HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 4 मानव बस्तियाँ

Official Haryana Board Solutions for Class 12 Geography: Chapter 04 Human Settlements

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 04 Human Settlements using the official curriculum guides for Class 12 Geography. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Chapter-wise Solutions for Geography: Chapter 04 Human Settlements

View or download the dedicated Chapter 04 Human Settlements solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Geography.

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए

Question 1: निम्नलिखित में से कौन-सा नगर नदी तट पर अवस्थित नहीं है?
(A) आगरा
(B) पटना
(C) भोपाल
(D) कोलकाता

Answer:

(C) भोपाल

Exam Tips:

a) आगरा (यमुना), पटना (गंगा) और कोलकाता (हुगली) नदी तट पर बसे हैं, जबकि भोपाल झीलों के लिए प्रसिद्ध है।

 

Question 2: भारत की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी एक विशेषता नगर की परिभाषा का अंग नहीं है?
(A) जनसंख्या घनत्व 400 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी०
(B) नगरपालिका, निगम का होना
(C) 75% से अधिक जनसंख्या का प्राथमिक खंड में संलग्न होना
(D) जनसंख्या आकार 5000 व्यक्तियों से अधिक

Answer:

(C) 75% से अधिक जनसंख्या का प्राथमिक खंड में संलग्न होना

Exam Tips:

a) जनगणना में नगर के लिए 75% से अधिक पुरुष कार्यबल का गैर-कृषि कार्यों में लगा होना आवश्यक है, प्राथमिक क्षेत्र में नहीं।

 

Question 3: निम्नलिखित में से किस पर्यावरण में परिक्षिप्त ग्रामीण बस्तियों की अपेक्षा नहीं की जा सकती?
(A) गंगा का जलोढ़ मैदान
(B) हिमालय की निचली घाटियाँ
(C) राजस्थान के शुष्क और अर्ध-शुष्क प्रदेश
(D) उत्तर-पूर्व के वन और पहाड़ियाँ

Answer:

(A) गंगा का जलोढ़ मैदान

Exam Tips:

a) उपजाऊ जलोढ़ मैदानों में खेती के पास घनी और सटी हुई (गुच्छित) बस्तियाँ बनती हैं।

 

Question 4: निम्नलिखित में से नगरों का कौन-सा वर्ग अपने पदानुक्रम के अनुसार क्रमबद्ध है?
(A) बृहन मुंबई, बंगलौर, कोलकाता, चेन्नई
(B) कोलकाता, बृहन मुंबई, चेन्नई, कोलकाता
(C) दिल्ली, बृहन मुंबई, चेन्नई, कोलकाता
(D) बृहन मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई

Answer:

(D) बृहन मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई

Exam Tips:

a) मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और चेन्नई भारत के प्रमुख महानगर हैं; इनमें मुंबई और कोलकाता सबसे पुराने बंदरगाह-नगरों में गिने जाते हैं।

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

Question 1: गैरिसन नगर क्या होते हैं? उनका क्या प्रकार्य होता है?

Answer:

सुरक्षा की दृष्टि से विकसित छावनी नगरों को गैरिसन नगर कहा जाता है, जैसे अम्बाला, जालंधर, महू, बबीना, उधमपुर और मेरठ। इनका विकास ब्रिटिश काल में सुरक्षा सेवाओं की छावनी के रूप में हुआ था, और इनका मुख्य कार्य सुरक्षा प्रदान करना है।

Exam Tips:

a) गैरिसन नगर का मूल आधार सेना की छावनी है, इसलिए इसका प्रमुख प्रकार्य सुरक्षा है।
b) अम्बाला और मेरठ जैसे उदाहरण लिखने से उत्तर अधिक स्पष्ट बनता है।

 

Question 2: किसी नगरीय संकुल की पहचान किस प्रकार की जा सकती है?

Answer:

नगरीय संकुल निम्नलिखित तीन में से कोई एक हो सकता है:
1. नगर तथा उससे जुड़ा विस्तार।
2. विस्तार सहित या विस्तार रहित दो या दो से अधिक सटे नगर।
3. एक नगर या एक से अधिक सटे नगर और उनके क्रमिक विस्तार।

Exam Tips:

a) नगरीय संकुल में नगर के साथ उससे सटा हुआ विस्तार भी शामिल होता है।
b) तीनों रूपों को अलग-अलग बिंदुओं में लिखने से अंक अधिक मिलते हैं।

 

Question 3: मरुस्थली प्रदेशों में गाँवों की अवस्थिति के कौन से मुख्य कारक होते हैं?

Answer:

गाँवों की अवस्थिति में धरातल, जल की उपलब्धता, जलवायु और मिट्टी जैसे भौतिक कारक प्रभाव डालते हैं। मरुस्थलीय प्रदेशों में जहाँ पानी मिलता है, वहाँ बस्तियाँ तेजी से बढ़ने और बसने लगती हैं। इसके अतिरिक्त सुरक्षा कारक भी गाँवों की अवस्थिति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Exam Tips:

a) मरुस्थल में जल की उपलब्धता सबसे निर्णायक कारक मानी जाती है।
b) भौतिक कारकों के साथ सुरक्षा कारक को भी अलग से लिखें।

 

Question 4: महानगर क्या होते हैं? ये नगरीय संकुलों से किस प्रकार भिन्न होते हैं?

Answer:

जिन नगरों की जनसंख्या 10 लाख से अधिक होती है, उन्हें महानगर कहा जाता है। महानगरों की तुलना में नगरीय संकुल अधिक बड़े होते हैं, क्योंकि इनमें आस-पास के नगरीय विस्तार को भी जोड़ा जाता है।

Exam Tips:

a) महानगर की परिभाषा में जनसंख्या की सीमा (10 लाख) लिखना अनिवार्य है।
b) नगरीय संकुल में नगर के साथ आसपास का विस्तार जुड़ता है, इसलिए यह महानगर से बड़ा होता है।

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए

Question 1: विभिन्न प्रकार की ग्रामीण बस्तियों के लक्षणों की विवेचना कीजिए। विभिन्न भौतिक पर्यावरणों में बस्तियों के प्रारूपों के लिए उत्तरदायी कारक कौन-से हैं?

Answer:

विभिन्न प्रकार की ग्रामीण बस्तियाँ हैं: गुच्छित, अर्ध-गुच्छित, पल्लीकृत एवं परिक्षिप्त बस्तियाँ। इनके मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं।

1. गुच्छित या संकुलित बस्तियों के लक्षण:
मकान छोटे और एक-दूसरे से सटे हुए होते हैं। ये बस्तियाँ नदी घाटियों और जलोढ़ उपजाऊ मैदानों में पाई जाती हैं। इनमें पानी की निकासी की उचित व्यवस्था प्रायः नहीं होती।

2. अर्ध-गुच्छित या विखंडित बस्तियों के लक्षण:
मकान एक-दूसरे से दूर होते हैं, परंतु एक ही बस्ती में होते हैं। ये बस्तियाँ अनेक पुरवों में बँटी होती हैं और इनमें वे लोग रहते हैं जो कुछ विशेष कार्यों में संलग्न होते हैं।

3. पल्लीकृत बस्तियों के लक्षण:
मकान अधिक सटे होते हैं और बस्तियों का विस्तार अपेक्षाकृत बड़े क्षेत्र में होता है। देश के विभिन्न भागों में इन्हें स्थानीय स्तर पर पान्ना, पाड़ा, पाली, नगला, ढाँणी आदि कहा जाता है।

4. परिक्षिप्त बस्तियों के लक्षण:
मकान बड़े और एक-दूसरे से दूर-दूर होते हैं। ये बस्तियाँ उच्च भूमि, पर्वतीय तथा मरुस्थलीय क्षेत्रों में पाई जाती हैं और इनमें पानी की निकासी की अच्छी व्यवस्था होती है।

प्रारूपों के लिए उत्तरदायी कारक:
ग्रामीण बस्तियों के प्रारूपों को निम्नलिखित कारक प्रभावित करते हैं:
1. भौतिक कारक: धरातल की बनावट, मिट्टी, जल-स्तर, जलवायु, ढलान और अपवाह तंत्र बस्तियों के आकार और विस्तार पर गहरा प्रभाव डालते हैं। पहाड़ी भागों में बस्तियाँ विरल होती हैं, जबकि मरुस्थलीय भागों में प्रायः किसी तालाब या जल-स्रोत के चारों ओर बस्तियों का विकास होता है।
2. सांस्कृतिक कारक: एक ही जाति, जनजाति या धर्म के लोग प्रायः एक ही गाँव में रहते हैं। बस्ती के मध्य में गाँव के मुखिया या ज़मींदार के मकान होते हैं, और बाहर की ओर सेवा करने वाले समुदायों के मकान या झोंपड़े होते हैं।
3. ऐतिहासिक कारक: मध्य युग में बाहरी आक्रमणों और सेना के भय से बचने के लिए संहत बस्तियाँ बनाई जाती थीं। इनमें सुरक्षा और एकत्र रहने की स्थिति बनती थी।

Exam Tips:

a) चारों प्रकार की ग्रामीण बस्तियों के लक्षण अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) पल्लीकृत बस्ती के स्थानीय नाम (पान्ना, पाड़ा, पाली, नगला, ढाँणी) उदाहरण के रूप में लिखें।
c) भौतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कारकों को अलग शीर्षक देकर लिखें।
d) मरुस्थल में बस्ती का जल-स्रोत के पास बसना भौतिक कारक का सटीक उदाहरण है।

 

Question 2: क्या एक प्रकार्य वाले नगर की कल्पना की जा सकती है? नगर बहुप्रकार्यात्मक क्यों हो जाते हैं?

Answer:

एक प्रकार्य वाले नगर की कल्पना नहीं की जा सकती, क्योंकि कोई भी नगर केवल एक ही काम नहीं करता। सभी नगरों में थोड़ा या बहुत प्रशासनिक, औद्योगिक, व्यापारिक, शैक्षणिक तथा परिवहन संबंधी काम होता है। इसलिए नगर का वर्गीकरण उसके प्रधान व्यवसाय के आधार पर किया जाता है। जैसे कुरुक्षेत्र एक धार्मिक नगर है और रोहतक एक शैक्षणिक नगर है, परंतु यह वर्गीकरण केवल सामान्य अवलोकन है, वैज्ञानिक विश्लेषण पर आधारित तथ्य-परक वर्गीकरण नहीं।

अपनी केंद्रीय स्थान की भूमिका के अतिरिक्त अनेक नगर विशेषीकृत सेवाएँ भी देते हैं। कुछ नगर किन्हीं निश्चित प्रकार्यों में विशिष्टता रखते हैं और किन्हीं विशिष्ट क्रियाओं, उत्पादों या सेवाओं के लिए जाने जाते हैं। फिर भी प्रत्येक नगर अनेक प्रकार्य करता है। उसके प्रमुख या विशेषीकृत कार्य के आधार पर उसका वर्गीकरण होता है। जो नगर उच्चतर स्तर पर प्रशासनिक मुख्यालय होते हैं, उन्हें प्रशासनिक नगर कहते हैं, जैसे चंडीगढ़, दिल्ली और जयपुर। मुंबई, सेलम, मोदीनगर और हुगली औद्योगिक नगरों के रूप में प्रसिद्ध हैं। नैनीताल, मसूरी, शिमला, जोधपुर और माउंट आबू पर्यटन नगरों के रूप में विकसित हुए हैं।

विशेषीकृत नगर भी महानगर बनने पर बहुप्रकार्यात्मक नगर बन जाते हैं, जिनमें उद्योग, व्यवसाय, प्रशासन और परिवहन सभी महत्त्वपूर्ण हो जाते हैं। ये प्रकार्य इतने अंतर्ग्रथित हो जाते हैं कि ऐसे नगर को किसी एक विशेष प्रकार्य वर्ग में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता।

Exam Tips:

a) "कोई भी नगर केवल एक कार्य नहीं करता" वाक्य से उत्तर की शुरुआत करें।
b) कुरुक्षेत्र (धार्मिक) और रोहतक (शैक्षणिक) जैसे उदाहरण देकर वर्गीकरण समझाएँ।
c) महानगर बनने पर नगर के बहुप्रकार्यात्मक होने का कारण स्पष्ट लिखें।
d) चंडीगढ़, मुंबई और नैनीताल जैसे प्रशासनिक, औद्योगिक और पर्यटन नगरों के उदाहरण अलग-अलग लिखें।

 

Geography Class 12 Curriculum Solutions: Chapter 04 Human Settlements

Textbook Solutions for Class 12 Geography Chapter 04 Human Settlements

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 04 Human Settlements. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Geography, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 04 Human Settlements concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 Geography.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 4 मानव बस्तियाँ for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 4 मानव बस्तियाँ is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Geography are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Geography Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 4 मानव बस्तियाँ as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Geography concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 4 मानव बस्तियाँ will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 4 मानव बस्तियाँ in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Geography. You can access HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 4 मानव बस्तियाँ in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Geography Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 4 मानव बस्तियाँ in printable PDF format for offline study on any device.