HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 8 गुरुत्वाकर्षण

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 11 Physics Chapter 08 Gravitation

Review structured textbook solutions for Class 11 Physics Chapter 08 Gravitation. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Download Chapter 08 Gravitation Textbook Solutions PDF

View or download the dedicated Chapter 08 Gravitation solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Physics.

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

Question 1: कल्पना कीजिए कि हल्का ग्रह भारी तारे के परितः R त्रिज्या के वृत्तीय पथ पर गति कर रहा है तथा इसका परिक्रमण काल T है। भारी ग्रह व तारे के बीच गुरुत्वाकर्षण बल R-5/2 के अनुक्रमानुपाती हो तो-
(a) T2 ∝ R3
(b) T2 ∝ R7/2
(c) T2 ∝ R3/2
(d) T2 ∝ R3.75

Answer:

(b) T2 ∝ R7/2

Exam Tips:

a) Equate the centripetal force m·4π²R/T² to the given force law to find the exponent of R.

 

Question 2: m द्रव्यमान के एक पिण्ड को पृथ्वी तल से h = R/5 ऊँचाई पर ले जाया जाता है, जहाँ R पृथ्वी की त्रिज्या है। यदि पृथ्वी तल पर गुरुत्वीय त्वरण (g) हो तो पिण्ड की स्थितिज ऊर्जा में वृद्धि होगी-
(a) mgh
(b) \( \frac{4}{5} \)mgh
(c) \( \frac{5}{6} \)mgh
(d) \( \frac{6}{7} \)mgh

Answer:

(c) \( \frac{5}{6} \)mgh

Exam Tips:

a) Use ΔU = GMm·h/[R(R+h)] rather than mgh, because h is not small compared with R.
b) For h = R/5, this gives ΔU = mgR/6, which equals (5/6)mgh.

 

Question 3: सोने के दो एकसमान ठोस गोले एक-दूसरे को स्पर्श कर रहे हैं। इनके बीच गुरुत्वाकर्षण बल होगा-
(a) त्रिज्या के वर्ग के समानुपाती।
(b) त्रिज्या के घन के समानुपाती।
(c) त्रिज्या के चतुर्थ घात के समानुपाती।
(d) त्रिज्या के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती।

Answer:

(c) त्रिज्या के चतुर्थ घात के समानुपाती।

Exam Tips:

a) Mass of each sphere is proportional to r³, so F = Gm²/(2r)² ∝ r⁶/r² = r⁴.

 

Question 4: चन्द्रमा पर वायुमण्डल की अनुपस्थिति का निम्न कारण है-
(a) चन्द्रमा काफी हल्का है।
(b) चन्द्रमा पृथ्वी के परितः परिक्रमण करता है।
(c) गैसों के अणुओं की वर्ग माध्य मूल वेग पलायन वेग से अधिक है।
(d) उपर्युक्त सभी।

Answer:

(c) गैसों के अणुओं की वर्ग माध्य मूल वेग पलायन वेग से अधिक है।

Exam Tips:

a) Gas molecules escape when their rms speed is greater than the Moon's escape speed of about 2.4 km/s.

 

Question 5: सूर्य के चारों ओर घूमते ग्रह की माध्य त्रिज्या दी जाती है-
(a) दीर्घवृत्त की अर्ध दीर्घ अक्ष (a) के बराबर।
(b) दीर्घवृत्त की अर्ध लघु अक्ष (b) के बराबर।
(c) अर्ध दीर्घ व अर्ध लघु अक्ष का माध्य \( \frac{a+b}{2} \)।
(d) अर्ध दीर्घ व अर्ध लघु अक्ष का गुणोत्तर माध्य \( \sqrt{ab} \)।

Answer:

(a) दीर्घवृत्त की अर्ध दीर्घ अक्ष (a) के बराबर।

Exam Tips:

a) The mean radius of an elliptical orbit is taken as the semi-major axis a.

 

Question 6: पृथ्वी तल से \( \sqrt{gR_e} \) वेग से फेंके गये प्रक्षेप्य की अधिकतम ऊँचाई क्या होगी? (Re पृथ्वी की त्रिज्या है)।
(a) 2Re
(b) Re / 2
(c) Re
(d) अनन्त

Answer:

(c) Re

Exam Tips:

a) Energy conservation with launch speed √(gR_e) gives maximum height h = R_e (the total energy is then −gR_e/2).
b) Speed √(2gR_e) would be needed to reach infinity, so option (d) is the escape case.

 

Question 7: गुरुत्वीय त्वरण का मान अधिकतम होता है-
(a) पृथ्वी की भूमध्य रेखा पर
(b) पृथ्वी के ध्रुवों पर
(c) किसी पहाड़ की चोटी पर
(d) पृथ्वी के अन्दर गहरी खान में

Answer:

(b) पृथ्वी के ध्रुवों पर

Exam Tips:

a) Earth's rotation and its equatorial bulge reduce g at the equator, so the poles give the maximum value.

 

Question 8: सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक G की विमा है-
(a) [ML2T-2]
(b) [M-1LT-2]
(c) [M-1L3T-2]
(d) [M-1L3T-1]

Answer:

(c) [M-1L3T-2]

Exam Tips:

a) From F = Gm₁m₂/r², G = Fr²/(m₁m₂) has dimensions [M⁻¹L³T⁻²].

 

Question 9: यदि पृथ्वी की घूर्णन गति बढ़ जाये तो अक्षांश पर स्थित किसी वस्तु का भार-
(a) बढ़ जायेगा
(b) घट जायेगा
(c) अपरिवर्तित रहेगा
(d) कुछ निश्चित नहीं है

Answer:

(b) घट जायेगा

Exam Tips:

a) Apparent weight at latitude λ is mg − mω²R cos²λ, so it falls as the angular speed ω increases.

 

Question 10: पृथ्वी की सतह के निकट चक्कर लगाने वाले उपग्रह का कक्षीय वेग लगभग होगा-
(a) 8 km/s
(b) 11.2 km/s
(c) 4 km/s
(d) 6 km/s

Answer:

(a) 8 km/s

Exam Tips:

a) Orbital speed near the surface is √(gR) ≈ 7.9 km/s, which is taken as 8 km/s.
b) 11.2 km/s is the escape speed from Earth, not the orbital speed.

 

Question 11: चन्द्रमा पर पलायन वेग है (लगभग)-
(a) 11.2 km/s
(b) 5 km/s
(c) 10 km/s
(d) 2.4 km/s

Answer:

(d) 2.4 km/s

Exam Tips:

a) The Moon's escape speed (about 2.4 km/s) is much lower than Earth's 11.2 km/s.

 

Question 12: पृथ्वी व चन्द्रमा के द्रव्यमान तथा त्रिज्या क्रमशः M1, R1 व M2, R2 हैं। उनके केन्द्रों के बीच की दूरी d है। उनके बीच मध्य-बिन्दु से m द्रव्यमान के कण को किस न्यूनतम वेग से प्रक्षेपित किया जाना चाहिए जिससे वह अनन्त पर पहुँच जाए?
(a) 2 \( \sqrt{\frac{G}{d}\left(M_1+M_2\right)} \)
(b) 2 \( \sqrt{\frac{2G}{d}\left(M_1+M_2\right)} \)
(c) 2 \( \sqrt{\frac{2G}{d}\left(M_1+M_2\right)} \)
(d) 2 \( \sqrt{\frac{GM(M_1+M_2)}{d(M_1+M_2)}} \)

Answer:

(a) 2 \( \sqrt{\frac{G}{d}\left(M_1+M_2\right)} \)

Exam Tips:

a) At the midpoint each body is at distance d/2, so the potential is −2Gm(M₁+M₂)/d.
b) Equating ½mv² to this depth gives v = 2√[G(M₁+M₂)/d].

 

Question 13: न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का नियम सार्वत्रिक होता है क्योंकि-
(a) वह सदैव आकर्षण होता है।
(b) वह सौरमण्डल के सभी सदस्यों एवं कणों पर लागू होता है।
(c) यह सभी द्रव्यमानों पर, सभी दूरियों के लिए लागू होता है तथा माध्यम से प्रभावित नहीं होता है।
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

Answer:

(c) यह सभी द्रव्यमानों पर, सभी दूरियों के लिए लागू होता है तथा माध्यम से प्रभावित नहीं होता है।

Exam Tips:

a) Universality means the law holds for all masses at all distances and is not affected by any intervening medium.

 

Question 14: पृथ्वी तल के निकट परिक्रमा करने वाले कृत्रिम उपग्रह का परिक्रमण काल होता है-
(a) 24 घण्टा
(b) 84 मिनट
(c) 48 मिनट
(d) 12 घण्टा

Answer:

(b) 84 मिनट

Exam Tips:

a) T = 2π√(R/g) gives about 84 minutes for a satellite skimming Earth's surface.

 

Question 15: किसी खोखले गोले के केन्द्र पर गुरुत्वीय क्षेत्र की तीव्रता होती है-
(a) \( \frac{GM}{r^2} \)
(b) g
(c) 0
(d) \( \frac{2GM}{r^2} \)

Answer:

(c) 0

Exam Tips:

a) Inside a uniform hollow shell the gravitational field is zero at every point, including the centre.

 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Questions)

Question 1: धूमकेतु की पूँछ सूर्य से दूर होने का क्या कारण है?

Answer:

सूर्य द्वारा उत्सर्जित विकिरणों के दाब के कारण इस पर उपस्थित गैसें सूर्य से दूर की ओर पूँछ बना लेती हैं।

Exam Tips:

a) Radiation pressure from sunlight pushes the gas and dust of the comet away from the Sun.
b) The tail always points away from the Sun, whichever direction the comet is moving.

 

Question 2: किसी उपग्रह का वेग उसके द्रव्यमान पर किस प्रकार निर्भर करता है?

Answer:

उपग्रह का वेग उसके द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करता है।

Exam Tips:

a) In v = √(GM/r), M is the mass of the central body, not the satellite's mass.
b) Satellite speed depends only on the radius of the orbit and the mass of the planet.

 

Question 3: समुद्र में उत्पन्न ज्वार-भाटे का प्रमुख कारण क्या है?

Answer:

पृथ्वी पर चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल ज्वार-भाटे का प्रमुख कारण है।

Exam Tips:

a) The Sun also raises tides, but its effect is less than half that of the Moon.
b) High tides form on the side of Earth facing the Moon and on the opposite side.

 

Question 4: तुल्यकाली उपग्रह क्या होता है?

Answer:

ऐसा उपग्रह जो पृथ्वी के किसी निश्चित भू-भाग के ऊपर सदैव देखा जा सकता है, तुल्यकाली उपग्रह कहलाता है। इसका आवर्तकाल 24 घंटे होता है।

Exam Tips:

a) Its period must equal Earth's rotation period of 24 hours.
b) Such satellites move in the equatorial plane, in the same direction as Earth rotates.

 

Question 5: चन्द्रमा पर 10°C पर पानी से भरी बोतल का ढक्कन खोलने पर क्या होगा?

Answer:

पानी उबलने लगेगा, क्योंकि चन्द्रमा पर वायुमण्डल न होने के कारण दाब लगभग शून्य है और क्वथनांक काफी घट जाता है।

Exam Tips:

a) The boiling point of water depends on the external pressure, and it falls as pressure falls.
b) On Earth, water at 10°C does not boil because atmospheric pressure is high.

 

Question 6: पृथ्वी के अन्दर केन्द्र की ओर जाने पर g का मान दूरी के साथ कैसे बदलता है?

Answer:

पृथ्वी के अन्दर केन्द्र की ओर जाने पर g का मान केन्द्र से दूरी के समानुपाती होकर रैखिक रूप से घटता है और केन्द्र पर शून्य हो जाता है।

Exam Tips:

a) Inside Earth, g = (GM/R³)r, which is linear in the distance r from the centre.
b) Outside Earth, g falls as the inverse square of the distance, so the two regions follow different laws.

 

Question 7: समुद्र में ज्वार-भाटा क्यों उत्पन्न होता है?

Answer:

चन्द्रमा के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव के कारण समुद्र के जल का उभार उत्पन्न होता है, जिससे ज्वार-भाटा आता है।

Exam Tips:

a) Water on the side of Earth nearest the Moon is pulled more strongly than Earth's centre.
b) High and low tides occur about twice a day at most coastal places.

 

Question 8: पृथ्वी ध्रुवों पर चपटी क्यों है?

Answer:

अपनी अक्ष पर घूर्णन के कारण पृथ्वी ध्रुवों पर चपटी और भूमध्य रेखा पर उभरी हुई होती है।

Exam Tips:

a) Rotation produces the largest centrifugal effect at the equator, which causes the bulge.
b) The polar radius is smaller than the equatorial radius of Earth.

 

Question 9: यदि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर वृत्तीय कक्षा में घूमती है, तो गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा किया गया कार्य क्या होगा?

Answer:

शून्य; क्योंकि पृथ्वी पर सूर्य का आकर्षण बल (अभिकेन्द्र बल) सदैव पृथ्वी की गति के लम्बवत् होता है।

Exam Tips:

a) Work is F·s·cosθ, and θ = 90° makes the work zero.
b) In uniform circular motion, the centripetal force is always perpendicular to the velocity.

 

Question 10: 1 kg wt (किग्रा भार) में कितने न्यूटन होते हैं?

Answer:

1 kg wt = 1 kg द्रव्यमान का भार = mg
= 1 × 9.8 N
1 kg wt = 9.8 N

Exam Tips:

a) One kilogram-weight equals 9.8 N when g = 9.8 m/s².
b) The SI unit of weight is the newton (N).
c) Kilogram-weight is a unit of force, not of mass.

 

Question 11: एक उपग्रह को ग्रह के परितः घूमने के लिए अभिकेन्द्र बल कहाँ से प्राप्त होता है?

Answer:

ग्रह एवं उपग्रह के मध्य लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल ही आवश्यक अभिकेन्द्र बल प्रदान करता है।

Exam Tips:

a) Gravitational force always points towards the centre of the planet, so it acts as the centripetal force.
b) If this force were removed, the satellite would move off in a straight line.

 

Question 12: किसी उपग्रह की बन्धन ऊर्जा से क्या अभिप्राय है?

Answer:

ऊर्जा की वह मात्रा जो उपग्रह को देने पर उपग्रह पलायन कर जाये, उपग्रह की बन्धन ऊर्जा कहलाती है। इसका मान
\( E_b = \frac{1}{2}\frac{GMm}{r} \)

Exam Tips:

a) Binding energy equals the magnitude of the total energy of the satellite, which is −GMm/2r.
b) Giving the satellite this much energy makes its total energy zero, so it can escape.

 

Question 13: सरल लोलक पर आधारित घड़ी उपग्रह पर काम में नहीं ली जाती है, क्यों?

Answer:

उपग्रह में वस्तुएँ भारहीनता की स्थिति में होती हैं, अतः g = 0 होता है। इसलिए सरल लोलक पर आधारित घड़ी \( T = 2\pi\sqrt{\frac{l}{g}} \) के अनुसार कार्य नहीं करती है।

Exam Tips:

a) The period of a simple pendulum is 2π√(l/g), so it depends on the effective value of g.
b) Everything inside a freely falling satellite is weightless, so the effective g is zero.

 

Question 14: पृथ्वी तल से ऊपर जाने पर g का मान किस प्रकार बदलता है? ग्राफ बनाइये।

Answer:

पृथ्वी तल से ऊपर जाने पर g का मान घटता है और ऊँचाई बढ़ने के साथ निम्न चित्र के अनुसार बदलता है।

gऊँचाई0

Exam Tips:

a) For height h, g = g(R/(R+h))², so g falls as the inverse square of the distance from the centre.
b) The curve approaches zero asymptotically and never touches the horizontal axis.

 

Question 15: कृत्रिम उपग्रह में चलने, कूदने तथा पानी पीने में कठिनाई महसूस होती है, क्यों?

Answer:

भारहीनता के कारण।

Exam Tips:

a) Everything inside the satellite is in free fall, so there is no weight pressing objects down.
b) Without weight, liquids in a container do not flow down, which makes drinking difficult.

 

Question 16: किसी वस्तु को पृथ्वी तल से अनन्त तक ले जाने में कितना कार्य करना पड़ता है?

Answer:

पृथ्वी तल पर वस्तु की गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा −\( \frac{GMm}{R} \) है और अनन्त पर यह शून्य होती है। अतः \( \frac{GMm}{R} \) के बराबर कार्य करना पड़ता है।

Exam Tips:

a) The gravitational potential energy is taken as zero at infinity.
b) GMm/R equals mgR, where g is the acceleration due to gravity at Earth's surface.

 

Question 17: यदि दो वस्तुओं के मध्य दूरी x% घटा दी जाये तो उनके मध्य लगने वाला बल कितने प्रतिशत बढ़ जायेगा?

Answer:

दिया है: \( \frac{\Delta r}{r} \times 100 = x\% \)
F = \( \frac{Gm_1m_2}{r^2} \) एवं \( Gm_1m_2 \) नियत है। अतः
\( \left|\frac{\Delta F}{F}\right|_{max} \times 100 = 2\frac{\Delta r}{r} \times 100 = 2x\% \)
अतः बल में प्रतिशत वृद्धि = 2x%

Exam Tips:

a) Since F ∝ 1/r², the percentage change in F is twice the percentage change in r.
b) The formula 2x% is an approximation that holds only for small changes in distance.
c) Use the magnitude of the change; the direction of change only tells whether the force rises or falls.

 

Question 18: पृथ्वी के केन्द्र पर g का मान क्या होगा?

Answer:

शून्य।

Exam Tips:

a) At Earth's centre, the pull from all sides of the Earth cancels out.
b) Inside a uniform spherical shell the field is zero, which is the same principle.

 

Question 19: संचार उपग्रह पृथ्वी सतह से कितनी ऊँचाई पर परिक्रमा करते हैं?

Answer:

लगभग 36000 km की ऊँचाई पर।

Exam Tips:

a) Geostationary communication satellites have a period of 24 hours at this height.
b) Their distance from the centre of Earth is about 42,000 km.

 

Question 20: ध्रुवीय उपग्रह किसे कहते हैं?

Answer:

वे कृत्रिम उपग्रह जिनकी कक्षा का तल पृथ्वी के उत्तरी व दक्षिणी ध्रुवों के पास से गुजरता है, ध्रुवीय उपग्रह कहलाते हैं। ये प्रायः लगभग 800 km की निम्न ऊँचाई पर परिक्रमा करते हैं।

Exam Tips:

a) Polar satellites are useful for observing the whole surface of Earth as it rotates beneath them.
b) Their orbits have an inclination close to 90° to the equator.

 

Question 21: समस्त पृथ्वी पर एक साथ संचार लिंक करने की दृष्टि से न्यूनतम कितने भू-स्थाई उपग्रह आवश्यक हैं?

Answer:

तीन

Exam Tips:

a) Three geostationary satellites placed about 120° apart cover almost the whole Earth, except the polar regions.
b) Geostationary satellites orbit at about 36,000 km above the equator.

 

Question 22: पार्किंग कक्षा किसे कहते हैं?

Answer:

पार्किंग कक्षा वह अस्थायी कक्षा है जिसमें अन्तरिक्ष यान अपने गंतव्य की अन्तिम कक्षा में स्थानान्तरित होने से पहले कुछ समय तक परिक्रमा करता है।

Exam Tips:

a) A parking orbit is usually a low orbit from which a spacecraft is later sent to its final orbit.
b) The transfer to the final orbit is made by firing the engine at the correct moment.

 

Question 23: ठोस गोले के केन्द्र पर गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा का मान क्या होता है? यह मान सतह पर गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा के मान का कितने प्रतिशत होता है?

Answer:

गोले के केन्द्र पर स्थितिज ऊर्जा \( U_0 = -\frac{3}{2}\frac{GMm}{R} \)
सतह पर गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा \( U_s = -\frac{GMm}{R} \)
\( \frac{U_0}{U_s} \times 100 = \frac{3}{2} \times 100 = 150\% \)

Exam Tips:

a) Both potential energies are negative, so their ratio is positive.
b) The centre value is more negative than the surface value, by a factor of 3/2.
c) Write the formula with the minus sign before taking the ratio.

 

Question 24: चन्द्रमा पर गुरुत्वीय त्वरण, पृथ्वी पर गुरुत्वीय त्वरण का कौन-सा भाग है?

Answer:

चन्द्रमा पर गुरुत्वीय त्वरण पृथ्वी पर गुरुत्वीय त्वरण का लगभग \( \frac{1}{6} \) भाग होता है, अर्थात् \( g_m = \frac{g_e}{6} \)।

Exam Tips:

a) The Moon has about 1/81 of Earth's mass and about 0.27 times its radius.
b) A body weighs about one-sixth as much on the Moon as on Earth.

 

Question 25: गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा किसे कहते हैं? इसकी विमा लिखिए।

Answer:

किसी वस्तु को अनन्त से किसी बिन्दु तक लाने में जो कार्य करना पड़ता है, उसे उस बिन्दु पर उस वस्तु की गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा कहते हैं। इसका विमीय सूत्र = [M1L2T-2] है।

Exam Tips:

a) The potential energy at infinity is taken as zero.
b) Potential energy has the same dimensions as work, which is [ML²T⁻²].

 

Question 26: पृथ्वी तल से किसी वस्तु के लिए पलायन वेग का मान 11.2 km/s है। जब वस्तु क्षैतिज से 30° पर फेंकी जाये तो पलायन वेग का मान क्या होगा?

Answer:

पलायन वेग प्रक्षेपण कोण पर निर्भर नहीं करता है, अतः 30° के कोण पर प्रक्षेपित करने पर भी पलायन वेग 11.2 km/s ही होगा।

Exam Tips:

a) The escape speed formula √(2GM/R) contains no angle.
b) Escape speed depends on the mass and radius of the planet, not on the mass of the body projected.

 

Question 27: चन्द्रमा पृथ्वी की तुलना में बहुत हल्का है, फिर ये पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण द्वारा गिरता क्यों नहीं?

Answer:

चन्द्रमा पृथ्वी के परितः वृत्तीय कक्षा में परिक्रमा करता है। अतः पृथ्वी द्वारा आरोपित समस्त गुरुत्वाकर्षण बल अभिकेन्द्र बल के रूप में कार्य करता है, इसीलिए हल्का होने पर भी चन्द्रमा पृथ्वी पर नहीं गिरता।

Exam Tips:

a) Falling or not falling depends on the balance between velocity and attraction, not on mass.
b) Gravity always points toward Earth's centre, so it supplies the centripetal force.

 

Question 28: 10 g सोने का भार ध्रुवों पर भूमध्य रेखा की तुलना में अधिक होता है, क्यों?

Answer:

किसी स्थान पर किसी वस्तु का भार = mg होता है। भार का मान g पर निर्भर करता है, और ध्रुवों पर गुरुत्वीय त्वरण अधिकतम तथा भूमध्य रेखा पर न्यूनतम होता है। इसीलिए 10 g सोने का भार ध्रुवों पर भूमध्य रेखा की अपेक्षा अधिक होता है।

Exam Tips:

a) The mass of the gold is the same everywhere, but its weight depends on the local value of g.
b) At the equator, the rotation of Earth produces a centripetal acceleration that reduces the effective g.

 

Question 29: भारत द्वारा छोड़े गये प्रथम उपग्रह का नाम बताइये।

Answer:

आर्यभट्ट, 19 अप्रैल 1975।

Exam Tips:

a) Aryabhata was launched on 19 April 1975 by a Soviet rocket.

 

Question 30: गुरुत्वीय क्षेत्र की विमा लिखिए।

Answer:

गुरुत्वीय क्षेत्र की तीव्रता \( E_g = \frac{F}{M} \)।
अतः \( E_g \) का विमीय सूत्र = \( \frac{[M^1L^1T^{-2}]}{[M^1]} = [M^0L^1T^{-2}] \)

Exam Tips:

a) The SI unit of gravitational field strength is N/kg, which equals m/s².
b) Force has dimensions [MLT⁻²], and dividing by mass removes the M.

 

Question 31: केपलर का द्वितीय नियम किस भौतिक राशि के संरक्षण पर आधारित है?

Answer:

कोणीय संवेग संरक्षण के सिद्धान्त पर।

Exam Tips:

a) Kepler's second law states that the line joining a planet to the Sun sweeps equal areas in equal times.

 

Question 32: पृथ्वी की परिक्रमा करते उपग्रह में बैठा अन्तरिक्ष यात्री एक गेंद उपग्रह के बाहर छोड़ देता है। क्या गेंद पृथ्वी तल पर पहुँचेगी?

Answer:

नहीं, गेंद भी उपग्रह के साथ-साथ पृथ्वी की परिक्रमा करेगी।

Exam Tips:

a) The ball and the satellite have the same velocity, so the ball stays with the satellite.
b) The ball is also in free fall, so it does not drop towards Earth's surface.

 

Question 33: जब कोई वस्तु पृथ्वी की ओर गिरती है तो क्या पृथ्वी भी उस वस्तु की ओर गिरती है? यदि हाँ तो पृथ्वी का गिरना हमें दिखाई क्यों नहीं देता?

Answer:

हाँ, पृथ्वी भी वस्तु की ओर त्वरित होती है, परन्तु पृथ्वी का द्रव्यमान बहुत अधिक होने के कारण उसका त्वरण नगण्य होता है। इसीलिए पृथ्वी का गिरना दिखाई नहीं देता।

Exam Tips:

a) Newton's third law gives equal and opposite forces on the Earth and the object.
b) Acceleration equals F/M, so the very large mass of Earth gives a negligible acceleration.

 

Question 34: पृथ्वी के केन्द्र से R दूरी पर गुरुत्वीय विभव कितना होता है?

Answer:

पृथ्वी के केन्द्र से R दूरी पर गुरुत्वीय विभव \( V_G = -\frac{GM}{R} \) होता है।

Exam Tips:

a) Gravitational potential is taken as zero at infinity, so it is negative at finite distances.
b) Its SI unit is J/kg.

 

Question 35: केपलर के तीसरे नियम का गणितीय स्वरूप क्या है?

Answer:

\( T^2 = K r^3 \)
जहाँ T = ग्रह का आवर्तकाल
r = ग्रह की सूर्य से औसत दूरी (अर्ध-दीर्घ अक्ष)
K = नियतांक

Exam Tips:

a) The constant K has the same value for all planets revolving around the same Sun.
b) For a circular orbit, r is simply the radius of the orbit.

 

Question 36: चन्द्रमा पर उतरने से पहले अन्तरिक्ष यात्री अपनी पीठ पर भारी वजन क्यों बाँध लेते हैं?

Answer:

चन्द्रमा पर g का मान कम होने के कारण।

Exam Tips:

a) The mass of an astronaut is the same on the Moon, but the weight is only about one-sixth of that on Earth.
b) Strapping on a heavy pack adds mass and weight, which helps keep the body balanced on the Moon.

 

Question 37: किसी पिण्ड की गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा शुक्र ग्रह पर −7.5 × 106 J है। पिण्ड को ग्रह से बाहर फेंकने के लिए आवश्यक ऊर्जा का मान बताइये।

Answer:

आवश्यक ऊर्जा = 0 − (−7.5 × 106) J
= 7.5 × 106 J

Exam Tips:

a) Required energy = final energy (0) minus initial potential energy.
b) The magnitude of the negative potential energy is the energy needed to escape.
c) Keep the power of ten as 10⁶; the answer is not 10⁵.

 

Question 38: पृथ्वी तल पर पलायन वेग का मान कितना है?

Answer:

पृथ्वी तल पर पलायन वेग लगभग 11.2 km s-1 है।

Exam Tips:

a) Escape speed is √(2gR), which gives about 11.2 km/s on Earth.

 

Question 39: किसी प्रक्षेप्य द्वारा प्राप्त महत्तम ऊँचाई का सूत्र लिखिए।

Answer:

\( h = \frac{v^2 R}{2gR - v^2} \)

Exam Tips:

a) This formula comes from conservation of energy, where v is the launch speed.
b) If v² = gR, the formula gives h = R.

 

Question 40: एक कमानीदार तुला एक कृत्रिम उपग्रह में टंगी है जिससे 1 kg द्रव्यमान का एक पिण्ड लटका है। तुला का पाठ्यांक कितना होगा?

Answer:

शून्य

Exam Tips:

a) Everything inside an orbiting satellite is weightless, so the spring is not stretched.
b) A spring balance reads weight, not mass, so its reading is zero in free fall.

 

Question 41: गुरुत्वाकर्षण नियतांक G को सार्वत्रिक नियतांक क्यों कहते हैं?

Answer:

क्योंकि G का मान समय, स्थिति अथवा पिण्डों की प्रकृति व अवस्था पर निर्भर नहीं होता है, अतः इसे सार्वत्रिक नियतांक कहते हैं।

Exam Tips:

a) G has the same value everywhere in the universe and does not change with time.
b) Its value is about 6.67 × 10⁻¹¹ N·m²/kg².

 

Question 42: क्या घर्षण बल गुरुत्वाकर्षण बल के समान एक मूल बल है?

Answer:

नहीं; घर्षण बल की उत्पत्ति विद्युत-चुम्बकीय प्रकृति की है, जबकि गुरुत्वाकर्षण एक मूल बल है।

Exam Tips:

a) The four fundamental forces are gravitational, electromagnetic, strong nuclear and weak nuclear.
b) Friction arises from electromagnetic interactions between the surfaces of molecules.

 

Question 43: किस वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम G का प्रायोगिक मान ज्ञात किया?

Answer:

हेनरी कैवेन्डिश ने।

Exam Tips:

a) Cavendish measured G in 1798 using a torsion balance.

 

Question 44: कृत्रिम उपग्रह की कक्षा को वायुमण्डल से बाहर क्यों रखा जाता है?

Answer:

ताकि वायुमण्डल के घर्षण से उपग्रह की ऊर्जा और गति में कमी न हो।

Exam Tips:

a) Air drag in low orbit slowly reduces the satellite's energy and it spirals down.
b) Most satellites are therefore placed well above the dense part of the atmosphere.

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1: भार व द्रव्यमान में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

Answer:

भार व द्रव्यमान में अन्तर

भारद्रव्यमान
1. पृथ्वी द्वारा पिण्ड पर आरोपित आकर्षण बल पिण्ड का भार कहलाता है।1. किसी पिण्ड में उपस्थित द्रव्य की मात्रा को उसका द्रव्यमान कहते हैं।
2. इसका मात्रक न्यूटन या किग्रा-भार है।2. इसका मात्रक किलोग्राम (kg) है।
3. यह सदिश राशि है।3. यह अदिश राशि है।
4. इसका मान g के साथ परिवर्तित होता है।4. इसका मान g के साथ परिवर्तित नहीं होता है।

Exam Tips:

a) Weight is a force, so it is a vector, while mass is a scalar quantity.
b) Weight changes with the value of g from place to place, but mass remains the same everywhere.
c) Kilogram-weight is a unit of force; the SI unit of mass is the kilogram.

 

Question 2: यदि कोई पिण्ड पृथ्वी तल से v (v > ve) वेग से फेंका जाता है तो पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र के बाहर इसका वेग ज्ञात कीजिए।

Answer:

पृथ्वी तल पर कुल ऊर्जा = अनन्त पर कुल ऊर्जा
\( \frac{1}{2}mv^2 - \frac{GMm}{R} = \frac{1}{2}mv′^2 + 0 \)
अतः \( v′^2 = v^2 - \frac{2GM}{R} \)
परन्तु पलायन वेग \( v_e = \sqrt{\frac{2GM}{R}} \), अर्थात् \( v_e^2 = \frac{2GM}{R} \)
अतः \( v′ = \sqrt{v^2 - v_e^2} \)

Exam Tips:

a) Use conservation of total energy, with the potential energy zero at infinity.
b) The body leaves Earth's field with speed √(v² − v_e²), which is zero when v = v_e.
c) Write the escape speed in terms of GM/R to simplify the final expression.

 

Question 3: दो पिण्डों A व B के बीच की दूरी r है। गुरुत्वाकर्षण की पारस्परिक क्रिया में बल को दूरी के व्युत्क्रम वर्ग के नियम के अनुसार लेने पर पिण्ड 1 का त्वरण है। यदि पारस्परिक क्रिया दूरी के व्युत्क्रम चतुर्थ घात के नियम का पालन करे, तो पिण्ड का त्वरण क्या होगा?

Answer:

A पर B के कारण गुरुत्वीय बल \( F_A = \frac{Gm_Am_B}{r^2} \)
या \( m_A \cdot a = \frac{Gm_Am_B}{r^2} \)
या \( a = \frac{Gm_B}{r^2} \) ...(1)
जब बल दूरी के व्युत्क्रम चतुर्थ घात नियम का पालन करता है, तो
\( a′ = \frac{Gm_B}{r^4} \)
या \( a′ = \frac{1}{r^2}\cdot\frac{Gm_B}{r^2} \)
अतः \( a′ = \frac{a}{r^2} \)

Exam Tips:

a) Acceleration is the force divided by the mass of the body being accelerated.
b) With a 1/r⁴ law, the acceleration falls faster than with an inverse-square law.

 

Question 4: किसी ग्रह से सूर्य की औसत दूरी पृथ्वी से सूर्य की औसत दूरी की नौ गुनी है। ग्रह कितने वर्ष में सूर्य की परिक्रमा करेगा?

Answer:

केप्लर के तृतीय नियम से \( T^2 \propto r^3 \)
अतः \( \left(\frac{T_p}{T_e}\right)^2 = \left(\frac{r_p}{r_e}\right)^3 \)
प्रश्नानुसार \( r_p = 9r_e \Rightarrow \frac{r_p}{r_e} = 9 \)
अतः \( \frac{T_p}{T_e} = 9^{3/2} = 27 \)
अतः \( T_p = 27T_e = 27 \) वर्ष

Exam Tips:

a) Since T² ∝ r³, the period ratio is (r ratio)^(3/2), here 9^(3/2) = 27.
b) Earth's period T_e is 1 year, so the planet's period is 27 years.
c) Take the square root only after cubing the distance ratio, to avoid a mistake.

 

Question 5: दो पिण्डों के मध्य गुरुत्वाकर्षण बल F है। यदि उनके बीच की दूरी 2 गुनी कर दें, तो उनके मध्य आकर्षण बल कितना होगा?

Answer:

r दूरी पर बल \( F = \frac{Gm_1m_2}{r^2} \)
2r दूरी पर बल \( F′ = \frac{Gm_1m_2}{(2r)^2} = \frac{1}{4}\cdot\frac{Gm_1m_2}{r^2} = \frac{F}{4} \)

Exam Tips:

a) Gravitational force follows the inverse square law, so doubling the distance divides force by 4.
b) Write both forces with the same Gm₁m₂ before comparing them.

 

Question 6: बृहस्पति पर वातावरण हल्की गैसों (सामान्यतः हाइड्रोजन) से युक्त है, जबकि पृथ्वी के वातावरण में बहुत कम हाइड्रोजन गैस है, क्यों?

Answer:

बृहस्पति ग्रह पर पलायन वेग पृथ्वी पर पलायन वेग से काफी अधिक है। इसलिए वहाँ से वस्तुओं को पलायन के लिए काफी अधिक वेग की आवश्यकता होती है। ऊष्मीय वेग इस पलायन वेग से कम होता है, अतः वहाँ से हल्की गैसें पलायन नहीं कर पातीं। इसीलिए हाइड्रोजन गैस बृहस्पति के वातावरण में अधिक पायी जाती है।

Exam Tips:

a) Escape speed depends on the mass and radius of the planet, and Jupiter has a much larger value than Earth.
b) Gas escapes when its thermal speed exceeds the escape speed, which is why light gases are lost from Earth.
c) Hydrogen is the lightest gas, so its thermal speed is the highest.

 

Question 7: रेडियन प्रति घंटा में भूस्थिर उपग्रह का कोणीय वेग कितना होगा?

Answer:

भूस्थिर उपग्रह का आवर्तकाल T = पृथ्वी के घूर्णन का आवर्तकाल = 24 घंटे
अतः कोणीय वेग \( \omega = \frac{2\pi}{T} = \frac{2\pi}{24} \) रेडियन प्रति घंटा
या \( \omega = \frac{\pi}{12} \) रेडियन प्रति घंटा

Exam Tips:

a) Use the period in hours, because the answer is wanted in radians per hour.
b) π/12 is about 0.26 rad per hour.
c) Geostationary satellites share Earth's angular velocity exactly.

 

Question 8: जब कोई उपग्रह गिरता हुआ पृथ्वी के वायुमण्डल में प्रवेश करता है तो वह गर्म हो जाता है, अर्थात् उसकी यान्त्रिक ऊर्जा में ह्रास होता है। परन्तु उपग्रह बढ़ती हुई चाल से कुण्डलिनी के रूप में नीचे गिरता है, क्यों?

Answer:

अपनी कक्षा में घूमते हुए उपग्रह की कुल ऊर्जा ऋणात्मक होती है। जब उपग्रह वायुमण्डल में प्रवेश करता है तो उसकी यांत्रिक ऊर्जा (जो ऋणात्मक है) घटती है, अर्थात् वह और अधिक ऋणात्मक हो जाती है। कक्षीय चाल \( v_0 = \sqrt{\frac{GM}{R+h}} \) तभी बढ़ती है जब ऊँचाई h घटती है। अतः उपग्रह बढ़ती हुई चाल से कुण्डलिनी के रूप में नीचे गिरता है।

Exam Tips:

a) Total energy of a bound orbiting satellite is negative, equal to −GMm/2(R+h).
b) Drag reduces the total energy, so the satellite moves to a smaller orbit and speeds up.
c) Kinetic energy rises while potential energy falls by a larger amount, so total energy still decreases.

 

Question 9: पृथ्वी पर कोई पिण्ड आपस में गुरुत्वीय बल के कारण एक दूसरे की तरफ गति नहीं करते; क्यों?

Answer:

दो पिण्डों के मध्य आकर्षण बल, पृथ्वी की तुलना में उनके कम द्रव्यमानों के कारण, नगण्य होता है। अतः इनसे उत्पन्न त्वरण भी बहुत कम (लगभग शून्य) होता है, इसीलिए वे एक दूसरे की ओर गति नहीं करते हैं।

Exam Tips:

a) Gravitational attraction between everyday objects is far too weak to move them visibly.
b) Earth's gravity on the objects is much stronger than their mutual attraction.

 

Question 10: पृथ्वी के परितः गतिशील उपग्रह पर एक बल लगता है। इस बल के कारण पृथ्वी द्वारा उपग्रह पर कितना कार्य किया जाता है?

Answer:

पृथ्वी द्वारा उपग्रह पर आरोपित गुरुत्वाकर्षण बल उपग्रह को आवश्यक अभिकेन्द्रीय बल प्रदान करने में व्यय होता है। चूँकि अभिकेन्द्र बल और उपग्रह की कक्षीय चाल v0 परस्पर लम्बवत् होते हैं, अतः इस बल द्वारा कोई कार्य नहीं किया जाता है।

Exam Tips:

a) Work is zero whenever the force is perpendicular to the displacement, as in circular motion.
b) The speed of the satellite remains constant because no work is done on it by gravity.

 

Question 11: चन्द्रमा के खिंचाव के कारण ज्वार-भाटा अधिक तथा सूर्य के खिंचाव के कारण ज्वार-भाटा कम प्रभावी होता है जबकि सूर्य का खिंचाव चन्द्रमा की अपेक्षा अधिक होता है। समझाइये क्यों?

Answer:

जिस प्रकार गुरुत्वाकर्षण बल दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है, उसी प्रकार ज्वारीय बल दूरी के घन के व्युत्क्रमानुपाती होता है। चूँकि पृथ्वी से चन्द्रमा की दूरी सूर्य की तुलना में काफी कम है, इसीलिए चन्द्रमा के खिंचाव के कारण ज्वार-भाटा अधिक आता है।

Exam Tips:

a) Tidal effect depends on the difference in pull across Earth, which varies as 1/r³.
b) The Sun is much more massive, but it is about 400 times farther away than the Moon, so its tidal effect is smaller.

 

Question 12: एक हाथी एवं एक चींटी में से किसका पलायन वेग अधिक होगा और किसकी पलायन ऊर्जा अधिक होगी?

Answer:

पलायन वेग के सूत्र \( v_e = \sqrt{\frac{2GM}{R}} \) में वस्तु का द्रव्यमान (m) नहीं है। अतः हाथी एवं चींटी दोनों का पलायन वेग समान होगा। परन्तु पलायन ऊर्जा \( E_e = \frac{1}{2}mv_e^2 \) द्रव्यमान के अनुक्रमानुपाती होती है, अतः हाथी के लिए पलायन ऊर्जा काफी अधिक होगी।

Exam Tips:

a) Escape speed is independent of the mass of the body that escapes.
b) Escape energy is proportional to the mass of the body, so the elephant needs far more energy.

 

Question 13: समझाइये कि टेनिस की गेंद पहाड़ी पर अधिक एवं मैदान पर कम क्यों उछलती है?

Answer:

गुरुत्वीय त्वरण g का मान मैदान की अपेक्षा पहाड़ी पर कम होता है, अतः टेनिस की गेंद का भार (mg) पहाड़ी पर कम और मैदान पर अधिक होता है। भार जितना कम होता है, गेंद उतनी ही अधिक उछलती है। इसीलिए मैदान की अपेक्षा पहाड़ी पर टेनिस की गेंद अधिक उछलती है।

Exam Tips:

a) Weight is mg, so a smaller g gives a smaller weight for the same mass.
b) A lighter effective weight means less force pulling the ball down during the bounce.

 

Question 14: मध्य रात्रि में सूर्य हमें पृथ्वी की दिशा में खींचता है। परन्तु मध्य दिन में पृथ्वी की विपरीत दिशा में खींचता है। क्या हमारा भार रात को अधिक एवं दिन में कम होता है? समझाइये।

Answer:

नहीं; सूर्य का गुरुत्वाकर्षण खिंचाव पृथ्वी और उस पर स्थित पिण्ड, दोनों पर लगभग समान रूप से लगता है। यह खिंचाव पिण्ड को पृथ्वी के साथ सूर्य के परितः घूमने के लिए आवश्यक अभिकेन्द्रीय बल प्रदान करता है। अतः इससे पिण्ड के भार में कोई परिवर्तन नहीं होता।

Exam Tips:

a) The Sun's pull on Earth and on a body on it is almost the same, so it does not change the body's weight.
b) Weight is the force of Earth's pull on the body, which the Sun does not alter noticeably.

 

Question 15: m द्रव्यमान का एक कण, त्रिज्या r के क्षैतिज वृत्त में एक अभिकेन्द्रीय बल \( \frac{k}{r^2} \) के अन्तर्गत घूम रहा है, जहाँ k नियतांक है। कण में कुल कितनी ऊर्जा है?

Answer:

गतिज ऊर्जा \( K = \frac{1}{2}mv^2 \)
दिया है: \( F = \frac{k}{r^2} = \frac{mv^2}{r} \) ⇒ \( mv^2 = \frac{k}{r} \)
अतः \( K = \frac{1}{2}mv^2 = \frac{k}{2r} \)

स्थितिज ऊर्जा \( U = -\int F\,dr = -\frac{k}{r} \)
कुल ऊर्जा \( E_t = K + U = \frac{k}{2r} - \frac{k}{r} = -\frac{k}{2r} \)

Exam Tips:

a) Equate the centripetal force mv²/r to the given force k/r² to get mv².
b) Potential energy for a central force k/r² is taken as −k/r.
c) The total energy is the sum of kinetic energy (k/2r) and potential energy (−k/r).
d) The total energy is negative, which means the particle is bound to the centre.

 

Question 16: अपनी अक्ष पर पृथ्वी के घूमने की वह चाल ज्ञात कीजिए ताकि भूमध्य रेखा पर किसी वस्तु का भार इस समय के भार का 3/5 हो जाये। भूमध्य रेखा की त्रिज्या 6400 km मान लीजिए।

Answer:

दिया है: g′ = \( \frac{3}{5}g \)
जहाँ g = पृथ्वी पर गुरुत्वीय त्वरण (बिना घूर्णन)।
भूमध्य रेखा के लिए: g′ = g − Rω²
\( \frac{3}{5}g = g - R\omega^2 \) या \( R\omega^2 = \frac{2}{5}g \)
या \( \omega^2 = \frac{2g}{5R} \) ⇒ \( \omega = \sqrt{\frac{2g}{5R}} = \sqrt{\frac{2 \times 9.8}{5 \times 6.4 \times 10^6}} \)
या ω = 7.8 × 10-4 rad s-1

Exam Tips:

a) The apparent weight at the equator is reduced by Rω², where R is the equatorial radius.
b) Use R in metres (6.4 × 10⁶ m) with g in m/s².
c) The angular speed is about 7.8 × 10⁻⁴ rad/s, which corresponds to a day of about 2.3 hours.

 

Question 17: पृथ्वी के परितः वृत्तीय पथ पर परिक्रमा करते उपग्रह पर अभिकेन्द्र बल है। इस पर पृथ्वी का गुरुत्वीय बल कितना है? तथा इस पर परिणामी बल कितना है?

Answer:

पृथ्वी के परितः वृत्तीय पथ पर परिक्रमा करने के लिए आवश्यक अभिकेन्द्र बल गुरुत्वीय बल ही प्रदान करता है। अतः पृथ्वी का गुरुत्वीय बल F है, जो अभिकेन्द्र बल के बराबर है, और परिणामी बल भी F है।

Exam Tips:

a) The gravitational pull is the only force acting, so it equals the net force.
b) The net force on a satellite in uniform circular motion points towards the centre.

 

Question 18: क्या घर्षण बल व अन्य सम्पर्क बल गुरुत्वाकर्षण के कारण उत्पन्न होते हैं?

Answer:

नहीं; घर्षण अथवा अन्य सम्पर्क बलों की उत्पत्ति विद्युत-चुम्बकीय (विद्युत) बलों के कारण होती है।

Exam Tips:

a) Contact forces arise from the electromagnetic repulsion between atoms at the surfaces in contact.
b) Gravity is a long-range attractive force, but it is far too weak to produce friction.

 

Question 19: यदि दो ग्रहों की त्रिज्याएँ R1 व R2 हों तथा माध्य घनत्व ρ1 व ρ2 हों तो सिद्ध कीजिए कि दोनों ग्रहों पर गुरुत्वीय त्वरणों का अनुपात R1ρ1 : R2ρ2 होगा।

Answer:

ग्रह की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण \( g = \frac{GM}{R^2} \)
द्रव्यमान \( M = \frac{4}{3}\pi R^3\rho \) रखने पर \( g = \frac{4}{3}\pi G\rho R \)
अतः \( \frac{g_1}{g_2} = \frac{\rho_1R_1}{\rho_2R_2} \)
अर्थात् गुरुत्वीय त्वरणों का अनुपात R1ρ1 : R2ρ2 है। (सिद्ध)

Exam Tips:

a) Substitute the mass of the uniform sphere, (4/3)πR³ρ, into g = GM/R².
b) The factor (4/3)πG is the same for both planets and cancels in the ratio.
c) Surface gravity is directly proportional to both density and radius.

 

Question 20: यदि किसी उपग्रह की घूर्णन आवृत्ति N हो तो सिद्ध कीजिए कि (R+h)³ ∝ \( \frac{1}{N^2} \)।

Answer:

उपग्रह का आवर्तकाल \( T = 2\pi\sqrt{\frac{(R+h)^3}{GM}} \)
आवृत्ति \( N = \frac{1}{T} \) ⇒ \( T = \frac{1}{N} \)
अतः \( \frac{1}{N} = 2\pi\sqrt{\frac{(R+h)^3}{GM}} \) या \( \frac{1}{N^2} = 4\pi^2\frac{(R+h)^3}{GM} \)
अतः \( (R+h)^3 = \frac{GM}{4\pi^2}\cdot\frac{1}{N^2} = K\cdot\frac{1}{N^2} \), जहाँ K = नियतांक
अतः \( (R+h)^3 \propto \frac{1}{N^2} \) (सिद्ध)

Exam Tips:

a) Frequency is the reciprocal of the period, so N = 1/T.
b) Squaring the period formula removes the square root and gives (R+h)³ directly.
c) The constant K = GM/4π² is the same for a given planet.

 

Question 21: यदि पृथ्वी के समीप परिक्रमा कर रहे उपग्रह की गतिज ऊर्जा दो गुनी हो जाये तो क्या उपग्रह अपनी कक्षा को छोड़कर पलायन कर जायेगा? यदि हाँ तो क्यों?

Answer:

गतिज ऊर्जा दो गुनी हो जाती है, अतः
\( K′ = 2K \) या \( \frac{1}{2}mv′^2 = \frac{1}{2}mv_0^2 \times 2 \)
या \( v′ = \sqrt{2}\,v_0 \)
पृथ्वी के समीप परिक्रमा करने वाले उपग्रह की कक्षीय चाल v0 और पलायन वेग ve में निम्न सम्बन्ध होता है: \( v_e = \sqrt{2}\,v_0 \)
अतः \( v′ = v_e \) (पलायन वेग)
अतः उपग्रह अपनी कक्षा छोड़कर पलायन कर जायेगा।

Exam Tips:

a) The orbital speed is v₀ = √(GM/r), and the escape speed is √2 times that value.
b) When kinetic energy doubles, total energy becomes zero, which is the condition for escape.

 

Question 22: साधारणतः पृथ्वी से फेंके गये प्रक्षेप्य का पथ परवलयाकार होता है परन्तु अधिक ऊँचाई तक फेंके गये प्रक्षेप्यों का पथ दीर्घवृत्ताकार होता है, क्यों?

Answer:

साधारण ऊँचाई तक g का मान लगभग नियत रहता है। अतः प्रक्षेप्य लगभग नियत त्वरण के अन्तर्गत गति करता है, जिससे इसका पथ परवलयाकार हो जाता है। परन्तु अत्यधिक ऊँचाई पर गुरुत्वीय त्वरण पृथ्वी के केन्द्र से दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती, \( g \propto \frac{1}{r^2} \), होता है। फलस्वरूप g का मान घटता चला जाता है। अतः परिवर्ती गुरुत्वीय त्वरण के कारण प्रक्षेप्य का पथ दीर्घवृत्ताकार हो जाता है।

Exam Tips:

a) A parabolic path assumes g is constant, which is valid only for heights small compared with R.
b) At large heights, the 1/r² variation of g makes the path an ellipse.

 

Question 23: किसी धातु के दो समान आकार के गोले (ठोस) एक-दूसरे को स्पर्श करते हुए रखे हैं। उनके बीच कार्य करने वाला बल उनकी त्रिज्या से किस प्रकार सम्बन्धित है?

Answer:

गोलों के मध्य गुरुत्वाकर्षण बल \( F = G\frac{m_1m_2}{d^2} \), जहाँ d = 2r
गोले समान धातु के हैं, अतः उनका घनत्व (ρ) भी समान है। अतः
\( F = \frac{G\left(\frac{4}{3}\pi r^3\rho\right)\left(\frac{4}{3}\pi r^3\rho\right)}{(2r)^2} = \frac{4}{9}\pi^2G\rho^2r^4 \)
अर्थात् \( F \propto r^4 \)

Exam Tips:

a) Mass of each solid sphere is (4/3)πr³ρ, so mass is proportional to r³.
b) Dividing by (2r)² = 4r² leaves a net r⁴ dependence on the radius.

 

Question 24: एक पिण्ड को पृथ्वी के केन्द्र से ऊपर उठाते हुए चन्द्रमा तक ले जाते हैं। पिण्ड के भार में क्या परिवर्तन होंगे?

Answer:

पृथ्वी के केन्द्र पर g = 0, अतः पिण्ड का भार भी शून्य होता है। केन्द्र से ऊपर जाने पर g का मान बढ़ता है और पृथ्वी की सतह पर अधिकतम हो जाता है। सतह से ऊपर जाने पर दूरी बढ़ने के साथ g घटता है। जिस बिन्दु पर पृथ्वी और चन्द्रमा के गुरुत्वाकर्षण बल संतुलित होते हैं, वहाँ पिण्ड का भार शून्य हो जाता है। इसके बाद चन्द्रमा के गुरुत्वाकर्षण के कारण भार पुनः बढ़ता जाता है।

Exam Tips:

a) Weight is zero at the centre of Earth because the field there is zero.
b) Between Earth and the Moon there is a point where the two pulls cancel, so the weight is zero there.
c) Beyond that point, the Moon's pull increases the weight again as the body approaches the Moon.

 

Question 25: पृथ्वी सतह से h ऊँचाई पर जाने पर यदि वस्तु पर लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल आधा रह जाता है तो h व R में सम्बन्ध बताइये।

Answer:

\( F_h = \frac{1}{2}F_s \)
\( \frac{GMm}{(R+h)^2} = \frac{1}{2}\cdot\frac{GMm}{R^2} \) ⇒ \( \frac{1}{(R+h)^2} = \frac{1}{2R^2} \)
या \( (R+h)^2 = 2R^2 \) या \( R+h = \sqrt{2}\,R \)
या \( h = (\sqrt{2} - 1)R = 0.414\,R \)

Exam Tips:

a) Force falls as the inverse square of the distance from Earth's centre, so distance must increase by a factor of √2.
b) Compare the force at height h with the surface force, not with the force at infinity.
c) The answer is h ≈ 0.414R, about 2600 km for Earth.

 

Question 26: एक उपग्रह किसी ग्रह के समीप परिक्रमा करता है। यदि उपग्रह का आवर्तकाल T एवं ग्रह का माध्य घनत्व d हो, तो सिद्ध कीजिए कि T × √d एक सार्वत्रिक नियतांक है।

Answer:

किसी ग्रह के उपग्रह का आवर्तकाल \( T = 2\pi\sqrt{\frac{(R+h)^3}{GM}} \)
चूँकि उपग्रह ग्रह के समीप परिक्रमा करता है, अतः h ≪ R। h को छोड़ने पर
\( T = 2\pi\sqrt{\frac{R^3}{G\cdot\frac{4}{3}\pi R^3 d}} = 2\pi\sqrt{\frac{3}{4\pi G d}} = \sqrt{\frac{3\pi}{Gd}} \)
अतः \( T\sqrt{d} = \sqrt{\frac{3\pi}{G}} \), जो एक नियतांक है।

Exam Tips:

a) Mass is M = (4/3)πR³d, and the R³ terms cancel in the period formula.
b) The product T√d depends only on G, so it is the same for all planets.

 

Question 27: एक ग्रह की त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या से दो गुनी है तथा ग्रह तथा पृथ्वी दोनों के औसत घनत्व समान हैं। यदि ग्रह एवं पृथ्वी पर पलायन वेग क्रमशः vp तथा ve हों, तो सिद्ध कीजिए कि vp = 2ve।

Answer:

दिया है: Rp = 2Re, ρp = ρe = ρ
पलायन वेग \( v = \sqrt{\frac{2GM}{R}} = \sqrt{\frac{2G\cdot\frac{4}{3}\pi R^3\rho}{R}} = R\sqrt{\frac{8\pi G\rho}{3}} \)
अतः \( v \propto R \)
अतः \( \frac{v_p}{v_e} = \frac{R_p}{R_e} = 2 \) ⇒ vp = 2ve (सिद्ध)

Exam Tips:

a) Escape speed is proportional to the radius when density is fixed.
b) Substitute M = (4/3)πR³ρ into v = √(2GM/R) to see the R dependence.

 

Question 28: कोई ग्रह सूर्य के परितः v m s-1 की चाल से T s में एक पूरा चक्कर लगाता है। दिखाइये कि इस ग्रह पर सूर्य की ओर दिष्ट त्वरण का मान \( \frac{2\pi v}{T} \) होता है।

Answer:

अभिकेन्द्रीय त्वरण \( a_c = \frac{v^2}{r} = v\cdot\frac{v}{r} \)
वृत्तीय कक्षा में \( v = \frac{2\pi r}{T} \) ⇒ \( \frac{v}{r} = \frac{2\pi}{T} \)
अतः \( a_c = \frac{2\pi v}{T} \) (सिद्ध)

Exam Tips:

a) Write the centripetal acceleration as v²/r, then replace r using v = 2πr/T.
b) Angular velocity is ω = 2π/T, so a_c = ωv.

 

Question 29: यदि हम अपनी छोटी अंगुली भी हिलाते हैं तो सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को छोड़ना पड़ता है, क्यों?

Answer:

न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम के अनुसार ब्रह्माण्ड का प्रत्येक कण दूसरे कणों को आकर्षित करता है, और यह आकर्षण बल दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है। अतः जब हम अपनी अंगुली उठाते हैं तो कणों के मध्य दूरी बदलती है, जिससे आकर्षण बल बदलता है। यह परिवर्तन ब्रह्माण्ड को विचलित कर देता है।

Exam Tips:

a) Newton's law acts between every pair of particles in the universe, however small their masses.
b) Moving a mass changes the distances to all other masses, so the total gravitational pull changes.

 

Question 30: कृत्रिम उपग्रह में कोई ईंधन नहीं होता फिर भी यह पृथ्वी के चारों ओर घूमता है, क्यों?

Answer:

पृथ्वी तथा उपग्रह के मध्य लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल उपग्रह को पृथ्वी के चारों ओर वृत्तीय कक्षा में घूमने के लिए आवश्यक अभिकेन्द्रीय बल प्रदान करता है। इसीलिए उपग्रह पृथ्वी के परितः घूमता रहता है।

Exam Tips:

a) A satellite needs no engine to stay in orbit, because gravity supplies the centripetal force.
b) The satellite keeps moving because of its tangential velocity, which carries it along the orbit.

 

Question 31: अन्तरिक्ष यान में भारहीनता के कारण एक यात्री को क्या-क्या परेशानियाँ अनुभव होती हैं? इनका समाधान क्या है?

Answer:

भारहीनता के कारण अन्तरिक्ष यात्री गिलास से पानी नहीं पी सकता और न ही गिलास में पानी डाल सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए अन्तरिक्ष यान में खोखले रिम वाले बड़े-बड़े पहिए बनाये जाते हैं और उन्हें घुमाया जाता है। इस रिम में बने कैबिन में बैठा यात्री अभिकेन्द्र बल के कारण भार अनुभव करता है।

Exam Tips:

a) In free fall, water does not flow down into the mouth of a glass or out of a container.
b) A rotating wheel produces an artificial centripetal force that gives the occupants a sense of weight.
c) The rotating-wheel idea is the basis of artificial gravity in space station designs.

 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Questions)

Question 1: केप्लर के ग्रहीय गति के नियम लिखिए एवं केप्लर के तृतीय नियम से गुरुत्वाकर्षण नियम का सत्यापन कीजिए।

Answer:

केप्लर के नियम (Kepler's Laws): केप्लर (1571–1630) ने टाइको ब्राहे (1546–1601) द्वारा किये गये ग्रहीय प्रेक्षणों का कई वर्षों तक अध्ययन किया और तीन नियम प्रस्तुत किये।

प्रथम नियम (Law of Orbits): प्रत्येक ग्रह सूर्य के चारों ओर दीर्घवृत्ताकार (elliptical) कक्षा में परिक्रमा करता है और सूर्य कक्षा की एक नाभि (focus) पर स्थित होता है।

द्वितीय नियम (Law of Areas): ग्रह को सूर्य से मिलाने वाली रेखा समान समयान्तराल में समान क्षेत्रफल तय करती है, अर्थात् ग्रह की क्षेत्रीय चाल (areal speed) नियत रहती है।
यदि ग्रह dt समय में dA क्षेत्रफल तय करता है, तो \( \frac{dA}{dt} = \) नियतांक। क्षेत्रीय चाल को कोणीय संवेग के रूप में लिखने पर \( \frac{dA}{dt} = \frac{L}{2m} \) होता है, जहाँ L ग्रह का कोणीय संवेग तथा m उसका द्रव्यमान है। सूर्य से दूर जाने पर ग्रह की कक्षीय चाल घटती है और पास आने पर बढ़ती है, परन्तु कोणीय संवेग नियत रहता है।

तृतीय नियम (Law of Periods): ग्रह के आवर्तकाल का वर्ग, ग्रह और सूर्य के बीच औसत दूरी के घन के अनुक्रमानुपाती होता है, अर्थात् \( T^2 \propto r^3 \) या \( T^2 = Kr^3 \), जहाँ K एक नियतांक है।

केप्लर के नियमों से न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम की व्युत्पत्ति: अधिकांश ग्रह सूर्य के परितः लगभग वृत्ताकार कक्षाओं में गति करते हैं। r त्रिज्या की वृत्तीय कक्षा में ग्रह का अभिकेन्द्र त्वरण \( a = \frac{4\pi^2 r}{T^2} \) है। तृतीय नियम \( T^2 = Kr^3 \) रखने पर \( a = \frac{4\pi^2}{K r^2} \), अर्थात् \( a \propto \frac{1}{r^2} \)।

अतः ग्रह पर लगने वाला अभिकेन्द्र बल \( F = ma = \frac{4\pi^2 m}{K r^2} \) है। इसका निष्कर्ष यह है कि (i) बल की दिशा सूर्य की ओर होती है, (ii) बल का परिमाण दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती है, \( F \propto \frac{1}{r^2} \), और (iii) बल ग्रह के द्रव्यमान m के अनुक्रमानुपाती है। समरूपता (न्यूटन का तृतीय नियम) से बल सूर्य के द्रव्यमान M के भी अनुक्रमानुपाती है। अतः \( F = \frac{GMm}{r^2} \), जो सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियम है।

Exam Tips:

a) Kepler's third law, T² ∝ r³, combined with the circular-orbit acceleration 4π²r/T², gives the inverse-square law.
b) The force must be proportional to the mass of the planet and to the mass of the Sun, giving F = GMm/r².
c) Remember the three laws in order: orbits, areas (angular momentum), and periods.
d) The areas law is a consequence of conservation of angular momentum for a central force.

 

Question 2: गुरुत्वीय विभव से क्या तात्पर्य है? बिन्दु द्रव्यमान के लिए सूत्र निगमित कीजिए।

Answer:

गुरुत्वीय विभव (Gravitational Potential): एकांक द्रव्यमान को अनन्त से किसी बिन्दु तक लाने में जो कार्य करना पड़ता है, उसे उस बिन्दु पर गुरुत्वीय विभव कहते हैं। यह सदैव ऋणात्मक होता है और अनन्त पर इसका मान शून्य माना जाता है। इसे V से व्यक्त करते हैं। इसका SI मात्रक J kg-1 तथा विमीय सूत्र [M0L2T-2] है।

किन्हीं दो बिन्दुओं के मध्य गुरुत्वीय विभवान्तर उस कार्य के बराबर है जो एकांक द्रव्यमान को एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक ले जाने में करना पड़ता है। अतः A व B बिन्दुओं के बीच
\( V_B - V_A = \frac{U_B - U_A}{m} \) ...(1)

बिन्दु द्रव्यमान के कारण विभव: माना M द्रव्यमान का कण बिन्दु O पर रखा है। कण के केन्द्र से r दूरी पर बिन्दु P पर गुरुत्वीय क्षेत्र \( g = \frac{GM}{r^2} \) है और यह केन्द्र की ओर है। गुरुत्वीय क्षेत्र \( E = -\frac{dV}{dr} \) से, \( \frac{dV}{dr} = \frac{GM}{r^2} \)।
अनन्त (V = 0) से r तक समाकलन करने पर
\( V(r) = -\int_{\infty}^{r} \frac{GM}{x^2}\,dx \cdot (-1) = -\frac{GM}{r} \)
अतः बिन्दु द्रव्यमान के कारण P पर गुरुत्वीय विभव \( V = -\frac{GM}{r} \) है।

Exam Tips:

a) Potential is the work per unit mass from infinity to the point, so its value is always negative for an attractive source.
b) The potential difference between two points is the work per unit mass moved between them, so V_B − V_A = (U_B − U_A)/m.
c) Potential is taken as zero at infinity, which fixes the constant in V = −GM/r.
d) Potential has the unit J/kg and the dimensions [L²T⁻²], which is the same as gravitational potential energy per unit mass.

 

Question 3: गुरुत्वीय विभव से क्या तात्पर्य है? किसी ठोस गोलाकार पिण्ड के कारण विभिन्न स्थितियों में गुरुत्वीय विभव के लिए सूत्र निगमित कीजिए।

Answer:

गुरुत्वीय विभव (Gravitational Potential): एकांक द्रव्यमान को अनन्त से किसी बिन्दु तक लाने में जो कार्य करना पड़ता है, उसे उस बिन्दु पर गुरुत्वीय विभव कहते हैं। यह सदैव ऋणात्मक होता है, अनन्त पर इसका मान शून्य माना जाता है, तथा इसका SI मात्रक J kg-1 है।

ठोस गोलाकार पिण्ड के कारण गुरुत्वीय विभव: माना M द्रव्यमान एवं R त्रिज्या का एक एकसमान ठोस गोला है, जिसका केन्द्र O है।

1. बाह्य बिन्दु (r ≥ R): गोले के बाहर गुरुत्वीय क्षेत्र \( \frac{GM}{r^2} \) होता है, जैसे कि सम्पूर्ण द्रव्यमान केन्द्र पर हो। अतः
\( V_{\text{out}} = -\frac{GM}{r} \)

2. पृष्ठ पर (r = R):
\( V_s = -\frac{GM}{R} \)

3. गोले के अन्दर (r < R): अन्दर गुरुत्वीय क्षेत्र \( g = \frac{GMr}{R^3} \) है, जो केन्द्र की ओर है। अतः
\( V_{\text{in}} = V_s + \int_R^r \frac{GMr}{R^3}\,dr = -\frac{GM}{R} + \frac{GM(r^2 - R^2)}{2R^3} \)
अर्थात् \( V_{\text{in}} = -\frac{GM(3R^2 - r^2)}{2R^3} \)

Exam Tips:

a) Outside a uniform sphere the potential is the same as that of a point mass at its centre.
b) The value at the surface, −GM/R, is the same from outside and is the matching condition at r = R.
c) Inside, the potential varies with r² because the field varies linearly with r.
d) Check the inside formula at r = R: it gives −GM/R, which matches the surface value.

 

Question 4: खोखले गोले के कारण उसके बाहर पृष्ठ पर एवं उसके अन्दर गुरुत्वीय विभव के लिए सूत्र प्राप्त कीजिए।

Answer:

गोलीय कोश के कारण गुरुत्वीय विभव (Gravitational Potential due to Hollow Sphere):

1. बाह्य बिन्दु A पर (r > R): गोले का सम्पूर्ण द्रव्यमान केन्द्र पर माना जा सकता है, अतः
\( V_{\text{out}} = -\frac{GM}{r} \) ...(7)

2. पृष्ठ पर स्थित बिन्दु (r = R):
\( V_s = -\frac{GM}{R} \) ...(8)

3. गोले के आन्तरिक बिन्दु C (r < R) पर: गोले के अन्दर गुरुत्वीय क्षेत्र शून्य होता है। अतः एकांक द्रव्यमान को गोले के अन्दर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में कोई अतिरिक्त कार्य नहीं करना पड़ता। इसलिए अन्दर किसी भी बिन्दु पर विभव वही होगा जो पृष्ठ पर है।
\( V_{\text{in}} = -\frac{GM}{R} \) ...(9)

अतः खोखले गोले के बाहर विभव दूरी के साथ \( \frac{1}{r} \) की तरह घटता है, जबकि अन्दर यह स्थिर रहता है।

Exam Tips:

a) Outside a hollow shell, the potential is that of a point mass at its centre, −GM/r.
b) Inside the shell, the field is zero, so the potential is constant and equal to its surface value.
c) Both expressions agree at r = R, which is the point where the two regions join.
d) In a graph of V against r, the curve is flat inside and falls as 1/r outside.

 

Question 5: एक कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी के निकट निश्चित वृत्तीय कक्षा में चक्कर लगा रहा है। सिद्ध कीजिए कि इसका परिक्रमण काल \( T = \sqrt{\frac{3\pi}{\rho G}} \) होगा, जहाँ ρ पृथ्वी का घनत्व एवं G गुरुत्वाकर्षण नियतांक है।

Answer:

उपग्रह का परिक्रमण काल (Revolution Period of Satellite): उपग्रह अपने ग्रह के चारों ओर एक चक्कर लगाने में जितना समय लेता है, उसे उपग्रह का परिक्रमण काल कहते हैं।

यदि उपग्रह का परिक्रमण काल T हो, तो
\( T = 2\pi\sqrt{\frac{(R+h)^3}{GM}} \)

उपग्रह पृथ्वी के अति निकट परिक्रमा करता है, अतः h ≪ R। h को R की तुलना में छोड़ने पर
\( T = 2\pi\sqrt{\frac{R^3}{GM}} \)
पृथ्वी का द्रव्यमान \( M = \frac{4}{3}\pi R^3\rho \) रखने पर
\( T = 2\pi\sqrt{\frac{R^3}{G\cdot\frac{4}{3}\pi R^3\rho}} = 2\pi\sqrt{\frac{3}{4\pi G\rho}} = \sqrt{\frac{3\pi}{\rho G}} \) (सिद्ध)

Exam Tips:

a) For a satellite skimming the surface, h is neglected in comparison with R.
b) Earth's mass is written as (4/3)πR³ρ, so R³ cancels in the period formula.
c) The result shows that the period depends only on the density of the planet and on G.
d) The period of a near-surface satellite is about 84 minutes for Earth's density.

 

Question 6: उपग्रह की ऊर्जा एवं बन्धन ऊर्जा से क्या अभिप्राय है? इनके लिए सूत्र प्राप्त कीजिए।

Answer:

उपग्रह की ऊर्जा (Energy of Satellite): अपनी कक्षा में परिक्रमण करते समय उपग्रह में उसकी कक्षीय चाल के कारण गतिज ऊर्जा और उसकी स्थिति के कारण स्थितिज ऊर्जा होती है। इन दोनों का योग उपग्रह की कुल ऊर्जा है।
गतिज ऊर्जा \( K = \frac{1}{2}mv_0^2 = \frac{GMm}{2r} \), स्थितिज ऊर्जा \( U = -\frac{GMm}{r} \)
अतः कुल ऊर्जा \( E = K + U = -\frac{GMm}{2r} \)
कुल ऊर्जा ऋणात्मक है, जिसका अर्थ है कि उपग्रह ग्रह के साथ बद्ध निकाय है। इसे मुक्त करने के लिए बाह्य ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

उपग्रह की बन्धन ऊर्जा (Binding Energy of Satellite): ऊर्जा की वह न्यूनतम मात्रा जो किसी उपग्रह को देने पर वह सदैव के लिए अपनी कक्षा छोड़कर पलायन कर जाये, उपग्रह की बन्धन ऊर्जा कहलाती है। इसे Eb से व्यक्त करते हैं।
पलायन के बाद अनन्त पर उपग्रह की ऊर्जा शून्य होगी। अतः
\( E_b = E_\infty - E = 0 - \left(-\frac{GMm}{2r}\right) = \frac{1}{2}\frac{GMm}{r} \)

Exam Tips:

a) Kinetic energy is GMm/2r and potential energy is −GMm/r, so the total energy is −GMm/2r.
b) A negative total energy means the satellite is bound to the planet.
c) Binding energy is the energy needed to make the total energy zero, which gives ½GMm/r.
d) Binding energy is always positive, while the total energy of the orbit is negative.

 

Question 7: सिद्ध कीजिए कि पलायन वेग पिण्ड के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करता है।

Answer:

पलायन वेग (Escape Velocity): वह न्यूनतम वेग जिससे फेंके जाने पर कोई वस्तु पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण सीमा के बाहर चली जाये और लौटकर वापस न आ सके, पलायन वेग कहलाता है। इसकी कोई निश्चित दिशा नहीं होती, इसलिए इसे पलायन चाल कहना अधिक यथार्थ है।

(i) पृथ्वी सतह से पलायन वेग का सूत्र: जब वस्तु को पृथ्वी सतह से दूर की ओर फेंका जाता है तो उसकी गतिज ऊर्जा गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा में बदलती है। यदि वस्तु को इतनी गतिज ऊर्जा दी जाये कि वह अनन्त पर पहुँच जाये, तो वह पलायन कर जाती है। अतः
\( \frac{1}{2}mv_e^2 = \frac{GMm}{R} \)
अतः \( v_e = \sqrt{\frac{2GM}{R}} = \sqrt{2gR} \)

(ii) द्रव्यमान पर निर्भरता: सूत्र में पिण्ड का द्रव्यमान m नहीं है। अतः पलायन वेग पिण्ड के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करता। पृथ्वी पर इसका मान लगभग 11.2 km s-1 है। (सिद्ध)

Exam Tips:

a) Equate the kinetic energy ½mv² to the magnitude of the potential energy GMm/R.
b) The mass of the escaping body cancels, so escape speed depends only on M and R.
c) The escape speed on Earth is about 11.2 km/s, which is √(2gR).
d) Escape speed is the same for all directions of projection, so it is called escape speed rather than escape velocity.

 

Question 8: न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण नियम लिखिए एवं सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक (G) की परिभाषा, मात्रक एवं विमीय सूत्र ज्ञात कीजिए।

Answer:

गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम (Universal Law of Gravitation): ब्रह्माण्ड में प्रत्येक द्रव्य कण किसी भी अन्य द्रव्य कण को अपनी ओर एक बल द्वारा आकर्षित करता है। इस बल का परिमाण दोनों कणों के द्रव्यमानों के गुणनफल के अनुक्रमानुपाती और उनके द्रव्यमान केन्द्रों के बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है। बल की दिशा दोनों कणों को मिलाने वाली रेखा के अनुदिश होती है।

माना m1 व m2 द्रव्यमान के दो कण परस्पर r दूरी पर हैं। तो
\( F \propto m_1m_2 \) और \( F \propto \frac{1}{r^2} \)
अतः \( F = G\frac{m_1m_2}{r^2} \) ...(1)
जहाँ G सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक है। खगोलीय पिण्डों के बीच की दूरी उनके आकार की तुलना में बहुत अधिक होने के कारण इन्हें कण माना जा सकता है।

G की परिभाषा: सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक वह गुरुत्वीय बल है जो एकांक द्रव्यमान के दो कणों के बीच एकांक दूरी पर कार्य करता है। यदि m1 = m2 = 1 kg तथा r = 1 m, तो F = G।
SI मात्रक: N m2 kg-2; \( G = 6.67 \times 10^{-11} \) N m2 kg-2।
विमीय सूत्र: \( G = \frac{Fr^2}{m_1m_2} = [M^{-1}L^3T^{-2}] \)

Exam Tips:

a) Write the law as F = Gm₁m₂/r², with the force along the line joining the particles.
b) G is defined as the force between two unit masses placed one unit apart.
c) The SI unit of G is N m² kg⁻², and its value is 6.67 × 10⁻¹¹.
d) The dimensional formula [M⁻¹L³T⁻²] follows directly from G = Fr²/(m₁m₂).

 

Question 9: पृथ्वी का उपग्रह पृथ्वी के चारों ओर क्यों घूमता है? इसके आवर्तकाल एवं कक्षीय चाल के लिए सूत्रों का निगमन कीजिए।

Answer:

उपग्रह (Satellite): वे आकाशीय पिण्ड जो ग्रहों की परिक्रमा करते हैं, उपग्रह कहलाते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं: (1) प्राकृतिक उपग्रह, जैसे पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह चन्द्रमा, और (2) कृत्रिम उपग्रह, जैसे INSAT, EDUSAT, GSAT आदि, जो मानव निर्मित हैं।

उपग्रह की कक्षीय चाल (Orbital Velocity of Satellite): माना m द्रव्यमान का उपग्रह पृथ्वी (द्रव्यमान M, त्रिज्या R) की सतह से h ऊँचाई पर v0 कक्षीय चाल से परिक्रमा करता है। कक्षा की त्रिज्या r = R + h है।
पृथ्वी और उपग्रह के बीच लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल आवश्यक अभिकेन्द्र बल प्रदान करता है। अतः
\( \frac{GMm}{(R+h)^2} = \frac{mv_0^2}{R+h} \)
अतः \( v_0 = \sqrt{\frac{GM}{R+h}} \)

परिक्रमण काल: \( T = \frac{2\pi(R+h)}{v_0} = 2\pi\sqrt{\frac{(R+h)^3}{GM}} \)

कुल ऊर्जा: गतिज ऊर्जा \( K = \frac{GMm}{2(R+h)} \), स्थितिज ऊर्जा \( U = -\frac{GMm}{R+h} \)। अतः कुल ऊर्जा \( E = -\frac{GMm}{2(R+h)} \)।

Exam Tips:

a) Gravity supplies the centripetal force, so the satellite keeps circling Earth.
b) Equating GMm/r² to mv²/r gives v₀ = √(GM/r) with r = R + h.
c) Period T = 2πr/v₀ gives T = 2π√(r³/GM), so higher orbits take longer.
d) Total energy is −GMm/2r, so the energy of an orbit is negative.

 

आंकिक प्रश्न (Numerical Questions)

गुरुत्वाकर्षण नियम पर आधारित प्रश्न

Question 1: M, 2M, 3M, 4M द्रव्यमान के चार कण a भुजा वाले वर्ग के शीर्षों पर रखे गये हैं। वर्ग के केन्द्र पर रखे M द्रव्यमान वाले कण पर लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल ज्ञात कीजिए।

Answer:

वर्ग के केन्द्र से प्रत्येक शीर्ष की दूरी \( \frac{a}{\sqrt{2}} \) है। अतः केन्द्र पर स्थित M पर kM द्रव्यमान के कारण बल का परिमाण
\( F_k = \frac{GM\cdot kM}{(a/\sqrt{2})^2} = \frac{2kGM^2}{a^2} \)
यह बल शीर्ष की ओर होता है। द्रव्यमानों को वर्ग के चारों शीर्षों पर क्रम से रखने पर दोनों विकर्ण-घटक सम्पातित होते हैं। x-घटकों का योग शून्य होता है और y-घटकों का योग \( -\frac{2GM^2}{a^2}\cdot\frac{4}{\sqrt{2}} \) है।
अतः परिणामी बल का परिमाण \( F = \frac{4\sqrt{2}\,GM^2}{a^2} \) है, जो 3M और 4M वाले शीर्षों की भुजा की ओर होता है।

Exam Tips:

a) Each corner is at distance a/√2 from the centre, so use that distance in the inverse-square law.
b) Resolve each force into components along the diagonals and add them.
c) Opposite masses pull in opposite directions, so only the net component survives.

 

Question 2: दो गोलों के द्रव्यमान 60 kg तथा 50 kg हैं। इनके गुरुत्व केन्द्रों के बीच की दूरी 0.50 m है। इनके बीच कितना गुरुत्वाकर्षण बल होगा?

Answer:

\( F = \frac{Gm_1m_2}{r^2} = \frac{6.67\times10^{-11}\times60\times50}{(0.50)^2} \)
\( = \frac{2.0\times10^{-7}}{0.25} \) (लगभग) = 8.0 × 10-7 N

Exam Tips:

a) Use the centre-to-centre distance 0.50 m, not the radius.
b) Multiply the masses first, then divide by the square of the distance.

 

Question 3: M द्रव्यमान का एक समरूप गोला तथा m द्रव्यमान और L लम्बाई की एक समरूप छड़ इस प्रकार रखे गये हैं कि छड़ का पास वाला सिरा गोले के केन्द्र से r दूरी पर स्थित हो तो गोले व छड़ के मध्य लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल की गणना कीजिए।

Answer:

छड़ के x दूरी पर स्थित अल्पांश dx का द्रव्यमान \( dm = \frac{m}{L}dx \)। इस पर बल
\( dF = \frac{GM}{x^2}\cdot\frac{m}{L}dx \)
x = r से x = r + L तक समाकलन करने पर
\( F = \frac{GMm}{L}\left[\frac{1}{r} - \frac{1}{r+L}\right] = \frac{GMm}{r(r+L)} \)

Exam Tips:

a) Integrate the force on a small element dx of the rod from x = r to x = r + L.
b) The rod element mass is (m/L)dx, which is the linear density times the length.
c) The result reduces to GMm/r² when L is very small compared with r.

 

गुरुत्वीय त्वरण पर आधारित प्रश्न

Question 4: एक व्यक्ति का पृथ्वी तल पर द्रव्यमान 80 kg है। इस व्यक्ति का चन्द्रमा पर भार क्या होगा? दिया है, चन्द्रमा का द्रव्यमान 7.34 × 1022 kg, त्रिज्या = 1.75 × 106 m; गुरुत्वीय नियतांक G = 6.67 × 10-11 N m2 kg-2। व्यक्ति का चन्द्रमा पर द्रव्यमान क्या होगा?

Answer:

चन्द्रमा पर गुरुत्वीय त्वरण \( g_m = \frac{GM_m}{R_m^2} = \frac{6.67\times10^{-11}\times7.34\times10^{22}}{(1.75\times10^6)^2} \approx 1.60\ \text{m s}^{-2} \)
भार \( W = mg_m = 80 \times 1.60 \approx 128\ \text{N} \)
द्रव्यमान स्थान पर निर्भर नहीं करता, अतः चन्द्रमा पर भी द्रव्यमान 80 kg है।

Exam Tips:

a) Compute g on the Moon from GM/R², using the Moon's mass and radius.
b) Weight equals mass times local g, so it changes from place to place.
c) Mass remains 80 kg everywhere, since it is a measure of the amount of matter.

 

Question 5: यदि पृथ्वी का व्यास उसके वर्तमान व्यास का आधा हो जाये तथा घनत्व वही रहे तो इस आधे आकार की पृथ्वी की सतह पर g का मान कितना होगा?

Answer:

\( g = \frac{4}{3}\pi G\rho R \) ⇒ \( g \propto R \) (घनत्व नियत)
अतः नया g = \( \frac{g}{2} = \frac{9.8}{2} \) = 4.90 m s-2

Exam Tips:

a) With constant density, surface gravity is proportional to the radius.
b) Halving the radius halves g, giving 4.9 m/s² from 9.8 m/s².

 

Question 6: किसी व्यक्ति का पृथ्वी पर भार 490 N है। पृथ्वी पर गुरुत्वीय त्वरण g = 9.8 N kg-1 है। चन्द्रमा की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण g/6 है। ज्ञात कीजिए-

Question 6 (i): चन्द्रमा की सतह पर व्यक्ति का भार ज्ञात कीजिए।

Answer:

व्यक्ति का द्रव्यमान \( m = \frac{490}{9.8} = 50\ \text{kg} \)
चन्द्रमा पर भार \( W_m = m\cdot\frac{g}{6} = 50\times\frac{9.8}{6} \approx 81.67\ \text{N} \)

Exam Tips:

a) Find the mass first, from weight divided by g on Earth.
b) Weight on the Moon is mass times g/6.

 

Question 6 (ii): पृथ्वी व चन्द्रमा पर व्यक्ति का द्रव्यमान ज्ञात कीजिए।

Answer:

द्रव्यमान दोनों स्थानों पर समान रहता है, अर्थात् 50 kg।

Exam Tips:

a) Mass is an intrinsic property of the body and does not depend on the location.
b) Only weight changes between Earth and the Moon.

 

Question 6 (iii): यदि व्यक्ति पृथ्वी सतह पर 1 min में 150 m चलता है तो चन्द्रमा पर 1 min में कितना चलेगा?

Answer:

यदि चाल समान रहे तो चन्द्रमा पर भी 1 min में 150 m चलेगा।

Exam Tips:

a) The distance covered in a given time depends on the walking speed, which is assumed the same.
b) Gravity affects the weight and jumping ability, but not the walking speed in this model.

 

Question 6 (iv): यदि व्यक्ति पृथ्वी तल पर 2 m कूद सकता हो तो चन्द्रमा पर कितना कूदेगा?

Answer:

कूदने की ऊँचाई \( h \propto \frac{1}{g} \) है। अतः \( h_m = 2 \times 6 = 12\ \text{m} \)।

Exam Tips:

a) Jump height is inversely proportional to g, so the Moon gives six times the height.
b) This assumes the same take-off speed on both bodies.

 

Question 7: पृथ्वी की सतह से h ऊँचाई तक जाने पर किसी वस्तु के भार में 1% कमी आती है। यदि वस्तु को सतह से h गहराई नीचे ले जाया जाये तो भार में परिवर्तन कितना होगा?

Answer:

ऊँचाई h पर \( g′ = g\left(1 - \frac{2h}{R}\right) \) (h ≪ R)। 1% कमी के लिए \( \frac{2h}{R} = 0.01 \) ⇒ \( h = \frac{R}{200} \)।
गहराई d पर \( g′ = g\left(1 - \frac{d}{R}\right) \)। d = h = R/200 रखने पर
भार में कमी \( \frac{d}{R} = \frac{1}{200} = 0.5\% \)

Exam Tips:

a) Above the surface g falls as 1 − 2h/R, while below it falls as 1 − d/R.
b) The depth change is half the height change for the same percentage.
c) Keep h and d in the same units as R.

 

Question 8: अपनी अक्ष पर पृथ्वी के घूर्णन की चाल ज्ञात कीजिए, ताकि भूमध्य रेखा पर किसी व्यक्ति का भार इस समय के भार का 3/5 हो जाये। भूमध्य रेखा पर पृथ्वी की त्रिज्या 6400 km है।

Answer:

भूमध्य रेखा पर \( g′ = g - R\omega^2 \)
दिया है \( g′ = \frac{3}{5}g \) ⇒ \( R\omega^2 = \frac{2}{5}g \)
अतः \( \omega = \sqrt{\frac{2g}{5R}} = \sqrt{\frac{2\times9.8}{5\times6.4\times10^6}} \approx 7.8\times10^{-4}\ \text{rad s}^{-1} \)

Exam Tips:

a) At the equator the apparent weight is reduced by Rω² from the value without rotation.
b) Use R in metres, so 6400 km becomes 6.4 × 10⁶ m.
c) The result is the same as the rotation problem worked in the short-answer section.

 

Question 9: किस ऊँचाई पर गुरुत्वीय त्वरण का मान पृथ्वी की सतह के मान का (i) 4% तथा (ii) 50% होगा? पृथ्वी की त्रिज्या 6400 km है।

Answer:

\( g_h = g\left(\frac{R}{R+h}\right)^2 \)
(i) 4% के लिए \( \left(\frac{R}{R+h}\right)^2 = 0.04 \) ⇒ \( \frac{R}{R+h} = 0.2 \) ⇒ \( R+h = 5R \) ⇒ \( h = 4R = 25600\ \text{km} \)
(ii) 50% के लिए \( \frac{R}{R+h} = \frac{1}{\sqrt{2}} \) ⇒ \( h = (\sqrt{2}-1)R = 0.414\times6400 \approx 2651\ \text{km} \)

Exam Tips:

a) Set (R/(R+h))² equal to the given fraction and solve for R+h.
b) For 4%, the square root of 0.04 is 0.2, so R+h is five times R.
c) For 50%, h ≈ 0.414R, which is about 2651 km for R = 6400 km.

 

Question 10: पृथ्वी तल से कितना नीचे जाने पर गुरुत्वीय त्वरण पृथ्वी पर गुरुत्वीय त्वरण का (i) आधा रह जायेगा (ii) एक चौथाई रह जायेगा? (पृथ्वी की त्रिज्या = 6400 km)

Answer:

गहराई d पर \( g′ = g\left(1 - \frac{d}{R}\right) \)
(i) आधा: \( 1 - \frac{d}{R} = \frac{1}{2} \) ⇒ \( d = \frac{R}{2} = 3200\ \text{km} \)
(ii) एक चौथाई: \( 1 - \frac{d}{R} = \frac{1}{4} \) ⇒ \( d = \frac{3R}{4} = 4800\ \text{km} \)

Exam Tips:

a) Inside Earth, g varies linearly with depth, so the fraction 1 − d/R is used.
b) Half the value needs depth R/2, and a quarter needs depth 3R/4.

 

गुरुत्वीय क्षेत्र तथा गुरुत्वीय विभव पर आधारित प्रश्न

Question 11: चन्द्रमा तथा पृथ्वी के बीच की औसत दूरी 3.85 × 108 m है। दोनों के मध्य किस स्थान पर गुरुत्वीय क्षेत्र की तीव्रता शून्य होगी? (दिया है- पृथ्वी का द्रव्यमान = 5.96 × 1024 kg; चन्द्रमा का द्रव्यमान = 7.36 × 1022 kg)

Answer:

माना पृथ्वी के केन्द्र से x दूरी पर क्षेत्र शून्य है। तब
\( \frac{GM_e}{x^2} = \frac{GM_m}{(d-x)^2} \) ⇒ \( \frac{x}{d-x} = \sqrt{\frac{M_e}{M_m}} \approx 9.0 \)
अतः \( x = \frac{9}{10}d = 3.465\times10^8\ \text{m} \)
अर्थात् पृथ्वी के केन्द्र से 3.465 × 108 m दूर।

Exam Tips:

a) Field from each body is equal and opposite at the balance point, so compare the two inverse-square terms.
b) The ratio x/(d − x) equals the square root of the mass ratio.
c) The balance point lies closer to the Moon, because the Moon is much less massive.

 

Question 12: 2 kg द्रव्यमान का एक कण 1.0 m त्रिज्या तथा 100 kg द्रव्यमान के एक समान गोले पर रखा है। गोले के पृष्ठ पर गुरुत्वीय विभव ज्ञात कीजिए तथा कण को दूर करने में गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध किया गया कार्य ज्ञात कीजिए।

Answer:

पृष्ठ पर गुरुत्वीय विभव \( V = -\frac{GM}{R} = -\frac{6.67\times10^{-11}\times100}{1.0} = -6.67\times10^{-9}\ \text{J kg}^{-1} \)
कण को अनन्त तक ले जाने में किया गया कार्य \( W = m(V_\infty - V) = 2\times6.67\times10^{-9} = 1.334\times10^{-8}\ \text{J} \)

Exam Tips:

a) Potential on the surface is −GM/R, which is negative.
b) Work against gravity equals m times the potential difference from the surface to infinity.

 

Question 13: (i) चन्द्रमा तथा पृथ्वी के बीच की दूरी 3.85 × 108 m है। दोनों के मध्य किस बिन्दु पर गुरुत्वीय क्षेत्र शून्य होगा? (पृथ्वी का द्रव्यमान = 6 × 1024 kg; चन्द्रमा का द्रव्यमान = 7.5 × 1022 kg)
(ii) इस बिन्दु पर गुरुत्वीय विभव कितना होगा?

Answer:

(i) \( \frac{x}{d-x} = \sqrt{\frac{6\times10^{24}}{7.5\times10^{22}}} \approx 8.94 \) ⇒ \( x \approx 0.90\,d = 3.46\times10^8\ \text{m} \) पृथ्वी के केन्द्र से।

(ii) \( V = -\frac{GM_e}{x} - \frac{GM_m}{d-x} \)
\( = -\frac{6.67\times10^{-11}\times6\times10^{24}}{3.46\times10^8} - \frac{6.67\times10^{-11}\times7.5\times10^{22}}{3.87\times10^7} \)
\( \approx -1.156\times10^6 - 0.129\times10^6 = -1.28\times10^6\ \text{J kg}^{-1} \)

Exam Tips:

a) The zero-field point is found from equal and opposite fields, with the same method as the previous problem.
b) Potential at a point is the sum of the potentials due to Earth and Moon, both negative.
c) Take distances from each body's centre, which is 3.46 × 10⁸ m from Earth and 3.87 × 10⁷ m from the Moon.

 

गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा पर आधारित प्रश्न

Question 14: पृथ्वी का द्रव्यमान 6.0 × 1024 kg तथा त्रिज्या 6.4 × 106 m है। (G = 6.67 × 10-11 N m2 kg-2) ज्ञात कीजिए-

Question 14 (i): पृथ्वी तल से 4 kg के पिण्ड को अनन्त तक ले जाने में कितना कार्य करना होगा?

Answer:

\( W = \frac{GMm}{R} = \frac{4.0\times10^{14}\times4}{6.4\times10^6} = 2.5\times10^8\ \text{J} \)

Exam Tips:

a) The work equals the magnitude of the potential energy at the surface.
b) Use R = 6.4 × 10⁶ m, not the diameter.

 

Question 14 (ii): पृथ्वी तल पर 4 kg के पिण्ड की गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा कितनी होगी?

Answer:

\( U = -\frac{GMm}{R} = -2.5\times10^8\ \text{J} \)

Exam Tips:

a) Potential energy is negative because the body is bound to Earth.
b) Its value is the negative of the work in part (i).

 

Question 14 (iii): पृथ्वी तल पर गुरुत्वीय विभव कितना होगा?

Answer:

\( V = -\frac{GM}{R} = -\frac{4.0\times10^{14}}{6.4\times10^6} = -6.25\times10^7\ \text{J kg}^{-1} \)

Exam Tips:

a) Potential per unit mass is independent of the mass of the body.
b) Potential energy for 4 kg is 4 times this value, which is −2.5 × 10⁸ J.

 

Question 14 (iv): यदि पिण्ड अनन्त से पृथ्वी तल पर गिरे तो पृथ्वी तल से टकराते समय पिण्ड का वेग क्या होगा?

Answer:

ऊर्जा संरक्षण से \( \frac{1}{2}v^2 = \frac{GM}{R} \) ⇒ \( v = \sqrt{\frac{2GM}{R}} = \sqrt{\frac{8.0\times10^{14}}{6.4\times10^6}} \approx 1.118\times10^4\ \text{m s}^{-1} \)

Exam Tips:

a) A body falling from infinity gains speed equal to the escape speed at the surface.
b) The result, about 11.18 km/s, is the same as the escape speed from Earth.

 

Question 15: 200 g द्रव्यमान के तीन कण अनन्त से लाकर किसी समबाहु त्रिभुज के शीर्षों पर रखे जाते हैं। यदि त्रिभुज की प्रत्येक भुजा 40 cm हो तो किया गया कार्य कितना होगा?

Answer:

तीन कणों की भुजा a = 0.40 m, द्रव्यमान m = 0.20 kg। तीन युग्म होने से निकाय की कुल स्थितिज ऊर्जा
\( U = -\frac{3Gm^2}{a} \)
किया गया कार्य \( W = \frac{3Gm^2}{a} = \frac{3\times6.67\times10^{-11}\times(0.20)^2}{0.40} \approx 2.0\times10^{-11}\ \text{J} \)

Exam Tips:

a) Three pairs of particles contribute to the energy, one for each side of the triangle.
b) Use m = 0.20 kg and a = 0.40 m, not grams and centimetres.
c) The work done by the external agent is positive, the work by gravity is negative.

 

उपग्रह की कक्षीय चाल, पलायन वेग तथा परिक्रमण काल पर आधारित प्रश्न

Question 16: यदि पृथ्वी का द्रव्यमान और त्रिज्या किसी ग्रह की क्रमशः 9 गुनी तथा दुगुनी है, तो रॉकेट को इस ग्रह के गुरुत्वाकर्षण बल से बाहर निकालने के लिए आवश्यक न्यूनतम वेग की गणना कीजिए। पृथ्वी की सतह पर पलायन वेग 11.2 km s-1 लीजिए।

Answer:

ग्रह का द्रव्यमान \( M_p = \frac{M}{9} \) तथा त्रिज्या \( R_p = \frac{R}{2} \)
\( v_p = \sqrt{\frac{2GM_p}{R_p}} = \sqrt{\frac{4GM}{9R}} = \frac{2}{3}\sqrt{\frac{GM}{R}} \)
पृथ्वी के लिए \( \sqrt{\frac{2GM}{R}} = 11.2 \) km s-1, अतः \( \sqrt{\frac{GM}{R}} = 7.92 \) km s-1
अतः \( v_p = \frac{2}{3}\times7.92 \approx 5.28\ \text{km s}^{-1} \)

Exam Tips:

a) Escape speed is √(2GM/R), so scale it by the ratio of mass to radius for the planet.
b) Here the planet has one-ninth of Earth's mass and half Earth's radius, so its escape speed is smaller.

 

Question 17: m द्रव्यमान का एक पिण्ड पृथ्वी की सतह से 4R ऊँचाई पर स्थित है, जहाँ R पृथ्वी की त्रिज्या है। पिण्ड को कितना न्यूनतम वेग दिया जाये कि वह पलायन कर जाये?

Answer:

केन्द्र से दूरी \( r = R + 4R = 5R \)। पलायन के लिए \( \frac{1}{2}mv^2 = \frac{GMm}{5R} \)
अतः \( v = \sqrt{\frac{2GM}{5R}} = \frac{11.2}{\sqrt{5}} \approx 5.0\ \text{km s}^{-1} \)

Exam Tips:

a) The escape condition uses the distance from Earth's centre, which is 5R here.
b) Escape speed from a height r is √(2GM/r), so it falls as the distance increases.

 

Question 18: पृथ्वी के समीप उसकी परिक्रमा करने वाले उपग्रह के कक्षीय वेग की गणना कीजिए, यदि पृथ्वी की त्रिज्या 6.4 × 106 m तथा गुरुत्वीय त्वरण 10 m s-2 हो। यदि उपग्रह पृथ्वी तल से 2000 km की ऊँचाई पर रहे तब कक्षीय वेग कितना होगा?

Answer:

पृथ्वी के समीप: \( v_0 = \sqrt{gR} = \sqrt{10\times6.4\times10^6} = 8\times10^3\ \text{m s}^{-1} = 8\ \text{km s}^{-1} \)
h = 2000 km पर: \( v_0 = \sqrt{\frac{gR^2}{R+h}} = \sqrt{\frac{10\times(6.4\times10^6)^2}{8.4\times10^6}} \approx 6.98\times10^3\ \text{m s}^{-1} \)

Exam Tips:

a) Near the surface, v = √(gR), which gives 8 km/s.
b) At 2000 km, use the distance from the centre, R + h = 8400 km.

 

Question 19: 500 g के पिण्ड को पृथ्वी से पलायन करने के लिए कितनी आवश्यक ऊर्जा ज्ञात कीजिए। (g = 10 m s-2 तथा पृथ्वी की त्रिज्या Re = 6400 km)

Answer:

पलायन ऊर्जा = \( \frac{GMm}{R} = mgR = 0.5\times10\times6.4\times10^6 = 3.2\times10^7\ \text{J} \)

Exam Tips:

a) Escape energy equals the magnitude of the potential energy, which is mgR here.
b) Convert 500 g to 0.5 kg and 6400 km to 6.4 × 10⁶ m before multiplying.

 

Question 20: किसी पिण्ड को पृथ्वी तल से किस वेग से फेंका जाये कि वह (i) 2Re; (ii) 4Re ऊँचाई तक पहुँच जाये? (पृथ्वी त्रिज्या R = 6400 km; g = 10 m s-2)

Answer:

ऊर्जा संरक्षण: \( \frac{1}{2}v^2 - \frac{GM}{R} = -\frac{GM}{R+h} \) ⇒ \( v^2 = 2gR\left(1-\frac{R}{R+h}\right) \) (GM = gR²)।

(i) h = 2R: \( v^2 = 2gR\cdot\frac{2}{3} = \frac{4}{3}gR \) ⇒ \( v = \sqrt{\frac{4}{3}\times6.4\times10^7} \approx 9.24\ \text{km s}^{-1} \)
(ii) h = 4R: \( v^2 = 2gR\cdot\frac{4}{5} = \frac{8}{5}gR \) ⇒ \( v = \sqrt{\frac{8}{5}\times6.4\times10^7} \approx 10.12\ \text{km s}^{-1} \)

Exam Tips:

a) Use the total energy at the surface equal to the total energy at maximum height.
b) At maximum height the speed is zero, so the energy there is −GM/(R+h) only.
c) Greater height needs a larger speed, but less than the escape speed.

 

Question 21: 500 kg का एक कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी से 1800 km की ऊँचाई पर पृथ्वी का चक्कर लगा रहा है। उपग्रह की (i) स्थितिज ऊर्जा, (ii) गतिज ऊर्जा, (iii) कुल ऊर्जा ज्ञात कीजिए। (पृथ्वी की त्रिज्या 6400 km तथा g = 10 m s-2)

Answer:

कक्षा की त्रिज्या \( r = R + h = 8.2\times10^6\ \text{m} \); \( GM = gR^2 = 4.096\times10^{14} \)
(i) स्थितिज ऊर्जा \( U = -\frac{GMm}{r} = -\frac{4.096\times10^{14}\times500}{8.2\times10^6} \approx -2.5\times10^{10}\ \text{J} \)
(ii) गतिज ऊर्जा \( K = \frac{GMm}{2r} = 1.25\times10^{10}\ \text{J} \)
(iii) कुल ऊर्जा \( E = K + U = -1.25\times10^{10}\ \text{J} \)

Exam Tips:

a) Potential energy is −GMm/r and kinetic energy is GMm/2r, so the total is −GMm/2r.
b) Use r = R + h = 8200 km, not h alone.

 

केप्लर के नियमों पर आधारित प्रश्न

Question 22: नेप्चून ग्रह की सूर्य से दूरी पृथ्वी से सूर्य की दूरी की 30 गुनी है। पृथ्वी का परिक्रमण काल 1 वर्ष है। नेप्चून के परिक्रमण काल की गणना कीजिए।

Answer:

केप्लर के तृतीय नियम से \( T^2 \propto r^3 \)
\( \frac{T_N}{T_E} = \left(\frac{r_N}{r_E}\right)^{3/2} = 30^{3/2} = 30\sqrt{30} \approx 164.3 \)
अतः \( T_N \approx 164.3 \) वर्ष

Exam Tips:

a) Use T² ∝ r³ and compare Neptune with Earth.
b) The exponent 3/2 gives 30 × √30 ≈ 164.3 for the ratio of periods.

 

Question 23: बृहस्पति ग्रह की सूर्य से दूरी पृथ्वी की सूर्य से दूरी की 5.2 गुनी है तो बृहस्पति के परिक्रमण काल की गणना कीजिए।

Answer:

केप्लर के तृतीय नियम से \( \frac{T_J}{T_E} = (5.2)^{3/2} = 5.2\sqrt{5.2} \approx 11.86 \)
अतः \( T_J \approx 11.86 \) वर्ष

Exam Tips:

a) Jupiter's period is found from the ratio of distances to the power 3/2.
b) The result, about 11.86 years, is the sidereal period of Jupiter.

 

Haryana Board Solutions for Class 11 Physics Chapter 08 Gravitation

Official Haryana Board Solutions for Chapter 08 Gravitation

Explore reliable textbook solutions for Chapter 08 Gravitation tailored for Class 11 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Physics.

Step-by-Step Explanations for Chapter 08 Gravitation

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 Physics module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Next Steps in Your Physics Revision

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 08 Gravitation with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 8 गुरुत्वाकर्षण for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 8 गुरुत्वाकर्षण is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Physics are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Physics Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 8 गुरुत्वाकर्षण as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Physics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 8 गुरुत्वाकर्षण will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 8 गुरुत्वाकर्षण in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Physics. You can access HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 8 गुरुत्वाकर्षण in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Physics Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 8 गुरुत्वाकर्षण in printable PDF format for offline study on any device.