HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 1 व्यष्टि अर्थशास्त्र : एक परिचय

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 12 Economics Chapter 01 Introduction to Microeconomics

Explore reliable textbook solutions for Chapter 01 Introduction to Microeconomics tailored for Class 12 learners. Utilizing these Economics answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Download Chapter 01 Introduction to Microeconomics Textbook Solutions PDF

Navigate directly to the solved Economics textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Question 1: अर्थव्यवस्था की केंद्रीय समस्याओं की विवेचना कीजिए।

Answer:

किसी अर्थव्यवस्था की तीन केंद्रीय समस्याएँ निम्नलिखित हैं-

1. क्या उत्पादन किया जाए और कितनी मात्रा में? संसाधन दुर्लभ हैं और उनके वैकल्पिक प्रयोग किए जा सकते हैं। इसलिए पहली केंद्रीय समस्या यह है कि क्या उत्पादित किया जाए और कितनी मात्रा में?

2. उत्पादन कैसे किया जाए? साधारणतया वस्तुओं का उत्पादन एक से अधिक तरीकों से किया जा सकता है। इसलिए दूसरी केंद्रीय समस्या यह है कि उत्पादन कैसे किया जाए?

3. किसके लिए उत्पादन किया जाए? उत्पादन के बाद इन वस्तुओं का वितरण उत्पादन के साधनों में किस प्रकार किया जाए? यह भी अर्थव्यवस्था की केंद्रीय समस्या है।

Exam Tips:

a) तीनों केंद्रीय समस्याएँ चुनाव की समस्या से उत्पन्न होती हैं, क्योंकि संसाधन सीमित हैं।
b) दूसरी समस्या में उत्पादन की तकनीक चुनना शामिल है, जैसे श्रम-गहन या पूँजी-गहन तरीका।
c) तीसरी समस्या वितरण से संबंधित है, इसलिए इसे उत्पादन के बाद की समस्या कहा जाता है।

 

Question 2: अर्थव्यवस्था की उत्पादन संभावनाओं से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

अर्थव्यवस्था की उत्पादन संभावनाओं से हमारा अभिप्राय वस्तुओं और सेवाओं के उन संयोगों से है, जिन्हें अर्थव्यवस्था में उपलब्ध संसाधनों की मात्रा तथा उपलब्ध प्रौद्योगिकीय ज्ञान के द्वारा उत्पादित किया जा सकता है।

Exam Tips:

a) उत्पादन संभावनाएँ संसाधनों की मात्रा और प्रौद्योगिकीय ज्ञान, दोनों पर निर्भर करती हैं।

 

Question 3: सीमांत उत्पादन संभावना वक्र क्या है?

Answer:

सीमांत उत्पादन संभावना वक्र से अभिप्राय उस वक्र से है जो एक वस्तु (जैसे गेहूँ) की किसी निश्चित मात्रा के बदले दूसरी वस्तु (जैसे गन्ना) की अधिकतम संभावित उत्पादित मात्रा तथा दूसरी वस्तु (जैसे गन्ना) के बदले गेहूँ की मात्रा दर्शाता है। उदाहरण के लिए, एक किसान के पास 50 एकड़ कृषि योग्य भूमि है। वह इस पर गेहूँ या गन्ना या फिर दोनों की खेती कर सकता है। एक एकड़ भूमि पर 2.5 टन गेहूँ या फिर 80 टन गन्ने का उत्पादन हो सकता है। गेहूँ का अधिकतम उत्पादन (2.5 × 50) 125 टन होगा, जबकि गन्ने का अधिकतम उत्पादन (80 × 50) 4,000 टन होगा। गेहूँ और गन्ने की अधिकतम उत्पादन मात्राओं को जोड़कर सीमांत उत्पादन संभावना वक्र प्राप्त किया जा सकता है।

Exam Tips:

a) वक्र की दोनों अक्षों पर वस्तुओं की मात्राएँ दिखाई जाती हैं, एक पर गेहूँ और दूसरी पर गन्ना।
b) उदाहरण में अधिकतम गेहूँ 125 टन और अधिकतम गन्ना 4,000 टन है, इन्हें सही गणना से निकालें।
c) वक्र पर हर बिंदु संसाधनों का पूर्ण प्रयोग दर्शाता है, यह बात अवश्य लिखें।

 

Question 4: अर्थशास्त्र की विषय-वस्तु की विवेचना कीजिए।

Answer:

अर्थशास्त्र की विषय-वस्तु आर्थिक इकाइयों का आर्थिक व्यवहार है जो वे व्यक्तिगत रूप में अथवा समूहों के रूप में करती हैं। अर्थशास्त्र की विषय-वस्तु को मुख्य रूप से दो भागों में बाँटा जाता है: व्यष्टि अर्थशास्त्र और समष्टि अर्थशास्त्र।

व्यष्टि अर्थशास्त्र में व्यक्तिगत आर्थिक इकाइयों के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है; जैसे एक उपभोक्ता, एक गृहस्थ, एक उत्पादक तथा एक फर्म आदि। समष्टि अर्थशास्त्र में व्यक्तिगत आर्थिक इकाइयों की अपेक्षा संपूर्ण अर्थव्यवस्था अथवा अर्थव्यवस्था के आर्थिक समूहों के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है; जैसे राष्ट्रीय आय, रोज़गार, सामान्य कीमत-स्तर आदि।

व्यष्टि अर्थशास्त्र और समष्टि अर्थशास्त्र में अध्ययन किए जाने वाले विषयों को निम्नलिखित प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है:

व्यष्टि अर्थशास्त्र की विषय-वस्तुसमष्टि अर्थशास्त्र की विषय-वस्तु
1. उपभोक्ता का व्यवहार अर्थात् माँग सिद्धांत।1. आय और रोजगार निर्धारण सिद्धांत।
2. उत्पादन अर्थात् पूर्ति सिद्धांत।2. विकास सिद्धांत।
3. बाज़ार संरचना।3. मौद्रिक तथा राजकोषीय नीति।
4. साधन सेवाओं का मूल्य निर्धारण।4. भुगतान शेष।

Exam Tips:

a) व्यष्टि में एक उपभोक्ता या फर्म का अध्ययन होता है, जबकि समष्टि में पूरी अर्थव्यवस्था का।
b) राष्ट्रीय आय, रोजगार और सामान्य कीमत-स्तर समष्टि अर्थशास्त्र के प्रमुख विषय हैं।
c) तालिका में दोनों शाखाओं के विषयों को आमने-सामने रखकर लिखें।
d) माँग सिद्धांत व्यष्टि और आय-रोजगार सिद्धांत समष्टि अर्थशास्त्र का हिस्सा है।

 

Question 5: केंद्रीकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था तथा बाज़ार अर्थव्यवस्था के भेद को स्पष्ट कीजिए।

Answer:

केंद्रीकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था तथा बाज़ार अर्थव्यवस्था में मुख्य भेद निम्नलिखित हैं:

अंतर का आधारकेंद्रीकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्थाबाज़ार अर्थव्यवस्था
1. उत्पादन साधनों का स्वामित्वउत्पादन के सभी साधनों पर सरकार का स्वामित्व होता है।उत्पादन के साधनों पर व्यक्तियों का स्वामित्व होता है। अर्थव्यवस्था में व्यक्तियों को संपत्ति रखने व उत्तराधिकार का अधिकार होता है।
2. उद्देश्यसभी आर्थिक क्रियाओं का उद्देश्य सामाजिक कल्याण है। आर्थिक गतिविधियों से सामाजिक कल्याण का होना आवश्यक नहीं है।सभी आर्थिक क्रियाओं का उद्देश्य व्यक्तिगत लाभ कमाना है।
3. स्वतंत्रताइसमें लोगों को उपभोग और व्यवसाय के चुनाव की स्वतंत्रता नहीं होती।इसमें लोगों को उपभोग और व्यवसाय के चुनाव की स्वतंत्रता होती है।
4. केंद्रीय समस्याओं का हलइसमें केंद्रीय समस्याओं का हल आर्थिक नियोजन द्वारा किया जाता है।इसमें केंद्रीय समस्याओं का हल कीमत तंत्र द्वारा स्वतः ही हो जाता है।

Exam Tips:

a) स्वामित्व का अंतर सबसे मूल अंतर है: सरकार बनाम व्यक्ति।
b) केंद्रीकृत अर्थव्यवस्था में केंद्रीय समस्याएँ नियोजन से हल होती हैं, बाज़ार में कीमत तंत्र से।
c) तुलना के लिए चारों बिंदुओं को तालिका में लिखें।

 

Question 6: सकारात्मक आर्थिक विश्लेषण से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

सकारात्मक आर्थिक विश्लेषण से हमारा अभिप्राय उस अध्ययन से है जिसका संबंध वास्तविक आर्थिक घटनाओं से होता है। सकारात्मक आर्थिक विश्लेषण के अंतर्गत हम यह अध्ययन करते हैं कि विभिन्न कार्यविधियाँ किस प्रकार कार्य करती हैं। सकारात्मक आर्थिक विश्लेषण ‘साध्य’ के प्रति तटस्थ होता है।

Exam Tips:

a) सकारात्मक विश्लेषण में "क्या है" का उत्तर दिया जाता है, "क्या होना चाहिए" का नहीं।
b) इसे तटस्थ विश्लेषण भी कहते हैं, क्योंकि यह साध्य पर कोई राय नहीं देता।

 

Question 7: आदर्शक आर्थिक विश्लेषण से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

आदर्शक आर्थिक विश्लेषण से हमारा अभिप्राय उस अध्ययन से है जिसका संबंध आदर्शों से होता है। आदर्शक आर्थिक विश्लेषण के अंतर्गत हम यह अध्ययन करते हैं कि विभिन्न कार्यविधियाँ हमारे अनुकूल हैं या नहीं। आदर्शक आर्थिक विश्लेषण ‘साध्य’ के प्रति तटस्थ नहीं होता।

Exam Tips:

a) आदर्शक विश्लेषण में "क्या होना चाहिए" का मूल्यांकन होता है।
b) इसमें साध्य के प्रति मूल्य-निर्णय शामिल होता है, इसलिए यह तटस्थ नहीं है।

 

Question 8: व्यष्टि अर्थशास्त्र तथा समष्टि अर्थशास्त्र में अंतर स्पष्ट कीजिए।

Answer:

व्यष्टि अर्थशास्त्र तथा समष्टि अर्थशास्त्र में निम्नलिखित अंतर हैं:

अंतर का आधारव्यष्टि अर्थशास्त्रसमष्टि अर्थशास्त्र
1. अध्ययन-सामग्रीइसके अंतर्गत व्यक्तिगत आर्थिक इकाइयों का अध्ययन किया जाता है।इसके अंतर्गत अर्थव्यवस्था के आर्थिक समूहों का अध्ययन किया जाता है।
2. उद्देश्यइसका उद्देश्य संसाधनों का कुशलतम उपयोग करना है।इसका उद्देश्य पूर्ण रोज़गार की स्थिति प्राप्त करना है।
3. उपकरणइसके उपकरण माँग और पूर्ति हैं।इसके उपकरण समग्र माँग और समग्र पूर्ति हैं।
4. क्षेत्रइसका क्षेत्र सीमित है। इसमें महत्त्वपूर्ण नीतियों एवं समस्याओं, जैसे राजस्व नीति या मौद्रिक नीति आदि का अध्ययन नहीं किया जा सकता।इसका क्षेत्र विस्तृत है। इसमें महत्त्वपूर्ण आर्थिक नीतियों एवं समस्याओं का संपूर्ण अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण से अध्ययन किया जा सकता है।

Exam Tips:

a) व्यष्टि में एक इकाई का अध्ययन होता है, समष्टि में पूरी अर्थव्यवस्था का।
b) मौद्रिक और राजकोषीय नीति का अध्ययन समष्टि अर्थशास्त्र में होता है, व्यष्टि में नहीं।
c) तालिका के चारों बिंदु अलग-अलग लिखें ताकि अंतर स्पष्ट दिखें।

 

Economics Class 12 Curriculum Solutions: Chapter 01 Introduction to Microeconomics

Textbook Solutions for Class 12 Economics Chapter 01 Introduction to Microeconomics

Review comprehensive exercise answers for Class 12 Economics Chapter 01 Introduction to Microeconomics. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Economics text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 01 Introduction to Microeconomics with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 1 व्यष्टि अर्थशास्त्र : एक परिचय for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 1 व्यष्टि अर्थशास्त्र : एक परिचय is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Economics are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Economics Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 1 व्यष्टि अर्थशास्त्र : एक परिचय as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Economics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 1 व्यष्टि अर्थशास्त्र : एक परिचय will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 1 व्यष्टि अर्थशास्त्र : एक परिचय in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Economics. You can access HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 1 व्यष्टि अर्थशास्त्र : एक परिचय in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Economics Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 1 व्यष्टि अर्थशास्त्र : एक परिचय in printable PDF format for offline study on any device.