HBSE Class 12 Economics Important Questions Chapter 6 खुली अर्थव्यवस्था : समष्टि अर्थशास्त्र

Solutions for Class 12 Economics: Chapter 06 Open Economy: Macroeconomics

Explore reliable textbook solutions for Chapter 06 Open Economy: Macroeconomics tailored for Class 12 learners. Utilizing these Economics answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Practice Class 12 Economics Solutions: Chapter 06 Open Economy: Macroeconomics

View or download the dedicated Chapter 06 Open Economy: Macroeconomics solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Economics.

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

A. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए

Question 1: निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(A) खुली अर्थव्यवस्था में विश्व के अन्य राष्ट्रों से आयात-निर्यात होता है
(B) विश्व की अधिकांश अर्थव्यवस्थाएँ खुली अर्थव्यवस्थाएँ हैं
(C) विश्व की अधिकांश अर्थव्यवस्थाएँ बंद अर्थव्यवस्थाएँ हैं
(D) खुली अर्थव्यवस्था में अन्य राष्ट्रों के साथ वित्तीय परिसंपत्तियों में भी व्यापार होता है

Answer:

(C) विश्व की अधिकांश अर्थव्यवस्थाएँ बंद अर्थव्यवस्थाएँ हैं

Exam Tips:

a) बंद अर्थव्यवस्था वह है जिसका अन्य देशों के साथ कोई आर्थिक संबंध नहीं होता, जबकि आज अधिकांश अर्थव्यवस्थाएँ खुली हैं।

 

Question 2: भुगतान शेष से अभिप्राय है
(A) निर्यात तथा आयात के दृश्य मदों में अंतर
(B) निर्यात तथा आयात के अदृश्य मदों में अंतर
(C) स्वर्ण के बाहरी तथा आंतरिक प्रवाह में अंतर
(D) एक देश के निवासियों तथा दूसरे देश के निवासियों में किए गए आर्थिक सौदों का क्रमबद्ध लेखा

Answer:

(D) एक देश के निवासियों तथा दूसरे देश के निवासियों में किए गए आर्थिक सौदों का क्रमबद्ध लेखा

Exam Tips:

a) परिभाषा में "क्रमबद्ध लेखा" और "निवासियों" शब्द अवश्य लिखें, यही इसकी मुख्य पहचान है।

 

Question 3: व्यापार शेष से अभिप्राय है
(A) वस्तुओं के निर्यात तथा आयात में अंतर
(B) सेवाओं के निर्यात तथा आयात में अंतर
(C) पूँजी के निर्यात तथा आयात में अंतर
(D) उपर्युक्त में से कोई भी नहीं

Answer:

(A) वस्तुओं के निर्यात तथा आयात में अंतर

Exam Tips:

a) व्यापार शेष में केवल दृश्य वस्तुएँ आती हैं, सेवाएँ और पूँजी नहीं।

 

Question 4: भुगतान शेष में शामिल होते हैं
(A) दृश्य मदें
(B) अदृश्य मदें
(C) पूँजी हस्तांतरण
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) भुगतान शेष में दृश्य व अदृश्य मदों के साथ पूँजी हस्तांतरण भी सम्मिलित होते हैं।

 

Question 5: व्यापार शेष में निम्नलिखित में से किसको शामिल नहीं किया जाता?
(A) सेवाओं के आयात-निर्यात को
(B) देशों के बीच ब्याज तथा लाभांश के भुगतान को
(C) पर्यटकों द्वारा व्यय को
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) सेवाएँ, ब्याज, लाभांश और पर्यटन व्यय व्यापार शेष से बाहर रहते हैं, ये भुगतान शेष के चालू खाते में आते हैं।

 

Question 6: भुगतान शेष के चालू खाते में निम्नलिखित में से कौन-से सौदे रिकॉर्ड किए जाते हैं?
(A) वस्तुओं तथा सेवाओं के आयात और निर्यात
(B) एक देश से दूसरे देश को एक-पक्षीय हस्तांतरण
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(C) (A) और (B) दोनों

Exam Tips:

a) चालू खाते में वस्तुओं, सेवाओं और एक-पक्षीय हस्तांतरणों को मिलाकर लिखा जाता है।

 

Question 7: भुगतान शेष के एक-पक्षीय हस्तांतरण
(A) एक देश से दूसरे देश को एक-तरफा किए जाते हैं
(B) इनका व्यावसायिक लेन-देन से कोई संबंध नहीं होता
(C) इनमें प्राप्तियों के बदले में कोई भुगतान नहीं किए जाते; जैसे उपहार
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) उपहार, अनुदान और सहायता जैसे हस्तांतरण बदले में कुछ लिए बिना किए जाते हैं।

 

Question 8: भुगतान शेष के पूँजी खाते की मुख्य मदें निम्नलिखित में से कौन-सी हैं?
(A) विदेशी निवेश
(B) ऋण
(C) बैंकिंग पूँजी लेन-देन
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) विदेशी निवेश, ऋण और बैंकिंग पूँजी तीनों पूँजी खाते की मुख्य मदें हैं।

 

Question 9: वे सभी पूँजीगत सौदे जिनके कारण विदेशी विनिमय का प्रवाह देश से बाहर को जाता है, उन्हें भुगतान शेष के पूँजी खाते में किन मदों में लिखा जाता है?
(A) धनात्मक मदों में
(B) ऋणात्मक मदों में
(C) शून्य मदों में
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(B) ऋणात्मक मदों में

Exam Tips:

a) देश से बाहर जाने वाली विदेशी मुद्रा का प्रवाह पूँजी खाते में ऋणात्मक (-) चिह्न से दिखाया जाता है।

 

Question 10: निर्यात-आयात के मूल्य के अंतर को कहते हैं
(A) व्यापार शेष
(B) भुगतान शेष
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(A) व्यापार शेष

Exam Tips:

a) व्यापार शेष = निर्यात का मूल्य − आयात का मूल्य, इसी से यह परिभाषा बनती है।

 

Question 11: केवल दृश्य मदों को शामिल किया जाता है
(A) व्यापार शेष में
(B) भुगतान शेष में
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(A) व्यापार शेष में

Exam Tips:

a) भुगतान शेष में दृश्य और अदृश्य दोनों मदें आती हैं, इसलिए उसमें केवल दृश्य मदें नहीं होतीं।

 

Question 12: व्यापार शेष
(A) भुगतान शेष + शुद्ध अदृश्य मदें
(B) भुगतान शेष – शुद्ध अदृश्य मदें
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(B) भुगतान शेष – शुद्ध अदृश्य मदें

Exam Tips:

a) भुगतान शेष = व्यापार शेष + शुद्ध अदृश्य मदें, इसी से यह सूत्र निकलता है।

 

Question 13: स्वायत्त (Autonomous) मदें उन सौदों से संबंधित होती हैं जिनका
(A) निर्धारण लाभ को ध्यान में रखकर किया जाता है
(B) संबंध भुगतान शेष की स्थिति से नहीं होता
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(C) (A) और (B) दोनों

Exam Tips:

a) स्वायत्त मदें लाभ के उद्देश्य से की जाती हैं और भुगतान शेष की स्थिति पर निर्भर नहीं रहतीं।

 

Question 14: समायोजक (Accommodating) मदें भुगतान शेष के खाते की वे मदें हैं जिनका
(A) निर्धारण लाभ को ध्यान में रखकर नहीं किया जाता
(B) संबंध देश के भुगतान शेष की धनात्मक अथवा ऋणात्मक स्थिति से होता है
(C) उद्देश्य भुगतान शेष की समानता स्थापित कराना होता है
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) समायोजक मदें भुगतान शेष के असंतुलन की पूर्ति के लिए सामने आती हैं।

 

Question 15: भुगतान शेष सदैव होता है
(A) प्रतिकूल
(B) संतुलित
(C) अनुकूल
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(B) संतुलित

Exam Tips:

a) लेखांकन की दोहरी प्रविष्टि प्रणाली के कारण भुगतान शेष लेखांकन की दृष्टि से सदैव संतुलित रहता है।

 

Question 16: व्यापार शेष की तुलना में भुगतान शेष है
(A) अधिक व्यापक
(B) कम व्यापक
(C) व्यापक भी तथा नहीं भी
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(A) अधिक व्यापक

Exam Tips:

a) भुगतान शेष में वस्तुओं, सेवाओं, हस्तांतरणों और पूँजी के सभी लेन-देन शामिल होते हैं।

 

Question 17: भुगतान शेष के असंतुलन से अभिप्राय है-
(A) बचत वाला भुगतान शेष
(B) घाटे वाला भुगतान शेष
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(C) (A) और (B) दोनों

Exam Tips:

a) असंतुलन का अर्थ बचत (surplus) या घाटा (deficit) दोनों में से कोई भी हो सकता है।

 

Question 18: भुगतान शेष का घाटे वाला असंतुलन तब होता है जब
(A) प्राप्तियों तथा भुगतानों का शुद्ध शेष ऋणात्मक (-) है
(B) प्राप्तियों तथा भुगतानों का शुद्ध शेष धनात्मक (+) है
(C) प्राप्तियों तथा भुगतानों का शुद्ध शेष बराबर (=) है
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(A) प्राप्तियों तथा भुगतानों का शुद्ध शेष ऋणात्मक (-) है

Exam Tips:

a) भुगतान अधिक और प्राप्तियाँ कम होने पर शुद्ध शेष ऋणात्मक होता है, यही घाटा है।

 

Question 19: ब्रेटन वुड्स व्यवस्था किस वर्ष से प्रारंभ हुई?
(A) 1944 से
(B) 1960 से
(C) 1994 से
(D) 1947 से

Answer:

(A) 1944 से

Exam Tips:

a) ब्रेटन वुड्स सम्मेलन 1944 में अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में हुआ, जिसमें IMF और विश्व बैंक की स्थापना का निर्णय हुआ।

 

Question 20: यदि व्यापार शेष (-) 600 करोड़ रुपए है और निर्यात का मूल्य 500 करोड़ रुपए है तो आयात का मूल्य होगा
(A) -1,300 करोड़ रुपए
(B) 300 करोड़ रुपए
(C) 1,100 करोड़ रुपए
(D) 1,200 करोड़ रुपए

Answer:

(C) 1,100 करोड़ रुपए

Exam Tips:

a) व्यापार शेष = निर्यात − आयात, अर्थात् −600 = 500 − आयात, इसलिए आयात = 1,100 करोड़ रुपए।

 

Question 21: विनिमय दर से अभिप्राय अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा बाज़ार में एक करेंसी की अन्य करेंसियों के रूप में
(A) कीमत से है
(B) विनिमय के अनुपात से है
(C) (A) और (B) दोनों
(D) वस्तु विनिमय से है

Answer:

(C) (A) और (B) दोनों

Exam Tips:

a) विनिमय दर एक मुद्रा की दूसरी मुद्रा में कीमत और विनिमय अनुपात, दोनों को व्यक्त करती है।

 

Question 22: वर्तमान में विनिमय दरों के किस रूप को अपनाया जाता है?
(A) स्थिर विनिमय दरों के
(B) नम्य (लोचशील) विनिमय दरों के
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(B) नम्य (लोचशील) विनिमय दरों के

Exam Tips:

a) अधिकांश देश आज नम्य (लोचशील) विनिमय दर प्रणाली अपनाते हैं, जहाँ दर बाज़ार में तय होती है।

 

Question 23: स्थिर विनिमय प्रणाली के अंतर्गत विनिमय दर का निर्धारण करेंसी की एक इकाई में निहित निम्नलिखित में से किसके आधार पर किया जाता है?
(A) चाँदी की मात्रा
(B) सोने की मात्रा
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(B) सोने की मात्रा

Exam Tips:

a) स्वर्णमान प्रणाली में प्रत्येक मुद्रा का सोने के भार के रूप में निश्चित मूल्य होता था।

 

Question 24: टकसाली दर से अभिप्राय है
(A) समान क्रय-शक्ति
(B) दो करेंसियों में स्वर्ण का भार
(C) विदेशी करेंसी की माँग तथा पूर्ति
(D) दो देशों में कीमत स्तर

Answer:

(B) दो करेंसियों में स्वर्ण का भार

Exam Tips:

a) टकसाली दर दो मुद्राओं में निहित स्वर्ण की मात्रा के अनुपात से निर्धारित होती है।

 

Question 25: विनिमय दर की समंजनीय प्रणाली (या ब्रेटन वुड्स प्रणाली) के अनुसार
(A) विभिन्न करेंसियों को एक करेंसी (अमेरिकी डॉलर) के साथ संबंधित कर दिया गया
(B) अमेरिकी डॉलर का एक निश्चित कीमत पर स्वर्ण मूल्य निर्धारित कर दिया गया
(C) दो करेंसियों के बीच समता उनमें पाई जाने वाली स्वर्ण की मात्रा द्वारा निर्धारित की जाती थी
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) ब्रेटन वुड्स प्रणाली में डॉलर सोने से जुड़ा था और अन्य मुद्राएँ डॉलर से।

 

Question 26: वर्तमान समय में एक देश की मुद्रा की विभिन्न देशों की मुद्राओं के बीच विनिमय दर
(A) एक ही होगी
(B) अलग-अलग होगी
(C) निश्चित होगी
(D) अनिश्चित होगी

Answer:

(B) अलग-अलग होगी

Exam Tips:

a) हर विदेशी मुद्रा के साथ किसी मुद्रा की विनिमय दर अलग होती है, क्योंकि प्रत्येक जोड़ी का बाज़ार अलग है।

 

Question 27: निम्नलिखित में से स्थिर विनिमय प्रणाली का कौन-सा लाभ नहीं है?
(A) अस्थिरता
(B) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा
(C) स्थिरता
(D) समष्टिगत नीतियों में समन्वय

Answer:

(A) अस्थिरता

Exam Tips:

a) स्थिर दर से निश्चितता आती है, जबकि अस्थिरता नम्य दर प्रणाली की विशेषता मानी जाती है।

 

Question 28: स्थिर विनिमय प्रणाली का निम्नलिखित में से कौन-सा दोष नहीं है?
(A) विशाल अंतर्राष्ट्रीय निधि की आवश्यकता
(B) पूँजी का असीमित आवागमन
(C) जोखिम पूँजी का निरुत्साहित होना
(D) साधनों के आबंटन में कठोरता

Answer:

(B) पूँजी का असीमित आवागमन

Exam Tips:

a) स्थिर दर प्रणाली में विदेशी मुद्रा भंडार की भारी आवश्यकता और साधनों की कठोरता प्रमुख दोष हैं।

 

Question 29: नम्य (लोचशील) वह दर है जिसका निर्धारण
(A) मुद्रा में निहित सोने की मात्रा द्वारा होता है
(B) विभिन्न मुद्राओं की पूर्ति तथा माँग द्वारा होता है
(C) एक करेंसी के टकसाली मूल्य द्वारा होता है
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(B) विभिन्न मुद्राओं की पूर्ति तथा माँग द्वारा होता है

Exam Tips:

a) नम्य दर में विनिमय दर मुद्राओं की माँग और पूर्ति की शक्तियों से तय होती है।

 

Question 30: जिस विनिमय दर पर विदेशी मुद्रा की माँग उसकी पूर्ति के बराबर हो जाए तो उसे कहते हैं
(A) विनिमय की समानता दर
(B) विनिमय की असंतुलन दर
(C) संतुलन दर
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(C) संतुलन दर

Exam Tips:

a) माँग और पूर्ति बराबर होने की स्थिति को ही संतुलन विनिमय दर कहते हैं।

 

Question 31: विदेशी विनिमय की माँग निम्नलिखित में से किस उद्देश्य के लिए की जाती है?
(A) अंतर्राष्ट्रीय ऋणों का भुगतान करने के लिए
(B) शेष विश्व में निवेश करने के लिए
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(C) (A) और (B) दोनों

Exam Tips:

a) आयात, ऋण भुगतान और विदेशों में निवेश, तीनों के लिए विदेशी मुद्रा की माँग होती है।

 

Question 32: विदेशी मुद्रा की माँग तथा विनिमय दर में क्या संबंध पाया जाता है?
(A) विपरीत
(B) प्रत्यक्ष
(C) कोई संबंध नहीं
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(A) विपरीत

Exam Tips:

a) विनिमय दर बढ़ने पर विदेशी मुद्रा महँगी होती है, इसलिए उसकी माँग घटती है।

 

Question 33: विदेशी विनिमय की पूर्ति तथा विनिमय दर में क्या संबंध पाया जाता है?
(A) विपरीत
(B) प्रत्यक्ष
(C) बहुत निकट
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(B) प्रत्यक्ष

Exam Tips:

a) विनिमय दर बढ़ने पर विदेशी मुद्रा की पूर्ति बढ़ती है, इसलिए संबंध प्रत्यक्ष है।

 

Question 34: नम्य विनिमय दर प्रणाली का निम्नलिखित में से कौन-सा दोष नहीं है?
(A) अस्थिरता
(B) समष्टिगत नीतियों के समन्वय में कठिनाई
(C) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में स्थिरता
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(C) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में स्थिरता

Exam Tips:

a) अस्थिर विनिमय दर से आयात-निर्यात में अनिश्चितता बढ़ती है, इसलिए स्थिरता इसका दोष नहीं है।

 

Question 35: विदेशी विनिमय बाज़ार वह बाज़ार है जिसमें संसार के विभिन्न देशों की राष्ट्रीय करेंसियों को
(A) बेचा जाता है
(B) खरीदा जाता है
(C) बेचा अथवा खरीदा जाता है
(D) विनिमय नहीं होता

Answer:

(C) बेचा अथवा खरीदा जाता है

Exam Tips:

a) विदेशी विनिमय बाज़ार में मुद्राओं की खरीद और बिक्री दोनों होती हैं।

 

Question 36: हाजिर (चालू) बाज़ार का अर्थ उस बाज़ार से है जिसमें
(A) केवल चालू या हाजिर लेन-देन किया जाता है
(B) किसी भविष्य में किसी तिथि पर लेन-देन किया जाता है
(C) तात्कालिक विनिमय दर का निर्धारण होता है
(D) (A) और (C) दोनों

Answer:

(D) (A) और (C) दोनों

Exam Tips:

a) हाजिर बाज़ार में लेन-देन तुरंत होता है और उसी समय की विनिमय दर लागू होती है।

 

 

Question 37: वर्तमान समय में विनिमय दर का निर्धारण होता है
(A) IMF द्वारा
(B) IBRD द्वारा
(C) WTO द्वारा
(D) विदेशी मुद्रा बाज़ार में विदेशी मुद्रा की माँग और पूर्ति द्वारा

Answer:

(D) विदेशी मुद्रा बाज़ार में विदेशी मुद्रा की माँग और पूर्ति द्वारा

Exam Tips:

a) IMF, IBRD और WTO विनिमय दर तय करने वाली संस्थाएँ नहीं हैं, यह बाज़ार की शक्तियाँ तय करती हैं।

 

Question 38: विनिमय दर का निर्धारण होता है
(A) विदेशी मुद्रा की माँग से
(B) विदेशी तथा देशी मुद्रा की माँग से
(C) विदेशी तथा देशी मुद्रा की माँग व पूर्ति से
(D) विदेशी मुद्रा की माँग तथा पूर्ति से

Answer:

(D) विदेशी मुद्रा की माँग तथा पूर्ति से

Exam Tips:

a) केवल माँग या केवल पूर्ति से नहीं, दोनों की परस्पर क्रिया से विनिमय दर तय होती है।

 

Question 39: स्वतंत्र विनिमय बाज़ार में जब पूर्ति यथास्थिर रहते हुए विदेशी मुद्रा की माँग बढ़ जाती है तो विनिमय दर में ……………. होती है और जब माँग यथास्थिर रहे परंतु पूर्ति बढ़ जाए तो विनिमय दर में …………. हो जाती है।
(A) कमी, शून्य
(B) वृद्धि, कमी
(C) वृद्धि, शून्य
(D) वृद्धि, वृद्धि

Answer:

(B) वृद्धि, कमी

Exam Tips:

a) माँग बढ़ने पर विनिमय दर बढ़ती है, जबकि पूर्ति बढ़ने पर विनिमय दर घटती है।

 

Question 40: नम्य (लोचपूर्ण) विनिमय प्रणाली में विनिमय दर निर्धारित होती है
(A) देश के मौद्रिक प्राधिकरण (Authority) द्वारा
(B) स्वर्ण कीमत द्वारा
(C) विदेशी विनिमय बाज़ार की माँग-पूर्ति शक्ति द्वारा
(D) विनिमय मूल्यांतर द्वारा

Answer:

(C) विदेशी विनिमय बाज़ार की माँग-पूर्ति शक्ति द्वारा

Exam Tips:

a) नम्य प्रणाली में सरकार हस्तक्षेप नहीं करती, दर बाज़ार की माँग-पूर्ति से बनती है।

 

Question 41: देश में मुद्रास्फीति बढ़ने पर विनिमय दर
(A) देश के विपक्ष में हो जाती है
(B) देश के पक्ष में हो जाती है
(C) अप्रभावित रहती है
(D) उपर्युक्त सभी दशाएँ संभव हैं

Answer:

(A) देश के विपक्ष में हो जाती है

Exam Tips:

a) मुद्रास्फीति से देशी मुद्रा की क्रय-शक्ति घटती है, जिससे विनिमय दर देश के विरुद्ध जाती है।

 

Question 42: नम्य विनिमय दर प्रणाली में इंग्लैंड के पौंड की अमेरिका में माँग बढ़ती है, तब
(A) डॉलर का मूल्यह्रास (Depreciation) होगा
(B) पौंड का मूल्यह्रास होगा
(C) डॉलर की मूल्यवृद्धि (Appreciation) होगी
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(A) डॉलर का मूल्यह्रास (Depreciation) होगा

Exam Tips:

a) पौंड की माँग बढ़ने से पौंड मज़बूत होता है और उसी अनुपात में डॉलर कमज़ोर होता है।

 

Question 43: विनिमय दर यदि 3 डॉलर = 1 पौंड से बदल कर 2 डॉलर = 1 पौंड हो जाती है तब इसका अर्थ है
(A) डॉलर का मूल्यह्रास
(B) डॉलर की मूल्यवृद्धि
(C) पौंड की मूल्यवृद्धि
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(B) डॉलर की मूल्यवृद्धि

Exam Tips:

a) अब एक पौंड के लिए केवल 2 डॉलर मिलते हैं, यानी पौंड कमज़ोर और डॉलर मज़बूत हुआ।

 

Question 44: यदि किसी देश में किसी समय सट्टेबाज़ों द्वारा विदेशी मुद्रा को अधिक मात्रा में खरीदा जाता है, तब उस देश में विनिमय दर
(A) घटती है
(B) बढ़ती है
(C) स्थिर बनी रहती है
(D) उपर्युक्त सभी असत्य

Answer:

(B) बढ़ती है

Exam Tips:

a) विदेशी मुद्रा की माँग बढ़ने से उसकी कीमत, यानी विनिमय दर, बढ़ जाती है।

 

Question 45: देश में विस्तारवादी मौद्रिक नीति देश में विनिमय दर को
(A) घटाती है
(B) बढ़ाती है
(C) अप्रभावित रखती है
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(B) बढ़ाती है

Exam Tips:

a) विस्तारवादी मौद्रिक नीति से मुद्रा की आपूर्ति बढ़ती है और घरेलू मुद्रा कमज़ोर होती है।

 

Question 46: नम्य (लोचपूर्ण) विनिमय दर के लिए कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
(A) विनिमय दर परिवर्तनशील होती है
(B) इस दर पर सरकार का नियंत्रण रहता है
(C) इसमें माँग और पूर्ति की शक्तियों के फलस्वरूप परिवर्तन होता है
(D) उपर्युक्त सभी सत्य

Answer:

(B) इस दर पर सरकार का नियंत्रण रहता है

Exam Tips:

a) नम्य दर में सरकार का सीधा नियंत्रण नहीं होता, दर बाज़ार की शक्तियों से बदलती है।

 

Question 47: विनिमय दर का निर्धारण माँग व पूर्ति से होता है, इस संदर्भ में किसी देश के अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में माँग किससे निर्धारित होती है?
(A) उस देश के आयात से
(B) उस देश द्वारा लिए गए ऋणों से
(C) उस देश के निर्यातों से
(D) उस देश की राष्ट्रीय आय से

Answer:

(C) उस देश के निर्यातों से

Exam Tips:

a) विदेशी खरीदार उस देश की मुद्रा तभी चाहते हैं जब वे उसके निर्यात खरीदते हैं।

 

Question 48: नम्य (लोचदार) विनिमय दर नीति
(A) माँग के नियम पर आधारित है
(B) पूर्ति के नियम पर आधारित है
(C) (A) और (B) दोनों पर आधारित है
(D) उपर्युक्त में से किसी पर भी आधारित नहीं

Answer:

(C) (A) और (B) दोनों पर आधारित है

Exam Tips:

a) नम्य दर में माँग और पूर्ति, दोनों के नियम साथ काम करते हैं।

 

Question 49: स्वर्णमान में विनिमय दर का निर्धारण किया जाता था
(A) टकसाली समता सिद्धांत द्वारा
(B) क्रय-शक्ति समता सिद्धांत द्वारा
(C) (A) और (B) दोनों द्वारा
(D) उपर्युक्त में से किसी के द्वारा नहीं

Answer:

(A) टकसाली समता सिद्धांत द्वारा

Exam Tips:

a) स्वर्णमान में विनिमय दर सोने के टकसाली मूल्य के अनुपात से तय होती थी।

 

Question 50: वर्तमान में विनिमय दर का निर्धारण टकसाली समता सिद्धांत द्वारा महत्त्वहीन हो गया है क्योंकि
(A) वर्तमान में किसी भी देश ने स्वर्णमान नहीं अपना रखा है
(B) वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर स्वर्ण आयात-निर्यात पर प्रतिबंध लगे हुए हैं
(C) वर्तमान में सभी देशों ने अपरिवर्तनीय पत्र मुद्रामान अपना रखा है
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) आज का अपरिवर्तनीय पत्र मुद्रामान ही इस सिद्धांत के महत्त्व के घटने का मुख्य कारण है।

 

Question 51: स्वर्णमान वाले देशों की मुद्राओं की विनिमय दरों के उच्चावचन की सीमाएँ निर्धारित होती हैं
(A) उनके स्वर्ण के मूल्यों के बीच
(B) स्वर्ण निर्यात तथा आयात मूल्यों के बीच
(C) रजत तथा स्वर्ण की मात्रा पर
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(B) स्वर्ण निर्यात तथा आयात मूल्यों के बीच

Exam Tips:

a) स्वर्ण निर्यात-आयात बिंदुओं (gold points) के भीतर ही विनिमय दर घटती-बढ़ती थी।

 

Question 52: क्रय-शक्ति समता सिद्धांत के अनुसार विनिमय दर किस देश के पक्ष में होगी यदि पाँच वर्ष में A देश का सूचकांक 150 और B देश का सूचकांक 200 हो जाए?
(A) 'A' देश के
(B) 'B' देश के
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से किसी के नहीं

Answer:

(A) 'A' देश के

Exam Tips:

a) जिस देश में कीमतें कम बढ़ती हैं, उसकी मुद्रा की क्रय-शक्ति अधिक बनी रहती है और वह पक्ष में होती है।

 

Question 53: विनिमय दर को निम्नलिखित प्रक्रिया द्वारा बाज़ार के सभी भागों में समान बनाया जा सकता है
(A) सट्टे (Speculation) द्वारा
(B) विनिमय की मध्यस्थता (Arbitrage) द्वारा
(C) विदेशी मुद्रा की माँग एवं पूर्ति द्वारा
(D) ब्याज मध्यस्थता द्वारा

Answer:

(B) विनिमय की मध्यस्थता (Arbitrage) द्वारा

Exam Tips:

a) मध्यस्थता में सस्ते बाज़ार से खरीदकर महँगे बाज़ार में बेचा जाता है, जिससे दरें बराबर हो जाती हैं।

 

Question 54: हाजिर दर (Spot Rate) एवं अग्रिम दर (Forward Rate) के बीच निम्न में से कौन-सी क्रिया होती है?
(A) सट्टा
(B) द्वैध रक्षण (Hedging)
(C) मध्यस्थता
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) हाजिर और अग्रिम दर के बीच सट्टा, द्वैध रक्षण और मध्यस्थता, तीनों क्रियाएँ होती हैं।

 

Question 55: वायदा बाज़ार वह बाज़ार है जिसमें
(A) भविष्य में पूरा होने वाला लेन-देन का कारोबार होता है
(B) यह भविष्य की विनिमय दर को परिभाषित करता है
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(C) (A) और (B) दोनों

Exam Tips:

a) वायदा बाज़ार में आज तय की गई दर पर भविष्य की तारीख में सौदा पूरा होता है।

 

Question 56: यदि 50 रुपए 2 डॉलर खरीदने के लिए आवश्यक हैं तो विनिमय दर है
(A) 50 रुपए = 2 डॉलर
(B) 25 रुपए = 1 डॉलर
(C) 20 रुपए = 1 डॉलर
(D) 100 रुपए = 4 डॉलर

Answer:

(B) 25 रुपए = 1 डॉलर

Exam Tips:

a) 50 रुपए ÷ 2 डॉलर = 25 रुपए प्रति 1 डॉलर, इसी से विनिमय दर निकलती है।

 

Question 57: नम्य (Flexible) विनिमय दर व्यवस्था का लाभ है
(A) आर्थिक उथल-पुथल से बचाव
(B) विदेशी मुद्राओं को रिज़र्व रखने की जरूरत नहीं
(C) अंतर्राष्ट्रीय सौदों में जोखिम और अनिश्चितता
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(B) विदेशी मुद्राओं को रिज़र्व रखने की जरूरत नहीं

Exam Tips:

a) नम्य दर में बाज़ार स्वयं असंतुलन सुधारता है, इसलिए भारी विदेशी मुद्रा भंडार की जरूरत कम होती है।

 

Question 58: स्थिर विनिमय दर व्यवस्था का लाभ है
(A) आर्थिक उथल-पुथल से बचाव
(B) विदेशी मुद्राओं को रिज़र्व रखने की जरूरत नहीं
(C) अंतर्राष्ट्रीय सौदों में जोखिम और अनिश्चितता
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(A) आर्थिक उथल-पुथल से बचाव

Exam Tips:

a) स्थिर दर से विनिमय में निश्चितता रहती है, जिससे अचानक उतार-चढ़ाव से बचाव होता है।

 

B. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

Question 1: एक देश के निवासियों तथा दूसरे देश के निवासियों में किए गए आर्थिक सौदों का क्रमबद्ध लेखा ………………… कहलाता है। (भुगतान शेष/व्यापार शेष)

Answer:

भुगतान शेष

Exam Tips:

a) यह परिभाषा भुगतान शेष की है, व्यापार शेष केवल वस्तुओं के अंतर तक सीमित है।

 

Question 2: वस्तुओं के निर्यात तथा आयात में अंतर ………………… कहलाता है। (भुगतान शेष/व्यापार शेष)

Answer:

व्यापार शेष

Exam Tips:

a) केवल दृश्य वस्तुओं के निर्यात-आयात का अंतर ही व्यापार शेष कहलाता है।

 

Question 3: भुगतान शेष सदैव होता है। (असंतुलित/संतुलित)

Answer:

संतुलित

Exam Tips:

a) लेखांकन की दोहरी प्रविष्टि के कारण भुगतान शेष सदैव संतुलित रहता है।

 

Question 4: व्यापार शेष की तुलना में भुगतान शेष ………………… होता है। (अधिक व्यापक/कम व्यापक)

Answer:

अधिक व्यापक

Exam Tips:

a) इसमें सेवाएँ, हस्तांतरण और पूँजी के लेन-देन भी शामिल होते हैं।

 

Question 5: यदि विदेशी मुद्रा बाज़ार में लेन-देन दैनिक प्रकृति का है तो वह ………………… बाज़ार कहलाता है। (हाजिर/कारक)

Answer:

हाजिर

Exam Tips:

a) हाजिर (spot) बाज़ार में लेन-देन तुरंत या अल्प अवधि में पूरा होता है।

 

Question 6: नम्य विनिमय दर में विनिमय दर का निर्धारण ………………… माँग तथा पूर्ति की शक्तियों द्वारा होता है। (बाज़ार/कारक)

Answer:

बाज़ार

Exam Tips:

a) नम्य दर में सरकार के बजाय बाज़ार की शक्तियाँ दर तय करती हैं।

 

C. बताइए कि निम्नलिखित कथन सही हैं या गलत

Question 1: नम्य विनिमय दर पर सरकार का नियंत्रण होता है।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) नम्य दर में विनिमय दर बाज़ार की माँग-पूर्ति से तय होती है, सरकार का सीधा नियंत्रण नहीं होता।

 

Question 2: व्यापार-शेष और भुगतान-शेष में अंतर पाया जाता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) व्यापार शेष केवल वस्तुओं का अंतर है, जबकि भुगतान शेष इससे कहीं व्यापक है।

 

Question 3: भुगतान-शेष एक आर्थिक बैरोमीटर है जिसकी सहायता से किसी देश की अन्तर्राष्ट्रीय भुगतानों की स्थिति का अनुमान लगाया जाता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) भुगतान शेष को देश की बाहरी आर्थिक स्थिति का सूचक माना जाता है।

 

Question 4: व्यापार-शेष को दृश्य वस्तुओं का सन्तुलन भी कहा जाता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) व्यापार शेष में केवल दृश्य (visible) वस्तुएँ ही गिनी जाती हैं।

 

Question 5: भुगतान-शेष व्यापार-शेष से विस्तृत धारणा है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) भुगतान शेष में व्यापार शेष, अदृश्य मदें और पूँजी खाता, तीनों शामिल होते हैं।

 

Question 6: वास्तविक विनिमय दर, स्थिर कीमतों पर आधारित विनिमय दर होती है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) वास्तविक विनिमय दर में दोनों देशों के मूल्य स्तर का अंतर समायोजित किया जाता है।

 

Question 7: किसी मुद्रा की औसत सापेक्ष क्षमता का माप, वास्तविक प्रभावी विनिमय दर कहलाती है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) वास्तविक प्रभावी विनिमय दर भारित औसत के रूप में व्यापारिक साझेदारों की मुद्राओं से तुलना करती है।

 

Question 8: विश्व की अधिकांश अर्थव्यवस्थाएँ बंद अर्थव्यवस्थाएँ हैं।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) आज अधिकांश अर्थव्यवस्थाएँ व्यापार और वित्तीय लेन-देन के माध्यम से खुली हैं।

 

Question 9: स्थिर विनिमय दर प्रणाली में विनिमय की दर सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) स्थिर प्रणाली में सरकार या केंद्रीय बैंक दर को एक निश्चित स्तर पर बनाए रखता है।

 

Question 10: सेयर्स के अनुसार मुद्राओं के आपसी मूल्यों को विदेशी विनिमय दर कहते हैं।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) विदेशी विनिमय दर को दो मुद्राओं के आपसी मूल्य के रूप में परिभाषित किया जाता है।

 

अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: एक बंद अर्थव्यवस्था क्या है?

Answer:

बंद अर्थव्यवस्था से अभिप्राय उस अर्थव्यवस्था से है जिसका अन्य देशों के साथ कोई आर्थिक संबंध नहीं होता।

Exam Tips:

a) परिभाषा में "कोई आर्थिक संबंध नहीं" वाक्यांश लिखें।
b) बंद अर्थव्यवस्था में आयात-निर्यात और विदेशी पूँजी प्रवाह शून्य माने जाते हैं।

 

Question 2: एक खुली अर्थव्यवस्था क्या है?

Answer:

खुली अर्थव्यवस्था से अभिप्राय उस अर्थव्यवस्था से है जिसके अन्य देशों के साथ आर्थिक संबंध होते हैं।

Exam Tips:

a) वस्तुओं, सेवाओं और पूँजी के लेन-देन को खुली अर्थव्यवस्था का आधार बताएँ।
b) "आर्थिक संबंध" को वस्तु, सेवा और वित्तीय लेन-देन, तीनों के रूप में समझाएँ।

 

Question 3: एक अर्थव्यवस्था के खुलेपन की मात्रा को कैसे मापा जाता है?

Answer:

सकल घरेलू उत्पाद में कुल विदेशी व्यापार के अनुपात के रूप में एक अर्थव्यवस्था के खुलेपन की मात्रा को मापा जाता है।

Exam Tips:

a) सूत्र लिखते समय अंश में कुल विदेशी व्यापार (निर्यात + आयात) रखें।
b) अनुपात जितना अधिक होगा, अर्थव्यवस्था उतनी ही खुली मानी जाती है।

 

Question 4: भुगतान शेष (BOP) क्या है?

Answer:

भुगतान शेष (Balance of Payment) देश के शेष विश्व से आर्थिक लेन-देन के फलस्वरूप समस्त अंतर्राष्ट्रीय भुगतानों और प्राप्तियों का अंतर है।

Exam Tips:

a) परिभाषा में "समस्त अंतर्राष्ट्रीय भुगतानों और प्राप्तियों" का उल्लेख अवश्य करें।
b) BOP का लेखा दोहरी प्रविष्टि प्रणाली पर आधारित होता है।

 

Question 5: व्यापार शेष का क्या अर्थ है?

Answer:

व्यापार शेष से अभिप्राय किसी देश के केवल वस्तुओं या दृश्य मदों के आयात और निर्यात के अंतर से है।

Exam Tips:

a) उत्तर में "केवल दृश्य मदों" का शब्द अवश्य लिखें, सेवाएँ इसमें नहीं आतीं।
b) व्यापार शेष को सरल शब्दों में निर्यात मूल्य और आयात मूल्य के अंतर के रूप में लिखें।

 

Question 6: भुगतान शेष (अदायगी संतुलन) खाते का क्या अर्थ है?

Answer:

भुगतान शेष (अदायगी संतुलन) खाते से अभिप्राय शेष विश्व के साथ किसी दिए हुए वित्तीय वर्ष में आर्थिक लेन-देनों के व्यवस्थित रिकॉर्ड से है।

Exam Tips:

a) "किसी दिए हुए वित्तीय वर्ष" और "व्यवस्थित रिकॉर्ड" दोनों शब्द लिखें।
b) भुगतान शेष को अदायगी संतुलन भी कहा जाता है, यह समानार्थी नाम है।

 

Question 7: भुगतान शेष के चालू व पूँजी खातों के मुख्य घटक बताएँ।

Answer:

भुगतान शेष के चालू खाते के घटक हैं-(i) वस्तुओं का आयात-निर्यात, (ii) सेवाओं का आयात-निर्यात और (iii) एक-पक्षीय हस्तांतरण।
भुगतान शेष के पूँजी खाते के घटक हैं-(i) निजी लेन-देन, (ii) सरकारी लेन-देन, (iii) प्रत्यक्ष निवेश और (iv) पत्राधार निवेश।

Exam Tips:

a) चालू खाते में वस्तुएँ, सेवाएँ और एक-पक्षीय हस्तांतरण, तीन घटक याद रखें।
b) पत्राधार निवेश (portfolio investment) पूँजी खाते का महत्त्वपूर्ण घटक है।

 

Question 8: भुगतान शेष के पूँजी खाते का क्या अर्थ है?

Answer:

भुगतान शेष का पूँजी खाता वह खाता है जिसमें एक देश के निवासियों द्वारा शेष विश्व से पूँजीगत परिसंपत्तियों तथा दायित्वों के आदान-प्रदानों का लेखा किया जाता है।

Exam Tips:

a) परिभाषा में "पूँजीगत परिसंपत्तियों तथा दायित्वों" शब्द सही लिखें।
b) इस खाते में ऋण, निवेश और बैंकिंग पूँजी के लेन-देन आते हैं।

 

Question 9: एक देश के भुगतान शेष खाते में क्या दर्ज किया जाता है?

Answer:

एक देश के भुगतान शेष खाते में एक देश के अन्य देशों के साथ किए गए वस्तुओं, सेवाओं और परिसंपत्तियों के लेन-देन दर्ज किए जाते हैं।

Exam Tips:

a) वस्तुओं, सेवाओं और परिसंपत्तियों तीनों का उल्लेख करें।
b) दर्ज होने वाले लेन-देन देश के निवासियों और शेष विश्व के बीच होते हैं।

 

Question 10: भुगतान शेष में घाटे (Deficit) से क्या अभिप्राय है?

Answer:

भुगतान शेष में घाटे से अभिप्राय यह है कि समस्त प्राप्तियों और भुगतानों का शुद्ध शेष ऋणात्मक (-) होता है।

Exam Tips:

a) शुद्ध शेष के लिए ऋणात्मक (-) चिह्न का प्रयोग अवश्य दिखाएँ।
b) घाटे का अर्थ है कि देश ने विदेशों को प्राप्तियों से अधिक भुगतान किया है।

 

Question 11: भुगतान शेष में आधिक्य (Surplus) से क्या अभिप्राय है?

Answer:

भुगतान शेष में आधिक्य से अभिप्राय यह है कि सभी प्राप्तियों और भुगतानों का शुद्ध शेष धनात्मक (+) होता है।

Exam Tips:

a) आधिक्य में शुद्ध शेष धनात्मक (+) होता है, यह घाटे के ठीक विपरीत स्थिति है।
b) प्राप्तियाँ भुगतानों से अधिक होने पर ही आधिक्य बनता है।

 

Question 12: समायोजक (Accommodating) और स्वायत्त (स्वप्रेरित) (Autonomous) मदों से आपका क्या तात्पर्य है?

Answer:

समायोजक मदों का अभिप्राय उन लेन-देनों से है जो भुगतान शेष (BOP) में किन्हीं अन्य गतिविधियों के कारण करने जरूरी हो जाते हैं; जैसे सरकार द्वारा वित्तीयन।

स्वायत्त (स्वप्रेरित) मदों से अभिप्राय उन अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक लेन-देनों से है जो अधिकतम लाभ कमाने जैसे उद्देश्यों से प्रेरित होते हैं।

Exam Tips:

a) स्वायत्त मदें लाभ-प्रेरित होती हैं, जबकि समायोजक मदें असंतुलन की पूर्ति करती हैं।
b) सरकार द्वारा वित्तीयन समायोजक मद का स्पष्ट उदाहरण है।

 

Question 13: विदेशी मुद्रा बाज़ार क्या है?

Answer:

विदेशी मुद्रा बाज़ार वह बाज़ार है जिसमें विभिन्न देशों की मुद्राओं को परस्पर बेचा व खरीदा जाता है।

Exam Tips:

a) "परस्पर बेचा व खरीदा" वाक्यांश लिखें, यही इसकी पहचान है।
b) इसमें मुद्राओं का आदान-प्रदान विनिमय दर पर होता है।

 

Question 14: विनिमय बाज़ार में संतुलन कहाँ होगा?

Answer:

विनिमय बाज़ार में संतुलन वहाँ होगा जहाँ विदेशी मुद्रा का माँग वक्र विदेशी मुद्रा के पूर्ति वक्र को काटता है।

Exam Tips:

a) रेखा-चित्र में संतुलन बिंदु को दोनों वक्रों के प्रतिच्छेदन पर दिखाएँ।
b) इसी बिंदु पर संतुलन विनिमय दर और मात्रा निर्धारित होती है।

 

Question 15: विदेशी मुद्रा की माँग के दो स्रोत बताइए।

Answer:

1. विदेशों में उपहार भेजने के लिए
2. विदेशों से वस्तुओं और सेवाओं का क्रय।

Exam Tips:

a) आयात के लिए विदेशी मुद्रा की माँग सबसे प्रमुख स्रोत है।
b) दोनों स्रोतों को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।

 

Question 16: विदेशी मुद्रा की पूर्ति के दो स्रोत बताइए।

Answer:

1. निर्यात
2. विदेशी निवेश।

Exam Tips:

a) निर्यात से प्राप्त विदेशी मुद्रा पूर्ति का सबसे बड़ा स्रोत है।
b) विदेशी निवेश भी देश में विदेशी मुद्रा लाता है।

 

Question 17: विनिमय की दर में वृद्धि का क्या अर्थ है?

Answer:

विनिमय की दर में वृद्धि का अर्थ यह है कि विदेशी मुद्रा की एक इकाई के लिए अपने देश की पहले से अधिक मुद्रा देनी होगी।

Exam Tips:

a) उदाहरण के साथ लिखें, जैसे डॉलर की दर 80 से 85 रुपए होना।
b) इससे देशी मुद्रा का मूल्य घटता है।

 

Question 18: आंतरिक मुद्रा के मूल्यह्रास से क्या अभिप्राय है?

Answer:

आंतरिक मुद्रा के मूल्यह्रास से अभिप्राय देशीय मुद्रा इकाइयों में विदेशी मुद्राओं की कीमत में वृद्धि से है। दूसरे शब्दों में, इसका अर्थ देश की मुद्रा के मूल्य में कमी से है।

Exam Tips:

a) मूल्यह्रास बाज़ार में होता है, सरकारी घोषणा से नहीं, यह अंतर स्पष्ट करें।
b) विदेशी मुद्रा की कीमत बढ़ने का अर्थ देशी मुद्रा का कमज़ोर होना है।

 

Question 19: मुद्रा अधिमूल्यन से क्या अभिप्राय है?

Answer:

मुद्रा अधिमूल्यन से अभिप्राय देशी मुद्रा की इकाइयों में विदेशी मुद्रा की कीमत में कमी से है।

Exam Tips:

a) अधिमूल्यन सरकारी घोषणा द्वारा होता है, जबकि मूल्यह्रास बाज़ार से होता है।
b) अधिमूल्यन में देशी मुद्रा मज़बूत होती है।

 

Question 20: एक देश में विनिमय दर की कौन-सी दो व्यवस्थाएँ हो सकती हैं?

Answer:

1. स्थिर विनिमय दर व्यवस्था
2. नम्य (लोचदार) विनिमय दर व्यवस्था।

Exam Tips:

a) दोनों व्यवस्थाओं के नाम सही शब्दों में लिखें।
b) स्थिर में सरकार दर तय करती है, नम्य में बाज़ार।

 

Question 21: स्थिर विनिमय दर व्यवस्था से क्या अभिप्राय है?

Answer:

स्थिर विनिमय दर व्यवस्था से अभिप्राय उस व्यवस्था से है जिसमें सभी विनिमय (लेन-देन) सरकार द्वारा घोषित की गई दर पर होते हैं। इस विनिमय दर में बहुत मामूली उतार-चढ़ाव मान्य होते हैं।

Exam Tips:

a) "सरकार द्वारा घोषित दर" वाक्यांश अवश्य लिखें।
b) उतार-चढ़ाव की सीमा बहुत कम होती है, इसे स्पष्ट करें।

 

Question 22: समंजनीय सीमाबंध व्यवस्था (Adjustable Peg System) से क्या अभिप्राय है?

Answer:

समंजनीय सीमाबंध व्यवस्था से अभिप्राय एक देश द्वारा अपनी मुद्रा की विनिमय दर को किसी अन्य देश की मुद्रा की इकाइयों में नियत करने से है। इस नियत दर में किन्हीं विशेष परिस्थितियों में ही परिवर्तन किया जाता है।

Exam Tips:

a) "विशेष परिस्थितियों में ही परिवर्तन" वाक्यांश इस व्यवस्था की पहचान है।
b) इसे स्थिर और नम्य व्यवस्था के बीच का मध्य मार्ग माना जाता है।

 

Question 23: नम्य (Flexible) विनिमय दर व्यवस्था से क्या अभिप्राय है?

Answer:

नम्य विनिमय दर व्यवस्था से अभिप्राय उस व्यवस्था से है जिसमें विनिमय दर का निर्धारण विदेशी मुद्रा बाज़ार में माँग और पूर्ति द्वारा होता है। इस व्यवस्था में सरकारी हस्तक्षेप नहीं होता। इसे लचीली विनिमय दर भी कहते हैं।

Exam Tips:

a) "माँग और पूर्ति द्वारा" शब्द अवश्य लिखें।
b) लचीली विनिमय दर और नम्य विनिमय दर को समानार्थी लिखा जा सकता है।

 

Question 24: विस्तृत सीमापट्टी व्यवस्था से क्या अभिप्राय है?

Answer:

विस्तृत सीमापट्टी व्यवस्था से अभिप्राय उस व्यवस्था से है जिसमें प्रत्येक सदस्य देश को उसकी घोषित विनिमय दर से 10% तक उतार-चढ़ाव करने की स्वतंत्रता होती है।

Exam Tips:

a) "घोषित विनिमय दर" और "10%" सीमा दोनों लिखें।
b) यह व्यवस्था स्थिर और नम्य दोनों के बीच का मिश्रित रूप है।

 

Question 25: प्रबंधित तिरती व्यवस्था (Managed Floating System) से क्या अभिप्राय है?

Answer:

प्रबंधित तिरती व्यवस्था से अभिप्राय उस व्यवस्था से है जिसमें मौद्रिक अधिकारी ऐच्छिक आधार पर विनिमय दर निर्धारण में हस्तक्षेप कर सकते हैं।

Exam Tips:

a) "ऐच्छिक आधार पर हस्तक्षेप" वाक्यांश इसकी मुख्य पहचान है।
b) इसमें दर मुख्यतः बाज़ार से तय होती है, पर अधिकारी आवश्यकता होने पर हस्तक्षेप करते हैं।

 

Question 26: विदेशी मुद्रा का हाजिर बाज़ार (Spot Market) से क्या अभिप्राय है?

Answer:

विदेशी मुद्रा के हाजिर बाज़ार से अभिप्राय उस मुद्रा बाज़ार से है जिसमें तुरंत होने वाले लेन-देन के लिए विदेशी मुद्रा की दर निर्धारित की जाती है।

Exam Tips:

a) "तुरंत होने वाले लेन-देन" वाक्यांश अवश्य लिखें।
b) हाजिर दर को चालू दर (spot rate) भी कहा जाता है।

 

Question 27: विदेशी मुद्रा का वायदा बाज़ार (Forward Market) से क्या अभिप्राय है?

Answer:

विदेशी मुद्रा के वायदा बाज़ार से अभिप्राय उस मुद्रा बाज़ार से है जिसमें भविष्य में किसी तिथि पर होने वाले लेन-देन के लिए विदेशी मुद्रा की दर निर्धारित की जाती है।

Exam Tips:

a) "भविष्य में किसी तिथि पर" शब्द लिखें, यह हाजिर बाज़ार से अंतर बताता है।
b) वायदा दर को अग्रिम दर (forward rate) भी कहा जाता है।

 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: एक बंद अर्थव्यवस्था की तुलना में एक खुली अर्थव्यवस्था के क्या लाभ हैं? अथवा 'एक खुली अर्थव्यवस्था में चयन की अधिक स्वतंत्रता होती है।' समझाइए।

Answer:

यह कहना उचित है कि एक बंद अर्थव्यवस्था की तुलना में एक खुली अर्थव्यवस्था में लोगों को चयन की अधिक स्वतंत्रता होती है, जिसे निम्नलिखित प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है-
(i) उपभोक्ताओं और फर्मों को घरेलू एवं विदेशी वस्तुओं के बीच चयन का अवसर मिलता है।
(ii) निवेशकों को घरेलू व विदेशी परिसंपत्तियों के बीच चयन का अवसर मिलता है।
(iii) फर्मों को उत्पादन का स्थान चुनने और श्रमिकों को कहाँ रोज़गार देना है, इसकी स्वतंत्रता होती है।

Exam Tips:

a) विदेशी और घरेलू वस्तुओं के चयन को पहला बिंदु बनाकर लिखें।
b) निवेशकों के लिए परिसंपत्ति चयन और फर्मों के लिए उत्पादन-स्थान चयन, दोनों को अलग-अलग लिखें।
c) खुली अर्थव्यवस्था में चयन का दायरा बंद अर्थव्यवस्था से बड़ा होता है।

 

Question 2: भुगतान शेष लेखांकन किस प्रकार किया जाता है?

Answer:

भुगतान शेष खाते में सभी लेन-देन को दोहरी लेखा प्रणाली के आधार पर लिखा जाता है। प्रत्येक लेन-देन को दो प्रविष्टियों के रूप में लिखा जाता है- एक पक्ष 'नाम' (डेबिट) और दूसरा पक्ष 'जमा' (क्रेडिट)। इन दोनों प्रविष्टियों की राशि समान होती है, इसलिए 'जमा' पक्ष का योग सदा 'नाम' पक्ष के योग के बराबर रहता है। उदाहरण के लिए, जब किसी अन्य देश से भुगतान प्राप्त होता है तो यह क्रेडिट सौदा है और जब किसी अन्य देश को भुगतान किया जाता है तो यह डेबिट सौदा है।

भुगतान शेष खाते के लेन-देन को पाँच प्रमुख श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है-
(i) वस्तुएँ और सेवाएँ खाता
(ii) एक-पक्षीय हस्तांतरण खाता
(iii) दीर्घकालिक पूँजी खाता
(iv) अल्पकालिक निजी पूँजी खाता
(v) अल्पकालिक सरकारी पूँजी खाता।

Exam Tips:

a) डेबिट को भुगतान और क्रेडिट को प्राप्ति के रूप में पहचानना सबसे महत्त्वपूर्ण है।
b) दोहरी लेखा प्रणाली में दोनों पक्षों का योग सदा बराबर रहता है, यह अवश्य लिखें।
c) पाँच श्रेणियों के नाम क्रम से लिखें, इससे अंक मिलते हैं।
d) वस्तुएँ व सेवाएँ और एक-पक्षीय हस्तांतरण चालू खाते में आते हैं, पूँजी खाते में नहीं।

 

Question 3: पूँजी खाते के संघटकों की व्याख्या कीजिए।

Answer:

पूँजी खाते के संघटक निम्नलिखित हैं-
1. निजी लेन-देन: इस लेन-देन से व्यक्तियों, व्यवसायों और गैर-सरकारी निकायों द्वारा निजी रूप से धारित परिसंपत्तियाँ और दायित्व प्रभावित होते हैं।
2. सरकारी लेन-देन: सरकारी लेन-देन सरकार और उसकी संस्थाओं की परिसंपत्तियों और दायित्वों को प्रभावित करते हैं।
3. प्रत्यक्ष निवेश: प्रत्यक्ष निवेश किसी परिसंपत्ति को खरीदकर उस पर अपना नियंत्रण स्थापित करता है।
4. पत्राधार निवेश: पत्राधार (Portfolio) निवेश परिसंपत्तियों के क्रेता को उन पर नियंत्रण प्रदान नहीं करता। सरकार को विदेशी बैंकों द्वारा ऋण दिया जाना इस वर्ग में आता है।

Exam Tips:

a) प्रत्यक्ष निवेश में नियंत्रण होता है, जबकि पत्राधार निवेश में नियंत्रण नहीं होता, यह अंतर लिखें।
b) निजी और सरकारी लेन-देन का अंतर परिसंपत्तियों के स्वामी के आधार पर समझाएँ।
c) पत्राधार निवेश को Portfolio Investment लिखें, Perfect Investment नहीं।
d) विदेशी बैंकों से लिया गया ऋण पत्राधार निवेश के वर्ग में आता है।

 

Question 4: भुगतान शेष से क्या अभिप्राय है? भुगतान शेष, व्यापार शेष से किस प्रकार विस्तृत अवधारणा है? अथवा व्यापार शेष तथा भुगतान शेष में अंतर स्पष्ट कीजिए।

Answer:

भुगतान शेष का अर्थ: मोटे रूप में, भुगतान शेष एक लेखा वर्ष में एक देश के समस्त अंतर्राष्ट्रीय भुगतानों और प्राप्तियों का अंतर है। भुगतान शेष लेखा एक देश का अन्य देशों के साथ एक वर्ष में किए गए समस्त आर्थिक सौदों का क्रमबद्ध लेखा है। इसमें दृश्य मदें (वस्तुएँ), अदृश्य मदें (गैर-साधन सेवाएँ), एक-पक्षीय हस्तांतरण और पूँजीगत लेन-देन शामिल होते हैं। मशीनरी, चाय जैसी भौतिक वस्तुओं का आयात-निर्यात दृश्य मदें है, क्योंकि वे दिखाई देती हैं, जबकि जहाज़रानी, बीमा आदि सेवाएँ अदृश्य मदें हैं, क्योंकि वे राष्ट्रीय सीमा पार करते दिखाई नहीं देतीं।

भुगतान शेष खाता दोहरी लेखा प्रणाली के अनुसार लिखा जाता है, जिससे भुगतान और प्राप्तियाँ सदा बराबर रहती हैं। दूसरे शब्दों में, भुगतान शेष तकनीकी दृष्टि से सदा संतुलन में रहता है।

व्यापार शेष और भुगतान शेष में अंतर: भुगतान शेष, व्यापार शेष की तुलना में एक व्यापक और विस्तृत अवधारणा है, क्योंकि व्यापार शेष, भुगतान शेष के चार घटकों में से केवल एक घटक (दृश्य मदों के आयात-निर्यात का अंतर) है।

व्यापार शेषभुगतान शेष
1. इसमें केवल दृश्य मदें (वस्तुएँ) शामिल होती हैं।1. इसमें दृश्य मदें (वस्तुएँ) और अदृश्य मदें (सेवाएँ) दोनों शामिल होती हैं।
2. इसमें पूँजीगत लेन-देन शामिल नहीं होते।2. इसमें पूँजीगत लेन-देन शामिल होते हैं।
3. यह भुगतान शेष के चालू खाते का एक भाग है।3. यह संपूर्ण चालू खाते और पूँजी खाते का भाग है।
4. यह अनुकूल, प्रतिकूल या संतुलित हो सकता है।4. यह लेखांकन दृष्टि से सदा संतुलित रहता है।
5. इसके घाटे को भुगतान शेष की मदों से पूरा किया जा सकता है।5. इसके घाटे को व्यापार शेष द्वारा पूरा नहीं किया जा सकता।

Exam Tips:

a) भुगतान शेष को व्यापक बताने के लिए "चार घटकों में से एक" वाला तर्क अवश्य दें।
b) दृश्य और अदृश्य मदों का उदाहरण (वस्तु और सेवा) साथ लिखें।
c) तालिका में चालू खाते और पूँजी खाते का संबंध स्पष्ट करें।
d) "सदा संतुलित" और "अनुकूल या प्रतिकूल" का अंतर उत्तर में स्पष्ट करें।

 

Question 5: स्थिर विनिमय दर के किन्हीं चार लाभों का वर्णन कीजिए।

Answer:

स्थिर विनिमय दर के लाभ निम्नलिखित हैं-
(i) स्थिर विनिमय दर विदेशी व्यापार को सुविधाजनक बनाती है, क्योंकि इससे व्यापार में आने वाली वस्तुओं की कीमतों का सही अनुमान लगाया जा सकता है।
(ii) स्थिर विनिमय दर व्यवस्था में कोई अनिश्चितता नहीं होती और न ही कोई जोखिम होता है। इस प्रकार यह व्यवस्थित और अबाध रूप से दीर्घकालीन पूँजी प्रवाहों को प्रोत्साहन देती है।
(iii) स्थिर विनिमय दर प्रणाली एक प्रतिबंध का काम करती है और सरकार पर यह अनुशासन लगाती है कि वह देश के भीतर उत्तरदायित्वपूर्ण वित्तीय नीतियों का पालन करे।
(iv) स्थिर विनिमय दर प्रणाली के अंतर्गत सट्टेबाज़ी को कम प्रोत्साहन मिलता है, क्योंकि दर में अचानक परिवर्तन की संभावना कम होती है।

Exam Tips:

a) सुविधा, निश्चितता, अनुशासन और सट्टेबाज़ी, चारों लाभ अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) दीर्घकालीन पूँजी प्रवाह को निश्चितता से जोड़कर लिखें।
c) सरकार पर वित्तीय अनुशासन वाला बिंदु अंक दिलाता है।

 

Question 6: व्यापार शेष (Balance of Trade) और चालू खाता शेष (Balance of Current Account) में भेद कीजिए।

Answer:

व्यापार शेष केवल दृश्य मदों (वस्तुओं) के निर्यात मूल्य और आयात मूल्य का अंतर है। दूसरे शब्दों में, व्यापार शेष में केवल दृश्य मदों को शामिल किया जाता है। इसके विपरीत चालू खाता शेष में दृश्य मदें, अदृश्य मदें (सेवाएँ) और एक-पक्षीय हस्तांतरण के आयात-निर्यात का ब्यौरा दिया होता है। इस प्रकार व्यापार शेष, चालू खाता शेष का एक भाग है। स्पष्टतः व्यापार शेष की तुलना में चालू खाता शेष एक विस्तृत अवधारणा है।

Exam Tips:

a) व्यापार शेष को चालू खाते का भाग बताना अंक दिलाता है।
b) चालू खाते में सेवाएँ और एक-पक्षीय हस्तांतरण जोड़कर लिखें।
c) दोनों की तुलना में "विस्तृत अवधारणा" वाक्यांश लिखें।

 

Question 7: विदेशी मुद्रा दर का क्या अर्थ है? तीन कारण दीजिए कि क्यों लोग विदेशी मुद्रा प्राप्त करना चाहते हैं?

Answer:

विदेशी मुद्रा दर से अभिप्राय उस दर से है जिस पर एक देश की मुद्रा को अन्य देश की मुद्रा की इकाइयों में बदला जा सकता है। लोग निम्नलिखित कारणों से विदेशी मुद्रा प्राप्त करना चाहते हैं-
(i) अन्य देशों से वस्तुएँ और सेवाएँ क्रय करने के लिए।
(ii) विदेशों को उपहार भेजने के लिए।
(iii) किसी अन्य देश में वित्तीय परिसंपत्तियाँ खरीदने के लिए।
(iv) विदेशी मुद्राओं के मूल्य को लेकर व्यावसायिक दृष्टि से सट्टेबाज़ी के लिए।

Exam Tips:

a) विदेशी मुद्रा दर की परिभाषा में "इकाइयों में बदला" वाक्यांश लिखें।
b) विदेशी वस्तुओं का क्रय सबसे सामान्य कारण है, इसे पहले लिखें।
c) सट्टेबाज़ी को व्यावसायिक उद्देश्य के रूप में लिखें।

 

Question 8: भुगतान शेष तथा राष्ट्रीय आय लेखों के बीच संबंध की व्याख्या कीजिए।

Answer:

भुगतान शेष अंतर्राष्ट्रीय प्राप्तियों और भुगतानों से संबंधित होता है, इसलिए यह राष्ट्रीय आय को प्रभावित करता है। किसी अर्थव्यवस्था में वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन पर कुल व्यय में घरेलू उपभोक्ताओं (C), निवेशकों (I) तथा सरकार (G) के व्यय के साथ विदेशियों द्वारा देश की वस्तुओं पर किया गया व्यय, अर्थात् निर्यात (X), जोड़ा जाता है। आयात (M) घटाया जाता है। अर्थात्
Y = C + I + G + (X − M)
सृजित आय का प्रयोग उपभोग, बचत और कर भुगतान में होता है। अर्थात्
Y = C + S + T
राष्ट्रीय आय लेखांकन के अनुसार सृजित आय का मान प्रयोग की गई आय के समान होता है। अतः
C + I + G + (X − M) = C + S + T
I + G + X = S + T + M
इनमें I, G, X आय के चक्रीय प्रवाह में भरण (Injections) हैं और S, T, M क्षरण (Leakages) हैं। इसलिए संतुलन में नियोजित भरणों (Planned Injections) का योग, नियोजित क्षरणों (Planned Leakages) के योग के बराबर होगा। यही राष्ट्रीय आय और भुगतान शेष में संबंध है।

Exam Tips:

a) Y = C + I + G + (X − M) सूत्र में आयात को घटाना अवश्य दिखाएँ।
b) I, G, X को भरण और S, T, M को क्षरण के रूप में पहचानें।
c) संतुलन की शर्त I + G + X = S + T + M को अंत में लिखें।
d) राष्ट्रीय आय पर भुगतान शेष का प्रभाव निर्यात और आयात के माध्यम से होता है।

 

Question 9: विदेशी मुद्रा दर क्या है? विदेशी मुद्रा की कीमत कम होने से इसकी माँग क्यों बढ़ती है?

Answer:

विदेशी मुद्रा दर से अभिप्राय उस दर से है जिस पर एक देश की मुद्रा का दूसरे देश की मुद्रा से विनिमय किया जाता है। विदेशी मुद्रा की माँग के मुख्य स्रोत निम्नलिखित हैं-
(i) अन्य देशों से वस्तुएँ और सेवाएँ क्रय करने के लिए।
(ii) विदेशों को उपहार भेजने के लिए।
(iii) किसी अन्य देश में वित्तीय परिसंपत्तियाँ खरीदने के लिए।
(iv) विदेशी मुद्राओं के मूल्य को लेकर सट्टेबाज़ी के लिए।
विदेशी मुद्रा बाज़ार में भी माँग का नियम लागू होता है और विदेशी मुद्रा का माँग वक्र ऊपर से नीचे दाईं ओर गिरता हुआ होता है। जब विदेशी मुद्रा की कीमत कम होती है तो विदेशी मुद्रा सस्ती होती है, इसलिए उसकी माँग बढ़ती है।

Exam Tips:

a) माँग का नियम विदेशी मुद्रा पर भी लागू होता है, यह उल्लेख करें।
b) कीमत घटने पर माँग बढ़ने का कारण "सस्ती होना" लिखें।
c) माँग वक्र का ढाल ऊपर से नीचे दाईं ओर लिखें।

 

Question 10: विदेशी विनिमय बाज़ार से क्या अभिप्राय है? इसके मुख्य कार्य लिखें।

Answer:

विदेशी विनिमय बाज़ार से अभिप्राय उस बाज़ार से है जिसमें विभिन्न देशों की मुद्राओं को परस्पर बेचा व खरीदा जाता है। विदेशी विनिमय बाज़ार निम्नलिखित तीन मुख्य कार्य करता है-
(i) हस्तांतरण कार्य: विदेशी विनिमय बाज़ार देशों के बीच क्रय-शक्ति का हस्तांतरण करता है।
(ii) साख कार्य: विदेशी विनिमय बाज़ार विदेशी व्यापार के लिए साख का स्रोत उपलब्ध कराता है।
(iii) जोखिम पूर्वोपाय कार्य: विदेशी विनिमय बाज़ार विदेशी विनिमय जोखिम से बचाव करता है।

Exam Tips:

a) हस्तांतरण, साख और जोखिम पूर्वोपाय, तीनों कार्य अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) जोखिम पूर्वोपाय को हेजिंग (Hedging) से जोड़कर समझाएँ।
c) साख कार्य में विदेशी व्यापार के लिए वित्त की उपलब्धता का उल्लेख करें।

 

Question 11: विदेशी विनिमय की बाज़ार दर का निर्धारण कैसे होता है? एक रेखाचित्र की सहायता से समझाइए।

Answer:

विदेशी विनिमय की बाज़ार दर का निर्धारण विदेशी मुद्रा बाज़ार में संतुलन द्वारा होता है। विदेशी मुद्रा बाज़ार में संतुलन उस बिंदु पर निर्धारित होता है जहाँ विदेशी मुद्रा का माँग वक्र और विदेशी मुद्रा का पूर्ति वक्र एक-दूसरे को काटते हैं। विदेशी मुद्रा का माँग वक्र ऊपर से नीचे दाईं ओर गिरता हुआ होता है, जबकि विदेशी मुद्रा का पूर्ति वक्र नीचे से ऊपर दाईं ओर उठता हुआ होता है। संलग्न रेखाचित्र में माँग वक्र (DD) और पूर्ति वक्र (SS) एक-दूसरे को E बिंदु पर काटते हैं, जहाँ संतुलन विनिमय दर OP और संतुलन विदेशी मुद्रा की मात्रा OQ है।

DDSSEPQOExchange rateQuantity of foreign currency

Exam Tips:

a) माँग वक्र ऊपर से नीचे दाईं ओर और पूर्ति वक्र नीचे से ऊपर दाईं ओर लिखें।
b) दोनों वक्रों के प्रतिच्छेदन बिंदु E को संतुलन बिंदु के रूप में चिह्नित करें।
c) संतुलन विनिमय दर OP और संतुलन मात्रा OQ, दोनों को रेखाचित्र पर दिखाएँ।

 

Question 12: स्थिर विनिमय और नम्य विनिमय दरों में भेद समझाइए।

Answer:

स्थिर विनिमय दर से अभिप्राय उस विनिमय दर से है जिसमें सभी विनिमय (लेन-देन) सरकार या मौद्रिक अधिकारी द्वारा घोषित की गई दरों पर होते हैं। नम्य विनिमय दर से अभिप्राय उस विनिमय दर से है जो विदेशी मुद्रा की माँग और पूर्ति द्वारा निर्धारित होती है। इस प्रकार स्थिर विनिमय दर में मौद्रिक अधिकारी का हस्तक्षेप आवश्यक है, जबकि नम्य विनिमय दर की दशा में मौद्रिक अधिकारी का हस्तक्षेप नहीं होता। पूर्ण रूप से स्थिर विनिमय दर को अव्यावहारिक माना जाता है, इसलिए यह प्रचलित नहीं है। सामान्यतया नम्य विनिमय दर को ही व्यावहारिक माना जाता है।

Exam Tips:

a) निर्धारण का तरीका (घोषणा बनाम माँग-पूर्ति) दोनों के अंतर का मुख्य आधार है।
b) स्थिर दर में मौद्रिक अधिकारी का हस्तक्षेप अनिवार्य है, यह अवश्य लिखें।
c) व्यावहारिकता वाला निष्कर्ष अंत में लिखें।

 

Question 13: नम्य विनिमय दर प्रणाली के किन्हीं चार लाभों (गुणों) का उल्लेख कीजिए।

Answer:

नम्य विनिमय दर प्रणाली के लाभ निम्नलिखित हैं-
1. नम्य विनिमय दर प्रणाली के अंतर्गत केंद्रीय बैंक को विदेशी मुद्राओं का भंडार बनाए रखने की आवश्यकता नहीं होती।
2. यह व्यापार तथा पूँजी के आवागमन के प्रति अवरोधों की समाप्ति में सहायक है।
3. यह संसाधनों का कुशलतम आबंटन करती है, जिससे अर्थव्यवस्था की कुशलता में वृद्धि होती है।
4. नम्य विनिमय दर की व्यवस्था सरल है। विनिमय दर स्वतंत्र रूप से बदलती रहती है और माँग तथा पूर्ति में समानता लाती है।

Exam Tips:

a) भंडार की आवश्यकता न होना सबसे अधिक पूछा जाने वाला लाभ है।
b) संसाधनों के कुशल आबंटन को बाज़ार की स्वतः समायोजन शक्ति से जोड़कर लिखें।
c) व्यापार और पूँजी प्रवाह के अवरोधों की समाप्ति भी अलग बिंदु के रूप में लिखें।

 

Question 14: विस्तृत सीमापट्टी व्यवस्था को समझाइए।

Answer:

विस्तृत सीमापट्टी व्यवस्था स्थिर विनिमय दर व्यवस्था और नम्य विनिमय दर व्यवस्था का मिश्रण है। इस व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक सदस्य देश को यह छूट होती है कि वह अपनी घोषित विनिमय दर से 10 प्रतिशत तक उतार-चढ़ाव कर सकता है। इस छूट का मुख्य उद्देश्य भुगतानों में आसानी से समायोजन करना है। उदाहरण के लिए, यदि किसी देश को भुगतान शेष के घाटे का सामना करना पड़ रहा है तो वह 10 प्रतिशत तक अपनी मुद्रा की दर कम करके इस समस्या से निपट सकता है।

Exam Tips:

a) 10 प्रतिशत की सीमा का उल्लेख अवश्य करें।
b) यह स्थिर और नम्य व्यवस्था का मिश्रण है, इसे परिभाषा में लिखें।
c) भुगतान शेष के घाटे में मुद्रा की दर कम करने का उदाहरण दें।

 

Question 15: चलित सीमाबंध व्यवस्था को संक्षेप में समझाइए।

Answer:

चलित सीमाबंध व्यवस्था स्थिर विनिमय दर व्यवस्था और नम्य विनिमय दर व्यवस्था का मिश्रण है। इसके अनुसार विभिन्न मुद्राओं की विनिमय दर में लघु सीमा तक, किंतु समय-समय पर नियमित रूप से परिवर्तन की छूट होती है। इसमें प्रत्येक सदस्य देश को यह छूट होती है कि वह अपनी घोषित विनिमय दर से केवल एक प्रतिशत तक ही उतार-चढ़ाव कर सकता है। यह लघु समायोजन है, किंतु इसे समय-समय पर दोहराया जा सकता है। समायोजन का आकार और बारंबारता इस बात पर निर्भर करते हैं कि समायोजन करने वाले देश के पास विदेशी मुद्रा के भंडार कितने हैं।

Exam Tips:

a) एक प्रतिशत की सीमा और "समय-समय पर" दोहराव, दोनों लिखें।
b) समायोजन का आकार विदेशी मुद्रा भंडार पर निर्भर करता है, यह अंक दिलाने वाला बिंदु है।

 

Question 16: समायोजक (Accommodating) मदों और स्वप्रेरित (Autonomous) मदों की परिभाषा दीजिए।

Answer:

भुगतान शेष खाते से संबंधित मदों के लिए अर्थशास्त्री विभिन्न शब्दों का प्रयोग करते हैं, जैसे स्वायत्त (स्वप्रेरित), समायोजक, रेखा के ऊपर, रेखा के नीचे आदि।

स्वायत्त या स्वप्रेरित मदें: भुगतान शेष में प्रयोग किए गए स्वायत्त अथवा स्वप्रेरित (Autonomous Items) शब्द से अभिप्राय उन अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक लेन-देनों से है जो अधिकतम लाभ कमाने जैसे आर्थिक उद्देश्यों से प्रेरित होते हैं। ऐसे सौदे देश के भुगतान शेष की स्थिति की परवाह किए बिना होते हैं। इन्हें भुगतान शेष खाते में "रेखा के ऊपर की मदें" (Above the line items) कहा जाता है।

समायोजक मदें: समायोजक मदों का अभिप्राय उन लेन-देनों से है जो भुगतान शेष में किन्हीं अन्य गतिविधियों के कारण करने आवश्यक हो जाते हैं, जैसे सरकार द्वारा वित्तीयन। इन्हें "रेखा के नीचे की मदें" (Below the line items) कहा जाता है।

Exam Tips:

a) स्वप्रेरित मदें लाभ-प्रेरित और समायोजक मदें असंतुलन की पूर्ति करने वाली होती हैं।
b) "रेखा के ऊपर" और "रेखा के नीचे" की मदों के नाम दोनों परिभाषाओं के साथ लिखें।
c) सरकार द्वारा वित्तीयन समायोजक मद का उदाहरण है।

 

Question 17: भुगतान संतुलन के प्रतिकूल होने के आर्थिक कारण बताइए।

Answer:

भुगतान संतुलन के प्रतिकूल होने के आर्थिक कारण निम्नलिखित हैं-
1. निर्यात और आयात में असंतुलन का पैदा होना।
2. बड़े पैमाने पर विकास व्यय, जिसके लिए भारी आयात करने पड़ते हैं।
3. ऊँची घरेलू कीमतों के कारण आयात में वृद्धि होना।
4. चक्रीय उतार-चढ़ाव (Cyclical Fluctuations), अर्थात् सामान्य व्यवसाय में तेजी और मंदी का चक्र।
5. पूर्ति के नए स्रोतों का विकास।
6. नए और बेहतर स्थानापन्न उत्पादों का उभरना।
7. उत्पादन लागतों में वृद्धि।

Exam Tips:

a) आयात में वृद्धि के दो कारण (विकास व्यय और ऊँची घरेलू कीमतें) अलग-अलग लिखें।
b) चक्रीय उतार-चढ़ाव में तेजी और मंदी दोनों का उल्लेख करें।
c) स्थानापन्न उत्पादों का उभरना निर्यात की माँग को घटा सकता है, इसे स्पष्ट करें।

 

Question 18: गंदी तरणशीलता तिरती (Dirty Floating) से क्या अभिप्राय है?

Answer:

यह अवधारणा विनिमय दर की प्रबंधित तिरती व्यवस्था से संबंधित है। ऐसी स्थिति तब उत्पन्न होती है जब नियमों और अधिनियमों की परवाह किए बिना प्रबंधित तिरती व्यवस्था लागू की जाती है। जब एक देश किसी अन्य देश के हित के विरुद्ध विनिमय दर को कम या अधिक करता है, तब इस प्रकार के व्यवहार को गंदी तरणशीलता (गंदी तिरती व्यवस्था) कहा जाता है।

Exam Tips:

a) यह प्रबंधित तिरती व्यवस्था का विकृत रूप है, यह परिभाषा में लिखें।
b) "किसी अन्य देश के हित के विरुद्ध" वाक्यांश इसका मुख्य लक्षण है।

 

Question 19: प्रबंधित तिरती व्यवस्था (Managed Floating System) की व्यवस्था का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

Answer:

प्रबंधित तिरती व्यवस्था स्थिर और नम्य विनिमय दरों का मिश्रण है। इस व्यवस्था में मौद्रिक अधिकारी ऐच्छिक आधार पर विनिमय दर के निर्धारण में हस्तक्षेप करते हैं, लेकिन हस्तक्षेप के लिए आधिकारिक रूप से नियम और मार्गदर्शक सिद्धांत घोषित होते हैं। मौद्रिक अधिकारी कोई विनिमय दर नियत नहीं करते और न ही विनिमय दर के उतार-चढ़ाव की कोई समय-सीमा निर्धारित की जाती है। जब भी मौद्रिक अधिकारी को हस्तक्षेप की आवश्यकता अनुभव होती है, वे उपयुक्त कदम उठा सकते हैं।

Exam Tips:

a) "ऐच्छिक आधार पर हस्तक्षेप" और "कोई दर नियत नहीं" दोनों बिंदु लिखें।
b) मार्गदर्शक सिद्धांतों की घोषणा को नियमों से अलग करके लिखें।
c) इसे स्थिर और नम्य व्यवस्थाओं के मिश्रण के रूप में समाप्त करें।

 

Question 20: विस्तृत सीमापट्टी और चलित सीमाबंध कैसे एक-दूसरे से भिन्न हैं?

Answer:

दोनों व्यवस्थाएँ विनिमय दर में समायोजन की अनुमति देती हैं। चलित सीमाबंध की तुलना में विस्तृत सीमापट्टी में अधिक समायोजन (Wider adjustments) किया जा सकता है। अन्य शब्दों में, विस्तृत सीमापट्टी की तुलना में चलित सीमाबंध एक संकुचित सीमापट्टी (Narrow Band) है।

Exam Tips:

a) विस्तृत सीमापट्टी में 10 प्रतिशत और चलित सीमाबंध में 1 प्रतिशत की छूट का अंतर लिखें।
b) दोनों में समायोजन की अनुमति समान है, केवल सीमा का आकार अलग है।

 

दीर्घ-उत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: 'भुगतान शेष खाते' (Balance of Payment Accounts) का क्या अर्थ है? एक उदाहरण द्वारा BOP खाते की संरचना समझाइए।

Answer:

भुगतान शेष खाते का अर्थ: भुगतान शेष खाता किसी देश के निवासियों और शेष विश्व के निवासियों के बीच नियत अवधि में हुए सारे आर्थिक लेन-देनों का व्यवस्थित रिकॉर्ड होता है। यह दोहरी लेखा पद्धति (Double Entry System) के आधार पर तैयार किया जाता है। लेखांकन की दृष्टि से भुगतान शेष सदा संतुलन में रहता है, क्योंकि इसमें प्राप्ति पक्ष सदैव भुगतान पक्ष के बराबर रहता है।

दोहरी लेखा प्रणाली: समस्त अंतर्राष्ट्रीय सौदों (लेन-देनों) को दोहरी लेखा प्रणाली के आधार पर भुगतान शेष खाते में रिकॉर्ड किया जाता है। प्रत्येक अंतर्राष्ट्रीय सौदा बराबर मूल्य की लेनदारी (Credit) और देनदारी (Debit) की प्रविष्टि दिखाता है। समस्त अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक लेन-देन इन तीन प्रवाहों के कारण उत्पन्न होते हैं: (i) वस्तुओं के प्रवाह, (ii) सेवाओं व अन्य अदृश्य मदों के प्रवाह और (iii) पूँजी के प्रवाह। भुगतान शेष खाते के दो पक्ष होते हैं: लेनदारी पक्ष और देनदारी पक्ष। लेनदारी पक्ष में वे मदें शामिल की जाती हैं जिनसे विदेशी मुद्रा के रूप में भुगतान प्राप्त होता है, इन्हें लेनदारी मदें कहते हैं। देनदारी पक्ष में उन मदों और उनकी राशि को दर्शाया जाता है जिनका विदेशी मुद्रा के रूप में विदेशियों को भुगतान किया जाता है, इन्हें देनदारी मदें कहते हैं।

एक देश के भुगतान शेष का एक काल्पनिक सरल उदाहरण निम्नलिखित तालिका में दिखाया गया है। इसका बायाँ भाग वे सभी स्रोत दिखाता है जिनसे कोई देश विदेशी करेंसी प्राप्त करता है, जबकि दायाँ भाग शेष विश्व को भुगतान की गई विदेशी करेंसी का ब्यौरा देता है।

लेनदारी (प्राप्तियाँ)राशि (करोड़ रुपए)देनदारी (भुगतान)राशि (करोड़ रुपए)
1. वस्तुओं का निर्यात (दृश्य मदें)5501. वस्तुओं का आयात800
2. सेवाओं का निर्यात (गैर-साधन सेवाएँ)1502. सेवाओं का आयात (जहाज़रानी, बैंकिंग, बीमा, पर्यटन सेवाएँ आदि)50
3. एक-पक्षीय हस्तांतरण (विदेशों से प्राप्त उपहार, प्रेषणाएँ, क्षतिपूर्ति आदि)1003. एक-पक्षीय हस्तांतरण (विदेशों को उपहार, प्रेषणाएँ, क्षतिपूर्ति आदि)80
4. पूँजीगत प्राप्तियाँ (विदेशों से ऋण, पूँजी की वापसी, विदेशियों की संपत्ति की बिक्री आदि)2004. पूँजीगत भुगतान (विदेशों को ऋण देना, पूँजी का भुगतान, विदेशियों से संपत्ति की खरीद आदि)70
कुल प्राप्तियाँ1,000कुल देनदारियाँ1,000

प्रतिकूल, अनुकूल व संतुलित भुगतान शेष: जब देनदारियाँ (भुगतान) लेनदारियों (प्राप्तियों) से अधिक हो जाती हैं, तो इसे प्रतिकूल (या घाटे का) भुगतान संतुलन कहते हैं। जब देनदारियाँ लेनदारियों से कम होती हैं, तो इसे अनुकूल (या बचत का) भुगतान शेष कहते हैं। देनदारियाँ और लेनदारियाँ बराबर होने पर भुगतान शेष संतुलित कहलाता है।

Exam Tips:

a) लेनदारी को प्राप्तियों और देनदारी को भुगतानों के रूप में लिखें।
b) उदाहरण तालिका में दोनों पक्षों का कुल योग 1,000 करोड़ रुपए बराबर है, यह दिखाएँ।
c) प्रतिकूल और अनुकूल भुगतान शेष की परिभाषा तुलना करके लिखें।
d) दृश्य, अदृश्य और पूँजी प्रवाह, तीनों स्रोत उत्तर में अवश्य लिखें।

 

Question 2: भुगतान शेष (संतुलन) खाते की दृश्य एवं अदृश्य मदों का अर्थ बताते हुए भुगतान शेष खाते के संघटकों का वर्णन कीजिए।

Answer:

दृश्य मदें: भुगतान शेष खाते की दृश्य मदों से अभिप्राय भौतिक वस्तुओं से है जो राष्ट्रीय सीमा को पार करती देखी जा सकती हैं। मशीनरी, चाय, चावल और वस्त्रों का आयात-निर्यात दृश्य मदों के उदाहरण हैं। भुगतान शेष खाते में दृश्य मदों के आयात-निर्यात के शेष को 'दृश्य व्यापार का शेष' कहा जाता है।

अदृश्य मदें: अदृश्य मदें वे मदें हैं जिन्हें राष्ट्रीय सीमा पार करते नहीं देखा जाता। सभी प्रकार की सेवाएँ, जैसे जहाज़रानी, बैंकिंग, पर्यटन, सॉफ्टवेयर तथा एक-पक्षीय हस्तांतरण, अदृश्य मदें हैं। अदृश्य मदों के आयात-निर्यात के शेष को 'अदृश्य व्यापार का शेष' कहा जाता है।

भुगतान शेष खाते के संघटक:
1. वस्तुओं का निर्यात और आयात (दृश्य मदें): विदेशी मुद्रा प्राप्त करने का सबसे सरल तरीका वस्तुओं का निर्यात है। वस्तुओं का आवागमन खुले रूप में होता है और सीमा शुल्क अधिकारी इन्हें देखकर प्रमाणित कर सकते हैं। ऐसी सभी मदें देश का दृश्य व्यापार (Visible Trade) दर्शाती हैं।
2. सेवाओं का निर्यात और आयात (अदृश्य मदें): इसमें गैर-साधन आय (जैसे जहाज़रानी, बैंकिंग, बीमा, पर्यटन और सॉफ्टवेयर सेवाओं से आय) और साधन आय (जैसे विदेशों में हमारी परिसंपत्तियों से ब्याज, लाभांश और लाभ के रूप में आय) शामिल की जाती है। एक देश के नागरिक विदेशों में निवेश से जो ब्याज, लाभांश और लाभ कमाते हैं, वह निवेश आय है और उसे साधन आय माना जाता है। ऐसी सभी मदें देश का अदृश्य व्यापार (Invisible Trade) दर्शाती हैं।
3. एक-पक्षीय हस्तांतरण या अप्रतिदत्त हस्तांतरण: इसमें वे मदें शामिल होती हैं जिनके बदले प्राप्त करने वाले को कुछ भी नहीं देना पड़ता, जैसे उपहार, प्रेषणाएँ, अनुदान और क्षतिपूर्ति। इसमें निजी और सरकारी दोनों प्रकार के हस्तांतरण आते हैं। उदाहरण के लिए, विदेशों से प्राप्त उपहार, अनिवासियों (Emigrants) द्वारा अपने रिश्तेदारों को भेजी गई प्रेषणाएँ, और युद्ध में पराजित देश द्वारा दी गई क्षतिपूर्ति। (नोट: भारत में एक-पक्षीय हस्तांतरणों को अदृश्य व्यापार में शामिल किया जाता है।)
4. पूँजीगत प्राप्तियाँ और भुगतान: इसमें निजी व सरकारी ऋण, सोने के स्टॉक और विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन, परिसंपत्तियों का क्रय-विक्रय तथा पूँजीगत अनुदान जैसी मदें शामिल की जाती हैं। ये सौदे एक देश की शेष विश्व से देनदारियों और परिसंपत्तियों (Liabilities and Assets) को प्रभावित करते हैं। उदाहरण के लिए, एक देश की सरकार दूसरे देश की सरकार से ऋण लेती है, एक फर्म विदेश में शेयर जारी करती है, या एक बैंक विदेश में ऋण शुरू करता है, या देश के नागरिक विदेश में भूमि, मकान और प्लांट जैसी संपत्तियों का क्रय-विक्रय करते हैं। ये सब पूँजीगत प्राप्तियों और भुगतानों के रूप हैं।

Exam Tips:

a) दृश्य मदें राष्ट्रीय सीमा पार करते दिखती हैं, अदृश्य मदें नहीं, यह अंतर स्पष्ट लिखें।
b) साधन आय (ब्याज, लाभांश) और गैर-साधन आय (सेवाएँ) को अलग-अलग उदाहरण के साथ लिखें।
c) एक-पक्षीय हस्तांतरण में बदले में कुछ नहीं दिया जाता, यह विशेषता अवश्य लिखें।
d) पूँजीगत मदों के चार उदाहरण लिखें, जैसे ऋण, शेयर, बैंक ऋण और संपत्ति।

 

Question 3: भुगतान शेष में असंतुलन के कारण और उसे दूर करने के उपायों का वर्णन कीजिए।

Answer:

भुगतान शेष में असंतुलन के कारण: अनेक कारणों से भुगतान शेष में घाटा (Deficit) या आधिक्य (Surplus) के रूप में असंतुलन पैदा हो जाता है। इस घाटे या आधिक्य का संबंध मुख्यतः भुगतान शेष के चालू खाते से होता है। इन कारणों को तीन वर्गों में बाँटा गया है-
1. आर्थिक कारण:
(i) निर्यात और आयात में असंतुलन का पैदा होना।
(ii) बड़े पैमाने पर विकास व्यय, जिसके लिए भारी आयात करने पड़ते हैं।
(iii) ऊँची घरेलू कीमतों के कारण आयात में वृद्धि होना।
(iv) चक्रीय उतार-चढ़ाव (Cyclical Fluctuations), अर्थात् सामान्य व्यवसाय में तेजी और मंदी का चक्र।
(v) पूर्ति के नए स्रोतों का विकास।
(vi) नए और बेहतर स्थानापन्न उत्पादों का उभरना।
(vii) उत्पादन लागतों में वृद्धि आदि।
2. राजनीतिक कारण: अनुभव बताता है कि देश में राजनीतिक अस्थिरता और दंगों से बड़े पैमाने पर पूँजी का पलायन होता है, विदेशी निवेश रुक जाता है और नए घरेलू उद्योगों की स्थापना धीमी पड़ जाती है।
3. सामाजिक कारण: लोगों के फैशन, अभिरुचियों और प्राथमिकताओं के कारण आयात-निर्यात प्रभावित होते हैं, जिससे भुगतान शेष में असंतुलन उत्पन्न हो जाता है। गरीब और पिछड़े देशों में जनसंख्या में तीव्र वृद्धि होने से निर्यात घट जाते हैं और आयात बढ़ जाते हैं, जिससे भुगतान शेष में असंतुलन पैदा हो जाता है।

भुगतान शेष में असंतुलन दूर करने के उपाय:
1. निर्यात बढ़ाना: उद्यमियों और निर्यातकों को आर्थिक सहायता, अनुदान और रियायतें देकर निर्यात संवर्धन करना चाहिए और आयात यथासंभव सीमित करना चाहिए।
2. आयात प्रतिस्थापन: आयात की जाने वाली वस्तुओं का स्थान लेने वाली प्रतिस्थापित वस्तुएँ देश के अंदर निर्मित करनी चाहिए, जिससे आयात कम हो सके।
3. घरेलू करेंसी का अवमूल्यन: जब घरेलू मुद्रा का विदेशी मुद्रा में मूल्य घटाया जाता है, तो विदेशियों के लिए हमारी वस्तुएँ सस्ती हो जाती हैं और निर्यात बढ़ता है। घरेलू मुद्रा का अवमूल्यन सरकार द्वारा तब होता है जब देश में स्थिर विनिमय दर की व्यवस्था लागू हो।
4. विनिमय नियंत्रण: सरकार द्वारा सभी निर्यातकों को विदेशी मुद्रा केंद्रीय बैंक में समर्पित (Surrender) करने के आदेश देकर विदेशी विनिमय पर नियंत्रण करना चाहिए। केवल लाइसेंस प्राप्त आयातकों को राशन के रूप में विदेशी विनिमय देना चाहिए।
5. बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करना: तेजी या बढ़ती कीमतों से निर्यात कम होता है और आयात बढ़ता है। इसलिए सरकार को कीमतों में वृद्धि की प्रवृत्ति रोकनी चाहिए और कीमतें गिराने के उपाय भी करने चाहिए।

Exam Tips:

a) कारणों को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक तीन वर्गों में बाँटकर लिखें।
b) निर्यात बढ़ाने और आयात प्रतिस्थापन को अलग उपाय के रूप में लिखें।
c) अवमूल्यन सरकार द्वारा तभी होता है जब स्थिर विनिमय दर लागू हो, यह अवश्य लिखें।
d) विनिमय नियंत्रण में निर्यातकों का समर्पण और आयातकों को राशनिंग का उल्लेख करें।

 

Question 4: स्थिर विनिमय दर व्यवस्था क्या है? इसके गुण-दोषों का वर्णन करें।

Answer:

स्थिर विनिमय दर व्यवस्था: इस व्यवस्था में देश की सरकार अपनी मुद्रा की विनिमय दर को सोने के रूप में या किसी दूसरी करेंसी के रूप में घोषित करती है। चूँकि इस दर को लगभग स्थिर रखा जाता है, इसलिए इसे स्थिर विनिमय दर कहते हैं। इस दर में बहुत मामूली अंतर ही मान्य होता है। यह प्रणाली 1880-1914 तक लागू स्वर्णमान व्यवस्था (Gold Standard System) में अपनाई गई थी, जिसके अंतर्गत प्रत्येक देश अपनी मुद्रा का मूल्य सोने के निश्चित भार के रूप में घोषित करता था। इन घोषित मूल्यों के आधार पर विभिन्न मुद्राओं का आपसी विनिमय दर तय हो जाता था, जिसे टकसाली समता दर (Mint Parity Value of Exchange) कहा जाता था।
उदाहरण के लिए, यदि एक रुपए के बदले शुद्ध सोने के 20 ग्राम मिलते हैं तथा एक अमेरिकी डॉलर के बदले 100 ग्राम मिलते हैं, तो एक डॉलर = 100/20 = 5 रुपए। ऐसी स्थिति में एक डॉलर = 5 रुपए की विनिमय दर निश्चित हो जाएगी।

स्थिर विनिमय दर व्यवस्था के गुण:
(i) इससे विनिमय दर में स्थायित्व (Stability) आता है, जो विदेशी व्यापार को बढ़ावा देता है।
(ii) अंतर्निर्भर विश्व अर्थव्यवस्था में देशों की समष्टि स्तर की आर्थिक नीतियों में समन्वय लाने में सहायता करती है।
(iii) यह प्रणाली सदस्य देशों को गंभीर आर्थिक उथल-पुथल से बचाती है, क्योंकि विनिमय दर स्थिर रहती है।
(iv) यह विश्व व्यापार को बढ़ाने में सहायक है, क्योंकि इससे अंतर्राष्ट्रीय सौदों में जोखिम और अनिश्चितता नहीं रहती।

स्थिर विनिमय दर व्यवस्था के दोष:
1. मुद्रा अवमूल्यन का भय: जब माँग अधिक होती है तो केंद्रीय बैंक स्थिर विनिमय दर बनाए रखने के लिए अपने रिज़र्व का इस्तेमाल करता है। परंतु जब सुरक्षित रिज़र्व भी समाप्त हो जाए और माँग आधिक्य जारी रहे, तो सरकार को मजबूरन घरेलू मुद्रा के मान में ह्रास करना पड़ता है। यदि सट्टेबाज़ों ने इसकी माँग और बढ़ा दी, तो घरेलू मुद्रा का अवमूल्यन करना पड़ जाता है। यही इसका सबसे बड़ा दोष है।
2. साधनों के आबंटन में कठोरता: इस प्रणाली के कारण अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्र में, विशेष रूप से साधनों के आबंटन में कठोरता (Rigidity) आती है।
3. पूँजी का सीमित आवागमन: स्थिर विनिमय दर बनाए रखने के लिए बहुत अधिक अंतर्राष्ट्रीय निधि की मदद की जरूरत पड़ती है, इस कारण पूँजी का देशों के बीच आवागमन सीमित (Restricted) हो जाता है।

Exam Tips:

a) टकसाली समता दर का उदाहरण (20 ग्राम और 100 ग्राम सोने से 5 रुपए प्रति डॉलर) अंक दिलाता है।
b) स्थिर दर का सबसे बड़ा दोष मुद्रा अवमूल्यन का भय है, इसे अलग से लिखें।
c) गुणों में स्थायित्व और विश्व व्यापार को बढ़ावा दोनों अलग बिंदु बनाएँ।
d) पूँजी के सीमित आवागमन को अंतर्राष्ट्रीय निधि की आवश्यकता से जोड़कर लिखें।

 

Question 5: नम्य (लचीली) विनिमय दर प्रणाली से आप क्या समझते हैं? इसके गुण-दोषों का वर्णन कीजिए।

Answer:

नम्य (लचीली) विनिमय दर व्यवस्था: नम्य (लचीली) विनिमय दर वह दर है जो विदेशी मुद्रा बाज़ार में किसी देश की मुद्रा की माँग एवं पूर्ति द्वारा निर्धारित होती है। विदेशी करेंसी की माँग और पूर्ति में परिवर्तन के अनुसार यह दर बदलती रहती है। इस व्यवस्था में सरकारी हस्तक्षेप बिल्कुल नहीं होता और सामान्यतः केंद्रीय बैंक भी दखल नहीं देता। नम्य विनिमय दर, स्थिर विनिमय दर के बिल्कुल विपरीत छोर पर है, क्योंकि यह विदेशी मुद्रा बाज़ार में माँग और पूर्ति के उतार-चढ़ाव के कारण निरंतर बदलती रहती है। इसीलिए इसे नम्य या लचीली विनिमय दर कहते हैं। जैसे समाचार-पत्रों में हम डॉलर और रुपयों में हर रोज़ बदलती हुई विनिमय दर पढ़ते हैं।

नम्य विनिमय दर व्यवस्था के गुण:
(i) भुगतान शेष में असंतुलन स्वतः दूर हो जाता है।
(ii) केंद्रीय बैंक को विदेशी मुद्राओं के भंडार (Reserve) रखने की जरूरत नहीं रहती, अतः भंडार रखने और प्राप्त करने की लागत से बचा जा सकता है।
(iii) यह व्यापार और पूँजी के आवागमन में आने वाली रुकावटों को दूर करने में सहायक है।
(iv) इससे अर्थव्यवस्था में संसाधनों का सर्वोत्तम आबंटन होता है, जिससे कार्यक्षमता बढ़ती है।
(v) इस प्रणाली में जोखिम पूँजी को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा बाज़ार में प्रोत्साहन मिलता है।
(vi) इस प्रणाली को अंतर्राष्ट्रीय निधि की मदद की आवश्यकता नहीं होती।

नम्य विनिमय दर व्यवस्था के दोष:
(i) यह सट्टेबाज़ी को बढ़ावा देती है, जिससे विनिमय दर में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं।
(ii) विनिमय दर में बार-बार उतार-चढ़ाव से विदेशी व्यापार और विदेशी निवेश में रुकावट आती है।
(iii) भुगतान शेष का घाटा पूरा करने के लिए मुद्रा के अवमूल्यन से कीमतों में निरंतर वृद्धि (मुद्रास्फीति) होने लगती है।
(iv) यह प्रणाली समष्टिगत नीतियों में समन्वय स्थापित करने में कठिनाई उत्पन्न कर देती है।
(v) इसके कारण अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अस्थिरता उत्पन्न हो जाती है।

Exam Tips:

a) नम्य दर में सरकारी और केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप का अभाव लिखें।
b) रिज़र्व न रखने से होने वाली लागत की बचत को अलग बिंदु बनाएँ।
c) सट्टेबाज़ी और मुद्रास्फीति, दोनों दोषों को अलग-अलग लिखें।
d) स्थिर दर से तुलना करते समय "विपरीत छोर" वाला तर्क दें।

 

Question 6: विदेशी विनिमय दर कैसे निर्धारित होती है? एक रेखाचित्र की सहायता से समझाइए।

Answer:

स्वतंत्र मुद्रा बाज़ार में संतुलन (साम्य) विनिमय दर उस बिंदु पर निर्धारित होती है जहाँ विदेशी विनिमय की माँग, विदेशी विनिमय की पूर्ति के बराबर हो जाए। अर्थात् संतुलन विनिमय दर का निर्धारण विदेशी विनिमय की माँग और पूर्ति वक्रों के प्रतिच्छेदन द्वारा होता है। जिस प्रकार किसी वस्तु की कीमत उसकी माँग और पूर्ति से निर्धारित होती है, उसी प्रकार नम्य विदेशी विनिमय दर भी विदेशी मुद्रा की माँग और पूर्ति द्वारा निर्धारित होती है। मान लीजिए भारत और अमेरिका की करेंसी, अर्थात् रुपया और डॉलर, की विनिमय दर निर्धारित होनी है। दोनों देशों में चलायमान (Floating) विनिमय दर व्यवस्था है। इसलिए प्रत्येक देश की करेंसी का दूसरी करेंसी के रूप में मूल्य, दोनों करेंसियों की माँग और पूर्ति पर निर्भर करता है।

(क) विदेशी विनिमय (मुद्रा) की माँग (जैसे अमेरिकी डॉलर): विदेशी मुद्रा की माँग निम्नलिखित कार्यों के लिए की जाती है-
विदेशों से वस्तुएँ व सेवाएँ खरीदने (आयात करने) के लिए
विदेशों में उपहार भेजने के लिए
विदेश में वित्तीय परिसंपत्तियों (अर्थात् बॉण्ड व शेयर) खरीदने के लिए
विदेशी मुद्राओं के मूल्यों पर सट्टेबाज़ी के लिए
विदेशों में जाने वाले पर्यटकों की विदेशी विनिमय की माँग पूरी करने के लिए।
माँग और दर का संबंध विपरीत है। मान लीजिए 1 डॉलर = 45 रुपए से गिरकर 1 डॉलर = 40 रुपए हो जाता है। तब अमेरिकी वस्तुएँ भारतीयों के लिए सस्ती हो जाती हैं, क्योंकि 1 डॉलर मूल्य की वस्तु के लिए 45 रुपए के बजाय 40 रुपए देने होंगे। इसलिए भारत अधिक आयात करेगा और भारत में डॉलर की माँग बढ़ेगी। अतः दर गिरने पर विदेशी मुद्रा की माँग बढ़ती है और दर बढ़ने पर माँग घटती है। इसी कारण माँग वक्र बाएँ से दाएँ ऋणात्मक ढाल वाला होता है।

(ख) विदेशी विनिमय की पूर्ति (जैसे अमेरिकी डॉलर): भारत में विदेशी विनिमय निम्नलिखित स्रोतों से आता है-
विदेशियों द्वारा भारत की वस्तुओं व सेवाओं की खरीद, अर्थात् भारत का निर्यात
विदेशी निगमों द्वारा भारत में निवेश
विदेशी पर्यटकों का भारत में भ्रमण
मुद्रा के व्यापारियों और सट्टेबाज़ों की गतिविधियाँ
विदेश में रहने वाले भारतीयों द्वारा प्रेषणाएँ।
दर और पूर्ति में प्रत्यक्ष संबंध है। मान लीजिए 1 डॉलर = 65 रुपए से बढ़कर 1 डॉलर = 67 रुपए हो जाता है। तब भारतीय वस्तुएँ अमेरिका के लिए सस्ती हो जाती हैं, क्योंकि 1 डॉलर से अब अधिक भारतीय वस्तुएँ खरीदी जा सकती हैं। इसलिए अमेरिका भारत से अधिक आयात करेगा और भारत में डॉलर की पूर्ति बढ़ेगी। अतः दर बढ़ने पर विदेशी मुद्रा की पूर्ति बढ़ती है, इसलिए पूर्ति वक्र नीचे से ऊपर दाईं ओर उठता है।

(ग) विनिमय बाज़ार में संतुलन: संतुलन विनिमय दर उस बिंदु पर निर्धारित होती है जहाँ विदेशी विनिमय की माँग और पूर्ति बराबर हो जाती हैं। माँग और पूर्ति वक्रों के प्रतिच्छेदन से संतुलन दर और संतुलन मात्रा तय होती है। संलग्न रेखाचित्र में Y-अक्ष पर डॉलर की रुपयों में कीमत और X-अक्ष पर डॉलर की माँग और पूर्ति दिखाई गई है। माँग वक्र DD नीचे की ओर ढालू है और पूर्ति वक्र SS ऊपर की ओर उठता है। दोनों वक्र बिंदु E पर प्रतिच्छेद करते हैं, इसलिए संतुलन विनिमय दर OR और संतुलन मात्रा OQ है।

DDSSERQORupee price of $1Quantity of US dollars

Exam Tips:

a) माँग के पाँच स्रोतों और पूर्ति के पाँच स्रोतों को अलग-अलग सूची में लिखें।
b) माँग वक्र का ढाल ऋणात्मक और पूर्ति वक्र का ढाल धनात्मक, दोनों रेखाचित्र पर दिखाएँ।
c) संतुलन बिंदु E पर विनिमय दर OR और मात्रा OQ अंकित करें।
d) "दर घटने पर माँग बढ़ती है" वाला तर्क उदाहरण के साथ लिखें।

 

Question 7: विदेशी विनिमय बाज़ार में हाजिर बाज़ार (Spot Market) और वायदा बाज़ार (Forward Market) के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

हाजिर बाज़ार: यदि विदेशी मुद्रा बाज़ार में लेन-देन दैनिक प्रकृति का है, तो उसे हाजिर या चालू (Current) बाज़ार कहते हैं। विदेशी मुद्रा के हाजिर बाज़ार में लागू विनिमय दर को हाजिर दर (Spot Rate) कहते हैं। दूसरे शब्दों में, हाजिर दर वह दर है जिस पर विदेशी करेंसी तत्काल उपलब्ध होती है। उदाहरण के लिए, यदि किसी समय एक अमेरिकी डॉलर 65 रुपए में खरीदा जा सकता है, तो यह डॉलर की हाजिर दर होगी। तुरंत होने वाले सौदों में हाजिर दर बहुत उपयोगी होती है, परंतु उसकी मात्रा और स्तर को जानना भी आवश्यक होता है।

वायदा बाज़ार: यह विदेशी मुद्रा का वह बाज़ार है जिसमें विदेशी करेंसी के क्रय-विक्रय का सौदा वर्तमान में हो जाता है, परंतु करेंसी की देयता (Delivery) भविष्य की किसी तय तिथि पर होती है। अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय लेन-देन उसी दिन पूरे नहीं होते, बल्कि सौदे पर हस्ताक्षर होने के कई दिनों बाद पूरे होते हैं। ऐसी स्थिति में भविष्य की संभावित विनिमय दर पर ध्यान देना आवश्यक हो जाता है। भविष्य की किसी तिथि पर लागू होने वाली विनिमय दर को वायदा दर (Forward Rate) कहते हैं।
वायदा बाज़ार में दो उद्देश्य से लेन-देन होता है-
(i) विनिमय दर बदलने से होने वाले जोखिम को कम करना। इसे जोखिम का पूर्वोपाय (Hedging) कहते हैं।
(ii) सौदे से लाभ कमाना। इसे सट्टेबाज़ी (Speculation) कहते हैं।
इस प्रकार वायदा बाज़ार में वे व्यापारी होते हैं जिन्हें भविष्य में किसी दिन विदेशी मुद्रा की आवश्यकता (माँग) होगी अथवा जिन्हें उसकी पूर्ति करनी होगी।

Exam Tips:

a) हाजिर दर और वायदा दर का अंतर देयता की तिथि से समझाएँ।
b) हेजिंग और सट्टेबाज़ी को दो अलग उद्देश्यों के रूप में लिखें।
c) दैनिक लेन-देन को हाजिर बाज़ार का लक्षण बताएँ।
d) वायदा बाज़ार में भविष्य की विनिमय दर पर सौदा होने का तथ्य अवश्य लिखें।

 

Question 8: निम्नलिखित पर संक्षिप्त नोट लिखिए-
(क) मुद्रा का अधिमूल्यन (Appreciation) और मुद्रा का मूल्यह्रास (Depreciation)।
(ख) (i) NEER, (ii) REER और (iii) RER को परिभाषित कीजिए।
(ग) चलित सीमाबंध (Crawling Peg) व प्रबंधित तरणशीलता (Managed Floating)।

Answer:

(क) मुद्रा का अधिमूल्यन और मुद्रा का मूल्यह्रास:
1. मुद्रा का अधिमूल्यन: विदेशी मुद्रा की घरेलू मुद्रा में कीमत कम हो जाए, अर्थात् घरेलू मुद्रा के रूप में विदेशी मुद्रा का मूल्य घटे, तो घरेलू मुद्रा का अधिमूल्यन होता है। उदाहरण के लिए, यदि रुपए की डॉलर में कीमत 65 रुपए से घटकर 64 रुपए हो जाए, तो एक डॉलर के लिए कम रुपए देने पड़ते हैं, अतः रुपए का अधिमूल्यन हुआ और रुपए की क्रय-शक्ति बढ़ी। इसी समय अमेरिकी डॉलर का मूल्यह्रास होता है।
2. मुद्रा का मूल्यह्रास: विदेशी मुद्रा की घरेलू मुद्रा में कीमत बढ़ जाए, तो घरेलू मुद्रा का मूल्यह्रास होता है। उदाहरण के लिए, यदि रुपए की डॉलर में कीमत 65 रुपए से बढ़कर 66 रुपए हो जाए, तो एक डॉलर के लिए अधिक रुपए देने पड़ते हैं, जो रुपए के दुर्बल होने का प्रतीक है। नम्य विनिमय दर व्यवस्था में किसी करेंसी का विनिमय मूल्य माँग और पूर्ति में परिवर्तन के आधार पर घटता-बढ़ता रहता है।

(ख) परिभाषाएँ:
1. मौद्रिक प्रभावी विनिमय दर (Nominal Effective Exchange Rate-NEER): किसी मुद्रा की औसत सापेक्ष शक्ति या क्षमता का माप प्रभावी विनिमय दर कहलाता है। चूँकि इसमें कीमतों में परिवर्तन के प्रभाव समाप्त नहीं किए जाते, इसलिए इसे मौद्रिक प्रभावी विनिमय दर (NEER) कहते हैं।
2. वास्तविक प्रभावी विनिमय दर (Real Effective Exchange Rate-REER): यह ऐसी प्रभावी विनिमय दर है जो मौद्रिक दर के बजाय वास्तविक विनिमय दरों पर आधारित होती है।
3. वास्तविक विनिमय दर (Real Exchange Rate-RER): यह स्थिर कीमतों पर आधारित विनिमय दर होती है और कीमतों में उतार-चढ़ाव के प्रभाव से स्वतंत्र होती है।

(ग) चलित सीमाबंध और प्रबंधित तरणशीलता:
1. चलित (परिवर्तनशील) सीमाबंध: यह स्थिर विनिमय दर और नम्य विनिमय दर के बीच का एक समझौता है। इस व्यवस्था में देश अपनी करेंसी का समता मान (Parity Value) नियत करता है और इसके इर्द-गिर्द थोड़े उतार-चढ़ाव (जैसे समता मान से ±1%) की अनुमति देता है।
2. प्रबंधित तरणशीलता: यह स्थिर और नम्य विनिमय दर का मिश्रण है, जो सरकार द्वारा प्रबंधित या नियंत्रित होती है। इसमें नियत दर समय-समय पर आवश्यकता के अनुसार मौद्रिक अधिकारी द्वारा संशोधित की जाती है।

Exam Tips:

a) अधिमूल्यन और मूल्यह्रास को एक-दूसरे के विपरीत उदाहरण से समझाएँ।
b) NEER में कीमत परिवर्तन समाप्त न होना और REER में वास्तविक दर का प्रयोग, यह अंतर लिखें।
c) चलित सीमाबंध में ±1% की अनुमति का उल्लेख करें।
d) प्रबंधित तरणशीलता में मौद्रिक अधिकारी का समय-समय पर हस्तक्षेप लिखें।

 

संख्यात्मक प्रश्न

Question 1: जब व्यापार शेष (-) 400 करोड़ रुपए हो और निर्यात का मूल्य 300 करोड़ रुपए हो, तो आयात का मूल्य ज्ञात कीजिए।

Answer:

व्यापार शेष = निर्यात का मूल्य − आयात का मूल्य
(-) 400 करोड़ रुपए = 300 करोड़ रुपए − आयात का मूल्य
आयात का मूल्य = 300 करोड़ रुपए + 400 करोड़ रुपए
अतः आयात का मूल्य = 700 करोड़ रुपए उत्तर

Exam Tips:

a) व्यापार शेष घाटा हो तो सूत्र में उसका ऋणात्मक चिह्न लिखें।
b) आयात = निर्यात − व्यापार शेष, इस रूप में सूत्र को बदलकर हल करें।
c) अंतिम उत्तर का मात्रक (करोड़ रुपए) अवश्य लिखें।

 

Question 2: जब व्यापार शेष 500 करोड़ रुपए है और आयात का मूल्य 300 करोड़ रुपए है, तो निर्यात का मूल्य ज्ञात कीजिए।

Answer:

व्यापार शेष = निर्यात का मूल्य − आयात का मूल्य
500 करोड़ रुपए = निर्यात का मूल्य − 300 करोड़ रुपए
500 करोड़ रुपए + 300 करोड़ रुपए = निर्यात का मूल्य
अतः निर्यात का मूल्य = 800 करोड़ रुपए उत्तर

Exam Tips:

a) निर्यात = व्यापार शेष + आयात, यह सूत्र सीधे लिखें।
b) दोनों पक्षों में 300 करोड़ रुपए जोड़कर हल करें।
c) अंतिम उत्तर 800 करोड़ रुपए लिखें।

 

Question 3: जब व्यापार शेष (-) 400 करोड़ रुपए हो और निर्यातों का मूल्य 300 करोड़ रुपए हो, तो आयातों के मूल्य की गणना कीजिए।

Answer:

व्यापार शेष = (-) 400 करोड़ रुपए
निर्यातों का मूल्य = 300 करोड़ रुपए
आयातों का मूल्य = 300 + 400
अतः आयातों का मूल्य = 700 करोड़ रुपए उत्तर

Exam Tips:

a) घाटे में आयात सदा निर्यात से अधिक होता है, इसी से जाँच करें।
b) ऋणात्मक व्यापार शेष को जोड़कर आयात निकालें।
c) उत्तर 700 करोड़ रुपए लिखें।

 

Question 4: व्यापार शेष (-) 300 करोड़ रुपए है और निर्यात का मूल्य 500 करोड़ रुपए है, तो आयात का मूल्य ज्ञात कीजिए।

Answer:

व्यापार शेष = निर्यात का मूल्य − आयात का मूल्य
(-) 300 करोड़ रुपए = 500 करोड़ रुपए − आयात का मूल्य
आयात का मूल्य = 500 करोड़ रुपए + 300 करोड़ रुपए
अतः आयात का मूल्य = 800 करोड़ रुपए उत्तर

Exam Tips:

a) ऋणात्मक व्यापार शेष में आयात निर्यात से अधिक होता है।
b) दोनों पक्षों में सही चिह्न रखकर हल करें।
c) उत्तर 800 करोड़ रुपए लिखें।

 

Question 5: जब व्यापार शेष में घाटा 800 करोड़ रुपए का है और निर्यात का मूल्य 500 करोड़ रुपए है, तो आयात का मूल्य ज्ञात कीजिए।

Answer:

व्यापार शेष = निर्यात का मूल्य − आयात का मूल्य
(-) 800 करोड़ रुपए = 500 करोड़ रुपए − आयात का मूल्य
आयात का मूल्य = 500 करोड़ रुपए + 800 करोड़ रुपए
अतः आयात का मूल्य = 1300 करोड़ रुपए उत्तर

Exam Tips:

a) घाटे को सदा ऋणात्मक (-) चिह्न से लिखें।
b) आयात = निर्यात + घाटा, इस सूत्र से हल करें।
c) उत्तर 1300 करोड़ रुपए लिखें।

 

Economics Class 12 Curriculum Solutions: Chapter 06 Open Economy: Macroeconomics

Chapter Exercise Answers for Class 12 Economics

Explore reliable textbook solutions for Chapter 06 Open Economy: Macroeconomics tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Economics.

Detailed Answer Guides for Chapter 06 Open Economy: Macroeconomics

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Economics text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Complete Preparation Kit for Class 12 Exams

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 12 Economics.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Economics Important Questions Chapter 6 खुली अर्थव्यवस्था : समष्टि अर्थशास्त्र for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Economics Important Questions Chapter 6 खुली अर्थव्यवस्था : समष्टि अर्थशास्त्र is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Economics are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Economics Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Economics Important Questions Chapter 6 खुली अर्थव्यवस्था : समष्टि अर्थशास्त्र as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Economics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Economics Important Questions Chapter 6 खुली अर्थव्यवस्था : समष्टि अर्थशास्त्र will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Economics Important Questions Chapter 6 खुली अर्थव्यवस्था : समष्टि अर्थशास्त्र in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Economics. You can access HBSE Class 12 Economics Important Questions Chapter 6 खुली अर्थव्यवस्था : समष्टि अर्थशास्त्र in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Economics Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Economics Important Questions Chapter 6 खुली अर्थव्यवस्था : समष्टि अर्थशास्त्र in printable PDF format for offline study on any device.