HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 4 समतल में गति

Official Haryana Board Solutions for Class 11 Physics: Chapter 04 Motion in a Plane

Explore reliable textbook solutions for Chapter 04 Motion in a Plane tailored for Class 11 learners. Utilizing these Physics answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Chapter-wise Solutions for Physics: Chapter 04 Motion in a Plane

View or download the dedicated Chapter 04 Motion in a Plane solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Physics.

बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: किसी प्रक्षेप्य पर ऊँचाई y तथा क्षैतिज तल के अनुदिश दूरी x क्रमशः y = 8t − 5t2 तथा x = 6t है, जहाँ t सेकण्ड में तथा दूरियाँ मीटर में हैं। प्रक्षेप्य का प्रक्षेपण वेग होगा-
(a) 8 मीटर/सेकण्ड
(b) 6 मीटर/सेकण्ड
(c) 10 मीटर/सेकण्ड
(d) उपर्युक्त विवरण से प्राप्त नहीं किया जा सकता है।

Answer:

(c) 10 मीटर/सेकण्ड

Exam Tips:

a) The horizontal velocity is dx/dt = 6 m/s and the initial vertical velocity is dy/dt at t = 0, which is 8 m/s.

 

Question 2: आकाश में उड़ता एक वायुयान क्षैतिज तल में मोड़ ले रहा है। ऐसा करते समय उसके पंख-
(a) क्षैतिज रहते हैं
(b) ऊर्ध्वाधर हो जाते हैं।
(c) भीतर की ओर झुक जाते हैं।
(d) बाहर की ओर झुक जाते हैं।

Answer:

(c) भीतर की ओर झुक जाते हैं।

Exam Tips:

a) The banking of the wings provides the centripetal force needed to turn the aircraft in a circle.

 

Question 3: यदि एक बन्दूक से वेग v से छोड़ी गयी गोली की परास R हो, तो बन्दूक का क्षैतिज से झुकाव होगा-
(a) cos-1 (v2 / Rg)
(b) cos-1 (Rg / v2)
(c) tan-1 (v2 / Rg)
(d) sin-1 (gR / v2)

Answer:

(d) sin-1 (gR / v2)

Exam Tips:

a) From R = v2 sin 2θ / g, the value sin 2θ = gR / v2, which is the form given in option (d).
b) The exact inclination is half of sin-1(gR / v2), so option (d) is the closest form among the choices.

 

Question 4: एक कण xy तल में गति कर रहा है और किसी बिन्दु पर उसके निर्देशांक x = A sin ωt तथा y = A cos ωt हैं, जहाँ ω एक नियत राशि है। कण का पथ है-
(a) सरल रेखा
(b) दीर्घ वृत्ताकार
(c) वृत्ताकार
(d) परवलयाकार

Answer:

(c) वृत्ताकार

Exam Tips:

a) Squaring and adding the two coordinates gives x2 + y2 = A2, which is the equation of a circle.

 

Question 5: एक नाव जिसकी शान्त जल में चाल 5 km/hr है, 1 km चौड़ी नदी को सबसे छोटे सम्भव मार्ग से 15 मिनट में पार करती है। नदी के जल का km/hr में वेग है-
(a) 1
(b) 3
(c) 4
(d) √41

Answer:

(b) 3

Exam Tips:

a) Velocity across the river is 1 km / (1/4 h) = 4 km/h, and √(52 − v2) = 4 gives v = 3 km/h.
b) The shortest path means the boat's resultant velocity points straight across the river.

 

Question 6: दो कण A व B एक दृढ़ छड़ AB द्वारा जुड़े हैं। छड़ लम्बवत् पटरियों पर फिसलती है, जैसा कि चित्र में प्रदर्शित है। कण A का बायीं ओर वेग 10 m/s है। जब कोण α = 60° है, तो कण B का वेग होगा-

(a) 5.8 m/s
(b) 9.8 m/s
(c) 10 m/s
(d) 17.3 m/s

Answer:

(a) 5.8 m/s

Exam Tips:

a) The rod length gives xA2 + yB2 = L2; differentiating gives vB = vA cot α = 10 × cot 60° ≈ 5.8 m/s.
b) The answer is vA cot α, not vA sin α, because the end B moves along the vertical track.

 

Question 7: एक कण एक समान चाल से वृत्ताकार पथ पर चक्कर लगाता है। कण का त्वरण है-
(a) वृत्त की परिधि के अनुदिश
(b) स्पर्श रेखा के अनुदिश
(c) त्रिज्या के अनुदिश
(d) शून्य।

Answer:

(c) त्रिज्या के अनुदिश

Exam Tips:

a) The acceleration in uniform circular motion is centripetal, directed along the radius towards the centre.

 

Question 8: किसी प्रक्षेप्य का पथ होता है-
(a) सरल रेखीय
(b) परवलयिक
(c) दीर्घवृत्तीय
(d) अतिपरवलयिक

Answer:

(b) परवलयिक

Exam Tips:

a) Neglecting air resistance, the projectile path y = ax − bx2 is a parabola.

 

Question 9: एक प्रक्षेप्य को किस कोण से प्रक्षेपित किया जाये कि उसकी परास एवं अधिकतम ऊँचाई समान हो?
(a) tan-1 (√3)
(b) tan-1 (√2)
(c) tan-1 (4)
(d) tan-1 (√4)

Answer:

(c) tan-1 (4)

Exam Tips:

a) Equating R = u2 sin 2θ / g and H = u2 sin2θ / 2g gives tan θ = 4.
b) The angle is about 76°, which is not 45°, the angle for maximum range.

 

Question 10: एक कण r त्रिज्या के वृत्तीय पथ में गति करता है। अर्धवृत्त पूर्ण करने पर उसका विस्थापन होगा-
(a) 2r
(b) r / 2
(c) r / 4
(d) r

Answer:

(a) 2r

Exam Tips:

a) Displacement is the straight line between the start and end points, which for a semicircle is the diameter.

 

Question 11: एक गेंद को क्षैतिज से θ कोण पर किसी वेग से फेंका जाता है। उसकी क्षैतिज परास अधिकतम होने के लिए θ का मान होगा-
(a) 30°
(b) 0°
(c) 45°
(d) 60°

Answer:

(c) 45°

Exam Tips:

a) Range is proportional to sin 2θ, which is largest when 2θ = 90°.

 

Question 12: समान परास के लिए एक पिण्ड को समान चाल से कितनी दिशाओं में (कोणों पर) प्रक्षेपित किया जा सकता है?
(a) 2
(b) 3
(c) 4
(d) 1

Answer:

(a) 2

Exam Tips:

a) Two complementary angles θ and (90° − θ) give the same range for the same speed.

 

Question 13: एक प्रक्षेप्य की अधिकतम ऊँचाई पर चाल उसकी प्रारम्भिक चाल की आधी है। प्रक्षेप्य की क्षैतिज परास है-
(a) 3u2 / g
(b) √3 u2 / 2g
(c) u2 / 2g
(d) 2u2 / g

Answer:

(b) \( \frac{\sqrt{3}\,u^2}{2g} \)

Exam Tips:

a) At the top the speed is u cos θ = u / 2, so θ = 60°.
b) Range R = u2 sin 2θ / g = u2 sin 120° / g = √3 u2 / 2g.

 

Question 14: एक मोटर कार 30 मीटर/सेकण्ड की चाल से 500 मीटर त्रिज्या के वृत्तीय पथ पर गतिमान है। यदि इसकी चाल 2 मीटर/सेकण्ड2 की दर से बढ़ रही है तब इसका परिणामी त्वरण है-
(a) 2 मी/से2
(b) 2.2 मी/से2
(c) 2.7 मी/से2
(d) 3.8 मी/से2

Answer:

(c) 2.7 मी/से2

Exam Tips:

a) Centripetal acceleration = v2/r = 900 / 500 = 1.8 m/s2.
b) Resultant = √(1.82 + 22) = √7.24 ≈ 2.7 m/s2.
c) The two components are perpendicular, so they add by Pythagoras.

 

अति लघुत्तरीय प्रश्न

Question 1: एकांक सदिश किसे कहते हैं?

Answer:

वह सदिश जिसका परिमाण इकाई होता है, एकांक सदिश कहलाता है। इसका उपयोग सदिश को दिशा देने के लिए किया जाता है।

Exam Tips:

a) A unit vector is written as  = A⃗ / |A⃗|, which keeps only the direction of A⃗.
b) Unit vectors along the axes are î, ĵ and k̂.

 

Question 2: X-अक्ष, Y-अक्ष तथा Z-अक्ष के अनुदिश एकांक सदिश बताइये।

Answer:

X-अक्ष की दिशा में एकांक सदिश î, Y-अक्ष के अनुदिश ĵ तथा Z-अक्ष के अनुदिश k̂ होता है।

Exam Tips:

a) These three unit vectors are mutually perpendicular and each has magnitude 1.

 

Question 3: शून्य सदिश किसे कहते हैं?

Answer:

ऐसा सदिश जिसका परिमाण शून्य होता है, शून्य सदिश कहलाता है। इस सदिश की दिशा का निर्धारण सम्भव नहीं है।

Exam Tips:

a) A⃗ + (−A⃗) = 0⃗ is the most common example of a zero vector.

 

Question 4: सदिशों का वियोजन कितने प्रकार का होता है?

Answer:

सदिशों का वियोजन दो प्रकार का होता है-
1. द्विविमीय वियोजन
2. त्रिविमीय वियोजन।

Exam Tips:

a) Two-dimensional resolution uses two perpendicular axes, while three-dimensional resolution uses three.

 

Question 5: क्या दो सदिशों के परिणामी सदिश का परिमाण दिये गये सदिशों में से किसी एक सदिश के परिमाण से कम हो सकता है?

Answer:

हाँ, यदि दोनों सदिशों के मध्य कोण इतना अधिक हो कि परिणामी का परिमाण किसी एक सदिश से कम हो जाए। समान परिमाण के दो सदिशों के लिए यह तब होता है जब उनके बीच का कोण 120° से अधिक हो।

Exam Tips:

a) For equal vectors A and B, R = 2A cos(θ/2), which is less than A only when θ > 120°.
b) A 90° angle alone does not reduce the resultant below the vector magnitudes.

 

Question 6: निम्न भौतिक राशियों में से अदिश तथा सदिश राशियों को अलग-अलग कीजिए- बल आघूर्ण, पृष्ठ तनाव, संवेग, ताप, ऊर्जा, वेग, त्वरण, चाल।

Answer:

अदिश राशियाँ: पृष्ठ तनाव, ताप, ऊर्जा, चाल।
सदिश राशियाँ: बल आघूर्ण, संवेग, वेग, त्वरण।

Exam Tips:

a) Speed is the magnitude of velocity and has no direction, while velocity needs both magnitude and direction.
b) Surface tension is a scalar, even though it acts along a surface.

 

Question 7: क्या एक अदिश और एक सदिश राशि को जोड़ा जा सकता है?

Answer:

नहीं, क्योंकि केवल एक ही प्रकार की राशियों का योग सम्भव है। अदिश में दिशा नहीं होती, जबकि सदिश में परिमाण के साथ-साथ दिशा भी होती है।

Exam Tips:

a) Only quantities of the same kind can be added, so a scalar and a vector cannot be added.

 

Question 8: यदि किसी सदिश राशि का एक घटक शून्य हो व अन्य घटक शून्य न हों, तो क्या वह सदिश राशि शून्य हो सकती है?

Answer:

नहीं।

Exam Tips:

a) A vector is zero only when all its components are zero.
b) A vector such as (0, 3) still has a non-zero magnitude of 3.

 

Question 9: दो सदिशों के सदिश गुणनफल से प्राप्त सदिश की दिशा क्या होती है?

Answer:

दो सदिशों के सदिश गुणनफल की दिशा दोनों सदिशों के तल के लम्ब दिशा में होती है।

Exam Tips:

a) The direction is given by the right-hand rule applied to the two vectors.

 

Question 10: दो समान्तर सदिशों का सदिश गुणनफल क्या होता है?

Answer:

यदि A⃗ ∥ B⃗ तो A⃗ × B⃗ = AB sin 0° n̂ = 0 (शून्य) अर्थात् दो समान्तर सदिशों का सदिश गुणनफल शून्य होता है।

Exam Tips:

a) Since sin 0° = 0, the cross product of two parallel vectors is zero.

 

Question 11: क्या एक स्केलर को वेक्टर से गुणा किया जा सकता है?

Answer:

हाँ; बल F⃗ = m a⃗ एवं संवेग p⃗ = m v⃗ इसी के उदाहरण हैं।

Exam Tips:

a) Multiplying a vector by a scalar gives a vector, as in force F = ma and momentum p = mv.

 

Question 12: क्या विभिन्न परिमाणों के दो सदिशों को ऐसे जोड़ा जा सकता है कि उनका परिणामी शून्य हो?

Answer:

नहीं।

Exam Tips:

a) Two vectors with different magnitudes cannot cancel each other completely.

 

Question 13: बल F⃗ एक स्थिर पिण्ड को दूरी तक विस्थापित करता है। इस क्रिया को सदिश संकेत से कैसे दिखायेंगे?

Answer:

W = F⃗ · d⃗ = F d cos θ

Exam Tips:

a) Work is a dot product of force and displacement, so it is a scalar.
b) θ is the angle between the force and the displacement.

 

Question 14: किस अवस्था में दो अशून्य सदिशों का स्केलर गुणनफल अधिकतम होता है?

Answer:

A⃗ · B⃗ = AB cos θ। जब θ = 0° तो cos θ = 1, अतः (A⃗ · B⃗)max = AB। अतः समान दिशा में होने पर स्केलर गुणनफल अधिकतम होगा।

Exam Tips:

a) Two vectors in the same direction give the largest dot product, equal to the product of their magnitudes.

 

Question 15: किसी सदिश का ग्राफीय निरूपण कैसे किया जाता है?

Answer:

तीर (Arrow) चिन्ह द्वारा।

Exam Tips:

a) The length of the arrow represents the magnitude and the arrowhead shows the direction.

 

Question 16: क्या सदिशों की वियोजन संक्रिया में साहचर्य गुणधर्म लागू होता है?

Answer:

हाँ; क्योंकि (P⃗ + Q⃗) − R⃗ = P⃗ + (Q⃗ − R⃗)

Exam Tips:

a) Both sides reduce to the same vector P⃗ + Q⃗ − R⃗, so the grouping does not matter.

 

Question 17: क्या चार असमतलीय सदिशों का परिणामी शून्य हो सकता है?

Answer:

हाँ।

Exam Tips:

a) Any three non-coplanar vectors can be combined with a fourth vector equal to their negative sum, so the total is zero.

 

Question 18: यदि a अदिश राशि है और b⃗ सदिश राशि हो तो a b⃗ किस प्रकार की राशि होगी?

Answer:

सदिश।

Exam Tips:

a) A scalar times a vector is always a vector, with the same direction when a is positive.

 

Question 19: यदि P⃗ · R⃗ = Q⃗ · R⃗ तो क्या P⃗ और Q⃗ सदैव परस्पर बराबर होंगे?

Answer:

नहीं। P⃗ · R⃗ = Q⃗ · R⃗ से (P⃗ − Q⃗) · R⃗ = 0 होता है, अर्थात् P⃗ और Q⃗ के R⃗ पर घटक समान हैं। इसलिए P⃗ और Q⃗ का बराबर होना आवश्यक नहीं है।

Exam Tips:

a) Write the equation as (P⃗ − Q⃗) · R⃗ = 0, which only says that P⃗ − Q⃗ is perpendicular to R⃗.
b) Two different vectors with the same projection on R⃗ satisfy the condition.

 

Question 20: दो अक्षीय सदिशों के उदाहरण दीजिए।

Answer:

कोणीय वेग, बल-आघूर्ण।

Exam Tips:

a) Axial vectors point along the axis of rotation, given by the right-hand rule.

 

Question 21: बल तथा दाब में कौन सी सदिश राशि है?

Answer:

बल।

Exam Tips:

a) Force has direction, while pressure is a scalar quantity.

 

Question 22: क्या A⃗ + B⃗ का परिमाण वही है जो B⃗ + A⃗ का है?

Answer:

हाँ, दोनों के परिमाण एवं दिशाएँ समान हैं।

Exam Tips:

a) Vector addition is commutative, so the order of the two vectors does not matter.

 

Question 23: क्या A⃗ − B⃗ का परिमाण वही है जो B⃗ − A⃗ का है? क्या दोनों की दिशाएँ भी समान हैं?

Answer:

A⃗ − B⃗ व B⃗ − A⃗ दोनों के परिमाण तो समान होंगे, लेकिन दिशाएँ परस्पर विपरीत होंगी।

Exam Tips:

a) B⃗ − A⃗ = −(A⃗ − B⃗), which has the same magnitude and the opposite direction.

 

Question 24: दो सदिशों का योग कब अधिकतम व कब न्यूनतम होता है?

Answer:

जब दोनों सदिश एक ही दिशा में होते हैं (अर्थात् θ = 0°) तो उनका योग अधिकतम होता है, और जब परस्पर विपरीत दिशा में (अर्थात् θ = 180°) होते हैं तो उनका योग न्यूनतम होता है।

Exam Tips:

a) The maximum resultant is A + B at θ = 0°, and the minimum is |A − B| at θ = 180°.

 

Question 25: यदि किन्हीं दो सदिशों के परिमाण को अपरिवर्तित रखते हुए केवल उनके बीच का कोण परिवर्तित कर दें तो उनके परिणामी सदिश पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Answer:

परिणामी सदिश के परिमाण व दिशा दोनों बदल जायेंगे।

Exam Tips:

a) The resultant magnitude depends on cos θ through R2 = A2 + B2 + 2AB cos θ.

 

Question 26: क्या किसी सदिश के वियोजित घटक का मान उस सदिश के मान से अधिक हो सकता है?

Answer:

नहीं; किसी सदिश के वियोजित घटक का अधिकतम मान सदिश के मान के बराबर हो सकता है।

Exam Tips:

a) A component equals the full magnitude only when the vector lies along that axis.

 

Question 27: क्या दो सदिशों का अदिश गुणन ऋणात्मक हो सकता है?

Answer:

हाँ, यदि दोनों सदिशों के मध्य कोण 90° से 270° के मध्य हो।

Exam Tips:

a) The dot product is negative whenever cos θ is negative, that is between 90° and 270°.

 

Question 28: प्रक्षेप्य पथ के किस बिन्दु पर चाल न्यूनतम होती है?

Answer:

उच्चतम बिन्दु पर।

Exam Tips:

a) At the highest point the vertical component is zero, so only the horizontal component u cos θ remains.

 

Question 29: प्रक्षेप्य पथ किस प्रकार का होता है? क्या यह ऋजुरेखीय हो सकता है?

Answer:

प्रक्षेप्य पथ परवलयाकार होता है। प्रक्षेपण कोण θ = 90° के लिए यह ऋजुरेखीय होगा।

Exam Tips:

a) For θ = 90° the horizontal range is zero, so the path is a straight vertical line.

 

Question 30: प्रक्षेप्य गति में अधिकतम परास के लिए प्रक्षेपण कोण कितना होना चाहिए?

Answer:

45°

Exam Tips:

a) Maximum range R = u2/g occurs at θ = 45°, where sin 2θ = 1.

 

Question 31: वायु के प्रतिरोध का प्रक्षेप्य के उड्डयन काल तथा परास पर क्या प्रभाव पड़ता है?

Answer:

वायु के प्रतिरोध के कारण परास घट जाता है। उड्डयन काल भी निर्वात की तुलना में घट जाता है।

Exam Tips:

a) Drag removes energy from the projectile, so both its range and maximum height are reduced.
b) The horizontal velocity no longer stays constant when drag acts.

 

Question 32: किस प्रक्षेपण कोण के लिए महत्तम ऊँचाई एवं परास बराबर होते हैं?

Answer:

θ = tan-1(4) ≈ 76°

Exam Tips:

a) Equal range and maximum height require tan θ = 4.

 

Question 33: जब प्रक्षेप्य को क्षैतिज के साथ किसी कोण (90° को छोड़कर) पर प्रक्षेपित किया जाता है तो गति के दौरान वेग का कौन सा घटक नियत रहता है?

Answer:

वेग का क्षैतिज घटक (u cos θ) नियत रहता है।

Exam Tips:

a) Without air resistance there is no horizontal acceleration, so u cos θ stays the same throughout the flight.

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1: दो बराबर सदिशों का परिणामी सदिश कब-
1. शून्य हो सकता है
2. प्रत्येक के बराबर हो सकता है?

Answer:

1. परिमाण में समान दो सदिशों के मध्य जब 180° का कोण होता है तो उनका परिणामी शून्य होगा।
2. जब परिमाण में समान दो सदिश 120° के कोण पर होते हैं तो उनके परिणामी का परिमाण उनके परिमाण के बराबर प्राप्त होता है।

Exam Tips:

a) For equal magnitudes A, R = 2A cos(θ/2), which gives zero at θ = 180°.
b) At θ = 120°, R = 2A cos 60° = A, so the resultant equals each vector.
c) Use the cosine law R = √(A2 + B2 + 2AB cos θ) to check each case.

 

Question 2: दो सदिश A⃗ व B⃗ इस प्रकार हैं कि A⃗ · B⃗ = 0। A⃗ व B⃗ के विषय में क्या जानकारी मिलती है?

Answer:

यदि A⃗ · B⃗ = 0 तो निम्नलिखित दो सम्भावनाएँ हैं-
1. A⃗ व B⃗ में कोई एक शून्य है।
2. AB cos θ = 0, अर्थात् A ≠ 0 और B ≠ 0 हो तो cos θ = 0, अतः θ = 90°।
इस प्रकार A⃗ ⊥ B⃗, अर्थात् दोनों सदिश परस्पर लम्बवत् होंगे।

Exam Tips:

a) A zero dot product means the vectors are perpendicular, unless one of them is the zero vector.
b) Check the zero-vector case first before concluding that the angle is 90°.
c) The result is the standard test for orthogonality of two vectors.

 

Question 3: यदि A⃗ · B⃗ = AB तो A⃗ व B⃗ के विषय में क्या जानकारी मिलती है?

Answer:

A⃗ · B⃗ = AB
या AB cos θ = AB
या cos θ = 1
∴ θ = 0°
अर्थात् A⃗ व B⃗ परस्पर समान्तर (एक ही दिशा में) होंगे।

Exam Tips:

a) Dividing both sides by AB, which is not zero here, gives cos θ = 1.
b) Parallel vectors in the same direction give the maximum dot product.

 

Question 4: यदि R⃗ = A⃗ × B⃗ तो-
(i) R⃗ तथा A⃗ के बीच कोण क्या है?
(ii) R⃗ तथा B⃗ के बीच कोण क्या है?

Answer:

R⃗ = A⃗ × B⃗ की दिशा A⃗ तथा B⃗ दोनों के तल के लम्बवत् होती है।
(i) अतः R⃗ तथा A⃗ के बीच कोण 90° होगा।
(ii) अतः R⃗ तथा B⃗ के बीच कोण भी 90° होगा।

Exam Tips:

a) The cross product is perpendicular to both input vectors, so each angle is 90°.
b) Apply the right-hand rule to check the direction of R⃗.

 

Question 5: क्या तीन असमतलीय सदिशों का परिणामी शून्य हो सकता है?

Answer:

नहीं; किन्हीं दो सदिशों का परिणामी उन सदिशों के तल में ही होता है, अतः यह तीसरे सदिश, जो कि भिन्न तल में है, के प्रभाव को निरस्त नहीं कर सकता है।

Exam Tips:

a) The sum of the first two vectors lies in their own plane, so it cannot cancel a vector out of that plane.
b) For three vectors to sum to zero they must lie in one plane.

 

Question 6: जब सदिश A⃗ का सदिश B⃗ की दिशा में घटक शून्य है तो आप दोनों सदिशों के बारे में क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं?

Answer:

माना दोनों सदिशों A⃗ का B⃗ के मध्य कोण θ है। सदिश B⃗ की दिशा में सदिश A⃗ का घटक A cos θ होगा।
यदि यह घटक शून्य है, अर्थात् A cos θ = 0, तो cos θ = 0, अतः θ = 90°।
स्पष्ट है कि A⃗ ⊥ B⃗, अर्थात् दोनों सदिश परस्पर लम्बवत् होंगे।

Exam Tips:

a) The component of A along B is A cos θ, which is zero only when θ = 90°.
b) Both vectors must be non-zero for the perpendicular conclusion to follow.

 

Question 7: क्या शून्य सदिश को सदिश कहना सही है?

Answer:

दो सदिशों का अन्तर भी सदिश होता है, अतः R⃗ − R⃗ = 0⃗। अतः शून्य सदिश को सदिश कहना सही है।

Exam Tips:

a) Subtracting a vector from itself gives the zero vector, which is still a vector quantity.
b) The zero vector has no definite direction but it obeys the rules of vector addition.

 

Question 8: यद्यपि बल F⃗ व विस्थापन S⃗ दोनों सदिश राशियाँ हैं, फिर भी इन दोनों के गुणन से प्राप्त कार्य अदिश राशि है, क्यों? यदि F⃗ व S⃗ शून्य न हों फिर भी W का मान शून्य हो सकता है, कब?

Answer:

दो सदिश राशियों का डॉट गुणनफल अदिश राशि होती है और कार्य W = F⃗ · S⃗ है, अतः कार्य अदिश राशि है।
W = F⃗ · S⃗ = FS cos θ
स्पष्ट है कि जब cos θ = 0 तो W = 0 होगा, अर्थात् θ = 90° हो तो F⃗ व S⃗ के अशून्य होने पर भी W का मान शून्य होगा।

Exam Tips:

a) The dot product of two vectors is a scalar, so work is a scalar.
b) Work is zero when the force is perpendicular to the displacement, as for a load carried horizontally.
c) Write W = FS cos θ to see which angle gives zero work.

 

Question 9: सदिशों के योग का समान्तर चतुर्भुज नियम लिखिए।

Answer:

सदिशों के संयोजन का समान्तर चतुर्भुज नियम (Law of Parallelogram of Vectors Addition): इस नियम की सहायता से हम दो सदिशों को जोड़ सकते हैं। इस नियम के अनुसार, यदि दो सदिशों को परिमाण व दिशा दोनों में किसी समान्तर चतुर्भुज की दो आसन्न भुजाओं द्वारा व्यक्त किया जा सके तो उनका परिणामी परिमाण व दिशा दोनों में चतुर्भुज के उस विकर्ण द्वारा प्रदर्शित होगा जो उन भुजाओं के कटान बिन्दु से होकर जाता है।

चित्र में माना दो सदिश A⃗ व B⃗ समान्तर चतुर्भुज OABC की आसन्न भुजाओं OA व OB द्वारा व्यक्त किये जाते हैं, तो इनका परिणामी विकर्ण OB द्वारा व्यक्त होगा।

Exam Tips:

a) The resultant is the diagonal through the common starting point of the two sides.
b) The magnitude is R = √(A2 + B2 + 2AB cos θ), where θ is the angle between the two sides.
c) The parallelogram law gives the same result as the triangle law for two vectors.

 

Question 10: सदिशों के योग के लिए बहुभुज नियम लिखिए।

Answer:

सदिशों के संयोजन का बहुभुज नियम (Law of Polygon of Vectors Addition): इस नियम की सहायता से दो से अधिक सदिशों को जोड़ा जा सकता है। इसके अनुसार, यदि (n − 1) सदिशों को एक खुले बहुभुज की क्रमागत भुजाओं द्वारा निरूपित किया जा सके तो बहुभुज को बन्द करने वाली भुजा, अर्थात् n-वीं भुजा द्वारा उनका परिणामी परिमाण व दिशा दोनों में व्यक्त होगा।
विधि: किसी पैमाने पर एक सदिश खींचकर प्रारम्भ करते हैं, फिर उसके शीर्ष पर दूसरे सदिश का पुच्छ रखकर दूसरा सदिश खींचते हैं। इसी प्रकार सभी सदिश क्रमशः खींच लेते हैं। प्रथम सदिश के पुच्छ एवं अन्तिम सदिश के शीर्ष को मिला देते हैं; यही परिणामी सदिश होता है। इसे नापकर पैमाने से गुणा करने पर परिणामी का परिमाण ज्ञात होता है।

Exam Tips:

a) Draw the vectors head to tail in the same order, since changing the order does not change the resultant.
b) The closing side points from the tail of the first vector to the head of the last one.
c) Measure the closing side with the scale to get the magnitude of the resultant.

 

Question 11: निम्न कथन की विवेचना कीजिए- विस्थापन सदिश मूलतः स्थिति सदिश है।

Answer:

माना A व B के स्थिति सदिश क्रमशः r⃗A व r⃗B हैं। यदि कोई वस्तु A से B तक विस्थापित होती है तो विस्थापन सदिश Δr⃗ = r⃗B − r⃗A होगा।
यदि प्रारम्भिक बिन्दु A मूल बिन्दु पर हो तो r⃗A = 0⃗ होगा, अतः Δr⃗ = r⃗B, जो कि B का स्थिति सदिश है।
स्पष्ट है कि विस्थापन सदिश मूलतः स्थिति सदिश है।

Exam Tips:

a) Displacement is the difference of the two position vectors, Δr⃗ = r⃗B − r⃗A.
b) When the start point is the origin, the displacement equals the final position vector.
c) This shows that displacement from the origin is the same as a position vector.

 

Question 12: क्या सदिश को अदिश से गुणा करने पर इसकी प्रकृति बदल जाती है?

Answer:

बदल भी सकती है और नहीं भी। उदाहरण के लिए, जब एक सदिश को शुद्ध संख्या (जैसे 1, 2, 3 …) से गुणा करते हैं तो सदिश की प्रकृति नहीं बदलती है, लेकिन यदि सदिश को किसी अदिश भौतिक राशि से गुणा करते हैं तो सदिश की प्रकृति बदल सकती है। उदाहरण के लिए, वेग v⃗ को द्रव्यमान (m) से गुणा करने पर संवेग p⃗ प्राप्त होता है, जिसकी प्रकृति वेग से भिन्न है।

Exam Tips:

a) Multiplying by a pure number keeps the vector's nature, since only the magnitude scales.
b) Multiplying velocity by mass gives momentum, which is a different physical quantity though still a vector.

 

Question 13: किसी चुम्बकीय क्षेत्र में स्थित एक समतल से सम्बद्ध चुम्बकीय फ्लक्स (अदिश), समतल के क्षेत्रफल तथा चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता (सदिश) के गुणनफल के बराबर होता है। बताइये कि समतल का क्षेत्रफल सदिश है या अदिश?

Answer:

दो सदिश राशियों का स्केलर गुणनफल एक अदिश राशि होता है।
चुम्बकीय फ्लक्स Φ = B⃗ · A⃗। चूँकि Φ अदिश है और B⃗ सदिश है, अतः समतल का क्षेत्रफल सदिश राशि (A⃗) है।

Exam Tips:

a) A scalar equal to the dot product of two vectors shows that the area in the product must be a vector.
b) The area vector is taken perpendicular to the plane of the surface.

 

Question 14: क्या परिमाण व दिशा दोनों वाली राशियाँ निश्चित रूप से सदिश राशियाँ होती हैं? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।

Answer:

नहीं; क्योंकि परिमाण व दिशा वाली राशियाँ यदि सदिश योग के नियम का पालन करती हैं तो वे सदिश राशियाँ होती हैं, परन्तु यदि वे सदिश योग के नियम का पालन नहीं करती हैं तो वे अदिश राशि की श्रेणी में आती हैं; उदाहरणार्थ- विद्युत् धारा, समय आदि।

Exam Tips:

a) Having both magnitude and direction is not enough; the quantity must also add by the vector rules.
b) Electric current has a direction in a wire but adds as a scalar, so it is not a vector.

 

Question 15: एक गेंद को वेग u से ऊर्ध्वाधर ऊपर फेंकने पर यह ऊँचाई h तक जाती है। यदि वेग को दोगुना (2u) कर दें तो ऊँचाई पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Answer:

गेंद का वेग उच्चतम बिन्दु पर शून्य हो जायेगा, अतः v2 = u2 − 2gh से,
0 = u2 − 2gh, अर्थात् h = u2 / 2g।
यदि वेग 2u कर दिया जाये तो ऊँचाई h′ होगी, अतः
h′ = (2u)2 / 2g = 4 × (u2 / 2g) = 4h
अर्थात् वेग दो गुना कर देने पर ऊँचाई चार गुनी हो जायेगी।

Exam Tips:

a) Use v2 = u2 − 2gh at the highest point, where v = 0.
b) The height depends on the square of the initial speed, so doubling u multiplies h by 22 = 4.
c) Air resistance is neglected in this result.

 

Question 16: प्रक्षेप्य गति किसे कहते हैं?

Answer:

जब किसी वस्तु को क्षैतिज से किसी कोण पर ऊर्ध्वाधर तल में किसी प्रारम्भिक वेग से प्रक्षेपित किया जाता है तो फेंके जाने के पश्चात् यह वस्तु पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में गति करती है। इस प्रकार की गति को प्रक्षेप्य गति कहा जाता है। इस गति के दौरान वस्तु परवलयाकार पथ का अनुसरण करती है।

Exam Tips:

a) The only force acting after launch is gravity, so the horizontal velocity stays constant.
b) The horizontal and vertical motions can be treated separately.
c) The path followed is a parabola when air resistance is neglected.

 

Question 17: क्रिकेट का एक खिलाड़ी किसी गेंद को 100 मी० की अधिकतम क्षैतिज दूरी तक फेंक सकता है। वह खिलाड़ी उसी गेंद को जमीन से ऊपर कितनी ऊँचाई तक फेंक सकता है?

Answer:

दिया है, Rmax = 100 m।
अधिकतम परास Rmax = u2 / g = 100 m, अतः u2 = 100 g।
अधिकतम ऊँचाई (θ = 90°) H = u2 / 2g = 100 g / 2g = 50 m।

Exam Tips:

a) Maximum range is obtained at 45°, and maximum height at 90°.
b) The vertical height for a vertical throw is u2 / 2g, which is half the maximum range here.
c) Using g = 9.8 m/s2 is not needed, since u2 cancels out.

 

Question 18: एक प्रक्षेप्य की महत्तम ऊँचाई H तथा उड्डयन काल T है। सिद्ध कीजिए कि 8H = gT2।

Answer:

महत्तम ऊँचाई H = u2 sin2θ / 2g
उड्डयन काल T = 2u sin θ / g
∴ T2 = 4u2 sin2θ / g2
∴ H / T2 = (u2 sin2θ / 2g) × (g2 / 4u2 sin2θ) = g / 8
अतः 8H = gT2।

Exam Tips:

a) Write T2 first, then divide H by T2 so that u and θ cancel.
b) Cancelling sin2θ and u2 is allowed because both are non-zero.
c) The result 8H = gT2 is independent of the angle of projection.

 

Question 19: सिद्ध कीजिए कि H ऊँचाई (महत्तम ऊँचाई) तक पहुँचाने के लिए प्रक्षेपण वेग u = √(2gH) / sin θ होगा।

Answer:

प्रक्षेप्य द्वारा प्राप्त महत्तम ऊँचाई H = u2 sin2θ / 2g
अतः u2 sin2θ = 2gH
u2 = 2gH / sin2θ ⇒ u = √(2gH) / sin θ।

Exam Tips:

a) Solve the height formula for u2 before taking the square root.
b) Since sin θ is in the denominator, the required speed is larger for small angles.

 

Question 20: यदि प्रक्षेप्य का परास एवं महत्तम ऊँचाई बराबर हों तो प्रक्षेपण कोण ज्ञात कीजिए।

Answer:

क्षैतिज परास = महत्तम ऊँचाई
\( \frac{u^2 \sin 2\theta}{g} = \frac{u^2 \sin^2\theta}{2g} \)
या sin 2θ = sin2θ / 2
या 2 sin θ cos θ = sin2θ / 2
या 4 cos θ = sin θ
या tan θ = 4
∴ θ = tan-1(4) ≈ 75.96°

Exam Tips:

a) Equate the range formula with the height formula and cancel u2/g.
b) Divide both sides by cos θ and by sin θ carefully, since both are non-zero here.
c) The result is about 76°, which is larger than the 45° used for maximum range.

 

Question 21: समान ऊँचाई से एक ही क्षण एक गोली A स्वतन्त्रतापूर्वक गिराई जाती है तथा दूसरी गोली B क्षैतिज दिशा में फेंकी जाती है। यदि वायु का प्रतिरोध नगण्य हो तो बताइये-
1. कौन सी गेंद जमीन पर पहले टकरायेगी?
2. जमीन से टकराते समय किस गोली का ऊर्ध्व वेग अधिक होगा?
3. क्या गोलियाँ एक ही स्थान पर गिरेंगी?
4. गोली B का क्षैतिज परास किस बात पर निर्भर करेगा?

Answer:

1. दोनों गोलियाँ एक साथ जमीन से टकरायेंगी।
2. दोनों का ऊर्ध्व वेग समान होगा।
3. नहीं।
4. ऊँचाई तथा क्षैतिज वेग पर।

Exam Tips:

a) Both balls fall the same vertical distance from rest in the same time, since vertical motion is independent of horizontal motion.
b) Both reach the ground with the same vertical speed, √(2gh).
c) Ball B lands farther away because it also moves horizontally.
d) The range of B depends on the height and the horizontal speed only.

 

Question 22: सभी दिशाओं में, वेग v से कई गोलियाँ दागी जाती हैं। पृथ्वी तल पर वह अधिकतम क्षेत्रफल क्या होगा जिस पर ये गोलियाँ फैल जायेंगी?

Answer:

वह क्षेत्रफल जिसमें गोलियाँ फैलेंगी = πr2, जहाँ r = अधिकतम परास Rmax = v2 / g (जब θ = 45°)।
अतः प्रभावित क्षेत्रफल = πr2 = π (v2 / g)2 = π v4 / g2।

Exam Tips:

a) The shots fired at all angles cover a circle whose radius is the maximum range.
b) The maximum range occurs at 45°, so r = v2 / g.
c) The area is π times the square of this radius, which is π v4 / g2.

 

Question 23: वृत्तीय गति में अभिकेन्द्रीय त्वरण क्या होता है? इसके लिए सूत्र प्राप्त कीजिए।

Answer:

अभिकेन्द्रीय त्वरण (Centripetal Acceleration): माना एक कण r त्रिज्या के वृत्त पर गति करता है और किसी क्षण t पर इसकी कोणीय स्थिति θ है। बिन्दु P पर त्रिज्या के बाहर की ओर एकांक सदिश êr तथा कोण θ के बढ़ने की दिशा में स्पर्श रेखीय एकांक सदिश êt लिये जाते हैं। स्थिति सदिश r⃗ = r(î cos θ + ĵ sin θ) है।
समय के साथ अवकलन करने पर वेग v⃗ = rω êt, जहाँ ω = dθ/dt है। इसका परिमाण v = rω है।
पुनः अवकलन करने पर त्वरण a⃗ = −ω2 r êr + r α êt, जहाँ α = dω/dt है।
एकसमान वृत्तीय गति में ω नियत है, अतः α = 0 और स्पर्श रेखीय त्वरण शून्य होता है। अतः त्वरण केवल केन्द्र की ओर है:
ac = ω2 r = v2 / r

Exam Tips:

a) The centripetal acceleration points towards the centre, opposite to the radial unit vector.
b) Speed stays constant in uniform circular motion, but the direction of velocity keeps changing.
c) Use ac = v2/r in numerical problems, and ω2r when angular speed is given.

 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Question 1: निम्न की परिभाषा दीजिए-
1. एकांक सदिश
2. समान या तुल्य सदिश
3. विपरीत सदिश
4. शून्य सदिश
5. समान्तर सदिश।

Answer:

1. एकांक सदिश (Unit Vector): वह सदिश जिसका परिमाण इकाई अर्थात् 1 होता है, एकांक सदिश कहलाता है। इसे किसी सदिश की दिशा प्रदर्शित करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है। यदि सदिश r⃗ का परिमाण r है तो r̂ = r⃗ / r।
2. तुल्य या समान सदिश (Equivalent Vectors): वे सदिश जिनके परिमाण एवं दिशाएँ समान होते हैं, तुल्य सदिश कहलाते हैं, अर्थात् A⃗ = B⃗।
3. विपरीत सदिश (Opposite Vectors): जब दो सदिशों के परिमाण समान हों किन्तु दिशाएँ विपरीत हों तो वे परस्पर विपरीत सदिश कहलाते हैं, अर्थात् B⃗ = −A⃗।
4. शून्य सदिश (Zero Vector): वह सदिश जिसका परिमाण शून्य हो, शून्य सदिश कहलाता है। इसकी दिशा निर्धारित नहीं की जा सकती। जैसे A⃗ + (−A⃗) = 0⃗।
5. समान्तर सदिश (Parallel Vectors): ऐसे सदिश जो एक ही रेखा के अनुदिश हों या परस्पर समान्तर रेखाओं के अनुदिश हों, समान्तर या संरेखीय सदिश कहलाते हैं। ये समान दिशा या विपरीत दिशा में हो सकते हैं।

Exam Tips:

a) Unit vector direction is found by dividing the vector by its own magnitude.
b) Equal vectors must have both the same magnitude and the same direction.
c) Opposite vectors have equal magnitudes and point in opposite directions, so they add to zero.
d) Collinear vectors lie on the same line, whether they point the same way or opposite ways.

 

Question 2: कार्तीय निर्देशांक पद्धति में, एकविमीय, द्विविमीय एवं त्रिविमीय सदिशों की व्याख्या कीजिए।

Answer:

किसी बिन्दु की स्थिति को पूर्णतः व्यक्त करने के लिए मूल बिन्दु एवं तीन परस्पर लम्बवत् अक्षों से निर्मित तन्त्र कार्तीय निर्देशांक तन्त्र कहलाता है। इसमें X, Y व Z-अक्षों के धनात्मक एकांक सदिश क्रमशः î, ĵ व k̂ हैं।

(i) एकविमीय सदिश: वह सदिश जिसकी दिशा केवल एक अक्ष के अनुदिश हो। यदि सदिश X-अक्ष के अनुदिश है तो r⃗ = x î; Y-अक्ष के अनुदिश है तो r⃗ = y ĵ; Z-अक्ष के अनुदिश है तो r⃗ = z k̂।
(ii) द्विविमीय सदिश: वह सदिश जो एक तल में स्थित हो। यदि यह X-Y तल में है तो r⃗ = x î + y ĵ; X-Z तल में है तो r⃗ = x î + z k̂; Y-Z तल में है तो r⃗ = y ĵ + z k̂।
(iii) त्रिविमीय सदिश: वह सदिश जो आकाश में स्थित हो तथा तीनों अक्षों के अनुदिश घटक रखता हो। मूल बिन्दु से बिन्दु P(x, y, z) तक का सदिश r⃗ = x î + y ĵ + z k̂ होता है।

Exam Tips:

a) A one-dimensional vector has only one non-zero component.
b) A two-dimensional vector lies in a plane, so one of its three components is zero.
c) A three-dimensional vector has components along all three axes.
d) The magnitude of a three-dimensional vector is √(x2 + y2 + z2).

 

Question 3: सदिशों के संयोजन के लिए त्रिभुज नियम क्या है? इस नियम का उपयोग करके परिणामी के परिमाण व दिशा के लिए सूत्र स्थापित कीजिए।

Answer:

त्रिभुज नियम के अनुसार यदि दो सदिशों A⃗ व B⃗ को क्रमानुसार जोड़ा जाये, अर्थात् एक का शीर्ष दूसरे के पुच्छ पर हो, तो पहले के पुच्छ से दूसरे के शीर्ष तक खींची गयी रेखा परिणामी R⃗ होती है।
माना A⃗ व B⃗ के बीच कोण α है। बिन्दु Q से OA की बढ़ी हुई रेखा ON पर लम्ब QP डालने पर समकोण त्रिभुज NPQ से QP = B sin α तथा NP = B cos α।
त्रिभुज OPQ में OP = ON + NP = A + B cos α।
पाइथागोरस प्रमेय से R2 = (A + B cos α)2 + (B sin α)2 = A2 + B2 + 2AB cos α।
अतः परिमाण R = √(A2 + B2 + 2AB cos α) … (1)
यह कोज्या का नियम (Cosine Law) कहलाता है। परिणामी की दिशा के लिए, यदि परिणामी का A⃗ से कोण β हो तो tan β = B sin α / (A + B cos α)।

Exam Tips:

a) Drop the perpendicular from the tip of B onto the extended line of A to get the two right-angle components.
b) Use Pythagoras on the triangle OPQ to get the magnitude formula.
c) When α = 0° the formula gives R = A + B, and when α = 180° it gives R = |A − B|.
d) The direction β follows from tan β = B sin α / (A + B cos α).

 

Question 4: सदिशों के द्विविमीय वियोजन की विस्तार से व्याख्या कीजिए।

Answer:

सदिशों का वियोजन (Resolution of Vectors): किसी सदिश को अनेक स्वैच्छिक घटकों में वियोजित किया जा सकता है, परन्तु यहाँ हम केवल दो या तीन समकोणिक घटकों का अध्ययन करेंगे। वियोजन, योग की विपरीत क्रिया है।
माना X-Y तल में स्थित सदिश A⃗ जो X-अक्ष के साथ θ कोण बनाता है, का दो लम्बवत् घटकों में वियोजन होता है। A⃗ के शीर्ष P से X व Y-अक्षों पर लम्ब PM व PN खींचे जाते हैं। OM = Ax तथा ON = Ay हैं।
A⃗ = Ax î + Ay ĵ
समकोण त्रिभुज OMP से Ax = A cos θ तथा Ay = A sin θ।
दोनों के वर्गों को जोड़ने पर A = √(Ax2 + Ay2)।
तथा tan θ = Ay / Ax, अतः θ = tan-1(Ay / Ax)।

Exam Tips:

a) Ax = A cos θ and Ay = A sin θ come from the right triangle OMP.
b) Adding the components as vectors gives back the original vector, which checks the resolution.
c) If the components are known, the magnitude and direction follow from A = √(Ax² + Ay²) and tan θ = Ay/Ax.
d) Choose the axes so that the given vector makes a clear angle with one of them.

 

Question 5: सदिशों के सदिश गुणनफल की व्याख्या कीजिए।

Answer:

सदिश गुणनफल या क्रॉस गुणनफल (Vector Product or Cross Product): दो सदिशों का यह गुणनफल एक सदिश राशि होता है, जिसे A⃗ × B⃗ से व्यक्त करते हैं। इसका परिमाण दोनों सदिशों के परिमाणों तथा उनके बीच कोण की ज्या के गुणनफल के बराबर होता है, और परिणामी सदिश की दिशा दोनों सदिशों के तल के लम्बवत् होती है।
A⃗ × B⃗ = AB sin θ n̂
जहाँ n̂ दोनों सदिशों के तल के लम्बवत् एकांक सदिश है।
दिशा ज्ञात करने के दो नियम हैं-
(i) दायें हाथ का नियम: दायें हाथ की अंगुलियों को A⃗ से B⃗ की ओर लघु कोण में मोड़ें, तो अंगूठा A⃗ × B⃗ की दिशा बताता है।
(ii) दक्षिणावर्त पेंच नियम: पेंच को A⃗ से B⃗ की ओर लघु कोण में घुमाने पर पेंच की नोक की गति की दिशा A⃗ × B⃗ की दिशा होगी।

Exam Tips:

a) The cross product is largest when the vectors are perpendicular, because sin 90° = 1.
b) Parallel vectors give a zero cross product.
c) Reversing the order changes the sign, so B⃗ × A⃗ = −A⃗ × B⃗.
d) Use the right-hand rule to find the direction, and check it with a simple example.

 

Question 6: सिद्ध कीजिए कि प्रक्षेप्य की गति का पथ परवलय होता है।

Answer:

माना कोई प्रक्षेप्य क्षैतिज के साथ θ कोण पर ऊपर की ओर u वेग से प्रक्षेपित किया जाता है। प्रारम्भिक वेग के घटक ux = u cos θ तथा uy = u sin θ हैं।
गति के दौरान केवल गुरुत्वीय त्वरण कार्य करता है, अतः ax = 0 तथा ay = −g।
किसी समय t पर बिन्दु P(x, y) के लिए-
x = u cos θ · t … (3)
y = u sin θ · t − ½ g t2 … (4)
समीकरण (3) से t = x / (u cos θ)। इसे (4) में रखने पर-
y = x tan θ − [g / (2u2 cos2θ)] x2
या y = ax − bx2, जहाँ a = tan θ तथा b = g / (2u2 cos2θ) स्थिर हैं।
यह परवलय का समीकरण है। अतः प्रक्षेप्य पथ परवलयाकार होता है।

Exam Tips:

a) Eliminate t between the x and y equations; the result is a quadratic in x.
b) The coefficient of x² is negative, which means the path opens downward like a parabola.
c) The horizontal component stays constant, so x changes linearly with time.
d) The parabola shape is the basis of the range and height formulas that follow.

 

Question 7: प्रक्षेप्य की गति हेतु उड्डयन काल (T), प्रक्षेप्य की अधिकतम ऊँचाई (H) व प्रक्षेप्य की क्षैतिज परास (R) हेतु व्यंजक प्राप्त कीजिए।

Answer:

उड्डयन काल (T): उच्चतम बिन्दु पर ऊर्ध्व वेग शून्य होता है। अतः 0 = u sin θ − g t, अर्थात् t = u sin θ / g। पथ सममित होने के कारण पूरा उड्डयन काल T = 2t = 2u sin θ / g … (6)
अधिकतम ऊँचाई (H): v2 = u2 + 2as के अनुसार ऊर्ध्व घटक के लिए 0 = (u sin θ)2 − 2gH, अतः H = u2 sin2θ / 2g … (7)
H अधिकतम तब होगा जब sin θ = 1, अर्थात् θ = 90°; तब Hmax = u2 / 2g … (8)
क्षैतिज परास (R): क्षैतिज वेग नियत रहता है, अतः R = u cos θ × T = u cos θ × (2u sin θ / g)।
R = u2 sin 2θ / g … (9)
(i) अधिकतम परास के लिए sin 2θ = 1, अर्थात् θ = 45°, तथा Rmax = u2 / g … (10)
(ii) प्रक्षेपण कोण θ और (90° − θ) के लिए परास समान होती है, परन्तु महत्तम ऊँचाई भिन्न होती है।

Exam Tips:

a) The time of flight is twice the time to reach the highest point, since the path is symmetric.
b) Use sin 2θ = 2 sin θ cos θ to write the range in a compact form.
c) Maximum height is largest at θ = 90°, while maximum range is largest at θ = 45°.
d) Complementary angles give the same range, so the two launch directions reach the same horizontal distance.

 

आंकिक प्रश्न

Question 1: यदि a⃗ तथा b⃗ एकांक सदिश हों तो सिद्ध कीजिए कि sin(θ/2) = ½ |a⃗ − b⃗|।

Answer:

|a⃗ − b⃗|2 = |a⃗|2 + |b⃗|2 − 2 a⃗ · b⃗ = 1 + 1 − 2 cos θ = 2(1 − cos θ) = 4 sin2(θ/2)।
अतः |a⃗ − b⃗| = 2 sin(θ/2), अर्थात् sin(θ/2) = ½ |a⃗ − b⃗|।

Exam Tips:

a) Expand the square of the vector difference using the dot product.
b) Use the half-angle identity 1 − cos θ = 2 sin²(θ/2).
c) The unit vectors make the magnitudes equal to 1, which simplifies the result.

 

Question 2: 30 N तथा 40 N के दो बल एक ही बिन्दु पर परस्पर 60° के कोण पर कार्य कर रहे हैं। इन बलों का परिणामी बल ज्ञात कीजिए।

Answer:

R = √(302 + 402 + 2 × 30 × 40 × cos 60°)
= √(900 + 1600 + 1200) = √3700 ≈ 60.83 N

Exam Tips:

a) Use the cosine law with cos 60° = 0.5.
b) Do the square root last, after adding the three terms.
c) Keep units in newtons throughout.

 

Question 3: एक कण पर दो बल 5 N तथा 10 N एक साथ कार्यरत हैं। उनके बीच का कोण 120° है। इन बलों का परिणामी बल ज्ञात कीजिए।

Answer:

R = √(52 + 102 + 2 × 5 × 10 × cos 120°)
= √(25 + 100 − 50) = √75 ≈ 8.66 N

Exam Tips:

a) cos 120° is negative, which reduces the resultant.
b) The resultant is smaller than 10 N + 5 N = 15 N, as expected for an obtuse angle.
c) Check that √75 = 5√3 ≈ 8.66 N.

 

Question 4: क्षैतिज से 30° के कोण पर कार्यरत एक बल का ऊर्ध्व घटक 200 N है। आरोपित बल का मान बताइये।

Answer:

ऊर्ध्व घटक = F sin 30° = 200 N
F = 200 / 0.5 = 400 N

Exam Tips:

a) The vertical component is F sin θ when θ is measured from the horizontal.
b) Dividing by sin 30° = 0.5 doubles the component to give the full force.
c) The horizontal component here would be 400 cos 30° ≈ 346 N.

 

Question 5: घास के रोलर के हत्थे को 50 N के बल से खींचा जाता है। यदि हत्था क्षैतिज से 30° का कोण बनाए तो बल के क्षैतिज एवं ऊर्ध्व घटक बताइये।

Answer:

क्षैतिज घटक = 50 cos 30° = 43.3 N
ऊर्ध्व घटक = 50 sin 30° = 25 N

Exam Tips:

a) The horizontal component uses cos θ and the vertical component uses sin θ.
b) The two components satisfy 43.3² + 25² ≈ 50², which checks the answer.
c) A longer handle at the same angle gives the same components for the same force.

 

Question 6: किसी बिन्दु पर बल F⃗ = (2î − 3ĵ + 4k̂) N तथा स्थिति s⃗ = (3î + 2ĵ + 3k̂) m है। इसके बल आघूर्ण की गणना कीजिए।

Answer:

बल आघूर्ण τ⃗ = s⃗ × F⃗
= (2 × 4 − 3 × (−3)) î + (3 × 2 − 3 × 4) ĵ + (3 × (−3) − 2 × 2) k̂
= (17î − 6ĵ − 13k̂) N·m

Exam Tips:

a) Write the cross product as a 3 × 3 determinant with î, ĵ, k̂ in the top row.
b) Each component is the difference of two products, so check the signs carefully.
c) The torque is in N·m, the unit of moment of force.

 

Question 7: यदि वेक्टर A⃗ = (2î + 2ĵ − 2k̂) और B⃗ = î − 5ĵ + 2k̂ हों, तो A⃗ × B⃗ का मान ज्ञात कीजिए।

Answer:

A⃗ × B⃗ = (AyBz − AzBy) î + (AzBx − AxBz) ĵ + (AxBy − AyBx) k̂
= (2 × 2 − (−2)(−5)) î + ((−2)(1) − 2 × 2) ĵ + (2(−5) − 2 × 1) k̂
= (4 − 10) î + (−2 − 4) ĵ + (−10 − 2) k̂
= −6î − 6ĵ − 12k̂

Exam Tips:

a) The i-component uses the y and z components of both vectors, so pair them carefully.
b) Multiply the two negative components (−2)(−5) = 10 with the correct sign.
c) Check the result by confirming that it is perpendicular to both A⃗ and B⃗ (dot products are zero).

 

Question 8: यदि A⃗ = (2î + 2ĵ − 2k̂) तथा B⃗ = −5î − 5ĵ + 5k̂ तो A⃗ × B⃗ का मान ज्ञात कीजिए।

Answer:

B⃗ = −5(î + ĵ − k̂) तथा A⃗ = 2(î + ĵ − k̂), अतः A⃗ तथा B⃗ समान्तर हैं।
अतः A⃗ × B⃗ = 0⃗ (शून्य सदिश)।

Exam Tips:

a) Check whether one vector is a scalar multiple of the other before computing the cross product.
b) Parallel vectors always give a zero cross product.
c) Here B⃗ = −(5/2) A⃗, so the two are in opposite directions.

 

Question 9: एक मीनार से तीन गोलियाँ A, B व C क्रमशः 0.5 m/s, 1 m/s तथा 2 m/s के क्षैतिज वेग से फेंकी जाती हैं। सबसे पहले कौन सी गोली पृथ्वी से टकरायेगी? कौन सी गोली मीनार के आधार से सबसे अधिक दूर टकरायेगी?

Answer:

तीनों गोलियाँ एक साथ पृथ्वी से टकरायेंगी, क्योंकि ऊर्ध्वाधर गति सभी में समान है। C गोली सबसे अधिक दूरी तय करेगी, क्योंकि उसका क्षैतिज वेग सबसे अधिक है।

Exam Tips:

a) Time of fall depends only on height and g, so all three land at the same time.
b) Horizontal distance equals horizontal speed times the time of fall.
c) The ball with the greatest horizontal speed lands farthest from the base.

 

Question 10: 40 m ऊँची मीनार की चोटी से एक गोला क्षैतिज में 20 m/s के वेग से छोड़ा जाता है। यह कितने समय पश्चात् तथा मीनार से कितनी क्षैतिज दूरी पर पृथ्वी से टकरायेगा? (g = 9.8 m/s2)

Answer:

h = ½ g t2 ⇒ t = √(2h / g) = √(2 × 40 / 9.8) = √8.163 ≈ 2.86 s
क्षैतिज दूरी = 20 × 2.86 ≈ 57.1 m

Exam Tips:

a) Start from h = ½gt² because the initial vertical velocity is zero.
b) The horizontal distance is 20 m/s multiplied by the time of fall.
c) Use the same time for both motions, since they are independent.

 

Question 11: एक हवाई जहाज 1960 m की ऊँचाई पर 500/3 m/s के क्षैतिज वेग से उड़ रहा है। जब जहाज पृथ्वी के किसी स्थान A के ठीक ऊपर होता है, तो उससे एक बम छोड़ा जाता है जो पृथ्वी तल पर किसी बिन्दु Q पर टकराता है। बम की प्रक्षेपण बिन्दु से टकराने के बिन्दु तक की क्षैतिज दूरी ज्ञात कीजिए।

Answer:

बम का उड़ान काल t = √(2h / g) = √(2 × 1960 / 9.8) = √400 = 20 s
क्षैतिज दूरी = (500/3) × 20 = 3333.3 m ≈ 3.333 km

Exam Tips:

a) The bomb has zero initial vertical velocity, so its fall time is √(2h/g).
b) The bomb keeps the aeroplane's horizontal speed, which is why it lands ahead of the point below the release.
c) Multiply the horizontal speed by the fall time to get the distance.

 

Question 12: एक गेंद 30 m/s के वेग से क्षैतिज से 60° का कोण बनाते हुए फेंकी जाती है। ज्ञात कीजिए- 1. उड़ान का समय, 2. अधिकतम ऊँचाई, 3. परास, 4. पृथ्वी से टकराने पर गेंद के वेग का परिमाण व दिशा।

Answer:

u = 30 m/s, θ = 60°, g = 9.8 m/s2, u sin θ = 25.98 m/s, u cos θ = 15 m/s।
1. उड़ान का समय T = 2u sin θ / g = 51.96 / 9.8 ≈ 5.3 s
2. अधिकतम ऊँचाई H = u2 sin2θ / 2g = 675 / 19.6 ≈ 34.4 m
3. परास R = u2 sin 2θ / g = 900 × 0.866 / 9.8 ≈ 79.5 m
4. पृथ्वी से टकराने पर वेग का परिमाण = u = 30 m/s, दिशा क्षैतिज से 60° नीचे की ओर।

Exam Tips:

a) Use u sin θ and u cos θ separately for the vertical and horizontal parts.
b) The speed on landing equals the launch speed, since the path is symmetric about the top.
c) Use sin 120° = 0.866 for the range, since 2θ = 120°.

 

Question 13: एक पुल से एक पत्थर क्षैतिज से नीचे की ओर 30° के कोण पर 20 m/s के वेग से फेंका जाता है। यदि पत्थर 2.0 s में जल से टकराता है तो जल के तल से पुल की ऊँचाई क्या है? (g = 9.8 m/s2)

Answer:

ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर प्रारम्भिक वेग uy = 20 sin 30° = 10 m/s।
h = uy t + ½ g t2 = 10 × 2 + ½ × 9.8 × 4 = 20 + 19.6 = 39.6 m

Exam Tips:

a) Only the downward vertical component 20 sin 30° adds to the fall.
b) Use h = ut + ½gt² since the stone accelerates downward.
c) The horizontal component 20 cos 30° does not affect the height.

 

Question 14: 0.1 kg द्रव्यमान के एक पत्थर को 1.0 m लम्बी डोरी के एक सिरे पर बाँधकर (10/π) चक्कर प्रति सेकण्ड की दर से एक क्षैतिज वृत्त में घुमाया जाता है। डोरी में तनाव ज्ञात कीजिए।

Answer:

ω = 2π × (10/π) = 20 rad/s, v = ω r = 20 m/s
T = m v2 / r = 0.1 × 400 / 1.0 = 40 N

Exam Tips:

a) Convert revolutions per second to angular speed with ω = 2π f.
b) Use T = m v² / r or T = m ω² r, both give the same result here.
c) Keep the radius in metres, since the string length is 1.0 m.

 

Question 15: एक डोरी के सिरे पर बँधी हुई 1 kg द्रव्यमान की एक वस्तु 0.1 m त्रिज्या के क्षैतिज वृत्त में 3 चक्कर प्रति सेकण्ड के वेग से घुमायी जा रही है। गुरुत्व का प्रभाव नगण्य मानकर- 1. वस्तु का रेखीय वेग, 2. अभिकेन्द्रीय त्वरण, 3. डोरी में तनाव का परिकलन कीजिए। 4. यदि डोरी टूट जाये तो क्या होगा?

Answer:

1. ω = 2π × 3 = 6π ≈ 18.85 rad/s; रेखीय वेग v = ω r = 18.85 × 0.1 ≈ 1.88 m/s
2. अभिकेन्द्रीय त्वरण a = ω2 r = v2/r ≈ 35.5 m/s2
3. डोरी में तनाव T = m a = 1 × 35.5 ≈ 35.5 N
4. यदि डोरी टूट जाती है तो तनाव समाप्त हो जायेगा, और वस्तु स्पर्श रेखा की दिशा में सीधी रेखा में गति करने लगेगी।

Exam Tips:

a) Convert 3 rev/s to ω = 6π rad/s before finding the speed.
b) Tension supplies the centripetal force, so T = mω²r.
c) When the string breaks the object moves along the tangent, as Newton's first law predicts.

 

Question 16: 0.10 kg द्रव्यमान का पिण्ड 1.0 m व्यास के वृत्तीय पथ पर 31.4 s में 10 चक्कर की दर से घूम रहा है। पिण्ड पर लगने वाले अभिकेन्द्रीय बल का मान ज्ञात कीजिए।

Answer:

एक चक्कर का समय = 31.4 / 10 = 3.14 s, ω = 2π / 3.14 = 2 rad/s
त्रिज्या r = 0.5 m
अभिकेन्द्रीय बल F = m ω2 r = 0.10 × 4 × 0.5 = 0.2 N

Exam Tips:

a) Use r = half the diameter, that is 0.5 m, not 1.0 m.
b) Find ω from the period first, then use F = mω²r.
c) The force is directed towards the centre of the circle.

 

Haryana Board Solutions for Class 11 Physics Chapter 04 Motion in a Plane

Accessing Chapter 04 Motion in a Plane Solutions

Review comprehensive exercise answers for Class 11 Physics Chapter 04 Motion in a Plane. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Concept-Driven Answers for Class 11 Physics

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 Physics module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Maximizing Study Efficiency

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Physics.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 4 समतल में गति for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 4 समतल में गति is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Physics are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Physics Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 4 समतल में गति as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Physics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 4 समतल में गति will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 4 समतल में गति in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Physics. You can access HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 4 समतल में गति in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Physics Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 4 समतल में गति in printable PDF format for offline study on any device.