Solutions for Class 11 Political Science: Chapter 03 Elections and Representation
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 03 Elections and Representation using the official curriculum guides for Class 11 Political Science. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Practice Class 11 Political Science Solutions: Chapter 03 Elections and Representation
Access the complete solution PDF for Class 11 Political Science below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
Question 1: निम्नलिखित में कौन प्रत्यक्ष लोकतंत्र के सबसे नजदीक बैठता है?
(क) परिवार की बैठक में होने वाली चर्चा
(ख) कक्षा-संचालक (क्लास-मॉनीटर) का चुनाव
(ग) किसी राजनीतिक दल द्वारा अपने उम्मीदवार का चयन
(घ) मीडिया द्वारा करवाये गये जनमत-संग्रह
Answer:
(ख) कक्षा-संचालक (क्लास-मॉनीटर) का चुनाव
Exam Tips:
a) प्रत्यक्ष लोकतंत्र में नागरिक स्वयं सीधे मतदान कर निर्णय लेते हैं, और कक्षा के सभी छात्र सीधे वोट डालते हैं।
Question 2: इनमें कौन-सा कार्य चुनाव आयोग नहीं करता?
(क) मतदाता-सूची तैयार करना
(ख) उम्मीदवारों का नामांकन
(ग) मतदान केंद्रों की स्थापना
(घ) आचार-संहिता लागू करना
(ङ) पंचायत के चुनावों का पर्यवेक्षण
Answer:
(ङ) पंचायत के चुनावों का पर्यवेक्षण
Exam Tips:
a) पंचायत और नगरपालिका चुनावों का पर्यवेक्षण राज्य निर्वाचन आयोग करता है, भारत का चुनाव आयोग नहीं।
Question 3: निम्नलिखित में कौन-सी राज्य सभा और लोक सभा के सदस्यों के चुनाव की प्रणाली में समान है?
(क) 18 वर्ष से ज्यादा की उम्र का हर नागरिक मतदान करने के योग्य है।
(ख) विभिन्न प्रत्याशियों के बारे में मतदाता अपनी पसंद को वरीयता क्रम में रख सकता है।
(ग) प्रत्येक मत का समान मूल्य होता है।
(घ) विजयी उम्मीदवार को आधे से अधिक मत प्राप्त होने चाहिएँ।
Answer:
(क) 18 वर्ष से ज्यादा की उम्र का हर नागरिक मतदान करने के योग्य है।
Exam Tips:
a) लोक सभा के सदस्य सीधे मतदाताओं द्वारा चुने जाते हैं, जबकि राज्य सभा के सदस्य विधायकों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं।
Question 4: फर्स्ट पास्ट द पोस्ट प्रणाली में वही प्रत्याशी विजेता घोषित किया जाता है जो
(क) सर्वाधिक संख्या में मत अर्जित करता है।
(ख) देश में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले दल का सदस्य हो।
(ग) चुनाव-क्षेत्र के अन्य उम्मीदवारों से ज्यादा मत हासिल करता है।
(घ) 50 प्रतिशत से अधिक मत हासिल करके प्रथम स्थान पर आता है।
Answer:
(ग) चुनाव-क्षेत्र के अन्य उम्मीदवारों से ज्यादा मत हासिल करता है।
Exam Tips:
a) इस प्रणाली में 50 प्रतिशत मत की शर्त नहीं होती; सबसे अधिक मत पाने वाला उम्मीदवार ही जीतता है।
Question 5: पृथक निर्वाचन-मंडल और आरक्षित चुनाव-क्षेत्र के बीच क्या अंतर है? संविधान निर्माताओं ने पृथक निर्वाचन-मंडल को क्यों स्वीकार नहीं किया?
Answer:
पृथक निर्वाचन-मंडल वह व्यवस्था है जिसमें किसी जाति या समुदाय के प्रतिनिधि का चुनाव केवल उसी वर्ग के लोग करते हैं। भारत में अंग्रेजों के शासनकाल में वर्ष 1909 के अधिनियम द्वारा मुसलमानों के लिए यह व्यवस्था लागू की गई थी।
इसके विपरीत, आरक्षित चुनाव-क्षेत्र में सीट जिस वर्ग के लिए आरक्षित होती है, उम्मीदवार उसी वर्ग या समुदाय का होता है, परंतु मतदान का अधिकार समाज के सभी वर्गों को प्राप्त होता है।
संविधान निर्माताओं ने पृथक निर्वाचन-मंडल को इसलिए स्वीकार नहीं किया क्योंकि यह अंग्रेजों की ‘फूट डालो और शासन करो’ की नीति पर आधारित थी और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए चुनौती बन रही थी। यह व्यवस्था पूरे देश को जाति के आधार पर बाँटती थी, क्योंकि ऐसे में प्रत्याशी केवल अपने समुदाय के हितों का प्रतिनिधित्व करता है।
आरक्षित निर्वाचन-व्यवस्था में प्रत्याशी समाज के सभी वर्गों के हितों का प्रतिनिधित्व करता है और पूरे समाज के विकास पर बल देता है। इन दोषों को देखते हुए देश-विभाजन के साथ ही संविधान सभा ने पृथक निर्वाचन-मंडल को अस्वीकार किया और आरक्षित चुनाव-क्षेत्र के साथ संयुक्त निर्वाचन-व्यवस्था लागू की।
Exam Tips:
a) पृथक निर्वाचन-मंडल में मतदान केवल एक वर्ग तक सीमित रहता है, जबकि आरक्षित सीट में सभी वर्ग वोट देते हैं।
b) वर्ष 1909 के मॉर्ले-मिंटो सुधार अधिनियम में मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन की व्यवस्था की गई थी।
c) ‘फूट डालो और शासन करो’ नीति का उल्लेख उत्तर में अवश्य करें।
d) संविधान ने आरक्षित चुनाव-क्षेत्र के साथ संयुक्त निर्वाचन-व्यवस्था को अपनाया।
Question 6: निम्नलिखित में कौन-सा कथन गलत है? इसकी पहचान करें और किसी एक शब्द अथवा पद को बदलकर, जोड़कर अथवा नये क्रम में सजाकर इसे सही करें।
(क) एक फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट (सर्वाधिक मत से जीत वाली) प्रणाली का पालन भारत के हर चुनाव में होता है।
(ख) चुनाव आयोग पंचायत और नगरपालिका के चुनावों का पर्यवेक्षण नहीं करता।
(ग) भारत का राष्ट्रपति किसी चुनाव आयुक्त को नहीं हटा सकता।
(घ) चुनाव आयोग में एक से ज्यादा चुनाव आयुक्त की नियुक्ति अनिवार्य है।
Answer:
(ग) भारत का राष्ट्रपति किसी चुनाव आयुक्त को नहीं हटा सकता। यह कथन गलत है, क्योंकि राष्ट्रपति मुख्य चुनाव आयुक्त की सिफारिश पर अन्य चुनाव आयुक्तों को पद से हटा सकता है। मुख्य चुनाव आयुक्त को केवल संसद के दोनों सदनों द्वारा सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की तरह की प्रक्रिया से ही हटाया जा सकता है।
Exam Tips:
a) अनुच्छेद 324 के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की तरह ही हटाया जा सकता है।
b) भारत का चुनाव आयोग बहु-सदस्यीय है, जिसमें एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्त होते हैं।
Question 7: भारत की चुनाव-प्रणाली का लक्ष्य समाज के कमजोर तबके की नुमाइंदगी को सुनिश्चित करना है। लेकिन हमारी विधायिका में महिला सदस्यों की संख्या केवल 12 प्रतिशत तक पहुँची है। इस स्थिति में सुधार के लिए आप क्या उपाय सुझायेंगे?
Answer:
भारतीय संविधान में आरक्षण की व्यवस्था समाज के पिछड़े वर्गों को अन्य वर्गों के बराबर लाने के उद्देश्य से की गई है। किसी वर्ग को आरक्षण देने के लिए आवश्यक है कि वह सामाजिक और शैक्षिक दृष्टि से पिछड़ा हो और राज्य के अधीन पदों पर उसका पर्याप्त प्रतिनिधित्व न हो।
इस दृष्टि से देखें तो संघ और राज्यों के स्तर पर राजनीति में महिलाओं की स्थिति बहुत कमजोर है, जबकि वे देश की जनसंख्या का लगभग आधा हिस्सा हैं। कानून बनाने वाली संसद में इतने बड़े वर्ग की उपेक्षा राष्ट्र के विकास की दृष्टि से उचित नहीं है। भारतीय संविधान समानता के अधिकार पर बल देता है और स्त्री-पुरुष में कोई भेदभाव नहीं करता। इसलिए महिला संगठन लंबे समय से माँग कर रहे हैं कि महिलाओं को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण दिया जाए, ताकि वे भी कानून-निर्माण में भागीदार बन सकें। महिलाओं और पुरुषों की समान भागीदारी से ही कोई समाज या राष्ट्र पूर्ण रूप से विकसित और समृद्ध हो सकता है।
Exam Tips:
a) संविधान के 73वें और 74वें संशोधन ने पंचायतों और नगरपालिकाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित की हैं।
b) नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 लोक सभा और विधान सभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने की व्यवस्था करता है।
c) उत्तर में आरक्षण का औचित्य, संविधान में समानता का अधिकार और महिलाओं की जनसंख्या के अनुपात का उल्लेख करें।
Question 8: एक नये देश के संविधान के बारे में आयोजित किसी संगोष्ठी में वक्ताओं ने निम्नलिखित आशाएँ जतायीं। प्रत्येक कथन के बारे में बताएं कि उनके लिए फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट (सर्वाधिक मत से जीत वाली) प्रणाली उचित होगी या समानुपातिक प्रतिनिधित्व वाली प्रणाली?
Question 8 (a): लोगों को इस बात की साफ-साफ जानकारी होनी चाहिए कि उनका प्रतिनिधि कौन है ताकि वे उसे निजी तौर पर जिम्मेदार ठहरा सकें।
Answer:
इसके लिए फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली उचित होगी, क्योंकि इसमें हर निर्वाचन-क्षेत्र से एक ही प्रतिनिधि चुना जाता है और मतदाता उसे सीधे जवाबदेह ठहरा सकते हैं।
Exam Tips:
a) एक निर्वाचन-क्षेत्र से एक प्रतिनिधि चुने जाने के कारण जवाबदेही सीधी और स्पष्ट रहती है।
Question 8 (b): हमारे देश में भाषाई रूप से अल्पसंख्यक छोटे-छोटे समुदाय हैं और देश भर में फैले हैं, हमें इनकी ठीक-ठीक नुमाइंदगी को सुनिश्चित करना चाहिए।
Answer:
इसके लिए समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली उचित होगी, क्योंकि इसमें दलों और समुदायों को उनके मतों के अनुपात में सीटें मिलती हैं, जिससे देश भर में फैले छोटे अल्पसंख्यक समुदायों को भी प्रतिनिधित्व मिल सकता है।
Exam Tips:
a) फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट में बिखरे हुए अल्पसंख्यक मत प्रायः किसी सीट पर जीत नहीं दिला पाते।
Question 8 (c): विभिन्न दलों के बीच सीट और वोट को लेकर कोई विसंगति नहीं रखनी चाहिए।
Answer:
इसके लिए समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली उचित होगी, क्योंकि इसमें किसी दल को मिले मतों के अनुपात में ही सीटें मिलती हैं।
Exam Tips:
a) समानुपातिक प्रणाली में दल का वोट-प्रतिशत और उसकी सीटों का प्रतिशत लगभग बराबर होता है।
Question 8 (d): लोग किसी अच्छे प्रत्याशी को चुनने में समर्थ होने चाहिए भले ही वे उसके राजनीतिक दल को पसंद न करते हों।
Answer:
इसके लिए फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली उचित होगी, क्योंकि इसमें मतदाता किसी उम्मीदवार को उसके व्यक्तिगत गुणों के आधार पर चुन सकता है, चाहे वह किसी भी दल का हो।
Exam Tips:
a) सूची-आधारित समानुपातिक प्रणाली में मतदाता अक्सर दल को वोट देते हैं, जबकि इस प्रणाली में उम्मीदवार पर सीधा वोट होता है।
Question 9: एक भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक राजनीतिक दल का सदस्य बनकर चुनाव लड़ा। इस मसले पर कई विचार सामने आये। एक विचार यह था कि भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एक स्वतंत्र नागरिक है। उसे किसी राजनीतिक दल में होने और चुनाव लड़ने का अधिकार है। दूसरे विचार के अनुसार, ऐसे विकल्प की संभावना कायम रखने से चुनाव आयोग की निष्पक्षता प्रभावित होगी। इस कारण, भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। आप इसमें किस पक्ष से सहमत हैं और क्यों?
Answer:
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इस लोकतंत्र को सफल और सुचारु रूप से चलाने के लिए चुनाव आयोग समय-समय पर निश्चित अवधि के बाद चुनाव कराता है। वर्तमान चुनाव आयोग बहु-सदस्यीय है, जिसमें एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्त हैं। देश में चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र वातावरण में हों, यह चुनाव आयोग के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य है, क्योंकि निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की सफलता की अनिवार्य शर्त है। चुनाव प्रणाली को पारदर्शी बनाने में मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है। मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त छह वर्ष का कार्यकाल या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, पूरा होने पर सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
इस संदर्भ में पहला विचार उचित है। मुख्य चुनाव आयुक्त को भी देश के अन्य नागरिकों की तरह चुनाव लड़ने का संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए। यद्यपि किसी राजनीतिक दल से जुड़कर चुनाव लड़ने से जनसाधारण में यह भ्रम हो सकता है कि चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित होगी, परंतु ऐसा नहीं होता, क्योंकि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद ही चुनाव लड़ता है। उसके पास लंबा प्रशासनिक अनुभव और व्यावहारिक ज्ञान होता है। निर्वाचित होकर संसद सदस्य के रूप में वह अपने सुझावों से चुनाव-सुधारों और राष्ट्र के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकता है। इसलिए भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त को चुनाव लड़ने की अनुमति देनी चाहिए और इस पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
Exam Tips:
a) मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, होता है।
b) निष्पक्ष चुनाव को लोकतंत्र की सफलता की अनिवार्य शर्त बताएं।
c) सेवानिवृत्ति के बाद चुनाव लड़ने के पक्ष में मुख्य तर्क स्वतंत्र नागरिक होने का अधिकार है।
d) उत्तर में निष्पक्षता पर आशंका और कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव लड़ने, दोनों तर्कों का उल्लेख करें।
Question 10: भारत का लोकतंत्र अब अनगढ़ ‘फर्स्ट पास्ट द पोस्ट’ प्रणाली को छोड़कर समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली को अपनाने के लिए तैयार हो चुका है’ क्या आप इस कथन से सहमत हैं? इस कथन के पक्ष अथवा विपक्ष में तर्क दें।
Answer:
भारतीय संविधान सभा में जब संविधान का निर्माण हो रहा था, तभी इस विषय पर विवाद उत्पन्न हो गया था। स्थिति का अवलोकन करते हुए भारत में ‘फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट’ अर्थात् सर्वाधिक मत से विजय वाली प्रणाली स्वीकार की गई। इस प्रणाली में एक निर्वाचन-क्षेत्र में जो उम्मीदवार अन्य उम्मीदवारों से सबसे अधिक मत पाता है, चाहे उसे कुल मतों का छोटा-सा भाग ही मिला हो, उसे विजयी घोषित कर दिया जाता है। दूसरे शब्दों में, विजय-स्तंभ (Post) चुनावी दौड़ का अंतिम बिंदु है और जो उम्मीदवार उसे पहले पार करता है, वही विजेता होता है।
पक्ष में तर्क (Arguments in Favour):
(1) यह प्रणाली बहुत सरल है, जिसे सभी मतदाता आसानी से समझ सकते हैं। मतदाता किसी भी दल या उम्मीदवार को, जिसे वह सबसे अच्छा समझता है, वोट दे सकता है। इस प्रणाली के निर्वाचन-क्षेत्रों में मतदाता जानते हैं कि उनका प्रतिनिधि कौन है और उसे उत्तरदायी ठहरा सकते हैं।
(2) इस प्रणाली में सदन में किसी एक दल को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे स्थायी सरकार बनाना संभव होता है।
(3) इस प्रणाली से द्वि-दलीय व्यवस्था के विकास को बल मिलता है, हालाँकि भारत में अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है।
विपक्ष में तर्क (Arguments Against):
कई विद्वान इस प्रणाली की आलोचना करते हैं। उनका कहना है कि यह प्रणाली अलोकतांत्रिक और अनुचित है, क्योंकि इसमें निर्वाचित व्यक्ति को उस निर्वाचन-क्षेत्र के मतदाताओं का बहुमत प्राप्त होना आवश्यक नहीं है। उदाहरण के लिए, यदि चार उम्मीदवारों को क्रमशः एक लाख, 80,000, 70,000 और 50,000 मत मिलें, तो ‘क’ को निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा, जिसे केवल एक-तिहाई मतदाताओं ने चुना है।
सन् 1984 के लोक सभा चुनावों में काँग्रेस को कुल 48.1 प्रतिशत मत मिले, फिर भी उसने लोक सभा के 76 प्रतिशत स्थान जीते। इसी चुनाव में भाजपा को 7.4 प्रतिशत मत मिले, पर उसे केवल 2 स्थान मिले, जबकि मार्क्सवादी साम्यवादी दल को 5.8 प्रतिशत मत मिलने पर 22 स्थान मिले।
इस प्रणाली का एक और दोष यह है कि यह अल्पसंख्यकों और छोटे दलों के हितों के विरुद्ध है, क्योंकि उन्हें मतों के अनुपात में सीटें नहीं मिलतीं।
निष्कर्ष: पक्ष और विपक्ष के इन तर्कों के बाद कहा जा सकता है कि समानुपातिक प्रणाली की जटिल व्यवस्था को भारत में अपनाना कठिन है, इसलिए सरलता की दृष्टि से फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली ही उपयुक्त है।
Exam Tips:
a) 1984 के लोक सभा चुनाव में काँग्रेस को 48.1 प्रतिशत मत पर 76 प्रतिशत सीटें मिलना इस प्रणाली का प्रमुख उदाहरण है।
b) भाजपा (7.4 प्रतिशत मत, 2 सीटें) और CPI(M) (5.8 प्रतिशत मत, 22 सीटें) के उदाहरण से मत और सीटों का अंतर समझाएँ।
c) फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट में विजेता को अक्सर कुल मतों का बहुमत नहीं मिलता, यह मुख्य विपक्षी तर्क है।
d) निष्कर्ष में बताएँ कि समानुपातिक प्रणाली की जटिलता के कारण भारत ने फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट को अपनाया।
Free study material for Political Science
Political Science Class 11 Curriculum Solutions: Chapter 03 Elections and Representation
Official Haryana Board Solutions for Chapter 03 Elections and Representation
Review comprehensive exercise answers for Class 11 Political Science Chapter 03 Elections and Representation. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Step-by-Step Explanations for Chapter 03 Elections and Representation
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 11 Political Science text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Next Steps in Your Political Science Revision
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 11 Political Science.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 11 Political Science Solutions Chapter 3 चुनाव और प्रतिनिधित्व is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Political Science are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Political Science Solutions Chapter 3 चुनाव और प्रतिनिधित्व as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Political Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Political Science Solutions Chapter 3 चुनाव और प्रतिनिधित्व will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 Political Science. You can access HBSE Class 11 Political Science Solutions Chapter 3 चुनाव और प्रतिनिधित्व in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Political Science Solutions Chapter 3 चुनाव और प्रतिनिधित्व in printable PDF format for offline study on any device.