Solutions for Class 12 Geography: Chapter 02 Migration: Types, Causes and Consequences
Review structured textbook solutions for Class 12 Geography Chapter 02 Migration: Types, Causes and Consequences. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Practice Class 12 Geography Solutions: Chapter 02 Migration: Types, Causes and Consequences
Navigate directly to the solved Geography textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए
Question 1: निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में पुरुष प्रवास का मुख्य कारण है?
(A) शिक्षा
(B) काम और रोज़गार
(C) व्यवसाय
(D) विवाह
Answer:
(B) काम और रोज़गार
Exam Tips:
a) भारत में पुरुष प्रवास का मुख्य कारण रोज़गार की तलाश है, जबकि महिला प्रवास का प्रमुख कारण विवाह माना जाता है।
Question 2: निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वाधिक संख्या में आप्रवासी आते हैं?
(A) उत्तर प्रदेश में
(B) महाराष्ट्र में
(C) दिल्ली में
(D) बिहार में
Answer:
(B) महाराष्ट्र में
Exam Tips:
a) मुंबई जैसे बड़े औद्योगिक और सेवा नगर रोज़गार के अवसरों के कारण बड़ी संख्या में आप्रवासियों को आकर्षित करते हैं।
Question 3: भारत में प्रवास की निम्नलिखित धाराओं में से कौन-सी एक धारा पुरुष प्रधान है?
(A) ग्रामीण से ग्रामीण
(B) ग्रामीण से नगरीय
(C) नगरीय से ग्रामीण
(D) नगरीय से नगरीय
Answer:
(B) ग्रामीण से नगरीय
Exam Tips:
a) ग्रामीण से नगरीय धारा में नौकरी की खोज के कारण पुरुषों का प्रवास अधिक होता है, इसलिए यह धारा पुरुष प्रधान है।
Question 4: निम्नलिखित में से किस नगरीय समूहन में प्रवासी जनसंख्या का अंश सर्वाधिक है?
(A) मुंबई नगरीय समूहन
(B) बँगलुरु नगरीय समूहन
(C) दिल्ली नगरीय समूहन
(D) चेन्नई नगरीय समूहन
Answer:
(A) मुंबई नगरीय समूहन
Exam Tips:
a) मुंबई महानगर में रोज़गार और व्यापार के अवसर अधिक होने से देश के विभिन्न भागों से लोग यहाँ बसते हैं।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
Question 1: जीवन पर्यंत प्रवासी और पिछले निवास के अनुसार प्रवासी में अंतर स्पष्ट कीजिए।
Answer:
जीवन पर्यन्त प्रवासी और पिछले निवास के अनुसार प्रवासी में निम्नलिखित अन्तर है-
| जीवन पर्यन्त प्रवासी | पिछले निवास के अनुसार प्रवासी |
|---|---|
| (1) ये वे प्रवासी होते हैं जिनका जन्म किसी अन्य स्थान पर होता है, परन्तु जनगणना के समय ये वहाँ नहीं होते। | (1) ये वे प्रवासी होते हैं जिनका पिछला निवास स्थान जनगणना के समय के स्थान से भिन्न होता है। |
| (2) इसका आधार जन्म स्थान होता है। | (2) इसका आधार पिछला निवास स्थान होता है। |
Exam Tips:
a) जीवन पर्यन्त प्रवासी का आधार जन्म स्थान है, जबकि पिछले निवास के अनुसार प्रवासी का आधार पिछला निवास स्थान होता है।
b) दोनों प्रकारों की तुलना जनगणना के समय के स्थान को केन्द्र मानकर करें।
c) अन्तर को तालिका के दो स्तंभों में लिखने से तुलना स्पष्ट दिखती है।
Question 2: पुरुष/स्त्री चयनात्मक प्रवास के मुख्य कारण की पहचान कीजिए।
Answer:
शहरी क्षेत्रों में जीविका और रोज़गार के लिए पुरुषों का वरणात्मक प्रवास अधिक होता है, जबकि महिलाएँ मुख्यतः विवाह के कारण प्रवास करती हैं। भारत में अधिकतर लड़कियों को विवाह के बाद अपने पिता का घर छोड़कर ससुराल जाना पड़ता है।
Exam Tips:
a) पुरुष चयनात्मक प्रवास का मुख्य कारण रोज़गार और जीविका है।
b) महिला चयनात्मक प्रवास का प्रमुख कारण विवाह माना जाता है।
Question 3: उद्गम और गंतव्य स्थान की आयु एवं लिंग संरचना पर ग्रामीण-नगरीय प्रवास का क्या प्रभाव पड़ता है?
Answer:
ग्रामीण-नगरीय प्रवास से उद्गम और गंतव्य स्थान की आयु एवं लिंग संरचना में असंतुलन पैदा होता है। ग्रामीण क्षेत्रों के युवा, कुशल एवं दक्ष लोग नगरों की ओर प्रवास करते हैं। फलस्वरूप नगरों में जनसंख्या बढ़ती है और ग्रामीण क्षेत्रों में कम हो जाती है। अतः ग्रामीण एवं नगरीय प्रवास से उद्गम और गंतव्य दोनों ही स्थानों की आयु एवं लिंग संरचना पर प्रभाव पड़ता है।
Exam Tips:
a) ग्रामीण क्षेत्र से युवा और दक्ष लोगों के चले जाने से उद्गम स्थान की आयु संरचना प्रभावित होती है।
b) नगरों में अधिक जनसंख्या बढ़ने से गंतव्य स्थान पर आयु एवं लिंग संतुलन पर दबाव पड़ता है।
c) उत्तर में उद्गम और गंतव्य दोनों स्थानों के प्रभाव अलग-अलग लिखें।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए.
Question 1: भारत में अंतर्राष्ट्रीय प्रवास के कारणों की विवेचना कीजिए।
Answer:
जब किसी देश का निवासी किसी अन्य देश में प्रवासित हो जाता है, तो उसे अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास कहते हैं। यह प्रवास तभी सम्भव है जब वहाँ का समाज और सरकार आने वाले लोगों को स्वीकार करे। भारत में अंतर्राष्ट्रीय प्रवास के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं-
1. आर्थिक कारण:
सभी प्रकार के प्रवासों का महत्त्वपूर्ण आधार आर्थिक होता है। भारत में प्राकृतिक एवं मानवीय संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, और इनकी अंतर्राष्ट्रीय प्रवास में महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। वर्तमान में अनेक विदेशी कंपनियाँ इसी आकर्षण के कारण भारत आई हैं, क्योंकि यहाँ कच्चा माल और श्रम सस्ता मिलता है तथा तैयार माल के लिए व्यापक बाज़ार उपलब्ध है।
2. आजीविका:
आजीविका के लिए भी भारत में अंतर्राष्ट्रीय प्रवास को बढ़ावा मिलता है।
3. राजनीतिक कारण:
भारत की राजनीतिक परिस्थितियों और विदेश नीतियों के लचीलेपन के कारण भी विदेशी लोग प्रवास करते हैं। सीमावर्ती देशों से होने वाले प्रवास का कारण भी यही है।
4. धार्मिक कारण:
भारत में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है और सभी लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता प्राप्त है।
5. सामाजिक कारण:
भारत सर्वधर्म समभाव और वसुधैव कुटुम्बकम् के सिद्धांत वाला देश है। यहाँ अतिथि को भगवान का दर्जा दिया जाता है। यहाँ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सम्पन्नता से प्रभावित होकर विदेशी लोग यहाँ आते हैं।
Exam Tips:
a) अंतर्राष्ट्रीय प्रवास की परिभाषा उत्तर की शुरुआत में लिखें, अर्थात् किसी देश के निवासी का किसी अन्य देश में प्रवासित होना।
b) आर्थिक कारण को सबसे महत्त्वपूर्ण कारण के रूप में पहले लिखें, क्योंकि सभी प्रवासों का मूल आधार आर्थिक होता है।
c) सीमावर्ती देशों से होने वाले प्रवास को राजनीतिक कारणों के बिंदु में लिखें।
d) सर्वधर्म समभाव और वसुधैव कुटुम्बकम् का उल्लेख सामाजिक कारण के अंतर्गत करें।
Question 2: प्रवास के सामाजिक एवं जनांकिकीय परिणाम क्या-क्या हैं?
Answer:
प्रवास के सामाजिक एवं जनांकिकीय परिणाम निम्नलिखित हैं-
1. सामाजिक परिणाम:
प्रवासी सामाजिक परिवर्तन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नई तकनीक, परिवार नियोजन, बालिका शिक्षा आदि से संबंधित नए विचारों का नगरीय क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर पहुँचना भी इन्हीं के माध्यम से होता है। प्रवास से विविध संस्कृतियों के लोगों का अंतर्मिश्रण होता है। इसके द्वारा संकीर्ण विचारों को दूर करने और नए विचारों के विकास में सकारात्मक योगदान मिलता है तथा लोगों का मानसिक विकास होता है। सकारात्मक पक्ष के साथ-साथ सामाजिक परिणामों के नकारात्मक पक्ष भी होते हैं, जो लोगों में सामाजिक द्वेष और खिन्नता की भावना भर देते हैं।
2. जनांकिकीय परिणाम:
प्रवास से देश की जनसंख्या का पुनर्वितरण होता है। नगरीय जनसंख्या में वृद्धि का प्रमुख कारण ग्रामीण-नगरीय प्रवास है। ग्रामीण क्षेत्रों से कुशल एवं दक्ष लोगों का प्रवास ग्रामीण जनांकिकीय संघटन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। यद्यपि उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वी महाराष्ट्र से होने वाले बाह्य प्रवास ने इन राज्यों की आयु एवं लिंग संरचना में गंभीर असंतुलन पैदा कर दिया है। ऐसे ही असंतुलन उन राज्यों में भी उत्पन्न हो गए हैं, जहाँ ये प्रवासी जाते हैं।
Exam Tips:
a) सामाजिक और जनांकिकीय परिणामों को दो अलग शीर्षकों में लिखें।
b) नगरीय जनसंख्या वृद्धि का प्रमुख कारण ग्रामीण-नगरीय प्रवास बताएँ।
c) प्रवास के सकारात्मक और नकारात्मक, दोनों पक्षों का उल्लेख करें।
d) उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वी महाराष्ट्र के उदाहरण से आयु एवं लिंग संरचना के असंतुलन को जोड़कर लिखें।
Free study material for Geography
Step-by-Step Textbook Answers: Class 12 Geography Chapter 02 Migration: Types, Causes and Consequences
Textbook Solutions for Class 12 Geography Chapter 02 Migration: Types, Causes and Consequences
Review comprehensive exercise answers for Class 12 Geography Chapter 02 Migration: Types, Causes and Consequences. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Geography module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 Geography.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास : प्रकार, कारण और परिणाम is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Geography are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास : प्रकार, कारण और परिणाम as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Geography concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास : प्रकार, कारण और परिणाम will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Geography. You can access HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास : प्रकार, कारण और परिणाम in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास : प्रकार, कारण और परिणाम in printable PDF format for offline study on any device.