Official Haryana Board Solutions for Class 12 Geography: Chapter 01 Human Geography: Nature and Scope
Explore reliable textbook solutions for Chapter 01 Human Geography: Nature and Scope tailored for Class 12 learners. Utilizing these Geography answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.
Chapter-wise Solutions for Geography: Chapter 01 Human Geography: Nature and Scope
Access the complete solution PDF for Class 12 Geography below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
अभ्यास के प्रश्न
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए
Question 1: निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक भूगोल का वर्णन नहीं करता?
(A) समाकलनात्मक अनुशासन
(B) मानव और पर्यावरण के बीच अंतर्संबंधों का अध्ययन
(C) द्वैधता पर आश्रित
(D) प्रौद्योगिकी के विकास के फलस्वरूप आधुनिक समय में प्रासंगिक नहीं
Answer:
(D) प्रौद्योगिकी के विकास के फलस्वरूप आधुनिक समय में प्रासंगिक नहीं
Exam Tips:
a) Geography is described as integrative, dualistic and concerned with human-environment relations, so the statement that it is irrelevant today is the odd one out.
Question 2: निम्नलिखित में से कौन-सा एक भौगोलिक सूचना का स्रोत नहीं है?
(A) यात्रियों के विवरण
(B) प्राचीन मानचित्र
(C) चंद्रमा से चट्टानी पदार्थों के नमूने
(D) प्राचीन महाकाव्य
Answer:
(D) प्राचीन महाकाव्य
Exam Tips:
a) Travellers' accounts, old maps and lunar rock samples give direct geographical data, whereas epics are literary works.
Question 3: निम्नलिखित में कौन-सा एक लोगों और पर्यावरण के बीच अन्योन्यक्रिया का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कारक है?
(A) मानव बुद्धिमता
(B) प्रौद्योगिकी
(C) लोगों के अनुभव
(D) मानवीय भाईचारा
Answer:
(B) प्रौद्योगिकी
Exam Tips:
a) The level of technology decides how far people can use and change natural resources, which is why it is the key factor in human-environment interaction.
Question 4: निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव भूगोल का उपगमन नहीं है?
(A) क्षेत्रीय विभिन्नता
(B) मात्रात्मक क्रांति
(C) स्थानिक संगठन
(D) अन्वेषण और वर्णन
Answer:
(B) मात्रात्मक क्रांति
Exam Tips:
a) Regional differentiation, spatial organisation and exploration with description are approaches, while the quantitative revolution was a methodological shift in geography.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
Question 1: मानव भूगोल को परिभाषित कीजिए।
Answer:
मानव भूगोल वह विषय है जो प्राकृतिक, भौतिक एवं मानवीय जगत के बीच संबंध, मानवीय परिघटनाओं का स्थानिक वितरण, उनके घटित होने के कारणों तथा विश्व के विभिन्न भागों में सामाजिक एवं आर्थिक भिन्नताओं का अध्ययन करता है। रेटजेल के अनुसार, “मानव भूगोल मानव समाजों और धरातल के बीच संबंधों का संश्लेषित अध्ययन है।”
Exam Tips:
a) Ratzel's view that human geography studies the link between human societies and the earth's surface is worth quoting in the definition.
b) Use key terms such as spatial distribution and socio-economic variations to make the definition complete.
Question 2: मानव भूगोल के कुछ उप-क्षेत्रों के नाम बताइए।
Answer:
मानव भूगोल के उप-क्षेत्र हैं- व्यवहारवादी भूगोल, सामाजिक कल्याण का भूगोल, विपणन भूगोल, उद्योग भूगोल, संसाधन भूगोल, जनसंख्या भूगोल, ऐतिहासिक भूगोल, आर्थिक भूगोल, सांस्कृतिक भूगोल, सैन्य भूगोल, चिकित्सा भूगोल, कृषि भूगोल आदि।
Exam Tips:
a) Name each sub-field with the word 'भूगोल' so that it is clearly identified as a branch of geography.
b) List at least four sub-fields, as the question asks for some names and not only one.
Question 3: मानव भूगोल किस प्रकार अन्य सामाजिक विज्ञानों से संबंधित है?
Answer:
भौतिक भूगोल की तरह मानव भूगोल भी स्वयं में एक स्वतंत्र विज्ञान नहीं है। अपनी विषय-वस्तु तथा उसके विश्लेषण के लिए मानव भूगोल अनेक सामाजिक विज्ञानों पर निर्भर करता है। यह दूसरे विषयों को क्षेत्रीय संदर्भ (Regional Perspective) प्रदान करता है, जिसकी उनमें कमी होती है। उदाहरण के लिए, आर्थिक क्रियाओं और जनसंख्या की विशेषताओं के अध्ययन के लिए मानव भूगोल अर्थशास्त्र और जनांकिकी (Demography) की सहायता लेता है। भूगोल स्थान का और इतिहास समय का ज्ञाता है, इसलिए ये न केवल एक-दूसरे से अंतर्संबंधित हैं बल्कि एक-दूसरे के पूरक भी हैं।
फसलों के वितरण, उन्हें निर्धारित करने वाली भौगोलिक दशाओं तथा भूमि-उपयोग के अध्ययन के लिए मानव भूगोल कृषि विज्ञान का सहारा लेता है।
मानव समुदायों, उनके सामाजिक संगठन, परिवार-प्रणाली, श्रम-विभाजन, रीति-रिवाजों, लोक-नीति, प्रथाओं और जनजातियों के अध्ययन के लिए मानव भूगोल समाजशास्त्र की ओर देखता है।
इनके अतिरिक्त मानव भूगोल का संबंध अनेक अन्य सामाजिक विज्ञानों के साथ-साथ विभिन्न प्राकृतिक विज्ञानों से भी है।
Exam Tips:
a) Human geography depends on economics and demography for economic activities and population traits, so name both in the answer.
b) The phrase 'geography knows space and history knows time' explains why the two subjects complement each other.
c) Agriculture science supports the study of crop distribution and land use, which is a useful example to write.
d) Sociology is the link for studying social organisation, family systems and tribes, so mention these topics with it.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए
Question 1: मानव के प्राकृतिकरण की व्याख्या कीजिए।
Answer:
मनुष्य अपनी सांस्कृतिक विरासत से प्राप्त तकनीक और प्रौद्योगिकी की सहायता से अपने भौतिक पर्यावरण से अन्योन्यक्रिया करता है। महत्त्वपूर्ण बात यह नहीं है कि मनुष्य क्या उत्पन्न एवं निर्मित करता है, बल्कि यह है कि वह किन उपकरणों और तकनीकों की सहायता से उत्पादन और निर्माण करता है। प्रौद्योगिकी से किसी समाज के सांस्कृतिक विकास की जानकारी मिलती है। मनुष्य प्रकृति के नियमों को बेहतर ढंग से जानने के बाद ही प्रौद्योगिकी का विकास कर पाया है। उदाहरण के लिए, तीव्रतर यान विकसित करने के लिए हम वायुगतिकी (Aerodynamics) के नियमों का पालन करते हैं। घर्षण एवं ऊष्मा की संकल्पनाओं ने अग्नि के आविष्कार में हमारी सहायता की।
इन उदाहरणों से स्पष्ट है कि सभी विज्ञानों का जन्म प्रकृति से हुआ है। आरंभिक मानव ने स्वयं को प्रकृति के आदेशों के अनुसार ढाल लिया था, क्योंकि उस समय मानव का सामाजिक-सांस्कृतिक विकास आरंभिक अवस्था में था और प्रौद्योगिकी लगभग नहीं के बराबर थी। सतत पोषण के लिए मनुष्य प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर था, इसलिए उसने पर्यावरण को माता-प्रकृति (The Goddess of Nature) का नाम दिया। समय के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक विकास हुआ और मनुष्य प्रौद्योगिकी का विकास करने लगा। पर्यावरण से प्राप्त संसाधनों से उसने अनेक संभावनाओं को जन्म दिया। मानवीय क्रियाओं की छाप हर जगह दिखाई देने लगी, जैसे ऊँचे पर्वतों पर सड़कें बनाना, नगरीय प्रसार और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी-पठारी भूमि पर रेलमार्ग विकसित करना।
(1) पहले के विद्वानों ने इसे संभववाद (Possibilism) का नाम दिया। उन्होंने बताया कि मनुष्य अपनी बुद्धि, कौशल और संकल्प-शक्ति के बल पर प्रकृति का मानवीकरण करता है और अपने प्रयासों की छाप प्रकृति पर छोड़ने लगता है।
(2) परंतु कुछ अन्य भूगोलवेत्ताओं ने एक नई संकल्पना प्रस्तुत की, जो पर्यावरणीय निश्चयवाद (Determinism) और संभववाद की चरम सीमाओं के बीच का दर्शन करवाती है। इसे “नव-निश्चयवाद” कहा जाता है। इसका अर्थ है कि मनुष्य प्रकृति का आज्ञापालक बनकर ही इस पर विजय प्राप्त कर सकता है। उसे लाल संकेतों पर प्रत्युत्तर देना होगा, और जब प्रकृति रूपांतरण की स्वीकृति दे, तभी वह अपने विकास के प्रयत्नों में आगे बढ़ सकता है।
निष्कर्ष - नव-निश्चयवाद संकल्पनात्मक ढंग से एक संतुलन बनाने का प्रयास करता है, जो संभावनाओं के बीच अपरिहार्य चयन के द्वैतवाद को निष्फल करता है।
Exam Tips:
a) Technology reflects a society's cultural development, so link the answer to this idea.
b) The examples of aerodynamics and fire discovery show that all sciences originated from nature.
c) Possibilism and determinism are the two extremes, and neo-determinism lies between them, so name all three.
d) The conclusion must explain that neo-determinism balances possibilities through a necessary choice.
Question 2: मानव भूगोल के विषय-क्षेत्र पर एक टिप्पणी लिखिए।
Answer:
मानव भूगोल का विषय-क्षेत्र बहुत ही विस्तृत तथा व्यापक है। भौगोलिक परिस्थितियों की पृष्ठभूमि में मानव के उद्यम द्वारा बनाए गए सांस्कृतिक भू-दृश्य का अध्ययन ही मानव भूगोल की विषय-वस्तु है। इसमें मनुष्य की आर्थिक क्रियाओं के अतिरिक्त जनसंख्या और उसका वितरण, नगर और उनके आकार तथा प्रकार, तथा मनुष्य की संस्कृति आदि भी सम्मिलित हैं, अर्थात् मनुष्य एक स्वतंत्र भौगोलिक कारक है।
इसी कारण वह भौतिक पर्यावरण के संसाधनों का उपयोग करते हुए खेत, घर और गाँव बनाता है। वह सड़क, नहर, रेलमार्ग, नगर, हवाई अड्डे और बंदरगाह आदि बनाता है। मनुष्य कहीं बाढ़ को रोकता है तो कहीं रेगिस्तान को, कहीं समुद्र की छाती को भेदकर तेल निकालता है और कहीं संचार-तंत्र का विकास करता है। मानव भूगोल के विषय-क्षेत्र में पदार्थ, कर्म और विचार आदि तत्त्व शामिल होते हैं, जो मनुष्य तथा पर्यावरण से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े होते हैं।
पॉल विडाल-डी-ला ब्लाश ने अपनी पुस्तक ‘Principes de Géographie Humaine’ में जनसंख्या तथा बस्तियों के विश्व-वितरण और सभ्यता को प्रभावित करने वाले कारकों के विकास का विवेचन किया है। ब्लाश ने मानव भूगोल की विषय-सामग्री को तीन भागों में बाँटा है:
जनसंख्या- इसमें जनसंख्या का वितरण, उसका घनत्व एवं प्रभाव, प्रमुख जन-समूह, जीविका के साधन, जनसंख्या वृद्धि के कारण, प्रवास तथा मानव प्रजातियाँ सम्मिलित किए जाते हैं।
सांस्कृतिक कारक- इसमें पौधों, पशुओं, कच्चे माल तथा औजारों जैसे आजीविका के साधन, विनिर्माण की सामग्री आदि सम्मिलित किए जाते हैं।
परिवहन- इसमें गाड़ियाँ, सड़कें, रेलें तथा समुद्री परिवहन आदि सम्मिलित किए जाते हैं।
इनके अतिरिक्त मानव जातियों और नगरों का वर्णन करना भी मानव भूगोल का अध्ययन क्षेत्र है। प्रो० जीन ब्रूंश के अनुसार मानव भूगोल के विषय-क्षेत्र को तीन भागों में बाँटा जा सकता है:
मिट्टी के गैर-कृषि उत्पादक व्यवसाय; जैसे मकान तथा सड़क।
जीव-जगत् पर मानव की विजय से संबंधित तत्त्व; जैसे कृषि करना तथा पशुपालन आदि।
मिट्टी का ह्रासमयी प्रयोग; जैसे पौधों को काटना तथा विभिन्न खनिज पदार्थों का अवशोषण आदि।
एल्सवर्थ हंटिंग्टन द्वारा वर्णित मानव भूगोल का विषय-क्षेत्र बहुत ही व्यापक और विशाल है। उनके अनुसार भौतिक अवस्थाओं का सामूहिक प्रभाव जीवन के विभिन्न रूपों, जैसे मानव और पेड़-पौधों, पर होता है, और जीवन के ये सभी रूप आपस में एक-दूसरे से संबंधित हैं। हंटिंग्टन ने मानव भूगोल के इन तत्त्वों को तीन भागों में बाँटा है:
1. भौतिक दशाएँ- इनके अंतर्गत पृथ्वी की वैश्विक स्थिति अर्थात् पृथ्वी का स्वरूप, आकार, मिट्टी, खनिज तथा जलवायु आदि सम्मिलित किए जाते हैं।
2. जीवन के रूप- इनके अंतर्गत पौधे, पशु और मनुष्य सम्मिलित किए गए हैं।
3. मानवीय अनुक्रियाएँ- इस श्रेणी के अंतर्गत भौतिक आवश्यकताएँ, जैसे जल, वस्त्र, औजार आदि, तथा मौलिक व्यवसाय, जैसे परिवहन के साधन, आखेट, कृषि, पशुचारण आदि आते हैं।
कुछ दशकों से मानव भूगोल के विषय-क्षेत्र में बहुत अधिक विस्तार हुआ है और यह विस्तार अभी भी जारी है। मानव भूगोल एक गत्यात्मक विज्ञान है। जिस तरह तकनीक के विकास के साथ मनुष्य और पर्यावरण का संबंध बदलता जा रहा है, उसी प्रकार मानव भूगोल के विषय-क्षेत्र में भी समय के साथ वृद्धि और विस्तार हो रहा है। नई समस्याओं तथा चुनौतियों का अध्ययन करने के लिए मानव भूगोल की अनेक नई शाखाएँ विकसित हुई हैं। इस प्रक्रिया में मानव भूगोल ने एकीकरण और अंतर्विषयक गुणों को समाहित किया है।
आधुनिक समय में मानव भूगोल के अध्ययन क्षेत्र में कई नए प्रकरण शामिल किए गए हैं, जैसे राजनीतिक आयाम, सामाजिक संबद्धता, लिंग असमानता, जन-नीति और नगरीय प्रणाली इत्यादि। मानव भूगोल ने सामाजिक विज्ञानों के आयाम या क्षेत्र-संबंधी विचारों को भी समाहित किया है। वे सामाजिक विज्ञान मानव भूगोल के उप-क्षेत्रों के रूप में जाने जाते हैं, जैसे व्यावहारिक भूगोल, राजनीतिक भूगोल, आर्थिक भूगोल तथा सामाजिक भूगोल इत्यादि। मानव भूगोल का संबंध सामाजिक विज्ञानों के साथ-साथ प्राकृतिक विज्ञानों से भी है।
Exam Tips:
a) Human geography's subject matter is the cultural landscape created by human effort on physical settings, so state this definition first.
b) Vidal de la Blache divided the subject into population, cultural factors and transport, and naming all three earns marks.
c) Huntington's three categories are physical conditions, forms of life and human responses, so list them in that order.
d) The subject is dynamic and keeps expanding with technology, which is worth mentioning in the closing paragraph.
Free study material for Geography
Step-by-Step Textbook Answers: Class 12 Geography Chapter 01 Human Geography: Nature and Scope
Official Haryana Board Solutions for Chapter 01 Human Geography: Nature and Scope
Review comprehensive exercise answers for Class 12 Geography Chapter 01 Human Geography: Nature and Scope. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Step-by-Step Explanations for Chapter 01 Human Geography: Nature and Scope
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Geography text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Next Steps in Your Geography Revision
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 12 Geography.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Geography are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Geography concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Geography. You can access HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Geography Solutions Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र in printable PDF format for offline study on any device.