Official Haryana Board Solutions for Class 12 Geography: Chapter 06 Secondary Activities
Review structured textbook solutions for Class 12 Geography Chapter 06 Secondary Activities. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Chapter-wise Solutions for Geography: Chapter 06 Secondary Activities
View or download the dedicated Chapter 06 Secondary Activities solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Geography.
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए
Question 1: निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है?
(A) हुगली के सहारे जूट के कारखाने सस्ती जल यातायात की सुविधा के कारण स्थापित हुए।
(B) चीनी, सूती वस्त्र एवं वनस्पति तेल उद्योग स्वच्छंद उद्योग हैं।
(C) खनिज तेल एवं जलविद्युत शक्ति के विकास ने उद्योगों की अवस्थिति कारक के रूप में कोयला शक्ति के महत्त्व को कम किया है।
(D) पत्तन नगरों ने भारत में उद्योगों को आकर्षित किया है।
Answer:
(B) चीनी, सूती वस्त्र एवं वनस्पति तेल उद्योग स्वच्छंद उद्योग हैं।
Exam Tips:
a) चीनी, सूती वस्त्र और वनस्पति तेल उद्योग स्वच्छंद नहीं, बल्कि कच्चे माल पर आधारित उद्योग हैं।
Question 2: निम्न में से कौन-सी एक अर्थव्यवस्था में उत्पादन का स्वामित्व व्यक्तिगत होता है?
(A) पूँजीवाद
(B) मिश्रित
(C) समाजवाद
(D) कोई भी नहीं
Answer:
(A) पूँजीवाद
Exam Tips:
a) पूँजीवाद में उत्पादन के साधनों पर निजी व्यक्तियों का स्वामित्व होता है।
Question 3: निम्न में से कौन-सा एक प्रकार का उद्योग अन्य उद्योगों के लिए कच्चे माल का उत्पादन करता है?
(A) कुटीर उद्योग
(B) छोटे पैमाने के उद्योग
(C) आधारभूत उद्योग
(D) स्वच्छंद उद्योग
Answer:
(C) आधारभूत उद्योग
Exam Tips:
a) लोहा-इस्पात, ताँबा और रसायन उद्योग आधारभूत उद्योगों के प्रमुख उदाहरण हैं।
Question 4: निम्न में से कौन-सा एक जोड़ा सही मेल खाता है?
(A) स्वचालित वाहन उद्योग … लॉस एंजिल्स
(B) पोत निर्माण उद्योग … लूसाका
(C) वायुयान निर्माण उद्योग … फलोरेंस
(D) लौह-इस्पात उद्योग … पिट्सबर्ग
Answer:
(D) लौह-इस्पात उद्योग … पिट्सबर्ग
Exam Tips:
a) पिट्सबर्ग अमेरिका में लौह-इस्पात उद्योग का प्रसिद्ध केंद्र है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
Question 1: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।
Question 1 (i): उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग
Answer:
उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग निर्माण क्रियाओं की नवीनतम पीढ़ी है। इसमें गहन शोध एवं विकास के प्रयोग द्वारा उन्नत वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्माण किया जाता है। इसमें यंत्र, कंप्यूटर आधारित डिजाइन तथा निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रण एवं नए रासायनिक व औषधीय उत्पाद प्रमुख स्थान रखते हैं।
Exam Tips:
a) उच्च प्रौद्योगिकी उद्योगों में शोध एवं विकास (R&D) पर सबसे अधिक बल दिया जाता है।
b) कंप्यूटर आधारित डिजाइन और इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रण इन उद्योगों की प्रमुख पहचान हैं।
Question 1 (ii): विनिर्माण
Answer:
वे प्रक्रियाएँ जिनके द्वारा कच्चे पदार्थों के स्वरूप को बदलकर तैयार माल का रूप दिया जाता है और उसे अधिक उपयोगी बनाया जाता है, विनिर्माण या निर्माण उद्योग कहलाता है। यह मानव का गौण अथवा द्वितीयक व्यवसाय है। गन्ने से चीनी बनाना और कपास से धागा तथा कपड़ा तैयार करना इसके उदाहरण हैं।
Exam Tips:
a) विनिर्माण में कच्चे माल की उपयोगिता और मूल्य दोनों बढ़ जाते हैं।
b) सुई से लेकर जलयान, वायुयान और उपग्रह तक का निर्माण इसके अंतर्गत आता है।
Question 1 (iii): स्वच्छंद उद्योग
Answer:
स्वच्छंद उद्योग व्यापक विविधता वाले स्थानों में स्थित होते हैं। ये किसी विशिष्ट कच्चे माल पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि ऐसे घटक पुर्जों पर निर्भर रहते हैं जो कहीं से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। इनमें उत्पादन कम मात्रा में होता है, श्रमिकों की कम आवश्यकता होती है और ये प्रदूषण नहीं फैलाते।
Exam Tips:
a) स्वच्छंद उद्योग अपनी स्थिति के लिए कच्चे माल के भार में कमी पर निर्भर नहीं होते।
b) इलेक्ट्रॉनिक सामान और घड़ी उद्योग स्वच्छंद उद्योगों के उदाहरण माने जाते हैं।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए
Question 1: प्राथमिक एवं द्वितीयक गतिविधियों में क्या अंतर है?
Answer:
प्राथमिक एवं द्वितीयक गतिविधियों में निम्नलिखित अंतर हैं:
| प्राथमिक गतिविधियाँ | द्वितीयक गतिविधियाँ |
|---|---|
| 1. प्राथमिक गतिविधियाँ वे होती हैं जो सीधे पर्यावरण पर निर्भर होती हैं। ये प्राकृतिक पर्यावरण से प्राप्त संसाधनों के विकास से संबंधित हैं। | 1. द्वितीयक गतिविधियों के द्वारा प्राकृतिक संसाधनों में परिवर्तन करके उन्हें और अधिक मूल्यवान एवं उपयोगी बनाया जाता है। |
| 2. इनके अंतर्गत प्रकृति से प्राप्त संसाधनों का उपभोग बिना प्रसंस्करण के उपभोक्ताओं द्वारा किया जाता है। | 2. इनके अंतर्गत प्रकृति से प्राप्त या प्राथमिक संसाधनों को मशीनीकृत प्रक्रियाओं द्वारा प्रसंस्कृत करने के बाद उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग किया जाता है। |
| 3. इन गतिविधियों के माध्यम से उद्योगों को कच्चा माल प्राप्त होता है। | 3. इन गतिविधियों के माध्यम से कच्चे माल का परिष्करण होता है। इनके द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का मूल्य बढ़ जाता है। |
| 4. इन गतिविधियों में विषम जलवायविक एवं भौगोलिक दशाओं को अधिक महत्त्व दिया जाता है। | 4. इन गतिविधियों में भौगोलिक दशाओं का अधिक महत्त्व नहीं रहता। |
| 5. उदाहरण: आखेट, संग्रहण, पशुचारण, खनन, मछली पकड़ना, लकड़ी काटना, कृषि आदि। | 5. उदाहरण: विनिर्माण, कुटीर उद्योग, डेयरी या दुग्ध उद्योग आदि। |
Exam Tips:
a) प्राथमिक गतिविधियाँ सीधे प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर होती हैं, जबकि द्वितीयक गतिविधियाँ उन्हें संसाधित करती हैं।
b) खनन और कृषि प्राथमिक गतिविधियाँ हैं, जबकि विनिर्माण द्वितीयक गतिविधि है।
c) तुलना के लिए दोनों गतिविधियों के बिंदुओं को तालिका में आमने-सामने लिखें।
Question 2: विश्व के विकसित देशों के उद्योगों के संदर्भ में आधुनिक औद्योगिक क्रियाओं की मुख्य प्रवृत्तियों की विवेचना कीजिए।
Answer:
विश्व में कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहाँ उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ मिल जाती हैं। वहाँ धीरे-धीरे अनेक उद्योग स्थापित हो जाते हैं और उद्योगों का जमघट (पुंज) बन जाता है, जिसे औद्योगिक प्रदेश या औद्योगिक संकुल कहते हैं। इन क्षेत्रों में कच्चे माल की सुविधा, श्रमिकों की उपलब्धता, ऊर्जा के पर्याप्त संसाधन, जलवायु तथा परिवहन सुविधाएँ आदि अनुकूल कारक होते हैं। कई बार सरकार की नीति भी उद्योगों की स्थापना में सहायक सिद्ध होती है। विश्व के प्रमुख औद्योगिक प्रदेश निम्नलिखित हैं:
यूरोप के औद्योगिक प्रदेश
उत्तरी अमेरिका के औद्योगिक प्रदेश
दक्षिणी अमेरिका के औद्योगिक प्रदेश
रूस के औद्योगिक प्रदेश
एशिया के औद्योगिक प्रदेश
अफ्रीका के औद्योगिक प्रदेश
ऑस्ट्रेलिया के औद्योगिक प्रदेश।
विश्व के विकसित देशों में आधुनिक औद्योगिक क्रियाओं की मुख्य प्रवृत्तियाँ निम्नलिखित हैं:
1. कौशल या श्रम का विशिष्टीकरण:
शिल्प तरीकों से कारखानों और फैक्ट्रियों में सीमित मात्रा में ही सामान उत्पादित किया जाता है, जो आदेशानुसार ही तैयार किया जाता है। अतः इस पर अधिक लागत आती है। अधिक उत्पादन के लिए प्रत्येक कारीगर लगातार एक ही तरह का कार्य करता है, जिसमें उसकी विशिष्टता होती है।
2. प्रौद्योगिकीय नवाचार:
इसमें शोध एवं विकास से विकसित युक्तियों द्वारा विनिर्माण की गुणवत्ता को नियंत्रित करने, प्रदूषण को नियंत्रित करने और दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
3. यंत्रीकरण:
यंत्रीकरण से अभिप्राय किसी कार्य को पूर्ण करने के लिए मशीनों या उपकरणों के इस्तेमाल से है। यंत्रीकरण की विकसित और उत्तम अवस्था स्वचालित है। स्वचालित मशीनों ने लोगों की सोच को भी विकसित किया है।
4. संगठनात्मक ढाँचा एवं स्तरीकरण:
आधुनिक औद्योगिक क्रियाओं की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:
जटिल प्रौद्योगिकी यंत्र
अत्यधिक विशिष्टीकरण व श्रम विभाजन द्वारा अल्प लागत पर अधिक उत्पादन
बड़े संगठन एवं प्रशासकीय अधिकारी वर्ग
अधिक पूँजी निवेश
5. अनियमित भौगोलिक वितरण:
विश्व के कुल स्थलीय भाग के 10% से कम भू-भाग पर इनका विस्तार है, फिर भी ये क्षेत्र आर्थिक एवं राजनीतिक शक्ति के केंद्र बन गए हैं। यहाँ हजारों बेरोजगारों को रोजगार मिलता है और लोगों का भरण-पोषण अच्छे से हो रहा है।
Exam Tips:
a) औद्योगिक प्रदेश अनुकूल भौगोलिक कारकों के कारण नए उद्योगों को आकर्षित करते रहते हैं।
b) आधुनिक उद्योगों में अधिक पूँजी निवेश और बड़े संगठन होना इनकी प्रमुख विशेषता है।
c) कौशल विशिष्टीकरण और यंत्रीकरण में अंतर स्पष्ट करें: पहला श्रम की दक्षता है, दूसरा मशीनों का उपयोग।
d) विश्व के कुल स्थलीय भाग का 10% से कम क्षेत्र इन उद्योगों के अधीन है, यह तथ्य अवश्य लिखें।
Question 3: अधिकतर देशों में उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग प्रमुख महानगरों के परिधि क्षेत्रों में ही क्यों विकसित हो रहे हैं? व्याख्या कीजिए।
Answer:
उच्च प्रौद्योगिकी पर आधारित उद्योग तेजी से विकसित हो रहे हैं। इन उद्योगों में वैज्ञानिक अनुसंधान एवं विकास के बल पर अत्यधिक परिष्कृत उत्पादों का निर्माण किया जाता है। इन उद्योगों पर पारंपरिक कारकों का कोई विशेष प्रभाव नहीं होता। आज अधिकतर देशों में उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग प्रमुख महानगरों की परिधि में विकसित हो रहे हैं। इनके स्थानीयकरण में कुछ नए कारकों की भूमिका महत्त्वपूर्ण है:
1. ये हल्के उद्योग होते हैं, जो अधिकतर कच्चे माल की जगह उत्पादन के लिए अर्ध-निर्मित अथवा संसाधित वस्तुओं का उपयोग करते हैं।
2. वैज्ञानिक और तकनीकी दक्षता पर निर्भर रहने के कारण ये उद्योग प्रायः विश्वविद्यालयों तथा शोध संस्थाओं के निकट स्थापित किए जाते हैं।
3. इन उद्योगों के लिए ऊर्जा की आपूर्ति बिजली द्वारा होती है, जो मुख्यतः राष्ट्रीय ग्रिड से प्राप्त होती है।
4. इन उद्योगों के लिए अनुकूल जलवायु वाले महानगरीय क्षेत्र अधिक अनुकूल साबित होते हैं।
5. महानगरों की सामाजिक, सांस्कृतिक व वैज्ञानिक गतिविधियाँ इन उद्योगों को अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देती हैं।
6. इन उद्योगों का अंतिम उत्पाद छोटा किंतु परिष्कृत होता है। अतः इन्हें सड़क मार्गों के निकट प्रदूषण-रहित आवासीय क्षेत्रों में लगाया जा सकता है।
7. परिवहन और संचार के अति आधुनिक साधनों के बिना ये उद्योग जीवित ही नहीं रह सकते। उपभोक्ताओं, वित्तीय संस्थाओं और सरकारी विभागों से तत्काल संपर्क बनाने तथा शोध के विभिन्न चरणों की सफलता के लिए महानगरीय सुविधाएँ और परिवहन के साधन जरूरी हैं।
Exam Tips:
a) इन उद्योगों के लिए शोध संस्थाओं और विश्वविद्यालयों की निकटता सबसे बड़ा लाभ है।
b) उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग हल्के और छोटे उत्पाद बनाते हैं, इसलिए भारी कच्चे माल की आवश्यकता नहीं होती।
c) राष्ट्रीय ग्रिड से बिजली की आपूर्ति इन उद्योगों की ऊर्जा आवश्यकता को पूरा करती है।
d) परिवहन और संचार सुविधाएँ इन उद्योगों के अस्तित्व के लिए अनिवार्य हैं।
Question 4: अफ्रीका में अपरिमित प्राकृतिक संसाधन हैं फिर भी औद्योगिक दृष्टि से यह बहुत पिछड़ा महाद्वीप है। समीक्षा कीजिए।
Answer:
उद्योगों को हर जगह स्थापित नहीं किया जा सकता। उद्योग वहीं स्थापित किए जाते हैं जहाँ उनके निर्माण में कम-से-कम लागत आए और अधिक-से-अधिक लाभ हो। उद्योगों की अवस्थिति में कच्चा माल, बाजार, पूँजी, बैंकिंग व्यवस्था, श्रम, ऊर्जा के स्रोत आदि कई भौगोलिक व गैर-भौगोलिक कारक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भूमध्य रेखा के दोनों ओर फैला अफ्रीका महाद्वीप प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। इसका मध्य भाग उष्ण कटिबंधीय वर्षा वनों से आच्छादित है। इसके पठारी भागों में खनिज के अपार भंडार हैं, जिनमें खनिज तेल, यूरेनियम, ताँबा, लौह अयस्क, कोयला, जस्ता, बॉक्साइट आदि महत्त्वपूर्ण हैं। यहाँ की अनेक सदानीरा नदियों में जलविद्युत पैदा करने की असीम संभावनाएँ हैं। एक अनुमान के अनुसार लगभग 40% जलविद्युत अफ्रीका की नदियों में विद्यमान है। इतना होने के बावजूद इस क्षेत्र में उद्योग विकसित नहीं हुए। इसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:
1. विषम जलवायु, अधिक तापमान व गर्म पवनें।
2. उच्च प्रौद्योगिकी की अनुपलब्धता।
3. कुशल श्रम का अभाव।
4. परिवहन व संचार के साधनों का अभाव।
5. पूँजी का अभाव।
इनके अतिरिक्त इसके अधिकांश भू-भाग यूरोपीय साम्राज्यवादी शक्तियों के अधीन रहे। इन शक्तियों ने यहाँ के प्राकृतिक संसाधनों का खूब दोहन किया, जिससे यहाँ की अर्थव्यवस्था पिछड़ी रही। इसी कारण यहाँ आज तक आधारभूत प्रौद्योगिकी का विकास नहीं हो पाया है। अतः स्पष्ट है कि संसाधनों की बहुलता होते हुए भी अफ्रीका महाद्वीप औद्योगिक दृष्टि से आज भी पिछड़ा हुआ है।
Exam Tips:
a) अफ्रीका में संसाधन प्रचुर हैं, पर उद्योग पिछड़े रहने का मुख्य कारण पूँजी, कुशल श्रम और परिवहन का अभाव है।
b) साम्राज्यवादी शक्तियों के दोहन ने यहाँ की आधारभूत अर्थव्यवस्था को कमजोर रखा।
c) जलविद्युत की असीम संभावनाएँ होने के बावजूद उद्योग विकसित न होना इस उत्तर का मुख्य बिंदु है।
d) विषम जलवायु, उच्च तापमान और गर्म पवनें औद्योगिक विकास में बाधक बताई जाती हैं।
Free study material for Geography
Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 12 Geography Chapter 06 Secondary Activities
Textbook Solutions for Class 12 Geography Chapter 06 Secondary Activities
Explore reliable textbook solutions for Chapter 06 Secondary Activities tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Geography.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 06 Secondary Activities concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 Geography.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 6 द्वितीयक क्रियाएँ is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Geography are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 6 द्वितीयक क्रियाएँ as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Geography concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 6 द्वितीयक क्रियाएँ will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Geography. You can access HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 6 द्वितीयक क्रियाएँ in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 6 द्वितीयक क्रियाएँ in printable PDF format for offline study on any device.