Solutions for Class 12 Biology: Chapter 07 Evolution
Review structured textbook solutions for Class 12 Biology Chapter 07 Evolution. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Practice Class 12 Biology Solutions: Chapter 07 Evolution
Navigate directly to the solved Biology textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
Question 1: डार्विन के चयन सिद्धान्त के परिप्रेक्ष्य में जीवाणुओं में देखी गई प्रतिजैविक प्रतिरोध का स्पष्टीकरण करें।
Answer:
डार्विन के प्राकृतिक वरण (Natural Selection) सिद्धान्त के अनुसार वातावरण के अनुकूल जीवों का चयन होता है। प्रकृति में खरपतवारों और कीटों को नष्ट करने के लिए अत्यधिक शाकनाशकों एवं कीटनाशकों के प्रयोग से केवल उन्हीं किस्मों का चयन हुआ जो इन रसायनों के प्रति प्रतिरोधी थीं। यही बात सूक्ष्मजीवों पर भी लागू होती है। सूक्ष्मजीव हानिकारक और लाभकारी दोनों प्रकार के होते हैं। अनेक प्रकार के जीवाणु यूकैरियोटिक जीवों में विभिन्न रोग उत्पन्न करते हैं, और इन रोगों की रोकथाम के लिए प्रतिजैविक (Antibiotics) या अन्य दवाइयों का उपयोग किया जाता है।
प्रतिजैविकों के प्रयोग से अधिकांश जीवाणु नष्ट हो जाते हैं, परन्तु कुछ जीवाणु बच जाते हैं। इनमें आनुवंशिक परिवर्तन होने से कुछ जीवाणु प्रतिरोधी (resistant) बन जाते हैं। ये प्रतिरोधी जीवाणु जीवित रहकर संख्या में बढ़ते हैं, इसलिए कुछ समय बाद प्रतिरोधी जीवाणुओं की संख्या बढ़ जाती है। प्रतिजैविकों से 100 प्रतिशत जीवाणु कभी नष्ट नहीं होते, इसीलिए प्रतिरोधी किस्मों का चयन लगातार होता रहता है।
Exam Tips:
a) Explain the resistance as natural selection, where resistant variants survive and reproduce.
b) Resistance in bacteria is not caused by the bacteria choosing to change; it arises from random variation.
c) Write the principle in English as Natural Selection (प्राकृतिक वरण) with the Hindi term.
d) Mention that antibiotics never kill all bacteria, which is why resistance develops.
Question 2: समाचार पत्रों और लोकप्रिय वैज्ञानिक लेखों से विकास सम्बन्धी नए जीवाश्मों और मतभेदों की जानकारी प्राप्त करें।
Answer:
जब फ्रांस में लैमार्क और ग्रेट ब्रिटेन में डार्विन ने जैव-विकास के सिद्धान्त प्रस्तुत किए, तब धार्मिक वर्ग (पादरियों) की ओर से उनका अत्यधिक विरोध हुआ और इन दोनों वैज्ञानिकों को बहुत कष्ट सहना पड़ा। आज स्थिति बिल्कुल भिन्न है। हमारे पास पर्याप्त प्रमाण हैं कि सभी जीवित जीवों में जैव-विकास हुआ है और पृथ्वी पर वर्तमान पौधे एवं जन्तु भूतपूर्व पौधों और जन्तुओं से उत्पन्न हुए हैं। इसका एक प्रमाण जीवाश्म (Fossil) के इतिहास से मिलता है।
विलुप्त हो चुके पौधे और जन्तु, जिनके अवशेष चट्टानों में संरक्षित मिलते हैं, उन्हें जीवाश्म कहते हैं। जीवाश्मों के अध्ययन को जीवाश्मिकी (Palaeontology) कहते हैं। जीवाश्मों के रूप में पूरे जन्तु या उनके शरीर के कठोर भागों के चिह्न संरक्षित हो जाते हैं। जीवाश्म अभिलेख अत्यन्त अपूर्ण है, फिर भी अतीत की स्तरित चट्टानों में पौधों और जन्तुओं के जीवाश्म संग्रहित हैं। जीवाश्म वैज्ञानिक इनका अध्ययन करके बताते हैं कि किस काल में कौन-से जन्तु या पौधे पृथ्वी पर उपस्थित थे। जीवाश्मों को खोदकर उनके दाँतयुक्त चोंच, पंखों, लम्बी पूँछ और अन्य चिह्नों के आधार पर प्राचीन प्राणी की कल्पना की जाती है, और जीवाश्मों की आयु ज्ञात करके यह भी पता चलता है कि वे प्राणी कब सक्रिय थे।
डायनोसौर बहुत बड़े आकार के सरीसृप थे, जिनका साम्राज्य मेसोज़ोइक (Mesozoic) युग में था। इस काल को सरीसृपों का स्वर्ण युग (Golden Age of Reptiles) कहा जाता है। चट्टानों में मिलने वाले कई जीवाश्म आज के कुछ जीवों से मिलते-जुलते हैं।
आर्कियोप्टेरिक्स (Archaeopteryx) एक प्राचीन पक्षी था, जिसके जीवाश्म लगभग 15 करोड़ वर्ष पुरानी जुरैसिक चट्टानों (Jurassic rocks) से मिले हैं। यह सरीसृपों और पक्षियों के बीच की योजक कड़ी (Connecting Link) था। इसमें सरीसृपों के समान लम्बी पूँछ, चोंच में दाँत और अग्रपादों की अंगुलियों पर पंजे (claws) थे, फिर भी यह पक्षी ही था, क्योंकि इसके अग्रपाद उड़ने के लिए पंखों में रूपान्तरित हो चुके थे। इससे स्पष्ट होता है कि पक्षियों का उद्भव सरीसृपों से हुआ है।
Exam Tips:
a) Name Lamarck (France) and Darwin (Great Britain) as the two scientists who proposed theories of evolution.
b) Palaeontology is the study of fossils, and fossils are remains or impressions of organisms preserved in rocks.
c) Archaeopteryx is the classic connecting link between reptiles and birds.
d) Archaeopteryx lived in the Jurassic period, about 150 million years ago, so it is an ancient bird.
Question 3: ‘प्रजाति’ की स्पष्ट परिभाषा देने का प्रयास करें।
Answer:
जाति (Species) उन जीवों का समूह है जो आपस में अन्तर्जनन (interbreeding) करके उपजाऊ संतान उत्पन्न करते हैं। जाति के वे छोटे समूह जिनमें आनुवंशिक समानता होते हुए अन्तर्जनन सम्भव है, परन्तु जो भौगोलिक रूप से पृथक् होते हैं, उन्हें डीम्स (Demes) कहते हैं। इसी प्रकार जाति के वे छोटे समूह जिनमें आनुवंशिक भिन्नता हो और भौगोलिक पृथक्कता भी हो, उन्हें प्रजाति (Race) कहते हैं। जब दो जातियाँ आकारिकी में समान हों, पर अन्तर्जनन न कर सकें, तो उन्हें सिबलिंग जातियाँ (Sibling species) कहते हैं।
Exam Tips:
a) A species is defined by its ability to interbreed and produce fertile offspring.
b) Demes are local populations of a species, while races are genetically different groups separated geographically.
c) Sibling species look alike but cannot interbreed, so they are reproductively isolated.
Question 4: मानव विकास के विभिन्न घटकों का पता करें (संकेत – मस्तिष्क साइज और कार्य, कंकाल संरचना, भोजन में पसंदगी आदि)।
Answer:
मानव जैव-विकास की सबसे उन्नत कृति है। विकसित मन और बुद्धि के कारण मानव ही वह जीव है जिसने प्रकृति के विषय में सब कुछ जानना चाहा है। इसलिए मानव मस्तिष्क जैव-विकास की परम उपलब्धि माना जाता है। जीवाश्मों के अध्ययन के आधार पर वैज्ञानिकों का मत है कि मानव वंश का उद्विकास (Evolution) मध्यनूतन (Miocene) युग के अन्त और अतिनूतन (Pliocene) युग के आरम्भ में, लगभग 60 से 70 लाख वर्ष पूर्व हुआ था। मध्यनूतन युग में अफ्रीका, भारत, चीन आदि देशों में वृक्षवासी आदि-कपियों की बहुतायत थी।
धीरे-धीरे घास के मैदानों का विकास हुआ, जिससे आदि-कपियों को वृक्षीय जीवन छोड़कर स्थलीय जीवन अपनाना पड़ा। शाकाहारी आहार के स्थान पर सर्वाहारी होना पड़ा, शिकार की आवश्यकता पड़ी, और इसके लिए दो पैरों पर चलने तथा हाथों के उपयोग की आवश्यकता हुई। लगभग 1.5 करोड़ वर्ष पूर्व ड्रायोपिथेकस (Dryopithecus) और रामापिथेकस (Ramapithecus) नामक नर वानर थे। ये गोरिल्ला और चिम्पैंजी के समान चलते थे। रामापिथेकस मानव के समान और ड्रायोपिथेकस वनमानुष (Ape) जैसा था।
इथियोपिया और तंजानिया में मानव जैसी कुछ जीवाश्म अस्थियाँ मिली हैं। इनसे ज्ञात होता है कि लगभग 3 से 4 मिलियन वर्ष पूर्व मानव जैसे नर वानर (Primates) पूर्वी अफ्रीका में विचरण करते थे। ये लगभग 4 फुट ऊँचे थे और सीधे खड़े होकर चलते थे। रामापिथेकस का पहला जीवाश्म भारत की शिवालिक पहाड़ियों से मिला। इसके जबड़े मानव की तरह छोटे थे, चेहरा अधिक सीधा खड़ा था, और इन्साइजर व कैनाइन दाँत अन्य दाँतों के बराबर थे। इसे मानव वंश का पहला पूर्वज माना जाता है और इसे अधःमानव (Subhuman) कहा गया।
लगभग 20 लाख (2 मिलियन) वर्ष पूर्व ऑस्ट्रेलोपिथेकस (Australopithecus) पूर्वी अफ्रीका के घास के मैदानों में रहता था। इसका जीवाश्म रेमण्ड डार्ट को दक्षिण अफ्रीका के टॉंग (Taung) स्थान से मिला था। इसमें मानव और कपि दोनों के लक्षण मिलते हैं:
(i) ये लगभग चार फुट लम्बे थे और सीधे खड़े होकर चलते थे।
(ii) रीढ़ की हड्डी में स्पष्ट कटिवक्र (lumbar curve) था।
(iii) ठोड़ी का अभाव था और चेहरा प्रोग्नेथस प्रकार का था।
(iv) ये मुख्यतः फलों और पौधों का भोजन करते थे।
इसके बाद होमो हैबिलिस (Homo habilis) को पहला मानव जैसा प्राणी माना गया, जिसे पत्थर के औजार बनाने वाला माना जाता है। इसकी मस्तिष्क क्षमता 650 से 800 सी.सी. के बीच थी। वर्ष 1891 में जावा में मिले जीवाश्म से अगले चरण, होमो इरेक्टस (Homo erectus), की जानकारी मिली। इसका मस्तिष्क लगभग 900 सी.सी. का था और ये मांस खाते थे। जावा के सोलो नदी के आस-पास पाए जाने के कारण इन्हें जावा मानव भी कहा गया।
नियंडरथल (Neanderthal) मानव का मस्तिष्क लगभग 1400 सी.सी. था और वे लगभग 1 लाख से 40,000 वर्ष पूर्व यूरोप और पश्चिमी एशिया में रहते थे। वे शरीर की रक्षा के लिए खालों का उपयोग करते थे और अपने मृतकों को भूमि में गाड़ते थे। वे सर्वाहारी थे। वर्तमान मानव होमो सैपियन्स (Homo sapiens) अफ्रीका में विकसित हुआ और धीरे-धीरे महाद्वीपों में फैलकर विभिन्न जनसमूहों में बँट गया।
Exam Tips:
a) Homo sapiens is the only living species of the genus Homo, so it is the last surviving human species.
b) The first fossil of Ramapithecus was found in the Shivalik hills of India.
c) Raymond Dart found the Australopithecus fossil at Taung in South Africa, and this fact is often asked.
d) Homo habilis had a brain of 650 to 800 cc, while Homo erectus had about 900 cc.
Question 5: इंटरनेट (अंतरजाल – तंत्र) या लोकप्रिय विज्ञान लेखों से पता करें कि क्या मानवेत्तर किसी प्राणी में आत्म-संचेतना थी?
Answer:
मानव स्वयं आत्म-संचेतना (self-awareness) वाला प्राणी है। प्राणी जगत में सबसे अधिक आत्म-संचेतना मानव में ही पाई जाती है। भूतकाल और वर्तमान में कोई अन्य प्राणी आज के मानव जैसी आत्म-संचेतना वाला नहीं है। मानव के विकास में रामापिथेकस से ऑस्ट्रेलोपिथेकस और फिर होमो वंश तक, जैसे-जैसे मस्तिष्क विकसित हुआ, वैसे-वैसे आत्म-संचेतना भी बढ़ती गई। मृतकों को गाड़ने जैसा व्यवहार नियंडरथल मानव में मिलता है, जो सोचने और संवेदना रखने का संकेत देता है।
धीरे-धीरे मानव पत्थरों के औजारों से शिकार करने लगा और बाद में धातु (लोहे) के औजार बनाने लगा। वह समूह में रहने लगा तथा गुफाओं, झोंपड़ियों और मकानों में रहने लगा। पहले वह नग्न रहता था, फिर पत्तियों से शरीर ढकने लगा और बाद में कपड़े पहनने लगा। मानव अपने आप को ‘मैं’ (I) कहकर सम्बोधित करने लगा, उसमें चिन्तन, ध्यान, इच्छाएँ और पुरुषार्थ व कर्म की भावना विकसित हुई। ऐसी विशेषताएँ अन्य प्राणियों में नहीं मिलतीं।
Exam Tips:
a) Self-awareness is most developed in humans, while chimpanzees show only limited self-recognition in mirror tests.
b) Burial of the dead is an early sign of thinking and awareness, and it is recorded for Neanderthals.
c) Human development moved from stone tools to metal tools, which shows gradual progress in technology.
d) Mention clothing, shelter and the use of "I" as signs of human self-awareness.
Question 6: इंटरनेट (अंतरजाल तंत्र) संसाधनों का उपयोग करते हुए आज के 10 जानवरों और उनके विलुप्त जोड़ीदारों की सूची बनाएँ।
Answer:
आधुनिक जीवों और उनके विलुप्त जोड़ीदार प्राणियों की सूची:
| आधुनिक प्राणी (Modern Animals) | जोड़ीदार विलुप्त प्राणी (Corresponding Ancient Animals) |
|---|---|
| 1. मेंढक सदृश आधुनिक उभयचर | सीलाकैन्थ (Coelacanth) |
| 2. आधुनिक सरीसृप (छिपकली, मगरमच्छ आदि) | सेमोरिया (Seymouria) |
| 3. आधुनिक पक्षी | आर्कियोप्टेरिक्स (Archaeopteryx) |
| 4. होमो सैपियन्स (आधुनिक मानव) | क्रोमैगनॉन मानव (Cro-Magnon Man) |
| 5. घोड़ा (Equus) | इओहिप्पस (Eohippus) |
| 6. कंगारू (Kangaroo) | प्रोटोथीरिया स्तनी (Prototherians) |
| 7. उड़न गिलहरी (Flying Squirrel) | उड़न फैलेन्जर (Flying Phalanger) |
| 8. शिशुधानी चूहा (Marsupial Mouse) | चूहा (Mouse) |
| 9. चींटीखोर (Ant Eater) | नम्बैट (Numbat) |
| 10. लेमर (Lemur) | धब्बेदार कस्कस (Spotted Cuscus) |
Exam Tips:
a) Match each modern animal with an ancient animal from the same group, such as Equus with Eohippus.
b) Eohippus is the earliest known ancestor of the modern horse.
c) Archaeopteryx is the ancient counterpart of modern birds and links them to reptiles.
Question 7: विविध जंतुओं और पौधों के चित्र बनाएँ।
Answer:
यह चित्र बनाने की क्रिया है। विद्यार्थी पाठ्य-पुस्तक या पुस्तकालय की सहायता से विभिन्न जन्तुओं और पौधों के चित्र बनाएँ और उनके मुख्य भागों के नाम लिखें। उदाहरण के लिए डायनोसौर, आर्कियोप्टेरिक्स, इओहिप्पस से इक्वस तक घोड़े के विकास-क्रम और किसी फूल वाले पौधे के चित्र बनाए जा सकते हैं।
Exam Tips:
a) Label each drawing with the names of its main parts.
b) Draw the animals and plants as they appear in the textbook or a reliable reference book.
Question 8: अनुकूलनी विकिरण के एक उदाहरण का वर्णन करें।
Answer:
डार्विन अपनी यात्रा के दौरान दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट पर प्रशान्त महासागर में स्थित गैलापागोस द्वीपों (Galapagos Islands) पर गए थे। वहाँ उन्होंने जीवों में आश्चर्यजनक विविधता देखी। उन्होंने वहाँ पाई जाने वाली फिंचेज (Finches) नामक छोटी चिड़ियों का अध्ययन किया, जिन्हें अब डार्विन फिंच (Darwin's Finch) कहते हैं। ये पक्षी अमेरिका में पाए जाने वाले पक्षियों के समान थे, परन्तु इनकी चोंच के आकार और संरचना में भिन्नता थी। अन्य द्वीपों पर पाई जाने वाली फिंच में भी इसी प्रकार का अन्तर मिला।
डार्विन ने पाया कि ये फिंच मूल रूप से एक ही पूर्वज से उत्पन्न हुई थीं। ये मूलतः बीजभक्षी थीं, परन्तु अलग-अलग भोजन और वातावरण के अनुसार इनकी चोंच में परिवर्तन हुए। चोंच के आकार में यह भिन्नता स्थानीय वातावरण और उपलब्ध भोजन के अनुकूलन का परिणाम है। इस प्रकार एक ही पूर्वज से नए वातावरणों में अनुकूलन करते हुए अनेक जातियों का विकास हुआ। एक पूर्वज से नए वातावरणों में विभिन्न जातियों के विकास की इस प्रक्रिया को अनुकूलनी विकिरण (Adaptive Radiation) कहते हैं।
Exam Tips:
a) The Darwin's finches of the Galapagos Islands are the classic example of adaptive radiation.
b) Adaptive radiation means many species evolve from one ancestor and adapt to different habitats.
c) Differences in beak shape are linked to the type of food each finch eats.
Question 9: क्या हम मानव विकास को अनुकूलनी विकिरण कह सकते हैं?
Answer:
मानव विकास अनुकूलनी विकिरण नहीं है। लगभग 2.4 करोड़ वर्ष पूर्व (मायोसीन युग) आदि कपि (Hominoids), जो कपियों और मानवों के पूर्वज थे, अस्तित्व में आए। मानव का विकास इन्हीं कपि-समान पूर्वजों (आदि कपि) से हुआ है। मायोसीन युग में आदि कपि अफ्रीका, चीन और भारत में पाए गए।
इन्हीं आदि कपियों से विकास के फलस्वरूप तीन शाखाएँ निकलीं:
(i) एक शाखा से वर्तमान गिब्बन (Gibbon) का विकास हुआ।
(ii) दूसरी शाखा से वर्तमान चिम्पैंजी, गोरिल्ला और ओरंगउटान का विकास हुआ।
(iii) तीसरी शाखा से मानव वंश (होमिनिन) का विकास हुआ, जिसकी आज केवल एक जाति, होमो सैपियन्स (मानव), जीवित है।
Exam Tips:
a) Adaptive radiation produces many species from one ancestor in different habitats, but human evolution was a single lineage.
b) The common ancestors of humans and apes lived in the Miocene epoch.
c) Gibbons, great apes and humans arose from three separate branches of the same ancestral group.
Question 10: विभिन्न संसाधनों जैसे कि विद्यालय का पुस्तकालय या इंटरनेट (अंतरजाल – तन्त्र) तथा अध्यापक से चर्चा के बाद किसी जानवर जैसे कि घोड़े के विकासीय चरणों को खोजें।
Answer:
घोड़े के जीवाश्मों से ज्ञात होता है कि उसका सबसे पुराना पूर्वज इओहिप्पस (Eohippus) था, जिसका आकार खरहे (rabbit) जितना था। इसकी गर्दन छोटी थी, दाँतों की संख्या लगभग 44 थी, अगले पैरों में चार और पिछले पैरों में तीन पाद-अंगुलियाँ (toes) थीं। इसकी उत्पत्ति लगभग 5.4 करोड़ वर्ष पूर्व इओसीन काल में हुई थी।
अनेक शारीरिक परिवर्तनों के फलस्वरूप ओलिगोसीन काल में मीसोहिप्पस (Mesohippus) विकसित हुआ, जिसके अगले पैरों में तीन पाद-अंगुलियाँ थीं। इसकी दो अंगुलियाँ धीरे-धीरे कम विकसित होने लगीं और दौड़ने की गति बढ़ी। मायोसीन काल में मेरीचिप्पस (Merychippus) विकसित हुआ, जिसमें दो अतिरिक्त अंगुलियाँ और भी कम विकसित हो गईं और केवल एक अंगुली अधिक विकसित रही, जिससे वह तेज़ दौड़ने लगा। ये अपेक्षाकृत लम्बे और लम्बी गर्दन वाले थे।
मेरीचिप्पस के बाद प्लायोसीन काल में प्लायोहिप्पस (Pliohippus) विकसित हुआ। प्लीस्टोसीन काल में लगभग 2 मिलियन वर्ष पूर्व प्लायोहिप्पस से आधुनिक घोड़ा इक्वस (Equus) विकसित हुआ। इसमें केवल एक विकसित अंगुली (खुर) होती है। इक्वस की ऊँचाई लगभग 5 फुट तथा गति तेज होती है। आधुनिक घोड़ा इक्वस वंश का ही सदस्य है।
Exam Tips:
a) Eohippus, the earliest horse ancestor, was about the size of a rabbit and lived about 54 million years ago.
b) The number of toes decreased over time, from four on the front feet of Eohippus to one toe in Equus.
c) Merychippus was the first to run fast on a single main toe.
d) Equus, the modern horse, appeared about 2 million years ago in the Pleistocene epoch.
Free study material for Biology
Step-by-Step Textbook Answers: Class 12 Biology Chapter 07 Evolution
Chapter Exercise Answers for Class 12 Biology
Explore reliable textbook solutions for Chapter 07 Evolution tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Biology.
Detailed Answer Guides for Chapter 07 Evolution
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Biology module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Complete Preparation Kit for Class 12 Exams
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 12 Biology.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 12 Biology Solutions Chapter 7 विकास is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Biology are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Biology Solutions Chapter 7 विकास as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Biology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Biology Solutions Chapter 7 विकास will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Biology. You can access HBSE Class 12 Biology Solutions Chapter 7 विकास in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Biology Solutions Chapter 7 विकास in printable PDF format for offline study on any device.