Official Haryana Board Solutions for Class 12 Chemistry: Chapter 07 The p-Block Elements
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 07 The p-Block Elements using the official curriculum guides for Class 12 Chemistry. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Chapter-wise Solutions for Chemistry: Chapter 07 The p-Block Elements
Access the complete solution PDF for Class 12 Chemistry below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
Question 7.1: वर्ग 15 के तत्वों के सामान्य गुणधर्मों की उनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, ऑक्सीकरण अवस्था, परमाण्विक आकार, आयनन एन्थैल्पी तथा विद्युतऋणात्मकता के संदर्भ में विवेचना कीजिए।
Answer:
वर्ग 15 के तत्वों के सामान्य गुणधर्म निम्नलिखित हैं-
(i) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास:
इन तत्वों के संयोजकता कोश का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2np3 होता है। इनके s कक्षक पूर्णतया भरे होते हैं तथा p कक्षक अर्धपूरित (half filled) होते हैं, जिससे इनका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास अधिक स्थायी होता है।
(ii) ऑक्सीकरण अवस्था:
वर्ग 15 के तत्वों की सामान्य ऑक्सीकरण अवस्थाएँ −3, +3 तथा +5 हैं। परमाणु आकार बढ़ने और धात्विक गुण बढ़ने के कारण वर्ग में नीचे जाने पर −3 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाने की प्रवृत्ति कम होती है। वर्ग में नीचे जाने पर +5 ऑक्सीकरण अवस्था का स्थायित्व घटता है। बिस्मथ (V) का केवल एक ही यौगिक BiF5 ज्ञात है। वर्ग में नीचे की ओर +5 ऑक्सीकरण अवस्था के स्थायित्व में कमी के साथ-साथ +3 ऑक्सीकरण अवस्था का स्थायित्व बढ़ता है (अक्रिय युग्म प्रभाव के कारण)।
ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया से बने यौगिकों में नाइट्रोजन +1, +2 तथा +4 ऑक्सीकरण अवस्थाएँ भी दर्शाता है। फॉस्फोरस कुछ ऑक्सो अम्लों में +1 तथा +4 ऑक्सीकरण अवस्थाएँ दर्शाता है।
नाइट्रोजन की अधिकतम सहसंयोजकता 4 हो सकती है, क्योंकि केवल 4 कक्षक (एक s तथा तीन p) ही बंधन के लिए उपलब्ध हैं। भारी तत्वों के बाह्यतम कोश में रिक्त d कक्षक होते हैं, जो बंध बनाने के लिए प्रयुक्त हो सकते हैं, अतः उनकी सहसंयोजकता बढ़ जाती है। जैसे PF6− में फॉस्फोरस की संयोजकता 6 है।
(iii) परमाण्विक आकार:
वर्ग में नीचे जाने पर परमाणु आकार (सहसंयोजी त्रिज्या) में वृद्धि होती है। N से P तक त्रिज्या में पर्याप्त वृद्धि होती है, जबकि As से Bi तक त्रिज्या में वृद्धि अपेक्षाकृत कम होती है। इसका कारण भारी तत्वों में पूर्ण भरे d और/या f कक्षकों की उपस्थिति है।
(iv) आयनन एन्थैल्पी:
वर्ग 15 के तत्वों की आयनन एन्थैल्पी, वर्ग 14 तथा वर्ग 16 के संगत तत्वों की आयनन एन्थैल्पी से अधिक होती है, क्योंकि इन तत्वों में अर्धपूरित स्थायी विन्यास (np3) होता है। सामान्यतः आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर आयनन एन्थैल्पी बढ़ती है, क्योंकि परमाणु आकार कम होता है तथा प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ता है। अतः बाह्यतम इलेक्ट्रॉन अधिक आकर्षण बल से बंधे होते हैं। वर्ग में नीचे जाने पर आयनन एन्थैल्पी का मान कम होता है, क्योंकि परमाणु आकार बढ़ता है। इन तत्वों के लिए आयनन एन्थैल्पियों का क्रम निम्न प्रकार है-
ΔiH1 < ΔiH2 < ΔiH3
अर्थात् पहला इलेक्ट्रॉन निकालने के बाद दूसरा तथा तीसरा इलेक्ट्रॉन निकालने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
(v) विद्युतऋणात्मकता:
सामान्यतः वर्ग में नीचे जाने पर परमाणु आकार में वृद्धि के कारण विद्युतऋणात्मकता का मान घटता है, लेकिन भारी तत्वों में यह अंतर बहुत कम होता है।
Exam Tips:
a) ns2np3 is the valence shell configuration; write it in the first point.
b) The −3 oxidation state decreases down the group, so write the trend with a reason.
c) Mention the inert pair effect while explaining the stability of the +3 state.
d) Give the ionisation enthalpy order ΔiH1 < ΔiH2 < ΔiH3 with a short explanation.
Question 7.2: नाइट्रोजन की क्रियाशीलता फॉस्फोरस से भिन्न क्यों है?
Answer:
नाइट्रोजन की क्रियाशीलता फॉस्फोरस से भिन्न होती है, इसके निम्नलिखित कारण हैं-
(i) नाइट्रोजन का आकार बहुत छोटा होता है तथा इसकी विद्युतऋणता एवं आयनन एन्थैल्पी फॉस्फोरस की तुलना में बहुत अधिक है।
(ii) नाइट्रोजन के संयोजी कोश में रिक्त d कक्षक उपलब्ध नहीं हैं, जबकि फॉस्फोरस के संयोजी कोश में रिक्त d कक्षक होते हैं।
(iii) नाइट्रोजन में pπ-pπ अतिव्यापन द्वारा त्रिआबन्ध बनाने की प्रवृत्ति होती है। अतः इसकी बन्ध एन्थैल्पी बहुत अधिक होती है, जिसके कारण यह बहुत कम क्रियाशील होती है। फॉस्फोरस में pπ-pπ अतिव्यापन नहीं होता।
Exam Tips:
a) Nitrogen has no vacant d orbitals in its valence shell, while phosphorus has them.
b) The N≡N bond enthalpy is very high, which makes nitrogen almost inert.
Question 7.3: वर्ग 15 के तत्वों की रासायनिक क्रियाशीलता की प्रवृत्ति की विवेचना कीजिए।
Answer:
वर्ग 15 के तत्वों की रासायनिक क्रियाशीलता में बहुत अंतर होता है। नाइट्रोजन की बन्ध एन्थैल्पी का मान बहुत उच्च होने के कारण यह लगभग अक्रिय होती है। फॉस्फोरस का एक अपररूप, श्वेत फॉस्फोरस बहुत अधिक क्रियाशील होता है, जिसका कारण P4 की संरचना में कोणीय तनाव (angular strain) है। यह वायु में तेजी से आग पकड़कर P4O10 बनाता है, जिसके श्वेत धूम बनते हैं। लाल फॉस्फोरस कमरे के ताप पर वायु में स्थायी होता है, लेकिन गर्म करने पर क्रिया करता है।
As, Sb तथा Bi (भारी तत्व) कम क्रियाशील होते हैं। आर्सेनिक शुष्क वायु में स्थायी होता है, लेकिन वायु में गर्म करने पर 615°C पर ऊर्ध्वपातित होकर As4O6 बनाता है। एन्टिमनी वायु तथा जल के प्रति स्थायी होता है, लेकिन वायु में गर्म करने पर यह Sb4O6 बनाता है। Bi को वायु में गर्म करने पर यह Bi2O3 बनाता है।
Exam Tips:
a) Angular strain in the P4 tetrahedron is the reason white phosphorus is highly reactive.
b) Red phosphorus is stable in air at room temperature but reacts when heated.
c) Arsenic sublimes at about 615°C when heated in air and forms As4O6.
d) Bismuth forms Bi2O3 on heating in air.
Question 7.4: NH3 हाइड्रोजन बंध बनाती है परन्तु PH3 नहीं बनाती। क्यों?
Answer:
नाइट्रोजन के छोटे आकार तथा उच्च विद्युतऋणता के कारण N-H बंध अधिक ध्रुवीय होता है, अतः NH3 हाइड्रोजन बंध बनाती है। फॉस्फोरस का आकार बड़ा होता है तथा इसकी विद्युतऋणता भी कम होती है, अतः P-H बंध लगभग अध्रुवीय होता है। इसलिए PH3 में हाइड्रोजन बंध नहीं बनता।
Exam Tips:
a) Hydrogen bonding needs a highly electronegative atom such as N, O or F bonded to H.
b) The P-H bond is almost non-polar, so PH3 cannot form hydrogen bonds.
Question 7.5: प्रयोगशाला में नाइट्रोजन कैसे बनाते हैं? सम्पन्न होने वाली अभिक्रिया के रासायनिक समीकरणों को लिखिए।
Answer:
(i) प्रयोगशाला में नाइट्रोजन बनाने के लिए अमोनियम क्लोराइड के जलीय विलयन को सोडियम नाइट्राइट के साथ गर्म किया जाता है।
NH4Cl(aq) + NaNO2(aq) → N2(g) + 2H2O(l) + NaCl(aq)
इस अभिक्रिया में थोड़ी मात्रा में NO तथा HNO3 भी बनते हैं। इन अशुद्धियों को दूर करने के लिए गैस को पोटैशियम डाइक्रोमेट युक्त सल्फ्यूरिक अम्ल के जलीय विलयन में से प्रवाहित किया जाता है।
(ii) अमोनियम डाइक्रोमेट के ताप अपघटन से भी नाइट्रोजन गैस प्राप्त होती है।
(iii) बेरियम एजाइड के ताप अपघटन से अति शुद्ध नाइट्रोजन प्राप्त होती है।
Ba(N3)2 → Ba + 3N2
Exam Tips:
a) The reagent is sodium nitrite (NaNO2), not sodium nitride.
b) Pass the gas through acidified potassium dichromate to remove NO and HNO3.
c) Barium azide gives the purest nitrogen on heating.
Question 7.6: अमोनिया का औद्योगिक उत्पादन कैसे किया जाता है?
Answer:
अमोनिया का औद्योगिक निर्माण हाबर प्रक्रम द्वारा किया जाता है। अमोनिया के निर्माण की अभिक्रिया उत्क्रमणीय तथा ऊष्माक्षेपी है। इसके साथ ही अभिक्रिया में आयतन में कमी होती है। अतः ले-शातेलिए के सिद्धान्त के आधार पर उच्च दाब अमोनिया के अधिक निर्माण में सहायक होता है। अमोनिया के निर्माण के लिए अनुकूलतम शर्तें निम्नलिखित हैं-
(i) लगभग 200 वायुमंडलीय दाब (200 × 105 Pa)
(ii) लगभग 700 K ताप
(iii) K2O तथा Al2O3 युक्त आयरन ऑक्साइड उत्प्रेरक
(iv) शुद्ध N2 तथा H2 का प्रयोग।
अमोनिया में उपस्थित नमी को CaO द्वारा दूर कर लिया जाता है।
Exam Tips:
a) Le Chatelier's principle explains why high pressure favours ammonia formation.
b) The optimum conditions are about 200 atm pressure and about 700 K temperature.
c) Moisture is removed from ammonia using quicklime (CaO).
Question 7.7: उदाहरण देकर समझाइए कि कॉपर धातु HNO3 के साथ अभिक्रिया करके किस प्रकार भिन्न उत्पाद दे सकती है?
Answer:
कॉपर धातु की HNO3 के साथ अभिक्रिया ताप तथा सांद्रता पर निर्भर करती है, और इन अभिक्रियाओं में कॉपर का ऑक्सीकरण होता है-
(i) कॉपर की तनु तथा ठंडी HNO3 से अभिक्रिया कराने पर कॉपर नाइट्रेट तथा नाइट्रिक ऑक्साइड बनते हैं।
3Cu + 8HNO3(तनु) → 3Cu(NO3)2 + 2NO + 4H2O
(ii) कॉपर की सान्द्र तथा गर्म HNO3 से अभिक्रिया कराने पर कॉपर नाइट्रेट तथा नाइट्रोजन डाइऑक्साइड प्राप्त होते हैं।
Cu + 4HNO3(सान्द्र) → Cu(NO3)2 + 2NO2 + 2H2O
Exam Tips:
a) Dilute nitric acid gives NO while concentrated nitric acid gives NO2.
b) Write both equations with the acid concentration clearly stated.
Question 7.8: NO2 तथा N2O5 की अनुनादी संरचनाओं को लिखिए।
Answer:
NO2 की दो समतुल्य अनुनादी संरचनाएँ हैं, जिनमें एक N-O बंध द्विबंध तथा दूसरा एकल बंध होता है। N2O5 की संरचना O2N-O-NO2 है, जिसमें प्रत्येक नाइट्रोजन परमाणु एक द्विआबंध तथा दो बंध (N-O) से जुड़ा होता है। दोनों यौगिकों की अनुनादी संरचनाएँ चित्र में दी गई हैं।
Exam Tips:
a) NO2 has an odd number of electrons, so it is a free radical.
b) In N2O5, count the total valence electrons to confirm each nitrogen has four bonds.
c) Show the resonance arrow between the two equivalent forms of NO2.
Question 7.9: HNH कोण का मान, HPH, HASH तथा HSH कोणों की अपेक्षा अधिक क्यों है?
Answer:
NH3 में HNH कोण का मान वर्ग के अन्य हाइड्राइडों की तुलना में अधिक होता है। NH3 में N पर sp3 संकरण तथा एक एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म होने के कारण बंध कोण लगभग 107.8° होता है। वर्ग में नीचे जाने पर परमाणु आकार बढ़ने तथा विद्युतऋणता कम होने के कारण sp3 संकरण का प्रभाव कम होता जाता है। अर्थात् M-H बंध बनाने में M के शुद्ध p कक्षक हाइड्रोजन के s कक्षक के साथ अतिव्यापन करते हैं, अतः बंध कोण क्रमशः कम होता जाता है।
Exam Tips:
a) NH3 is sp3 hybridised with one lone pair, giving a bond angle of about 107.8°.
b) Down the group the p-orbital character of the bonds increases, so the angle falls.
Question 7.10: R3P=O पाया जाता है जबकि R3N=O नहीं। क्यों? (R = ऐल्किल समूह)
Answer:
नाइट्रोजन के संयोजकता कोश में रिक्त d कक्षक नहीं होता, अतः इसकी अधिकतम सहसंयोजकता 4 होती है तथा यह dπ-pπ बंध नहीं बना सकता। अतः R3N=O नहीं पाया जाता। फॉस्फोरस के संयोजकता कोश में रिक्त d कक्षक होने के कारण यह dπ-pπ अतिव्यापन द्वारा R3P=O बना लेता है, जिसमें फॉस्फोरस की संयोजकता 5 है (अष्टक का प्रसार)।
Exam Tips:
a) Phosphorus uses its vacant 3d orbitals to form the P=O double bond.
b) Nitrogen has no d orbitals, so its maximum covalency is 4.
Question 7.11: समझाइए कि क्यों NH3 क्षारकीय है जबकि BiH3 केवल दुर्बल क्षारक है।
Answer:
वर्ग 15 के तत्वों के हाइड्राइडों में केंद्रीय परमाणु पर एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म उपस्थित होने के कारण ये लुइस क्षार होते हैं, क्योंकि इनमें इलेक्ट्रॉन युग्म दान करने की प्रवृत्ति होती है। NH3 में नाइट्रोजन के छोटे आकार के कारण इलेक्ट्रॉन घनत्व अधिक होता है, अतः इसकी इलेक्ट्रॉन युग्म देने की प्रवृत्ति अधिक होती है, इसलिए यह अधिक क्षारीय है। BiH3 में Bi के बड़े आकार के कारण इलेक्ट्रॉन घनत्व कम हो जाता है, अतः इसकी इलेक्ट्रॉन युग्म देने की प्रवृत्ति कम होती है, इसलिए यह बहुत ही दुर्बल क्षारक है।
Exam Tips:
a) The lone pair on the central atom makes these hydrides Lewis bases.
b) Smaller size of N gives higher electron density and a greater tendency to donate the lone pair.
Question 7.12: नाइट्रोजन द्विपरमाणुक अणु के रूप में पाया जाता है तथा फॉस्फोरस P4 के रूप में। क्यों?
Answer:
नाइट्रोजन द्विपरमाणुक अणु (N2) के रूप में पाया जाता है, क्योंकि नाइट्रोजन परमाणु के छोटे आकार तथा d कक्षकों की अनुपस्थिति के कारण इसमें बहुल आबंध (pπ-pπ) बनाने की प्रवृत्ति होती है। फॉस्फोरस P4 के रूप में पाया जाता है, क्योंकि बड़े आकार के कारण इसमें बहुल आबंध बनाने की प्रवृत्ति नहीं होती तथा आंतरिक अबंधित इलेक्ट्रॉनों के बीच प्रतिकर्षण होता है। इसमें P-P-P बंध कोण 60° होता है, अतः pπ-pπ बंध संभव नहीं है।
Exam Tips:
a) The P-P-P bond angle of 60° in P4 rules out pπ-pπ bonding.
b) Small size and absence of d orbitals favour multiple bonding in nitrogen.
Question 7.13: श्वेत फॉस्फोरस तथा लाल फॉस्फोरस के गुणों की मुख्य भिन्नताओं को लिखिए।
Answer:
| गुण | श्वेत फॉस्फोरस | लाल फॉस्फोरस |
|---|---|---|
| भौतिक रूप तथा चमक | पारभासी, मोम जैसा श्वेत ठोस | लोहे जैसी धूसर (grey) चमक वाला ठोस |
| विषाक्तता | विषैला | गंधहीन तथा अविषैला |
| विलेयता | जल में अविलेय, कार्बन डाइसल्फाइड में विलेय | जल तथा कार्बन डाइसल्फाइड दोनों में अविलेय |
| रासायनिक क्रियाशीलता | बहुत अधिक क्रियाशील | बहुत कम क्रियाशील |
| अंधेरे में दीप्ति | दीप्त (glows) होता है | दीप्त नहीं होता |
| संरचना | विविक्त चतुष्फलकीय P4 अणुओं से बना | बहुलकी, जिसमें P4 चतुष्फलक श्रृंखला के रूप में एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं |
Exam Tips:
a) White phosphorus glows in the dark, while red phosphorus does not.
b) White phosphorus is made of discrete P4 molecules, whereas red phosphorus is polymeric.
c) Only white phosphorus dissolves in carbon disulphide among the two forms.
Question 7.14: फॉस्फोरस की तुलना में नाइट्रोजन श्रृंखलन गुणों को कम प्रदर्शित करता है, क्यों?
Answer:
नाइट्रोजन परमाणु के छोटे आकार के कारण एक N-N बंध, एक P-P बंध की तुलना में दुर्बल होता है, क्योंकि N-N बंध में अबंधी इलेक्ट्रॉनों (एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्मों) के बीच प्रतिकर्षण अधिक होता है। अतः फॉस्फोरस की तुलना में नाइट्रोजन में श्रृंखलन की प्रवृत्ति कम होती है।
Exam Tips:
a) Catenation depends on the strength of the element-element bond.
b) Lone pair repulsion in the small N-N bond weakens it.
Question 7.15: H3PO3 की असमानुपातन अभिक्रिया दीजिए।
Answer:
H3PO3 को 473 K ताप पर गर्म करने पर इसका असमानुपातन होकर फॉस्फोरिक अम्ल (ऑर्थोफॉस्फोरिक अम्ल) तथा फॉस्फीन बनती है।
4H3PO3 → 3H3PO4 + PH3
Exam Tips:
a) Phosphorus changes from +3 to +5 in H3PO4 and to −3 in PH3.
b) The reaction needs heating to about 473 K.
Question 7.16: क्या PCl5 ऑक्सीकारक और अपचायक दोनों कार्य कर सकता है? तर्क दीजिए।
Answer:
PCl5 में P की ऑक्सीकरण अवस्था +5 है, जो उच्चतम है। अतः यह अपनी ऑक्सीकरण अवस्था घटाकर ऑक्सीकारक का कार्य कर सकता है, लेकिन अपचायक का कार्य नहीं कर सकता।
उदाहरण: PCl5 + 2Ag → 2AgCl + PCl3
Exam Tips:
a) An element in its highest oxidation state can only be reduced, not oxidised further.
b) In PCl3 the oxidation state of P is +3, which is a reduction from +5.
Question 7.17: O, S, Se, Te तथा Po को इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, ऑक्सीकरण अवस्था तथा हाइड्राइड निर्माण के संदर्भ में आवर्त सारणी के एक ही वर्ग में रखने का तर्क दीजिए।
Answer:
(i) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास: O, S, Se, Te तथा Po वर्ग 16 के तत्व हैं। इन सभी का बाह्यतम इलेक्ट्रॉनिक विन्यास समान है, जो ns2np4 है, अर्थात् इनके बाह्यतम कोश में 6 इलेक्ट्रॉन होते हैं।
(ii) ऑक्सीकरण अवस्था: ये सभी तत्व −2 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाते हैं (Po को छोड़कर)। ऑक्सीजन के अलावा सभी तत्व +2, +4 तथा +6 ऑक्सीकरण अवस्थाएँ भी प्रदर्शित करते हैं, जबकि ऑक्सीजन केवल +2 अवस्था दर्शाती है।
(iii) हाइड्राइड निर्माण: सभी तत्व H2E (E = O, S, Se, Te, Po) प्रकार के हाइड्राइड बनाते हैं।
इन तत्वों को समान वर्ग में रखने का यही कारण है।
Exam Tips:
a) All members of group 16 have the ns2np4 configuration.
b) Oxygen shows only the +2 state among its positive oxidation states.
c) All these elements form hydrides of the type H2E.
Question 7.18: क्यों डाइऑक्सीजन एक गैस है जबकि सल्फर ठोस है?
Answer:
ऑक्सीजन परमाणु के छोटे आकार तथा संयोजी कोश में d कक्षकों की अनुपस्थिति के कारण इसमें pπ-pπ बंध बनाने की प्रबल प्रवृत्ति होती है। अतः यह O=O बनाकर अपना अष्टक पूर्ण कर लेता है तथा स्वतंत्र O2 अणुओं के रूप में गैस अवस्था में पाई जाती है। सल्फर के बड़े आकार के कारण S=S बंध एन्थैल्पी कम होती है, अतः यह S2 न बनाकर S8 के रूप में पाया जाता है। इससे अणुभार बढ़ जाता है तथा अणुओं के बीच आकर्षण बल बढ़ जाता है, इसी कारण सल्फर ठोस अवस्था में पाया जाता है।
Exam Tips:
a) Oxygen forms a strong pπ-pπ double bond, giving the stable O2 molecule.
b) Sulphur exists as the S8 ring, which has a higher molar mass and stronger intermolecular forces.
c) Weak S=S bonds make S2 unstable compared with S8.
Question 7.19: यदि O → O− तथा O− → O2− के इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी मान पता हों, जो क्रमशः −141 तथा +702 kJ mol−1 हैं, तो आप कैसे स्पष्ट कर सकते हैं कि O2− स्पीशीज वाले ऑक्साइड अधिक बनते हैं न कि O− वाले?
Answer:
पहला इलेक्ट्रॉन जोड़ने पर O से O− बनने में ऊर्जा उत्सर्जित होती है (ΔH = −141 kJ mol−1)। परंतु O− से O2− बनने के लिए बहुत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है (ΔH = +702 kJ mol−1)। फिर भी O2− स्पीशीज वाले ऑक्साइड अधिक बनते हैं, क्योंकि ऑक्साइड बनने पर उत्सर्जित उच्च जालक एन्थैल्पी (अधिक ऋणावेश के कारण) द्वितीय उच्च धनात्मक इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी की पूर्ति कर देती है।
Exam Tips:
a) The first electron gain enthalpy of oxygen is negative, but the second is positive.
b) High lattice enthalpy of O2− oxides compensates for the endothermic second electron gain.
c) Higher negative charge on O2− gives a larger lattice enthalpy.
Question 7.20: कौनसे ऐरोसोल्स ओजोन का क्षय करते हैं?
Answer:
ओजोन परत का क्षय करने वाले ऐरोसोल्स निम्नलिखित हैं-
(i) सुपरसोनिक जेट विमानों से उत्सर्जित नाइट्रिक ऑक्साइड (NO), जो ऊपरी वायुमंडल में ओजोन की सांद्रता को कम करता है।
NO(g) + O3(g) → NO2(g) + O2(g)
(ii) ऐरोसोल स्प्रे तथा प्रशीतकों के रूप में प्रयुक्त फ्रीऑन (CFCs) भी ओजोन का क्षय करते हैं।
Exam Tips:
a) Nitric oxide from supersonic jets destroys ozone in the upper atmosphere.
b) Freons used as aerosol propellants and refrigerants damage the ozone layer.
Question 7.21: संस्पर्श प्रक्रम (Contact Process) द्वारा H2SO4 के उत्पादन का वर्णन कीजिए।
Answer:
सम्पर्क विधि (Contact Process) में तीन पद होते हैं-
(i) SO2 बनाना: सल्फर या FeS2 को वायु के साथ गर्म करके SO2 बनाई जाती है। प्राप्त SO2 को धूल के कणों तथा आर्सेनिक यौगिकों की अशुद्धियों से मुक्त कर लिया जाता है। इसके लिए जिलेटिनी Fe(OH)3 का प्रयोग किया जाता है।
(ii) SO3 बनाना: V2O5 उत्प्रेरक की उपस्थिति में SO2 की ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कराकर SO3 में परिवर्तित किया जाता है।
2SO2 + O2 ⇌ 2SO3
(iii) H2SO4 बनाना: SO3 को सल्फ्यूरिक अम्ल में अवशोषित करके ओलियम (H2S2O7) प्राप्त किया जाता है। इसके तनुकरण से H2SO4 प्राप्त होता है।
SO3 + H2SO4 → H2S2O7; H2S2O7 + H2O → 2H2SO4
Exam Tips:
a) Dust and arsenic impurities are removed from SO2 before the catalytic step.
b) V2O5 is the catalyst used for converting SO2 to SO3.
c) SO3 is absorbed in concentrated H2SO4, not directly in water, to form oleum.
d) Oleum is diluted with water to give sulphuric acid.
Question 7.22: SO2 किस प्रकार से एक वायु प्रदूषक है?
Answer:
SO2 एक हानिकारक गैसीय प्रदूषक है। वायुमंडल में उपस्थित SO2 प्रकाश की उपस्थिति में ऑक्सीकृत होकर SO3 बनाती है, जो नमी की उपस्थिति में H2SO4 बनाती है। यह अम्ल वर्षा के रूप में नीचे आता है। SO2 पेड़ों की पत्तियों को नुकसान पहुँचाती है तथा मनुष्य की आँखों और श्वसन तंत्र के लिए भी हानिकारक है।
Exam Tips:
a) SO2 forms sulphuric acid in moisture, which causes acid rain.
b) Damage to leaves and the respiratory system are the main harmful effects.
Question 7.23: हैलोजन प्रबल ऑक्सीकारक क्यों होते हैं?
Answer:
हैलोजनों की उच्च विद्युतऋणता तथा अधिक इलेक्ट्रॉन बंधुता (उच्च ऋणात्मक इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी) के कारण इनमें इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने की प्रवृत्ति अधिक होती है। इनके मानक इलेक्ट्रोड विभव (अपचयन विभव) के मान भी अधिक होते हैं। अतः ये प्रबल ऑक्सीकारक होते हैं।
Exam Tips:
a) Fluorine has the highest electronegativity among the halogens.
b) High standard reduction potential means the halogen is easily reduced.
Question 7.24: स्पष्ट कीजिए कि फ्लुओरीन केवल एक ही ऑक्सो अम्ल, HOF क्यों बनाता है?
Answer:
फ्लुओरीन के छोटे आकार तथा उच्च विद्युतऋणता के कारण यह केवल एक ऑक्सो अम्ल, HOF बनाता है, जो हाइपोफ्लुओरस अम्ल कहलाता है। फ्लुओरीन उच्चतर ऑक्सो अम्लों में केंद्रीय परमाणु के रूप में उपयोग में नहीं आ सकता, अतः यह उच्च ऑक्सो अम्ल नहीं बनाता।
Exam Tips:
a) HOF is the only oxoacid of fluorine and is called hypofluorous acid.
b) Fluorine cannot act as the central atom in higher oxoacids because of its small size and high electronegativity.
Question 7.25: व्याख्या कीजिए कि लगभग एक समान विद्युतऋणात्मकता होने के पश्चात् भी नाइट्रोजन हाइड्रोजन आबंध निर्मित करता है, जबकि क्लोरीन नहीं।
Answer:
नाइट्रोजन तथा क्लोरीन की विद्युतऋणता लगभग समान होती है, फिर भी नाइट्रोजन हाइड्रोजन बंध बनाता है जबकि क्लोरीन नहीं, क्योंकि नाइट्रोजन परमाणु का आकार क्लोरीन परमाणु से छोटा होता है, जो हाइड्रोजन बंध बनाने में सहायक होता है।
Exam Tips:
a) Hydrogen bonding depends on both electronegativity and the small size of the atom.
b) Chlorine is larger, so its lone pairs are too diffuse to form effective hydrogen bonds.
Question 7.26: ClO2 के दो उपयोग लिखिए।
Answer:
ClO2 (क्लोरीन डाइऑक्साइड) का उपयोग ऑक्सीकारक तथा विरंजक (bleaching agent) के रूप में किया जाता है।
Exam Tips:
a) ClO2 is used both as an oxidising agent and as a bleaching agent.
Question 7.27: हैलोजन रंगीन क्यों होते हैं?
Answer:
सभी हैलोजन रंगीन होते हैं, क्योंकि इनमें दृश्य क्षेत्र में विकिरणों का अवशोषण होता है। इससे बाह्यतम कोश के इलेक्ट्रॉन उत्तेजित होकर उच्च ऊर्जा स्तर में चले जाते हैं, क्योंकि संयोजकता कोश और उच्च ऊर्जा स्तर के बीच ऊर्जा अंतराल कम होता है। विभिन्न क्वांटम विकिरण अवशोषित करने के कारण ये अलग-अलग रंग प्रदर्शित करते हैं। जैसे- फ्लुओरीन पीला, क्लोरीन हरापन लिए हुए पीला, ब्रोमीन लाल तथा आयोडीन बैंगनी रंग का होता है।
Exam Tips:
a) Halogens absorb visible light because the valence-to-higher level energy gap is small.
b) Fluorine is pale yellow, chlorine greenish yellow, bromine red and iodine violet.
Question 7.28: जल के साथ F2 तथा Cl2 की अभिक्रियाएँ लिखिए।
Answer:
फ्लुओरीन (F2) जल को ऑक्सीकृत करके ऑक्सीजन देती है।
2F2 + 2H2O → 4HF + O2
क्लोरीन जल के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा हाइपोक्लोरस अम्ल बनाती है।
Cl2(g) + H2O(l) → HCl(aq) + HOCl(aq)
Exam Tips:
a) Fluorine oxidises water and releases oxygen gas.
b) Chlorine water gives HCl and hypochlorous acid, HOCl.
Question 7.29: आप HCl से Cl2 तथा Cl2 से HCl को कैसे प्राप्त करेंगे? केवल अभिक्रियाएँ लिखिए।
Answer:
(i) HCl से Cl2 प्राप्त करना: सांद्र HCl को MnO2 या KMnO4 जैसे ऑक्सीकारक के साथ गर्म करने से Cl2 प्राप्त होती है।
MnO2 + 4HCl → MnCl2 + Cl2 + 2H2O
2KMnO4 + 16HCl → 2KCl + 2MnCl2 + 8H2O + 5Cl2
(ii) Cl2 से HCl प्राप्त करना: Cl2 की H2 के साथ क्रिया से HCl प्राप्त होता है।
H2 + Cl2 → 2HCl
Exam Tips:
a) Concentrated HCl is oxidised by MnO2 or KMnO4 to release chlorine.
b) Balance the chlorine atoms on both sides, since some HCl is used up as the salt MnCl2 or KCl.
c) Hydrogen burns in chlorine to form HCl gas.
Question 7.30: एन-बार्टलेट Xe तथा PtF6 के बीच अभिक्रिया कराने के लिए कैसे प्रेरित हुए?
Answer:
लाल रंग के यौगिक [O2]+[PtF6]− के संश्लेषण ने एन-बार्टलेट को Xe तथा PtF6 के बीच अभिक्रिया कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लाल रंग का ही यौगिक Xe+[PtF6]− बनाया, क्योंकि Xe तथा O2 की प्रथम आयनन एन्थैल्पी लगभग बराबर होती है।
Exam Tips:
a) The similar first ionisation enthalpies of Xe and O2 made the reaction possible.
b) The product Xe+[PtF6]− was the first noble gas compound.
Question 7.31: निम्नलिखित में फॉस्फोरस की ऑक्सीकरण अवस्थाएँ क्या हैं?
Question 7.31 (i): H3PO3
Answer:
+3
Exam Tips:
a) H is +1 and O is −2, so P = +3 in H3PO3.
Question 7.31 (ii): PCl3
Answer:
+3
Exam Tips:
a) Each Cl is −1, so P = +3 in PCl3.
Question 7.31 (iii): Ca3P2
Answer:
−3
Exam Tips:
a) Phosphorus is more electronegative than calcium only in combination with it, so P is −3 in Ca3P2.
Question 7.31 (iv): Na3PO4
Answer:
+5
Exam Tips:
a) In PO43−, four O at −2 give P = +5.
Question 7.31 (v): POF3
Answer:
+5
Exam Tips:
a) O is −2 and each F is −1, so P = +5 in POF3.
Question 7.32: निम्नलिखित के लिए संतुलित समीकरण दीजिए।
Question 7.32 (i): जब NaCl को MnO2 की उपस्थिति में सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ गर्म करते हैं तो क्लोरीन गैस निकलती है।
Answer:
2NaCl + MnO2 + 3H2SO4 → 2NaHSO4 + MnSO4 + 2H2O + Cl2
Exam Tips:
a) Count the Na, Cl, Mn and S atoms first, then balance O and H.
Question 7.32 (ii): जब क्लोरीन गैस को NaI के जलीय विलयन में प्रवाहित किया जाता है तो आयोडीन बनती है।
Answer:
2NaI + Cl2 → 2NaCl + I2
Exam Tips:
a) Chlorine is a stronger oxidising agent than iodine, so it displaces iodine from iodide.
Question 7.33: जीनॉन फ्लुओराइड, XeF2, XeF4 तथा XeF6 कैसे बनाए जाते हैं?
Answer:
अनुकूल परिस्थितियों में तत्वों की प्रत्यक्ष क्रिया द्वारा जीनॉन तीन प्रकार के द्विअंगी फ्लुओराइड, XeF2, XeF4 तथा XeF6 बनाती है।
143 K ताप पर XeF4 तथा O2F2 की क्रिया से भी XeF6 बनता है।
XeF4 + O2F2 → XeF6 + O2
Exam Tips:
a) Xenon fluorides are formed by direct reaction of the elements under suitable conditions.
b) XeF6 can also be prepared from XeF4 and O2F2 at 143 K.
c) The three fluorides are XeF2, XeF4 and XeF6.
Question 7.34: किस उदासीन अणु के साथ ClO− समइलेक्ट्रॉनी है? क्या यह अणु लुइस क्षारक है?
Answer:
ClF (क्लोरीन फ्लुओराइड) ClO− का समइलेक्ट्रॉनी है, क्योंकि दोनों में 26 इलेक्ट्रॉन हैं। ClF लुइस क्षारक है, क्योंकि इसमें एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म उपस्थित हैं।
Exam Tips:
a) Isoelectronic species have the same total number of electrons: 17 + 9 = 26 for ClF.
b) ClF has lone pairs on Cl, so it can donate electrons as a Lewis base.
Question 7.35: निम्नलिखित प्रत्येक समुच्चय को सामने लिखे गुणों के अनुसार सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
Question 7.35 (a): F2, Cl2, Br2, I2 - बंध वियोजन एन्थैल्पी के बढ़ते क्रम में
Answer:
I2 < F2 < Br2 < Cl2
Exam Tips:
a) F-F is weaker than expected because of the repulsion between lone pairs on small F atoms.
b) Cl-Cl has a higher bond enthalpy than Br-Br and I-I.
c) Remember that F2 has a lower bond enthalpy than Cl2.
Question 7.35 (b): HF, HCl, HBr, HI - अम्ल सामर्थ्य के बढ़ते क्रम में
Answer:
HF < HCl < HBr < HI
Exam Tips:
a) HF is the weakest acid in this series because the H-F bond is very strong.
Question 7.35 (c): NH3, PH3, AsH3, SbH3, BiH3 - क्षारक सामर्थ्य के बढ़ते क्रम में
Answer:
BiH3 < SbH3 < AsH3 < PH3 < NH3
Exam Tips:
a) Basic strength falls down the group as the central atom becomes larger and less electron-dense.
Question 7.36: निम्नलिखित में से कौनसा एक अस्तित्व में नहीं है?
(a) XeOF4
(b) NeF2
(c) XeF2
(d) XeF6
Answer:
(b) NeF2
Exam Tips:
a) Neon is the most electronegative element and does not form any stable compound.
Question 7.37: उस उत्कृष्ट गैस स्पीशीज का सूत्र देकर संरचना की व्याख्या कीजिए जो कि इनके साथ समसंरचनीय है।
Question 7.37 (a): ICl4−
Answer:
XeF4 ICl4− के समसंरचनीय है। XeF4 की संरचना वर्ग समतलीय (square planar) होती है, क्योंकि Xe पर 4 बंधित इलेक्ट्रॉन युग्म तथा 2 एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म उपस्थित हैं एवं Xe पर sp3d2 संकरण है।
Exam Tips:
a) Four bond pairs and two lone pairs give a square planar shape in XeF4.
b) ICl4− has the same electron-pair arrangement and shape.
Question 7.37 (b): IBr2−
Answer:
XeF2 IBr2− के समसंरचनीय है। इसकी संरचना रेखीय है तथा Xe पर sp3d संकरण है (3 लोन पेयर तथा 2 बंध युग्म)।
Exam Tips:
a) XeF2 has three lone pairs and two bond pairs, giving a linear shape.
b) sp3d hybridisation is needed for five electron pairs.
Question 7.37 (c): BrO3−
Answer:
XeO3 BrO3− के समसंरचनीय है। इसकी संरचना पिरामिडी है तथा Xe पर sp3 संकरण है (3 बंध युग्म तथा 1 एकाकी युग्म)।
Exam Tips:
a) XeO3 has three bond pairs and one lone pair, so its shape is pyramidal.
b) Four electron pairs in total means sp3 hybridisation.
Question 7.38: उत्कृष्ट गैसों के परमाण्विक आकार तुलनात्मक रूप से बड़े क्यों होते हैं?
Answer:
उत्कृष्ट गैसों की परमाणु त्रिज्या (आकार) वान्डरवाल त्रिज्या के रूप में ली जाती है, जबकि अन्य तत्वों के लिए सहसंयोजी त्रिज्या ली जाती है। उत्कृष्ट गैसों के लिए सहसंयोजी त्रिज्या ज्ञात नहीं की जा सकती, क्योंकि ये अणु नहीं बनातीं। चूँकि वान्डरवाल त्रिज्या का मान सहसंयोजी त्रिज्या से अधिक होता है, अतः उत्कृष्ट गैसों के परमाण्विक आकार तुलनात्मक रूप से बड़े होते हैं।
Exam Tips:
a) Van der Waals radius is used for noble gases because they do not form covalent bonds.
b) Van der Waals radii are always larger than covalent radii.
Question 7.39: निऑन तथा ऑर्गन गैसों के उपयोग सूचीबद्ध कीजिए।
Answer:
(a) निऑन के उपयोग-
(i) विसर्जन ट्यूब (discharge tube) तथा प्रदीप्त बल्बों (fluorescent bulbs) में विज्ञापन प्रदर्शन के लिए।
(ii) वनस्पति उद्यानों तथा ग्रीनहाउस में प्रकाश के लिए।
(b) ऑर्गन के उपयोग-
(i) उच्चताप धातुकर्मीय प्रक्रमों में अक्रिय वातावरण उत्पन्न करने के लिए, जैसे धातुओं तथा उपधातुओं की आर्क वेल्डिंग में।
(ii) विद्युत बल्ब भरने में।
(iii) प्रयोगशाला में वायु-संवेदी पदार्थों के प्रबंधन में।
Exam Tips:
a) Neon glows with a red-orange light in discharge tubes and advertising signs.
b) Argon provides an inert atmosphere during arc welding of metals.
c) Argon is used in electric bulbs to prevent the filament from oxidising.
d) Air-sensitive substances are handled in an argon atmosphere in laboratories.
Intext Questions
Question 7.1: P, As, Sb तथा Bi के ट्राइहैलाइडों से पेन्टाहैलाइड अधिक सहसंयोजी क्यों होते हैं?
Answer:
किसी यौगिक में केंद्रीय परमाणु की जितनी उच्च धनात्मक ऑक्सीकरण अवस्था होती है, उतनी ही अधिक उसकी ध्रुवण क्षमता होती है। इससे केंद्रीय परमाणु और दूसरे परमाणु के बीच बने बंध में सहसंयोजक लक्षण बढ़ते जाते हैं। P, As, Sb तथा Bi के पेन्टाहैलाइडों में केंद्रीय परमाणु की ऑक्सीकरण अवस्था (+5) इनके ट्राइहैलाइडों में केंद्रीय परमाणु की ऑक्सीकरण अवस्था (+3) से अधिक है। अतः इनके पेन्टाहैलाइड ट्राइहैलाइडों की तुलना में अधिक सहसंयोजी होते हैं।
Exam Tips:
a) Higher positive oxidation state of the central atom increases its polarising power.
b) In PCl5 the P is +5, while in PCl3 it is +3, so PCl5 is more covalent.
c) Greater polarisation gives more covalent character to the bond.
Question 7.2: वर्ग 15 के तत्वों के हाइड्राइडों में BiH3 सबसे प्रबल अपचायक क्यों है?
Answer:
वर्ग 15 में NH3 से BiH3 तक हाइड्राइडों का स्थायित्व घटता है, क्योंकि केंद्रीय परमाणु का आकार बढ़ने से बंध ऊर्जा कम होती है। इससे इनकी हाइड्रोजन देने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है, अतः अपचायक गुण बढ़ता है। इसी कारण BiH3 सबसे प्रबल अपचायक है तथा यह सबसे कम स्थायी होता है।
Exam Tips:
a) Stability of the hydrides decreases from NH3 to BiH3.
b) Weaker E-H bonds in BiH3 make it release hydrogen most easily.
Question 7.3: N2 कमरे के ताप पर कम क्रियाशील क्यों है?
Answer:
नाइट्रोजन परमाणु के छोटे आकार के कारण N2 में दो नाइट्रोजन परमाणुओं के बीच त्रिआबंध (N≡N) होता है, जिसमें प्रबल pπ-pπ अतिव्यापन होता है। अतः इसकी बंध एन्थैल्पी अधिक होती है और बंध का टूटना कठिन होता है। इसी कारण यह कमरे के ताप पर कम क्रियाशील है।
Exam Tips:
a) The N≡N triple bond has a very high bond enthalpy.
b) Strong pπ-pπ overlap makes the bond hard to break at room temperature.
Question 7.4: अमोनिया की लब्धि को बढ़ाने के लिए आवश्यक स्थितियों का वर्णन कीजिए।
Answer:
अमोनिया का औद्योगिक उत्पादन हाबर विधि द्वारा किया जाता है। ले-शातेलिए के सिद्धान्त के अनुसार उच्च दाब अमोनिया बनाने के लिए अनुकूल होता है। अतः अमोनिया के उत्पादन के लिए अनुकूलतम परिस्थितियाँ 200 × 105 Pa (लगभग 200 वायुमंडलीय दाब), लगभग 700 K ताप तथा थोड़ी मात्रा में K2O एवं Al2O3 युक्त आयरन ऑक्साइड उत्प्रेरक का उपयोग किया जाता है, ताकि साम्य अवस्था प्राप्त करने की दर बढ़ाई जा सके।
Exam Tips:
a) High pressure favours ammonia because the forward reaction decreases the number of gas molecules.
b) The catalyst speeds up the reaction without shifting the equilibrium position.
Question 7.5: Cu2+ विलयन के साथ अमोनिया कैसे क्रिया करती है?
Answer:
Cu2+ विलयन के साथ अमोनिया (NH3) उपसहसंयोजक बंध बनाकर संकुल आयन [Cu(NH3)4]2+ बनाती है। इसमें NH3 के नाइट्रोजन का एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म धातु आयन के साथ बंध बनाता है, क्योंकि NH3 लुइस क्षारक है और इलेक्ट्रॉन युग्मदाता है।
Exam Tips:
a) The product [Cu(NH3)4]2+ has four coordinate bonds from NH3.
b) NH3 acts as a Lewis base by donating its lone pair to Cu2+.
Question 7.6: N2O5 में नाइट्रोजन की सहसंयोजकता क्या है?
Answer:
N2O5 में नाइट्रोजन की सहसंयोजकता 4 होती है। इसकी पुष्टि संरचना से होती है, जिसमें नाइट्रोजन परमाणु चार बंध बनाता है।
Exam Tips:
a) Each nitrogen in N2O5 forms four bonds, one of them a double bond.
Question 7.7 (a): PH3 से PH4+ का बंध कोण अधिक है। क्यों?
Answer:
PH3 तथा PH4+ दोनों में फॉस्फोरस sp3 संकरित है। PH4+ में बंध कोण 109°28′ है तथा इसमें चारों ही बंधित इलेक्ट्रॉन युग्म होते हैं। PH3 में P पर एक एकाकी इलेक्ट्रॉन युग्म होता है, जो एकाकी युग्म-बंध युग्म प्रतिकर्षण के कारण बंध कोण को 109°28′ से कम कर देता है। अतः PH4+ का बंध कोण PH3 से अधिक है।
Exam Tips:
a) A lone pair compresses the bond angle more than a bond pair does.
b) PH4+ has four bond pairs and no lone pair, so its angle is the tetrahedral 109°28′.
Question 7.7 (b): जब PH3 अम्ल से अभिक्रिया करता है तो क्या बनता है?
Answer:
PH3 अम्ल से अभिक्रिया करके फॉस्फोनियम यौगिक बनाता है। उदाहरण: PH3 + HBr → PH4Br (फॉस्फोनियम ब्रोमाइड)।
Exam Tips:
a) Phosphine acts as a base and accepts a proton to give the phosphonium ion.
Question 7.8: क्या होता है जब श्वेत फॉस्फोरस को CO2 के अक्रिय वातावरण में सांद्र कॉस्टिक सोडा विलयन के साथ गर्म करते हैं?
Answer:
श्वेत फॉस्फोरस को CO2 के अक्रिय वातावरण में सांद्र कॉस्टिक सोडा विलयन के साथ गर्म करने पर PH3 (फॉस्फीन) तथा सोडियम हाइपोफॉस्फाइट (NaH2PO2) बनते हैं।
P4 + 3NaOH + 3H2O → PH3 + 3NaH2PO2
Exam Tips:
a) The reaction is a disproportionation of white phosphorus.
b) Sodium hypophosphite contains phosphorus in the +1 oxidation state.
Question 7.9: क्या होता है जब PCl5 को गर्म करते हैं?
Answer:
PCl5 में तीन निरक्षीय (equatorial) बंध तथा दो अक्षीय (axial) बंध हैं। अक्षीय बंध निरक्षीय बंधों से लंबे होते हैं, अतः ये दुर्बल होते हैं। इसी कारण PCl5 को गर्म करने पर यह PCl3 तथा Cl2 में वियोजित हो जाता है।
PCl5 → PCl3 + Cl2
Exam Tips:
a) Axial P-Cl bonds are longer and weaker than the equatorial bonds.
b) On heating, PCl5 decomposes into PCl3 and Cl2.
Question 7.10: PCl5 की जल से अभिक्रिया का संतुलित समीकरण लिखिए।
Answer:
PCl5 जल से अभिक्रिया करके (जल-अपघटन) फॉस्फोरस ऑक्सीक्लोराइड (POCl3) देता है, जो अंत में फॉस्फोरिक अम्ल (H3PO4) में परिवर्तित हो जाता है। इस क्रम में HCl भी बनता है।
PCl5 + H2O → POCl3 + 2HCl
POCl3 + 3H2O → H3PO4 + 3HCl
Exam Tips:
a) Hydrolysis of PCl5 first gives POCl3, then phosphoric acid.
b) Two equations are needed to show the complete hydrolysis to H3PO4.
Question 7.11: H3PO4 की क्षारकता क्या है?
Answer:
H3PO4 में तीन P-OH बंध उपस्थित हैं, अतः इसकी क्षारकता 3 है।
Exam Tips:
a) Basicity equals the number of ionisable P-OH hydrogens, which is 3.
Question 7.12: क्या होता है जब H3PO3 को गर्म करते हैं?
Answer:
ऑर्थोफॉस्फोरस अम्ल (फॉस्फोरस अम्ल) (H3PO3) को गर्म करने पर असमानुपातन होकर ऑर्थोफॉस्फोरिक अम्ल (फॉस्फोरिक अम्ल) (H3PO4) तथा फॉस्फीन (PH3) देता है। इसमें फॉस्फोरस +3 से +5 तथा −3 ऑक्सीकरण अवस्था में परिवर्तित होता है।
4H3PO3 → 3H3PO4 + PH3
Exam Tips:
a) Phosphorus is simultaneously oxidised from +3 to +5 and reduced to −3.
b) The products are orthophosphoric acid and phosphine.
Question 7.13: सल्फर के महत्वपूर्ण स्रोतों को सूचीबद्ध कीजिए।
Answer:
सल्फर के महत्वपूर्ण स्रोत निम्नलिखित हैं-
(i) पृथ्वी की भूपर्पटी में सल्फर की मात्रा केवल 0.03 से 0.1% होती है।
(ii) संयुक्त अवस्था में सल्फर मुख्यतः सल्फेटों के रूप में पाया जाता है, जैसे जिप्सम (CaSO4·2H2O), एप्सम लवण (MgSO4·7H2O) तथा बेराइट (BaSO4)।
(iii) सल्फाइडों के रूप में, जैसे गेलेना (PbS), जिंक ब्लैंड (ZnS) तथा कॉपर पाइराइट (CuFeS2)।
(iv) ज्वालामुखी में हाइड्रोजन सल्फाइड के रूप में सूक्ष्म मात्रा में।
(v) कार्बनिक पदार्थों जैसे अंडे, प्रोटीन, लहसुन, प्याज, सरसों, बाल तथा ऊन में।
Exam Tips:
a) Gypsum, Epsom salt and barytes are the main sulphate minerals of sulphur.
b) Galena, zinc blende and copper pyrites are the important sulphide ores.
c) Sulphur is also present in proteins and in sulphur-containing foods such as garlic and onion.
Question 7.14: वर्ग 16 के तत्वों के हाइड्राइडों के तापीय स्थायित्व के क्रम को लिखिए।
Answer:
वर्ग में नीचे जाने पर परमाणु आकार बढ़ने के कारण बंध वियोजन एन्थैल्पी कम होती जाती है, अतः हाइड्राइडों का तापीय स्थायित्व कम होता जाता है।
H2O > H2S > H2Se > H2Te > H2Po
Exam Tips:
a) Thermal stability falls as the E-H bond becomes longer and weaker down the group.
Question 7.15: H2O एक द्रव तथा H2S गैस क्यों है?
Answer:
ऑक्सीजन के छोटे आकार और उच्च विद्युतऋणता (3.5) के कारण O-H बंध अधिक ध्रुवीय होता है। इससे जल के अणु अंतराअणुक हाइड्रोजन बंध द्वारा अधिक संगुणित होकर पास-पास आ जाते हैं। इसके परिणामस्वरूप जल द्रव अवस्था में रहता है। H2S के अणु दुर्बल वान्डरवाल बलों द्वारा आकर्षित होते हैं, अतः अणु दूर-दूर होने के कारण यह गैस है।
Exam Tips:
a) Strong intermolecular hydrogen bonds in water keep it liquid at room temperature.
b) H2S has only weak van der Waals forces, so it is a gas.
c) Oxygen's electronegativity of about 3.5 is much higher than sulphur's.
Question 7.16: निम्नलिखित में से कौनसा तत्व ऑक्सीजन के साथ सीधे अभिक्रिया नहीं करता?
Zn, Ti, Pt, Fe
Answer:
Pt
Platinum does not react directly with oxygen because its reactivity is very low; it is a noble metal.
Exam Tips:
a) Platinum is a noble metal, so it resists oxidation at ordinary conditions.
Question 7.17 (i): C2H4 + O2 →
Answer:
C2H4 + 3O2 → 2CO2 + 2H2O
Exam Tips:
a) Ethene burns completely in excess oxygen to give carbon dioxide and water.
b) Balance carbon first, then hydrogen, then oxygen.
Question 7.17 (ii): 4Al + 3O2 →
Answer:
4Al + 3O2 → 2Al2O3
Exam Tips:
a) Aluminium combines with oxygen to form aluminium oxide, Al2O3.
Question 7.18: O3, एक प्रबल ऑक्सीकारक की तरह क्यों क्रिया करती है?
Answer:
O3 (ओजोन) आसानी से वियोजित होकर नवजात ऑक्सीजन [O] देती है, अतः यह प्रबल ऑक्सीकारक की भाँति कार्य करती है।
O3 → O2 + [O] (नवजात ऑक्सीजन)
Exam Tips:
a) Nascent oxygen released from ozone is the active oxidising species.
b) Ozone easily decomposes into O2 and nascent oxygen.
Question 7.19: O3 का मात्रात्मक आकलन कैसे किया जाता है?
Answer:
ओजोन को बोरेट बफर (pH 9.2) युक्त पोटैशियम आयोडाइड (KI) विलयन के आधिक्य से अभिक्रिया कराई जाती है। इससे आयोडीन (I2) मुक्त होती है। मुक्त आयोडीन का मानक सोडियम थायोसल्फेट (Na2S2O3) विलयन के साथ अनुमापन करके O3 गैस का मात्रात्मक आकलन किया जाता है।
O3 + 2I− + H2O → O2 + I2 + 2OH−
Exam Tips:
a) The buffer keeps the pH at about 9.2 during the liberation of iodine.
b) The liberated iodine is titrated against standard sodium thiosulphate solution.
Question 7.20: तब क्या होता है जब सल्फर डाइऑक्साइड को Fe(III) लवण के जलीय विलयन में से प्रवाहित करते हैं?
Answer:
जब सल्फर डाइऑक्साइड को Fe(III) लवण के जलीय विलयन में प्रवाहित करते हैं, तो SO2 Fe(III) को Fe(II) में अपचयित कर देती है, क्योंकि नम SO2 अपचायक की तरह व्यवहार करती है।
2Fe3+ + SO2 + 2H2O → 2Fe2+ + SO42− + 4H+
Exam Tips:
a) Moist SO2 is a reducing agent and converts Fe3+ to Fe2+.
b) The colour of the solution changes from yellow-brown to pale green.
Question 7.21: दो S-O आबंधों की प्रकृति पर टिप्पणी कीजिए जो SO2 अणु बनाते हैं। क्या SO2 अणु के ये दोनों S-O आबंध समतुल्य (समान) हैं?
Answer:
SO2 अणु कोणीय होता है तथा यह दो अनुनादी संरचनाओं (विहित रूपों) का अनुनाद संकर है। अतः दोनों S-O बंध समान हैं तथा सहसंयोजी हैं।
Exam Tips:
a) SO2 is a resonance hybrid, which makes both S-O bonds equal.
b) Both bonds have a bond order of about 1.5.
Question 7.22: SO2 की उपस्थिति का पता कैसे लगाया जाता है?
Answer:
SO2 तीखी गंधयुक्त रंगहीन गैस है। इसकी उपस्थिति का पता अम्लीय पोटैशियम परमैंगनेट (KMnO4) के गुलाबी विलयन को रंगहीन करने से लगाया जाता है, क्योंकि SO2 KMnO4 का अपचयन कर देती है।
Exam Tips:
a) The pink colour of acidified KMnO4 disappears in the presence of SO2.
b) SO2 has a pungent smell and is colourless.
Question 7.23: उन तीन क्षेत्रों का उल्लेख कीजिए जिनमें H2SO4 महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Answer:
H2SO4 निम्नलिखित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है-
(i) पेट्रोलियम के शोधन में,
(ii) अपमार्जक (डिटर्जेंट) उद्योग में, तथा
(iii) उर्वरकों (अमोनियम सल्फेट, सुपरफॉस्फेट) के उत्पादन में।
Exam Tips:
a) Sulphuric acid is used in petroleum refining and detergent manufacture.
b) Ammonium sulphate and superphosphate are fertilisers made with sulphuric acid.
Question 7.24: संस्पर्श प्रक्रम (सम्पर्क विधि) द्वारा H2SO4 की मात्रा में वृद्धि करने के लिए आवश्यक परिस्थितियों को लिखिए।
Answer:
संस्पर्श प्रक्रम में H2SO4 के निर्माण की मुख्य अभिक्रिया V2O5 उत्प्रेरक की उपस्थिति में SO2 का O2 द्वारा ऑक्सीकरण है। यह अभिक्रिया ऊष्माक्षेपी और उत्क्रमणीय है तथा इसमें आयतन में कमी होती है। अतः कम ताप और उच्च दाब SO3 की उच्च लब्धि के लिए उपयुक्त हैं। परन्तु ताप बहुत कम नहीं होना चाहिए, अन्यथा अभिक्रिया की गति धीमी हो जाएगी। इसलिए सल्फ्यूरिक अम्ल के उत्पादन में प्रयुक्त संयंत्र का दाब लगभग 2 atm तथा ताप लगभग 720 K रखा जाता है।
Exam Tips:
a) Low temperature and high pressure favour SO3 formation in this exothermic reaction.
b) Temperature cannot be too low, because the reaction rate would become very slow.
c) V2O5 catalyses the oxidation of SO2 to SO3.
d) The plant is run at about 720 K and about 2 atm pressure.
Question 7.25: जल में H2SO4 के लिए Ka2 ≪ Ka1 क्यों है?
Answer:
जलीय विलयन में H2SO4 का आयनन दो पदों में होता है-
(i) H2SO4(aq) + H2O(l) → H3O+(aq) + HSO4−(aq); Ka1 बहुत अधिक (Ka1 > 10)
(ii) HSO4−(aq) + H2O(l) → H3O+(aq) + SO42−(aq); Ka2 = 1.2 × 10−2
Ka1 का अधिक मान दर्शाता है कि H2SO4 अधिकतर H+ तथा HSO4− में वियोजित हो जाता है। Ka2 का मान Ka1 से बहुत कम होता है, क्योंकि उदासीन अणु H2SO4 का प्रथम वियोजन आसानी से होता है, जबकि ऋणात्मक आयन HSO4− से प्रोटॉन का निकलना कठिन होता है।
Exam Tips:
a) The first ionisation of H2SO4 is almost complete, so Ka1 is very large.
b) Removing a proton from the negatively charged HSO4− ion is harder, so Ka2 is small.
c) Ka2 for HSO4− is about 1.2 × 10−2.
Question 7.26: बंध वियोजन एन्थैल्पी, इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी तथा जलयोजन एन्थैल्पी जैसे प्राचलों (parameters) को महत्व देते हुए F2 तथा Cl2 की ऑक्सीकारक क्षमता की तुलना कीजिए।
Answer:
वर्ग में नीचे जाने पर हैलोजनों के जलीय विलयन में उनकी ऑक्सीकारक क्षमता कम होती है, जिसकी पुष्टि मानक इलेक्ट्रोड विभव मानों से होती है। यह बंध वियोजन एन्थैल्पी, इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी तथा जलयोजन एन्थैल्पी पर निर्भर करता है। F2 के लिए बंध वियोजन एन्थैल्पी का मान Cl2 की तुलना में कम है, तथा F− के छोटे आकार के कारण इसकी जलयोजन एन्थैल्पी भी Cl− से बहुत अधिक है। अतः F का मानक इलेक्ट्रोड विभव (अपचयन विभव) Cl के मानक इलेक्ट्रोड विभव से अधिक है। इसी कारण F2 का ऑक्सीकारक गुण Cl2 से अधिक है।
Exam Tips:
a) The low F-F bond enthalpy helps F2 to react more easily.
b) High hydration enthalpy of F− makes the reduction of F2 more favourable.
c) F2 has a higher standard reduction potential than Cl2.
Question 7.27: दो उदाहरणों द्वारा फ्लुओरीन के असामान्य व्यवहार को दर्शाइए।
Answer:
फ्लुओरीन का असामान्य व्यवहार उसके छोटे आकार, उच्च विद्युतऋणता, निम्न F-F बंध वियोजन एन्थैल्पी तथा संयोजकता कोश में d कक्षकों की अनुपस्थिति के कारण है। दो उदाहरण निम्नलिखित हैं-
(i) फ्लुओरीन केवल एक ऑक्सो अम्ल (HOF) बनाती है, जबकि अन्य हैलोजन कई ऑक्सो अम्ल बनाते हैं।
(ii) F2 की बंध वियोजन एन्थैल्पी तथा इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी के मान अपेक्षित मानों से बहुत कम होते हैं।
Exam Tips:
a) Fluorine forms only one oxoacid, HOF, unlike the other halogens.
b) The F-F bond enthalpy is lower than expected because of lone pair repulsion on small F atoms.
Question 7.28: समुद्र कुछ हैलोजन का मुख्य स्रोत है। टिप्पणी कीजिए।
Answer:
समुद्र कुछ हैलोजनों का मुख्य स्रोत है, क्योंकि समुद्री पानी में सोडियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम तथा कैल्शियम के क्लोराइड, ब्रोमाइड तथा आयोडाइड होते हैं। समुद्री पानी मुख्यतः सोडियम क्लोराइड का लगभग 2.5% द्रव्यमान वाला विलयन है। सूखे हुए समुद्री निक्षेपों में सोडियम क्लोराइड तथा कार्नेलाइट (KCl·MgCl2·6H2O) जैसे यौगिक उपस्थित होते हैं। कुछ समुद्री जीवों के तंत्र में आयोडीन होती है। बहुत से समुद्री पादपों में लगभग 0.5% आयोडीन तथा चिली साल्टपीटर में लगभग 0.2% तक सोडियम आयोडेट पाया जाता है।
Exam Tips:
a) Seawater is mainly a solution of sodium chloride, about 2.5% by mass.
b) Carnallite (KCl·MgCl2·6H2O) is found in dried sea deposits.
c) Some seaweeds contain up to about 0.5% iodine.
Question 7.29: Cl2 की विरंजन क्रिया का कारण बताइए।
Answer:
Cl2 एक प्रबल विरंजक है। विरंजन क्रिया नमी की उपस्थिति में ऑक्सीकरण के कारण होती है। नमी की उपस्थिति में Cl2 नवजात ऑक्सीजन [O] देती है, जो रंगीन पदार्थ का ऑक्सीकरण करके उसे रंगहीन कर देती है। यह विरंजन स्थायी होता है।
Cl2 + H2O → 2HCl + [O]
रंगीन पदार्थ + [O] → रंगहीन पदार्थ
Exam Tips:
a) Bleaching by chlorine needs moisture to release nascent oxygen.
b) The bleaching action by chlorine is permanent, unlike that of sulphur dioxide.
Question 7.30: उन दो विषैली गैसों के नाम बताइए जो क्लोरीन गैस से बनाई जाती हैं।
Answer:
क्लोरीन गैस से बनाई जाने वाली विषैली गैसें फॉस्जीन (COCl2), अश्रु गैस (CCl3NO2) तथा मस्टर्ड गैस (Cl-CH2-CH2-S-CH2-CH2-Cl) हैं।
Exam Tips:
a) Phosgene (COCl2) and tear gas (CCl3NO2) are two poisonous gases made from chlorine.
b) Mustard gas contains sulphur and chlorine in its molecule.
Question 7.31: I2 से ICl अधिक क्रियाशील क्यों है?
Answer:
सामान्यतः अंतराहैलोजन यौगिक हैलोजन की अपेक्षा अधिक क्रियाशील होते हैं, क्योंकि X-X′ आबंध की तुलना में X-X बंध दुर्बल होता है। I-Cl बंध ध्रुवीय है तथा I-I बंध अध्रुवीय है। अतः ICl, I2 से अधिक क्रियाशील है।
Exam Tips:
a) The I-Cl bond is polar and weaker than the non-polar I-I bond.
b) Interhalogen compounds are generally more reactive than the parent halogens.
Question 7.32: हीलियम को गोताखोरी के उपकरणों में उपयोग क्यों किया जाता है?
Answer:
आधुनिक गोताखोरी के उपकरणों में हीलियम, ऑक्सीजन के तनुकारी (diluent) के रूप में प्रयुक्त की जाती है, क्योंकि रक्त में इसकी विलेयता बहुत कम होती है।
Exam Tips:
a) Low blood solubility of helium prevents the bends in deep-sea divers.
b) Helium is mixed with oxygen as a diluent in breathing gas.
Question 7.33: निम्नलिखित समीकरण को संतुलित कीजिए।
XeF6 + 2H2O → XeO2F2 + 4HF
Answer:
XeF6 + 2H2O → XeO2F2 + 4HF
(उत्पाद XeO2F2 जीनॉन डाइऑक्सीडाइफ्लुओराइड है)
Exam Tips:
a) Count F atoms on both sides: six on the left, two plus four on the right.
b) The product XeO2F2 is xenon dioxydifluoride.
Question 7.34: रेडॉन के रसायन का अध्ययन करना कठिन क्यों था?
Answer:
रेडॉन (Rn) रेडियोसक्रिय तत्व है तथा इसकी अर्धायु बहुत कम (3.82 दिन) होती है, अतः यह विघटित हो जाता है। इसलिए रेडॉन के रसायन का अध्ययन कठिन हो जाता है।
Exam Tips:
a) Radon's half-life of 3.82 days is too short for detailed chemical studies.
b) Radioactive decay of radon makes handling it difficult.
Free study material for Chemistry
Haryana Board Solutions for Class 12 Chemistry Chapter 07 The p-Block Elements
Official Haryana Board Solutions for Chapter 07 The p-Block Elements
Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 07 The p-Block Elements. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 12 Chemistry, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Step-by-Step Explanations for Chapter 07 The p-Block Elements
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Chemistry text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Next Steps in Your Chemistry Revision
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 12 Chemistry.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 12 Chemistry Solutions Chapter 7 p-ब्लॉक के तत्व is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Chemistry are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Chemistry Solutions Chapter 7 p-ब्लॉक के तत्व as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Chemistry concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Chemistry Solutions Chapter 7 p-ब्लॉक के तत्व will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Chemistry. You can access HBSE Class 12 Chemistry Solutions Chapter 7 p-ब्लॉक के तत्व in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Chemistry Solutions Chapter 7 p-ब्लॉक के तत्व in printable PDF format for offline study on any device.