होगा?
Answer:
(i) चुम्बकीय याम्योत्तर में चुम्बक का उत्तरी ध्रुव उत्तर की ओर रखने पर उदासीन बिन्दु निरक्ष पर प्राप्त होता है।
(ii) चुम्बकीय याम्योत्तर में चुम्बक का दक्षिणी ध्रुव उत्तर की ओर रखने पर उदासीन बिन्दु अक्ष पर बनता है।
Exam Tips:
a) Along the equatorial line the magnet's field opposes the horizontal field when its north pole points north.
b) On the axis the field is parallel to m, so the south pole must face north.
Question 14: माध्यम की पारगम्यता एवं चुम्बकीय प्रवृत्ति में सम्बन्ध लिखो।
Answer:
μ = μ0(1 + χ)
Exam Tips:
a) Here μ is the permeability of the medium and χ is its magnetic susceptibility.
b) μ0 is the permeability of free space.
Question 15: चुम्बकीय क्षेत्र B, चुम्बकन क्षेत्र H एवं माध्यम की पारगम्यता μ के बीच सम्बन्ध लिखो।
Answer:
μ = B/H
Exam Tips:
a) Permeability is the ratio of the magnetic induction to the magnetising field.
b) It is a scalar quantity.
Question 16: पृथ्वी के चुम्बकीय तत्व क्या हैं?
Answer:
(1) दिक्पात कोण
(2) नति कोण
(3) क्षैतिज घटक।
Exam Tips:
a) These three quantities completely specify the earth's magnetic field at a place.
b) The horizontal component is HE = BE cos I.
Question 17: पृथ्वी तल पर किस स्थान पर नति कोण का मान 90° होता है?
Answer:
पृथ्वी के चुम्बकीय ध्रुवों पर।
Exam Tips:
a) At the magnetic poles the field is vertical, so the dip is 90°.
Question 18: पृथ्वी तल पर कहाँ पर नति कोण का मान शून्य होता है?
Answer:
चुम्बकीय निरक्ष पर।
Exam Tips:
a) At the magnetic equator the field is horizontal, so the dip is zero.
Question 19: पृथ्वी तल के किस स्थान पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का ऊर्ध्व घटक शून्य होता है तथा क्यों?
Answer:
चुम्बकीय निरक्ष पर, क्योंकि ZE = BE sin I = BE sin 0° = 0।
Exam Tips:
a) The vertical component is zero where the dip is zero.
b) This is the magnetic equator.
Question 20: चुम्बकीय पदार्थ जो किसी असमान चुम्बकीय क्षेत्र में प्रतिकर्षण बल अनुभव करते हैं, क्या कहलाते हैं?
Answer:
प्रतिचुम्बकीय पदार्थ।
Exam Tips:
a) Diamagnetic substances are repelled by a strong, non-uniform field.
Question 21: अनुचुम्बकीय पदार्थों के लिये कोई दो उदाहरण लिखिये।
Answer:
(i) कॉपर क्लोराइड
(ii) मैंगनीज डाइऑक्साइड
Exam Tips:
a) Paramagnetic substances are weakly attracted to a magnet.
b) Their susceptibility is small and positive.
Question 22: प्रतिचुम्बकीय पदार्थ के कोई दो उदाहरण लिखिये।
Answer:
(i) पानी
(ii) पारा
Exam Tips:
a) Diamagnetic substances have a small negative susceptibility.
b) Water and mercury are weakly repelled by a magnet.
Question 23: चुम्बकन तीव्रता की परिभाषा लिखिये।
Answer:
पदार्थ के एकांक आयतन में उत्पन्न चुम्बकीय आघूर्ण को चुम्बकन तीव्रता कहते हैं। I = m/V। इसका SI मात्रक A/m है। यह एक सदिश राशि है।
Exam Tips:
a) Magnetisation is the magnetic moment per unit volume.
b) Its SI unit is A m⁻¹.
Question 24: चुम्बकीय पारगम्यता की परिभाषा लिखिये।
Answer:
पदार्थ के अन्दर उत्पन्न चुम्बकीय प्रेरण B एवं चुम्बकीय क्षेत्र H के अनुपात को पदार्थ की चुम्बकीय पारगम्यता कहते हैं।
Exam Tips:
a) Permeability is μ = B/H.
b) Its SI unit is T m A⁻¹, which is the same as Wb A⁻¹ m⁻¹.
Question 25: चुम्बकीय प्रेरण B, चुम्बकीय क्षेत्र H एवं चुम्बकन तीव्रता I के मध्य का सम्बन्ध बतलाइये।
Answer:
B = μ0(H + I), जहाँ μ0 = निर्वात् की चुम्बकशीलता।
Exam Tips:
a) The relation is B/μ0 = H + I.
b) μ0 = 4π × 10−7 T m A⁻¹.
Question 26: आपेक्षिक पारगम्यता μr, चुम्बकीय पारगम्यता μ एवं निर्वात की चुम्बकीय पारगम्यता μ0 के मध्य का सम्बन्ध लिखिये।
Answer:
μr = μ/μ0, या μ = μ0μr
Exam Tips:
a) Relative permeability is a unitless ratio.
Question 27: धारणशीलता किसे कहते हैं?
Answer:
चुम्बकीय क्षेत्र H का मान शून्य करने पर भी पदार्थ में चुम्बकत्व शेष बने रहने के गुण को धारणशीलता कहते हैं।
Exam Tips:
a) Retentivity is the remanent magnetism left after the magnetising field is removed.
Question 28: प्रतिचुम्बकीय पदार्थ के परमाणु का नेट चुम्बकीय आघूर्ण कितना होता है?
Answer:
शून्य।
Exam Tips:
a) Diamagnetic atoms have all electrons paired, so they have no permanent magnetic moment.
Question 29: किसी अनुचुम्बकीय पदार्थ की चुम्बकन तीव्रता ताप के साथ किस प्रकार परिवर्तित होती है?
Answer:
यह परम ताप के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
Exam Tips:
a) For paramagnetic substances I is proportional to H/T, so it falls as temperature rises.
Question 30: विद्युत चुम्बक बनाने के लिये नरम लोहा क्यों प्रयुक्त किया जाता है?
Answer:
नरम लोहे की चुम्बकशीलता अधिक तथा धारणशीलता कम होती है।
Exam Tips:
a) High permeability lets the core magnetise quickly.
b) Low retentivity lets it lose its magnetism when the current is switched off.
Question 31: जब किसी प्रतिचुम्बकीय पदार्थ को ठण्डा किया जाता है तो इसके चुम्बकत्व (magnetisation) पर क्या प्रभाव पड़ता है?
Answer:
प्रतिचुम्बकीय पदार्थ की चुम्बकन तीव्रता ताप पर निर्भर नहीं करती। अतः ठण्डा करने का इसकी चुम्बकन तीव्रता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
Exam Tips:
a) Diamagnetism does not depend on temperature.
Question 32: किसी B-H वक्र के लिये शैथिल्य हास ज्ञात करने का सूत्र लिखिये।
Answer:
शैथिल्य हास = (B-H वक्र का क्षेत्रफल) × पदार्थ का आयतन × आवृत्ति।
Exam Tips:
a) The area of the B-H loop gives the energy lost per cycle per unit volume.
b) Multiply by the volume and frequency to get the total hysteresis loss per second.
Question 33: स्थायी चुम्बक बनाने के लिये इस्पात का उपयोग करते हैं। क्यों?
Answer:
इस्पात की निग्राहिता एवं धारणशीलता अधिक होती है। इसी कारण इसका उपयोग स्थायी चुम्बक बनाने में किया जाता है।
Exam Tips:
a) High coercivity and retentivity keep the magnetism from being easily removed.
Question 34: क्यूरी का नियम क्या है?
Answer:
क्यूरी के नियम के अनुसार अनुचुम्बकीय पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति का मान उसके परम ताप के व्युत्क्रमानुपाती होता है, अर्थात् χ ∝ 1/T, या χ = C/T, जहाँ C एक नियतांक है, जिसे क्यूरी नियतांक कहते हैं।
Exam Tips:
a) Curie's law applies to paramagnetic substances.
b) The Curie constant C depends on the material.
Question 35: क्यूरी-वाइस नियम क्या है?
Answer:
लौह-चुम्बकीय पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति की ताप पर निर्भरता क्यूरी-वाइस नियम द्वारा व्यक्त की जाती है: χ = C/(T − Tc), जहाँ Tc = क्यूरी ताप है।
Exam Tips:
a) The Curie-Weiss law applies above the Curie temperature.
b) Here Tc is the Curie temperature.
Question 36: किसी चुम्बकीय पदार्थ का चुम्बकीय क्षेत्र में एक चक्र पूरा होने पर उत्पन्न चुम्बकीय प्रेरण B, चुम्बकीय क्षेत्र H से पीछे रहता है। चुम्बकीय प्रेरण के पिछड़ने को क्या कहते हैं?
Answer:
शैथिल्यता (hysteresis)।
Exam Tips:
a) Hysteresis is the lag of B behind H during a magnetic cycle.
Question 37: क्यूरी ताप की परिभाषा दीजिए। लोहे के लिए इसका मान लिखिए।
Answer:
क्यूरी ताप वह ताप है जिस पर या जिसके नीचे लौह-चुम्बकीय पदार्थ लौह-चुम्बकीय पदार्थ की तरह व्यवहार करता है, तथा उसके ऊपर लौह-चुम्बकीय पदार्थ अनुचुम्बकीय पदार्थ में बदल जाता है। इसे Tc से प्रदर्शित करते हैं।
लोहे के लिए क्यूरी ताप Tc = 770 °C (अर्थात् 1043 K) होता है।
Exam Tips:
a) The Curie temperature is a property of each ferromagnetic material.
b) For iron it is 770 °C, which equals 1043 K.
Question 38: लोहे का क्यूरी ताप कितना होता है?
Answer:
क्यूरी ताप 1043 K (770 °C)।
Exam Tips:
a) Convert 770 °C to kelvin by adding 273.
Question 39: डोमेन सिद्धान्त (domain theory) के आधार पर कौन से चुम्बकीय पदार्थों के चुम्बकत्व की व्याख्या की जाती है?
Answer:
लौह-चुम्बकीय पदार्थ।
Exam Tips:
a) Domains are regions in which the atomic moments are aligned, which explains the strong magnetism of ferromagnets.
Question 40: −0.2 चुम्बकीय प्रवृत्ति वाले चुम्बकीय पदार्थ की आपेक्षिक चुम्बकीय पारगम्यता ज्ञात कीजिए।
Answer:
दिया गया है: χ = −0.2
μr = 1 + χ = 1 − 0.2 = 0.8
Exam Tips:
a) A negative susceptibility means the material is diamagnetic.
b) Relative permeability is less than 1 for diamagnetic materials.
Question 41: जब किसी छड़ चुम्बक को उसकी अक्ष के लम्बवत् दो बराबर भागों में काटा जाता है, तो छड़ चुम्बक के (i) ध्रुव सामर्थ्य तथा (ii) चुम्बकीय आघूर्ण में क्या परिवर्तन होगा?
Answer:
(i) अक्ष के लम्बवत् काटने पर प्रत्येक भाग का अनुप्रस्थ काट अपरिवर्तित रहता है, अतः प्रत्येक भाग की ध्रुव प्राबल्यता (qm) में कोई परिवर्तन नहीं होता।
(ii) प्रत्येक भाग की लम्बाई l है, अतः उसका चुम्बकीय आघूर्ण m' = qm × l = (qm × 2l)/2 = m/2 होता है। अर्थात् चुम्बकीय आघूर्ण आधा हो जाता है।
Exam Tips:
a) Each piece keeps the same pole strength, and its moment becomes m/2.
Question 42: स्थायी चुम्बक बनाने के लिये प्रयुक्त पदार्थों की निग्राहिता उच्च क्यों होनी चाहिये?
Answer:
उच्च निग्राहिता के कारण पदार्थ का चुम्बकत्व बाह्य चुम्बकन क्षेत्रों या ताप परिवर्तन के कारण आसानी से नष्ट नहीं होता।
Exam Tips:
a) High coercivity resists demagnetisation.
b) This is why permanent magnets use hard materials.
Question 43: इस्पात (steel) या एलनिको का प्रयोग स्थायी चुम्बक बनाने के लिये क्यों किया जाता है?
Answer:
इनकी निग्राहिता उच्च होती है।
Exam Tips:
a) Alnico and hardened steel have high coercivity, so they stay magnetised.
Question 44: एक चुम्बकीय पदार्थ की चुम्बकीय प्रवृत्ति 1.9 × 10−5 है। यह किस प्रकार का पदार्थ है?
Answer:
चुम्बकीय प्रवृत्ति कम तथा धनात्मक है, अतः दिया गया पदार्थ अनुचुम्बकीय (paramagnetic) पदार्थ है।
Exam Tips:
a) Paramagnetic substances have a small positive susceptibility.
b) Diamagnetic substances have a negative one.
Question 45: एक स्थायी चुम्बक बनाने का सुगम तरीका संक्षेप में लिखिये। स्थायी चुम्बक बनाने के लिये चुने गये उचित पदार्थों के दो गुण लिखिये।
Answer:
स्थायी चुम्बक बनाने का सबसे सुगम तरीका है कि एक इस्पात की छड़ को किसी चुम्बक से रगड़ा जाये।
उचित पदार्थ के दो गुण:
(i) उच्च धारणशीलता
(ii) उच्च निग्राहिता।
Exam Tips:
a) Stroking the steel rod with one pole of a magnet in one direction aligns its domains.
b) High retentivity keeps the magnetism and high coercivity resists demagnetisation.
Question 46: यदि चुम्बकीय एकल ध्रुवों का अस्तित्व होता तो चुम्बकत्व सम्बन्धी गाउस का नियम क्या रूप ग्रहण करता?
Answer:
किसी भी बन्द सतह से गुजरने वाला कुल चुम्बकीय फ्लक्स इस स्थिति में शून्य न होकर μ0qm होता: ∮ B · dS = μ0qm, जहाँ qm सतह से घिरा कुल चुम्बकीय आवेश है।
Exam Tips:
a) In the usual form the right side is zero because monopoles do not exist.
Question 47: प्रतिचुम्बकीय पदार्थ किसे कहते हैं? एक उदाहरण दीजिए।
Answer:
जो पदार्थ चुम्बकीय क्षेत्र में रखे जाने पर क्षेत्र की विपरीत दिशा में मामूली रूप से चुम्बकित हो जाते हैं तथा किसी शक्तिशाली चुम्बक के सिरों के पास लाये जाने पर कुछ प्रतिकर्षित होते हैं, उन्हें प्रतिचुम्बकीय पदार्थ कहते हैं। इन पदार्थों का यह गुण प्रतिचुम्बकत्व कहलाता है।
उदाहरण: जस्ता (Zn), ताँबा (Cu), चाँदी (Ag), सोना (Au) आदि।
Exam Tips:
a) Diamagnetism is shown by all substances, but it is weak.
b) Diamagnetic materials have a small negative susceptibility.
लघुत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: एक चुम्बक की परिभाषा लिखिये और इसके दिशा निर्देशन व ध्रुव प्राबल्यता का गुण लिखिये।
Answer:
वह पदार्थ जो लोहे आदि दूसरे चुम्बकीय पदार्थों को आकर्षित कर सके, और जिसे स्वतन्त्र रूप से लटकाने पर वह उत्तर-दक्षिण दिशा में स्थिर हो सके, चुम्बक कहलाता है। इसके दो समान एवं विपरीत चुम्बकीय ध्रुव कुछ दूरी पर स्थित होते हैं।
दिशा निर्देशन गुण: छड़ चुम्बक को स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाने पर वह एक निश्चित दिशा में स्थिर हो जाता है। उसका एक सिरा उत्तर की ओर और दूसरा दक्षिण की ओर रहता है। इन्हें क्रमशः उत्तरी ध्रुव (N-pole) तथा दक्षिणी ध्रुव (S-pole) कहते हैं।
ध्रुव प्राबल्यता: चुम्बकीय ध्रुवों की चुम्बकत्व की प्रबलता को ध्रुव प्राबल्यता कहते हैं। छड़ चुम्बक के दोनों ध्रुवों की ध्रुव प्राबल्यता समान होती है। यदि छड़ चुम्बक को उसके अक्ष के लम्बवत् दो भागों में बाँटा जाये, तो प्रत्येक भाग के ध्रुवों की ध्रुव प्राबल्यता लगभग पूर्ण रूप से समान रहती है। यदि उसे अक्ष के अनुदिश दो बराबर भागों में बाँटा जाये, तो प्रत्येक भाग की ध्रुव प्राबल्यता मूल छड़ चुम्बक की आधी होगी।
Exam Tips:
a) The directive property is the basis of the magnetic compass.
b) Splitting a bar magnet along its axis halves the pole strength of each piece.
c) Splitting it across the axis leaves the pole strength unchanged.
Question 2: चुम्बकीय बल रेखाएँ किसकी सहायता से खींची जाती हैं? इनकी चार प्रमुख विशेषताएँ लिखिये।
Answer:
चुम्बकीय बल रेखाएँ लोहे के बुरादे अथवा चुम्बकीय सुई की सहायता से खींची जा सकती हैं। इनकी प्रमुख विशेषताएँ निम्न हैं:
(1) जिस स्थान पर बल रेखाएँ अधिक संख्या में गुजरती हैं, वहाँ चुम्बकीय क्षेत्र उतना ही प्रबल होता है।
(2) दो बल रेखाएँ एक-दूसरे को कभी नहीं काटतीं।
(3) बल रेखा के किसी बिन्दु पर खींची गई स्पर्श रेखा उस बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा प्रदर्शित करती है।
(4) चुम्बक के बाहर ये उत्तरी ध्रुव से चलकर दक्षिणी ध्रुव पर समाप्त होती हैं। चुम्बक के भीतर इनका मार्ग दक्षिणी ध्रुव से उत्तरी ध्रुव की ओर होता है।
Exam Tips:
a) Iron filings or a small compass needle are used to trace field lines.
b) Field lines never cross, because the field has only one direction at each point.
c) Inside a magnet the field lines run from the south pole to the north pole.
Question 3: किसी m चुम्बकीय आघूर्ण वाले चुम्बक को पहले लम्बाई के लम्बवत् एवं फिर चौड़ाई के लम्बवत् n बराबर भागों में विभक्त किया जाये तो प्रत्येक भाग के चुम्बकीय आघूर्ण की गणना करो।
Answer:
पहले लम्बाई के लम्बवत् n भागों में काटने पर प्रत्येक भाग की ध्रुव प्राबल्यता समान रहती है, परन्तु लम्बाई L/n हो जाती है। अतः प्रत्येक भाग का चुम्बकीय आघूर्ण = m/n होता है।
फिर चौड़ाई के लम्बवत् n भागों में काटने पर ध्रुव प्राबल्यता घटकर 1/n गुनी हो जाती है, जबकि लम्बाई L/n ही रहती है।
अतः प्रत्येक अन्तिम भाग का चुम्बकीय आघूर्ण = (m/n) × (1/n) = m/n²
Exam Tips:
a) Pole strength depends on the cross-section, so cutting across the width divides it again.
b) The moment is pole strength times length, and both change with each cut.
c) The final answer is m/n², with no length term.
Question 4: चुम्बकीय याम्योत्तर से क्या समझते हो?
Answer:
किसी स्थान पर चुम्बकीय याम्योत्तर वह काल्पनिक ऊर्ध्वाधर तल है जो स्वतन्त्रतापूर्वक लटके हुए चुम्बक या कीलित चुम्बकीय अक्ष से होकर गुजरता है। यह उस स्थान पर चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा को प्रदर्शित करता है।
Exam Tips:
a) The magnetic meridian is a vertical plane, not a horizontal one.
b) It contains the magnetic axis of a freely suspended magnet.
Question 5: चुम्बकीय क्षेत्र में स्थित छड़ चुम्बक के ध्रुवों पर कार्यरत बल का मान व दिशा लिखो।
Answer:
जब छड़ चुम्बक को एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाया या कीलित किया जाता है, तो उसके दोनों ध्रुवों पर बल कार्य करते हैं। N ध्रुव पर बल B की दिशा में और S ध्रुव पर B की विपरीत दिशा में होता है। दोनों बलों का मान समान है: F = qmB।
ये बल बराबर और विपरीत होकर एक युग्म बनाते हैं, जिससे नेट बल शून्य होता है परन्तु बल आघूर्ण τ = mB sin θ लगता है। qm का मात्रक N/T (अर्थात् A m) है।
Exam Tips:
a) Equal and opposite pole forces form a couple, so the magnet turns without moving sideways.
b) The unit of pole strength is N/T, which equals A m.
c) The torque on the magnet is the vector product m × B.
Question 6: चुम्बकीय फ्लक्स घनत्व क्या है? चुम्बकीय फ्लक्स एवं चुम्बकीय प्रेरण के मध्य सम्बन्ध स्थापित कीजिये।
Answer:
बल रेखाओं के लम्बवत् रखे इकाई क्षेत्रफल के पृष्ठ से गुजरने वाली चुम्बकीय बल रेखाओं की संख्या को चुम्बकीय फ्लक्स घनत्व कहते हैं। यह एक सदिश राशि है, जिसे B द्वारा व्यक्त करते हैं। इसे चुम्बकीय क्षेत्र, या चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता, या चुम्बकीय प्रेरण भी कहते हैं। इसका SI मात्रक Wb/m² या टेसला (T) है।
यदि B तीव्रता के चुम्बकीय क्षेत्र में अल्प क्षेत्रफल δS वाला पृष्ठ स्थित हो, तो उससे गुजरने वाला फ्लक्स δΦB = B · δS = BδS cos θ होता है। कुल फ्लक्स ΦB = ∫ B · dS होता है।
चुम्बकीय फ्लक्स एक अदिश राशि है, जबकि चुम्बकीय फ्लक्स घनत्व एक सदिश राशि है।
Exam Tips:
a) Flux density is the flux per unit area held normal to the field lines.
b) Flux is a scalar quantity, while flux density is a vector.
c) The angle θ is measured between B and the normal to the surface.
Question 7: एक दण्ड चुम्बक किसी एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में इस प्रकार रखी है कि इसका चुम्बकीय आघूर्ण B की दिशा से θ कोण पर है। इस विन्यास में इसकी स्थितिज ऊर्जा के लिये व्यंजक लिखिये। यह कब न्यूनतम होगी?
Answer:
स्थितिज ऊर्जा U = −mB cos θ
U न्यूनतम तब होगी जब cos θ = 1, अर्थात् θ = 0°। तब Umin = −mB cos 0° = −mB।
अतः जब चुम्बकीय आघूर्ण m और B एक-दूसरे के समान्तर होते हैं, तब स्थितिज ऊर्जा न्यूनतम होती है।
Exam Tips:
a) This parallel position is the stable equilibrium of the dipole.
b) When m is antiparallel to B the energy is maximum, equal to +mB.
c) At θ = 90° the energy is zero, which is the reference level of this formula.
Question 8: एक स्थान पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक वहाँ ऊर्ध्वाधर घटक के बराबर है। उस स्थान पर नति कोण का मान ज्ञात कीजिये। उस स्थान पर क्षैतिज घटक तथा कुल चुम्बकीय क्षेत्र का अनुपात क्या होगा?
Answer:
tan I = ZE/HE
दिया है: ZE = HE, अतः tan I = 1 = tan 45°, I = 45°।
HE = BE cos I = BE cos 45° = BE/√2
अतः HE : BE = 1 : √2
Exam Tips:
a) When Z equals H, the dip is 45° and tan I = 1.
b) The horizontal component is the total field times cos I.
c) The ratio H : B = 1 : √2 is about 0.707.
Question 9: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
Question 9 (i): नति कोण का अधिकतम मान क्या है? यह किन-किन स्थानों पर होता है?
Answer:
नति कोण का अधिकतम मान 90° है। यह पृथ्वी के चुम्बकीय उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुवों पर होता है।
Exam Tips:
a) At the magnetic poles the field lines are vertical.
b) At the magnetic equator the dip is zero.
c) The dip grows from 0° at the magnetic equator to 90° at the magnetic poles.
Question 9 (ii): पृथ्वी के चुम्बकीय ध्रुवों पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के क्षैतिज घटक का मान कितना होता है?
Answer:
शून्य।
HE = BE cos I = BE cos 90° = 0
Exam Tips:
a) At the poles the whole field is vertical.
b) The horizontal component is B cos I, which vanishes when I = 90°.
Question 10: दो पदार्थों के नाम लिखिये जिनमें एक की चुम्बकीय प्रवृत्ति धनात्मक तथा दूसरे की ऋणात्मक हो। ऋणात्मक चुम्बकीय प्रवृत्ति क्या प्रदर्शित करती है?
Answer:
अनुचुम्बकीय पदार्थ, जैसे एल्युमिनियम और कैल्शियम, की चुम्बकीय प्रवृत्ति धनात्मक होती है। प्रतिचुम्बकीय पदार्थ, जैसे कॉपर और लेड, की चुम्बकीय प्रवृत्ति ऋणात्मक होती है।
ऋणात्मक चुम्बकीय प्रवृत्ति का अर्थ है कि ये पदार्थ बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र की विपरीत दिशा में चुम्बकित होते हैं।
Exam Tips:
a) Aluminium and calcium are paramagnetic, while copper and lead are diamagnetic.
b) A negative susceptibility means the induced magnetisation opposes the field.
c) Diamagnetic susceptibilities are very small in magnitude.
Question 11: भू-चुम्बकीय अवयवों के नाम लिखिए तथा उनमें से किन्हीं दो की परिभाषा दीजिए।
Answer:
पृथ्वी के चुम्बकत्व के अवयव तीन हैं: (i) दिक्पात कोण (angle of declination), (ii) नमन कोण या नति कोण (angle of dip) तथा (iii) पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के घटक।
(i) दिक्पात कोण: किसी स्थान पर भौगोलिक याम्योत्तर तथा चुम्बकीय याम्योत्तर के बीच के न्यून कोण को दिक्पात कोण कहते हैं।
(ii) नमन कोण: यदि कोई चुम्बकीय सुई एक क्षैतिज अक्ष पर इस प्रकार सन्तुलित हो कि वह चुम्बकीय याम्योत्तर के तल में घूम सके, तो वह क्षैतिज से एक कोण बनाती है। यह नमन कोण कहलाता है।
(iii) घटक: क्षैतिज घटक HE = BE cos I तथा ऊर्ध्वाधर घटक ZE = BE sin I।
Exam Tips:
a) Declination is measured in the horizontal plane, while dip is measured in the vertical plane.
b) The three elements are declination, dip and the horizontal component.
c) A dip needle is balanced on a horizontal axis so that it can turn in the magnetic meridian.
Question 12: विभिन्न चुम्बकीय राशियों B, H, I, χ एवं μ के परस्पर सम्बन्ध लिखिये।
Answer:
चुम्बकीय प्रवृत्ति (χ): अल्प चुम्बकन क्षेत्र में चुम्बकन तीव्रता I, चुम्बकन क्षेत्र H के समानुपाती होती है, अर्थात् I = χH। अतः χ = I/H।
चुम्बकीय पारगम्यता (μ): μ = B/H। यह एक अदिश राशि है।
B = μ0(H + I) तथा μ = μ0(1 + χ), जहाँ μ0 निर्वात की चुम्बकशीलता है।
Exam Tips:
a) Susceptibility is the ratio of magnetisation to the applied field, I/H.
b) Permeability is B/H and is a scalar quantity.
c) The relative permeability μr = μ/μ0 = 1 + χ links permeability to susceptibility.
Question 13: तीनों प्रकार के चुम्बकीय पदार्थों के लिये I-H आरेख प्रदर्शित कीजिए। इनसे इनकी प्रवृत्तियों के बारे में क्या निष्कर्ष प्राप्त होते हैं? अनुचुम्बकीय पदार्थ की प्रवृत्ति ताप के साथ किस प्रकार बदलती है?
Answer:
लौह-चुम्बकीय, अनुचुम्बकीय तथा प्रतिचुम्बकीय पदार्थों के लिये I-H आरेख इस प्रकार है।
निष्कर्ष:
(i) लौह-चुम्बकीय पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति अत्यधिक तथा धनात्मक होती है।
(ii) अनुचुम्बकीय पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति अत्यल्प तथा धनात्मक होती है।
(iii) प्रतिचुम्बकीय पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति अत्यल्प तथा ऋणात्मक होती है।
अनुचुम्बकीय पदार्थ की चुम्बकीय प्रवृत्ति ताप के बढ़ने पर घटती है, क्योंकि χ ∝ 1/T है।
Exam Tips:
a) A steep I-H curve with saturation signals a ferromagnetic material.
b) Paramagnetic and diamagnetic curves are straight lines through the origin.
c) The sign of the slope gives the sign of the susceptibility.
d) Paramagnetic susceptibility falls as the absolute temperature rises.
Question 14: भू-चुम्बकीय अवयवों में होने वाले परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए।
Answer:
भू-चुम्बकीय अवयवों के मान पृथ्वी के भिन्न-भिन्न स्थानों पर भिन्न होते हैं, और एक ही स्थान पर भी समय के साथ नियमित तथा अनियमित रूप से बदलते रहते हैं। ये परिवर्तन निम्न हैं:
(1) दीर्घकालिक परिवर्तन: समय के साथ भू-चुम्बकीय अवयवों के मान धीरे-धीरे बदलते हैं और लगभग हजार वर्ष बाद ये पुनः अपने प्रारम्भिक मान पर आ जाते हैं। इसका एक कारण चुम्बकीय ध्रुवों का भौगोलिक ध्रुवों के चारों ओर घूमना बताया गया है।
(2) वार्षिक परिवर्तन: इन परिवर्तनों का चक्र एक वर्ष में पूरा होता है। ये एक विशेष माह में अधिकतम तथा एक अन्य माह में न्यूनतम होते हैं। इनकी प्रकृति उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध में परस्पर विपरीत होती है। उदाहरण के लिए, फरवरी में दिक्पात कोण उत्तरी गोलार्द्ध में अधिकतम तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में न्यूनतम होता है, और अगस्त में इसके विपरीत होता है।
(3) दैनिक परिवर्तन: भू-चुम्बकीय अवयवों के मान में प्रतिदिन परिवर्तन होते हैं। दिन में एक विशेष समय पर ये अधिकतम तथा दूसरे विशेष समय पर न्यूनतम होते हैं। ये समय तीनों अवयवों के लिए भिन्न-भिन्न होते हैं।
(4) अनियमित परिवर्तन: कभी-कभी भू-चुम्बकीय अवयवों में अचानक परिवर्तन होते हैं, जिन्हें चुम्बकीय प्रक्षोभ कहते हैं। जब सूर्य पर उपस्थित काला धब्बा पृथ्वी की ओर होता है, तब ऐसे अनियमित परिवर्तन देखे जाते हैं।
Exam Tips:
a) Secular variation takes place over centuries, while diurnal variation repeats every day.
b) Annual variation reverses between the northern and southern hemispheres.
c) Magnetic storms are sudden irregular changes linked to sunspots.
d) Each type of variation differs in its period: years, a year, a day, or no fixed period.
Question 15: नमन कोण (आनति कोण) को परिभाषित कीजिए। नमन कोण का मान ज्ञात कीजिए जिसके लिए किसी बिन्दु पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के क्षैतिज घटक एवं ऊर्ध्वाधर घटक बराबर होते हैं।
Answer:
नमन कोण वह कोण है जो किसी स्थान पर पृथ्वी के परिणामी चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा और क्षैतिज दिशा के बीच बनता है। जब कोई चुम्बकीय सूई गुरुत्व केन्द्र से स्वतन्त्रतापूर्वक इस प्रकार लटकायी जाती है कि वह ऊर्ध्वाधर तल में घूम सके, तो वह क्षैतिज दिशा से झुक जाती है। यह झुकाव कोण नमन कोण कहलाता है।
ZE = BE sin I, HE = BE cos I, tan I = ZE/HE
दिया है ZE = HE, अतः tan I = 1 = tan 45°, I = 45°।
Exam Tips:
a) Dip is measured in the vertical plane, unlike declination.
b) Equal vertical and horizontal components give a dip of 45°.
c) The relation tan I = Z/H is the key formula to recall.
Question 16: दिक्पात कोण को परिभाषित कीजिए। किसी स्थान के चुम्बकीय याम्योत्तर में पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का क्षैतिज अवयव 0.25 गाउस है एवं नमन कोण 60° है। इस स्थान पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का मान ज्ञात कीजिए।
Answer:
दिक्पात कोण: किसी स्थान पर भौगोलिक याम्योत्तर तथा चुम्बकीय याम्योत्तर के बीच के न्यून कोण को दिक्पात कोण कहते हैं।
दिया है: HE = 0.25 गाउस = 0.25 × 10−4 T, नमन कोण I = 60°
HE = BE cos I
BE = HE/cos 60° = (0.25 × 10−4)/(1/2) = 0.5 × 10−4 T = 5 × 10−5 T
Exam Tips:
a) One gauss equals 10 to the power minus 4 tesla, so convert before dividing.
b) B = H/cos I, and cos 60° = 1/2.
c) Declination is the acute angle between the geographic and magnetic meridians.
आंकिक प्रश्न
Question 1: 5 cm² क्षेत्रफल वाली एक कुण्डली 2.5 N/A m के एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में रखी है। इसमें फेरों की संख्या 100 है। यदि इसमें 0.2 A की धारा प्रवाहित हो रही हो, तो ज्ञात कीजिये:
Question 1 (अ): चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण ज्ञात कीजिये।
Answer:
दिया है: A = 5 cm² = 5 × 10−4 m², N = 100, I = 0.2 A
m = NIA = 100 × 0.2 × 5 × 10−4 = 0.01 A m²
Exam Tips:
a) Convert the area from cm² to m² by multiplying by 10⁻⁴.
b) Magnetic moment of a coil is NIA.
c) Its unit is A m².
Question 1 (ब): अधिकतम बल आघूर्ण ज्ञात कीजिये।
Answer:
τmax = mB = 0.01 A m² × 2.5 N/(A m) = 0.025 N m
Exam Tips:
a) Maximum torque occurs when the moment is perpendicular to the field.
b) Torque is mB sin θ, so its maximum value is mB.
c) Keep the answer in N m.
Question 2: एक इलेक्ट्रॉन हाइड्रोजन परमाणु में नाभिक के चारों ओर 0.51 Å त्रिज्या की कक्षा में 2 × 105 m/s की चाल से गति करता है।
Question 2 (अ): इलेक्ट्रॉन का चुम्बकीय आघूर्ण ज्ञात कीजिये।
Answer:
दिया है: r = 0.51 Å = 0.51 × 10−10 m, v = 2 × 105 m/s
m = evr/2 = (1.6 × 10−19)(2 × 105)(0.51 × 10−10)/2
= 8.16 × 10−25 A m²
Exam Tips:
a) Orbital moment of an electron is evr/2.
b) Use the charge of the electron, 1.6 × 10⁻¹⁹ C.
c) Angstrom is 10⁻¹⁰ m.
Question 2 (ब): इलेक्ट्रॉन की कक्षीय गति के कारण तुल्य वैद्युत धारा ज्ञात कीजिये।
Answer:
I = q/T, जहाँ T = 2πr/v है। अतः I = ev/(2πr)
I = (1.6 × 10−19 × 2 × 105)/(2π × 0.51 × 10−10) ≈ 1.0 × 10−4 A
Exam Tips:
a) Current equals the charge passing a point per period.
b) The period is the circumference divided by the speed.
c) Substitute the charge of the electron in coulombs.
Question 2 (स): नाभिक के केन्द्र पर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र ज्ञात कीजिये।
Answer:
B = (μ0/4π)(2πI/r) = 10−7 × 2π × 10−4/(0.51 × 10−10)
≈ 1.23 T
Exam Tips:
a) The field at the centre of a circular current loop is μ₀I/2r.
b) Use r = 0.51 × 10⁻¹⁰ m, not the angstrom value.
c) The unit of this field is tesla.
Question 3: 25 फेरों वाली एक 200 cm² क्षेत्रफल वाली कुण्डली में 0.5 A की धारा प्रवाहित हो रही है। 10 cm लम्बाई के उस दण्ड चुम्बक की ध्रुव प्राबल्यता क्या होगी, जिसका चुम्बकीय आघूर्ण इस कुण्डली के चुम्बकीय आघूर्ण के बराबर है।
Answer:
कुण्डली का चुम्बकीय आघूर्ण m = NIA = 25 × 0.5 × 200 × 10−4 = 0.25 A m²
दण्ड चुम्बक का आघूर्ण m = qm × 2l, जहाँ 2l = 10 cm = 0.10 m
qm = 0.25/0.10 = 2.5 A m
Exam Tips:
a) Convert 200 cm² and 10 cm to SI units before multiplying.
b) The magnet's length is 2l, the distance between its poles.
c) Pole strength is measured in A m.
Question 4: एक लघु दण्ड चुम्बक का चुम्बकीय आघूर्ण 0.24 N m T⁻¹ है। चुम्बक के केन्द्र से 10 cm की दूरी पर उसकी अक्ष पर चुम्बकीय क्षेत्र की गणना कीजिये।
Answer:
दिया है: m = 0.24 A m², r = 10 cm = 0.10 m
अक्षीय स्थिति में B = (μ0/4π)(2m/r³) = 10−7 × (2 × 0.24)/(0.10)³
= 4.8 × 10−5 T
Exam Tips:
a) Axial field is twice the equatorial field at the same distance.
b) Convert 10 cm to 0.10 m before cubing.
c) The result is in tesla.
Question 5: किसी स्थान पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक 0.4 × 10−4 T है तथा नति कोण 30° है। पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का ऊर्ध्व घटक तथा सम्पूर्ण चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात कीजिये।
Answer:
दिया है: HE = 0.4 × 10−4 T, I = 30°
ZE = HE tan I = 0.4 × 10−4 × (1/√3) = 0.231 × 10−4 T
BE = √(ZE² + HE²) = 0.4 × 10−4 × √(4/3) = 0.462 × 10−4 T
Exam Tips:
a) tan 30° equals 1/√3.
b) Total field is H divided by cos I, which gives the same value.
c) Both components are in tesla.
Question 6: किसी स्थान पर नमन कोण 40.6° है तथा भू-चुम्बकीय क्षेत्र के ऊर्ध्वाधर घटक की तीव्रता 6 × 10−5 T है। उस स्थान पर भू-चुम्बकीय क्षेत्र की सम्पूर्ण तीव्रता की गणना कीजिये।
Answer:
दिया है: I = 40.6°, ZE = 6 × 10−5 T, tan 40.6° = 0.8571
ZE = HE tan I, अतः HE = ZE/tan I = 6 × 10−5/0.8571 = 7.0 × 10−5 T
BE = √(ZE² + HE²) = √((6 × 10−5)² + (7 × 10−5)²) = √(85 × 10−10) = 9.22 × 10−5 T
Exam Tips:
a) Divide the vertical component by tan I to get the horizontal one.
b) Square each component, add them, and take the square root.
c) Keep the powers of ten consistent throughout.
Question 7: यदि एक धारावाही वृत्ताकार कुण्डली की त्रिज्या दुगुनी एवं बहने वाली धारा की सामर्थ्य आधी कर दी जाये तो इसके चुम्बकीय आघूर्ण पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Answer:
प्रारम्भ में m1 = A i = πr² i
नयी त्रिज्या 2r और धारा i/2 पर m2 = π(2r)² × (i/2) = 2πr² i = 2m1
अतः चुम्बकीय आघूर्ण पहले से दुगुना हो जायेगा।
Exam Tips:
a) Moment depends on area times current.
b) Doubling the radius quadruples the area.
c) Halving the current halves the moment, so the net effect is a factor of 2.
Question 8 (अ): एक दण्ड चुम्बक, जिसकी अनुप्रस्थ काट 0.25 cm² है, को 5000 A/m तीव्रता के चुम्बकन क्षेत्र में रखा जाता है। यदि दण्ड से गुजरने वाला चुम्बकीय फ्लक्स 2.5 × 10−5 Wb है तो दण्ड के लिए गणना करो: (अ) चुम्बकीय प्रेरण, (ब) चुम्बकीय प्रवृत्ति, (स) चुम्बकन की तीव्रता।
Answer:
दिया है: A = 0.25 cm² = 0.25 × 10−4 m² = 2.5 × 10−5 m², ΦB = 2.5 × 10−5 Wb
B = ΦB/A = (2.5 × 10−5)/(2.5 × 10−5) = 1 Wb/m² = 1 T
Exam Tips:
a) Convert the area from cm² to m² first.
b) Flux density is flux divided by area.
c) Tesla and Wb/m² are the same unit.
Question 8 (ब): चुम्बकीय प्रवृत्ति ज्ञात कीजिये।
Answer:
μ = B/H = 1/5000 = 2 × 10−4 Wb A⁻¹ m⁻¹
χm = μ/μ0 − 1 = (2 × 10−4)/(4π × 10−7) − 1 = 159.15 − 1 = 158.15
Exam Tips:
a) Permeability is B/H.
b) Susceptibility is μ/μ₀ minus one.
c) The value is a large positive number, so the material is ferromagnetic.
Question 8 (स): चुम्बकन की तीव्रता ज्ञात कीजिये।
Answer:
I = χm H = 158.15 × 5000 = 7.91 × 105 A/m
Exam Tips:
a) Magnetisation is the product of susceptibility and the applied field.
b) Its SI unit is A/m.
c) Use the value of χm found in the previous part.
Free study material for Physics
Step-by-Step Textbook Answers: Class 12 Physics Chapter 05 Magnetism and Matter
Chapter Exercise Answers for Class 12 Physics
Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 05 Magnetism and Matter. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Physics, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Detailed Answer Guides for Chapter 05 Magnetism and Matter
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Physics module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Complete Preparation Kit for Class 12 Exams
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 12 Physics.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 12 Physics Important Questions Chapter 5 चुंबकत्व एवं द्रव्य is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Physics are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Physics Important Questions Chapter 5 चुंबकत्व एवं द्रव्य as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Physics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Physics Important Questions Chapter 5 चुंबकत्व एवं द्रव्य will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Physics. You can access HBSE Class 12 Physics Important Questions Chapter 5 चुंबकत्व एवं द्रव्य in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Physics Important Questions Chapter 5 चुंबकत्व एवं द्रव्य in printable PDF format for offline study on any device.