HBSE Class 12 Physical Education Solutions Chapter 9 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

Solutions for Class 12 Physical Education: Chapter 09 National Sports Awards

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 09 National Sports Awards using the official curriculum guides for Class 12 Physical Education. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 12 Physical Education Solutions: Chapter 09 National Sports Awards

View or download the dedicated Chapter 09 National Sports Awards solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Physical Education.

दीर्घ-उत्तरात्मक प्रश्न [Long Answer Type Questions]

Question 1: देश के महत्त्वपूर्ण खेल पुरस्कार कौन-कौन से हैं? किन्हीं तीन का वर्णन करें।
अथवा
किन्हीं दो राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों पर संक्षिप्त नोट लिखें।

Answer:

देश के महत्त्वपूर्ण खेल पुरस्कार हैं-
(1) राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार
(2) द्रोणाचार्य पुरस्कार
(3) अर्जुन पुरस्कार
(4) ध्यानचंद पुरस्कार आदि।

1. राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार (Rajiv Gandhi Khel Ratna Award):
भारत सरकार द्वारा देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1991-92 में राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार शुरू किया गया। इस पुरस्कार में 25 लाख रुपए नकद, एक पदक तथा एक प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है और दिल्ली आकर पुरस्कार लेने के लिए TA/DA भी दिया जाता है। जिस वर्ष यह पुरस्कार दिया जाता है, उस वर्ष आयकर में छूट होती है। पहले इस पुरस्कार में 5 लाख रुपए की राशि दी जाती थी। प्रथम राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद (शतरंज) को दिया गया। यह पुरस्कार देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी की याद में दिया जाता है। यह पुरस्कार किसी खिलाड़ी को जीवन में एक बार प्रदान किया जाता है।

2. द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Award):
भारत सरकार ने प्रशिक्षकों को सन् 1985 से द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित करना शुरू किया। यह पुरस्कार महाभारत के पात्र गुरु द्रोणाचार्य की याद में दिया जाता है। यह उन प्रशिक्षकों को दिया जाता है जो किसी टीम या खिलाड़ियों को स्थायी या अस्थायी रूप से प्रशिक्षण देते हैं। यह ऐसे प्रसिद्ध प्रशिक्षकों को दिया जाता है जिनकी टीम या खिलाड़ियों ने पिछले तीन वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन किया हो। नियमित रूप से इस पुरस्कार में एक काँस्य की मूर्ति, एक प्रशंसा-पत्र तथा 10 लाख रुपए की राशि दी जाती है। इसका उद्देश्य खेल के क्षेत्र में प्रशिक्षकों का महत्त्व बढ़ाना है।

3. अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award):
अर्जुन पुरस्कार सन् 1961 में शुरू किया गया। यह उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिनकी उस वर्ष उत्कृष्ट और असाधारण उपलब्धि हो और पिछले तीन वर्षों में प्रदर्शन का स्तर उत्कृष्ट व श्रेष्ठ रहा हो। यह पुरस्कार महाभारत के पात्र अर्जुन की याद में भारत सरकार द्वारा दिया जाता है। इसमें काँस्य की अर्जुन की प्रतिमा, एक सम्मान-पत्र और 15 लाख रुपए दिए जाते हैं।

Exam Tips:

a) तीनों पुरस्कार (राजीव गाँधी खेल रत्न, द्रोणाचार्य और अर्जुन) पूछे गए क्रम में लिखें।
b) याद रखें कि द्रोणाचार्य प्रशिक्षकों के लिए और अर्जुन खिलाड़ियों के लिए है।
c) तीनों पुरस्कारों की शुरुआत के वर्ष 1991-92, 1985 और 1961 याद रखें।
d) हर पुरस्कार के साथ दी जाने वाली प्रतिमा और सम्मान-पत्र का उल्लेख करें।

 

Question 2: राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार पर विस्तृत नोट लिखें।
अथवा
राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के उद्देश्यों एवं सामान्य नियमों का उल्लेख कीजिए।

Answer:

परिचय (Introduction):
राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार सर्वोत्तम राष्ट्रीय खेल पुरस्कार है। यह सन् 1991-92 में शुरू किया गया। यह ऐसे खिलाड़ी को दिया जाता है जिसका उस वर्ष खेल के क्षेत्र में उत्तम और उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा हो। यह एक से अधिक खिलाड़ियों को भी दिया जा सकता है, परंतु इसके लिए संबंधित खिलाड़ी किसी टीम गेम से होने चाहिए। इस पुरस्कार में एक मेडल, एक प्रशंसा-पत्र और 25 लाख रुपए दिए जाते हैं। इस राशि पर उस वर्ष कोई आय-कर या संपत्ति-कर नहीं लगता। पहले इसमें 5 लाख रुपए दिए जाते थे। चुने गए खिलाड़ी को एक ब्लेज़र, एक टाई और पुरस्कार लेने के लिए दिल्ली आने-जाने का सरकार द्वारा निश्चित TA/DA भी दिया जाता है।

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के उद्देश्य (Objectives of Rajiv Gandhi Khel Ratna Award):
(1) खिलाड़ियों का समाज और देश में आदर बढ़ाना।
(2) देश में खेल संस्कृति का विस्तार और प्रसार करना।
(3) खिलाड़ियों को प्रेरित करना ताकि वे प्रतिस्पर्धाओं में उच्चतम प्रदर्शन कर सकें।

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के सामान्य नियम (General Rules of Rajiv Gandhi Khel Ratna Award):
(1) भारत सरकार द्वारा गठित कमेटी के सदस्य अंतिम निर्णय के लिए आवेदन-पत्रों पर विचार करते हैं और उनकी पूरी छानबीन करते हैं।
(2) कमेटी का निर्णय अंतिम होता है और इसके विरुद्ध कोई सुनवाई नहीं हो सकती।
(3) खिलाड़ी को यह पुरस्कार अपने खेल जीवन में एक बार ही मिल सकता है।
(4) यह पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किया जा सकता है।
(5) भारत सरकार यह पुरस्कार रद्द भी कर सकती है।
(6) भारत सरकार चाहे तो रद्द किए गए पुरस्कार को पुनः प्रदान भी कर सकती है।

Exam Tips:

a) पुरस्कार की शुरुआत का वर्ष 1991-92 और प्रथम प्राप्तकर्ता विश्वनाथन आनंद लिखें।
b) ध्यान दें कि यह पुरस्कार किसी खिलाड़ी को उसके खेल जीवन में एक बार दिया जाता है।
c) याद रखें कि कमेटी का निर्णय अंतिम होता है और उसे चुनौती नहीं दी जा सकती।
d) पुरस्कार के साथ मिलने वाली 25 लाख रुपए की राशि, मेडल और सम्मान-पत्र याद रखें।

 

Question 3: द्रोणाचार्य पुरस्कार क्या है? इस पुरस्कार की पात्रता हेतु सामान्य योग्यताएँ बताएँ।
अथवा
द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Award) पर एक नोट लिखें।

Answer:

परिचय (Introduction):
भारत सरकार ने प्रशिक्षकों को सन् 1985 से द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित करना शुरू किया। यह पुरस्कार महाभारत के पात्र गुरु द्रोणाचार्य की याद में दिया जाता है। यह उन प्रशिक्षकों को दिया जाता है जो किसी टीम या खिलाड़ियों को स्थायी या अस्थायी रूप से प्रशिक्षण देते हैं और जिनकी टीम या खिलाड़ियों ने पिछले तीन वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन किया हो। नियमित रूप से इसमें गुरु द्रोणाचार्य की काँस्य प्रतिमा, एक प्रशंसा-पत्र तथा 10 लाख रुपए की राशि दी जाती है। इसका उद्देश्य खेल के क्षेत्र में प्रशिक्षकों का महत्त्व बढ़ाना है।

द्रोणाचार्य पुरस्कार की पात्रता हेतु योग्यताएँ (Eligibility Rules for Dronacharya Award):

1. व्यक्तिगत इवेंट्स (Individual Events):
वह प्रशिक्षक पात्र होता है जिसके प्रशिक्षण में खिलाड़ी ने-
(1) वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत या काँस्य पदक जीता हो।
(2) ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण, रजत या काँस्य पदक जीता हो।
(3) वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा हो और उसे अंतर्राष्ट्रीय खेल संघ की मान्यता मिल चुकी हो।
(4) एशियाई या राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता हो।

2. टीम इवेंट्स (Team Events):
वह प्रशिक्षक पात्र होता है जिसके प्रशिक्षण में टीम ने-
(1) विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप, ओलम्पिक खेलों या अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में स्वर्ण, रजत या काँस्य पदक जीता हो और पिछले वर्ष से उसके प्रदर्शन का स्तर ऊँचा हो।
(2) दो स्वर्ण पदक जीते हों, अर्थात् पहला एशियाई खेलों में और दूसरा एशियाई चैंपियनशिप में।
(3) दो स्वर्ण पदक जीते हों, अर्थात् पहला एशियाई खेलों में और दूसरा राष्ट्रमंडल खेलों में।

Exam Tips:

a) शुरुआत का वर्ष 1985, प्रतिमा, सम्मान-पत्र और 10 लाख रुपए लिखें।
b) याद रखें कि प्रशिक्षक विश्व, ओलम्पिक या एशियाई स्तर पर उनके प्रशिक्षितों के पदकों से पात्र बनते हैं।
c) ध्यान दें कि टीम शर्तों में एशियाई खेलों का स्वर्ण और एशियाई चैंपियनशिप या राष्ट्रमंडल खेलों का दूसरा स्वर्ण शामिल है।
d) प्रशिक्षकों के लिए पिछले तीन वर्षों के लगातार अंतर्राष्ट्रीय परिणामों की शर्त लिखें।

 

Question 4: 'अर्जुन अवार्ड' (Arjuna Award) का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।

Answer:

परिचय (Introduction):
अर्जुन अवार्ड सन् 1961 में शुरू किया गया। यह उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिनकी उस वर्ष उत्कृष्ट और असाधारण उपलब्धि हो और पिछले तीन वर्षों में प्रदर्शन का स्तर उत्कृष्ट व श्रेष्ठ रहा हो। यह महाभारत के पात्र अर्जुन की याद में भारत सरकार द्वारा दिया जाता है। इसमें काँस्य की अर्जुन की प्रतिमा, एक सम्मान-पत्र और 15 लाख रुपए दिए जाते हैं।

अर्जुन अवार्ड के लिए पात्रता संबंधी नियम (Eligibility Rules for Arjuna Award):
(1) भारत सरकार राष्ट्रीय खेल संघों से निश्चित तारीख तक खिलाड़ियों की सूची मँगवाती है। सरकार यह तारीख बढ़ा भी सकती है।
(2) यदि सरकार को खिलाड़ियों की सूची न मिले तो वह किसी विशेष खिलाड़ी को यह पुरस्कार दे सकती है।
(3) राष्ट्रीय खेल संघ अपने क्षेत्र से तीन खिलाड़ियों के नाम भेज सकता है।
(4) संघ द्वारा भेजे गए तीन खिलाड़ियों में से सरकार केवल एक खिलाड़ी को सम्मानित करती है, लेकिन महिला खिलाड़ी की स्थिति में सरकार इस नियम में संशोधन कर सकती है।
(5) यह पुरस्कार कहाँ और किस दिन दिया जाना है, इसका अंतिम फ़ैसला भारत सरकार करती है।
(6) किसी खिलाड़ी को यह पुरस्कार केवल एक बार दिया जाता है; दूसरी बार उसकी पात्रता रद्द कर दी जाती है।
(7) भारत सरकार के फ़ैसले के विरुद्ध किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हो सकती।
(8) यह पुरस्कार भारत सरकार रद्द भी कर सकती है।
(9) खिलाड़ी के मरणोपरांत भी यह पुरस्कार प्रदान किया जा सकता है।

Exam Tips:

a) शुरुआत का वर्ष 1961, काँस्य की अर्जुन प्रतिमा, सम्मान-पत्र और 15 लाख रुपए लिखें।
b) याद रखें कि राष्ट्रीय खेल संघ तीन नाम भेजता है और सरकार एक चुनती है।
c) ध्यान दें कि खिलाड़ी को यह पुरस्कार केवल एक बार मिल सकता है।
d) याद रखें कि सरकार के निर्णय के विरुद्ध कोई सुनवाई नहीं हो सकती।

 

Question 5: भीम अवार्ड क्या है? भीम अवार्ड के लिए पात्रता संबंधी आवश्यक नियम बताएँ।

Answer:

परिचय (Introduction):
भीम अवार्ड की शुरुआत सन् 1996 में हुई। यह अपने-अपने क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों और ग्रामीण डॉक्टरों को दिया जाता है। इस अवार्ड में महाभारत के पात्र भीम की काँस्य प्रतिमा, एक सम्मान-पत्र, पाँच लाख रुपए, एक रंगीन जैकेट तथा टाई आदि दिए जाते हैं। इसके लिए वे खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय या सीनियर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त किया हो, या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया हो।

भीम अवार्ड के लिए पात्रता संबंधी आवश्यक नियम (Eligibility Rules for Bhim Award):
(1) एक ही वर्ग के खेल में एक से अधिक खिलाड़ी को पुरस्कृत नहीं किया जाएगा, परंतु यदि चयनित खिलाड़ी महिला हो तो एक वर्ग के लिए एक से अधिक अवार्ड दिया जा सकता है।
(2) यह अवार्ड केवल उन्हीं खिलाड़ियों को दिया जाएगा जिन्होंने हरियाणा राज्य की ओर से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय फ़ेडरेशन या राष्ट्रीय खेलों में कम-से-कम एक बार भाग लिया हो।
(3) खिलाड़ी की उपलब्धि का प्रमाण-पत्र खेल संघ के अध्यक्ष या सचिव द्वारा प्रमाणित और हस्ताक्षरित होना चाहिए।
(4) जिन खिलाड़ियों के विरुद्ध नशाखोरी या मादक द्रव्यों के प्रयोग की जाँच लंबित हो या जिन्हें दंडित किया गया हो, वे इस पुरस्कार के पात्र नहीं होंगे।
(5) खेल पॉलिसी में दिए गए सभी खेलों की चैंपियनशिप में पिछले चार वित्तीय वर्षों के सीनियर अंतर्राष्ट्रीय, सीनियर फ़ेडरेशन कप/सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप एवं राष्ट्रीय खेलों में उपलब्धियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
(6) जिन्हें यह अवार्ड एक बार मिल चुका है, वे दोबारा इसके पात्र नहीं होंगे।
(7) इस अवार्ड के संबंध में हरियाणा सरकार का निर्णय अंतिम होगा और इसके विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकेगी।

Exam Tips:

a) शुरुआत का वर्ष 1996, भीम की काँस्य प्रतिमा और पाँच लाख रुपए लिखें।
b) याद रखें कि भीम अवार्ड के आवेदक ने हरियाणा में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय फ़ेडरेशन की प्रतियोगिता में भाग लिया हो।
c) उपलब्धियों के मूल्यांकन के लिए प्रयोग होने वाली चार वित्तीय वर्षों की अवधि याद रखें।
d) याद रखें कि एक बार पुरस्कृत खिलाड़ी को दोबारा यह पुरस्कार नहीं मिलता।

 

लघूत्तरात्मक प्रश्न [Short Answer Type Questions]

Question 1: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के महत्त्व पर प्रकाश डालिए।

Answer:

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का महत्त्व इस प्रकार है-
(1) खिलाड़ियों को उत्कृष्ट व श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना।
(2) खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के सम्मान और स्तर को बढ़ाना।
(3) राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना।
(4) युवाओं को खेल के लिए प्रेरित करना।
(5) सद्भाव, मित्रता और शांति की भावना विकसित करना।
(6) राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय भावना के लिए प्रेरित करना।

Exam Tips:

a) पहले महत्त्व के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा लिखें।
b) महत्त्व के एक बिंदु के रूप में प्रशिक्षकों को मिलने वाले सम्मान का उल्लेख करें।
c) राष्ट्रीय एकता बढ़ाने में पुरस्कारों की भूमिका का उल्लेख करें।

 

Question 2: राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार पर संक्षिप्त नोट लिखें।
अथवा
राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार कब और कैसे दिया जाता है?

Answer:

भारत सरकार द्वारा देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1991-92 में राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार शुरू किया गया। यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। इसमें 25 लाख रुपए नकद, एक पदक तथा एक प्रशस्ति-पत्र और दिल्ली आकर पुरस्कार लेने के लिए TA/DA दिया जाता है। जिस वर्ष यह पुरस्कार दिया जाता है, उस वर्ष आय-कर में छूट होती है। प्रथम राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद (शतरंज) को दिया गया। यह पुरस्कार भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी की याद में दिया जाता है। यह किसी खिलाड़ी को जीवन में एक बार दिया जाता है।

Exam Tips:

a) शुरुआत का वर्ष 1991-92 और पुरस्कार देने वाले राष्ट्रपति का उल्लेख करें।
b) याद रखें कि प्रथम प्राप्तकर्ता विश्वनाथन आनंद थे।
c) ध्यान दें कि यह पुरस्कार खेल जीवन में केवल एक बार दिया जा सकता है।

 

Question 3: राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के कोई चार सामान्य नियम बताएँ।

Answer:

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के चार सामान्य नियम निम्नलिखित हैं-
(1) भारत सरकार द्वारा गठित कमेटी के सदस्य अंतिम निर्णय के लिए आवेदन-पत्रों पर विचार करते हैं और उनकी पूरी छानबीन करते हैं।
(2) गठित कमेटी का निर्णय अंतिम होता है और इसके विरुद्ध कोई सुनवाई नहीं हो सकती।
(3) खिलाड़ी को यह पुरस्कार अपने खेल जीवन में एक बार ही मिल सकता है।
(4) यह पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किया जा सकता है।

Exam Tips:

a) चारों नियम उसी क्रम में लिखें जिस क्रम में कमेटी उन्हें लागू करती है।
b) याद रखें कि कमेटी का निर्णय अंतिम होता है।
c) खेल जीवन में एक बार मिलने के नियम को याद रखें।

 

Question 4: राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के मुख्य उद्देश्य लिखें।

Answer:

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं-
(1) खिलाड़ियों का समाज व देश में सम्मान बढ़ाना।
(2) खिलाड़ियों को प्रेरित करना ताकि वे प्रतिस्पर्धाओं में उच्चतम प्रदर्शन कर सकें।
(3) देश में खेल संस्कृति का विस्तार करना।
(4) राष्ट्रीयता की भावना बढ़ाना।

Exam Tips:

a) पहले उद्देश्य के रूप में खिलाड़ियों के सम्मान को लिखें।
b) ध्यान दें कि यह पुरस्कार खेल संस्कृति फैलाने का भी उद्देश्य रखता है।

 

Question 5: राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किन्हीं दस खिलाड़ियों और उनके खेलों की सूची बनाएँ।

Answer:

खिलाड़ीखेल
कर्णम मल्लेश्वरीभारोत्तोलन
लिएंडर पेसटेनिस
सचिन तेंदुलकरक्रिकेट
धनराज पिल्लैहॉकी
अभिनव बिंद्रानिशानेबाज़ी
एम.एस. धोनीक्रिकेट
सानिया मिर्ज़ाटेनिस
साक्षी मलिककुश्ती
देवेंद्र झाझरियापैरा-एथलेटिक्स (भाला फेंक)
विराट कोहलीक्रिकेट

Exam Tips:

a) आनंद और धोनी के नाम उदाहरण के रूप में अवश्य लिखें, जो अक्सर पूछे जाते हैं।
b) तालिका में हर नाम को उसके सही खेल के साथ मिलाएँ।
c) याद रखें कि यह पुरस्कार व्यक्तिगत और टीम खेलों दोनों के खिलाड़ियों को मिला।

 

Question 6: द्रोणाचार्य पुरस्कार पर संक्षिप्त नोट लिखें।
अथवा
द्रोणाचार्य पुरस्कार कब और क्यों दिया जाता है?

Answer:

भारत सरकार ने प्रशिक्षकों को सन् 1985 से द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित करना शुरू किया। यह महाभारत के पात्र गुरु द्रोणाचार्य की याद में दिया जाता है। यह उन प्रशिक्षकों को दिया जाता है जो किसी टीम या खिलाड़ियों को स्थायी या अस्थायी रूप से प्रशिक्षण देते हैं और जिनकी टीम या खिलाड़ियों ने पिछले तीन वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन किया हो। नियमित रूप से इसमें काँस्य की प्रतिमा, एक प्रशंसा-पत्र तथा 10 लाख रुपए की राशि दी जाती है। इसका उद्देश्य खेल के क्षेत्र में प्रशिक्षकों का महत्त्व बढ़ाना है।

Exam Tips:

a) पुरस्कार की शुरुआत का वर्ष 1985 लिखें।
b) याद रखें कि प्राप्तकर्ता प्रशिक्षक हैं और यह पुरस्कार गुरु द्रोणाचार्य के सम्मान में है।
c) प्रशिक्षक की टीम के लिए तीन वर्षों के रिकॉर्ड की शर्त याद रखें।

 

Question 7: अर्जुन अवार्ड संबंधी पात्रता के कोई चार नियम बताएँ।

Answer:

अर्जुन अवार्ड संबंधी पात्रता के चार नियम निम्नलिखित हैं-
(1) भारत सरकार राष्ट्रीय खेल संघों से निश्चित तारीख तक खिलाड़ियों की सूची मँगवाती है। सरकार यह तारीख बढ़ा भी सकती है।
(2) यदि सरकार को खिलाड़ियों की सूची न मिले तो सरकार किसी विशेष खिलाड़ी को यह पुरस्कार दे सकती है।
(3) राष्ट्रीय खेल संघ अपने क्षेत्र से तीन खिलाड़ियों के नाम भेज सकता है।
(4) संघ द्वारा भेजे गए तीन खिलाड़ियों में से सरकार केवल एक खिलाड़ी को सम्मानित करती है, लेकिन महिला खिलाड़ी की स्थिति में सरकार इस नियम में संशोधन कर सकती है।

Exam Tips:

a) सूचियाँ भेजने वाली संस्थाओं के रूप में राष्ट्रीय खेल संघों का नाम लिखें।
b) ध्यान दें कि सरकार यह अंतिम तारीख बदल सकती है।
c) याद रखें कि महिला खिलाड़ियों के लिए एक नाम वाले नियम में बदलाव किया जा सकता है।

 

Question 8: ध्यानचंद पुरस्कार पर संक्षिप्त नोट लिखें।

Answer:

खेलकूद में आजीवन उपलब्धियों के लिए ध्यानचंद पुरस्कार सन् 2002 में आरंभ किया गया। यह पुरस्कार हॉकी के महान् खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की याद में दिया जाता है। यह उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में उत्कृष्ट योगदान दिया है और जो सक्रिय खेल कैरियर से निवृत्त होने के बाद भी खेल जगत को बढ़ावा देने में भूमिका निभा रहे हैं। इस पुरस्कार में एक सर्टिफिकेट, एक प्रतिमा और 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

Exam Tips:

a) इस पुरस्कार के नाम के स्रोत के रूप में हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का नाम लिखें।
b) शुरुआत का वर्ष 2002 और आजीवन उपलब्धि का आधार याद रखें।

 

Question 9: अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन पद्धति के बारे में लिखें।

Answer:

अर्जुन पुरस्कार भारत सरकार द्वारा खेलों में उत्कृष्ट एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। चयन के लिए सरकार राष्ट्रीय खेल संघों से निर्धारित समय-अवधि तक खिलाड़ियों की सूची मँगवाती है। यह पुरस्कार उस खिलाड़ी को दिया जाता है जिसका पिछले तीन वर्षों में उत्कृष्ट व श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा हो और जिस वर्ष यह दिया जाना हो, उस वर्ष उसकी असाधारण उपलब्धियाँ हों। भारत सरकार द्वारा गठित समिति खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उपलब्धियों का बारीकी से अध्ययन करके सूची बनाकर सरकार को भेज देती है।

Exam Tips:

a) प्रारंभ बिंदु के रूप में राष्ट्रीय खेल संघों की सूचियों का उल्लेख करें।
b) पिछले तीन वर्षों के प्रदर्शन की शर्त याद रखें।
c) याद रखें कि सरकार के लिए अंतिम सूची एक कमेटी तैयार करती है।

 

Question 10: भीम अवार्ड पर संक्षिप्त नोट लिखें।

Answer:

भीम अवार्ड की शुरुआत सन् 1996 में हुई। यह अवार्ड अपने-अपने खेलों में ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों को दिया जाता है। इस अवार्ड में महाभारत के पात्र भीम की एक काँस्य की प्रतिमा, एक सम्मान-पत्र, पाँच लाख रुपए, एक रंगीन जैकेट तथा टाई आदि दिए जाते हैं। इसके लिए वे खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय या सीनियर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त किया हो, या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया हो।

Exam Tips:

a) शुरुआत का वर्ष 1996 और सम्मानित पात्र भीम लिखें।
b) पुरस्कारों में पाँच लाख रुपए और रंगीन जैकेट याद रखें।

 

Question 11: द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पात्रता संबंधी आवश्यक योग्यताओं या उपलब्धियों का उल्लेख कीजिए।
अथवा
द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए क्या-क्या पात्रता होती है? वर्णन करें।

Answer:

1. व्यक्तिगत इवेंट्स: वह प्रशिक्षक पात्र होता है जिसके प्रशिक्षण में खिलाड़ी ने-
(1) वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत या काँस्य पदक जीता हो।
(2) ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण, रजत या काँस्य पदक जीता हो।
(3) वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा हो और उसे अंतर्राष्ट्रीय खेल संघ की मान्यता मिल चुकी हो।
(4) एशियाई खेलों या राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता हो।

2. टीम इवेंट्स: वह प्रशिक्षक पात्र होता है जिसके प्रशिक्षण में टीम ने-
(1) विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप, ओलम्पिक खेलों या अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में स्वर्ण, रजत या काँस्य पदक जीता हो और पिछले वर्ष से प्रदर्शन का स्तर ऊँचा हो।
(2) दो स्वर्ण पदक जीते हों, पहला एशियाई खेलों में और दूसरा एशियाई चैंपियनशिप में।
(3) दो स्वर्ण पदक जीते हों, पहला एशियाई खेलों में और दूसरा राष्ट्रमंडल खेलों में।

Exam Tips:

a) व्यक्तिगत शर्तों के रूप में ओलम्पिक और विश्व-स्तरीय पदकों का उल्लेख करें।
b) टीम शर्तों के रूप में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों को ध्यान में रखें।
c) याद रखें कि टीम शर्तों में एशियाई खेलों का स्वर्ण शामिल है।

 

अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न [Very Short Answer Type Questions]

Question 1: देश के महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय खेल पुरस्कार कौन-कौन-से हैं?
अथवा
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों को सूचीबद्ध कीजिए।

Answer:

(1) राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार,
(2) द्रोणाचार्य पुरस्कार,
(3) अर्जुन पुरस्कार,
(4) ध्यानचंद पुरस्कार।

Exam Tips:

a) चारों पुरस्कारों के नाम उसी क्रम में लिखें जिस क्रम में यहाँ दिए गए हैं।
b) ध्यानचंद पुरस्कार आजीवन उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।

 

Question 2: पहले प्रमुख राष्ट्रीय पुरस्कारों की इनामी राशि क्या थी?

Answer:

(1) राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार-₹7 लाख
(2) द्रोणाचार्य पुरस्कार (जीवन-पर्यंत व नियमित)-₹5 लाख
(3) अर्जुन पुरस्कार-₹5 लाख
(4) ध्यानचंद पुरस्कार (जीवन-पर्यंत व नियमित)-₹5 लाख।

Exam Tips:

a) खेल रत्न की पुरानी राशि के लिए लंबे उत्तर में दी गई 5 लाख की राशि से तुलना करें।
b) वर्तमान राशि के लिए अगला प्रश्न देखें।

 

Question 3: अब प्रमुख राष्ट्रीय पुरस्कारों की इनामी राशि क्या है?

Answer:

(1) राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार-₹25 लाख
(2) द्रोणाचार्य पुरस्कार (जीवन-पर्यंत)-₹15 लाख
(3) द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित)-₹10 लाख
(4) अर्जुन पुरस्कार-₹15 लाख
(5) ध्यानचंद पुरस्कार (जीवन-पर्यंत)-₹15 लाख
(6) ध्यानचंद पुरस्कार (नियमित)-₹10 लाख।

Exam Tips:

a) खेल रत्न की वर्तमान राशि 25 लाख रुपए है।
b) जीवन-पर्यंत और नियमित पुरस्कारों की राशि अलग-अलग होती है।

 

Question 4: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वे पुरस्कार हैं जो उन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को दिए जाते हैं जिनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा हो। ये उन्हें प्रोत्साहित करने और समाज में उचित सम्मान तथा स्थान दिलाने के लिए दिए जाते हैं। अर्जुन अवार्ड और द्रोणाचार्य अवार्ड इनके उदाहरण हैं।

Exam Tips:

a) उत्तर में उद्देश्य और उदाहरण दोनों शामिल करें।
b) अर्जुन और द्रोणाचार्य का नाम उदाहरण के रूप में अवश्य लिखें।

 

Question 5: द्रोणाचार्य पुरस्कार में क्या-क्या दिया जाता है?
अथवा
द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त करने वाले प्रशिक्षकों को क्या-क्या दिया जाता है?

Answer:

द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रशिक्षकों को नियमित रूप से गुरु द्रोणाचार्य की एक प्रतिमा, एक सम्मान-पत्र, ब्लेज़र और 10 लाख रुपए नकद इनाम दिया जाता है। यह राष्ट्रपति द्वारा वितरित किया जाता है। जीवन-पर्यंत पुरस्कार की राशि 15 लाख रुपए है।

Exam Tips:

a) नियमित पुरस्कार की राशि 10 लाख और जीवन-पर्यंत की 15 लाख रुपए है।
b) यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।

 

Question 6: राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य क्या है?

Answer:

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को सम्मानित करके उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाना है, ताकि वे समाज में सम्मान प्राप्त कर सकें।

Exam Tips:

a) उद्देश्य में सम्मान और प्रतिष्ठा दोनों शब्द शामिल करें।
b) यह पुरस्कार खिलाड़ियों को प्रेरित करता है।

 

Question 7: अर्जुन पुरस्कार में क्या-क्या दिया जाता है?
अथवा
अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्या-क्या दिया जाता है?

Answer:

अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वालों को अर्जुन की एक प्रतिमा, एक सम्मान-पत्र और 15 लाख रुपए नकद इनाम दिया जाता है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा वितरित किया जाता है।

Exam Tips:

a) तीनों चीज़ों की सूची बनाएँ: प्रतिमा, सम्मान-पत्र और नकद राशि।
b) राष्ट्रपति द्वारा वितरण का उल्लेख अवश्य करें।

 

Question 8: भीम पुरस्कार प्राप्त करने के लिए खिलाड़ी की कोई दो पात्रता बताएँ।

Answer:

(1) एक ही वर्ग के खेल में एक से अधिक खिलाड़ी को पुरस्कृत नहीं किया जाएगा, परंतु यदि चयनित खिलाड़ी महिला हो तो एक वर्ग के लिए एक से अधिक पुरस्कार दिया जा सकता है।
(2) यह पुरस्कार केवल उन्हीं खिलाड़ियों को दिया जाएगा जिन्होंने हरियाणा राज्य की ओर से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय फ़ेडरेशन या राष्ट्रीय खेलों में कम-से-कम एक बार भाग लिया हो।

Exam Tips:

a) पहला नियम एक वर्ग में एक खिलाड़ी का है, महिला खिलाड़ी के लिए अपवाद है।
b) दूसरा नियम हरियाणा की मान्यता वाले फ़ेडरेशन से संबंधित है।

 

Question 9: भीम अवार्ड से सम्मानित किन्हीं चार खिलाड़ियों के नाम व खेल बताएँ।

Answer:

(1) मनोज कुमार (कुश्ती में)
(2) सुमित सांगवान (बॉक्सिंग में)
(3) साक्षी मलिक (कुश्ती में)
(4) विकास कृष्ण कुमार (बॉक्सिंग में)।

Exam Tips:

a) हर नाम के साथ खेल का नाम भी लिखें।
b) साक्षी मलिक कुश्ती की खिलाड़ी हैं।

 

Question 10: अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किन्हीं चार खिलाड़ियों के नाम व खेल बताएँ।

Answer:

(1) कृष्णा पूनिया (एथलेटिक्स में)
(2) राजपाल सिंह (हॉकी में)
(3) विराट कोहली (क्रिकेट में)
(4) बजरंग पूनिया (कुश्ती में)।

Exam Tips:

a) हर नाम के साथ खेल का नाम भी लिखें।
b) बजरंग पूनिया कुश्ती के खिलाड़ी हैं।

 

Question 11: द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किन्हीं चार प्रशिक्षकों के नाम बताएँ।

Answer:

(1) के.पी. थॉमस (एथलेटिक्स में)
(2) पुलेला गोपीचंद (बैडमिंटन में)
(3) फादके गोपाल पुरुषोत्तम (खो-खो में)
(4) नरेंद्र सिंह सैनी (हॉकी में)।

Exam Tips:

a) पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन के प्रशिक्षक हैं।
b) हर प्रशिक्षक के साथ उसका खेल भी लिखें।

 

Question 12: भीम पुरस्कार में क्या-क्या दिया जाता है?
अथवा
भीम अवार्ड प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्या-क्या दिया जाता है?

Answer:

भीम पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भीम स्मृति चिह्न, सम्मान-पत्र, ब्लेज़र, टाई/स्कार्फ़ और पाँच लाख रुपए नकद इनाम दिया जाता है।

Exam Tips:

a) पाँच लाख रुपए की नकद राशि अवश्य लिखें।
b) स्मृति चिह्न, सम्मान-पत्र और ब्लेज़र लिखें।

 

Question 13: राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार में क्या-क्या दिया जाता है?
अथवा
राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्या-क्या दिया जाता है?

Answer:

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्तकर्ता को एक मेडल, एक सम्मान-पत्र और 25 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है। यह भारत के राष्ट्रपति द्वारा वितरित किया जाता है।

Exam Tips:

a) मेडल, सम्मान-पत्र और 25 लाख रुपए की राशि लिखें।
b) राष्ट्रपति द्वारा वितरण का उल्लेख करें।

 

Question 14: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार किन्हें और क्यों दिए जाते हैं?

Answer:

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा दिए जाते हैं। ये उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं जिनका खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा हो। ये खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनकी क्षमता व प्रतिभा को उजागर करने के लिए दिए जाते हैं।

Exam Tips:

a) पुरस्कार किन्हें (उत्कृष्ट खिलाड़ियों को) और क्यों (प्रोत्साहन के लिए) दोनों बताएँ।
b) मंत्रालय का उल्लेख करें।

 

Question 15: हरियाणा की किन्हीं आठ महिला खिलाड़ियों के नाम बताएँ जिन्हें भीम अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Answer:

(1) बबीता कुमारी, (2) साक्षी मलिक, (3) दीपा मलिक, (4) विनेश फोगाट, (5) रानी रामपाल, (6) पूजा रानी, (7) शिवानी कटारिया, (8) प्रियंका।

Exam Tips:

a) सूची में शामिल खिलाड़ियों के नाम सही वर्तनी में लिखें।
b) सूची में आठ नाम होने चाहिए।

 

Question 16: हरियाणा के उन खिलाड़ियों के नाम बताएँ जिन्हें अब तक राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Answer:

2009 में मुक्केबाज़ विजेंद्र सिंह, 2012 में पहलवान योगेश्वर दत्त, 2016 में पहलवान साक्षी मलिक, 2017 में हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह, 2019 में कुश्ती में बजरंग पुनिया और पैरा-एथलेटिक्स में दीपा मलिक, तथा 2020 में हॉकी में रानी रामपाल और कुश्ती में विनेश फोगाट।

Exam Tips:

a) वर्ष के साथ नाम लिखें।
b) 2019 में दो खिलाड़ी सम्मानित हुए थे।

 

Question 17: अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) का संक्षिप्त रूप में वर्णन कीजिए।
अथवा
अर्जुन पुरस्कार कब और क्यों दिया जाता है?

Answer:

अर्जुन पुरस्कार सन् 1961 में शुरू किया गया। यह राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है और उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिनकी उस वर्ष उत्कृष्ट व असाधारण उपलब्धि हो तथा पिछले तीन वर्षों का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा हो। इसमें काँस्य की अर्जुन प्रतिमा, एक सम्मान-पत्र और 15 लाख रुपए दिए जाते हैं।

Exam Tips:

a) 1961 शुरुआत का वर्ष है।
b) पिछले तीन वर्षों के प्रदर्शन की शर्त अवश्य लिखें।

 

Question 18: सन् 2020 के लिए राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों के नाम बताएँ।

Answer:

(1) रोहित शर्मा (क्रिकेट), (2) मरियप्पन थंगवेलु (पैरा-एथलेटिक्स), (3) मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), (4) विनेश फोगाट (कुश्ती), (5) रानी रामपाल (हॉकी)।

Exam Tips:

a) पाँचों नाम और उनके खेल याद रखें।
b) रानी रामपाल हॉकी की खिलाड़ी हैं।

 

Question 19: सन् 2020 के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किन्हीं छः खिलाड़ियों के नाम बताएँ।

Answer:

(1) दुती चंद (एथलेटिक्स), (2) मनीष कौशिक (मुक्केबाज़ी), (3) दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), (4) आकाशदीप सिंह (हॉकी), (5) दीपक (कबड्डी), (6) सौरभ चौधरी (निशानेबाज़ी)।

Exam Tips:

a) छह नाम और उनके खेल लिखें।
b) दीप्ति शर्मा क्रिकेट की खिलाड़ी हैं।

 

Question 20: सन् 2020 के लिए द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किन्हीं छः प्रशिक्षकों के नाम बताएँ।

Answer:

(1) धर्मेंद्र तिवारी (लाइफटाइम-तीरंदाज़ी), (2) कृष्ण कुमार हुड्डा (लाइफटाइम-कबड्डी), (3) ओमप्रकाश दहिया (लाइफटाइम-कुश्ती), (4) योगेश मालवीय (मल्लखंब), (5) जसपाल राणा (निशानेबाज़ी), (6) गौरव खन्ना (पैरा-बैडमिंटन)।

Exam Tips:

a) छह प्रशिक्षकों के नाम और उनके खेल लिखें।
b) लाइफटाइम और नियमित श्रेणी में अंतर याद रखें।

 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न [Objective Type Questions]

भाग-1: एक शब्द/वाक्य में उत्तर दें

Question 1: राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

Answer:

प्रतिवर्ष 29 अगस्त को। यह ध्यानचंद की जन्मतिथि है।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “प्रतिवर्ष 29 अगस्त को। यह ध्यानचंद की जन्मतिथि है।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 2: राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार की शुरुआत कब हुई?

Answer:

सन् 2009 में।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “सन् 2009 में।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 3: पहले विदेशी कोच का नाम बताइए, जिसे सन् 2012 में 'द्रोणाचार्य अवार्ड' दिया गया।

Answer:

श्री बी.आई. फर्नांडिस।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “श्री बी.आई. फर्नांडिस।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 4: 'द्रोणाचार्य पुरस्कार' कब दिया जाता है?

Answer:

29 अगस्त को।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “29 अगस्त को।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 5: द्रोणाचार्य पुरस्कार किसके द्वारा दिया जाता है?

Answer:

भारत के राष्ट्रपति द्वारा।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “भारत के राष्ट्रपति द्वारा।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 6: 'द्रोणाचार्य पुरस्कार' कब शुरू किया गया?
अथवा
किस वर्ष में द्रोणाचार्य अवार्ड शुरू किया गया था?

Answer:

वर्ष 1985 में।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “वर्ष 1985 में।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 7: द्रोणाचार्य पुरस्कार किस भावना पर आधारित है?

Answer:

गुरुओं के आदर एवं सम्मान की भावना पर।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “गुरुओं के आदर एवं सम्मान की भावना पर।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 8: द्रोणाचार्य पुरस्कार से किन्हें नवाज़ा जाता है?

Answer:

प्रशिक्षकों को।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “प्रशिक्षकों को।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 9: सन् 2018 में द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किसी एक प्रशिक्षक का नाम बताएँ।

Answer:

सुखदेव सिंह पन्नू (एथलेटिक्स में)।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “सुखदेव सिंह पन्नू (एथलेटिक्स में)।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 10: द्रोणाचार्य पुरस्कार का प्रमुख उद्देश्य क्या है?

Answer:

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षकों का खेल के क्षेत्र में महत्त्व बढ़ाना।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षकों का खेल के क्षेत्र में महत्त्व बढ़ाना।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 11: द्रोणाचार्य पुरस्कार भारत सरकार के किस मंत्रालय द्वारा दिया जाता है?

Answer:

युवा कार्य और खेल मंत्रालय द्वारा।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “युवा कार्य और खेल मंत्रालय द्वारा।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 12: द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित) में कितनी राशि प्रदान की जाती है?

Answer:

10 लाख रुपए।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “10 लाख रुपए।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 13: द्रोणाचार्य पुरस्कार किसकी याद में दिया जाता है?

Answer:

गुरु द्रोणाचार्य की याद में।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “गुरु द्रोणाचार्य की याद में।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 14: राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार किसके द्वारा दिया जाता है?

Answer:

भारत के राष्ट्रपति द्वारा।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “भारत के राष्ट्रपति द्वारा।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 15: राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता को कितनी राशि नकद प्रदान की जाती है?

Answer:

25 लाख रुपए।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “25 लाख रुपए।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 16: राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार कब शुरू किया गया?

Answer:

वर्ष 1991-92 में।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “वर्ष 1991-92 में।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 17: राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार कब दिया जाता है?

Answer:

29 अगस्त को भारत के राष्ट्रपति द्वारा।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “29 अगस्त को भारत के राष्ट्रपति द्वारा।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 18: पहले किस पुरस्कार में 77 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती थी?

Answer:

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार में (पहले की राशि 7 लाख रुपए थी)।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार में (पहले की राशि 7 लाख रुपए थी)।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 19: प्रथम राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार किसको दिया गया था?

Answer:

विश्वनाथन आनंद को।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “विश्वनाथन आनंद को।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 20: एक खिलाड़ी अपने जीवनकाल में कितनी बार राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड ले सकता है?

Answer:

एक बार।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “एक बार।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 21: खेलों का राष्ट्रीय स्तर का सर्वोच्च पुरस्कार कौन-सा है?

Answer:

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 22: 'अर्जुन पुरस्कार' कब प्रारंभ किया गया?

Answer:

सन् 1961 में।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “सन् 1961 में।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 23: अर्जुन पुरस्कार किसके द्वारा वितरित किया जाता है?
अथवा
खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार किसके द्वारा प्रदान किया जाता है?

Answer:

भारत के राष्ट्रपति द्वारा।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “भारत के राष्ट्रपति द्वारा।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 24: अर्जुन पुरस्कार किस तारीख को दिया जाता है?

Answer:

29 अगस्त को।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “29 अगस्त को।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 25: अर्जुन पुरस्कार में कितनी राशि प्रदान की जाती है?

Answer:

15 लाख रुपए।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “15 लाख रुपए।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 26: अर्जुन पुरस्कार किस समिति की सिफारिशों पर दिया जाता है?

Answer:

अखिल भारतीय खेल सलाहकार समिति की सिफारिशों पर।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “अखिल भारतीय खेल सलाहकार समिति की सिफारिशों पर।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 27: हिमा दास को सन् 2018 में किस राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

Answer:

अर्जुन पुरस्कार से।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “अर्जुन पुरस्कार से।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 28: सन् 2012 में कितने खिलाड़ियों को 'अर्जुन अवार्ड' से नवाज़ा गया?

Answer:

25 खिलाड़ियों को।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “25 खिलाड़ियों को।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 29: भीम अवार्ड की शुरुआत कब हुई?

Answer:

वर्ष 1996 में।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “वर्ष 1996 में।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 30: 'भीम पुरस्कार' किसके द्वारा प्रदान किया जाता है?

Answer:

हरियाणा के राज्यपाल द्वारा।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “हरियाणा के राज्यपाल द्वारा।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 31: भीम अवार्ड में कितनी नकद राशि प्रदान की जाती है?

Answer:

5 लाख रुपए।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “5 लाख रुपए।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 32: ध्यानचंद पुरस्कार कब शुरू किया गया?

Answer:

सन् 2002 में।

Exam Tips:

a) सही उत्तर “सन् 2002 में।” को प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

भाग-II: सही विकल्प का चयन करें

Question 1: राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार कब आरंभ किया गया?
(A) सन् 1985-86 में
(B) सन् 1991-92 में
(C) सन् 1983-84 में
(D) सन् 1994-95 में

Answer:

(B) सन् 1991-92 में

Exam Tips:

a) “सन् 1991-92 में” सही विकल्प है, इसे प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 2: राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार में कितनी राशि प्रदान की जाती है?
(A) 25 लाख रुपए
(B) 20 लाख रुपए
(C) 7 लाख रुपए
(D) 7.5 लाख रुपए

Answer:

(A) 25 लाख रुपए

Exam Tips:

a) “25 लाख रुपए” सही विकल्प है, इसे प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 3: अर्जुन पुरस्कार कब शुरू किया गया था?
(A) सन् 1951 में
(B) सन् 1961 में
(C) सन् 1971 में
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(B) सन् 1961 में

Exam Tips:

a) “सन् 1961 में” सही विकल्प है, इसे प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 4: निम्नलिखित में से कौन-सा पुरस्कार प्रशिक्षकों को दिया जाता है?
(A) राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार
(B) ध्यानचंद पुरस्कार
(C) अर्जुन पुरस्कार
(D) द्रोणाचार्य पुरस्कार

Answer:

(D) द्रोणाचार्य पुरस्कार

Exam Tips:

a) “द्रोणाचार्य पुरस्कार” सही विकल्प है, इसे प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 5: द्रोणाचार्य पुरस्कार कब देना आरंभ किया गया?
(A) सन् 1984 में
(B) सन् 1985 में
(C) सन् 1980 में
(D) सन् 1998 में

Answer:

(B) सन् 1985 में

Exam Tips:

a) “सन् 1985 में” सही विकल्प है, इसे प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 6: अर्जुन पुरस्कार में कितनी राशि प्रदान की जाती है?
(A) 15 लाख रुपए
(B) 12 लाख रुपए
(C) 7 लाख रुपए
(D) 7.5 लाख रुपए

Answer:

(A) 15 लाख रुपए

Exam Tips:

a) “15 लाख रुपए” सही विकल्प है, इसे प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 7: द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित) में कितनी राशि प्रदान की जाती है?
(A) 15 लाख रुपए
(B) 10 लाख रुपए
(C) 7 लाख रुपए
(D) 7.5 लाख रुपए

Answer:

(B) 10 लाख रुपए

Exam Tips:

a) “10 लाख रुपए” सही विकल्प है, इसे प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 8: प्रथम राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्तकर्ता हैं-
(A) विश्वनाथन आनंद
(B) साक्षी मलिक
(C) अभिनव बिंद्रा
(D) सचिन तेंदुलकर

Answer:

(A) विश्वनाथन आनंद

Exam Tips:

a) “विश्वनाथन आनंद” सही विकल्प है, इसे प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 9: किस खेल पुरस्कार को हरियाणा के राज्यपाल द्वारा प्रदान किया जाता है?
(A) राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार
(B) द्रोणाचार्य पुरस्कार
(C) अर्जुन पुरस्कार
(D) भीम पुरस्कार

Answer:

(D) भीम पुरस्कार

Exam Tips:

a) “भीम पुरस्कार” सही विकल्प है, इसे प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 10: निम्नलिखित में से राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी हैं-
(A) अभिनव बिंद्रा
(B) दीपा कर्माकर
(C) महेंद्र सिंह धोनी
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(A) अभिनव बिंद्रा

Exam Tips:

a) “अभिनव बिंद्रा” सही विकल्प है, इसे प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 11: खेलों का राष्ट्रीय स्तर का सर्वोच्च पुरस्कार है-
(A) राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार
(B) द्रोणाचार्य पुरस्कार
(C) अर्जुन पुरस्कार
(D) ध्यानचंद पुरस्कार

Answer:

(A) राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार

Exam Tips:

a) “राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार” सही विकल्प है, इसे प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 12: सन् 2020 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित प्रशिक्षक हैं-
(A) जसवंत सिंह
(B) बलवान सिंह
(C) ओमप्रकाश दहिया
(D) महाबीर प्रसाद

Answer:

(C) ओमप्रकाश दहिया

Exam Tips:

a) “ओमप्रकाश दहिया” सही विकल्प है, इसे प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 13: सन् 2020 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित प्राप्तकर्ता हैं-
(A) दीप्ति शर्मा
(B) कृष्णा पूनिया
(C) खुशबीर कौर
(D) हिमा दास

Answer:

(A) दीप्ति शर्मा

Exam Tips:

a) “दीप्ति शर्मा” सही विकल्प है, इसे प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 14: निम्नलिखित में से राष्ट्रीय खेल पुरस्कार नहीं है-
(A) आइफा अवार्ड
(B) अर्जुन अवार्ड
(C) द्रोणाचार्य अवार्ड
(D) ध्यानचंद अवार्ड

Answer:

(A) आइफा अवार्ड

Exam Tips:

a) “आइफा अवार्ड” सही विकल्प है, इसे प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

Question 15: भीम पुरस्कार किस राज्य की सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है?
(A) हरियाणा
(B) पंजाब
(C) राजस्थान
(D) तमिलनाडु

Answer:

(A) हरियाणा

Exam Tips:

a) “हरियाणा” सही विकल्प है, इसे प्रश्न के मुख्य शब्द के साथ याद रखें।

 

भाग-III: रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

Question 1: खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड ……………… के द्वारा वितरित किए जाते हैं।

Answer:

राष्ट्रपति

Exam Tips:

a) रिक्त स्थान में “राष्ट्रपति” लिखें, यही शब्द प्रश्न के संदर्भ में सही बैठता है।

 

Question 2: द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित) में दी जाने वाली नकद राशि ……………… रुपए है।

Answer:

10 लाख

Exam Tips:

a) रिक्त स्थान में “10 लाख” लिखें, यही शब्द प्रश्न के संदर्भ में सही बैठता है।

 

Question 3: द्रोणाचार्य पुरस्कार भारत सरकार द्वारा ……………… को दिया जाता है।

Answer:

प्रशिक्षकों

Exam Tips:

a) रिक्त स्थान में “प्रशिक्षकों” लिखें, यही शब्द प्रश्न के संदर्भ में सही बैठता है।

 

Question 4: राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष ……………… को मनाया जाता है।

Answer:

29 अगस्त

Exam Tips:

a) रिक्त स्थान में “29 अगस्त” लिखें, यही शब्द प्रश्न के संदर्भ में सही बैठता है।

 

Question 5: अर्जुन पुरस्कार भारत के ……………… द्वारा प्रदान किया जाता है।

Answer:

राष्ट्रपति

Exam Tips:

a) रिक्त स्थान में “राष्ट्रपति” लिखें, यही शब्द प्रश्न के संदर्भ में सही बैठता है।

 

Question 6: देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय खेल पुरस्कार ……………… है।

Answer:

राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार

Exam Tips:

a) रिक्त स्थान में “राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार” लिखें, यही शब्द प्रश्न के संदर्भ में सही बैठता है।

 

Question 7: भीम अवार्ड की शुरुआत सन् ……………… में हुई।

Answer:

1996

Exam Tips:

a) रिक्त स्थान में “1996” लिखें, यही शब्द प्रश्न के संदर्भ में सही बैठता है।

 

Question 8: अर्जुन पुरस्कार में दी जाने वाली नकद राशि ……………… रुपए है।

Answer:

15 लाख

Exam Tips:

a) रिक्त स्थान में “15 लाख” लिखें, यही शब्द प्रश्न के संदर्भ में सही बैठता है।

 

Question 9: राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार भारत के ……………… द्वारा वितरित किया जाता है।

Answer:

राष्ट्रपति

Exam Tips:

a) रिक्त स्थान में “राष्ट्रपति” लिखें, यही शब्द प्रश्न के संदर्भ में सही बैठता है।

 

Question 10: कोचों को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार ……………… है।

Answer:

द्रोणाचार्य पुरस्कार

Exam Tips:

a) रिक्त स्थान में “द्रोणाचार्य पुरस्कार” लिखें, यही शब्द प्रश्न के संदर्भ में सही बैठता है।

 

Haryana Board Solutions for Class 12 Physical Education Chapter 09 National Sports Awards

Accessing Chapter 09 National Sports Awards Solutions

Explore reliable textbook solutions for Chapter 09 National Sports Awards tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Physical Education.

Concept-Driven Answers for Class 12 Physical Education

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Physical Education module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Maximizing Study Efficiency

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 12 Physical Education.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Physical Education Solutions Chapter 9 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Physical Education Solutions Chapter 9 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Physical Education are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Physical Education Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Physical Education Solutions Chapter 9 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Physical Education concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Physical Education Solutions Chapter 9 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Physical Education Solutions Chapter 9 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Physical Education. You can access HBSE Class 12 Physical Education Solutions Chapter 9 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Physical Education Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Physical Education Solutions Chapter 9 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार in printable PDF format for offline study on any device.