HBSE Class 12 Hindi Solutions नाटक लिखने का व्याकरण

Solutions for Class 12 Hindi: Grammar of Writing a Play

Explore reliable textbook solutions for Grammar of Writing a Play tailored for Class 12 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Practice Class 12 Hindi Solutions: Grammar of Writing a Play

View or download the dedicated Grammar of Writing a Play solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.

Question 1: नाटक और अन्य विधाओं पर प्रकाश डालिए।

Answer:

साहित्य में अनेक विधाएँ हैं। प्राचीन काल में इंद्रियों के आधार पर काव्य के दो भेद किए गए थे-दृश्य काव्य और श्रव्य काव्य। दृश्य काव्य का संबंध नाटक से है और श्रव्य काव्य का संबंध कविता, कहानी, उपन्यास आदि से है। संस्कृत में दृश्य काव्य को श्रव्य काव्य से उत्कृष्ट माना गया है। संस्कृत में कहा भी गया है-
“काव्येषु नाटकम् रम्यम्”

नाटक अपनी कुछ निजी विशेषताओं के कारण दूसरों से सर्वथा अलग है। जहाँ नाटक देखने के लिए लिखा जाता है, वहीं अन्य सभी विधाएँ पढ़ने के लिए होती हैं। नाटक को यदि हम अलग कर दें तो श्रव्य काव्य के भी पद्य और गद्य दो भेद किए जा सकते हैं।

पद्य के अंतर्गत महाकाव्य, खंडकाव्य, गीतिकाव्य, मुक्तक काव्य आदि की चर्चा की जाती है। गद्य के अंतर्गत उपन्यास, कहानी, निबंध, आलोचना, रेखाचित्र, संस्मरण, यात्रा-वृत्तांत आदि विभिन्न विधाओं की चर्चा की जाती है। परंतु इन सभी विधाओं में नाटक को अधिक महत्त्व दिया जाता है। अन्य विधाएँ अपने लिखित रूप में एक निश्चित और अंतिम रूप प्राप्त कर लेती हैं। नाटक अपने लिखित रूप में एक आयामी होता है। रंगमंच पर अभिनीत होने पर नाटक पूर्णता को प्राप्त करता है।

संक्षेप में कह सकते हैं कि साहित्य की अन्य विधाएँ पढ़ने या सुनने के लिए होती हैं, परंतु नाटक पढ़ने व सुनने के साथ-साथ मंच पर अभिनीत करने के लिए होते हैं।

Exam Tips:

a) दृश्य काव्य और श्रव्य काव्य का भेद उत्तर की आधारभूत बात है, इसलिए इसे पहले लिखें।
b) "नाटक देखने के लिए लिखा जाता है" वाली तुलना से उत्तर को स्पष्ट करें।
c) नाटक की पूर्णता रंगमंच पर अभिनय से होती है, यह बात अंत में अवश्य लिखें।
d) "काव्येषु नाटकम् रम्यम्" उद्धरण उत्तर में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Question 2: “नाटक में समय का बंधन होता है-” इसका क्या तात्पर्य है?

Answer:

जब नाटककार नाटक लिखने बैठता है तो उसे समय की सीमा का ध्यान रखना होता है। इसी को समय का बंधन कहते हैं। नाटक रंगमंच पर दो से ढाई घंटे की अवधि में अभिनीत किया जाना चाहिए। दर्शकों के पास इतना समय नहीं होता कि वे नाटक को लंबे समय तक देख सकें। यही कारण है कि नाटककार समय-सीमा का ध्यान रखकर ही नाटक की रचना करता है। नाटककार नाटक लिखते समय भले ही भूतकाल या भविष्यत्काल से विषय का चयन करे, परंतु उसे अपने नाटक को वर्तमान काल में ही संयोजित करना होता है।

यही कारण है कि नाटक के मंच-निर्देश वर्तमान काल में ही लिखे जाते हैं। जहाँ तक उपन्यास, कहानी, कविता आदि का प्रश्न है, वे चाहे किसी ऐतिहासिक या पौराणिक घटना से संबंधित हों, वर्तमान में बिना किसी बाधा के पढ़े जा सकते हैं। परंतु नाटक में सभी घटनाएँ एक विशेष स्थान पर, विशेष समय तथा वर्तमान काल में घटित होनी चाहिए। हम अतीत की घटनाओं को नाटक में पुनः घटित होते देखना चाहते हैं।

नाटक में समय के बंधन के बारे में एक और तथ्य का उल्लेख करना आवश्यक है। कहानी, उपन्यास और कविता को हम पढ़ते-पढ़ते अथवा सुनते हुए किसी कारणवश छोड़ सकते हैं और बाद में वहीं से आरंभ कर सकते हैं, परंतु नाटक में ऐसा संभव नहीं है। यदि कोई दर्शक अभिनीत किए जाने वाले नाटक को बीच में छोड़कर चला जाता है तो वह पुनः नाटक के उस भाग को नहीं देख सकता।

नाटककार को इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि दर्शक कितने समय तक नाटक के कथानक को अपने सामने घटित होते देख सकता है। नाटक में जिस चरित्र का निर्माण किया गया है, उसका पूरा विकास भी होना चाहिए। इसलिए नाटक में समय का बंधन आवश्यक है। नाटक में प्रायः तीन अंक होते हैं, इसलिए नाटककार को समय का ध्यान रखते हुए अंकों का विभाजन करना होता है। भरत द्वारा रचित नाट्यशास्त्र में निर्देश दिया गया है कि नाटक के प्रत्येक अंक की समय-सीमा 48 मिनट रखी जाए।

Exam Tips:

a) नाटक का रंगमंच पर दो से ढाई घंटे में अभिनीत होना, यह मुख्य बिंदु अवश्य लिखें।
b) नाटक के मंच-निर्देश वर्तमान काल में लिखे जाते हैं, इसका उल्लेख करें।
c) कहानी या उपन्यास को बीच में छोड़कर बाद में पढ़ा जा सकता है, जबकि नाटक में ऐसा संभव नहीं है, यह तुलना लिखें।
d) नाटक में प्रायः तीन अंक होते हैं, इसलिए अंकों के विभाजन का उल्लेख करें।

 

Question 3: नाटक के तत्त्व कौन-कौन से हैं?

Answer:

जहाँ तक नाटक के तत्त्वों का प्रश्न है, भारतीय विद्वानों ने नाटक के केवल तीन तत्त्व माने हैं-वस्तु, नेता तथा रस। परंतु नाटक के अंतर्गत उन्होंने वृत्ति का विवेचन भी किया है और अभिनय को नाटक का मूल तत्त्व माना है। इस रूप में कथावस्तु, पात्रों का चरित्र-चित्रण, रस तथा अभिनय, वृत्ति को नाटक के पाँच तत्त्व कहा जाता है। परंतु पश्चिमी आचार्यों ने नाटक के छह तत्त्व माने हैं:
1. कथावस्तु
2. पात्र और चरित्र-चित्रण
3. संवाद (कथोपकथन)
4. उद्देश्य
5. भाषा-शैली
6. देशकाल
इनके अतिरिक्त सातवाँ तत्त्व अभिनेयता भी आवश्यक है।

(1) कथावस्तु-यह नाटक का प्रथम महत्त्वपूर्ण तत्त्व है। सर्वप्रथम नाटककार को नाटक का कथ्य किसी कहानी के रूप में, किसी शिल्प अथवा संरचना द्वारा प्रस्तुत करना होता है। यदि नाटककार को शिल्प या संरचना की समुचित जानकारी होगी, तभी वह यह कार्य संपन्न कर पाएगा। उसे हमेशा ध्यान रखना होता है कि नाटक मंच पर अभिनीत होना है। ऐसी स्थिति में वह घटनाओं और स्थितियों (दृश्यों) का चुनाव करता है, फिर उन्हें क्रमानुसार नियोजित करता है। उसे शून्य से शिखर तक की यात्रा पूरी करनी होती है, तभी वह नाटक की कथावस्तु का सही ढंग से निर्माण कर सकता है।

(2) संवाद-नाटक का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण तत्त्व संवाद है। अन्य विधाओं में संवाद उतना आवश्यक नहीं है जितना नाटक के लिए है। नाटक में तनाव, उत्सुकता, रहस्य, रोमांच, उपसंहार आदि स्थितियों का होना नितांत आवश्यक है, और इसके लिए परस्पर विरोधी विचारधाराओं के संवाद नाटक को चार चाँद लगा देते हैं। यही कारण है कि भारतीय और पाश्चात्य नाट्यशास्त्रियों ने नायक की परिकल्पना की थी। यदि संवाद क्रियात्मक और दृश्यात्मक होंगे, तो वे अधिक प्रभावशाली सिद्ध होंगे। जिस नाटक में इस तत्त्व की प्रधानता होती है, वही नाटक अधिक सफल सिद्ध होता है। यदि संवाद असंख्य संभावनाओं को उजागर करते हैं, तो वे बड़े सशक्त माने जाते हैं। इसके दो उदाहरण हैं-हैमलेट का "टू बी और नॉट टू बी" तथा स्कन्दगुप्त का "अधिकार सुख कितना मादक और सारहीन है।"

(3) पात्र और चरित्र-चित्रण-नाटक में जितना संवादों का महत्त्व है, उतना ही पात्रों का भी है। पात्रों की उपस्थिति से ही संवादों की संभावना उत्पन्न होती है। जब भी दो चरित्र आपस में मिलते हैं, तो उनमें विचारों की टकराहट अवश्य उत्पन्न होती है। यही कारण है कि रंगमंच को प्रतिरोध का सशक्त माध्यम माना गया है। पात्र यथा-स्थिति को स्वीकार नहीं करता, उसमें अस्वीकार की स्थिति बनी रहती है। कोई भी जीता-जागता संवेदनशील प्राणी संतुष्ट नहीं रह सकता। यदि नाटक में असंतुष्टि, प्रतिरोध और अस्वीकार जैसे नकारात्मक तत्त्व होंगे, तो वह निश्चय ही सफल नाटक सिद्ध होगा।

जो नाटक व्यवस्था या समर्थन के लिए लिखे जाते हैं, वे अधिक लोकप्रिय नहीं होते। यही कारण है कि हमारे नाटककार राम की अपेक्षा रावण, प्रह्लाद की अपेक्षा हिरण्यकश्यप, कृष्ण की अपेक्षा कंस आदि पात्रों की ओर अधिक आकर्षित हुए हैं। नाटकों के पात्र सपाट, सतही और टाइप्ड नहीं होने चाहिए, अर्थात् वे कठपुतली पात्र न होकर गतिशील होने चाहिए। पात्रों को स्थितियों के अनुसार अपनी क्रिया-प्रतिक्रिया व्यक्त करनी चाहिए। नाटक के पात्र हाड़-मांस से बने हुए जीवंत होने चाहिए, कविता, कहानी अथवा उपन्यास के शाब्दिक पात्र नहीं।

(4) उद्देश्य-उद्देश्य भी नाटक का महत्त्वपूर्ण तत्त्व है। वस्तुतः नाटककार कथानक तथा संवादों के माध्यम से नाटक के उद्देश्य को अभिव्यक्त करता है। नाटक के शिल्प और संरचना द्वारा ही नाटककार अपने कथ्य को व्यंजित करता है। नाटक का उद्देश्य आज के जटिल जीवन से ही संबंधित होना चाहिए। वह जीवन की विभिन्न समस्याओं तथा कठिन परिस्थितियों से भी संबंधित होना चाहिए।

(5) शिल्प-शिल्प नाटक की वह तकनीक है जिसके द्वारा नाटककार अपना कथ्य प्रस्तुत करता है। शिल्प की दृष्टि से हमारे नाटक के सामने अनेक विकल्प विद्यमान हैं। संस्कृत नाटकों में शास्त्रीय शिल्प का विधान है। लोक नाटकों का शिल्प लिखित रूप में नहीं होता, वह मौखिक रचना-प्रक्रिया के माध्यम से घटित होता है। पारसी नाटकों का शिल्प अलग प्रकार का है, जिसमें शेरो-शायरी, गीत-संगीत और अतिरंजित संवादों द्वारा नाटक अभिनीत किया जाता है। इब्सन का अनुसरण करते हुए यथार्थवादी नाटकों में प्रायः गद्य का ही प्रयोग किया जाता है। इसके साथ-साथ नुक्कड़ नाटकों का एक अलग प्रकार का शिल्प है। नाटककार को इनमें से एक शिल्प का चयन करना होता है। इस प्रकार भाषा-शैली, देशकाल आदि अन्य तत्त्व इसी शिल्प में समाहित हो जाते हैं।

Exam Tips:

a) भारतीय विद्वानों के तीन तत्त्व और पश्चिमी आचार्यों के छह तत्त्व अलग-अलग लिखें।
b) संवाद को नाटक का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण तत्त्व बताया गया है, इसका कारण स्पष्ट करें।
c) हैमलेट का "टू बी और नॉट टू बी" और स्कन्दगुप्त का उदाहरण उत्तर को पुष्ट करता है।
d) पात्र सपाट नहीं, गतिशील होने चाहिए, यह चरित्र-चित्रण का मुख्य सिद्धांत है।

 

पाठ से संवाद

Question 1: “नाटक की कहानी बेशक भूतकाल या भविष्यकाल से संबद्ध हो, तब भी उसे वर्तमान काल में ही घटित होना पड़ता है”-इस धारणा के पीछे क्या कारण हो सकते हैं?

Answer:

नाटक में कुछ ऐसे कथानक भी होते हैं जिनका संबंध भूतकाल से होता है अथवा भविष्यकाल से होता है। लेकिन नाटककार को दोनों स्थितियों में अपने नाटक को वर्तमान काल में संयोजित करना पड़ता है। यही कारण है कि नाटक में रंगमंच के संकेत हमेशा वर्तमान काल में लिखे रहते हैं। हम वर्तमान काल में किसी विशेष समय अथवा विशेष घटना को नाटक द्वारा प्रस्तुत कर सकते हैं। नाटक में उसका कथानक और कथ्य दर्शकों की आँखों के सामने घटित होता जान पड़ेगा, तभी दर्शक नाटक पर विश्वास कर सकेगा और उसे देखकर आनंद प्राप्त कर सकेगा।

Exam Tips:

a) दर्शक को घटना अपनी आँखों के सामने घटित होती लगनी चाहिए, यही मुख्य कारण है।
b) रंगमंच के संकेत हमेशा वर्तमान काल में लिखे जाते हैं, यह तथ्य अवश्य लिखें।
c) भूतकाल या भविष्यकाल का विषय होने पर भी प्रस्तुति वर्तमान काल में होती है।

 

Question 2: “संवाद चाहे कितने भी तत्सम और क्लिष्ट भाषा में क्यों न लिखे गए हों, स्थिति और परिवेश की माँग के अनुसार यदि वे स्वाभाविक जान पड़ते हैं तो उनके दर्शक तक संप्रेषित होने में कोई मुश्किल नहीं है।” क्या आप इससे सहमत हैं? पक्ष या विपक्ष में तर्क दें।

Answer:

हम इस कथन से सहमत हैं कि संवाद चाहे कितने भी तत्सम और क्लिष्ट भाषा में क्यों न लिखे गए हों, स्थिति व परिवेश की माँग के अनुसार यदि वे स्वाभाविक जान पड़ते हों, तो उनके दर्शक तक संप्रेषित होने में कोई मुश्किल नहीं होती। कारण यह है कि संवाद हमेशा स्थिति और परिवेश के अनुसार ही लिखे जाने चाहिए। उदाहरण के रूप में यदि किसी पौराणिक आख्यान पर नाटक लिखा गया हो, तो स्थिति और परिवेश का संबंध पौराणिक काल से ही होगा।

पात्रों की वेशभूषा उसी काल की होगी और दर्शक भी उसी स्थिति और परिवेश से जुड़ जाएगा। ऐसी स्थिति में तत्सम तथा क्लिष्ट भाषा में लिखे संवाद भी दर्शकों की समझ में आने लगेंगे। परंतु यदि आधुनिक स्थिति और परिवेश से जुड़ा नाटक अभिनीत किया जाएगा, तो सहज, सरल और स्वाभाविक हिंदी भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए और उसमें आवश्यकतानुसार अंग्रेज़ी तथा उर्दू के शब्दों का मिश्रण भी किया जा सकता है। नाटक तथा उसके संवाद स्थिति और परिवेश पर निर्भर करते हैं।

Exam Tips:

a) उत्तर में स्पष्ट लिखें कि आप कथन से सहमत हैं और फिर तर्क दें।
b) पौराणिक नाटक में तत्सम और क्लिष्ट भाषा का तर्क उदाहरण सहित दें।
c) आधुनिक परिवेश के नाटक में सरल हिंदी और अंग्रेज़ी-उर्दू शब्दों का मिश्रण स्वाभाविक माना जाता है।
d) तर्क के साथ पात्रों की वेशभूषा और काल का उल्लेख करने से उत्तर मज़बूत बनता है।

 

Question 3: समाचार पत्र के किसी कहानीनुमा समाचार से नाटक की रचना करें।

Answer:

यह रचनात्मक कार्य है और इसे विद्यार्थी शिक्षक की सहायता से स्वयं करें। नाटक लिखने के लिए इन चरणों का पालन करें:
1. समाचार की मुख्य घटना और उसके पात्रों की पहचान करें।
2. घटना को तीन अंकों या दृश्यों में बाँटें।
3. प्रत्येक दृश्य में वर्तमान काल में संवाद और रंगमंच के संकेत लिखें।
4. अंत में नाटक का उद्देश्य स्पष्ट करें।

Exam Tips:

a) समाचार की घटना को पहले अंकों में बाँटने से नाटक का ढाँचा तैयार होता है।
b) संवाद क्रियात्मक और दृश्यात्मक होने चाहिए, ताकि नाटक मंच पर प्रभावी लगे।
c) रंगमंच के संकेत वर्तमान काल में लिखें।

 

Question 4:

Question 4 (क): अध्यापक और शिक्षक के बीच गृह-कार्य को लेकर पाँच-पाँच संवाद लिखिए।

Answer:

अध्यापक: मोहन! तुम बसंत ऋतु पर निबंध लिखकर क्यों नहीं लाए?
मोहन: श्रीमान! मुझे रात को बुखार हो गया था।
अध्यापक: यदि तुम्हें बुखार था तो आज स्कूल कैसे आ गए?
मोहन: सुबह उठते ही मेरा बुखार उतर गया था, इसलिए मैं पढ़ने के लिए स्कूल आ गया।
अध्यापक: तुम झूठ बोल रहे हो। ऐसा नहीं हो सकता कि कल रात तुम्हें बुखार हो और तुम आज स्कूल आ जाओ।
मोहन: नहीं, श्रीमान! मैं ठीक कह रहा हूँ। मुझे कल रात बुखार हो गया था।
अध्यापक: यदि ऐसी बात है तो अपने पिता जी को कल सुबह अपने साथ लाना। मैं उनसे बात करूँगा।
मोहन: श्रीमान! पिता जी की क्या आवश्यकता है? उन्हें दफ़्तर जाना होता है।
अध्यापक: तुम पिछले कई दिनों से ठीक से पढ़ाई नहीं कर रहे हो। तुम कई बार कक्षा में अनुपस्थित भी रहते हो।
मोहन (सिर झुकाए हुए): श्रीमान! क्षमा कर दीजिए, आगे से ऐसा नहीं करूँगा।
अध्यापक: यदि तुम कल अपने पिता जी को नहीं लाए तो स्कूल से तुम्हारा नाम काट दिया जाएगा।
मोहन: श्रीमान! ऐसा न करें। कल मैं पिता जी को साथ लेकर आऊँगा।

Exam Tips:

a) संवाद में पात्र के नाम के बाद कोलन लगाकर बोलने वाले का नाम लिखें।
b) अध्यापक और छात्र के संवाद में अनुशासन और गृह-कार्य का विषय बना रहे।
c) भावनात्मक संकेत जैसे "सिर झुकाए हुए" कोष्ठक में लिखें।

 

Question 4 (ख): एक घरेलू महिला एवं रिक्शा चालक को ध्यान में रखते हुए पाँच-पाँच संवाद लिखिए।

Answer:

घरेलू महिला: अरे भई, रिक्शा वाले! यहाँ से पुराने हाउसिंग बोर्ड तक कितने पैसे लोगे?
रिक्शा चालक: बीबी जी! बीस रुपये लगेंगे।
घरेलू महिला: देखो भई, ये तो बहुत ज़्यादा पैसे हैं।
रिक्शा चालक: इतनी धूप पड़ रही है, इतनी दूर तक रिक्शा चलाना आसान नहीं है।
घरेलू महिला: नहीं भइया, ये तो बहुत अधिक पैसे हैं। मैं तुम्हें दस रुपए दे सकती हूँ।
रिक्शा चालक: नहीं बीबी जी। भगवान ने हमारे साथ भी पेट लगा रखा है, और ऊपर से महँगाई ने मार दिया।
घरेलू महिला: नहीं भइया! बीस रुपये तो अधिक हैं। महँगाई तो हमारे साथ भी है।
रिक्शा चालक: अच्छा बीबी जी, आप मुझे पंद्रह रुपए दे देना।
घरेलू महिला: पंद्रह रुपए भी अधिक हैं, परंतु घर तो जाना ही है, चलो।
रिक्शा चालक: ठीक है बीबी जी, पंद्रह रुपए ही दे देना।

Exam Tips:

a) दोनों पात्रों की भाषा उनकी सामाजिक स्थिति के अनुसार सरल रखें।
b) मोल-भाव के संवाद में रुपयों की राशि क्रम से बढ़ाएँ और घटाएँ।
c) महँगाई का उल्लेख दोनों पात्रों के संवाद में स्वाभाविक ढंग से करें।

 

Haryana Board Solutions for Class 12 Hindi Grammar of Writing a Play

Textbook Solutions for Class 12 Hindi Grammar of Writing a Play

Review comprehensive exercise answers for Class 12 Hindi Grammar of Writing a Play. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Grammar of Writing a Play with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Hindi Solutions नाटक लिखने का व्याकरण for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Hindi Solutions नाटक लिखने का व्याकरण is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Hindi Solutions नाटक लिखने का व्याकरण as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Hindi Solutions नाटक लिखने का व्याकरण will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Hindi Solutions नाटक लिखने का व्याकरण in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Hindi. You can access HBSE Class 12 Hindi Solutions नाटक लिखने का व्याकरण in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Hindi Solutions नाटक लिखने का व्याकरण in printable PDF format for offline study on any device.