Download Haryana Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 10 Human Settlements
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 10 Human Settlements using the official curriculum guides for Class 12 Geography. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Access Haryana Board Solutions and Answers
Access the complete solution PDF for Class 12 Geography below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
अभ्यास के प्रश्न
Question 1: निम्नलिखित में से किस प्रकार की बस्तियाँ सड़क, नदी या नहर के किनारे होती हैं?
(A) वृत्ताकार
(B) चौक पट्टी
(C) रेखीय
(D) वर्गाकार
Answer:
(C) रेखीय
Exam Tips:
a) सड़क, नदी या नहर के सहारे लंबी पट्टी में बसी बस्ती को रेखीय बस्ती कहा जाता है।
Question 2: निम्नलिखित में से कौन-सी एक आर्थिक क्रिया ग्रामीण बस्तियों की मुख्य आर्थिक क्रिया है?
(A) प्राथमिक
(B) तृतीयक
(C) द्वितीयक
(D) चतुर्थ
Answer:
(A) प्राथमिक
Exam Tips:
a) कृषि, पशुपालन और मछली पकड़ना प्राथमिक व्यवसाय हैं, जो ग्रामीण बस्तियों की पहचान हैं।
Question 3: निम्नलिखित में से किस प्रदेश में प्रलेखित प्राचीनतम नगरीय बस्ती रही है?
(A) हांगहो की घाटी
(B) सिंधु घाटी
(C) नील घाटी
(D) मेसोपोटामिया
Answer:
(B) सिंधु घाटी
Exam Tips:
a) हड़प्पा और मोहनजोदड़ो सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख प्राचीन नगर हैं।
Question 4: 2006 के प्रारंभ में भारत में कितने मिलियन सिटी थे?
(A) 40
(B) 41
(C) 42
(D) 43
Answer:
(A) 40
Exam Tips:
a) मिलियन सिटी वह नगर है जिसकी जनसंख्या दस लाख या उससे अधिक हो।
Question 5: विकासशील देशों की जनसंख्या के सामाजिक ढाँचे के विकास एवं आवश्यकताओं की पूर्ति में कौन-से प्रकार के संसाधन सहायक हैं?
(A) वित्तीय
(B) मानवीय
(C) प्राकृतिक
(D) सामाजिक
Answer:
(A) वित्तीय
Exam Tips:
a) सामाजिक ढाँचे और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन या पूँजी का निवेश आवश्यक होता है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
Question 1: आप बस्ती को कैसे परिभाषित करेंगे?
Answer:
बस्ती से अभिप्राय उस मानव अधिवास से है जिसमें एक से अधिक मकान होते हैं। यह मनुष्य के उस संगठित निवास स्थान से संबंधित है, जिसमें उनके रहने तथा प्रयोग करने वाले भवनों तथा उनके आने-जाने के लिए बनाए गए रास्तों एवं गलियों को शामिल किया जाता है।
Exam Tips:
a) "एक से अधिक मकान" वाक्यांश परिभाषा में अवश्य लिखें।
b) भवनों के साथ रास्तों और गलियों को भी बस्ती का भाग बताएँ।
Question 2: स्थान (साइट) एवं स्थिति (सिचुएशन) के मध्य अंतर बताएँ।
Answer:
| बस्तियों के स्थान | बस्तियों की स्थिति |
|---|---|
| बस्ती के स्थान से अभिप्राय उस भूमि से होता है जिस पर कोई बस्ती बसी हुई है। | बस्तियों की स्थिति से तात्पर्य उसके आस-पास के गाँवों के संदर्भ में उसकी अवस्थिति से है। |
Exam Tips:
a) स्थान भूमि के टुकड़े को और स्थिति आसपास की अवस्थिति को बताती है, दोनों अलग-अलग लिखें।
b) स्थिति का निर्धारण आसपास के गाँवों या क्षेत्रों के संदर्भ में होता है।
c) तालिका में दोनों शब्दों को उनके अर्थ के साथ समान पंक्ति में रखें।
Question 3: बस्तियों के वर्गीकरण के क्या आधार हैं?
Answer:
बस्तियों के वर्गीकरण के दो आधार हैं:
1. बस्तियों का आकार: बस्तियों में भेद नगरीय व ग्रामीण आधार पर होता है, लेकिन विश्व के विभिन्न देशों में जनसंख्या के आधार पर बस्ती का वर्गीकरण भिन्न-भिन्न है।
2. बस्तियों के लिए किए जाने वाले आर्थिक कार्य: विश्व के विकसित और विकासशील देशों में बस्तियों के आर्थिक कार्य भिन्न-भिन्न हैं। विकासशील देशों में बस्तियों का प्रमुख आर्थिक कार्य प्रायः प्राथमिक व्यवसाय होता है, जबकि विकसित देशों में द्वितीयक और तृतीयक व्यवसाय अधिक प्रचलित हैं।
Exam Tips:
a) आकार और आर्थिक कार्य, दोनों आधार अलग बिंदुओं में लिखें।
b) विकसित और विकासशील देशों के आर्थिक कार्यों का अंतर स्पष्ट करें।
Question 4: मानव भूगोल में मानव बस्तियों के अध्ययन का औचित्य बताएँ।
Answer:
मानव भूगोल में बस्तियों का अध्ययन बहुत महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि बस्तियों की स्थिति, प्रतिरूप तथा विन्यास के अध्ययन द्वारा हम यह जान सकते हैं कि मनुष्य ने प्रारंभ से अब तक आस-पास की भूमि का उपयोग कैसे किया। इसके अतिरिक्त बस्तियाँ मानव समाज के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक रीति-रिवाजों पर भी प्रकाश डालती हैं।
Exam Tips:
a) भूमि उपयोग का इतिहास जानना बस्ती अध्ययन का मुख्य औचित्य है।
b) सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक रीति-रिवाजों का उल्लेख अलग से करें।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए
Question 1: ग्रामीण एवं नगरीय बस्ती किसे कहते हैं? उनकी विशेषताएँ बताएँ।
Answer:
ग्रामीण बस्तियाँ: एफ.एस. हडसन के अनुसार, "ग्रामीण बस्ती से आशय उस बस्ती से है जिसके निवासी अपने जीवनयापन के लिए भूमि विदोहन पर निर्भर करते हैं। अधिकांश ग्रामीण बस्तियों के अधिकांश निवासी कृषि कार्यों में संलग्न रहते हैं।" कृषि कार्यों के अतिरिक्त ग्रामीण बस्तियों में पशुपालन, मुर्गीपालन, मछली पकड़ना, लकड़ी काटना जैसे प्राथमिक कार्यों पर निर्भर जनसंख्या भी हो सकती है।
ग्रामीण बस्तियों की विशेषताएँ:
(1) ग्रामीण बस्तियों का आकार छोटा होता है।
(2) इनकी जनसंख्या 5000 से कम होती है।
(3) यहाँ के निवासियों का प्रमुख व्यवसाय कृषि है।
(4) कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण ये नगरों को कृषि तथा पशु उत्पाद भेजते हैं।
(5) यहाँ आधुनिक सुविधाओं का अभाव होता है।
नगरीय बस्तियाँ: वान रिक्टोफन के अनुसार, "नगर एक संगठित समूह होता है जिसमें सामान्यतः कृषि कार्यों के विपरीत प्रमुख व्यवसाय वाणिज्य तथा उद्योग से संबंधित होते हैं।"
नगरीय बस्तियों की विशेषताएँ:
(1) नगरीय बस्तियों का आकार बड़ा होता है।
(2) इनकी जनसंख्या 5000 से अधिक होती है।
(3) यहाँ के निवासियों का प्रमुख व्यवसाय व्यापार एवं विभिन्न उद्योग-धंधे हैं।
(4) उद्योग प्रधान क्षेत्र होने के कारण ये गाँवों को उत्पादित वस्तुएँ भेजते हैं।
(5) यहाँ सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं।
Exam Tips:
a) ग्रामीण बस्ती की परिभाषा में भूमि विदोहन पर निर्भरता अवश्य लिखें।
b) ग्रामीण और नगरीय बस्ती की जनसंख्या सीमा (5000) के आधार पर अंतर लिखें।
c) नगरीय बस्ती का प्रमुख व्यवसाय वाणिज्य और उद्योग है, इसे विशेषता में अलग से लिखें।
d) दोनों बस्तियों का परस्पर व्यापार, यानी कृषि उत्पाद और उद्योग उत्पाद का आदान-प्रदान, उत्तर में अवश्य दर्शाएँ।
Question 2: विकासशील देशों में नगरीय बस्तियों की समस्याओं का विवेचन कीजिए।
Answer:
1. अवैध व मलिन बस्तियों की वृद्धि: विकासशील देशों के महानगरों में द्रुत गति से बढ़ती जनसंख्या के फलस्वरूप गंदी बस्तियों और झोंपड़-पट्टियों का उदय हो जाता है, जहाँ मानव का जीवन-स्तर निम्नतम होता है। मुंबई स्थित धारावी बस्ती को एशिया की सबसे बड़ी मलिन बस्तियों में गिना जाता है।
2. सार्वजनिक सुविधाओं का अभाव: विकासशील देशों की नगरीय बस्तियाँ आवास, परिवहन, स्वास्थ्य, पेयजल तथा रोज़गार जैसी सार्वजनिक सुविधाओं की कमी से जूझ रही हैं। आर्थिक विषमताएँ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं तथा गुणवत्तायुक्त जीवन का ह्रास हो रहा है।
3. प्रदूषण की समस्या: नगरीकरण के परिणामस्वरूप औद्योगिक बस्तियों का विकास हुआ, जिससे भूमि, जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण की समस्या उभरकर आई। महानगरों में वाहनों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि से वायु प्रदूषण एक प्रमुख समस्या बन गई है। महानगरों में प्रदूषण के दुष्प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर घातक सिद्ध हो रहे हैं।
4. सामाजिक समस्याएँ: महानगरों में आकर बसे लोगों पर किसी प्रकार का सामाजिक दबाव नहीं होता, इसलिए वहाँ अपराधिक प्रवृत्तियों के विकास की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं। गरीबी और बेरोज़गारी अपराधिक प्रवृत्तियों को बढ़ाने में सहायक होती हैं, इसलिए नगरीकरण से सामाजिक असुरक्षा की भावना पनपती है।
5. बेरोज़गारी व गरीबी: विकासशील देशों के बड़े राजधानी नगरों में आर्थिक निवेश की तीव्र प्रवृत्ति छोटे नगरों को पंगु बना रही है। मशीनीकरण व औद्योगीकरण के कारण गाँवों में रोज़गार समाप्त हो गए हैं, जिससे गाँव के अधिकतर लोग शहरों में रोज़गार की तलाश में भटक रहे हैं।
Exam Tips:
a) धारावी (मुंबई) का उदाहरण मलिन बस्तियों की समस्या को स्पष्ट करता है, इसे अवश्य लिखें।
b) पाँचों समस्याओं को अलग शीर्षकों में लिखें, जैसे प्रदूषण, सामाजिक समस्या और बेरोज़गारी।
c) वाहनों की बढ़ती संख्या को वायु प्रदूषण का प्रमुख कारण बताएँ।
d) गाँवों में रोज़गार समाप्त होने से शहरों की ओर प्रवास बढ़ने का कारण अवश्य लिखें।
Free study material for Geography
Haryana Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 10 Human Settlements
Official Haryana Board Solutions for Chapter 10 Human Settlements
Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 10 Human Settlements. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Geography, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Step-by-Step Explanations for Chapter 10 Human Settlements
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Geography module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Next Steps in Your Geography Revision
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 10 Human Settlements with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 10 मानव बस्ती is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Geography are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 10 मानव बस्ती as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Geography concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 10 मानव बस्ती will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Geography. You can access HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 10 मानव बस्ती in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 10 मानव बस्ती in printable PDF format for offline study on any device.