HBSE Class 11 Physics Solutions Chapter 1 भौतिक जगत

Official Haryana Board Solutions for Class 11 Physics: Chapter 01 Physical World

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 01 Physical World using the official curriculum guides for Class 11 Physics. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Chapter-wise Solutions for Physics: Chapter 01 Physical World

Access the complete solution PDF for Class 11 Physics below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

Question 1.1: विज्ञान की प्रकृति से सम्बन्धित कुछ अत्यन्त पारंगत प्रकथन आज तक के महानतम वैज्ञानिकों में से एक अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा प्रदान किये गये हैं। आपके विचार से आइंस्टीन का उस समय क्या तात्पर्य था, जब उन्होंने कहा था “संसार के बारे में सबसे अधिक अबोधगम्य विषय यह है कि यह बोधगम्य है?”

Answer:

जब कोई घटना पहली बार देखी जाती है तो वह अबोधगम्य होती है, परन्तु जब हम उस घटना से सम्बन्धित सिद्धान्तों, नियमों एवं तथ्यों का गहन विश्लेषण करते हैं तो वह हमारे लिए बोधगम्य हो जाती है। दूसरे शब्दों में, भौतिक जगत की जटिल प्रकृति कुछ मूलभूत नियमों के पदों में समझी जा सकती है। अतः आइंस्टीन का यह कथन तर्कसंगत है।

Exam Tips:

a) Einstein's remark means that nature is understandable through a small set of basic laws.
b) Physics aims to reduce complicated phenomena to a few fundamental principles.

 

Question 1.2: “प्रत्येक महान भौतिक सिद्धान्त अपसिद्धान्त से आरम्भ होकर धर्म सिद्धान्त के रूप में समाप्त होता है।” इस तीक्ष्ण टिप्पणी की वैधता के लिए विज्ञान के इतिहास से कुछ उदाहरण लिखिए।

Answer:

समाज में स्थापित विश्वास और धर्म सिद्धान्त वैज्ञानिक सिद्धान्तों एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों के विचारों से कई बार भिन्न होते हैं। ऐसे कुछ प्रमुख उदाहरण निम्नलिखित हैं—

1. प्राचीन काल में टॉलमी ने भूकेन्द्रीय सिद्धान्त का प्रतिपादन किया, जिसके अनुसार पृथ्वी को स्थिर माना गया तथा सभी आकाशीय पिण्ड पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाते थे। बाद में इटली के वैज्ञानिक गैलीलियो ने माना कि पृथ्वी नहीं, सूर्य स्थिर है तथा पृथ्वी सहित सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं। तत्कालीन शासकों द्वारा गैलीलियो की संकल्पना को गलत कहा गया और इसके लिए उन्हें दण्डित भी किया गया।

2. आइंस्टीन से पहले यह माना जाता था कि द्रव्य तथा ऊर्जा अविनाशी होते हैं तथा दोनों में कुछ भी सम्बन्ध नहीं होता है। अतः दोनों ही राशियों के संरक्षण के स्वतंत्र नियम थे। आइंस्टीन ने इन दोनों स्वतंत्र नियमों के स्थान पर द्रव्यमान-ऊर्जा का संरक्षण नियम प्रस्तुत किया तथा द्रव्यमान-ऊर्जा तुल्यता समीकरण E = mc² दिया।

Exam Tips:

a) Galileo's heliocentric view was rejected by the rulers of his time, which shows how a new idea can meet opposition.
b) Einstein's E = mc² joined mass and energy into one conservation law.
c) Name each example with the scientist and the idea, since the question asks for examples.

 

Question 1.3: “सम्भव की कला ही राजनीति है।” इसी प्रकार “समाधान की कला ही विज्ञान है।” विज्ञान की प्रकृति तथा व्यवहार पर इस सुन्दर सूक्ति की व्याख्या कीजिए।

Answer:

राजनीतिज्ञ यह मानते हुए भी कि उनके द्वारा किए गए वायदों की घोषणाओं को पूरा कर पाना उनके लिए असम्भव है, बहुत-से कार्यों को पूरा करने के बारे में वे स्वयं अनिश्चित होते हैं। फिर भी वे उन्हें सम्भव करने का प्रयास करते हैं तथा प्रतिकूल परिस्थितियों को अनुकूल बनाने की सम्भावना निरन्तर तलाशते रहते हैं। इस प्रकार स्पष्ट है कि “सम्भव की कला ही राजनीति है।”

वहीं वैज्ञानिक किसी समस्या के समाधान के लिए धैर्यपूर्वक निरन्तर प्रेक्षण लेते हैं और उनके विश्लेषण से कुछ नियमों का प्रतिपादन करते हैं। उदाहरण के लिए, टाइको ब्राहे ने लगभग 20 वर्षों तक ग्रहों की गति का अध्ययन किया। फैराडे ने लगभग 18 वर्षों तक चुम्बकीय क्षेत्र द्वारा विद्युत धारा उत्पन्न करने के लिए धैर्यपूर्वक प्रयोग किए, जिसके फलस्वरूप उन्होंने विद्युत-चुम्बकीय प्रेरण की घटना का आविष्कार किया।

Exam Tips:

a) Tycho Brahe's long series of observations later helped Kepler find the laws of planetary motion.
b) Electromagnetic induction, discovered by Faraday, is the basis of electric generators.
c) Science progresses through patient observation, while politics works through negotiation.

 

Question 1.4: यद्यपि अब भारत में विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी का विस्तृत आधार है तथा यह तीव्रता से फैल भी रहा है, परन्तु फिर भी इसे विज्ञान के क्षेत्र में विश्व नेता बनने की अपनी क्षमता को कार्यान्वित करने में काफी दूरी तय करनी है। ऐसे कुछ महत्वपूर्ण कारक लिखिए जो आपके विचार से भारत में विज्ञान के विकास में बाधक रहे हैं।

Answer:

भारत में विज्ञान के विकास में कई महत्वपूर्ण कारक बाधक रहे हैं। इनमें से प्रमुख बाधाएँ निम्नलिखित हैं—
1. भारत में वैज्ञानिकों को शैक्षणिक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं है।
2. प्रारम्भिक अनुसंधान के लिए सरकारी सुविधाओं एवं सहयोग की कमी।
3. प्रशिक्षित वैज्ञानिकों का देश से पलायन।
4. विज्ञान प्रबन्धन पर अवैज्ञानिक और संकुचित विचारधारा वाले नौकरशाहों, राजनेताओं एवं धार्मिक संस्थानों का नियंत्रण।
5. अनुसंधान तथा प्रौद्योगिकी में सामंजस्य का अभाव।
6. स्कूल तथा कॉलेज स्तर पर विज्ञान की शिक्षा का सही रूप में न होना।

Exam Tips:

a) Scientific research needs both academic freedom and steady public support, and the two gaps listed are central to that.
b) Brain drain, meaning the emigration of trained scientists, is one of the most cited barriers.
c) Good school-level science teaching is the base from which research talent develops.

 

Question 1.5: किसी भी भौतिक विज्ञानी ने इलेक्ट्रॉन के कभी भी दर्शन नहीं किये हैं, परन्तु फिर भी सभी भौतिक विज्ञानियों का इलेक्ट्रॉन के अस्तित्व में विश्वास है। कोई बुद्धिमान, परन्तु अन्धविश्वासी व्यक्ति इसी तुलना को इस तर्क के साथ आगे बढ़ाता है कि यद्यपि किसी ने ‘देखा’ नहीं है, परन्तु भूतों का अस्तित्व है। आप इस तर्क का खण्डन किस प्रकार करेंगे?

Answer:

भौतिक विज्ञानियों का इलेक्ट्रॉन के अस्तित्व में विश्वास इसलिए है कि उसकी प्रायोगिक पुष्टि होती है, जैसे अणुओं की विभिन्न आकृतियाँ, विद्युत धारा का प्रवाह इत्यादि। परन्तु भूतों का कोई प्रायोगिक प्रमाण नहीं है। अतः दोनों की तुलना निरर्थक है।

Exam Tips:

a) Electrons are accepted because their effects, such as current flow, are measured and can be repeated.
b) A scientific belief rests on measurable effects, not on direct sight of the object.

 

Question 1.6: जापान के एक विशेष समुद्रतटीय क्षेत्र में पाए जाने वाले केकड़ों के कवचों (खोल) में से अधिकांश समुराई (जापानी योद्धा) के चेहरे से मिलते-जुलते प्रतीत होते हैं। नीचे इस प्रेक्षित तथ्य की दो व्याख्याएँ दी गई हैं। इनमें से आपको कौन-सा वैज्ञानिक स्पष्टीकरण लगता है?
(i) कई शताब्दियों पूर्व किसी भयानक समुद्री दुर्घटना में एक युवा समुराई डूब गया। उसकी बहादुरी के लिए श्रद्धांजलि के रूप में प्रकृति ने अबोधगम्य रंगों द्वारा उसके चेहरे को केकड़ों के कवचों पर अंकित करके उसे उस क्षेत्र में अमर बना दिया।
(ii) समुद्री दुर्घटना के पश्चात् उस क्षेत्र के मछुआरे अपने मृत नेता के सम्मान में सद्भावना प्रदर्शन के लिए, उस हर केकड़े के कवच को जिसकी आकृति संयोगवश समुराई से मिलती-जुलती प्रतीत होती थी, वापस समुद्र में फेंक देते थे। परिणामस्वरूप केकड़ों के कवचों की इस प्रकार की विशेष आकृतियाँ अधिक समय तक विद्यमान रहीं और इसीलिए कालान्तर में इसी आकृति का आनुवंशिक रूप से जनन हुआ। यह कृत्रिम वरण द्वारा विकास का एक उदाहरण है।

Answer:

कथन (ii) वैज्ञानिक स्पष्टीकरण देने में पर्याप्त रूप से सक्षम है। इसमें मछुआरों द्वारा चयनात्मक रूप से कवचों को वापस फेंकना बताया गया है, जिससे कुछ आकृतियाँ पीढ़ी-दर-पीढ़ी बची रहीं। यह कृत्रिम वरण का उदाहरण है।

Exam Tips:

a) Artificial selection means humans favour certain traits over generations, as the fishermen did here.
b) Explanation (i) depends on a supernatural cause and cannot be tested by observation.

 

Question 1.7: दो शताब्दियों से भी अधिक समय पूर्व इंग्लैण्ड तथा पश्चिमी यूरोप में जो औद्योगिक क्रान्ति हुई थी, उसकी चिंगारी का कारण कुछ प्रमुख वैज्ञानिक तथा प्रौद्योगिक उपलब्धियाँ थीं। ये उपलब्धियाँ क्या थीं?

Answer:

औद्योगिक क्रान्ति की कुछ प्रमुख वैज्ञानिक तथा प्रौद्योगिक उपलब्धियाँ निम्नलिखित थीं—
1. भाप इंजन—इसे जेम्स वाट द्वारा अत्यधिक सुधार कर विकसित किया गया। इसकी सहायता से औद्योगिक इकाइयों को देश के भीतरी भागों में, समुद्री किनारों से दूर, स्थान प्राप्त हो सका।
2. पावर लूम—इसके खोजकर्ता एडमंड कार्टराइट (1785) थे। इसकी सहायता से कपड़ों की बुनाई का कार्य किया जाता है।
3. वात्या भट्टी (ब्लास्ट फर्नेस)—इसकी सहायता से स्टील (इस्पात) क्षेत्र में प्रगति हुई।
4. सेफ्टी लैम्प—इसका आविष्कार सर हम्फ्री डेवी ने किया। इसका उपयोग कोयला खदानों में किया जाता है।
5. स्पिनिंग जेनी—इसकी खोज 1765 ई. में हारग्रीव्ज द्वारा की गई। स्पिनिंग जेनी ने सूत कातने का काम तेज कर दिया।

Exam Tips:

a) The steam engine freed factories from the need to stand on rivers or coasts.
b) Davy's safety lamp made coal mining safer by warning miners of dangerous gas.
c) The spinning jenny increased the speed of yarn spinning, which fed the growing textile mills.

 

Question 1.8: प्रायः यह कहा जाता है कि संसार अब दूसरी औद्योगिक क्रान्ति के दौर से गुजर रहा है, जो समाज में पहली क्रान्ति की भाँति आमूलचूल परिवर्तन ला देगी। विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के उन प्रमुख समकालीन क्षेत्रों की सूची बनाइए, जो इस क्रान्ति के लिए उत्तरदायी हैं।

Answer:

दूसरी औद्योगिक क्रान्ति के लिए उत्तरदायी विज्ञान के प्रमुख क्षेत्र निम्नवत् हैं—
(i) कृषि क्षेत्र में विकास,
(ii) प्रकाश विद्युत् प्रभाव,
(iii) नाभिकीय ऊर्जा का उत्पादन,
(iv) प्लाज़्मा का चुम्बकीय परिरोध,
(v) कमरे के ताप पर अतिचालक पदार्थों का विकास,
(vi) प्रकाशिक रेशे,
(vii) लेसर पुंजों तथा चुम्बकीय क्षेत्रों द्वारा परमाणुओं का परिग्रहण तथा शीतलन,
(viii) अवरक्त संसूचकों का विकास,
(ix) सैटेलाइट के उपयोग एवं अंतरिक्ष विज्ञान का विकास।

Exam Tips:

a) Room-temperature superconductors and laser cooling of atoms are among the fast-moving areas listed.
b) Optical fibres carry signals by total internal reflection, which the list refers to as optical fibres.
c) Give at least five fields from the list in an answer of this kind.

 

Question 1.9: बाईसवीं शताब्दी के विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी पर अपनी निराधार कल्पनाओं को आधार मानकर लगभग 1000 शब्दों में कोई कथा लिखिए।

Answer:

मैं सुबह 6 बजे व्यायाम कर रहा था, तभी बंगलौर से मेरे वैज्ञानिक मित्र का फोन आया। उसने कहा कि अनुसंधान कार्य के लिए मुझे 10 बजे तक बंगलौर पहुँचना है। मैं जल्दी से तैयार होने लगा। खाना बनाने वाली 8 बजे आती है, इसलिए मैंने रोबोट को आदेश दिया कि वह नाश्ता तैयार करे। रोबोट ने अगले 20 मिनट में स्वादिष्ट पराठे तैयार करके मेरे सामने परोस दिए।

नाश्ता करके मैं कार द्वारा सीधे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुँचा। वहाँ से 7 बजे सुपर बुलेट ट्रेन में सवार हुआ और 9:35 बजे ट्रेन बंगलौर पहुँच गई। वहाँ स्टेशन पर खड़ी ड्राइवरलेस एयर कार के की-बोर्ड पर मैंने गंतव्य का कोड निवेशित किया और कार का दरवाज़ा खुल गया। कार में बैठते ही सीट-बेल्ट कस गई और दरवाज़ा बन्द हो गया। भारी ट्रैफिक के बावजूद कार ने मुझे ठीक समय पर अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा दिया।

अंतरिक्ष स्टेशन पर सुरक्षा रोबोट तैनात थे। द्वार पर लगे संवेदी स्क्रीन पर हाथ रखने से सम्बद्ध कम्प्यूटर ने मेरी पहचान की और मेरे आने की सूचना मित्र के मोबाइल पर पहुँच गई। मित्र ने मिलने की अनुमति दी, जिसका संदेश मोबाइल से दरवाज़े के संवेदी कम्प्यूटर तक पहुँचते ही दरवाज़ा खुल गया। भीतर प्रवेश करते ही एक रोबोट ने हाथ मिलाकर मेरा स्वागत किया और मुझे मित्र के पास ले गया।

मित्र ने बताया कि मुझे उसके साथ मंगल ग्रह पर पिकनिक मनाने जाना है। पृथ्वी से मंगल तक की यात्रा में 72 घंटे लगने थे और मंगलयान से अगली सुबह 7 बजे उड़ान भरनी थी। उससे पहले रोबोट चिकित्सकों ने हमारी चिकित्सकीय जाँच की। यात्रा के लिए आवश्यक सामग्री—विशेष वस्त्र, ऑक्सीजन मास्क, भोजन तथा पानी की ट्यूब, कैप्सूल आदि—अंतरिक्ष यात्रा का प्रबंध करने वाली एजेंसी ने उपलब्ध कराई। व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए लेज़र गन और न्यूट्रॉन गन भी दी गईं।

ठीक समय पर हमने मंगलयान से उड़ान भरी और अन्य तीन रोबोटों के साथ मंगल की सतह पर पहुँच गए। वहाँ एक झील के किनारे प्लास्टिक की शीट से बना कैम्प था, जो अति उच्च दाब सहन कर सकती थी। उसके अंदर वायुदाब पृथ्वी के वायुदाब के बराबर रखा गया था। कैम्प अतिचालक तारों की सहायता से उत्पन्न अति उच्च तीव्रता के विद्युत-चुम्बकीय क्षेत्र से घिरा था, ताकि वह उल्कापिंडों और शत्रु के आक्रमणों से सुरक्षित रहे। मंगलयान पर दो दिन रहने के बाद मैं दिल्ली लौट आया।

Exam Tips:

a) A story answer should follow a clear sequence of events with a beginning, a middle and an end.
b) Tie the imaginary inventions to real physics, such as superconductors, magnetic fields and robotics.
c) Use the same character and setting from start to finish so the narrative stays consistent.
d) Keep the tone clear and the story within about 1000 words, as the question asks.

 

Question 1.10: ‘विज्ञान के व्यवहार’ पर अपने ‘नैतिक’ दृष्टिकोणों को रचने का प्रयास कीजिए। कल्पना कीजिए कि आप स्वयं किसी संयोगवश ऐसी खोज में लगे हैं, जो शैक्षिक दृष्टि से रोचक है परन्तु उसके परिणाम निश्चित रूप से मानव समाज के लिए भयंकर होने के अतिरिक्त कुछ नहीं होंगे। फिर भी यदि ऐसा है तो आप इस दुविधा के हल के लिए क्या करेंगे?

Answer:

सर्वप्रथम वैज्ञानिक खोज के गलत प्रयोग के सम्बन्ध में लोकमत प्राप्त किया जाए। यदि समाज इसे हानिकारक मानता है तो इस प्रकार के प्रयोग रोक देने चाहिए। यदि उस प्रयोग से कुछ लाभ हो सकता है तो ही उसे आगे बढ़ाना चाहिए।

Exam Tips:

a) Public opinion is the first check on how a discovery is used.
b) Work with clearly harmful outcomes should be stopped, while beneficial work may continue with care.

 

Question 1.11: किसी भी ज्ञान की भाँति विज्ञान का उपयोग भी, उपयोग करने वाले पर निर्भर करते हुए, अच्छा अथवा बुरा हो सकता है। नीचे विज्ञान के कुछ अनुप्रयोग दिये गये हैं। विशेषकर कौन-सा अनुप्रयोग अच्छा है, बुरा है अथवा ऐसा है कि जिसे स्पष्ट रूप से वर्गबद्ध नहीं किया जा सकता। इसके बारे में अपने दृष्टिकोणों को सूचीबद्ध कीजिए:

Question 1.11 (i): आम जनता को चेचक के टीके लगाकर इस रोग को दबाना और अन्तत: इस रोग से जनता को मुक्ति दिलाना।

Answer:

अच्छा, क्योंकि इससे जनता को चेचक के रोग से मुक्ति मिल गई।

Exam Tips:

a) Smallpox was declared eradicated worldwide by the WHO in 1980.

 

Question 1.11 (ii): निरक्षरता का विनाश करने तथा समाचारों एवं धारणाओं के जनसंचार के लिए टेलीविजन।

Answer:

अच्छा, टेलीविजन द्वारा अपनी बात प्रभावी रूप से सम्प्रेषित की जा सकती है।

Exam Tips:

a) Television combines sound and moving pictures, so it reaches people who cannot read.

 

Question 1.11 (iii): जन्म से पूर्व लिंग निर्धारण।

Answer:

बुरा, इससे लड़कियों की संख्या में गिरावट आ रही है, जिससे सामाजिक असन्तुलन उत्पन्न हो रहा है।

Exam Tips:

a) Prenatal sex determination is prohibited in India under the PCPNDT Act, 1994.

 

Question 1.11 (iv): कार्यदक्षता में वृद्धि के लिए कम्प्यूटर।

Answer:

अच्छा, कम्प्यूटर से दक्षता में वृद्धि हुई है।

Exam Tips:

a) Computers speed up calculation, data storage and communication in offices and laboratories.

 

Question 1.11 (v): पृथ्वी के परितः कक्षाओं में मानव-निर्मित उपग्रहों की स्थापना।

Answer:

अच्छा, इससे संचार, अनुसंधान, मौसम का पूर्वानुमान आदि में लाभ हुआ है।

Exam Tips:

a) Weather forecasting and satellite communication are among the main uses of artificial satellites.

 

Question 1.11 (vi): रासायनिक तथा जैव युद्ध की नवीन तथा शक्तिशाली तकनीकों का विकास।

Answer:

बुरा, इससे मानव-जाति के महाविनाश की स्थिति बन सकती है, अर्थात् मानव जाति नष्ट भी हो सकती है।

Exam Tips:

a) Chemical and biological weapons are banned by international conventions such as the BWC of 1975.

 

Question 1.11 (vii): पीने के लिए जल का शोधन।

Answer:

अच्छा, इससे प्रचुर मात्रा में पीने योग्य जल उपलब्ध होगा।

Exam Tips:

a) Water purification removes pathogens and makes drinking water safe.

 

Question 1.11 (viii): प्लास्टिक शल्यक्रिया।

Answer:

अच्छा, इससे व्यक्ति की दुर्घटना आदि से उत्पन्न कुरूपता को हटाया जा सकता है।

Exam Tips:

a) Plastic surgery is used to repair injuries and to correct disfigurement.

 

Question 1.11 (ix): क्लोनिंग।

Answer:

अच्छा, इसका प्रयोग अत्यन्त सावधानी से किया जाना चाहिए, क्योंकि इसके उचित प्रयोग से भावी पीढ़ी का स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है, जबकि अनुचित प्रयोग से नुकसान भी हो सकता है।

Exam Tips:

a) Cloning should be used with strict ethical control because misuse can cause serious harm.

 

Question 1.12: भारत में गणित, खगोलिकी, भाषा विज्ञान, तर्क तथा नैतिकता में महान विद्वता की एक लम्बी एवं अटूट परम्परा रही है। फिर भी इसके साथ एवं समान्तर हमारे समाज में बहुत-से अन्धविश्वास तथा रूढ़िवादी दृष्टिकोण व परम्पराएँ फली-फूली हैं और दुर्भाग्यवश ऐसा अभी भी हो रहा है और बहुत-से शिक्षित लोगों में व्याप्त है। इन दृष्टिकोणों का विरोध करने के लिए अपनी रणनीति बनाने में आप अपने विज्ञान के ज्ञान का प्रयोग किस प्रकार करेंगे?

Answer:

(i) विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम दिखाए जाएँ, जिनसे छात्रों में अन्धविश्वास दूर हो सके, जैसे सोडियम पर पानी डालकर आग उत्पन्न करना।
(ii) वैज्ञानिक, डॉक्टर्स तथा शिक्षाविदों द्वारा विभिन्न घटनाओं के वास्तविक कारण व अन्धविश्वास को सही रूप से समझाया जाए, जैसे मानसिक बीमारियों के लिए जादू-टोने के इस्तेमाल को रोकना।
(iii) रेडियो, टेलीविजन, समाचार पत्र, इंटरनेट आदि जनसंचार माध्यमों का प्रयोग लोगों में व्याप्त अन्धविश्वास को दूर कर सकता है।

Exam Tips:

a) Sodium reacts vigorously with water and releases hydrogen, which can catch fire.
b) Explaining the real cause of an event is more convincing than simply forbidding a belief.
c) Mass media reach far more people than a classroom demonstration can.

 

Question 1.13: यद्यपि भारत में स्त्री तथा पुरुषों को समान अधिकार प्राप्त हैं, फिर भी बहुत-से लोग महिलाओं की स्वाभाविक प्रकृति, क्षमता, बुद्धिमत्ता के बारे में अवैज्ञानिक विचार रखते हैं तथा व्यवहार में उन्हें गौण महत्व तथा भूमिका देते हैं। वैज्ञानिक तर्कों तथा विज्ञान एवं अन्य क्षेत्रों में महान महिलाओं का उदाहरण देकर इन विचारों को धराशायी कीजिए तथा अपने को स्वयं तथा दूसरों को भी समझाइए कि समान अवसर दिये जाने पर महिलाएँ पुरुषों के समकक्ष होती हैं।

Answer:

महिलाएँ भी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। मैडम क्यूरी ऐसी महिला थीं, जिन्होंने भौतिक व रसायन विज्ञान दोनों में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। अन्य क्षेत्रों में भी महिलाओं ने बहुत योगदान किया, जैसे कल्पना चावला, इन्दिरा गाँधी, बछेन्द्री पाल, लक्ष्मीबाई इत्यादि, जिन्होंने अपने क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया। अतः महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।

Exam Tips:

a) Marie Curie won Nobel Prizes in Physics (1903) and Chemistry (1911).
b) Kalpana Chawla was an astronaut who flew on NASA space missions.
c) Give examples from science and from other fields, as the question asks.

 

Question 1.14: “भौतिकी के समीकरणों में सुन्दरता होना उनका प्रयोगों के साथ सहमत होने की अपेक्षा अधिक महत्वपूर्ण है।” यह मत महान ब्रिटिश वैज्ञानिक पी०ए०एम० डिरैक का था। इस दृष्टिकोण की समीक्षा कीजिए। इस पुस्तक में ऐसे सम्बन्धों तथा समीकरणों को खोजिए जो आपको सुन्दर लगते हैं।

Answer:

सुन्दरता एक उपयोगी मार्गदर्शक हो सकती है, क्योंकि सुन्दर समीकरण प्रायः सरल, व्यापक और बोधगम्य होते हैं। जैसे E = mc² एक सुन्दर समीकरण है, जो ऊर्जा व द्रव्यमान में सम्बन्ध बताता है।

फिर भी प्रयोगों के साथ सहमति ही अन्तिम कसौटी है। कोई समीकरण कितना भी सुन्दर क्यों न हो, यदि वह प्रेक्षणों से मेल नहीं खाता तो उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। अतः डिरैक का मत अतिशयोक्ति है। सुन्दरता सिद्धान्त चुनने में सहायक हो सकती है, परन्तु प्रयोगों की पुष्टि उससे अधिक महत्वपूर्ण है।

Exam Tips:

a) Dirac's view is an opinion, and experimental agreement remains the final test of any theory.
b) E = mc² relates energy and mass through the square of the speed of light.
c) Beauty is a guide to choosing a theory, but it cannot replace experimental evidence.

 

Question 1.15: यद्यपि उपर्युक्त प्रकथन विवादास्पद हो सकता है परन्तु अधिकांश भौतिक विज्ञानियों का यह मत है कि भौतिकी के महान नियम एक ही साथ सरल एवं सुन्दर होते हैं। डिरैक के अतिरिक्त जिन सुप्रसिद्ध भौतिक विज्ञानियों ने ऐसा अनुभव किया उनमें से कुछ के नाम इस प्रकार हैं—आइंस्टीन, बोर, हाइजेनबर्ग, चन्द्रशेखर तथा फाइनमैन। आपसे अनुरोध है कि आप भौतिकी के इन विद्वानों तथा अन्य महानायकों द्वारा रचित सामान्य पुस्तकों एवं लेखों तक पहुँचने के लिए विशेष प्रयास अवश्य करें। (पाठ्य पुस्तक के अन्त में दी गई ग्रन्थ सूची देखिए।) इनके लेख सचमुच प्रेरक हैं।

Answer:

भौतिकी के अति महत्वपूर्ण नियम एवं समीकरण एक साथ ही सरल तथा सुन्दर हैं। इनमें से कुछ निम्नलिखित हैं—
1. भारतीय मूल के वैज्ञानिक एस. चन्द्रशेखर ने तारों के विकास तथा ‘ब्लैक होल’ से जुड़े सिद्धान्त द्वारा खगोलीय पिण्डों के अनबूझे रहस्यों को सरल रूप में प्रस्तुत किया।
2. फाइनमैन, जिन्हें भौतिकी की गीता का प्रणेता कहा जाता है, ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘द फाइनमैन लेक्चर्स ऑन फिजिक्स’ में भौतिकी के सिद्धान्तों को सरल, सुन्दर तथा सुग्राही भाषा में प्रस्तुत किया।
3. न्यूटन का गति विषयक द्वितीय नियम F = d(mv)/dt तथा केप्लर का खगोलीय पिण्डों की गति का तीसरा नियम T² ∝ r³ भी कुछ सरल, सुन्दर तथा महत्वपूर्ण समीकरण हैं।
4. नील्स बोर ने परमाणु के कोणीय संवेग को छोटे-से सुन्दर समीकरण \( L = n \frac{h}{2\pi} \) द्वारा दर्शाकर एक विकट समस्या का सरल समाधान प्रस्तुत किया।
5. आइंस्टीन का द्रव्यमान-ऊर्जा समीकरण E = mc² अत्यन्त सरल, गूढ़, सुन्दर एवं आसानी से याद रखने वाला है।
6. डी ब्रॉग्ली का द्रव्य तरंग के लिए सम्बन्ध \( \lambda = \frac{h}{p} = \frac{h}{mv} \) न केवल सरल एवं सुन्दर है, अपितु एक अत्यन्त गूढ़ तथ्य को उजागर करता है कि कण की प्रकृति द्वैती होती है।

Exam Tips:

a) Bohr's angular momentum rule L = nh/2π uses Planck's constant h.
b) de Broglie's relation λ = h/p links the momentum of a particle to its wavelength.
c) Chandrasekhar shared the 1983 Nobel Prize in Physics for work on the structure and evolution of stars.
d) Feynman's Lectures on Physics remain a classic for readers who want an accessible introduction.

 

Question 1.16: विज्ञान की पाठ्य पुस्तकें आपके मन में यह गलत धारणा उत्पन्न कर सकती हैं कि विज्ञान पढ़ना शुष्क तथा पूर्णतः अत्यन्त गंभीर है एवं वैज्ञानिक अन्तर्मुखी, भुलक्कड़ व कभी न हँसने वाले अथवा खीसें निकालने वाले व्यक्ति होते हैं। विज्ञान एवं वैज्ञानिकों का यह चित्रण पूर्णतः आधारहीन है। अन्य समुदाय के मनुष्यों की भाँति ही वैज्ञानिक भी विनोदी होते हैं तथा बहुत से वैज्ञानिकों ने तो वैज्ञानिक कार्यों को गम्भीरता से पूरा करते हुए अत्यन्त विनोदी प्रकृति तथा साहसिक कार्य करके अपना जीवन व्यतीत किया है। गैमो तथा फाइनमैन इसी श्रेणी के दो भौतिकविद हैं। ग्रन्थ सूची में इनके द्वारा रचित पुस्तकें पढ़ने से आपको आनन्द प्राप्त होगा।

Answer:

समाज के अन्य व्यक्तियों की भाँति ही वैज्ञानिक भी विनोदी स्वभाव के हँसमुख व्यक्ति होते हैं तथा विज्ञान शुष्क तथा नीरस विषय नहीं है। कुछ विनोदी स्वभाव के भारतीय वैज्ञानिक हैं—होमी जहाँगीर भाभा, डी. एस. कोठारी, सी. वी. रमन, एम. एम. जोशी, ए. पी. जे. अब्दुल कलाम आदि।

Exam Tips:

a) Gamow and Feynman wrote humorous popular books, and Feynman's memoir Surely You're Joking, Mr. Feynman! is a well-known example.
b) Name specific scientists with their known traits, since the answer needs examples rather than general claims.

 

Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 11 Physics Chapter 01 Physical World

Chapter Exercise Answers for Class 11 Physics

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 01 Physical World. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 Physics, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Detailed Answer Guides for Chapter 01 Physical World

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 Physics module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Complete Preparation Kit for Class 11 Exams

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 11 Physics.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Physics Solutions Chapter 1 भौतिक जगत for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Physics Solutions Chapter 1 भौतिक जगत is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Physics are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Physics Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Physics Solutions Chapter 1 भौतिक जगत as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Physics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Physics Solutions Chapter 1 भौतिक जगत will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Physics Solutions Chapter 1 भौतिक जगत in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Physics. You can access HBSE Class 11 Physics Solutions Chapter 1 भौतिक जगत in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Physics Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Physics Solutions Chapter 1 भौतिक जगत in printable PDF format for offline study on any device.