Solutions for Class 11 Geography: Chapter 11 Water in the Atmosphere
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 11 Water in the Atmosphere using the official curriculum guides for Class 11 Geography. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Practice Class 11 Geography Solutions: Chapter 11 Water in the Atmosphere
Navigate directly to the solved Geography textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
बहुविकल्पीय प्रश्न
Question 1: मानव के लिए वायुमंडल का सबसे महत्त्वपूर्ण घटक निम्नलिखित में से कौन-सा है-
(A) जलवाष्प
(B) धूलकण
(C) नाइट्रोजन
(D) ऑक्सीजन
Answer:
(D) ऑक्सीजन
Exam Tips:
a) जीवों के श्वसन के लिए ऑक्सीजन अनिवार्य है, जबकि वायुमंडल में मात्रा की दृष्टि से नाइट्रोजन (लगभग 78%) सबसे अधिक है।
Question 2: निम्नलिखित में से वह प्रक्रिया कौन-सी है जिसके द्वारा जल, द्रव से गैस में बदल जाता है-
(A) संघनन
(B) वाष्पीकरण
(C) वाष्पोत्सर्जन
(D) अवक्षेपण
Answer:
(B) वाष्पीकरण
Exam Tips:
a) वाष्पीकरण का उल्टा संघनन है, जिसमें जलवाष्प फिर से जल में बदलती है।
Question 3: निम्नलिखित में से कौन-सा वायु की उस दशा को दर्शाता है जिसमें नमी उसकी पूरी क्षमता के अनुरूप होती है-
(A) सापेक्ष आर्द्रता
(B) निरपेक्ष आर्द्रता
(C) विशिष्ट आर्द्रता
(D) संतृप्त हवा
Answer:
(D) संतृप्त हवा
Exam Tips:
a) संतृप्त हवा की सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत होती है।
Question 4: निम्नलिखित प्रकार के बादलों में से आकाश में सबसे ऊँचा बादल कौन सा है?
(A) पक्षाभ
(B) वर्षा मेघ
(C) स्तरी
(D) कपासी
Answer:
(A) पक्षाभ
Exam Tips:
a) पक्षाभ (सिरस) मेघ 8,000 से 12,000 मीटर की ऊँचाई पर बनते हैं और पतले, बिखरे तथा पंख जैसे दिखते हैं।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
Question 1: वर्षण के तीन प्रकारों के नाम लिखें।
Answer:
1. हिमपात: जब तापमान 0° सेल्सियस से कम होता है, तब वर्षण हिमतूलों (बर्फ के फाहों) के रूप में होता है। इसे हिमपात कहते हैं।
2. सहिम वृष्टि: सहिम वृष्टि वर्षा की जमी हुई बूँदें होती हैं या पिघली हुई बर्फ के पानी की दोबारा जमी हुई बूँदें होती हैं।
3. ओला पत्थर (ओलावृष्टि): कभी-कभी वर्षा की बूँदें बादल से मुक्त होने के बाद बर्फ के छोटे, गोलाकार, ठोस टुकड़ों में बदलकर पृथ्वी पर गिरती हैं। इन्हें ओला पत्थर कहते हैं।
Exam Tips:
a) वर्षण के मुख्य रूप हैं - वर्षा (जल के रूप में), हिमपात, सहिम वृष्टि और ओला पत्थर।
b) प्रत्येक नाम के साथ एक पंक्ति में उसके बनने की दशा लिखें।
c) हिमपात के लिए तापमान 0° सेल्सियस से नीचे होना आवश्यक है।
Question 2: सापेक्ष आर्द्रता की व्याख्या कीजिए।
Answer:
किसी निश्चित तापमान पर वायु में वास्तव में उपस्थित जलवाष्प की मात्रा और उसी तापमान पर उस वायु को संतृप्त करने के लिए आवश्यक जलवाष्प की मात्रा के अनुपात को सापेक्ष (आपेक्षिक) आर्द्रता (Relative Humidity) कहते हैं। इसे प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है।
Exam Tips:
a) सापेक्ष आर्द्रता = (वास्तविक जलवाष्प ÷ संतृप्ति के लिए आवश्यक जलवाष्प) × 100
b) तापमान बढ़ने पर वायु की नमी धारण क्षमता बढ़ती है, इसलिए सापेक्ष आर्द्रता घट जाती है।
Question 3: ऊँचाई के साथ जलवाष्प की मात्रा तेजी से क्यों घटती है?
Answer:
वायुमंडल में जलवाष्प की मात्रा वाष्पीकरण और संघनन के कारण घटती-बढ़ती रहती है। वायु की जलवाष्प धारण करने की क्षमता पूरी तरह तापमान पर निर्भर करती है। ऊँचाई बढ़ने के साथ तापमान घटता जाता है, इसलिए ठंडी वायु कम जलवाष्प धारण कर पाती है। साथ ही वाष्पीकरण का मुख्य स्रोत (जल-भाग) पृथ्वी की सतह पर है। अतः ऊँचाई के साथ जलवाष्प की मात्रा तेजी से घटती है।
Exam Tips:
a) ऊँचाई के साथ तापमान घटने और नमी धारण क्षमता कम होने का संबंध स्पष्ट लिखें।
b) वायुमंडल की लगभग सारी जलवाष्प निचले भाग में, क्षोभमंडल में ही पाई जाती है।
Question 4: बादल कैसे बनते हैं? बादलों का वर्गीकरण कीजिए।
Answer:
बादल पानी की बहुत छोटी बूँदों या बर्फ के छोटे रवों का समूह होता है। ये पर्याप्त ऊँचाई पर स्वतंत्र वायु में जलवाष्प के संघनन से बनते हैं।
बादलों को चार रूपों में वर्गीकृत किया जाता है:
(i) पक्षाभ मेघ (Cirrus)
(ii) कपासी मेघ (Cumulus)
(iii) स्तरी मेघ (Stratus)
(iv) वर्षा मेघ (Nimbus)
Exam Tips:
a) बादल बनने के लिए वायु का ओसांक तक ठंडा होना और आर्द्रताग्राही नाभिक (धूलकण) आवश्यक हैं।
b) चारों प्रकारों के अंग्रेज़ी नाम कोष्ठक में लिखने से उत्तर प्रभावी बनता है।
c) पक्षाभ मेघ सबसे ऊँचे होते हैं और वर्षा मेघ काले या गहरे धूसर रंग के होते हैं।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए
Question 1: विश्व के वर्षण वितरण के प्रमुख लक्षणों की व्याख्या कीजिए।
Answer:
विश्व के वर्षण वितरण के प्रमुख लक्षण:
(i) भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर वर्षा की मात्रा घटती जाती है।
(ii) उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में व्यापारिक पवनों के कारण महाद्वीपों के पूर्वी भागों में अधिक तथा पश्चिमी भागों में कम वर्षा होती है।
(iii) शीतोष्ण कटिबंध में पछुआ पवनों के कारण महाद्वीपों के पश्चिमी भागों में अधिक तथा पूर्वी भागों में कम वर्षा होती है।
(iv) महाद्वीपों के तटीय भागों की तुलना में आंतरिक भागों में वर्षा कम होती है।
(v) जहाँ समुद्र तट के साथ-साथ पर्वत श्रेणियाँ फैली होती हैं, वहाँ पवनाभिमुखी ढालों और तटीय मैदानों में खूब वर्षा होती है, परंतु पवनविमुखी ढालों पर कम वर्षा होती है।
विश्व में वर्षा के वितरण का ढाँचा इस प्रकार है:
1. भूमध्य रेखीय प्रदेश:
यह संसार में सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र है। यहाँ संवहनीय वर्षा होती है, जो वर्ष भर नियमित रूप से होती रहती है। औसत वार्षिक वर्षा 200 सें०मी० से अधिक होती है। इस पेटी में अमेज़न बेसिन (दक्षिण अमेरिका), कांगो बेसिन (अफ्रीका), मलाया तथा पूर्वी द्वीप समूह प्रमुख हैं।
2. उष्ण कटिबंधीय प्रदेश:
इन प्रदेशों का विस्तार भूमध्य रेखा के दोनों ओर लगभग 10° से 30° अक्षांशों तक है। इनमें भारत, दक्षिणी चीन, उत्तरी ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका का दक्षिण-पूर्वी भाग, पूर्वी ब्राज़ील और पूर्वी अफ्रीका आदि सम्मिलित हैं। मध्यमान वार्षिक वर्षा 50 से 200 सें०मी० तक होती है। यहाँ वर्षा व्यापारिक और मानसूनी पवनों से होती है।
3. शीतोष्ण कटिबंधीय प्रदेश:
इन प्रदेशों का विस्तार 65° अक्षांश तक है। इनमें पश्चिमी यूरोप, पश्चिमी कनाडा, चिली और न्यूज़ीलैंड आदि सम्मिलित हैं। यहाँ पछुआ पवनों के प्रभाव से पश्चिमी किनारों पर वर्षा होती है। औसत वार्षिक वर्षा 50 से 100 सें०मी० तक होती है।
4. शीत कटिबंधीय प्रदेश:
इस पेटी में उच्च अक्षांशों वाले प्रदेश आते हैं। अधिक ठंडे होने के कारण ये हिमाच्छादित रहते हैं। इसमें टुंड्रा प्रदेश और उत्तरी साइबेरिया सम्मिलित हैं। यहाँ औसत वार्षिक वर्षा 25 सें०मी० से भी कम होती है।
औसत वार्षिक वर्षा के आधार पर विश्व के पाँच वर्ग:
(i) 200 सें०मी० से अधिक वर्षा वाले प्रदेश: भूमध्य रेखीय प्रदेश, शीतोष्ण कटिबंध के पश्चिमी तट पर पर्वतों के पवनाभिमुख ढाल तथा मानसूनी प्रदेशों के तटीय मैदान।
(ii) 100 से 200 सें०मी० वर्षा वाले प्रदेश: 200 सें०मी० से अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों के निकटवर्ती भाग तथा उष्ण शीतोष्ण कटिबंध के तटीय प्रदेश।
(iii) 50 से 100 सें०मी० वर्षा वाले प्रदेश: उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों के भीतरी भाग तथा शीतोष्ण क्षेत्रों के आंतरिक भाग।
(iv) 20 से 50 सें०मी० वर्षा वाले प्रदेश: पर्वत श्रेणियों के वृष्टि छाया प्रदेश, महाद्वीपों के अत्यधिक आंतरिक भाग तथा उच्च अक्षांशीय प्रदेश।
(v) 20 सें०मी० से कम वर्षा वाले प्रदेश: उष्ण एवं शीत मरुस्थलीय प्रदेश।
Exam Tips:
a) भूमध्य रेखीय प्रदेश में वर्षा 200 सें०मी० से अधिक होती है और यह प्रायः दोपहर बाद संवहनीय वर्षा के रूप में होती है।
b) व्यापारिक पवनें पूर्वी तटों पर और पछुआ पवनें पश्चिमी तटों पर अधिक वर्षा लाती हैं - यह अंतर अवश्य लिखें।
c) पवनाभिमुखी और पवनविमुखी (वृष्टि छाया) ढाल का अंतर उदाहरण सहित समझाएँ।
d) उत्तर में पाँचों वर्षा वर्गों को वर्षा की मात्रा के क्रम में लिखें।
Question 2: संघनन के कौन-कौन से प्रकार हैं? ओस एवं तुषार के बनने की प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए।
Answer:
संघनन के निम्नलिखित चार प्रकार हैं:
(i) ओस
(ii) तुषार या पाला
(iii) कुहासा एवं कोहरा
(iv) बादल या मेघ
1. ओस (Dew):
दिन में पृथ्वी सूर्य से ऊष्मा प्राप्त करती है और रात में विकिरण द्वारा उसे छोड़ देती है। रात में ऊष्मा निकल जाने से जब धरातल का तापमान ओसांक से नीचे चला जाता है, तब वायु में उपस्थित जलवाष्प पौधों की पत्तियों, घास तथा अन्य वस्तुओं पर छोटी-छोटी बूँदों के रूप में जमा हो जाती है। इसे ओस कहते हैं।
2. तुषार या पाला (Frost):
यदि ओसांक 0° सेल्सियस अर्थात् हिमांक से नीचे हो, तो वायु में उपस्थित जलवाष्प द्रव अवस्था में आए बिना सीधे हिमकणों में बदलकर धरातल पर जम जाती है। इन हिमकणों के जमाव को पाला (Frost) कहते हैं।
3. कुहासा एवं कोहरा (Mist and Fog):
जब धरातल से कई मीटर की ऊँचाई तक वायु की परत का तापमान ओसांक से नीचे गिर जाता है अर्थात् वायु संतृप्त हो जाती है (सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत), तब जलवाष्प जलकणों में बदलकर वायुमंडल के धूलकणों पर एकत्र हो जाती है और वायु में ही लटकी रहती है। इससे धुँधलापन छा जाता है और दृश्यता (Visibility) कम हो जाती है। इसे कुहासा या धुंध कहते हैं। जब दृश्यता एक किलोमीटर से भी कम हो जाती है तो इसे कोहरा (Fog) कहते हैं। जब 200 मीटर से कम दूरी तक ही वस्तुएँ दिखाई दें, तो इसे सघन कोहरा (Thick Fog) कहते हैं।
4. बादल या मेघ (Clouds):
वायुमंडल में ऊँचाई पर जलकणों या हिमकणों के जमाव एवं संघनन को बादल कहते हैं। ऊपर उठने वाली वायु के ठंडा होने से मेघ बनते हैं। मेघ कोहरे का बड़ा रूप है, जो रुद्धोष्म प्रक्रिया द्वारा वायु का तापमान ओसांक से नीचे आने पर बनता है। बादलों की आकृति उनकी निर्माण प्रक्रिया पर निर्भर करती है। ऊँचाई, आकृति, रंग, घनत्व तथा प्रकाश के परावर्तन के आधार पर बादलों को चार रूपों में बाँटा जाता है - पक्षाभ, कपासी, स्तरी और वर्षा मेघ।
ओस के बनने की प्रक्रिया:
जाड़े की रातों में जब आकाश साफ होता है, तब तीव्र भौमिक विकिरण से धरातल ठंडा हो जाता है। ठंडे धरातल के संपर्क में रहने वाली वायुमंडल की आर्द्र निचली परतें भी ठंडी होने लगती हैं। धीरे-धीरे यह वायु ओसांक तक ठंडी हो जाती है। इससे वायु में विद्यमान जलवाष्प संघनित होकर नन्ही-नन्ही बूँदों के रूप में घास और पौधों की पत्तियों पर जमा हो जाती है। जल की इन्हीं बूँदों को ओस कहते हैं।
तुषार के बनने की प्रक्रिया:
पाला (तुषार) प्रायः तब बनता है जब वायु का तापमान तेजी से हिमांक से नीचे गिर जाता है। पाला पड़ने के लिए भी वही परिस्थितियाँ (स्वच्छ आकाश, शांत वायु, लंबी ठंडी रातें) आवश्यक होती हैं जो ओस के लिए होती हैं, परंतु पाला पड़ने के लिए ओसांक का हिमांक (0° सेल्सियस) से नीचे होना आवश्यक है।
Exam Tips:
a) ओस और पाले का मुख्य अंतर ओसांक का हिमांक से ऊपर या नीचे होना है।
b) ओस बनने की आदर्श दशाएँ - स्वच्छ आकाश, शांत वायु, उच्च सापेक्ष आर्द्रता और ठंडी लंबी रातें - अवश्य लिखें।
c) कोहरे में दृश्यता 1 किलोमीटर से कम होती है।
d) पहले संघनन के चारों प्रकारों की सूची दें, फिर ओस और तुषार की प्रक्रिया अलग अनुच्छेदों में समझाएँ।
Free study material for Geography
Haryana Board Solutions for Class 11 Geography Chapter 11 Water in the Atmosphere
Chapter Exercise Answers for Class 11 Geography
Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 11 Water in the Atmosphere. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 Geography, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Detailed Answer Guides for Chapter 11 Water in the Atmosphere
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 Geography module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Complete Preparation Kit for Class 11 Exams
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 11 Geography.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 11 वायुमंडल में जल is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Geography are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 11 वायुमंडल में जल as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Geography concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 11 वायुमंडल में जल will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 Geography. You can access HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 11 वायुमंडल में जल in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 11 वायुमंडल में जल in printable PDF format for offline study on any device.