Official Haryana Board Solutions for Class 12 Biology: Chapter 10 Microbes in Human Welfare
Review structured textbook solutions for Class 12 Biology Chapter 10 Microbes in Human Welfare. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Chapter-wise Solutions for Biology: Chapter 10 Microbes in Human Welfare
Navigate directly to the solved Biology textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Question 1: गोबर गैस संयंत्र में काम आने वाला जीवाणु है-
(अ) मीथेनोजन
(ब) नाइट्रीकारी जीवाणु
(स) अमीनोकारी जीवाणु
(द) विनाइट्रीकारी जीवाणु
Answer:
(अ) मीथेनोजन
Exam Tips:
a) मीथेनोजन जीवाणु अवायवीय अवस्था में गोबर के अपघटन से मीथेन गैस बनाते हैं।
Question 2: ब्रेड बनाते समय किसकी क्रिया के द्वारा CO2 निकलने से यह छिद्रित हो जाती है?
(अ) यीस्ट
(ब) जीवाणु
(स) वाइरस
(द) प्रोटोजोआ
Answer:
(अ) यीस्ट
Exam Tips:
a) यीस्ट शर्करा का किण्वन करके CO2 गैस बनाता है, जिससे आटा फूलता है।
Question 3: निम्न में से कौनसा युग्म जैव उर्वरक है?
(अ) एजोला तथा BGA
(ब) नास्टॉक तथा लेग्यूम
(स) राइजोबियम व घास
(द) साल्मोनेला व ई. कोलाई
Answer:
(अ) एजोला तथा BGA
Exam Tips:
a) एजोला और नील-हरित शैवाल (BGA) दोनों वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करते हैं।
Question 4: निम्नलिखित में से कौनसा एक जोड़ा गलत मिलाया गया है?
(अ) कोलिफॉर्मर्स – सिरका
(ब) मेथोनोजन्स – गोबर गैस
(स) यीस्ट – एथेनॉल
(द) स्ट्रेप्टोमाइसीज – एंटीबायोटिक
Answer:
(अ) कोलिफॉर्मर्स – सिरका
Exam Tips:
a) सिरका एसीटोबेक्टर (Acetobacter) द्वारा एथेनॉल के ऑक्सीकरण से बनता है, कोलिफॉर्मर्स से नहीं।
Question 5: ‘जीवन के खिलाफ’ किससे सम्बन्धित है?
(अ) प्रतिजैविक
(ब) जीवाणु
(स) कवक से
(द) शैवाल से
Answer:
(अ) प्रतिजैविक
Exam Tips:
a) प्रतिजैविक (Antibiotics) सूक्ष्मजीवों द्वारा बने वे रसायन हैं जो अन्य सूक्ष्मजीवों की वृद्धि रोकते हैं।
Question 6: कवक एवं पादपों के साथ सहजीवी सम्बन्ध कहलाता है-
(अ) माइकोराइजा
(ब) लाइकेन
(स) सिम्बायोसिस
(द) उपरोक्त सभी
Answer:
(अ) माइकोराइजा
Exam Tips:
a) माइकोराइजा में कवक पादप की जड़ों से जुड़कर फॉस्फोरस आदि खनिजों के अवशोषण में सहायता करता है।
Question 7: बटरफ्लाई के टरपिलर (इल्ली) के नियंत्रण में प्रयोग किया जाता है-
(अ) बैसीलस थूरिजिऐसिस
(ब) ट्राइकोडर्मा
(स) बैम्पूलोवायरेसिस
(द) मीथेनोबैक्टीरिया
Answer:
(अ) बैसीलस थूरिजिऐसिस
Exam Tips:
a) बैसीलस थूरिजिऐसिस (Bt) कीटों के लार्वा की आंत में विषैला प्रभाव डालने वाला प्रोटीन बनाता है।
Question 8: जल के एक नमूने में सूक्ष्मजीवों द्वारा ऑक्सीजन के उपयोग की दर का मापन किया जाता है-
(अ) सी.ओ.डी. परीक्षण
(ब) एच.ओ.डी. परीक्षण
(स) एस.ओ.डी. परीक्षण
(द) बी.ओ.डी. परीक्षण
Answer:
(द) बी.ओ.डी. परीक्षण
Exam Tips:
a) बी.ओ.डी. (Biochemical Oxygen Demand) जल में कार्बनिक प्रदूषकों की मात्रा का संकेत देता है।
Question 9: ‘थक्का स्फोटन’ (थक्का घुलाने) के रूप में निम्न में से प्रयोग किया जाता है-
(अ) स्ट्रेप्टोकाइनेज
(ब) लाइपेज
(स) एमाइलेज
(द) प्रोटिऐजिज
Answer:
(अ) स्ट्रेप्टोकाइनेज
Exam Tips:
a) स्ट्रेप्टोकाइनेज रक्त के थक्कों को घुलाने वाला एंजाइम है, इसलिए इसे थक्का-विघटक कहते हैं।
Question 10: सायनोबैक्टीरिया पोषण के आधार पर है-
(अ) परजीवी
(ब) परपोषी
(स) स्वपोषी
(द) मृतजीवी
Answer:
(स) स्वपोषी
Exam Tips:
a) सायनोबैक्टीरिया प्रकाश-संश्लेषण द्वारा अपना भोजन स्वयं बनाते हैं।
Question 11: एफिडों तथा मच्छरों से छुटकारा दिलवाने में निम्न में से लाभप्रद है-
(अ) ड्रेगनफ्लाई एवं बीटल
(ब) वैक्यूलोवायरेसिस
(स) बेसीलस थूरिजिऐसिस
(द) ट्राइकोडर्मा
Answer:
(अ) ड्रेगनफ्लाई एवं बीटल
Exam Tips:
a) ड्रेगनफ्लाई और बीटल एफिड तथा मच्छरों के प्राकृतिक शिकारी हैं, इसलिए जैविक नियंत्रण में उपयोगी हैं।
Question 12: ताड़ वृक्ष (Palms) के किस भाग से प्राप्त स्राव को किण्वित कर टोडी (Toddy) तैयार किया जाता है?
(अ) जड़
(ब) पत्ती
(स) तना
(द) पुष्प
Answer:
(स) तना
Exam Tips:
a) टोडी ताड़ वृक्ष के तने से निकले रस को किण्वित करके बनाया जाता है।
Question 13: कौनसा पीड़कनाशी वसा-स्नेही है?
(अ) आर्गेनोक्लोरीन
(ब) आर्गेनोफॉस्फेट
(स) ट्राइआज़ीन
(द) पायरिथ्रॉयड
Answer:
(अ) आर्गेनोक्लोरीन
Exam Tips:
a) आर्गेनोक्लोरीन पीड़कनाशी वसा में घुलते हैं, इसलिए वसा ऊतकों में जमा होकर खाद्य श्रृंखला में पहुँचते हैं।
Question 14: निम्न में से किसका उत्पादन बिना आसवन के किया जाता है?
(अ) वाइन
(ब) व्हिस्की
(स) ब्रांडी
(द) रम
Answer:
(अ) वाइन
Exam Tips:
a) व्हिस्की, ब्रांडी और रम आसवन से बनते हैं, जबकि वाइन केवल किण्वन से बनती है।
Question 15: निम्न में से किसे किण्वित रस के आसवन द्वारा तैयार किया जाता है?
(अ) रम
(ब) बीयर
(स) वाइन
(द) उपरोक्त सभी
Answer:
(अ) रम
Exam Tips:
a) रम गन्ने के शीरे (molasses) के किण्वन के बाद आसवन से बनाई जाती है।
Question 16: पैनिसिलीन के खोजकर्ता हैं-
(अ) एलैग्जेंडर हुक
(ब) एलैग्जैंडर फ्लैमिंग
(स) एलैग्जैंडर ब्राउन
(द) एलैग्जैंडर श्वान
Answer:
(ब) एलैग्जैंडर फ्लैमिंग
Exam Tips:
a) अलेक्ज़ेंडर फ्लेमिंग ने वर्ष 1928 में पैनिसिलियम नोटेटम कवक से पैनिसिलीन की खोज की थी।
Question 17: एसीटिक अम्ल के उत्पादन में निम्न में से कौनसा जीवाणु सहायक है?
(अ) लैक्टोबैसिलस
(ब) क्लोस्ट्रीडियम
(स) एसीटोबेक्टर एसिटाई
(द) पेनीसिलियम नोटेटम
Answer:
(स) एसीटोबेक्टर एसिटाई
Exam Tips:
a) एसीटोबेक्टर एसिटाई एथेनॉल को ऑक्सीकृत करके एसीटिक अम्ल (सिरका) बनाता है।
Question 18: निम्न में से कौनसा प्लान सूत्रपात किया गया ताकि देश की प्रमुख नदियों को प्रदूषण से बचाया जा सके?
(अ) यमुना एक्शन प्लान
(ब) गंगा एक्शन प्लान
(स) सांभर झील एक्शन प्लान
(द) (अ) व (ब) दोनों
Answer:
(द) (अ) व (ब) दोनों
Exam Tips:
a) गंगा एक्शन प्लान और यमुना एक्शन प्लान दोनों नदी प्रदूषण नियंत्रण की योजनाएँ हैं।
Question 19: व्यावसायिक पैमाने पर सूक्ष्मजीवों को पैदा करने के लिए बड़े बर्तन की आवश्यकता होती है, जिसे कहते हैं-
(अ) फरमैंटर
(ब) थरमैंटर
(स) इरमैंटर
(द) पीरमेंटर
Answer:
(अ) फरमैंटर
Exam Tips:
a) फरमैंटर में तापमान, pH और ऑक्सीजन की मात्रा नियंत्रित रखकर सूक्ष्मजीवों की वृद्धि कराई जाती है।
Question 20: प्रतिजैविक कौनसे संक्रमित रोग की रोकथाम में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं?
(अ) डिप्थीरिया
(ब) काली खांसी
(स) निमोनिया
(द) उपरोक्त सभी
Answer:
(द) उपरोक्त सभी
Exam Tips:
a) डिप्थीरिया, काली खांसी और निमोनिया तीनों जीवाणु जनित रोग हैं, जिनमें प्रतिजैविक उपयोगी होते हैं।
Question 21: किस तत्व के पोषण के लिए माइकोराइजा उत्तरदायी है?
(अ) पोटैशियम
(ब) कॉपर
(स) जिंक
(द) फॉस्फोरस
Answer:
(द) फॉस्फोरस
Exam Tips:
a) माइकोराइजा मिट्टी से फॉस्फोरस अवशोषित करके पादपों को उपलब्ध कराता है।
Question 22: द्वितीयक सीवेज उपचार मुख्यतः क्या है?
(अ) भौतिक प्रक्रिया
(ब) यांत्रिक प्रक्रिया
(स) रासायनिक प्रक्रिया
(द) जैविक प्रक्रिया
Answer:
(द) जैविक प्रक्रिया
Exam Tips:
a) द्वितीयक उपचार में वायवीय सूक्ष्मजीव सीवेज के कार्बनिक पदार्थों का जैविक अपघटन करते हैं।
Question 23: सीवेज पर अवायवीय बैक्टीरिया की क्रिया द्वारा मुख्यतः क्या बनता है?
(अ) लाफिंग गैस
(ब) प्रोपेन
(स) मस्टर्ड गैस
(द) मार्श गैस
Answer:
(द) मार्श गैस
Exam Tips:
a) अवायवीय अपघटन से बनने वाली मार्श गैस मुख्यतः मीथेन (CH4) होती है।
Question 24: ‘फेड बैच’ किण्वन विधि में शर्करा को निरन्तर डालने की क्रिया निम्न में किस एक के लिए की जाती है?
(अ) मीथेन बनाने में
(ब) एंटीबायोटिक्स प्राप्त करने में
(स) एन्जाइमों के शुद्धिकरण में
(द) सीवेज विघटन में
Answer:
(ब) एंटीबायोटिक्स प्राप्त करने में
Exam Tips:
a) फेड बैच किण्वन में पोषक तत्व धीरे-धीरे डालने से सूक्ष्मजीवों की वृद्धि लंबे समय तक बनी रहती है।
Question 25: एथेनॉल के उत्पादन के लिए मद्यनिर्माणशालाओं (डिस्टिलरीज) में सर्वाधिक सामान्यतः इस्तेमाल किया जाने वाला क्रियाधर (सब्सट्रेट) कौनसा होता है?
(अ) मकई का आटा
(ब) सोयाबीन का आटा
(स) चने का आटा
(द) शीरा
Answer:
(द) शीरा
Exam Tips:
a) शीरा (molasses) गन्ने की चीनी बनाते समय बचा हुआ शर्करा-युक्त उप-उत्पाद है।
Question 26: मायोकार्डियल इन्फार्क्शन (हृदय पेशी रोधगलन) के रोगी को अस्पताल में लाने पर तत्काल सामान्यतः क्या दिया जाता है?
(अ) पेनिसिलिन
(ब) स्ट्रेप्टोकाइनेज
(स) साइक्लोस्पोरिन
(द) स्टैटिन्स
Answer:
(ब) स्ट्रेप्टोकाइनेज
Exam Tips:
a) स्ट्रेप्टोकाइनेज हृदय की धमनी में बने थक्के को घुलाकर रक्त प्रवाह बहाल करने में मदद करता है।
Question 27: सूक्ष्म जीवों का उपयोग करते हुए पीड़कों/रोगों के जैविकीय नियंत्रण का निम्नलिखित में से एक उदाहरण कौनसा है?
(अ) कुछ खास पादप रोगजनकों के लिए ट्राइकोडर्मा स्पीशीज का होना
(ब) ब्रैसिका में श्वेत किट्ट के प्रति न्यूक्लियोपॉलिहाइड्रोवाइरस का होना
(स) कपास की उपज में बढ़ोतरी करने के लिए Bt कपास का बनाया जाना
(द) सरसों में कीटों के प्रति लेडी बर्ड बीटल का होना
Answer:
(अ) कुछ खास पादप रोगजनकों के लिए ट्राइकोडर्मा स्पीशीज का होना
Exam Tips:
a) ट्राइकोडर्मा कवक कई पादप रोगजनक कवकों की वृद्धि रोककर उनका जैविक नियंत्रण करता है।
Question 28: निम्न में से कौनसा युग्म जैव उर्वरक का है?
(अ) एजोला तथा BGA
(ब) नास्टॉक तथा लेग्यूम
(स) राइजोबियम तथा घास
(द) साल्मोनेला व ई. कोलाई
Answer:
(अ) एजोला तथा BGA
Exam Tips:
a) राइजोबियम दलहनी पौधों की जड़ों में रहकर नाइट्रोजन स्थिर करता है, घास में नहीं।
Question 29: निम्नलिखित में से कौनसा एक जोड़ा सही नहीं मिलाया गया है?
(अ) सिरोटिया – औषधि व्यसन
(ब) स्पाइरूलाइना – एकल कोशिका प्रोटीन
(स) राइजोबियम – जैव उर्वरक
(द) स्ट्रेप्टोमाइसीज – एंटीबायोटिक
Answer:
(अ) सिरोटिया – औषधि व्यसन
Exam Tips:
a) स्पाइरुलिना एकल कोशिका प्रोटीन (SCP) का स्रोत है, जबकि स्ट्रेप्टोमाइसीज से एंटीबायोटिक बनते हैं।
Question 30: जैविक अपशिष्ट के अवायवीय पाचन के दौरान, जैसा कि बायोगैस बनाने में होता है, निम्नलिखित में से कौनसा एक अंश अपघटित नहीं होता?
(अ) लिपिड
(ब) लिग्निन
(स) हेमीसेल्युलोज
(द) सेल्युलोज
Answer:
(ब) लिग्निन
Exam Tips:
a) लिग्निन जटिल बहुलक है, इसलिए अवायवीय पाचन में यह लगभग अविघटित रहता है।
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: बैक्टीरिया का नाम लिखिए जो दूध को दही में परिवर्तित कर देते हैं।
Answer:
लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया।
Exam Tips:
a) लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया दूध के लैक्टोज़ को लैक्टिक अम्ल में बदलकर उसे जमाते हैं।
Question 2: ब्रेड बनाने में प्रयोग किये जाने वाले आटे में किस यीस्ट का उपयोग किया जाता है?
Answer:
ब्रेड बनाने में प्रयोग किये जाने वाले आटे में बेकर्स यीस्ट (Saccharomyces cerevisiae) का उपयोग किया जाता है।
Exam Tips:
a) बेकर्स यीस्ट का वैज्ञानिक नाम Saccharomyces cerevisiae याद रखें।
Question 3: डोसा बनाये जाने वाले आटे की फूली एवं उभरी हुई शक्ल किस गैस के उत्पादन से होती है?
Answer:
डोसा बनाये जाने वाले आटे की फूली एवं उभरी हुई शक्ल CO2 गैस के उत्पादन से होती है।
Exam Tips:
a) आटे में यीस्ट और जीवाणु शर्करा का किण्वन करके CO2 बनाते हैं, जिससे आटा फूलता है।
Question 4: दक्षिण भारत में कुछ भागों में पारंपरिक पेय टोडी (Toddy) किस वृक्ष के स्राव को किण्वित कराकर तैयार किया जाता है?
Answer:
दक्षिण भारत के कुछ भागों में पारंपरिक पेय टोडी (Toddy) ताड़ वृक्ष (Palms) के तने के स्राव को किण्वित कराकर तैयार किया जाता है।
Exam Tips:
a) टोडी का आधार ताड़ वृक्ष के तने से निकलने वाला रस है, पत्ती या जड़ नहीं।
Question 5: स्विस चीज़ में बड़े-बड़े छिद्र किस गैस के उत्पन्न होने के कारण होते हैं?
Answer:
स्विस चीज़ (Swiss Cheese) में बड़े-बड़े छिद्र अधिक मात्रा में CO2 गैस के उत्पन्न होने के कारण होते हैं।
Exam Tips:
a) स्विस चीज़ के छिद्र CO2 के बुलबुलों से बनते हैं, इसलिए उत्तर में गैस का नाम CO2 लिखें।
Question 6: उस जीवाणु का नाम बताइए जो स्विस चीज़ (Swiss Cheese) में CO2 का उत्पादन करता है।
Answer:
प्रोपिओनिबैक्टीरियम शार्मेनाई (Propionibacterium sharmanii) नामक जीवाणु स्विस चीज़ में CO2 का उत्पादन करता है।
Exam Tips:
a) जीवाणु का नाम Propionibacterium sharmanii लिखें, केवल "प्रोपिओनिबैक्टीरियम" लिखना अधूरा उत्तर होगा।
Question 7: रोक्यूफोर्ट चीज़ (Roquefort Cheese) में विशेष सुगंध किसके कारण आती है?
Answer:
रोक्यूफोर्ट चीज़ (Roquefort Cheese) एक विशेष प्रकार के कवक की वृद्धि से परिपक्व होती है, जिससे उसमें विशेष सुगंध आती है।
Exam Tips:
a) इस चीज़ में पकने के लिए Penicillium roqueforti कवक का उपयोग होता है।
Question 8: सामान्यतः कौनसा यीस्ट ब्रीवर्स यीस्ट के नाम से प्रसिद्ध है?
Answer:
Saccharomyces cerevisiae यीस्ट ब्रीवर्स यीस्ट के नाम से प्रसिद्ध है।
Exam Tips:
a) बीयर और वाइन बनाने में इसी यीस्ट का उपयोग होता है।
Question 9: उस कवक का नाम लिखिए जिससे पैनीसिलिन प्राप्त किया जाता है।
Answer:
Penicillium notatum नामक कवक से पैनीसिलिन प्राप्त किया जाता है।
Exam Tips:
a) कवक का वैज्ञानिक नाम Penicillium notatum लिखें।
Question 10: किन वैज्ञानिकों ने पैनीसिलिन की एक शक्तिशाली तथा प्रभावशाली एंटीबायोटिक के रूप में पुष्टि की?
Answer:
अरनैस्ट चैन तथा हावर्ड फ्लोरी ने पैनीसिलिन की एक शक्तिशाली तथा प्रभावशाली एंटीबायोटिक के रूप में पुष्टि की।
Exam Tips:
a) अलेक्ज़ेंडर फ्लेमिंग ने खोज की, जबकि चैन और फ्लोरी ने इसे उपयोगी दवा के रूप में विकसित किया।
Question 11: पैनीसिलिन एंटीबायोटिक का प्रयोग दूसरे विश्व युद्ध में किसके लिए किया गया था?
Answer:
पैनीसिलिन एंटीबायोटिक का प्रयोग दूसरे विश्व युद्ध में घायल अमेरिकी सिपाहियों के उपचार में व्यापक रूप से किया गया था।
Exam Tips:
a) पैनीसिलिन ने युद्ध में घावों के संक्रमण से होने वाली मौतों को कम करने में मदद की।
Question 12: बाज़ार से खरीदा गया बोतल का फलरस अधिक साफ व स्वच्छ किसके प्रयोग के कारण दिखाई देता है?
Answer:
बाज़ार से खरीदा गया बोतल का फलरस अधिक साफ व स्वच्छ पेक्टीनेज़ तथा प्रोटीएज़ के प्रयोग के कारण दिखाई देता है।
Exam Tips:
a) पेक्टीनेज़ फलों के पेक्टिन को तोड़कर रस को साफ व पारदर्शी बनाता है।
Question 13: साइक्लोस्पोरिन A का उत्पादन किस कवक से किया जाता है?
Answer:
साइक्लोस्पोरिन A का उत्पादन Trichoderma polysporum नामक कवक से किया जाता है।
Exam Tips:
a) साइक्लोस्पोरिन A एक इम्यूनोसप्रेसेंट है, जो अंग प्रत्यारोपण के बाद दिया जाता है।
Question 14: मोनास्कस परप्यूरियस यीस्ट से उत्पन्न स्टैटिन (Statins) का कार्य क्या है?
Answer:
मोनास्कस परप्यूरियस यीस्ट से उत्पन्न स्टैटिन (Statins) का कार्य रक्त में उपस्थित कॉलेस्ट्रॉल को कम करना है।
Exam Tips:
a) स्टैटिन शरीर में कॉलेस्ट्रॉल बनाने वाले एंज़ाइम HMG-CoA रिडक्टेज़ को रोकते हैं।
Question 15: बी.ओ.डी. का पूरा नाम लिखिए।
Answer:
बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (Biochemical Oxygen Demand)
Exam Tips:
a) BOD की इकाई सामान्यतः mg/L होती है, इसे उत्तर में अवश्य लिखें।
Question 16: पर्यावरण तथा वन मंत्रालय ने हमारे देश की प्रमुख नदियों को बचाने के लिए कौनसे दो एक्शन प्लान तैयार किए हैं?
Answer:
(1) गंगा एक्शन प्लान
(2) यमुना एक्शन प्लान
Exam Tips:
a) दोनों योजनाएँ नदियों में प्रदूषण रोकने के लिए बनाई गईं, इन्हें अलग-अलग नदियों के नाम से पहचानें।
b) उत्तर में दोनों योजनाओं के नाम स्पष्ट रूप से लिखें।
Question 17: भारत में बायोगैस उत्पादन की प्रौद्योगिकी का विकास किसके प्रयासों से हुआ?
Answer:
भारत में बायोगैस उत्पादन की प्रौद्योगिकी का विकास भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और खादी एवं ग्रामीण उद्योग आयोग (KVIC) के प्रयासों से हुआ।
Exam Tips:
a) दोनों संस्थाओं के नाम पूरे लिखें, केवल एक नाम लिखना अधूरा उत्तर माना जाएगा।
Question 18: ऐसे रोगजनक का नाम लिखिए जो कीटों एवं संधिपादों (आर्थ्रोपोडा) पर हमला करते हैं।
Answer:
बैकुलोवाइरस (Baculovirus) ऐसे रोगजनक हैं जो कीटों तथा संधिपादों (आर्थ्रोपोडा) पर हमला करते हैं।
Exam Tips:
a) बैकुलोवाइरस का उपयोग कीटों के जैविक नियंत्रण में किया जाता है।
Question 19: औद्योगिक उत्पादों के निर्माण में काम आने वाले किन्हीं तीन सूक्ष्मजीवों के नाम लिखिए।
Answer:
(1) यीस्ट
(2) जीवाणु
(3) कवक
Exam Tips:
a) यीस्ट का उपयोग एथेनॉल व ब्रेड बनाने में, जीवाणु का दही व एंटीबायोटिक में और कवक का पेनिसिलिन में होता है।
Question 20: उद्योगों में सूक्ष्मजीवों का उपयोग करके प्राप्त होने वाले दो उत्पादों के नाम लिखिए।
Answer:
(1) एल्कोहॉल
(2) प्रतिजैविक (एंटीबायोटिक्स)
Exam Tips:
a) एल्कोहॉल यीस्ट के किण्वन से और प्रतिजैविक कवक/जीवाणु से प्राप्त होते हैं।
Question 21: लैक्टिक अम्ल जीवाणु के कोई दो लाभ लिखिए।
Answer:
(1) ये दूध को दही में परिवर्तित कर देते हैं।
(2) ये लैक्टिक अम्ल बनाकर दूध तथा दुग्ध-उत्पादों में हानिकारक जीवाणुओं की वृद्धि को रोकते हैं।
Exam Tips:
a) लैक्टिक अम्ल जीवाणु दूध का लैक्टोज़ लैक्टिक अम्ल में बदलते हैं, यही दही जमने का आधार है।
b) दही में लैक्टिक अम्ल रोगजनक जीवाणुओं की वृद्धि कम करता है, यह लाभ उत्तर में अवश्य लिखें।
Question 22: जलाक्रांत खेत में नॉस्टॉक एवं एनाबीना जैसे शैवालों की आबादी अधिक हो जाने से खेत किस प्रकार प्रभावित होगा? सकारण समझाइए।
Answer:
जलाक्रांत खेत में नॉस्टॉक एवं एनाबीना आदि शैवालों की अधिकता से मृदा की उर्वरता बढ़ जाती है, क्योंकि ये वायुमंडलीय नाइट्रोजन को स्थिर करते हैं। ये शैवाल जैव उर्वरक की भूमिका निभाते हैं। ये मृदा में कार्बनिक पदार्थ भी बढ़ा देते हैं।
Exam Tips:
a) कारण में वायुमंडलीय नाइट्रोजन के स्थिरीकरण का उल्लेख अवश्य करें।
b) इन शैवालों को जैव उर्वरक के रूप में पहचानें, जिससे उत्तर पूरा माना जाएगा।
Question 23: जैव वैज्ञानिक नियंत्रण के तहत कौनसी कवक का उपयोग पादप रोगों के उपचार में किया जाता है?
Answer:
ट्राइकोडर्मा कवक।
Exam Tips:
a) ट्राइकोडर्मा की कई प्रजातियाँ मृदा-जनित पादप रोगजनकों को नियंत्रित करती हैं।
लघूत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: सूक्ष्मजीवों की आवास व्यवस्था का वर्णन कीजिए। इन्हें पोषक माध्यमों पर क्यों उगाया जाता है? समझाइए।
Answer:
सूक्ष्मजीवों की आवास व्यवस्था: सूक्ष्मजीव सर्वव्यापी होते हैं। ये मृदा, जल, वायु, हमारे शरीर के अन्दर, तथा अन्य प्राणियों और पादपों में पाए जाते हैं। ये उन स्थानों पर भी मिलते हैं जहाँ सामान्यतः जीवन संभव नहीं लगता, जैसे गहरे समुद्र की तापीय चिमनियों (hydrothermal vents) में जहाँ ताप 100°C से अधिक होता है, मृदा में बर्फ की परतों के कई मीटर नीचे, और उच्च अम्लीय पर्यावरण में।
सूक्ष्मजीव प्रोटोज़ोआ, जीवाणु, कवक तथा सूक्ष्मदर्शीय पादपों (शैवाल) के रूप में होते हैं।
पोषक माध्यमों पर उगाना: जीवाणुओं तथा अधिकांश कवकों को पोषक माध्यम (संवर्धन माध्यम) पर इसलिए उगाया जाता है ताकि वे वृद्धि करके कॉलोनी का रूप ले लें और उन्हें नग्न आँखों से देखा जा सके। इस प्रकार संवर्धित सूक्ष्मजीवों का अध्ययन करना सरल हो जाता है।
Exam Tips:
a) सूक्ष्मजीवों को अलग-अलग कॉलोनी के रूप में देखने के लिए ही पोषक माध्यम पर संवर्धन किया जाता है।
b) जीवाणु और कवक के साथ सूक्ष्म शैवाल भी सूक्ष्मजीवों में गिने जाते हैं।
c) अति तापमान और अम्लीय स्थलों पर पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवों को अत्यधिक सहनशील (extremophiles) कहते हैं।
Question 2: वाइरस से विरोइड कैसे भिन्न होते हैं?
Answer:
वाइरस और विरोइड में भिन्नता-
| वाइरस (Viruses) | विरोइड (Viroids) |
|---|---|
| 1. ये बैक्टीरिया से छोटे होते हैं। | 1. ये वाइरस से भी छोटे होते हैं। |
| 2. इनमें आनुवंशिक पदार्थ RNA अथवा DNA हो सकता है। | 2. इनमें केवल RNA पाया जाता है। |
| 3. इनमें प्रोटीन का आवरण पाया जाता है। | 3. इनमें प्रोटीन का आवरण नहीं पाया जाता। |
| 4. इनके द्वारा एड्स, चेचक आदि रोग होते हैं। | 4. इनके द्वारा पोटेटो स्पिंडल ट्यूबर नामक रोग होता है। |
Exam Tips:
a) विरोइड में प्रोटीन आवरण नहीं होता, जबकि वाइरस में प्रोटीन आवरण होता है।
b) विरोइड केवल RNA से बने होते हैं और पोटेटो स्पिंडल ट्यूबर रोग इनसे होता है।
c) वाइरस में RNA या DNA में से कोई एक आनुवंशिक पदार्थ हो सकता है।
Question 3: बैक्टीरिया तथा सायनोबैक्टीरिया में कोई चार अन्तर लिखिए।
Answer:
बैक्टीरिया तथा सायनोबैक्टीरिया में चार अन्तर-
| बैक्टीरिया (Bacteria) | सायनोबैक्टीरिया (Cyanobacteria) |
|---|---|
| 1. छोटी कोशिकाएँ। | 1. अपेक्षाकृत बड़ी कोशिकाएँ। |
| 2. कशाभ हो सकते हैं। | 2. कशाभ नहीं होते हैं। |
| 3. कुछ बैक्टीरिया (हरे बैक्टीरिया) में प्रकाश-संश्लेषण एक अलग प्रकार से होता है, जिसमें ऑक्सीजन बाहर नहीं निकलती। | 3. प्रकाश-संश्लेषण में सामान्य तरीके से ऑक्सीजन निकलती है, जैसा कि हरे पौधों में होता है। |
| 4. लैंगिक जनन संयुग्मन द्वारा होता है। | 4. संयुग्मन होता नहीं देखा गया। |
Exam Tips:
a) सायनोबैक्टीरिया प्रकाश-संश्लेषण में हरे पौधों की तरह ऑक्सीजन छोड़ते हैं।
b) कशाभ की उपस्थिति बैक्टीरिया की पहचान का एक लक्षण है।
c) बैक्टीरिया में लैंगिक जनन संयुग्मन द्वारा होता है, यह तुलना में ज़रूर लिखें।
Question 4: निम्नलिखित बैक्टीरिया के लाभकारी क्रियाकलाप लिखिए-
राइजोबियम
एजोटोबैक्टर
स्ट्रेप्टोमाइसीज
लेक्टोबैसिलस
Answer:
बैक्टीरिया के लाभकारी क्रियाकलाप निम्न हैं-
| बैक्टीरियम का नाम | क्रियाकलाप |
|---|---|
| 1. राइजोबियम (Rhizobium) | लेग्यूम (मटर, चना, दालें आदि) की जड़ों की ग्रंथियों में रहकर वायुमंडलीय नाइट्रोजन को अमोनिया के रूप में स्थिर करता है, जो आगे अमीनो अम्लों में बदल जाती है। |
| 2. एजोटोबैक्टर (Azotobacter) | मिट्टी में स्वतंत्र रूप से रहकर वायुमंडलीय नाइट्रोजन को स्थिर करता है और मिट्टी को उपजाऊ बनाता है। |
| 3. स्ट्रेप्टोमाइसीज (Streptomyces) | इससे स्ट्रेप्टोमाइसिन नामक एंटीबायोटिक बनती है। |
| 4. लेक्टोबैसिलस (Lactobacillus) | लैक्टोज़ (दुग्ध शर्करा) का लैक्टिक अम्ल में किण्वन करता है, जिससे दूध के दही में जमने में सहायता मिलती है। |
Exam Tips:
a) राइजोबियम का नाइट्रोजन स्थिरीकरण दलहनी पौधों की जड़ों की ग्रंथियों में होता है।
b) स्ट्रेप्टोमाइसिन एंटीबायोटिक Streptomyces जाति से प्राप्त होती है।
c) लेक्टोबैसिलस दूध की शर्करा को लैक्टिक अम्ल में बदलता है, यही दही जमने का आधार है।
Question 5: स्पाईरुलीना का खाद्य के रूप में क्या महत्त्व है?
Answer:
स्पाईरुलीना नील-हरित शैवाल का सदस्य है, जिसे सम्पूर्ण आहार के रूप में उपयोग किया जा सकता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो अम्ल, विटामिन, मिनरल, एंज़ाइम, वसा तथा पिगमेंट्स विद्यमान होते हैं। इसके प्रोटीन में अमीनो अम्लों का संतुलन अच्छा होता है, जिससे यह आसानी से उपयोग में आता है। इसमें दूध के बराबर कैल्शियम पाया जाता है तथा गाजर की तुलना में लगभग 15 गुना अधिक विटामिन A होता है।
Exam Tips:
a) स्पाईरुलीना प्रोटीन का अच्छा शाकाहारी स्रोत माना जाता है, इसलिए इसे पूरक आहार में लिया जाता है।
b) इसका वैज्ञानिक वर्ग नील-हरित शैवाल (सायनोबैक्टीरिया) है, इसे उत्तर में अवश्य लिखें।
c) विटामिन A की मात्रा की तुलना गाजर से करना इसके पोषक महत्त्व को स्पष्ट करता है।
Question 6: चावल की खेती में खाद की आवश्यकता क्यों नहीं पड़ती है?
Answer:
नील-हरित शैवाल अर्थात् सायनोबैक्टीरिया की कुछ जातियाँ, जैसे नॉस्टॉक, एनाबीना तथा टोलीपोथ्रिक्स, वायुमंडल की नाइट्रोजन का यौगिकीकरण करने में सक्षम होती हैं। ये शैवाल भूमि की उर्वरता बढ़ाते हैं। चावल की खेती में इनका योगदान महत्त्वपूर्ण है, इसलिए इन शैवालों के कारण रासायनिक नाइट्रोजन खाद की आवश्यकता काफी कम हो जाती है।
Exam Tips:
a) नॉस्टॉक, एनाबीना और टोलीपोथ्रिक्स सायनोबैक्टीरिया नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सक्षम हैं।
b) नाइट्रोजन स्थिरीकरण से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, यह कारण उत्तर में अवश्य लिखें।
Question 7: माइकोराइजा किसे कहते हैं? इसके प्रमुख लाभ लिखिए।
Answer:
कवक तथा उच्च वर्ग के पादपों की मूल (root) का परस्पर सहजीवन माइकोराइजा कहलाता है। इसमें कवक अपने तंतुओं द्वारा पादप की मूल के चारों ओर एक आवरण बना लेता है। कवक तंतु मूल की कॉर्टेक्स कोशिकाओं के अंतराकोशिकीय (intercellular) स्थानों में प्रवेश करके एक जाल जैसी संरचना बनाते हैं, जिसे हार्टिंग नेट कहते हैं। इसमें पादप मूल पर मूल रोम नहीं होते हैं। कवक का मुख्य कार्य खनिज लवण (फॉस्फोरस) के अवशोषण में सहायता करना है। कवक के कारण मूल का अवशोषण क्षेत्र बढ़ जाता है।
माइकोराइजा के प्रमुख लाभ:
1. मूल-जनित रोगजनकों के प्रति प्रतिरोधकता बढ़ती है।
2. कवक मूल से मृदा की उर्वरा शक्ति बढ़ाता है।
3. पादप की वृद्धि तीव्र होती है तथा उत्पादन बढ़ता है।
4. खनिज लवण व अन्य पोषक तत्वों का अवशोषण अधिक मात्रा में और सुगमता से होता है, जिससे पादप बाह्य पोषक तत्वों पर कम निर्भर रहता है।
5. मूल के अवशोषण सतह का क्षेत्रफल बढ़ जाता है।
6. कुछ पादपों में यह सम्बन्ध बीज अंकुरण के लिए आवश्यक है।
7. उर्वरकों पर पादप की निर्भरता कम होती है, जिससे धन की बचत होती है।
8. पादप में लवणता तथा सूखे के प्रति सहनशीलता बढ़ जाती है।
9. चीड़ के पादप कवक-सम्बन्ध के अभाव में कभी-कभी सड़ जाते हैं, अतः यह सम्बन्ध वन निर्माण में सहायक होता है।
10. एक्टोट्रॉफिक कवक मूल के कारण बहुत से पादपों में पीथियम, फाइटोफ्थोरा, फ्यूज़ेरियम आदि का संक्रमण नहीं हो पाता है।
Exam Tips:
a) माइकोराइजा का सबसे मुख्य लाभ फॉस्फोरस जैसे खनिज लवणों का अवशोषण बढ़ाना है।
b) हार्टिंग नेट माइकोराइजा की पहचान की विशिष्ट संरचना है, जिसे उत्तर में लिखें।
c) चीड़ वनों में माइकोराइजा का योगदान वन निर्माण के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय है।
d) मूल-जनित रोगजनकों से बचाव माइकोराइजा का प्रमुख लाभ है, इसे अलग बिंदु के रूप में लिखें।
Question 8: बीटी क्या है? यह किस प्रकार कीटों के प्रति प्रतिरोधकता उत्पन्न करते हैं? समझाइए।
Answer:
बीटी (Bt) एक प्रकार का जीवविष (toxin) है, जो Bacillus thuringiensis (संक्षेप में Bt) नामक जीवाणु से बनता है। बीटी जीवविष का जीन जीवाणु से अलग (क्लोन) करके पौधों में स्थानांतरित किया जाता है, जहाँ वह व्यक्त होकर कीटों (पीड़कों) के प्रति प्रतिरोधकता उत्पन्न करता है। इससे रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम हो जाती है। इस प्रकार जैव पीड़कनाशी तैयार होते हैं।
उदाहरण: बीटी कपास, बीटी मक्का, धान, टमाटर, आलू आदि।
कार्यविधि: Bacillus thuringiensis की कुछ नस्लें ऐसे प्रोटीन बनाती हैं जो लेपिडोप्टेरा (तंबाकू की कलिका कीट, सैनिक कीट), कोलियोप्टेरा (भृंग) और डिप्टेरा (मक्खी, मच्छर) जैसे विशिष्ट कीटों को मारने में सहायक होते हैं। यह जीवाणु अपनी वृद्धि की एक विशेष अवस्था में प्रोटीन के क्रिस्टल (रवे) बनाता है, जिनमें विषैला कीटनाशक प्रोटीन होता है। ये क्रिस्टल प्रारंभ में निष्क्रिय पूर्व-विष (protoxin) होते हैं, इसलिए जीवाणु स्वयं नहीं मरता। जब कीट इस निष्क्रिय पूर्व-विष को खाता है, तो कीट की आंत में क्षारीय pH के कारण ये क्रिस्टल घुलकर सक्रिय विष में बदल जाते हैं। सक्रिय विष मध्य आंत की उपकला कोशिकाओं की सतह से बंधकर उनमें छिद्र बनाता है। इससे कोशिकाएँ फूलकर फट जाती हैं और कीट की मृत्यु हो जाती है। बीटी विष जीन को कपास जैसी फसलों में समाविष्ट किया जा चुका है। जीन का चुनाव फसल और लक्षित कीट पर निर्भर करता है, क्योंकि बीटी विष की विशिष्टता कीट समूह पर निर्भर करती है।
Exam Tips:
a) Bt विष पहले निष्क्रिय प्रोटॉक्सिन के रूप में बनता है और कीट की आंत में क्षारीय pH पर सक्रिय होता है।
b) विष कीट की मध्य आंत की उपकला कोशिकाओं में छिद्र बनाकर कीट को मारता है, इसे क्रम से लिखें।
c) Bt जीवविष की विशिष्टता कीट समूह पर निर्भर करती है, इसलिए हर फसल-कीट संयोजन के लिए अलग जीन चुना जाता है।
d) बीटी कपास में इस जीन के होने से बॉलवर्म (कीट) पर नियंत्रण होता है, इसे उदाहरण के रूप में लिखें।
Question 9: निम्न को कारण सहित समझाइए-
Question 9 (1): अस्पतालों में उबले हुए उपकरणों का प्रयोग आवश्यक है।
Answer:
उपकरणों को उबालने से उन पर उपस्थित जीवाणु आदि सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं, जिससे संक्रमण होने की संभावना नहीं रहती।
Exam Tips:
a) उबालना निर्जीवीकरण (sterilisation) की एक सरल विधि है।
b) उत्तर में "सूक्ष्मजीवों का नष्ट होना" और "संक्रमण से बचाव" दोनों कारण लिखें।
Question 9 (2): लेग्यूमिनोसी कुल के पौधे जिस खेत में उगाये जाते हैं, उसकी उर्वरता बनी रहती है।
Answer:
लेग्यूमिनोसी कुल के पादपों की जड़ें ग्रन्थिकामय होती हैं। इन ग्रन्थियों में Rhizobium leguminosarum नामक जीवाणु रहते हैं, जो वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करके भूमि की उर्वरता को बनाए रखते और बढ़ाते हैं।
Exam Tips:
a) ग्रन्थियों में रहने वाला जीवाणु Rhizobium leguminosarum है।
b) नाइट्रोजन स्थिरीकरण ही इस कारण का मुख्य बिंदु है, इसे अवश्य लिखें।
Question 9 (3): ताजा तथा बिना उबला हुआ दूध खट्टा होने की सम्भावना अधिक होती है।
Answer:
कुछ जीवाणु दूध में उपस्थित लैक्टोज़ शर्करा को लैक्टिक अम्ल में किण्वित करते हैं, जिससे दूध खट्टा हो जाता है। ऐसे जीवाणुओं में Streptococcus lactis, Lactobacillus casei, L. acidophilus आदि प्रमुख हैं। दूध को उबालने से ये जीवाणु नष्ट हो जाते हैं और दूध खट्टा होने से बच जाता है।
Exam Tips:
a) दूध का लैक्टोज़ लैक्टिक अम्ल में बदलना ही दूध के खट्टा होने का कारण है।
b) उबालने से जीवाणु नष्ट होते हैं, इसलिए उबला दूध अधिक समय तक ठीक रहता है।
Question 9 (4): शराब अधिक समय तक रखने पर खट्टी हो जाती है।
Answer:
शराब अधिक समय तक रखने पर जीवाणुओं का प्रकोप हो जाने से खट्टी हो जाती है।
Exam Tips:
a) एसीटोबैक्टर जीवाणु एथेनॉल को एसीटिक अम्ल में बदलकर शराब को खट्टा करता है।
b) खुली बोतल में शराब का खट्टा होना इसी ऑक्सीकरण का परिणाम है।
Question 9 (5): सड़ी-गली चीजों का सड़ते समय तापमान अधिक होता है।
Answer:
ये मृतोपजीवी जीवाणु होते हैं, जो कार्बनिक पदार्थों का ऑक्सीकरण और उपापचयी क्रियाएँ करते हैं। इन क्रियाओं में ऊर्जा निकलती है, जिससे तापमान बढ़ जाता है।
Exam Tips:
a) जीवाणुओं की श्वसन क्रिया में निकली ऊर्जा ऊष्मा के रूप में बाहर आती है।
b) मृतोपजीवी (सैप्रोट्रॉफ) सूक्ष्मजीव सड़ने की क्रिया के मुख्य कारक हैं।
Question 10: बायोगैस का उत्पादन करते समय किण्वन सम्बन्धी कौन-कौनसी परिस्थितियाँ बनाए रखना आवश्यक है?
Answer:
बायोगैस का उत्पादन करते समय किण्वन सम्बन्धी निम्न परिस्थितियाँ बनाए रखना आवश्यक है-
1. किण्वन पूर्णतः अवायवीय वातावरण में कराया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की मुक्त ऑक्सीजन उपस्थित नहीं होनी चाहिए।
2. फरमेंटर (किण्वक) के भीतर pH 6.8 से 7.6 तक, अर्थात् लगभग उदासीन (neutral) स्तर बनाए रखना चाहिए।
3. किण्वन में मीथेनजनी जीवाणु (मीथेनोजन) उपस्थित होने चाहिए।
Exam Tips:
a) मीथेन बनाने वाले जीवाणु केवल अवायवीय परिस्थितियों में सक्रिय रहते हैं।
b) फरमेंटर में pH लगभग उदासीन रखना मीथेनोजन की वृद्धि के लिए आवश्यक है।
c) ऑक्सीजन की उपस्थिति मीथेनोजन जीवाणुओं को हानि पहुँचाती है, इसलिए यह शर्त अनिवार्य है।
Question 11: उद्योगों में इस्तेमाल किए जाने वाले महत्त्वपूर्ण सूक्ष्मजीवों के नाम लिखिए। किन्हीं पाँच उत्पादों का नाम लिखिए जिनके निर्माण में सूक्ष्मजीवों का इस्तेमाल किया जाता है।
Answer:
उद्योगों में इस्तेमाल किए जाने वाले महत्त्वपूर्ण सूक्ष्मजीव इस प्रकार हैं-
1. यीस्ट (कवक)
2. फफूंद (कवक)
3. जीवाणु
4. तंतुमय बैक्टीरिया (एक्टिनोमाइसीटीज़)
सूक्ष्मजीवों का उपयोग निम्न उत्पादों के निर्माण में किया जाता है-
1. ऐल्कोहॉल-युक्त पेय पदार्थ
2. दही
3. प्रतिजैविक (एंटीबायोटिक्स)
4. कार्बनिक रसायन, जिनमें विटामिन, स्टीरॉइड एवं एंज़ाइम शामिल हैं
5. बायोगैस
Exam Tips:
a) यीस्ट एक कवक है, इसलिए उद्योगों में यीस्ट और फफूंद दोनों को कवक के अंतर्गत लिखें।
b) एक्टिनोमाइसीटीज़ तंतुमय जीवाणु हैं, जो अनेक एंटीबायोटिक बनाते हैं।
c) दही बनाने में लैक्टिक अम्ल जीवाणु और बायोगैस बनाने में मीथेनोजन सूक्ष्मजीव उपयोगी हैं।
Question 12: ऐसे कोई सामान्य पाँच एंटीबायोटिक लिखकर उनके स्रोत का भी नाम लिखिए।
Answer:
एंटीबायोटिक तथा उनके स्रोत-
| एंटीबायोटिक | स्रोत |
|---|---|
| 1. क्लोरोटेट्रासाइक्लिन | Streptomyces aureofaciens |
| 2. स्ट्रेप्टोमाइसिन | Streptomyces griseus |
| 3. पैनिसिलिन | Penicillium notatum |
| 4. सेफेलोस्पोरिन | Cephalosporium acremonium |
| 5. साइक्लोहेक्सिमाइड | Streptomyces griseus |
Exam Tips:
a) स्ट्रेप्टोमाइसीज़ जाति से एक से अधिक एंटीबायोटिक प्राप्त होते हैं।
b) पैनिसिलिन की स्रोत जाति Penicillium notatum है, इसका नाम सही लिखें।
c) क्लोरोटेट्रासाइक्लिन और स्ट्रेप्टोमाइसिन दोनों के स्रोत अलग-अलग स्ट्रेप्टोमाइसीज़ जातियाँ हैं।
Question 13: जैव उर्वरक पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
अथवा
जैव उर्वरक किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
Answer:
जैव उर्वरक (Biofertilisers): मृदा की उर्वरता बढ़ाने वाले सूक्ष्मजीवों को जैव उर्वरक अथवा बायोफर्टिलाइज़र्स कहते हैं। कई नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले जीवाणु, नील-हरित शैवाल, मूल कवक आदि मृदा की उर्वरता बढ़ाते हैं। उनमें से कुछ महत्त्वपूर्ण उदाहरण निम्न हैं-
(1) लेग्यूम-राइजोबियम सहजीवन: फलीदार पौधों की जड़ों की ग्रंथियों में रहने वाली राइजोबियम की जातियाँ पौधे को उपयोग योग्य रूप में नाइट्रोजन उपलब्ध कराती हैं।
(2) एज़ोला-एनाबीना सहजीवन: एज़ोला एक जलीय टेरिडोफाइट है, जो जल की सतह पर वृद्धि करता है। इसके साथ एनाबीना नामक नील-हरित शैवाल सहजीवी रूप में रहता है और पादप को नाइट्रोजन उपलब्ध कराता है।
(3) मुक्तजीवी सायनोबैक्टीरिया तथा जीवाणु: रिवुलेरिया व नॉस्टॉक (नील-हरित शैवाल) तथा क्लॉस्ट्रीडियम व एज़ोटोबैक्टर (मुक्तजीवी जीवाणु) मृदा में स्वतंत्र रूप से रहकर वायुमंडलीय नाइट्रोजन का यौगिकीकरण करते हैं। आजकल जैव प्रौद्योगिकी तकनीकों के प्रयोग से सूक्ष्मजीवों के नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले जीन (Nif जीन) को उच्च पादपों में स्थानांतरित करने के प्रयास जारी हैं।
Exam Tips:
a) राइजोबियम दलहनी पौधों के साथ सहजीवी संबंध बनाकर नाइट्रोजन स्थिर करता है।
b) एज़ोला की पहचान उसके साथ रहने वाले सहजीवी नील-हरित शैवाल एनाबीना से की जाती है।
c) मुक्तजीवी जीवाणु मिट्टी में अकेले रहकर नाइट्रोजन स्थिर करते हैं, इसे सहजीवी उदाहरणों से अलग लिखें।
d) Nif जीन के स्थानांतरण पर अनुसंधान जैव प्रौद्योगिकी का नया क्षेत्र है।
Question 14: लैग्यूमिनस पादप की जड़ों पर स्थित ग्रन्थियों को नष्ट कर दिया जाये तो पादप पर क्या प्रभाव पड़ेगा? सकारण समझाइए।
Answer:
जैव उर्वरक एक प्रकार के सूक्ष्मजीव हैं, जो मृदा की पोषक गुणवत्ता बढ़ाते हैं। इनका मुख्य स्रोत जीवाणु, कवक तथा सायनोबैक्टीरिया होते हैं। लेग्यूमिनस पादपों की जड़ों पर विद्यमान ग्रन्थियों (nodules) का निर्माण राइजोबियम जीवाणु के सहजीवी संबंध से होता है। यह जीवाणु वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करके उसे अमोनिया के रूप में परिवर्तित करते हैं, जिसे पादप पोषक तत्व के रूप में उपयोग करता है। यदि इन ग्रन्थियों को नष्ट कर दिया जाए, तो पादप को नाइट्रोजन नहीं मिल पाएगी, वह पोषक पदार्थों के अभाव में वृद्धि नहीं कर पाएगा और धीरे-धीरे नष्ट हो जाएगा।
Exam Tips:
a) ग्रन्थियों में रहने वाला जीवाणु Rhizobium है, इसे उत्तर में नाम सहित लिखें।
b) ग्रन्थियाँ नष्ट होने पर नाइट्रोजन स्थिरीकरण रुक जाता है, यही मुख्य कारण है।
c) पादप की वृद्धि और जीवन का आधार यहीं से मिलने वाली नाइट्रोजन है।
Question 15: विभिन्न पेय उत्पादन में सूक्ष्मजीवों के उपयोग को उदाहरण सहित समझाइए।
Answer:
प्राचीन काल से सूक्ष्मजीव, विशेषकर यीस्ट, वाइन, बियर, व्हिस्की, ब्रांडी, जिन और रम जैसे पेयों के उत्पादन में उपयोग होते रहे हैं। इसके लिए Saccharomyces cerevisiae यीस्ट का उपयोग किया जाता है, जो सामान्यतः बेकर्स यीस्ट के नाम से प्रसिद्ध है। यह माल्ट किए गए अनाजों और फलों के रसों में शर्करा से एथेनॉल उत्पन्न करता है। इन सभी क्रियाओं में किण्वन होता है, जिसे निम्न समीकरण से दर्शाया जा सकता है-
C6H12O6 → 2C2H5OH + 2CO2 (ग्लूकोज़ से एथेनॉल)
विभिन्न ऐल्कोहॉलीय पेयों की प्राप्ति किण्वन तथा कच्चे पदार्थों के संसाधन (आसवन अथवा उसके बिना) पर निर्भर करती है। शराब, बियर, सिडर, रेड वाइन, शैम्पेन, शैरी और टोडी का उत्पादन बिना आसवन के होता है, जबकि व्हिस्की, ब्रांडी तथा रम किण्वित रस के आसवन द्वारा तैयार किए जाते हैं।
Exam Tips:
a) बिना आसवन वाले पेय (जैसे वाइन, बियर) और आसवन से बने पेय (जैसे व्हिस्की, रम) को अलग-अलग याद रखें।
b) ग्लूकोज़ के किण्वन से एथेनॉल और CO2 दोनों बनते हैं।
c) बेकर्स यीस्ट और ब्रीवर्स यीस्ट दोनों के लिए Saccharomyces cerevisiae का नाम लिखें।
निबन्धात्मक प्रश्न
Question 1: औद्योगिक उत्पादों में सूक्ष्मजीव से क्या तात्पर्य है? पेय पदार्थ बनाने में सूक्ष्मजीव किस प्रकार हमारी मदद करते हैं? समझाइए।
Answer:
औद्योगिक उत्पादों में सूक्ष्मजीव: उद्योगों में सूक्ष्मजीवों का प्रयोग अनेक उत्पादों के निर्माण में किया जाता है, जो मनुष्य के लिए मूल्यवान होते हैं। मादक पेय और प्रतिजैविक (एंटीबायोटिक्स) इसके कुछ उदाहरण हैं। व्यावसायिक पैमाने पर सूक्ष्मजीवों को उगाने के लिए बड़े बर्तन की आवश्यकता होती है, जिसे किण्वक (Fermenter) कहते हैं।
पेय पदार्थ बनाने में सहायता: सूक्ष्मजीव, विशेषकर यीस्ट, प्राचीन काल से वाइन, बीयर, व्हिस्की और रम जैसे पेयों के उत्पादन में प्रयुक्त होते आए हैं। इसके लिए यीस्ट Saccharomyces cerevisiae का उपयोग किया जाता है, जो ब्रेड बनाने तथा माल्ट किए गए अनाजों और फलों के रसों से एथेनॉल उत्पन्न करने में काम आता है।
विभिन्न ऐल्कोहॉलीय पेयों की प्राप्ति किण्वन तथा कच्चे पदार्थों के संसाधन (आसवन अथवा उसके बिना) पर निर्भर करती है। वाइन तथा बीयर का उत्पादन बिना आसवन के होता है, जबकि व्हिस्की, ब्रांडी तथा रम किण्वित रस के आसवन द्वारा तैयार किए जाते हैं।
Exam Tips:
a) औद्योगिक उत्पादों के लिए सूक्ष्मजीवों को उगाने वाले बर्तन को किण्वक (Fermenter) कहते हैं।
b) बिना आसवन वाले पेय (वाइन, बीयर) और आसवन से बने पेय (व्हिस्की, ब्रांडी, रम) में अंतर स्पष्ट लिखें।
c) यीस्ट के लिए Saccharomyces cerevisiae नाम लिखना उत्तर को पूर्ण बनाता है।
d) मादक पेय और प्रतिजैविक औद्योगिक उत्पादों के दो प्रमुख उदाहरण हैं, इन्हें उदाहरण के रूप में लिखें।
Question 2: जीवाणु फेज़ क्या हैं? इनकी संरचना का सविस्तार वर्णन कीजिए।
Answer:
वे विषाणु जो जीवाणुओं को संक्रमित करके नष्ट कर देते हैं, उन्हें जीवाणुभोजी या बैक्टीरियोफेज (Bacteriophage) अथवा संक्षेप में फेज (Phage) कहते हैं। फेज शब्द ग्रीक शब्द फेगॉस (Phagos) से बना है, जिसका अर्थ दूसरों का भक्षण करना है। इनकी खोज ट्वार्ट (Twort) और डी'हेरेल (d'Hérelle) ने अलग-अलग की थी। जीवाणुभोजी लगभग हर प्रकार के आवास और प्राकृतिक परिस्थितियों में पाए जाते हैं।
आकारिकी (Morphology) की दृष्टि से इनमें अत्यधिक भिन्नताएँ हैं। एक प्रारूपिक जीवाणुभोजी की संरचना टैडपोल के समान होती है, जो स्पष्ट शीर्ष और पूँछ (Tail) में विभेदित होती है। अधिकांश जीवाणुभोजी (जैसे T2, T6) का सिर प्रिज्माभ (prism-shaped) होता है, जबकि पूँछ लंबी और बेलनाकार होती है। पूँछ प्रिज्माभ सिर से जुड़ी रहती है और इसकी लंबाई लगभग सिर की लंबाई के बराबर होती है। इसकी सहायता से फेज जीवाणु कोशिका से संलग्न होता है।
प्रिज्माभ सिर प्रोटीन अणुओं द्वारा बना होता है और इसके केंद्रीय कोर में DNA का एक लंबा बृहत् अणु होता है। सिर और पूँछ के बीच एक कॉलर होती है। पूँछ के समीपस्थ छोर पर कॉलर से जुड़ी षट्कोणीय प्लेट होती है, जिसे आधार प्लेट (base plate) कहते हैं। आधार प्लेट की निचली सतह पर 6 पुच्छ तंतु जुड़े रहते हैं, जिनकी सहायता से फेज जीवाणु की सतह से चिपकता है। इसके द्वारा स्रावित एंज़ाइम जीवाणु की भित्ति के विघटन (lysis) में सहायक होते हैं।
Exam Tips:
a) फेज का शीर्ष प्रिज्माभ और पूँछ बेलनाकार होती है, यह संरचना चित्र सहित लिखें।
b) सिर में DNA होता है, जबकि आधार प्लेट के 6 पुच्छ तंतु फेज को जीवाणु से चिपकाते हैं।
c) जीवाणु भित्ति का विघटन (lysis) फेज के एंज़ाइम द्वारा होता है, इसे उत्तर में अवश्य लिखें।
d) T2 और T6 जैसे फेज का नाम उदाहरण के रूप में लिखने से उत्तर स्पष्ट होता है।
Question 3: जीवाणुओं की लाभदायक गतिविधियों का वर्णन कीजिए।
अथवा
हम किस प्रकार कह सकते हैं कि जीवाणु हमारे मित्र हैं? समझाइए।
Answer:
लाभदायक गतिविधियाँ (Useful activities): बैक्टीरिया अत्यंत महत्त्वपूर्ण सूक्ष्मजीव हैं। ये वातावरण की नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करके मृदा की उर्वरता बढ़ाते हैं, डेयरी उद्योग में दही बनाने के काम आते हैं, तथा अनेक प्रमुख एंटीबायोटिक भी इन्हीं से प्राप्त होते हैं। बैक्टीरिया द्वारा मनुष्य को मिलने वाले लाभ निम्न हैं-
(1) नाइट्रोजन स्थिरीकरण (Nitrogen Fixation): कुछ बैक्टीरिया वायुमंडल की आणविक नाइट्रोजन को नाइट्रोजन यौगिकों में बदल देते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं- स्वतंत्र रूप से रहने वाले (Free Living), जो मिट्टी में नाइट्रोजन स्थिर करते हैं, जैसे Azotobacter, Clostridium आदि; और सहजीवी (Symbiotic), जो लेग्यूमिनोसी कुल के पौधों की जड़ों की ग्रंथिकाओं में रहते हैं, जैसे Rhizobium leguminosarum।
(2) नाइट्रीकरण जीवाणु (Nitrifying Bacteria): ये दो प्रकार के होते हैं- अमोनिया को नाइट्राइट (NO2-) में बदलने वाले, जैसे Nitrosomonas; तथा नाइट्राइट को नाइट्रेट (NO3-) में बदलने वाले, जैसे Nitrobacter।
(3) अमोनीकरण (Ammonification): ये बैक्टीरिया प्रोटीन तथा कुछ अन्य जटिल पदार्थों को अमोनिया में बदल देते हैं, जैसे Bacillus mycoides।
(4) खाद्य श्रृंखला में (In Food Chains): कुछ बैक्टीरिया पौधों और जंतुओं के मृत शरीर पर वृद्धि करते हैं और इन जटिल कार्बनिक पदार्थों को सरल अकार्बनिक पदार्थों में बदल देते हैं। इससे मृदा में पौधों के लिए उपयोगी पोषक तत्व संचित होते हैं, जिन्हें पौधे अवशोषित करते हैं।
(5) डेयरी उद्योग में (In Dairy): बैक्टीरिया दूध में उपस्थित लैक्टोज़ शर्करा को लैक्टिक अम्ल में बदल देते हैं, जिससे दूध खट्टा होकर दही बनता है। इस किण्वन के मुख्य बैक्टीरिया Streptococcus lactis, Lactobacillus casei, L. acidophilus आदि हैं।
(6) अन्य उद्योगों में (In other Industries): अनेक महत्त्वपूर्ण पदार्थ बैक्टीरिया की सहायता से बनाए जाते हैं। सिरका, लैक्टिक अम्ल, लाइसीन, एसीटोन, ब्यूटेनॉल के निर्माण में तथा रेशों (fibres) को सड़ाने (retting) और तम्बाकू व चाय उद्योग में बैक्टीरिया का विशेष महत्त्व है।
(7) मानव की आंत में सहजीवन (Symbiosis in Human Intestine): मनुष्य तथा अनेक कशेरुकी प्राणियों की आंत में Escherichia coli पाया जाता है। यह सामान्यतः हानिकारक नहीं होता और पाचन क्रियाओं में सहायक होता है।
(8) रोमंथी प्राणियों में (In Ruminant Animals): इन प्राणियों के रुमेन (प्रथम आमाशय) में सेलुलोज़ के पाचन में सहायक बैक्टीरिया, जैसे Ruminococcus albus आदि पाए जाते हैं। ये प्राणी मुख्यतः घास चरते हैं, परंतु घास के सेलुलोज़ को केवल रुमेन में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीव ही अपघटित कर सकते हैं।
(9) प्रतिजैविक अथवा एंटीबायोटिक्स (Antibiotics): ये जीवधारियों के उपापचयी व्युत्पन्न हैं, जो दूसरे सूक्ष्मजीवों की वृद्धि को रोकते या उनके लिए हानिकारक होते हैं। इनकी इसी क्रिया से रोगों का उपचार होता है। अधिकतर प्रतिजैविक ऐक्टिनोमाइसीटीज़ (तंतुमय जीवाणु) और कवकों से प्राप्त होते हैं।
(10) मल व्यवस्था (Sewage Oxidation): कृत्रिम जलाशयों (सीवेज तालाब) में मल-मूत्र एकत्र करके बैक्टीरिया द्वारा उसका ऑक्सीकरण किया जाता है। इस क्रिया में निकलने वाली CO2 को शैवाल उपयोग में लेते हैं और शैवाल ऑक्सीजन छोड़ते हैं। यह ऑक्सीजन मल के ऑक्सीकरण में उपयोगी होती है। शैवाल तथा बैक्टीरिया मल-व्यवस्था तालाब (Sewage pond) में सहजीवन (Symbiosis) दिखाते हैं।
Exam Tips:
a) नाइट्रोसोमोनास अमोनिया को नाइट्राइट में और नाइट्रोबैक्टर नाइट्राइट को नाइट्रेट में बदलता है।
b) स्वतंत्र रूप से रहने वाले और सहजीवी नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले जीवाणुओं में अंतर लिखें।
c) दही जमाने वाले जीवाणु लैक्टोज़ को लैक्टिक अम्ल में बदलते हैं, इसे डेयरी उदाहरण में लिखें।
d) रुमेन में सेलुलोज़ का पाचन जीवाणुओं द्वारा होता है, इसलिए रोमंथी पशु घास से पोषण ले पाते हैं।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Question 1: निम्न में से वाहित मल उपचार के लिए अवायवीय अपांक संपाचित्र में डाला जाता है-
(अ) तैरते हुए कूड़े-करकट
(ब) प्राथमिक उपचार के लिए बहिःस्राव
(स) संक्रियित अपांक
(द) प्राथमिक अपांक
Answer:
(स) संक्रियित अपांक
Exam Tips:
a) संक्रियित अपांक (activated sludge) में सूक्ष्मजीव होते हैं, जो अवायवीय संपाचित्र में बायोगैस बनाते हैं।
Question 2: निम्न स्तम्भों का मिलान कीजिए-
| स्तम्भ-I | स्तम्भ-II |
|---|---|
| 1. क्लॉस्ट्रीडियम ब्यूटायलिकम | (i) साइक्लोस्पोरिन |
| 2. ट्राइकोडर्मा पॉलीस्पोरम | (ii) ब्यूटिरिक अम्ल |
| 3. मोनास्कस परप्यूरीअस | (iii) सिट्रिक अम्ल |
| 4. एस्परजिलस नाइगर | (iv) रक्त-कोलेस्टेरोल कम करने वाला कारक |
विकल्प-
| विकल्प | 1 | 2 | 3 | 4 |
|---|---|---|---|---|
| (अ) | (ii) | (i) | (iv) | (iii) |
| (ब) | (i) | (ii) | (iv) | (iii) |
| (स) | (iv) | (iii) | (ii) | (i) |
| (द) | (iii) | (iv) | (ii) | (i) |
Answer:
| स्तम्भ-I | स्तम्भ-II |
|---|---|
| 1. क्लॉस्ट्रीडियम ब्यूटायलिकम | (ii) ब्यूटिरिक अम्ल |
| 2. ट्राइकोडर्मा पॉलीस्पोरम | (i) साइक्लोस्पोरिन |
| 3. मोनास्कस परप्यूरीअस | (iv) रक्त-कोलेस्टेरोल कम करने वाला कारक |
| 4. एस्परजिलस नाइगर | (iii) सिट्रिक अम्ल |
सही उत्तर: (अ) (ii) (i) (iv) (iii)
Exam Tips:
a) Monascus purpureus रक्त कोलेस्टेरोल कम करने वाले स्टेटिन बनाता है, इसे उसी से जोड़ें।
Question 3: निम्नलिखित में से किसे जैव नियंत्रण के एक कारक के रूप में पादप रोग उपचार के लिए उपयोग किया जा सकता है?
(अ) लैक्टोबैसिलस
(ब) ट्राइकोडर्मा
(स) क्लोरेला
(द) एनाबीना
Answer:
(ब) ट्राइकोडर्मा
Exam Tips:
a) ट्राइकोडर्मा मृदा-जनित पादप रोगजनकों के जैविक नियंत्रण में प्रयुक्त होने वाला कवक है।
Question 4: निम्न में से कौन रुधिर कॉलेस्ट्रॉल कम करने वाला व्यावसायिक कारक है?
(अ) लाइपेज
(ब) साइक्लोस्पोरीन
(स) स्टैटिन
(द) स्ट्रेप्टोकाइनेज
Answer:
(स) स्टैटिन
Exam Tips:
a) स्टैटिन Monascus purpureus कवक से प्राप्त होते हैं और कॉलेस्ट्रॉल बनाने वाले एंज़ाइम को रोकते हैं।
Question 5: दूध के दही में रूपान्तरण से इसकी अच्छी पोषक क्षमता किसकी वृद्धि के कारण होती है?
(अ) विटामिन B12
(ब) विटामिन A
(स) विटामिन D
(द) विटामिन E
Answer:
(अ) विटामिन B12
Exam Tips:
a) दही जमाने वाले लैक्टिक अम्ल जीवाणु दूध में विटामिन B12 की मात्रा बढ़ाते हैं।
Question 6: बेमेल चुनिए-
(अ) फ्रैंकिया – एलनस
(ब) रोडोस्पाइरिलम – कवकमूल
(स) एनाबीना – नाइट्रोजन स्थायीकारक
(द) राइजोबियम – अल्फाल्फा
Answer:
(ब) रोडोस्पाइरिलम – कवकमूल
Exam Tips:
a) Rhodospirillum एक प्रकाश-संश्लेषी जीवाणु है, इसका कवकमूल से कोई संबंध नहीं है।
Question 7: निम्नलिखित में से कौनसा वाहित मल उपचार में निलंबित हुए ठोसों को निकालता है?
(अ) तृतीयक उपचार
(ब) द्वितीयक उपचार
(स) प्राथमिक उपचार
(द) अपांक उपचार
Answer:
(स) प्राथमिक उपचार
Exam Tips:
a) प्राथमिक उपचार भौतिक प्रक्रिया है, जिसमें निलंबित ठोस पदार्थ तलछट के रूप में बैठते हैं।
Question 8: निम्न में कौन उसके द्वारा उत्पन्न उत्पाद के साथ उचित रूप से मेलित है?
(अ) एसीटोबैक्टर : प्रतिजैविक
(ब) मेथेनोबैक्टीरियम : लैक्टिक अम्ल
(स) पेनिसिलियम नोटेटम : एसीटिक अम्ल
(द) सैकेरोमाइसीज सेरेविसी : एथेनॉल
Answer:
(द) सैकेरोमाइसीज सेरेविसी : एथेनॉल
Exam Tips:
a) Saccharomyces cerevisiae शर्करा के किण्वन से एथेनॉल बनाता है।
Question 9: नीचे दी गई तालिका में गलत मिलाई गई मदों को चुनिए-
| विकल्प | सूक्ष्मजीव | उत्पाद | अनुप्रयोग |
|---|---|---|---|
| (अ) | स्ट्रेप्टोकॉकस | स्ट्रेप्टोकाइनेज | रुधिर वाहिका से थक्का हटाना |
| (ब) | क्लॉस्ट्रीडियम | लाइपेज | तेल के धब्बों को हटाना |
| (स) | ट्राइकोडर्मा पोलीस्पोरम | साइक्लोस्पोरिन | प्रतिरक्षा संदमक औषधि |
| (द) | मोनास्कस परप्यूरियस | स्टैटिन्स | रक्त कॉलेस्टेरोल को कम करना |
Answer:
(ब) क्लॉस्ट्रीडियम – लाइपेज – तेल के धब्बों को हटाना
Exam Tips:
a) अलग-अलग सूक्ष्मजीवों से बने एंज़ाइमों के उपयोग को उत्पाद के साथ याद रखें।
Question 10: कॉलम-I और कॉलम-II के बीच मिलान कीजिए-
| कॉलम-I | कॉलम-II |
|---|---|
| 1. सिट्रिक अम्ल | (i) ट्राइकोडर्मा |
| 2. साइक्लोस्पोरिन | (ii) क्लॉस्ट्रीडियम |
| 3. स्टैटिन | (iii) ऐस्परजिलस |
| 4. ब्यूटिरिक अम्ल | (iv) मोनास्कस |
विकल्प-
| विकल्प | 1 | 2 | 3 | 4 |
|---|---|---|---|---|
| (अ) | (i) | (iv) | (ii) | (iii) |
| (ब) | (iii) | (iv) | (i) | (ii) |
| (स) | (iii) | (i) | (ii) | (iv) |
| (द) | (iii) | (i) | (iv) | (ii) |
Answer:
| कॉलम-I | कॉलम-II |
|---|---|
| 1. सिट्रिक अम्ल | (iii) ऐस्परजिलस |
| 2. साइक्लोस्पोरिन | (i) ट्राइकोडर्मा |
| 3. स्टैटिन | (iv) मोनास्कस |
| 4. ब्यूटिरिक अम्ल | (ii) क्लॉस्ट्रीडियम |
सही विकल्प: (द)
Exam Tips:
a) सिट्रिक अम्ल का वाणिज्यिक उत्पादन Aspergillus niger से होता है।
Question 11: वह कौनसा शैवाल है जिसे मानव के लिए खाद्य के रूप में नियोजित किया जा सकता है?
(अ) यूलोथ्रिक्स
(ब) क्लोरेला
(स) स्पाइरोगायरा
(द) पालिसाइफोनिया
Answer:
(ब) क्लोरेला
Exam Tips:
a) क्लोरेला एकल-कोशिकीय हरा शैवाल है, जिसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है।
Question 12: निम्नलिखित में से कौनसे कवक में हैलूसिनोजन होते हैं?
(अ) मार्केला एस्कुलेन्टा
(ब) अमानिता मस्कारिया
(स) न्यूरोस्पोरा जाति
(द) अस्टीलेगो जाति
Answer:
(ब) अमानिता मस्कारिया
Exam Tips:
a) Amanita muscaria एक विषैला और हैलूसिनोजेनिक कवक है, इसे उदाहरण में लिखें।
Question 13: सिट्रिक अम्ल का अच्छा उत्पादक कौनसा है?
(अ) एस्परजिलस
(ब) स्यूडोमोनास
(स) क्लॉस्ट्रीडियम
(द) सैकेरोमाइसीज
Answer:
(अ) एस्परजिलस
Exam Tips:
a) सिट्रिक अम्ल का व्यावसायिक उत्पादन Aspergillus niger से किया जाता है।
Question 14: जल-मल के उपचार के दौरान विभिन्न बायो गैसें उत्पन्न होती हैं, जिनमें शामिल हैं-
(अ) मीथेन, हाइड्रोजन सल्फाइड, कार्बन डाइऑक्साइड
(ब) मीथेन, ऑक्सीजन, हाइड्रोजन सल्फाइड
(स) हाइड्रोजन सल्फाइड, मीथेन, सल्फर डाइऑक्साइड
(द) हाइड्रोजन सल्फाइड, नाइट्रोजन, मीथेन
Answer:
(अ) मीथेन, हाइड्रोजन सल्फाइड, कार्बन डाइऑक्साइड
Exam Tips:
a) मल उपचार में बनने वाली मुख्य गैसें मीथेन, CO2 और H2S हैं।
Question 15: धान के खेतों में एजोला के साथ साहचर्य बनाता हुआ एक नाइट्रोजन यौगीकरण जीवाणु कौनसा है?
(अ) स्पाइरूलाइना
(ब) एनाबीना
(स) फ्रैंकिया
(द) टोलीपोथ्रिक्स
Answer:
(ब) एनाबीना
Exam Tips:
a) एजोला और एनाबीना का सहजीवी संबंध धान के खेतों में नाइट्रोजन उपलब्ध कराता है।
Question 16: गोबर गैस में सबसे अधिक मात्रा किसकी होती है?
(अ) ब्यूटेन
(ब) मीथेन
(स) प्रोपेन
(द) कार्बन डाइऑक्साइड
Answer:
(ब) मीथेन
Exam Tips:
a) गोबर गैस में मीथेन लगभग 50 से 75 प्रतिशत तक होती है, यह अधिकतम घटक है।
Question 17: निम्नलिखित में से कौनसा एक जैव उर्वरक नहीं है?
(अ) एग्रोबैक्टीरियम
(ब) राइजोबियम
(स) नॉस्टॉक
(द) माइकोराइजा
Answer:
(अ) एग्रोबैक्टीरियम
Exam Tips:
a) Agrobacterium पादपों में रोग पैदा करता है और जीन स्थानांतरण में उपयोगी है, इसलिए यह जैव उर्वरक नहीं है।
Question 18: मिथेनोजन कहे जाने वाले जीव प्रचुर मात्रा में कहाँ पाए जाते हैं?
(अ) गंधक की चट्टानों में
(ब) मवेशी बाड़े में
(स) प्रदूषित सरिता में
(द) उष्म झरनों में
Answer:
(ब) मवेशी बाड़े में
Exam Tips:
a) मवेशी बाड़े का गोबर अवायवीय वातावरण देता है, जिसमें मिथेनोजन सक्रिय रहते हैं।
Question 19: जैविक ऑक्सीजन आवश्यकता (Biological Oxygen Demand) एक माप है-
(अ) जल स्रोतों में उड़ेले गए औद्योगिक अपशिष्टों की
(ब) जैविक यौगिकों द्वारा प्रदूषित जल के विस्तार की
(स) पृथक् न होने योग्य कार्बन मोनोऑक्साइड की हीमोग्लोबिन-युक्त मात्रा की
(द) रात्रि में हरे पौधों को आवश्यक ऑक्सीजन की मात्रा की
Answer:
(ब) जैविक यौगिकों द्वारा प्रदूषित जल के विस्तार की
Exam Tips:
a) BOD का उच्च मान जल में जैविक प्रदूषकों की अधिक मात्रा दर्शाता है।
Question 20: जैव गैस उत्पादन में प्रयुक्त जीवाणु समूह है-
(अ) यूबैक्टीरिया
(ब) ऑर्गेनोट्रॉफ
(स) मीथेनोट्रॉफ
(द) मेथेनोजन
Answer:
(द) मेथेनोजन
Exam Tips:
a) मेथेनोजन अवायवीय जीवाणु हैं, जो मीथेन बनाकर जैव गैस उत्पादन में सहायता करते हैं।
Question 21: सर्वाधिक एंटीबायोटिक्स किससे प्राप्त किये जाते हैं?
(अ) बेसिलस द्वारा
(ब) पेनिसिलियम द्वारा
(स) स्ट्रेप्टोमाइसीज़ द्वारा
(द) सिफेलोस्पोरियम द्वारा
Answer:
(स) स्ट्रेप्टोमाइसीज़ द्वारा
Exam Tips:
a) स्ट्रेप्टोमाइसीज़ अनेक एंटीबायोटिक्स, जैसे स्ट्रेप्टोमाइसिन, क्लोरोटेट्रासाइक्लिन के स्रोत हैं।
Question 22: निम्न में सहजीवी नाइट्रोजन स्थिरीकरण है-
(अ) एज़ोटोबैक्टर
(ब) फ्रैंकिया
(स) एज़ोला
(द) ग्लोमस
Answer:
(ब) फ्रैंकिया
Exam Tips:
a) Frankia ऐलनस की जड़ ग्रंथियों में सहजीवी रूप में नाइट्रोजन स्थिर करता है।
Question 23: निम्न में से किसका प्रयोग जैव कीटनाशी के रूप में नहीं किया जाता है?
(अ) ट्राइकोडर्मा हारजिएनम
(ब) न्यूक्लियर पॉलीहेड्रोसिस वायरस (NPV)
(स) जैन्थोमोनास कैम्पेस्ट्रिस
(द) बेसीलस थूरिन्जिएन्सिस
Answer:
(स) जैन्थोमोनास कैम्पेस्ट्रिस
Exam Tips:
a) NPV, Trichoderma harzianum और Bacillus thuringiensis तीनों जैव कीटनाशी के रूप में प्रयुक्त होते हैं।
Question 24: लैक्टिक अम्ल जीवाणु (LAB) उचित तापक्रम पर दूध को दही में बदल देता है, जिससे उसकी पोषक गुणवत्ता में निम्न में से कौन-सा विटामिन बढ़ जाता है?
(अ) A
(ब) B
(स) C
(द) D
Answer:
(ब) B
Exam Tips:
a) इस प्रश्न में विटामिन B समूह से संबंधित विटामिन B12 का उल्लेख समझें।
Question 25: ऐलनस की मूल ग्रंथिकाओं में नाइट्रोजन स्थिरीकरण किसके द्वारा सम्पन्न होता है?
(अ) फ्रैंकिया
(ब) एज़ोराइज़ोबियम
(स) ब्रैडीराइज़ोबियम
(द) क्लॉस्ट्रीडियम
Answer:
(अ) फ्रैंकिया
Exam Tips:
a) ऐलनस एक एक्टिनोराइज़ल पादप है, जिसकी जड़ों में Frankia ग्रंथिकाएँ बनाता है।
Question 26: ट्राइकोडर्मा हैर्जिएनम किस एक के लिए एक उपयोगी सूक्ष्मजीव सिद्ध हो चुका है?
(अ) उच्चतर पौधों में जीन स्थानांतरण
(ब) मृदावाही पादप रोगजनकों के जैविक नियंत्रण
(स) दूषित मृदाओं का जैवोपचार
(द) बंजर भूमि का पुनरुद्धार
Answer:
(ब) मृदावाही पादप रोगजनकों के जैविक नियंत्रण
Exam Tips:
a) Trichoderma harzianum मिट्टी में रहने वाले रोगजनक कवकों की वृद्धि रोकता है।
Question 27: प्रोबायोटिक्स-
(अ) सजीव सूक्ष्मजीवीय खाद्य सम्पूरक
(ब) सुरक्षित एंटीबायोटिक्स
(स) कैंसर प्रेरक सूक्ष्मजीव
(द) नये प्रकार के खाद्य पदार्थ
Answer:
(अ) सजीव सूक्ष्मजीवीय खाद्य सम्पूरक
Exam Tips:
a) प्रोबायोटिक्स आंत में लाभदायक सूक्ष्मजीवों की संख्या बढ़ाने वाले जीवित सूक्ष्मजीव हैं।
Question 30: स्ट्रेप्टोमाइसिन उत्पादित की जाती है-
(अ) स्ट्रेप्टोमाइसीज़ स्कोलियस द्वारा
(ब) स्ट्रेप्टोमाइसीज़ फ्रेडी द्वारा
(स) स्ट्रेप्टोमाइसीज़ वेनेज़ुएली द्वारा
(द) स्ट्रेप्टोमाइसीज़ ग्रीसियस द्वारा
Answer:
(द) स्ट्रेप्टोमाइसीज़ ग्रीसियस द्वारा
Exam Tips:
a) स्ट्रेप्टोमाइसिन की खोज Streptomyces griseus से की गई थी, इसका नाम सही लिखें।
Question 31: ऐल्कोहॉल का किण्वन किसकी उपस्थिति में होता है?
(अ) माल्टेज़
(ब) ज़ाइमेज़
(स) एमाइलेज़
(द) इन्वर्टेज़
Answer:
(ब) ज़ाइमेज़
Exam Tips:
a) ज़ाइमेज़ (zymase) एंज़ाइम-समूह शर्करा को एथेनॉल और CO2 में बदलता है।
Question 32: बीयर बनाने में किण्वन (Fermentation) प्रक्रम के दौरान किस कच्चे पदार्थ का उपयोग किया जाता है?
(अ) सब्जियों का मंड
(ब) अनाजों का मंड
(स) फलों की शर्करा
(द) दालों की प्रोटीन
Answer:
(ब) अनाजों का मंड
Exam Tips:
a) बीयर में अनाज का स्टार्च (मंड) माल्ट बनाकर शर्करा में बदला जाता है।
Question 33: बैसीलस थूरिन्जिएन्सिस (Bt) प्रभेद का प्रयोग किया गया है-
(अ) बायो-मेटालर्जिक तकनीक के लिए
(ब) बायो-मिनरेलाइज़ेशन प्रोसेस के लिए
(स) बायो-इन्सेक्टीसाइडल पौधों के लिए
(द) जैविक उर्वरकों के लिए
Answer:
(स) बायो-इन्सेक्टीसाइडल पौधों के लिए
Exam Tips:
a) Bt जीन कीट-प्रतिरोधी (बायो-इन्सेक्टीसाइडल) पौधों में प्रयुक्त होता है।
Question 34: एजोला का किसके साथ सहजीवी संबंध होता है?
(अ) क्लोरेला
(ब) एनाबीना
(स) नॉस्टॉक
(द) टोलीपोथ्रिक्स
Answer:
(ब) एनाबीना
Exam Tips:
a) एजोला की पत्तियों की गुहा में एनाबीना रहता है, जो नाइट्रोजन स्थिर करता है।
Question 35: Nif जीन पाया जाता है-
(अ) पेनिसिलियम में
(ब) राइजोबियम में
(स) एस्परजिलस में
(द) स्ट्रेप्टोकोकस में
Answer:
(ब) राइजोबियम में
Exam Tips:
a) Nif जीन नाइट्रोजन स्थिरीकरण के लिए उत्तरदायी जीन समूह है, इसे राइजोबियम से जोड़ें।
Question 36: निम्नलिखित में से किसका उपयोग ब्रेड बनाने में होता है?
(अ) राइज़ोपस स्टोलोनीफर
(ब) ज़ाइगोसैकेरोमाइसीज़
(स) सैकेरोमाइसीज़ सेरेविसी
(द) सैकेरोमाइसीज़ लुडविजाई
Answer:
(स) सैकेरोमाइसीज़ सेरेविसी
Exam Tips:
a) बेकर्स यीस्ट Saccharomyces cerevisiae ही ब्रेड बनाने में प्रयुक्त होता है।
Question 37: स्ट्रेप्टोकोकस किसके निर्माण में उपयोग किया जाता है?
(अ) वाइन
(ब) ब्रेड
(स) चीज़ (पनीर)
(द) उपरोक्त सभी
Answer:
(स) चीज़ (पनीर)
Exam Tips:
a) Streptococcus lactis दूध को जमाकर चीज़ के उत्पादन में प्रयुक्त होता है।
Question 38: निम्न में से कौनसे जीव का उपयोग रोक्यूफोर्ट (Roquefort) पनीर को बनाने में किया जाता है?
(अ) म्युकर
(ब) राइज़ोपस
(स) एस्परजिलस
(द) पेनिसिलियम
Answer:
(द) पेनिसिलियम
Exam Tips:
a) रोक्यूफोर्ट पनीर में Penicillium roqueforti की वृद्धि से विशेष सुगंध और स्वाद आता है।
Question 39: ऐल्कोहॉलीय किण्वन के लिए कौन-सा जीवधारी प्रयोग किया जाता है?
(अ) पेनिसिलियम
(ब) स्यूडोमोनास
(स) एस्परजिलस
(द) सैकेरोमाइसीज़
Answer:
(द) सैकेरोमाइसीज़
Exam Tips:
a) Saccharomyces यीस्ट शर्करा का किण्वन करके एथेनॉल बनाता है।
Question 40: गुंथे हुए आटे को पूरी रात गर्म वातावरण में रखने पर यह मुलायम एवं स्पंजी क्यों हो जाता है?
(अ) संसंजन (Cohesion) के कारण
(ब) परासरण
(स) वायुमंडल में CO2 के अवशोषण के कारण
(द) किण्वन के कारण
Answer:
(द) किण्वन के कारण
Exam Tips:
a) आटे में यीस्ट शर्करा का किण्वन करके CO2 बनाता है, जिससे आटा फूलता है।
Question 41: इथाइल ऐल्कोहॉल व्यावसायिक रूप से किससे निर्मित होता है?
(अ) गेहूँ
(ब) अंगूर
(स) मक्का
(द) गन्ना
Answer:
(द) गन्ना
Exam Tips:
a) भारत में व्यावसायिक एथेनॉल मुख्यतः गन्ने के शीरे (molasses) से बनाया जाता है।
Question 42: स्ट्रेप्टोकोकस का प्रयोग तैयार करने में किया जाता है-
(अ) वाइन
(ब) इडली
(स) पनीर
(द) ब्रेड
Answer:
(स) पनीर
Exam Tips:
a) Streptococcus जाति के जीवाणु दूध के किण्वन में प्रयुक्त होते हैं, जिससे पनीर और दही बनते हैं।
Question 43: एंटीबायोटिक शब्द सर्वप्रथम प्रयोग किया-
(अ) फ्लेमिंग ने
(ब) पाश्चर ने
(स) वाक्समैन ने
(द) लिस्टर ने
Answer:
(स) वाक्समैन ने
Exam Tips:
a) शब्द "एंटीबायोटिक" सेल्मन वाक्समैन (Selman Waksman) ने प्रचलित किया था।
Question 44: पनीर तथा योगर्ट किस प्रक्रिया के उत्पाद हैं?
(अ) आसवन
(ब) पाश्चुराइज़ेशन
(स) किण्वन
(द) निर्जलीकरण
Answer:
(स) किण्वन
Exam Tips:
a) दूध का सूक्ष्मजीवों द्वारा किण्वन दही, योगर्ट और पनीर बनाने का आधार है।
Question 45: प्राचीनकाल में पनीर या चीज़ (Cheese) बनाई जाती थी-
(अ) एस्परजिलस के उपयोग से
(ब) रेनेज़ एंज़ाइम के उपयोग से
(स) क्लॉस्ट्रीडियम जीवाणु के उपयोग से
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer:
(ब) रेनेज़ एंज़ाइम के उपयोग से
Exam Tips:
a) रेनेज़ (rennin) दूध के केसीन को जमाकर पनीर बनाने में सहायक एंज़ाइम है।
Question 46: पनीर उद्योग में उपयोग आने वाला रेनिन क्या होता है?
(अ) प्रतिजैविक (Antibiotic)
(ब) एल्केलॉइड (Alkaloid)
(स) जैव उत्प्रेरक (Biocatalyst)
(द) संदमक (Inhibitor)
Answer:
(स) जैव उत्प्रेरक (Biocatalyst)
Exam Tips:
a) रेनिन एक एंज़ाइम है, इसलिए यह जैव उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है।
Question 47: स्वतंत्रजीवी अवायवीय नाइट्रोजन स्थिरीकारी जीवाणु है-
(अ) राइजोबियम
(ब) स्ट्रेप्टोकोकस
(स) एज़ोटोबैक्टर
(द) क्लॉस्ट्रीडियम
Answer:
(द) क्लॉस्ट्रीडियम
Exam Tips:
a) Clostridium मिट्टी में अवायवीय दशा में स्वतंत्र रूप से नाइट्रोजन स्थिर करता है।
Question 48: सिट्रिक अम्ल का उत्पादन होता है-
(अ) राइज़ोपस से
(ब) म्यूकर से
(स) एस्परजिलस से
(द) सैकेरोमाइसीज़ से
Answer:
(स) एस्परजिलस से
Exam Tips:
a) सिट्रिक अम्ल का वाणिज्यिक उत्पादन Aspergillus niger द्वारा किया जाता है।
Question 49: नॉस्टॉक में नाइट्रोजिनेज़ एंज़ाइम पाया जाता है-
(अ) वर्धी कोशिकाओं में
(ब) हेटेरोसिस्ट में
(स) दोनों 'अ' व 'ब' में
(द) केवल हार्मोगोनिया में
Answer:
(ब) हेटेरोसिस्ट में
Exam Tips:
a) हेटेरोसिस्ट में ऑक्सीजन-मुक्त वातावरण होता है, जिससे नाइट्रोजिनेज़ सक्रिय रहता है।
Question 50: सायनोबैक्टीरिया के लिए यह सही है कि-
(अ) ऑक्सीजन उत्पादी व नाइट्रोजन स्थिरीकारी है
(ब) ऑक्सीजन उत्पादी व अनाइट्रीकारी है
(स) अ-ऑक्सीजन उत्पादी व नाइट्रीकारी है
(द) अ-ऑक्सीजन उत्पादी व अनाइट्रीकारी है
Answer:
(अ) ऑक्सीजन उत्पादी व नाइट्रोजन स्थिरीकारी है
Exam Tips:
a) सायनोबैक्टीरिया प्रकाश-संश्लेषण में ऑक्सीजन छोड़ते हैं और वायुमंडलीय नाइट्रोजन स्थिर करते हैं।
Free study material for Biology
Biology Class 12 Curriculum Solutions: Chapter 10 Microbes in Human Welfare
Chapter Exercise Answers for Class 12 Biology
Review comprehensive exercise answers for Class 12 Biology Chapter 10 Microbes in Human Welfare. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Detailed Answer Guides for Chapter 10 Microbes in Human Welfare
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 12 Biology text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Complete Preparation Kit for Class 12 Exams
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 12 Biology.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 10 मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Biology are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 10 मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Biology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 10 मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Biology. You can access HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 10 मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Biology Important Questions Chapter 10 मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव in printable PDF format for offline study on any device.