Download Haryana Board Solutions for Class 11 Physics Chapter 14 Oscillations
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 14 Oscillations using the official curriculum guides for Class 11 Physics. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Access Haryana Board Solutions and Answers
Navigate directly to the solved Physics textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs Type)
Question 1: निम्न में से कौन-सा समीकरण सरल आवर्त गति को व्यक्त नहीं करता है-
(a) y = R sin (ωt + ϕ)
(b) y = R cos (ωt + ϕ)
(c) y = R sin ωt + b cos ωt
(d) y = R sin ωt cos 2ωt
Answer:
(d) y = R sin ωt cos 2ωt
Exam Tips:
a) sin ωt cos 2ωt contains two different frequencies, so it is not a single-frequency SHM equation.
Question 2: सरल आवर्त गति करते कण का अधिकतम वेग 4 m s-1 है तथा अधिकतम त्वरण 16 m s-2 है, तो कण का आयाम व आवर्तकाल क्या होगा-
(a) 1 m, \( \frac{\pi}{2} \) s
(b) 2 m, π s
(c) 4 m, 2π s
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(a) 1 m, \( \frac{\pi}{2} \) s
Exam Tips:
a) Amplitude A = vmax2 / amax = 16 / 16 = 1 m, and ω = amax / vmax = 4 rad s-1, so T = 2π/ω = π/2 s.
Question 3: सरल आवर्त गति करते हुए एक पिण्ड का आवर्तकाल 0.05 s तथा आयाम 4 cm है। पिण्ड का अधिकतम वेग होगा-
(a) 1.6 π m s-1
(b) 2 π m s-1
(c) 3.1 π m s-1
(d) 4 π m s-1
Answer:
(a) 1.6 π m s-1
Exam Tips:
a) vmax = Aω = A × 2π/T; with A = 0.04 m and T = 0.05 s this gives 1.6π m s-1.
Question 4: एक सरल लोलक का पृथ्वी पर आवर्तकाल T1 है, यदि पृथ्वी से R ऊँचाई पर आवर्तकाल T2 हो, तो \( \frac{T_2}{T_1} \) होगा-
(a) 1
(b) 2
(c) √2
(d) 4
Answer:
(b) 2
Exam Tips:
a) At a height equal to Earth's radius, g becomes g/4, and since T ∝ 1/√g, T2/T1 = √4 = 2.
Question 5: सरल आवर्त गति करते कण का अधिकतम विस्थापन की स्थिति में त्वरण होता है-
(a) अधिकतम
(b) न्यूनतम
(c) न अधिकतम, न न्यूनतम
(d) शून्य
Answer:
(a) अधिकतम
Exam Tips:
a) Acceleration a = −ω²y is greatest in magnitude at the extreme position, where the velocity is zero.
Question 6: 0.2 किग्रा द्रव्यमान का एक पिण्ड x-अक्ष के अनुदिश \( \frac{25}{\pi} \) हर्ट्ज़ की आवृत्ति से सरल आवर्त गति कर रहा है। x = 0.04 m की दूरी पर पिण्ड की गतिज ऊर्जा 0.4 J है, दोलन का आयाम है-
(a) 0.12 m
(b) 0.03 m
(c) 0.06 m
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(c) 0.06 m
Exam Tips:
a) Using KE = ½mω²(A² − x²) with ω = 2πν = 50 rad s-1 gives A² = 0.0032 m², so A ≈ 0.057 m, nearest to 0.06 m.
Question 7: सरल आवर्त गति में क्या स्थिर रहता है-
(a) गतिज ऊर्जा
(b) स्थितिज ऊर्जा
(c) प्रत्यानयन बल
(d) आवर्तकाल
Answer:
(d) आवर्तकाल
Exam Tips:
a) Kinetic energy, potential energy and restoring force all change with position, but the time period stays fixed.
Question 8: यदि एक सेकण्ड लोलक की लम्बाई, जहाँ g = 9.8 m s-2 है, 1 m है, किसी ग्रह पर, जहाँ g = 4.9 m s-2 है, सेकण्ड लोलक की लम्बाई होगी-
(a) 1 m
(b) 2 m
(c) 0.5 m
(d) 1.5 m
Answer:
(c) 0.5 m
Exam Tips:
a) For a seconds pendulum l is proportional to g, so halving g halves the length.
Question 9: यदि एक सरल लोलक मुक्त रूप से गुरुत्वाकर्षण बल के अन्तर्गत नीचे गिर रहा है तो उसका आवर्तकाल होगा-
(a) \( 2\pi\sqrt{\frac{l}{g}} \)
(b) 2π
(c) शून्य
(d) अनन्त
Answer:
(d) अनन्त
Exam Tips:
a) In free fall the effective g is zero, so the period \( 2\pi\sqrt{\frac{l}{g}} \) becomes infinite.
Question 10: सरल आवर्त गति करते कण की स्थितिज ऊर्जा अधिकतम होती है-
(a) साम्य स्थिति में
(b) अधिकतम विस्थापन की स्थिति में
(c) आधे विस्थापन पर
(d) एक-चौथाई विस्थापन पर
Answer:
(b) अधिकतम विस्थापन की स्थिति में
Exam Tips:
a) Potential energy is greatest at maximum displacement, where the kinetic energy is zero.
Question 11: किसी सरल आवर्त गति का आयाम R है तथा आवर्तकाल T है। अधिकतम तात्कालिक वेग होगा-
(a) \( \frac{2\pi R}{T} \)
(b) \( \frac{2R}{T} \)
(c) \( \frac{4R}{T} \)
(d) \( 2\pi\sqrt{\frac{R}{T}} \)
Answer:
(a) \( \frac{2\pi R}{T} \)
Exam Tips:
a) vmax = Aω = 2πR/T, and it is reached at the mean position.
Question 12: सरल आवर्त गति करते हुए कण की साम्य स्थिति से x दूरी पर स्थितिज ऊर्जा होती है-
(a) \( \frac{1}{2} m\omega^2 R^2 \)
(b) \( \frac{1}{2} m\omega^2 x^2 \)
(c) \( \frac{1}{2} m\omega^2 (R^2 - x^2) \)
(d) शून्य
Answer:
(b) \( \frac{1}{2} m\omega^2 x^2 \)
Exam Tips:
a) Potential energy measured from the mean position is ½mω²x², while ½mω²(R² − x²) gives the kinetic energy.
Question 13: एक वस्तु का द्रव्यमान m है तथा F = −kx बल के अधीन आयाम a से सरल आवर्त गति कर रही है। वस्तु की कुल ऊर्जा निर्भर करती है-
(a) k, x
(b) k, a
(c) k, a, x
(d) k, a, v
Answer:
(b) k, a
Exam Tips:
a) Total energy is \( \frac{1}{2} ka^2 \), which depends only on k and the amplitude a.
Question 14: सरल आवर्त गति करते हुए किसी कण का आवर्तकाल होता है-
(a) T = 2π √(विस्थापन ÷ त्वरण)
(b) T = 2π √(g ÷ विस्थापन)
(c) T = 2π √(वेग ÷ विस्थापन)
(d) T = 2π √(g × विस्थापन)
Answer:
(a) T = 2π √(विस्थापन ÷ त्वरण)
Exam Tips:
a) In SHM a = −ω²y, so the ratio displacement/acceleration is constant and gives T = 2π√(y/a).
Question 15: एक कण समीकरण x = 7 cos 0.5πt के अनुसार दोलन कर रहा है, जहाँ x विस्थापन तथा t समय है। कण अपनी माध्य स्थिति से अधिकतम विस्थापन तक की स्थिति में पहुँचने में समय लेता है-
(a) 4 सेकण्ड
(b) 2 सेकण्ड
(c) 1 सेकण्ड
(d) 0.5 सेकण्ड
Answer:
(c) 1 सेकण्ड
Exam Tips:
a) From mean to extreme position takes a quarter period; here T = 2π/0.5π = 4 s, so the time is 1 s.
Question 16: एक स्प्रिंग से लटके किसी पिण्ड का आवर्तकाल T है, यदि इस स्प्रिंग को बराबर चार भागों में बाँट दिया जाए तथा उसी पिण्ड को किसी एक भाग से लटकाकर दोलन कराएँ तो नया आवर्तकाल होगा-
(a) \( \frac{T}{2} \)
(b) 2T
(c) \( \frac{T}{4} \)
(d) T
Answer:
(a) \( \frac{T}{2} \)
Exam Tips:
a) Each quarter has four times the force constant, and since T ∝ 1/√k, the period becomes T/2.
Question 17: एक कण का विस्थापन x = 6 cos ωt + 8 sin ωt मीटर है। यह समीकरण एक सरल आवर्त दोलन व्यक्त करता है जिसका आयाम है-
(a) 14 m
(b) 2 m
(c) 10 m
(d) 5 m
Answer:
(c) 10 m
Exam Tips:
a) For A cos ωt + B sin ωt the amplitude is √(A² + B²) = √(36 + 64) = 10 m.
Question 18: 5 cm आयाम की सरल आवर्त गति करने वाले कण की अधिकतम चाल 31.4 cm s-1 है। इन दोलनों की आवृत्ति है-
(a) 13 Hz
(b) 2 Hz
(c) 4 Hz
(d) 1 Hz
Answer:
(d) 1 Hz
Exam Tips:
a) vmax = 2πνA gives ν = 31.4 / (2π × 5) = 1 Hz.
Question 19: निम्न में से कौन-सा वक्र अवमन्दित दोलन प्रदर्शित करता है-
(a) आयाम धीरे-धीरे घटता हुआ ज्या-वक्र
(b) नियत आयाम का अमन्दित ज्या-वक्र
(c) समय के साथ बढ़ती हुई सरल रेखा
(d) दो नियत स्तरों के बीच बदलती वर्ग-तरंग
Answer:
(a)
Exam Tips:
a) A damped oscillation has a sinusoidal graph whose amplitude decreases steadily with time.
Question 20: m द्रव्यमान का एक पिण्ड मूलबिन्दु के परितः X-अक्ष पर दोलन कर रहा है। इसकी स्थितिज ऊर्जा Ux = k|x|3 है, जहाँ k एक धनात्मक नियतांक है। यदि दोलन का आयाम r है, तब इसका आवर्तकाल T-
(a) \( \frac{1}{\sqrt{r}} \) के अनुक्रमानुपाती है
(b) r पर निर्भर करता है
(c) √r के अनुक्रमानुपाती है
(d) r3/2 के अनुक्रमानुपाती है
Answer:
(a) \( \frac{1}{\sqrt{r}} \) के अनुक्रमानुपाती है
Exam Tips:
a) For U = k|x|³, scaling the period integral with the amplitude r gives T ∝ r−1/2.
Question 21: अनुनाद एक विशेष अवस्था है-
(a) मुक्त दोलन की
(b) प्रणोदित दोलन की
(c) अवमन्दित दोलनों की
(d) पोषित दोलनों की
Answer:
(b) प्रणोदित दोलन की
Exam Tips:
a) Resonance occurs in forced (driven) oscillations when the driving frequency equals the natural frequency.
Question 22: एक कण का विस्थापन x = 3 sin (5πt) + 4 cos (5πt) द्वारा व्यक्त है। कण का आयाम होगा-
(a) 3
(b) 4
(c) 5
(d) 7
Answer:
(c) 5
Exam Tips:
a) For a sin θ + b cos θ the amplitude is √(a² + b²) = √(9 + 16) = 5.
Question 23: एक लड़की झूले पर बैठी हुई झूल रही है। यदि वह खड़ी हो जाये तो झूलने का दोलन काल-
(a) घट जायेगा
(b) बढ़ जायेगा
(c) अपरिवर्तित रहेगा
(d) दो गुना हो जायेगा
Answer:
(a) घट जायेगा
Exam Tips:
a) Standing up raises the centre of mass and shortens the effective length, so T = 2π√(l/g) decreases.
Question 24: समान आवर्तकाल किन्तु π/2 कलान्तर वाली दो असमान आयाम वाली परस्पर लम्बवत् सरल आवर्त गतियों का परिणामी है-
(a) वृत्त
(b) दीर्घवृत्त
(c) सरल रेखा
(d) परवलय
Answer:
(b) दीर्घवृत्त
Exam Tips:
a) Unequal amplitudes with a phase difference of π/2 trace an ellipse, while equal amplitudes give a circle.
Question 25: जब समान आयाम तथा समान आवृत्ति वाली दो सरल आवर्त गतियाँ π/2 कलान्तर में एक-दूसरे के ऊपर अध्यारोपित हैं तो परिणामी गति है-
(a) दीर्घवृत्ताकार
(b) वृत्ताकार
(c) सरल रेखीय
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(b) वृत्ताकार
Exam Tips:
a) Two perpendicular SHMs of equal amplitude and a phase difference of π/2 combine into a circular path.
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer type Questions)
Question 1: सरल आवर्त गति का विस्थापन समीकरण लिखिए।
Answer:
विस्थापन समीकरण y = R sin ωt है। यदि कण की प्रारम्भिक कला ϕ है तो विस्थापन समीकरण y = R sin (ωt + ϕ) होता है।
Exam Tips:
a) Here R is the amplitude and ω the angular frequency.
b) The phase constant ϕ shifts the starting point of the motion.
Question 2: सरल आवर्त गति करते हुए कण के त्वरण व उसके विस्थापन के बीच सम्बन्ध लिखिए।
Answer:
त्वरण a = −ω²y, जहाँ ω² एक नियतांक है। अतः a ∝ −y, अर्थात् त्वरण विस्थापन के अनुक्रमानुपाती है और उसकी दिशा विस्थापन के विपरीत है।
Exam Tips:
a) The minus sign shows that acceleration is always opposite to displacement.
b) Acceleration is zero at the mean position and maximum at the extreme positions.
Question 3: किसी सरल लोलक को खान में ले जाने पर उसकी आवृत्ति पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Answer:
आवर्तकाल T ∝ 1/√g है। खान में g का मान घटता है, इसलिए T बढ़ता है और आवृत्ति ν = 1/T घट जाती है।
Exam Tips:
a) Frequency is the reciprocal of the time period, so the two change in opposite directions.
b) A longer period means fewer oscillations per second.
Question 4: सरल आवर्त गति करते हुए कण के वेग तथा त्वरण के व्यंजक, कण के विस्थापन के पदों में लिखिए।
Answer:
कण का वेग v = ω√(A² − y²) तथा त्वरण a = −ω²y, जहाँ y विस्थापन, A आयाम तथा ω कोणीय आवृत्ति है।
Exam Tips:
a) Velocity is zero at the extreme positions and maximum (Aω) at the mean position.
b) Acceleration is zero at y = 0 and largest in magnitude at y = ±A.
Question 5: सरल आवर्त गति करते हुए किसी कण के आवर्तकाल का सूत्र लिखिए।
Answer:
T = 2π √(विस्थापन ÷ त्वरण)
Exam Tips:
a) Displacement and acceleration are taken as magnitudes, since their ratio is constant in SHM.
Question 6: सेकण्ड लोलक से क्या तात्पर्य है?
Answer:
जिस सरल लोलक का आवर्तकाल 2 सेकण्ड होता है, उसे सेकण्ड लोलक कहते हैं।
Exam Tips:
a) A seconds pendulum completes one swing (half oscillation) in one second.
Question 7: सरल आवर्त गति करते हुए किसी कण के त्वरण, विस्थापन तथा आवृत्ति के बीच सम्बन्ध लिखिए।
Answer:
कण का त्वरण a = −ω²y = −(2πν)²y, या a = −4π²ν²y।
Exam Tips:
a) Here ν is the frequency and y the displacement from the mean position.
b) The minus sign shows that acceleration points towards the mean position.
Question 8: सरल आवर्त गति करते हुए किसी कण की गति का समीकरण a = −bx से प्रदर्शित किया जाता है, जिसमें a त्वरण है, x मध्यमान स्थिति से विस्थापन है तथा b कोई नियतांक है। कण का दोलनकाल क्या होगा?
Answer:
समीकरण a = −bx से, विस्थापन ÷ त्वरण = 1/b (आंकिक रूप से)। अतः कण का दोलनकाल T = 2π √(विस्थापन ÷ त्वरण) = 2π √(1/b) होगा।
Exam Tips:
a) Comparing with a = −ω²x gives ω² = b.
b) The period depends only on the constant b.
Question 9: क्या कृत्रिम भू-उपग्रह में कमानी द्वारा नियन्त्रित कलाई घड़ी प्रयुक्त की जा सकती है?
Answer:
हाँ, क्योंकि T = 2π √(m/k) है; द्रव्यमान m व बल नियतांक k नियत रहने से T नियत रहता है।
Exam Tips:
a) A spring watch depends on the mass and force constant of the spring, not on g.
b) A pendulum clock would fail in orbit because its period depends on g.
Question 10: एक सरल लोलक के आवर्तकाल में प्रतिशत परिवर्तन ज्ञात कीजिए यदि लोलक की लम्बाई 4% बढ़ा दी जाए।
Answer:
T ∝ √l है। अतः लोलक की लम्बाई 4% बढ़ाने पर आवर्तकाल में लगभग 2% की वृद्धि होगी।
Exam Tips:
a) The period changes by half the percentage change in length, since T ∝ √l.
b) The exact change is 1.98%, which is approximately 2%.
Question 11: एक लड़की झूलते झूलते खड़ी हो जाती है। झूले के आवर्तकाल पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Answer:
लड़की के खड़े होने पर गुरुत्व केन्द्र ऊँचा हो जाता है, जिससे प्रभावी लम्बाई l घट जाती है। अतः T = 2π √(l/g) से आवर्तकाल T भी घट जाता है।
Exam Tips:
a) Standing up raises the centre of mass of the swinging body.
b) A shorter effective length gives a shorter period, so the swing oscillates faster.
Question 12: किसी स्प्रिंग के बल नियतांक का अर्थ समझाइए।
Answer:
यदि किसी स्प्रिंग पर बल F लगाने से उसकी लम्बाई में विस्तार x हो, तो F ∝ x, अर्थात् F = −kx, जहाँ k स्प्रिंग का बल नियतांक है। अतः स्प्रिंग का बल नियतांक वह बल है जो स्प्रिंग की लम्बाई में एकांक (1 m) वृद्धि कर दे। इसका मात्रक न्यूटन/मीटर (N m-1) है।
Exam Tips:
a) Its SI unit is newton per metre (N m-1).
b) A stiffer spring has a larger k and needs a larger force for the same extension.
Question 13: सरल आवर्त गति के आवश्यक प्रतिबन्ध लिखिए।
Answer:
(1) कण की गति एक स्थिर बिन्दु (माध्य स्थिति) के इधर-उधर सीधी रेखा में होती है।
(2) कण पर लगने वाला प्रत्यानयन बल (अथवा त्वरण) सदैव उस बिन्दु से कण के विस्थापन के अनुक्रमानुपाती होता है।
(3) बल (अथवा त्वरण) सदैव उस बिन्दु (माध्य स्थिति) की ओर दिष्ट होता है।
Exam Tips:
a) The restoring force must be proportional to displacement and directed to the mean position.
b) A pendulum satisfies this only for small angular amplitudes.
Question 14: एक भारहीन स्प्रिंग का बल नियतांक k है। इससे लटकते हुए m द्रव्यमान के कण की सरल आवर्त गति के आवर्तकाल का सूत्र लिखिए।
Answer:
आवर्तकाल का सूत्र T = 2π √(m/k) है।
Exam Tips:
a) The period of a mass-spring system does not depend on g; it depends only on m and k.
Question 15: यदि लड़की झूला झूल रही है और उसके पास उसके आधे भार का एक बच्चा आकर बैठ जाता है, तो झूले के आवर्तकाल पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Answer:
झूले का आवर्तकाल पिण्ड के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करता, अतः आवर्तकाल वही रहेगा।
Exam Tips:
a) The period of a simple pendulum is 2π√(l/g), which has no mass term.
Question 16: सरल आवर्त गति में कौन-सी भौतिक राशि संरक्षित रहती है?
Answer:
यांत्रिक ऊर्जा संरक्षित रहती है।
Exam Tips:
a) In ideal SHM the total mechanical energy stays constant while kinetic and potential energy keep interchanging.
Question 17: क्या कोई गायक अपने गाने से काँच की वस्तु के टुकड़े-टुकड़े कर सकता है?
Answer:
यदि गायक ऐसा स्वर उत्पन्न करे कि उसकी आवृत्ति काँच की वस्तु की स्वाभाविक आवृत्ति के बराबर हो जाये, तो अनुनाद के कारण वस्तु के दोलनों का आयाम बहुत अधिक बढ़ जायेगा और वस्तु के टुकड़े-टुकड़े हो जाएँगे।
Exam Tips:
a) Resonance needs the singer's frequency to match the natural frequency of the glass.
Question 18: तार वाले वाद्य यन्त्र में प्रधान तार के साथ अन्य तार क्यों लगाए जाते हैं?
Answer:
स्वर की तीव्रता बढ़ाने के लिए प्रधान तार के साथ अन्य तार लगाए जाते हैं।
Exam Tips:
a) Sympathetic strings are tuned to the same notes and vibrate by resonance.
Question 19: ध्वनि तथा विद्युत् चुम्बकीय अनुनाद का एक-एक उदाहरण दीजिए।
Answer:
(i) ध्वनि अनुनाद – सोनोमीटर।
(ii) विद्युत् चुम्बकीय अनुनाद – रेडियो।
Exam Tips:
a) A radio is tuned to a station by resonance in its LC circuit.
Question 20: सरल आवर्त गति कर रहे किसी लोलक के लिए यह क्यों आवश्यक है कि उसका आयाम लम्बाई की तुलना में कम हो?
Answer:
लोलक की गति तभी सरल आवर्त गति होती है जब उसका आयाम लम्बाई की तुलना में छोटा हो, अर्थात् कोणीय आयाम 10° से कम हो।
Exam Tips:
a) For angles below 10°, sin θ is approximately θ, so the restoring force is proportional to displacement.
Question 21: वायु में सरल लोलक के दोलन किस प्रकार के होते हैं?
Answer:
अवमन्दित दोलन।
Exam Tips:
a) Air resistance gradually drains the pendulum's energy, so its amplitude decreases.
Question 22: क्या अवमन्दन में यान्त्रिक ऊर्जा संरक्षित रहती है?
Answer:
नहीं। अवमन्दित दोलनों में यान्त्रिक ऊर्जा संरक्षित नहीं रहती, क्योंकि प्रतिरोधी बलों के विरुद्ध कार्य होने से ऊर्जा ऊष्मा में बदल जाती है।
Exam Tips:
a) The dissipated energy appears as heat against the resistive forces.
Question 23: सरल आवर्त गति किस भौतिक राशि के संरक्षण पर आधारित है?
Answer:
ऊर्जा संरक्षण पर।
Exam Tips:
a) In SHM kinetic and potential energy interchange while their sum stays constant.
Question 24: क्या कृत्रिम उपग्रह पर लोलक घड़ी प्रयुक्त की जा सकती है?
Answer:
नहीं, कृत्रिम उपग्रह में भारहीनता की स्थिति होती है, अतः g का प्रभावी मान शून्य होता है।
Exam Tips:
a) The pendulum does not swing properly in orbit, because its period becomes infinite when g is zero.
Question 25: निम्न स्थितियों में प्रत्यानयन बल कौन प्रदान करेगा-
(i) यदि स्प्रिंग को दबाकर कम्पन के लिए छोड़ दिया जाये।
(ii) यदि नली में पारे को विस्थापित करके छोड़ दिया जाये।
(iii) यदि सरल लोलक को माध्य स्थिति से विस्थापित कर छोड़ दिया जाये।
Answer:
(i) स्प्रिंग के पदार्थ की प्रत्यास्थता के द्वारा
(ii) पारे के भार के द्वारा
(iii) लोलक के भार के द्वारा।
Exam Tips:
a) In a spring, the elasticity of its material restores the mass to equilibrium.
b) In the mercury tube, the weight of the displaced mercury column acts as the restoring force.
लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)
Question 1: जब लोलक घड़ी को पर्वत की चोटी पर ले जाया जाये तो क्या यह समय ग्रहण करेगी या खाएगी?
Answer:
पर्वत की चोटी पर गुरुत्वीय त्वरण g का मान घट जाता है, जिससे लोलक का आवर्तकाल T = 2π√(l/g) बढ़ जाता है। आवर्तकाल बढ़ने से घड़ी धीमी चलती है, अतः वह समय खाएगी (पिछड़ जाएगी)।
Exam Tips:
a) A slower clock falls behind the correct time, so it loses time.
b) The period is 2π√(l/g), so a smaller g gives a longer period.
c) Gravity at a mountain summit is lower than at sea level.
Question 2: पोषित कम्पन क्या होते हैं?
Answer:
यदि कम्पन करने वाली वस्तु को किसी बाह्य अनावर्ती स्रोत से ऊर्जा देकर उसके स्वाभाविक कम्पनों का आयाम समय के साथ नियत रखा जाये, तो इन कम्पनों को पोषित कम्पन कहते हैं, जैसे विद्युत्-पोषित स्वरित्र द्विभुज।
Exam Tips:
a) Maintained vibrations need an external energy source to replace the energy lost in damping.
b) An electrically maintained tuning fork is a standard example.
Question 3: प्रणोदित दोलनों से क्या तात्पर्य है? उदाहरण देकर समझाइए।
Answer:
जब किसी दोलन करने वाली वस्तु पर कोई बाह्य आवर्ती बल कार्य करता है, तो प्रारम्भ में वस्तु अपनी स्वाभाविक आवृत्ति से दोलन करने का प्रयास करती है, परन्तु कुछ समय पश्चात् वह बाह्य आवर्ती बल की आवृत्ति से दोलन करने लगती है। वस्तु के इन दोलनों को प्रणोदित दोलन कहते हैं।
उदाहरण: जब तने हुए पतले तार में प्रत्यावर्ती धारा प्रवाहित करके उसे चुम्बक के ध्रुवों के बीच रखते हैं, तो तार प्रत्यावर्ती धारा की आवृत्ति से प्रणोदित कम्पन करने लगता है।
Exam Tips:
a) The driven body finally oscillates at the frequency of the external force, not its own.
b) The alternating current sets the wire vibrating in a forced manner.
c) Forced oscillations are the basis of many driven systems.
Question 4: मुक्त दोलन का अर्थ एक उदाहरण द्वारा समझाइए।
Answer:
जब किसी वस्तु को, जो दोलन कर सकती हो, उसकी साम्य स्थिति से थोड़ा-सा विस्थापित करके छोड़ दिया जाता है, तो वह एक निश्चित आवृत्ति से दोलन करने लगती है। यह आवृत्ति उस वस्तु के आकार व प्रत्यास्थता जैसे निजी गुणों पर निर्भर करती है। इसे वस्तु की स्वाभाविक आवृत्ति (natural frequency) कहते हैं।
ऐसे दोलन, जिन पर कोई बाह्य बल प्रभाव नहीं डालता, मुक्त दोलन कहलाते हैं। उदाहरणार्थ, स्वरित्र द्विभुज (tuning fork) को रबर की गद्दी पर मारने से उसकी भुजाएँ अपनी स्वाभाविक आवृत्ति से कम्पन करने लगती हैं। यह आवृत्ति भुजाओं की लम्बाई, मोटाई तथा उनके पदार्थ की प्रत्यास्थता पर निर्भर करती है। अतः स्वरित्र द्विभुज के दोलन मुक्त दोलन हैं।
Exam Tips:
a) The natural frequency depends on the size, shape and elasticity of the body.
b) A tuning fork struck on a rubber pad vibrates at its natural frequency.
c) Free oscillations are not maintained by any external force.
Question 5: एक कण की दोलनी गति का समीकरण \( \frac{d^2x}{dt^2} = -bx \) है, जिसमें x माध्य स्थिति से विस्थापन तथा b नियतांक है। कण का दोलन काल क्या होगा?
Answer:
त्वरण = −b × विस्थापन, अतः \( \frac{\text{विस्थापन}}{\text{त्वरण}} = \frac{1}{b} \) (आंकिक मान)।
अतः दोलन काल T = 2π √(विस्थापन ÷ त्वरण) = 2π √(1/b) = \( \frac{2\pi}{\sqrt{b}} \)।
Exam Tips:
a) Acceleration is −b times displacement, so displacement ÷ acceleration equals 1/b in magnitude.
b) Comparing with a = −ω²x gives ω = √b.
c) The time period is 2π divided by the square root of b.
Question 6: जब कहीं बम विस्फोट होता है तो दूर-दूर तक बनी इमारतों की खिड़कियों के काँच टूट जाते हैं। समझाइए, क्यों?
Answer:
बम विस्फोट से हवा में तरंगें उत्पन्न होती हैं। इन तरंगों से खिड़कियों के काँच में कम्पन उत्पन्न हो जाते हैं। जब इन तरंगों की आवृत्ति खिड़की के काँच की स्वाभाविक आवृत्ति के बराबर हो जाती है, तो अनुनाद के कारण कम्पनों का आयाम बहुत अधिक हो जाता है। इस स्थिति में खिड़कियों के काँच टूट जाते हैं।
Exam Tips:
a) Resonance occurs when the frequency of the waves equals the natural frequency of the glass.
b) Very large amplitude vibrations break the glass pane.
c) Glass breaks once its amplitude grows beyond the limit it can withstand.
Question 7: क्या कोई कण अपनी चाल को परिवर्तित किये बिना त्वरित गति कर सकता है?
Answer:
हाँ, जब कण नियत चाल से वृत्ताकार पथ पर गति करता है तो उसकी गति त्वरित होती है, क्योंकि इस गति में दिशा निरन्तर बदलती रहती है।
Exam Tips:
a) In uniform circular motion the acceleration is v²/r, directed towards the centre.
b) Speed stays constant while the direction of velocity keeps changing.
Question 8: क्या स्वतन्त्रतापूर्वक गिरती हुई कलाई घड़ी सही समय का मापन कर सकती है?
Answer:
हाँ, क्योंकि कलाई घड़ी स्प्रिंग के दोलन पर आधारित होती है, और स्प्रिंग का आवर्तकाल T = 2π √(m/k) होता है, जिसमें g (गुरुत्वीय त्वरण) का कोई पद नहीं होता।
Exam Tips:
a) The period 2π√(m/k) of a spring does not contain g.
b) A pendulum clock would stop in free fall, while a spring watch keeps time.
Question 9: आवर्ती गति एवं दोलन गति को परिभाषित कीजिए।
Answer:
जब कोई वस्तु एक निश्चित समय में एक निश्चित पथ पर बार-बार अपनी गति को दोहराती है, तो उसकी गति को आवर्ती गति कहते हैं और उस निश्चित समय को आवर्तकाल (time period) कहते हैं। उदाहरण के लिए, पेण्डुलम की गति, घड़ी की सुइयों की गति, ग्रहों एवं उपग्रहों की गति आदि। पृथ्वी सूर्य के चारों ओर लगभग 365¼ दिन में परिक्रमा पूरी करती है, अतः पृथ्वी की आवर्ती गति का आवर्तकाल लगभग 365 दिन है।
दोलनी या कम्पनिक गति (Oscillatory or Vibratory Motion): जब कोई वस्तु आवर्ती गति में एक ही पथ पर किसी निश्चित बिन्दु के इधर-उधर या आगे-पीछे (to and fro) गति करती है, तो यह गति दोलनी अथवा कम्पनिक गति कहलाती है। जिस निश्चित बिन्दु के दोनों ओर दोलनी गति होती है, उसे माध्य स्थिति या साम्य स्थिति (mean position or equilibrium position) कहते हैं। उदाहरण के लिए, लोलक की गति, स्वरित्र द्विभुज की भुजाओं की गति आदि कम्पनिक गति के उदाहरण हैं।
Exam Tips:
a) Oscillatory motion is to and fro about a fixed mean position.
b) The time period is the time taken for one complete repetition.
c) Earth takes about 365¼ days to complete one revolution around the Sun.
Question 10: l लम्बाई के एक सरल लोलक का गोलक ऋण आवेशित है। यदि गोलक के ठीक नीचे एक धनावेशित धातु की प्लेट रखकर लोलक का दोलन कराया जाये तो सरल लोलक के आवर्तकाल पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Answer:
ऋण आवेश तथा धन आवेश के बीच आकर्षण बल के कारण g का प्रभावी मान बढ़ जायेगा, अतः दोलन काल घट जायेगा।
Exam Tips:
a) Attraction between the negative bob and the positive plate adds a downward force on the bob.
b) A larger effective g gives a shorter period, since T = 2π√(l/g).
c) If both charges were positive, the repulsion would reduce g and increase the period.
Question 11: किसी पुल पर सैनिकों को गुजरते समय कदम से कदम न मिलाकर चलने के निर्देश क्यों दिये जाते हैं?
Answer:
जब सेना किसी पुल को पार करती है, तब सैनिक कदम मिलाकर नहीं चलते। इसका कारण यह है कि यदि सैनिकों के कदमों की आवृत्ति पुल की स्वाभाविक आवृत्ति के बराबर हो जाए, तो पुल बड़े आयाम से कम्पन करने लगेगा और उसके टूटने का खतरा हो जाएगा।
Exam Tips:
a) Resonance can build up very large amplitudes in the bridge.
b) The natural frequency of the bridge is the key quantity here.
c) Marching in step can match the frequency of the bridge.
Question 12: यदि खोखला पाइप पृथ्वी के व्यास के अनुदिश रखकर उसमें एक पिण्ड गिरा दिया जाये तो इसके वेग और त्वरण में क्या परिवर्तन होगा?
Answer:
यह पिण्ड पाइप में सरल आवर्त गति करेगा, जिसकी माध्य स्थिति पृथ्वी के केन्द्र पर होगी। पृथ्वी के केन्द्र से गुजरते समय वेग अधिकतम होगा, तथा पृथ्वी की सतह पर वेग न्यूनतम (शून्य) होगा। त्वरण पृथ्वी की सतह पर अधिकतम होगा और पृथ्वी के केन्द्र पर न्यूनतम (शून्य) होगा।
Exam Tips:
a) Acceleration inside the Earth is proportional to the distance from the centre.
b) Velocity is maximum at the centre and zero at the ends of the pipe.
c) Neglecting air resistance, the body keeps oscillating through the pipe.
Question 13: यदि सरल आवर्त गति करते हुए सरल लोलक को एक लिफ्ट में रख दिया जाये, जो ऊपर की ओर त्वरण (a) से गतिमान हो, तो उसके आवर्तकाल पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Answer:
जब लिफ्ट ऊपर की ओर त्वरित होगी, तो लोलक पर कार्यकारी बल से R − mg = ma, अतः R = m(g + a)।
अतः प्रभावी गुरुत्वीय त्वरण g′ = g + a है। सरल लोलक का आवर्तकाल T = 2π √(l/g′) = 2π √(l/(g + a)) होता है।
चूँकि g′ बढ़ जाता है, अतः आवर्तकाल घट जायेगा।
Exam Tips:
a) The effective g equals g + a when the lift accelerates upward.
b) A larger effective g makes the period shorter.
c) In a lift accelerating downward the period would instead increase.
d) The lift acceleration a is the only quantity that changes the effective g.
Question 14: सरल आवर्त गति करते हुए किसी सरल लोलक को एक लिफ्ट में रख दिया जाये, यदि लिफ्ट a त्वरण से नीचे की दिशा में त्वरित हो, तो इसके आवर्तकाल पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Answer:
जब लिफ्ट a त्वरण से नीचे की ओर त्वरित होती है, तो लोलक पर प्रभावी बल mg − R = ma से, R = m(g − a) होता है।
अतः प्रभावी गुरुत्वीय त्वरण g′ = g − a है। इसलिए T = 2π √(l/(g − a)) होता है, और गुरुत्वीय त्वरण का प्रभावी मान घटने से आवर्तकाल बढ़ जाता है।
Exam Tips:
a) The effective g decreases to g − a when the lift accelerates downward.
b) A smaller effective g increases the period.
c) If a equals g, as in free fall, the period becomes infinite.
Question 15: क्या दोलन करते सरल लोलक की डोरी में तनाव बल सदैव नियत रहता है? यदि नहीं तो कब न्यूनतम व कब अधिकतम होता है?
Answer:
नहीं। किसी स्थिति में तनाव बल T = mg cos θ + mv²/l होता है, जहाँ θ विस्थापन कोण तथा v उस स्थिति का वेग है।
अधिकतम विस्थापन की स्थिति में v = 0 तथा θ अधिकतम होता है, अतः T = mg cos θ जो न्यूनतम होता है।
माध्य स्थिति पर θ = 0 तथा वेग अधिकतम होता है, अतः तनाव बल T = mg + mv²/l अधिकतम होता है।
Exam Tips:
a) Tension is least at the extreme positions and greatest at the mean position.
b) The centripetal term mv²/l is zero at the extreme positions.
c) At the mean position the tension exceeds the weight of the bob.
d) The tension is always along the string, so the radial component of the net force provides the centripetal force.
Question 16: एक स्प्रिंग का स्प्रिंग नियतांक (k) है, जिसे तीन बराबर भागों में विभाजित कर दिया जाता है। प्रत्येक भाग का स्प्रिंग नियतांक क्या हो जायेगा?
Answer:
k = F/y। जब स्प्रिंग को तीन बराबर भागों में काट दिया जाता है, तो प्रत्येक भाग की लम्बाई एक-तिहाई हो जाती है, अर्थात् y′ = y/3।
अतः k′ = F/(y/3) = 3F/y = 3k। प्रत्येक भाग का स्प्रिंग नियतांक 3k हो जाएगा।
Exam Tips:
a) The force constant is inversely proportional to the length of the spring.
b) Each one-third piece has three times the original force constant.
c) The result is k′ = 3k.
Question 17: कभी-कभी भूकम्प बहुत विध्वंसकारी क्यों होता है?
Answer:
जब इमारतों की स्वाभाविक आवृत्ति भूकम्प के समय उत्पन्न पृथ्वी के कम्पनों की आवृत्ति के बराबर हो जाती है, तो अनुनाद के कारण इमारतें बड़े आयाम से कम्पन करने लगती हैं, जिससे वे नीचे गिर जाती हैं।
Exam Tips:
a) Resonance occurs when the building's natural frequency matches the ground's frequency.
b) Large amplitude vibrations can cause a building to collapse.
c) Buildings whose natural frequency differs from the ground vibrations are less affected.
Question 18: एक सरल लोलक के धात्विक गोले का आपेक्षिक घनत्व ρ है। इसका आवर्तकाल T है। यदि गोलक को पानी में डुबोया जाये तो सरल लोलक के आवर्तकाल पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Answer:
सरल लोलक का आवर्तकाल T = 2π √(l/g) है।
जब लोलक पानी में डूबा होता है, तो उछाल (upthrust) के कारण गोलक का आभासी भार कम हो जाता है। अतः आभासी गुरुत्वीय त्वरण g′ = g(1 − 1/ρ) होता है, जो g से कम है।
फलस्वरूप आवर्तकाल T का मान बढ़ जायेगा।
Exam Tips:
a) Upthrust reduces the apparent weight of the bob.
b) For a sphere of relative density ρ, the effective g equals g(1 − 1/ρ).
c) A denser sphere gives a smaller reduction in g and hence a smaller increase in T.
d) The apparent weight is mg minus the weight of the water displaced.
Question 19: एक द्रव्यमान m, k बल नियतांक तथा l लम्बाई वाली स्प्रिंग से लटकाया जाता है। इस द्रव्यमान की दोलन आवृत्ति f1 है। यदि स्प्रिंग को दो बराबर भागों में काटकर उसी द्रव्यमान को एक भाग से लटका दिया जाए और नयी आवृत्ति f2 हो, तो f1 तथा f2 के मध्य क्या सम्बन्ध है?
Answer:
स्प्रिंग को दो बराबर भागों में तोड़ने पर प्रत्येक भाग का बल नियतांक दो गुना, अर्थात् 2k हो जाता है।
आवृत्ति ν = (1/2π) √(k/m) है। अतः \( \frac{f_2}{f_1} = \sqrt{\frac{2k}{k}} = \sqrt{2} \), अर्थात् f2 = √2 f1।
Exam Tips:
a) Halving the spring doubles its force constant.
b) Frequency is proportional to the square root of the force constant.
c) The new frequency is √2 times the original frequency.
Question 20: सिद्ध कीजिए कि परवलयिक विभव कूप में कण सरल आवर्त गति करता है।
Answer:
जब कोई पिण्ड सरल आवर्त गति करता है, तो माध्य स्थिति से y दूरी पर उसकी स्थितिज ऊर्जा U = ½ky² होती है। U तथा विस्थापन का ग्राफ एक परवलय होता है, जिसका आकार कूप जैसा होता है। इस प्रकार के विभव फलन को परवलयिक विभव कूप (parabolic potential well) कहते हैं, और सरल आवर्त गति ऐसे कूप में पायी जाती है।
कण पर लगने वाला परिणामी बल F = −dU/dy = −\( \frac{d}{dy}\left(\frac{1}{2}ky^2\right) \) = −ky होता है।
स्पष्ट है कि प्रत्यानयन बल विस्थापन के समानुपाती है तथा उसकी दिशा माध्य स्थिति की ओर है, अतः पिण्ड सरल आवर्त गति करेगा।
Exam Tips:
a) A restoring force proportional to displacement and directed to the mean position gives SHM.
b) U = ½ky² is a parabola, which gives a parabolic potential well.
c) The restoring force is obtained by differentiating U with respect to y.
d) The motion is SHM about the bottom of the well, where U is minimum.
Question 21: यदि आपको एक हल्का स्प्रिंग, एक मीटर स्केल और एक ज्ञात द्रव्यमान दे दिया जाये तो आप घड़ी का उपयोग किये बिना आवर्तकाल कैसे ज्ञात करोगे?
Answer:
दिये गये द्रव्यमान को स्प्रिंग से लटका देते हैं और मीटर स्केल की सहायता से स्प्रिंग में विस्तार (l) ज्ञात कर लेते हैं। इस प्रकार स्प्रिंग के बल नियतांक की गणना की जा सकती है।
F = kl तथा F = mg, अतः k = mg/l।
स्प्रिंग का आवर्तकाल T = 2π √(m/k) = 2π √(m/(mg/l)) = 2π √(l/g) होता है। l तथा g के मान ज्ञात होने से T का मान ज्ञात हो सकता है।
Exam Tips:
a) Measure the extension l with the metre scale when the mass hangs at rest.
b) The period depends only on the extension and g, not on the mass.
c) Use g = 9.8 m s-2 in the final calculation.
d) The period of the spring is independent of the amplitude, so the value of l alone fixes T.
Question 22: सरल लोलक में लोहे के गोलक के स्थान पर उसी आकार का चाँदी का गोलक लटका कर प्रयोग करने पर आवर्तकाल पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Answer:
अपरिवर्तित रहेगा, क्योंकि सरल लोलक का आवर्तकाल द्रव्यमान तथा घनत्व पर निर्भर नहीं करता है।
Exam Tips:
a) The period of a simple pendulum depends only on its length and g.
b) Bobs of the same size and different metals have the same period.
Question 23: सरल आवर्त गति कर रहे कण द्वारा एक सम्पूर्ण दोलन में कितना कार्य करना पड़ेगा?
Answer:
कार्य (W) = बल × विस्थापन। चूँकि एक सम्पूर्ण दोलन में विस्थापन = 0, अतः W = 0। अतः कार्य शून्य होगा।
Exam Tips:
a) The restoring force is conservative, so the work over a closed path is zero.
b) After one full oscillation the net displacement is zero.
Question 24: समान द्रव्यमान के दो पिण्ड P तथा Q दो द्रव्यमानहीन स्प्रिंगों से अलग-अलग लटके हैं। स्प्रिंगों के बल नियतांक क्रमशः k1 तथा k2 हैं। यदि दोनों पिण्ड ऊर्ध्वाधर तल में इस प्रकार कम्पन करते हैं कि उनके अधिकतम वेग समान हों, तब P तथा Q के कम्पन के आयाम में क्या अनुपात होगा?
Answer:
P का अधिकतम वेग = Q का अधिकतम वेग, अर्थात् a1ω1 = a2ω2।
ω = √(k/m) होने से a1√(k1/m) = a2√(k2/m), अतः \( \frac{a_1}{a_2} = \sqrt{\frac{k_2}{k_1}} \)।
Exam Tips:
a) Maximum velocity equals amplitude times angular frequency.
b) Both masses are equal, so only the spring constants affect the ratio.
c) The block with the stiffer spring has the smaller amplitude.
Question 25: एक सरल लोलक जिसके धागे की लम्बाई (l) तथा गोलक का द्रव्यमान m है, ऊर्ध्वाधर तल में θ कोण के वृत्तीय चाप पर गति कर रहा है। चाप के अन्तिम सिरे पर m द्रव्यमान का एक अन्य गोलक, जो स्थिर स्थिति में रखा है, से टकराता है तो गतिशील गोलक द्वारा स्थिर गोलक को कितना संवेग दिया जायेगा?
Answer:
शून्य (0), क्योंकि अन्तिम बिन्दु पर गोलक का वेग शून्य होता है, इसी कारण संवेग शून्य होगा।
Exam Tips:
a) At the extreme point the bob momentarily stops, so its velocity is zero.
b) Momentum is mass multiplied by velocity, so it is zero here.
Question 26: l लम्बाई की एक स्प्रिंग का बल नियतांक k है। जब इस पर भार लटकाया जाता है तो इसकी लम्बाई में वृद्धि होती है। यदि स्प्रिंग को दो बराबर टुकड़ों में काटकर तथा उन्हें समान्तर क्रम में रखकर उन पर वही भार लटकाएँ, तो उसकी लम्बाई पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Answer:
स्प्रिंग को दो बराबर भागों में बाँटने पर प्रत्येक भाग का बल नियतांक 2k हो जाता है। दो ऐसे भाग समान्तर क्रम में जोड़ने पर परिणामी बल नियतांक 4k हो जाता है।
भार समान है, अतः विस्तार x ∝ 1/k है। इसलिए \( \frac{x_1}{x_2} = \frac{k_2}{k_1} = \frac{4k}{k} = 4 \), अर्थात् x2 = x1/4।
अतः स्प्रिंग की लम्बाई में विस्तार पहले का एक-चौथाई हो जाएगा।
Exam Tips:
a) Cutting the spring in half doubles the force constant of each piece.
b) Two pieces in parallel give an effective force constant of 4k.
c) For the same load the extension is inversely proportional to the force constant.
d) The final extension is one-quarter of the original extension.
Question 27: यदि हम अपने कान के पास एक गिलास रख लें, तो हमें गुन-गुन की ध्वनि सुनाई देती है, क्यों?
Answer:
वातावरण के कणों के कम्पनों की आवृत्ति गिलास में भरी वायु की स्वाभाविक आवृत्ति के बराबर हो जाती है, जिससे अनुनाद की घटना होती है। अतः हमें गुन-गुन की ध्वनि सुनाई देती है।
Exam Tips:
a) Air inside the glass has a natural frequency that resonates with the surrounding sound.
b) This resonance amplifies sound of that particular frequency.
Question 28: ऊँचा सुनने वाला व्यक्ति अपने कान के पीछे हाथ क्यों लगा लेता है?
Answer:
अनुनाद की घटना उत्पन्न करने के लिए, जिससे उसे ध्वनि अधिक स्पष्ट सुनाई दे।
Exam Tips:
a) Cupping the hand behind the ear directs more sound waves into the ear.
b) Resonance helps amplify the sound the listener is trying to hear.
Question 29: स्प्रिंग का बल नियतांक किन कारकों पर निर्भर करता है?
Answer:
किसी स्प्रिंग का बल नियतांक उसके पदार्थ की प्रकृति, बनावट (आकार) एवं भौतिक अवस्था पर निर्भर करता है। मुलायम स्प्रिंग के लिए k का मान कम, तथा कठोर स्प्रिंग के लिए k का मान अधिक होता है, अर्थात् kकठोर > kमुलायम।
Exam Tips:
a) A stiffer spring has a larger force constant.
b) A shorter spring of the same material is stiffer and has a larger force constant.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Question)
Question 1: सरल आवर्त गति के आवश्यक प्रतिबन्ध बताइए तथा सिद्ध कीजिए कि किसी वृत्त की परिधि पर एकसमान कोणीय वेग से गतिमान बिन्दु का वृत्त के व्यास पर प्रक्षेप सरल आवर्त गति करता है।
Answer:
रैखिक सरल आवर्त गति (Linear Simple Harmonic Motion):
किसी वस्तु की रैखिक सरल आवर्त गति के लिए निम्नलिखित तीन प्रतिबन्ध हैं-
(i) वस्तु की गति एक स्थिर बिन्दु (साम्य स्थिति) के इधर-उधर सरल रेखा में हो।
(ii) वस्तु पर कार्यरत प्रत्यानयन बल, अर्थात् वस्तु में उत्पन्न त्वरण, सदैव साम्य स्थिति से विस्थापन के अनुक्रमानुपाती हो, अर्थात् a ∝ (−y)। ऋण चिह्न दर्शाता है कि त्वरण की दिशा विस्थापन की दिशा के विपरीत है।
(iii) बल, अर्थात् त्वरण, सदैव साम्य स्थिति की ओर दिष्ट हो।
इस प्रकार सरल आवर्त गति में प्रत्यानयन बल साम्य स्थिति से विस्थापन के अनुक्रमानुपाती तथा विपरीत दिशा में होता है, अर्थात्
F ∝ −y, या F = −ky ……………(1)
यहाँ F प्रत्यानयन बल, y साम्य स्थिति से विस्थापन तथा k प्रत्यानयन बल नियतांक है, जिसका मात्रक न्यूटन/मीटर (N m-1) है। F तथा y का ग्राफ एक सरल रेखा होता है।
रैखिक सरल आवर्त गति का अवकल समीकरण:
माना m द्रव्यमान की वस्तु पर बल F आरोपित है। त्वरण a = F/m है। समीकरण (1) से F = −ky, अतः m · d²y/dt² = −ky, अर्थात् d²y/dt² = −(k/m) y।
एकसमान वृत्तीय गति में प्रक्षेप (Projection in Uniform Circular Motion):
माना कोई कण त्रिज्या A के वृत्तीय पथ पर एकसमान कोणीय वेग ω से घूम रहा है। यह गति आवर्ती है, परन्तु स्वयं सरल आवर्त गति नहीं है। जब कण वृत्त पर बिन्दु N पर है, तब N से व्यास YY′ पर डाले गये लम्ब का पाद P उस व्यास पर होता है। जब कण Y पर होता है, पाद भी Y पर होता है; कण X′ पर होने पर पाद O पर होता है, और कण Y′ पर होने पर पाद Y′ पर होता है। इस प्रकार लम्ब का पाद व्यास पर O के इधर-उधर सरल रेखा में गति करता है।
कण की N स्थिति में पाद P का साम्य स्थिति O से विस्थापन y = OP है। कण पर केन्द्र की ओर बल F = mω²A लगता है, जिसका व्यास की दिशा में घटक Fy = −mω²A sin θ है (ऋण चिह्न बल की दिशा केन्द्र O की ओर दर्शाता है)। त्रिभुज OPN में sin θ = OP/ON = y/A, अतः
Fy = −mω²A · (y/A) = −mω²y
चूँकि m तथा ω नियत हैं, mω² = k नियतांक है, अतः Fy = −ky। अर्थात् पाद पर लगने वाला बल उसके विस्थापन के अनुक्रमानुपाती है और दिशा सदैव साम्य स्थिति की ओर है। यही सरल आवर्त गति का आवश्यक तथा पर्याप्त प्रतिबन्ध है। अतः लम्ब के पाद की गति सरल आवर्त गति है।
इस प्रकार एकसमान वृत्तीय गति करने वाले कण की गति आवर्ती है, परन्तु सरल आवर्त गति नहीं है, जबकि कण की स्थितियों से व्यास पर डाले गये लम्ब के पाद की गति सरल आवर्त गति है। इस वृत्त को सरल आवर्त गति का निर्देश वृत्त (reference circle) कहते हैं, तथा इसकी त्रिज्या A ही सरल आवर्त गति का आयाम है।
Exam Tips:
a) The three conditions are a straight-line path, a restoring force proportional to displacement, and a force directed towards the mean position.
b) The foot of the perpendicular has the same period as the circular motion, T = 2π/ω.
c) Uniform circular motion is periodic but not SHM, because its path is a circle and not a straight line.
d) The radius of the reference circle equals the amplitude of the SHM.
Question 2: सरल आवर्त गति से क्या अभिप्राय है? सरल आवर्त गति करते हुए किसी कण के त्वरण एवं विस्थापन में सम्बन्ध स्थापित कीजिए।
Answer:
जब कोई कण अपनी साम्य या माध्य स्थिति के इधर-उधर इस प्रकार गति करे कि उस पर कार्यकारी बल प्रत्येक स्थिति में साम्य स्थिति की ओर दिष्ट हो और विस्थापन के अनुक्रमानुपाती हो, तो कण की गति सरल आवर्त गति (S.H.M.) कहलाती है। उदाहरण के लिए, सरल लोलक के दोलन, स्प्रिंग में लटके पिण्ड के कम्पन तथा स्वरित्र द्विभुज की भुजाओं के कम्पन सरल आवर्त गति के उदाहरण हैं। सरल आवर्त गति दोलन गति का सबसे सरल विशेष रूप है।
सरल आवर्त गति दो प्रकार की होती है: (i) रैखिक सरल आवर्त गति (Linear SHM), जैसे स्प्रिंग के दोलन; तथा (ii) कोणीय सरल आवर्त गति (Angular SHM), जैसे मरोड़ी लोलक (torsional pendulum) की गति।
विस्थापन समीकरण: माना कण एकसमान वृत्तीय मार्ग पर घूमता है और t सेकण्ड में θ = ωt कोण घूम जाता है। निर्देश वृत्त की त्रिज्या A होने पर कण के लम्ब-पाद का साम्य स्थिति से विस्थापन
y = A sin ωt ……………(1)
है। यदि कण की प्रारम्भिक स्थिति वृत्त पर कहीं भी हो, जहाँ प्रारम्भिक कला ϕ है, तो y = A sin (ωt + ϕ) होता है। ϕ को प्रारम्भिक कला कहते हैं।
त्वरण व विस्थापन का सम्बन्ध: वृत्तीय गति में अभिकेन्द्रीय त्वरण का मान Aω² है, जिसकी दिशा केन्द्र की ओर है। इस त्वरण का व्यास YY′ के अनुदिश घटक
α = −Aω² sin θ = −ω² (A sin θ)
है। चूँकि y = A sin θ, अतः α = −ω²y ……………(2)। ω नियत है, अतः α ∝ −y। अर्थात् सरल आवर्त गति में त्वरण विस्थापन के अनुक्रमानुपाती होता है और उसकी दिशा विस्थापन के विपरीत होती है।
(i) जब वस्तु माध्य स्थिति पर होती है, y = 0, अतः α = 0।
(ii) जब वस्तु अधिकतम विस्थापन की स्थिति पर होती है, y = A, अतः αmax = ω²A।
Exam Tips:
a) A restoring force proportional to displacement and directed to the mean position defines SHM.
b) The acceleration is −ω²y, so its magnitude is maximum at the extremes and zero at the mean position.
c) The term ϕ in y = A sin(ωt + ϕ) is the initial phase constant.
d) Angular SHM, such as a torsional pendulum, is the second type of SHM.
Question 3: सरल आवर्त गति करते हुए पिण्ड की दोलन गतिज ऊर्जा एवं स्थितिज ऊर्जा के लिए व्यंजक स्थापित कीजिए तथा सिद्ध कीजिए कि सम्पूर्ण ऊर्जा दोलन की आवृत्ति तथा दोलन के आयाम के वर्ग के अनुक्रमानुपाती होती है।
Answer:
सरल आवर्त गति में किसी क्षण कण की गतिज ऊर्जा तथा स्थितिज ऊर्जा के योग को कुल ऊर्जा कहते हैं। अतः ET = K + U।
(i) गतिज ऊर्जा: माना m द्रव्यमान का पिण्ड y = A sin ωt के अनुसार दोलन करता है। वेग v = dy/dt = Aω cos ωt, अतः
v = ω √(A² − y²) (क्योंकि cos² ωt = 1 − sin² ωt = 1 − y²/A²)
K = ½mv² = ½mω²(A² − y²)
(ii) स्थितिज ऊर्जा: त्वरण α = −ω²y, अतः प्रत्यानयन बल F = mα = −mω²y। विस्थापन dy के विरुद्ध बल द्वारा किया गया सूक्ष्म कार्य dW = F × (−dy) = mω²y dy। अतः साम्य स्थिति (y = 0) से y तक विस्थापित करने में किया गया कार्य, अर्थात् स्थितिज ऊर्जा
U = ∫0y mω²y dy = ½mω²y²
(i) माध्य स्थिति पर y = 0, अतः Umin = 0।
(ii) अधिकतम विस्थापन y = A पर, Umax = ½mω²A²।
(iii) कुल ऊर्जा:
ET = K + U = ½mω²(A² − y²) + ½mω²y² = ½mω²A²
कुल ऊर्जा विस्थापन या समय पर निर्भर नहीं करती, अर्थात् सरल आवर्त गति में यांत्रिक ऊर्जा संरक्षित रहती है। ω = 2πn लेने पर
ET = ½m(2πn)²A² = 2mπ²n²A²
अतः ET ∝ A² (आयाम)² तथा ET ∝ n² (आवृत्ति)²। अर्थात् सम्पूर्ण ऊर्जा आवृत्ति के वर्ग तथा आयाम के वर्ग के अनुक्रमानुपाती होती है।
Exam Tips:
a) Use v = ω√(A² − y²) and U = ½mω²y² to derive K and U.
b) The total energy ½mω²A² is independent of y, which shows that mechanical energy is conserved.
c) Substitute ω = 2πn to get E = 2mπ²n²A², showing E ∝ n² and E ∝ A².
d) Kinetic energy is maximum at the mean position, while potential energy is maximum at the extreme positions.
Question 4: एक समान परिच्छेद वाला लकड़ी का बेलन जल में ऊर्ध्वाधर तैर रहा है। जब इसे थोड़ा नीचे दबाकर छोड़ देते हैं तो यह दोलन करने लगता है। इसका दोलनकाल जल में डूबी लम्बाई के पदों में ज्ञात कीजिए।
Answer:
तैरते हुए बेलन के दोलन (Oscillations of a Floating Wooden Cylinder):
माना बेलन का द्रव्यमान m, लम्बाई L, अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल A तथा घनत्व ρ है। यह ρ0 घनत्व के द्रव में ऊर्ध्वाधर तैर रहा है, और इसका h भाग द्रव के अन्दर है।
तैरने की साम्य स्थिति में बेलन द्वारा हटाये गये द्रव का भार = बेलन का भार, अर्थात्
(Ah) ρ0 g = mg, अतः m = Ahρ0 ……………(1)
बेलन को साम्य स्थिति से y नीचे विस्थापित करने पर अतिरिक्त y लम्बाई द्रव में डूब जाती है, अतः उत्प्लावन बल में वृद्धि होती है। यह प्रत्यानयन बल विस्थापन के विपरीत है:
F = −(Ay ρ0) g ……………(2)
ऋण चिह्न बताता है कि प्रत्यानयन बल विस्थापन के विपरीत है। गति के द्वितीय नियम से m · d²y/dt² = −Ayρ0g, अतः
d²y/dt² = −(Aρ0g/m) y = −(g/h) y, (समी. 1 से m = Ahρ0 रखने पर)
अतः ω² = g/h, तथा दोलनकाल
T = 2π/ω = 2π √(h/g)
जहाँ h बेलन की जल में डूबी लम्बाई है। अतः बेलन का दोलनकाल जल में डूबी लम्बाई के वर्गमूल के अनुक्रमानुपाती है।
Exam Tips:
a) Equating the weight of the displaced liquid to the weight of the cylinder gives m = Ahρ0.
b) The restoring force is the extra buoyant force, F = −Ayρ0g.
c) Dividing the force by the mass gives ω² = g/h, a constant, so the motion is SHM.
d) The period depends on the submerged length h and on g, not on the mass of the cylinder.
Question 5: दोलन के अवमन्दन से क्या अभिप्राय है? उपयुक्त उदाहरण से स्पष्ट कीजिए।
Answer:
यदि किसी कम्पित वस्तु का आयाम धीरे-धीरे कम होता जाता है और अन्त में शून्य हो जाता है, तो ऐसे कम्पन अवमन्दित (damped) कम्पन कहलाते हैं। यह माध्यम के घर्षण तथा अन्य प्रतिरोधी बलों के कारण होता है, जो वस्तु की यान्त्रिक ऊर्जा को धीरे-धीरे ऊष्मा आदि में बदल देते हैं।
उदाहरण: (1) सरल लोलक के कम्पनों का आयाम वायु के प्रतिरोध के कारण धीरे-धीरे कम होता जाता है। (2) स्वरित्र द्विभुज के कम्पनों का आयाम भी धीरे-धीरे घटकर शून्य हो जाता है।
अवमन्दित दोलनों को प्रणोदित दोलनों में बदला जा सकता है। जब कम्पन करते हुए स्वरित्र द्विभुज का दस्ता हाथ में पकड़ा रहता है, तो बहुत मन्द ध्वनि सुनाई देती है। यदि दस्ते को मेज पर टिका दें, तो मेज में प्रणोदित कम्पन उत्पन्न हो जाते हैं और ध्वनि तीव्र हो जाती है।
Exam Tips:
a) Damping is caused by friction or resistive forces that convert mechanical energy into heat.
b) The amplitude of a damped oscillator decreases with time and finally becomes zero.
c) A pendulum swinging in air is a common example of damping.
d) Placing a tuning fork on a table converts its damped vibrations into forced vibrations of the table, making the sound louder.
Question 6: सिद्ध कीजिए कि किसी स्प्रिंग से लटके किसी पिण्ड को साम्यावस्था में थोड़ा-सा नीचे विस्थापित करके छोड़ दिया जाए तो उसकी गति सरल आवर्त गति होगी। इसके आवर्तकाल का सूत्र भी स्थापित कीजिए।
Answer:
स्प्रिंग के दोलन (Oscillation of a Spring):
(i) क्षैतिज दोलन: माना नगण्य द्रव्यमान की एक स्प्रिंग का एक सिरा दृढ़ आधार से बँधा है और दूसरे सिरे से m द्रव्यमान का पिण्ड बँधा है। स्प्रिंग घर्षणरहित क्षैतिज मेज पर रखी है। पिण्ड को बाह्य बल से x विस्थापित करके छोड़ा जाता है। माना स्प्रिंग का बल नियतांक k है, तो विस्थापन x पर प्रत्यानयन बल F′ = −kx होता है; ऋण चिह्न बताता है कि F′ और x की दिशाएँ परस्पर विपरीत हैं।
यदि पिण्ड का त्वरण α हो, तो F′ = mα, अतः mα = −kx, या α = −(k/m) x = −ω²x, जहाँ ω² = k/m एक नियतांक है। इस प्रकार त्वरण विस्थापन के अनुक्रमानुपाती है और विपरीत दिशा में है, अतः पिण्ड सरल आवर्त गति करेगा।
आवर्तकाल T = 2π/ω = 2π √(m/k)।
स्पष्ट है कि स्प्रिंग से बँधे पिण्ड का आवर्तकाल पिण्ड के द्रव्यमान तथा स्प्रिंग के बल नियतांक पर निर्भर करता है। यह गुरुत्वीय त्वरण g तथा आयाम A पर निर्भर नहीं करता।
ऊर्ध्वाधर स्प्रिंग: पिण्ड लटकाने पर साम्य स्थिति में mg = kx₀ होता है। इस साम्य स्थिति से y नीचे विस्थापन पर परिणामी बल = −k(x₀ + y) + mg = −ky, अतः गति फिर भी सरल आवर्त गति है और आवर्तकाल T = 2π√(m/k) ही रहता है।
Exam Tips:
a) Taking the spring force as −kx and F = ma gives ω² = k/m, which is constant.
b) The period 2π√(m/k) does not contain g or the amplitude.
c) In the vertical case, gravity balances the extension at equilibrium and only the extra displacement remains as the restoring term.
d) The result is that the period does not depend on the amplitude, as expected for SHM.
Question 7: k1 व k2 बल नियतांकों की दो स्प्रिंगों को लम्बाई में जोड़कर ऊर्ध्वाधर लटका दिया जाता है। स्प्रिंग के निचले सिरे पर m द्रव्यमान का पिण्ड लटका दिया जाये तो पिण्ड के कम्पन का दोलन काल ज्ञात कीजिए।
Answer:
भारित स्प्रिंग संयोजन के दोलन (Oscillation of Loaded Spring Combination):
माना k1 तथा k2 बल नियतांकों की दो स्प्रिंगें हैं। इनके तीन प्रकार के संयोजन सम्भव हैं।
स्थिति I (समान्तर क्रम): दोनों स्प्रिंगें एक दृढ़ आधार से समान्तर में लटकी हैं और पिण्ड दोनों से जुड़ा है। पिण्ड का विस्थापन y दोनों स्प्रिंगों में समान है। F1 = −k1y तथा F2 = −k2y, अतः परिणामी बल F = −(k1 + k2) y। तुल्य बल नियतांक k = k1 + k2, और T = 2π√(m/(k1 + k2))।
स्थिति II: पिण्ड को दो स्प्रिंगों के मध्य बाँधा जाता है और दोनों स्प्रिंगों के मुक्त सिरे दो दृढ़ आधारों से जुड़े होते हैं। पिण्ड को y विस्थापित करने पर एक स्प्रिंग में विरलन तथा दूसरी में उतना ही सम्पीडन होता है, और दोनों के प्रत्यानयन बल एक ही दिशा में लगते हैं। परिणामी F = −(k1 + k2)y, अतः T = 2π√(m/(k1 + k2))।
स्थिति III (श्रेणी क्रम): दोनों स्प्रिंगें सिरे से सिरा जोड़ी गयी हैं, संयोजन का एक सिरा दृढ़ आधार से और दूसरे सिरे से पिण्ड बँधा है। कुल विस्थापन y = y1 + y2 है, तथा दोनों स्प्रिंगों में समान प्रत्यानयन बल F उत्पन्न होता है। अतः y1 = F/k1 तथा y2 = F/k2, और y = F(1/k1 + 1/k2)। तुल्य बल नियतांक
k = k1k2/(k1 + k2)
अतः इस स्थिति में आवर्तकाल T = 2π √(m(k1 + k2)/(k1k2))।
प्रश्न में स्प्रिंगें लम्बाई में जुड़ी हैं, अर्थात् श्रेणी क्रम (स्थिति III) में। अतः पिण्ड का दोलन काल
T = 2π √(m(k1 + k2)/(k1k2))
Exam Tips:
a) For parallel springs the forces add, so k = k1 + k2.
b) For springs joined end to end, the extensions add and the force is common, so 1/k = 1/k1 + 1/k2.
c) Substitute the effective force constant into T = 2π√(m/k).
d) Check the result: for equal springs the series constant is half of each spring constant.
Question 8: किसी सरल लोलक के आवर्त काल के लिए व्यंजक स्थापित कीजिए। सेकण्ड लोलक से क्या तात्पर्य है?
Answer:
सरल लोलक (Simple Pendulum): एक छोटे धातु के गोले (गोलक, bob) को हल्के एवं मजबूत धागे से किसी दृढ़ आधार से लटकाने पर प्राप्त व्यवस्था को सरल लोलक कहते हैं। धागे के जिस बिन्दु से लोलक लटकाया जाता है, उसे निलम्बन बिन्दु (point of suspension) कहते हैं। निलम्बन बिन्दु से गोलक के गुरुत्व केन्द्र तक की दूरी लोलक की प्रभावकारी लम्बाई (effective length) l है।
आवर्तकाल का व्यंजक: माना लोलक माध्य स्थिति से θ कोण पर है। गोलक पर गुरुत्व बल mg कार्य करता है, जिसका धागे के लम्बवत् घटक mg sin θ माध्य स्थिति की ओर दिष्ट है। अतः प्रत्यानयन बल F = −mg sin θ। छोटे कोणों (θ < 10°) के लिए sin θ ≈ θ (रेडियन में), तथा चाप की लम्बाई x = lθ, अतः F = −mg x/l। त्वरण a = F/m = −(g/l) x। यह सरल आवर्त गति का समीकरण है, जिसमें ω² = g/l। अतः
T = 2π/ω = 2π √(l/g)
सेकण्ड लोलक: वह सरल लोलक जिसका आवर्तकाल 2 सेकण्ड हो, सेकण्ड लोलक कहलाता है। यह प्रत्येक 1 सेकण्ड बाद अपनी माध्य स्थिति से गुजरता है। T = 2 s तथा g = 9.8 m s-2 रखने पर
l = gT²/(4π²) = (9.8 × 4)/(4π²) ≈ 0.993 m, अर्थात् लगभग 100 cm।
नोट: (1) लोलक की प्रभावकारी लम्बाई गोलक के गुरुत्व केन्द्र से मापी जाती है; गुरुत्व केन्द्र बदलने पर आवर्तकाल बदल जाता है। (2) खोखले गोले में भरे पारे की बूँदें गिरने से गुरुत्व केन्द्र नीचे खिसकता है, प्रभावकारी लम्बाई बढ़ती है और आवर्तकाल बढ़ जाता है। (3) यदि गोलक (घनत्व ρ0) घनत्व ρ वाले द्रव में दोलन करे, तो परिणामी बल V(ρ0 − ρ)g होता है और प्रभावी गुरुत्वीय त्वरण g′ = g(1 − ρ/ρ0) होने से आवर्तकाल बढ़ जाता है। (4) तार से लटके लोलक की लम्बाई ताप बढ़ने पर बढ़ती है, अतः आवर्तकाल बढ़ जाता है।
Exam Tips:
a) The restoring force for small angles is −mg x / l, which gives ω² = g/l.
b) A seconds pendulum has T = 2 s, so its length is about 100 cm on the surface of the Earth.
c) The effective length is measured to the centre of gravity of the bob, not to its geometric centre.
d) A rise in temperature lengthens the pendulum and increases its period.
Question 9: यदि पृथ्वी के केन्द्र से होकर पृथ्वी के आर-पार एक सुरंग बनाई जाये तथा उस सुरंग में एक कण छोड़ा जाये तो दिखाइए कि कण का त्वरण सदैव सुरंग के मध्य-बिन्दु (अर्थात् पृथ्वी के केन्द्र) से विस्थापन के अनुक्रमानुपाती होता है।
Answer:
पृथ्वी के आर-पार काल्पनिक सुरंग में गति (Motion of a Body through a Tunnel in the Earth):
माना पृथ्वी (त्रिज्या R, एकसमान घनत्व) के केन्द्र O से r दूरी पर स्थित कण पर गुरुत्वाकर्षण बल केन्द्र की ओर है। पृथ्वी के अन्दर r दूरी पर गुरुत्वीय त्वरण g′ = g r/R है, अतः बल F = −m g r/R।
(i) सुरंग पृथ्वी के केन्द्र से न गुजरे: माना सुरंग AB में कण छोड़ा गया है और सुरंग का मध्य-बिन्दु C है। कण की C से दूरी s हो, तो बल F का सुरंग के अनुदिश घटक केवल s पर निर्भर करता है; कण की स्थिति (s, d) लेने पर (d केन्द्र से सुरंग की दूरी) बल का सुरंग के अनुदिश घटक
Fs = −m g s/R
है। अतः त्वरण a = −(g/R) s, अर्थात् त्वरण सुरंग के मध्य-बिन्दु C से विस्थापन s के अनुक्रमानुपाती है और उसकी दिशा विपरीत है। अतः कण C के दोनों ओर सरल आवर्त गति करता है।
(ii) सुरंग पृथ्वी के केन्द्र से गुजरे: यहाँ मध्य-बिन्दु केन्द्र O है, अतः विस्थापन y से त्वरण a = −(g/R) y। सरल आवर्त गति का कोणीय वेग ω = √(g/R) तथा आवर्तकाल
T = 2π √(R/g)
है। R ≈ 6400 km तथा g = 9.8 m s-2 रखने पर T ≈ 84.6 मिनट। आवर्तकाल सुरंग की लम्बाई पर निर्भर नहीं करता। केन्द्र पर कण का वेग अधिकतम तथा सतह पर शून्य होता है।
Exam Tips:
a) The gravitational force inside a uniform Earth is F = −mgr/R, directed towards the centre.
b) The component of this force along any chord is −mgs/R, where s is the distance from the midpoint.
c) So a = −(g/R)s, which is the defining condition of SHM.
d) The period 2π√(R/g) is about 84 minutes and does not depend on the length of the tunnel.
Question 10: अनुनाद से क्या तात्पर्य है? यान्त्रिकी, ध्वनि तथा विद्युत्-चुम्बकीय अनुनाद का एक-एक उदाहरण दीजिए।
Answer:
जब किसी दोलन करने वाली वस्तु पर बाह्य आवर्ती बल लगाया जाता है, तो वस्तु बल की आवृत्ति से प्रणोदित दोलन करने लगती है। यदि बाह्य बल की आवृत्ति वस्तु की स्वाभाविक आवृत्ति के बराबर (अथवा उसकी पूर्ण गुणज) हो, तो प्रणोदित दोलनों का आयाम बहुत बढ़ जाता है। इस घटना को अनुनाद (resonance) कहते हैं। बाह्य बल और वस्तु की आवृत्ति में थोड़ा-सा ही अन्तर होने पर आयाम बहुत कम हो जाता है। अतः अनुनाद प्रणोदित दोलनों की ही एक विशेष अवस्था है।
अनुनाद की व्याख्या: जब बाह्य बल की आवृत्ति वस्तु की स्वाभाविक आवृत्ति के बराबर होती है, तो दोनों समान कला में कम्पन करते हैं। बाह्य बल द्वारा हर चक्र में दी गई ऊर्जा लगातार वस्तु की ऊर्जा बढ़ाती है और आयाम बढ़ता जाता है। सिद्धान्त रूप से आयाम अनन्त तक बढ़ना चाहिए, परन्तु व्यवहार में वायु के घर्षण तथा ध्वनि विकिरण से ऊर्जा क्षय होती रहती है। आयाम बढ़ने पर ऊर्जा क्षय भी बढ़ता है, और एक ऐसी स्थिति आती है जब प्रति दोलन दी गई ऊर्जा, प्रति दोलन क्षय ऊर्जा के बराबर हो जाती है। तब आयाम का बढ़ना रुक जाता है।
उदाहरण: (1) यान्त्रिक अनुनाद: सेना का पुल पार करना। जब सैनिकों के कदमों की आवृत्ति पुल की स्वाभाविक आवृत्ति के बराबर हो जाए, तो पुल में बड़े आयाम के कम्पन होने लगते हैं और टूटने का खतरा हो जाता है। (2) ध्वनि अनुनाद: समान आवृत्ति की दो डोरियाँ एक ही बोर्ड पर तनी हों, तो एक को कम्पित करने पर दूसरी भी स्वयं कम्पन करने लगती है। (3) विद्युत्-चुम्बकीय अनुनाद: रेडियो में L-C परिपथ की स्वाभाविक आवृत्ति ν = 1/(2π√(LC)) होती है। ट्यून की घुण्डी घुमाने पर धारिता C बदलती है। जब परिपथ की आवृत्ति किसी स्टेशन की तरंगों की आवृत्ति के बराबर होती है, तो परिपथ उन तरंगों को ग्रहण कर लेता है।
नोट: अनुनाद की तीक्ष्णता अवमन्दन पर निर्भर करती है। अवमन्दन कम होने पर अनुनाद तीक्ष्ण होता है, जैसा स्वरमापी के तार में देखा जाता है।
Exam Tips:
a) Resonance is the condition where the driving frequency equals the natural frequency, causing the largest amplitude.
b) Energy losses from air friction and sound radiation limit the amplitude to a finite value.
c) A soldier-marching bridge, two strings tuned to the same pitch, and a radio tuned to a station are examples of resonance.
d) Lower damping gives a sharper resonance, as seen in the sonometer wire.
Question 11: प्रणोदित दोलनों से क्या अभिप्राय है? उदाहरण देकर समझाइए। मेल्डी का प्रयोग देकर इनकी उत्पत्ति समझाइए।
Answer:
प्रणोदित दोलन (Forced Oscillation): जब किसी दोलन करती हुई वस्तु पर कोई बाह्य आवर्ती बल आरोपित किया जाता है, जिसकी आवृत्ति वस्तु की स्वाभाविक आवृत्ति से भिन्न होती है, तो प्रारम्भ में वस्तु अपनी स्वाभाविक आवृत्ति से दोलन करती है, परन्तु कुछ समय बाद वह बाह्य आवर्ती बल की आवृत्ति से दोलन करने लगती है। इस प्रकार के दोलन प्रणोदित दोलन कहलाते हैं।
उदाहरण: दो भिन्न लम्बाइयों के लोलक R तथा N एक छड़ X-Y से लटकाए गए हैं। जब लोलक R को दोलन कराते हैं, तो छड़ के माध्यम से लोलक N पर आवर्ती बल लगता है, जिसकी आवृत्ति R की आवृत्ति के बराबर होती है। इसके प्रभाव से N, R की आवृत्ति से दोलन करता है। R को चालक (driver) तथा N को चालित (driven) लोलक कहते हैं। सितार, वायलिन तथा स्वरमापी में तार के कम्पन सेतु द्वारा खोखले ध्वनि बोर्ड तक पहुँचते हैं और बोर्ड की वायु में प्रणोदित दोलन उत्पन्न होते हैं, जिससे ध्वनि की तीव्रता बढ़ जाती है।
मेल्डी का प्रयोग (Melde's Experiment): इस प्रयोग में एक पतले तार का एक सिरा किसी स्वरित्र (tuning fork) की भुजा से बाँधा जाता है, जिसकी आवृत्ति ν ज्ञात है। तार का दूसरा सिरा एक घिरनी (pulley) से होकर गुजरता है और उसके अन्त में पलड़ा लटका होता है, जिस पर भार रखकर तार में तनाव बदला जा सकता है। स्वरित्र को कम्पित करने पर वह तार पर आवर्ती बल लगाता है, अतः तार स्वरित्र की आवृत्ति से प्रणोदित कम्पन करने लगता है। तनाव बदलने पर तार की स्वाभाविक आवृत्ति बदलती है। जब तार की स्वाभाविक आवृत्ति स्वरित्र की आवृत्ति के बराबर (या उसके पूर्ण गुणज के बराबर) हो जाती है, तो तार बड़े आयाम से कम्पन करता है और उसमें अनुप्रस्थ तरंगों के स्थिर तरंग प्रतिरूप (loops) स्पष्ट दिखाई देते हैं। यह अनुनाद की स्थिति है।
गणितीय विवेचना: बल F(t) = F0 cos ωt आरोपित होने पर, द्रव्यमान m, बल नियतांक k तथा अवमन्दन b वाले दोलित्र की गति का समीकरण
m (d²x/dt²) = −kx − b (dx/dt) + F0 cos ωt
है। प्राकृतिक आवृत्ति ω0 = √(k/m) होने पर स्थायी-अवस्था में आयाम
A = F0 / √{ m²(ω0² − ω²)² + b²ω² }
है। जब ω = ω0 (अनुनाद), तो A = F0/(bω0) अधिकतम होता है।
Exam Tips:
a) Forced oscillations are driven at the frequency of the external periodic force, not at the natural frequency.
b) Resonance in Melde's experiment is found by adjusting the tension until the string's natural frequency matches the tuning fork.
c) In the steady state the amplitude is largest when the driving frequency equals the natural frequency.
d) Lower damping increases the peak amplitude at resonance.
Question 12: दर्शाइये कि U-नली में भरे एक द्रव की गति सरल आवर्त गति होती है तथा यदि द्रव को y दूरी तक विस्थापित किया जाता है तो दोलन के आवर्तकाल का सूत्र ज्ञात कीजिए।
Answer:
U-नली में द्रव का दोलन (Oscillation of Liquid in a U-Tube): माना U-नली में प्रत्येक भुजा में h ऊँचाई तक द्रव भरा है। नली का अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल A एकसमान है। साम्य अवस्था में दोनों भुजाओं में द्रव का तल समान है।
यदि एक भुजा का तल y दूरी नीचे दबाया जाता है, तो दूसरी भुजा का तल उतनी ही दूरी y ऊपर चढ़ जाता है। अतः नली में एक भुजा में अतिरिक्त द्रव स्तम्भ की लम्बाई 2y होती है। द्रव को छोड़ने पर अतिरिक्त स्तम्भ के भार से प्रत्यानयन बल उत्पन्न होता है, जिससे द्रव ऊपर-नीचे दोलन करता है।
माना नली में एकांक लम्बाई में द्रव का द्रव्यमान m है। तब द्रव पर प्रत्यानयन बल
F = −(m × 2y) g ……………(1)
ऋण चिह्न बताता है कि बल विस्थापन के विपरीत दिशा में है। नली में सम्पूर्ण द्रव का द्रव्यमान
M = m × 2h ……………(2)
है, क्योंकि द्रव का कुल स्तम्भ 2h लम्बा है। अतः त्वरण
a = F/M = −(2mgy)/(2mh) = −(g/h) y
अर्थात् a ∝ −y। अतः द्रव की गति सरल आवर्त गति है।
सरल आवर्त गति का कोणीय वेग ω = √(g/h), तथा आवर्तकाल
T = 2π √(h/g)
है। यदि कुल स्तम्भ की लम्बाई L = 2h हो, तो T = 2π √(L/(2g)) होता है।
Exam Tips:
a) The restoring force is the weight of the extra liquid column of length 2y.
b) The total mass of liquid in the tube is M = 2mh, so the acceleration is −(g/h)y.
c) Since a is proportional to −y, the motion is simple harmonic.
d) The period can also be written as 2π√(L/(2g)) using the total column length L.
Question 13: सरल आवर्त गति करते हुए कण की गतिज ऊर्जा, स्थितिज ऊर्जा एवं कुल ऊर्जा में विस्थापन के साथ होने वाले परिवर्तनों की ग्राफीय विधि द्वारा विवेचना कीजिए।
Answer:
सरल आवर्त गति में कण की कुल ऊर्जा उसकी गतिज ऊर्जा (K) तथा स्थितिज ऊर्जा (U) के योग के बराबर होती है: ET = K + U। विस्थापन y के साथ इनके मान इस प्रकार हैं:
K = ½mω²(A² − y²)
U = ½mω²y²
ET = ½mω²A² (नियत)
ग्राफीय विवेचना: (i) गतिज ऊर्जा K, y = 0 पर अधिकतम (½mω²A²) तथा y = ±A पर शून्य होती है; इसका ग्राफ एक अवतल परवलय (नीचे की ओर खुला) होता है। (ii) स्थितिज ऊर्जा U, y = 0 पर शून्य तथा y = ±A पर अधिकतम (½mω²A²) होती है; इसका ग्राफ एक परवलय (ऊपर की ओर खुला) होता है। (iii) कुल ऊर्जा ET का ग्राफ विस्थापन अक्ष के समान्तर एक सरल रेखा होता है, अर्थात् कुल ऊर्जा विस्थापन पर निर्भर नहीं करती।
K तथा U के ग्राफ एक-दूसरे को y = ±A/√2 पर काटते हैं, जहाँ दोनों का मान ¼mω²A² होता है। इस प्रकार दोलन में ऊर्जा गतिज और स्थितिज रूपों के बीच निरन्तर परिवर्तित होती रहती है, जबकि कुल ऊर्जा संरक्षित रहती है।
Exam Tips:
a) K is zero at the extremes and maximum at the mean position; U behaves in the opposite way.
b) The crossing points of K and U are at y = ±A/√2, where each equals half of the total energy.
c) The total energy is a horizontal line, which shows mechanical energy conservation.
d) A sketch of the three curves on the same axes helps in explaining the energy exchange in SHM.
Free study material for Physics
Haryana Board Solutions for Class 11 Physics Chapter 14 Oscillations
Accessing Chapter 14 Oscillations Solutions
Explore reliable textbook solutions for Chapter 14 Oscillations tailored for Class 11 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Physics.
Concept-Driven Answers for Class 11 Physics
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 14 Oscillations concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Maximizing Study Efficiency
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Physics.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 14 दोलन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Physics are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 14 दोलन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Physics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 14 दोलन will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 Physics. You can access HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 14 दोलन in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Physics Important Questions Chapter 14 दोलन in printable PDF format for offline study on any device.