Official Haryana Board Solutions for Class 12 Economics: Chapter 01 Introduction to Macro Economics
Review structured textbook solutions for Class 12 Economics Chapter 01 Introduction to Macro Economics. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Chapter-wise Solutions for Economics: Chapter 01 Introduction to Macro Economics
Navigate directly to the solved Economics textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
Question 1: व्यष्टि अर्थशास्त्र और समष्टि अर्थशास्त्र में क्या अंतर है?
Answer:
व्यष्टि अर्थशास्त्र (Micro Economics) और समष्टि अर्थशास्त्र (Macro Economics) में अग्रलिखित अंतर हैं-
| व्यष्टि अर्थशास्त्र | समष्टि अर्थशास्त्र |
|---|---|
| 1. इसमें व्यक्तिगत इकाई के आर्थिक व्यवहार का अध्ययन किया जाता है; जैसे एक उपभोक्ता, एक फर्म (उत्पादक) आदि। | 1. इसमें बड़े आर्थिक समूहों का अध्ययन व अंतर्संबंधों का विश्लेषण किया जाता है; जैसे समग्र माँग, समग्र पूर्ति, राष्ट्रीय आय। |
| 2. यह अर्थव्यवस्था में पूर्ण रोज़गार की मान्यता पर आधारित है। | 2. यह अर्थव्यवस्था में संसाधनों के अपूर्ण व अल्प रोज़गार पर आधारित है। |
| 3. इसकी मुख्य समस्या कीमत निर्धारण है, इसलिए इसे ‘कीमत सिद्धांत’ भी कहा जाता है। | 3. इसकी मुख्य समस्या आय व रोज़गार का निर्धारण है, इसलिए इसे ‘आय व रोज़गार का सिद्धांत’ भी कहते हैं। |
| 4. इसका उद्देश्य संसाधनों के सर्वोत्तम आबंटन से होता है। | 4. इसका उद्देश्य संसाधनों के पूर्ण रोज़गार व विकास से होता है। |
| 5. इसमें ‘अन्य बातें पूर्ववत रहें’ की मान्यता के अनुसार सिद्धांत बनाए जाते हैं। अध्ययन को केवल महत्त्वपूर्ण तत्त्वों तक सीमित रखने के कारण इसे आंशिक संतुलन विधि कहा जाता है। | 5. इसमें ‘अन्य बातें पूर्ववत रहें’ जैसी कोई मान्यता नहीं है, परंतु आर्थिक तत्त्वों के सभी समूहों की परस्पर निर्भरता जानने के कारण इसे सामान्य संतुलन विधि कहा जाता है। |
| 6. इसमें कीमत आर्थिक समस्याओं का प्रमुख निर्धारक तत्त्व है। | 6. इसमें आय आर्थिक समस्याओं का प्रमुख निर्धारक तत्त्व है। |
Exam Tips:
a) व्यष्टि अर्थशास्त्र का मुख्य विषय कीमत निर्धारण है, जबकि समष्टि अर्थशास्त्र का मुख्य विषय आय व रोज़गार का निर्धारण है।
b) व्यष्टि में आंशिक संतुलन विधि और समष्टि में सामान्य संतुलन विधि का प्रयोग होता है।
c) समष्टि अर्थशास्त्र की नींव जे.एम. केन्स की 1936 की पुस्तक से मानी जाती है।
Question 2: पूँजीवादी अर्थव्यवस्था की महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ क्या हैं?
Answer:
पूँजीवादी अर्थव्यवस्था से अभिप्राय ऐसी अर्थव्यवस्था से है जिसमें आर्थिक क्रियाकलापों से संबंधित निम्नलिखित विशेषताएँ पाई जाती हैं-
1. उत्पादन के साधनों पर निजी स्वामित्व होता है।
2. बाज़ार में बेचने के लिए ही उत्पादन किया जाता है।
3. श्रमिकों की सेवाओं का क्रय-विक्रय एक निश्चित कीमत पर होता है, जिसे मज़दूरी की दर कहते हैं।
4. पूँजीवादी अर्थव्यवस्था में सभी आर्थिक क्रियाओं का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक कल्याण न होकर निजी लाभ होता है।
Exam Tips:
a) निजी स्वामित्व और निजी लाभ की प्रेरणा पूँजीवाद की दो प्रमुख पहचान हैं।
b) श्रम की सेवाओं की कीमत को मज़दूरी की दर कहते हैं।
c) पूँजीवाद में बाज़ार के लिए उत्पादन होता है, उपभोग के लिए नहीं।
Question 3: समष्टि अर्थशास्त्र की दृष्टि से अर्थव्यवस्था के चार प्रमुख क्षेत्रकों का वर्णन करें।
Answer:
समष्टि अर्थशास्त्र की दृष्टि से अर्थव्यवस्था के चार प्रमुख क्षेत्रक निम्नलिखित हैं-
1. पारिवारिक क्षेत्रक: परिवार से अभिप्राय एकल उपभोक्ता अथवा कई व्यक्तियों के समूह से है, जो अपने उपभोग संबंधी निर्णय अकेले अथवा संयुक्त रूप से लेते हैं। परिवार बचत भी करते हैं और सरकार को कर (Tax) का भुगतान भी करते हैं।
2. व्यापारिक क्षेत्रक: व्यापारिक क्षेत्र से अभिप्राय उत्पादन इकाइयों अथवा फर्मों से है। फर्म के संचालन का दायित्व उद्यमियों पर होता है, जो श्रम, भूमि और पूँजी जैसे उत्पादन कारकों को नियोजित करके वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन करते हैं। उनका उद्देश्य लाभ कमाने के लिए निर्गत (उत्पादन) को बाज़ार में बेचना है। इस प्रक्रिया में उन्हें जोखिम और अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है।
3. सरकार: अर्थव्यवस्था में सरकार भी अनेक उत्पादन कार्य करती है। कर लगाने और सार्वजनिक आधारभूत संरचना के निर्माण पर व्यय करने के अतिरिक्त सरकार स्कूल, कॉलेज चलाती है और स्वास्थ्य सेवाएँ भी प्रदान करती है।
4. बाह्य क्षेत्रक: विश्व के अन्य देशों के साथ व्यापार करना, आयात-निर्यात करना अथवा विभिन्न देशों के बीच पूँजी का प्रवाह होना बाह्य क्षेत्रक में आता है।
Exam Tips:
a) चारों क्षेत्रक हैं: पारिवारिक, व्यापारिक, सरकारी और बाह्य क्षेत्रक।
b) व्यापारिक क्षेत्रक में उद्यमी श्रम, भूमि और पूँजी का नियोजन करता है।
c) सरकार कर लगाती है और आधारभूत संरचना पर व्यय करती है।
d) बाह्य क्षेत्रक में आयात-निर्यात और देशों के बीच पूँजी प्रवाह शामिल हैं।
Question 4: 1929 की महामंदी का वर्णन करें।
Answer:
विश्व में 1930 से पहले परंपरावादी अर्थशास्त्रियों (Classical Economists) की विचारधारा प्रचलित और मान्य थी कि पूँजीवादी अर्थव्यवस्था में सदा पूर्ण रोज़गार की स्थिति पाई जाती है। परंतु 1929-33 की महामंदी (Great Depression) ने इस परंपरावादी मान्यता को चूर-चूर कर दिया। मंदी के कारण अमेरिका और अन्य देशों में आय व रोज़गार में भारी गिरावट आई। बाज़ार में वस्तुओं की माँग कम हो गई, कई कारखाने बेकार पड़ गए और श्रमिकों को काम से निकाल दिया गया।
संयुक्त राज्य अमेरिका में 1929 से 1933 तक बेरोज़गारी की दर 3 प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत हो गई। इस अवधि में अमेरिका में समस्त उत्पादन में 33 प्रतिशत की गिरावट आई।
परंपरावादी अर्थशास्त्री उत्पादन, आय और रोज़गार में आई इस भारी गिरावट का उत्तर नहीं दे सके। मंदी की इस गंभीर स्थिति ने अर्थशास्त्रियों को व्यष्टि की बजाय समष्टि स्तर पर सोचने को विवश कर दिया। इसी समय 1936 ई. में इंग्लैंड के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जे.एम. केन्स ने अपनी पुस्तक ‘रोज़गार, ब्याज और मुद्रा का सामान्य सिद्धांत’ (The General Theory of Employment, Interest and Money) प्रकाशित की। इसमें उन्होंने परंपरावादी सिद्धांत की आलोचना करते हुए एक नया वैकल्पिक सिद्धांत प्रस्तुत किया, जिसे केन्स का सिद्धांत या समष्टि सिद्धांत कहते हैं। इस पुस्तक के प्रकाशन के बाद आर्थिक चिंतन में भारी क्रांति आई, जिसे केन्सीयन (Keynesian) क्रांति कहते हैं।
केन्स के सिद्धांत को आधुनिक समष्टि अर्थशास्त्र के चिंतन का आरंभिक बिंदु माना जाता है।
Exam Tips:
a) महामंदी 1929-33 में हुई और इसने परंपरावादी मान्यता को चुनौती दी।
b) केन्स की पुस्तक ‘रोज़गार, ब्याज और मुद्रा का सामान्य सिद्धांत’ 1936 में प्रकाशित हुई।
c) अमेरिका में बेरोज़गारी की दर 3 प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत हो गई थी।
d) समष्टि अर्थशास्त्र का उद्भव इसी महामंदी के अनुभव से माना जाता है।
Free study material for Economics
Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 12 Economics Chapter 01 Introduction to Macro Economics
Official Haryana Board Solutions for Chapter 01 Introduction to Macro Economics
Review comprehensive exercise answers for Class 12 Economics Chapter 01 Introduction to Macro Economics. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Step-by-Step Explanations for Chapter 01 Introduction to Macro Economics
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Economics module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Next Steps in Your Economics Revision
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 01 Introduction to Macro Economics with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 1 समष्टि अर्थशास्त्र : एक परिचय is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Economics are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 1 समष्टि अर्थशास्त्र : एक परिचय as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Economics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 1 समष्टि अर्थशास्त्र : एक परिचय will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Economics. You can access HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 1 समष्टि अर्थशास्त्र : एक परिचय in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Economics Solutions Chapter 1 समष्टि अर्थशास्त्र : एक परिचय in printable PDF format for offline study on any device.