HBSE Class 12 Hindi Solutions Aroh Chapter 10 छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 12 Hindi Chapter 10 Chhota Mera Khet, Bagulon ke Pankh (poems by Umashankar Joshi)

Review structured textbook solutions for Class 12 Hindi Chapter 10 Chhota Mera Khet, Bagulon ke Pankh (poems by Umashankar Joshi). Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Download Chapter 10 Chhota Mera Khet, Bagulon ke Pankh (poems by Umashankar Joshi) Textbook Solutions PDF

Access the complete solution PDF for Class 12 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

कविता के साथ

Question 1: छोटे चौकोने खेत को कागज़ का पन्ना कहने में क्या अर्थ निहित है?

Answer:

कवि अपने कवि-कर्म को किसान के कर्म के समान बताना चाहता है, अर्थात् कविता की रचना खेती करने जैसी है। इसीलिए कवि ने कागज़ के पन्ने को छोटा चौकोना खेत कहा है।

जिस प्रकार खेत में बीज बोकर उसमें पानी और खाद दी जाती है और फिर उससे अंकुर और फल-फूल उत्पन्न होते हैं, उसी प्रकार कागज़ के पन्ने पर कवि के संवेदनशील भाव शब्दों का सहारा पाकर अभिव्यक्त होते हैं, जिससे पाठक को आनंद प्राप्त होता है।

Exam Tips:

a) कागज़ का पन्ना उपमेय है और छोटा चौकोना खेत उपमान, इसलिए दोनों को अलग-अलग पहचानें।
b) कवि-कर्म और किसान-कर्म की तुलना इस कविता का मूल आधार है।
c) उत्तर में बीज, पानी, खाद और अंकुर के क्रम को जोड़कर लिखें।

 

Question 2: रचना के संदर्भ में अंधड़ और बीज क्या हैं?

Answer:

अंधड़ का तात्पर्य है संवेदनशील भावनाओं का आवेग। कवि के मन में अनजाने में कोई भाव जाग उठता है। जैसे एक दुबले-पतले भिक्षुक को देखकर निराला के मन में भावनाओं का अंधड़ उठ खड़ा हुआ था और उन्होंने ‘भिक्षुक’ कविता की रचना की।

बीज का अर्थ है किसी निश्चित विषय-वस्तु का मन में जागना। जब कोई विषय कवि के मन को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है और वह बिंब के रूप में अभिव्यक्त होने के लिए कुलबुलाने लगता है, तो उसे बीज बोना कहा जा सकता है।

Exam Tips:

a) अंधड़ आवेग का और बीज विषय का प्रतीक है, यह अंतर स्पष्ट लिखें।
b) ‘भिक्षुक’ कविता का उदाहरण देने से उत्तर अधिक स्पष्ट होता है।

 

Question 3: रस का अक्षयपात्र से कवि ने रचनाकर्म की किन विशेषताओं की ओर इंगित किया है?

Answer:

कवि की काव्य-रचना को रस का अक्षय पात्र कहा गया है। इसका तात्पर्य यह है कि कविता में निहित सौंदर्य और रस-भाव कभी नष्ट नहीं होते।

वे अनंतकाल तक कविता में विद्यमान रहते हैं। किसी भी काल अथवा युग का पाठक उस कविता को पढ़कर आनंद प्राप्त कर सकता है, इसलिए कविता को ‘रस का अक्षय पात्र’ कहा गया है।

Exam Tips:

a) ‘अक्षय’ का अर्थ है जो कभी नष्ट न हो, इसे उत्तर में अवश्य लिखें।
b) रचना की अनंत उपयोगिता और कालजयिता इस उत्तर की मुख्य विशेषता है।
c) उत्तर को मूल पाठ की पंक्तियों से जोड़कर लिखने से अंक मिलते हैं।

 

Question 4: व्याख्या करें-
(1) शब्द के अंकुर फूटे,
पल्लव-पुष्पों से नमित हुआ विशेष।
(2) रोपाई क्षण की
कटाई अनंतता की
लुटते रहने से ज़रा भी नहीं कम होती।

Answer:

(1) जब कवि के मन में भावों का कोई बीज जागता है, तो उसे कल्पना का रसायन मिल जाता है। इससे कवि अहम्मुक्त हो जाता है। धीरे-धीरे वह भाव शब्द रूपी अंकुरों के माध्यम से फूटकर बाहर आने लगता है। अंततः कवि के विशेष भाव पत्तों और फूलों के समान विकसित होते हैं। जैसे पौधा फल-फूल से लदकर झुक जाता है, उसी प्रकार कविता पाठकों के लिए अपनी भाव-संपदा समर्पित करती है।

(2) कवि कहना चाहता है कि कविता में बीज तो क्षण भर में बोया जाता है। कवि के मन में भावनाओं के आवेग के कारण ही कविता किसी क्षण फूट पड़ती है, परंतु उसकी फसल कभी नष्ट नहीं होती। वह अनंतकाल तक फल देती रहती है। कविता का रस कभी कम नहीं होता, और किसी भी युग का पाठक उसका आनंद प्राप्त कर सकता है।

Exam Tips:

a) पद्यांश की व्याख्या में पहले प्रसंग, फिर भावार्थ और अंत में विशेषता लिखें।
b) रूपक और अनुप्रास के उदाहरण व्याख्या में अलग से दिखाएँ।
c) ‘रोपाई’ और ‘कटाई’ के प्रतीकों को बीज और फसल के संदर्भ में समझाएँ।
d) अंतिम पंक्ति में रस की अनश्वरता को कविता के आनंद से जोड़ें।

 

कविता के आसपास

Question 1: शब्दों के माध्यम से जब कवि दृश्यों, चित्रों, ध्वनि-योजना अथवा रूप-रस-गंध को हमारे ऐन्द्रिक अनुभवों में साकार कर देता है, तो बिंब का निर्माण होता है। इस आधार पर प्रस्तुत कविता से बिंब की खोज करें।

Answer:

इन कविताओं में चाक्षुष बिंबों की सुंदर योजना की गई है। ये बिंब इस प्रकार हैं-
1. छोटा मेरा खेत चौकोना
2. कागज़ का एक पन्ना
3. कोई अंधड़ कहीं से आया
4. शब्द के अंकुर फूटे
5. पल्लव-पुष्पों से नमित
6. झूमने लगे फल
7. अमृत धाराएँ फूटतीं
8. नभ में पाँती-बँधी बगुलों की पाँखें
9. कजरारे बादलों की छाई नभ छाया
10. तैरती साँझ की सतेज श्वेत काया

Exam Tips:

a) बिंब का अर्थ है वह शब्द-चित्र जो आँख, कान या अन्य इंद्रियों को अनुभव कराए।
b) चाक्षुष बिंब वे होते हैं जिन्हें आँखों से देखा जा सकता है, जैसे बगुलों की पंक्ति।
c) बिंब खोजते समय उन पंक्तियों को चुनें जो दृश्य या रंग का चित्र बनाती हैं।

 

Question 2: जहाँ उपमेय में उपमान का आरोप हो, वहाँ रूपक कहलाता है। इस कविता में से रूपक का चुनाव करें।

Answer:

इन कविताओं में निम्नलिखित रूपकों का प्रयोग हुआ है-

उपमेयउपमान
(1) (भावनात्मक जोश)अंधड़
(2) आनंदपूर्ण भावअमृत धाराएँ
(3) (रस)फल
(4) (विषय)बीज
(5) कागज़ का एक पन्नाछोटा मेरा खेत चौकोना
(6) कल्पनारसायन
(7) रस का अनुभव करनाकटाई
(8) अलंकार, सौंदर्यपल्लव-पुष्प
(9) शब्दअंकुर

Exam Tips:

a) रूपक में उपमेय पर उपमान का आरोप होता है, जैसे कागज़ के पन्ने पर खेत का आरोप।
b) तालिका में उपमेय बाएँ और उपमान दाएँ कॉलम में रखें।
c) कविता में ‘पल्लव-पुष्प’ अलंकार का भी उदाहरण है, इसे रूपक से अलग पहचानें।

 

कला की बात

Question 1: बगुलों के पंख कविता को पढ़ने पर आपके मन में कैसे चित्र उभरते हैं? उनकी किसी भी अन्य कला माध्यम में अभिव्यक्ति करें।

Answer:

साँझ के समय काले बादलों के बीच आकाश में पंक्तिबद्ध सफ़ेद बगुले उड़ते हुए दिखते हैं। एक चित्र में नीले-काले बादलों की पृष्ठभूमि पर सफ़ेद बगुलों की पंक्ति बनाई जा सकती है और नीचे हल्की-सी साँझ की लालिमा दिखाई जा सकती है।

Exam Tips:

a) रंगों का चुनाव कविता के भाव के अनुसार करें, जैसे काले बादल और सफ़ेद बगुले।
b) बगुलों की पंक्ति को कविता की तरह लहरदार रेखाओं में बनाएँ।

 

सराहना संबंधी प्रश्न

Question 1: निम्नलिखित पंक्तियों में निहित काव्य-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए-
कल्पना के रसायनों को पी
बीज गल गया निः शेष;
शब्द के अंकुर फूटे,
पल्लव-पुष्पों से नमित हुआ विशेष।

Answer:

इन काव्य-पंक्तियों में कवि ने रूपक के माध्यम से विचारों के रचना-रूप ग्रहण करने तथा अभिव्यक्ति का माध्यम बनने पर प्रकाश डाला है।

रूपक अलंकार का सफल प्रयोग किया गया है।

‘पल्लव-पुष्पों’ में अनुप्रास अलंकार है।

संपूर्ण पद्यांश में प्रतीकात्मकता का समावेश है।

तत्सम प्रधान साहित्यिक हिंदी भाषा का प्रयोग हुआ है।

शब्द-चयन सर्वथा उचित है और भावाभिव्यक्ति में सहायक है।

Exam Tips:

a) रूपक, अनुप्रास और प्रतीकात्मकता तीनों को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) परीक्षा में अलंकार का नाम और उसका उदाहरण दोनों लिखें।

 

Question 2: निम्नलिखित पंक्तियों में निहित काव्य-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए-
झूमने लगे फल,
रस अलौकिक
अमृत धाराएँ फूटती
रोपाई क्षण की,
कटाई अनंतता की
लुटते रहने से जरा भी नहीं कम होती।

Answer:

इस पद्यांश में कवि ने कविता की तुलना अनंतकाल तक रस देने वाले फल के साथ की है। यह तुलना बड़ी सटीक, सुंदर और सार्थक बन पड़ी है।

‘रस’ शब्द में श्लेष अलंकार का प्रयोग है। इसके दो अर्थ हैं-फलों का रस तथा काव्य-आनंद। कवि ने काव्य-रस को अलौकिक कहा है, इसलिए कविता का आनंद शाश्वत होता है।

तत्सम प्रधान साहित्यिक हिंदी भाषा का प्रयोग हुआ है।

शब्द-चयन सरल, उचित और भावाभिव्यक्ति में सहायक है।

मुक्त छंद का सफल प्रयोग हुआ है।

Exam Tips:

a) श्लेष अलंकार के दोनों अर्थ लिखना परीक्षा में अंक दिलाता है।
b) तुलना को ‘रोपाई’ और ‘कटाई’ के संदर्भ में समझाएँ।
c) मुक्त छंद का उल्लेख अवश्य करें।

 

Question 3: निम्नलिखित पंक्तियों में निहित काव्य-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए-
कजरारे बादलों की छाई नभ छाया,
तैरती साँझ की सतेज श्वेत काया।
हौले हौले जाती मुझे बाँध निज माया से।
उसे कोई तनिक रोक रक्खो।

Answer:

कजरारे बादलों में साँझ की तैरती काया की अभिव्यक्ति बगुलों के माध्यम से की गई है। इसमें उत्प्रेक्षा अलंकार है।

‘हौले हौले’ में पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार है।

सहज एवं सरल साहित्यिक हिंदी भाषा का प्रयोग हुआ है।

शब्द-चयन सर्वथा उचित है और भावाभिव्यक्ति में सहायक है।

Exam Tips:

a) उत्प्रेक्षा अलंकार में उपमेय में उपमान की संभावना होती है, उसे उदाहरण सहित लिखें।
b) पुनरुक्ति प्रकाश के लिए ‘हौले हौले’ जैसे शब्द-युग्म को चिह्नित करें।

 

विषय-वस्तु पर आधारित लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: ‘छोटा मेरा खेत’ कविता में ‘बीज गल गया निः शेष’ से क्या तात्पर्य है?

Answer:

‘बीज गल गया निः शेष’ के माध्यम से कवि कहना चाहता है कि जब कविता का मूल भाव कवि के मन में पूरी तरह रच-बस जाता है, अर्थात् वह उसे आत्मसात कर लेता है, तब वह अहम्मुक्त हो जाता है।

दूसरे शब्दों में, जिस प्रकार बीज मिट्टी में गलकर अंकुर रूप धारण कर लेता है, उसी प्रकार कविता का मूल भाव कवि के मन में आत्मसात् हो जाता है। कवि निजता से मुक्त हो जाता है और तभी उसके हृदय से कविता फूटती है।

Exam Tips:

a) ‘अहम्मुक्त’ होने की स्थिति को बीज गलने के रूपक से समझाएँ।
b) उत्तर में बीज, अंकुर और अहम्मुक्ति के तीनों संदर्भ लिखें।
c) मूल भाव के आत्मसात होने की प्रक्रिया पर बल दें।

 

Question 2: ‘छोटा मेरा खेत’ कविता का मूल भाव क्या है? स्पष्ट करें।

Answer:

इस कविता के माध्यम से कवि ने कविता की रचना-प्रक्रिया पर प्रकाश डाला है। कविता का जन्म किसी अज्ञात प्रेरणा से विशेष क्षण में होता है। कोई विषय अचानक कवि की संवेदना को प्रभावित करता है।

कवि अहंकारमुक्त होकर पूर्ण तन्मयता के साथ उस मूल भाव को अपने मन में बैठा लेता है। तत्पश्चात् शब्द, भाव और अलंकार पौधे के पत्तों के समान स्वतः फूटने लगते हैं।

जहाँ पौधे की फसल नश्वर होती है, वहाँ कविता का फल अर्थात् रस शाश्वत होता है। कविता का रस अनंत काल तक लिया जा सकता है। किसी भी काल अथवा युग का पाठक उसका आनंद प्राप्त कर सकता है।

Exam Tips:

a) मूल भाव में रचना-प्रक्रिया और रस की शाश्वतता, दोनों बिंदु अवश्य लिखें।
b) फसल की नश्वरता और कविता की शाश्वतता की तुलना पर ध्यान दें।
c) उत्तर को प्रक्रिया के क्रम में लिखें: भाव, मन में बैठना, शब्द और फिर रस।

 

Question 3: ‘छोटा मेरा खेत’ कविता की सार्थकता को स्पष्ट कीजिए।

Answer:

इस कविता में कवि ने अपने कर्म और किसान की मेहनत को एक समान बताया है। कवि और किसान दोनों कठोर परिश्रम करते हैं। यदि किसान की कर्मभूमि खेत है, तो कवि की कर्मभूमि कविता है। किसान खेत पर हल चलाता है, परंतु कवि कागज़ पर कलम चलाता है।

अंतर केवल यह है कि किसान का खेत विशाल होता है जिससे वह अनाज पैदा करता है, परंतु कवि का खेत छोटा होता है, जिस पर वह कविता रूपी खेती उगाता है। छोटे-से खेत पर ही कविता का महल खड़ा किया जाता है।

खेत से पैदा होने वाली फसल केवल एक बार पककर तैयार होती है, परंतु कविता एक अमर रचना होती है। अनंत काल तक कविता का आनंद प्राप्त किया जा सकता है। अतः कविता का आनंद शाश्वत होता है।

Exam Tips:

a) कवि और किसान की तुलना में कर्मभूमि के रूपक को अवश्य लिखें।
b) फसल की नश्वरता और कविता की अमरता में अंतर स्पष्ट करें।
c) अंत में कविता के शाश्वत आनंद को निष्कर्ष के रूप में लिखें।
d) कागज़ पर कलम और खेत पर हल का तुलनात्मक उल्लेख उत्तर को सुंदर बनाता है।

 

Question 4: ‘रोपाई क्षण की, कटाई अनंतता की’ पंक्तियों में कवि किस विरोधाभास को व्यक्त करना चाहता है?

Answer:

इस कथन का अर्थ है कि कविता की रचना थोड़े समय में हो जाती है। कविता का मूल भाव किसी विशेष क्षण में कवि के मन में जन्म लेता है। उसके बाद कवि कविता की रचना करता है। दूसरे शब्दों में, कविता की रचना की अवधि बहुत छोटी होती है, परंतु अनंतकाल तक पाठक उसका रस लेते रहते हैं।

उदाहरण के रूप में सूरदास ने ‘सूरसागर’ की रचना की, परंतु आज सैकड़ों वर्ष बीतने पर भी यह काव्य-ग्रंथ पाठकों को आनंदानुभूति प्रदान करता है। यह प्रक्रिया आगे भी चलती रहेगी। अतः कवि का यह कहना कि ‘रोपाई क्षण की, कटाई अनंत’ उचित ही है।

Exam Tips:

a) विरोधाभास में ‘क्षण’ और ‘अनंतता’ का आपसी संबंध स्पष्ट करें।
b) सूरसागर का उदाहरण देने से उत्तर अधिक प्रभावी बनता है।

 

Question 5: ‘छोटा मेरा खेत’ कविता में रस का अक्षय पात्र किसे कहा गया और क्यों?

Answer:

कवि के द्वारा कागज़ पर उकेरे गए काव्य को रस का पात्र कहा गया है। काव्य-रचना कभी भी नष्ट नहीं होती। अनेक पाठक और श्रोता काव्य से आनंदानुभूति प्राप्त करते हैं। अतः काव्य का रस अनश्वर है।

यह रस कभी घटता नहीं है और ज्यों-का-त्यों बना रहता है। संसार की महान काव्य-रचनाएँ आज भी पाठकों को उतनी ही रसानुभूति प्रदान करती हैं जितनी पहले के पाठकों को करती थीं। निश्चय से कविता रस का अक्षय भंडार है।

Exam Tips:

a) ‘उकेरे गए’ काव्य के संदर्भ में ही ‘अक्षय पात्र’ का उल्लेख करें।
b) रस के न घटने और ज्यों-का-त्यों बने रहने की बात अवश्य लिखें।
c) कारण के साथ उत्तर लिखें कि कविता क्यों अक्षय है।

 

Question 6: ‘बगुलों के पंख’ कविता के सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।

Answer:

‘बगुलों के पंख’ कविता में सहज और स्वाभाविक सुंदरता है। उसका भाव-पक्ष जितना सुंदर है, उतना ही कला-पक्ष भी प्राकृतिक सौंदर्य का एक अनूठा प्रयोग है। इसमें सायंकाल को काले बादलों के मध्य आकाश में बगुले पंक्तिबद्ध होकर विहार करते हैं, जिसका कवि चित्रण करता है। यह चित्रण बड़ा ही मनोहारी और आकर्षक है।

कवि ने सहज, सरल और सुकोमल पदावली का प्रयोग किया है। शब्द छोटे-छोटे हैं। अनुनासिकता वाले शब्दों के कारण यह कविता बड़ी मधुर बन पड़ी है। ‘आँखें चुराना’ मुहावरे का सफल प्रयोग किया गया है। ‘पाँती बँधे’, ‘हौले हौले’, ‘बगुलों की पाँखें’ जैसे प्रयोग बड़े ही कोमल बन पड़े हैं। पुनरुक्ति प्रकाश और अनुप्रास अलंकारों का स्वाभाविक प्रयोग हुआ है।

Exam Tips:

a) सौंदर्य के भाव-पक्ष और कला-पक्ष दोनों अलग-अलग लिखें।
b) ‘आँखें चुराना’ मुहावरे और उसका अर्थ अवश्य लिखें।
c) अलंकारों के नाम के साथ उनके उदाहरण भी दें।
d) कविता की भाषा की सहजता पर अंत में एक पंक्ति लिखें।

 

Question 7: ‘बगुलों के पंख’ कविता का मूल भाव लिखिए।

Answer:

इस लघु कविता में कवि ने प्रकृति-सौंदर्य का मनोरम वर्णन किया है। आकाश में काले-काले बादल दिखाई दे रहे हैं। उन बादलों में सफ़ेद पंखों वाले बगुले पंक्तिबद्ध होकर उड़े जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि सायंकाल में कोई श्वेत काया तैर रही है।

बगुलों की पंक्तियों का यह सौंदर्य कवि की आँखों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। कवि चाहता है कि वह इन बगुलों को निरंतर देखता रहे, परंतु बगुले तो उड़े जा रहे हैं। यदि उन्हें कोई रोक ले तो कवि इस सौंदर्य को निरंतर देखता रह सकता है।

Exam Tips:

a) मूल भाव में प्रकृति-सौंदर्य और कवि की मनःस्थिति, दोनों का उल्लेख करें।
b) बादल, बगुले और सायंकाल के चित्र को क्रम से लिखें।

 

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

Question 1: ‘बगुलों के पंख’ के रचयिता का क्या नाम है?
(A) फ़िराक गोरखपुरी
(B) उमाशंकर जोशी
(C) विष्णु खरे
(D) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’

Answer:

(B) उमाशंकर जोशी

Exam Tips:

a) कविता की रचना उमाशंकर जोशी ने की है, इसलिए इसी नाम को याद रखें।

 

Question 2: उमाशंकर जोशी का जन्म कब हुआ?
(A) सन् 1910 में
(B) सन् 1912 में
(C) सन् 1911 में
(D) सन् 1913 में

Answer:

(C) सन् 1911 में

Exam Tips:

a) उमाशंकर जोशी का जन्म 12 जुलाई 1911 को गुजरात में हुआ था।

 

Question 3: सन् 1947 में उमाशंकर जोशी ने किस पत्रिका का संपादन किया?
(A) दिनमान
(B) नवजीवन
(C) संस्कृति
(D) परंपरा

Answer:

(C) संस्कृति

Exam Tips:

a) सन् 1947 में जोशी जी ने ‘संस्कृति’ पत्रिका का संपादन किया था।

 

Question 4: उमाशंकर जोशी का निधन कब हुआ?
(A) सन् 1978 में
(B) सन् 1982 में
(C) सन् 1985 में
(D) सन् 1988 में

Answer:

(D) सन् 1988 में

Exam Tips:

a) उमाशंकर जोशी का निधन दिसंबर 1988 में हुआ था।

 

Question 5: उमाशंकर जोशी ने कालिदास के किस नाटक का गुजराती में अनुवाद किया?
(A) अभिज्ञान शाकुंतलम्
(B) विक्रमोर्वशीयम्
(C) नागानंद
(D) उपर्युक्त तीनों

Answer:

(A) अभिज्ञान शाकुंतलम्

Exam Tips:

a) नागानंद कालिदास का नहीं, बल्कि हर्षवर्धन का नाटक है।

 

Question 6: उमाशंकर जोशी ने भवभूति के किस नाटक का गुजराती में अनुवाद किया?
(A) मृच्छकटिकम्
(B) अभिज्ञान शाकुंतलम्
(C) उत्तररामचरित
(D) उपर्युक्त तीनों

Answer:

(C) उत्तररामचरित

Exam Tips:

a) मृच्छकटिकम् शूद्रक का और अभिज्ञान शाकुंतलम् कालिदास का नाटक है, भवभूति का नाटक उत्तररामचरित है।

 

Question 7: ‘विश्व शांति’ के कवि का क्या नाम है?
(A) महादेवी वर्मा
(B) रवींद्रनाथ टैगोर
(C) उमाशंकर जोशी
(D) धर्मवीर भारती

Answer:

(C) उमाशंकर जोशी

Exam Tips:

a) ‘विश्व शांति’ उमाशंकर जोशी के काव्य-संग्रह का नाम है।

 

Question 8: ‘गंगोत्री’ के रचयिता का नाम क्या है?
(A) धर्मवीर भारती
(B) उमाशंकर जोशी
(C) रवींद्रनाथ टैगोर
(D) महादेवी वर्मा

Answer:

(B) उमाशंकर जोशी

Exam Tips:

a) ‘गंगोत्री’ उमाशंकर जोशी का काव्य-संग्रह है।

 

Question 9: ‘विसामो’ उपन्यास के लेखक का नाम क्या है?
(A) उमाशंकर जोशी
(B) फ़िराक गोरखपुरी
(C) विष्णु खरे
(D) हज़ारी प्रसाद द्विवेदी

Answer:

(A) उमाशंकर जोशी

Exam Tips:

a) ‘विसामो’ उमाशंकर जोशी की उपन्यास विधा की रचना है।

 

Question 10: ‘शहीद’ किस विधा की रचना है?
(A) एकांकी
(B) कहानी
(C) काव्य
(D) उपन्यास

Answer:

(B) कहानी

Exam Tips:

a) ‘शहीद’ उमाशंकर जोशी की कहानी है, इसलिए उसकी विधा कहानी है।

 

Question 11: ‘छोटा मेरा खेत’ कविता में किसके अंकुर फूटने की बात कही है?
(A) शब्द के
(B) गीत के
(C) वृक्ष के
(D) बीज के

Answer:

(A) शब्द के

Exam Tips:

a) कविता में शब्द के अंकुर फूटते हैं, जो कागज़ पर उगने वाली रचना का रूप हैं।

 

Question 12: ‘बगुलों के पंख’ कविता में किस वक्त की सतेज श्वेत काया तैरने की बात कही है?
(A) प्रातः
(B) दोपहर
(C) साँझ
(D) रात

Answer:

(C) साँझ

Exam Tips:

a) कविता में सायंकाल की सतेज श्वेत काया के तैरने का उल्लेख है।

 

Question 13: उमाशंकर जोशी को किस महत्त्वपूर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(A) साहित्य अकादमी
(B) भारतीय ज्ञानपीठ
(C) शिखर ज्ञानपीठ
(D) कबीर सम्मान

Answer:

(B) भारतीय ज्ञानपीठ

Exam Tips:

a) सन् 1967 में उमाशंकर जोशी को गुजराती साहित्य के लिए भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था।

 

Question 14: ‘छोटा मेरा खेत’ कविता में किसकी रोपाई की बात कही गई है?
(A) क्षण की
(B) फसल की
(C) खेत की
(D) बीज की

Answer:

(A) क्षण की

Exam Tips:

a) कविता में ‘रोपाई क्षण की’ कहा गया है।

 

Question 15: बगुलों के पंख काले बादलों के ऊपर तैरते हुए किसके समान प्रतीत होते हैं?
(A) प्रातः काल की सिंदूरी काया
(B) साँझ की श्वेत काया
(C) साँझ की पीली काया
(D) रात्रि की काली काया

Answer:

(B) साँझ की श्वेत काया

Exam Tips:

a) कविता में साँझ की काया को ‘सतेज श्वेत’ कहा गया है, पीली नहीं।

 

Question 16: कैसे बादल छाए हुए थे?
(A) धुँधले
(B) कजरारे
(C) गोरे
(D) बिखरे

Answer:

(B) कजरारे

Exam Tips:

a) ‘कजरारे’ का अर्थ काले या काजल जैसे रंग वाला है, जो बादलों के लिए प्रयुक्त है।

 

Question 17: बगुलों का कौन-सा सौंदर्य अपने आकर्षण में बाँध रहा है?
(A) काया रूपी सौंदर्य
(B) माया रूपी सौंदर्य
(C) रूप रूपी सौंदर्य
(D) पंक्तिबद्ध सौंदर्य

Answer:

(D) पंक्तिबद्ध सौंदर्य

Exam Tips:

a) कविता में बगुलों की पंक्तिबद्ध उड़ान का सौंदर्य ही कवि को आकर्षित करता है।

 

Question 18: ‘छोटे चौकोने खेत’ उपमान का प्रयोग किसके लिए किया गया है?
(A) फसल
(B) कागज़ का पन्ना
(C) पल्लव
(D) वर्गाकार

Answer:

(B) कागज़ का पन्ना

Exam Tips:

a) कविता में कागज़ के पन्ने के लिए छोटे चौकोने खेत को उपमान कहा गया है।

 

Question 19: ‘छोटा मेरा खेत’ कविता में किसकी धाराएँ फूटने की बात कही गई है?
(A) नदी
(B) अमृत
(C) जंगल
(D) धूप

Answer:

(B) अमृत

Exam Tips:

a) कविता में अमृत धाराएँ फूटने की बात कही गई है।

 

Question 20: ‘कागज़ का पन्ना’ के लिए कवि ने क्या उपमान दिया है?
(A) चौकोना खेत
(B) बीज
(C) रस का अक्षय पात्र
(D) अनाज का भंडार

Answer:

(A) चौकोना खेत

Exam Tips:

a) कागज़ के पन्ने को उपमेय और चौकोने खेत को उपमान बताया गया है।

 

Question 21: ‘छोटा मेरा खेत’ कविता में कौन झूमने लगे?
(A) पेड़
(B) शराबी
(C) गायक
(D) फल

Answer:

(D) फल

Exam Tips:

a) कविता में ‘झूमने लगे फल’ कहा गया है।

 

Question 22: बगुलों के पंखों द्वारा क्या चुराने की बात कही गई है?
(A) हृदय
(B) बुद्धि
(C) मन
(D) आँख

Answer:

(D) आँख

Exam Tips:

a) ‘आँखें चुराना’ मुहावरे में कवि की आँखों के चुराए जाने का उल्लेख है।

 

Question 23: रस का पात्र कैसा है?
(A) अक्षय
(B) कमजोर
(C) नीरस
(D) निन्दनीय

Answer:

(A) अक्षय

Exam Tips:

a) कविता में रस के पात्र को अक्षय कहा गया है।

 

Question 24: ‘नभ में पाँती-बाँधे बगुलों के पंख’ किसके लिए प्रसिद्ध हैं?
(A) प्रतीक के लिए
(B) बिंब के लिए
(C) अलंकार के लिए
(D) लक्ष्यार्थ के लिए

Answer:

(B) बिंब के लिए

Exam Tips:

a) आकाश में पंक्तिबद्ध बगुलों के पंख चाक्षुष बिंब का सुंदर उदाहरण हैं।

 

Question 25: ‘छोटा मेरा खेत’ कविता में कवि ने अपने खेत में कौन-सा बीज बोया?
(A) धान रूपी बीज
(B) विचार रूपी बीज
(C) प्रेम रूपी बीज
(D) शब्द रूपी बीज

Answer:

(D) शब्द रूपी बीज

Exam Tips:

a) कवि के खेत में शब्द रूपी बीज बोया गया है, जिससे अंकुर फूटते हैं।

 

Question 26: आकाश में किसकी पंक्ति की सुन्दरता का चित्रण किया गया है?
(A) बगुलों
(B) हंसों
(C) बत्तखों
(D) कबूतरों

Answer:

(A) बगुलों

Exam Tips:

a) कविता में आकाश में पंक्तिबद्ध बगुलों की सुंदरता का चित्रण है।

 

Question 27: ‘छोटा मेरा खेत’ में किसकी कटाई की बात कही है?
(A) अनंतता की
(B) अंकुर की
(C) क्षण की
(D) फसल की

Answer:

(A) अनंतता की

Exam Tips:

a) कविता में ‘कटाई अनंतता की’ कहा गया है।

 

Question 28: बगुलों के पंखों का रंग कैसा है?
(A) मटमैला
(B) सफ़ेद
(C) काला
(D) नीला

Answer:

(B) सफ़ेद

Exam Tips:

a) कविता में बगुलों को सफ़ेद पंखों वाला बताया गया है।

 

Question 29: ‘छोटा मेरा खेत’ कविता में किस रस की अमृतधारा को अक्षय बताया गया है?
(A) साहित्य
(B) वात्सल्य
(C) करुण
(D) शृंगार

Answer:

(A) साहित्य

Exam Tips:

a) कविता में साहित्य रस की अमृतधारा को अक्षय बताया गया है।

 

Question 30: ‘छोटा मेरा खेत’ कविता में कवि ने निम्न में से किसे रसायन कहा है?
(A) दूरियाँ
(B) कल्पना
(C) शब्द
(D) साहित्य

Answer:

(B) कल्पना

Exam Tips:

a) कवि के मन के भाव कल्पना रूपी रसायन को पीकर विकसित होते हैं।

 

Question 31: ‘बगुलों के पंख’ कविता में साँझ की सतेज श्वेत काया क्या कर रही है?
(A) तैर रही है
(B) उड़ रही है
(C) भाग रही है
(D) नहा रही है

Answer:

(A) तैर रही है

Exam Tips:

a) कविता में साँझ की श्वेत काया के लिए ‘तैरती’ क्रिया का प्रयोग है।

 

Question 32: कवि ने अभिव्यक्ति रूपी बीज किस पर बोया था?
(A) कागज के पृष्ठ पर
(B) आँगन में
(C) छत पर
(D) खेत में

Answer:

(A) कागज के पृष्ठ पर

Exam Tips:

a) कविता में कवि ने कागज़ के पन्ने पर अभिव्यक्ति का बीज बोया है।

 

Question 33: कवि का छोटा खेत किस आकार का था?
(A) चौकोना
(B) तिकोना
(C) आयताकार
(D) वक्र

Answer:

(A) चौकोना

Exam Tips:

a) कविता में खेत को छोटा चौकोना कहा गया है।

 

Question 34: लुटते रहने से जरा भी कम क्या नहीं होती?
(A) संपत्ति
(B) रस-धारा
(C) औषधि
(D) पुस्तक

Answer:

(B) रस-धारा

Exam Tips:

a) कविता में रस-धारा लुटाने पर भी कम नहीं होती।

 

Question 35: नभ में पंक्तिबद्ध कौन थे?
(A) हंस
(B) चातक
(C) बगुले
(D) पिक

Answer:

(C) बगुले

Exam Tips:

a) कविता में आकाश में पंक्तिबद्ध बगुलों का उल्लेख है।

 

छोटा मेरा खेत पद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या एवं अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

Question 1: निम्नलिखित पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए-
छोटा मेरा खेत चौकोना
कागज़ का एक पन्ना,
कोई अंधड़ कहीं से आया, क्षण का बीज वहाँ बोया गया।
कल्पना के रसायनों को पी
बीज गल गया निः शेष,
शब्द के अंकुर फूटे,
पल्लव-पुष्पों से नमित हुआ विशेष।

Answer:

प्रसंग: यह पद्यांश उमाशंकर जोशी की कविता ‘छोटा मेरा खेत’ से लिया गया है। इन पंक्तियों में कवि ने अपने कवि-कर्म की तुलना किसान के कर्म से की है।

व्याख्या: कवि कहता है कि कागज़ का एक पन्ना उसके लिए चौकोर खेत के समान है। किसान ज़मीन पर फसल उगाता है और कवि कागज़ पर कविता उगाता है। मन में भावनाओं की आँधी ने कागज़ के पन्ने पर क्षण भर का बीज बो दिया। यह भाव-बीज कल्पना के रसायनों को पीकर पूरी तरह गल जाता है और उसमें से शब्द-रूपी अंकुर और पत्ते-फूल निकलते हैं। तब वे भाव कवि के न रहकर सभी पाठकों के हो जाते हैं और कविता पाठकों के आगे झुक जाती है, अर्थात् उसे कोई भी पढ़ सकता है।

विशेष:
1. यहाँ कवि ने रूपक के द्वारा कवि-कर्म की तुलना किसान के कर्म के साथ की है।
2. संपूर्ण पद में सांगरूपक अलंकार का सार्थक प्रयोग किया गया है।
3. ‘पल्लव-पुष्प’ में रूपकातिशयोक्ति अलंकार है और ‘पल्लव-पुष्प’, ‘गल गया’ तथा ‘बोया गया’ में अनुप्रास अलंकार है।
4. ‘अंधड़’ शब्द बताता है कि कविता पूर्व-नियोजित नहीं होती।
5. सहज, सरल साहित्यिक हिंदी भाषा का सफल प्रयोग है।
6. ‘बीज गल गया निः शेष’ बताता है कि भाव जब तक अहम्मुक्त नहीं होता, तब तक वह कविता का रूप धारण नहीं कर सकता।

Exam Tips:

a) प्रसंग, व्याख्या और विशेष तीनों भाग अलग-अलग शीर्षकों में लिखें।
b) अलंकारों के नाम उदाहरण सहित लिखने से व्याख्या पूरी मानी जाती है।
c) कवि-कर्म और किसान-कर्म की तुलना को व्याख्या के केंद्र में रखें।
d) ‘अंधड़’ से कविता की अचानक उत्पत्ति का भाव जोड़ें।

 

Question 2: पद पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न-

Question 2 (क): कवि तथा कविता का नाम लिखिए।

Answer:

कवि उमाशंकर जोशी हैं और कविता ‘छोटा मेरा खेत’ है।

Exam Tips:

a) कवि और कविता दोनों के नाम पूरे लिखें।

 

Question 2 (ख): कवि ने अपनी तुलना किसके साथ और क्यों की है?

Answer:

कवि ने अपनी तुलना एक किसान के साथ की है। जिस प्रकार किसान अपने खेत में बीज बोता है, फिर उसे जल और खाद देकर फसल उगाता है, उसी प्रकार कवि भी कागज़ के पन्ने पर भावरूपी बीजों को उगाकर कविता की रचना करता है।

Exam Tips:

a) तुलना का आधार खेती और कविता-रचना की समानता है।
b) ‘क्यों’ वाले भाग में बीज और फसल के उदाहरण दें।

 

Question 2 (ग): अंधड़ किसका प्रतीक है? स्पष्ट करो।

Answer:

अंधड़ कवि के मन में अचानक उत्पन्न हुई भावना का प्रतीक है। जिस प्रकार आँधी के साथ कोई बीज उड़कर खेत में गिरता है और अंकुरित होकर पौधा बन जाता है, उसी प्रकार कवि के हृदय में अचानक कोई भाव उमड़ता है, जिससे कविता जन्म लेती है।

Exam Tips:

a) अंधड़ को अचानक आने वाले भाव के रूप में समझाएँ।
b) आँधी और बीज के उदाहरण से उत्तर पूरा होता है।

 

Question 2 (घ): इस पद्यांश के आधार पर कवि की रचना प्रक्रिया क्या है? स्पष्ट करें।

Answer:

कविता की रचना-प्रक्रिया फसल उगाने के समान है। सर्वप्रथम कवि के मन में बीज-रूपी भाव उमड़ता है। वह भाव कल्पना के रसायन से रंग-रूप धारण करता है। तब वह अहम्मुक्त होकर संप्रेषणीय बन जाता है। फिर कवि शब्दों के द्वारा अपनी भावनाओं को व्यक्त करता है और इस प्रकार कविता की रचना होती है।

Exam Tips:

a) रचना-प्रक्रिया के चरणों को क्रम से लिखें: बीज, कल्पना, अहम्मुक्ति और शब्द।

 

Question 3: निम्नलिखित पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए-
झूमने लगे फल,
रस अलौकिक
अमृत धाराएँ फूटती
रोपाई क्षण की,
कटाई अनंतता की
लुटते रहने से जरा भी नहीं कम होती।
रस का अक्षय पात्र सदा का
छोटा मेरा खेत चौकोना।

Answer:

प्रसंग: यह पद्यांश उमाशंकर जोशी की कविता ‘छोटा मेरा खेत’ से लिया गया है। यहाँ कवि स्पष्ट करता है कि कविता किसी विशेष क्षण में उपजे भाव से उत्पन्न होती है।

व्याख्या: कवि कहता है कि जब उसके हृदय में पलने वाला भाव कविता रूपी फल के रूप में पककर झूमने लगता है, तो उससे दिव्य रस टपकने लगता है और आनंद की धाराएँ फूटने लगती हैं। भावों की बुआई तो क्षण भर में हुई थी, परंतु कविता की कटाई अनंतकाल तक चलती रहती है, अर्थात् पाठक अनंतकाल तक कविता के रस का आनंद लेते रहते हैं। इसे कवि रस का अक्षय पात्र कहता है, जिसमें नश्वर रस समाया हुआ है। इसका भाव यह है कि कविता शाश्वत होती है।

विशेष:
1. कवि ने स्पष्ट किया है कि कविता का आनंद शाश्वत होता है।
2. ‘रस’ शब्द में श्लेष अलंकार का प्रयोग हुआ है।
3. तत्सम प्रधान संस्कृतनिष्ठ साहित्यिक हिंदी भाषा का प्रयोग है।
4. शब्द-चयन उचित और भावाभिव्यक्ति में सहायक है।
5. मुक्त छंद का सफल प्रयोग किया गया है और संपूर्ण पद में चाक्षुष बिंब की सुंदर योजना है।

Exam Tips:

a) रस के श्लेष अलंकार के दोनों अर्थ व्याख्या में अवश्य लिखें।
b) रोपाई और कटाई के प्रतीकों को क्षण और अनंतता से जोड़कर समझाएँ।
c) ‘अक्षय पात्र’ के भाव को उत्तर में खुलकर लिखें।
d) विशेष बिंदुओं में अलंकार और छंद का नाम दें।

 

Question 4: पद पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न-

Question 4 (क): कवि ने छोटा मेरा खेत चौकोना किसे और क्यों कहा है?

Answer:

यहाँ कवि ने अपनी काव्य-रचना को छोटा मेरा खेत चौकोना कहा है। जिस प्रकार किसान चार कोनों वाले खेत में फसलें उगाता है, उसी प्रकार कवि कागज़ पर अपनी कविता लिखता है।

Exam Tips:

a) ‘चौकोना’ शब्द खेत के आकार को बताता है, इसे अलग से लिखें।

 

Question 4 (ख): फल, रस और अमृत धाराएँ किसका प्रतीक हैं?

Answer:

फल, रस और अमृत धाराएँ काव्य-रचना से प्राप्त होने वाले आनंद और रस का प्रतीक हैं।

Exam Tips:

a) तीनों शब्दों को एक साथ आनंद के प्रतीक के रूप में लिखें।

 

Question 4 (ग): कवि ने रस का अक्षय पात्र किसे और क्यों कहा है?

Answer:

कवि ने कविता को ही रस का अक्षय पात्र कहा है। कारण यह है कि कविता का रस अनंत है और वह कभी समाप्त नहीं होता। किसी भी युग अथवा काल का व्यक्ति उसे पढ़कर आनंद प्राप्त कर सकता है।

Exam Tips:

a) ‘अक्षय’ और ‘अनंत’ के अर्थ को कारण के रूप में लिखें।
b) कविता का आनंद किसी भी युग के पाठक के लिए होता है, यह अवश्य लिखें।

 

Question 4 (घ): ‘रोपाई क्षण की कटाई अनंतता की’ का आशय स्पष्ट करें।

Answer:

कविता अचानक भावनामय क्षण में लिखी जाती है, परंतु वह अनंतकाल तक पाठकों को आनंदानुभूति प्रदान करती रहती है। कविता का आनंद चाहे जितना भी लुटाया जाए, वह कभी समाप्त नहीं होता।

Exam Tips:

a) ‘क्षण’ और ‘अनंतता’ के विरोध को आशय में स्पष्ट करें।

 

बगुलों के पंख पद्यांशों की सप्रसंग व्याख्या एवं अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

Question 1: निम्नलिखित पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए-
नभ में पाँती-बँधे बगुलों के पंख,
चुराए लिए जातीं वे मेरी आँखें।
कजरारे बादलों की छाई नभ छाया,
तैरती साँझ की सतेज श्वेत काया।
हौले हौले जाती मुझे बाँध निज माया से।
उसे कोई तनिक रोक रक्खो।
वह तो चुराए लिए जाती मेरी आँखें
नभ में पाँती-बँधी बगुलों की पाँखें।

Answer:

प्रसंग: यह पद्यांश उमाशंकर जोशी की कविता ‘बगुलों के पंख’ से लिया गया है। यहाँ कवि ने प्रकृति के आलंबन रूप का मनोहारी वर्णन किया है।

व्याख्या: कवि कहता है कि आकाश में बगुले पंक्तिबद्ध होकर उड़े चले जा रहे हैं। वे इतने आकर्षक हैं कि कवि की आँखें एकटक उन्हीं को देख रही हैं, मानो वे उसकी आँखें चुराकर ले जा रहे हों। आकाश में काले बादलों की छाया फैली है, और उसमें सायंकाल की श्वेत, चमकीली काया जैसी बगुलों की पंक्ति तैरती प्रतीत होती है। साँझ धीरे-धीरे आकाश में विहार करती हुई कवि को अपने जादू में बाँधे हुए है। कवि के मन में भय है कि यह रमणीय दृश्य कहीं आँखों से ओझल न हो जाए, इसलिए वह कहता है कि कोई इसे थोड़ी देर रोककर रखे।

विशेष:
1. कवि ने साँझ के आकाश में बगुलों की पंक्ति का मनोरम चित्रण किया है।
2. प्रकृति का सुंदर मानवीकरण है, इसलिए मानवीकरण अलंकार है। पुनरुक्ति प्रकाश, अनुप्रास और उत्प्रेक्षा अलंकारों का सुंदर प्रयोग है।
3. ‘आँखें चुराना’ मुहावरे का सुंदर प्रयोग है।
4. तत्सम प्रधान साहित्यिक हिंदी भाषा का प्रयोग है और शब्द-चयन भावानुकूल है।
5. ‘पाँती बाँधी’ और ‘हौले हौले’ जैसे प्रयोग विशेष रूप से कोमल बन पड़े हैं।
6. संपूर्ण पद में चाक्षुष बिंब की सुंदर योजना है।

Exam Tips:

a) ‘आँखें चुराना’ मुहावरे का अर्थ और प्रयोग व्याख्या में अवश्य लिखें।
b) मानवीकरण और उत्प्रेक्षा के उदाहरण अलग से दिखाएँ।
c) कवि की इच्छा कि दृश्य को कोई रोक ले, इसे अंत में स्पष्ट करें।
d) चाक्षुष बिंब का उल्लेख विशेष बिंदु में करें।

 

Question 2: पद पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न-

Question 2 (क): कवि और कविता का नाम लिखिए।

Answer:

कवि उमाशंकर जोशी हैं और कविता ‘बगुलों के पंख’ है।

Exam Tips:

a) कवि और कविता दोनों के नाम साथ-साथ लिखें।

 

Question 2 (ख): कवि किस दृश्य पर मुग्ध हो गया है?

Answer:

कवि काले बादलों की छाई घटा में सायंकाल के समय आकाश में उड़ने वाले बगुलों की पंक्ति देखकर उस पर मुग्ध हो गया है, क्योंकि प्रकृति का यह दृश्य मनोहारी बन पड़ा है।

Exam Tips:

a) दृश्य के तीनों तत्त्व, बादल, बगुले और साँझ, उत्तर में लिखें।

 

Question 2 (ग): ‘आँखें चुराने’ का अर्थ क्या है?

Answer:

‘आँखें चुराने’ का अर्थ है ध्यान को आकृष्ट कर लेना, जिससे देखने वाला व्यक्ति दृश्य पर मुग्ध हो जाए।

Exam Tips:

a) मुहावरे का शाब्दिक अर्थ नहीं, भावार्थ लिखें।

 

Question 2 (घ): कवि किसे रोके रखना चाहता है और क्यों?

Answer:

कवि सायंकाल में काले बादलों के बीच आकाश में उड़ते हुए बगुलों की पंक्तियों के दृश्य को रोकना चाहता है, ताकि वह इस दृश्य को निरंतर निहार सके। प्रकृति के इस मनोरम दृश्य ने कवि को भावुक कर दिया है।

Exam Tips:

a) ‘क्यों’ वाले भाग में प्रकृति के सौंदर्य का कारण लिखें।
b) बगुलों की उड़ान के रुकने की इच्छा को उत्तर में स्पष्ट करें।

 

कवि-परिचय

Question 1: उमाशंकर जोशी का संक्षिप्त जीवन-परिचय देते हुए उनकी काव्यगत विशेषताओं पर प्रकाश डालिए। अथवा उमाशंकर जोशी का साहित्यिक परिचय अपने शब्दों में लिखिए।

Answer:

1. जीवन-परिचय: श्री उमाशंकर जोशी का जन्म 12 जुलाई 1911 को गुजरात में हुआ। उन्होंने बीसवीं सदी की गुजराती कविता तथा साहित्य को नई भंगिमा और नया स्वर प्रदान किया। उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपरा का गहरा ज्ञान था। सर्वप्रथम उन्होंने कालिदास के ‘अभिज्ञान शाकुंतलम्’ और भवभूति के ‘उत्तररामचरित’ का गुजराती भाषा में अनुवाद किया। एक कवि के रूप में उन्होंने गुजराती कविता को प्रकृति से जोड़ा और पाठक को सामान्य जीवन के अनुभवों से परिचित कराया। उनमें देशप्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी थी। भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई से उनका गहरा संबंध रहा और इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा। दिसंबर 1988 में इस गुजराती साहित्यकार का निधन हो गया।

2. पुरस्कार: सन् 1968 में जोशी जी गुजराती साहित्य परिषद् के अध्यक्ष बने। 1978 से 1982 तक वे साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष रहे। सन् 1970 में वे गुजरात विश्वविद्यालय के उपकुलपति भी बने। सन् 1967 में उन्हें गुजराती साहित्य के लिए भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला और सन् 1973 में सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार।

3. प्रमुख रचनाएँ:
(क) काव्य-संग्रह: ‘विश्व शांति’, ‘गंगोत्री’, ‘निशीथ’, ‘प्राचीना’, ‘आतिथ्य’, ‘वसंत वर्षा’, ‘महाप्रस्थान’; एकांकी: ‘अभिज्ञा’।
(ख) कहानी: ‘सापनाभारा’ तथा ‘शहीद’।
(ग) उपन्यास: ‘श्रावणी मेणो’ एवं ‘विसामो’।
(घ) निबंध: ‘पारकांजण्या’।
(ङ) संपादन: ‘गोष्ठी’, ‘उघाड़ीबारी’, ‘क्लांतकवि’, ‘म्हारासॉनेट’, ‘स्वप्नप्रयाण’।

4. काव्यगत विशेषताएँ: उमाशंकर जोशी की कविता में प्रकृति का बड़ा ही सुंदर वर्णन है। उन्होंने प्रकृति के आलंबन, उद्दीपन और मानवीकरण रूपों का सुंदर और प्रभावशाली चित्रण किया है। वे जीवन के सामान्य प्रसंगों पर कविता लिखते रहे। ‘छोटा मेरा खेत’ में उन्होंने कविता की रचना-प्रक्रिया की तुलना किसान के खेत से की है। ‘बगुलों के पंख’ सुंदर दृश्यों की कविता है, जिसका प्राकृतिक सौंदर्य पाठक को आकर्षित करता है। वे आधुनिकतावादी भारतीय कवि थे। कविता के अतिरिक्त अन्य विधाओं में भी उन्होंने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। साहित्य की आलोचना में उनका विशेष स्थान है और निबंधकार के रूप में वे गुजराती साहित्य में बेजोड़ माने जाते हैं।

5. भाषा-शैली: जोशी जी ने प्रायः सहज, सरल और साहित्यिक भाषा का प्रयोग किया है। उनका शब्द-चयन भावानुकूल और प्रसंगानुकूल है। वे यत्र-तत्र अलंकारों के प्रयोग से अपनी काव्य-भाषा को सजाते हैं। जीवन के सामान्य प्रसंगों में वे बोलचाल की भाषा का भी प्रयोग करते हैं। इसलिए भाव और भाषा दोनों दृष्टियों से उनका साहित्य उच्चकोटि का है।

Exam Tips:

a) जन्म, मृत्यु और पुरस्कारों की तिथियाँ उत्तर में सही-सही लिखें।
b) प्रमुख रचनाओं को विधा के अनुसार अलग-अलग वर्गों में लिखें।
c) काव्यगत विशेषताओं में प्रकृति-चित्रण और मानवीकरण पर बल दें।
d) भाषा-शैली को अंत में अलग बिंदु में लिखें।

 

छोटा मेरा खेत कविता का सार

Question 1: उमाशंकर जोशी द्वारा रचित ‘छोटा मेरा खेत’ कविता का सार अपने शब्दों में लिखिए।

Answer:

इस कविता में कवि ने रूपक का सहारा लेते हुए कवि-कर्म को कृषक-कर्म के समान सिद्ध किया है। किसान पहले अपने खेत में बीज बोता है, बीज फूटकर पौधा बनता है और फिर फल-फूल से लदकर पक जाता है। तत्पश्चात् उसकी कटाई करके अनाज निकाला जाता है, जिससे लोगों का पेट भरता है।

कवि के अनुसार कागज़ उसका खेत है। जब उसके मन में भावनाओं की आँधी आती है, तो उसमें भाव-रूपी बीज बोया जाता है। कल्पना का आश्रय पाकर बीज-रूपी भाव विकसित हो जाता है। शब्दों के अंकुर निकलते ही रचना अपना स्वरूप ग्रहण करती है। इस रचना में अलौकिक रस होता है, जो अनंत काल तक पाठकों को आनंद प्रदान करता है। कवि की इस खेती का रस कभी समाप्त नहीं होता।

Exam Tips:

a) सार में रूपक, बीज, अंकुर और रस की शाश्वतता, चारों बिंदु लिखें।
b) सार को कवि-कर्म और कृषक-कर्म की तुलना के क्रम में लिखें।
c) सार की भाषा अपनी रखें और पंक्ति-दर-पंक्ति नकल से बचें।

 

बगुलों के पंख कविता का सार

Question 1: उमाशंकर जोशी द्वारा रचित ‘बगुलों के पंख’ कविता का सार अपने शब्दों में लिखिए।

Answer:

इस लघु कविता में कवि ने प्रकृति-सौंदर्य का मनोरम वर्णन किया है। आकाश में काले-काले बादल दिखाई दे रहे हैं। उन बादलों में सफ़ेद पंखों वाले बगुले पंक्तिबद्ध होकर उड़े जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि सायंकाल में कोई श्वेत काया तैर रही है।

बगुलों की पंक्तियों का यह सौंदर्य कवि की आँखों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। कवि चाहता है कि वह इन बगुलों को निरंतर देखता रहे, परंतु बगुले उड़े जा रहे हैं। यदि उन्हें कोई रोक ले, तो कवि इस सौंदर्य को निरंतर देखता रह सकता है।

Exam Tips:

a) सार में बादल, बगुले, साँझ और कवि की इच्छा, चारों तत्त्व लिखें।
b) कविता की भाषा की सहजता पर एक पंक्ति अवश्य लिखें।
c) सार को संक्षिप्त और मूल भाव पर केंद्रित रखें।

 

Hindi Class 12 Curriculum Solutions: Chapter 10 Chhota Mera Khet, Bagulon ke Pankh (poems by Umashankar Joshi)

Official Haryana Board Solutions for Chapter 10 Chhota Mera Khet, Bagulon ke Pankh (poems by Umashankar Joshi)

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 10 Chhota Mera Khet, Bagulon ke Pankh (poems by Umashankar Joshi). Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Step-by-Step Explanations for Chapter 10 Chhota Mera Khet, Bagulon ke Pankh (poems by Umashankar Joshi)

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Next Steps in Your Hindi Revision

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Hindi Solutions Aroh Chapter 10 छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Hindi Solutions Aroh Chapter 10 छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Hindi Solutions Aroh Chapter 10 छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Hindi Solutions Aroh Chapter 10 छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Hindi Solutions Aroh Chapter 10 छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access HBSE Class 12 Hindi Solutions Aroh Chapter 10 छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Hindi Solutions Aroh Chapter 10 छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख in printable PDF format for offline study on any device.