HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 5 आसन

Solutions for Class 11 Physical Education: Chapter 05 Posture (Asana)

Explore reliable textbook solutions for Chapter 05 Posture (Asana) tailored for Class 11 learners. Utilizing these Physical Education answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Practice Class 11 Physical Education Solutions: Chapter 05 Posture (Asana)

Access the complete solution PDF for Class 11 Physical Education below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न (Long Answer Type Questions)

Question 1: अच्छे आसन की विभिन्न स्थितियों पर प्रकाश डालिए।
अथवा
संतुलित मुद्रा के बारे में आप क्या जानते हैं? विस्तार से लिखें।

Answer:

आसन का मानवीय जीवन में बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान है। आसन से अभिप्राय शरीर की स्थिति से है, अर्थात् मनुष्य अपने शरीर की देखभाल किस प्रकार करता है। आसन की अवहेलना करना मानो कई प्रकार के शारीरिक दोषों या विकारों को निमंत्रित करना है। इसलिए बचपन से ही बच्चों के आसन की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि उन्हें शारीरिक विकारों से बचाया जा सके। एक अच्छा आसन ही मनुष्य को अच्छी शारीरिक संरचना प्रदान कर सकता है और उसे विभिन्न स्थितियों में संतुलित रख सकता है। इसलिए खड़े होना, बैठना, चलना, लेटना, पढ़ना आदि क्रियाएँ करते समय शारीरिक संतुलन उचित होना चाहिए।

उचित आसन की अवस्थाएँ या स्थितियाँ (Positions of Correct Posture):

1. खड़े होने की मुद्रा (Posture of Standing):
करूगर के अनुसार, "खड़े रहने का अच्छा आसन तभी कहा जा सकता है यदि खड़े रहते समय कम-से-कम शक्ति खर्च की जाए।" खड़े रहने या खड़े होने के लिए प्रत्येक व्यक्ति भिन्न-भिन्न आसनों का प्रयोग करता है। खड़े होने की उचित स्थिति के लिए दोनों पैरों की एड़ियों को आपस में मिला लेना चाहिए। पैरों के अंगूठे आपस में 3 या 4 इंच की दूरी पर होने चाहिए। शरीर तना हुआ और उसका भार दोनों पैरों पर एक-समान होना चाहिए। इस स्थिति में व्यक्ति का संपूर्ण शरीर पूर्ण रूप से संतुलित होना चाहिए। गलत ढंग से खड़े होने या चलने से भी शरीर में थकावट आ जाती है। खड़े होने के दौरान पेट सीधा, छाती फैली हुई और धड़ सीधा होना चाहिए।

2. बैठने का उचित आसन (Good Posture of Sitting):
बहुत-से ऐसे कार्य हैं जिनको करने के लिए हमें अधिक देर तक बैठना पड़ता है। अधिक देर बैठने से धड़ की माँसपेशियाँ थक जाती हैं और धड़ में कई दोष आ जाते हैं। बैठते समय रीढ़ की हड्डी सीधी, छाती आमतौर पर खुली, कंधे समतल, पेट स्वाभाविक रूप से अंदर की ओर, तथा सिर और धड़ सीधी स्थिति में होने चाहिए। बैठने का स्थान हमेशा खुला, समतल तथा साफ-सुथरा होना चाहिए।

3. पढ़ने का उचित आसन (Good Posture of Reading):
व्यक्ति को इस प्रकार के आसन में बैठकर पढ़ना चाहिए, जिससे उसके शरीर तथा आँखों पर कम-से-कम दबाव पड़े। पढ़ते समय किताब और आँखों के बीच की दूरी उचित होनी चाहिए। जहाँ तक हो सके, छोटे बच्चों की किताबें बड़े अक्षरों वाली होनी चाहिए, ताकि उनकी आँखों पर कम-से-कम दबाव पड़े और आँखें कमजोर न हों। पढ़ते समय किताब इस प्रकार पकड़नी चाहिए जिससे उस पर रोशनी ठीक पड़े। आँखों के बिल्कुल समीप और बहुत दूर रखी हुई किताब कभी नहीं पढ़नी चाहिए। लिखने के लिए मेज या डेस्क का झुकाव आगे की ओर होना चाहिए। कभी भी सिर झुकाकर न पढ़ना चाहिए और न लिखना चाहिए।

4. चलने का उचित आसन (Good Posture of Walking):
चलने का आसन व्यक्ति के व्यक्तित्व का दर्पण होता है। चलते समय पैर समानांतर रखने चाहिए। सिर को सीधा रखना चाहिए तथा कंधे पीछे की तरफ होने चाहिए। छाती तनी हुई तथा बाजुएँ बिना किसी तनाव के झूलती हुई होनी चाहिए। चलते समय पैर आपस में टकराने नहीं चाहिए तथा शरीर की माँसपेशियाँ सामान्य स्थिति में होनी चाहिए। चलते समय ठीक आसन ही अपनाया जाना चाहिए, ताकि शरीर में कम-से-कम थकावट हो। गलत आसन में चलने से शारीरिक ढाँचा ठीक नहीं रहता, क्योंकि इससे न सिर्फ टाँगें तथा माँसपेशियाँ थकती हैं, बल्कि टाँगों और पैरों में दर्द भी होता रहता है।

5. लेटने या सोने का उचित आसन (Good Posture of Lying):
लेटते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखना चाहिए कि श्वसन क्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा न आए। लेटते समय रीढ़ की हड्डी पर अधिक दबाव नहीं पड़ना चाहिए। पीठ के बल अधिक समय तक नहीं लेटना चाहिए और न ही टाँगों को मोड़कर लेटना चाहिए, क्योंकि इससे साँस लेने में बाधा आती है। हमें नाक से ही साँस लेनी चाहिए। अतः माता-पिता को बच्चों के लेटने के आसन की ओर विशेष ध्यान देकर उन्हें उचित आसन हेतु प्रेरित करना चाहिए।

Exam Tips:

a) खड़े होने की स्थिति में एड़ियाँ मिली हों और अंगूठे 3 से 4 इंच दूर हों, यह माप अवश्य लिखें।
b) पढ़ते समय किताब और आँखों की दूरी का उल्लेख करना उत्तर को विशिष्ट बनाता है।
c) चलने के आसन को व्यक्तित्व का दर्पण कहा जाता है, इस कथन का उल्लेख करें।
d) लेटते समय नाक से साँस लेने का नियम उत्तर में अवश्य लिखें।

 

Question 2: उचित आसन से आपका क्या अभिप्राय है? उचित आसन से होने वाले लाभों का वर्णन कीजिए।
अथवा
उचित या संतुलित मुद्रा क्या है? इससे होने वाले लाभ बताएँ।

Answer:

उचित या अच्छे आसन का अर्थ (Meaning of Correct or Good Posture):
आसन या मुद्रा शरीर की स्थिति को कहते हैं; जैसे उठना, बैठना, खड़े होना, लेटना आदि। अच्छे आसन से अभिप्राय व्यक्ति के शरीर का ठीक और उचित संतुलन में होना है। प्रत्येक व्यक्ति के शरीर का संतुलन विभिन्न क्रियाओं, जैसे उठना, बैठना, खड़े होना, लिखना, पढ़ना और लेटना आदि करते समय उचित होना चाहिए। एक खड़े व्यक्ति का आसन तभी उचित होगा, जब उसके शरीर का भार दोनों पैरों पर एक-समान होगा। एवेरी (Avery) के अनुसार, "एक अच्छा आसन वह है जिसमें शरीर संतुलित हो और जिसमें कम-से-कम थकावट उत्पन्न हो।" अतः शरीर के विभिन्न अंगों की ठीक स्थिति को ही उचित आसन कहते हैं।

उचित या अच्छे आसन के लाभ (Advantages of Correct or Good Posture):
शरीर की किसी एक स्थिति को ही मुद्रा नहीं कहा जाता, बल्कि हम अपने शरीर को कई अलग-अलग ढंगों से स्थिर करते रहते हैं। शरीर को स्थिर रखने की स्थितियों को मुद्रा या आसन कहा जाता है। शरीर की प्रत्येक प्रकार की स्थिति मुद्रा ही कहलाएगी, परंतु गलत और ठीक मुद्रा में बहुत अंतर होता है। ठीक मुद्रा देखने में सुंदर लगती है। इससे शरीर की माँसपेशियों पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ता। ठीक मुद्रा वाला व्यक्ति काम करने तथा चलने-फिरने में चुस्त और फुर्तीला होता है, जबकि गलत मुद्रा शरीर के लिए अनावश्यक बोझ बन जाती है। इसलिए हमेशा शरीर की स्थिति हर प्रकार का आसन अपनाते समय ठीक रखनी चाहिए। संक्षेप में, उचित या संतुलित मुद्रा के निम्नलिखित लाभ हैं:
1. शरीर को उचित मुद्रा में रखने से शरीर को हिलाना-डुलाना आसान हो जाता है और शरीर के दूसरे भागों पर भी भार नहीं पड़ता।
2. उचित मुद्रा मन को प्रसन्नता एवं खुशी प्रदान करती है।
3. उचित मुद्रा वाले व्यक्ति की कार्य करने में कम शक्ति लगती है, अर्थात् उसे कोई भी कार्य करने में कठिनाई नहीं होती।
4. उचित मुद्रा हड्डियों और माँसपेशियों को संतुलित रखती है।
5. उचित मुद्रा वाले व्यक्ति को बीमारियाँ कम लगती हैं।
6. उचित आसन से व्यक्ति की शारीरिक आकृति आकर्षक एवं सुंदर दिखाई देती है, अर्थात् उसका शारीरिक ढाँचा आकर्षक दिखता है।
7. इससे स्वास्थ्य के सभी पहलुओं पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।
8. इससे शारीरिक योग्यता एवं क्षमता में वृद्धि होती है।
9. इससे व्यक्ति की भूख में वृद्धि होती है, जिससे उसके शारीरिक व मानसिक विकास में वृद्धि होती है।
10. यह अनेक प्रकार की शारीरिक गतिविधियों में लगने वाली क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है।
11. इससे व्यक्ति में आत्म-विश्वास की वृद्धि होती है। वह अपने विचारों या भावों को विश्वास के साथ व्यक्त करता है।
12. इससे रीढ़ की हड्डियों में लचक आती है।
13. इससे शरीर में स्फूर्ति एवं उमंग बढ़ती है।
14. इससे शरीर के सभी अंगों का उचित विकास होता है, क्योंकि इससे शारीरिक विकार दूर होते हैं।
15. इससे मन की तत्परता का पता चलता है, अर्थात् यह मानसिक या बौद्धिक विकास में सहायक होता है।
16. अच्छे आसन से व्यक्तित्व आकर्षक लगता है। यह व्यक्ति के सम्मान और नौकरी प्राप्त करने में भी सहायक होता है।
17. अच्छी मुद्रा या आसन से माँसपेशी, श्वसन, पाचन एवं नाड़ी आदि संस्थानों की क्षमता में सुधार होता है और आपसी तालमेल भी बढ़ता है। इससे शरीर के सभी संस्थान सुचारु रूप से कार्य करते हैं।
18. अच्छे आसन से विभिन्न प्रकार के कौशलों की संपूर्णता में सुधार होता है।
19. अच्छे आसन से शारीरिक एवं मानसिक योग्यताओं में सुधार होता है और मन की तत्परता व शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है।
20. अच्छे आसन से समाजीकरण की योग्यता का पता चलता है। यह व्यक्ति के समाज में उच्च स्तर का द्योतक है।

Exam Tips:

a) उचित आसन की परिभाषा में शरीर के भार का दोनों पैरों पर समान होना अवश्य लिखें।
b) लाभों को बिंदुवार लिखें, ताकि हर लाभ अलग दिखे और अंक मिलें।
c) एवेरी का उद्धरण परिभाषा को प्रमाणिक बनाता है, इसे उत्तर में शामिल करें।
d) लाभों में शारीरिक, मानसिक और सामाजिक, तीनों पहलू लिखें, इससे उत्तर संतुलित रहता है।

 

Question 3: मुद्रा की किस्मों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दीजिए।

Answer:

मुद्रा या आसन की किस्में निम्नलिखित हैं:

1. स्थैतिक मुद्रा (Static Posture):
जिस मुद्रा में शरीर की स्थिति स्थिर रहती है, उसे स्थैतिक मुद्रा कहते हैं; जैसे खड़े होने, बैठने और लेटने की मुद्रा। खड़े होते समय शरीर का भार दोनों पैरों पर बराबर होना चाहिए, पेट सीधा, छाती फैली हुई और धड़ सीधा होना चाहिए। बैठते समय रीढ़ की हड्डी सीधी, छाती आमतौर पर खुली, कंधे समतल, पेट स्वाभाविक रूप से अंदर की ओर और सिर व धड़ सीधी स्थिति में होने चाहिए। लेटते समय शरीर विश्राम अवस्था में और शांत होना चाहिए। सोते समय शरीर प्राकृतिक रूप से टिका होना चाहिए। गलत तरीके से लेटने से रक्त के संचार पर बुरा प्रभाव पड़ता है और श्वास क्रिया रुक जाने का खतरा भी हो सकता है, तथा गर्दन या अन्य भाग की नाड़ी चढ़ जाने का खतरा रहता है।

2. गतिज मुद्रा (Dynamic Posture):
जिस मुद्रा में शरीर की स्थिति गतिशील अवस्था में होती है, उसे गतिज मुद्रा कहते हैं; जैसे चलने की मुद्रा। हमारी चाल हमेशा सही होनी चाहिए। चलते समय पंजों और एड़ियों पर ठीक भार पड़ना चाहिए। अच्छी चाल वाला व्यक्ति प्रत्येक व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करता है। चलते समय पैरों का अंतर समान रहना चाहिए, हाथ आगे-पीछे आने-जाने चाहिए, और पैरों की रेखाएँ चलने की दिशा की रेखा के समान होनी चाहिए।

अनुचित आसन (Bad Posture):
आसन या मुद्रा शरीर की स्थिति को कहते हैं। अच्छे आसन से अभिप्राय व्यक्ति के शरीर का ठीक एवं उचित संतुलन में होना है। भद्दी मुद्रा या अनुचित आसन मनुष्य के व्यक्तित्व में बाधा डालता है, जिसके कारण मनुष्य में आत्म-विश्वास की कमी आ जाती है। शरीर की स्थिति ठीक अवस्था में न होना अनुचित आसन कहलाता है।

Exam Tips:

a) स्थैतिक और गतिज मुद्रा का अंतर स्थिर और गतिशील अवस्था के आधार पर स्पष्ट करें।
b) खड़े होने की मुद्रा में शरीर का भार दोनों पैरों पर बराबर होना अनिवार्य है।
c) चलने की मुद्रा में पंजों और एड़ियों पर समान भार का उल्लेख अवश्य करें।
d) अनुचित आसन को अलग शीर्षक में लिखें, ताकि मुद्रा की किस्मों से उसका अंतर स्पष्ट रहे।

 

Question 4: आसन संबंधी विकृतियों से आप क्या समझते हैं? आसन संबंधी विकृतियों के कारणों का वर्णन कीजिए।
अथवा
आसन संबंधी कुरूपताओं से आपका क्या तात्पर्य है? इनके कारणों पर प्रकाश डालिए।

Answer:

आसन संबंधी कुरूपताओं का अर्थ (Meaning of Postural Deformities):
आसन संबंधी कुरूपताओं या विकृतियों से अभिप्राय शरीर की स्थिति का ठीक या संतुलन अवस्था में न होना है। ऐसी स्थिति में शरीर को अनेक विकृतियों का सामना करना पड़ता है। यदि इन्हें समय रहते ठीक न किया जाए, तो इनका शारीरिक विकास और वृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

आसन संबंधी कुरूपताओं या विकृतियों के कारण (Causes of Postural Deformities):
1. कुछ आसन जन्म के समय ही कुरूपता वाले होते हैं। इसका मुख्य कारण संतुलित भोजन न होना अथवा जन्म से पहले अधिक ध्यान न देना है। इस प्रकार की कुरूपताएँ स्थायी होती हैं।
2. आसन में कुरूपता का मुख्य कारण कमजोर हड्डियाँ और माँसपेशियाँ हैं। विटामिन 'डी' की कमी के कारण हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं और मुड़ जाती हैं। माँसपेशियाँ शरीर की गति में लीवर का कार्य करती हैं, और इनमें दोष पड़ने से रीढ़ की हड्डी का टेढ़ा होना, पीछे की तरफ कूब और आगे की तरफ कूब जैसी कुरूपताएँ पैदा हो जाती हैं।
3. बैठते, उठते, लेटते, खड़े होते तथा कार्य करते समय गलत आसन शरीर में कुरूपताएँ पैदा करते हैं। उदाहरण के लिए, पढ़ते समय एक तरफ झुककर या कुर्सी पर बैठकर मेज पर झुककर पढ़ना आदत बन जाती है, जिससे आसन में कुरूपता आ जाती है।
4. अधिक दबाव के कारण भी शरीर में कुरूपताएँ आ जाती हैं। विशेषतौर पर बाल्यावस्था में माँसपेशियों और हड्डियों पर अधिक दबाव हानिकारक होता है।
5. अधिक भारी शरीर हड्डियों, माँसपेशियों तथा लिगामेंट्स पर अधिक भार डालता है, जिसके कारण आगे की ओर कूब (Lordosis), बाहर की तरफ मुड़ी हुई टाँगें (Bow Legs) तथा चपटे पैर (Flat Feet) जैसी कुरूपताएँ आ जाती हैं। अधिक भार से घुटनों के जोड़ों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
6. आसन संबंधी कुरूपताएँ आने का सबसे बड़ा कारण व्यायाम की कमी है, क्योंकि व्यायाम माँसपेशियों में शक्ति और नीरोगता लाते हैं। जो व्यक्ति नियमित व्यायाम नहीं करते, उनकी माँसपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं, जिससे कई बार स्थायी कुरूपताएँ आ जाती हैं। बच्चे के लिए ठीक व्यायाम उसके आसन को सुंदरता प्रदान करता है, जिससे उसके व्यक्तित्व में वृद्धि होती है।
7. कई बार असुविधाजनक वस्त्र शरीर को गलत आसन के लिए मजबूर कर देते हैं, विशेषतौर पर तंग वस्त्र। तंग वस्त्र शरीर की हरकतों, माँसपेशियों तथा जोड़ों की गतिशीलता में बाधा डालते हैं।
8. बीमारी या दुर्घटना के कारण भी आसन में कुरूपताएँ आ जाती हैं। दुर्घटना से आई कुरूपता डॉक्टर की सलाह से दूर की जा सकती है, परंतु कई बार दुर्घटना से स्थायी कुरूपता आ जाती है। बीमारी के कारण बिस्तर पर लंबे समय तक पड़े रहने से माँसपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं, जिससे कुरूपता आ जाती है।
9. मनोवैज्ञानिक तनाव या चिंता से भावनात्मक स्थिति में असंतुलन पैदा होता है, जिससे आसन में कुरूपता आ जाती है।
10. असंतुलित या पोषक तत्त्वहीन आहार से शरीर का पूर्ण विकास नहीं हो पाता, जिसका आसन की अवस्था पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

Exam Tips:

a) विकृतियों के कारणों को भोजन, व्यायाम, आदत और दुर्घटना जैसे वर्गों में बाँटकर लिखें।
b) विटामिन 'डी' की कमी से हड्डियों का मुड़ना एक महत्त्वपूर्ण कारण है, इसे अवश्य लिखें।
c) व्यायाम की कमी को सबसे बड़ा कारण बताया गया है, इसे उत्तर में स्पष्ट लिखें।
d) मनोवैज्ञानिक तनाव को भी कारणों में शामिल करें, इससे उत्तर पूरा रहता है।

 

Question 5: झुकी हुई या धनुषाकार टाँगों के क्या कारण हैं? इसके ठीक करने के उपाय बताएँ।

Answer:

झुकी हुई टाँगें एक आसन संबंधी कुरूपता है। इसमें जब व्यक्ति दोनों पाँव मिलाकर खड़ा हो, तब भी घुटनों के बीच स्पर्श न हो, तो इसे झुकी हुई टाँगों की कुरूपता कहते हैं।

कारण (Causes):
1. भोजन में कैल्शियम तथा फॉस्फोरस की कमी के परिणामस्वरूप हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं।
2. हड्डियों पर अत्यधिक बोझ डालने वाले कार्य करने से।
3. रिकेट्स रोग।
4. लंबे समय तक खड़ा रहना।
5. चलने तथा दौड़ने का अनुचित तरीका आदि।

ठीक करने के उपाय (Remedial Measures):
1. कैल्शियम तथा फॉस्फोरस-युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए।
2. विटामिन 'डी' की पूर्ति हेतु सूर्य का प्रकाश तथा मछली के तेल का सेवन करना चाहिए।
3. पाँवों की आंतरिक साइड पर दबाव डालकर चलने से झुकी हुई टाँगों की कुरूपता से बचा जा सकता है।
4. वसा-युक्त भोजन को अत्यधिक मात्रा में नहीं लेना चाहिए।

Exam Tips:

a) झुकी हुई टाँगों की पहचान खड़े होने पर घुटनों के बीच की दूरी से होती है, यह परिभाषा में लिखें।
b) रिकेट्स को विटामिन 'डी' की कमी से जोड़ें, यह कारण और उपाय दोनों में आता है।
c) कारण और उपाय अलग-अलग शीर्षक में लिखें।

 

Question 6: रीढ़ की हड्डी का आगे की तरफ कूब या कूबड़ होने के कारणों तथा इसको ठीक करने के उपायों का वर्णन कीजिए।

Answer:

आगे की तरफ कूब का मुख्य कारण भी अच्छा आसन धारण न करना है। इसमें रीढ़ की हड्डी नीचे पेट के पास आगे की ओर झुकी होती है, छाती आगे की तरफ और गर्दन पीछे की तरफ झुक जाती है। यह कुरूपता काफी कष्टदायक है, क्योंकि इससे चलने-फिरने, उठने-बैठने में कठिनाई आती है। इससे छाती और गर्दन की माँसपेशियों में अकड़ाव आ जाता है, कूल्हे की माँसपेशियाँ छोटी और पेट की माँसपेशियाँ लंबी हो जाती हैं।

कारण (Causes): रीढ़ की हड्डी का आगे की तरफ कूब या लॉर्डोसिस होने के कारण निम्नलिखित हैं:
1. व्यायाम की कमी।
2. छाती तथा गर्दन की कमजोर माँसपेशियाँ।
3. संतुलित भोजन की कमी।
4. गलत आसन धारण करना।

ठीक करने के उपाय (Remedial Measures): रीढ़ की हड्डी के आगे की तरफ कूब को ठीक करने के उपाय निम्नलिखित हैं:
1. पीठ के बल लेटने वाले व्यायाम करना।
2. खड़े होकर धड़ को अगली तरफ झुकाना।
3. गर्दन तथा कंधों को आगे की ओर झुकाकर लंबी-लंबी साँसें लेना।
4. पैरों को जोड़कर हाथों से पैरों को छूना।
5. इसको ठीक करने के लिए हलासन तथा पद्मासन जैसे योग-आसन काफी लाभदायक हैं।

Exam Tips:

a) लॉर्डोसिस में कूबड़ पेट के पास आगे की ओर होता है, इसे पीछे की कूब (Kyphosis) से अलग करें।
b) व्यायाम की कमी और कमजोर माँसपेशियाँ कारणों में अलग-अलग लिखें।
c) हलासन और पद्मासन को उपाय के रूप में नाम लेकर लिखें।
d) पीठ के बल लेटने वाले व्यायाम और धड़ को आगे झुकाने को अलग बिंदु बनाएँ।

 

Question 7: रीढ़ की हड्डी के एक ओर झुकने के क्या कारण हैं? इसको दूर करने के उपाय बताएँ।
अथवा
स्कोलिओसिस (Scoliosis) क्या है? इसको ठीक करने के उपायों का उल्लेख कीजिए।

Answer:

रीढ़ की हड्डी का एक ओर झुकना (Scoliosis or Spinal Deviation): रीढ़ की हड्डी का शरीर के दाईं या बाईं ओर झुकना या मुड़ना स्कोलिओसिस (Scoliosis) कहलाता है। स्कोलिओसिस का अर्थ है झुकना, मुड़ना, ऐंठना या घूमना। इसमें रीढ़ में एक गोलाई वाला वक्र बनता है, जिसे स्कोलिओटिक वक्र (Scoliotic Curve) कहते हैं। जब यह वक्र रीढ़ की हड्डी के बाईं ओर हो, तो इसे सामान्यतः 'C' वक्र कहते हैं। कई बार यह वक्र दोनों ओर भी हो सकता है, तब इसे 'S' वक्र कहते हैं, क्योंकि आकृति 'S' के आकार जैसी हो जाती है। ठीक से न बैठने, चलने और खड़े होने से यह विकृति हो सकती है। रिकेट्स और पोलियो जैसी बीमारियाँ भी इसके कारणों में आती हैं।

कारण (Causes): रीढ़ की हड्डी के एक ओर झुकने के कारण निम्नलिखित हैं:
1. हड्डियों के जोड़ों से संबंधित बीमारी होना।
2. भोजन में आवश्यक तत्त्वों की कमी होना।
3. उचित आसन धारण न करना।
4. टाँगों का ठीक से विकसित न होना।
5. रिकेट्स व पोलियो रोग होना।
6. माँसपेशियों का कमजोर होना।

ठीक करने के उपाय (Remedial Measures): स्कोलिओसिस को ठीक करने के उपाय निम्नलिखित हैं:
1. उचित आसन धारण करना।
2. पढ़ाई करते समय झुकने वाली अवस्था से बचना।
3. हॉरिज़ॉन्टल बार को दोनों हाथों से पकड़कर शरीर को दाईं और बाईं ओर झुकाना।
4. तैरने की ब्रेस्ट स्ट्रोक तकनीक का प्रयोग करके तैरना।

Exam Tips:

a) 'C' और 'S' वक्र के अंतर को स्पष्ट लिखें, यह परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है।
b) स्कोलिओसिस का अर्थ झुकना, मुड़ना, ऐंठना या घूमना लिखें।
c) उपायों में तैराकी की ब्रेस्ट स्ट्रोक तकनीक का उल्लेख करें।
d) कारणों और उपायों को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।

 

Question 8 (क): गोल या झुके हुए कंधे (Round Shoulders) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

Answer:

गोल या झुके हुए कंधे के कारण (Causes of Round Shoulders):
1. आनुवंशिक दोष।
2. उचित आसन धारण न करना, अर्थात् झुकी हुई अवस्था में बैठना या खड़े होना।
3. व्यायाम न करना।
4. अनुचित फर्नीचर का प्रयोग करना।

ठीक करने के उपाय (Remedial Measures):
1. कुछ समय तक हॉरिज़ॉन्टल बार पर लटकना।
2. नियमित रूप से व्यायाम और आसन करना, विशेषकर धनुरासन और चक्रासन।
3. अपनी कोहनियों को वृत्ताकार रूप से बारी-बारी से विपरीत दिशा में घुमाना।

Exam Tips:

a) गोल कंधों में आनुवंशिकता को भी एक कारण मानें, यह कारणों में अलग से लिखें।
b) धनुरासन और चक्रासन उपायों में लिखें, क्योंकि ये परीक्षा में अधिक पूछे जाते हैं।

 

Question 8 (ख): घुटनों का आपस में टकराना या भिड़ना (Knock Knees) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

Answer:

घुटनों का आपस में टकराना (Knock Knees): इस कुरूपता में दोनों घुटने आपस में मिल जाते हैं। बच्चा खड़ा होता है तो उसके पाँव समानांतर रहते हैं, पर टखनों के बीच का स्थान बढ़ जाता है। बच्चे को चलने और दौड़ने में कठिनाई होती है और वह अपनी सामान्य प्रसन्नता खो देता है। सामान्य स्थिति में दोनों पाँव सटाकर सीधा खड़ा होने पर घुटनों में थोड़ा अंतर होना चाहिए। यदि अंतर अधिक न हो और घुटने आपस में स्पर्श करें, तो इस कुरूपता को घुटनों का आपस में टकराना कहते हैं।

कारण (Causes): छोटे बच्चों के भोजन में कैल्शियम, फॉस्फोरस तथा विटामिन 'डी' की कमी से उनकी हड्डियाँ कमजोर होकर टेढ़ी हो जाती हैं। इससे घुटने टकराने लगते हैं। ऐसे बच्चों के लिए सावधान की मुद्रा में खड़ा होना और अच्छी तरह दौड़ना-चलना मुश्किल होता है।

ठीक करने के उपाय (Remedial Measures):
1. टाँगों की ऐसी कसरतें करवानी चाहिएँ, जिनसे घुटनों को बाहर की ओर निकाला जा सके।
2. साइकिल चलानी चाहिए।
3. तैराकी और घुड़सवारी इस कुरूपता में लाभदायक हैं।
4. नियमित रूप से पद्मासन और गोमुखासन करने चाहिएँ।
5. कैल्शियम, फॉस्फोरस तथा विटामिन 'डी' युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए।

Exam Tips:

a) सामान्य स्थिति में घुटनों में थोड़ा अंतर होना चाहिए, यह परिभाषा में अवश्य लिखें।
b) कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन 'डी' की कमी को मुख्य कारण के रूप में लिखें।
c) पद्मासन और गोमुखासन को उपायों में नाम सहित लिखें।
d) चलने और दौड़ने में कठिनाई को लक्षण के रूप में अलग बिंदु में लिखें।

 

Question 9: आसन संबंधी चपटे पैर की विकृति के कारणों तथा इसको ठीक करने के उपायों का वर्णन कीजिए।

Answer:

चपटे पैरों की विकृति प्रायः बच्चों तथा वृद्धों में पाई जाती है। इसका मुख्य कारण गलत आसन धारण करना है। इससे पैरों की हड्डियों की बनावट में अंतर आता है और पैर का निचला हिस्सा नीचे की ओर झुक जाता है।

कारण (Causes):
1. पैरों की कमजोर माँसपेशियाँ।
2. अधिक वजन उठाना।
3. लंबे समय तक जूतों का प्रयोग किए बिना खड़े रहना।
4. मोटापा।
5. पुरानी बीमारी।

लक्षण (Symptoms):
1. पैरों में कमजोरी होना।
2. घुटने व पीठ की माँसपेशियों में दर्द होना।
3. चलने में कठिनाई आना।
4. पैरों में अधिक पसीना आना।
5. पैरों का सुन्न रहना।
6. पैरों में भौरियाँ निकलना।

ठीक करने के उपाय (Remedial Measures):
1. पैरों में फिट आने वाले जूते पहनने चाहिएँ।
2. चलते समय पैरों के बाहरी तरफ अधिक वजन डालना चाहिए।
3. एक अवस्था में लंबे समय तक खड़ा नहीं रहना चाहिए।
4. पंजों के बल दौड़ना और साइकिल चलाना चाहिए।
5. पैरों को इकट्ठा करके पंजों के बल बैठना चाहिए।
6. पंजों पर वजन उठाकर व्यायाम करना चाहिए।
7. इस विकृति को ठीक करने में घुड़दौड़ काफी लाभदायक है।

Exam Tips:

a) चपटे पैरों के कारण और लक्षण अलग शीर्षकों में लिखें, ताकि दोनों स्पष्ट दिखें।
b) मोटापा और अधिक वजन उठाना कारणों में अवश्य लिखें।
c) पंजों के बल चलने और साइकिल चलाने को उपायों में लिखें।
d) पैरों में फिट आने वाले जूते पहनने का उपाय अवश्य लिखें।

 

Question 10: आसन संबंधी कुरूपताओं या विकृतियों में सुधार हेतु लाभदायक व्यायामों या शारीरिक क्रियाओं का वर्णन कीजिए।

Answer:

प्लेटो (Plato) के अनुसार, "गतिविधि या व्यायाम का अभाव प्रत्येक इंसान की अच्छी स्थिति को नष्ट कर देता है, जबकि व्यवस्थित शारीरिक व्यायाम इसे बचाए और बनाए रखते हैं।" बहुत-सी शारीरिक गतिविधियाँ या व्यायाम आसन संबंधी विकृतियों को सामान्य करने के लिए सुधारात्मक उपायों के रूप में प्रयोग किए जा सकते हैं; जैसे:

1. पीछे की ओर कूब या काइफोसिस (Kyphosis): इस विकृति में सुधार हेतु लाभदायक व्यायाम या क्रियाएँ निम्नलिखित हैं:
(i) पीठ के बल लेटकर घुटनों को ऊपर की ओर उठाएँ और पैरों के तलवे जमीन को स्पर्श न करें। इसके बाद दोनों हाथों को बराबर खोलकर सिर के ऊपर ले जाएँ, हथेलियाँ ऊपर की ओर हों। कुछ देर इस अवस्था में रहें, फिर हाथों को पुनः क्षैतिज (horizontal) अवस्था में लाएँ। यह क्रिया 7-8 बार दोहराएँ।
(ii) छाती के बल लेटकर हाथों को कूल्हों पर रखें। फिर सिर और धड़ को जमीन से कुछ इंच ऊपर उठाएँ। कुछ समय रुककर पहली अवस्था में आएँ। यह क्रिया कई बार दोहराएँ।

2. आगे की ओर कूब या लॉर्डोसिस (Lordosis): इस विकृति में सुधार हेतु लाभदायक व्यायाम या क्रियाएँ निम्नलिखित हैं:
(i) छाती के बल लेटकर दोनों हाथ उदर पर रखें। कूल्हों और कंधों को नीचे रखते हुए पीठ के निचले भाग को उठाने का प्रयास करें। यह क्रिया 5-6 बार दोहराएँ।
(ii) फर्श पर अधोमुख अवस्था में लेटकर, कंधों की चौड़ाई के अनुसार दोनों हथेलियाँ फर्श पर रखें। श्रोणी (Pelvis) को फर्श पर रखते हुए धड़ को ऊपर की ओर ले जाएँ। कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद पहली अवस्था में आ जाएँ। यह प्रक्रिया कई बार दोहराएँ।

3. रीढ़ की हड्डी का एक ओर झुकना या स्कोलिओसिस (Scoliosis): इस विकृति में सुधार हेतु बाईं और दाईं ओर की पसलियों या रिब्स को दबाने वाले व्यायाम लाभदायक हैं।

4. चपटे पैर (Flat Foot): इस विकृति में सुधार हेतु लाभदायक व्यायाम निम्नलिखित हैं:
1. पैरों को इकट्ठा करके पंजों के बल बैठना।
2. सीधे खड़े होकर एड़ियों को ऊपर और नीचे करना।
3. नियमित रूप से रस्सी कूदना।
4. नियमित रूप से पंजों पर वजन उठाकर व्यायाम करना।

5. घुटनों का आपस में टकराना (Knock-Knee): इस विकृति में सुधार हेतु लाभदायक व्यायाम निम्नलिखित हैं:
1. घुड़सवारी करना और साइकिल चलाना।
2. नियमित रूप से पद्मासन व गोमुखासन करना।

6. गोल कंधे (Round Shoulders): इस विकृति में सुधार हेतु लाभदायक व्यायाम निम्नलिखित हैं:
1. नियमित रूप से हॉरिज़ॉन्टल बार पर कुछ समय के लिए लटकना।
2. नियमित रूप से चक्रासन एवं धनुरासन करना।
3. अपनी कोहनियों को कुछ समय तक घड़ी की सूई की दिशा में और कुछ समय विपरीत दिशा में वृत्ताकार रूप से घुमाना।

Exam Tips:

a) काइफोसिस में पीछे की कूब और लॉर्डोसिस में आगे की कूब की क्रिया अलग लिखें।
b) प्रत्येक विकृति के लिए व्यायाम अलग-अलग शीर्षक में लिखें।
c) व्यायाम की संख्या (जैसे 7-8 बार) अवश्य लिखें।
d) प्लेटो का उद्धरण भूमिका में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।

 

Question 11: भद्दी मुद्रा से क्या अभिप्राय है? इसके कारणों तथा इसको दूर करने के उपायों का वर्णन कीजिए।
अथवा
अनुचित आसन क्या है? इसको ठीक करने के उपायों का वर्णन कीजिए।
अथवा
आसन की खराबी को कैसे दूर करेंगे?

Answer:

भद्दी मुद्रा या अनुचित आसन मनुष्य के व्यक्तित्व में बाधा डालता है, जिसके कारण उसमें आत्म-विश्वास की कमी आ जाती है। शरीर की स्थिति ठीक अवस्था में न होना अनुचित आसन कहलाता है, अर्थात् चलते, बैठते, लिखते, पढ़ते और खड़े होते समय शरीर का उचित अवस्था में न रहना अनुचित आसन कहलाता है।

मुख्य कारण (Main Causes):
1. संतुलित व पौष्टिक आहार (Balanced and Nutritious Food): शरीर की बनावट के लिए संतुलित व पौष्टिक आहार बहुत जरूरी है। इसकी कमी से शारीरिक अंगों का विकास रुक जाता है, शारीरिक ढाँचा कमजोर पड़ जाता है और आसन में कुरूपता आ जाती है।
2. व्यायामों की कमी (Lack of Exercises): व्यायाम की कमी से माँसपेशियाँ कमजोर पड़ जाती हैं, जिससे आसन बेढंगा हो जाता है।
3. शरीर का अधिक भार (Over Weight of Body): मोटापे के कारण चलने-फिरने में कठिनाई होती है, जिसका आसन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
4. बुरी आदतें (Bad Habits): गलत ढंग से पढ़ने, लिखने, बैठने, खड़े होने तथा चलने की बुरी आदतें आसन में कुरूपता लाती हैं।
5. असुविधाजनक वस्त्र (Uncomfortable Clothes): वस्त्र, जूते, पैंट-कमीज आदि के कारण शरीर में तनाव बना रहता है, जिससे मनुष्य आराम महसूस नहीं करता और बुरा आसन ग्रहण करता है।

आसन को ठीक करने के उपाय (Remedial Measures):
1. बच्चों को ठीक मुद्रा के बारे में जानकारी देनी चाहिए। स्कूल में अध्यापकों और घर में माता-पिता का कर्तव्य है कि वे बच्चों की खराब मुद्रा को ठीक करने के लिए निरंतर प्रयास करें।
2. भोजन की कमी से आई कमजोरी को ठीक करना चाहिए।
3. बच्चों को न तो तंग कपड़े पहनाने चाहिए और न ही तंग जूते।
4. गलत ढंग से न तो चलना चाहिए और न ही पढ़ना व बैठना चाहिए।
5. उचित और पूरी नींद लेनी चाहिए।
6. बच्चों के स्कूल बैग का भार हल्का होना चाहिए।
7. आवश्यकतानुसार डॉक्टरी परीक्षण करवाते रहना चाहिए, ताकि मुद्रा-त्रुटि को समय पर ठीक किया जा सके।
8. घरों, स्कूलों और कॉलेजों में ठीक मुद्रा की जानकारी देने वाले चित्र लगे होने चाहिए।
9. घरों और स्कूलों में बड़ा शीशा लगा होना चाहिए, जिसके सामने खड़े होकर बच्चा अपनी मुद्रा देख सके।
10. सोते समय शरीर को अधिक नहीं मोड़ना चाहिए।
11. संतुलित एवं पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए।
12. बुरी आदतों से बचना चाहिए।
13. नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए।

Exam Tips:

a) अनुचित आसन की परिभाषा में चलने, बैठने, लिखने, पढ़ने और खड़े होने, पाँचों क्रियाएँ लिखें।
b) कारणों को आहार, व्यायाम, भार, आदत और वस्त्र के क्रम में लिखें, इससे उत्तर व्यवस्थित रहता है।
c) स्कूल बैग का भार हल्का रखने का उपाय बच्चों के संदर्भ में अवश्य लिखें।
d) बड़ा शीशा और ठीक मुद्रा के चित्र जैसे उपाय उत्तर को व्यावहारिक बनाते हैं।

 

लघूत्तरात्मक प्रश्न (Short Answer Type Questions)

Question 1: आसन की अवधारणा से आप क्या समझते हैं?

Answer:

आसन का मानवीय जीवन में बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान है। आसन से अभिप्राय शरीर की स्थिति से है, अर्थात् मनुष्य अपने शरीर की देखभाल किस प्रकार करता है। आसन की अवहेलना करना कई प्रकार के शारीरिक दोषों या विकारों को निमंत्रित करने के समान है। इसलिए बचपन से ही बच्चों के आसन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। एक अच्छा आसन मनुष्य की शारीरिक संरचना को सुदृढ़ रखता है और उसे विभिन्न स्थितियों में संतुलित रखता है। अतः खड़े होना, बैठना, चलना, लेटना और पढ़ना आदि क्रियाएँ करते समय शरीर का संतुलन उचित होना चाहिए।

Exam Tips:

a) आसन की परिभाषा में शरीर की स्थिति और देखभाल, दोनों का उल्लेख करें।
b) आसन की अवहेलना से शारीरिक विकार होने की बात अवश्य लिखें।
c) बचपन में आसन पर ध्यान देने की आवश्यकता को अलग बिंदु में लिखें।

 

Question 2: अच्छे आसन (मुद्रा) की महत्ता पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
अथवा
अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अच्छे आसन के महत्त्व का वर्णन कीजिए।

Answer:

शरीर को स्थिर रखने की स्थितियों को मुद्रा या आसन कहा जाता है। शरीर को बिना कठिनाई के उठाना, बैठाना और घुमाना भी मुद्रा में आता है। ठीक मुद्रा देखने में सुंदर और आकर्षक लगती है तथा माँसपेशियों पर अतिरिक्त भार नहीं डालती। ठीक मुद्रा वाला व्यक्ति काम करने और चलने-फिरने में चुस्त और फुर्तीला होता है। अच्छी मुद्रा मन को प्रसन्नता देती है, हड्डियों और माँसपेशियों को संतुलित रखती है और कार्य करने में कम शक्ति लगती है। अच्छी मुद्रा वाले व्यक्ति को बीमारियाँ कम होती हैं और स्वास्थ्य के सभी पहलुओं पर इसका अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

Exam Tips:

a) मुद्रा और आसन को समानार्थी मानकर उत्तर में दोनों शब्दों का प्रयोग करें।
b) ठीक मुद्रा से माँसपेशियों पर अतिरिक्त भार न पड़ने का बिंदु अवश्य लिखें।
c) स्वास्थ्य और मन की प्रसन्नता, दोनों पर प्रभाव का उल्लेख करें।

 

Question 3: आसन संबंधी विकृतियों या कुरूपताओं के कोई चार कारण बताएँ।

Answer:

1. बैठते, उठते, लेटते, खड़े होते तथा कार्य करते समय गलत आसन शरीर में कुरूपताएँ पैदा करते हैं। उदाहरण के लिए, झुककर पढ़ने की आदत से आसन बिगड़ जाता है।
2. अधिक दबाव से शरीर में विकृति आ जाती है, विशेषकर बाल्यावस्था में माँसपेशियों और हड्डियों पर अधिक दबाव हानिकारक होता है।
3. अधिक भारी शरीर हड्डियों, माँसपेशियों और लिगामेंट्स पर अधिक भार डालता है, जिससे आगे की ओर कूब (Lordosis), बाहर की ओर मुड़ी टाँगें (Bow Legs) तथा चपटे पैर (Flat Feet) जैसी विकृतियाँ आ जाती हैं।
4. व्यायाम की कमी आसन संबंधी कुरूपताओं का सबसे बड़ा कारण है, क्योंकि व्यायाम माँसपेशियों में शक्ति और नीरोगता लाते हैं।

Exam Tips:

a) झुककर पढ़ने और लिखने की आदत को गलत आसन का उदाहरण के रूप में लिखें।
b) अधिक भार से बनने वाली तीन विकृतियों के नाम अंग्रेज़ी शब्दों सहित लिखें।
c) व्यायाम की कमी को सबसे बड़ा कारण बताएँ।

 

Question 4: घुटनों के आपस में टकराने की विकृति को ठीक करने के उपाय बताएँ।

Answer:

1. टाँगों की ऐसी कसरतें करवानी चाहिएँ, जिनसे घुटनों को बाहर की ओर निकाला जा सके।
2. साइकिल चलानी चाहिए।
3. तैराकी और घुड़सवारी इस विकृति को दूर करने में लाभदायक होती हैं।
4. नियमित रूप से पद्मासन और गोमुखासन करने चाहिएँ।
5. कैल्शियम, फॉस्फोरस तथा विटामिन 'डी' युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए।

Exam Tips:

a) पद्मासन और गोमुखासन को नाम सहित लिखें, इससे उत्तर स्पष्ट बनता है।
b) पोषक तत्त्वों वाला भोजन उपाय के रूप में अवश्य लिखें।
c) तैराकी और घुड़सवारी को अलग बिंदुओं में लिखें।
d) साइकिल चलाने का उपाय पूरे वाक्य में लिखें, ताकि क्रम स्पष्ट रहे।

 

Question 5: झुकी हुई या धनुषाकार टाँगों के क्या कारण हैं? इसके ठीक करने के उपाय बताएँ।

Answer:

कारण:
1. भोजन में कैल्शियम और फॉस्फोरस की कमी से हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं।
2. हड्डियों पर अत्यधिक बोझ डालने वाले कार्य करना।
3. रिकेट्स रोग।
4. लंबे समय तक खड़े रहना।
5. चलने और दौड़ने का अनुचित तरीका।

ठीक करने के उपाय:
1. कैल्शियम और फॉस्फोरस-युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए।
2. विटामिन 'डी' की पूर्ति के लिए सूर्य का प्रकाश और मछली के तेल का सेवन करना चाहिए।
3. पाँवों की आंतरिक ओर दबाव डालकर चलने से इस कुरूपता से बचा जा सकता है।
4. वसा-युक्त भोजन को अत्यधिक मात्रा में नहीं लेना चाहिए।

Exam Tips:

a) कारण और उपाय अलग शीर्षकों में लिखें।
b) रिकेट्स और विटामिन 'डी' की कमी का संबंध स्पष्ट करें।
c) सूर्य के प्रकाश को विटामिन 'डी' का प्राकृतिक स्रोत बताकर लिखें।
d) अत्यधिक वसा से बचने की सलाह को उपाय में शामिल करें।

 

Question 6: रीढ़ की हड्डी के एक ओर झुके होने के क्या कारण हैं?

Answer:

1. हड्डियों के जोड़ों से संबंधित बीमारी होना।
2. भोजन में आवश्यक तत्त्वों की कमी होना।
3. अनुचित आसन धारण करना।
4. रिकेट्स व पोलियो रोग होना।

Exam Tips:

a) जोड़ों से संबंधित बीमारी और पोषक तत्त्वों की कमी को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) अनुचित आसन को भी कारण के रूप में अवश्य शामिल करें।
c) रिकेट्स और पोलियो का उल्लेख करना उत्तर को पूरा बनाता है।

 

Question 7: हमें उचित आसन की आवश्यकता क्यों होती है?
अथवा
अच्छे आसन की आवश्यकता पर संक्षेप में प्रकाश डालें।

Answer:

1. शरीर को विकृतियों से बचाने के लिए।
2. हड्डियों एवं माँसपेशियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए।
3. शरीर में रक्त प्रवाह को सुचारू रूप से चलाने के लिए।
4. व्यक्तित्व को आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए।
5. शरीर में स्फूर्ति और उत्साह बनाए रखने के लिए।
6. आत्म-विश्वास की भावना विकसित करने के लिए।

Exam Tips:

a) आवश्यकता के हर बिंदु को शरीर, व्यक्तित्व और मन, इन तीन पहलुओं में बाँटकर लिखें।
b) रक्त प्रवाह को सुचारू करने का बिंदु अवश्य शामिल करें।
c) आत्म-विश्वास का बिंदु अंत में लिखें।

 

Question 8: चपटे पैरों के दोषों को किस प्रकार ठीक किया जा सकता है?
अथवा
चपटे पैरों की विकृति को ठीक करने के मुख्य उपाय बताएँ।

Answer:

1. पैरों में फिट आने वाले जूते पहनने चाहिएँ।
2. चलते समय पैरों की बाहरी तरफ अधिक बल डालना चाहिए।
3. एक अवस्था में लंबे समय तक खड़े नहीं रहना चाहिए।
4. पंजों के बल दौड़ना और साइकिल चलानी चाहिए।
5. भारी तथा असुविधाजनक जूते नहीं पहनने चाहिएँ।
6. पैरों को इकट्ठा करके पंजों के बल बैठना चाहिए।
7. पंजों पर वजन उठाकर व्यायाम करना चाहिए।
8. इस विकृति को ठीक करने में घुड़दौड़ काफी लाभदायक है।

Exam Tips:

a) फिट जूतों का उपाय सबसे पहले लिखें, यह सबसे व्यावहारिक उपाय है।
b) भारी और असुविधाजनक जूते न पहनने की सलाह अलग बिंदु में लिखें।
c) पंजों के बल चलने और बैठने के उपाय अलग-अलग लिखें।

 

Question 9: अनुचित आसन की प्रमुख हानियाँ संक्षेप में बताएँ।

Answer:

1. हड्डियों और माँसपेशियों में तालमेल नहीं हो पाता।
2. थकान जल्दी हो जाती है।
3. उठने, बैठने तथा चलने-फिरने में कठिनाई होती है।
4. शारीरिक अंगों की शक्ति कम हो जाती है।
5. जोड़ों में सहनशक्ति की कमी आ जाती है।

Exam Tips:

a) हड्डियों और माँसपेशियों का तालमेल सबसे पहली हानि के रूप में लिखें।
b) थकान जल्दी होने का बिंदु उचित आसन के लाभों के विपरीत रखकर लिखें।
c) जोड़ों की सहनशक्ति का उल्लेख अलग से करें।

 

Question 10: हम अपना आसन कैसे ठीक रख सकते हैं?
अथवा
आसन ठीक रखने के महत्त्वपूर्ण उपायों पर प्रकाश डालिए।

Answer:

1. बच्चों को ठीक आसन के बारे में जानकारी देनी चाहिए। स्कूल में अध्यापकों और घर में माता-पिता का कर्तव्य है कि वे बच्चों के खराब आसन को ठीक करने का प्रयास करें।
2. भोजन की कमी से आई कमजोरी को ठीक करना चाहिए।
3. बच्चों को न तो तंग कपड़े पहनाने चाहिए और न ही तंग जूते।
4. गलत ढंग से न चलना चाहिए और न ही गलत ढंग से पढ़ना व बैठना चाहिए।
5. पौष्टिक व संतुलित भोजन खाना चाहिए।
6. बच्चों के स्कूल बैग का भार हल्का होना चाहिए।
7. आवश्यकतानुसार डॉक्टरी परीक्षण करवाते रहना चाहिए, ताकि आसन-त्रुटि को समय पर ठीक किया जा सके।
8. घरों, स्कूलों और कॉलेजों में ठीक मुद्रा की जानकारी देने वाले चित्र लगे होने चाहिए।

Exam Tips:

a) जानकारी देने की जिम्मेदारी स्कूल और घर, दोनों की है, यह दोनों स्थानों के साथ लिखें।
b) स्कूल बैग का भार हल्का रखने का उपाय बच्चों के संदर्भ में अवश्य लिखें।
c) समय पर डॉक्टरी परीक्षण से आसन-त्रुटि को जल्दी पकड़ा जा सकता है, यह कारण सहित लिखें।
d) ठीक मुद्रा के चित्र और सामग्री से जागरूकता बढ़ती है, इसे उपाय में शामिल करें।

 

Question 11: बैठने का उचित आसन कैसा होना चाहिए?

Answer:

बहुत-से कार्य ऐसे हैं जिनके लिए हमें अधिक देर तक बैठना पड़ता है। अधिक देर बैठने से धड़ की माँसपेशियाँ थक जाती हैं और धड़ में कई दोष आ जाते हैं। बैठते समय रीढ़ की हड्डी सीधी, छाती आमतौर पर खुली, कंधे समतल, पेट स्वाभाविक रूप से अंदर की ओर और सिर व धड़ सीधी स्थिति में होने चाहिए। बैठने का स्थान हमेशा खुला, समतल और साफ-सुथरा होना चाहिए। लिखने या पढ़ने के समय सिर झुकाकर नहीं बैठना चाहिए, क्योंकि इससे रीढ़ की हड्डी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

Exam Tips:

a) रीढ़ की हड्डी सीधी रखना बैठने का मुख्य नियम है, इसे पहले लिखें।
b) लंबे समय तक बैठने से धड़ की माँसपेशियाँ थकने का कारण लिखें।
c) बैठने की जगह के खुला और समतल होने की बात भी लिखें।

 

Question 12: चलते समय शरीर का आसन किस तरह होना चाहिए?
अथवा
चलने के उचित आसन के बारे में लिखिए।

Answer:

चलने का आसन व्यक्ति के व्यक्तित्व का दर्पण होता है। चलते समय पैर समानांतर रखने चाहिए, सिर सीधा रखना चाहिए और कंधे पीछे की ओर होने चाहिए। छाती तनी हुई और बाजुएँ बिना तनाव के झूलती हुई होनी चाहिए। चलते समय पैर आपस में टकराने नहीं चाहिए और शरीर की माँसपेशियाँ सामान्य स्थिति में होनी चाहिए। गलत आसन में चलने से टाँगें और माँसपेशियाँ थकती हैं तथा टाँगों और पैरों में दर्द होता रहता है।

Exam Tips:

a) चलने के आसन को व्यक्तित्व का दर्पण कहने का कथन उत्तर में लिखें।
b) पैरों का समानांतर रहना और आपस में न टकराना अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
c) गलत चाल से होने वाले दर्द का उल्लेख करें।
d) कंधे पीछे और सिर सीधा रखने के नियम को क्रम से लिखें।

 

Question 13: रीढ़ की हड्डी का पीछे की तरफ कूब (Kyphosis) होने के प्रमुख कारण बताएँ।

Answer:

1. आगे की ओर झुककर पढ़ने और काम करने से।
2. व्यायाम की कमी के कारण।
3. लंबा कद होने के कारण।
4. बीमारी या दुर्घटना होने के कारण।
5. बैठने के लिए अनुचित फर्नीचर का प्रयोग करने के कारण।
6. शारीरिक कमजोरी व विकार के कारण।
7. लंबे समय तक अनुचित मुद्रा में बैठने के कारण।

Exam Tips:

a) आगे झुककर पढ़ने का कारण सबसे सामान्य है, इसे पहले लिखें।
b) अनुचित फर्नीचर को अलग कारण के रूप में लिखें।
c) लंबे समय तक बैठने का कारण भी उत्तर में अवश्य शामिल करें।

 

Question 14: रीढ़ की हड्डी का आगे की ओर कूब (Lordosis) होने के कारण बताएँ।

Answer:

1. छाती को आगे की तरफ निकालकर चलने की आदत।
2. व्यायाम की कमी।
3. छाती और गर्दन की कमजोर माँसपेशियाँ।
4. संतुलित भोजन की कमी।
5. गलत आसन धारण करना।

Exam Tips:

a) छाती आगे निकालने की आदत को कारण के रूप में अवश्य लिखें।
b) छाती और गर्दन की कमजोर माँसपेशियों को अलग बिंदु में लिखें।
c) आगे की कूब को पीछे की कूब (Kyphosis) से अलग करके लिखें।

 

Question 15: रीढ़ की हड्डी का आगे की तरफ कूब को ठीक करने के उपाय बताएँ।

Answer:

1. पीठ के बल लेटने वाले व्यायाम करना।
2. खड़े होकर धड़ को आगे की ओर झुकाना।
3. गर्दन और कंधों को आगे की ओर झुकाकर लंबी-लंबी साँसें लेना।
4. पैरों को जोड़कर हाथों से पैरों को छूना।
5. हलासन और पद्मासन इस कुरूपता के लिए लाभदायक हैं।

Exam Tips:

a) पीठ के बल लेटने वाले व्यायाम को पहला उपाय लिखें।
b) हलासन और पद्मासन का नाम सहित उल्लेख करें।
c) गहरी साँस लेने का उपाय व्यायाम के साथ लिखें।
d) पैरों को छूने वाली क्रिया को क्रम में लिखें।

 

अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

Question 1: उचित आसन से आपका क्या अभिप्राय है?

Answer:

आसन या मुद्रा शरीर की स्थिति को कहते हैं; जैसे उठना, बैठना, खड़े होना और लेटना। अच्छे आसन से अभिप्राय है व्यक्ति के शरीर का ठीक और उचित संतुलन में होना। खड़े व्यक्ति का आसन तभी उचित होगा, जब उसके शरीर का भार दोनों पैरों पर एक-समान हो।

Exam Tips:

a) उचित आसन में शरीर के भार का दोनों पैरों पर समान होना अवश्य लिखें।

 

Question 2: उचित आसन के कोई दो फायदे बताएँ।

Answer:

1. उचित आसन से व्यक्ति की शारीरिक आकृति आकर्षक एवं सुंदर दिखाई देती है।
2. इससे शरीर के सभी संस्थान सुचारु रूप से कार्य करते हैं।

Exam Tips:

a) दोनों लाभों को अलग-अलग क्रम संख्या में लिखें।

 

Question 3: लेटते समय कौन-कौन-सी मुख्य बातों का ध्यान रखना चाहिए?

Answer:

1. लेटते समय शरीर विश्राम की स्थिति में होना चाहिए।
2. लेटते समय कठोर गद्दे का प्रयोग करना चाहिए।
3. कभी भी लेटकर नहीं पढ़ना चाहिए।

Exam Tips:

a) लेटकर पढ़ने की मनाही को अंतिम बिंदु के रूप में अवश्य लिखें।

 

Question 4: आगे की ओर कूब को ठीक करने की शारीरिक क्रियाएँ बताएँ।

Answer:

1. छाती के बल लेटकर दोनों हाथ उदर पर रखें। इसके बाद कूल्हों और कंधों को नीचे रखें और पीठ के निचले भाग को उठाने का प्रयास करें। यह क्रिया 5-6 बार दोहराएँ।
2. फर्श पर अधोमुख अवस्था में लेटकर कंधों की चौड़ाई के अनुसार दोनों हथेलियाँ फर्श पर रखें। श्रोणी (Pelvis) को फर्श पर रखते हुए धड़ को ऊपर की ओर ले जाएँ और कुछ देर रुककर पहली अवस्था में आएँ। यह प्रक्रिया कई बार दोहराएँ।

Exam Tips:

a) हर क्रिया के साथ दोहराने की संख्या अवश्य लिखें।

 

Question 5: चपटे पैरों की विकृति के कोई तीन लक्षण बताएँ।

Answer:

1. पैरों में कमजोरी होना।
2. घुटने व पीठ की माँसपेशियों में दर्द होना।
3. चलने में कठिनाई आना।

Exam Tips:

a) लक्षण और कारण अलग-अलग होते हैं, इन्हें मिलाकर न लिखें।

 

Question 6: घुटनों के आपस में टकराने के क्या कारण हैं?

Answer:

छोटे बच्चों के भोजन में कैल्शियम, फॉस्फोरस तथा विटामिन 'डी' की कमी से उनकी हड्डियाँ कमजोर होकर टेढ़ी हो जाती हैं। इससे घुटने टकराने लगते हैं और बच्चों के लिए सावधान की मुद्रा में खड़ा होना और अच्छी तरह दौड़ना-चलना मुश्किल हो जाता है।

Exam Tips:

a) कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन 'डी' तीनों की कमी का उल्लेख करें।

 

Question 7: रीढ़ की हड्डी संबंधी विकृतियाँ बताएँ।

Answer:

1. पीछे की तरफ कूब होना या काइफोसिस (Kyphosis)।
2. आगे की तरफ कूब होना या लॉर्डोसिस (Lordosis)।
3. स्कोलिओसिस (Scoliosis)।

Exam Tips:

a) काइफोसिस पीछे की ओर और लॉर्डोसिस आगे की ओर कूब होता है, यह अंतर स्पष्ट रखें।

 

Question 8: अनुचित आसन से क्या अभिप्राय है?

Answer:

शरीर की स्थिति ठीक अवस्था में न होना अनुचित आसन कहलाता है; जैसे चलते, बैठते, पढ़ते, लिखते और खड़े होते समय शरीर का उचित स्थिति में न रहना।

Exam Tips:

a) अनुचित आसन में पाँचों क्रियाओं (चलना, बैठना, पढ़ना, लिखना, खड़े होना) का उल्लेख करें।

 

Question 9: चपटे पैरों की विकृति को सुधारने हेतु लाभदायक व्यायाम बताएँ।

Answer:

1. नियमित रूप से रस्सी कूदना।
2. सीधा खड़े होकर एड़ियों को ऊपर-नीचे करना।
3. पंजों पर कूदना।

Exam Tips:

a) रस्सी कूदने को पहला व्यायाम के रूप में लिखें।

 

Question 10: घुटनों के टकराने की विकृति को सुधारने हेतु लाभदायक व्यायाम बताएँ।

Answer:

1. नियमित रूप से आसन करना, मुख्य रूप से पद्मासन और गोमुखासन।
2. घुड़सवारी करना।
3. कुछ समय के लिए बिल्कुल सीधा खड़ा होना।

Exam Tips:

a) पद्मासन और गोमुखासन का नाम सहित उल्लेख करें।

 

Question 11: अनुचित आसन के कोई दो कारण लिखें।

Answer:

1. पौष्टिक व संतुलित आहार का अभाव।
2. आसन संबंधी बुरी आदतें।

Exam Tips:

a) आहार और आदत, दोनों को अलग कारणों के रूप में लिखें।

 

Question 12: पढ़ते समय कैसा आसन रखना चाहिए?

Answer:

पढ़ते समय आसन ऐसा होना चाहिए जिससे शरीर और आँखों पर कम-से-कम दबाव पड़े। किताब आँखों से उचित दूरी पर होनी चाहिए और इस प्रकार पकड़नी चाहिए कि उस पर रोशनी ठीक पड़े। किताब को आँखों के बिल्कुल समीप या बहुत दूर नहीं रखना चाहिए।

Exam Tips:

a) किताब और आँखों की उचित दूरी का उल्लेख अवश्य करें।

 

Question 13: बैठते समय कौन-कौन-सी कमियाँ शरीर के ढाँचे को खराब करती हैं?

Answer:

1. ढीले शरीर से बैठना।
2. कुर्सी पर बैठते समय बच्चे के पैर फर्श पर न लगना।
3. कुर्सी का बहुत नीचा होना।
4. एक ओर झुककर बैठना।
5. बैठते समय टाँगों को सही तरीके से न मोड़ना।

Exam Tips:

a) कुर्सी की ऊँचाई से जुड़ी कमियों को एक साथ लिखें।

 

Question 14: क्या ठीक चाल शरीर को आकर्षक बनाती है?

Answer:

हाँ, ठीक चाल शरीर को आकर्षक बनाती है। चलना एक कला है। चलते समय पंजों और एड़ियों पर बराबर भार पड़ना चाहिए। अच्छी चाल शरीर को प्रभावशाली और आकर्षक बनाती है।

Exam Tips:

a) चलना एक कला है, यह कथन उत्तर में अवश्य लिखें।

 

Question 15: झुकी हुई टाँगों की विकृति के कोई तीन कारण बताएँ।

Answer:

1. भोजन में कैल्शियम तथा फॉस्फोरस की कमी के कारण हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं।
2. रिकेट्स रोग।
3. चलने तथा दौड़ने का अनुचित तरीका।

Exam Tips:

a) रिकेट्स को विटामिन 'डी' की कमी से जोड़कर लिखें।

 

Question 16: हमें किस प्रकार खड़े होना चाहिए? खड़े होने का उचित आसन क्या है?

Answer:

ठीक ढंग से खड़े होने के लिए हमेशा दोनों पैरों पर बराबर भार डालकर खड़े होना चाहिए। खड़े होते समय पेट सीधा, छाती फैली हुई और धड़ सीधा होना चाहिए।

Exam Tips:

a) दोनों पैरों पर बराबर भार डालने का नियम पहले लिखें।

 

Question 17: गोल कंधों को ठीक करने के कोई दो सुधारात्मक व्यायाम बताएँ।

Answer:

1. नियमित रूप से हॉरिज़ॉन्टल बार पर कुछ देर तक लटके रहना।
2. चक्रासन एवं धनुरासन करना।

Exam Tips:

a) चक्रासन और धनुरासन के नाम सहित उत्तर लिखें।

 

Question 18: आसन संबंधी सामान्य विकृतियाँ बताएँ।

Answer:

1. चपटे पैर (Flat Foot)।
2. घुटनों का आपस में टकराना (Knock Knee)।
3. टाँगों का बाहर की ओर मुड़ा होना (Bow Legs)।
4. लॉर्डोसिस (Lordosis)।
5. काइफोसिस (Kyphosis)।
6. स्कोलिओसिस (Scoliosis)।

Exam Tips:

a) सभी विकृतियों के अंग्रेज़ी नाम साथ में लिखें।

 

Question 19: शरीर के आसन खराब होने के सामान्य कारण कौन-कौन से हो सकते हैं?

Answer:

1. संतुलित भोजन की कमी।
2. व्यायाम न करना।
3. पढ़ते समय बैठने के लिए सही कुर्सी और मेज का न होना।
4. छोटे बच्चों द्वारा भारी बस्ता उठाना।

Exam Tips:

a) भारी बस्ते को बच्चों के संदर्भ में कारण के रूप में लिखें।

 

Question 20: गोल कंधे होने के क्या कारण हैं?

Answer:

1. आनुवंशिकता संबंधी दोष।
2. उचित आसन धारण न करना, अर्थात् झुकी हुई अवस्था में बैठना या खड़े होना।
3. व्यायाम न करना।
4. अनुचित फर्नीचर का प्रयोग करना।

Exam Tips:

a) आनुवंशिकता को पहला कारण के रूप में लिखें।

 

भाग-I : एक वाक्य में उत्तर दें

Question 1: आसन क्या है?

Answer:

शरीर द्वारा कोई टिकाऊ स्थिति ग्रहण करने को आसन कहते हैं।

Exam Tips:

a) परिभाषा में 'टिकाऊ स्थिति' शब्द अवश्य लिखें।

 

Question 2: उचित आसन देखने में कैसा लगता है?

Answer:

उचित आसन देखने में आकर्षक और प्रभावशाली लगता है।

Exam Tips:

a) आकर्षक और प्रभावशाली, दोनों शब्द लिखें।

 

Question 3: उचित आसन व्यक्ति को कैसे रखता है?

Answer:

उचित आसन व्यक्ति को चुस्त, तेज और बीमारियों से बचाकर रखता है।

Exam Tips:

a) चुस्ती और बीमारियों से बचाव, दोनों का उल्लेख करें।

 

Question 4: "एक संतुलित आसन वह है जिसमें शरीर संतुलित हो, जिससे कम-से-कम थकावट उत्पन्न हो।" यह कथन किसका है?

Answer:

एवेरी (Avery) का।

Exam Tips:

a) एवेरी का नाम अंग्रेज़ी वर्तनी में लिखें।

 

Question 5: पीछे की तरफ कूब वाली कुरूपता में रीढ़ की हड्डी किस प्रकार का रूप धारण कर लेती है?

Answer:

पीछे की तरफ कूब वाली कुरूपता में रीढ़ की हड्डी कमान (धनुष) के आकार का रूप धारण कर लेती है।

Exam Tips:

a) कमान के आकार का उल्लेख काइफोसिस की पहचान के लिए लिखें।

 

Question 6: आगे की ओर कूब वाली कुरूपता शरीर के किस अंग से संबंधित है?

Answer:

आगे की ओर कूब वाली कुरूपता रीढ़ की हड्डी से संबंधित है।

Exam Tips:

a) लॉर्डोसिस को रीढ़ की हड्डी की विकृति के रूप में पहचानें।

 

Question 7: वह कौन-सी कुरूपता है जिसमें छाती अगली तरफ तथा गर्दन पिछली तरफ झुक जाती है?

Answer:

आगे की ओर कूब का निकलना, अर्थात् लॉर्डोसिस (Lordosis)।

Exam Tips:

a) लॉर्डोसिस में छाती आगे और गर्दन पीछे झुकती है, यह पहचान लिखें।

 

Question 8: छाती को अगली तरफ सीधा करके चलना-फिरना किस कुरूपता के लिए लाभदायक है?

Answer:

छाती को अगली तरफ सीधा करके चलना-फिरना पीछे की तरफ निकले कूब, अर्थात् काइफोसिस (Kyphosis) के लिए लाभदायक है।

Exam Tips:

a) काइफोसिस में छाती सीधी करने से पीठ का झुकाव कम होता है, इसे पहचान के रूप में लिखें।

 

Question 9: चपटे पैरों की विकृति या कुरूपता का कोई एक लक्षण बताएँ।

Answer:

पैरों में भौरियाँ निकलना।

Exam Tips:

a) चपटे पैरों के लक्षण और कारण को अलग याद रखें।

 

Question 10: पैरों की माँसपेशियाँ कमजोर होने के कारण पैरों के जोड़ कैसे हो जाते हैं?

Answer:

पैरों की माँसपेशियाँ कमजोर होने के कारण पैरों के जोड़ सीधे हो जाते हैं।

Exam Tips:

a) कमजोर माँसपेशियों और पैरों के जोड़ों का संबंध स्पष्ट लिखें।

 

Question 11: आसन संबंधी कुरूपताओं का कोई एक कारण बताएँ।
अथवा
भद्दी मुद्रा का कोई एक कारण लिखें।

Answer:

हड्डियाँ व माँसपेशियाँ कमजोर होना।

Exam Tips:

a) कमजोर हड्डियों और माँसपेशियों को एक साथ लिखें।

 

Question 12: बच्चे के बैठने के लिए कुर्सी किस प्रकार की होनी चाहिए?

Answer:

बच्चे के बैठने के लिए कुर्सी बच्चे के कद के अनुसार होनी चाहिए।

Exam Tips:

a) कद के अनुसार कुर्सी से पैर फर्श पर टिकने का लाभ भी जोड़ सकते हैं।

 

Question 13: बैठते समय किस प्रकार नहीं बैठना चाहिए?

Answer:

बैठते समय शरीर ढीला छोड़कर और दाईं व बाईं ओर भार डालकर नहीं बैठना चाहिए।

Exam Tips:

a) ढीला बैठना और एक ओर झुकना, दोनों को गलत बैठने के रूप में लिखें।

 

Question 14: हमें कुर्सी पर किस प्रकार बैठना चाहिए?

Answer:

कुर्सी पर आगे की ओर झुककर नहीं, बल्कि रीढ़ की हड्डी सीधी करके बैठना चाहिए।

Exam Tips:

a) रीढ़ सीधी रखने का नियम लिखें।

 

Question 15: लेटकर पढ़ना हानिकारक क्यों है?

Answer:

लेटकर पढ़ने से आँखों की रोशनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

Exam Tips:

a) आँखों पर प्रभाव ही मुख्य कारण है, इसे स्पष्ट लिखें।

 

Question 16: शारीरिक आसन को ठीक रखने के लिए क्या करना चाहिए?

Answer:

शारीरिक आसन को ठीक रखने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए।

Exam Tips:

a) नियमित व्यायाम का उल्लेख करें।

 

Question 17: अच्छे आसन का कोई एक सामान्य नियम बताएँ।

Answer:

शरीर के विभिन्न अंगों के प्रभावशाली कार्य, अर्थात् क्रियाओं का प्रभावशाली होना।

Exam Tips:

a) प्रभावशाली कार्य को अंगों के संदर्भ में लिखें।

 

Question 18: किसकी कमी के कारण बच्चों की हड्डियाँ टेढ़ी हो जाती हैं?

Answer:

संतुलित व पौष्टिक भोजन की कमी के कारण बच्चों की हड्डियाँ टेढ़ी हो जाती हैं।

Exam Tips:

a) संतुलित और पौष्टिक भोजन, दोनों शब्द लिखें।

 

Question 19: धनुषाकार टाँगों के विपरीत कौन-सी आसन संबंधी विकृति होती है?

Answer:

घुटनों का आपस में टकराना (Knock Knee)।

Exam Tips:

a) Bow Legs और Knock Knee को विपरीत विकृतियों के रूप में याद रखें।

 

Question 20: अच्छे आसन वाला व्यक्ति अपने काम कैसे कर सकता है?

Answer:

अच्छे आसन वाला व्यक्ति अपने काम चुस्ती और फुर्ती के साथ कर सकता है।

Exam Tips:

a) चुस्ती और फुर्ती दोनों शब्द लिखें।

 

Question 21: ठीक आसन का ज्ञान देने के लिए स्कूलों में कौन-सी चीज़ का प्रबंध करना चाहिए?

Answer:

ठीक आसन का ज्ञान देने के लिए स्कूलों में ठीक आसन के चित्र लगाने चाहिए।

Exam Tips:

a) चित्रों के अलावा शीशे जैसे साधन भी उपयोगी हैं।

 

Question 22: आगे की ओर कूब में सुधार हेतु कोई दो लाभदायक आसन बताएँ।

Answer:

हलासन, पद्मासन।

Exam Tips:

a) दोनों आसनों के नाम हिंदी में लिखें।

 

Question 23: विटामिन 'डी' की कमी से कौन-सी विकृति हो सकती है?

Answer:

विटामिन 'डी' की कमी से रीढ़ की हड्डी मुड़ सकती है।

Exam Tips:

a) विटामिन 'डी' की कमी से रिकेट्स रोग होता है, इसे जोड़कर लिखें।

 

Question 24: आगे या पीछे की ओर कूबड़ वाली विकृति किस अंग से संबंधित है?

Answer:

आगे या पीछे की ओर कूबड़ वाली विकृति रीढ़ की हड्डी से संबंधित है।

Exam Tips:

a) रीढ़ की हड्डी की विकृतियों को एक समूह में याद रखें।

 

Question 25: साइकिल चलाना, तैराकी और घुड़सवारी किस प्रकार की विकृति को ठीक करने में लाभदायक हैं?

Answer:

साइकिल चलाना, तैराकी और घुड़सवारी घुटनों के आपस में टकराने की विकृति को ठीक करने में लाभदायक हैं।

Exam Tips:

a) इन तीनों उपायों को Knock Knee के साथ जोड़कर याद रखें।

 

Question 26: अधोमुख अवस्था कौन-सी होती है?

Answer:

यह शरीर की ऐसी अवस्था है जिसमें व्यक्ति की छाती नीचे और पीठ ऊपर की ओर होती है।

Exam Tips:

a) छाती नीचे और पीठ ऊपर, दिशा का क्रम सही लिखें।

 

भाग-II : सही विकल्प का चयन करें

Question 1: आसन का अर्थ है
(A) लेटना
(B) सोना
(C) व्यक्ति के शरीर की स्थिति
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(C) व्यक्ति के शरीर की स्थिति

Exam Tips:

a) आसन का अर्थ शरीर की स्थिति से है, लेटना या सोना उसका एक रूप मात्र है।

 

Question 2: मनुष्य के अच्छे आसन का पता चलता है
(A) खड़े होने से
(B) चलने से
(C) बैठने से
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) खड़े होना, चलना और बैठना, तीनों से आसन की पहचान होती है।

 

Question 3: निम्नलिखित में से मुद्रा या आसन संबंधी सामान्य समस्या है
(A) स्कोलिओसिस (Scoliosis)
(B) लॉर्डोसिस (Lordosis)
(C) काइफोसिस (Kyphosis)
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) तीनों रीढ़ की हड्डी की सामान्य विकृतियाँ हैं।

 

Question 4: अनुचित आसन के कारण हैं
(A) शारीरिक बीमारियाँ
(B) संतुलित व पौष्टिक आहार की कमी
(C) गलत आदतें
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) बीमारी, आहार और आदत, तीनों अनुचित आसन के कारण हैं।

 

Question 5: शरीर को सीधा खड़ा रखने में आधार प्रदान करने वाली माँसपेशियाँ होती हैं
(A) हाथों की माँसपेशियाँ
(B) पैरों की माँसपेशियाँ
(C) छाती की माँसपेशियाँ
(D) कूल्हे की माँसपेशियाँ

Answer:

(B) पैरों की माँसपेशियाँ

Exam Tips:

a) खड़े रहने का आधार पैरों की माँसपेशियाँ होती हैं, इसे याद रखें।

 

Question 6: अच्छे आसन के सामान्य नियम हैं
(A) प्रभावशाली क्रियाओं का होना
(B) शरीर के विभिन्न अंगों के प्रभावशाली कार्य
(C) माँसपेशी व अस्थिपिंजर संस्थानों पर असाधारण दबाव का न होना
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) असाधारण दबाव न होना भी अच्छे आसन का नियम है।

 

Question 7: "खड़े रहने का अच्छा आसन तभी कहा जा सकता है यदि खड़े रहते समय कम-से-कम शक्ति खर्च की जाए।" यह कथन है
(A) करूगर का
(B) डॉ० थॉमस वुड का
(C) रॉस का
(D) जे० बी० नैश का

Answer:

(A) करूगर का

Exam Tips:

a) यह कथन खड़े होने के आसन की परिभाषा में अक्सर पूछा जाता है।

 

Question 8: शरीर का संपूर्ण भार किन पर पड़ता है?
(A) माँसपेशियों पर
(B) हड्डियों पर
(C) हाथों पर
(D) नाड़ियों पर

Answer:

(B) हड्डियों पर

Exam Tips:

a) शरीर का भार हड्डियों पर पड़ता है, इसलिए हड्डियों का मजबूत होना आवश्यक है।

 

Question 9: पढ़ते समय आँखों से किताब की दूरी कम-से-कम होनी चाहिए
(A) 30 सें.मी.
(B) 25 सें.मी.
(C) 15 सें.मी.
(D) 20 सें.मी.

Answer:

(A) 30 सें.मी.

Exam Tips:

a) पढ़ते समय किताब आँखों से लगभग 30 सेंटीमीटर दूर रखें।

 

Question 10: मनुष्य के व्यक्तित्व का दर्पण कहा जाने वाला आसन है
(A) खड़े रहने का आसन
(B) बैठने का आसन
(C) पढ़ते समय का आसन
(D) चलते समय का आसन

Answer:

(D) चलते समय का आसन

Exam Tips:

a) चलने के आसन को व्यक्तित्व का दर्पण कहा जाता है।

 

Question 11: चलते समय पैर होने चाहिएँ
(A) असमानांतर
(B) 60° कोण पर
(C) समानांतर
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(C) समानांतर

Exam Tips:

a) चलते समय पैरों का समानांतर होना सही आसन है।

 

Question 12: लेटते समय पैर रखने चाहिएँ
(A) असमानांतर
(B) मुड़े हुए
(C) जुड़े हुए
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(C) जुड़े हुए

Exam Tips:

a) लेटते समय पैर जोड़कर रखने का नियम याद रखें।

 

Question 13: अच्छे आसन का लाभ है
(A) हड्डियों और माँसपेशियों में तालमेल
(B) आत्म-विश्वास में वृद्धि
(C) शारीरिक योग्यता एवं क्षमता में वृद्धि
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) अच्छे आसन के तीनों लाभ शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दृष्टि से जुड़े हैं।

 

Question 14: अनुचित आसन के संबंध में असत्य है
(A) व्यक्तित्व में कमी
(B) कंधे ढल जाना
(C) शरीर का सीधा तथा एकरूपता में होना
(D) आत्म-विश्वास की कमी

Answer:

(C) शरीर का सीधा तथा एकरूपता में होना

Exam Tips:

a) अनुचित आसन में शरीर सीधा नहीं रहता, इसलिए सीधा होना असत्य कथन है।

 

Question 15: ठीक आसन व्यक्ति को कैसे रखता है?
(A) चुस्त
(B) तेज
(C) नीरोग
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) चुस्ती, तेजी और नीरोगता, तीनों उचित आसन के परिणाम हैं।

 

Question 16: चपटे पैरों की कुरूपता का लक्षण नहीं है
(A) पैरों का सुन्न रहना
(B) पैरों में भौरियों का निकलना
(C) शरीर में स्फूर्ति बढ़ना
(D) पैरों में अधिक पसीने का आना

Answer:

(C) शरीर में स्फूर्ति बढ़ना

Exam Tips:

a) स्फूर्ति बढ़ना उचित आसन का लाभ है, विकृति का लक्षण नहीं।

 

Question 17: उचित आसन हमारे लिए किस कारण महत्त्वपूर्ण है?
(A) इससे शरीर में स्फूर्ति एवं उमंग बढ़ती है
(B) शारीरिक संस्थान सुचारू रूप से कार्य करते हैं
(C) शारीरिक अंगों का उचित विकास होता है
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) उचित आसन के सभी लाभ एक साथ महत्त्व को दर्शाते हैं।

 

Question 18: आगे की तरफ कूब को ठीक करने का उपाय है
(A) पीठ के बल लेटने वाला व्यायाम करना
(B) हलासन एवं पद्मासन करना
(C) खड़े होकर धड़ को अगली तरफ झुकाना
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) तीनों उपाय लॉर्डोसिस में उपयोगी हैं, इन्हें एक साथ याद रखें।

 

Question 19: टाँगें झुकी हुई या धनुषाकार किस बीमारी के कारण होती हैं?
(A) कैंसर
(B) रिकेट्स
(C) टी.बी.
(D) मलेरिया

Answer:

(B) रिकेट्स

Exam Tips:

a) रिकेट्स विटामिन 'डी' की कमी से जुड़ा रोग है।

 

Question 20: घुटनों के आपस में टकराने से संबंधित शारीरिक क्रिया है
(A) साइकिल चलाना
(B) घुड़सवारी करना
(C) पद्मासन करना
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) साइकिल, घुड़सवारी और पद्मासन, तीनों घुटनों के टकराने के उपाय हैं।

 

Question 21: आसन संबंधी कुरूपताओं का कारण है
(A) शरीर का अधिक भारी होना
(B) कमजोर हड्डियाँ तथा माँसपेशियाँ
(C) गलत आसन तथा बुरी आदतें
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) भार, कमजोरी और गलत आदतें, सभी कुरूपता के कारण हैं।

 

Question 22: रीढ़ की हड्डी प्रभावित होती है
(A) ठीक प्रकार से न बैठने पर
(B) गलत ढंग से चलने से
(C) ठीक प्रकार से न खड़े होने पर
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) बैठना, चलना और खड़ा होना, तीनों का रीढ़ पर प्रभाव पड़ता है।

 

Question 23: पीछे की तरफ कूब वाली कुरूपता का मुख्य कारण है
(A) आगे की ओर झुककर पढ़ना
(B) व्यायाम की कमी
(C) संतुलित आहार की कमी
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) आगे झुककर पढ़ना, व्यायाम की कमी और आहार की कमी, तीनों कारण हैं।

 

Question 24: पीछे की तरफ कूब वाली कुरूपता के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा व्यायाम/आसन काफी लाभदायक है?
(A) भुजंगासन
(B) शलभासन
(C) सर्वांगासन व चक्रासन
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) भुजंगासन और शलभासन जैसे पीठ के बल आसन काइफोसिस में उपयोगी माने जाते हैं।

 

भाग-III : निम्नलिखित कथनों के उत्तर सही या गलत अथवा हाँ या नहीं में दें

Question 1: उचित/संतुलित आसन से शारीरिक थकान बढ़ती है। (हाँ/नहीं)

Answer:

नहीं

Exam Tips:

a) उचित आसन से थकान कम होती है, इसलिए उत्तर नहीं है।

 

Question 2: उचित आसन से शारीरिक पुष्टि कम होती है। (हाँ/नहीं)

Answer:

नहीं

Exam Tips:

a) उचित आसन शारीरिक पुष्टि बढ़ाता है।

 

Question 3: उचित आसन हेतु नियमित रूप से व्यायाम करने चाहिएँ। (सही/गलत)

Answer:

सही

Exam Tips:

a) नियमित व्यायाम उचित आसन का मुख्य आधार है।

 

Question 4: उचित आसन से शरीर में स्फूर्ति एवं उमंग बढ़ती है। (हाँ/नहीं)

Answer:

हाँ

Exam Tips:

a) स्फूर्ति और उमंग उचित आसन के प्रत्यक्ष लाभ हैं।

 

Question 5: आसन (मुद्रा) से अभिप्राय मन की स्थिति से है। (सही/गलत)

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) आसन का अर्थ शरीर की स्थिति से है, मन की स्थिति से नहीं।

 

Question 6: संतुलित आसन से विभिन्न प्रकार के कौशलों की संपूर्णता में सुधार होता है। (सही/गलत)

Answer:

सही

Exam Tips:

a) संतुलित आसन कौशलों के प्रदर्शन में सहायक होता है।

 

Question 7: हमें कभी भी सिर को झुकाकर नहीं पढ़ना चाहिए। (सही/गलत)

Answer:

सही

Exam Tips:

a) सिर झुकाकर पढ़ने से रीढ़ की हड्डी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

 

Question 8: चलने का आसन व्यक्ति के व्यक्तित्व का दर्पण होता है। (सही/गलत)

Answer:

सही

Exam Tips:

a) यह कथन चलने के आसन के संदर्भ में प्रसिद्ध है।

 

Question 9: तैरने से रीढ़ की हड्डी के टेढ़ेपन में लाभ होता है। (हाँ/नहीं)

Answer:

हाँ

Exam Tips:

a) तैराकी को स्कोलिओसिस के उपायों में शामिल किया गया है।

 

Question 10: रीढ़ की हड्डी का शरीर के दाईं या बाईं ओर झुकना या मुड़ना स्कोलिओसिस कहलाता है। (सही/गलत)

Answer:

सही

Exam Tips:

a) स्कोलिओसिस की परिभाषा में दाईं या बाईं ओर झुकना अवश्य लिखें।

 

Question 11: चपटे पैरों की विकृति को ठीक करने के लिए साइक्लिंग और घुड़दौड़ काफी लाभदायक हैं। (हाँ/नहीं)

Answer:

हाँ

Exam Tips:

a) साइकिल चलाना और घुड़सवारी चपटे पैरों के उपायों में शामिल हैं।

 

Question 12: आसन में विकृतियों के आने का मुख्य कारण व्यायाम करना है। (सही/गलत)

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) मुख्य कारण व्यायाम की कमी है, व्यायाम करना नहीं।

 

Question 13: अधिक देर तक बैठे रहने से धड़ की माँसपेशियाँ मजबूत होती हैं। (सही/गलत)

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) अधिक देर बैठने से धड़ की माँसपेशियाँ थक जाती हैं।

 

Question 14: जल्दी सोना अच्छी आदत है। (सही/गलत)

Answer:

सही

Exam Tips:

a) पर्याप्त और उचित नींद आसन सुधार के उपायों में शामिल है।

 

भाग-IV : रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

Question 1: व्यक्ति का शारीरिक आभास (Appearance) उसके ……………. पर निर्भर करता है।

Answer:

आसन

Exam Tips:

a) शारीरिक आभास का आधार आसन है।

 

Question 2: घुटनों के आपस में टकराने को सुधारने के लिए नियमित रूप से पद्मासन और ……………. करना चाहिए।

Answer:

गोमुखासन

Exam Tips:

a) पद्मासन के साथ गोमुखासन की जोड़ी याद रखें।

 

Question 3: गोल कंधों की विकृति को सुधारने के लिए …………….. बार पर कुछ देर तक लटकना चाहिए।

Answer:

हॉरिज़ॉन्टल

Exam Tips:

a) गोल कंधों के सुधार में हॉरिज़ॉन्टल बार का उपयोग होता है।

 

Question 4: उचित आसन वाला व्यक्ति किसी कार्य को करने में …………….. ऊर्जा व्यय करता है।

Answer:

कम

Exam Tips:

a) उचित आसन से कार्य में कम शक्ति लगती है।

 

Question 5: आसन से अभिप्राय …………….. की स्थिति से है।

Answer:

शरीर

Exam Tips:

a) आसन शरीर की स्थिति को कहते हैं।

 

Question 6: आसन संबंधी विकृतियों में सुधार हेतु नियमित रूप से ………… करने चाहिएँ।

Answer:

व्यायाम

Exam Tips:

a) सुधार का मुख्य साधन नियमित व्यायाम है।

 

Question 7: अनुचित आसन धारण करने से …………… शारीरिक विकारों को बढ़ावा मिलता है।

Answer:

अनुचित

Exam Tips:

a) अनुचित आसन से शारीरिक विकारों का खतरा बढ़ता है।

 

Question 8: उचित आसन से शारीरिक पुष्टि …………….. है।

Answer:

बढ़ती

Exam Tips:

a) उचित आसन शारीरिक पुष्टि को बढ़ाता है।

 

Question 9: उचित आसन से शरीर के ………….. दूर होते हैं।

Answer:

विकार

Exam Tips:

a) उचित आसन से शारीरिक विकार दूर होते हैं।

 

Question 10: ……………. आसन आत्म-विश्वास एवं आत्म-सम्मान को बढ़ावा देता है।

Answer:

उचित

Exam Tips:

a) उचित आसन आत्म-विश्वास बढ़ाता है।

 

Question 11: …………….. मुद्रा व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास में बाधक होती है।

Answer:

भद्दी

Exam Tips:

a) भद्दी मुद्रा व्यक्तित्व के विकास में बाधा डालती है।

 

Question 12: शरीर का स्थान ठीक अवस्था में न होना …………….. आसन कहलाता है।

Answer:

अनुचित

Exam Tips:

a) शरीर की ठीक स्थिति न होना अनुचित आसन कहलाता है।

 

Physical Education Class 11 Curriculum Solutions: Chapter 05 Posture (Asana)

Textbook Solutions for Class 11 Physical Education Chapter 05 Posture (Asana)

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 05 Posture (Asana). Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 Physical Education, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 05 Posture (Asana) concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 05 Posture (Asana) with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 5 आसन for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 5 आसन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Physical Education are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Physical Education Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 5 आसन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Physical Education concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 5 आसन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 5 आसन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Physical Education. You can access HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 5 आसन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Physical Education Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Physical Education Solutions Chapter 5 आसन in printable PDF format for offline study on any device.