HBSE Class 12 Chemistry Solutions Chapter 8 d- एवं f-ब्लॉक के तत्व

Solutions for Class 12 Chemistry: Chapter 08 The d- and f-Block Elements

Review structured textbook solutions for Class 12 Chemistry Chapter 08 The d- and f-Block Elements. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Practice Class 12 Chemistry Solutions: Chapter 08 The d- and f-Block Elements

Navigate directly to the solved Chemistry textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Question 8.1: निम्नलिखित के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए-

Question 8.1 (i): Cr3+

Answer:

[Ar] 3d3

Exam Tips:

a) Remove the 4s electrons first, then the 3d electrons, when writing ion configurations.

 

Question 8.1 (ii): Pm3+

Answer:

[Xe] 4f4

Exam Tips:

a) Pm has atomic number 61, so Pm3+ has 58 electrons, equal to [Xe]4f4.

 

Question 8.1 (iii): Cu+

Answer:

[Ar] 3d10

Exam Tips:

a) The completely filled 3d10 configuration makes Cu+ colourless.

 

Question 8.1 (iv): Ce4+

Answer:

[Xe] (4f0)

Exam Tips:

a) Ce4+ has no electrons in the 4f orbitals, which gives a noble gas configuration.

 

Question 8.1 (v): Co2+

Answer:

[Ar] 3d7

Exam Tips:

a) Co has atomic number 27, so Co2+ has seven 3d electrons.

 

Question 8.1 (vi): Lu2+

Answer:

[Xe] 4f14 5d1

Exam Tips:

a) Lu2+ keeps the 4f14 filled shell and one 5d electron.

 

Question 8.1 (vii): Mn2+

Answer:

[Ar] 3d5

Exam Tips:

a) Mn2+ has a half-filled 3d5 configuration, which is especially stable.

 

Question 8.1 (viii): Th4+

Answer:

[Rn]

Exam Tips:

a) Th has atomic number 90, and Th4+ loses all four outer electrons to give the radon core.

 

Question 8.2: +3 ऑक्सीकरण अवस्था में ऑक्सीकृत होने के संदर्भ में Mn2+ के यौगिक Fe2+ के यौगिकों की तुलना में अधिक स्थायी क्यों हैं?

Answer:

Mn2+ का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास [Ar] 3d5 होता है, जो अर्धपूरित उपकोश के कारण अधिक स्थायी है। अतः Mn2+ आसानी से इलेक्ट्रॉन नहीं देता, अर्थात् इसकी ऑक्सीकृत होने की प्रवृत्ति कम है। Fe2+ का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास [Ar] 3d6 होता है, अतः यह एक इलेक्ट्रॉन देकर 3d5 स्थायी विन्यास बनाता है, इसलिए यह आसानी से ऑक्सीकृत हो जाता है।

Exam Tips:

a) Mn2+ is stable because its 3d5 half-filled configuration resists loss of electrons.
b) Fe2+ loses one electron to reach the 3d5 state, so it is easily oxidised to Fe3+.

 

Question 8.3: संक्षेप में स्पष्ट कीजिए कि प्रथम संक्रमण श्रेणी के प्रथम अर्धभाग में बढ़ते हुए परमाणु क्रमांक के साथ +2 ऑक्सीकरण अवस्था कैसे अधिक स्थायी होती जाती है?

Answer:

प्रथम संक्रमण श्रेणी की (Sc के अलावा) सामान्य ऑक्सीकरण अवस्था +2 है, जो 4s के दो इलेक्ट्रॉन निकलने से बनती है। प्रथम अर्धभाग में परमाणु क्रमांक बढ़ने के साथ +2 ऑक्सीकरण अवस्था अधिक स्थायी होती जाती है, क्योंकि 3d कक्षकों में प्रत्येक में एक इलेक्ट्रॉन होता है। इस प्रकार प्रत्येक कक्षक अर्धपूरित होता है, जिसमें अंतर-इलेक्ट्रॉनिक प्रतिकर्षण न्यूनतम होता है, तथा नाभिकीय आवेश बढ़ता है। श्रेणी के द्वितीय अर्धभाग में 3d कक्षकों में इलेक्ट्रॉनों का युग्मन प्रारम्भ हो जाता है।

Exam Tips:

a) The +2 state comes from loss of the two 4s electrons in all elements except Sc.
b) Pairing of 3d electrons starts in the second half of the series, which changes the trend.

 

Question 8.4: प्रथम संक्रमण श्रेणी के तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास किस सीमा तक ऑक्सीकरण अवस्थाओं को निर्धारित करते हैं? उत्तर को उदाहरण देते हुए स्पष्ट कीजिए।

Answer:

प्रथम संक्रमण श्रेणी के तत्वों की ऑक्सीकरण अवस्था का स्थायित्व काफी सीमा तक इलेक्ट्रॉनिक विन्यास पर निर्भर करता है। वे ऑक्सीकरण अवस्थाएँ जिनमें उत्कृष्ट गैस विन्यास होता है, या अर्धपूरित (d5) अथवा पूर्ण पूरित (d10) स्थायी विन्यास होता है, वे अपेक्षाकृत अधिक स्थायी होती हैं। उदाहरण के लिए Mn2+ (d5), Fe3+ (d5) तथा Zn2+ (d10) स्थायी हैं।

Exam Tips:

a) Half-filled d5 and completely filled d10 states are unusually stable.
b) Fe3+ (d5) is more stable than Fe2+ (d6) for this reason.

 

Question 8.5: संक्रमण तत्वों की मूल अवस्था में नीचे दिए गए d इलेक्ट्रॉनिक विन्यासों में कौन-सी ऑक्सीकरण अवस्था स्थायी होगी? 3d3, 3d5, 3d8 तथा 3d4

Answer:

संक्रमण तत्वों की मूल अवस्था में इन d इलेक्ट्रॉनिक विन्यासों के लिए स्थायी ऑक्सीकरण अवस्थाएँ निम्न प्रकार होंगी-
3d3 (वैनेडियम): +2, +3, +4, +5 (+5 सबसे उच्च अवस्था है)
3d5 (क्रोमियम): +3, +4, +6 (+3 सबसे स्थायी है)
3d5 (मैंगनीज़): +2, +4, +6, +7 (+2 सबसे स्थायी है)
3d8 (कोबाल्ट): +2, +3 (संकुलों में)
3d4: मूल अवस्था में कोई d4 विन्यास नहीं होता।

Exam Tips:

a) Mn in 3d5 shows the widest range of states, from +2 to +7, with +2 the most stable.
b) Cobalt's +2 and +3 states are mainly found in complexes.
c) No d4 configuration exists in the ground state of the first transition series.

 

Question 8.6: प्रथम संक्रमण श्रेणी के ऑक्सो-धातुऋणायनों के नाम लिखिए, जिनमें धातु संक्रमण श्रेणी की वर्ग संख्या के बराबर ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करती है।

Answer:

प्रथम संक्रमण श्रेणी के ऑक्सो-धातुऋणायन निम्नलिखित हैं, जिनमें धातु संक्रमण श्रेणी की वर्ग संख्या के बराबर ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करती है-
MnO4− (Mn, वर्ग 7, ऑक्सीकरण अवस्था +7)
CrO42− तथा Cr2O72− (Cr, वर्ग 6, ऑक्सीकरण अवस्था +6)
VO43− (V, वर्ग 5, ऑक्सीकरण अवस्था +5)

Exam Tips:

a) Permanganate, chromate and vanadate ions show the group number as oxidation state.
b) Mn is +7 in MnO4−, the same as its group number 7.
c) Cr is +6 in CrO42− and V is +5 in VO43−.

 

Question 8.7: लैन्थेनॉयड आकुंचन (संकुचन) क्या है? लैन्थेनॉयड आकुंचन के परिणाम क्या हैं?

Answer:

लैन्थेनॉयड संकुचन: लैन्थेनॉयडों में परमाणु क्रमांक बढ़ने पर La से Lu (लैन्थेनम से ल्यूटीशियम) तक परमाणु तथा आयनिक त्रिज्याओं में समग्र (overall) कमी होती है, इसे लैन्थेनॉयड संकुचन कहते हैं। परमाणु त्रिज्याओं में यह कमी नियमित नहीं होती, जैसा कि M3+ आयनों में नियमित रूप से होती है। इसका कारण यह है कि एक ही उपकोश में एक इलेक्ट्रॉन का दूसरे इलेक्ट्रॉन द्वारा परिरक्षण प्रभाव अपूर्ण होता है।
श्रेणी में नाभिकीय आवेश बढ़ने पर एक 4f इलेक्ट्रॉन का अन्य 4f इलेक्ट्रॉनों पर परिरक्षण प्रभाव कम होता है, तथा 4f कक्षकों की आकृति भी इसके लिए अनुकूल नहीं है। अतः बढ़ते हुए नाभिकीय आवेश के कारण परमाणु क्रमांक बढ़ने के साथ परमाणु आकार में एक नियमित कमी पाई जाती है, लेकिन Eu की परमाणु त्रिज्या अधिक होती है।

लैन्थेनॉयड संकुचन के प्रभाव:

(i) द्वितीय तथा तृतीय संक्रमण श्रेणी के तत्वों के परमाणु आकार में समानता: लैन्थेनॉयड संकुचन का तृतीय संक्रमण श्रेणी के तत्वों पर बहुत प्रभाव पड़ता है। इसके कारण तृतीय संक्रमण श्रेणी के तत्वों के परमाणु आकार द्वितीय संक्रमण श्रेणी के संगत तत्वों के परमाणु आकार के लगभग समान होते हैं। Zr (160 pm) तथा Hf (159 pm) के परमाणु आकार का लगभग समान मान लैन्थेनॉयड संकुचन का ही परिणाम है।

(ii) लैन्थेनॉयडों का पृथक्करण: लैन्थेनॉयडों की आयनिक त्रिज्या में अंतर बहुत कम होता है, इसलिए इनके रासायनिक गुणों में काफी समानता होती है और इनका पृथक्करण कठिन होता है। फिर भी आकार में कुछ अंतर के कारण इनकी विलेयता तथा संकुल बनाने की प्रवृत्ति में भिन्नता आती है, अतः इनका पृथक्करण आयन विनिमय विधि द्वारा संभव होता है।

(iii) हाइड्रॉक्साइडों की क्षारीय प्रबलता: La से Lu तक इनके हाइड्रॉक्साइडों (M(OH)3) की क्षारीय प्रबलता घटती है, क्योंकि आयनिक त्रिज्याओं में कमी होती है। इसलिए La(OH)3 का क्षारीय गुण अधिकतम तथा Lu(OH)3 का क्षारीय गुण न्यूनतम होता है।

Exam Tips:

a) The lanthanoid contraction is caused by poor shielding of the 4f electrons, so the size falls steadily from La to Lu.
b) Zr and Hf have almost equal atomic radii (160 pm and 159 pm) because of the lanthanoid contraction.
c) Lanthanoids are separated by ion-exchange methods because their ionic radii differ only slightly.
d) La(OH)3 is the most basic and Lu(OH)3 the least basic hydroxide in the series.

 

Question 8.8: संक्रमण धातुओं के अभिलक्षण क्या हैं? ये संक्रमण धातु क्यों कहलाती हैं? d-ब्लॉक के तत्वों में कौनसे तत्व संक्रमण श्रेणी के तत्व नहीं कहे जा सकते?

Answer:

संक्रमण धातुओं के सामान्य अभिलक्षण निम्नलिखित हैं- ये प्रारूपिक धात्विक गुण, जैसे उच्च तनन सामर्थ्य, तन्यता, आघातवर्धनीयता, उच्च तापीय तथा विद्युत चालकता, और धात्विक चमक दर्शाते हैं। Zn, Cd, Hg तथा Mn जैसे अपवादों को छोड़कर सामान्य ताप पर इनकी एक या अधिक प्रारूपिक धात्विक संरचनाएँ होती हैं।
संक्रमण तत्व वे d-ब्लॉक के तत्व होते हैं जिनके परमाणु या किसी ऑक्सीकरण अवस्था में अपूर्ण d कक्षक होते हैं। वर्ग 12 के तत्व Zn, Cd तथा Hg में मूल अवस्था तथा सामान्य ऑक्सीकरण अवस्था में पूर्ण पूरित (d10) विन्यास होता है, अतः इन्हें संक्रमण तत्व नहीं माना जाता।

Exam Tips:

a) Transition elements are defined by incomplete d orbitals in the atom or in some oxidation state.
b) Zn, Cd and Hg have full d10 configuration, so they are not transition elements.
c) Typical properties include high tensile strength, conductivity and metallic lustre.

 

Question 8.9: संक्रमण धातुओं के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास किस प्रकार असंक्रमण तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास से भिन्न हैं?

Answer:

संक्रमण तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास में उपान्त्य (पूर्ववर्ती) कोश में आंशिक भरे d उपकोश होते हैं, जबकि असंक्रमण तत्वों में आंशिक भरे d उपकोश नहीं होते, लेकिन इनके आंतरिक विन्यास में पूर्ण भरे d उपकोश हो सकते हैं। संक्रमण तत्वों में अंतिम इलेक्ट्रॉन उपान्त्य कोश के d उपकोश में भरा जाता है, जबकि असंक्रमण तत्वों में अंतिम इलेक्ट्रॉन s या p उपकोश में भरा जाता है।

Exam Tips:

a) The last electron of a transition element enters a d subshell of the penultimate shell.
b) In non-transition elements the last electron enters an s or p subshell.

 

Question 8.10: लैन्थेनॉयडों द्वारा कौन-कौनसी ऑक्सीकरण अवस्थाएँ प्रदर्शित की जाती हैं?

Answer:

लैन्थेनॉयडों की सामान्य ऑक्सीकरण अवस्था +3 है, लेकिन कुछ लैन्थेनॉयड +2 तथा +4 ऑक्सीकरण अवस्थाएँ भी प्रदर्शित करते हैं। जैसे Eu2+ तथा Ce4+।

Exam Tips:

a) Lanthanoids mainly show the +3 state, which is their common oxidation state.
b) Eu2+ and Ce4+ are the standard examples of the +2 and +4 states.

 

Question 8.11: कारण देते हुए स्पष्ट कीजिए-

Question 8.11 (i): संक्रमण धातुएँ तथा उनके अधिकांश यौगिक अनुचुंबकीय हैं।

Answer:

संक्रमण धातुएँ तथा उनके अधिकांश यौगिक अनुचुंबकीय होते हैं, क्योंकि इनमें धातु के पास अयुग्मित इलेक्ट्रॉन पाए जाते हैं। जैसे Sc = [Ar] 3d14s2 में एक अयुग्मित इलेक्ट्रॉन है, अतः यह अनुचुंबकीय है। इसी प्रकार FeSO4 में Fe2+ के चार अयुग्मित इलेक्ट्रॉन होने के कारण यह भी अनुचुंबकीय है।

Exam Tips:

a) Paramagnetism comes from unpaired electrons, so count them in each case.
b) Fe2+ (3d6) has four unpaired electrons in the high-spin state.

 

Question 8.11 (ii): संक्रमण धातुओं की कणन एन्थैल्पी (enthalpy of atomisation) के मान उच्च होते हैं।

Answer:

संक्रमण धातुओं में d इलेक्ट्रॉन धात्विक बंध बनाने में भाग लेते हैं। इनमें अधिक अयुग्मित d इलेक्ट्रॉन होने के कारण धात्विक बंध प्रबल होता है, इसलिए परमाणुकरण के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है और कणन एन्थैल्पी के मान उच्च होते हैं।

Exam Tips:

a) Unpaired d electrons take part in metallic bonding, which makes the bonds strong.
b) Zinc is an exception because its full d10 shell does not take part in bonding.

 

Question 8.11 (iii): संक्रमण धातुएँ सामान्यतः रंगीन यौगिक बनाती हैं।

Answer:

संक्रमण धातुओं के यौगिक सामान्यतः रंगीन होते हैं, क्योंकि इनमें अयुग्मित d इलेक्ट्रॉन होते हैं, जिससे दृश्य प्रकाश द्वारा d-d संक्रमण (t2g से eg) आसानी से हो जाता है। लिगैंड (जैसे जल) की उपस्थिति में d कक्षक दो भागों में विभाजित हो जाते हैं, t2g तथा eg। इसी कारण इनका रंग जलीय विलयन या जलयोजित अवस्था में प्रेक्षित होता है।

Exam Tips:

a) Colour arises from d-d transitions between the split t2g and eg levels.
b) Ligands such as water split the d orbitals into two sets.

 

Question 8.11 (iv): संक्रमण धातुएँ तथा इनके अनेक यौगिक उत्तम उत्प्रेरक का कार्य करते हैं।

Answer:

संक्रमण धातुएँ तथा इनके अनेक यौगिक अच्छे उत्प्रेरक होते हैं, क्योंकि इनमें परिवर्तनशील संयोजकता (ऑक्सीकरण अवस्था) तथा संकुल यौगिक बनाने का गुण होता है, जिसमें अयुग्मित इलेक्ट्रॉन प्रयुक्त होते हैं।

Exam Tips:

a) Variable oxidation states let transition metals take part in redox steps of a catalysed reaction.
b) Complex formation brings reactants close together on the metal surface or centre.

 

Question 8.12: अंतराकाशी यौगिक क्या हैं? इस प्रकार के यौगिक संक्रमण धातुओं के लिए भली प्रकार से ज्ञात क्यों हैं?

Answer:

संक्रमण धातुओं के क्रिस्टल जालक में परमाणुओं के बीच बचे रिक्त स्थान (अंतराकाश) में H, N, B या C जैसे छोटे आकार के परमाणु व्यवस्थित हो जाते हैं, तो बने यौगिकों को अंतराकाशी यौगिक कहते हैं। उदाहरण: TiC, Mn4N, Fe3H, VH0.56 तथा TiH1.7। इन यौगिकों में धातुओं की कोई सामान्य ऑक्सीकरण अवस्था नहीं होती। संक्रमण तत्वों में रिक्त d कक्षक होते हैं, अतः ये अंतराकाशी यौगिक आसानी से बनाते हैं।

Exam Tips:

a) Small atoms such as H, C and N fit into the interstitial voids of the metal lattice.
b) Vacant d orbitals of transition metals allow these compounds to form easily.
c) Interstitial compounds have no fixed oxidation state for the metal.

 

Question 8.13: संक्रमण धातुओं की ऑक्सीकरण अवस्थाओं में परिवर्तनशीलता असंक्रमण धातुओं में ऑक्सीकरण अवस्थाओं में परिवर्तनशीलता से किस प्रकार भिन्न है? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।

Answer:

संक्रमण तत्वों में ऑक्सीकरण अवस्थाओं में एक का अंतर होता है। जैसे मैंगनीज +2, +3, +4, +5, +6, +7 अवस्थाएँ दर्शाता है। जबकि असंक्रमण तत्वों, जैसे p-ब्लॉक के तत्वों में सदैव दो का अंतर होता है, जैसे +2 और +4, या +3 और +5, या +4 और +6 आदि।

Exam Tips:

a) Transition metals show oxidation states differing by one unit, as in manganese from +2 to +7.
b) p-block elements usually differ by two units, such as +3 and +5 in phosphorus.

 

Question 8.14: आयरन क्रोमाइट अयस्क से पोटैशियम डाइक्रोमेट बनाने की विधि का वर्णन कीजिए। पोटैशियम डाइक्रोमेट विलयन का pH बढ़ाने से क्या प्रभाव पड़ेगा?

Answer:

(i) क्रोमाइट अयस्क (FeCr2O4) को वायु की उपस्थिति में सोडियम कार्बोनेट के साथ संगलित करने पर सोडियम क्रोमेट बनता है।
4FeCr2O4 + 8Na2CO3 + 7O2 → 8Na2CrO4 + 2Fe2O3 + 8CO2
(ii) सोडियम क्रोमेट के विलयन को छानकर सल्फ्यूरिक अम्ल से अम्लीय बनाया जाता है। इससे नारंगी सोडियम डाइक्रोमेट (Na2Cr2O7·2H2O) क्रिस्टलित होता है।
2Na2CrO4 + 2H+ → Na2Cr2O7 + 2Na+ + H2O
(iii) सोडियम डाइक्रोमेट की विलेयता पोटैशियम डाइक्रोमेट से अधिक होती है। अतः सोडियम डाइक्रोमेट के विलयन में पोटैशियम क्लोराइड डालने पर पोटैशियम डाइक्रोमेट के नारंगी क्रिस्टल प्राप्त होते हैं।
Na2Cr2O7 + 2KCl → K2Cr2O7 + 2NaCl
pH बढ़ाने पर अर्थात् क्षारीय माध्यम करने पर डाइक्रोमेट आयन क्रोमेट आयन में बदल जाता है।

Exam Tips:

a) Fusion of chromite with Na2CO3 in air is the first step.
b) Sodium dichromate is more soluble than potassium dichromate, so KCl is added to precipitate K2Cr2O7.
c) Dichromate changes to chromate in alkaline medium, so the pH must be kept acidic for dichromate.

 

Question 8.15: पोटैशियम डाइक्रोमेट की ऑक्सीकरण क्रिया का उल्लेख कीजिए तथा निम्नलिखित के साथ आयनिक समीकरण लिखिए-

Question 8.15 (i): आयोडाइड आयन

Answer:

अम्लीय माध्यम में K2Cr2O7 आयोडाइड आयन को आयोडीन में ऑक्सीकृत करता है, तथा Cr(VI) का Cr(III) में अपचयन होता है।
Cr2O72− + 6I− + 14H+ → 2Cr3+ + 3I2 + 7H2O

Exam Tips:

a) The dichromate ion is reduced from Cr(VI) to Cr(III) in acid.
b) Six iodide ions are needed to balance the electrons from the dichromate ion.

 

Question 8.15 (ii): आयरन (II) विलयन

Answer:

K2Cr2O7 Fe2+ को Fe3+ में ऑक्सीकृत कर देता है।
Cr2O72− + 6Fe2+ + 14H+ → 2Cr3+ + 6Fe3+ + 7H2O

Exam Tips:

a) Fe2+ is oxidised to Fe3+, and the colour changes from green to yellow-brown.
b) Six Fe2+ ions are oxidised by one dichromate ion.

 

Question 8.15 (iii): H2S

Answer:

डाइक्रोमेट H2S को सल्फर में ऑक्सीकृत करता है।
Cr2O72− + 3H2S + 8H+ → 2Cr3+ + 3S + 7H2O

Exam Tips:

a) H2S is oxidised to elemental sulphur, which appears as a yellow precipitate.
b) Eight hydrogen ions are needed to balance the oxygen atoms of dichromate.

 

Question 8.16: पोटैशियम परमैंगनेट को बनाने की विधि का वर्णन कीजिए। अम्लीय पोटैशियम परमैंगनेट किस प्रकार (i) आयरन (II) आयन (ii) SO2 तथा (iii) ऑक्सैलिक अम्ल से अभिक्रिया करता है? अभिक्रियाओं के लिए आयनिक समीकरण लिखिए।

Answer:

पोटैशियम परमैंगनेट बनाने के लिए MnO2 को KOH के साथ वायु (O2) की उपस्थिति में संगलित किया जाता है, जिससे गाढ़े हरे रंग का पोटैशियम मैंगनेट (K2MnO4) बनता है। यह उदासीन या अम्लीय माध्यम में असमानुपातित होकर पोटैशियम परमैंगनेट बनाता है।
2MnO2 + 4KOH + O2 → 2K2MnO4 + 2H2O
3MnO42− + 4H+ → 2MnO4− + MnO2 + 2H2O
प्रयोगशाला में Mn(II) लवणों को परऑक्सोडाइसल्फेट द्वारा ऑक्सीकृत करने पर भी परमैंगनेट बनता है।
2Mn2+ + 5S2O82− + 8H2O → 2MnO4− + 10SO42− + 16H+
अम्लीय माध्यम में KMnO4 की अभिक्रियाएँ-
(i) Fe2+ से: यह Fe2+ को Fe3+ में ऑक्सीकृत करता है।
MnO4− + 5Fe2+ + 8H+ → Mn2+ + 5Fe3+ + 4H2O
(ii) SO2 से: यह जलीय SO2 को H2SO4 में ऑक्सीकृत करता है।
2MnO4− + 5SO2 + 2H2O → 2Mn2+ + 5SO42− + 4H+
(iii) ऑक्सैलिक अम्ल से: ऑक्सैलिक अम्ल CO2 में ऑक्सीकृत हो जाता है।
2MnO4− + 5C2O42− + 16H+ → 2Mn2+ + 10CO2 + 8H2O

Exam Tips:

a) MnO2 is fused with KOH in air to give green K2MnO4, which disproportionates in neutral or acidic medium.
b) Acidified KMnO4 is reduced to Mn2+ in all three reactions.
c) Oxalate ions are oxidised to CO2 and the reaction is warmed to speed it up.
d) The reaction with Fe2+ needs eight H+ ions to balance the charge.

 

Question 8.17: M3+/M2+ तथा M2+/M निकाय के संदर्भ में कुछ धातुओं के E° के मान नीचे दिए गए हैं: Cr2+/Cr = −0.9 V, Cr3+/Cr2+ = −0.4 V, Mn2+/Mn = −1.2 V, Mn3+/Mn2+ = +1.5 V, Fe2+/Fe = −0.4 V, Fe3+/Fe2+ = +0.8 V। उपर्युक्त आँकड़ों के आधार पर निम्नलिखित पर टिप्पणी कीजिए-

Question 8.17 (i): अम्लीय माध्यम में Cr3+ या Mn3+ की तुलना Fe3+ का स्थायित्व।

Answer:

जब किसी स्पीशीज का अपचयन विभव (इलेक्ट्रोड विभव) अधिक होता है, तो उसके अपचयित होने की प्रवृत्ति अधिक होती है। Mn3+ का अपचयन विभव (+1.5 V) सबसे अधिक है, इसलिए यह आसानी से Mn2+ में अपचयित हो जाता है। अतः Mn3+, Fe3+ से कम स्थायी है। लेकिन Cr3+, Fe3+ की तुलना में अधिक स्थायी है, क्योंकि Cr3+/Cr2+ का अपचयन विभव (−0.4 V), Fe3+/Fe2+ (+0.8 V) से बहुत कम है।

Exam Tips:

a) A high reduction potential means the species is easily reduced, so it is less stable.
b) Cr3+ has a very negative reduction potential, so it resists reduction.

 

Question 8.17 (ii): समान प्रक्रिया के लिए क्रोमियम अथवा मैंगनीज धातुओं की तुलना में आयरन के ऑक्सीकरण में सुगमता।

Answer:

जब किसी धातु आयन के इलेक्ट्रोड विभव (अपचयन विभव) का मान कम होता है, तो उस धातु परमाणु के ऑक्सीकृत होने की प्रवृत्ति अधिक होती है। अतः Mn की Mn2+ में ऑक्सीकृत होने की प्रवृत्ति सर्वाधिक है तथा Fe की Fe2+ में ऑक्सीकरण की प्रवृत्ति न्यूनतम है। इनके ऑक्सीकृत होने का क्रम निम्नलिखित है- Mn > Cr > Fe

Exam Tips:

a) The more negative the E° of a metal couple, the more easily the metal is oxidised.
b) Mn (−1.2 V) is oxidised most easily, followed by Cr (−0.9 V) and Fe (−0.4 V).

 

Question 8.18: निम्नलिखित में कौनसे आयन जलीय विलयन में रंगीन होंगे? Ti3+, V3+, Cu+, Sc3+, Mn2+, Fe3+ तथा Co2+ प्रत्येक के लिए कारण बताइए।

Answer:

Sc3+ (3d0) तथा Cu+ (3d10) के अतिरिक्त सभी आयन जलीय विलयन में रंगीन होते हैं, क्योंकि इनमें d कक्षकों में अयुग्मित इलेक्ट्रॉन पाए जाते हैं, अतः इनमें d-d संक्रमण आसानी से होता है, जो इनके रंग के लिए जिम्मेदार है। Sc3+ में d इलेक्ट्रॉन नहीं होते, तथा Cu+ में d कक्षक पूर्ण भरे होते हैं, इसलिए इनमें d-d संक्रमण संभव नहीं है।

Exam Tips:

a) Colour needs unpaired d electrons for d-d transitions.
b) Sc3+ has no d electrons, and Cu+ has a full 3d10 shell, so both are colourless.
c) Ti3+, V3+, Mn2+, Fe3+ and Co2+ all have unpaired d electrons and are coloured.

 

Question 8.19: प्रथम संक्रमण श्रेणी की धातुओं की +2 ऑक्सीकरण अवस्थाओं के स्थायित्व की तुलना कीजिए।

Answer:

प्रथम संक्रमण श्रेणी की धातुओं में बाएँ से दाएँ जाने पर +2 ऑक्सीकरण अवस्थाओं का स्थायित्व बढ़ता है तथा बीच (Mn पर) अधिकतम होने के बाद कम होता जाता है। प्रारंभ में d कक्षकों में अयुग्मित इलेक्ट्रॉन होते हैं, जिससे अंतर-इलेक्ट्रॉनिक प्रतिकर्षण न्यूनतम होता है। उसके बाद d कक्षकों में इलेक्ट्रॉनों का युग्मन प्रारंभ हो जाता है। Zn2+ अपवाद है, क्योंकि इसमें पूर्ण पूरित (3d10) स्थायी विन्यास होता है।

Exam Tips:

a) Mn2+ (3d5) is the most stable of the +2 ions in the middle of the series.
b) Zn2+ is stable because of its full 3d10 configuration.

 

Question 8.20: निम्नलिखित के संदर्भ में, लैन्थेनॉयड एवं ऐक्टिनॉयड के रसायन की तुलना कीजिए-
(i) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास
(ii) परमाण्वीय एवं आयनिक आकार
(iii) ऑक्सीकरण अवस्था
(iv) रासायनिक अभिक्रियाशीलता।

Answer:

(i) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास: लैन्थेनॉयडों में सभी तत्वों का बाह्यतम विन्यास 6s2 होता है तथा इलेक्ट्रॉन 4f उपकोश में भरते हैं। Ln3+ में 4f1 से 4f14 तक विन्यास पाए जाते हैं। सभी ऐक्टिनॉयडों में 7s2 विन्यास होता है तथा 5f एवं 6d उपकोशों में विन्यास परिवर्तनशील होता है। Th तक 5f नहीं भरता; Pa से प्रारंभ होकर Lr तक 5f पूर्णतः भर जाता है। लैन्थेनॉयडों के समान ऐक्टिनॉयडों में विन्यास की अनियमितताएँ 5f उपकोश में f0, f7 तथा f14 स्थायी विन्यासों के कारण होती हैं।
(ii) परमाण्वीय एवं आयनिक आकार: लैन्थेनॉयडों में La से Lu तक परमाणु तथा आयनिक त्रिज्या में कमी होती है, लेकिन परमाणु त्रिज्या में कमी नियमित नहीं होती। ऐक्टिनॉयडों में भी परमाणु या M3+ आयनों के आकार में क्रमिक कमी होती है, जिसे ऐक्टिनॉयड संकुचन कहते हैं। आकार में यह कमी एक तत्व से दूसरे तत्व में उत्तरोत्तर अधिक होती है, जो 5f इलेक्ट्रॉनों के दुर्बल परिरक्षण प्रभाव के कारण है।
(iii) ऑक्सीकरण अवस्था: लैन्थेनॉयडों में मुख्यतः +3 ऑक्सीकरण अवस्था पाई जाती है, लेकिन कुछ तत्व +2 तथा +4 अवस्था भी दर्शाते हैं। ऐक्टिनॉयड भी +3 दर्शाते हैं, लेकिन इनमें +3 से +7 तक अन्य अवस्थाएँ भी पाई जाती हैं। दोनों में +4 की अपेक्षा +3 अवस्था में अधिक यौगिक बनते हैं तथा +3 एवं +4 अवस्था वाले आयनों की जल-अपघटन की प्रवृत्ति होती है।
(iv) रासायनिक अभिक्रियाशीलता: लैन्थेनॉयडों में लैन्थेनॉयड संकुचन होता है, उसी प्रकार ऐक्टिनॉयडों में ऐक्टिनॉयड संकुचन पाया जाता है। लैन्थेनॉयडों के कुछ आयन रंगहीन होते हैं, जबकि ऐक्टिनॉयडों के आयन रंगीन होते हैं। लैन्थेनॉयड आसानी से संकुल नहीं बनाते, लेकिन ऐक्टिनॉयडों में संकुल बनाने की प्रवृत्ति अधिक होती है। लैन्थेनॉयड ऑक्सो धनायन नहीं बनाते, जबकि ऐक्टिनॉयड UO22+, PuO22+ तथा UO2+ जैसे ऑक्सो धनायन बनाते हैं। लैन्थेनॉयडों में केवल Pm रेडियोधर्मी है, जबकि सभी ऐक्टिनॉयड रेडियोधर्मी होते हैं। लैन्थेनॉयडों के चुंबकीय गुणों की व्याख्या आसान है, जबकि ऐक्टिनॉयडों के चुंबकीय गुण इनकी तुलना में जटिल होते हैं।

Exam Tips:

a) Lanthanoids keep 6s2 constant and fill 4f, while actinoids fill 5f and 6d.
b) Actinoid contraction is larger from one element to the next because 5f electrons shield poorly.
c) Actinoids form oxo cations such as UO22+, which lanthanoids do not.
d) Only Pm is radioactive among the lanthanoids, while all actinoids are radioactive.

 

Question 8.21: आप निम्नलिखित को किस प्रकार स्पष्ट करेंगे?

Question 8.21 (i): d4 स्पीशीज में से Cr2+ प्रबल अपचायक है जबकि मैंगनीज (III) प्रबल ऑक्सीकारक है।

Answer:

Cr2+ प्रबल अपचायक है, क्योंकि इससे एक इलेक्ट्रॉन निकलने पर d4 से d3 में परिवर्तन होता है, और d3 विन्यास (t2g3) अधिक स्थायी होता है, क्योंकि यह अर्धपूरित है। Mn(III) इलेक्ट्रॉन ग्रहण करके Mn(II) में परिवर्तित होता है, जिससे 3d4 से 3d5 बनता है। 3d5 एक अर्धपूरित स्थायी विन्यास है, अतः मैंगनीज(III) प्रबल ऑक्सीकारक है।

Exam Tips:

a) Cr2+ becomes the stable t2g3 state when it loses one electron.
b) Mn3+ gains an electron to reach the half-filled 3d5 state.

 

Question 8.21 (ii): जलीय विलयन में कोबाल्ट (II) स्थायी है, परन्तु संकुलनकारी अभिकर्मकों की उपस्थिति में यह सरलतापूर्वक ऑक्सीकृत हो जाता है।

Answer:

संकुलनकारी अभिकर्मक (लिगैंड) की उपस्थिति में Co(II) आसानी से ऑक्सीकृत होकर Co(III) बनाता है, जिसमें 3d6 विन्यास है। संकुल बनने पर प्राप्त क्रिस्टल क्षेत्र विपाटन ऊर्जा (CFSE) Co3+ बनने के लिए आवश्यक तृतीय आयनन ऊर्जा की पूर्ति कर देती है। इस प्रकार +3 अवस्था में स्थायी अष्टफलकीय संकुल बनते हैं, जो सामान्यतः प्रतिचुंबकीय होते हैं।

Exam Tips:

a) Crystal field stabilisation energy compensates for the extra ionisation energy needed for Co3+.
b) The resulting octahedral Co(III) complexes are usually diamagnetic.

 

Question 8.21 (iii): आयनों का d1 विन्यास अत्यंत अस्थायी है।

Answer:

d1 विन्यास के आयन अत्यंत अस्थायी होते हैं, क्योंकि इनसे इलेक्ट्रॉन निकालने के लिए आवश्यक आयनन ऊर्जा की पूर्ति जलयोजन ऊर्जा या जालक ऊर्जा द्वारा आसानी से हो जाती है। d1 से इलेक्ट्रॉन निकलने पर प्राप्त विन्यास (d0) स्थायी होता है। कुछ उदाहरणों में असमानुपातन भी होता है।

Exam Tips:

a) Losing the single d electron gives the stable d0 configuration.
b) Hydration enthalpy can supply the ionisation energy needed, so d1 ions are unstable.

 

Question 8.22: असमानुपातन से आप क्या समझते हैं? जलीय विलयन में असमानुपातन अभिक्रियाओं के दो उदाहरण दीजिए।

Answer:

असमानुपातन (Disproportionation) वह अभिक्रिया है जिसमें किसी स्पीशीज में किसी तत्व की एक ऑक्सीकरण अवस्था अन्य (कम तथा अधिक) ऑक्सीकरण अवस्थाओं की तुलना में कम स्थायी होती है। इसमें एक परमाणु का ऑक्सीकरण तथा दूसरे परमाणु का अपचयन होता है।
उदाहरण-
(i) 2Cu+(aq) → Cu2+(aq) + Cu(s)
(ii) 3MnO42− + 4H+ → 2MnO4− + MnO2 + 2H2O

Exam Tips:

a) Disproportionation means one element is both oxidised and reduced in the same species.
b) Cu+ disproportionates in water into Cu2+ and copper metal.

 

Question 8.23: प्रथम संक्रमण श्रेणी में कौनसी धातु बहुधा (frequently) तथा क्यों +1 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाती है?

Answer:

प्रथम संक्रमण श्रेणी में Cu बहुधा +1 स्थायी ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाता है, क्योंकि इसके फलस्वरूप 3d10 स्थायी विन्यास प्राप्त होता है। Cu+ = [Ar] 3d10

Exam Tips:

a) Cu+ has a completely filled 3d10 configuration, which makes it stable.

 

Question 8.24: निम्नलिखित गैसीय आयनों में अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की गणना कीजिए- Mn3+, Cr3+, V3+ तथा Ti3+। इनमें से कौनसा जलीय विलयन में अति स्थायी है?

Answer:

अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की संख्या: Mn3+ (3d4) में 4; Cr3+ (3d3) में 3; V3+ (3d2) में 2; Ti3+ (3d1) में 1।
इन आयनों में जलीय विलयन में Cr3+ सबसे अधिक स्थायी होता है, क्योंकि इसमें अर्धपूरित t2g3 विन्यास होता है, जो स्थायी है।

Exam Tips:

a) Count unpaired electrons from the dn configuration of each ion.
b) Cr3+ is the most stable because its t2g3 set is half-filled.
c) Mn3+ has the most unpaired electrons, four in total.

 

Question 8.25: उदाहरण देते हुए संक्रमण धातुओं के रसायन के निम्नलिखित अभिलक्षणों का कारण बताइए-

Question 8.25 (i): संक्रमण धातु का निम्नतम ऑक्साइड क्षारकीय है, जबकि उच्चतम ऑक्साइड उभयधर्मी या अम्लीय है।

Answer:

संक्रमण धातुओं के ऑक्साइड निम्नतम ऑक्सीकरण अवस्था में क्षारकीय तथा उच्चतम ऑक्सीकरण अवस्था में उभयधर्मी या अम्लीय होते हैं। निम्न ऑक्सीकरण अवस्था में बंध बनाने में थोड़े ही इलेक्ट्रॉन प्रयुक्त होते हैं, अतः प्रभावी नाभिकीय आवेश कम होता है और ये आसानी से इलेक्ट्रॉन दे सकते हैं, इसलिए ये क्षारीय होते हैं। उच्च ऑक्सीकरण अवस्था में प्रभावी नाभिकीय आवेश अधिक होता है, अतः इनमें इलेक्ट्रॉन लेने की प्रवृत्ति अधिक होती है, इसलिए ये मुख्यतः अम्लीय तथा कभी-कभी उभयधर्मी होते हैं। उदाहरण: MnO (क्षारकीय, Mn2+) तथा Mn2O7 (अम्लीय, Mn7+)।

Exam Tips:

a) MnO is basic because Mn is +2 in it, while Mn2O7 is acidic with Mn in +7.
b) Higher oxidation state means greater effective nuclear charge and more electron-attracting oxides.

 

Question 8.25 (ii): संक्रमण धातु की उच्चतम ऑक्सीकरण अवस्था ऑक्साइडों तथा फ्लुओराइडों में प्रदर्शित होती है।

Answer:

ऑक्सीजन तथा फ्लुओरीन की उच्च विद्युतऋणता तथा छोटे आकार के कारण ये धातुओं को उच्चतम ऑक्सीकरण अवस्था तक ऑक्सीकृत कर देते हैं। अतः संक्रमण धातुओं की उच्चतम ऑक्सीकरण अवस्था ऑक्साइडों तथा फ्लुओराइडों में ही प्रदर्शित होती है। उदाहरण: V2O5 तथा VF5 में वैनेडियम +5 अवस्था में है।

Exam Tips:

a) Oxygen and fluorine are the only elements strong enough to reach the highest oxidation states.
b) V2O5 and VF5 both show vanadium in the +5 state.

 

Question 8.25 (iii): धातु के ऑक्सोऋणायनों में उच्चतम ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित होती है।

Answer:

संक्रमण धातुओं के ऑक्सोऋणायन उनके उच्च ऑक्सीकरण अवस्था वाले ऑक्साइडों की अम्ल तथा क्षार से क्रिया द्वारा बनते हैं। अतः इन ऑक्सोऋणायनों में भी धातु की ऑक्सीकरण अवस्था उच्च होती है, तथा इनमें धातु के साथ उच्च विद्युतऋणी ऑक्सीजन जुड़ी होती है। उदाहरण: MnO4− (Mn7+) तथा CrO42− (Cr6+)।

Exam Tips:

a) Oxoanions are formed when high oxidation state oxides react with acid or base.
b) Permanganate (MnO4−) has manganese in the +7 state.

 

Question 8.26: निम्नलिखित को बनाने के लिए विभिन्न पदों का उल्लेख कीजिए-

Question 8.26 (i): क्रोमाइट अयस्क से K2Cr2O7

Answer:

क्रोमाइट अयस्क से K2Cr2O7 बनाने में निम्नलिखित तीन पद होते हैं-
(a) क्रोमाइट अयस्क को वायु की उपस्थिति में सोडियम कार्बोनेट के साथ संगलित करना-
4FeCr2O4 + 8Na2CO3 + 7O2 → 8Na2CrO4 + 2Fe2O3 + 8CO2
(b) Na2CrO4 के विलयन को छानकर सल्फ्यूरिक अम्ल द्वारा अम्लीकृत करना तथा सोडियम डाइक्रोमेट के क्रिस्टल प्राप्त करना।
(c) सोडियम डाइक्रोमेट में KCl मिलाकर पोटैशियम डाइक्रोमेट प्राप्त करना।
Na2Cr2O7 + 2KCl → K2Cr2O7 + 2NaCl

Exam Tips:

a) Fusion with Na2CO3 in air converts chromite to sodium chromate.
b) Potassium dichromate is obtained by adding KCl to the sodium dichromate solution.
c) Acidification with sulphuric acid converts chromate to dichromate.

 

Question 8.26 (ii): पाइरोलुसाइट से KMnO4

Answer:

पाइरोलुसाइट (MnO2) को KOH के साथ संगलित करके वायु या KNO3 द्वारा ऑक्सीकृत किया जाता है, जिससे MnO42− (मैंगनेट) बनता है। इस MnO42− आयन का क्षारीय माध्यम में वैद्युत अपघटनी ऑक्सीकरण किया जाता है, जिससे KMnO4 प्राप्त होता है।

Exam Tips:

a) Pyrolusite is fused with KOH and then oxidised to manganate, MnO42−.
b) Electrolytic oxidation of manganate in alkaline medium gives permanganate.

 

Question 8.27: मिश्र धातुएँ क्या हैं? लैन्थेनॉयड धातुओं से युक्त एक प्रमुख मिश्र धातु का उल्लेख कीजिए। इसके उपयोग भी बताइए।

Answer:

दो या दो से अधिक धातुओं या धातु तथा अधातु के समांगी मिश्रण को मिश्र धातु कहते हैं। लैन्थेनॉयड धातुओं से युक्त एक प्रमुख मिश्र धातु मिश धातु (misch metal) है, जिसमें लगभग 95% एक लैन्थेनॉयड धातु, लगभग 5% आयरन तथा थोड़ी मात्रा में S, C, Ca तथा Al होते हैं। मिश धातु का बड़ा भाग मैग्नीशियम आधारित मिश्र धातुओं में प्रयुक्त होता है, जिनका उपयोग बंदूक की गोली, कवच या खोल तथा हल्के फ्लिंट (चकमक) के उत्पादन में किया जाता है।

Exam Tips:

a) Misch metal contains about 95% lanthanoid metal and about 5% iron.
b) Misch metal is used in magnesium-based alloys for bullets, shells and lighter flints.

 

Question 8.28: आंतरिक संक्रमण तत्व क्या हैं? बताइए कि निम्नलिखित में से कौनसे परमाणु क्रमांक आंतरिक संक्रमण तत्वों के हैं- 29, 59, 74, 95, 102, 104

Answer:

आंतरिक संक्रमण तत्व (Inner Transition Elements) वे तत्व हैं, जिनमें f कक्षक अपूर्ण होते हैं। ये f-ब्लॉक के तत्व हैं तथा इनकी दो श्रृंखलाएँ हैं- (i) लैन्थेनॉयड (Z = 58 से 71) तथा (ii) ऐक्टिनॉयड (Z = 90 से 103)। दिए गए परमाणु क्रमांकों में से 59, 95 तथा 102 आंतरिक संक्रमण तत्वों के हैं।

Exam Tips:

a) Lanthanoids have Z from 58 to 71 and actinoids from 90 to 103.
b) Z = 59 (Pr), 95 (Am) and 102 (No) belong to the inner transition series.

 

Question 8.29: ऐक्टिनॉयड तत्वों का रसायन उतना नियमित नहीं है जितना कि लैन्थेनॉयड तत्वों का रसायन। इन तत्वों की ऑक्सीकरण अवस्थाओं के आधार पर इस कथन का आधार प्रस्तुत कीजिए।

Answer:

ऐक्टिनॉयड तत्वों के रसायन में लैन्थेनॉयडों की तुलना में कम नियमितता होती है, क्योंकि ऐक्टिनॉयड श्रेणी में ऑक्सीकरण अवस्थाओं का परास अधिक है। इसका कारण 5f, 6d तथा 7s स्तरों की लगभग समान ऊर्जा है। ऐक्टिनॉयड सामान्यतः +3 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाते हैं। श्रेणी के प्रारंभिक अर्ध-भाग वाले तत्व सामान्यतः उच्च ऑक्सीकरण अवस्थाएँ प्रदर्शित करते हैं, जैसे Th में +4, Pa, U तथा Np में क्रमशः +5, +6 तथा +7। परन्तु बाद के तत्वों में ऑक्सीकरण अवस्थाएँ कम होती जाती हैं, अतः प्रारंभ तथा बाद वाले ऐक्टिनॉयडों की ऑक्सीकरण अवस्थाओं में अधिक अनियमितता होती है।

Exam Tips:

a) The 5f, 6d and 7s levels have similar energies, so actinoids show many oxidation states.
b) Early actinoids such as Pa, U and Np show high states up to +7, which is irregular compared with lanthanoids.

 

Question 8.30: ऐक्टिनॉयड श्रेणी का अंतिम तत्व कौन-सा है? इस तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए। इस तत्व की संभावित ऑक्सीकरण अवस्थाओं पर टिप्पणी कीजिए।

Answer:

ऐक्टिनॉयड श्रेणी का अंतिम तत्व लॉरेंशियम (Lr, Z = 103) है। इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास [Rn] 5f14 6d1 7s2 है। Lr की संभावित ऑक्सीकरण अवस्था +3 है, क्योंकि Lr3+ में पूर्ण पूरित स्थायी विन्यास [Rn] 5f14 पाया जाता है।

Exam Tips:

a) Lawrencium (Z = 103) is the last member of the actinoid series.
b) Lr3+ has a full 5f14 shell, which makes +3 the usual state.
c) Write the 5f subshell, not 4f, for actinoid configurations.

 

Question 8.31: हुंड-नियम के आधार पर Ce3+ आयन के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास को व्युत्पन्न कीजिए तथा 'प्रचक्रण मात्र सूत्र' (spin only formula) के आधार पर इसके चुंबकीय आघूर्ण की गणना कीजिए।

Answer:

Ce का परमाणु क्रमांक 58 है तथा इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास [Xe] 4f1 5d1 6s2 होता है। अतः Ce3+ आयन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास [Xe] 4f1 होगा, जिसमें केवल एक अयुग्मित इलेक्ट्रॉन है।
µ = √(n(n+2)) B.M.
जहाँ n = अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की संख्या = 1
µ = √(1(1+2)) = √3 = 1.732 B.M.
अतः Ce3+ का चुंबकीय आघूर्ण = 1.732 B.M. होगा।

Exam Tips:

a) Ce3+ has one 4f electron, which is the only unpaired electron.
b) Spin-only moment is √(n(n+2)) B.M., so with n = 1 it is 1.73 B.M.
c) Ce has atomic number 58, so its neutral configuration is [Xe]4f15d16s2.

 

Question 8.32: लैन्थेनॉयड श्रेणी के उन सभी तत्वों का उल्लेख कीजिए जो +4 तथा जो +2 ऑक्सीकरण अवस्थाएँ दर्शाते हैं। इस प्रकार के व्यवहार तथा उनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के बीच संबंध स्थापित कीजिए।

Answer:

लैन्थेनॉयड श्रेणी में +4 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाने वाले तत्व सीरियम (58Ce), प्रैजियोडिमियम (59Pr), नियोडिमियम (60Nd), टर्बियम (65Tb) तथा डिस्प्रोसियम (66Dy) हैं। +2 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाने वाले मुख्य लैन्थेनॉयड यूरोपियम (63Eu) तथा इटरबियम (70Yb) हैं।
लैन्थेनॉयडों में +4 तथा +2 ऑक्सीकरण अवस्थाएँ रिक्त, अर्धपूरित तथा पूर्ण पूरित f उपकोशों के अधिक स्थायित्व के कारण होती हैं। जैसे Ce4+ में उत्कृष्ट गैस विन्यास 4f0 है। इसी प्रकार Tb4+ तथा Eu2+ में 4f7 (अर्धपूरित) तथा Yb2+ में 4f14 (पूर्ण पूरित) विन्यास होता है।

Exam Tips:

a) Ce4+ (4f0), Tb4+ (4f7) and Yb2+ (4f14) are the key stable f configurations.
b) Eu2+ has a half-filled 4f7 shell, which explains its +2 state.

 

Question 8.33: निम्नलिखित के संदर्भ में ऐक्टिनॉयड श्रेणी के तत्वों तथा लैन्थेनॉयड श्रेणी के तत्वों के रसायन की तुलना कीजिए- (i) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (ii) ऑक्सीकरण अवस्थाएँ (iii) रासायनिक अभिक्रियाशीलता।

Answer:

(i) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास: लैन्थेनॉयडों में 4f उपकोश भरता है और बाह्यतम विन्यास 6s2 स्थिर रहता है। ऐक्टिनॉयडों में 5f उपकोश भरता है, जबकि 6d तथा 7s के विन्यास परिवर्तनशील होते हैं। ऐक्टिनॉयडों में 5f, 6d और 7s ऊर्जाएँ लगभग समान होने के कारण विन्यास अधिक अनियमित होते हैं।
(ii) ऑक्सीकरण अवस्थाएँ: लैन्थेनॉयड मुख्यतः +3 अवस्था दर्शाते हैं तथा कुछ +2 और +4। ऐक्टिनॉयड +3 के अलावा +3 से +7 तक कई अवस्थाएँ दर्शाते हैं, विशेषकर प्रारंभिक ऐक्टिनॉयड।
(iii) रासायनिक अभिक्रियाशीलता: लैन्थेनॉयड आसानी से संकुल नहीं बनाते, जबकि ऐक्टिनॉयड संकुल बनाने की प्रवृत्ति अधिक रखते हैं। ऐक्टिनॉयड UO22+ जैसे ऑक्सो धनायन बनाते हैं, जो लैन्थेनॉयड नहीं बनाते। सभी ऐक्टिनॉयड रेडियोधर्मी होते हैं, जबकि लैन्थेनॉयडों में केवल Pm रेडियोधर्मी है।

Exam Tips:

a) Lanthanoids fill 4f and actinoids fill 5f, which is the main difference in configuration.
b) Actinoids show a wider range of oxidation states, up to +7 in the early members.
c) Actinoids form oxo cations such as UO22+, which lanthanoids do not.
d) Almost all actinoids are radioactive, unlike most lanthanoids.

 

Question 8.34: 61, 91, 101 तथा 109 परमाणु क्रमांक वाले तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए।

Answer:

61 (Pm): [Xe] 4f5 6s2
91 (Pa): [Rn] 5f2 6d1 7s2
101 (Md): [Rn] 5f13 7s2
109 (Mt): [Rn] 5f14 6d7 7s2 (अनुमानित)

Exam Tips:

a) Pm (61) is the only radioactive lanthanoid, with the 4f5 configuration.
b) Pa (91) starts the actinoid 5f filling with 5f2.
c) Element 109 (Mt) is a predicted configuration, not measured.
d) Md (101) has a 5f13 configuration.

 

Question 8.35: प्रथम श्रेणी के संक्रमण तत्वों के अभिलक्षणों की द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के वर्गों के संगत तत्वों से ऊर्ध्वाधर वर्गों में तुलना कीजिए। निम्नलिखित बिन्दुओं पर विशेष महत्व दीजिए- (i) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (ii) ऑक्सीकरण अवस्थाएँ (iii) आयनन एन्थैल्पी तथा (iv) परमाण्वीय आकार।

Answer:

(i) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास: प्रथम संक्रमण श्रेणी में इलेक्ट्रॉन 3d कक्षकों में भरते हैं, जबकि द्वितीय तथा तृतीय संक्रमण श्रेणी में इलेक्ट्रॉन क्रमशः 4d तथा 5d कक्षकों में भरते हैं। सामान्यतः किसी वर्ग के सभी तत्वों का विन्यास समान होता है, लेकिन इसके अपवाद भी होते हैं, जो संक्रमण तत्वों में भी हैं।
(ii) ऑक्सीकरण अवस्थाएँ: किसी वर्ग के संक्रमण तत्वों द्वारा सामान्यतः समान ऑक्सीकरण अवस्थाएँ दर्शाई जाती हैं। ये श्रेणी के मध्य में अधिकतम तथा अंत में न्यूनतम होती हैं।
(iii) आयनन एन्थैल्पी: प्रथम संक्रमण श्रेणी की तुलना में द्वितीय संक्रमण श्रेणी के तत्वों की आयनन एन्थैल्पी सामान्यतः समान या कुछ कम होती है, जबकि तृतीय संक्रमण श्रेणी के तत्वों की आयनन एन्थैल्पी द्वितीय श्रेणी के तत्वों की तुलना में अधिक होती है।
(iv) परमाण्वीय आकार: द्वितीय तथा तृतीय संक्रमण श्रेणी के तत्वों के परमाणु आकार प्रथम संक्रमण श्रेणी के तत्वों से अधिक होते हैं। लेकिन लैन्थेनॉयड संकुचन के कारण द्वितीय तथा तृतीय संक्रमण श्रेणी के तत्वों के आकार लगभग समान होते हैं।

Exam Tips:

a) Second and third series have similar atomic radii because of lanthanoid contraction.
b) Third-series elements have higher ionisation enthalpies than second-series elements.
c) Oxidation states are highest near the middle of each series.
d) Vertical group members usually share the same configuration pattern, with some exceptions.

 

Question 8.36: निम्नलिखित आयनों में प्रत्येक के लिए 3d इलेक्ट्रॉनों की संख्या लिखिए- Ti2+, V2+, Cr3+, Mn2+, Fe2+, Fe3+, Co2+, Ni2+, Cu2+। आप इन जलयोजित आयनों (अष्टफलकीय) में पाँच 3d कक्षकों को किस प्रकार अधिग्रहीत (occupied) करेंगे? दर्शाइए।

Answer:

जलयोजित आयनों में जल (H2O) लिगैंड का कार्य करता है, जिसके कारण समान ऊर्जा के पाँच 3d कक्षक दो भागों में विभाजित हो जाते हैं: t2g (निम्न ऊर्जा) तथा eg (उच्च ऊर्जा)। H2O दुर्बल लिगैंड है, अतः t2g तथा eg के बीच ऊर्जा अंतर कम होता है। इलेक्ट्रॉन इन कक्षकों में निम्न प्रकार भरे जाते हैं-

आयन3d इलेक्ट्रॉनt2g मेंeg मेंअयुग्मित इलेक्ट्रॉन
Ti2+2202
V2+3303
Cr3+3303
Mn2+5325
Fe2+6424
Fe3+5325
Co2+7523
Ni2+8622
Cu2+9631

Exam Tips:

a) Water is a weak-field ligand, so electrons fill the t2g and eg levels separately before pairing.
b) Fe2+ (d6) in water has four unpaired electrons, which is the high-spin case.
c) Ni2+ has only two unpaired electrons in the octahedral field.
d) Cu2+ (d9) has one unpaired electron, in the eg level.

 

Question 8.37: प्रथम संक्रमण श्रेणी के तत्व भारी संक्रमण तत्वों के अनेक गुणों से भिन्नता प्रदर्शित करते हैं। टिप्पणी कीजिए।

Answer:

प्रथम संक्रमण श्रेणी के तत्वों तथा भारी संक्रमण तत्वों के गुणों में निम्नलिखित भिन्नताएँ होती हैं-
(i) प्रथम संक्रमण श्रेणी के तत्व सामान्यतः +2 तथा +3 ऑक्सीकरण अवस्थाएँ दर्शाते हैं, जबकि भारी संक्रमण तत्वों में उच्च ऑक्सीकरण अवस्थाएँ अधिक स्थायी होती हैं।
(ii) प्रथम संक्रमण श्रेणी के तत्वों में धातु-धातु (M-M) बंध नहीं होता, जो भारी संक्रमण तत्वों में सामान्यतः पाया जाता है। इसी कारण भारी संक्रमण तत्वों के गलनांक प्रथम संक्रमण श्रेणी के तत्वों के गलनांक से अधिक होते हैं।
(iii) प्रथम संक्रमण श्रेणी के तत्वों में 7 या 8 जैसी उच्च समन्वय संख्या वाले संकुल नहीं बनते, जबकि भारी संक्रमण तत्व 7 या 8 समन्वय संख्या वाले संकुल भी बनाते हैं।
(iv) प्रथम संक्रमण श्रेणी के तत्व लिगैंड की प्रकृति (प्रबलता) के आधार पर निम्न चक्रण या उच्च चक्रण संकुल बनाते हैं, जबकि भारी संक्रमण तत्व हमेशा निम्न चक्रण संकुल बनाते हैं।

Exam Tips:

a) Heavy transition elements show higher oxidation states, while first-series elements mainly show +2 and +3.
b) Metal-metal bonding is common in heavy transition elements, which raises their melting points.
c) Heavy transition elements form seven- and eight-coordinate complexes, which first-series elements do not.
d) First-series elements can form both high-spin and low-spin complexes, depending on the ligand.

 

Question 8.38: निम्नलिखित संकुल स्पीशीज के चुंबकीय आघूर्णी के मान से आप क्या निष्कर्ष निकालेंगे?
(i) K4[Mn(CN)6] का चुंबकीय आघूर्ण = 2.2 B.M.
(ii) [Fe(H2O)6]2+ का चुंबकीय आघूर्ण = 5.3 B.M.
(iii) K2[MnCl4] का चुंबकीय आघूर्ण = 5.9 B.M.

Answer:

(i) सूत्र µ = √(n(n+2)) B.M. के अनुसार n = 1 होने पर µ का मान 1.73 B.M. आता है, जो दिए गए 2.2 B.M. के निकट है। अतः इस संकुल में Mn2+ (d5) एक अयुग्मित इलेक्ट्रॉन के साथ (t2g5) है। CN− प्रबल लिगैंड है, अतः Mn पर d2sp3 संकरण होता है। यह संकुल अनुचुंबकीय है।
(ii) n = 4 लेने पर µ = 4.90 B.M. आता है, जो 5.3 B.M. के लगभग समान है। अतः इस संकुल में Fe2+ (d6) का विन्यास (t2g)4(eg)2 है, जिसमें चार अयुग्मित इलेक्ट्रॉन हैं। H2O दुर्बल लिगैंड होने के कारण Fe पर sp3d2 संकरण होता है। यह संकुल भी अनुचुंबकीय है।
(iii) n = 5 लेने पर µ = 5.92 B.M. आता है, जो 5.9 B.M. के लगभग समान है। अतः इस संकुल में Mn पर sp3 संकरण है, क्योंकि Cl− दुर्बल लिगैंड है। Mn2+ (d5) में पाँच अयुग्मित इलेक्ट्रॉन हैं। यह संकुल भी अनुचुंबकीय है।

Exam Tips:

a) Spin-only moment is √(n(n+2)) B.M.; n = 1 gives 1.73 B.M. for the d5 low-spin case.
b) Weak-field H2O gives high-spin Fe2+ with four unpaired electrons, so µ = 4.90 B.M.
c) Cl− is a weak ligand, so Mn2+ keeps five unpaired electrons in the tetrahedral complex.
d) Measured moments close to the spin-only value show the number of unpaired electrons.

 

Intext Questions

Question 8.1: सिल्वर परमाणु की मूल अवस्था में पूर्ण भरित d कक्षक (4d10) हैं। आप कैसे कह सकते हैं कि यह एक संक्रमण तत्व है?

Answer:

सिल्वर (Z = 47) +1 के अलावा +2 ऑक्सीकरण अवस्था भी प्रदर्शित करता है, जिसमें इसके 4d कक्षक अपूर्ण हैं। अतः यह संक्रमण तत्व है, क्योंकि संक्रमण तत्व वे होते हैं जिनमें परमाणु अवस्था या किसी भी ऑक्सीकृत अवस्था में d-कक्षक अपूर्ण होता है।

Exam Tips:

a) The +2 state of silver leaves an incomplete 4d shell, which qualifies it as a transition element.
b) The definition depends on any oxidation state, not only the neutral atom.

 

Question 8.2: श्रेणी Sc (Z = 21) से Zn (Z = 30) में, जिंक की कणन एन्थैल्पी (enthalpy of atomisation) का मान सबसे कम होता है, अर्थात् 126 kJ mol−1; क्यों?

Answer:

जिंक का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 3d104s2 है, अतः इसके 3d इलेक्ट्रॉन धात्विक बंध बनाने में प्रयुक्त नहीं होते। जबकि 3d श्रेणी के अन्य सभी धातुओं के अपूर्ण भरे d कक्षकों के इलेक्ट्रॉन धात्विक बंध बनाने में प्रयुक्त होते हैं। अतः Zn में धात्विक बंध दुर्बल होता है, इसलिए इसकी कणन एन्थैल्पी सबसे कम होती है।

Exam Tips:

a) Zinc's full 3d10 shell does not take part in metallic bonding.
b) Weak metallic bonding in Zn gives the lowest atomisation enthalpy in the series.

 

Question 8.3: संक्रमण तत्वों की 3d श्रेणी का कौन-सा तत्व बड़ी संख्या में ऑक्सीकरण अवस्थाएँ दर्शाता है एवं क्यों?

Answer:

संक्रमण तत्वों की 3d श्रेणी में Mn सबसे अधिक संख्या में ऑक्सीकरण अवस्थाएँ (+2 से +7) दर्शाता है, क्योंकि इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 3d54s2 है, जिसमें सर्वाधिक अयुग्मित इलेक्ट्रॉन पाए जाते हैं।

Exam Tips:

a) Mn has five unpaired electrons in 3d5, which allows the widest range of oxidation states.
b) Manganese shows oxidation states from +2 to +7.

 

Question 8.4: कॉपर के लिए E°(M2+/M) का मान धनात्मक (+0.34 V) है। इसके संभावित कारण क्या हैं?

Answer:

किसी धातु के लिए E°(M2+/M) का मान परमाणुकरण की एन्थैल्पी, आयनन एन्थैल्पी तथा जलयोजन एन्थैल्पी पर निर्भर करता है। Cu(s) से Cu2+(g) बनने के लिए आवश्यक उच्च आयनन एन्थैल्पी तथा परमाणुकरण एन्थैल्पी, Cu2+ की निम्न जलयोजन एन्थैल्पी द्वारा संतुलित नहीं हो पाती। अतः Cu2+/Cu के लिए मानक इलेक्ट्रोड विभव का मान धनात्मक होता है।

Exam Tips:

a) Copper's high atomisation and ionisation enthalpies are not fully recovered by hydration.
b) A positive E° means Cu is a less reactive metal than hydrogen in this respect.

 

Question 8.5: संक्रमण तत्वों की प्रथम श्रेणी में आयनन एन्थैल्पी (प्रथम और द्वितीय) में अनियमित परिवर्तन को आप कैसे समझाएँगे?

Answer:

संक्रमण तत्वों की प्रथम श्रेणी में प्रथम और द्वितीय आयनन एन्थैल्पी में अनियमित परिवर्तन विभिन्न 3d विन्यासों के स्थायित्व में भिन्नता के कारण है। उदाहरण के लिए d0, d5 तथा d10 विन्यास असामान्य रूप से स्थायी होते हैं, अतः इनकी आयनन एन्थैल्पी उच्च होती है।

Exam Tips:

a) d0, d5 and d10 configurations are unusually stable, so they need more energy to ionise.
b) Irregular trends in ionisation enthalpy follow from these stable configurations.

 

Question 8.6: कोई धातु अपनी उच्चतम ऑक्सीकरण अवस्था केवल ऑक्साइड अथवा फ्लुओराइड में ही क्यों प्रदर्शित करती है?

Answer:

किसी धातु की उच्चतम ऑक्सीकरण अवस्था ऑक्साइड अथवा फ्लुओराइड में ही होती है, क्योंकि ऑक्सीजन अथवा फ्लुओरीन के छोटे आकार, उच्च विद्युतऋणता तथा उच्च धनात्मक अपचयन विभव के कारण ये धातु को उसकी उच्च ऑक्सीकरण अवस्था तक ऑक्सीकृत कर देते हैं।

Exam Tips:

a) Only oxygen and fluorine are strong enough oxidising agents for the highest states.
b) Small size and high electronegativity of O and F make them effective here.

 

Question 8.7: Cr2+ और Fe2+ में से कौन प्रबल अपचायक है और क्यों?

Answer:

Fe2+ की तुलना में Cr2+ एक प्रबल अपचायक है, क्योंकि Cr2+ से Cr3+ बनने में d4 का d3 में परिवर्तन होता है, जबकि Fe2+ से Fe3+ बनने में d6 का d5 में परिवर्तन होता है। जल जैसे माध्यम में d3 (t2g3) विन्यास, d5 की तुलना में अधिक स्थायी है। इसकी पुष्टि उनके E° मानों से भी होती है।

Exam Tips:

a) Cr2+ becomes the stable t2g3 state when it loses one electron.
b) Fe2+ loses an electron to form Fe3+ (d5), which is less favoured in water.

 

Question 8.8: M2+(aq) आयन (Z = 27) के लिए 'प्रचक्रण मात्र' (spin only) चुंबकीय आघूर्ण की गणना कीजिए।

Answer:

परमाणु क्रमांक Z = 27 के तत्व (Co) का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास [Ar] 3d74s2 है। अतः M2+ (Co2+) का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास [Ar] 3d7 है, जिसमें तीन अयुग्मित इलेक्ट्रॉन (n = 3) हैं।
µ = √(n(n+2)) = √(3(3+2)) = √15 = 3.87 B.M.

Exam Tips:

a) Co2+ (d7) has three unpaired electrons in the high-spin octahedral case.
b) Use n = 3 in the spin-only formula, which gives 3.87 B.M.

 

Question 8.9: स्पष्ट कीजिए कि Cu+ आयन जलीय विलयन में स्थायी नहीं है, क्यों? समझाइए।

Answer:

Cu2+(aq) की तुलना में Cu+(aq) कम स्थायी होता है। Cu के लिए द्वितीय आयनन एन्थैल्पी का मान उच्च होता है, लेकिन Cu2+ की ΔhydH° का मान Cu+ की तुलना में अधिक ऋणात्मक होता है, जो द्वितीय आयनन एन्थैल्पी को संतुलित कर देता है। अतः जलीय विलयन में Cu+ अस्थायी होता है और असमानुपातित होकर Cu2+ बना देता है। इसके लिए E° मान भी अनुकूल है।
2Cu+(aq) → Cu2+(aq) + Cu(s)

Exam Tips:

a) Hydration enthalpy of Cu2+ is more negative than that of Cu+.
b) Cu+ disproportionates into Cu2+ and copper metal in water.

 

Question 8.10: लैन्थेनॉयड आकुंचन (संकुचन) की तुलना में एक तत्व से दूसरे तत्व के बीच ऐक्टिनॉयड आकुंचन अधिक होता है। क्यों?

Answer:

लैन्थेनॉयड संकुचन की तुलना में एक तत्व से दूसरे तत्व के बीच ऐक्टिनॉयड संकुचन अधिक होता है, क्योंकि 5f इलेक्ट्रॉनों का परिरक्षण प्रभाव 4f की तुलना में दुर्बल होता है। अर्थात् श्रेणी में एक तत्व से दूसरे तत्व की ओर जाने पर नाभिकीय आवेश का प्रभाव 5f इलेक्ट्रॉनों पर अधिक होता है, जिससे आकार में कमी अधिक होती है।

Exam Tips:

a) 5f electrons shield each other poorly, so each added proton pulls the orbitals in more.
b) Lanthanoid contraction is smaller because 4f electrons shield better.

 

Haryana Board Solutions for Class 12 Chemistry Chapter 08 The d- and f-Block Elements

Official Haryana Board Solutions for Chapter 08 The d- and f-Block Elements

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 08 The d- and f-Block Elements. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Chemistry, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Step-by-Step Explanations for Chapter 08 The d- and f-Block Elements

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Chemistry text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Next Steps in Your Chemistry Revision

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 08 The d- and f-Block Elements with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Chemistry Solutions Chapter 8 d- एवं f-ब्लॉक के तत्व for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Chemistry Solutions Chapter 8 d- एवं f-ब्लॉक के तत्व is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Chemistry are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Chemistry Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Chemistry Solutions Chapter 8 d- एवं f-ब्लॉक के तत्व as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Chemistry concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Chemistry Solutions Chapter 8 d- एवं f-ब्लॉक के तत्व will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Chemistry Solutions Chapter 8 d- एवं f-ब्लॉक के तत्व in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Chemistry. You can access HBSE Class 12 Chemistry Solutions Chapter 8 d- एवं f-ब्लॉक के तत्व in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Chemistry Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Chemistry Solutions Chapter 8 d- एवं f-ब्लॉक के तत्व in printable PDF format for offline study on any device.