HBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 4 रासायनिक बलगतिकी

Solutions for Class 12 Chemistry: Chapter 04 Chemical Kinetics

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 04 Chemical Kinetics using the official curriculum guides for Class 12 Chemistry. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 12 Chemistry Solutions: Chapter 04 Chemical Kinetics

View or download the dedicated Chapter 04 Chemical Kinetics solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Chemistry.

बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: अभिक्रिया CH3COOC2H5 + H2O → (H+) CH3COOH + C2H5OH की अभिक्रिया की कोटि तथा अणुसंख्यता क्रमशः है-
(अ) 1, 3
(ब) 1, 2
(स) 2, 1
(द) 2, 2

Answer:

(ब) 1, 2

Exam Tips:

a) Water is present in large excess, so the observed order is 1 while the molecularity is 2 (one ester and one water molecule).

 

Question 2: प्रथम कोटि अभिक्रिया की अर्धायु 100 सेकण्ड है तो इसका वेग स्थिरांक होगा-
(अ) 6.93 × 10-3 s-1
(ब) 6.93 × 10-2 s-1
(स) 0.693 s-1
(द) 6.93 s-1

Answer:

(अ) 6.93 × 10-3 s-1

Exam Tips:

a) For a first order reaction k = 0.693 / t1/2, so k = 0.693 / 100 s = 6.93 × 10-3 s-1.

 

Question 3: अभिक्रिया x + y → उत्पाद के लिए अभिक्रिया का वेग = k[x]a [y]b है तो अभिक्रिया की कोटि होगी-
(अ) b
(ब) a
(स) a + b
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

Answer:

(स) a + b

Exam Tips:

a) The order is the sum of the exponents in the rate law, not the stoichiometric coefficients of the equation.

 

Question 4: x तथा y के मध्य अभिक्रिया का वेग 100 गुना हो जाता है जब x की सांद्रता 10 गुना बढ़ा देते हैं तो x के सन्दर्भ में अभिक्रिया की कोटि होगी-
(अ) 10
(ब) 2
(स) 4
(द) 1

Answer:

(ब) 2

Exam Tips:

a) Since 10n = 100 gives n = 2, the rate is proportional to [x]2.

 

Question 5: प्रथम कोटि अभिक्रिया के वेग स्थिरांक की इकाई है-
(अ) सेकंड2
(ब) मोल लीटर-1 सेकंड-1
(स) सेकंड-1
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

Answer:

(स) सेकंड-1

Exam Tips:

a) The unit of k for a reaction of order n is (mol L-1)1-n s-1, which gives s-1 when n = 1.

 

Question 6: अभिक्रिया के वेग की इकाई है-
(अ) मोल लीटर-1
(ब) मोल सेकंड-1
(स) मोल लीटर-1 सेकंड-1
(द) मोल लीटर-1 सेकंड

Answer:

(स) मोल लीटर-1 सेकंड-1

Exam Tips:

a) Rate is the change in molar concentration (mol L-1) per unit time (s), so its unit is mol L-1 s-1.

 

Question 7: उत्प्रेरक की उपस्थिति में किसी अभिक्रिया की सक्रियण ऊर्जा-
(अ) बढ़ जाती है।
(ब) कम हो जाती है।
(स) स्थिर रहती है।
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

Answer:

(ब) कम हो जाती है।

Exam Tips:

a) A catalyst provides an alternative path with a lower activation energy, which increases the rate without changing the equilibrium constant.

 

Question 8: किसी अभिक्रिया का वेग स्थिरांक निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करता है?
(अ) सांद्रता
(ब) अभिक्रिया का ताप
(स) दाब
(द) माध्यम की प्रकृति

Answer:

(ब) अभिक्रिया का ताप

Exam Tips:

a) Concentration changes the rate but not the rate constant, whereas k changes with temperature as given by the Arrhenius equation.

 

Question 9: प्रथम कोटि की अभिक्रिया की अर्धायु निर्भर करती है-
(अ) क्रियाकारकों की सांद्रता पर
(ब) उत्पादों की सांद्रता पर
(स) वेग स्थिरांक पर
(द) उत्प्रेरक पर

Answer:

(स) वेग स्थिरांक पर

Exam Tips:

a) For a first order reaction t1/2 = 0.693 / k, so it does not depend on the initial concentration.

 

Question 10: शून्य कोटि अभिक्रिया का उदाहरण है-
(अ) H2 + I2 → 2HI
(ब) 2HI →(Au, Δ) H2 + I2
(स) एस्टर का क्षारीय जल अपघटन
(द) C2H4(g) + H2(g) → C2H6(g)

Answer:

(ब) 2HI →(Au, Δ) H2 + I2

Exam Tips:

a) The decomposition of HI on a gold surface proceeds at a rate fixed by the catalyst surface, so it is zero order.

 

Question 11: किसी अभिक्रिया का वेग, अभिकारकों की सांद्रता पर निर्भर नहीं करता तो उस अभिक्रिया की कोटि क्या होगी?
(अ) 1
(ब) शून्य
(स) 2
(द) 3

Answer:

(ब) शून्य

Exam Tips:

a) A rate that does not depend on reactant concentration means the exponent of every concentration term is zero, so the order is zero.

 

Question 12: किसी शून्य कोटि अभिक्रिया के लिए निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य है?
(अ) वेग = k
(ब) अर्धायु (t1/2) ∝ 1 / अभिकारक की प्रारंभिक सांद्रता
(स) k का मात्रक = सेकण्ड-1
(द) उपर्युक्त सभी।

Answer:

(अ) वेग = k

Exam Tips:

a) For zero order t1/2 = [R]0 / 2k, so the half-life is directly proportional to the initial concentration.

 

Question 13: अभिक्रिया A + B → 2C के लिए A के लुप्त होने का वेग 10-2 मोल लीटर-1 सेकंड-1 है तो C के बनने का वेग क्या होगा-
(अ) 1.5 × 10-2 मोल लीटर-1 सेकंड-1
(ब) 0.5 × 10-2 मोल लीटर-1 सेकंड-1
(स) 1 × 10-2 मोल लीटर-1 सेकंड-1
(द) 2.0 × 10-2 मोल लीटर-1 सेकंड-1

Answer:

(द) 2.0 × 10-2 मोल लीटर-1 सेकंड-1

Exam Tips:

a) In A + B → 2C, C forms twice as fast as A disappears, so the rate of formation of C is 2 × 10-2 mol L-1 s-1.

 

Question 14: 146C की अर्धायु 5760 वर्ष है। 146C का 100 mg का नमूना कितने वर्ष के बाद 25 mg रह जाएगा?
(अ) 1440 वर्ष
(ब) 23040 वर्ष
(स) 11520 वर्ष
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

Answer:

(स) 11520 वर्ष

Exam Tips:

a) Going from 100 mg to 25 mg takes two half-lives, so the time is 2 × 5760 = 11520 years.

 

Question 15: किसी रासायनिक अभिक्रिया के लिए देहली ऊर्जा होती है-
(अ) सक्रियण ऊर्जा – अभिकारकों की सामान्य ऊर्जा
(ब) सक्रियण ऊर्जा + अभिकारकों की सामान्य ऊर्जा
(स) सक्रियण ऊर्जा के बराबर
(द) अभिकारकों की सामान्य ऊर्जा के बराबर।

Answer:

(ब) सक्रियण ऊर्जा + अभिकारकों की सामान्य ऊर्जा

Exam Tips:

a) Threshold energy equals the normal energy of the reactant molecules plus the activation energy.
b) The activation energy is the extra energy needed above the normal energy level of the reactants.
c) On an energy profile diagram, threshold energy is the peak energy level of the reaction path.

 

Question 16: अभिकारक अणुओं को उत्पाद में परिवर्तित होने के लिए आवश्यक न्यूनतम ऊर्जा होती है-
(अ) गतिज ऊर्जा
(ब) स्थितिज ऊर्जा
(स) सक्रियण ऊर्जा
(द) गतिज ऊर्जा + स्थितिज ऊर्जा

Answer:

(स) सक्रियण ऊर्जा

Exam Tips:

a) Only collisions in which the colliding molecules carry at least the activation energy lead to product formation.

 

Question 17: अभिक्रिया 2A + B → 3C + D के लिए, निम्नलिखित में से कौनसा व्यंजक, अभिक्रिया के वेग को नहीं दर्शाता?
(अ) -(1/2) d[A]/dt
(ब) -d[B]/dt
(स) -d[C]/dt
(द) +d[D]/dt

Answer:

(स) -d[C]/dt

Exam Tips:

a) For a product, the rate expression is +(1/3) d[C]/dt, because C is formed and its coefficient is 3.
b) The option -d[C]/dt is negative, although the concentration of C increases during the reaction.

 

Question 18: किसी अभिक्रिया की सक्रियण ऊर्जा को प्रभावित करने वाला कारक-
(अ) ताप
(स) सांद्रता
(ब) टक्कर आवृत्ति
(द) ताप

Answer:

(द) ताप

Exam Tips:

a) Temperature does not change the activation energy itself; it increases the fraction of molecules having energy above Ea.

 

Question 19: किसी अभिक्रिया के वेग स्थिरांक की ताप पर निर्भरता को निम्नलिखित में से किस समीकरण से दिया जाता है?
(अ) ln k = ln A – Ea / RT
(ब) ln A = ln k – Ea / RT
(स) ln k = A Ea / RT
(द) ln A = RT ln Ea – ln k

Answer:

(अ) ln k = ln A – Ea / RT

Exam Tips:

a) This is the Arrhenius equation, where A is the pre-exponential factor and Ea the activation energy.
b) A plot of ln k against 1/T is a straight line with slope -Ea/R.
c) Option (ब) has the wrong sign; rearranging the correct form gives ln A = ln k + Ea/RT.

 

Question 20: शून्य कोटि अभिक्रिया का आलेख है-

Answer:

(ब) वेग का आलेख सांद्रता के सापेक्ष एक क्षैतिज रेखा है।

Exam Tips:

a) In zero order the rate stays constant as the concentration of the reactant falls, so the plot is horizontal.

 

Question 21: किसी अभिक्रिया में अभिकारक की प्रारम्भिक सान्द्रता दुगुनी करने पर उस अभिक्रिया की अर्धआयु भी पहले की तुलना में दुगुनी हो जाती है तो इस अभिक्रिया की कोटि होगी-
(अ) 3
(ब) 2
(स) शून्य
(द) 1

Answer:

(स) शून्य

Exam Tips:

a) In general t1/2 ∝ [A]01-n, so doubling [A]0 doubles t1/2 only when n = 0.

 

Question 22:

यह ग्राफ किस कोटि की अभिक्रिया को दर्शाता है?
(अ) प्रथम
(ब) शून्य
(स) द्वितीय
(द) तृतीय

Answer:

(अ) प्रथम

Exam Tips:

a) A horizontal t1/2 versus initial concentration line means the half-life is independent of concentration, which is the first order behaviour.

 

Question 23: रेडियोएक्टिव विघुटन की अभिक्रिया की कोटि कितनी होती है?
(अ) शून्य
(ब) 1
(स) 2
(द) 3

Answer:

(ब) 1

Exam Tips:

a) Radioactive decay is first order, which is why carbon-14 dating uses a constant half-life.

 

Question 24: शून्य कोटि अभिक्रिया के पूर्ण होने में लगा समय है-
(अ) [R]0 / k
(ब) 2k / [R]0
(स) [R]0 k
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer:

(अ) [R]0 / k

Exam Tips:

a) For zero order, k = [R]0 / t at completion, which gives t = [R]0 / k.

 

Question 25: अभिक्रिया A + 2B → उत्पाद के लिए अवकलन दर समीकरण है-
(अ) -(1/2) d[A]/dt = -d[B]/dt = k[A][B]2
(ब) (1/2) d[A]/dt = d[B]/dt = k[A][B]2
(स) -d[A]/dt = -(1/2) d[B]/dt = k[A][B]2
(द) d[A]/dt = (1/2) d[B]/dt = k[A][B]2

Answer:

(स) -d[A]/dt = -(1/2) d[B]/dt = k[A][B]2

Exam Tips:

a) B is consumed twice as fast as A, so the rate of A is one half of the rate of B.
b) Each rate expression is divided by its stoichiometric coefficient, which is why the factor 1/2 appears with B.

 

Question 26: अभिकर्मक की प्रारम्भिक सान्द्रता को दोगुना करने पर इसकी t1/2 आधी हो जाती है। इस अभिक्रिया की कोटि होगी-
(अ) प्रथम कोटि
(ब) शून्य कोटि
(स) द्वितीय कोटि
(द) तृतीय कोटि

Answer:

(स) द्वितीय कोटि

Exam Tips:

a) For second order t1/2 = 1 / (k[R]0), so doubling [R]0 halves the half-life.

 

Question 27: यदि a तथा t1/2 क्रमशः अभिक्रियकों की प्रारम्भिक सान्द्रता तथा शून्य कोटि की अभिक्रिया की अर्द्ध आयु हो तो निम्नलिखित में से सही सम्बन्ध है?
(अ) t1/2 ∝ 1/a
(ब) t1/2 ∝ a
(स) t1/2 ∝ 1/a2
(द) t1/2 ∝ a2

Answer:

(ब) t1/2 ∝ a

Exam Tips:

a) For zero order t1/2 = a / 2k, which is directly proportional to a.

 

Question 28: प्रथम कोटि की अभिक्रिया के (t2/3) ज्ञात कीजिए। दिया है k = 5.48 × 10-14 सेकण्ड-1।
(अ) 2.00 × 1013 सेकण्ड
(ब) 2.00 × 1013 सेकण्ड
(स) 200 × 1020 सेकण्ड
(द) 0.200 × 1010 सेकण्ड

Answer:

(अ) 2.00 × 1013 सेकण्ड

Exam Tips:

a) For first order t2/3 = (2.303 / k) log 3 = (2.303 × 0.4771) / (5.48 × 10-14) ≈ 2.00 × 1013 s.
b) Options (अ) and (ब) are printed identically, so the numerical value is the deciding factor.

 

Question 29: 2A + B → उत्पाद (P) अभिक्रिया का गति नियम दिया है। d[P]/dt = k[A][B] जब [B] ≫ [A], तो इस परिस्थिति में अभिक्रिया की कोटि होगी-
(अ) 0
(ब) 1
(स) 2
(द) 1.5

Answer:

(ब) 1

Exam Tips:

a) When [B] is very large its concentration stays almost constant, so the rate becomes k′[A] and the order is 1.

 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: शर्करा के क्रिस्टल की तुलना में शर्करा का पाउडर जल में जल्दी घुल जाता है। क्यों?

Answer:

पाउडर अवस्था में शर्करा का पृष्ठ क्षेत्रफल क्रिस्टल की तुलना में अधिक होता है, अतः यह जल में जल्दी घुल जाता है।

Exam Tips:

a) More surface area exposes more sugar molecules to water at the same time, so dissolution is faster.
b) Grinding a solid into powder is a common way to speed up a heterogeneous process.

 

Question 2: N2O5 के विघटन की अभिक्रिया की कोटि बताइए।

Answer:

N2O5 का विघटन प्रथम कोटि की अभिक्रिया है।

Exam Tips:

a) The decomposition of N2O5 is a standard example of a first order reaction.

 

Question 3: किसी अभिक्रिया का औसत वेग तथा तात्क्षणिक वेग कब समान होता है?

Answer:

जब समय अन्तराल Δt बहुत ही कम (शून्य के नजदीक) हो तब अभिक्रिया का औसत वेग तथा तात्क्षणिक वेग समान होगा।

Exam Tips:

a) The instantaneous rate is the limit of the average rate as Δt approaches zero.
b) The instantaneous rate is found from the slope of the tangent to the concentration-time curve.

 

Question 4: किसी अभिक्रिया के लिए वेग स्थिरांक तथा अभिक्रिया वेग की इकाई समान है तो इस अभिक्रिया की कोटि कितनी होगी?

Answer:

यह शून्य कोटि की अभिक्रिया है क्योंकि इसके लिए वेग = k।

Exam Tips:

a) When rate = k there is no concentration term, so the order is zero.
b) For zero order the unit of k is mol L-1 s-1, the same as the unit of rate.

 

Question 5: किस प्रकार की अभिक्रिया के वेग स्थिरांक की इकाई सान्द्रता पर निर्भर नहीं करती?

Answer:

प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए वेग स्थिरांक (k) की इकाई s-1 होती है, अतः यह सान्द्रता पर निर्भर नहीं करती।

Exam Tips:

a) The unit of k for first order is s-1, which contains no concentration term.
b) Only the order decides the unit of k, so a first order reaction always has k in s-1.

 

Question 6: अभिक्रिया के वेग स्थिरांक को प्रभावित करने वाले कारक बताइए।

Answer:

किसी अभिक्रिया का वेग स्थिरांक अभिकारकों की प्रकृति तथा ताप पर निर्भर करता है।

Exam Tips:

a) Temperature has a strong effect on k, roughly doubling it for every 10 °C rise in many reactions.
b) A catalyst also changes k by lowering the activation energy.

 

Question 7: शून्य कोटि अभिक्रिया में अभिकारकों की सान्द्रता को तीन गुना करने पर इसके वेग पर क्या प्रभाव होगा?

Answer:

अभिक्रिया का वेग अपरिवर्तित रहेगा क्योंकि शून्य कोटि अभिक्रिया का वेग सान्द्रता पर निर्भर नहीं करता है।

Exam Tips:

a) In zero order the rate equals k, and k does not change with concentration.
b) Changing concentration has no effect on the rate of any zero order reaction.

 

Question 8: अभिक्रिया 2NO + O2 की आण्विकता तथा कोटि कितनी है?

Answer:

इस अभिक्रिया की कोटि तथा आण्विकता दोनों ही 3 हैं।

Exam Tips:

a) Three molecules collide in the single elementary step, and the rate law is k[NO]2[O2].

 

Question 9: अभिक्रिया की कोटि तथा आण्विकता में एक अन्तर बताइए।

Answer:

कोटिआण्विकता
कोटि का पूर्णांक होना आवश्यक नहीं है।आण्विकता हमेशा पूर्णांक होती है।

Exam Tips:

a) Order can be zero or fractional, whereas molecularity is always a whole number.
b) Molecularity is a theoretical idea for elementary steps, while order is found from experimental rate data.
c) Order can be found for complex reactions, but molecularity has meaning only for elementary reactions.

 

Question 10: कोई द्विअणुक अभिक्रिया किस स्थिति में प्रथम कोटि की होगी?

Answer:

द्विअणुक अभिक्रिया में किसी एक अभिकारक को आधिक्य में लेने पर अभिक्रिया प्रथम कोटि की होगी क्योंकि अभिक्रिया का वेग इस अभिकारक की सान्द्रता पर निर्भर नहीं करेगा।

Exam Tips:

a) The concentration of the reactant in excess hardly changes during the reaction.
b) Such a reaction is called pseudo first order.

 

Question 11: अवकल वेग समीकरण क्या होता है?

Answer:

किसी अभिक्रिया के लिए सांद्रता पर आधारित समीकरण को अवकल वेग समीकरण कहते हैं।

Exam Tips:

a) It is written as −d[R]/dt = k[A]x[B]y, with the rate on one side and concentration terms on the other.

 

Question 12: किसी अभिक्रिया का वेग निर्धाँक पद कौनसा होता है?

Answer:

जटिल अभिक्रियाओं में सबसे धीमा पद वेग निर्धारक पद होता है क्योंकि इससे अभिक्रिया का वेग निर्धारित किया जाता है।

Exam Tips:

a) The rate of a complex reaction is controlled by its slowest elementary step.
b) The rate law of a complex reaction is written from the molecules in the slow step.

 

Question 13: किसी रेडियोएक्टिव विघटन अभिक्रिया की कोटि कितनी होती है?

Answer:

रेडियोएक्टिव विघटन अभिक्रिया हमेशा प्रथम कोटि की होती है।

Exam Tips:

a) Its half-life stays the same whatever the amount of the radioactive sample.

 

Question 14: प्रथम कोटि अभिक्रिया के वेग स्थिरांक का मात्रक बताइए।

Answer:

समय-1 (सेकण्ड-1 या मिनट-1)

Exam Tips:

a) The rate constant of a first order reaction has the unit of inverse time.

 

Question 15: शून्य कोटि अभिक्रिया के वेग स्थिरांक का सूत्र बताइए।

Answer:

शून्य कोटि अभिक्रिया के लिए वेग स्थिरांक
k = ([R]0 − [R]) / t

Exam Tips:

a) Here [R]0 is the initial concentration and [R] is the concentration after time t.
b) The unit of k comes out as mol L-1 s-1 when time is in seconds.
c) The formula is the integrated rate equation for a reaction whose rate does not depend on concentration.

 

Question 16: गैसीय अभिक्रिया A → B + C के लिए वेग नियतांक का सूत्र बताइए।

Answer:

k = (2.303 / t) log [Pi / (2Pi − Pt)]

Exam Tips:

a) Pi is the initial pressure of A and Pt is the total pressure at time t.
b) The formula follows from A falling by x while B and C each rise by x, so PA = 2Pi − Pt.
c) The result is the first order rate constant for the gaseous decomposition.

 

Question 17: शून्य कोटि अभिक्रिया की अर्धयु ज्ञात करने का सूत्र बताइए।

Answer:

t1/2 = [R]0 / (2k)

Exam Tips:

a) The half-life of a zero order reaction is directly proportional to the initial concentration.
b) Half of the initial amount is used up in this time, and the rate stays constant throughout.
c) Compare it with the first order formula t1/2 = 0.693 / k, which has no concentration term.

 

Question 18: यदि किसी अभिक्रिया में अभिकारक के सभी अणुओं के मध्य प्रभावी टक्कर हो जाए तो क्या होगा?

Answer:

अभिक्रिया तीव्र वेग से होगी तथा लगभग पूर्ण हो जाएगी।

Exam Tips:

a) An effective collision needs enough energy and the correct orientation of the molecules.
b) Every collision being effective would make the reaction very fast.

 

Question 19: देहली ऊर्जा किसे कहते हैं?

Answer:

किसी अभिकारक की वह न्यूनतम आवश्यक ऊर्जा जो उसे उत्पाद में परिवर्तित होने के लिए आवश्यक होती है, उसे देहली ऊर्जा कहते हैं।
देहली ऊर्जा = सामान्य अणु की ऊर्जा + सक्रियण ऊर्जा

Exam Tips:

a) Threshold energy is the total energy the reactant molecules need for reaction.
b) It is the sum of the normal energy of the molecules and the activation energy.
c) The threshold energy is higher than the activation energy by the normal energy of the reactants.

 

Question 20: किसी अभिक्रिया में टक्कर करने वाले अणुओं की पर्याप्त संख्या की ऊर्जा, देहली ऊर्जा से अधिक है फिर भी अभिक्रिया का वेग कम है, क्यों?

Answer:

अणुओं का अभिविन्यास सही नहीं होने के कारण अभिक्रिया का वेग कम है।

Exam Tips:

a) Enough energy alone is not sufficient; the molecules must also strike each other in the correct orientation.

 

Question 21: दो भिन्न-भिन्न अभिक्रियाएँ समान ताप पर करवाई जाती हैं तथा दोनों के लिए सक्रियण ऊर्जा भी समान है, तो क्या इन अभिक्रियाओं के वेग भी समान होंगे?

Answer:

इन अभिक्रियाओं के वेग समान नहीं हो सकते क्योंकि वेग नियतांक, पूर्व चरघातांकी गुणक (A) पर भी निर्भर करता है, जो कि भिन्न-भिन्न अभिक्रियाओं के लिए भिन्न-भिन्न होता है।

Exam Tips:

a) The Arrhenius equation shows k depends on both the pre-exponential factor A and Ea.
b) Two reactions with equal activation energy can still differ in A, so their rates can differ.

 

Question 22: प्रभावी टक्कर क्या होती है?

Answer:

वे टक्कर जिनके परिणामस्वरूप उत्पाद का निर्माण होता है, उन्हें प्रभावी टक्कर कहते हैं।

Exam Tips:

a) Only collisions with energy at least equal to the activation energy and with correct orientation are effective.
b) Most collisions between molecules are not effective and do not form product.

 

Question 23: किसी अभिक्रिया के लिए t1/2 ∝ [R]0 है, तो इस अभिक्रिया की कोटि कितनी होगी?

Answer:

शून्य।

Exam Tips:

a) Half-life directly proportional to initial concentration is the signature of a zero order reaction.

 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: अभिक्रिया की कोटि तथा अणुसंख्यता (आण्विकता) में विभेद कीजिए।

Answer:

अभिक्रिया की कोटिअभिक्रिया की आण्विकता
यह प्रायोगिक राशि है।यह एक सैद्धान्तिक राशि है।
इसका मान शून्य, पूर्णांक या भिन्नात्मक हो सकता है।इसका मान हमेशा पूर्णांक होता है।
यह अभिक्रिया की क्रियाविधि से ज्ञात होती है।यह केवल अभिक्रिया के प्राथमिक पदों (elementary steps) में लागू होती है।
यह प्राथमिक तथा जटिल दोनों प्रकार की अभिक्रियाओं के लिए लागू होती है।जटिल अभिक्रियाओं में इसका कोई अर्थ नहीं होता।
यह अभिकारकों की सांद्रता से सम्बन्धित होती है।यह अणुओं की संख्या से सम्बन्धित होती है।

Exam Tips:

a) Order is found from the experimental rate law, while molecularity is a theoretical count of molecules in an elementary step.
b) Order can be zero or fractional, but molecularity is never fractional or zero.
c) For a complex reaction the order is decided by the slowest step, and the molecularity of that step is what is counted.
d) Molecularity above three is rare because three molecules rarely collide with the correct orientation at the same time.

 

Question 2: तीन अभिक्रियाएँ जिनकी कोटि 1, 2 तथा 3 हैं इनके लिए वेग स्थिरांकों का मान समान है तो सान्द्रता का मान 1M से कम तथा 1M से अधिक होने पर इन अभिक्रियाओं के वेगों का क्रम क्या होगा?

Answer:

माना R → उत्पाद।
प्रथम कोटि के लिए, वेग (v1) = k[R]
द्वितीय कोटि के लिए, वेग (v2) = k[R]2
तृतीय कोटि के लिए, वेग (v3) = k[R]3
अतः [R] = 1 होने पर v1 = v2 = v3।
जब [R] < 1 तो v1 > v2 > v3,
तथा [R] > 1 होने पर v1 < v2 < v3।

Exam Tips:

a) Powers of a number below one decrease as the power rises, while powers above one increase.
b) At [R] = 1 all three rates are equal, because 1 raised to any power is 1.
c) Write the three rate laws side by side with the same k before comparing them.

 

Question 3: किसी अभिक्रिया के वेग स्थिरांक तथा अभिक्रिया वेग में तीन अन्तर बताइए।

Answer:

वेग स्थिरांक (k)अभिक्रिया वेग
यह वह वेग है जब सभी अभिकारकों की सान्द्रता इकाई (1 M) हो।इकाई समय में किसी अभिकारक या उत्पाद की सान्द्रता में होने वाला परिवर्तन अभिक्रिया वेग कहलाता है।
यह अभिकारकों की सान्द्रता पर निर्भर नहीं करता।अभिक्रिया का वेग अभिकारकों की सान्द्रता पर निर्भर करता है।
इसका मात्रक अभिक्रिया की कोटि पर निर्भर करता है।इसका मात्रक हमेशा mol L-1 s-1 होता है।

Exam Tips:

a) The rate constant is a fixed value for a given temperature, while the reaction rate changes as the reactants are used up.
b) The unit of k changes with the order of reaction, but the unit of rate is always mol L-1 s-1.
c) The rate is proportional to concentration terms in the rate law, whereas k is the proportionality constant.

 

Question 4: अभिक्रिया 2A(g) + B(g) ⇌ 2C(g) में पात्र का आयतन प्रारम्भिक आयतन का 1/3 करने पर अभिक्रिया वेग पर क्या प्रभाव होगा तथा आयतन में इस परिवर्तन से अभिक्रिया की कोटि में क्या परिवर्तन होगा?

Answer:

प्रारम्भिक वेग (v) = k[A]2[B]
जब पात्र का आयतन प्रारम्भिक आयतन का 1/3 कर दिया जाता है तो A तथा B दोनों की सान्द्रता 3 गुना हो जाएगी।
अतः नया वेग v1 = k[3A]2[3B] = 27k[A]2[B]

अतः अभिक्रिया का वेग प्रारम्भिक वेग की तुलना में 27 गुना हो जाएगा, लेकिन अभिक्रिया की कोटि पर कोई प्रभाव नहीं होगा क्योंकि कोटि सान्द्रता या आयतन पर निर्भर नहीं करती।

Exam Tips:

a) Each concentration is tripled, and the rate law has a squared A term and a first power B term, giving 32 × 3 = 27.
b) Changing volume changes concentrations, but the order remains the same because it is a property of the rate law.
c) Write the new rate with each concentration multiplied by 3 before comparing it with the original rate.

 

Question 5: प्रथम कोटि अभिक्रिया की अर्धायु का सूत्र ज्ञात कीजिए तथा सिद्ध कीजिए कि प्रथम कोटि अभिक्रिया की अर्धायु अभिकारक की प्रारंभिक सांद्रता पर निर्भर नहीं करती।

Answer:

प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए वेग स्थिरांक
k = (2.303 / t) log ([R]0 / [R])
t1/2 पर [R] = [R]0 / 2 रखने पर,
k = (2.303 / t1/2) log ([R]0 / ([R]0/2)) = (2.303 / t1/2) log 2
अतः t1/2 = (2.303 / k) × 0.3010 = 0.693 / k

अतः किसी प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए अर्धायु का मान निश्चित होता है। अर्थात् यह अभिकारक की प्रारंभिक सांद्रता पर निर्भर नहीं करती।

Exam Tips:

a) Put [R] = [R]0/2 into the integrated rate law, and the initial concentration cancels out.
b) The value log 2 = 0.3010 gives t1/2 = 0.693 / k.
c) The graph of t1/2 against [R]0 is a horizontal line for first order reactions.
d) The same method for a zero order reaction gives a half-life that depends on [R]0.

 

Question 6: प्रथम कोटि की गैसीय अभिक्रिया A(g) → B(g) + C(g) के लिए वेग नियतांक के सूत्र k = (2.303 / t) log [Pi / (2Pi − Pt)] की व्युत्पत्ति कीजिए।

Answer:

माना गैस A का प्रारम्भिक दाब Pi तथा t समय पर अभिक्रिया मिश्रण का कुल दाब Pt है।

अवस्थाA(g)B(g)C(g)
t = 0 परPi atm0 atm0 atm
t समय पर(Pi − x) atmx atmx atm

कुल दाब Pt = (Pi − x) + x + x = Pi + x, अतः x = Pt − Pi।
t समय पर A का दाब PA = Pi − x = Pi − (Pt − Pi) = 2Pi − Pt।

प्रथम कोटि के लिए k = (2.303 / t) log ([R]0 / [R])। यहाँ [R]0 ∝ Pi तथा [R] ∝ PA, अतः
k = (2.303 / t) log (Pi / PA) = (2.303 / t) log [Pi / (2Pi − Pt)]

Exam Tips:

a) Let x be the fall in pressure of A, so each of B and C rises by x.
b) Since the total pressure is Pt = Pi + x, x equals Pt − Pi.
c) Pressures are proportional to concentrations for a gas at constant temperature, so pressures can replace concentrations in the first order formula.
d) Substitute PA = 2Pi − Pt into k = (2.303/t) log (Pi/PA) to get the final expression.

 

Question 7: उस अभिक्रिया की कोटि क्या होगी जिसके 50% पूर्ण होने में 2 घण्टे तथा 75% पूर्ण होने में 4 घण्टे लगते हैं?

Answer:

इस अभिक्रिया के 50% पूर्ण होने में 2 घण्टे लग रहे हैं, अर्थात् इस अभिक्रिया की अर्धायु 2 घण्टे है।
इसमें 4 घण्टे (दो अर्धायु) के बाद 75% अभिक्रिया पूर्ण हो जाती है, अर्थात् 25% अभिकारक बच जाता है। इससे स्पष्ट है कि अर्धायु प्रारम्भिक सान्द्रता पर निर्भर नहीं करती।

अतः यह एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया है।

Exam Tips:

a) After two half-lives, one quarter of the reactant remains, which matches 75% completion.
b) The half-life is 2 hours for the first 50% and again for the next half of the remainder, so it does not depend on the starting amount.
c) A constant half-life is the test for a first order reaction.

 

Question 8:

(a) किसी जटिल अभिक्रिया के धीमे पद की अणुसंख्यता ही सम्पूर्ण अभिक्रिया की अणुसंख्यता होती है। समझाइए।
(b) उच्च कोटि की अभिक्रियाएँ सामान्यतः नहीं होती, क्यों?

Answer:

(a) जटिल अभिक्रियाओं की क्रियाविधि में सबसे धीमे पद को वेग निर्धारक पद माना जाता है। चूँकि किसी अभिक्रिया के लिए अणुसंख्यता का मान सामान्यतया 3 से अधिक नहीं होता, अतः धीमे पद में उपस्थित अणुओं से ही अभिक्रिया की अणुसंख्यता ज्ञात करते हैं, चाहे पूर्ण सन्तुलित समीकरण में अणुओं की संख्या अधिक हो।

(b) अभिक्रिया होते समय उन अणुओं के मध्य टक्कर होती है जो निश्चित दिशा में अभिविन्यासित होते हैं। जटिल अभिक्रियाओं में धीमे पद में जितने अणुओं की सान्द्रता में परिवर्तन होता है, वही अभिक्रिया की कोटि होती है। टक्कर में सामान्यतः तीन से अधिक अणु भाग नहीं लेते, अतः उच्च कोटि की अभिक्रियाएँ सामान्यतः नहीं होती।

Exam Tips:

a) The slowest step decides the rate, so only its molecules determine the molecularity of the overall process.
b) Molecularity above three is rare, because more than three molecules rarely meet with the right orientation at once.
c) Most high order rate laws come from a mechanism of several simpler steps.

 

Question 9: अभिक्रिया 2N2O → 2N2 + O2 का प्रायोगिक वेग समीकरण निम्नलिखित है- वेग = k[N2O]। इस अभिक्रिया की क्रियाविधि बताइए।

Answer:

वेग समीकरण में N2O की सान्द्रता की घात एक है, अतः वेग निर्धारक पद (धीमे पद) में N2O का एक अणु उपस्थित होना चाहिए। इसलिए इस अभिक्रिया की क्रियाविधि निम्नलिखित है-
N2O → N2 + O (धीमा पद)
N2O + O → N2 + O2 (तेज पद)

Exam Tips:

a) The slow step contains one N2O molecule, which matches the first order rate law.
b) The oxygen atom formed in the slow step is used up in the fast step.
c) Adding the two steps gives the balanced equation 2N2O → 2N2 + O2.

 

Question 10: अभिक्रिया 2NO + Br2 → 2NOBr की क्रियाविधि निम्नलिखित है- (i) NO + Br2 ⇌ NOBr2 (तेज पद) (ii) NOBr2 + NO → 2NOBr (धीमा पद)। तो इस अभिक्रिया का वेग समीकरण लिखिए।

Answer:

अभिक्रिया की क्रियाविधि के आधार पर धीमे पद से अभिक्रिया के वेग को ज्ञात किया जाता है, अतः
वेग = k[NOBr2][NO] ….(1)

चूँकि NOBr2 अभिकारक नहीं है बल्कि माध्यमिक यौगिक है तथा प्रथम पद उत्क्रमणीय है, अतः साम्य स्थिरांक Kc = [NOBr2] / ([NO][Br2]) ….(2)
या [NOBr2] = Kc[NO][Br2]
यह मान समीकरण (1) में रखने पर,
वेग = k Kc[NO][Br2][NO] = k1[NO]2[Br2]
यहाँ k1 = k · Kc।
अतः अभिक्रिया का वेग समीकरण निम्न प्रकार होगा: वेग = k1[NO]2[Br2]

Exam Tips:

a) The rate law is taken from the slow step, because the slow step controls the rate.
b) The intermediate NOBr2 is replaced using the equilibrium constant of the fast reversible first step.
c) Combining k and Kc gives the observed rate constant k1.
d) The final rate law is second order in NO and first order in Br2.

 

बोर्ड परीक्षा के दृष्टिकोण से सम्भावित महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Question 1:

Question 1 (a): निम्नलिखित पदों को स्पष्ट कीजिए-
अभिक्रिया की दर
अभिक्रिया की सक्रियण ऊर्जा
अथवा
एक अभिक्रिया की कोटि
एक अभिक्रिया की आण्विकता

Answer:

(i) अभिक्रिया की दर: किसी निश्चित समय में अभिकारक या उत्पाद की सान्द्रता में जितना परिवर्तन होता है, उसे अभिक्रिया की दर कहते हैं।
(ii) अभिक्रिया की सक्रियण ऊर्जा: किसी अभिकारक को उत्पाद में परिवर्तित होने के लिए आवश्यक न्यूनतम ऊर्जा, जो अभिकारक द्वारा ग्रहण करना आवश्यक है, उसे अभिक्रिया की सक्रियण ऊर्जा कहते हैं।

अथवा

(i) अभिक्रिया की कोटि: किसी अभिक्रिया के प्रायोगिक वेग समीकरण में अभिकारकों की सान्द्रता के घातांकों का योग उस अभिक्रिया की कोटि कहलाता है। अर्थात् अभिक्रिया में अभिकारक अणुओं की संख्या, जिनकी सान्द्रता में परिवर्तन होता है, उसे अभिक्रिया की कोटि कहते हैं। अभिक्रिया aA + bB → उत्पाद के लिए वेग = k[A]x[B]y हो तो अभिक्रिया की कोटि n = x + y होगी। कोटि शून्य, एक, दो, तीन अथवा भिन्नात्मक भी हो सकती है। कोटि जटिल तथा प्राथमिक दोनों अभिक्रियाओं के लिए लागू होती है।
(ii) अभिक्रिया की आण्विकता: प्राथमिक अभिक्रिया में भाग लेने वाली स्पीशीज (परमाणु, अणु या आयन) की संख्या, जो एक साथ टक्कर करके रासायनिक अभिक्रिया सम्पन्न करती हैं, उसे अभिक्रिया की आण्विकता कहते हैं। सरल अभिक्रियाओं की आण्विकता संतुलित रासायनिक समीकरण में उपस्थित अभिकारक अणुओं की संख्या के बराबर होती है। तीन से अधिक अणुओं की टक्कर की सम्भावना बहुत कम होती है, अतः आण्विकता सामान्यतः तीन से अधिक नहीं होती।

Exam Tips:

a) Rate is measured as change in concentration per unit time, while activation energy is an energy barrier.
b) The order is the sum of the exponents in the experimental rate law, while molecularity is counted from the elementary step.
c) Activation energy is the minimum energy that reactant molecules must absorb to change into products.
d) Molecularity of a simple reaction equals the number of reactant molecules in its balanced equation.

 

Question 1 (b): फॉस्फीन, PH3, का अपघटन निम्नलिखित समीकरण के अनुसार होता है- 4PH3(g) → P4(g) + 6H2(g)। यह पाया जाता है कि अभिक्रिया निम्नलिखित दर समीकरण के अनुसार होती है- दर = k[PH3]। 120°C पर PH3 की अर्ध-आयु 37.9 s है।
(i) PH3 के 3/4 भाग के अपघटित होने के लिए कितना समय लगेगा?
(ii) 1 मिनट के पश्चात् PH3 के मूल प्रतिदर्श का कौनसा प्रभाज शेष रह जाएगा?
अथवा
(b) तापमान 300 K से बढ़कर 320 K हो जाने पर एक अभिक्रिया की दर चार गुनी हो जाती है। अभिक्रिया की सक्रियण ऊर्जा का परिकलन कीजिए, यह मानते हुए तापमान बदलने के साथ इसका मान परिवर्तित नहीं होता है। (R = 8.314 J K-1 mol-1)

Answer:

(i) PH3 की अभिक्रिया प्रथम कोटि की है।
k = 0.693 / t1/2 = 0.693 / 37.9 s = 1.82 × 10-2 s-1
PH3 के 3/4 भाग के अपघटित होने पर शेष [R] = 1/4 [R]0।
t = (2.303 / k) log ([R]0 / [R]) = (2.303 / 1.82 × 10-2) log 4
t = 126.5 × 0.6021 = 76.2 s

(ii) 1 मिनट (60 s) के पश्चात्:
log (1/[R]) = (k × t) / 2.303 = (1.82 × 10-2 × 60) / 2.303 = 0.4742
1/[R] = antilog 0.4742 = 2.98, अतः [R] = 0.335
अर्थात् 1 मिनट के बाद मूल प्रतिदर्श का 0.335 भाग, यानी 33.5% शेष रहेगा।

अथवा (b): आरेनियस समीकरण के दो-ताप रूप का प्रयोग करने पर:
log (k2/k1) = (Ea / 2.303R) × [(T2 − T1) / (T1T2)]
log 4 = (Ea / (2.303 × 8.314)) × [(320 − 300) / (300 × 320)]
0.6021 = (Ea / 19.147) × (20 / 96000) = Ea × 2.083 × 10-4 / 19.147
Ea = 0.6021 × 19.147 / 2.083 × 10-4 ≈ 5.53 × 104 J mol-1
अतः सक्रियण ऊर्जा ≈ 55.3 kJ mol-1।

Exam Tips:

a) Using t = (2.303/k) log 4 for three quarters decomposed is the usual first order route.
b) The reaction is first order, so the half-life gives k directly as 0.693 divided by t1/2.
c) For the activation energy, use the logarithmic form of the Arrhenius equation with T1 and T2 in kelvin.
d) Keep T in kelvin, since 300 K to 320 K gives a temperature difference of 20 K.

 

Question 2: अभिक्रिया कोटि को परिभाषित कीजिए।

Answer:

अभिक्रिया की कोटि: रासायनिक अभिक्रिया के दौरान अभिकारकों की सान्द्रता में परिवर्तन होता है, अतः किसी अभिक्रिया के प्रायोगिक वेग समीकरण में अभिकारकों की सान्द्रता के घातांकों का योग उस अभिक्रिया की कोटि कहलाता है।
अथवा किसी अभिक्रिया में अभिकारक अणुओं की संख्या, जिनकी सान्द्रता में परिवर्तन होता है, उसे अभिक्रिया की कोटि कहते हैं।

Exam Tips:

a) The order is found experimentally from the rate law, not from the balanced equation.
b) Order can be zero, one, two, three or a fraction.

 

Question 3: आप एक अभिक्रिया के दर नियम (वेग व्यंजक) और दर स्थिरांक (वेग स्थिरांक) से क्या समझते हैं? दर स्थिरांक के निम्नलिखित मात्रकों से अभिक्रिया की कोटि की पहचान कीजिए- (i) L-1 mol s-1 (ii) L mol-1 s-1

Answer:

किसी अभिक्रिया के वेग को अभिकारकों की मोलर सांद्रता के पदों में व्यक्त करना ही वेग नियम कहलाता है। वेग नियम वह व्यंजक होता है जिसमें अभिक्रिया के वेग को अभिकारकों की मोलर सांद्रता के पदों पर घातांक लगाकर व्यक्त किया जाता है। यह संतुलित रासायनिक समीकरण में अभिकारकों के स्टॉइकियोमीट्री गुणांकों के समान या भिन्न हो सकता है। इसे वेग समीकरण या वेग व्यंजक भी कहते हैं। aA + bB → cC + dD के लिए वेग = k[A]x[B]y होता है, जहाँ k वेग स्थिरांक या वेग नियतांक है।

(i) L-1 mol s-1 = mol L-1 s-1, इस मात्रक वाले वेग स्थिरांक की कोटि शून्य (zero) है।
(ii) L mol-1 s-1, इस मात्रक वाले वेग स्थिरांक की कोटि द्वितीय (second) है।

Exam Tips:

a) For a zero order reaction the unit of k is mol L-1 s-1, which is the same as L-1 mol s-1.
b) For a second order reaction the unit of k is L mol-1 s-1, which is inverse concentration times inverse time.
c) The rate law differs from the rate equation only in name, both give the rate in terms of concentrations.

 

Question 4: दिए गए ताप पर 2.4 × 10-3 s-1 के दर स्थिरांक के साथ HCO2H का ऊष्मीय विघटन एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया होता है। परिकलन कीजिए HCO2H की एक आरम्भिक मात्रा को इसके तीन-चौथाई तक विघटन में कितना समय लगेगा?

Answer:

t = (2.303 / k) log ([R]0 / [R])
तीन-चौथाई विघटन पर [R] = 1/4 [R]0।
t = (2.303 / 2.4 × 10-3) log 4 = 959.6 × 0.6021
t = 577.7 s

Exam Tips:

a) Three quarters decomposed leaves one quarter, so the ratio [R]0/[R] is 4.
b) The value 2.303 / k equals about 960 s for this rate constant.
c) The answer is about 578 seconds, which is roughly two half-lives.

 

Question 5: एक अभिक्रिया एक अभिकारक के सन्दर्भ में द्वितीय कोटि की है। यदि इस अभिकारक की सान्द्रता (i) दुगुनी कर दी जाए (ii) आधी कर दी जाए, तो दर (वेग) कैसे प्रभावित होती है?

Answer:

वेग = k[R]2

(i) सान्द्रता दुगुनी करने पर वेग = k[2R]2 = 4k[R]2। अतः दर पहले की तुलना में 4 गुना हो जाएगी।
(ii) सान्द्रता आधी करने पर वेग = k[R/2]2 = (k/4)[R]2। अतः दर पहले की एक-चौथाई रह जाएगी।

Exam Tips:

a) For a second order reaction, the rate changes as the square of the concentration change.
b) Doubling gives a factor of 22 = 4, and halving gives a factor of (1/2)2 = 1/4.
c) Write the new rate with [R] replaced by the new concentration before comparing.

 

Question 6:

Question 6 (a): रासायनिक अभिक्रिया में 10°C ताप वृद्धि से वेग स्थिरांक में लगभग दुगुनी वृद्धि हो जाती है। नामांकित वितरण वक्र से समझाइए।
अथवा
उत्प्रेरक की उपस्थिति में अभिक्रिया का वेग अधिक हो जाता है। इस कथन को अभिक्रिया निर्देशांक व ऊर्जा में वक्र बनाकर समझाइए।

Answer:

(a) किसी पदार्थ का ताप बढ़ाने पर Ea से अधिक ऊर्जायुक्त संघट्ट करने वाले अणुओं की संख्या में वृद्धि होती है। वितरण वक्र से स्पष्ट है कि 10°C ताप बढ़ने पर सक्रियण ऊर्जा या इससे अधिक ऊर्जा वाले अणुओं को दर्शाने वाला क्षेत्रफल लगभग दो गुना हो जाता है, अतः अभिक्रिया वेग भी लगभग दो गुना हो जाता है।
आरेनियस समीकरण में कारक e-Ea/RT, Ea से अधिक गतिज ऊर्जा वाले अणुओं की भिन्न के संगत होता है।

अथवा (a): उत्प्रेरक अभिक्रिया को वैकल्पिक पथ प्रदान करता है जिससे सक्रियण ऊर्जा कम हो जाती है। अतः यह ऊर्जा अवरोध को कम करके अभिक्रिया को सम्पन्न करता है, जिससे अभिक्रिया का वेग बढ़ जाता है।

Exam Tips:

a) Explain the doubling with the area under the distribution curve beyond Ea, which grows roughly twofold for a 10 K rise.
b) Arrhenius term e-Ea/RT is the fraction of molecules with energy above Ea, so it links the rise in rate with temperature.
c) A catalyst lowers the peak of the energy profile but leaves the energies of reactants and products unchanged.
d) Draw the two energy curves with the same start and end level to show that only the barrier changes.

 

Question 6 (b): ताप 350 K से 400 K परिवर्तित करने पर प्रथम कोटि अभिक्रिया का वेग स्थिरांक चार गुना बढ़ जाता है। सक्रियण ऊर्जा की गणना यह मानकर कीजिए कि यह ताप के साथ परिवर्तित नहीं होती है। (R = 8.314 J K-1 mol-1, log 4 = 0.6021)
अथवा
एक अभिक्रिया के लिए क्रियाकारकों की प्रारम्भिक सान्द्रता 0.4 M तथा वेग स्थिरांक 2.5 × 10-4 मोल लीटर-1 सेकण्ड-1 हैं। अभिक्रिया का अर्द्ध-आयुकाल ज्ञात कीजिए।

Answer:

log (k2/k1) = (Ea / 2.303R) × [(T2 − T1) / (T1T2)]
k2/k1 = 4, T1 = 350 K, T2 = 400 K
log 4 = (Ea / (2.303 × 8.314)) × [(400 − 350) / (350 × 400)]
0.6021 = (Ea / 19.147) × (50 / 140000)
Ea = (0.6021 × 19.147 × 140000) / 50 ≈ 3.23 × 104 J mol-1
अतः सक्रियण ऊर्जा ≈ 32.3 kJ mol-1।

अथवा (b): यह शून्य कोटि अभिक्रिया है क्योंकि वेग स्थिरांक की इकाई mol L-1 s-1 है। शून्य कोटि के लिए अर्धायु
t1/2 = [R]0 / (2k) = 0.4 / (2 × 2.5 × 10-4) = 800 s

Exam Tips:

a) Write the two-temperature Arrhenius form with the temperatures in kelvin.
b) The activation energy comes out to about 32 kJ per mole, which is the value to quote in the answer.
c) Zero order half-life is [R]0 / 2k, and a unit of mol L-1 s-1 for k signals zero order.
d) Keep all units consistent, so concentration in mol L-1 and time in seconds give t1/2 in seconds.

 

Question 7: एथिल ऐसीटेट के जल अपघटन का उदाहरण लेकर छद्म प्रथम कोटि की अभिक्रिया को समझाइए।

Answer:

छद्म प्रथम कोटि की अभिक्रिया वह अभिक्रिया है जिसकी कोटि एक हो तथा आण्विकता एक से अधिक हो। इस प्रकार की अभिक्रिया में दो अभिकारकों में से एक अभिकारक आधिक्य में होता है जिसकी सान्द्रता में परिवर्तन बहुत कम होता है, अतः इसको नगण्य मानते हैं।
उदाहरण: एस्टर का अम्लीय माध्यम में जल अपघटन
CH3COOC2H5 + H2O → CH3COOH + C2H5OH

Exam Tips:

a) Water is the solvent and is present in very large excess, so its concentration is effectively constant.
b) Its molecularity is two because two molecules, ester and water, take part in the reaction.
c) The observed rate depends only on the ester concentration, which is why the order is one.

 

Question 8: शून्य कोटि एवं प्रथम कोटि की अभिक्रियाओं के लिए वेग स्थिरांक की इकाइयाँ लिखिए।

Answer:

शून्य कोटि अभिक्रिया के लिए वेग स्थिरांक की इकाई = mol L-1 s-1
प्रथम कोटि अभिक्रिया के लिए वेग स्थिरांक की इकाई = s-1

Exam Tips:

a) For zero order the unit of k is concentration per time, which is mol L-1 s-1.
b) For first order the unit of k is inverse time only, which is s-1.

 

Question 9: अभिक्रिया की अर्धायु किसे कहते हैं? प्रथम कोटि अभिक्रिया के वेग समीकरण से अर्धायु ज्ञात करने का सूत्र व्युत्पन्न कीजिए।

Answer:

किसी अभिक्रिया में जितने समय में अभिकारक की प्रारम्भिक सान्द्रता आधी रह जाती है, उसे अभिक्रिया की अर्धायु कहते हैं।

प्रथम कोटि अभिक्रिया के लिए k = (2.303 / t) log ([R]0 / [R])
अर्धायु t1/2 पर [R] = [R]0 / 2 रखने पर,
k = (2.303 / t1/2) log 2
अतः t1/2 = (2.303 / k) log 2 = (2.303 / k) × 0.3010 = 0.693 / k

Exam Tips:

a) Half-life is the time for the concentration to fall to half its starting value.
b) Substituting [R] = [R]0/2 into the integrated equation cancels [R]0.
c) Using log 2 = 0.3010 gives the final value 0.693 / k.

 

Question 10:

Question 10 (a): अभिक्रिया A + B → P के लिए वेग नियम v = k[A]1/2[B]2 से दिया जाता है। इस अभिक्रिया की कोटि क्या होगी?

Answer:

अभिक्रिया की कोटि = 1/2 + 2 = 2 1/2 या 2.5

Exam Tips:

a) Add the exponents of all concentration terms in the rate law.
b) Fractional exponents are allowed, so the order can be non-integer.

 

Question 10 (b): एक प्रथम कोटि अभिक्रिया का वेग नियतांक k = 5.5 × 10-14 s-1 से दिया जाता है। इस अभिक्रिया की अर्धआयु ज्ञात कीजिए।

Answer:

प्रथम कोटि अभिक्रिया के लिए अर्धआयु t1/2 = 0.693 / k
t1/2 = 0.693 / (5.5 × 10-14) = 1.26 × 1013 s

Exam Tips:

a) Use t1/2 = 0.693 / k for every first order reaction.
b) The answer is very large because the rate constant is extremely small.

 

Question 11: स्थिर आयतन पर SO2Cl2 के प्रथम कोटि के तापीय विघटन के दौरान निम्नलिखित आँकड़े प्राप्त हुए- SO2Cl2(g) → SO2(g) + Cl2(g)। वेग नियतांक परिकलित कीजिए। (दिया गया है – log 4 = 0.6021)

Answer:

प्रयोगसमय/sकुल दाब/atm
100.4
21000.7

अभिक्रिया SO2Cl2(g) → SO2(g) + Cl2(g) के लिए
k = (2.303 / t) log (Pi / (2Pi − Pt))
यहाँ Pi = 0.4 atm, Pt = 0.7 atm तथा t = 100 s
k = (2.303 / 100) log (0.4 / (2 × 0.4 − 0.7)) = (2.303 / 100) log (0.4 / 0.1)
= (2.303 / 100) log 4 = (2.303 / 100) × 0.6021
k = 0.01386 = 1.38 × 10-2 s-1

Exam Tips:

a) Here 2Pi − Pt = 0.8 − 0.7 = 0.1 atm is the pressure of SO2Cl2 left at 100 s.
b) Use the gas-phase formula because the data are total pressures at constant volume.
c) The units of k are s-1, consistent with a first order reaction.

 

Question 12: एक रासायनिक अभिक्रिया, R → P के लिए, समय (t) के प्रति सान्द्रता (R) में परिवर्तन को निम्नलिखित ग्राफ में दर्शाया गया है- (i) इस अभिक्रिया की कोटि बताइए। (ii) ग्राफ की प्रवणता (ढलान) क्या होगी?

Answer:

(i) यह एक शून्य कोटि अभिक्रिया है।
(ii) ग्राफ का ढाल = −k
अर्थात् ढाल = −k = −([R]0 − [R]) / t
यदि [R]0 = a तथा [R] = a − x, तो k = x / t।

Exam Tips:

a) A straight line concentration versus time graph shows zero order behaviour.
b) The slope of the line is negative, so its numerical value gives the rate constant k.
c) Use k = x/t, where x is the amount of reactant consumed in time t.

 

Question 13: निम्नलिखित अभिक्रियाओं की कोटि बताइए- (अ) कृत्रिम नाभिकीय क्षय (ब) उच्च दाब पर गैसीय अमोनिया का तप्त Pt सतह पर वियोजन (स) एथीन का हाइड्रोजनन (द) N2O5 का अपघटन।

Answer:

(अ) कृत्रिम नाभिकीय क्षय प्रथम कोटि अभिक्रिया होती है।
(ब) उच्च दाब पर गैसीय अमोनिया का तप्त Pt सतह पर वियोजन शून्य कोटि अभिक्रिया होती है। वेग = k

(स) एथीन का हाइड्रोजनन (हाइड्रोजनीकरण) एक प्रथम कोटि अभिक्रिया है।
C2H4(g) + H2(g) → C2H6(g)
वेग = k[C2H4]

(द) N2O5 का अपघटन एक प्रथम कोटि अभिक्रिया है।
2N2O5 → 4NO2 + O2
वेग = k[N2O5]

Exam Tips:

a) Artificial nuclear disintegration is first order, like all radioactive decay.
b) Ammonia decomposing on a hot platinum surface at high pressure is zero order, since the surface is saturated.
c) Ethene hydrogenation is taken as first order here because hydrogen is in excess.
d) The decomposition of N2O5 has the rate law k[N2O5], showing first order behaviour.

 

Question 14: किसी अभिक्रिया की अर्धायु क्या है? प्रथम कोटि अभिक्रिया के लिए वेग समीकरण से यह पुष्टि कीजिए कि इस अभिक्रिया की अर्धायु अभिकारकों की प्रारम्भिक सान्द्रताओं पर निर्भर नहीं होती।

Answer:

किसी अभिक्रिया में अभिकारक की प्रारम्भिक सान्द्रता का आधा जितने समय में उत्पाद में बदल जाता है, उसे अभिक्रिया की अर्धायु कहते हैं।
प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए k = (2.303 / t) log ([R]0 / [R]); t1/2 पर [R] = [R]0 / 2 रखने पर
t1/2 = (2.303 / k) log 2 = (2.303 / k) × 0.3010 = 0.693 / k
अतः किसी प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए अर्धायु निश्चित होती है, अर्थात् यह अभिकारक की प्रारम्भिक सान्द्रता पर निर्भर नहीं होती।

Exam Tips:

a) The half-life is the time for the reactant to fall to half its starting concentration.
b) Substitute [R] = [R]0/2 in the first order equation, and [R]0 cancels.
c) The result t1/2 = 0.693/k depends only on k.
d) Write the cancellation step explicitly to show that the initial concentration does not appear in the answer.

 

Question 15: किसी अभिक्रिया के लिए वेग स्थिरांक की इकाई सेकण्ड-1 है। अभिक्रिया की कोटि क्या होगी?

Answer:

यह एक प्रथम कोटि अभिक्रिया है।

Exam Tips:

a) The unit s-1 for k is the signature of a first order reaction.

 

Question 16: अभिक्रिया 2A + B → उत्पाद हेतु अवकलन वेग समीकरण लिखिए।

Answer:

−(1/2) d[A]/dt = −d[B]/dt = k[A]2[B]

Exam Tips:

a) A is used up at half the rate of B, so the coefficient 1/2 appears with A.
b) The rate expression is written with the same k for all reactants and products.

 

Question 17: प्रथम कोटि अभिक्रिया की अर्धायु काल 10 sec है। वेग स्थिरांक ज्ञात कीजिए।

Answer:

प्रथम कोटि अभिक्रिया के लिए t1/2 = 0.693 / k, अतः k = 0.693 / t1/2
k = 0.693 / 10 s = 0.0693 s-1

Exam Tips:

a) Use k = 0.693 / t1/2, which is valid only for first order reactions.
b) The rate constant is 0.0693 s-1, so the reaction is about 7% done per second in its early stages.

 

Question 18: जलीय विलयन में मेथिल ऐसीटेट के जल-अपघटन से निम्नलिखित परिणाम प्राप्त हुए-

t/s03060
[CH3COOCH3] / mol L-10.600.300.15

(i) जल की सान्द्रता स्थिर रखते हुए प्रदर्शित कीजिए कि यह छद्म (स्यूडो) प्रथम कोटि की अभिक्रिया है।
(ii) समयांतराल 30 से 60 सेकण्ड के बीच अभिक्रिया की औसत दर का परिकलन कीजिए।
अथवा
(a) एक अभिक्रिया A + B → P के लिए दर दिया गया है। दर = k[A]2[B]। (i) यदि A की सान्द्रता दुगुनी कर दी जाए, तो अभिक्रिया की दर कैसे प्रभावित होती है? (ii) यदि B बड़ी मात्रा में उपस्थित हो, तो अभिक्रिया की सम्पूर्ण कोटि क्या है?
(b) एक अभिक्रिया 50% पूर्ण होने में 23.1 मिनट लेती है और अभिक्रिया प्रथम कोटि की है। इस अभिक्रिया को 75% पूर्ण होने में कितना समय लगेगा, उसका परिकलन कीजिए। (दिया गया है – log 2 = 0.301, log 3 = 0.4771, log 4 = 0.6021)

Answer:

(i) जल की सान्द्रता स्थिर है, अतः यह छद्म प्रथम कोटि की अभिक्रिया है। प्रथम कोटि अभिक्रिया के लिए k = (2.303 / t) log ([R]0 / [R])।
t = 30 s पर k = (2.303 / 30) log (0.60 / 0.30) = 2.31 × 10-2 s-1
t = 60 s पर k = (2.303 / 60) log (0.60 / 0.15) = 2.31 × 10-2 s-1
दोनों समयों पर k का मान समान आता है, अतः यह छद्म प्रथम कोटि की अभिक्रिया है।

(ii) औसत दर = −Δ[R]/Δt = −(0.15 − 0.30) / (60 − 30) = 0.15 / 30 = 0.005 = 5 × 10-3 mol L-1 s-1

अथवा (a): (i) दर = k[A]2[B] में A की सान्द्रता दुगुनी करने पर दर = k[2A]2[B] = 4k[A]2[B]। अतः दर 4 गुनी हो जाएगी।
(ii) B बड़ी मात्रा में होने पर उसकी सान्द्रता नहीं बदलती, अतः कोटि = 2 + 0 = 2।

अथवा (b): प्रथम कोटि अभिक्रिया के 50% पूर्ण होने में लगा समय अर्धायु है।
k = 0.693 / t1/2 = 0.693 / 23.1 min = 3.0 × 10-2 min-1
75% पूर्ण होने पर [R] = 0.25 [R]0, अतः
t = (2.303 / k) log ([R]0 / [R]) = (2.303 / 3 × 10-2) log 4 = 76.8 × 0.6021
t ≈ 46.2 मिनट

Exam Tips:

a) Equal k values at two different times confirm pseudo first order behaviour, because water is in excess and stays constant.
b) The average rate uses the change in concentration over the time interval and gives a positive value.
c) Doubling A raises the rate by 22 = 4, since the rate law contains [A]2.
d) For a first order reaction 75% completion takes two half-lives, which is why log 4 appears in the answer.

 

Chemistry Class 12 Curriculum Solutions: Chapter 04 Chemical Kinetics

Accessing Chapter 04 Chemical Kinetics Solutions

Explore reliable textbook solutions for Chapter 04 Chemical Kinetics tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Chemistry.

Concept-Driven Answers for Class 12 Chemistry

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Chemistry module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Maximizing Study Efficiency

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 12 Chemistry.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 4 रासायनिक बलगतिकी for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 4 रासायनिक बलगतिकी is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Chemistry are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Chemistry Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 4 रासायनिक बलगतिकी as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Chemistry concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 4 रासायनिक बलगतिकी will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 4 रासायनिक बलगतिकी in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Chemistry. You can access HBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 4 रासायनिक बलगतिकी in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Chemistry Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 4 रासायनिक बलगतिकी in printable PDF format for offline study on any device.