HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में

Download Haryana Board Solutions for Class 11 Geography Chapter 01 Geography as a Discipline

Explore reliable textbook solutions for Chapter 01 Geography as a Discipline tailored for Class 11 learners. Utilizing these Geography answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Access Haryana Board Solutions and Answers

Access the complete solution PDF for Class 11 Geography below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: निम्नलिखित में से किस विद्वान् ने भूगोल (Geography) शब्द (Term) का प्रयोग किया?
(A) हेरोडोट्स
(B) गैलीलियो
(C) इरेटॉस्थेनीज़
(D) अरस्तु

Answer:

(C) इरेटॉस्थेनीज़

Exam Tips:

a) इरेटॉस्थेनीज़ को "भूगोल" शब्द का प्रयोग करने वाले प्रारंभिक विद्वानों में गिना जाता है।

 

Question 2: निम्नलिखित में से किस लक्षण को भौतिक लक्षण कहा जा सकता है?
(A) पत्तन
(B) मैदान
(C) सड़क
(D) जल उद्यान

Answer:

(B) मैदान

Exam Tips:

a) मैदान प्रकृति द्वारा बना लक्षण है, जबकि पत्तन, सड़क और जल उद्यान मानव निर्मित हैं।

 

Question 3: स्तंभ I एवं II के अंतर्गत लिखे गए विषयों को पढ़िए। सही मेल को चिह्नांकित कीजिए।

स्तंभ-क: प्राकृतिक/सामाजिक विज्ञानस्तंभ-ख: भूगोल की शाखाएँ
1. मौसम विज्ञानअ. जनसंख्या भूगोल
2. जनांकिकीब. मृदा भूगोल
3. समाजशास्त्रस. जलवायु विज्ञान
4. मृदा विज्ञानद. सामाजिक भूगोल

(A) 1.ब. 2.स. 3.अ. 4.द.
(B) 1.द. 2.ब. 3.स. 4.अ.
(C) 1.अ. 2.द. 3.ब. 4.स.
(D) 1.स. 2.अ. 3.द. 4.ब.

Answer:

(D) 1.स. 2.अ. 3.द. 4.ब.

Exam Tips:

a) मौसम विज्ञान का मेल जलवायु विज्ञान से, और मृदा विज्ञान का मेल मृदा भूगोल से होता है।

 

Question 4: निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न कार्य-कारण संबंध से जुड़ा हुआ है?
(A) क्यों
(B) क्या
(C) कहाँ
(D) कब

Answer:

(A) क्यों

Exam Tips:

a) "क्यों" प्रश्न किसी घटना के कारण की खोज करता है।

 

Question 5: निम्नलिखित में से कौन-सा विषय कालिक संश्लेषण करता है?
(A) समाजशास्त्र
(B) मानवशास्त्र
(C) इतिहास
(D) भूगोल

Answer:

(C) इतिहास

Exam Tips:

a) इतिहास घटनाओं को समय के क्रम में समझता है, जबकि भूगोल स्थानिक संश्लेषण करता है।

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

Question 1: आप विद्यालय जाते समय किन महत्वपूर्ण सांस्कृतिक लक्षणों का पर्यवेक्षण करते हैं? क्या वे सभी समान हैं अथवा असमान? उन्हें भूगोल के अध्ययन में सम्मिलित करना चाहिए अथवा नहीं? यदि हाँ तो क्यों?

Answer:

जब हम विद्यालय जाते हैं तो रास्ते में दुकान, सड़क, घर, मंदिर, चर्च आदि सांस्कृतिक लक्षणों का पर्यवेक्षण करते हैं। ये सभी असमान हैं। इन्हें भूगोल के अध्ययन में सम्मिलित करना चाहिए, क्योंकि ये सभी सांस्कृतिक लक्षण सांस्कृतिक भूगोल तथा मानव भूगोल के अभिन्न अंग हैं।

Exam Tips:

a) दुकान, सड़क, मंदिर और चर्च मानव निर्मित सांस्कृतिक लक्षण हैं।
b) सांस्कृतिक भूगोल मानव द्वारा बनाए गए लक्षणों और उनके वितरण का अध्ययन करता है।

 

Question 2: आपने एक टेनिस गेंद, क्रिकेट गेंद, संतरा एवं लौकी देखा होगा। इनमें से कौन-सी वस्तु की आकृति पृथ्वी की आकृति से मिलती-जुलती है? आपने इस विशेष वस्तु को पृथ्वी की आकृति को वर्णित करने के लिए क्यों चुना है?

Answer:

संतरे की आकृति पृथ्वी से मिलती-जुलती है, इसलिए हमने संतरे को पृथ्वी की आकृति से जोड़ा है, क्योंकि पृथ्वी भी ध्रुवों से चपटी है। जबकि अन्य कोई भी वस्तु पृथ्वी की आकृति से मेल नहीं खाती।

Exam Tips:

a) पृथ्वी ध्रुवों पर चपटी और विषुवत रेखा पर कुछ उभरी हुई है, इसलिए वह पूर्ण गोला नहीं है।
b) संतरा भी ध्रुवों पर कुछ चपटा होता है, जो पृथ्वी की आकृति से मेल खाता है।

 

Question 3: क्या आप अपने विद्यालय में वन-महोत्सव समारोह का आयोजन करते हैं? हम इतने पौधारोपण क्यों करते हैं? वृक्ष किस प्रकार पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखते हैं?

Answer:

हमने अपने विद्यालय में अनेक बार वन-महोत्सव का आयोजन किया है। इनमें हम अपने विद्यालय में पेड़-पौधे लगाते हैं। पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं तथा हमारे द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण कर लेते हैं, जो पारिस्थितिकी तंत्र में संतुलन के लिए बहुत सहायक है। इस प्रकार पेड़-पौधे अथवा वृक्ष पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखते हैं।

Exam Tips:

a) पेड़ वायुमंडल की कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके ऑक्सीजन मुक्त करते हैं।
b) पेड़ों की जड़ें मिट्टी को बाँधकर उसके कटाव को रोकती हैं।

 

Question 4: आपने हाथी, हिरण, केंचुए, वृक्ष एवं घास देखा है। वे कहाँ रहते एवं बढ़ते हैं? उस मंडल को क्या नाम दिया गया है? क्या आप इस मंडल के कुछ लक्षणों का वर्णन कर सकते हैं?

Answer:

जिस स्थान पर हाथी, हिरण, केंचुए, वृक्ष एवं घास बढ़ते हैं, उस स्थान को जीवमंडल कहा जाता है। पृथ्वी का वह घेरा जहाँ स्थलमंडल, वायुमंडल और जलमंडल मिलकर जीवन को संभव बनाते हैं, उसे जीवमंडल कहते हैं। जीवमंडल में गतिशील और स्थिर, दोनों तरह के जीव पाए जाते हैं। गतिशील जीवों में वन्य-प्राणी, जल-जीव, मानव आदि आते हैं और स्थिर जीवों में वनस्पति, पेड़-पौधे इत्यादि शामिल हैं।

Exam Tips:

a) जीवमंडल में स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल मिलकर जीवन को संभव बनाते हैं।
b) जीवमंडल में मानव और वन्य प्राणी गतिशील जीव हैं, जबकि पेड़-पौधे स्थिर जीव हैं।
c) केंचुए मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं, जो जीवमंडल के पोषण चक्र का हिस्सा है।

 

Question 5: आपको अपने निवास से विद्यालय जाने में कितना समय लगता है? यदि विद्यालय आपके घर की सड़क के उस पार होता तो आप विद्यालय पहुंचने में कितना समय लेते? आने-जाने के समय पर आपके घर एवं विद्यालय के बीच की दूरी का क्या प्रभाव पड़ता है? क्या आप समय को स्थान या इसके विपरीत स्थान को समय में परिवर्तित कर सकते हैं?

Answer:

हमें अपने घर से विद्यालय जाते हुए आधा घंटा लगता है। यदि विद्यालय घर की सड़क के उस पार होता तो हमें सिर्फ पाँच मिनट विद्यालय जाने में लगते। आने-जाने के समय में पढ़ाई का नुकसान होता है। हाँ, स्थान को समय के रूप में व्यक्त किया जा सकता है; जैसे हम कहते हैं कि इस स्थान पर हम 30 मिनट में पहुँच जाएँगे। इसी प्रकार गति का ज्ञान हो तो समय को दूरी में भी बदला जा सकता है।

Exam Tips:

a) दूरी को यात्रा में लगने वाले समय के रूप में व्यक्त करना भूगोल में सामान्य है।
b) समय को दूरी में बदलने के लिए गति (speed) का ज्ञान आवश्यक है।

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए

Question 1: आप अपने परिस्थान (Surrounding) का अवलोकन करने पर पाते हैं कि प्राकृतिक तथा सांस्कृतिक दोनों तथ्यों में भिन्नता पाई जाती है। सभी वृक्ष एक ही प्रकार के नहीं होते। सभी पशु एवं पक्षी जिसे आप देखते हैं भिन्न-भिन्न होते हैं। ये सभी भिन्न तत्त्व धरातल पर पाए जाते हैं। क्या अब आप यह तर्क दे सकते हैं कि भूगोल प्रादेशिक/क्षेत्रीय भिन्नता का अध्ययन है?

Answer:

पृथ्वी तल पर प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक दोनों तथ्यों में भिन्नता पाई जाती है। ये भिन्नताएँ भौतिक एवं सांस्कृतिक पर्यावरण में पाई जाने वाली भिन्नताओं से उपजती हैं। इसी क्षेत्रीय भिन्नता (Areal Differentiation) का अध्ययन करना भूगोल के मुख्य उद्देश्यों में से एक है। भूगोल पृथ्वी पर केवल क्षेत्रीय भिन्नताओं का अध्ययन ही नहीं करता, बल्कि उन कारकों का भी अध्ययन करता है जो इन भिन्नताओं को जन्म देते हैं या प्रभावित करते हैं।

उदाहरणतः फसल प्रारूप (Cropping Pattern) में भिन्नता पाई जाती है, जो मिट्टी के प्रकार, जलवायु, उत्पाद की माँग, किसानों की क्षमता, तकनीकी निवेश की उपलब्धता आदि की भिन्नता पर निर्भर करती है। इसी प्रकार किसी क्षेत्र में औद्योगिक विकास का स्तर अनेक तत्त्वों से प्रभावित होता है।

भूगोल कार्य-कारण संबंध (Cause-effect relationship) भी ज्ञात करता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हेट्टनर ने कहा था, "भूगोल पृथ्वी के विभिन्न भागों में कार्य-कारण संबंध का अध्ययन करता है।"

Exam Tips:

a) क्षेत्रीय भिन्नता (Areal Differentiation) का अध्ययन भूगोल के मुख्य उद्देश्यों में से एक है।
b) फसल प्रारूप में भिन्नता मिट्टी के प्रकार और जलवायु जैसे कारकों पर निर्भर करती है।
c) हेट्टनर ने भूगोल को कार्य-कारण संबंध के अध्ययन से जोड़ा है।
d) भूगोल केवल भिन्नताओं का वर्णन नहीं करता, बल्कि उनके कारणों का भी विश्लेषण करता है।

 

Question 2: आप पहले ही भूगोल, इतिहास, नागरिकशास्त्र एवं अर्थशास्त्र का सामाजिक विज्ञान के घटक के रूप में अध्ययन कर चुके हैं। इन विषयों के समाकलन का प्रयास उनके अंतरापृष्ठ (Interface) पर प्रकाश डालते हुए कीजिए।

Answer:

सामाजिक विज्ञान के एक घटक के रूप में भूगोल का इतिहास, नागरिकशास्त्र और अर्थशास्त्र से अंतरापृष्ठ संबंध है। सामाजिक विज्ञान का भूगोल की एक शाखा से भी अंतरापृष्ठ संबंध है।

1. भूगोल और इतिहास में अंतर्संबंध है। प्रत्येक विषय का एक दर्शन होता है, जो उस विषय के लिए मूल-आधार होता है।

2. सामाजिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, जनांकिकी सामाजिक यथार्थता का अध्ययन करते हैं।

3. भूगोल की सभी शाखाएँ - सामाजिक भूगोल, राजनीतिक भूगोल, आर्थिक भूगोल, जनसंख्या भूगोल, अधिवास भूगोल - विषयों को घनिष्ठता से जोड़ती हैं।

4. राजनीतिक भूगोल एक क्षेत्रीय इकाई के रूप में राज्य तथा उसकी जनसंख्या के राजनीतिक व्यवहार का अध्ययन करता है।

5. अर्थशास्त्र अर्थव्यवस्था की मूल विशेषताओं, जैसे उत्पादन, वितरण, विनिमय एवं उपभोग का विवेचन करता है।

6. उत्पादन, विनिमय, वितरण तथा उपभोग के स्थानिक पक्ष का अध्ययन आर्थिक भूगोल के अंतर्गत आता है।

समाकलन विषय होने के कारण भूगोल अनेक सामाजिक विज्ञानों से जुड़ा है। इन विज्ञानों का भूगोल से संबंध होने का मुख्य कारण यह है कि इन विषयों के कई कारकों में भी क्षेत्रीय भिन्नताएँ पाई जाती हैं।

अतः विवेचन से स्पष्ट है कि भूगोल प्राकृतिक एवं सामाजिक विज्ञानों से घनिष्ठता से जुड़ा हुआ है।

Exam Tips:

a) भूगोल को समाकलन विषय इसलिए कहते हैं, क्योंकि वह अनेक प्राकृतिक और सामाजिक विज्ञानों से जुड़ा है।
b) राजनीतिक भूगोल राज्य और उसकी जनसंख्या के राजनीतिक व्यवहार का अध्ययन करता है।
c) आर्थिक भूगोल उत्पादन, विनिमय, वितरण और उपभोग के स्थानिक पक्ष का अध्ययन करता है।
d) अंतरापृष्ठ वह स्थान है जहाँ दो विषय मिलते हैं और एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं।

 

Haryana Board Solutions for Class 11 Geography Chapter 01 Geography as a Discipline

Official Haryana Board Solutions for Chapter 01 Geography as a Discipline

Explore reliable textbook solutions for Chapter 01 Geography as a Discipline tailored for Class 11 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Geography.

Step-by-Step Explanations for Chapter 01 Geography as a Discipline

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 11 Geography text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Next Steps in Your Geography Revision

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Geography.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Geography are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Geography Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Geography concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Geography. You can access HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Geography Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में in printable PDF format for offline study on any device.