HBSE Class 11 Practical Work in Geography Solutions Chapter 3 अक्षांश, देशान्तर और समय

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 11 Geography Chapter 03 Latitude, Longitude and Time

Explore reliable textbook solutions for Chapter 03 Latitude, Longitude and Time tailored for Class 11 learners. Utilizing these Geography answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Download Chapter 03 Latitude, Longitude and Time Textbook Solutions PDF

View or download the dedicated Chapter 03 Latitude, Longitude and Time solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Geography.

बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: यदि सिंगापुर (103.5° पूर्व) में प्रातः के 10 बजे हों तो मोम्बासा (39° पूर्व) पर स्थानीय समय क्या होगा?
(A) 5.42 प्रातः
(B) 6.40 प्रातः
(C) 4.52 प्रातः
(D) 5.22 प्रातः

Answer:

(A) 5.42 प्रातः

Exam Tips:

a) Mombasa is 64.5° west of Singapore, so its time is 64.5 x 4 = 258 minutes (4 h 18 min) behind.

 

Question 2: एक गोले में होते हैं-
(A) 360°
(B) 320°
(C) 180°
(D) 90°

Answer:

(A) 360°

Exam Tips:

a) A circle, and so a globe measured around its centre, contains 360 degrees.

 

Question 3: भूमध्य रेखा की अक्षांश रेखा है-
(A) 0°
(B) 90°
(C) 180°
(D) 360°

Answer:

(A) 0°

Exam Tips:

a) The equator is the latitude from which all other latitudes are measured, so it is 0°.

 

Question 4: अक्षांश रेखाओं की संख्या कितनी है?
(A) 90
(B) 180
(C) 360
(D) 190

Answer:

(B) 180

Exam Tips:

a) Latitudes run from 90° N to 90° S, a total of 180 degrees.

 

Question 5: देशान्तर रेखाओं की संख्या कितनी है?
(A) 90
(B) 180
(C) 360
(D) 480

Answer:

(C) 360

Exam Tips:

a) Longitude lines are drawn at every 1 degree around the globe, giving 360 lines.

 

अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: भौगोलिक निर्देशांक से आप क्या समझते हैं?

Answer:

भौगोलिक निर्देशांक, अक्षांश तथा देशांतर रेखाओं का ग्लोब पर बना वह रेखा जाल होता है जिससे हम विभिन्न स्थानों की स्थिति निश्चित करते हैं।

Exam Tips:

a) Geographical coordinates are made of latitude and longitude lines together.

 

Question 2: अक्षांश तथा अक्षांश रेखा में क्या अंतर होता है?

Answer:

अक्षांश किसी स्थान की भूमध्य रेखा से उत्तर या दक्षिण की ओर पृथ्वी के केंद्र पर बनने वाली कोणात्मक दूरी है, अर्थात् यह एक माप है। अक्षांश रेखा ग्लोब पर समान अक्षांश वाले बिंदुओं को मिलाने वाला काल्पनिक वृत्त है, अर्थात् यह एक रेखा है।

Exam Tips:

a) Latitude is a measured angle, while a latitude line is a drawn circle on the globe.
b) Every point on the same latitude line has the same latitude value.

 

Question 3: देशांतर तथा देशांतर रेखा में क्या भेद होता है?

Answer:

किसी स्थान की प्रधान देशांतर रेखा (0° देशांतर) से पूर्व या पश्चिम दिशा में कोणात्मक दूरी को उस स्थान का देशांतर कहते हैं। ग्लोब पर समान देशांतर वाले बिंदुओं को प्रकट करने वाले काल्पनिक अर्धवृत्तों को देशांतर रेखाएँ कहा जाता है।

Exam Tips:

a) Longitude is measured east or west of the Prime Meridian, while a longitude line is a semicircle.
b) Longitude lines are drawn from pole to pole.

 

Question 4: बृहत वृत्त (Great Circle) किसे कहते हैं?

Answer:

जब किसी गोले को उसके केंद्र से गुजरने वाले तल (plane) से काटा जाए, तो कटा हुआ वृत्त गोले का सबसे बड़ा वृत्त होता है। यह वृत्त 'बृहत वृत्त' कहलाता है।

Exam Tips:

a) A great circle always passes through the centre of the sphere.
b) The equator is the only latitude line that is a great circle.

 

Question 5: बृहत वृत्त मार्ग (Great Circle Route) क्या होता है व इसका क्या महत्त्व है?

Answer:

यात्रा का वह मार्ग जो बृहत वृत्त का अनुसरण करता हो, बृहत वृत्त मार्ग कहलाता है। यदि मार्ग में कोई बाधा न हो, तो बृहत वृत्त मार्ग का अनुसरण करने वाला वायुमार्ग या समुद्री मार्ग सबसे छोटा होता है, जिससे ईंधन और समय की बचत होती है। इसका कारण यह है कि किसी बृहत वृत्त की चाप दो दूर के बिंदुओं के बीच न्यूनतम दूरी दर्शाती है।

Exam Tips:

a) Long-distance flights and ships use great circle routes to save fuel and time.
b) The arc of a great circle is the shortest distance between two far-away points on the sphere.

 

Question 6: प्रधान मध्याह्न रेखा (Prime Meridian) किसे कहते हैं?

Answer:

ग्रीनविच रॉयल प्रेक्षणशाला से होकर गुजरने वाली 0° देशांतर रेखा को प्रधान मध्याह्न रेखा कहते हैं।

Exam Tips:

a) The Prime Meridian is the 0° longitude line from which all longitudes are measured.

 

Question 7: देशांतर तथा समय में क्या संबंध है?

Answer:

पृथ्वी अपने अक्ष पर 24 घंटे में एक चक्कर पूरा करती है। अतः 24 घंटे में पृथ्वी की समस्त 360 देशांतर रेखाएँ एक-एक करके सूर्य के सामने से होकर गुजरती हैं। इस प्रकार पृथ्वी एक घंटे में
360° / 24 = 15° घूम जाती है।
एक देशांतर को सूर्य के सामने से गुजरने में
60 / 15 = 4 मिनट का समय लगता है।

Exam Tips:

a) Earth turns 15° per hour, so one hour equals 15 degrees of longitude.
b) Each degree of longitude corresponds to 4 minutes of time.
c) Multiply the longitude difference by 4 to get the time difference in minutes.

 

Question 8: स्थानीय समय (Local Time) क्या होता है?

Answer:

किसी स्थान पर मध्याह्न सूर्य के समय को दोपहर 12.00 बजे मानकर निर्धारित किया गया समय स्थानीय समय कहलाता है।

Exam Tips:

a) Local time is noon when the sun is directly overhead at that place.

 

Question 9: मानक या प्रामाणिक समय से आप क्या समझते हैं?

Answer:

किसी देश या समय कटिबंध के बीच से गुजरने वाली देशांतर रेखा के स्थानीय समय को मानक समय कहा जाता है।

Exam Tips:

a) Standard time is the local time of the central meridian of a country or time zone.

 

Question 10: समय कटिबंध (Time Zone) क्या होता है?

Answer:

समय कटिबंध संसार का ऐसा क्षेत्र है जहाँ घड़ियाँ एक जैसा समय दर्शाती हैं।

Exam Tips:

a) All places within one time zone use the same standard time.

 

Question 11: GMT या ग्रीनविच माध्य समय क्या होता है?

Answer:

विश्व में समय की समरूपता बनाए रखने के लिए 0° देशांतर के समय को सब देश अपनाते हैं, इसलिए इस समय को GMT कहते हैं।

Exam Tips:

a) GMT is the local time at 0° longitude, which passes through Greenwich.

 

Question 12: किसी देश का प्रामाणिक देशांतर 7½° के गुणज पर क्यों लिया जाता है?

Answer:

प्रत्येक 7½° का देशांतर 30 मिनट या आधे घंटे (7.5 x 4 = 30) का अंतर दर्शाता है। समय में आधे घंटे का गुणज समय की गणना को सरल और सुविधाजनक बनाता है।

Exam Tips:

a) Every 7½° of longitude equals a time difference of half an hour.
b) Standard meridians that are multiples of 7½° give whole and half-hour time differences.

 

Question 13: अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा से आप क्या समझते हैं?

Answer:

अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा 180° देशांतर के लगभग अनुरूप वह काल्पनिक रेखा है जिसे पार करने पर दिशा के अनुसार एक दिन बढ़ाया या घटाया जाता है।

Exam Tips:

a) The date changes by one day when a traveller crosses the International Date Line.
b) The line follows 180° longitude but is bent in some places.

 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: अक्षांश रेखाएँ क्या हैं? इनकी विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

अक्षांश रेखाएँ (Lines of Latitudes) ग्लोब पर समान अक्षांश वाले बिंदुओं को मिलाने वाले काल्पनिक वृत्त हैं, जिन्हें अक्षांश वृत्त, अक्षांश रेखाएँ या अक्षांश समांतर (Parallel of Latitudes) भी कहा जाता है।

अक्षांश रेखाओं की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:
(i) अक्षांश रेखाएँ एक-दूसरे के समानांतर और आपस में समान दूरी पर होती हैं।
(ii) ध्रुवों पर अक्षांश वृत्त केवल बिंदुओं के रूप में होते हैं।
(iii) शेष सभी अक्षांश रेखाएँ पूर्ण वृत्त के रूप में होती हैं। इसलिए इन्हें अक्षांश वृत्त कहा जाता है।
(iv) भूमध्य रेखा बृहत वृत्त (Great Circle) है, जबकि शेष सभी अक्षांश रेखाएँ लघु वृत्त होती हैं।
(v) अक्षांश रेखाएँ यथार्थ पूर्व-पश्चिम दिशा में होती हैं।
(vi) भूमध्य रेखा से उत्तर व दक्षिण की ओर अक्षांश रेखाओं की लंबाई उत्तरोत्तर कम होती जाती है। 60° उत्तर व 60° दक्षिण की अक्षांश रेखाओं की लंबाई भूमध्य रेखा की लंबाई की आधी होती है।

Exam Tips:

a) Only the equator is a great circle among all latitude lines.
b) Latitude lines shrink in length from the equator towards the poles.
c) Latitude lines are parallel and equally spaced, which is why they are called parallels.
d) At 60° north or south, the latitude line is half as long as the equator.

 

Question 2: भूमध्य रेखा पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Answer:

पृथ्वी का घूर्णन पृथ्वी के कल्पित अक्ष का संकेत देता है। इस अक्ष का ध्रुव तारे (Pole Star) की सीध वाला सिरा उत्तरी ध्रुव और दूसरा सिरा दक्षिणी ध्रुव कहलाता है। दोनों ध्रुवों के बीचों-बीच पृथ्वी के इर्द-गिर्द मान लिए गए कल्पित वृत्त को भूमध्य रेखा कहा जाता है। यह सबसे बड़ा अक्षांशीय वृत्त है, जो पृथ्वी को उत्तरी और दक्षिणी गोलार्धों में बाँटता है। भूमध्य रेखा 0° अक्षांश रेखा है, और अन्य अक्षांशों की गणना यहीं से होती है।

Exam Tips:

a) The equator divides the Earth into the northern and southern hemispheres.
b) The equator is the largest latitude circle and is the starting point for measuring latitude.

 

Question 3: देशान्तर रेखाएँ क्या हैं? इनकी विशेषताएँ बताइए।

Answer:

देशांतर रेखाएँ (Lines of Longitude) ग्लोब पर समान देशांतर वाले बिंदुओं को प्रकट करने वाले काल्पनिक अर्धवृत्त हैं। देशांतर रेखाओं की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:
(i) देशांतर रेखाएँ दोनों ध्रुवों को मिलाते हुए अर्धवृत्त बनाती हैं।
(ii) सभी देशांतर रेखाओं के सिरे उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों पर मिलते हैं।
(iii) एक वृत्त में 360° होते हैं, अतः 1° के अंतराल पर कुल 360 देशांतर रेखाएँ खींची जा सकती हैं।
(iv) इनमें से 180 देशांतर रेखाएँ प्रधान मध्याह्न रेखा के पूर्व में और 180 देशांतर रेखाएँ प्रधान मध्याह्न रेखा के पश्चिम में स्थित होती हैं।
(v) 180° पूर्वी तथा पश्चिमी देशांतर रेखा एक ही है, जो प्रधान मध्याह्न रेखा के ठीक विपरीत दिशा में होती है।
(vi) भूमध्य रेखा पर दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी सबसे अधिक होती है, जो ध्रुवों पर घटकर शून्य हो जाती है।

Exam Tips:

a) All longitude lines meet at the two poles, so they are semicircles.
b) The distance between two longitude lines is greatest at the equator and zero at the poles.
c) The 180° meridian is common to both east and west longitudes.
d) There are 360 longitude lines in total, one for each degree.

 

Question 4: अक्षांश तथा देशान्तर रेखाओं में अन्तर बताइए।

Answer:

अक्षांश तथा देशांतर में अंतर इस प्रकार है:

आधारअक्षांश (Latitude)देशांतर (Longitude)
1. परिभाषाकिसी स्थान की भूमध्य रेखा से उत्तर अथवा दक्षिण की ओर पृथ्वी के केंद्र पर बनने वाली कोणात्मक दूरी है।किसी स्थान की प्रधान मध्याह्न रेखा से पूर्व अथवा पश्चिम में बनने वाली कोणात्मक दूरी है।
2. माप का आधारभूमध्य रेखा (0°) से होता है।प्रधान मध्याह्न रेखा (0°) से होता है।
3. कुल विस्तार90° उत्तर तथा 90° दक्षिण तक, अर्थात् कुल 180°।180° पूर्व तथा 180° पश्चिम तक, अर्थात् कुल 360°।
4. रेखाओं की दिशासभी अक्षांश रेखाएँ भूमध्य रेखा के समांतर होती हैं।सभी देशांतर रेखाएँ ध्रुवों पर मिलती हैं।
5. आकारग्लोब पर अक्षांश समांतर वृत्त के समान प्रतीत होते हैं।सभी देशांतर रेखाएँ याम्योत्तर वृत्त के समान प्रतीत होते हैं, जो ध्रुवों से गुजरते हैं।
6. दूरीदो अक्षांशों के बीच की दूरी लगभग 111 किलोमीटर होती है।देशांतरों के बीच की दूरी विषुवत वृत्त पर अधिकतम (लगभग 111.3 किलोमीटर) तथा ध्रुवों पर न्यूनतम (0 किलोमीटर) होती है। 45° अक्षांश पर यह लगभग 79 किलोमीटर होती है।

Exam Tips:

a) Latitude is measured from the equator, while longitude is measured from the Prime Meridian.
b) Latitude covers 180 degrees, whereas longitude covers 360 degrees.
c) The distance between longitude lines shrinks towards the poles, but the distance between latitude lines stays about 111 km.

 

Question 5: अक्षांश व देशान्तर रेखाओं की उपयोगिता बताइए।

Answer:

अक्षांश व देशांतर रेखाओं की उपयोगिता निम्नलिखित है:
(i) पृथ्वी या ग्लोब पर किसी भी स्थान की अवस्थिति का सही-सही निर्धारण किया जा सकता है।
(ii) गोलाकार पृथ्वी या उसके भू-भाग का समतल मानचित्र बनाया जा सकता है।
(iii) अक्षांश भूमध्य रेखा से दूरी और वहाँ के तापमान का संकेत करते हैं, क्योंकि 1° अक्षांश पृथ्वी पर लगभग 111 किलोमीटर की दूरी के बराबर होता है।
(iv) देशांतर से स्थानीय समय (Local Time) का पता चलता है।

Exam Tips:

a) Latitude and longitude together fix the exact position of any place on the globe.
b) One degree of latitude is about 111 km on the ground.
c) Longitude is used to calculate local time at a place.

 

Question 6: स्थानीय समय क्या है? स्पष्ट कीजिए।

Answer:

जब कोई देशांतर रेखा सूर्य के ठीक सामने आती है, तो सूर्य सिर के ऊपर दिखाई देता है। उस देशांतर रेखा पर स्थित सभी स्थानों पर मध्याह्न होता है और परछाइयों की लंबाई सबसे कम होती है। इस समय यदि घड़ियों में दोपहर के 12 बजा लिए जाएँ, तो इसे स्थानीय समय कहेंगे। अतः किसी स्थान पर मध्याह्न सूर्य के समय को दोपहर 12 बजे मानकर निर्धारित किया गया समय स्थानीय समय कहलाता है।

Exam Tips:

a) Shadows are shortest at local noon, which is the basis of local time.
b) Every place on the same meridian has the same local time.

 

Question 7: स्थानीय समय तथा प्रामाणिक समय में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

Answer:

आधारस्थानीय समय (Local Time)प्रामाणिक समय (Standard Time)
1. निर्धारणप्रत्येक स्थान के देशांतर के अनुसार होता है।किसी देश या समय कटिबंध की केंद्रीय देशांतर रेखा के अनुसार होता है।
2. एकरूपताप्रत्येक स्थान पर स्थानीय समय भिन्न-भिन्न होता है।किसी देश या समय कटिबंध के सभी स्थानों पर प्रामाणिक समय एक होता है।

Exam Tips:

a) Local time changes from place to place, while standard time is the same across a time zone.
b) Standard time is set using the central meridian of a country or time zone.
c) Railways and airlines use standard time so that timings are the same across the region.

 

Question 8: अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कितनी जगह से टेढ़ी है और क्यों?

Answer:

अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा तीन जगह से टेढ़ी है:
(i) बेरिंग जलडमरूमध्य (Bering Strait) पर इस रेखा को पूर्व की ओर घुमाने से साइबेरिया का समस्त पूर्वी भाग एक ही तिथि रख सकता है, परन्तु थोड़े से पूर्वी छोर पर तिथि अलग होती है।
(ii) दूसरा मोड़ एल्यूशियन द्वीपों को अलास्का प्रायद्वीप वाला समय रखने की सुविधा देता है।
(iii) तीसरा व अंतिम मोड़ भूमध्य रेखा के दक्षिण में है, ताकि एलिस, गिलबर्ट, फिजी व टोंगा द्वीपसमूहों को न्यूजीलैंड की तिथि के अनुरूप रखा जा सके।

Exam Tips:

a) The date line bends so that islands and groups of islands keep the same date as their nearest country.
b) The three bends are at the Bering Strait, the Aleutian Islands and south of the equator.

 

निबंधात्मक प्रश्न

Question 1: अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा की व्याख्या कीजिए।

Answer:

अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) 180° देशांतर रेखा के लगभग अनुरूप वह काल्पनिक रेखा है, जिसे पार करने पर दिशा के अनुसार एक दिन बढ़ाया या घटाया जाता है।

24 घंटों में पृथ्वी अपने अक्ष पर एक घूर्णन पूरा करती है, जिससे प्रति देशांतर 4 मिनट का अंतर पड़ जाता है। पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है। अतः यदि हम पश्चिम से पूर्व की ओर यात्रा करें तो प्रति 15° देशांतर पर घड़ी 1 घंटा आगे करनी पड़ेगी, और पूर्व से पश्चिम की ओर यात्रा करने पर 1 घंटा पीछे करनी पड़ेगी। अतः ग्रीनविच से चलकर 180° पूर्व तक पहुँचने पर समय 12 घंटे आगे हो जाएगा, जबकि ग्रीनविच से चलकर 180° पश्चिम तक पहुँचने पर समय 12 घंटे पीछे हो जाएगा।

इस प्रकार 0° देशांतर रेखा की तुलना में 180° देशांतर रेखा पर 24 घंटे अथवा 1 दिन का फर्क पड़ जाता है। उदाहरण के लिए, यदि ग्रीनविच पर सोमवार, 11 फरवरी 2002 को प्रातः 6 बजे हैं, तो 180° पूर्व देशांतर पर पहुँचने वाले व्यक्ति को समय 180×4/60 = 12 घंटे आगे मिलेगा, अर्थात् वहाँ उसी दिन (सोमवार 11 फरवरी) सायं के 6 बजे होंगे। दूसरी ओर ग्रीनविच से पश्चिम की ओर यात्रा करने वाले व्यक्ति को 180° पश्चिम देशांतर पर समय 12 घंटे पीछे मिलेगा, अर्थात् वहाँ रविवार 10 फरवरी सायं के 6 बजे होंगे।

संसार की यात्रा में इस गड़बड़ी को दूर करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा निश्चित की गई है, जो 180° देशांतर रेखा की स्थिति में कुछ हेर-फेर करके मानी गई है। अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा अपनी संपूर्ण लंबाई में यथासंभव जल प्रदेश (प्रशांत महासागर) से ही गुजरती है। जो जहाज़ इसे पश्चिम से पूर्व की ओर पार करता है, वह एक ही दिन को दोबारा गिनता है, और जो जहाज़ इसे पूर्व से पश्चिम की ओर पार करता है, वह एक दिन छोड़ देता है। ऐसा करने से यात्रा में तिथि की गड़बड़ी दूर हो जाती है।

उदाहरण के लिए, यदि पश्चिम से पूर्व की ओर आता हुआ जहाज़ अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को सोमवार 11 फरवरी को पार करता है, तो वह अपने रिकॉर्ड में इस दिन को दो बार दर्ज करेगा: सोमवार 11 फरवरी I व सोमवार 11 फरवरी II। इस प्रकार पश्चिम से पूर्व की ओर जाने वाले जहाज़ के लिए सप्ताह 8 दिनों का होगा। दूसरी ओर यदि पूर्व की ओर से आता हुआ जहाज़ इस तिथि रेखा को सोमवार 11 फरवरी को पार करता है, तो वह अगला दिन, मंगलवार 12 फरवरी को छोड़ देगा और अपने रिकॉर्ड में बुधवार 13 फरवरी दर्ज करेगा। इस प्रकार पूर्व से पश्चिम की ओर जाने वाले जहाज़ के लिए सप्ताह केवल 6 दिनों का होगा।

Exam Tips:

a) Crossing the date line westward makes the traveller skip a day, and eastward makes the traveller repeat a day.
b) Each 15° of longitude equals one hour and each degree equals 4 minutes.
c) Greenwich is 0°, so 180° east is 12 hours ahead and 180° west is 12 hours behind.
d) A week on a ship going westward has only 6 days, and eastward it has 8 days.

 

Question 2: यदि ग्रीनविच पर दिन के 2 बजे हों तो भारत में मानक समय क्या होगा? (भारत का मानक समय इलाहाबाद 82½° पूर्वी देशांतर से मापा जाता है।) इलाहाबाद का देशांतर 82½° पूर्व तथा ग्रीनविच का देशांतर 0° है।

Answer:

दोनों स्थानों के देशांतरों में अंतर = 82½° - 0° = 82½°
82½° = 165° / 2
यदि देशांतर में अंतर 1° है, तो समय में अंतर = 4 मिनट
यदि देशांतर में अंतर 165° / 2 है, तो समय में अंतर
= (165 x 4) / 2 = 330 मिनट या 5 घंटे 30 मिनट
क्योंकि इलाहाबाद ग्रीनविच के पूर्व में स्थित है, इसलिए वहाँ का समय ग्रीनविच के समय से आगे होगा।
अतः जब ग्रीनविच पर दिन के 2 बजे होंगे, तो इलाहाबाद (समस्त भारत) में 2:00 p.m. + 5 घंटे 30 मिनट = सायं 7 बजकर 30 मिनट (7:30 p.m.) होंगे।

Exam Tips:

a) India's standard meridian is 82½° E, which is why the time difference is 5 hours 30 minutes.
b) Multiply the longitude difference by 4 to get the time difference in minutes.
c) Since India is east of Greenwich, its time is ahead.

 

Question 3: न्यूयॉर्क (74° पश्चिम) पर स्थानीय समय क्या होगा जब ग्रीनविच पर दोपहर के 12 बजे हों?

Answer:

न्यूयॉर्क का देशांतर = 74° पश्चिम
ग्रीनविच का देशांतर = 0°
दोनों स्थानों के देशांतरों में अंतर = 74° - 0° = 74°
यदि देशांतर में अंतर 1° है, तो समय में अंतर = 4 मिनट
यदि देशांतर में अंतर 74° है, तो समय में अंतर = 74 x 4 = 296 मिनट, अर्थात् 4 घंटे 56 मिनट
क्योंकि न्यूयॉर्क ग्रीनविच के पश्चिम में स्थित है, इसलिए वहाँ का समय ग्रीनविच के समय से पीछे होगा।
अतः जब ग्रीनविच पर दोपहर 12 बजे होंगे, तो न्यूयॉर्क पर स्थानीय समय 12 बजे - 4 घंटे 56 मिनट = 7 बजकर 4 मिनट (प्रातः) होगा।

Exam Tips:

a) New York is west of Greenwich, so its time is behind by 4 h 56 min.
b) Multiply 74 by 4 to get 296 minutes, then convert it to hours and minutes.
c) Subtract the time difference from 12 noon, which gives 7:04 AM.

 

Question 4: चेन्नई (मद्रास) (80° पूर्व) पर क्या स्थानीय समय होगा जब बोस्टन (71° पश्चिम) में 15 मार्च सायं के 10 बजे हों?

Answer:

बोस्टन का देशांतर = 71° पश्चिम
चेन्नई का देशांतर = 80° पूर्व
दोनों स्थानों के देशांतरों में अंतर = 71° + 80° = 151°
(जब दोनों दिशाएँ विपरीत हों, तो देशांतरों को जोड़ने पर अंतर निकलता है।)
यदि देशांतर में अंतर 1° है, तो समय में अंतर = 4 मिनट
यदि देशांतर में अंतर 151° है, तो समय में अंतर = 151 x 4 = 604 मिनट, अर्थात् 10 घंटे 4 मिनट
क्योंकि चेन्नई बोस्टन के पूर्व में स्थित है, इसलिए वहाँ का स्थानीय समय बोस्टन के समय से आगे होगा।
बोस्टन में 15 मार्च की रात के 10 बजे हैं, अर्थात् बोस्टन में 15 मार्च की मध्यरात्रि से 22 घंटे हो चुके हैं।
अतः चेन्नई का समय = बोस्टन का समय + समयांतर = 22 घंटे 00 मिनट + 10 घंटे 04 मिनट = 32 घंटे 04 मिनट।
चूँकि 24 घंटे के बाद अगला दिन शुरू हो जाता है, इसलिए 24 घंटे घटाने पर = 8 घंटे 04 मिनट।
इसका अर्थ यह है कि जब बोस्टन में 15 मार्च की रात के 10 बजे होंगे, तब चेन्नई में 16 मार्च प्रातः 8 बजकर 4 मिनट हुए होंगे।

Exam Tips:

a) Chennai is east of Boston, so its time is ahead by 10 h 4 min.
b) When longitudes are on opposite sides of Greenwich, their degrees are added to find the difference.
c) Add 24 hours when the result passes midnight, and move the date forward by one day.
d) Count the time from midnight when converting between a time in the evening and the next morning.

 

Question 5: एक स्थान 'A' पर स्थानीय समय के अनुसार प्रातः के 10.00 बजे हैं तथा दूसरे स्थान 'B' पर उसी दिन सायं के 5.00 बजे हैं। यदि 'A' का देशांतर 40° पूर्व हो तो 'B' का देशांतर क्या होगा?

Answer:

A स्थान का समय = 10:00 बजे (प्रातः)
B स्थान का समय = 17:00 बजे (12 + 5)
समय में अंतर = 7 घंटे 00 मिनट
अर्थात् 7 x 60 = 420 मिनट
यदि 4 मिनट के अंतर पर देशांतर का अंतर 1° है,
तो 420 मिनट के अंतर पर देशांतर का अंतर = 420 / 4 = 105°
क्योंकि B स्थान का समय अधिक है, इसलिए 'B' स्थान 'A' के पूर्व में स्थित होगा।
A का देशांतर = 40° पूर्व
B का देशांतर = 40° + 105° = 145° पूर्व

Exam Tips:

a) Convert 5 p.m. to 17:00 before finding the time difference.
b) A later local time means the place lies further east.
c) Divide the time difference in minutes by 4 to get the longitude difference.

 

Question 6: टोकियो का देशांतर 138° 45' पूर्व है और अहमदाबाद का देशांतर 72° 45' पूर्व है। टोकियो का समय ज्ञात कीजिए, जबकि अहमदाबाद में प्रातः के 9 बजे हों।

Answer:

टोकियो का देशांतर = 138° 45' पूर्व
अहमदाबाद का देशांतर = 72° 45' पूर्व
दोनों स्थानों के देशांतरों में अंतर = 138° 45' - 72° 45' = 66° 00'
1° देशांतर के अंतर पर समय का अंतर = 4 मिनट
66° देशांतर के अंतर पर समय का अंतर = 66 x 4 = 264 मिनट, अर्थात् 264 / 60 = 4 घंटे 24 मिनट
क्योंकि टोकियो अहमदाबाद के पूर्व में है, इसलिए टोकियो का समय अहमदाबाद के समय से आगे होगा।
अतः टोकियो का समय = 9:00 + 4:24 = 13:24, अर्थात् दोपहर 1 बजकर 24 मिनट।

Exam Tips:

a) Tokyo is east of Ahmedabad, so Tokyo's time is ahead.
b) Convert 264 minutes into 4 hours 24 minutes before adding to the time.

 

Question 7: हांगकांग (114° पूर्व) पर समय ज्ञात कीजिए जब मांट्रियल (74° पश्चिम) पर मंगलवार सायं के 10 बजे हों।

Answer:

हांगकांग का देशांतर = 114° पूर्व
मांट्रियल का देशांतर = 74° पश्चिम
दोनों स्थानों के देशांतरों में अंतर = 114° + 74° = 188°
(जब दोनों दिशाएँ विपरीत हों, तो देशांतरों को जोड़ने पर अंतर निकलता है।)
यदि देशांतर में अंतर 1° है, तो समय में अंतर = 4 मिनट
यदि देशांतर में अंतर 188° है, तो समय में अंतर = 188 x 4 = 752 मिनट, अर्थात् 12 घंटे 32 मिनट
क्योंकि हांगकांग मांट्रियल के पूर्व में स्थित है, इसलिए वहाँ का स्थानीय समय मांट्रियल के समय से आगे होगा।
मांट्रियल में मंगलवार की रात के 10 बजे हैं, अर्थात् मध्यरात्रि से 22 घंटे हो चुके हैं।
अतः हांगकांग का समय = 22:00 + 12:32 = 34:32।
चूँकि 24 घंटे के बाद अगला दिन शुरू हो जाता है, इसलिए 34:32 - 24:00 = 10:32।
इसका अर्थ यह हुआ कि जब मांट्रियल में मंगलवार की रात के 10 बजे होंगे, तब हांगकांग में अगले दिन बुधवार को दिन के 10 बजकर 32 मिनट होंगे।

Exam Tips:

a) Hong Kong is east of Montreal, so its time is ahead by 12 h 32 min.
b) Add the 24 hours only when the sum passes midnight, and move the day to Wednesday.
c) Multiply 188 by 4 to get 752 minutes.

 

Question 8: भारत के पश्चिम में स्थित भुज का देशांतर 69° पूर्व है तथा भारत के पूर्व में स्थित तेजपुर का देशांतर 93° पूर्व है। भुज का स्थानीय समय ज्ञात करो, जब तेजपुर में दोपहर के 12 बजे हों।

Answer:

तेजपुर का देशांतर = 93° पूर्व
भुज का देशांतर = 69° पूर्व
दोनों स्थानों के देशांतरों में अंतर = 93° - 69° = 24°
1° देशांतर के अंतर पर समय का अंतर = 4 मिनट
24° देशांतर के अंतर पर समय का अंतर = 24 x 4 = 96 मिनट, अर्थात् 1 घंटा 36 मिनट
क्योंकि भुज तेजपुर के पश्चिम में है, इसलिए भुज का स्थानीय समय तेजपुर के स्थानीय समय से पीछे होगा।
अतः भुज का समय = 12:00 - 1:36 = 10 बजकर 24 मिनट (दिन के)।

Exam Tips:

a) Bhuj is west of Tezpur, so its time is behind by 1 h 36 min.
b) Multiply the 24 degrees of difference by 4 to get 96 minutes.

 

Question 9: एशियाई रूस के पूर्व में स्थित व्लादिवोस्तोक का देशांतर 132° पूर्व है तथा यूरोपीय रूस के पश्चिम में स्थित सेंट पीटर्सबर्ग का देशांतर 30° पूर्व है। यदि व्लादिवोस्तोक में 10 मार्च रविवार प्रातः के 4 बजे हैं तो सेंट पीटर्सबर्ग में स्थानीय समय क्या होगा?

Answer:

व्लादिवोस्तोक का देशांतर = 132° पूर्व
सेंट पीटर्सबर्ग का देशांतर = 30° पूर्व
दोनों स्थानों के देशांतरों में अंतर = 132° - 30° = 102°
यदि देशांतर में अंतर 1° है, तो समय में अंतर = 4 मिनट
यदि देशांतर में अंतर 102° है, तो समय में अंतर = 102 x 4 = 408 मिनट, अर्थात् 6 घंटे 48 मिनट।
क्योंकि सेंट पीटर्सबर्ग व्लादिवोस्तोक के पश्चिम में है, इसलिए सेंट पीटर्सबर्ग का स्थानीय समय व्लादिवोस्तोक के स्थानीय समय से पीछे होगा।
अतः सेंट पीटर्सबर्ग का समय ज्ञात करने के लिए व्लादिवोस्तोक के समय में से 6 घंटे 48 मिनट घटाने होंगे: 4:00 a.m. - 6:48 = 9:12 p.m., अर्थात् रात के 9 बजकर 12 मिनट, 9 मार्च (शनिवार)।

Exam Tips:

a) St Petersburg is west of Vladivostok, so its time is behind by 6 h 48 min.
b) When subtracting past midnight, the date moves back one day to 9 March.
c) Convert 102 degrees into minutes by multiplying by 4.

 

Geography Class 11 Curriculum Solutions: Chapter 03 Latitude, Longitude and Time

Official Haryana Board Solutions for Chapter 03 Latitude, Longitude and Time

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 03 Latitude, Longitude and Time. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 Geography, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Step-by-Step Explanations for Chapter 03 Latitude, Longitude and Time

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 Geography module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Next Steps in Your Geography Revision

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Geography.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Practical Work in Geography Solutions Chapter 3 अक्षांश, देशान्तर और समय for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Practical Work in Geography Solutions Chapter 3 अक्षांश, देशान्तर और समय is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Geography are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Geography Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Practical Work in Geography Solutions Chapter 3 अक्षांश, देशान्तर और समय as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Geography concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Practical Work in Geography Solutions Chapter 3 अक्षांश, देशान्तर और समय will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Practical Work in Geography Solutions Chapter 3 अक्षांश, देशान्तर और समय in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Geography. You can access HBSE Class 11 Practical Work in Geography Solutions Chapter 3 अक्षांश, देशान्तर और समय in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Geography Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Practical Work in Geography Solutions Chapter 3 अक्षांश, देशान्तर और समय in printable PDF format for offline study on any device.