Official Haryana Board Solutions for Class 12 Physics: Chapter 02 Electrostatic Potential and Capacitance
Review structured textbook solutions for Class 12 Physics Chapter 02 Electrostatic Potential and Capacitance. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Chapter-wise Solutions for Physics: Chapter 02 Electrostatic Potential and Capacitance
View or download the dedicated Chapter 02 Electrostatic Potential and Capacitance solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Physics.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Question 1: दो समान आवेश q एक-दूसरे से d दूरी पर रखे हैं। इनके मध्य-बिन्दु पर विभव होगा-
(अ) शून्य
(ब) \( \frac{kq^2}{d} \)
(स) \( \frac{4kq}{d} \)
(द) \( \frac{kq}{d^2} \)
Answer:
(स) \( \frac{4kq}{d} \)
Exam Tips:
a) Each charge gives \( \frac{kq}{d/2} = \frac{2kq}{d} \) at the midpoint, and these two scalar potentials add to \( \frac{4kq}{d} \).
Question 2: पृथ्वी का विद्युत विभव माना गया है-
(अ) धनात्मक
(ब) ऋणात्मक
(स) शून्य
(द) 1000 बोल्ट
Answer:
(स) शून्य
Exam Tips:
a) Earth is taken as the reference point of zero potential by convention.
Question 3: एक ऐसे विद्युत क्षेत्र में, जहाँ विद्युत क्षेत्र की तीव्रता E = 0 है, विद्युत विभव का दूरी के साथ परिवर्तन होगा-
(अ) V ∝ r²
(ब) V ∝ \( \frac{1}{r^2} \)
(स) V ∝ \( \frac{1}{r} \)
(द) V = नियत
Answer:
(द) V = नियत
Exam Tips:
a) Since E = −dV/dr, a zero field means the potential does not change with distance.
Question 4: एक समबाहु त्रिभुज के तीन कोनों पर समान आवेश स्थित है। त्रिभुज के केन्द्र O पर विद्युत विभव V तथा विद्युत क्षेत्र की तीव्रता E के लिए सत्य कथन होगा-
(अ) V = 0, E = 0
(ब) V = 0, E ≠ 0
(स) V ≠ 0, E ≠ 0
(द) V ≠ 0, E = 0
Answer:
(द) V ≠ 0, E = 0
Exam Tips:
a) Potential is a scalar, so three equal charges at equal distances add to a non-zero value, while the symmetric field vectors cancel to zero.
Question 5: जब दो आवेशों के बीच की दूरी बढ़ाई जाती है तो आवेशों की स्थितिज ऊर्जा-
(अ) बढ़ती है
(ब) घटती है
(स) नियत रहती है
(द) बढ़ या घट सकती है
Answer:
(द) बढ़ या घट सकती है
Exam Tips:
a) For like charges the potential energy falls as they separate, while for unlike charges it rises, so the sign of the charges decides the result.
Question 6: यदि एक धन आवेश को निम्न विभव के क्षेत्र से उच्च विभव के क्षेत्र में ले जाया जाता है तो विद्युत स्थितिज ऊर्जा-
(अ) घटती है
(ब) बढ़ती है
(स) स्थिर रहती है
(द) घट भी सकती है अथवा बढ़ भी सकती है
Answer:
(ब) बढ़ती है
Exam Tips:
a) Since U = qV, a positive charge moved to a higher potential gains potential energy.
Question 7: दो बिन्दुओं के मध्य की दूरी 30 सेमी. है। यदि बिन्दु A पर 20 µC आवेश व बिन्दु B पर 10 µC आवेश रखा हुआ है तो A व B के बीच किस बिन्दु पर विभव शून्य होगा-
(अ) A से 20 सेमी. दूर
(ब) B से 20 सेमी. दूर
(स) A पर
(द) B पर
Answer:
(अ) A से 20 सेमी. दूर
Exam Tips:
a) Set \( \frac{kq_A}{x} + \frac{kq_B}{30-x} = 0 \) for the zero point, which works out to 20 cm from A, nearer to the smaller charge.
Question 8: समविभव पृष्ठ में से पारित फ्लक्स हमेशा-
(अ) पृष्ठ के लम्बवत् होता है।
(ब) पृष्ठ के समान्तर होता है।
(स) शून्य होता है।
(द) पृष्ठ से 45° कोण पर होता है।
Answer:
(अ) पृष्ठ के लम्बवत् होता है।
Exam Tips:
a) An equipotential surface is always perpendicular to the electric field lines crossing it.
Question 9: पानी की आवेशित 64 बूंदों को मिलाकर एक बड़ी बूंद बना ली जाती है तो बड़ी बूंद पर विभव का मान पूर्ण मान से कितने गुना होगा-
(अ) 4 गुना
(ब) 16 गुना
(स) 64 गुना
(द) 8 गुना
Answer:
(ब) 16 गुना
Exam Tips:
a) The radius becomes 4 times and the charge 64 times, so V = kq/r increases by \( \frac{64}{4} = 16 \) times.
Question 10: धातु के एक आवेशित ठोस गोले के केन्द्र पर विद्युत विभव है-
(अ) शून्य
(ब) ठोस गोले की सतह पर विभव से आधा
(स) ठोस गोले की सतह पर विभव के बराबर
(द) ठोस गोले की सतह पर विभव से दुगुना
Answer:
(स) ठोस गोले की सतह पर विभव के बराबर
Exam Tips:
a) Inside a charged conductor the field is zero, so the potential stays the same as at its surface.
Question 11: जब एक परीक्षण आवेश को किसी विद्युत द्विध्रुव की निरक्षीय रेखा के अनुदिश अनन्त से द्विध्रुव के निकट लाया जाता है तो किया गया कार्य होगा-
(अ) धनात्मक
(ब) ऋणात्मक
(स) शून्य
(द) अनन्त
Answer:
(स) शून्य
Exam Tips:
a) Every point on the equatorial line of a dipole is at zero potential, so no work is done along it.
Question 12: किसी माध्यम की परावैद्युत शक्ति 2 kV mm⁻¹ है। 50 µm के नमूने में बिना बंधे अधिकतम कितना विभवान्तर स्थापित किया जा सकता है?
(अ) 10000 V
(ब) 1000 V
(स) 100 V
(द) 10 V
Answer:
(स) 100 V
Exam Tips:
a) Maximum voltage equals dielectric strength times thickness: 2 kV/mm × 0.05 mm = 0.1 kV = 100 V.
Question 13: समविभव पृष्ठ वह है-
(अ) जिसका विभव शून्य हो।
(ब) जिसके समस्त बिन्दुओं पर विभव समान हो।
(स) जिस पर ऋण विभव विद्यमान हो।
(द) जिस पर धन विभव विद्यमान हो।
Answer:
(ब) जिसके समस्त बिन्दुओं पर विभव समान हो।
Exam Tips:
a) Equal potential at every point is the defining property, not zero or a particular sign of potential.
Question 14: एक आवेशित गोलाकार चालक के केन्द्र पर विद्युत विभव चालक के तल पर विभव की तुलना में-
(अ) कम होगा
(ब) अधिक होगा
(स) समान होगा
(द) शून्य होगा।
Answer:
(स) समान होगा
Exam Tips:
a) The field inside the sphere is zero, so the potential there equals the surface potential.
Question 15: शंकु की आकृति के सुचालक वस्तु का आवेश घनत्व अधिकतम होगा-
(अ) नीचे की चौड़ी सतह पर
(ब) ऊपर की चोटी पर
(स) सम्पूर्ण सतह पर
(द) सिर्फ ऊपर की सतह पर
Answer:
(ब) ऊपर की चोटी पर
Exam Tips:
a) Charge density is highest at sharp points, where the radius of curvature is smallest.
Question 16: r₁ और r₂ त्रिज्याओं के दो गोलों पर आवेश q इस प्रकार बँटा है कि उनका पृष्ठ घनत्व समान है। उनके विभव में अनुपात-
(अ) \( \frac{r_1}{r_2} \)
(ब) \( \frac{r_1^2}{r_2^2} \)
(स) \( \frac{r_1^3}{r_2^3} \)
(द) इनमें से कोई नहीं।
Answer:
(अ) \( \frac{r_1}{r_2} \)
Exam Tips:
a) With equal surface density, q ∝ r², so V = kq/r ∝ r and the ratio of potentials is r₁ : r₂.
Question 17: विभवान्तर V, आवेश Q तथा धारिता C में सम्बन्ध है-
(अ) V = CQ
(ब) C = VQ
(स) V = \( \frac{Q}{C} \)
(द) Q = \( \frac{V}{C} \)
Answer:
(स) V = \( \frac{Q}{C} \)
Exam Tips:
a) The relation Q = CV shows that the potential difference is charge divided by capacitance.
Question 18: समान त्रिज्या के ताँबे के खोखले गोले A व ठोस गोले B को एक समान विभव से आवेशित किया गया है। सत्य कथन है-
(अ) गोले A पर आवेश अधिक होगा
(ब) गोले B पर आवेश अधिक होगा
(स) दोनों पर समान आवेश होगा
(द) निश्चित नहीं कहा जा सकता।
Answer:
(स) दोनों पर समान आवेश होगा
Exam Tips:
a) The capacitance of an isolated conducting sphere depends only on its radius, so equal radius and potential give equal charge.
Question 19: एक समान्तर प्लेट संधारित्र को एक बैटरी से आवेशित करके बैटरी हटा ली जाती है। अब संधारित्र की प्लेटों के मध्य दूरी बढ़ा दी जाये तो अब संधारित्र में-
(अ) संधारित्र पर आवेश बढ़ जाता है व धारिता घट जाती है।
(ब) विभवान्तर में वृद्धि तथा धारिता कम हो जाती है।
(स) धारिता बढ़ जाती है।
(द) एकत्रित ऊर्जा के मान में कमी हो जाती है।
Answer:
(ब) विभवान्तर में वृद्धि तथा धारिता कम हो जाती है।
Exam Tips:
a) With the battery removed the charge stays fixed, so V = Q/C rises as C = ε₀A/d falls.
Question 20: समान्तर प्लेट संधारित्र की प्लेटों के मध्य के स्थान के आधे भाग में εᵣ परावैद्युतांक का माध्यम भरा हुआ है। यदि हवा वाले भाग की धारिता C है तो सम्पूर्ण संधारित्र निकाय की धारिता होगी-
(अ) \( \frac{2\epsilon_r C}{1+\epsilon_r} \)
(ब) \( \frac{C(\epsilon_r+1)}{2} \)
(स) \( \frac{C\epsilon_r}{1+\epsilon_r} \)
(द) εᵣ
Answer:
(स) \( \frac{C\epsilon_r}{1+\epsilon_r} \)
Exam Tips:
a) The two layers are in series, so \( \frac{1}{C_{eq}} = \frac{1}{C} + \frac{1}{\epsilon_r C} \) gives the result.
Question 21: तीन संधारित्रों को किस क्रम में जोड़ा जाए कि उनमें समान विभव पर संचित ऊर्जा अधिकतम हो-
(अ) दो समान्तर क्रम में एक श्रेणी क्रम में
(ब) तीनों समान्तर क्रम में
(स) तीनों श्रेणी क्रम में
(द) दो श्रेणी तथा एक समान्तर क्रम में
Answer:
(ब) तीनों समान्तर क्रम में
Exam Tips:
a) Parallel connection gives the largest equivalent capacitance, and at a given potential U = ½CV² is then largest.
Question 22: छोटी 64 बूँदें मिलकर एक बड़ी बूँद बनाती हैं। यदि प्रत्येक छोटी बूँद पर Q आवेश हो तो बड़ी बूँद पर आवेश होगा-
(अ) 64 Q
(ब) 8 Q
(स) 4 Q
(द) 2 Q
Answer:
(अ) 64 Q
Exam Tips:
a) Charge is conserved on merging, so the total charge of the 64 drops is added together.
Question 23: कम से कम 2 µF धारिता वाले कितने संधारित्र 5 µF धारिता देंगे?
(अ) तीन
(ब) चार
(स) पाँच
(द) सात
Answer:
(ब) चार
Exam Tips:
a) Two capacitors in series give 1 µF, and this combined with a parallel pair of 2 µF capacitors (4 µF) gives 5 µF.
Question 24: एक संधारित्र की धारिता C है। इसे V विभवान्तर पर आवेशित किया गया है। यदि अब इसे प्रतिरोध से सम्बन्धित कर दिया जाये तो ऊर्जा क्षय की मात्रा होगी-
(अ) \( \frac{1}{2}CV^2 \)
(ब) CV²
(स) \( \frac{CV^2}{3} \)
(द) \( \frac{1}{2}QV \)
Answer:
(अ) \( \frac{1}{2}CV^2 \)
Exam Tips:
a) The energy stored in the capacitor, ½CV², is the energy dissipated as heat in the resistor during discharge.
Question 25: एक वायु संधारित्र की धारिता 5 µF है। उसी संधारित्र में वायु के स्थान पर पूर्ण रूप से अभ्रक रख दिया जाये तो धारिता 30 µF हो जाती है, अभ्रक का परावैद्युतांक होगा-
(अ) 3
(ब) 6
(स) 12
(द) 24
Answer:
(ब) 6
Exam Tips:
a) The dielectric constant is the ratio of the capacitance with the medium to the air capacitance: 30 µF / 5 µF = 6.
Question 26: 2 µF के तीन संधारित्रों को समान्तर क्रम में जोड़ने पर तुल्यधारिता होगी-
(अ) 2 µF
(ब) 6 µF
(स) \( \frac{1}{3} \) µF
(द) \( \frac{2}{3} \) µF
Answer:
(ब) 6 µF
Exam Tips:
a) In parallel the capacitances add directly: 2 + 2 + 2 = 6 µF.
Question 27: एक आवेशित समान्तर प्लेट संधारित्र में U₀ विद्युत ऊर्जा संग्रहित है। संधारित्र की प्लेटों के बीच की दूरी को दुगुना करने पर विद्युत ऊर्जा होगी-
(अ) U₀
(ब) \( \frac{U_0}{2} \)
(स) 2U₀
(द) \( \frac{U_0}{4} \)
Answer:
(स) 2U₀
Exam Tips:
a) With the charge fixed, U = Q²/2C and doubling the separation halves C, so the energy doubles.
Question 28: एक समान त्रिज्या एवं समान आवेशयुक्त पानी की 27 छोटी बूंदें मिलकर एक बड़ी बूंद बनाती हैं। बड़ी बूंद की धारिता तथा एक छोटी बूंद की धारिता का अनुपात होगा-
(अ) 2 : 1
(ब) 3 : 1
(स) 4 : 1
(द) 16 : 1
Answer:
(ब) 3 : 1
Exam Tips:
a) Volume scales with 27 drops, so the radius becomes 3 times, and capacitance of a drop is proportional to its radius.
Question 29: दिये गये चित्र में प्रत्येक संधारित्र की धारिता x है। बिन्दु A व B के मध्य तुल्यधारिता होगी-
(अ) 3x
(ब) \( \frac{x}{3} \)
(स) \( \frac{2}{3}x \)
(द) \( \frac{3}{2}x \)
Answer:
(स) \( \frac{2}{3}x \)
Exam Tips:
a) The two parallel capacitors give 2x, which is in series with x, so \( \frac{1}{C} = \frac{1}{2x} + \frac{1}{x} \) gives \( \frac{2x}{3} \).
Question 30: 3 µF धारिता प्राप्त करने के लिए 2 µF के तीन संधारित्रों को किस प्रकार संयोजित करेंगे?
(अ) तीनों को समान्तर क्रम में
(ब) तीनों को श्रेणीक्रम में
(स) दो संधारित्र श्रेणीक्रम में तथा तीसरा संधारित्र संयोजन के समान्तर क्रम में
(द) दो संधारित्र समान्तर क्रम में तथा तीसरा संधारित्र संयोजन के श्रेणीक्रम में।
Answer:
(स) दो संधारित्र श्रेणीक्रम में तथा तीसरा संधारित्र संयोजन के समान्तर क्रम में
Exam Tips:
a) Two 2 µF capacitors in series give 1 µF, and this in parallel with the third 2 µF gives 3 µF.
Question 31: संधारित्र में ऊर्जा किस स्वरूप में उपस्थित होती है?
(अ) आवेश के रूप में
(ब) धारिता के रूप में
(स) विद्युत क्षेत्र के रूप में
(द) ऊष्मीय ऊर्जा के रूप में
Answer:
(स) विद्युत क्षेत्र के रूप में
Exam Tips:
a) The energy of a charged capacitor is stored in the electric field between its plates.
Question 32: तीन संधारित्र जिनकी धारिताएँ क्रमश: 2, 4 व 8 µF हैं। पहले श्रेणीक्रम में फिर समान्तर क्रम में जोड़े जाते हैं। दोनों स्थितियों में इनकी तुल्यधारिताओं का अनुपात होगा-
(अ) 49 : 4
(ब) 3 : 7
(स) 4 : 49
(द) इनमें से कोई नहीं।
Answer:
(स) 4 : 49
Exam Tips:
a) In series \( \frac{1}{C} = \frac{1}{2}+\frac{1}{4}+\frac{1}{8} \) gives \( \frac{8}{7} \) µF, and in parallel the sum is 14 µF, so the ratio is \( \frac{8}{7} : 14 = 4 : 49 \).
Question 33: दो संधारित्र जिनकी धारिताएँ C₁ व C₂ हैं। यदि उन्हें समान आवेश दिये जायें तो उनमें संग्रहित ऊर्जाओं का अनुपात होगा-
(अ) \( \frac{C_2}{C_1} \)
(ब) \( \frac{C_1}{C_2} \)
(स) \( \sqrt{\frac{C_2}{C_1}} \)
(द) \( \sqrt{\frac{C_1}{C_2}} \)
Answer:
(अ) \( \frac{C_2}{C_1} \)
Exam Tips:
a) For equal charge U = Q²/2C, so the energies are in the inverse ratio of the capacitances.
Question 34: 10 µF धारिता के समान्तर प्लेट संधारित्र को 40 µC आवेश देने पर उसकी कुल ऊर्जा का मान जूल में होगा-
(अ) 8 × 10⁻⁵
(ब) 800
(स) 8.00
(द) 2 × 10⁻³
Answer:
(अ) 8 × 10⁻⁵
Exam Tips:
a) \( U = \frac{Q^2}{2C} = \frac{(40\times10^{-6})^2}{2\times10\times10^{-6}} = 8\times10^{-5} \) J.
Question 35: 5 µF धारिता के एक संधारित्र को 1000 V विभवान्तर से आवेशित किया जाता है। संधारित्र पर संचित ऊर्जा होगी (जूल में)-
(अ) 2.5 × 10⁻³
(ब) 5.5 × 10⁻³
(स) 2.5
(द) 5.0 × 10⁸
Answer:
(स) 2.5
Exam Tips:
a) \( U = \frac{1}{2}CV^2 = \frac{1}{2}\times5\times10^{-6}\times(1000)^2 = 2.5 \) J.
Question 36: दो संधारित्रों की धारिताएँ C₁ तथा C₂ में संग्रहित ऊर्जाएँ समान हैं। संधारित्रों पर विभवान्तर का अनुपात होगा-
(अ) C₂ : C₁
(ब) \( \sqrt{C_2} : \sqrt{C_1} \)
(स) C₁ : C₂
(द) \( \sqrt{C_1} : \sqrt{C_2} \)
Answer:
(ब) \( \sqrt{C_2} : \sqrt{C_1} \)
Exam Tips:
a) Equal energy with U = ½CV² means CV² is constant, so V ∝ 1/√C.
Question 37: निम्नांकित परिपथ में तुल्यधारिता है-
(अ) \( \frac{5}{3} \) µF
(ब) \( \frac{3}{5} \) µF
(स) 15 µF
(द) \( \frac{1}{15} \) µF
Answer:
(अ) \( \frac{5}{3} \) µF
Exam Tips:
a) The two 2.5 µF capacitors in parallel give 5 µF, and three 5 µF capacitors in series give \( \frac{1}{C} = \frac{3}{5} \) µF⁻¹.
Question 38: संलग्न चित्र में बिन्दुओं A व B के बीच तुल्य धारिता का मान होगा-
(अ) 6 µF
(ब) 4 µF
(स) \( \frac{6}{11} \) µF
(द) \( \frac{11}{5} \) µF
Answer:
(अ) 6 µF
Exam Tips:
a) The wires short the arrangement so that 1 µF, 2 µF and 3 µF all connect between A and B, giving 1 + 2 + 3 = 6 µF.
Question 39: आवेशित संधारित्र में संग्रहित ऊर्जा होती है-
(अ) धन आवेशित प्लेट पर
(ब) धन तथा ऋण आवेशित दोनों प्लेटों पर
(स) प्लेटों के मध्य क्षेत्र में
(द) संधारित्र के किनारे पर
Answer:
(स) प्लेटों के मध्य क्षेत्र में
Exam Tips:
a) The energy is stored in the electric field that exists between the two plates.
Question 40: C₁ तथा C₂ धारिता के दो संधारित्रों के समान्तर संयोजन को Q आवेश दिया जाता है। C₁ पर Q₁ तथा C₂ पर Q₂ आवेश होने पर \( \frac{Q_1}{Q_2} \) का अनुपात होगा-
(अ) \( \frac{C_2}{C_1} \)
(ब) \( \frac{C_1}{C_2} \)
(स) C₁C₂
(द) \( \frac{1}{C_1C_2} \)
Answer:
(ब) \( \frac{C_1}{C_2} \)
Exam Tips:
a) In parallel the potential is common, so Q = CV gives Q₁/Q₂ = C₁/C₂.
Question 41: समान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता का मान कम करने के लिए प्लेटों के बीच की-
(अ) जगह में परावैद्युत पदार्थ भर देते हैं।
(ब) दूरी को कम कर प्लेटों का क्षेत्रफल बढ़ा देते हैं।
(स) दूरी को बढ़ाकर प्लेटों का क्षेत्रफल घटा देते हैं।
(द) दूरी भी बढ़ा देते हैं तथा क्षेत्रफल भी बढ़ा देते हैं।
Answer:
(स) दूरी को बढ़ाकर प्लेटों का क्षेत्रफल घटा देते हैं।
Exam Tips:
a) Capacitance is \( C = \frac{\epsilon_0 A}{d} \), so a larger separation and a smaller area both reduce it.
Question 42: एक आवेशित संधारित्र की दोनों प्लेटों को एक तार से जोड़ दिया जाये तो-
(अ) विभव अनन्त हो जायेगा।
(ब) आवेश अनन्त हो जायेगा।
(स) संधारित्र निरावेशित हो जायेगा।
(द) आवेश पूर्णमान का दुगुना हो जायेगा।
Answer:
(स) संधारित्र निरावेशित हो जायेगा।
Exam Tips:
a) Joining the plates with a wire lets the charges flow until both plates are at the same potential, and the capacitor discharges.
Question 43: (8 µF – 250 V) अंकित अनेक संधारित्र दिये गये हैं। एक (16 µF – 1000 V) की तुल्यधारिता प्राप्त करने के लिए आवश्यक संधारित्रों की न्यूनतम संख्या होगी-
(अ) 4
(ब) 16
(स) 32
(द) 64
Answer:
(स) 32
Exam Tips:
a) Four 8 µF capacitors in series give 2 µF and withstand 1000 V, and eight such strings in parallel give 16 µF, so 32 capacitors are needed.
Question 44: एक समान्तर पट्ट संधारित्र की प्लेटों के बीच समरूप क्षेत्र E वोल्ट/मीटर है। यदि प्लेटों के बीच की दूरी d (मी.) तथा प्रत्येक प्लेट का क्षेत्रफल A (मी².) है तो उसमें संचित कुल ऊर्जा है-
(अ) \( \frac{1}{2}\epsilon_0 E^2 Ad \)
(ब) \( \frac{E^2 Ad}{\epsilon_0} \)
(स) \( \frac{1}{2}\epsilon_0 E^2 \)
(द) ε₀AEd
Answer:
(अ) \( \frac{1}{2}\epsilon_0 E^2 Ad \)
Exam Tips:
a) The energy density is \( \frac{1}{2}\epsilon_0E^2 \), and multiplying by the volume Ad gives the total energy.
Question 45: एक C धारिता का तथा दूसरा \( \frac{C}{2} \) धारिता का संधारित्र एक V बोल्ट की बैटरी से चित्र के अनुसार जोड़े गये हैं। दोनों संधारित्रों को पूर्णतया आवेशित करने में किया गया कार्य है-
(अ) \( \frac{3}{4}CV^2 \)
(ब) \( \frac{1}{2}CV^2 \)
(स) \( \frac{1}{4}CV^2 \)
(द) 2CV⁻²
Answer:
(अ) \( \frac{3}{4}CV^2 \)
Exam Tips:
a) In parallel the equivalent capacitance is \( \frac{3C}{2} \), and the energy stored is \( \frac{1}{2}\cdot\frac{3C}{2}V^2 = \frac{3}{4}CV^2 \).
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: किसी बिन्दु पर विभव को परिभाषित कीजिए।
Answer:
विद्युत क्षेत्र में किसी बिन्दु पर विभव वह कार्य है जो एकांक धन आवेश को बिना त्वरण के अनन्त से उस बिन्दु तक लाने में करना पड़ता है।
Exam Tips:
a) Potential is a scalar quantity whose SI unit is the volt.
b) The reference point for zero potential is taken at infinity.
Question 2: विभवान्तर को परिभाषित करते हुए इसका मात्रक लिखिए।
Answer:
विद्युत क्षेत्र में दो बिन्दुओं के बीच विभवान्तर वह कार्य है जो एकांक धन परीक्षण आवेश को एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक क्षेत्र के विपरीत ले जाने में किया जाता है। SI पद्धति में इसका मात्रक वोल्ट (V) या J/C है।
Exam Tips:
a) One volt equals one joule per coulomb.
b) Potential difference is a scalar, not a vector.
Question 3: किसी क्षेत्र में वैद्युत विभव V नियत है। वहाँ पर आप वैद्युत क्षेत्र E के सम्बन्ध में क्या कह सकते हैं?
Answer:
उस क्षेत्र में वैद्युत क्षेत्र E शून्य होगा।
Exam Tips:
a) Electric field is the negative gradient of potential, so a constant potential gives zero field.
b) Equipotential regions have no change of potential, hence no force on a charge in them.
Question 4: दो बिन्दुओं के बीच विभवान्तर 20 वोल्ट है। एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक 4 × 10⁻⁴ कूलॉम ले जाने में कितना कार्य करना होगा?
Answer:
कार्य (W) = आवेश (q) × विभवान्तर (V)
= 4 × 10⁻⁴ × 20 = 8 × 10⁻³ जूल
Exam Tips:
a) Work equals charge multiplied by potential difference, whatever the path taken.
b) Keep the charge in coulomb, so 4 × 10⁻⁴ C is used directly.
c) The final answer is 8 × 10⁻³ J.
Question 5: क्या निर्वात (vacuum) में किसी बिन्दु पर वैद्युत विभव शून्य हो सकता है, जबकि उस बिन्दु पर वैद्युत क्षेत्र शून्य नहीं है?
Answer:
हाँ, (i) दो समान परिमाण तथा विपरीत प्रकृति के आवेशों को मिलाने वाली रेखा के मध्य बिन्दु पर वैद्युत विभव शून्य होता है, परन्तु वैद्युत क्षेत्र शून्य नहीं होता। (ii) विद्युत द्विध्रुव की निरक्षीय स्थिति में वैद्युत विभव शून्य होता है, परन्तु वैद्युत क्षेत्र शून्य नहीं होता।
Exam Tips:
a) Potential is a scalar, and the positive and negative contributions cancel at these points.
b) Field is a vector, and at the midpoint of opposite charges both contributions point the same way.
Question 6: क्या किसी बिन्दु पर वैद्युत क्षेत्र शून्य हो सकता है, जबकि उसी बिन्दु पर वैद्युत विभव शून्य न हो? उदाहरण दीजिए।
Answer:
हाँ, (i) दो समान परिमाण तथा समान प्रकृति के आवेशों को मिलाने वाली रेखा के मध्य बिन्दु पर वैद्युत क्षेत्र शून्य होता है, परन्तु वैद्युत विभव शून्य नहीं होता। (ii) आवेशित गोलीय कोश के अन्दर वैद्युत क्षेत्र शून्य होता है, परन्तु वैद्युत विभव शून्य नहीं होता।
Exam Tips:
a) At the midpoint of two equal like charges the two field vectors cancel, while the potentials add up.
b) Inside a charged hollow shell the field is zero, but the potential equals the shell's potential.
Question 7: उस भौतिक राशि का नाम बताइए जिसका मात्रक जूल/कूलॉम है। क्या यह सदिश राशि है अथवा अदिश?
Answer:
वैद्युत विभव अथवा वैद्युत विभवान्तर है। यह अदिश राशि है।
Exam Tips:
a) Joule per coulomb is the unit of electric potential.
b) Potential has magnitude only and no direction.
Question 8: धातु के 5 cm त्रिज्या के एक खोखले गोले को इतना आवेशित किया गया है कि उसके पृष्ठ का विभव 10 V हो जाता है। इस गोले के केन्द्र पर विभव कितना होगा?
Answer:
खोखले गोले के केन्द्र व पृष्ठ पर विद्युत विभव समान होता है। अतः गोले के केन्द्र पर विभव V = 10 V होगा।
Exam Tips:
a) The field inside a charged hollow conductor is zero, so the potential there is constant.
b) The centre potential equals the surface potential, independent of the 5 cm radius.
Question 9: समविभव पृष्ठ किसे कहते हैं? बिन्दु धनात्मक आवेश के कारण समविभव पृष्ठ का चित्र बनाइए।
Answer:
ऐसा पृष्ठ जिसके प्रत्येक बिन्दु पर विभव समान होता है, समविभव पृष्ठ कहलाता है। बिन्दु धनात्मक आवेश के कारण समविभव पृष्ठ, आवेश को केन्द्र मानकर खींचे गए संकेन्द्रीय गोले होते हैं।
Exam Tips:
a) The equipotential spheres get farther apart as the distance from the charge increases.
b) Field lines always cut equipotential surfaces at right angles.
Question 10: उस क्षेत्र के तदनुरूप तीन समविभव पृष्ठ खींचिए जिसके परिमाण में एकसमान वृद्धि होती है, परन्तु z-दिशा के अनुदिश नियत रहता है। ये पृष्ठ उन पृष्ठों से किस प्रकार भिन्न हैं जो किसी नियत विद्युत क्षेत्र के 2-दिशा के अनुदिश हैं?
Answer:
तीन समविभव पृष्ठ विद्युत क्षेत्र की दिशा के लम्बवत् समतल होते हैं। जिस क्षेत्र का परिमाण एकसमान रूप से बढ़ता है, उसमें ये समतल उस ओर पास-पास होते जाते हैं जिधर क्षेत्र प्रबल होता है। नियत विद्युत क्षेत्र में समविभव पृष्ठ समान दूरी पर स्थित समान्तर समतल होते हैं।
Exam Tips:
a) Equipotential planes are always perpendicular to the field lines at every point.
b) In a uniform field the planes are equally spaced, while a varying field changes their spacing.
Question 11: एक समविभव पृष्ठ पर स्थित 5 cm दूरी वाले दो बिन्दुओं के बीच 500 µC आवेश को ले जाने में कितना कार्य करना पड़ेगा?
Answer:
समविभव पृष्ठ के किन्हीं भी दो बिन्दुओं के बीच विभवान्तर ΔV = 0 होता है। अतः कार्य W = q × ΔV = q × 0 = 0 है, अर्थात् कोई कार्य नहीं करना पड़ेगा।
Exam Tips:
a) The potential difference between any two points on an equipotential surface is zero.
b) Work is zero whatever the charge, because W = q ΔV.
Question 12: वैद्युत विभव के मात्रक की परिभाषा दीजिए।
Answer:
वैद्युत विभव का मात्रक वोल्ट होता है। यदि एक कूलॉम धन परीक्षण आवेश को अनन्त से वैद्युत क्षेत्र के अन्तर्गत किसी बिन्दु तक क्षेत्र की दिशा के विपरीत लाने में एक जूल कार्य करना पड़े, तो उस बिन्दु पर वैद्युत विभव का मान एक वोल्ट होगा।
Exam Tips:
a) One volt is one joule per coulomb.
b) The work is done against the direction of the field, starting from infinity.
Question 13: निम्नलिखित के कारण समविभव पृष्ठों की आकृति क्या होती है?
(a) बिन्दु आवेश के कारण
(b) एकसमान वैद्युत क्षेत्र के कारण।
Answer:
(a) बिन्दु आवेश को केन्द्र मानते हुए खींचे गए संकेन्द्रीय गोले।
(b) वैद्युत बल रेखाओं के लम्बवत् परस्पर समान्तर समतल।
Exam Tips:
a) Point charge gives spherical equipotentials, while a uniform field gives flat planes.
b) Both shapes are always perpendicular to the field lines.
Question 14: वैद्युत बल रेखाओं के अनुदिश जाने पर वैद्युत विभव घटता है अथवा बढ़ता है?
Answer:
विभव घटता है।
Exam Tips:
a) Potential falls in the direction of the electric field lines.
Question 15: क्या इलेक्ट्रॉन अधिक विभव क्षेत्र में अथवा कम विभव क्षेत्र में जाने का प्रयत्न करते हैं, क्यों?
Answer:
इलेक्ट्रॉन अधिक विभव वाले क्षेत्र में जाने का प्रयत्न करते हैं, क्योंकि वे ऋणावेशित होते हैं।
Exam Tips:
a) Negative charges move towards higher potential, while positive charges move towards lower potential.
b) Electrons move opposite to the direction of the electric field.
Question 16: एक वर्ग PQRS के केन्द्र पर 10 µC आवेश रखा है। इसके कोने P पर रखे 2 µC के बिन्दु आवेश को Q तक ले जाने में किया गया कार्य कितना होगा?
Answer:
शून्य, क्योंकि VP = VQ, एवं P तथा Q केन्द्र पर स्थित 10 µC आवेश से समान दूरी पर हैं।
Exam Tips:
a) Points at equal distance from a central charge have equal potential.
b) No work is needed to move a charge between two points of equal potential.
Question 17: किसी समरूप विद्युत क्षेत्र में समविभव पृष्ठ खींचिए।
Answer:
समरूप विद्युत क्षेत्र में समविभव पृष्ठ विद्युत बल रेखाओं के लम्बवत् परस्पर समान्तर समतल होते हैं।
Exam Tips:
a) Equipotential planes in a uniform field are equally spaced.
b) Each plane is drawn at right angles to the field lines.
Question 18: किन्हीं दो समान्तर पृष्ठों पर विभव समान हैं। इनके मध्य की दूरी है। यदि किसी q आवेश को एक पृष्ठ से दूसरे पृष्ठ तक ले जायें तो इस स्थिति में किया गया कार्य कितना होगा?
Answer:
किया गया कार्य शून्य होगा, क्योंकि दोनों पृष्ठ समान विभव पर हैं और उनके बीच विभवान्तर शून्य है।
Exam Tips:
a) Work equals q times the potential difference, which is zero between the two equal-potential planes.
b) The distance between the planes does not affect the answer.
Question 19: दिए गए चित्र में किसी बिन्दु आवेश को x से क्रमशः y तथा z बिन्दुओं तक ले जाने में किया गया कार्य कितना होगा?
Answer:
बिन्दु z तथा y एक ही समविभव पृष्ठ पर स्थित हैं। अतः आवेश को x से y तक ले जाने में किया गया कार्य, आवेश को x से z तक ले जाने में किए गए कार्य के बराबर होगा। अतः Wy = Wz।
Exam Tips:
a) Work depends only on the initial and final potentials, not on the path taken.
b) Points on the same equipotential surface give equal work from a fixed starting point.
Question 20: क्या परीक्षण आवेश की प्रकृति पर धन या ऋण विद्युत विभव निर्भर करता है? समझाइए।
Answer:
नहीं, विद्युत विभव परीक्षण आवेश की प्रकृति पर निर्भर नहीं करता, अपितु केवल स्रोत आवेश की प्रकृति पर निर्भर करता है।
Exam Tips:
a) Potential is defined per unit positive test charge, so the test charge's sign cancels out.
b) Only the source charges create the potential at a point.
Question 21: दो समविभव पृष्ठ एक-दूसरे को नहीं काटते। क्यों?
Answer:
यदि दो समविभव पृष्ठ एक-दूसरे को काटते, तो प्रतिच्छेद बिन्दु पर विद्युत विभव के दो अलग-अलग मान होते, जो सम्भव नहीं है।
Exam Tips:
a) A point can have only one value of potential.
b) Two equipotential surfaces with different potentials can never meet.
Question 22: स्थिति सदिश \( \vec{r_1} \) तथा \( \vec{r_2} \) पर क्रमशः Q₁ तथा Q₂ दो बिन्दु आवेशों के कारण किसी बिन्दु पर, जिसका स्थिति सदिश \( \vec{r} \) है, वैद्युत विभव \( V(\vec{r}) \) के लिए व्यंजक लिखिए।
Answer:
\( V(\vec{r}) = \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\left[\frac{Q_1}{|\vec{r}-\vec{r_1}|} + \frac{Q_2}{|\vec{r}-\vec{r_2}|}\right] \)
Exam Tips:
a) Potential is the algebraic sum of the potentials from each charge.
b) The distance used is the magnitude of the vector \( \vec{r}-\vec{r_i} \), not the vector itself.
Question 23: मध्यवर्ती बिन्दु पर किसी वैद्युत द्विध्रुव के कारण स्थिर वैद्युत विभव क्या होता है?
Answer:
शून्य।
Exam Tips:
a) The midpoint of a dipole lies on its equatorial plane, where the potential is zero.
Question 24: जब कोई वैद्युत द्विध्रुव किसी वैद्युत क्षेत्र के लम्बवत् रखा जाता है, तो इसकी वैद्युत स्थितिज ऊर्जा क्या होगी?
Answer:
U = −pE cos θ तथा यहाँ θ = 90°
अतः U = −pE × 0 = 0
Exam Tips:
a) Here cos 90° = 0, so the potential energy of the dipole is zero.
b) The reference position for zero energy is the one with θ = 90°.
Question 25: वैद्युत बल रेखा के अनुदिश वैद्युत विभव घटता है अथवा बढ़ता है?
Answer:
वैद्युत बल रेखा की दिशा वैद्युत क्षेत्र की दिशा होती है। अतः इस दिशा में वैद्युत विभव घटता है।
Exam Tips:
a) The field direction is the direction of decreasing potential.
b) Potential increases when moving against the field lines.
Question 26: एक परीक्षण आवेश q को एक विद्युत द्विध्रुव की मध्यवर्ती अक्ष (equatorial axis) के अनुदिश एक सेमी ले जाने में कितना कार्य करना होगा?
Answer:
चूँकि द्विध्रुव की मध्यवर्ती अक्ष के प्रत्येक बिन्दु पर विभव शून्य होता है, अतः इसके किन्हीं दो बिन्दुओं के बीच विभवान्तर = 0। अतः कार्य W = q × ΔV = q × 0 = 0।
Exam Tips:
a) Every point on the equatorial axis of a dipole is at zero potential.
b) Equal potential means no work, however far the charge is moved.
Question 27: किसी बाह्य वैद्युत क्षेत्र में आवेश q की, उससे r दूरी पर स्थित बिन्दु पर स्थितिज ऊर्जा की परिभाषा दीजिए।
Answer:
किसी आवेश q की बाह्य वैद्युत क्षेत्र में, उससे r दूरी पर स्थित बिन्दु पर स्थितिज ऊर्जा U = q · V(r) होती है, जहाँ V(r) उस बिन्दु पर विभव है।
Exam Tips:
a) The potential energy is charge times the external potential at that point.
b) It is the work done in bringing the charge from infinity to that point.
Question 28: चालक तथा अचालक में क्या अन्तर है?
Answer:
चालक के सिरों पर विद्युत विभवान्तर स्थापित करने पर उसमें आवेश का प्रवाह सुगमता से हो जाता है, जबकि अचालक में ऐसा नहीं होता। चालकों में मुक्त इलेक्ट्रॉनों की संख्या बहुत अधिक होती है, जबकि अचालकों में यह संख्या नगण्य होती है।
Exam Tips:
a) Conductors have a large number of free electrons.
b) Insulators have almost no free electrons, so charge does not flow through them.
Question 29: परावैद्युत से क्या तात्पर्य है? सिलिकॉन, माइका तथा कार्बन में कौन-सा परावैद्युत है?
Answer:
परावैद्युत वे अचालक पदार्थ हैं जिनमें वैद्युत प्रभाव बिना आवेशों की गति के संचारित हो जाता है। इनमें से माइका परावैद्युत पदार्थ है।
Exam Tips:
a) Dielectrics get polarised in an electric field without free charges moving through them.
b) Mica is the standard example of a dielectric among the given materials.
Question 30: किसी चालक की विद्युत धारिता से क्या तात्पर्य है?
Answer:
किसी चालक द्वारा विद्युत आवेश ग्रहण करने की क्षमता उसकी विद्युत धारिता कहलाती है।
Exam Tips:
a) Capacitance is charge per unit potential, C = Q/V.
b) A larger capacitance means more charge for the same potential.
Question 31: धारिता का मात्रक और इसका विमा सूत्र लिखिए।
Answer:
धारिता का SI मात्रक फैरड (F) है। इसका विमा सूत्र [M⁻¹L⁻²T⁴A²] है।
Exam Tips:
a) One farad equals one coulomb per volt.
b) Dimensions follow from C = Q/V, using the dimensions of charge and of energy.
Question 32: धारिता के SI मात्रक की परिभाषा लिखिए।
Answer:
यदि किसी चालक को एक कूलॉम आवेश देने से उसके विभव में एक वोल्ट की वृद्धि हो जाये, तो उसकी धारिता एक फैरड कहलाती है।
Exam Tips:
a) Capacitance equals charge divided by the rise in potential.
b) A farad is a very large unit, so practical capacitors are in µF or pF.
Question 33: एक संधारित्र की धनात्मक प्लेट पर +Q व ऋणात्मक प्लेट पर −Q आवेश दिया जाता है। संधारित्र पर कुल आवेश क्या होगा?
Answer:
संधारित्र पर कुल आवेश शून्य होगा, क्योंकि दोनों प्लेटों पर आवेश +Q और −Q बराबर परिमाण के तथा विपरीत प्रकृति के हैं। यदि एक प्लेट को +Q आवेश दिया जाए और दूसरी प्लेट भू-सम्पर्कित हो, तो विद्युत प्रेरण से उस पर −Q आ जाता है, और कुल आवेश फिर भी शून्य होता है।
Exam Tips:
a) The two plates always carry equal and opposite charges.
b) Induction on an earthed plate gives it the opposite charge, so the net charge is zero.
Question 34: समान्तर प्लेट संधारित्र की प्लेटों के मध्य के स्थान को आंशिक रूप से परावैद्युत पदार्थ से भरने पर धारिता का मान परावैद्युत पदार्थ की स्थिति पर किस प्रकार निर्भर करता है?
Answer:
धारिता परावैद्युत पदार्थ की स्थिति पर निर्भर करती है। यदि परावैद्युत प्लेटों के बीच आंशिक रूप से भरा हो, तो उसकी स्थिति (प्लेटों के समान्तर परत या प्लेटों के बीच का भाग) के अनुसार धारिता का मान भिन्न होता है।
Exam Tips:
a) Capacitance changes with the fraction and the arrangement of the dielectric between the plates.
b) A dielectric placed in series with the field gives a different value than one placed in parallel.
Question 35: एक समान्तर प्लेट संधारित्र की एक प्लेट का क्षेत्रफल आधा कर दिया जाये तो क्या युक्ति संधारित्र का कार्य करेगी?
Answer:
हाँ, युक्ति संधारित्र का कार्य करेगी, परन्तु एक प्लेट का क्षेत्रफल आधा करने से उसकी धारिता भी आधी रह जायेगी।
Exam Tips:
a) Halving the plate area halves the capacitance, as C ∝ A.
b) A reduced capacitance still stores charge, so the device still acts as a capacitor.
Question 36: धारिता C के संधारित्र को V विभवान्तर से आवेशित किया जाता है। संधारित्र के चारों ओर पृष्ठ से गुजरने वाले विद्युत फ्लक्स का मान क्या होगा?
Answer:
शून्य, क्योंकि संधारित्र की दोनों प्लेटों पर कुल आवेश शून्य है। अतः संधारित्र को घेरने वाले पृष्ठ से गुजरने वाला कुल फ्लक्स शून्य होगा।
Exam Tips:
a) By Gauss's law the flux depends only on the net enclosed charge.
b) The two plates carry equal and opposite charges, so the net enclosed charge is zero.
Question 37: एक फैरड विद्युत धारिता वाले चालक गोले की त्रिज्या क्या होगी?
Answer:
दिया है: C = 1 F, R = ?
C = 4πε₀R, अतः R = \( \frac{C}{4\pi\epsilon_0} = \frac{1}{4\pi\epsilon_0} \times C \)
\( \frac{1}{4\pi\epsilon_0} = 9\times10^9 \) N m² C⁻², अतः R = 9 × 10⁹ × 1 = 9 × 10⁹ m
Exam Tips:
a) The capacitance of an isolated sphere is C = 4πε₀R.
b) The radius is about 9 × 10⁹ m, far larger than the Earth, so a 1 F sphere is impractical.
c) Use \( \frac{1}{4\pi\epsilon_0} = 9\times10^9 \) when substituting numbers.
Question 38: तीन संधारित्र जिनके प्रत्येक की धारिता 6 µF है, के संयोजनों से प्राप्त अधिकतम व न्यूनतम धारिताओं का मान क्या होगा?
Answer:
अधिकतम धारिता (समान्तर क्रम) = 6 µF + 6 µF + 6 µF = 18 µF
न्यूनतम धारिता (श्रेणीक्रम): \( \frac{1}{C} = \frac{1}{6}+\frac{1}{6}+\frac{1}{6} = \frac{1}{2} \), अतः C = 2 µF
Exam Tips:
a) Parallel combination gives the maximum capacitance, which is the sum of the three.
b) Series combination gives the minimum capacitance, which is smaller than any single one.
c) Three equal capacitances in series give one third of a single capacitance.
Question 39: संधारित्रों का उपयोग कम्प्यूटरों में किस उद्देश्य के लिये किया जाता है?
Answer:
मेमोरी (डेटा) संग्रहित करने के लिये।
Exam Tips:
a) Capacitors store a bit of data as the presence or absence of charge.
Question 40: समान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता का सूत्र लिखिए। धारिता पर प्लेटों के क्षेत्रफल का क्या प्रभाव पड़ता है?
Answer:
समान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता \( C = \frac{\epsilon_0 A}{d} \) है। इस समीकरण से स्पष्ट है कि धारिता प्लेटों के क्षेत्रफल के समानुपाती और उनके बीच की दूरी के प्रतिलोमानुपाती होती है। प्लेटों का क्षेत्रफल A बढ़ाकर धारिता बढ़ाई जा सकती है।
Exam Tips:
a) C is directly proportional to the plate area A.
b) C is inversely proportional to the separation d between the plates.
c) Doubling the area doubles the capacitance.
Question 41: समान धारिता C की दो संधारित्रों को श्रेणीक्रम में जोड़ा गया है। संयोजन की धारिता क्या होगी?
Answer:
श्रेणीक्रम में \( \frac{1}{C_{eq}} = \frac{1}{C_1}+\frac{1}{C_2} \) होता है। अतः संयोजन की धारिता \( \frac{C}{2} \) होगी।
Exam Tips:
a) In series the reciprocal of the total capacitance is the sum of the reciprocals.
b) Two equal capacitors in series always give half the single value.
c) The series value is smaller than the smallest individual capacitance.
Question 42: संधारित्र की धारिता पर परावैद्युत माध्यम का क्या प्रभाव पड़ता है?
Answer:
परावैद्युत माध्यम की उपस्थिति में धारिता के मान में वृद्धि हो जाती है। यह वृद्धि इस बात पर निर्भर करती है कि प्लेटों के मध्य का भाग परावैद्युत पदार्थ से पूर्णतः, आंशिक रूप से, या विभिन्न परतों के रूप में कैसे भरा है।
Exam Tips:
a) A dielectric always increases the capacitance over the air value.
b) The size of the increase depends on how the dielectric fills the gap.
Question 43: 3 µF व 5 µF धारिता के दो संधारित्रों के समान्तर संयोजन को Q आवेश दिया जाता है। यदि 3 µF पर आवेश Q₁ तथा 5 µF पर Q₂ हो तो \( \frac{Q_1}{Q_2} \) का मान क्या होगा?
Answer:
\( \frac{Q_1}{Q_2} = \frac{C_1}{C_2} = \frac{3}{5} \)
Exam Tips:
a) In parallel the voltage is the same, so the charge is proportional to capacitance.
b) The ratio of charges is therefore 3 : 5.
c) The larger capacitor always stores the larger share of the charge.
Question 44: एक संधारित्र की प्लेटों के बीच रखे पदार्थ का परावैद्युतांक 5 है और इसकी धारिता C है। यदि इसको परावैद्युतांक 20 वाले पदार्थ से प्रतिस्थापित कर दिया जाये तो संधारित्र की नई धारिता क्या होगी?
Answer:
संधारित्र की नई धारिता पहले वाली धारिता की चार गुना होगी, क्योंकि \( \frac{20}{5} = 4 \)।
Exam Tips:
a) Capacitance is directly proportional to the dielectric constant.
b) The new value is C × 20 / 5 = 4C.
Question 45: नीचे दिखाये गये परिपथ में A बिन्दु पर विभव 100 वोल्ट है। बिन्दु B पर विभव होगा-
Answer:
बिन्दु B पर विभव 50 वोल्ट होगा।
Exam Tips:
a) Read the potential at B from the branch ratio shown in the circuit diagram.
b) Check that the potential drop across each element matches its share of the total voltage.
c) Confirm the answer by applying the same ratio to the original 100 V.
Question 46: तीन संधारित्र परिपथ चित्र में दिखाये अनुसार व्यवस्थित हैं। बिन्दु A व B के मध्य कुल धारिता 3 µF है, तो X संधारित्र की धारिता का मान होगा-
Answer:
\( \frac{1}{C} = \frac{1}{3}+\frac{1}{X} = \frac{X+3}{3X} \), अतः \( C = \frac{3X}{X+3} \)। कुल धारिता \( 1 + \frac{3X}{X+3} = 3 \) से \( \frac{3X}{X+3} = 2 \), अतः X = 6 µF।
Exam Tips:
a) Add the 1 µF branch to the series combination of 3 µF and X.
b) Solving \( \frac{3X}{X+3} = 2 \) gives X = 6 µF.
c) Check the answer by substituting X = 6 µF back into the parallel total.
Question 47: दिये गये परिपथ चित्र में A व B के बीच तुल्यधारिता ज्ञात कीजिए।
Answer:
A पर तुल्यधारिता श्रेणीक्रम में होने के कारण \( \frac{1}{C} = \frac{1}{2}+\frac{1}{2} = 1 \), अतः C = 1 µF। इसी प्रकार B पर भी \( \frac{1}{C} = \frac{1}{2}+\frac{1}{2} = 1 \), अतः C = 1 µF। इसलिए A तथा B के बीच तुल्यधारिता = 1 + 1 = 2 µF।
Exam Tips:
a) Two equal capacitors in series give half of one capacitance.
b) Two 1 µF equivalents in parallel add to 2 µF.
c) Keep the unit as µF throughout, not pF.
Question 48: एक आवेशित संधारित्र की प्लेटों को एक-दूसरे से दूर हटाने से प्लेटों के बीच विभवान्तर पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Answer:
प्लेटों के बीच विभवान्तर बढ़ेगा।
Exam Tips:
a) The charge stays the same while the capacitance falls, so V = Q/C increases.
Question 49: क्या समान आयतन के दो चालकों के बीच विभवान्तर हो सकता है, जबकि दोनों पर समान धनावेश है?
Answer:
हाँ, क्योंकि समान आयतन के दो चालकों का आकार भिन्न हो सकता है। आकार भिन्न होने से उनकी धारिता भिन्न होगी और इसलिए विभव भी भिन्न होंगे, अर्थात् उनके बीच विभवान्तर होगा।
Exam Tips:
a) Equal volume does not mean equal shape, so the capacitances can differ.
b) For equal charge, the body with smaller capacitance has the higher potential.
Question 50: एक ग्राफ खींचिए जो धारिता C के संधारित्र के दिये गये आवेश Q तथा उसके विभवान्तर V के बीच सम्बन्ध बताता हो।
Answer:
Q = CV, अतः Q और V का ग्राफ मूल बिन्दु से गुजरने वाली सरल रेखा होगा, जिसकी प्रवणता (slope) C है।
Exam Tips:
a) The slope of the Q-V graph gives the capacitance.
b) The line passes through the origin because zero voltage means zero charge.
Question 51: समविभव पृष्ठ को परिभाषित कीजिए।
Answer:
ऐसा पृष्ठ जिसके प्रत्येक बिन्दु पर विभव समान होता है, समविभव पृष्ठ कहलाता है। इसके किन्हीं दो बिन्दुओं के बीच विभवान्तर शून्य होता है, अतः इस पर किसी आवेश को एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक ले जाने में किया गया कार्य शून्य होता है। यह कार्य तभी शून्य होता है जब आवेश को विद्युत क्षेत्र के लम्बवत् दिशा में ले जाया जाता है। अतः समविभव पृष्ठ प्रत्येक बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र के लम्बवत् होता है।
Exam Tips:
a) Equipotential surfaces are always perpendicular to the electric field lines.
b) Zero work on an equipotential surface follows from zero potential difference.
Question 52: 4 × 10⁻⁹ C आवेश के कारण इससे 9 × 10⁻² m दूरी पर स्थित किसी बिन्दु पर विभव परिकलित कीजिए।
Answer:
दिया है: q = 4 × 10⁻⁹ C, r = 9 × 10⁻² m
सूत्र: V = \( \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\cdot\frac{q}{r} = 9\times10^9\cdot\frac{q}{r} \)
प्रतिस्थापन: V = 9 × 10⁹ × \( \frac{4\times10^{-9}}{9\times10^{-2}} \)
V = \( \frac{36}{0.09} \) = 400 V
Exam Tips:
a) Convert the distance to metre before substituting, as 9 × 10⁻² m = 0.09 m.
b) Multiply 9 × 10⁹ by 4 × 10⁻⁹ first to simplify the arithmetic.
c) The potential is 400 V and is positive because the charge is positive.
Question 53: 4 µF धारिता वाले समान्तर प्लेट संधारित्र की प्लेटों के मध्य यदि परावैद्युतांक 2 का परावैद्युत पूर्णतः भर दिया जाए, तो धारिता का मान कितना होगा?
Answer:
जब प्लेटों के बीच सम्पूर्ण स्थान में εᵣ परावैद्युतांक का माध्यम भरा हो, तब C = C₀εᵣ होता है।
अतः C = 4 × 2 = 8 µF
Exam Tips:
a) Capacitance is multiplied by the dielectric constant when the gap is completely filled.
b) The new capacitance is 8 µF, twice the original value.
c) Use the same unit, µF, throughout the calculation.
Question 54: किसी माध्यम के परावैद्युतांक की परिभाषा लिखिए। इसका SI मात्रक क्या है?
Answer:
परावैद्युतांक वह अनुपात है जो परावैद्युत पदार्थ से पूर्णतया भरे समान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता C और उसी संधारित्र की निर्वात (या वायु) में धारिता C₀ का होता है, अर्थात् εᵣ = C / C₀। यह एक अनुपात है, अतः इसका कोई मात्रक नहीं होता।
Exam Tips:
a) Dielectric constant is a pure ratio, so it has no unit.
b) The ratio is always greater than one for any dielectric.
लघुत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: एक बिन्दु आवेश 'q' बिन्दु O पर चित्र में दिखाये अनुसार रखा है। क्या (VA − VB) धनात्मक, ऋणात्मक अथवा शून्य होगा यदि q (i) धनात्मक है (ii) ऋणात्मक है?
Answer:
बिन्दु O पर रखे आवेश q के कारण विभव \( V = \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\frac{q}{r} \) होता है। अतः \( V_A - V_B = \frac{q}{4\pi\epsilon_0}\left(\frac{1}{r_A} - \frac{1}{r_B}\right) \) होगा। चूँकि A, O के अधिक निकट है, इसलिए \( \frac{1}{r_A} - \frac{1}{r_B} \) धनात्मक है और चिन्ह केवल q के चिन्ह पर निर्भर करेगा।
(i) q धनात्मक होने पर (VA − VB) धनात्मक होगा।
(ii) q ऋणात्मक होने पर (VA − VB) ऋणात्मक होगा।
Exam Tips:
a) Potential is inversely proportional to distance from the point charge, V ∝ 1/r.
b) The sign of q alone decides the sign of the potential difference when the distances are fixed.
c) Write the expression for VA − VB with the charge outside the bracket before comparing.
Question 2: एक लघु वैद्युत द्विध्रुव के कारण अत्यधिक दूरी पर उत्पन्न वैद्युत विभव की दूरी पर निर्भरता बताइए, जबकि प्रेक्षण बिन्दु (i) अक्षीय स्थिति में हो, तथा (ii) निरक्षीय स्थिति में हो।
Answer:
(i) अक्षीय स्थिति में विभव \( V = \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\frac{p}{r^2} \) होता है। अतः \( V \propto \frac{1}{r^2} \) है।
(ii) निरक्षीय स्थिति में V = 0 है, अतः यह दूरी पर निर्भर नहीं करता। इस स्थिति में प्रत्येक बिन्दु पर वैद्युत विभव शून्य होता है।
Exam Tips:
a) On the axis the potential falls off as the inverse square of distance, which is faster than for a single charge.
b) On the equatorial line the dipole potential is zero at every distance.
c) Use p for the dipole moment and r for the distance from its centre.
Question 3: समविभव पृष्ठ की परिभाषा दीजिए। इसकी विशेषताएँ लिखिए।
Answer:
परिभाषा: किसी वैद्युत क्षेत्र में वह पृष्ठ जिसके प्रत्येक बिन्दु का विभव समान होता है, समविभव पृष्ठ कहलाता है।
विशेषताएँ:
(i) इसके किन्हीं भी दो बिन्दुओं के बीच विभवान्तर शून्य होता है।
(ii) इसके किन्हीं भी दो बिन्दुओं के बीच किसी आवेश को ले जाने में कोई कार्य नहीं करना पड़ता।
(iii) वैद्युत क्षेत्र सदैव समविभव पृष्ठ के लम्बवत् रहता है।
Exam Tips:
a) Two equipotential surfaces can never intersect, since a point cannot have two potentials.
b) For a point charge the equipotential surfaces are concentric spheres centred on the charge.
c) Zero work on an equipotential surface follows directly from W = qΔV.
Question 4: वैद्युत विभव तथा वैद्युत स्थितिज ऊर्जा में भेद स्पष्ट कीजिए तथा इनके बीच सम्बन्ध बताइए।
Answer:
वैद्युत विभव वह कार्य है जो एकांक धन आवेश को बिना त्वरण के अनन्त से किसी बिन्दु तक लाने में करना पड़ता है। वैद्युत स्थितिज ऊर्जा वह कार्य है जो दिये गये आवेशों को अनन्त से उनकी स्थिति तक लाने में करना पड़ता है।
वैद्युत विभव \( V = \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\frac{q_1}{r} \) तथा स्थितिज ऊर्जा \( U = \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\frac{q_1q_2}{r} \) है, जहाँ प्रतीकों के सामान्य अर्थ हैं।
अतः \( U = \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\frac{q_1}{r}\cdot q_2 \), अर्थात् U = q2 × V, जहाँ V वह विभव है जो q1 के कारण q2 की स्थिति पर होता है।
Exam Tips:
a) Potential is defined per unit positive charge, while potential energy belongs to a given charge in a given position.
b) Potential energy is the product of the test charge and the potential at its position, U = qV.
c) The unit of potential is J/C, and that of potential energy is J.
Question 5: किसी बिन्दु आवेश से दूरी में परिवर्तन के संगत होने वाले विभव परिवर्तन दर्शाने वाला ग्राफ बनाइए। चित्र में प्रदर्शित आवेश निकाय के लिए सिद्ध कीजिए कि बिन्दुओं A व B के मध्य विभवान्तर...
Answer:
बिन्दु आवेश q के कारण दूरी r के साथ विभव \( V = \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\frac{q}{r} \) घटता है। V और r का ग्राफ एक अतिपरवलय (rectangular hyperbola) होता है, जो r के बढ़ने पर शून्य की ओर अनन्तस्पर्शी (asymptote) होता है।
Exam Tips:
a) Plot V against 1/r to get a straight line through the origin for a point charge.
b) The curve approaches zero asymptotically and never touches the r-axis.
c) The graph is steepest at small distances, where the potential changes fastest.
Question 6: इस सत्य की भौतिक व्याख्या कीजिए कि धन आवेश युग्म की स्थितिज ऊर्जा धनात्मक होती है।
Answer:
दो धन आवेश एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं। यदि उन्हें पास लाया जाए, तो बाहरी कार्य उनकी स्थितिज ऊर्जा के रूप में संचित होता है। यदि उन्हें छोड़ दिया जाए, तो वे त्वरित गति से एक-दूसरे से दूर चले जाते हैं और उनकी गतिज ऊर्जा उनकी स्थितिज ऊर्जा से आती है। यह गति इसलिए सम्भव है क्योंकि युग्म में धनात्मक स्थितिज ऊर्जा संचित है।
Exam Tips:
a) Like charges repel, so work must be done against the force to bring them together.
b) The energy stored in the pair is positive, since U = kq₁q₂/r is positive for like charges.
c) Released charges move apart and gain kinetic energy at the cost of this potential energy.
Question 7: ध्रुवण को परिभाषित कीजिए।
Answer:
आरोपित वैद्युत क्षेत्र में परावैद्युत पदार्थ के परमाणुओं में आवेशों के पृथक्करण की प्रक्रिया को ध्रुवण कहते हैं। क्षेत्र के बल से नाभिक का धनात्मक गुरुत्व-केन्द्र और इलेक्ट्रॉनों का ऋणात्मक गुरुत्व-केन्द्र एक-दूसरे से दूर खिंच जाते हैं और परमाणु द्विध्रुव आघूर्ण प्राप्त कर लेते हैं। यह खिंचाव तब तक चलता है जब तक आवेशों पर लगने वाला बल प्रत्यानयन बल के बराबर नहीं हो जाता। किसी परावैद्युत का प्रति एकांक आयतन द्विध्रुव आघूर्ण उसका ध्रुवण \( \vec{P} \) कहलाता है। रैखिक समदैशिक परावैद्युतों के लिए \( \vec{P} = \chi_e \vec{E} \) होता है, जहाँ χₑ परावैद्युत की वैद्युत प्रवृत्ति (electric susceptibility) है।
Exam Tips:
a) Polarisation is dipole moment per unit volume, with the symbol P.
b) For linear isotropic dielectrics P = χₑE, where χₑ is the electric susceptibility.
c) Polarisation is caused by displacement of charge centres, not by free charges moving.
Question 8: एक सीधी रेखा में समान दूरियों पर तीन आवेश q, Q तथा −q स्थित हैं। यदि तीनों आवेशों के निकाय की कुल स्थितिज ऊर्जा शून्य हो तो Q : q अनुपात का मान कितना होगा?
Answer:
माना आवेश q, Q तथा −q क्रमशः 0, d तथा 2d पर हैं। तीनों युग्मों की स्थितिज ऊर्जा का योग है:
U = k[ qQ/d + Q(−q)/d + q(−q)/(2d) ]
= k[ qQ/d − qQ/d − q²/(2d) ] = −kq²/(2d)
यह मान Q पर निर्भर नहीं करता। अतः दिये गये क्रम में कुल स्थितिज ऊर्जा शून्य नहीं हो सकती, जब तक q = 0 न हो। प्रश्न की व्यवस्था की पुष्टि आवश्यक है।
Exam Tips:
a) Add the energies of all three pairs, each as kq₁q₂/r.
b) The Q terms cancel in this arrangement, leaving only the q and −q term.
c) Check the spacing of the charges before solving for a ratio.
Question 9: तीन आवेशों q₁, q₂ तथा q₃ से निर्मित तंत्र को चित्र में प्रदर्शित किया गया है। इस तंत्र की कुल स्थितिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए।
Answer:
तीन आवेशों के निकाय की कुल स्थितिज ऊर्जा प्रत्येक युग्म की स्थितिज ऊर्जा का योग है:
\( U = \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\left(\frac{q_1q_2}{r_{12}} + \frac{q_2q_3}{r_{23}} + \frac{q_3q_1}{r_{31}}\right) \)
जहाँ r12, r23, r31 क्रमशः युग्मों के बीच की दूरियाँ हैं।
Exam Tips:
a) Each pair contributes once, so three pairs give three terms.
b) Use the actual distance between each pair from the figure.
c) Keep the sign of each product, since like charges give positive and unlike charges negative energy.
Question 10: एक गोलाकार चालक कोश की त्रिज्या R है व उस पर आवेश Q है। गोले के केन्द्र से 2R दूरी पर विभव की तुलना R/2 दूरी पर विभव से कीजिए।
Answer:
बाह्य बिन्दु पर आवेशित चालक कोश ऐसे व्यवहार करता है मानो उसका सारा आवेश केन्द्र पर हो। अतः केन्द्र से 2R दूरी पर
\( V_1 = \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\frac{Q}{2R} \) ........(1)
चालक कोश के भीतर विभव नियत और पृष्ठ के विभव के बराबर होता है। अतः R/2 दूरी पर
\( V_2 = \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\frac{Q}{R} \) ........(2)
अतः \( \frac{V_1}{V_2} = \frac{1}{2} \) है।
Exam Tips:
a) Outside a charged shell the potential is the same as for a point charge at its centre.
b) Inside the shell the potential is constant and equal to its surface value kQ/R.
c) The ratio of potentials is therefore 1 : 2.
Question 11: किसी द्विध्रुव की विद्युत क्षेत्र में स्थितिज ऊर्जा के लिए सूत्र लिखिए तथा इनके न्यूनतम व अधिकतम मान ज्ञात कीजिए।
Answer:
विद्युत क्षेत्र \( \vec{E} \) में द्विध्रुव की स्थितिज ऊर्जा \( U = -\vec{p}\cdot\vec{E} = -pE\cos\theta \) है।
θ = 0 (क्षेत्र के समान्तर) पर Umin = −pE।
θ = π (क्षेत्र के विपरीत) पर Umax = +pE, क्योंकि cos π = −1।
Exam Tips:
a) The minimum energy −pE is the stable position with the dipole aligned with the field.
b) The maximum energy +pE is the unstable position with the dipole opposite to the field.
c) The energy is zero when θ = 90°, which is the reference position.
Question 12: अध्रुवी व ध्रुवी परमाणुओं या अणुओं में अन्तर उदाहरण देकर समझाइए।
Answer:
अध्रुवी परमाणुओं या अणुओं में ऋण तथा धन आवेशों के वितरण के केन्द्र सम्पाती होते हैं, अतः द्विध्रुव आघूर्ण शून्य रहता है। ध्रुवी अणुओं में इन केन्द्रों के बीच अन्तराल होता है और अणु का स्थायी द्विध्रुव आघूर्ण होता है।
N2, CH4 और O2 अध्रुवी अणु हैं, जबकि H2O, NH3 और HCl ध्रुवी अणु हैं।
Exam Tips:
a) Symmetrical molecules such as O₂ and N₂ have zero dipole moment.
b) Water is polar because its O–H bonds do not cancel out.
c) Ammonia and hydrogen chloride have permanent dipole moments.
Question 13: ध्रुवी तथा अध्रुवी परावैद्युत में अन्तर लिखिए।
Answer:
| ध्रुवी परावैद्युत | अध्रुवी परावैद्युत |
|---|---|
| इनके अणुओं में स्थायी वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण होता है, अतः बाह्य वैद्युत क्षेत्र की अनुपस्थिति में भी नेट द्विध्रुव आघूर्ण रखते हैं। | इनके अणुओं में कोई स्थायी वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण नहीं होता। बाह्य वैद्युत क्षेत्र में रखे जाने पर ही यह आघूर्ण उत्पन्न होता है। |
| इनके अणुओं की रचना असममित होती है। उदाहरण: NH3 | इनके अणुओं की रचना सममित होती है। उदाहरण: O2 |
Exam Tips:
a) Polar dielectrics have permanent dipoles, so they orient in a field.
b) Non-polar dielectrics develop a dipole moment only when placed in a field.
c) Asymmetric molecules such as NH₃ are polar, while symmetric molecules such as O₂ are non-polar.
Question 14: संधारित्र का सिद्धान्त लिखिए।
Answer:
आवेशित चालक का विभव उसके समीप एक अन्य भू-सम्पर्कित चालक को रखकर कम किया जा सकता है। इससे चालक की आवेश संग्रहित करने की क्षमता, अर्थात् उसकी धारिता, बढ़ जाती है। ऐसी व्यवस्था को संधारित्र कहते हैं।
Exam Tips:
a) An earthed conductor placed nearby reduces the potential of the charged body.
b) Lower potential for the same charge means higher capacitance.
Question 15: संधारित्र की धारिता पर परावैद्युत माध्यम का क्या प्रभाव पड़ता है?
Answer:
परावैद्युत माध्यम की उपस्थिति में धारिता बढ़ जाती है। परन्तु यह वृद्धि इस बात पर निर्भर करती है कि प्लेटों के बीच का भाग परावैद्युत पदार्थ से पूर्णतः, आंशिक रूप से, या विभिन्न परतों के रूप में किस प्रकार भरा हुआ है।
Exam Tips:
a) With the gap completely filled, the capacitance becomes K times the air value.
b) A partial or layered filling gives a different increase from a complete filling.
Question 16: क्या एक फैरड धारिता का समान्तर पट्ट संधारित्र आपकी आलमारी में रखना सम्भव है?
Answer:
नहीं। समान्तर पट्ट संधारित्र के लिए \( C = \frac{\epsilon_0 A}{d} \) है, अतः 1 F के लिए \( A = \frac{Cd}{\epsilon_0} \) होगा। 1 mm प्लेट-दूरी के लिए A ≈ 1.1 × 10⁸ m² होता है, जो एक आलमारी के लिए बहुत बड़ा है।
इसी प्रकार एक चालक गोले के लिए \( C = 4\pi\epsilon_0 R \) से R = 9 × 10⁹ m = 9 × 10⁶ km प्राप्त होता है, जो पृथ्वी के व्यास से कहीं अधिक है। अतः 1 फैरड धारिता का कोई व्यावहारिक संधारित्र सम्भव नहीं है।
Exam Tips:
a) The farad is a very large unit, and practical capacitors are measured in µF or pF.
b) For a parallel-plate capacitor, the plate area needed for 1 F is about 10⁸ m².
c) Use C = 4πε₀R for an isolated sphere and C = ε₀A/d for parallel plates.
Question 17: क्या 1 सेमी. त्रिज्या का धात्वीय गोला 1 कूलॉम आवेश ग्रहण कर सकता है?
Answer:
R = 1 cm = 1 × 10⁻² m, Q = 1 C मानें। गोले का पृष्ठ विभव \( V = \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\frac{Q}{R} = 9\times10^9\times\frac{1}{10^{-2}} = 9\times10^{11} \) V है।
पृष्ठ पर विद्युत क्षेत्र \( E = \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\frac{Q}{R^2} = 9\times10^9\times\frac{1}{10^{-4}} = 9\times10^{13} \) V/m है।
वायु की परावैद्युत सामर्थ्य लगभग 3 × 10⁶ V/m है। इतना प्रबल क्षेत्र निकटतम वायु को आयनीकृत कर देगा और आवेश वायु में निकल जायेगा। अतः 1 सेमी. त्रिज्या का गोला 1 कूलॉम आवेश ग्रहण नहीं कर सकता।
Exam Tips:
a) Surface field of a charged sphere is kQ/R², which is far larger than kQ/R.
b) Air breaks down at about 3 × 10⁶ V/m, far below the field here.
c) A small sphere can hold only a tiny fraction of a coulomb before air leaks the charge.
Question 18: A और B दो समान त्रिज्या के चालक गोले हैं, जिसमें A गोला ठोस है और B खोखला है। दोनों को समान विभव तक आवेशित किया जाता है। दोनों गोलों पर आवेशों में क्या सम्बन्ध होगा?
Answer:
आवेश चालक के बाहरी पृष्ठ पर रहता है, चाहे गोला ठोस हो या खोखला। गोलाकार चालक की धारिता C = 4πε₀R केवल त्रिज्या पर निर्भर करती है। दोनों गोलों की त्रिज्या समान होने से CA = CB = C है। समान विभव V के लिए QA = CV और QB = CV। अतः QA : QB = 1 : 1 है, अर्थात् दोनों पर आवेश समान होगा।
Exam Tips:
a) Charge on a conductor always resides on its outer surface.
b) Capacitance of a sphere depends only on its radius.
c) Equal radius and equal potential give equal charge.
Question 19: समान्तर पट्ट संधारित्र की प्लेटों के बीच एक धातु की पन्नी (foil) रखने पर उसकी धारिता पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Answer:
पन्नी के बिना धारिता \( C_0 = \frac{\epsilon_0 A}{d} \) है। प्लेटों के बीच मोटाई t की धातु की पन्नी रखने पर उसके दोनों ओर दो वायु-अन्तराल रह जाते हैं, जिनकी कुल दूरी (d − t) है। पन्नी एक तुल्य संचालक की तरह कार्य करती है, अतः धारिता \( C = \frac{\epsilon_0 A}{d-t} \) होगी।
चूँकि d − t < d है, इसलिए C > C0 होगी। अर्थात् पन्नी रखने पर धारिता बढ़ जाती है। पन्नी की मोटाई नगण्य होने पर यह वृद्धि बहुत कम होती है।
Exam Tips:
a) The foil acts as two gaps in series, each of total thickness d − t.
b) The capacitance increases by the factor d/(d − t).
c) A foil of negligible thickness changes the capacitance only slightly.
Question 20: संधारित्रों के समान्तर संयोजन व श्रेणी संयोजन में अन्तर लिखिए।
Answer:
| समान्तर संयोजन | श्रेणी संयोजन |
|---|---|
| प्रत्येक संधारित्र पर विभवान्तर का मान समान होता है। | प्रत्येक संधारित्र पर आवेश का परिमाण समान रहता है। |
| तुल्यधारिता, प्रत्येक संधारित्र की धारिता के योग के बराबर होती है: C = C₁ + C₂ + ... | तुल्यधारिता का व्युत्क्रम, प्रत्येक धारिता के व्युत्क्रम के योग के बराबर होता है: 1/C = 1/C₁ + 1/C₂ + ... |
| तुल्यधारिता किसी भी व्यक्तिगत धारिता से अधिक होती है। | तुल्यधारिता किसी भी व्यक्तिगत धारिता से कम होती है। |
Exam Tips:
a) In parallel the voltage is common, and in series the charge is common.
b) Parallel combination always gives the largest equivalent capacitance.
c) Series combination always gives a value smaller than the smallest capacitor.
Question 21: एक गोलीय चालक पर आवेश की मात्रा तीन गुनी करने पर उसकी धारिता में कितने प्रतिशत वृद्धि होगी?
Answer:
चालक पर आवेश बढ़ाने से उसका विभव उसी अनुपात में बढ़ता है, अतः आवेश और विभव का अनुपात Q/V नियत रहता है। धारिता C = Q/V इसलिए अपरिवर्तित रहती है। अतः धारिता में 0% वृद्धि होगी।
Exam Tips:
a) Capacitance depends on the geometry of the conductor, not on the charge given to it.
b) Tripling the charge triples the potential, so the ratio stays the same.
Question 22: एक समान्तर प्लेट संधारित्र की प्लेटों के बीच दो परावैद्युत गुटके (जिनके परावैद्युतांक क्रमशः K₁ तथा K₂ हैं) चित्र में दर्शाये अनुसार भरे हुए हैं। संधारित्र की धारिता क्या होगी?
Answer:
संधारित्र को दो संधारित्रों C₁ और C₂ के समान्तर संयोजन के तुल्य मान सकते हैं, जिनमें प्रत्येक का क्षेत्रफल A/2 है।
\( C_1 = \frac{K_1\epsilon_0(A/2)}{d} = \frac{K_1\epsilon_0A}{2d} \)
\( C_2 = \frac{K_2\epsilon_0(A/2)}{d} = \frac{K_2\epsilon_0A}{2d} \)
अतः कुल धारिता \( C = C_1 + C_2 = \frac{\epsilon_0A}{2d}(K_1 + K_2) \) होगी।
Exam Tips:
a) Each slab covers half the plate area, so each part has area A/2.
b) Side-by-side slabs act as capacitors in parallel, so their values add.
c) Setting K₁ = K₂ = K gives C = Kε₀A/d, the full-dielectric value.
Question 23: एक समान्तर पट्ट संधारित्र एक दिष्टधारा स्रोत से V विभवान्तर तक आवेशित किया गया है, जबकि प्लेटों के बीच वायु है। संधारित्र को बैटरी से अलग किये बिना वायु के स्थान पर K परावैद्युतांक का परावैद्युत माध्यम भर दिया गया है। कारण सहित बताइए कि निम्नलिखित में से क्या परिवर्तन होगा? (i) विभवान्तर (ii) प्लेटों के बीच वैद्युत क्षेत्र (iii) धारिता (iv) आवेश (v) ऊर्जा।
Answer:
(i) संधारित्र बैटरी से जुड़ा है, अतः विभवान्तर V अपरिवर्तित रहेगा।
(ii) विभवान्तर और प्लेटों के बीच की दूरी दोनों अपरिवर्तित हैं, अतः वैद्युत क्षेत्र E = V/d अपरिवर्तित रहेगा।
(iii) धारिता बढ़ जाएगी, क्योंकि C = KC₀।
(iv) V नियत है और C, K गुना हो गया है, अतः आवेश Q = CV भी K गुना हो जाएगा।
(v) प्रारम्भिक ऊर्जा \( U_0 = \frac{1}{2}C_0V^2 \) और बाद में \( U = \frac{1}{2}KC_0V^2 = KU_0 \) है। अतः ऊर्जा भी K गुना बढ़ जाएगी।
Exam Tips:
a) Connected to a battery, the voltage across a capacitor is fixed.
b) The field E = V/d does not change because both V and d are unchanged.
c) Energy rises by K because the battery supplies the extra charge.
Question 24: C धारिता के n संधारित्रों को श्रेणीक्रम में संयोजित करने पर तुल्यधारिता Cs तथा समान्तर क्रम में संयोजित करने पर तुल्यधारिता Cp है। सिद्ध कीजिए कि Cp = n² Cs।
Answer:
श्रेणीक्रम में \( \frac{1}{C_s} = \frac{n}{C} \), अतः \( C_s = \frac{C}{n} \) है।
समान्तर क्रम में \( C_p = nC \) है।
अतः \( \frac{C_p}{C_s} = \frac{nC}{C/n} = n^2 \), अर्थात् Cp = n² Cs सिद्ध हुआ।
Exam Tips:
a) Series gives C/n, because the reciprocals of n equal capacitors add to n/C.
b) Parallel gives nC, because the capacitances add directly.
c) Divide the two results to get the ratio n².
Question 25: आवेशों के निकाय के कारण विद्युत विभव के मान की गणना कीजिए।
Answer:
माना आवेश q₁, q₂, ..., qₙ के निकाय के स्थिति सदिश क्रमशः \( \vec{r_1}, \vec{r_2}, \ldots, \vec{r_n} \) हैं। बिन्दु P पर आवेश q₁ के कारण विभव
\( V_1 = \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\frac{q_1}{r_{1P}} \), जहाँ r1P बिन्दु P और आवेश q₁ के बीच की दूरी है।
इसी प्रकार q₂, q₃, ... के कारण विभव V₂, V₃, ... प्राप्त होते हैं। अध्यारोपण (superposition) सिद्धान्त के अनुसार बिन्दु P पर कुल विभव इन व्यष्टिगत विभवों का बीजगणितीय योग है:
\( V = \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\sum_{i=1}^{n}\frac{q_i}{r_{iP}} \)
Exam Tips:
a) Potential is a scalar, so the contributions are added with their signs.
b) Each term uses the distance from that charge to the point P.
c) Superposition holds for any number of point charges.
Question 26: समविभव पृष्ठ किसे कहते हैं? बिन्दु आवेश के लिए समविभव पृष्ठ बनाइए और इनके गुण लिखिए।
Answer:
विद्युत क्षेत्र में वह पृष्ठ जिसके प्रत्येक बिन्दु पर विद्युत विभव समान होता है, समविभव पृष्ठ कहलाता है।
बिन्दु आवेश Q को केन्द्र O मानकर r त्रिज्या का गोला बनाएँ। गोले के पृष्ठ का प्रत्येक बिन्दु O से समान दूरी पर है, अतः इस पृष्ठ पर विभव \( \frac{KQ}{r} \) होगा। ऐसे संकेन्द्रीय गोले बिन्दु आवेश के समविभव पृष्ठ हैं।
गुण:
(1) पृष्ठ के प्रत्येक बिन्दु पर विभव समान होता है।
(2) समविभव पृष्ठ पर आवेश को एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक ले जाने में किया गया कार्य शून्य होता है।
(3) दो समविभव पृष्ठ एक-दूसरे को कभी नहीं काटते।
(4) विद्युत बल रेखाएँ सदैव समविभव पृष्ठ के लम्बवत् होती हैं।
(5) किसी चालक की सतह सदैव समविभव पृष्ठ होती है, क्योंकि सतह के सभी बिन्दु आपस में विद्युत सम्पर्क में होते हैं।
Exam Tips:
a) The equipotential surfaces for a point charge are concentric spheres centred on the charge.
b) Since W = qΔV, no work is needed to move a charge over an equipotential surface.
c) Field lines meet every equipotential surface at right angles.
d) A conductor's surface is an equipotential because its points are in electrical contact.
Question 27: विद्युत क्षेत्र की तीव्रता \( \vec{E} \) तथा वैद्युत विभव में सम्बन्ध स्थापित कीजिए।
Answer:
माना q₀ परीक्षण आवेश एक समविभव पृष्ठ से दूरी dr पर स्थित दूसरे समविभव पृष्ठ पर विस्थापित होता है। विद्युत क्षेत्र द्वारा परीक्षण आवेश पर किया गया कार्य
\( dW = \vec{F}\cdot d\vec{r} = q_0\vec{E}\cdot d\vec{r} \)
दूसरी ओर, विभवान्तर की परिभाषा से यही कार्य \( dW = -q_0\,dV \) है, जहाँ dV दो समविभव पृष्ठों के बीच का विभवान्तर है।
अतः \( \vec{E}\cdot d\vec{r} = -dV \) है।
किसी दिशा में आंशिक अवकलन लेने पर \( E_r = -\frac{\partial V}{\partial r} \) प्राप्त होता है, जो उस दिशा में विद्युत क्षेत्र का घटक है।
सदिश रूप में \( \vec{E} = -\nabla V = -\left(\frac{\partial V}{\partial x}\hat{i} + \frac{\partial V}{\partial y}\hat{j} + \frac{\partial V}{\partial z}\hat{k}\right) \) होता है।
Exam Tips:
a) Work done by the field on a unit positive charge over a small displacement is −dV.
b) The field points in the direction in which the potential decreases most rapidly.
c) The partial derivative shows that V changes only along the direction of the field component.
d) The minus sign shows that E points from higher to lower potential.
Question 28: तीन बिन्दु आवेशों से निर्मित किसी तंत्र की विद्युत स्थितिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए।
Answer:
तीन आवेशों q₁, q₂, q₃ के तंत्र की स्थितिज ऊर्जा, प्रत्येक युग्म की स्थितिज ऊर्जा का योग है:
\( U = \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\left(\frac{q_1q_2}{r_{12}} + \frac{q_2q_3}{r_{23}} + \frac{q_3q_1}{r_{31}}\right) \)
जहाँ rij आवेशों i और j के बीच की दूरी है।
Exam Tips:
a) Each pair appears once in the sum.
b) Substitute the distance between the two charges of each pair.
c) Keep the sign of each charge product in the calculation.
Question 29: बाह्य क्षेत्र में एकल आवेश की स्थितिज ऊर्जा की गणना कीजिए।
Answer:
बाह्य विद्युत क्षेत्र \( \vec{E} \) को उत्पन्न करने वाले आवेश अज्ञात हैं, अतः केवल विभव V(r) का उपयोग होता है। एकांक धन आवेश को अनन्त से बिन्दु P (स्थिति सदिश \( \vec{r} \)) तक लाने में किया गया कार्य V(r) होता है। अतः आवेश q को अनन्त से P तक लाने में किया गया कार्य W = q V(r) होता है, जो आवेश में स्थितिज ऊर्जा के रूप में संचित हो जाता है।
अतः बाह्य क्षेत्र में आवेश q की बिन्दु P पर स्थितिज ऊर्जा \( U = q\,V(\vec{r}) \) है।
Exam Tips:
a) The source charges of the external field are not needed, only the potential at the point.
b) Potential energy of the charge is q times the external potential at that point.
Question 30: किसी बाह्य क्षेत्र में दो आवेशों के निकाय की स्थितिज ऊर्जा की गणना कीजिए।
Answer:
माना बाह्य क्षेत्र में दो आवेश q₁ तथा q₂ क्रमशः \( \vec{r_1} \) तथा \( \vec{r_2} \) पर हैं।
(1) आवेश q₁ को अनन्त से \( \vec{r_1} \) तक लाने में किया गया कार्य W₁ = q₁V(\( \vec{r_1} \)) ........(1)
(2) अब आवेश q₂ को अनन्त से \( \vec{r_2} \) तक लाने में बाह्य क्षेत्र के विरुद्ध कार्य q₂V(\( \vec{r_2} \)) होता है। इसके अतिरिक्त q₂ को q₁ के क्षेत्र के विरुद्ध कार्य \( \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\frac{q_1q_2}{r_{12}} \) करना पड़ता है।
अतः W₂ = q₂V(\( \vec{r_2} \)) + \( \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\frac{q_1q_2}{r_{12}} \) ........(2)
कुल स्थितिज ऊर्जा U = W₁ + W₂, अर्थात्
\( U = q_1V(\vec{r_1}) + q_2V(\vec{r_2}) + \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\frac{q_1q_2}{r_{12}} \)
Exam Tips:
a) The first two terms are the energies of each charge in the external field.
b) The last term is the mutual energy of the two charges.
c) Add the work for q₁ and for q₂ to get the total energy.
d) The ordering of bringing in the charges does not change the total energy.
Question 31: संधारित्र की धारिता को प्रभावित करने वाले कारक लिखिए।
Answer:
(i) प्लेटों का क्षेत्रफल: धारिता प्लेटों के प्रभावी क्षेत्रफल A के अनुक्रमानुपाती है, अर्थात् C ∝ A।
(ii) प्लेटों के बीच की दूरी: दूरी d बढ़ाने पर धारिता घटती है, क्योंकि C ∝ 1/d।
(iii) माध्यम: प्लेटों के बीच परावैद्युत पदार्थ (जैसे अभ्रक, पैराफिन, तेल) भरने पर धारिता, माध्यम के परावैद्युतांक K गुना बढ़ जाती है।
Exam Tips:
a) Capacitance is directly proportional to the plate area.
b) Capacitance falls as the plate separation increases.
c) A dielectric of constant K multiplies the air capacitance by K.
Question 32: संधारित्रों के उपयोग लिखिए।
Answer:
(1) आवेश के संचायक के रूप में: क्षणिक किन्तु शक्तिशाली विद्युत धारा प्राप्त करने के लिए आवेशित संधारित्र का उपयोग होता है, जैसे स्पंदित विद्युत-चुम्बकों में।
(2) स्थिर वैद्युत स्थितिज ऊर्जा संचित करने के लिए: ऊर्जा धीमी गति से संचित होती है परन्तु अति शीघ्र मुक्त होती है, जिससे कैमरे के फ्लैश में प्रकाश प्राप्त होता है।
(3) रेडियो व टेलीविज़न में: ट्रांसमीटर और रिसीवर परिपथों में उपयुक्त धारिता के संधारित्र विद्युत-चुम्बकीय दोलन उत्पन्न करते हैं, जिससे इच्छित आवृत्ति के संकेत प्राप्त होते हैं।
(4) वैज्ञानिक अध्ययन में: विभिन्न आकार की प्लेटों से विविध विन्यास के विद्युत क्षेत्र स्थापित करके परावैद्युत पदार्थों का अध्ययन किया जाता है।
(5) चिकित्सा में: डेफ़िब्रिलेटर में आवेशित संधारित्र की ऊर्जा से छाती पर विद्युत आघात देकर हृदय की धड़कन नियंत्रित की जाती है।
(6) विद्युत फिल्टरों में: दिष्टकारी परिपथों की वोल्टता को सुचारु (smooth) करने और शक्ति प्रवर्धकों के युग्मन के लिए संधारित्र प्रयोग होते हैं।
(7) कम्प्यूटर में: कुंजीपटल (key board) परिवर्ती संधारित्र के सिद्धान्त पर काम करता है और सूक्ष्म संधारित्र मेमोरी संग्रहित करने के लिए प्रयोग होते हैं।
Exam Tips:
a) Energy is stored slowly but released very quickly, which suits flash units and pulsed magnets.
b) Defibrillators use a capacitor charged to several thousand volts.
c) In a keyboard, pressing a key reduces the plate gap and increases the capacitance.
d) Capacitors smooth the rectified voltage in power supplies.
Question 33: 10 संधारित्र, प्रत्येक की धारिता 10 µF है, को श्रेणी संयोजन में जोड़ने पर तुल्य धारिता तथा तत्पश्चात् समान्तर संयोजन में जोड़ने पर तुल्य धारिताओं का गुणनफल लिखिए।
Answer:
n संधारित्रों के श्रेणी संयोजन की तुल्यधारिता \( \frac{1}{C_s} = \frac{1}{C_1} + \frac{1}{C_2} + \cdots + \frac{1}{C_n} \) होती है। 10 संधारित्रों, प्रत्येक 10 µF, के श्रेणी संयोजन में \( \frac{1}{C_s} = \frac{10}{10} \) µF⁻¹, अतः Cs = 1 µF है।
Exam Tips:
a) For n equal capacitors in series, the equivalent is C divided by n.
b) The series value is smaller than any single capacitor.
c) Keep the reciprocal sum carefully when the values are equal.
आंकिक प्रश्न
Question 1:
(a) आवेश 4 × 10⁻⁷ C के कारण इससे 9 cm दूरी पर स्थित किसी बिन्दु P पर विभव परिकलित कीजिए।
(b) अब, आवेश 2 × 10⁻⁹ C को अनन्त से बिन्दु P तक लाने में किया गया कार्य ज्ञात कीजिए। क्या उत्तर जिस पथ के अनुदिश आवेश को लाया गया है उस पर निर्भर करता है?
Answer:
(a) दिया है: Q = 4 × 10⁻⁷ C, r = 9 cm = 9 × 10⁻² m
\( V = \frac{1}{4\pi\epsilon_0}\frac{Q}{r} = \frac{9\times10^9\times4\times10^{-7}}{9\times10^{-2}} \)
V = 4 × 10⁴ V
(b) किया गया कार्य W = q × V = 2 × 10⁻⁹ × 4 × 10⁴ = 8 × 10⁻⁵ J
कार्य पथ पर निर्भर नहीं करता, क्योंकि विद्युत स्थैतिक क्षेत्र में कार्य केवल आरम्भिक और अन्तिम विभव पर निर्भर करता है।
Exam Tips:
a) Convert 9 cm to 9 × 10⁻² m before substituting.
b) Use W = qV with q in coulomb.
c) The answer is 8 × 10⁻⁵ J, and the path makes no difference.
Question 2: एक वर्ग की प्रत्येक भुजा 90 cm लम्बी है। इसके कोनों पर क्रमशः −2, +3, −4 तथा +5 µC आवेश रखे हैं। वर्ग के केन्द्र पर विद्युत विभव ज्ञात कीजिए।
Answer:
विकर्ण AC = \( \sqrt{90^2+90^2} = 90\sqrt2 \) cm है, अतः केन्द्र O से प्रत्येक शीर्ष की दूरी \( r = \frac{90\sqrt2}{2} = 45\sqrt2 \) cm = 0.45√2 m है।
केन्द्र पर विभव विभिन्न आवेशों के बीजगणितीय योग से प्राप्त होता है। सभी शीर्ष केन्द्र से समान दूरी पर हैं, अतः
\( V = \frac{9\times10^9\times(-2+3-4+5)\times10^{-6}}{0.45\sqrt2} = \frac{9\times10^9\times2\times10^{-6}}{0.45\sqrt2} \)
= \( \frac{18000}{0.45\sqrt2} = 20000\sqrt2 \) V ≈ 2.83 × 10⁴ V
Exam Tips:
a) All four corners are at equal distance from the centre, so their potentials add algebraically.
b) The half-diagonal is 45√2 cm, which is 0.45√2 m.
c) The net charge is +2 µC, so the centre potential is positive.
Question 3: एक बिन्दु आवेश के कारण किसी बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता तथा वैद्युत विभव क्रमशः 30 N/C तथा 15 J/C है। ज्ञात कीजिए कि (i) प्रेक्षण बिन्दु से आवेश की दूरी तथा (ii) आवेश का परिमाण।
Answer:
दिया है: E = 30 N/C, V = 15 V
(i) \( E = \frac{kq}{r^2} \) और \( V = \frac{kq}{r} \) है, अतः \( \frac{V}{E} = r \)।
r = 15 / 30 = 0.5 m = 50 cm
(ii) \( q = \frac{Vr}{k} = \frac{15\times0.5}{9\times10^9} \)
q = 8.3 × 10⁻¹⁰ C
Exam Tips:
a) The ratio V/E gives the distance directly for a point charge.
b) Check that E = kq/r² returns 30 N/C with the calculated q.
c) The charge is about 0.83 nC.
Question 4: +10 µC एवं −10 µC के दो बिन्दु आवेश वायु में परस्पर 40 cm की दूरी पर रखे हैं।
(a) निकाय की वैद्युत स्थितिज ऊर्जा की गणना कीजिए। यह मान लीजिए कि अनन्त पर विद्युत स्थितिज ऊर्जा शून्य होती है।
(b) निकाय के लिए समविभव पृष्ठ खींचिए।
(c) निकाय के दोनों आवेशों को अनन्त तक दूर करने में कितना कार्य करना होगा?
Answer:
(a) q₁ = +10 × 10⁻⁶ C, q₂ = −10 × 10⁻⁶ C, r = 0.40 m
\( U_1 = \frac{9\times10^9\times(10\times10^{-6})(-10\times10^{-6})}{0.40} = -\frac{0.9}{0.40} \) J = −2.25 J
(b) दोनों आवेशों के चारों ओर वृत्ताकार समविभव रेखाएँ (पृष्ठों के काट) बनती हैं। शून्य-विभव पृष्ठ दोनों आवेशों को मिलाने वाली रेखा का लम्ब-समद्विभाजक तल है।
(c) दूर जाने पर निकाय की स्थितिज ऊर्जा U₂ = 0 होती है। अतः किया गया कार्य
W = U₂ − U₁ = 0 − (−2.25) = 2.25 J
Exam Tips:
a) Potential energy of a pair is kq₁q₂/r, and it is negative for unlike charges.
b) The equipotential surface of zero potential is the perpendicular bisector of the line joining the charges.
c) Work to separate the charges equals the rise in potential energy, which here is 2.25 J.
Question 5: किसी बिन्दु P पर वैद्युत विभव \( V(x,y,z) = 6x - 8xy^2 - 8y + 6yz - 4z^2 \) है। मूल बिन्दु पर स्थित 4 कूलॉम बिन्दु आवेश पर वैद्युत बल ज्ञात कीजिए।
Answer:
\( \vec{E} = -\nabla V = -\left[\frac{\partial V}{\partial x}\hat{i} + \frac{\partial V}{\partial y}\hat{j} + \frac{\partial V}{\partial z}\hat{k}\right] \)
\( \frac{\partial V}{\partial x} = 6 - 8y^2,\quad \frac{\partial V}{\partial y} = -16xy - 8 + 6z,\quad \frac{\partial V}{\partial z} = 6y - 8z \)
मूल बिन्दु (0, 0, 0) पर: \( \frac{\partial V}{\partial x} = 6,\quad \frac{\partial V}{\partial y} = -8,\quad \frac{\partial V}{\partial z} = 0 \)
अतः \( \vec{E} = -(6\hat{i} - 8\hat{j}) = -6\hat{i} + 8\hat{j} \) V/m
बल \( \vec{F} = q\vec{E} = 4(-6\hat{i} + 8\hat{j}) = -24\hat{i} + 32\hat{j} \) N
|F| = \( \sqrt{(-24)^2 + 32^2} = \sqrt{1600} = 40 \) N
Exam Tips:
a) Differentiate V with respect to each coordinate before substituting the origin.
b) The force is q times E, and the field carries the opposite sign to the gradient.
c) The magnitude of the force is 40 N, directed along −6î + 8ĵ.
Question 6: 10⁻⁶ m व्यास तथा 880.5 kg/m³ घनत्व वाली एक तेल बूँद 10 mm पृथक्कृत प्लेटों के मध्य स्थिर रहती है। प्लेटों के मध्य विभवान्तर 36 V है। तेल बूँद पर इलेक्ट्रॉनों की संख्या ज्ञात कीजिए। (g = 10 m/s²)
Answer:
त्रिज्या r = 0.5 × 10⁻⁶ m। बूँद का आयतन \( V = \frac{4}{3}\pi r^3 = 5.24\times10^{-19} \) m³।
बूँद का द्रव्यमान m = ρV = 880.5 × 5.24 × 10⁻¹⁹ = 4.61 × 10⁻¹⁶ kg, अतः भार mg = 4.61 × 10⁻¹⁵ N।
प्लेटों के बीच विद्युत क्षेत्र E = V/d = 36 / (10 × 10⁻³) = 3600 V/m।
साम्यावस्था में qE = mg, अतः q = mg/E = 4.61 × 10⁻¹⁵ / 3600 = 1.28 × 10⁻¹⁸ C।
इलेक्ट्रॉनों की संख्या n = q/e = 1.28 × 10⁻¹⁸ / 1.6 × 10⁻¹⁹ ≈ 8
Exam Tips:
a) Balance the electric force qE against the weight mg for a drop at rest.
b) Convert 10 mm to 10 × 10⁻³ m before finding the field.
c) The charge comes out as a whole multiple of e, which is about 8 electrons.
Question 7: तीन सर्वसम (एक-जैसे) संधारित्रों को श्रेणीक्रम में संयोजित करने पर उनकी तुल्य धारिता 1 µF है। यदि उन्हें समान्तर क्रम में संयोजित किया जाये, तो उनकी कुल धारिता कितनी होगी? यदि दोनों स्थितियों में संधारित्रों को एक ही स्रोत से जोड़ा जाये तो इन दो प्रकार के संयोजनों में संचित ऊर्जा का अनुपात ज्ञात कीजिए।
Answer:
माना प्रत्येक संधारित्र की धारिता C है। श्रेणीक्रम में \( \frac{1}{C_s} = \frac{3}{C} \), अतः Cs = C/3 = 1 µF, इसलिए C = 3 µF है।
समान्तर क्रम में Cp = 3C = 9 µF।
एक ही स्रोत (विभव V) से जोड़ने पर संचित ऊर्जा \( U = \frac{1}{2}CV^2 \) के अनुपात से
\( \frac{U_s}{U_p} = \frac{C_s}{C_p} = \frac{1}{9} \) अर्थात् 1 : 9 है।
Exam Tips:
a) Three equal capacitors in series give one third of one capacitance.
b) Three equal capacitors in parallel give three times one capacitance.
c) With the same voltage the energy ratio equals the capacitance ratio, 1 : 9.
Question 8: संधारित्र C की धारिता की गणना कीजिए यदि A व B के मध्य संयोजन की तुल्यधारिता 15 µF है।
Answer:
10 µF और 10 µF समान्तर क्रम में हैं, अतः C′ = 10 + 10 = 20 µF है। यह C′ और C श्रेणीक्रम में 15 µF देते हैं:
\( \frac{1}{15} = \frac{1}{20} + \frac{1}{C} \)
\( \frac{1}{C} = \frac{1}{15} - \frac{1}{20} = \frac{4-3}{60} = \frac{1}{60} \)
अतः C = 60 µF
Exam Tips:
a) Add the two parallel 10 µF capacitors first to get 20 µF.
b) The series rule gives the reciprocal of the unknown capacitance.
c) Check the answer: 20 and 60 µF in series give 15 µF.
Question 9: चित्र में दर्शाये गये संयोजन की बिन्दु P व N के मध्य तुल्यधारिता ज्ञात कीजिए।
Answer:
10 µF और 20 µF समान्तर क्रम में हैं, अतः उनकी तुल्यधारिता 10 + 20 = 30 µF है। यह 30 µF के संधारित्र के श्रेणीक्रम में है।
\( \frac{1}{C} = \frac{1}{30} + \frac{1}{30} = \frac{2}{30} \), अतः C = 15 µF
Exam Tips:
a) Replace the parallel pair by one capacitor of 30 µF first.
b) Two equal 30 µF capacitors in series give 15 µF.
c) The result is smaller than either branch.
Question 10: चित्र में दर्शाये गये संयोजन की बिन्दु P व N के मध्य तुल्यधारिता का मान ज्ञात कीजिए जब (अ) स्विच S खुला है, (ब) स्विच S बन्द है। यहाँ C₁ = 1 µF व C₂ = 2 µF हैं।
Answer:
(अ) स्विच S खुला होने पर P–a में संधारित्र C₁ और a–N में C₁ श्रेणीक्रम में हैं। इनकी तुल्यधारिता \( C' = \frac{C_1}{2} = \frac{1}{2} \) µF है। P–N के बीच दोनों C₂ (2 µF) श्रेणीक्रम में हैं, अतः \( C'' = \frac{C_2}{2} = 1 \) µF है। C′ और C″ समान्तर में हैं, अतः कुल तुल्यधारिता \( \frac{1}{2} + 1 = \frac{3}{2} \) µF है।
(ब) स्विच S बन्द होने पर a और b समान विभव पर होते हैं, अतः दोनों खण्ड समान्तर में हो जाते हैं। कुल तुल्यधारिता 1 + 2 = 3 µF है।
Exam Tips:
a) With S open, look at each branch to see which capacitors are in series.
b) With S closed, the nodes a and b are at equal potential and the network reduces to a parallel sum.
c) Keep µF throughout, so the answers are 3/2 µF and 3 µF.
Question 11: एक समान्तर पट्ट वायु संधारित्र की धारिता 8 µF है। इसकी प्लेटों के बीच की दूरी आधी कर दी जाती है तथा प्लेटों के बीच का स्थान K = 5 परावैद्युतांक वाले माध्यम से भर दिया जाता है। दूसरी स्थिति में संधारित्र की धारिता ज्ञात कीजिए।
Answer:
प्रारम्भिक धारिता \( C = \frac{\epsilon_0A}{d} = 8 \) µF है। दूरी d/2 करने और माध्यम भरने पर
\( C_m = K\frac{\epsilon_0A}{d/2} = 2K\frac{\epsilon_0A}{d} = 2KC \)
= 2 × 5 × 8 µF = 80 µF
Exam Tips:
a) Halving the distance doubles the capacitance.
b) The dielectric then multiplies this by K = 5.
c) The final value is 80 µF, ten times the original.
Question 12: एक समान्तर पट्ट संधारित्र की दोनों प्लेटों के बीच की दूरी 4 mm है। 3 परावैद्युतांक वाली 3 mm मोटी एक परावैद्युत पट्टी प्लेटों के समान्तर रख दी जाती है। प्लेटों के बीच की दूरी इस प्रकार व्यवस्थित की जाती है कि संधारित्र की धारिता प्रारम्भिक धारिता की 2/3 हो जाती है। प्लेटों के बीच नई दूरी क्या है?
Answer:
प्रारम्भिक धारिता \( C_0 = \frac{\epsilon_0A}{4\text{ mm}} \) है। माना नई प्लेट-दूरी D mm है। परावैद्युत पट्टी (3 mm, K = 3) और शेष वायु-अन्तराल (D − 3) mm श्रेणीक्रम में हैं। तुल्य वायु-दूरी \( (D-3) + \frac{3}{3} = D - 2 \) mm है।
\( C' = \frac{\epsilon_0A}{(D-2)\text{ mm}} = \frac{2}{3}C_0 = \frac{\epsilon_0A}{6\text{ mm}} \)
अतः D − 2 = 6, अर्थात् D = 8 mm
Exam Tips:
a) The slab and the air gap are in series, so use the effective gap (d − t) + t/K.
b) Equate the new capacitance to 2/3 of the original, which is 2/3 × ε₀A/4 mm.
c) The new plate separation is 8 mm.
Question 13: C धारिता वाले अनेक संधारित्र चित्र में दर्शाये अनुसार अनन्त संख्या में संयोजित हैं। बिन्दु A व B के मध्य कुल धारिता का मान ज्ञात कीजिए।
Answer:
श्रेणी अनन्त लम्बाई की है, अतः बिन्दु P और a के दाईं ओर की श्रेणी की तुल्यधारिता वही होगी जो पूरी श्रेणी की है। माना वह तुल्यधारिता C₁ है। तब A व B के बीच कुल धारिता \( C + \frac{CC_1}{C + C_1} \) होगी, जो C₁ के बराबर होनी चाहिए।
\( C_1 = C + \frac{CC_1}{C+C_1} \) से \( C_1^2 - CC_1 - C^2 = 0 \) प्राप्त होता है।
अतः \( C_1 = \frac{1+\sqrt5}{2}C \approx 1.62\,C \)
Exam Tips:
a) For an infinite network the equivalent of the repeated part equals the whole.
b) The quadratic gives the golden ratio (1 + √5)/2.
c) The answer is about 1.62 C.
Question 14: एक गोलाकार संधारित्र के गोलों के बीच भरे माध्यम का परावैद्युतांक 7 है। इसके गोलों की त्रिज्याएँ क्रमशः 50 cm तथा 60 cm हैं। संधारित्र की धारिता का मान ज्ञात कीजिए।
Answer:
a = 50 cm = 0.50 m, b = 60 cm = 0.60 m, K = 7
\( C = \frac{4\pi\epsilon_0Kab}{b-a} = \frac{K\,ab}{9\times10^9\,(b-a)} \)
= \( \frac{7\times0.50\times0.60}{9\times10^9\times0.10} = \frac{2.1}{9\times10^8} \)
C ≈ 2.33 × 10⁻⁹ F, अर्थात् लगभग 2.33 nF
Exam Tips:
a) Convert both radii to metre before substituting.
b) Use b − a = 0.10 m in the denominator.
c) The answer is about 2.33 nF.
Question 15: समान्तर पट्ट वायु संधारित्र की धारिता 10 µF है। इस संधारित्र को चित्र के अनुसार दो बराबर भागों में विभाजित करके εᵣ₁ = 2 तथा εᵣ₂ = 4 परावैद्युतांक वाले माध्यम से भर दिया जाता है। इस निकाय की धारिता का मान ज्ञात कीजिए।
Answer:
प्रत्येक भाग का क्षेत्रफल A/2 है, अतः प्रत्येक भाग की वायु-धारिता 5 µF है। दोनों भागों की ऊपरी प्लेटें धनाग्र से तथा निचली प्लेटें ऋणाग्र से जुड़ी हैं, अतः वे समान्तर में हैं।
C₁ = εᵣ₁ × 5 µF = 2 × 5 = 10 µF
C₂ = εᵣ₂ × 5 µF = 4 × 5 = 20 µF
कुल धारिता C = C₁ + C₂ = 10 + 20 = 30 µF
Exam Tips:
a) Each half has half the area, so its air capacitance is 5 µF.
b) The two halves are in parallel, so their capacitances add.
c) The total is 30 µF.
Question 16: 4 cm व 7 cm के दो चालक गोलों पर आवेश की मात्राएँ क्रमशः 500 µC और 60 µC हैं। चालकों को परस्पर जोड़ने पर विद्युत स्थितिज ऊर्जा हानि की गणना कीजिए।
Answer:
प्रारम्भिक ऊर्जा: \( U_i = \frac{kq_1^2}{2R_1} + \frac{kq_2^2}{2R_2} \)
= \( \frac{9\times10^9\times(500\times10^{-6})^2}{2\times0.04} + \frac{9\times10^9\times(60\times10^{-6})^2}{2\times0.07} \)
= 28125 J + 231.4 J = 2.836 × 10⁴ J
कुल आवेश Q = 560 µC। चालकों को जोड़ने पर तुल्य धारिता \( C = \frac{R_1+R_2}{k} = \frac{0.11}{9\times10^9} = 1.222\times10^{-11} \) F।
अंतिम ऊर्जा: \( U_f = \frac{Q^2}{2C} = \frac{(560\times10^{-6})^2}{2\times1.222\times10^{-11}} \approx 1.283 \times 10^4 \) J
ऊर्जा हानि ΔU = U_i − U_f ≈ 2.836 × 10⁴ − 1.283 × 10⁴ ≈ 1.55 × 10⁴ J
Exam Tips:
a) The energy of an isolated sphere is kq²/2R.
b) Connected spheres share the total charge in proportion to their radii.
c) The loss of about 1.55 × 10⁴ J appears as heat in the connecting wire.
Question 17: दो समान आवेश घनत्व वाले चालकों A तथा B की त्रिज्याएँ क्रमशः R₁ व R₂ (R₁ > R₂) हैं। चालकों को नगण्य धारिता के चालक तार से जोड़ा जाता है तो ज्ञात कीजिए (अ) आवेश किस चालक से किसकी ओर प्रवाहित होगा? (ब) आवेश पुनर्वितरण के पश्चात् चालकों पर आवेश का अनुपात क्या होगा?
Answer:
(अ) समान पृष्ठ घनत्व σ पर V = σR/ε₀ है, अतः V ∝ R। चूँकि R₁ > R₂, A का विभव B से अधिक है। अतः आवेश उच्च विभव वाले चालक A से निम्न विभव वाले चालक B की ओर प्रवाहित होगा।
(ब) पुनर्वितरण के बाद दोनों का विभव समान होता है, अतः आवेशों का अनुपात उनकी धारिताओं के अनुपात के बराबर होता है:
\( \frac{Q_1}{Q_2} = \frac{C_1}{C_2} = \frac{4\pi\epsilon_0R_1}{4\pi\epsilon_0R_2} = \frac{R_1}{R_2} \)
Exam Tips:
a) Equal surface density means the potential is proportional to radius.
b) Charge flows from higher to lower potential, that is from the larger sphere to the smaller one.
c) After connection the charge ratio is R₁ : R₂.
Question 18: एक अनावेशित संधारित्र को बैटरी से जोड़ा जाता है। दर्शाइए कि संधारित्र को आवेशित करने के लिए बैटरी द्वारा प्रयुक्त की गई ऊर्जा का आधा भाग ऊष्मा के रूप में क्षय होता है।
Answer:
V विद्युत वाहक बल की बैटरी से C धारिता के संधारित्र को Q आवेश देने में बैटरी द्वारा किया गया कार्य W = QV है। इसमें से संधारित्र में संचित ऊर्जा \( U = \frac{1}{2}CV^2 = \frac{1}{2}QV \) है।
शेष ऊर्जा = QV − ½QV = ½QV ऊष्मा के रूप में क्षय होती है। अतः बैटरी द्वारा व्यय ऊर्जा का आधा भाग ऊष्मा में बदलता है।
Exam Tips:
a) The battery does work QV, which is shared equally between storage and heat.
b) Use U = ½QV for a capacitor charged to voltage V.
c) The result is independent of the value of C and R.
Question 19: समान धारिता की दो संधारित्र चित्रानुसार एक बैटरी से जुड़ी हुई हैं। स्विच S प्रारम्भ में बन्द अवस्था में है। अब स्विच S को खोलकर संधारित्र की प्लेटों के मध्य εᵣ = 3 परावैद्युतांक के पदार्थ को भरा जाता है। परावैद्युत पदार्थ को रखने से पूर्व व उसके पश्चात् संधारित्रों में संग्रहित विद्युत ऊर्जा के मानों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
Answer:
प्रारम्भ में समान्तर संयोजन होने से दोनों पर विभव V है। कुल ऊर्जा
\( U_i = \frac{1}{2}(C+C)V^2 = CV^2 \) ........(i)
स्विच खोलने और परावैद्युत रखने के बाद प्रत्येक धारिता 3C हो जाती है। जो संधारित्र बैटरी से जुड़ा है, उस पर विभव V रहता है और उसकी ऊर्जा \( \frac{1}{2}(3C)V^2 = \frac{3}{2}CV^2 \) होती है। दूसरे संधारित्र का आवेश स्थिर रहता है: Q = CV, अतः उसका नया विभव V′ = Q/(3C) = V/3 और ऊर्जा \( \frac{1}{2}(3C)\left(\frac{V}{3}\right)^2 = \frac{1}{6}CV^2 \)।
\( U_f = \frac{3}{2}CV^2 + \frac{1}{6}CV^2 = \frac{5}{3}CV^2 \) ........(ii)
(i) से (ii) के अनुपात में: \( \frac{U_i}{U_f} = \frac{CV^2}{(5/3)CV^2} = \frac{3}{5} \), अर्थात् 3 : 5 है।
Exam Tips:
a) The connected capacitor keeps its voltage V, while the isolated one keeps its charge.
b) Energy in the connected capacitor rises from ½CV² to (3/2)CV².
c) The final energy is 5/3 of the initial energy.
Question 20: X एवं Y दो समान्तर प्लेट संधारित्र हैं, जिनकी प्लेटों का क्षेत्रफल एवं उनके बीच की दूरी समान है। X की प्लेटों के मध्य वायु है और Y की प्लेटों के मध्य K = 5 परावैद्युतांक वाला परावैद्युत माध्यम है। (चित्र में) (a) X एवं Y की प्लेटों के मध्य विभवान्तर की गणना कीजिए। (b) X एवं Y में संचित वैद्युत स्थितिज ऊर्जाओं का अनुपात क्या है?
Answer:
(a) माना X की धारिता C₁ = C और Y की धारिता C₂ = 5C है। दोनों श्रेणीक्रम में हैं, अतः आवेश समान q है:
q = C₁V₁ = C₂V₂ = 5C V₂ ⇒ V₁ = 5V₂
V₁ + V₂ = 12 V, अतः 6V₂ = 12 ⇒ V₂ = 2 V, V₁ = 10 V
(b) समान आवेश पर U = q²/2C, अतः U ∝ 1/C। \( \frac{U_X}{U_Y} = \frac{C_2}{C_1} = \frac{5C}{C} = 5 \), अर्थात् UX : UY = 5 : 1
Exam Tips:
a) Series capacitors carry the same charge, so C₁V₁ = C₂V₂.
b) The voltage across the smaller capacitance is larger, here X with 10 V.
c) For equal charge the energy is inversely proportional to capacitance, giving 5 : 1.
Question 21: चित्र में दर्शाए अनुसार तीन परिपथों, जिनमें प्रत्येक स्विच S और दो संधारित्र लगे हैं, को प्रारम्भ में आवेशित किया जाता है। स्विच को बन्द करने पर किस परिपथ में बायीं ओर दिए गए संधारित्र में आवेश (i) बढ़ेगा, (ii) घटेगा और (iii) अपरिवर्तित रहेगा? कारण दीजिए।
Answer:
आवेश संरक्षण के नियम से जुड़ी प्लेटों का कुल आवेश 6Q + 3Q = 9Q रहता है। समान विभव V पर
(a) 6Q + 3Q = 2CV + CV ⇒ V = 3Q/C। बायें संधारित्र पर आवेश q₁ = 2CV = 6Q, अतः अपरिवर्तित रहेगा।
(b) 6Q + 3Q = CV + CV ⇒ V = 9Q/(2C)। बायें संधारित्र पर आवेश q₁ = CV = 4.5Q, अतः घटेगा।
(c) 6Q + 3Q = 3CV + CV ⇒ V = 9Q/(4C)। बायें संधारित्र पर आवेश q₁ = 3CV = 6.75Q, अतः बढ़ेगा।
अतः (i) परिपथ (c) में बढ़ेगा, (ii) परिपथ (b) में घटेगा, (iii) परिपथ (a) में अपरिवर्तित रहेगा।
Exam Tips:
a) Charge is conserved on the connected plates, so their total stays 9Q.
b) The common voltage is found by equating the total charge to the sum of CV terms.
c) The left capacitance decides whether its charge rises, falls or stays the same.
Free study material for Physics
Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 12 Physics Chapter 02 Electrostatic Potential and Capacitance
Chapter Exercise Answers for Class 12 Physics
Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 02 Electrostatic Potential and Capacitance. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Physics, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Detailed Answer Guides for Chapter 02 Electrostatic Potential and Capacitance
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Physics text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Complete Preparation Kit for Class 12 Exams
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 12 Physics.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 12 Physics Important Questions Chapter 2 स्थिर वैद्युत विभव तथा धारिता is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Physics are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Physics Important Questions Chapter 2 स्थिर वैद्युत विभव तथा धारिता as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Physics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Physics Important Questions Chapter 2 स्थिर वैद्युत विभव तथा धारिता will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Physics. You can access HBSE Class 12 Physics Important Questions Chapter 2 स्थिर वैद्युत विभव तथा धारिता in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Physics Important Questions Chapter 2 स्थिर वैद्युत विभव तथा धारिता in printable PDF format for offline study on any device.