HBSE Class 11 Practical Work in Geography Solutions Chapter 7 सुदूर संवेदन का परिचय

Download Haryana Board Solutions for Class 11 Geography Chapter 07 Introduction to Remote Sensing

Explore reliable textbook solutions for Chapter 07 Introduction to Remote Sensing tailored for Class 11 learners. Utilizing these Geography answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Access Haryana Board Solutions and Answers

Navigate directly to the solved Geography textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: हमारे शरीर में प्रदत्त सुदूर-संवेदन के प्राकृतिक उपकरण हैं-
(A) आँख
(B) कान
(C) नाक
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) आँख, कान, नाक और त्वचा, चारों शरीर के प्राकृतिक सुदूर-संवेदक हैं।

 

Question 2: यांत्रिक सुदूर-संवेदन मुख्यतः कितने प्रकार के होते हैं?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच

Answer:

(C) चार

Exam Tips:

a) रेडियोमीटर, ऑडियोमीटर, मैग्नेटोमीटर और ग्रेवीमीटर, ये चार यांत्रिक सुदूर-संवेदक गिने जाते हैं।

 

Question 3: सुदूर-संवेदन में प्रयुक्त होने वाली ऊर्जा के कितने स्रोत हो सकते हैं?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच

Answer:

(A) दो

Exam Tips:

a) प्राकृतिक (सूर्य का प्रकाश) और कृत्रिम (संवेदक द्वारा उत्पन्न ऊर्जा), ये दो स्रोत हैं।

 

Question 4: सुदूर-संवेदन का प्रकार है-
(A) धरातलीय विभेदन
(B) वर्णक्रमीय विभेदन
(C) रेडियोमीट्रिक विभेदन
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) धरातलीय (स्थानिक), वर्णक्रमीय और रेडियोमीट्रिक विभेदन, तीनों के नाम याद रखें।

 

Question 5: वायुयान द्वारा सुदूर-संवेदन का लक्षण है-
(A) प्लेटफॉर्म कम स्थायी
(B) बृहत् मापक
(C) उच्च क्षेत्रीय विभेदन
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) वायुयान का प्लेटफॉर्म कम स्थायी होता है, फिर भी इससे बृहत् मापक के चित्र मिलते हैं।

 

अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: सुदूर-संवेदन का क्या अर्थ है?

Answer:

किसी वस्तु को छुए बिना उसका बोध या संवेद होना सुदूर-संवेदन कहलाता है।

Exam Tips:

a) परिभाषा में "बिना छुए" शब्द अवश्य लिखें।

 

Question 2: तरंगदैर्ध्य को परिभाषित कीजिए।

Answer:

दो निकटवर्ती तरंग शृंगों (Wave Crests) अथवा तरंग गर्तों (Wave Troughs) के बीच की दूरी को तरंगदैर्ध्य कहते हैं।

Exam Tips:

a) तरंगदैर्ध्य की इकाई मीटर, माइक्रोमीटर या नैनोमीटर में लिखी जाती है।

 

Question 3: सुदूर-संवेदक कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम लिखिए।

Answer:

सुदूर-संवेदक दो प्रकार के होते हैं: प्राकृतिक सुदूर-संवेदक एवं कृत्रिम सुदूर-संवेदक।

Exam Tips:

a) प्राकृतिक सुदूर-संवेदक के उदाहरण आँख, नाक, कान और त्वचा हैं।
b) कृत्रिम सुदूर-संवेदक के उदाहरण रेडियोमीटर, ऑडियोमीटर, मैग्नेटोमीटर, ग्रेवीमीटर और साधारण कैमरा हैं।

 

Question 4: विद्युत-चुम्बकीय विकिरण को परिभाषित कीजिए।

Answer:

प्रकाश की गति से तरंगों के रूप में ऊर्जा का किसी दिक्-स्थान अथवा माध्यम से होने वाला संचरण विद्युत-चुम्बकीय विकिरण कहलाता है।

Exam Tips:

a) विद्युत और चुंबकीय क्षेत्र एक-दूसरे के लंबवत् दोलन करते हैं, यह लिखें।

 

Question 5: संवेदक किसे कहते हैं?

Answer:

ऐसा कोई भी प्रतिबिंबन अथवा अप्रतिबिंबन साधन, जो विद्युत-चुम्बकीय विकिरण ग्रहण करे और उसे ऐसे संकेतों में बदले जिनसे फोटोग्राफीय अथवा अंकीय प्रतिबिंब अभिलेखित तथा प्रदर्शित किए जा सकें, संवेदक कहलाता है।

Exam Tips:

a) संवेदक का मुख्य कार्य विकिरण ग्रहण करके उसे संकेतों में बदलना है।
b) कैमरा, स्कैनर और राडार संवेदक के उदाहरण हैं।

 

Question 6: राडार व फ्लैशगन में किस प्रकार की ऊर्जा का प्रयोग किया जाता है?

Answer:

राडार व फ्लैशगन में कृत्रिम ऊर्जा का प्रयोग किया जाता है।

Exam Tips:

a) राडार स्वयं ऊर्जा उत्सर्जित करता है, इसलिए यह सक्रिय प्रणाली का उदाहरण है।

 

Question 7: भू-स्थैतिक उपग्रह की ऊँचाई कितनी है?

Answer:

लगभग 36,000 किमी।

Exam Tips:

a) भू-स्थैतिक उपग्रह पृथ्वी के घूर्णन के साथ उसी गति से घूमते हैं, इसलिए एक स्थान पर स्थिर दिखते हैं।

 

Question 8: त्रिवर्णी रंग मिश्र को परिभाषित कीजिए।

Answer:

कृत्रिम रूप से उत्पादित रंगीन प्रतिबिंब, जिसमें नीला, हरा और लाल रंग उन तरंग क्षेत्रों को दिए जाते हैं जो प्राकृतिक रूप से अलग होते हैं। उदाहरण के लिए, मानक त्रिवर्णी रंग मिश्र में नीला रंग हरे विकिरण क्षेत्र (0.5 से 0.6 माइक्रोमीटर), हरा रंग लाल विकिरण क्षेत्र (0.6 से 0.7 माइक्रोमीटर) और लाल रंग अवरक्त क्षेत्र (0.7 से 0.8 माइक्रोमीटर) को दिया जाता है।

Exam Tips:

a) मानक क्रम याद रखें: नीला = हरा बैंड, हरा = लाल बैंड, लाल = अवरक्त बैंड।
b) तरंग क्षेत्र लिखते समय माइक्रोमीटर (µm) की इकाई अवश्य दें।

 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: सुदूर-संवेदन क्या है? संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Answer:

सुदूर-संवेदन (Remote Sensing) सूचनाएँ एकत्रित करने की आधुनिक तकनीक है, जिसके अंतर्गत किसी वस्तु के सम्पर्क में आए बिना उसके बारे में दूर से ही सूचनाएँ प्राप्त की जाती हैं। पृथ्वी के सभी पदार्थ ऊर्जा का विकिरण, अवशोषण तथा परावर्तन करते हैं। अतः धरातलीय तत्त्वों की विशिष्टता के आधार पर दूर अंतरिक्ष में सूचनाएँ एकत्रित की जाती हैं और वहाँ से निश्चित भू-केंद्रों तक प्रेषित की जाती हैं।

यह तकनीक विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक तत्त्वों के मानचित्रण में अत्यंत लाभदायक है। आधुनिक युग में कंप्यूटर विधि द्वारा सुदूर-संवेदन से प्राप्त सूचनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाता है, इसलिए प्राकृतिक संसाधनों के विश्लेषण में इसका प्रयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है।

Exam Tips:

a) "बिना सम्पर्क के सूचना लेना" सुदूर-संवेदन का मुख्य बिंदु है।
b) विकिरण, अवशोषण और परावर्तन, तीनों क्रियाएँ लिखें।
c) कंप्यूटर द्वारा विश्लेषण और मानचित्रण इसके प्रमुख उपयोग हैं।

 

Question 2: प्राकृतिक और कृत्रिम सुदूर-संवेदकों में अन्तर स्पष्ट करते हुए चार मुख्य प्रकार के यांत्रिक सुदूर-संवेदकों के नाम बताइए।

Answer:

प्राकृतिक और कृत्रिम सुदूर-संवेदकों में अंतर निम्नलिखित है:

आधारप्राकृतिक सुदूर-संवेदककृत्रिम सुदूर-संवेदक
प्रकृतिशरीर में प्रदत्त उपकरणमनुष्य द्वारा आविष्कृत यंत्र
उदाहरणआँख, नाक, कान तथा त्वचारेडियोमीटर, ऑडियोमीटर, मैग्नेटोमीटर, ग्रेवीमीटर तथा साधारण कैमरा

चार मुख्य यांत्रिक सुदूर-संवेदक निम्नलिखित हैं:
(i) रेडियोमीटर
(ii) ऑडियोमीटर
(iii) मैग्नेटोमीटर: यह पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में होने वाले परिवर्तनों को मापता है।
(iv) ग्रेवीमीटर: यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में होने वाले परिवर्तनों को मापता है।

Exam Tips:

a) प्राकृतिक सुदूर-संवेदक शरीर के अंग हैं, जबकि कृत्रिम सुदूर-संवेदक मनुष्य के बनाए यंत्र हैं।
b) रेडियोमीटर, ऑडियोमीटर, मैग्नेटोमीटर और ग्रेवीमीटर, इन चारों के नाम अवश्य लिखें।
c) मैग्नेटोमीटर चुंबकीय क्षेत्र और ग्रेवीमीटर गुरुत्वाकर्षण में परिवर्तन मापता है।

 

Question 3: उपग्रह द्वारा सुदूर-संवेदन के क्या-क्या गुण हैं?

Answer:

उपग्रह द्वारा सुदूर-संवेदन ने वर्षों और महीनों में एकत्रित होने वाली सूचनाओं को क्षणों में उपलब्ध करा दिया है, जिससे ज्ञान-विज्ञान की शाखाओं में सूचना क्रांति आ गई है। इसमें किसी दृश्य का चित्र विस्तृत क्षेत्र में और सार-रूप में खींचा जा सकता है।

उपग्रह नियमित अंतराल पर एक ही क्षेत्र के चित्र उपलब्ध कराते हैं, जिससे भू-परिवर्तनों की निगरानी संभव होती है।

Exam Tips:

a) सूचनाएँ "क्षणों में" और "विस्तृत क्षेत्र में" मिलना, दोनों गुण लिखें।
b) नियमित अंतराल पर चित्र मिलने से परिवर्तनों की निगरानी संभव होती है।
c) "सूचना क्रांति" शब्द का प्रयोग उत्तर को पूर्ण बनाता है।

 

Question 4: सुदूर-संवेदन की सक्रिय प्रणाली क्या है?

Answer:

सक्रिय संवेदन प्रणाली वह प्रणाली है जिसमें संवेदक स्वयं उत्पादित (कृत्रिम) ऊर्जा का प्रयोग करता है। इसमें ऊर्जा अपने स्रोत से वस्तु तक जाती है और उसका कुछ भाग परावर्तित होकर पुनः स्रोत तक पहुँचता है। वहाँ इसे डिटेक्टर द्वारा रिकॉर्ड किया जाता है। राडार सक्रिय संवेदन प्रणाली का प्रमुख उदाहरण है।

Exam Tips:

a) सक्रिय प्रणाली में ऊर्जा का स्रोत संवेदक स्वयं होता है, यह अवश्य लिखें।
b) ऊर्जा का जाना और परावर्तित होकर लौटना, दोनों चरण लिखें।
c) राडार इस प्रणाली का मुख्य उदाहरण है।

 

Question 5: भूगोल में सुदूर-संवेदन के प्रयोग की व्याख्या कीजिए।

Answer:

भूगोल में सुदूर-संवेदन तकनीक का प्रयोग निम्नलिखित विषयों के अध्ययन में किया जाता है:
(i) समुद्र विज्ञान तथा सागरीय सम्पदा
(ii) कृषि, वन सम्पदा तथा मिट्टी
(iii) भू-गर्भ विज्ञान
(iv) जल विज्ञान
(v) मौसम विज्ञान
(vi) भूमि-उपयोग विश्लेषण
(vii) मानचित्र विज्ञान

Exam Tips:

a) कृषि, वन सम्पदा और मिट्टी को एक साथ लिखें, जैसा पाठ्यपुस्तक में है।
b) भूमि-उपयोग विश्लेषण और मानचित्र विज्ञान, दोनों भौगोलिक उपयोग अवश्य लिखें।
c) मौसम विज्ञान में उपग्रह चित्र बादलों और वायुमंडलीय स्थिति को दिखाते हैं।

 

निबंधात्मक प्रश्न

Question 1: सुदूर-संवेदन विधि के क्या उपयोग हैं? इस विधि में आधारों का वर्णन कीजिए।

Answer:

दूरस्थ संवेदन प्रणाली का उपयोग: वर्तमान समय में सामान्य, रंगीन, इन्फ्रारेड एवं त्रिआयामी (Three dimensional) फोटोग्राफी, लेज़र किरणों की पद्धति तथा कंप्यूटर एवं राडार के उपयोग से कुछ विकासशील देशों की दृश्यभूमि (Landscape) का प्रामाणिक ज्ञान प्राप्त होने लगा है। इन साधनों से मुख्यतः निम्नलिखित सूचनाएँ प्राप्त की जाती हैं:
(i) धरातल पर विकसित दृश्यावली एवं दृश्यभूमि (Areal Mosaic and Landscapes)
(ii) प्राकृतिक प्रदेश एवं पृष्ठभूमि (Natural regions and its background)
(iii) भूशैल एवं भू-विज्ञान अध्ययन: राडार, इन्फ्रारेड तथा विविध बैंडों की रंगीन फोटोग्राफी से विभिन्न प्रकार की शैलों, मिट्टियों एवं खनिजों का प्रारंभिक अध्ययन किया जाता है
(iv) प्रादेशिक यातायात विकास हेतु नीति निर्धारण: इससे संभावित मार्ग-निर्माण का स्वरूप एवं दिशा आदि का ज्ञान इमेजरी चित्रों से निरंतर प्राप्त होता है।

सुदूर-संवेदन विधि द्वारा अर्द्धविकसित प्रदेशों का, तथा ऐसे क्षेत्रों का जिनका स्थलाकृतिक मानचित्र किन्हीं कारणों से उपलब्ध नहीं है, सर्वेक्षण अल्प समय में पूरा किया जा सकता है। लैंडसैट उपग्रह शृंखला, INSAT, रोहिणी तथा INSAT-IB से प्राप्त अनेक तरंगदैर्ध्य वाले अलग-अलग बैंड की इमेजरी से संसाधनों के बारे में विस्तृत जानकारी मिली है। बैंड 5 से 7 के बीच विभिन्न स्तरों और बैंडों की इमेजरी से मानचित्र और परिणाम अलग-अलग आभाओं की सघनता एवं विरलता से प्राप्त होते हैं। इससे सरलता से वनों के प्रकार और उनके विकास की अवस्था, फसलों के प्रकार और अवस्था, उनके रोग एवं प्रकोप, वनों के विदोहन की संभावनाएँ, चट्टानों एवं मिट्टियों का विशिष्ट वितरण तथा किसी क्षेत्र की पहुँच आदि का पता लगाया जा सकता है। इन्फ्रारेड इमेजरी द्वारा इन सबकी सघनता एवं विरलता का ज्ञान होता है।

इसी कारण वायु फोटो व्याख्या एवं दूरस्थ संवेदन अपने-आप में एक महत्त्वपूर्ण स्वतंत्र विज्ञान बनता जा रहा है और इसकी विधियों में तीव्र गति से विकास हो रहा है। लेज़र किरणों का प्रयोग कर साधारण फोटो या त्रिविमीय (Three dimensional) फोटोग्राफी के लिए होलोग्राफी का भी प्रयोग होने लगा है। इस तकनीक को सीखने के लिए विशिष्ट प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। भारत में ऐसे केंद्र हासन, हैदराबाद, देहरादून तथा अहमदाबाद में स्थापित किए गए हैं। हरिकोटा, कोलकाता एवं दिल्ली में भी ऐसी सुविधाएँ विकसित की जा चुकी हैं।

भूगोल में यह तकनीक विषय के विकास के लिए वांछनीय है और स्थान (Locality), क्षेत्र (Area) तथा विभिन्न प्रकार के प्रदेशों (Macro, Meso, Micro) की तुलनात्मक व्याख्या, विश्लेषण एवं नियोजन के लिए भी अनिवार्य तत्त्व बन गई है। भूतल की क्रियाओं से प्रभावित आँकड़ों, फोटो एवं इमेजरी सूचनाओं तथा पृष्ठभूमि से प्राप्त सम्पूर्ण सूचना-संग्रह के परिष्करण, विश्लेषण और परिणाम की प्रक्रिया में गतिशीलता और तेजी बनी रहनी चाहिए। इसी कारण वर्तमान समय में दूरस्थ संवेदन विधियों का प्रयोग बढ़ रहा है।

दूरस्थ संवेदन में व्याख्या करने के लिए निम्नलिखित आधारों का सहारा लिया जाता है:
1. आकार: अधिकांश दूरस्थ संवेदन चित्रों की वस्तुओं को उनके आकार के आधार पर पहचाना जा सकता है; जैसे पहाड़ी क्षेत्रों का उच्चावच मैदानी क्षेत्रों की तुलना में छोटा व विरल होता है। मैदान के आकार को देखकर कृषि की सघनता का अनुमान लगाया जाता है।
2. आकृति: भवन व कारखाने, खेत, सड़कें, रेलमार्ग, नहरें, रजवाहे, खेल के मैदान तथा बाग-बगीचे नियमित ज्यामितीय आकृति के होते हैं, जबकि नदी, झीलें, मरुस्थल, तालाब एवं वन अनियमित आकृति के होते हैं।
3. आभा: आकाशीय छायाचित्रों में धूसर रंग की विभिन्न आभाएँ होती हैं। इनका गहरापन इस पर निर्भर करता है कि धरातल से कितना प्रकाश परावर्तित होता है। जिस सतह से प्रकाश का परावर्तन अधिक होता है, उसकी आभा हल्की होती है और कम परावर्तन में आभा गहरी होती है। स्वच्छ पानी गहरा धूसर या काला दिखाई देता है, जबकि गंदा पानी हल्का भूरा दिखाई देता है। ऊर्ध्वाधर छायाचित्रों में सड़कों की आभा रेलमार्गों से अधिक होती है, क्योंकि सड़कों से प्रकाश का परावर्तन अधिक होता है। शुष्क भू-भाग की तुलना में अन्य भू-भाग की आभा हल्के रंग की दिखाई देती है। रेत का रंग सफेद दिखता है। लम्बी फसल वाले क्षेत्र की आभा गहरी दिखती है, और पके गेहूँ की कृषि की आभा हल्के रंग की दिखाई देती है।
4. गठन: गठन अनेक प्रकार का होता है, जैसे चिकना, चितकबरा एवं धारीदार। सामान्यतः जुते हुए खेतों का गठन धारीदार, झाड़ियों का गठन महीन चितकबरा तथा वनों का गठन मोटा चितकबरा होता है।
5. परछाई: परछाई से पता चलता है कि संबंधित विवरण सामान्य धरातल से नीचा है या ऊँचा। यदि परछाई विवरण से बाहर पड़ती है तो विवरण ऊँचा होता है, जबकि परछाई विवरण के अंदर पड़ने पर धरातल नीचा होता है। परछाई से ऊँचाई भी ठीक ज्ञात की जा सकती है। यदि हवाई चित्रों में अक्षांशीय विस्तार दिया हो तो परछाई से दिशाएँ भी ज्ञात की जा सकती हैं।
6. पहुँच मार्ग: पहुँच मार्गों के द्वारा भी छायाचित्रों को पहचाना जा सकता है। जैसे किसी आवास तक कोई मार्ग अवश्य होगा; यदि वह मार्ग चित्र में समाप्त होता दिखाई दे तो स्पष्ट है कि वहाँ आवास गृह अवश्य होंगे, चाहे वे दिखाई न दें।

लक्ष्यों की पहचान तथा उनके महत्त्व को जानने के लिए प्रतिबिंबों के परीक्षण को प्रतिबिंब व्याख्या (Image Interpretation) कहते हैं। व्याख्याकार दूरस्थ संवेदन के आँकड़ों का अध्ययन करता है। वायु फोटोग्राफी विधि में निम्नलिखित नौ तत्त्व महत्त्वपूर्ण माने गए हैं: आकृति, आकार, आभा, छाया, गठन, पैटर्न, स्थान, प्रस्ताव (संबद्धता) तथा स्टीरियोस्कोपिक दृष्टि।

आकाशीय फोटोचित्रों का मापक भारतीय सर्वेक्षण विभाग के मानचित्रों की भाँति निश्चित और समान नहीं होता। इसे निम्नलिखित सूत्र से ज्ञात किया जाता है:
मापक = \( \frac{f}{H'} \)
यहाँ f = कैमरा (लेंस) की फोकस दूरी, H' = H − h, H = समुद्र तल (M.S.L.) से उड़ान की ऊँचाई, h = औसत धरातलीय ऊँचाई।

भारतीय दूरस्थ संवेदन उपग्रह प्रणाली (IRS) राष्ट्रीय प्राकृतिक संसाधन प्रणाली का मुख्य भाग है, और अंतरिक्ष विभाग दूरस्थ संवेदन आँकड़े उपलब्ध कराने वाली मुख्य संस्था है। इसका पहला उपग्रह IRS-1A मार्च 1988 में अंतरिक्ष में छोड़ा गया था। दूसरा भारतीय दूर-संवेदी उपग्रह IRS-1B अगस्त 1991 में छोड़ा गया। IRS-1C, IRS-P3, IRS-1D तथा IRS-P4 के प्रक्षेपण से यह प्रणाली और सुदृढ़ हुई। इनमें अंतिम तीन उपग्रहों का प्रक्षेपण भारतीय प्रक्षेपण यान PSLV द्वारा किया गया। IRS-1C को 28 दिसंबर 1995 को एक रूसी रॉकेट से तथा IRS-1D को 29 सितंबर 1997 को PSLV द्वारा अंतरिक्ष में छोड़ा गया था।

इन उपग्रहों में पहले की तुलना में बेहतर वर्णक्रमीय और स्थानिक विभेदन, अधिक तेजी से चक्कर लगाने, स्टीरियो (त्रिविमीय) निरीक्षण तथा रिकॉर्डिंग की अधिक क्षमता है। इनमें रखे टेप-रिकॉर्डर आँकड़ों को दर्ज करते हैं। IRS-P3 को 21 मार्च 1996 को छोड़ा गया था। इसमें जर्मनी के DLR द्वारा परिकल्पित ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक स्कैनर है। IRS-1C की तरह इसमें वनस्पति विज्ञान के अध्ययन के लिए एक अतिरिक्त शॉर्ट वेव बैंड है, तथा एक्स-रे खगोल-विज्ञान का पेलोड भी है, जो अंतरिक्ष के एक्स-रे स्रोतों के स्पेक्ट्रम की विशेषताएँ एवं उनमें परिवर्तन की जानकारी देता है। IRS-P4 को PSLV से 26 मई 1999 को अंतरिक्ष में छोड़ा गया था।

भारत में दूरस्थ संवेदन विधि का प्रयोग निम्नलिखित क्षेत्रों में किया जा रहा है:
(i) विभिन्न फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन का आकलन
(ii) बंजर भूमि प्रबंधन
(iii) शहरी विकास
(iv) बाढ़ नियंत्रण और क्षति का आकलन
(v) भूमि उपयोग
(vi) जलवायु के अनुसार कृषि की योजना बनाना
(vii) मौसम संबंधी जानकारी
(viii) जल संसाधन का प्रबंधन
(ix) भूमिगत पानी की खोज
(x) मत्स्य पालन विकास
(xi) खनिजों का पता लगाना
(xii) वन-संसाधनों का सर्वेक्षण

Exam Tips:

a) छः व्याख्या आधारों (आकार, आकृति, आभा, गठन, परछाई, पहुँच मार्ग) के नाम अवश्य लिखें।
b) मापक का सूत्र मापक = f/H' लिखें और H' = H − h स्पष्ट करें।
c) IRS-1A (मार्च 1988) और IRS-1B (अगस्त 1991) की तिथियाँ याद रखें।
d) नौ प्रतिबिंब-व्याख्या तत्त्वों में से कम से कम पाँच तत्त्वों के नाम लिखें।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 11 Geography Chapter 07 Introduction to Remote Sensing

Chapter Exercise Answers for Class 11 Geography

Review comprehensive exercise answers for Class 11 Geography Chapter 07 Introduction to Remote Sensing. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Detailed Answer Guides for Chapter 07 Introduction to Remote Sensing

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 11 Geography text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Complete Preparation Kit for Class 11 Exams

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 11 Geography.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Practical Work in Geography Solutions Chapter 7 सुदूर संवेदन का परिचय for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Practical Work in Geography Solutions Chapter 7 सुदूर संवेदन का परिचय is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Geography are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Geography Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Practical Work in Geography Solutions Chapter 7 सुदूर संवेदन का परिचय as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Geography concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Practical Work in Geography Solutions Chapter 7 सुदूर संवेदन का परिचय will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Practical Work in Geography Solutions Chapter 7 सुदूर संवेदन का परिचय in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Geography. You can access HBSE Class 11 Practical Work in Geography Solutions Chapter 7 सुदूर संवेदन का परिचय in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Geography Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Practical Work in Geography Solutions Chapter 7 सुदूर संवेदन का परिचय in printable PDF format for offline study on any device.