Download Haryana Board Solutions for Class 12 Hindi Chapter 16 Namak
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 16 Namak using the official curriculum guides for Class 12 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Access Haryana Board Solutions and Answers
Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
पाठ के साथ
Question 1: सफिया के भाई ने नमक की पुड़िया ले जाने से क्यों मना कर दिया?
Answer:
सफ़िया पाकिस्तान से सिख बीबी को भेंट के रूप में नमक की पुड़िया देने के लिए हिंदुस्तान में ले जाना चाहती थी। लेकिन सफ़िया का भाई स्वयं पुलिस अधिकारी था। उसने नमक की पुड़िया साथ ले जाने से अपनी बहन को मना कर दिया। वह इस बात को जानता था कि पाकिस्तान से हिंदुस्तान में नमक ले जाना गैर-कानूनी था। यदि सफ़िया नमक की पुड़िया ले जाती तो भारत-पाक सीमा पार करते समय कस्टम अधिकारी उसे पकड़ लेते। ऐसा होने पर सफिया और उसके परिवार का अपमान होता। यही कारण है कि सफ़िया के भाई ने उसे नमक की पुड़िया ले जाने से मना कर दिया।
Exam Tips:
a) मुख्य कारण यह है कि पाकिस्तान से भारत में नमक ले जाना गैर-कानूनी था।
b) भाई पुलिस अधिकारी था, इसलिए उसने कानून के पालन पर ज़ोर दिया, यह उल्लेख करें।
c) पकड़े जाने पर सफ़िया और परिवार के अपमान की बात भी लिखें।
Question 2: नमक की पुड़िया ले जाने के संबंध में सफिया के मन में क्या द्वंद्व था?
Answer:
भाई द्वारा यह कहने पर कि पाकिस्तान से हिंदुस्तान में नमक ले जाना गैर-कानूनी है। सफ़िया के मन में द्वंद्व छिड़ गया, परंतु वह सिख बीबी को निराश नहीं करना चाहती थी। वह सोचने लगी कि किस तरह नमक को सीमा पार ले जाए परंतु यह काम आसान नहीं था। नमक के पकड़े जाने पर वह भी पकड़ी जा सकती थी। पहले तो उसने नमक की पुड़िया को कीनू की टोकरी में छिपाया। नमक ले जाने के अन्य तरीकों के बारे में भी वह सोचने लगी। परंतु अंत में इस द्वंद्व को समाप्त करते हुए उसने यह निर्णय लिया कि वह कस्टम अधिकारी को नमक दिखाकर ले जाएगी, चोरी से नहीं ले जाएगी।
Exam Tips:
a) द्वंद्व का अर्थ है मन में दो विचारों के बीच उलझन।
b) सिख बीबी को निराश न करने की इच्छा और कानूनी डर दोनों लिखें।
c) अंत में लिए गए निर्णय (कस्टम अधिकारी को दिखाकर ले जाना) को अवश्य जोड़ें।
Question 3: जब सफिया अमृतसर पुल पर चढ़ रही थी तो कस्टम ऑफिसर निचली सीढ़ी के पास सिर झुकाए चुपचाप क्यों खड़े थे?
Answer:
जब सफ़िया अमृतसर के पुल पर चढ़ रही थी तो कस्टम अधिकारी निचली सीढ़ी के पास सिर झुकाए खड़े थे। सिख बीबी का प्रसंग आने पर उस अफसर को अपने वतन ढाका की याद आने लगी। वह सफ़िया और सिख बीबी की भावनाओं के कारण संवेदनशील हो चुका था। उन्हें लगा कि भारतपाकिस्तान की यह सीमा बनावटी है जबकि लोगों के दिल आपस में जुड़े हुए हैं। जो लाहौर में पैदा हुए थे वे लाहौर के लिए तरसते हैं, जो दिल्ली में पैदा हुए थे वे दिल्ली के लिए तरसते हैं तथा जो ढाका में पैदा हुआ था वह ढाका के लिए तरस रहा था। कस्टम अधिकारी मन-ही-मन सोच रहा था कि उसे उसके वतन से अलग क्यों कर दिया गया है।
Exam Tips:
a) अधिकारी को अपने वतन ढाका की याद आने का प्रसंग लिखें।
b) सीमा को बनावटी बताने वाले भाव को अपने शब्दों में लिखें।
c) दिल्ली, लाहौर और ढाका के उदाहरण से उत्तर को स्पष्ट करें।
Question 4: लाहौर अभी तक उनका वतन है और देहली मेरा या मेरा वतन ढाका है जैसे उद्गार किस सामाजिक यथार्थ का संके त करते हैं?
Answer:
पाकिस्तानी कस्टम अधिकारी का यह कथन है कि लाहौर अभी तक सिख बीबी का वतन है, दिल्ली मेरा वतन है लेकिन सुनील दासगुप्त ने कहा मेरा वतन ढाका है। ये उद्गार इस सामाजिक यथार्थ का उद्घाटन करते हैं कि देशों की सीमाएँ लोगों के मनों को विभक्त नहीं कर सकतीं। मानव तो क्या पक्षी भी अपनी जन्मभूमि से प्रेम करते हैं। स्वदेश प्रेम कोई ऐसा पौधा नहीं है जिसे मनमर्जी से गमले में उगाया जा सके । जिस देश में जिस व्यक्ति का जन्म होता है वह उससे हमेशा प्रेम करता है। यदि मानचित्र पर लकीरें खींचकर भारत-पाक विभाजन कर दिया गया तो ये लकीरें लोगों को अलग-अलग नहीं कर सकती।
प्रत्येक मनुष्य स्वाभाविक रूप से अपनी जन्मभूमि से प्रेम करता है। यही कारण है कि जिन लोगों का जन्म पाकिस्तान में हुआ है आज भी यदाकदा उसे याद कर उठते हैं। जिन पाकिस्तानियों का जन्म भारत में हुआ है वे भारत को याद करते रहते हैं। इसलिए भारत-पाक विभाजन कृत्रिम है। यह लोगों के दिलों को विभक्त नहीं कर सकता।
Exam Tips:
a) पाकिस्तानी अधिकारी का वतन दिल्ली और सुनील दासगुप्त का वतन ढाका, दोनों कथन साथ लिखें।
b) यह कथन बताता है कि देशों की सीमाएँ लोगों के मन नहीं बाँट सकतीं।
c) स्वदेश प्रेम को गमले के पौधे की तरह न उगाया जा सकने की उपमा समझाएँ।
d) मनुष्य के साथ पक्षियों के जन्मभूमि-प्रेम का उदाहरण भी दें।
Question 5: नमक ले जाने के बारे में सफिया के मन में उठे द्वंद्वों के आधार पर उसकी चारित्रिक विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
Answer:
नमक ले जाने के बारे में सफ़िया के मन में जो द्वंद्व उत्पन्न होता है उसके आधार पर सफिया के चरित्र की निम्नलिखित उल्लेखनीय विशेषताएँ हैं
(1) सफ़िया एक साहित्यकार है इसलिए बातचीत करते समय वह किसी प्रकार का संकोच नहीं करती। वह एक स्पष्ट वक्ता है। भाई से बहस हो जाने पर भी वह किसी प्रकार का संकोच न करके नमक ले जाने के लिए अड़ जाती है। अंततः उसका भाई हारकर चुप हो जाता है।
(2) यही नहीं सफ़िया एक निडर स्त्री भी है। उसका भाई उसे समझाता है कि कस्टमवाले किसी की नहीं सुनते। पाकिस्तान से भारत में नमक ले जाना गैर-कानूनी है। यदि तुम्हारा भेद खुल गया तो तुम मुसीबत में फँस जाओगी। लेकिन वह भाई की बातों से डरती नहीं। कस्टम अधिकारियों के समक्ष निडर होकर कहती है ‘देखिए मेरे पास नमक है थोड़ा-सा’ मैं अपनी मुँह बोली माँ के लिए ले जा रही हूँ।
(3) सफ़िया में दृढ़-निश्चय है उसने बहुत पहले यह निश्चय कर लिया था कि वह सिख बीबी के लिए नमक ले जाएगी। अपना वचन निभाते हुए वह सरहद के पार नमक लेकर आई। भले ही यह काम गैर-कानूनी था।
(4) यही नहीं सफ़िया एक ईमानदार स्त्री है। उसके भाई ने कहा था कि जब वह नमक लेकर सरहद से गुजरेगी तो कस्टमवाले उसे पकड़ लेंगे। तब उसने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए कहा था-“मैं क्या चोरी से ले जाऊँ गी? छिपाकेले जाऊँ गी? मैं तो दिखा के , जता केले जाऊँगी।
(5) सफ़िया में मानवता के गुण भी हैं। वह सोचती है कि भले ही भारत पाकिस्तान दो देश बन गए हों, परंतु यहाँ एक जैसी जमीन है, एक जुबान है, एक-सी सूरतें और लिबास हैं। फिर ये दो देश कैसे बन गए हैं। अपने भाई को टोकती हुई कहती है कि तुम बार-बार कानून की बात करते हो क्या सब कानून हुकूमत के होते हैं, कुछ मुहब्बत, मुरौवत, आदमियत, इंसानियत के नहीं होते? आखिर कस्टमवाले भी इंसान होते हैं कोई मशीन तो नहीं होते।
Exam Tips:
a) सफ़िया के गुणों को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें: साहित्यकार, निडर, दृढ़-निश्चयी, ईमानदार और मानवतावादी।
b) हर गुण के समर्थन में पाठ का कोई संवाद या घटना दें।
c) चोरी से नहीं, दिखाकर ले जाने वाला कथन ईमानदारी का प्रमाण है।
d) कानून से बढ़कर मानवता को मानने की सोच को मानवता वाले गुण से जोड़ें।
Question 6: मानचित्र पर एक लकीर खींच देने भर से ज़मीन और जनता बँट नहीं जाती है उचित तर्कों व उदाहरणों के जरिए इसकी पुष्टि करें ।
Answer:
मानचित्र पर लकीर खींच देने से न तो ज़मीन बँट जाती है न ही जनता। यह कथन कुछ सीमा तक सत्य है। नमक कहानी के द्वारा हमें लेखिका यह संदेश देना चाहती है कि सिख बीबी लाहौर को अपना वतन मानती है। पाकिस्तानी कस्टम अधिकारी दिल्ली को अपना वतन मानता है और हिंदुस्तानी कस्टम अधिकारी ढाका को अपना वतन मानता है। परंतु सच्चाई यह है कि जो लोग पाकिस्तान भारत और बांग्ला देश में रहते हैं, उनकी एक-सी जमीन है, एक जुबान है, एक-सी सूरतें और लिबास हैं। हैरानी की बात यह है कि भारत-पाक विभाजन हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन सिख बीबी आज भी लाहौर को अपना वतन कहती है।
उसे अपने वतन से बड़ा लगाव है इसलिए वह लाहौर का नमक चाहती है। भारतीय कस्टम अधिकारी ढाका के नारियल के पानी को लाजवाब मानता है। पाकिस्तानी कस्टम अधिकारी दिल्ली की जामा मस्जिद की सीढ़ियों को अपना सलाम भेजता है। वह कहता भी है-“जामा मस्जिद की सीढ़ियों को मेरा सलाम कहिएगा। उन खातून को यह नमक देते वक्त मेरी तरफ से कहिएगा कि लाहौर अभी तक उनका वतन है और देहली मेरा, तो बाकी सब रफ्ता-रफ्ता ठीक हो जाएगा।”
Exam Tips:
a) तर्क के लिए पाकिस्तानी और भारतीय अधिकारियों के वतन की बात लें।
b) सिख बीबी का लाहौर के प्रति लगाव एक ठोस उदाहरण है।
c) जामा मस्जिद की सीढ़ियों को सलाम भेजने का प्रसंग उदाहरण के रूप में दें।
d) निष्कर्ष में लिखें कि दिलों की एकता राजनीतिक सीमाओं से बड़ी है।
Question 7: नमक कहानी में भारत व पाक की जनता के आरोपित भेदभावों के बीच मुहब्बत का नमकीन स्वाद घुला हुआ है, कैसे?
Answer:
यह सत्य है कि सत्ता के भूखे कुछ लोगों ने भारत-पाक का विभाजन कर दिया। परंतु वे लोग इन दोनों देशों के नागरिकों के स्नेह और प्रेम का विभाजन नहीं कर सके । ये भेदभाव मात्र आरोपित है। सफिया के भाई के व्यवहार में भारत-पाक का भेदभाव स्पष्ट देखा जा सकता है। इस आरोपित भेदभाव के बावजूद सिख बीबी और सफिया और पाकिस्तानी कस्टम अधिकारी तथा सुनील दासगुप्त तथा सफ़िया के व्यवहार में जो स्नेह और प्रेम दिखाई देता है, उससे दोनों देशों की जनता के बीच मुहब्बत का नमकीन स्वाद घुला हुआ है।
यह स्वाद इस पूरी कहानी में विद्यमान है। भारत और पाकिस्तान के लोगों के दिल आज भी जुड़े हुए हैं। आज भी जन्मभूमि की याद उन्हें व्याकुल कर देती है। सिख बीबी हो या पाकिस्तानी कस्टम अधिकारी या भारतीय कस्टम अधिकारी सभी के बीच मुहब्बत का नमकीन स्वाद घुला हुआ है।
Exam Tips:
a) 'नमकीन स्वाद' का रूपक मुहब्बत की मिठास के लिए प्रयोग हुआ है, यह समझाएँ।
b) भाई के व्यवहार को आरोपित भेदभाव के उदाहरण के रूप में लिखें।
c) सिख बीबी, सफ़िया और कस्टम अधिकारियों का स्नेह अलग-अलग उदाहरणों में दें।
क्यों कहा गया
Question 1: क्या सब कानून हुकूमत के ही होते हैं, कुछ मुहब्बत, मुरौवत, आदमियत और इंसानियत के नहीं होते?
Answer:
सभी कानून हमेशा हुकूमत के ही होते हैं। जो लोग सत्ता प्राप्त करते हैं वही कानून बनाते हैं और उन कानूनों को लागू करते हैं। जो लोग उन कानूनों का पालन नहीं करते उन्हें सत्ता द्वारा दण्डित किया जाता है। यह कानून हुकूमत की सुविधा के लिए बनाए जाते हैं और उसमें प्रेम, मुहब्बत इंसानियत, आदमियत की कोई कीमत नहीं होती। यही कारण है कि आज सत्ता द्वारा बनाए गए कानून हुकूमत के गुलाम बनकर रह गए हैं।
Exam Tips:
a) उत्तर में 'नहीं' कहने के लिए सत्ता द्वारा बनाए कानूनों की सीमा बताएँ।
b) कानून में प्रेम और इंसानियत का स्थान न होने की बात स्पष्ट करें।
c) आज के सत्ता-आधारित कानूनों का उदाहरण दें।
Question 2: भावना के स्थान पर बुद्धि धीरे-धीरे उस पर हावी हो रही थी।
Answer:
भावना मानव के हृदय से संबंधित है और बुद्धि मस्तिष्क से। जब किसी मनुष्य में भावना उत्पन्न होती है तो उसकी बुद्धि काम करना बंद कर देती है। सफिया इन्हीं भावनाओं के आवेश के कारण ही नमक की पुड़िया को सरहद पार ले जाना चाहती है। क्योंकि वह भावनाओं से काम कर रही थी और उसकी बुद्धि ठीक से नहीं सोच रही थी। इन्हीं भावनाओं में आने के कारण उसने अपने भाई की बात भी नहीं मानी। परंतु गुस्सा उतरने पर कस्टम का ध्यान आते ही उसकी बुद्धि भावनाओं पर हावी हो रही थी और वह नमक की पुड़िया को भारत लाने के लिए अन्य उपाय सोचने लगी।
Exam Tips:
a) भावना हृदय से और बुद्धि मस्तिष्क से जुड़ी है, यह अंतर पहले लिखें।
b) सफ़िया के आवेश में बुद्धि के काम न करने का प्रसंग दें।
c) गुस्सा उतरने पर बुद्धि के हावी होने की बात से उत्तर पूरा करें।
Question 3: मुहब्बत तो कस्टम से इस तरह गुज़र जाती है कि कानून हैरान रह जाता है।
Answer:
अकसर देखने में आया है कि कानून को लागू करने वाले अधिकारी भावनाहीन होते हैं परंतु वे भी मानव ही होते हैं। अनेक बार उनकी भावनाएँ उनकी बुद्धि पर हावी हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में कस्टम के कठोर नियम भी टूट कर बिखर जाते हैं। यही कारण है कि कस्टम अधिकारी ने सफिया से यह कहा कि मुहब्बत तो कस्टम से इस तरह गुज़र जाती है कि कानून हैरान रह जाता है। कस्टम के दोनों अधिकारियों ने गैर-कानूनी नमक को सीमा के पार जाने दिया। मानवीय भावनाओं के प्रवाह के कारण नमक मानो उनके हाथों से फिसलकर भारत चला गया।
Exam Tips:
a) कानून लागू करने वाले अधिकारी भी मनुष्य होते हैं, यह मूल भाव लिखें।
b) कस्टम अधिकारियों द्वारा नमक को जाने देने का प्रसंग दें।
c) उक्ति का अर्थ यह है कि प्रेम के आगे कठोर नियम भी नरम पड़ जाते हैं।
Question 4: हमारी ज़मीन हमारे पानी का मज़ा ही कुछ और है!
Answer:
यह कथन भारतीय कस्टम अधिकारी सुनील दासगुप्त का है जो ढाका को अपना वतन मानता है। यह अपने देश, अपनी जन्मभूमि की ज़मीन तथा उसके पानी की प्रशंसा करता है। इसका प्रमुख कारण यही है कि सभी प्राणियों को अपनी जन्मभूमि प्रिय लगती है। लंका छोड़ते समय राम ने भी अपने भाई लक्ष्मण से कहा था- अपि स्वर्णमयी लंका न मे लक्ष्मण रोचते। जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी
Exam Tips:
a) जन्मभूमि के प्रति भावना का कथन सुनील दासगुप्त का है, इसका उल्लेख करें।
b) गद्य में ढाका की ज़मीन और पानी की प्रशंसा का भाव लिखें।
c) राम के 'जननी जन्मभूमिश्च' वाले कथन से समर्थन दें।
समझाइए तो ज़रा
Question 1: फिर पलकों से कुछ सितारे टूटकर दूधिया आँचल में समा जाते हैं।
Answer:
सिख बीबी लाहौर का नाम सुनकर सफ़िया के पास आकर बैठ गई। उसे लाहौर याद आने लगा, क्योंकि उसका वतन लाहौर है। लाहौर की याद में वह भावुक हो उठी और उसकी आँखों से आँसू रूपी सितारे टूटकर उसके सफ़ेद मलमल के दुपट्टे में समा गए।
Exam Tips:
a) सिख बीबी के आँसुओं और लाहौर की याद के प्रसंग से पंक्ति का अर्थ जोड़ें।
b) आँसुओं को 'सितारे' कहने की लाक्षणिकता समझाएँ।
Question 2: किसका वतन कहाँ है वह जो कस्टम के इस तरफ है या उस तरफ।
Answer:
भारत लौटने पर सफ़िया अमृतसर स्टेशन के पुल पर चली जा रही थी। वह मन में सोचने लगी कि पाकिस्तानी कस्टम अधिकारी का वतन देहली है। सुनील दासगुप्त का वतन ढाका है। सिख बीबी का वतन लाहौर है। राजनीतिक दृष्टि से इनके वतन पाकिस्तान और भारत हैं। उनके शरीर कहीं हैं और दिल कहीं हैं। अतः यह निर्णय करना कठिन है कि किसका वतन कहाँ है? सच्चाई तो यह है कि सत्ता के भूखे लोगों ने ये सरहदें बना दी हैं परंतु लोगों की भावनाएँ इन सरहदों को नहीं मानतीं।
Exam Tips:
a) पंक्ति में वतन की दुविधा का प्रश्न है, इसे पहले पहचानें।
b) पाकिस्तानी अधिकारी, सुनील दासगुप्त और सिख बीबी के वतन अलग-अलग लिखें।
c) अंत में सरहदों और दिलों के अंतर का निष्कर्ष दें।
पाठ के आसपास
Question 1: ‘नमक’ कहानी में हिंदुस्तान-पाकिस्तान में रहने वाले लोगों की भावनाओं, संवेदनाओं को उभारा गया है। वर्तमान संदर्भ में इन संवेदनाओं की स्थिति को तर्क सहित स्पष्ट कीजिए।
Answer:
प्रस्तुत कहानी में सिख बीबी, भारतीय कस्टम अधिकारी, पाकिस्तानी कस्टम अधिकारी तथा सफ़िया के द्वारा दोनों देशों में रहने वाले लोगों की भावनाओं और संवेदनाओं को उभारा गया है परंतु भारत और पाकिस्तान में कुछ ऐसी समस्याएँ हैं जिनके कारण हमेशा तनाव बना रहता है। भारत और पाकिस्तान के बीच 1947-48, 1965, 1971 तथा 1999 के कारगिल युद्ध सहित कई युद्ध हो चुके हैं, दोनों ओर से हजारों सैनिक वीरगति को प्राप्त हो चुके हैं, परंतु सियाचिन और कश्मीर विवाद आज तक नहीं सुलझ पाए।
दोनों देशों के राजनेता भड़काऊ बयान देकर लोगों की भावनाओं से खेलते रहते हैं परंतु यदि भारत और पाकिस्तान के लोग सभ्य मन से चाहें तो दोनों देशों के संबंधों में सुधार हो सकता है। पाकिस्तान के लोगों को अपने राजनेताओं को शान्तिमय वातावरण बनाने के लिए मजबूर करना चाहिए। इसी प्रकार भारत के लोगों को भी अपनी सरकार पर दबाव डालना चाहिए। यदि दोनों देशों की समस्याओं का हल निकल आता है तो लोगों को व्यर्थ के तनाव, भय और आशंका से मुक्ति मिल सकेगी। इसके साथ-साथ उग्रवाद भारत का हो या पाकिस्तान का उसकी नके ल कसनी भी जरूरी है।
Exam Tips:
a) भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्षों का सही उल्लेख करें।
b) सियाचिन और कश्मीर विवाद का उदाहरण दें।
c) दोनों देशों के लोगों की भूमिका (दबाव और संयम) पर ज़ोर दें।
d) उग्रवाद की नकेल कसने की बात को निष्कर्ष में लिखें।
Question 2: सफिया की मनः स्थिति को कहानी में एक विशिष्ट संदर्भ में अलग तरह से स्पष्ट किया गया है। अगर आप सफिया की जगह होते/होती तो क्या आपकी मनः स्थिति भी वैसी ही होती? स्पष्ट कीजिए।
Answer:
सफ़िया के मन में धर्म को लेकर किसी प्रकार की साम्प्रदायिकता नहीं थी। वह अपने पड़ोसी के घर कीर्तन में भाग लेती है और प्रसाद लेकर घर लौटती है। यही नहीं सिख बीबी को अपनी माँ की हमशक्ल देखकर उन्हें अपनी माँ के समान मान लेती है। वह उससे नमक लाने का वादा भी करती है और उसे अच्छी तरह निभाती है। अगर मैं उसकी जगह होती तो मैं उसे स्पष्ट कह देती कि वह मेरी माँ हैं और मैं उसकी बेटी। यही नहीं मैं भी लाहौर से सिख बीबी के लिए नमक लेकर आती। भले ही मैं वह उपाय न अपनाती जिसे सफिया ने अपनाया था। मैं समझती हूँ कि सफिया और मेरी मनः स्थिति में कोई विशेष अंतर न होता। कोई भी संवेदनशील व्यक्ति सफ़िया के समान ही आचरण करता।
Exam Tips:
a) अपने विचार लिखें, परंतु सफ़िया के धर्म-निरपेक्ष आचरण का उदाहरण दें।
b) सिख बीबी को माँ मानने और नमक लाने के वादे का प्रसंग लिखें।
c) अपनी राय दें कि आप भी वैसा ही करते/करती।
Question 3: भारत-पाकिस्तान के आपसी संबंधों को सुधारने के लिए दोनों सरकारें प्रयासरत हैं। व्यक्तिगत तौर पर आप इसमें क्या योगदान दे सकते/सकती हैं?
Answer:
भारत और पाकिस्तान के आपसी संबंधों को सुधारने के लिए व्यक्तिगत तौर पर अनेक प्रकार के उपाय अपनाए जा सकते हैं। सर्वप्रथम हमें अपने मन से पाकिस्तान के प्रति शत्रु भाव को त्यागना होगा। यदि कोई पाकिस्तानी नागरिक किसी प्रसंग में भारत आता है तो हमें उसे उचित स्नेह और सम्मान देना चाहिए ताकि वह भारत के प्रति मन में सकारात्मक धारणा लेकर जाए। पाकिस्तान से आने वाले कलाकारों का हमें व्यक्तिगत तौर पर स्वागत और सत्कार करना चाहिए। विशेषकर वहाँ से आने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना चाहिए।
यदि हमें पाकिस्तान जाने का मौका मिले तो हमें वहाँ के लोगों को प्रेम और भाईचारे का पैगाम देना चाहिए। इसी प्रकार इंटरनेट के प्रयोग द्वारा पाकिस्तान में अपने मित्र बनाएँ और उन्हें भारत-पाक मैत्री का संदेश दें। इसी प्रकार हम एक दूसरे के देश के बारे में राजनीतिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक जानकारियों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। अंततः पिछली कड़वी बातों को भुलाकर हमें पाकिस्तानियों के प्रति भाईचारे का व्यवहार करना चाहिए। हम चाहें तो दोनों देशों के बीच गीत-संगीत के कार्यक्रमों का आयोजन भी कर सकते हैं।
Exam Tips:
a) व्यक्तिगत स्तर पर किए जा सकने वाले कदम अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) पाकिस्तानी कलाकारों और खिलाड़ियों के स्वागत का उदाहरण दें।
c) इंटरनेट और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को उपाय के रूप में जोड़ें।
d) निष्कर्ष में शत्रु भाव छोड़ने की बात लिखें।
Question 4: लेखिका ने विभाजन से उपजी विस्थापन की समस्या का चित्रण करते हुए सफिया व सिख बीबी के माध्यम से यह भी परोक्ष रूप से संके त किया है कि इसमें भी विवाह की रीति के कारण स्त्री सबसे अधिक विस्थापित है। क्या आप इससे सहमत हैं?
Answer:
प्रस्तुत कहानी से यह स्पष्ट नहीं होता कि सिख बीबी विवाह की रीति के कारण ही विस्थापित होकर भारत में आई है तथा न ही सफिया विवाह के बाद विस्थापित होकर भारत आई है। परंतु इतना निश्चित है कि विवाह के बाद स्त्री को विस्थापित होना पड़ता है। अपने देश में स्त्री विवाह के बाद ससुराल के नगर में जाकर बसती है। कभी-कभी उसे विदेश में भी जाकर रहना पड़ता है लेकिन इन दोनों प्रकार की विस्थापनाओं में बहुत बड़ा अंतर है। विवाह के बाद का विस्थापन इतना अधिक पीड़ादायक नहीं होता परंतु देश विभाजन के कारण विस्थापन प्रत्येक व्यक्ति को पीड़ा पहुँचाता है भले ही वह नारी हो अथवा पुरुष हो।
Exam Tips:
a) विवाह के बाद के विस्थापन और विभाजन के विस्थापन में अंतर बताएँ।
b) विभाजन का विस्थापन हर व्यक्ति को पीड़ा देता है, यह तर्क दें।
c) सहमति या असहमति के साथ कारण अवश्य दें।
Question 5: विभाजन के अनेक स्वरूपों में बँटी जनता को मिलाने की अनेक भूमियाँ हो सकती हैं-रक्त संबंध, विज्ञान, साहित्य व कला। इनमें से कौन सबसे ताकर पर है और क्यों?
Answer:
निश्चय से विभाजन के अनेक स्वरूपों में बँटी जनता को मिलाने की अनेक भूमियाँ हो सकती हैं। ये भूमियाँ रक्त संबंध, विज्ञान, साहित्य तथा कला से जुड़ी हो सकती हैं, परंतु इनमें सबसे ताकतवर रक्त संबंध है। साहित्य तथा कला भले ही एक दूसरे को जोड़ते हैं परंतु सभी लोग न तो साहित्य प्रेमी होते हैं, न ही कला प्रेमी। इस प्रकार विज्ञान के अनेक उपकरण दूरदर्शन, रेडियो, इंटरनेट आदि लोगों को एक-दूसरे के नजदीक ला सकते हैं। लेकिन बुरे इरादे वाले लोग इनका दुरुपयोग भी कर सकते हैं।
साहित्य भी पड़ोसी देशों को आपस में जोड़ने का काम कर सकता है परंतु ये सभी साधन रक्त संबंध की बराबरी नहीं कर सकते। जिस व्यक्ति के अपने सगे-संबंधी पाकिस्तान में रहते हैं, वह मन से कभी भी पाकिस्तान का अहित नहीं सोच सकता। इसी प्रकार जिस पाकिस्तानी का भाई, बहन अथवा मामा दिल्ली तथा हैदराबाद में रहते हैं वह यह कभी नहीं चाहेगा कि इन नगरों का अहित हो।
Exam Tips:
a) रक्त संबंध, विज्ञान, साहित्य और कला, सभी का नाम लेकर तुलना करें।
b) रक्त संबंध को सबसे ताकतवर मानने का कारण लिखें।
c) पाकिस्तान में रहने वाले परिजनों का उदाहरण दें।
d) विज्ञान के साधनों के दुरुपयोग की संभावना का उल्लेख करें।
आपकी राय
Question 1: मान लीजिए आप अपने मित्र के पास विदेश जा रहे हैं/रही हैं। आप सौगात के तौर पर भारत की कौन-सी चीज ले जाना पसंद करें गे/करेंगी और क्यों?
Answer:
मैं विदेशी मित्र के लिए भारत की इन वस्तुओं को सौगात के रूप में ले जाना पसंद करूँगा/करूँगी:
ताज महल की प्रतिकृति
रुद्राक्ष की माला
कलाकृतियाँ
नटराज की मूर्ति
खादी के वस्त्र
ये वस्तुएँ भारत की संस्कृति, कला, परंपरा और हस्तशिल्प की पहचान हैं, इसलिए विदेशी मित्र को भारत की सांस्कृतिक झलक मिलेगी।
Exam Tips:
a) भारत की ऐसी वस्तुएँ चुनें जो विदेश में सांस्कृतिक पहचान दें।
b) हर वस्तु के साथ उसे चुनने का कारण भी लिखें।
भाषा की बात
Question 1: नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से पढ़िए (क) हमारा वतन तो जी लाहौर ही है। (ख) क्या सब कानून हुकूमत के ही होते हैं? सामान्यतः ‘ही’ निपात का प्रयोग किसी बात पर बल देने के लिए किया जाता है। ऊपर दिए गए दोनों वाक्यों में ‘ही’ के प्रयोग से अर्थ में क्या परिवर्तन आया है? स्पष्ट कीजिए। ‘ही’ का प्रयोग करते हुए दोनों तरह के अर्थ वाले पाँच-पाँच वाक्य बनाइए।
Answer:
(क) वाक्य में 'ही' के प्रयोग से अर्थ यह बनता है कि हमारा वतन केवल लाहौर है, कोई और नहीं। भले ही हम भारत में व्यापार करते हों, वतन तो लाहौर ही कहेंगे।
(ख) वाक्य में 'ही' से यह संकेत मिलता है कि सारे कानून हुकूमत के नहीं होते, उनसे परे भी कुछ नियम होते हैं।
'ही' के साथ बल देने वाले वाक्य:
यह घर तो मेरा ही है।
मेरा जन्मस्थान लाहौर ही है।
हमारा भोजन तो दाल-चावल ही है।
उनका मकान लाल रंग का ही है।
यह पुस्तक गीता की ही है।
'ही' के साथ सीमित या प्रश्नवाचक अर्थ वाले वाक्य:
क्या सब नियम सरकार के ही हैं।
क्या सब लड़के आपके कहे अनुसार ही चलेंगे।
क्या तुम मुझे अपने ही घर में भोजन नहीं खिलाओगे।
क्या क्रिकेट की टीम में सारे खिलाड़ी हरियाणवी ही होंगे।
क्या तुम यहाँ अंग्रेज़ी पढ़ने ही आते हो।
Exam Tips:
a) 'ही' के दोनों अर्थ अलग-अलग लिखें: बल देना और सीमित करना।
b) दोनों प्रकार के पाँच-पाँच वाक्य बनाएँ।
c) वाक्य में 'ही' का स्थान बदलने से अर्थ कैसे बदलता है, यह देखें।
d) उदाहरण वाक्य सरल और सही व्याकरण वाले हों।
Question 2: नीचे दिए गए शब्दों के हिंदी रूप लिखिए मुरौवत, आदमियत, अदीब, साडा, मायने, सरहद, अक्स, लबोलहजा, नफीस।
Answer:
मुरौवत = संकोच
आदमियत = मानवता
अदीब = साहित्यकार
साडा = हमारा
मायने = अर्थ
सरहद = सीमा
अक्स = बिम्ब, प्रतिछाया
लबोलहजा = बोलचाल का ढंग
नफीस = सुरुचिपूर्ण
Exam Tips:
a) दिए गए शब्दों के शब्दार्थ छोटे और सटीक लिखें।
b) उर्दू शब्दों के हिंदी रूप याद करने के लिए सूची बनाएँ।
c) हर उत्तर को अलग पंक्ति में लिखें।
Question 3: ‘पंद्रह दिन यों गुज़रे कि पता ही नहीं चला’-वाक्य को ध्यान से पढ़िए और इसी प्रकार के (यों, कि, ही से युक्त पाँच वाक्य बनाइए।)
Answer:
1. शिमला में दो महीने यों बीत गए कि पता ही नहीं चला।
2. यों तो हम दिल्ली जाने ही वाले थे कि अचानक मामा जी परिवार सहित आ गए।
3. आपने यों ही कह दिया कि पंद्रह तारीख के लिए टिकट बुक करा दो।
4. हम मेहमान का स्वागत यों करेंगे कि वे आजीवन याद ही करते रहेंगे।
5. पिता जी ने यों ही कह दिया कि कल हम घूमने जाएँगे।
Exam Tips:
a) 'यों', 'कि' और 'ही' से बने वाक्य अलग-अलग लिखें।
b) हर वाक्य में पूरा अर्थ आना चाहिए।
सजन के क्षण
Question 1: ‘नमक’ कहानी को लेखक ने अपने नज़रिये से अन्य पुरुष शैली में लिखा है। आप सफिया की नज़र से/उत्तम पुरुष शैली में इस कहानी को अपने शब्दों में कहें।
Answer:
मैं सफ़िया हूँ। लाहौर में पंद्रह दिन बिताने के बाद मैं भाइयों से विदा लेकर भारत लौट रही थी। सिख बीबी के लिए लाहौरी नमक की पुड़िया मेरे पास थी। सीमा पर कस्टम अधिकारी ने जब सामान खुलवाया तो मैंने नमक छिपाने के बजाय उसे दिखाने का निर्णय लिया। अधिकारी ने भी इसे प्रेम की सौगात मानकर आगे बढ़ने दिया, और मुझे लगा कि इंसानियत के आगे कानून भी नरम पड़ सकता है।
Exam Tips:
a) कथा को सफ़िया के दृष्टिकोण से 'मैं' में लिखें।
b) लाहौर की यात्रा, नमक और कस्टम के प्रसंग को क्रम से रखें।
Important Questions
Question 1: सफिया का लाहौर में कैसा सम्मान हुआ और उसके सामने क्या समस्या उपस्थित हुई?
Answer:
सफ़िया लाहौर में केवल पंद्रह दिन के लिए ही ठहरी। उसके ये पंद्रह दिन किस प्रकार गुजर गए उसे पता ही नहीं चला। जिमखाना की शामें, दोस्तों की मुहब्बत, भाइयों की खातिरदारियाँ उसे आनंद प्रदान कर रही थीं। दोस्तों और भाइयों का बस चलता तो विदेश में रहने वाली बहन के लिए वे कुछ भी कर देते। उसके दोस्त और रिश्तेदारों की यह हालत थी कि वे तरह-तरह के तोहफे ला रहे थे। उसके लिए यह समस्या उत्पन्न हो गई कि वह उन तोहफों को किस प्रकार पैक करे और किस प्रकार उन्हें भारत ले जाए। परंतु सफ़िया के लिए सबसे बड़ी समस्या बादामी कागज़ की पुड़िया थी जिसमें एक सेर के लगभग लाहौरी नमक था। जिसे वह अपनी मुँहबोली माँ सिख बीबी के लिए भारत ले जाना चाहती थी।
Exam Tips:
a) लाहौर में मिले सम्मान और पंद्रह दिन के ठहराव का उल्लेख करें।
b) तोहफों की पैकिंग और बादामी पुड़िया की समस्या लिखें।
c) नमक की पुड़िया को सबसे बड़ी समस्या बताने का कारण दें।
Question 2: सफिया ने अपनी माँ किसे कहा है और क्यों?
Answer:
सफिया ने सिख बीबी को अपनी माँ कहा है क्योंकि उसने जब पहली बार सिख बीबी को कीर्तन में देखा तो वह हैरान रह गई। वह उसकी माँ से बिलकुल मिलती-जुलती थी। उनका भी भारी-भरकम जिस्म तथा छोटी-छोटी चमकदार आँखें थीं जिनमें नेकी, मुहब्बत और रहमदिली की रोशनी जगमगा रही थी। उसका चेहरा भी सफ़िया की माँ के समान खुली किताब जैसा था। उसने वैसा ही सफ़ेद बारीक मलमल का दुपट्टा ओढ़ रखा था जैसा उसकी अम्मा मुहर्र म में ओढ़ा करती थी। सफ़िया ने मुहब्बत से उस सिख बीबी की ओर देखा।
Exam Tips:
a) सिख बीबी की शक्ल सफ़िया की माँ से मिलती थी, यह प्रमुख बिंदु है।
b) सिख बीबी के शारीरिक और स्वभावगत वर्णन को उदाहरण सहित लिखें।
c) सफ़िया के भावनात्मक लगाव का कारण स्पष्ट करें।
d) दुपट्टे का उल्लेख माँ से समानता दिखाने के लिए लिखें।
Question 3: सफिया ने नमक की पुड़िया कहाँ और किस प्रकार छिपाई? उस समय वह क्या सोच रही थी?
Answer:
सफ़िया ने टोकरी के कीनू कालीन पर उलट दिए तथा टोकरी को खाली करके नमक की पुड़िया उसकी तह में रख दी। उसने एक बार झाँक कर पुड़िया की ओर देखा उसे ऐसा अनुभव हुआ कि वह किसी प्रियजन को कब्र की गहराई में उतार रही है। कुछ देर तक उकई बैठकर वह नमक की पुड़िया को देखती रही। उसने उन कहानियों को भी याद किया जो उसने बचपन में अपनी अम्मा से सुनी थीं। कैसे एक शहजादे ने अपनी रान को चीरकर उसमें हीरा छुपा लिया था वह देवों, भूतों तथा राक्षसों के सामने से होता हुआ सीमाओं से पार गुजर गया था। वह सोचने लगी कि क्या इस जमाने में कोई ऐसा तरीका नहीं हो सकता वरना वह भी अपना दिल चीरकर उसमें नमक छिपाकर ले जाती।
Exam Tips:
a) नमक को छिपाने के स्थान और तरीके स्पष्ट लिखें।
b) मन में उठे विचार (हृदय चीरने और राजकुमार की कहानी) लिखें।
c) सफ़िया की भावुकता और उलझन को उत्तर में दिखाएँ।
Question 4: सफिया और उसके भाई के विचारों में क्या अंतर था ? नमक पाठ के आधार पर बताइए।
Answer:
सफ़िया और उसके भाई के विचारों में बहुत अंतर था। साहित्यकार होने के कारण सफिया हृदय प्रधान नारी थी परंतु पुलिस अधिकारी होने के कारण उसका भाई बुद्धि प्रधान व्यक्ति था। सफिया मनुष्य को ही अधिक महत्त्व देती थी। परंतु उसका भाई सरकारी कानून और अपनी जिम्मेदारी को ही सब कुछ समझता था। इसी प्रकार सफ़िया कानून से बढ़कर मानवता पर विश्वास करती थी परंतु उसका भाई कस्टम अधिकारियों के कर्तव्यों पर विश्वास रखता था। सफिया का भाई जानता था कि पाकिस्तान से भारत में नमक ले जाना गैर-कानूनी है। इसलिए वह अपनी बहन को यह सलाह देता है कि वह लाहौरी नमक भारत में न ले जाए। अन्यथा कस्टम अधिकारियों के सामने उसका अपमान होगा। परंतु सफिया वादा निभाने को अधिक महत्त्व प्रदान करती थी और उसने अपने ढंग से वादा निभाया।
Exam Tips:
a) सफ़िया साहित्यकार और हृदय-प्रधान थी, भाई बुद्धि-प्रधान और कानून का पालक था।
b) दोनों के वादे और कानून के प्रति दृष्टिकोण की तुलना करें।
c) अपमान की आशंका के बावजूद सफ़िया के वादा निभाने का उल्लेख करें।
d) तुलना के लिए दोनों के विचारों को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
Question 5: सिख बीबी ने सफिया को अपने बारे में क्या बताया?
Answer:
कीर्तन के समय सफ़िया ने सिख बीबी से पूछा कि माता जी आपको यहाँ आए बहुत साल हो गए होंगे। तब उत्तर में सिख बीबी ने कहा कि जब ‘हिंदुस्तान बना था तब हम यहाँ आ गए थे। यहाँ हमारी कोठी बन गई है। व्यापार भी है। और सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है पर हमें लाहौर बहुत याद आता है। हमारा वतन तो लाहौर ही है। जब सिख बीबी यह बता रही थी तो उसकी आँखों से आँसू निकलकर उसके दूधिया आँचल में समा गए और भी बातें हुईं पर सिख बीबी घूमकर उसी बात पर आ जाती थी कि ‘साडा लाहौर’ अर्थात् उसने कहा कि हमारा वतन तो लाहौर ही है।
Exam Tips:
a) सिख बीबी ने लाहौर को अपना वतन बताया, यह मूल बात लिखें।
b) उसकी आँखों के आँसू और 'साडा लाहौर' कहने का प्रसंग दें।
c) कोठी, व्यापार और यादों की बात को भी जोड़ सकते हैं।
Question 6: इस कहानी में किन बातों को उभारा गया है?
अथवा
नमक कहानी का मूलभाव स्पष्ट कीजिए।
Answer:
प्रस्तुत कहानी में लेखिका ने भारत तथा पाकिस्तान में रहने वाले लोगों की संवेदनाओं तथा भावनाओं की अभिव्यक्ति की है। संवेदनाएँ हमेशा मानवीय रिश्ते से जुड़ी हुई होती हैं। राजनीति से इनका कोई संबंध नहीं होता। जिन लोगों का जन्म पाकिस्तान में हुआ था और विभाजन के बाद वे भारत में आ गए आज भी वे बार-बार अपनी जन्मभूमि को याद कर उठते हैं। यही स्थिति पाकिस्तान में रहने वाले उन लोगों की है जिनका जन्म भारत में हुआ था। पाकिस्तान से कई लोग इलाज के लिए भारत आते हैं।
पाकिस्तान के लोग भारत की लड़कियों से विवाह करते हैं तथा भारत के लोग पाकिस्तान की लड़कियों से विवाह करते हैं। इन दोनों देशों के कलाकार और खिलाड़ी एक दूसरे के देश में जाते रहते हैं। ये बातें यह सिद्ध करती हैं कि दोनों देशों के लोगों की संवेदनाओं में बहुत बड़ी समानता है और संवेदनाओं की समानता ही उन्हें आपस में जोड़ती है।
Exam Tips:
a) कहानी के मूल भाव में लेखिका की संवेदनाओं का विषय पहले लिखें।
b) पाकिस्तान और भारत के लोगों के संबंधों के उदाहरण दें।
c) संवेदनाओं की समानता को निष्कर्ष बनाएँ।
d) लाहौर-दिल्ली-ढाका की भावनाओं के उदाहरण से उत्तर पूरा करें।
Question 7: सफिया ने रात के वातावरण का वर्णन किस प्रकार किया है?
Answer:
जब सफ़िया टोकरी की तह में नमक की पुड़िया रखकर उस पर कीनू सजा कर लेट गई उस समय रात के तकरीबन डेढ बजे थे। मार्च की सहानी हवा खिडकी की जाली से आ रही थी। बाहर चाँदनी साफ और ठण्डी थी। खिडकी के करीब चम्पा का एक घना वृक्ष लगा हुआ था। सामने की दीवार पर उस पेड़ की पत्तियों की प्रतिछाया पड़ रही थी। कभी किसी तरफ से किसी की दबी हुई खाँसी की आहट आ रही थी और दूर से किसी कुत्ते के भौंकने तथा रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। चौंकीदार की सीटी बजती थी और फिर सन्नाटा छा जाता था। परंतु यह पाकिस्तान था।
Exam Tips:
a) सफ़िया के मन में रात के वातावरण को चाँदनी, हवा, पेड़ और ध्वनियों के माध्यम से लिखें।
b) पाकिस्तान का उल्लेख करके वातावरण के प्रभाव को स्पष्ट करें।
Question 8: सफिया ने भाई से क्या पूछा और उसने क्या उत्तर दिया?
Answer:
सफ़िया अपने भाई से नमक ले जाने के बारे में पूछती है। उसका भाई आश्चर्यचकित होकर कहता है कि ‘नमक’। पाकिस्तान से भारत नमक ले जाना तो गैर-कानूनी है परंतु आप नमक का क्या करेंगी ? आप लोगों के हिस्से में तो हमसे ज्यादा नमक आया है। सफिया ने झुंझलाते हुए कहा कि आया होगा हमारे हिस्से में नमक, मेरी माँ ने तो यही लाहौरी नमक मँगवाया है। सफ़िया का भाई कुछ समझ नहीं पा रहा था। वह सोचने लगा कि माँ तो बँटवारे से पहले ही मर चुकी थीं। सफ़िया का भाई उसे कहता है कि देखो आपको कस्टम पार करके जाना है और अगर उन्हें नमक के बारे में पता चल गया तो आपका सामान मिट्टी में मिला देंगे।
Exam Tips:
a) भाई के प्रश्न और उसका आश्चर्य अलग-अलग लिखें।
b) सफ़िया का माँ के वादे वाला उत्तर अवश्य लिखें।
c) कस्टम अधिकारियों द्वारा पकड़े जाने की आशंका भी लिखें।
Question 9: सफिया के भाई ने अदीबों (साहित्यकारों) पर क्या व्यंग्य किया और सफिया ने क्या जवाब दिया?
Answer:
सफ़िया का भाई साहित्यकारों पर व्यंग्य करते हुए कहने लगा कि आप से कोई बहस नहीं कर सकता। आप अदीब ठहरी और सभी अदीबों का दिमाग थोड़ा-सा तो जरूर ही घूमा हुआ होता है। वैसे मैं आपको बताए देता हूँ कि आप नमक ले नहीं जा पाएँगी और बदनामी मुफ्त में हम सबकी भी होगी। आखिर आप कस्टम वालों को कितना जानती हैं? सफ़िया ने गुस्से में जवाब दिया, “कस्टमवालों को जानें या न जाने पर हम इंसानों को थोड़ा-सा जरूर जानते हैं और रही दिमाग की बात सो अगर सभी लोगों का दिमाग हम अदीबों की तरह घूमा हुआ होता तो यह दुनिया कुछ बेहतर ही जगह हो जाती, भैया।”
Exam Tips:
a) भाई के व्यंग्य को 'अदीब' शब्द के संदर्भ में लिखें।
b) सफ़िया का उत्तर उसका मानवता पर भरोसा दिखाता है, इसे जोड़ें।
c) दोनों के संवाद को उद्धरण चिह्नों में सही लिखें।
Question 10: अमृतसर में सफिया को जो कस्टम ऑफिसर मिला वह कहाँ का रहने वाला था तथा उसने किताब दिखाकर क्या बताया?
Answer:
अमृतसर में सफिया को जो कस्टम अधिकारी मिला था वह ढाका का रहने वाला था। उसका नाम सुनील दास गुप्त था। सन् 1946 में उसके मित्र शमसुलइसलाम ने बड़े प्यार से उसे किताब भेंट की थी। सुनील दास गुप्त ने लेखिका को किताब दिखाकर यह बताया कि जब भारत-पाक विभाजन हुआ तब मैं भारत आ गया था, परंतु मेरा वतन ढाका है। मैं उस समय 12-13 साल का था परंतु नज़रुल और टैगोर को हम लोग बचपन में पढ़ा करते थे। जिस रात हम यहाँ आ रहे थे उसके ठीक एक साल पहले मेरे सबसे पुराने, सर्वाधिक प्रिय बचपन के मित्र ने मुझे यह किताब दी थी। उस दिन मेरी सालगिरह थी फिर हम कलकत्ता में रहे, पढ़े और फिर मुझे नौकरी भी मिल गई। परंतु हम अपने वतन आते-जाते रहते थे।
Exam Tips:
a) सुनील दासगुप्त का वतन ढाका है, यह पहले लिखें।
b) शमसुल इस्लाम की भेंट वाली पुस्तक और 1946 का उल्लेख करें।
c) नज़रुल और टैगोर को बचपन में पढ़ने की बात जोड़ें।
Question 11: राजनीतिक सीमा तथा राजनीतिज्ञों के कारण भले ही भारत और पाकिस्तान के लोग धार्मिक दुराग्रह के शिकार बने हुए हैं लेकिन फिर भी हिंदुस्तान-पाकिस्तान के दिल मिलने के लिए आतुर रहते हैं। प्रस्तुत पाठ के आधार पर इस कथन का विवेचन कीजिए।
अथवा
‘नमक’ पाठ के आधार पर वतन की स्मृति का विश्लेषण कीजिए।
Answer:
आम लोगों के हृदयों में कोई दुश्मनी नहीं है। सामान्य जनता धर्म या क्षेत्र के आधार पर संघर्ष नहीं करना चाहती। बल्कि दोनों देशों के लोग अच्छे पड़ोसियों के समान रहना चाहते हैं। प्रस्तुत कहानी से पता चलता है कि सिख बीबी लाहौर को अपना वतन मानती है और वहाँ के नमक की सौगात चाहती है। पाकिस्तानी कस्टम अधिकारी दिल्ली को अपना वतन मानता है। यही नहीं वह जामा मस्जिद की सीढ़ियों को अपना सलाम भेजता है। वह सिख बीबी को यह संदेशा भी भेजता है कि लाहौर अभी तक उसका वतन है और दिल्ली मेरा वतन है।
बाकी सब धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। इसी प्रकार भारतीय कस्टम अधिकारी सुनील दास गुप्त ढाका को अपना वतन मानता है। वहाँ के नारियल को कोलकाता के नारियल से श्रेष्ठ मानता है। वह ढाका के बारे में कहता है कि हमारी जमीन और हमारे पानी का मजा ही कुछ ओर है। कहानी के इन प्रसंगों से पता चलता है कि भारतवासियों और पाकिस्तानियों के दिलों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है।
Exam Tips:
a) राजनीतिक सीमाओं के बावजूद लोगों के दिल मिलने की इच्छा लिखें।
b) सिख बीबी, पाकिस्तानी और भारतीय अधिकारी के उदाहरण दें।
c) आम जनता के धर्म-आधारित संघर्ष से दूर रहने की बात लिखें।
Question 12: इस कहानी के आधार पर सफिया के भाई का चरित्र-चित्रण कीजिए।
Answer:
सफ़िया का भाई एक पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी है। अतः उसके व्यवहार में अफसरों जैसा रोबदाब है। उसका स्वभाव भी बड़ा कठोर है। वह भारत पाकिस्तान के भेदभाव का समर्थक प्रतीत होता है। वह पारिवारिक संबंधों में भी भारत-पाक के भेदभाव को प्रमुखता देता है। वस्तुतः वह एक कट्टर तथा कठोर मुसलमान अफसर है। जब उसकी बहन सफ़िया भारत में लाहौरी नमक ले जाना चाहती है तो वह कहता है, “यह गैर-कानूनी है, नमक तो आपके हिस्से में बहुत ज्यादा है।” ऐसे लोगों के कारण ही भारत-पाक दूरियाँ बढ़ रही हैं। स्वभाव का कठोर होने के कारण वह संवेदनशून्य व्यक्ति है। वह सभी कस्टम अधिकारियों को अपने जैसा ही समझता है। इसलिए वह अपनी बहन को यह सलाह देता है कि वह लाहौरी नमक भारत न ले जाए यदि वह पकड़ी गई तो उसकी बड़ी बदनामी होगी।
Exam Tips:
a) भाई पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी है, इसलिए उसके रोबदाब और कठोरता को लिखें।
b) उसके भारत-पाक भेदभाव के समर्थन वाले कथन दें।
c) नमक को गैर-कानूनी बताने और बदनामी की चिंता का प्रसंग लिखें।
Question 13: सफिया ने किस प्रकार अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा कस्टम अधिकारियों को प्रभावित कर लिया ?
Answer:
सफ़िया एक साहित्यकार होने के कारण एक व्यवहारकुशल नारी है। वह मानवीय रिश्तों के मर्म को अच्छी प्रकार समझती है। वह इस मनौवैज्ञानिक तथ्य से भली प्रकार परिचित है कि यदि किसी व्यक्ति के साथ भावनात्मक संबंध जोड़ लिए जाएँ या उसके समक्ष विनम्रतापूर्वक निवेदन किया जाए तो वह निश्चय से उसकी बात को मान जाएगा। उसने सर्वप्रथम पाकिस्तान के कस्टम अधिकारी से उसके वतन के बारे में पूछा और उससे व्यक्तिगत संबंध जोड़ लिया और फिर उसने दिल्ली को अपना वतन बताकर उससे गहरा संबंध जोड़ लिया। इस प्रकार वह मुहब्बत का तोहफा लाहौरी नमक पाकिस्तानी अधिकारी से साफ निकलवाकर ले गई। इसी प्रकार उसने भारतीय कस्टम अधिकारी सुनील दास गुप्त के मर्म को छु आ और वह सिख बीबी के लिए लाहौरी नमक ले जाने में कामयाब हो गई।
Exam Tips:
a) सफ़िया के व्यवहार-कौशल (भावनात्मक संबंध और विनम्रता) के उदाहरण क्रम से लिखें।
b) पाकिस्तानी और भारतीय अधिकारियों दोनों के साथ अपनाई रणनीति दें।
Question 14: प्रस्तुत कहानी ‘नमक’ में भारत-पाक संबंधों में किस प्रकार एकता देखी जा सकती है?
Answer:
विभाजन से पहले भारत पाकिस्तान दोनों एक ही देश के दो भाग थे। विभाजन के बाद एक का नाम पाकिस्तान कहलाया और दूसरे का भारत। परंतु दोनों देशों के लोगों की भाषा, बोली, वेशभूषा आदि एक जैसी ही है। यही नहीं, दोनों देशों का खान-पान भी एक जैसा है। दोनों देशों में ऐसे अनेक नागरिक रहते हैं जिनकी जड़ें दूसरे देश में हैं। जो हिंदू पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत में आए वे पाकिस्तान को भी अपनी जन्मभूमि मानते हैं। यही स्थिति उन भारतीयों की है जो भारत से विस्थापित होकर पाकिस्तान चले गए। यदि दोनों देशों में सांप्रदायिकता को समाप्त कर दिया जाए तंसकते हैं लेकिन हमारे राजनीतिज्ञ अपने स्वार्थों को पूरा करने के लिए दोनों देशों की एकता को पनपने नहीं देते।
Exam Tips:
a) दोनों देशों की भाषा, वेशभूषा और खान-पान की समानता के बिंदु लिखें।
b) विस्थापित लोगों के दोनों देशों के प्रति लगाव का उदाहरण दें।
c) राजनीतिज्ञों के स्वार्थ को एकता में बाधा बताएँ।
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर
Question 1: रजिया सज्जाद जहीर का जन्म कब हुआ?
(A) 15 फरवरी, 1917 को
(B) 15 फरवरी, 1918 को
(C) 15 फरवरी, 1919 को
(D) 15 फरवरी, 1920 को
Answer:
(A) 15 फरवरी, 1917 को
Exam Tips:
a) रज़िया सज्जाद ज़हीर का जन्म 15 फरवरी 1917 को हुआ था।
Question 2: रजिया सज्जाद जहीर का जन्म कहाँ हुआ?
(A) जयपुर
(B) अजमेर
(C) जोधपुर
(D) बीकानेर
Answer:
(B) अजमेर
Exam Tips:
a) रज़िया सज्जाद ज़हीर का जन्मस्थान राजस्थान का अजमेर है।
Question 3: रजिया सज्जाद जहीर ने किस विषय में एम.ए. की परीक्षा पास की ?
(A) हिंदी में
(B) अंग्रेजी में
(C) उर्दू में
(D) पंजाबी में
Answer:
(C) उर्दू में
Exam Tips:
a) रज़िया सज्जाद ज़हीर ने उर्दू विषय में एम.ए. किया था।
Question 4: सन् 1947 में रज़िया सज्जाद ज़हीर अजमेर छोड़कर कहाँ चली गई?
(A) आगरा
(B) मेरठ
(C) कानपुर
(D) लखनऊ
Answer:
(D) लखनऊ
Exam Tips:
a) सन् 1947 में अजमेर छोड़कर वे लखनऊ चली गई थीं।
Question 5: रजिया सज्जाद जहीर ने किस व्यवसाय को अपनाया?
(A) व्यापार
(B) अध्यापन
(C) नौकरी
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer:
(B) अध्यापन
Exam Tips:
a) रज़िया सज्जाद ज़हीर ने अध्यापन को अपना व्यवसाय बनाया।
Question 6: रज़िया सज्जाद ज़हीर का देहांत कब हुआ?
(A) 18 दिसंबर, 1980 को
(B) 19 दिसंबर, 1978 को
(C) 18 दिसंबर, 1979 को
(D) 18 दिसंबर, 1982 को
Answer:
(C) 18 दिसंबर, 1979 को
Exam Tips:
a) रज़िया सज्जाद ज़हीर का देहांत 18 दिसंबर 1979 को हुआ।
Question 7: रज़िया सज्जाद ज़हीर को निम्नलिखित में से कौन-सा पुरस्कार प्राप्त हुआ?
(A) प्रेमचंद पुरस्कार
(B) सोवियत भूमि नेहरू पुरस्कार
(C) कबीर पुरस्कार
(D) साहित्य अकादमी
Answer:
(B) सोवियत भूमि नेहरू पुरस्कार
Exam Tips:
a) 'सोवियत भूमि नेहरू पुरस्कार' उनको मिला पुरस्कार है।
Question 8: उत्तरप्रदेश की किस अकादेमी ने रज़िया सज्जाद ज़हीर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया?
(A) उर्दू अकादेमी
(B) हिंदी अकादेमी
(C) ललित कला अकादेमी
(D) चित्रकला अकादेमी
Answer:
(A) उर्दू अकादेमी
Exam Tips:
a) उत्तर प्रदेश की उर्दू अकादेमी ने उन्हें पुरस्कृत किया था।
Question 9: रज़िया सज्जाद ज़हीर को ‘सोवियत भूमि नेहरू पुरस्कार’ तथा ‘उर्दू अकादेमी पुरस्कार’ के अतिरिक्त और कौन-सा पुरस्कार प्राप्त हुआ?
(A) अखिल भारतीय लेखिका संघ अवार्ड
(B) उत्तरप्रदेश लेखिका संघ अवार्ड
(C) दिल्ली लेखिका संघ अवार्ड
(D) उत्तर भारतीय लेखिका संघ अवार्ड
Answer:
(A) अखिल भारतीय लेखिका संघ अवार्ड
Exam Tips:
a) अखिल भारतीय लेखिका संघ अवार्ड भी उन्हें मिला था।
Question 10: सन् 1965 में रज़िया सज्जाद जहीर की नियुक्ति कहाँ पर हुई?
(A) आकाशवाणी में
(B) साहित्य अकादेमी में
(C) उर्दू अकादेमी में
(D) सोवियत सूचना विभाग में
Answer:
(D) सोवियत सूचना विभाग में
Exam Tips:
a) सन् 1965 में उनकी नियुक्ति सोवियत सूचना विभाग में हुई।
Question 11: रजिया सज्जाद जहीर के एकमात्र कहानी संग्रह का नाम क्या है?
(A) ज़र्द गुलाब
(B) पीला गुलाब
(C) नीला गुलाब
(D) काला गुलाब
Answer:
(A) ज़र्द गुलाब
Exam Tips:
a) उनके एकमात्र कहानी-संग्रह का नाम 'ज़र्द गुलाब' है।
Question 12: रजिया सज्जाद जहीर मूलतः किस भाषा की लेखिका हैं?
(A) हिंदी
(B) उर्दू
(C) अरबी
(D) फारसी
Answer:
(B) उर्दू
Exam Tips:
a) रज़िया सज्जाद ज़हीर मूलतः उर्दू की लेखिका हैं।
Question 13: ‘नमक’ कहानी की लेखिका का नाम क्या है?
(A) महादेवी वर्मा
(B) सुभद्राकु मारी चौहान
(C) रज़िया सज्जाद जहीर
(D) फणीश्वर नाथ रेणु
Answer:
(C) रज़िया सज्जाद जहीर
Exam Tips:
a) 'नमक' कहानी की लेखिका रज़िया सज्जाद ज़हीर हैं।
Question 14: नमक कहानी का संबंध किससे है?
(A) हिंदुओं तथा मुसलमानों से
(B) भारतवासियों से
(C) पाकिस्तानियों से
(D) भारत-पाक विभाजन से
Answer:
(D) भारत-पाक विभाजन से
Exam Tips:
a) 'नमक' कहानी का मुख्य विषय भारत-पाक विभाजन है।
Question 15: सफिया पाकिस्तान के किस नगर में गई थी?
(A) मुलतान में
(B) लाहौर में
(C) सयालकोट में
(D) इस्लामाबाद में
Answer:
(B) लाहौर में
Exam Tips:
a) सफ़िया कहानी में लाहौर गई थी।
Question 16: सफिया लाहौर जाने से पहले किस कार्यक्रम में गई थी?
(A) कीर्तन में
(B) जगराते में
(C) मंदिर में
(D) मस्जिद में
Answer:
(A) कीर्तन में
Exam Tips:
a) सफ़िया पड़ोसी के घर कीर्तन में गई थी।
Question 17: सिख बीबी ने किसे अपना वतन कहा?
(A) अमृतसर को
(B) लाहौर को
(C) दिल्ली को
(D) मुलतान को
Answer:
(B) लाहौर को
Exam Tips:
a) सिख बीबी ने लाहौर को अपना वतन कहा था।
Question 18: कीर्तन कितने बजे समाप्त हुआ?
(A) 9 बजे
(B) 10 बजे
(C) 11 बजे
(D) 12 बजे
Answer:
(C) 11 बजे
Exam Tips:
a) कीर्तन लगभग 11 बजे समाप्त हुआ, यह कहानी में बताया गया है।
Question 19: सिख बीबी ने सफिया से क्या तोहफा लाने के लिए कहा?
(A) लाहौरी शाल
(B) लाहौरी नमक
(C) लाहौरी कीनू
(D) लाहौरी मेवा
Answer:
(B) लाहौरी नमक
Exam Tips:
a) सिख बीबी ने सफ़िया से लाहौरी नमक लाने के लिए कहा था।
Question 20: सफ़िया लाहौर में किसके पास गई थी?
(A) माता-पिता के पास
(B) दोस्तों के पास
(C) पड़ोसियों के पास
(D) भाइयों के पास
Answer:
(D) भाइयों के पास
Exam Tips:
a) सफ़िया लाहौर में अपने भाइयों के पास ठहरी थी।
Question 21: सफिया का भाई क्या था?
(A) पुलिस अफसर
(B) कस्टम अधिकारी
(C) व्यापारी
(D) सरकारी नौकर
Answer:
(A) पुलिस अफसर
Exam Tips:
a) सफ़िया का भाई पुलिस अफसर था।
Question 22: सफिया ने बादामी कागज की पुड़िया में क्या बंद कर रखा था?
(A) सिंदू री नमक
(B) सोडियम नमक
(C) सिंधी नमक
(D) लाहौरी नमक
Answer:
(D) लाहौरी नमक
Exam Tips:
a) सफ़िया की बादामी पुड़िया में लाहौरी नमक था।
Question 23: कस्टमवालों के लिए क्या आवश्यक है?
(A) दिव्य ज्ञान
(B) ज्योतिष ज्ञान
(C) कर्त्तव्यपालन
(D) सहज समाधि
Answer:
(C) कर्त्तव्यपालन
Exam Tips:
a) कस्टम अधिकारियों से कर्तव्यपालन की अपेक्षा की जाती है।
Question 24: ‘आखिर कस्टमवाले भी इंसान होते हैं, कोई मशीन तो नहीं होते’, यह कथन किसका है?
(A) ‘सफिया के भाई का
(B) सफ़िया का
(C) लेखिका का
(D) सुनील दास गुप्त का
Answer:
(B) सफ़िया का
Exam Tips:
a) 'आखिर कस्टमवाले भी इंसान होते हैं' यह कथन सफ़िया का है।
Question 25: आप अदीब ठहरी और सभी अदीबों का दिमाग थोड़ा-सा तो ज़रूर ही घूमा हुआ होता है। यहाँ अदीब शब्द किसके लिए प्रयोग हुआ है?
(A) सिरफिरे व्यक्ति के लिए
(B) पागल के लिए
(C) साहित्यकार के लिए
(D) सरकारी अधिकारी के लिए
Answer:
(C) साहित्यकार के लिए
Exam Tips:
a) 'अदीब' शब्द का अर्थ साहित्यकार है।
Question 26: सफिया के कितने सगे भाई पाकिस्तान में थे?
(A) दो
(B) पाँच
(C) चार
(D) तीन
Answer:
(D) तीन
Exam Tips:
a) सफ़िया के पाकिस्तान में तीन सगे भाई थे।
Question 27: पहले सफिया ने नमक की पुड़िया को कहाँ रखा?
(A) अपने पर्स में
(B) फलों की टोकरी की तह में
(C) फलों के ऊपर
(D) सूटकेस में
Answer:
(B) फलों की टोकरी की तह में
Exam Tips:
a) सफ़िया ने पहले नमक की पुड़िया फलों की टोकरी की तह में रखी थी।
Question 28: सुनीलदास गुप्ता को सालगिरह पर उसके मित्र ने पुस्तक कब भेंट की?
(A) 1944
(B) 1942
(C) 1946
(D) 1940
Answer:
(C) 1946
Exam Tips:
a) सुनील दासगुप्त को पुस्तक 1946 में भेंट की गई थी।
Question 29: कस्टम अधिकारी सुनीलदास गुप्ता को उसके बचपन के दोस्त ने किस अवसर पर पुस्तक भेंट की थी?
(A) सालगिरह
(B) नववर्ष
(C) दीपावली
(D) जन्मदिन
Answer:
(A) सालगिरह
Exam Tips:
a) सुनील दासगुप्त को मित्र ने सालगिरह पर पुस्तक दी थी।
Question 30: संतरे और माल्टे को मिलाकर कौन-सा फल तैयार किया जाता है?
(A) नींबू
(B) मौसमी
(C) कीनू
(D) चकोतरा
Answer:
(C) कीनू
Exam Tips:
a) संतरे और माल्टे को मिलाकर बना फल कीनू कहलाता है।
Question 31: सफिया के दोस्त ने कीनू देते हुए क्या कहा था?
(A) यह हमारी दोस्ती का सबूत है
(B) यह हमारे प्रेम का सबूत है
(C) यह हिंदस्तान-पाकिस्तान की एकता का मेवा है
(D) यह रसीला और ठण्डा फल है
Answer:
(C) यह हिंदुस्तान-पाकिस्तान की एकता का मेवा है।
Exam Tips:
a) कीनू देते समय मित्र ने इसे भारत-पाकिस्तान की एकता का मेवा कहा था।
Question 32: किस रंग के कागज़ की पुड़िया में सेर भर सफ़ेद लाहौरी नमक था?
(A) लाल
(B) सफ़ेद
(C) बैंगनी
(D) बादामी
Answer:
(D) बादामी
Exam Tips:
a) सफ़िया के नमक की पुड़िया का रंग बादामी कागज़ जैसा था।
Question 33: “मुझे तो लाहौर का नमक चाहिए, मेरी माँ ने यही मँगवाया है।” वाक्य में सफिया ने अपनी माँ किसे कहा है?
(A) सिख बीबी
(B) सगी माँ
(C) मित्र की माँ
(D) पति की माँ
Answer:
(A) सिख बीबी
Exam Tips:
a) सिख बीबी को सफ़िया ने 'मेरी माँ' के रूप में मानकर लाहौरी नमक की बात की।
Question 34: “मुहब्बत तो कस्टम से इस तरह गुज़र जाती है कि कानून हैरान रह जाता है।” यह कथन किसका है?
(A) पाकिस्तान कस्टम अधिकारी का
(B) सफ़िया का
(C) सफ़िया के भाई का
(D) सुनील दास गुप्त का
Answer:
(A) पाकिस्तान कस्टम अधिकारी का
Exam Tips:
a) 'मुहब्बत तो कस्टम से...' यह कथन पाकिस्तानी कस्टम अधिकारी का है।
Question 35: ‘नमक’ कहानी में सबसे अच्छा डाभ कहाँ का बताया गया है?
(A) कलकत्ता का
(B) राँची का
(C) मथुरा का
(D) ढाका का
Answer:
(D) ढाका का
Exam Tips:
a) सुनील दासगुप्त ने ढाका के डाभ की प्रशंसा की थी।
Question 36: सफिया अपने को क्या कहती थी?
(A) मुगल
(B) पठान
(C) शेख
(D) सैयद
Answer:
(D) सैयद
Exam Tips:
a) सैयद मुसलमानों के चौथे खलीफा अली के वंशज माने जाते हैं।
Question 37: सुनील दास किसे अपना वतन मानता है?
(A) भारत को
(B) पाकिस्तान को
(C) दिल्ली को
(D) ढाका को
Answer:
(D) ढाका को
Exam Tips:
a) सुनील दासगुप्त ढाका को अपना वतन मानता है।
Question 38: सफ़िया कहाँ की रहने वाली है?
(A) कराची
(B) बंगाल
(C) जालन्धर
(D) लाहौर
Answer:
(D) लाहौर
Exam Tips:
a) सफ़िया की लाहौर की रहने वाली होने की बात कहानी में है।
Question 39: सुनीलदास गुप्त अपने दोस्त के साथ बचपन में किन साहित्यकारों को पढ़ते थे?
(A) नजरुल और निराला
(B) नजरुल और शरतचंद्र
(C) टैगोर और शरतचंद्र
(D) नज़रुल और टैगोर
Answer:
(D) नज़रुल और टैगोर
Exam Tips:
a) सुनील दासगुप्त ने बचपन में नज़रुल और टैगोर को पढ़ा था।
Question 40: अमृतसर में सफिया के सामान की जाँच करने वाले नौजवान कस्टम अधिकारी बातचीत और सूरत से कैसे लगते थे?
(A) गुजराती
(B) पंजाबी
(C) पाकिस्तानी
(D) बंगाली
Answer:
(D) बंगाली
Exam Tips:
a) अमृतसर में सफ़िया का सामान जाँचने वाले नौजवान बंगाली सूरत के थे।
Question 41: ‘नमक’ पाठ के अनुसार क्या चीज़ हिंदुस्तान-पाकिस्तान की एकता का मेवा है?
(A) कीनू
(B) काजू
(C) बादाम
(D) पिस्ता
Answer:
(A) कीनू
Exam Tips:
a) कीनू को भारत-पाक एकता का प्रतीक बताया गया है।
Question 42: सफिया की अम्मा सफ़ेद बारीक मलमल का दुपट्टा कब ओढ़ा करती थी?
(A) मुहर्र म पर
(B) रमजान पर
(C) रक्षाबंधन पर
(D) ईद पर
Answer:
(A) मुहर्र म पर
Exam Tips:
a) सफ़िया की अम्मा मुहर्रम पर सफ़ेद मलमल का दुपट्टा ओढ़ती थीं।
Question 43: “हमारा वतन तो जी लाहौर ही है” यह कथन किसका है?
(A) सिख बीबी
(B) सुनील दास गुप्त
(C) सफ़िया
(D) सफ़िया का भाई
Answer:
(A) सिख बीबी
Exam Tips:
a) 'हमारा वतन तो जी लाहौर ही है' यह कथन सिख बीबी का है।
Question 44: सफिया अपने भाइयों से मिलने कहाँ जा रही थी?
(A) ढाका
(B) लाहौर
(C) कराची
(D) अमृतसर
Answer:
(B) लाहौर
Exam Tips:
a) सफ़िया अपने भाइयों से मिलने लाहौर जा रही थी।
गद्यांश पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर
Question 1: पाठ तथा लेखिका का नाम लिखिए।
Answer:
पाठ का नाम-‘नमक’, लेखिका-रज़िया सज्जाद ज़हीर।।
Exam Tips:
a) लेखिका का नाम और कहानी का नाम अलग-अलग लिखें।
Question 2: सिख बीबी को देखकर सफिया हैरान क्यों रह गई?
Answer:
सिख बीबी को देखकर सफ़िया इसलिए हैरान रह गई क्योंकि उसकी शक्ल उसकी माँ से मिलती थी। सफ़िया की माँ की तरह उसका शरीर भारी-भरकम, छोटी चमकदार आँखें, जिनसे दयालुता का प्रकाश विकीर्ण हो रहा था। सिख बीबी का मुख उसकी माँ जैसा था और उसने उसकी माँ की तरह मलमल का दुपट्टा ओढ़ रखा था, जो उसकी माँ मुहर्र म पर ओढ़ा करती थी।
Exam Tips:
a) सिख बीबी की शक्ल सफ़िया की माँ से मिलती थी, इसलिए वह हैरान रह गई।
b) भारी शरीर, चमकदार आँखें और सफ़ेद दुपट्टे का उल्लेख करें।
Question 3: घर की बहू ने सफिया के बारे में सिख बीबी को क्या बताया?
Answer:
घर की बहू ने सिख बीबी को सफिया के बारे में यह बताया कि वह एक मुसलमान है और उसके भाई लाहौर में रहते हैं। वह पिछले कई सालों से अपने भाइयों से नहीं मिली। इसलिए वह उनसे मिलने लाहौर जा रही है।
Exam Tips:
a) घर की बहू ने सफ़िया के मुसलमान होने और लाहौर जाने की बात बताई।
b) भाइयों से कई सालों से न मिलने की बात भी लिखें।
Question 4: सिख बीबी ने लाहौर के बारे में सफिया से क्या कहा?
Answer:
सिख बीबी ने सफ़िया को कहा कि लाहौर बहुत ही प्यारा शहर है। वहाँ के लोग न केवल सुंदर होते हैं, बल्कि सुरुचिपूर्ण कपड़े पहनते हैं। वे घूमने-फिरने के भी शौकीन हैं। उनमें उत्साह व जोश भी बहुत है।
Exam Tips:
a) सिख बीबी ने लाहौर को सुंदर और जिंदादिल शहर बताया।
b) वहाँ के खाने और कपड़ों के शौक का उल्लेख करें।
Question 5: सफिया क्या तर्क देकर पाकिस्तान से भारत में नमक ले जाना चाहती है?
Answer:
सफ़िया का तर्क यह है कि नमक केवल एक भेंट है जो थोड़े-से पैसों से खरीदी जा सकती है। यह भेंट न सोना है, न चाँदी है और न ही चोरी की वस्तु है। यह तो काला बाज़ार की वस्तु भी नहीं है।
Exam Tips:
a) नमक को भेंट बताकर सफ़िया ने दलील दी कि यह न चोरी का है, न सोने-चाँदी का।
b) गैर-कानूनी सामान न होने की बात स्पष्ट करें।
Question 6: सफिया का भाई अपनी बहन को अदीब कहकर साहित्यकारों पर क्या टिप्पणी करता है?
Answer:
सफिया का भाई अपनी बहन को साहित्यकार कहता है तथा यह भी कहता है कि सभी साहित्यकारों का दिमाग थोड़ा-सा हिला हुआ होता है। इस पागलपन में उसकी बहन नमक तो नहीं ले जा सकेगी, पर उसकी बदनामी अवश्य होगी।
Exam Tips:
a) भाई ने साहित्यकारों की सनक पर व्यंग्य किया, यह लिखें।
b) सफ़िया का जवाब और इंसानियत पर भरोसा अवश्य दें।
Question 7: सिद्ध कीजिए कि सफ़िया मानवता पर विश्वास करती है?
Answer:
सफ़िया का मानवता पर पूर्ण विश्वास है। वह सोचती है कि सीमा शुल्क अधिकारी भी इंसान होते हैं और वे इस बात को समझेंगे कि यह नमक केवल प्रेम की भेंट है, जिसे वह सिख बीबी के लिए लेकर जा रही है।
Exam Tips:
a) सफ़िया के कस्टम अधिकारियों से इंसानियत की अपेक्षा वाले कथन से उदाहरण दें।
b) नियमों से बढ़कर मानवीय भावना को प्रमुख बनाएँ।
Question 8: सफिया के अनुसार किस स्थिति में दुनिया कुछ बेहतर हो सकती है?
Answer:
सफ़िया का विचार है कि सभी लोगों का दिमाग अगर साहित्यकारों जैसा हो, तथा उनकी सोच भी साहित्यकारों जैसी हो तो यह संसार आज और अच्छा होता।
Exam Tips:
a) सफ़िया के अनुसार यदि सभी लोगों का दिमाग साहित्यकारों जैसा हो तो दुनिया बेहतर होगी।
b) इसे उसकी संवेदनशील सोच से जोड़ें।
Question 9: सफिया तथा उसके भाई में स्वभावगत अंतर क्या है? स्पष्ट करें ।
Answer:
सफ़िया का भाई कानून को मानने वाला इंसान है। इसलिए वह कहता है कि कस्टम अधिकारी नमक को भारत नहीं ले जाने देंगे परंतु सफिया कानून के साथ-साथ प्रेम, मुहब्बत तथा मनुष्यता को भी महत्त्व देती है। इसलिए उसका विश्वास है कि कस्टम अधिकारी भेंट के रूप में ले जाए रहे नमक को नहीं रोकेंगे।
Exam Tips:
a) सफ़िया हृदय-प्रधान और भाई बुद्धि-प्रधान था, दोनों के मूल्य अलग थे।
b) भाई कानून को, सफ़िया मानवता को प्रमुखता देती थी, यह तुलना लिखें।
c) दोनों के उदाहरण पाठ से दें।
Question 10: भावना के स्थान पर बुद्धि हावी होने का क्या अर्थ है?
Answer:
भाक्ना के आवेग में सफ़िया अपने पुलिस अधिकारी भाई से तर्क -वितर्क करने लगी थी। भावनाओं के कारण वह पाकिस्तान से सिख बीबी के लिए नमक ले जाना चाहती थी। परंतु जब उसके भाई ने उसके नमक ले जाने का समर्थन नहीं दिया तो वह बुद्धि द्वारा कोई उपाय खोजने लगी, ताकि वह नमक की पुड़िया ले जा सके ।
Exam Tips:
a) भावना हृदय से और बुद्धि मस्तिष्क से जुड़ी होती है।
b) गुस्सा उतरने पर बुद्धि के हावी होने का अर्थ समझाएँ।
c) पाठ के उदाहरण से उत्तर पूरा करें।
Question 11: सफिया के मन में चल रहे अंतर्द्वद्ध का उद्घाटन कीजिए।
Answer:
सफ़िया के मन में यह द्वंद्व चल रहा था कि वह नमक हाथ में रखकर सीमा शुल्क अधिकारियों के समक्ष रख देगी। परंतु उसे विचार आया कि यदि अधिकारी न माने तो उसे नमक वहीं पर छोड़ना पड़ेगा, परंतु उसे फिर ध्यान आया कि जो वचन वह देकर आई थी, उस वचन का क्या होगा।
Exam Tips:
a) सफ़िया के मन में नमक को सही ढंग से ले जाने को लेकर उलझन थी।
b) अंत में वह कस्टम अधिकारी को नमक दिखाकर ले जाने का निर्णय लेती है।
Question 12: सैयदों के बारे में सफिया ने क्या दृष्टिकोण व्यक्त किया है?
Answer:
सफ़िया सैयद मुसलमान थी और सैयद लोग हमेशा अपने वादे को निभाते हैं तथा सच्चा सैयद वही होता है जो अपनी जान देकर भी अपना वादा पूरा करता है। सफ़िया भी यही करना चाहती थी।
Exam Tips:
a) सैयदों के बारे में सफ़िया के विचार में धर्म के बजाय मानवता का महत्त्व था।
b) संदर्भ सहित उत्तर दें।
Question 13: अंत में सफिया ने क्या फैसला किया?
Answer:
अंत में सफ़िया ने यह फैसला लिया कि वह नमक की पुड़िया को कीनुओं की टोकरी की तह में रखकर ले जाएगी। जब वह भारत से आई थी तब उसने देखा कि अधिकारी फलों की जाँच नहीं कर रहे थे। भारत से लोग केले ला रहे थे, पाकिस्तान से लोग कीनू ले जा रहे थे।
Exam Tips:
a) सफ़िया ने अंत में नमक चोरी से न ले जाकर दिखाकर ले जाने का फैसला किया।
b) फैसले का कारण भी लिखें।
Question 14: सफिया ने नमक को कहाँ छिपाया और क्यों?
Answer:
सफ़िया ने नमक की पुड़िया को कीनू की टोकरी की तह में छिपाया। वह सीमा शुल्क अधिकारियों की नज़र से नमक की पुड़िया को बचाना चाहती थी। उसके भाई ने बताया था कि कस्टम वाले उसे नमक नहीं ले जाने देंगे।
Exam Tips:
a) नमक की पुड़िया को सफ़िया ने कीनुओं की टोकरी की तह में छिपाया।
b) छिपाने का कारण कानून से बचना बताएँ।
Question 15: कीनुओं के नीचे दबी नमक की पुड़िया सफिया को कैसे लगी?
Answer:
सफ़िया को लगा कि कीनू की टोकरी में नमक को दबाना मानो किसी प्रिय जन को कब्र की गहराई में उतारना है।
Exam Tips:
a) नीचे दबी नमक की पुड़िया का विचार उसे बेचैन करता था।
b) कीनुओं के नीचे रखी पुड़िया का स्पर्श उसकी चिंता का प्रतीक है।
Question 16: सफिया बचपन में सुनी राजकु मारों की कहानियों को क्यों याद करने लगी?
Answer:
सफ़िया बचपन में सुनी राजकु मारों की कहानियों को इसलिए याद करने लगी क्योंकि वह किसी भी तरह इस भेंट को भारत ले जाना चाहती थी।
Exam Tips:
a) सफ़िया को राजकुमार की कहानी से प्रेरणा मिली कि नमक छिपाकर ले जाना संभव हो।
b) कहानियों का संदर्भ लिखें।
Question 17: सफिया द्वारा खौफनाक भूतों तथा राक्षसों के साथ देवों का प्रयोग करना क्या उचित है?
Answer:
वस्तुतः सफिया को देवता शब्द का समुचित ज्ञान नहीं है। वह नहीं जानती कि देवी-देवता हिंदुओं के लिए पूजनीय होते हैं। अपनी ना-समझी के कारण खौफनाक भूतों तथा राक्षसों के साथ देवताओं का प्रयोग कर देती है जोकि अनुचित है।
Exam Tips:
a) राजकुमार की कहानी में देवों, भूतों और राक्षसों का उल्लेख है।
b) सफ़िया की कल्पना और उसकी कठिनाई दोनों लिखें।
Question 18: सफ़िया ने राजकु मार के कारनामों को सुनकर आह क्यों भरी?
Answer:
सफिया ने राजकु मार के कारनामों को सुनकर आह इसलिए भरी क्योंकि वह राजकु मारों जैसे कारनामे नहीं कर सकती थी। सफ़िया द्वारा आह भरना उसकी निराशा तथा मजबूरी का प्रतीक है।
Exam Tips:
a) राजकुमार के कारनामों पर आह भरने का कारण उसकी असमर्थता थी।
b) वर्तमान में ऐसा उपाय न होने की चिंता लिखें।
Question 19: मार्च के महीने की रात्रिकालीन प्रकृति का वर्णन किस प्रकार किया गया है?
Answer:
मार्च के महीने में रात्रिकालीन प्रकृति का वर्णन करते हुए लेखिका ने कहा है कि खिड़की की जाली से सुहानी हवा आ रही थी। बाहर स्वच्छ चाँदनी थी। खिड़की के बाहर चम्पा का एक सघन वृक्ष था, जिसके पत्तों का प्रतिबिम्ब सामने की दीवार पर पड़ रहा था।
Exam Tips:
a) मार्च की रात की सुहानी हवा, चाँदनी और चंपा के पेड़ का वर्णन करें।
b) पेड़ की परछाईं और ध्वनियों का उल्लेख करें।
c) सन्नाटे में कुत्ते की आवाज़ और सीटी का चित्र दें।
Question 20: रात का सन्नाटा किसके कारण भंग हो रहा था?
Answer:
कभी किसी तरफ से दबी खाँसी की आवाज़, दूर से कुत्ते का भौंकना एवं रोना और चौकीदार की सीटी की आवाज़ रात के सन्नाटे को भंग कर रही थी।
Exam Tips:
a) रात का सन्नाटा कभी किसी की दबी खाँसी और कुत्ते के भौंकने से टूटता था।
b) चौकीदार की सीटी का उल्लेख करें।
Question 21: सफिया के कौन से सगे-संबंधी पाकिस्तान में रहते थे?
Answer:
पाकिस्तान में सफिया के तीन सगे भाई थे। असंख्य प्रिय मित्र थे, उसके पिता की कब्र थी और छोटे-छोटे भतीजे-भतीजियाँ थीं।
Exam Tips:
a) सफ़िया के सगे-संबंधी पाकिस्तान में थे, यह बिंदु लिखें।
b) भाई और बहन के संबंध का संदर्भ दें।
Question 22: सफिया के भतीजे-भतीजियों ने उससे भोलेपन में क्या पूछा?
Answer:
भतीजे-भतीजियों ने भोलेपन से सफ़िया से पूछा कि फू फीजान आप हिंदुस्तान में क्यों रहती हैं, जहाँ हम लोग नहीं आ सकते।
Exam Tips:
a) भतीजियों की भोली बातें सफ़िया को याद आ रही थीं।
b) बच्चों के प्रश्न का उल्लेख सही ढंग से करें।
Question 23: सफिया ने कस्टम के बारे में क्या कहा है?
Answer:
सफ़िया का कहना है कि उसके सगे-संबंधियों तथा उसके बीच एक सीमा बनी थी। जहाँ नोकदार लोहे की छड़ों का जंगला लगा था, इसी को कस्टम कहा जाता था।
Exam Tips:
a) सफ़िया ने कस्टम अधिकारी को मनुष्य मानने की बात कही।
b) कस्टम के कर्तव्य और मानवता के संबंध को स्पष्ट करें।
Question 24: जब सफिया का सामान कस्टम पर जाँच के लिए बाहर निकाला गया तो उसने क्या निर्णय लिया?
Answer:
सफ़िया ने यह निर्णय लिया कि वह प्रेम की भेंट नमक को चोरी से बाहर नहीं ले जाएगी, बल्कि वह कस्टमवालों को नमक दिखाएगी। इसलिए उसने नमक की पुड़िया निकालकर अपने हैंडबैग में रख ली।
Exam Tips:
a) सामान कस्टम जाँच के लिए निकाला गया, इस स्थिति की घबराहट लिखें।
b) कस्टम के नियम और सफ़िया का डर संबंधित लिखें।
Question 25: जब सफिया का सामान कस्टम से होकर रेल की तरफ जा रहा था तो सफिया ने क्या किया?
Answer:
जब सफ़िया का सामान कस्टम से रेल की तरफ जा रहा था तो वह एक कस्टम अधिकारी की ओर बढ़ी।
Exam Tips:
a) सामान रेल की तरफ जाते समय सफ़िया ने नमक की बात अधिकारी से बताने का निर्णय लिया।
b) घबराहट का कारण लिखें।
Question 26: सफिया ने कस्टम अधिकारी का वर्णन किस प्रकार किया है?
Answer:
सफ़िया ने लिखा है कि कस्टम अधिकारी का कद लंबा था, परंतु उसका शरीर दुबला-पतला था। सिर के बाल खिचड़ी थे और आँखों पर ऐनक लगा रखी थी। भले ही उसने कस्टम अधिकारी की वर्दी पहन रखी थी पर वह उस पर जच नहीं रही थी।
Exam Tips:
a) कस्टम अधिकारी के रूप-रंग, व्यवहार और संवेदनशीलता का वर्णन करें।
b) उसके ढाका के वतन का उल्लेख करें।
c) उसके व्यवहार से सफ़िया के प्रति सम्मान भाव दिखाएँ।
Question 27: सफिया कस्टम अधिकारी के आगे हिचकिचाकर क्यों बोली?
Answer:
क्योंकि सफिया को यह डर था कि उसके पास नमक की पुड़िया है जिसे पाकिस्तान से भारत ले जाने की आज्ञा नहीं थी। इसलिए उसने हिचकिचाकर कस्टम अधिकारी से बात की।
Exam Tips:
a) सफ़िया ने नमक को छिपाने के बजाय दिखाकर ले जाने को ईमानदारी माना।
b) अधिकारी के सामने सच बताने का कारण लिखें।
Question 28: सफिया ने नमक की पुड़िया कस्टम अधिकारी के सामने क्यों रखी?
Answer:
सफ़िया प्रेम की भेंट नमक की पुड़िया को चोरी से भारत नहीं ले जाना चाहती थी, बल्कि वह कस्टम अधिकारी को दिखाकर ले जाना चाहती थी, इसलिए उसने वह पुड़िया कस्टम अधिकारी के सामने रख दी।
Exam Tips:
a) सफ़िया ने नमक की पुड़िया अधिकारी की मेज़ पर रख दी।
b) अधिकारी के प्रति उसकी ईमानदारी का उल्लेख करें।
c) अधिकारी ने नमक को सफ़िया के बैग में वापस रखा, यह बिंदु लिखें।
Question 29: कस्टम अधिकारी किस देश का था और उसने नमक की पुड़िया सफिया को क्यों लौटा दी?
Answer:
कस्टम अधिकारी पाकिस्तान का निवासी था, परंतु मूलतः वह दिल्ली का था। उसने नमक की पुड़िया सफिया को इसलिए लौटा दी, क्योंकि वह प्यार की भेंट थी। वह अधिकारी प्रेम-प्यार को फलते-फू लते देखना चाहता था।
Exam Tips:
a) कस्टम अधिकारी पाकिस्तानी था और उसने अपना वतन दिल्ली बताया था।
b) नमक की पुड़िया उसी ने सफ़िया के बैग में वापस रखी, यह क्रम लिखें।
Question 30: ‘मुहब्बत तो कस्टम से इस तरह गुज़र जाती है कि कस्टम देखता रह जाता है’-इस पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।
Answer:
कस्टम अधिकारी के कहने का भाव यह है कि प्रेम-प्यार की भेंट पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चलती और न ही अधिकारी उसकी जाँच करते हैं बल्कि वे प्रेम की भेंट को प्रेमपूर्वक भिजवा देते हैं। यही कारण है कि कानून को इसका पता नहीं चलता।
Exam Tips:
a) 'मुहब्बत' और कानून के टकराव में मानवीय भाव जीत गया, यह अर्थ लिखें।
b) अधिकारी के 'कानून हैरान' कहने के भाव को स्पष्ट करें।
Question 31: कस्टम अधिकारी ने सफिया को क्या संदेशा दिया?
Answer:
कस्टम अधिकारी ने सफिया से कहा कि जामा मस्जिद की सीढ़ियों को मेरा सलाम कहना और सिख बीबी को नमक की पुड़िया देते समय कहना कि लाहौर अब भी उनका वतन है और मेरा वतन दिल्ली है। यदि इस प्रकार की मानसिकता भारत वासियों तथा पाकिस्तान में बनी रहेगी तो भारत- पाक संबंध एक दिन सुधर जाएंगे।
Exam Tips:
a) अधिकारी ने जामा मस्जिद की सीढ़ियों और लाहौर-दिल्ली की भावनाओं का संदेशा दिया।
b) संदेशे का भाव (मुहब्बत और सलाम) समझाएँ।
Question 32: कस्टम अधिकारी किस आशा पर सब कुछ ठीक होने की बात कहता है?
Answer:
कस्टम अधिकारी का विचार है कि चाहे भारतवासी हों या पाकिस्तानी हों, दोनों आपस में स्नेह और प्रेम से रहना चाहते हैं। जब लोगों की ऐसी भावना है तो निश्चय ही भारत-पाक सीमाएँ समाप्त हो जाएंगी।
Exam Tips:
a) अधिकारी को विश्वास था कि दोनों देशों के आपसी संबंध धीरे-धीरे सुधर जाएँगे।
b) रफ्ता-रफ्ता शब्द का अर्थ धीरे-धीरे लिखें।
Question 33: सरहद की ओर बढ़ते समय प्लेटफार्म का दृश्य लिखिए।
Answer:
जब सफ़िया भारत-पाक सीमा की ओर बढ़ रही थी, तो वहाँ उसके अनेक मित्र और सगे-संबंधी थे। कोई उसे हसरत भरी नज़रों से देख रहा था, कोई रो रहा था और कोई आँखों के आँसुओं को रोकने के लिए अपने होंठ भींच रहा था। सम्पूर्ण वातावरण भावनापूर्ण था। सफ़िया की विदाई के कारण सभी के दिल भर आए थे।
Exam Tips:
a) सीमा के पार सफ़िया के मित्रों और रिश्तेदारों की भावनात्मक विदाई का वर्णन करें।
b) कोई रो रहा था और कोई आँसू रोक रहा था, यह दृश्य लिखें।
Question 34: अटारी क्या है? वहाँ पर पुलिस में परिवर्तन क्यों हुआ?
Answer:
अटारी एक स्टेशन का नाम है जहाँ से भारत की सीमा आरंभ होती है। यहाँ पर पाकिस्तानी पुलिस उतर जाती है और भारतीय पुलिस सवार हो जाती है। इसी प्रकार पाकिस्तान जाने वाली ट्रेन से भारतीय पुलिस उतर जाती है और पाकिस्तानी पुलिस सवार हो जाती है।
Exam Tips:
a) अटारी से पाकिस्तानी और भारतीय पुलिस बदलने का अर्थ सीमा की स्थिति से जोड़ें।
b) दोनों देशों की साझी भाषा और लिबास का उल्लेख करें।
Question 35: लाहौर और अमृतसर में अंतर क्यों प्रतीत नहीं हुआ?
Answer:
सफ़िया को लाहौर और अमृतसर में कोई अंतर प्रतीत नहीं हुआ। कारण यह था कि दोनों नगरों के लोगों की भाषा, ज़मीन, वेश-भूषा, बोलचाल, हावभाव तथा गालियाँ देने का ढंग लगभग एक जैसा था। दोनों में लोग एक-दूसरे से मिलकर बात-चीत कर रहे थे।
Exam Tips:
a) लाहौर और अमृतसर एक जैसे लगे, क्योंकि भाषा, ज़मीन और वेशभूषा समान थी।
b) दोनों देशों की भावनात्मक समानता को उदाहरण सहित लिखें।
Question 36: भारत और पाकिस्तान के निवासियों के बीच मुश्किल क्या है?
Answer:
भारत और पाकिस्तान के निवासियों के बीच सबसे बड़ी मुश्किल है-दोनों देशों का विभाजन। जिसे लोग नहीं चाहते थे। राजनीतिक कारणों से अब दोनों अलग होकर एक-दूसरे के दुश्मन बन गए हैं। दोनों ओर की सेनाएँ हमेशा बंदू कें ताने रहती हैं। नमक Summary in Hindi
Exam Tips:
a) भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच सबसे बड़ी बाधा राजनीतिक विभाजन है, यह लिखें।
b) विभाजन को लोगों ने नहीं चाहा था, इसका उल्लेख करें।
नमक लेखिका-परिचय
Question 1: रज़िया सज्जाद ज़हीर का संक्षिप्त जीवन-परिचय देते हुए उनकी साहित्यिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
अथवा
रज़िया सज्जाद ज़हीर का साहित्यिक परिचय दीजिए।
Answer:
1. जीवन-परिचयरज़िया सज्जाद जहीर का जन्म 15 फरवरी, 1917 को राजस्थान के अजमेर नगर में हुआ। उन्होंने बी०ए० तक की शिक्षा घर पर रहते हुए प्राप्त की। विवाह के बाद उन्होंने उर्दू में एम०ए० की परीक्षा उत्तीर्ण की। सन् 1947 में वे अजमेर छोड़कर लखनऊ चली आईं और वहाँ के करामत हुसैन गर्ल्स कॉलेज की प्राध्यापिका के रूप में पढ़ाने लगी। सन् 1965 में उनकी नियुक्ति सोवियत सूचना विभाग में हुई। 18 दिसम्बर, 1979 में उनका देहांत हो गया। रज़िया सज्जाद ज़हीर को सोवियत भूमि नेहरू पुरस्कार से नवाज़ा गया। बाद में उन्हें उर्दू अकादेमी ‘उत्तर प्रदेश’ से भी सम्मानित किया गया। यही नहीं, उन्हें अखिल भारतीय लेखिका संघ अवार्ड भी प्राप्त हुआ।
2. प्रमुख रचनाएँ -उनकी एकमात्र रचना का नाम है ‘ज़र्द गुलाब’। यह एक उर्दू कहानी-संग्रह है।
3. साहित्यिक विशेषताएँ मूलतः रज़िया सज्जाद ज़हीर उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका हैं। उन्हें महिला कहानीकार कहना ही उचित होगा, क्योंकि उन्होंने केवल कहानियाँ ही लिखी हैं। उनके पास एक प्राध्यापिका का कोमल हृदय है। अतः उनकी कहानियाँ जीवन के कोमलपक्ष का उद्घाटन करती हैं। कथावस्तु, पात्र चरित्र-चित्रण, देशकाल, संवाद, भाषा-शैली तथा उद्देश्य की दृष्टि से उनकी कहानियाँ सफल कही जा सकती हैं। संवेदनशीलता उनकी कहानियों की प्रमुख विशेषता है। उन्हें हम मानवतावादी लेखिका भी कह सकते हैं।
रज़िया सज्जाद ज़हीर की कहानियों में जहाँ एक ओर सामाजिक सद्भाव और धार्मिक सहिष्णुता है, वहाँ दूसरी ओर आधुनिक संदर्भो में बदलते हुए पारिवारिक मूल्यों का वर्णन भी है। उनकी कहानियों में सामाजिक यथार्थ और मानवीय गुणों का सहज समन्वय अपनी कहानियों में मानवीय संवेदनाओं पर करारा व्यंग्य किया है। कहीं-कहीं वे मानवीय पीडाओं का सजीव चित्र प्रस्तुत करती हैं।
4. भाषा शैली-रज़िया सज्जाद ज़हीर ने मूलतः उर्दू भाषा में ही कहानियाँ लिखी हैं, परंतु उनकी उर्दू भाषा भी सहज, सरल और बोधगम्य है, जिसमें अरबी तथा फारसी शब्दों का खड़ी बोली हिंदी के साथ मिश्रण किया गया है। फिर भी उन्होंने अपनी भाषा में उर्दू शब्दावली का अधिक प्रयोग किया है। उनकी कुछ कहानियाँ देवनागरी लिपि में लिखी जा चुकी हैं और कुछ कहानियों का हिंदी में अनुवाद भी हुआ है। फिर भी उनकी भाषा सहज, सरल, तथा प्रवाहमयी कही जा सकती है। कहीं-कहीं उन्होंने मुहावरों तथा लोकोक्तियों का भी खुलकर प्रयोग किया है।
Exam Tips:
a) जन्म, शिक्षा, विवाह, नौकरी और देहांत की तिथियाँ क्रम से लिखें।
b) पुरस्कारों के नाम सटीक लिखें।
c) साहित्यिक विशेषताएँ (भाषा, संवेदनशीलता, मानवतावाद) अलग बिंदुओं में दें।
d) कहानी-संग्रह 'ज़र्द गुलाब' का नाम अवश्य लिखें।
नमक पाठ का सार
Question 1: रज़िया सज्जाद जहीर द्वारा रचित कहानी “नमक” का सार अपने शब्दों में लिखिए।
Answer:
प्रस्तुत कहानी भारत-पाक विभाजन से उत्पन्न दुष्परिणामों की कहानी है। इस विभाजन के कारण दोनों देशों के लोग विस्थापित हुए तथा पुनर्वासित भी हुए। उनकी धार्मिक भावनाओं का यहाँ वर्णन किया गया है। पाकिस्तान से विस्थापित होने वाली एक सिख बीबी लाहौर को अब भी अपना वतन मानती है। भेंट के रूप में वह लाहौर का नमक पाना चाहती हैं। इसी प्रकार एक पाकिस्तानी कस्टम अधिकारी देहली को अपना वतन कहता है, लेकिन भारतीय कस्टम अधिकारी सुनीलदास गुप्त ढाका को अपना वतन मानता हैं।
अपने वतनों से विस्थापित होकर ये लोग अपने मूल जन्म स्थान को भुला नहीं पाते। रज़िया सज्जाद जहीर का कहना है कि एक ऐसा समय भी आएगा जब इन राजनीतिक सीमाओं का कोई महत्त्व नहीं रहेगा। लेखिका की आशा का पूरा होना भारत-पाकिस्तान तथा बांग्लादेश तीनों देशों के लिए कल्याणकारी है। एक बार सफिया अपने पड़ोसी सिख परिवार के घर कीर्तन में भाग लेने के लिए गई थी। वहाँ एक सिख बीबी को देखकर वह अपनी माँ को याद करने लगी, क्योंकि उनकी शक्ल-सूरत सफ़िया की माँ से मिलती थी। सिख बीबी ने सफिया के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त करनी चाही।
तब घर की बहू ने बताया कि सफिया मुसलमान है और वह कल अपने भाई से मिलने लाहौर जा रही है। इस पर सिख बीबी ने कहा कि लाहौर तो उसका वतन है। आज भी उसे वहाँ के लोग, खाना-पीना, उनकी जिंदादिली याद है। यह कहते-कहते सिख बीबी की आँखों में आँसू आ गए। सफिया ने उसे सांत्वना दी और कहा कि क्या वह लाहौर से कोई सौगात मँगवाना चाहती है। तब सिख बीबी ने धीरे से लाहौरी नमक की इच्छा व्यक्त की। सफिया लाहौर में पन्द्रह दिनों तक रही। उसके रिशतेदारों ने उसकी खूब खातिरदारी की और उसे पता भी नहीं चला कि पन्द्रह दिन कैसे बीत गए हैं।
चलते समय मित्रों और संबंधियों ने सफ़िया को अनेक उपहार दिए। उसने सिख बीबी के लिए एक सेर लाहौरी नमक लिया और सामान की पैकिंग करने लगी, परंतु पाकिस्तान से भारत में नमक ले जाना कानून के विरुद्ध था। अतः सफ़िया ने अपने भाई जो पुलिस अफसर था से सलाह की। भाई ने कहा कि नमक ले जाना कानून के विरुद्ध है। कस्टम वाले तुम्हारे सारे सामान की तालाशी लेंगे और नमक पकड़ा जाएगा, परंतु सफ़िया ने कहा कि वह उस सिख बीबी के लिए सौगात ले जाना चाहती है, जिसकी शक्ल उसकी माँ से मिलती-जुलती है।
परंतु सफिया ने अपने भाई से कहा कि वह छिपा कर नहीं बल्कि दिखाकर नमक ले जाएगी। भाई ने पुनः कहा कि नमक ले जाना संभव नहीं है, इससे आपकी बदनामी अवश्य होगी। यह सुनकर सफ़िया रोने लगी। रात होने पर सफिया सामान की पैकिंग करने लगी। सारा सामान सूटकेस तथा बिस्तरबंद में आ गया था। शेष बचे कीनुओं को उसने टोकरी में डाल दिया तथा उसके नीचे नमक की पुड़िया छुपा दी। लाहौर आते समय उसने देखा था कि भारत से आने वाले केले ला रहे थे और पाकिस्तान से जाने वाले कीनू ले जा रहे थे।
कस्टमवाले इन फलों की जाँच नहीं कर रहे थे। यह सब काम करके सफ़िया सो गई। सपने में वह लाहौर के घर की सुंदरता, वहाँ के परिवेश, भाई तथा मित्रों को देखने लगी। उसे अपनी भतीजियों की भोली-भोली बातें याद आ रही थीं। सपने में उसने सिख बीबी के आँसू, इकबाल का मकबरा तथा लाहौर का किला भी देखा, परंतु अचानक उसकी आँख खुल गई, क्योंकि उसका हाथ कीनू की टोकरी पर लग गया था। उसे देते समय उसके मित्र ने कहा था कि यह पाकिस्तान और भारत की एकता का मेवा है। स्टेशन पर फर्स्ट क्लास के वेटिंग रूम में बैठी सफ़िया सोचने लगी कि मेरे आसपास कई लोग हैं, परंतु मुझे पता है कि कीनुओं की टोकरी में नीचे नमक की पुड़िया है।
उसका सामान अब कस्टमवालों के पास जाँच के लिए जाने लगा। वह थोड़ी घबरा गई उसे थोड़ा-सा कम्पन हआ। तब उसने निर्णय लिया कि प्रेम की सौगात नमक को वह चोरी से नहीं ले जाएगी। उसने नमक की पुड़िया निकालकर अपने हैंडबैग में रख ली। जब सामान जाँच के बाद रेल की ओर भेजा जाने लगा तो उसने एक कस्टम अधिकारी से इस बारे में चर्चा की। उसने अधिकारी से पूछ लिया था कि वह कहाँ का निवासी है। उसने कहा कि उसका वतन दिल्ली है। आखिर सफ़िया ने नमक की पुड़िया बैग से निकालकर अफसर की मेज पर रख दी और सारी बात बता दी।
कस्टम अधिकरी ने स्वयं नमक की पुड़िया को सफ़िया के बैग में रख दिया और कहा “मुहब्बत तो कस्टम से इस तरह गुज़र जाती है कि कानून हैरान रह जाता है।” अंत में उस अधिकारी ने कहा “जामा मस्जिद की सीढ़ियों को मेरा सलाम कहिएगा और उन खातून को यह नमक देते वक्त मेरी तरफ से कहिएगा कि लाहौर अभी तक उनका वतन है और देहली मेरा, तो बाकी सब रफ्ता-रफ्ता ठीक हो जाएगा।” अंततः गाड़ी भारत की ओर चल पड़ी। अटारी स्टेशन पर पाकिस्तानी पुलिस नीचे उतर गई और हिंदुस्तानी पुलिस चढ़ गई।
सफिया सोचने लगी कि कितनी विचित्र बात है कि “एक-सी जुबान, एक-सा लबोलहजा तथा एक-सा अंदाज फिर भी दोनों के हाथों में भरी हुई बंदू कें ।” । अमृतसर पहुँचने पर भारतीय कस्टम अधिकारी फर्स्ट क्लास वालों की जाँच उनके डिब्बे के सामने ही करने लगे। सफ़िया की जाँच हो चुकी थी, परंतु सफिया ने अपना हैंडबैग खोलकर कहा कि मेरे पास थोड़ा लाहौरी नमक है तथा सिख बीबी की सारी कहानी सुना दी। अधिकारी ने सफिया की बात को ध्यान से सुना। फिर उसे एक तरफ आने के लिए कहा। उसने सफिया के सामान का ध्यान रखने के लिए एक कर्मचारी को आदेश दिया।
वह सफ़िया को प्लेटफार्म के एक कमरे में ले गया। उसे आदरपूर्वक बिठाया और चाय पिलाई। फिर एक पुस्तक उसे दिखाई, जिस पर लिखा था-“शमसुलइसलाम की तरफ से सुनील दास गुप्त को प्यार के साथ, ढाका 1946″। उसने यह भी बताया कि उसका वतन ढाका है। बचपन में वह अपने मित्र के साथ नज़रुल और टैगोर दोनों को पढ़ते थे। इस प्रकार सुनील दास ढाका की यादों में खो गया-“वैसे तो डाभ कलकत्ता में भी होता है जैसे नमक पर हमारे यहाँ के डाभ की क्या बात है! हमारी जमीन, हमारे पानी का मज़ा ही कुछ और है!” उसने पुड़िया सफ़िया के बैग में डाल दी और आगे-आगे चलने लगा।
सफिया सोचने लगी-“किसका वतन कहाँ है वह जो कस्टम के इस तरफ है या उस तरफ!
Exam Tips:
a) सार में विभाजन के दुष्परिणाम और दोनों देशों के लोगों की भावनाओं का उल्लेख करें।
b) सिख बीबी, सफ़िया और कस्टम अधिकारियों के प्रसंग क्रम से लिखें।
c) सफ़िया के नमक लेकर जाने के निर्णय और उसकी घटना को संक्षेप में लिखें।
d) सार अपने शब्दों में लिखें, वाक्य लंबे न करें।
Free study material for Hindi
Haryana Board Solutions for Class 12 Hindi Chapter 16 Namak
Official Haryana Board Solutions for Chapter 16 Namak
Explore reliable textbook solutions for Chapter 16 Namak tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Hindi.
Step-by-Step Explanations for Chapter 16 Namak
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Next Steps in Your Hindi Revision
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 16 Namak with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 12 Hindi Solutions Aroh Chapter 16 नमक is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Hindi Solutions Aroh Chapter 16 नमक as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Hindi Solutions Aroh Chapter 16 नमक will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access HBSE Class 12 Hindi Solutions Aroh Chapter 16 नमक in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Hindi Solutions Aroh Chapter 16 नमक in printable PDF format for offline study on any device.