HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

Solutions for Class 12 Biology: Chapter 12 Biotechnology and its Applications

Explore reliable textbook solutions for Chapter 12 Biotechnology and its Applications tailored for Class 12 learners. Utilizing these Biology answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Practice Class 12 Biology Solutions: Chapter 12 Biotechnology and its Applications

View or download the dedicated Chapter 12 Biotechnology and its Applications solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Biology.

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Question 1: जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग निम्न में से किस में हो रहा है?
(अ) चिकित्सा शास्त्र में
(ब) निदान सूचक में
(स) जैव सुधार में
(द) उपरोक्त सभी

Answer:

(द) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) चिकित्सा, निदान, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और जैव सुधार, सभी क्षेत्रों में जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग होता है।

 

Question 2: ऐसे पौधे, जीवाणु, कवक व जन्तु जिनके जीन हस्तकौशल द्वारा परिवर्तित किए जा चुके हैं, कहलाते हैं-
(अ) आनुवंशिकतः रूपान्तरित जीव
(ब) कीटनाशक
(स) मेलोइडोगाइन इन्कोग्निटा
(द) रुमेटॉइड आर्थ्राइटिस

Answer:

(अ) आनुवंशिकतः रूपान्तरित जीव

Exam Tips:

a) GMO का पूरा नाम genetically modified organism है, इसे परिभाषा सहित याद रखें।

 

Question 3: क्राई 1 एबी निम्न में से किसे नियंत्रित करता है?
(अ) कपास छेदक
(ब) सुनहरा चावल छेदक
(स) मक्का छेदक
(द) तम्बाकू छेदक

Answer:

(स) मक्का छेदक

Exam Tips:

a) Bt जीन का लक्षित कीट उस Cry प्रोटीन की किस्म पर निर्भर करता है।

 

Question 4: बच्चों में एडीए की कमी का उपचार किसके प्रत्यारोपण से होता है-
(अ) वृक्क
(ब) यकृत
(स) फुफ्फुस
(द) अस्थिमज्जा

Answer:

(द) अस्थिमज्जा

Exam Tips:

a) ADA (एडीनोसीन डीएमीनेज़) की कमी से प्रतिरक्षा तंत्र कमज़ोर होता है, इसलिए उपचार अस्थिमज्जा से जुड़ा है।

 

Question 5: निम्न में से पारजीवी जन्तु है-
(अ) चूहे
(ब) खरगोश
(स) सूअर
(द) उपरोक्त सभी

Answer:

(द) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) चूहा, खरगोश और सूअर, तीनों को पारजीवी जन्तु बनाया गया है, इसलिए (द) सही है।

 

Question 6: कम्प्यूटर की तर्ज पर निम्न में से किस तकनीक का विकास हुआ है-
(अ) जीन चिकित्सा
(ब) जीन चिप
(स) DNA अंगुली छापन
(द) हाइब्रिडोमा तकनीक

Answer:

(ब) जीन चिप

Exam Tips:

a) जीन चिप में हज़ारों जीनों की जाँच एक ही चिप पर एक साथ की जाती है।

 

Question 7: आनुवंशिक रोग में रोगकारी जीन को पहचान कर उसको स्वस्थ जीन द्वारा विस्थापित करने को कहते हैं-
(अ) जीन स्थानान्तरण
(ब) जीन रूपान्तरण
(स) जीन हेर-फेर
(द) जीन थेरेपी

Answer:

(द) जीन थेरेपी

Exam Tips:

a) दोषपूर्ण जीन की जगह स्वस्थ जीन प्रतिस्थापित करना जीन थेरेपी की मूल परिभाषा है।

 

Question 8: ह्यूमिलिन है-
(अ) एंजाइम
(ब) प्रतिजैविक
(स) इन्सुलिन
(द) वृद्धि हार्मोन

Answer:

(स) इन्सुलिन

Exam Tips:

a) ह्यूमिलिन (Humulin) मानव इन्सुलिन का व्यापारिक नाम है, जो rDNA तकनीक से बनता है।

 

Question 9: जीन में हेर-फेर से तात्पर्य है-
(अ) आनुवंशिक पदार्थ को जोड़ना
(ब) आनुवंशिक पदार्थ को हटाना
(स) आनुवंशिक पदार्थ को ठीक करना
(द) उपर्युक्त सभी

Answer:

(द) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) जीन में हेर-फेर में आनुवंशिक पदार्थ जोड़ना, हटाना और सुधारना तीनों शामिल हैं।

 

Question 10: ट्रांसजैनिक पौधे विकसित किए जाते हैं-
(अ) जीन स्थानान्तरण द्वारा
(ब) रूपान्तरण द्वारा
(स) कलम द्वारा
(द) मुकुलन द्वारा

Answer:

(अ) जीन स्थानान्तरण द्वारा

Exam Tips:

a) ट्रांसजैनिक पौधों में बाहरी जीन स्थानांतरित करके नया लक्षण लाया जाता है।

 

Question 11: बी टी विष (Bt Toxin) में होता है-
(अ) एन्जाइम
(ब) एल्केलाइड
(स) लिपिड
(द) क्राई प्रोटीन

Answer:

(द) क्राई प्रोटीन

Exam Tips:

a) Bt विष एक क्रिस्टलीय प्रोटीन है, जिसे cry जीन कूटबद्ध करते हैं।

 

Question 12: बी टी (Bt) जीन युक्त कपास को कहा जाता है-
(अ) किलर कॉटन
(ब) इजिप्शियन कॉटन
(स) रोमिल कॉटन
(द) देशी कॉटन

Answer:

(अ) किलर कॉटन

Exam Tips:

a) Bt कपास को कीटों को मारने के गुण के कारण किलर कॉटन भी कहा जाता है।

 

Question 13: सबसे अधिक ट्रांसजेनिक पादप कहाँ निर्मित हो रहे हैं?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका
(ब) इंग्लैण्ड
(स) स्कॉटलैण्ड
(द) फिनलैण्ड

Answer:

(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका

Exam Tips:

a) GM फसलों का सबसे बड़ा क्षेत्र अमेरिका में है, इसके बाद ब्राज़ील और अर्जेंटीना आते हैं।

 

Question 14: कौनसा जीव प्राकृतिक आनुवंशिक इंजीनियर के नाम से जाना जाता है?
(अ) सूडोमोनास
(ब) एग्रोबैक्टीरियम ट्यूमिफेशिएन्स
(स) ई.कोलाई
(द) एजोटोबैक्टर

Answer:

(ब) एग्रोबैक्टीरियम ट्यूमिफेशिएन्स

Exam Tips:

a) Agrobacterium tumefaciens पौधों की कोशिकाओं में अपना T-DNA स्थानांतरित करता है।

 

Question 15: खनिज तेलों के विघटक के रूप में जैव प्रौद्योगिकीय उपयोगिता का उदाहरण है-
(अ) बायोसेन्सर
(ब) बायोचिप
(स) बायोफिल्म
(द) सुपर बग

Answer:

(द) सुपर बग

Exam Tips:

a) सुपर बग एक आनुवंशिक रूप से संशोधित जीवाणु है जो कच्चे तेल के घटकों को विघटित करता है।

 

Question 16: कीटों के लिए प्रतिरोधी जीन निम्न में से किसमें पाया जाता है?
(अ) बैसीलस थूरिनजिएन्सिस
(ब) बैसीलस सबटिलिस
(स) बैसीलस एन्थ्रेसिस
(द) सूडोमोनास पूटिडा

Answer:

(अ) बैसीलस थूरिनजिएन्सिस

Exam Tips:

a) Bt जीन का स्रोत बैसीलस थूरिनजिएन्सिस जीवाणु है।

 

Question 17: निम्न में से किसका जीनोम इन्टरनेट पर जारी हो चुका है?
(अ) गोल्डन राइस
(ब) ऐरिकिस हाइपोजिया
(स) सोलेनम ट्यूबरोसम
(द) एलियम सिपा

Answer:

(अ) गोल्डन राइस

Exam Tips:

a) धान (Oryza sativa) का जीनोम पूरी तरह क्रमित होकर सार्वजनिक हुआ; गोल्डन राइस धान की ही संशोधित किस्म है।

 

Question 18: बैसिल थूरीनजिएंसिस से निर्मित प्रोटीन कौनसे विशिष्ट कीटों को मारने में सहायक है-
(अ) लीथोडोप्टेरान
(ब) कोलियोप्टेरान
(स) डीप्टेरान
(द) उपरोक्त सभी

Answer:

(द) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) Bt प्रोटीन लेपिडॉप्टेरा, कोलियोप्टेरा और डिप्टेरा कुल के कीटों को मारता है।

 

Question 19: आनुवंशिक रोग के समय पैदा हुए व्यक्ति का किस विधि से उपचार सम्भव है?
(अ) जीन चिप
(ब) जीन चिकित्सा
(स) आणविक निदान
(द) बायोसेन्सर

Answer:

(ब) जीन चिकित्सा

Exam Tips:

a) जीन चिकित्सा में आनुवंशिक दोष वाली कोशिकाओं में सामान्य जीन पहुँचाया जाता है।

 

Question 20: मानव प्रोटीन (अल्फा-1 एंटीट्रिप्सिन) का उपयोग किसके निदान में होता है-
(अ) सिस्टिक फाइब्रोसिस
(ब) कैंसर
(स) इंफासीमा
(द) एड्स

Answer:

(स) इंफासीमा

Exam Tips:

a) अल्फा-1 एंटीट्रिप्सिन की कमी से फेफड़ों में इंफासीमा (वातस्फीति) हो सकता है।

 

Question 21: मानव में बौनेपन के उपचार हेतु किस वृद्धि हॉर्मोन का निर्माण किया गया है?
(अ) एन्डोर्फिन
(ब) ह्यूमिलिन
(स) सोमेटोट्रॉपिन
(द) कोकीन

Answer:

(स) सोमेटोट्रॉपिन

Exam Tips:

a) सोमेटोट्रॉपिन मानव वृद्धि हॉर्मोन (hGH) है, जिसकी कमी से बौनापन होता है।

 

Question 22: जैव प्रौद्योगिकी की तकनीकी का सबसे अधिक उपयोग किस क्षेत्र में किया गया है?
(अ) उद्योगों में
(ब) कृषि में
(स) बायो गैस निर्माण में
(द) औषध क्षेत्र में

Answer:

(द) औषध क्षेत्र में

Exam Tips:

a) पुनर्योगज दवाएँ और जैव-औषधियाँ जैव प्रौद्योगिकी का सबसे बड़ा व्यावसायिक उपयोग हैं।

 

Question 23: भारतीय मूल का फसली पौधा जिसका अमेरिका ने पेटेन्ट करवा लिया है-
(अ) ज्वार
(ब) बाजरा
(स) बासमती चावल
(द) गेहूँ

Answer:

(स) बासमती चावल

Exam Tips:

a) बासमती चावल पर अमेरिकी कंपनी के पेटेंट को जैव अनैतिकता का उदाहरण माना गया।

 

Question 24: किन देशों द्वारा जैव अनैतिकता की जा रही है-
(अ) औद्योगिक सम्पन्न देश
(ब) प्रौद्योगिकी सम्पन्न देश
(स) वित्तीय सम्पन्न देश
(द) उपरोक्त सभी के द्वारा

Answer:

(द) उपरोक्त सभी के द्वारा

Exam Tips:

a) जैव अनैतिकता का अर्थ है बिना अनुमति और क्षतिपूरक भुगतान के जैव संसाधनों का उपयोग।

 

Question 25: सुनहरा चावल एक बहुत ही सम्भावनापूर्ण पारजीनी फसल है। कृषि में उतारने पर यह किस चीज में सहायक होगा?
(अ) विटामिन A का अभाव दूर करने में
(ब) पीड़क प्रतिरोध में
(स) शाकनाशी सहनता से
(द) चावल से एक पेट्रोल-ईंधन बनाने में

Answer:

(अ) विटामिन A का अभाव दूर करने में

Exam Tips:

a) गोल्डन राइस में बीटा-कैरोटीन (प्रोविटामिन A) बढ़ाया गया है, जिससे विटामिन A का अभाव दूर होता है।

 

Question 26: 1997 में सर्वप्रथम किस गाय से मानव सम्पन्न दुग्ध (2.4 ग्राम प्रति लीटर) प्राप्त किया गया?
(अ) पारजीवी गाय रोजी
(ब) पारजीवी गाय सोजी
(स) पारजीवी गाय जर्सी
(द) पारजीवी गाय पीजी

Answer:

(अ) पारजीवी गाय रोजी

Exam Tips:

a) रोजी (Rosie) नामक पारजीवी गाय का दूध मानव प्रोटीन से समृद्ध था।

 

Question 27: रोजी गाय के दूध में क्या मिलता है जो साधारण गाय के दूध में नहीं मिलता है?
(अ) मानव एल्फा-लेक्टएल्बुमिन
(ब) मानव बीटा-लेक्टएल्बुमिन
(स) मानव डेल्टा-लेक्टएल्बुमिन
(द) मानव गामा-लेक्टएल्बुमिन

Answer:

(अ) मानव एल्फा-लेक्टएल्बुमिन

Exam Tips:

a) मानव एल्फा-लेक्टएल्बुमिन मानव दूध का एक प्रमुख प्रोटीन है।

 

Question 28: निम्न में पीड़क प्रतिरोधी फसल है-
(अ) Bt कपास
(ब) Bt मक्का
(स) टमाटर
(द) उपरोक्त सभी

Answer:

(द) उपरोक्त सभी

Exam Tips:

a) कीट-प्रतिरोधी फसलें Bt जीन द्वारा विकसित की जाती हैं।

 

Question 29: बासमती धान अपनी सुगंध व स्वाद के लिए मशहूर है। इसकी कितनी किस्में भारत में उगाई जाती हैं?
(अ) 25 किस्में
(ब) 26 किस्में
(स) 27 किस्में
(द) 28 किस्में

Answer:

(स) 27 किस्में

Exam Tips:

a) बासमती के दाने पकने पर लंबाई में बढ़ते हैं, जो इसकी पहचान का एक गुण है।

 

Question 30: ऐसे जन्तुओं जिनके डी.एन.ए. में परिचालन द्वारा एक अतिरिक्त (बाहरी) जीन व्यवस्थित होता है जो अपना लक्षण व्यक्त करता है उसे कहते हैं-
(अ) पारजीवी पादप
(ब) पारजीवी जन्तु
(स) पारजीवी कवक
(द) पारजीवी शैवाल

Answer:

(ब) पारजीवी जन्तु

Exam Tips:

a) पारजीवी जन्तु में बाहरी जीन DNA में जुड़कर अपना लक्षण व्यक्त करता है।

 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग किसमें हो रहा है?

Answer:

इसका उपयोग चिकित्साशास्त्र, निदानसूचक (diagnostics), कृषि में आनुवंशिकतः रूपांतरित फसलें, संसाधित खाद्य (processed food), जैव सुधार (bioremediation), अपशिष्ट प्रबंधन व ऊर्जा उत्पादन में हो रहा है।

Exam Tips:

a) जैव सुधार में सूक्ष्मजीव प्रदूषकों को विघटित करके पर्यावरण को साफ़ करते हैं।
b) आनुवंशिक निदान किट (diagnostic kits) जैव प्रौद्योगिकी की व्यावहारिक देन हैं।

 

Question 2: खाद्य उत्पादन में वृद्धि के लिये किन तीन संभावनाओं के विषय में सोचा जा सकता है?

Answer:

कृषि रसायन आधारित कृषि,
कार्बनिक कृषि और
आनुवंशिकतः निर्मित फसल आधारित कृषि।

Exam Tips:

a) रासायनिक खाद और कीटनाशक आधारित खेती महँगी है और पर्यावरण पर दुष्प्रभाव डालती है।
b) कार्बनिक खेती में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं होता।

 

Question 3: वे जीव जिनके जींस हस्तकौशल द्वारा परिवर्तित किये जा चुके हैं, उन्हें क्या कहते हैं?

Answer:

आनुवंशिकतः रूपांतरित जीव (Genetically modified organism, GMO)।

Exam Tips:

a) GMO का पूरा नाम genetically modified organism है।

 

Question 4: जी एम ओ का व्यवहार किस पर निर्भर करता है?

Answer:

इनका व्यवहार स्थानांतरित जीन की प्रकृति, परपोषी पौधों, जंतुओं या जीवाणुओं की प्रकृति व खाद्य जाल पर निर्भर करता है।

Exam Tips:

a) स्थानांतरित जीन की प्रकृति GMO के व्यवहार का मुख्य निर्धारक है।
b) किसी GMO का पर्यावरण पर प्रभाव खाद्य जाल के संदर्भ में देखा जाता है।

 

Question 5: जैव प्रौद्योगिकी के सहयोग से तैयार की गई पीड़क फसलों के नाम लिखिए।

Answer:

बी टी कपास, बी टी मक्का, धान, टमाटर व आलू तथा सोयाबीन।

Exam Tips:

a) Bt प्रोटीन का स्रोत मिट्टी में पाया जाने वाला जीवाणु बैसीलस थूरिनजिएन्सिस है।
b) Bt कपास भारत में व्यापक रूप से उगाई जाने वाली कीट-प्रतिरोधी फसल है।

 

Question 6: बी टी विष (BT toxin) प्रोटीन किसके द्वारा उत्पन्न होता है?

Answer:

बैसीलस थूरिनजिएन्सिस (Bacillus thuringiensis) द्वारा।

Exam Tips:

a) Bt का पूरा नाम Bacillus thuringiensis है, इसकी स्पेलिंग सही लिखें।

 

Question 7: बी टी विष किस जीन द्वारा कूटबद्ध होता है?

Answer:

इन जीनों को क्राई (cry) जीन कहते हैं।

Exam Tips:

a) cry जीन Cry प्रोटीन का कूट बनाते हैं; Cry1, Cry2 जैसे नाम उप-वर्ग दर्शाते हैं।

 

Question 8: RNAi का पूर्ण नाम लिखिए, यह क्या है?

Answer:

RNAi का पूर्ण नाम आर.एन.ए. अंतरक्षेप (RNA interference) है। यह ससीमकेन्द्रकी (eukaryotes) जीवों में पाई जाने वाली एक कोशिकीय सुरक्षा विधि है।

Exam Tips:

a) RNA interference को RNAi भी कहते हैं।
b) यह विधि ससीमकेन्द्रकी (eukaryotic) जीवों में कार्य करती है।

 

Question 9: वर्तमान में कितनी पुनर्योगज चिकित्सीय औषधियाँ विश्व में मानव प्रयोग हेतु स्वीकृत हो चुकी हैं व भारत में कितनी विपणित हो रही हैं?

Answer:

वर्तमान में लगभग 30 पुनर्योगज चिकित्सीय औषधियाँ विश्व में मानव के प्रयोग हेतु स्वीकृत हो चुकी हैं। इनमें से 12 भारत में विपणित हो रही हैं।

Exam Tips:

a) पुनर्योगज चिकित्सीय औषधियाँ rDNA तकनीक से बनाई जाती हैं।
b) इंसुलिन और वृद्धि हॉर्मोन जैसी औषधियाँ इस श्रेणी के प्रमुख उदाहरण हैं।

 

Question 10: आणविक निदान के लिये जब रोग के लक्षण स्पष्ट दिखाई नहीं देते हैं तो इसकी पहचान किसके द्वारा करते हैं?

Answer:

इसकी पहचान PCR द्वारा उनके न्यूक्लिक अम्ल के प्रवर्धन (amplification) द्वारा की जाती है।

Exam Tips:

a) PCR (पॉलिमरेज़ श्रृंखला अभिक्रिया) DNA या RNA के प्रवर्धन की तकनीक है।
b) PCR लक्षण प्रकट होने से पहले भी रोगाणु की उपस्थिति पहचानने में उपयोगी है।

 

Question 11: जीन चिकित्सा किसे कहते हैं?

Answer:

जीन चिकित्सा वह पद्धति है जिसके द्वारा आनुवंशिक रोग के साथ पैदा होने वाले जातकों का उपचार किया जाता है।

Exam Tips:

a) जीन चिकित्सा में रोगकारी जीन के स्थान पर स्वस्थ जीन पहुँचाया जाता है।

 

Question 12: बायोपाइरेसी किसे कहते हैं?

Answer:

मल्टीनेशनल कम्पनियों व दूसरे संगठनों द्वारा किसी राष्ट्र या उससे सम्बन्धित लोगों से बिना व्यवस्थित अनुमोदन व क्षतिपूरक भुगतान के जैव संसाधनों का उपयोग करना बायोपाइरेसी कहलाता है।

Exam Tips:

a) बायोपाइरेसी को जैव अपहरण या जैव अनैतिकता भी कहते हैं।
b) इसमें अनुमोदन और क्षतिपूरक भुगतान दोनों का अभाव होता है।

 

Question 13: आनुवंशिक अभियांत्रिकी द्वारा रूपान्तरित जीवाणु उत्पाद का नाम लिखिए जिसका हृदयाघात के अग्रग मायोकार्डियल संक्रमण से गुजरे रोगी की रक्त वाहिकाओं से थक्का हटाने यानि 'थक्का स्फोटन' में उपयोग किया जाता है।

Answer:

स्ट्रैप्टोकाइनेज।

Exam Tips:

a) स्ट्रैप्टोकाइनेज थक्का घोलने वाला (clot buster) एन्ज़ाइम है।

 

Question 14: आनुवंशिक रोग से ग्रसित शिशु के रोगोपचार के लिए उपयुक्त चिकित्सा व्यवस्था का नाम लिखिए।

Answer:

जीन चिकित्सा।

Exam Tips:

a) आनुवंशिक रोगों के उपचार की प्रमुख विधि जीन चिकित्सा है।

 

Question 15: आनुवंशिकतः रूपांतरित जीव को परिभाषित कीजिए।

Answer:

ऐसे पौधे, जीवाणु, कवक व जंतु जिनके जींस (genes) हस्तकौशल द्वारा परिवर्तित किये जा चुके हैं, आनुवंशिकतः रूपांतरित जीव (genetically modified organism) कहलाते हैं।

Exam Tips:

a) परिभाषा में 'हस्तकौशल द्वारा परिवर्तित जीन' शब्द अवश्य लिखें।

 

Question 16: रोग जनकों के द्वारा उत्पन्न संक्रमण की पहचान कैसे की जाती है?

Answer:

रोग जनकों के द्वारा उत्पन्न संक्रमण की पहचान प्रतिजनों (प्रोटीनजन, ग्लाइकोप्रोटीन आदि) की उपस्थिति या रोग जनकों के विरुद्ध संश्लेषित प्रतिरक्षी की पहचान के आधार पर की जाती है।

Exam Tips:

a) प्रतिजन (antigen) की उपस्थिति और प्रतिरक्षी (antibody) की पहचान, दोनों संक्रमण के संकेत हैं।
b) ELISA जैसी परीक्षण विधियाँ इसी सिद्धांत पर आधारित हैं।

 

Question 17: उस जीवाणु का वैज्ञानिक नाम लिखिए जिससे Bt जीव विष निर्मित होता है।

Answer:

बैसीलस थुरीनजिएंसिस।

Exam Tips:

a) Bacillus thuringiensis एक मृदा जीवाणु है जो Cry प्रोटीन बनाता है।

 

Question 18: चिकित्सा के क्षेत्र में जैव प्रौद्योगिकी का एक उपयोग बताइए।

Answer:

आनुवंशिकतः निर्मित इन्सुलिन।

Exam Tips:

a) आनुवंशिक रूप से निर्मित इन्सुलिन मधुमेह के उपचार में प्रयोग होता है।

 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: जैव प्रौद्योगिकी के तीन विवेचनात्मक अनुसंधान क्षेत्र बताइये।

Answer:

इसके तीन विवेचनात्मक अनुसंधान क्षेत्र निम्न हैं-
(i) उन्नत जीवों जैसे सूक्ष्मजीवों या शुद्ध एंजाइम के रूप में सर्वोत्तम उत्प्रेरक का निर्माण करना।
(ii) उत्प्रेरक के कार्य हेतु अभियांत्रिकी द्वारा सर्वोत्तम परिस्थितियों का निर्माण करना।
(iii) अनुप्रवाह प्रक्रमण (downstream processing) तकनीक का प्रोटीन/कार्बनिक यौगिक के शुद्धीकरण में उपयोग करना।

Exam Tips:

a) अनुप्रवाह प्रक्रमण वह चरण है जिसमें उत्पाद को शुद्ध करके अंतिम रूप दिया जाता है।
b) सूक्ष्मजीव तेज़ी से बढ़ते हैं, इसलिए उनसे एंजाइम बड़े पैमाने पर बनाए जा सकते हैं।
c) एंजाइम सामान्य तापमान और दाब पर अभिक्रिया तेज़ करते हैं।

 

Question 2: हरित क्रांति के बावजूद कोई इस प्रकार का वैकल्पिक रास्ता है जिससे खादों व रसायनों का न्यूनतम उपयोग कर सर्वाधिक उत्पादन लिया जा सकता है?

Answer:

यद्यपि हरित क्रांति से खाद्य आपूर्ति को बढ़ाकर खाद्य समस्या को हल किया गया है। उत्पादन में यह वृद्धि उन्नत किस्मों का उपयोग, उत्तम प्रबंधकीय व्यवस्था और कृषि रसायनों (खादों तथा पीड़कनाशकों) के प्रयोगों के कारण हुई है। परन्तु रसायन व खादों का उपयोग एक महँगी प्रक्रिया है तथा पर्यावरण पर भी हानिकारक प्रभाव उत्पन्न होते हैं।

अतः अब किसान आनुवंशिकतः रूपांतरित फसलों का उपयोग कर अधिक उत्पादन ले सकेंगे। ये फसलें कम खाद व रसायन का उपयोग चाहने वाली होती हैं तथा इससे पर्यावरण पर भी कम हानिकारक प्रभाव होते हैं।

Exam Tips:

a) हरित क्रांति की वृद्धि में उन्नत किस्में, उत्तम प्रबंधन और रसायन, तीनों कारक शामिल थे।
b) रासायनिक खादें महँगी होने के साथ मिट्टी और पर्यावरण पर दुष्प्रभाव डालती हैं।
c) आनुवंशिक रूप से रूपांतरित फसलें कम रसायन में अधिक उत्पादन देने के लिए विकसित की जाती हैं।

 

Question 3: जीन चिकित्सा (Gene therapy) से क्या तात्पर्य है?

Answer:

यदि एक व्यक्ति आनुवंशिक रोग के साथ पैदा हुआ है, क्या इस रोग के उपचार हेतु कोई चिकित्सा व्यवस्था है? जीन चिकित्सा ऐसा ही एक प्रयास है। जीन चिकित्सा में उन विधियों का सहयोग लेते हैं जिनके द्वारा किसी बच्चे या भ्रूण में चिह्नित किए गए जीन दोषों का सुधार किया जाता है।

इसमें रोग के उपचार हेतु जीनों को व्यक्ति की कोशिकाओं या ऊतकों में प्रवेश कराया जाता है। आनुवंशिक दोष वाली कोशिकाओं के उपचार हेतु सामान्य जीन को व्यक्ति या भ्रूण में स्थानांतरित करते हैं, जो निष्क्रिय जीन की क्षतिपूर्ति कर उसके कार्यों को संपन्न करते हैं।

Exam Tips:

a) सामान्य जीन निष्क्रिय जीन की क्षतिपूर्ति करके कोशिका का कार्य सामान्य करता है।
b) जीन चिकित्सा बच्चे के जन्म से पहले भ्रूण अवस्था में भी लागू हो सकती है।
c) जीन चिकित्सा का उद्देश्य आनुवंशिक रोग के मूल कारण का उपचार करना है।

 

Question 4: जैव अनैतिकता या अपहरण (Biopiracy) से आप क्या समझते हैं?

Answer:

बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ व दूसरे संगठनों द्वारा किसी राष्ट्र या उससे सम्बन्धित व्यक्तियों से बिना व्यवस्थित अनुमोदन व क्षतिपूरक भुगतान के जैव संसाधनों का उपयोग करना जैव अनैतिकता या अपहरण कहलाता है। अनेक औद्योगिक राष्ट्र जो आर्थिक रूप से अत्यधिक सम्पन्न हैं, उनके पास जैव विविधता व परंपरागत ज्ञान की कमी है।

इसके ठीक विपरीत विकसित व अविकसित देश जैव विविधता व जैव संसाधनों से सम्बन्धित परंपरागत ज्ञान से सम्पन्न हैं। ऐसे देशों से आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ राष्ट्र जैव अनैतिकता या अपहरण का कार्य करते हैं। इसी कारण विकसित व विकासशील राष्ट्रों के बीच अन्याय, अपर्याप्त क्षतिपूर्ति व लाभों की भागीदारी के प्रति भावना विकसित हो रही है।

Exam Tips:

a) जैव अनैतिकता में अनुमोदन और क्षतिपूरक भुगतान, दोनों का अभाव होता है।
b) परंपरागत ज्ञान के आधार पर बने उत्पाद का पेटेंट इसी से जुड़ा विवाद है।
c) विकसित और विकासशील देशों के बीच लाभ-बँटवारा इसका मुख्य मुद्दा है।

 

Question 5: जैव अनैतिकता (Biopiracy) को किसी उपयुक्त उदाहरण से स्पष्ट कीजिए।

Answer:

जैव अनैतिकता या अपहरण को स्पष्ट करने के लिये एक उदाहरण दिया जा रहा है। पश्चिमी अफ्रीका में एक पौधा पेन्टाडिप्लेन्ड्रा ब्रेजीइयाना (Pentadiplandra brazzeana) पाया जाता है। इस पौधे से ब्रेजीन (brazzein) नामक एक प्रोटीन का उत्पादन होता है जो शर्करा की तुलना में लगभग 2000 गुना मीठा होता है।

पश्चिमी अफ्रीका के लोग इसके उपयोग के विषय में जानते हैं। इससे शक्कर का निर्यात करने वाले देशों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अतः इस प्रकार परंपरागत उपयोग का ज्ञान अर्जित कर वाणिज्यिक क्षेत्र में प्रवेश करना और लाभ अर्जित करने की दृष्टि से जैव स्रोतों का अपहरण करना, इसे जैव अपहरण या अनैतिकता कहते हैं।

Exam Tips:

a) ब्रेजीन शर्करा से लगभग 2000 गुना मीठा प्रोटीन है।
b) पौधे का नाम Pentadiplandra brazzeana है, जो पश्चिमी अफ्रीका में मिलता है।
c) परंपरागत ज्ञान का बिना अनुमति वाणिज्यिक उपयोग जैव अपहरण का उदाहरण है।

 

Question 6: “ कुछ जीवाणुओं द्वारा संश्लेषित बी टी (Bt) आविष प्रोटीन के रवे कीटों को तो मार देते हैं परन्तु स्वयं को नहीं।” कथन को कारण सहित स्पष्ट कीजिए।

Answer:

वास्तव में बी टी जीव-विष प्रोटीन प्राक्-जीव विष के रूप में निष्क्रिय होता है। ज्यों ही कीट इस निष्क्रिय जीव-विष को खाता है, इसके रवे आँत में क्षारीय pH के कारण घुलनशील होकर सक्रिय रूप में परिवर्तित हो जाते हैं। सक्रिय जीव-विष मध्य आँत की उपकलीय कोशिकाओं की सतह से बँधकर उसमें छिद्रों का निर्माण करते हैं, जिस कारण कोशिकाएँ फूलकर फट जाती हैं और परिणामस्वरूप कीट की मृत्यु हो जाती है।

Exam Tips:

a) प्राक्-जीव विष निष्क्रिय होता है, इसलिए जीवाणु स्वयं सुरक्षित रहता है।
b) सक्रियण के लिए कीट की आँत का क्षारीय pH आवश्यक है।
c) सक्रिय विष मध्य आँत की उपकला कोशिकाओं में छिद्र बनाकर कीट को मारता है।

 

Question 7: जी.एम. पौधों के उपयोग से होने वाले कोई चार लाभ लिखिए।

Answer:

आनुवंशिकतः रूपान्तरित फसलों (GM Crops) का उपयोग लाभदायक है क्योंकि आनुवंशिक रूपांतरण द्वारा-
- अजैव प्रतिबलों (ठंडा, सूखा, लवण, ताप) के प्रति अधिक सहिष्णु फसलों का निर्माण
- रासायनिक पीड़कनाशकों पर कम निर्भरता (पीड़कनाशी-प्रतिरोधी फसल)
- कटाई के पश्चात् होने वाले (अन्नादि) नुकसानों को कम करने में सहायक
- पौधों द्वारा खनिज उपयोग क्षमता में वृद्धि (इससे मृदा उर्वरता के शीघ्र ह्रास को रोकने में सहायता मिलती है)
- खाद्य पदार्थों के पोषणिक स्तर में वृद्धि, उदाहरणार्थ विटामिन ए समृद्ध धान।

उपरोक्त उपयोगों के साथ-साथ जी एम का उपयोग तदनुकूल पौधों के निर्माण में सहायक है, जिनसे वैकल्पिक संसाधनों के रूप में उद्योगों में वसा, ईंधन व भेषजीय पदार्थों की आपूर्ति की जाती है।

Exam Tips:

a) अजैव तनाव सहिष्णुता GM फसलों का प्रमुख लाभ है।
b) विटामिन ए समृद्ध गोल्डन राइस पोषण सुधार का प्रसिद्ध उदाहरण है।
c) पीड़कनाशी-प्रतिरोधी फसलें रासायनिक छिड़काव की आवश्यकता घटाती हैं।

 

Question 8: किसी बच्चे या भ्रूण में चिह्नित किये गए जीन दोषों का उपचार किस तकनीक द्वारा किया जाता है? उदाहरण द्वारा समझाइये।

Answer:

जीन चिकित्सा द्वारा किसी बच्चे या भ्रूण में चिह्नित किए गए जीन दोषों का सुधार किया जाता है। इसमें रोग के उपचार हेतु जीनों को व्यक्ति की कोशिकाओं या ऊतकों में प्रवेश कराया जाता है। आनुवंशिक दोष वाली कोशिकाओं के उपचार के लिये सामान्य जीन को व्यक्ति या भ्रूण में स्थानांतरित करते हैं, जो निष्क्रिय जीन की क्षतिपूर्ति कर उसके कार्यों को सम्पन्न करते हैं।

सर्वप्रथम जीन चिकित्सा का प्रयोग वर्ष 1990 में एक चार वर्षीय लड़की में एडीनोसीन डीएमीनेज (ADA) की कमी को दूर करने के लिये किया गया था। यह एन्ज़ाइम प्रतिरक्षा तंत्र के कार्य के लिये अति आवश्यक होता है। यह कमी इसलिए होती है क्योंकि एडीनोसीन डीएमीनेज के लिए जिम्मेदार जीन निष्क्रिय हो जाता है।

जीन चिकित्सा में सर्वप्रथम रोगी के रक्त में से लसीकाणु (lymphocytes) निकालकर शरीर से बाहर संवर्धन किया जाता है। सक्रिय ADA का cDNA (पश्च विषाणु संवाहक का प्रयोग कर) लसीकाणुओं में प्रवेश कराकर अंत में रोगी के शरीर में वापस कर दिया जाता है। ये कोशिकाएँ मृतप्राय: होती हैं, इसलिये आनुवंशिक निर्मित लसीकाणुओं को समय-समय पर रोगी के शरीर में प्रवेश कराने की आवश्यकता होती है। यदि अस्थिमज्जा कोशिकाओं से पृथक किए गए अच्छे जीनों को प्रारम्भिक भ्रूणीय अवस्था की कोशिकाओं में प्रवेश करा दिया जाए, तो यह एक स्थायी उपचार हो सकता है।

Exam Tips:

a) ADA की कमी से प्रतिरक्षा तंत्र प्रभावित होता है।
b) पहली जीन चिकित्सा 1990 में चार वर्षीय बालिका पर की गई थी।
c) रोगी के लसीकाणु शरीर से बाहर संवर्धित कर उनमें cDNA प्रवेश कराया जाता है।
d) आनुवंशिक रूप से संशोधित लसीकाणु सीमित समय तक जीवित रहते हैं, इसलिए उपचार दोहराना पड़ता है।

 

Question 9: मधुमेह रोगियों को यदि असंसाधित प्राक् इन्सुलिन दिया जाए तो क्या प्रभाव पड़ेगा?

Answer:

मानव सहित स्तनधारियों में इन्सुलिन प्राक्-हार्मोन (प्राक्-एन्ज़ाइम की भाँति) के रूप में संश्लेषित होता है, जिसे पूर्ण परिपक्व व क्रियाशील हार्मोन बनने से पूर्व संसाधित होने की आवश्यकता होती है। इसमें एक अतिरिक्त फैलाव होता है जिसे पेप्टाइड 'सी' कहते हैं। यह 'सी' पेप्टाइड परिपक्व इन्सुलिन में नहीं होता, जो परिपक्वता के दौरान इन्सुलिन से पृथक हो जाता है। अतः मधुमेह रोगियों को संसाधित इन्सुलिन देने पर नियंत्रण पाया जाता है, जबकि असंसाधित प्राक्-इन्सुलिन से नियंत्रण नहीं किया जा सकता।

Exam Tips:

a) प्राक्-इन्सुलिन में अतिरिक्त C-पेप्टाइड होता है, जो परिपक्व इन्सुलिन में नहीं होता।
b) परिपक्व इन्सुलिन ही रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है।
c) प्रसंस्करण के बिना प्राक्-इन्सुलिन मधुमेह के नियंत्रण में प्रभावी नहीं होता।

 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Question 1: Bt कपास की किस्म जो बैसिलस थुरिंजिएंसिस के विष जीन को समाविष्ट करके बनाई गयी प्रतिरोधी है- (NEET-2020)
(अ) कवकीय रोगों से
(ब) पादप सूत्रकृमि से
(स) कीट परभक्षी से
(द) कीट पीड़कों से

Answer:

(द) कीट पीड़कों से

Exam Tips:

a) Bt कपास का प्रतिरोध मुख्यतः कीट पीड़कों के विरुद्ध होता है।

 

Question 2: निम्न स्तम्भों का मिलान कर सही विकल्प का चयन करो- (NEET-2020)

स्तम्भ-Iस्तम्भ-II
1. बीटी कपास(i) जीन चिकित्सा
2. एडीनोसीन डिएमीनेज(ii) कोशिकीय सुरक्षा
3. आर.एन.ए. आई. (RNAi)(iii) HIV संक्रमण का पता लगाना
4. पी.सी.आर.(iv) वैसिलस थुरिजिनिसिस
कूट(1)(2)(3)(4)
(अ)(iii)(ii)(i)(iv)
(ब)(ii)(iii)(iv)(i)
(स)(i)(ii)(iii)(iv)
(द)(iv)(i)(ii)(iii)

Answer:

(द) 1-(iv), 2-(i), 3-(ii), 4-(iii)

Exam Tips:

a) बीटी कपास Bacillus thuringiensis के जीन से बनता है, ADA की कमी जीन चिकित्सा से ठीक होती है, RNAi कोशिकीय सुरक्षा की विधि है और PCR प्रवर्धन की तकनीक है।

 

Question 3: निम्न में कौनसा कथन सही नहीं है- (NEET-2020)
(अ) प्राक्-इन्सुलिन में एक अतिरिक्त पेप्टाइड, जिसे सी-पेप्टाइड कहते हैं, होती है
(ब) कार्यात्मक इंसुलिन में A एवं B शृंखलाएँ होती हैं जो हाइड्रोजन बंध द्वारा जुड़ी होती हैं
(स) आनुवंशिक इंजीनियरी इंसुलिन ई-कोलाई द्वारा उत्पादित होता है
(द) मनुष्य में इंसुलिन प्राक्-इंसुलिन से संश्लेषित होता है।

Answer:

(ब) कार्यात्मक इंसुलिन में A एवं B शृंखलाएँ होती हैं जो हाइड्रोजन बंध द्वारा जुड़ी होती हैं

Exam Tips:

a) कार्यात्मक इंसुलिन की A और B शृंखलाएँ डाइसल्फ़ाइड बंधों से जुड़ी होती हैं।

 

Question 4: जीव को उनके जैव प्रौद्योगिकी में उपयोग के लिए सुमेलित कीजिए। (NEET-2020)

स्तम्भ-Iस्तम्भ-II
(अ) बैसिलस थुरिंजिएंसिस(i) क्लोनिंग वेक्टर
(ब) थर्मस एक्वेटिकस(ii) प्रथम rDNA अणु का निर्माण
(स) एग्रोबैक्टीरियम ट्यूमिफेशिएन्स(iii) डी.एन.ए. पॉलिमरेज़
(द) साल्मोनेला(iv) Cry प्रोटीन
कूट(1)(2)(3)(4)
(अ)(iv)(iii)(i)(ii)
(ब)(iii)(ii)(iv)(i)
(स)(iii)(iv)(i)(ii)
(द)(ii)(iv)(iii)(i)

Answer:

कूट (अ): (अ)-(iv), (ब)-(iii), (स)-(i), (द)-(ii)

Exam Tips:

a) Thermus aquaticus से प्राप्त Taq पॉलिमरेज़ PCR में उपयोग होता है, और Bt जीवाणु Cry प्रोटीन बनाता है।

 

Question 5: गोल्डन चावल के विषय में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है- (NEET-2019)
(अ) चावल की एक आध किस्म से जीन निवेशन के कारण इसके दाने पीले हैं।
(ब) यह डैफोडिल के जीन वाला विटामिन-ए प्रचुरित है।
(स) यह बैसिलस थुरिंजिएंसिस के जीन वाला पीड़क प्रतिरोधी है।
(द) एग्रोबैक्टीरियम वेक्टर का उपयोग कर विकसित किया गया है।

Answer:

(ब) यह डैफोडिल के जीन वाला विटामिन-ए प्रचुरित है।

Exam Tips:

a) गोल्डन चावल में डैफोडिल से लिया गया जीन बीटा-कैरोटीन (विटामिन A का पूर्ववर्ती) बढ़ाता है।

 

Question 6: गोलभ शलभ कृमि में बैसिलस थुरिंजिएंसिस के Bt आविष को सक्रिय करने के लिए प्रोटोक्सीन की सक्रियता किससे प्रेरित होती है? (NEET-2019)
(अ) आमाशय की अम्लीय pH
(ब) शरीर का तापमान
(स) मध्य आंत की नमी वाली सतह
(द) आंत की क्षारीय pH

Answer:

(द) आंत की क्षारीय pH

Exam Tips:

a) Bt प्रोटॉक्सिन का सक्रियण कीट की मध्य आँत के क्षारीय pH में होता है।

 

Question 7: एक विदेशी कम्पनी द्वारा चावल की एक नई किस्म को पेटेन्ट किया गया था, यद्यपि ऐसी किस्में भारत में लम्बे समय से विद्यमान हैं। यह किससे सम्बन्धित है? (NEET-2018)
(अ) लेमो रोजो
(ब) शर्बती सोनोरा
(स) Co-667
(द) बासमती

Answer:

(द) बासमती

Exam Tips:

a) बासमती चावल पर विदेशी पेटेंट का विवाद जैव अनैतिकता का प्रसिद्ध उदाहरण है।

 

Question 8: मानव लसिकाणुओं में डी.एन.ए. के एक टुकड़े के निवेशन के लिए निम्नलिखित में से कौनसा वेक्टर सामान्यतः प्रयुक्त किया जाता है? (NEET-2018)
(अ) λ फाज
(ब) Ti प्लाज्मिड
(स) रेट्रोवाइरस
(द) pBR322

Answer:

(स) रेट्रोवाइरस

Exam Tips:

a) रेट्रोवाइरस RNA जीनोम वाले विषाणु हैं, जो लसीकाणुओं में DNA प्रवेश कराने के लिए वाहक बनते हैं.

 

Question 9: बहुराष्ट्रीय कम्पनियों और संगठनों द्वारा किसी देश या उसके लोगों की बिना अनुज्ञप्ति के जैव संसाधनों के उपयोग को क्या कहा जाता है? (NEET-2018)
(अ) जैव अपघटन
(ब) बायोपाइरेसी
(स) जैव-उल्लंघन
(द) जैव शोषण

Answer:

(ब) बायोपाइरेसी

Exam Tips:

a) बायोपाइरेसी में बिना अनुमति और क्षतिपूरक भुगतान के जैव संसाधनों का उपयोग होता है।

 

Question 10: तम्बाकू के पौधे का कौनसा भाग मेलॉइडोगाइन इन्कोग्निटा द्वारा संक्रमित होता है? (NEET-2016)
(अ) तना
(ब) जड़
(स) पुष्प
(द) पत्ती

Answer:

(ब) जड़

Exam Tips:

a) मेलॉइडोगाइन इन्कोग्निटा एक सूत्रकृमि है जो तम्बाकू की जड़ों को संक्रमित करता है.

 

Question 11: वर्ष 1990 में एडिनोसीन डीऐमिनेज (ADA) की कमी से पीड़ित चार वर्ष की बालिका को निम्नलिखित से कौनसी चिकित्सा दी गई? (NEET II-2016)
(अ) प्रतिरक्षा चिकित्सा
(ब) विकिरण चिकित्सा
(स) जीन चिकित्सा
(द) रसायन चिकित्सा

Answer:

(स) जीन चिकित्सा

Exam Tips:

a) ADA की कमी का 1990 में उपचार जीन चिकित्सा से किया गया था, यह पहली नैदानिक जीन चिकित्सा मानी जाती है.

 

Question 12: सुनहरे (गोल्डन) चावल एक आनुवंशिक रूपान्तरित फसल पादप है। इसमें निवेशित जीन किसके जैविक संश्लेषण के लिए हैं? (NEET-2015)
(अ) विटामिन C
(ब) ओमेगा
(स) विटामिन A
(द) विटामिन B

Answer:

(स) विटामिन A

Exam Tips:

a) गोल्डन चावल में बीटा-कैरोटीन (प्रोविटामिन A) के संश्लेषण के जीन डाले गए हैं.

 

Question 13: पादपों में T-DNA (tDNA) के प्रवेश से क्या होता है? (NEET-2015)
(अ) मृदा के pH में बदलाव आता है और पादप में प्रघात होता है।
(ब) पादपों को थोड़े अल्पकाल के लिए शीत में उद्भासित करना पड़ता है।
(स) पादप मूलों को जल में खड़े रहने देता है।
(द) पादप में एग्रोबैक्टीरियम ट्यूमिफेशिएन्स द्वारा संक्रमित होता है।

Answer:

(द) पादप में एग्रोबैक्टीरियम ट्यूमिफेशिएन्स द्वारा संक्रमित होता है।

Exam Tips:

a) T-DNA पादप कोशिकाओं में Agrobacterium tumefaciens के Ti प्लाज्मिड से स्थानांतरित होता है.

 

Question 14: पुनर्योगज DNA प्रौद्योगिकी द्वारा उत्पादित पहला मानव हॉर्मोन कौनसा है? (NEET-2014)
(अ) इंसुलिन
(ब) एस्ट्रोजन
(स) थायरॉक्सिन
(द) प्रोजेस्ट्रॉन

Answer:

(अ) इंसुलिन

Exam Tips:

a) rDNA तकनीक से बना पहला मानव हॉर्मोन इंसुलिन था, जिसे मधुमेह में उपयोग किया जाता है.

 

Question 15: निम्नलिखित Bt फसलों में से कौनसी फसल भारत में किसानों द्वारा उगाई जा रही है? (NEET-2013)
(अ) मक्का
(ब) कपास
(स) बैंगन
(द) सोयाबीन

Answer:

(ब) कपास

Exam Tips:

a) भारत में व्यावसायिक रूप से किसानों द्वारा उगाई जाने वाली Bt फसल मुख्यतः कपास है.

 

Question 16: सबसे पहले नैदानिक जीन चिकित्सा किसके उपचार के लिए दी गई थी? (Mains-2012)
(अ) मधुमेह
(ब) छोटी माता
(स) रुमेठी गठिया
(द) एडीनोसीन डीएमीनेज अल्पता

Answer:

(द) एडीनोसीन डीएमीनेज अल्पता

Exam Tips:

a) ADA की कमी से होने वाले SCID रोग में पहली नैदानिक जीन चिकित्सा दी गई थी.

 

Question 17: विटामिन 'A' की कमी से आने वाला अंधापन किसके उपयोग से रोका जा सकता है? (CBSE PMT-2008, 2012, Mains-2012)
(अ) फ्लेवर सैवर टमाटर
(ब) कैनोला
(स) गोल्डन चावल
(द) Bt बैंगन

Answer:

(स) गोल्डन चावल

Exam Tips:

a) गोल्डन चावल में विटामिन A के पूर्ववर्ती बीटा-कैरोटीन की मात्रा बढ़ाई गई है.

 

Question 18: तम्बाकू के सूत्रकृमि-प्रतिरोधी पौधे बनाने के लिए उनमें DNA प्रवेश कराया गया जिससे (परपोषी कोशिकाओं के भीतर) किसका बनना संभव हुआ? (NEET-2012)
(अ) अर्थ तथा प्रति-अर्थ दोनों प्रकार का RNA
(ब) एक विशिष्ट हॉर्मोन
(स) एक एन्टीफीडेन्ट (प्रति भोज्य)
(द) एक विषाक्त प्रोटीन

Answer:

(अ) अर्थ तथा प्रति-अर्थ दोनों प्रकार का RNA

Exam Tips:

a) सूत्रकृमि-प्रतिरोधी पौधों में दोहरे सूत्र वाला RNA (dsRNA) बनता है, जो RNAi की शुरुआत करता है.

 

Question 19: वर्तमान पारजीनी जन्तुओं में से इस समय सबसे अधिक संख्या किसकी है? (NEET-2011)
(अ) मछली
(ब) मूषक
(स) गाय
(द) सूअर

Answer:

(ब) मूषक

Exam Tips:

a) प्रयोगशाला में चूहे (मूषक) पारजीवी जन्तुओं के लिए सबसे सामान्य मॉडल हैं.

 

Question 20: mRNA की साइलेंसिंग किसके प्रतिरोधी ट्रांसजैनिक पादप उत्पादन में उपयुक्त है? (NEET-2011)
(अ) बैक्टीरियल ब्लाइट्स
(ब) बालवर्म्स
(स) नीमेटोड्स
(द) काइट रस्ट

Answer:

(ब) बालवर्म्स

Exam Tips:

a) mRNA साइलेंसिंग कीटों के आवश्यक जीनों को निष्क्रिय करके उनके विरुद्ध प्रतिरोध देती है.

 

Question 21: पौधों में RNA इंटरफेरेन्स प्रक्रिया (RNAi) का उपयोग किसके विरुद्ध प्रतिरोध विकसित करने के लिए किया गया है? (NEET-2011)
(अ) सूत्रकृमियों के
(ब) कवकों के
(स) वाइरसों के
(द) कीटों के

Answer:

(अ) सूत्रकृमियों के

Exam Tips:

a) RNAi तकनीक से तम्बाकू में सूत्रकृमि (nematode) प्रतिरोध विकसित किया गया.

 

Question 22: बैसिलस थुरिंजिएंसिस प्रोटीन क्रिस्टल बनाते हैं, जो कीट प्रतिरोधी प्रोटीन होती है, यह प्रोटीन- (NEET-2011)
(अ) वाहक जीवाणु को नहीं मारते क्योंकि वह स्वयं में विष के प्रति प्रतिरोधी होता है
(ब) कीट की मध्य-आहार नली की उपकलीय कोशिका द्वारा जुड़ी रहती है। अंततः इसे मार देते हैं।
(स) क्राई जीन सहित कई जीनों द्वारा कोडित होती है।
(द) कीट की अग्र आहार नली अम्लीय pH द्वारा सक्रिय होती है।

Answer:

(ब) कीट की मध्य-आहार नली की उपकलीय कोशिका द्वारा जुड़ी रहती है। अंततः इसे मार देते हैं।

Exam Tips:

a) Bt प्रोटीन मध्य आँत की उपकला कोशिकाओं से बंधकर उनमें छिद्र बनाता है.

 

Question 23: भारत में आनुवंशिकतः रूपान्तरित (GM) बैंगन किसके लिए विकसित किया गया है? (NEET-2010)
(अ) शेल्फ लाइफ (ताजा बनाए रखने) की अवधि बढ़ाना
(ब) खनिज तत्वों की मात्रा बढ़ाना
(स) सूखा प्रतिरोधी
(द) कीट प्रतिरोधी

Answer:

(द) कीट प्रतिरोधी

Exam Tips:

a) GM बैंगन (Bt बैंगन) को फल-छेदक कीटों से बचाव के लिए विकसित किया गया था.

 

Question 24: निम्नलिखित में से किस एक का जैव प्रौद्योगिकी विधि द्वारा व्यापारिक स्तर पर उत्पादन किया जा रहा है? (Mains-2010)
(अ) मोर्फीन
(ब) कुनैन
(स) इंसुलिन
(द) निकोटिन

Answer:

(स) इंसुलिन

Exam Tips:

a) व्यापारिक स्तर पर पुनर्योगज इंसुलिन E. coli जैसे सूक्ष्मजीवों से बनाया जाता है.

 

Question 25: बी टी (Bt) आविष के रवे कुछ जीवाणुओं द्वारा बनाये जाते हैं परन्तु जीवाणु स्वयं को नहीं मारते हैं क्योंकि- (NCERT-2009)
(अ) आविष अपरिपक्व है
(ब) जीवाणु आविष के लिये प्रतिरोधी है
(स) आविष निष्क्रिय होता है
(द) आविष जीवाणु की विशेष थैली में मिलता है

Answer:

(द) आविष जीवाणु की विशेष थैली में मिलता है

Exam Tips:

a) Bt क्रिस्टल प्रोटीन निष्क्रिय प्रोटॉक्सिन के रूप में होते हैं, इसलिए जीवाणु को हानि नहीं होती.

 

Question 26: प्लाज्मिड्स उपस्थित होते हैं- (RPMT-2009)
(अ) विषाणुओं में
(ब) जीवाणुओं में
(स) कवकों में
(द) वायरॉइड्स में

Answer:

(ब) जीवाणुओं में

Exam Tips:

a) प्लाज्मिड गोलाकार, स्वतंत्र DNA अणु हैं जो मुख्यतः जीवाणुओं में पाए जाते हैं.

 

Question 27: भारतीय पौधों में विदेशी DNA स्थानांतरण में सामान्यतः प्रयोग की जाती है- (CBSE AIPMT-2009)
(अ) ट्राइकोडर्मा हार्जियानम
(ब) मेलॉइडोगाइन इन्कोग्निटा
(स) एग्रोबैक्टीरियम ट्यूमिफेशिएन्स
(द) पेनिसिलियम एक्सपेन्सम

Answer:

(स) एग्रोबैक्टीरियम ट्यूमिफेशिएन्स

Exam Tips:

a) Agrobacterium tumefaciens का Ti प्लाज्मिड पादपों में विदेशी DNA स्थानांतरित करने का प्रमुख वाहक है.

 

Question 28: निम्नलिखित में से किस एक की पारजीनी स्पीशीज से मानव इंसुलिन का व्यापारिक स्तर पर उत्पादन किया जा रहा है? (NEET-2008)
(अ) राइज़ोपस
(ब) सैकेरोमाइसीज
(स) एशरिशिया
(द) माइक्रोबैक्टीरियम

Answer:

(स) एशरिशिया

Exam Tips:

a) मानव इंसुलिन के व्यापारिक उत्पादन में E. coli (एशरिशिया कोलाई) का उपयोग होता है.

 

Question 29: बैसिलस थुरिंजिएंसिस से प्राप्त काई I एंडोटॉक्सिन किसके प्रति कारगर होते हैं? (NEET-2008)
(अ) नीमेटोड
(ब) वॉलवर्म
(स) मच्छर
(द) मक्खियाँ

Answer:

(ब) वॉलवर्म

Exam Tips:

a) Bt के एंडोटॉक्सिन मुख्यतः कीटों के लार्वा (इल्लियों) पर प्रभावी होते हैं.

 

Question 30: बायोपाइरेसी सम्बन्धित है- (Maharashtra-2008)
(अ) जैव अणु तथा जीन्स की खोज से
(ब) परम्परागत ज्ञान से
(स) जैव अनुसंधान से
(द) उपरोक्त सभी से

Answer:

(द) उपरोक्त सभी से

Exam Tips:

a) बायोपाइरेसी का संबंध परंपरागत ज्ञान, जैव अनुसंधान और जैव अणुओं की खोज, तीनों से है.

 

Question 31: तेल अधिप्लाव (छलकन) के उपचार में सफलतापूर्वक उपयोग की जाने वाली आनुवंशिकता इंजीनियरिंग सूक्ष्मजीव स्पीशीज किसकी है? (NEET-2007)
(अ) बेसिलस
(ब) स्यूडोमोनास
(स) ट्राइकोडर्मा
(द) जैन्थोमोनास

Answer:

(ब) स्यूडोमोनास

Exam Tips:

a) आनुवंशिक रूप से संशोधित स्यूडोमोनास कच्चे तेल के घटकों को विघटित करके तेल-छलकन के उपचार में प्रयुक्त होता है.

 

Question 32: वाइडल परीक्षण किसके निदान से सम्बन्धित है- (RPMT-2006)
(अ) टाइफॉइड
(ब) कोलेरा
(स) मलेरिया
(द) पीत ज्वर

Answer:

(अ) टाइफॉइड

Exam Tips:

a) वाइडल परीक्षण (Widal test) टाइफॉइड के निदान की प्रमुख सीरम परीक्षण विधि है.

 

Question 33: लीच (जॉंक) कौन-सा प्रतिथक्कारी (anticoagulant) पदार्थ स्रावित करती है- (AIIMS-2005)
(अ) हिपेरिन
(ब) हिराडिन
(स) हिस्टामीन
(द) सीरोटोनिन

Answer:

(ब) हिराडिन

Exam Tips:

a) जोंक की लार में पाया जाने वाला हिराडिन रक्त को जमने से रोकता है.

 

Question 34: Bt टॉक्सिन है- (Wardha-2005)
(अ) अंतःकोशिकीय लिपिड
(ब) अन्तःकोशिकीय क्रिस्टलित प्रोटीन
(स) बाह्य कोशिकीय क्रिस्टलित प्रोटीन
(द) लिपिड से बना होता है

Answer:

(ब) अन्तःकोशिकीय क्रिस्टलित प्रोटीन

Exam Tips:

a) Bt क्रिस्टल प्रोटीन जीवाणु की कोशिका के भीतर बनते हैं और कीटनाशी प्रोटीन हैं.

 

Question 35: बैसीलस थूरिनजिएन्सिस (Bt) विभेद कीट नियंत्रण के लिये प्रयोग किया जाता है- (CBSE-2005)
(अ) बायोमेटलर्जिक तकनीक
(ब) बायोइन्सेक्टीसाइड्स पौधे
(स) जैव उर्वरक
(द) बायोमिनरेलाइजेशन प्रक्रम

Answer:

(ब) बायोइन्सेक्टीसाइड्स पौधे

Exam Tips:

a) Bt जीवाणु का उपयोग जैव-कीटनाशी (biopesticide) के रूप में होता है.

 

Question 36: Ti प्लाज्मिड जो आनुवंशिक इंजीनियरिंग में प्रयुक्त होता है, प्राप्त होता है- (UP CPMT-2004)
(अ) ईश्चेरिचिया कोलाई से
(ब) बैसीलस थूरिनजिएन्सिस से
(स) एग्रोबैक्टीरियम राइजोजीन्स से
(द) एग्रोबैक्टीरियम ट्यूमीफेशिएन्स से

Answer:

(द) एग्रोबैक्टीरियम ट्यूमीफेशिएन्स से

Exam Tips:

a) Ti प्लाज्मिड (tumor-inducing plasmid) Agrobacterium tumefaciens में पाया जाता है.

 

Question 37: जीन थैरेपी का उदाहरण है- (AIIMS-2004)
(अ) प्रविष्ट योग्य हिपेटाइटिस B वैक्सीन का उत्पादन
(ब) भोज्य फसलों में वैक्सीन का उत्पादन
(स) सीवियर कम्बाइंड इम्यूनोडेफिशिएंसी से ग्रसित मनुष्यों में एडीनोसीन डीएमीनेज के लिए जीन्स का प्रवेश
(द) निषेचित अण्डों के प्रत्यारोपण और कृत्रिम इन्सेमिनेशन के द्वारा टेस्ट ट्यूब बेबी का उत्पादन

Answer:

(स) सीवियर कम्बाइंड इम्यूनोडेफिशिएंसी से ग्रसित मनुष्यों में एडीनोसीन डीएमीनेज के लिए जीन्स का प्रवेश

Exam Tips:

a) SCID रोगियों में ADA जीन का प्रवेश कराना जीन थेरेपी का प्रारंभिक उदाहरण है.

 

Question 38: एलिसा को विषाणुओं की पहचान में उपयोग किया जाता है जिसमें मुख्य अभिकर्मक होता है- (NEET-2003)
(अ) क्षारीय फास्फेटेज
(ब) कैटेलेज
(स) DNA प्रोब
(द) RNase

Answer:

(अ) क्षारीय फास्फेटेज

Exam Tips:

a) ELISA में एंजाइम-संयुग्मित प्रतिरक्षी के रंग परिवर्तन से परिणाम पढ़े जाते हैं.

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 12 Biology Chapter 12 Biotechnology and its Applications

Chapter Exercise Answers for Class 12 Biology

Explore reliable textbook solutions for Chapter 12 Biotechnology and its Applications tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Biology.

Detailed Answer Guides for Chapter 12 Biotechnology and its Applications

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Biology module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Complete Preparation Kit for Class 12 Exams

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 12 Biology.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Biology are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Biology Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Biology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Biology. You can access HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Biology Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 12 जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग in printable PDF format for offline study on any device.