HBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन

Download Haryana Board Solutions for Class 11 Geography Chapter 14 Ocean Water Circulation

Explore reliable textbook solutions for Chapter 14 Ocean Water Circulation tailored for Class 11 learners. Utilizing these Geography answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Access Haryana Board Solutions and Answers

Access the complete solution PDF for Class 11 Geography below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

भाग-I : सही विकल्प का चयन करें

Question 1: महासागरों की सतह पर एक-साथ भिन्न-भिन्न लंबाई व दिशाओं वाली तरंगों के समूह को कहते हैं-
(A) स्वेल
(B) ‘सी’
(C) सर्फ
(D) बैकवाश

Answer:

(B) ‘सी’

Exam Tips:

a) ‘Sea’ waves are irregular mixtures of waves of different lengths and directions, unlike swell, which is regular.

 

Question 2: किस महासागर में पवनों की दिशा बदलते ही धाराओं की दिशा बदल जाती है?
(A) हिंद महासागर में
(B) अंध महासागर में
(C) प्रशांत महासागर में
(D) आर्क टिक महासागर में

Answer:

(A) हिंद महासागर में

Exam Tips:

a) The Indian Ocean is the one where currents reverse direction with the seasonal reversal of the monsoon winds.

 

Question 3: तटीय भागों में टूटती हुई तरंगें कहलाती हैं-
(A) स्वेल
(B) ‘सी’
(C) सर्फ
(D) बैकवाश

Answer:

(C) सर्फ

Exam Tips:

a) Surf is the breaking wave in shallow coastal water, while backwash is water returning down the beach.

 

Question 4: क्यूरोशियो धारा उत्पन्न होती है-
(A) अटलांटिक महासागर में
(B) प्रशांत महासागर में
(C) हिंद महासागर में
(D) आर्क टिक महासागर में

Answer:

(B) प्रशांत महासागर में

Exam Tips:

a) The Kuroshio is a warm current of the North Pacific, flowing along the east coast of Japan.

 

Question 5: सारगैसो सागर स्थित है-
(A) प्रशांत महासागर में
(B) दक्षिणी ध्रुव के पास
(C) भूमध्य सागर के पास
(D) अटलांटिक महासागर के मध्य में

Answer:

(D) अटलांटिक महासागर के मध्य में

Exam Tips:

a) The Sargasso Sea lies in the middle of the North Atlantic and is bounded by ocean currents rather than by land.

 

Question 6: निम्नलिखित में से कौन-सी धारा अटलांटिक महासागर में नहीं बहती?
(A) गल्फ स्ट्रीम
(B) लैब्रेडोर की धारा
(C) हंबोल्ट धारा
(D) फाकलैंड की धारा

Answer:

(C) हंबोल्ट धारा

Exam Tips:

a) The Humboldt current flows along the west coast of South America in the Pacific Ocean.

 

Question 7: निम्नलिखित में से कौन-सी गर्म धारा है?
(A) लैब्रेडोर की धारा
(B) फाकलैंड की धारा
(C) क्यूराइल की धारा
(D) फ्लोरिडा की धारा

Answer:

(D) फ्लोरिडा की धारा

Exam Tips:

a) The Florida Current is warm and feeds into the Gulf Stream, while the Labrador, Falkland and Kuril currents are cold.

 

Question 8: दो लगातार शिखरों या गर्तों के बीच की दूरी कहलाती है-
(A) तरंग काल
(B) तरंग गति
(C) तरंग दैर्घ्य
(D) तरंग आवृत्ति

Answer:

(C) तरंग दैर्घ्य

Exam Tips:

a) Wavelength is measured between two consecutive crests or two consecutive troughs.

 

Question 9: निम्नलिखित में से कौन-सी समुद्री धारा ‘यूरोप का कंबल’ के उपनाम से जानी जाती है?
(A) कनारी
(B) बेंगुएला
(C) इरमिंजर
(D) गल्फ स्ट्रीम

Answer:

(D) गल्फ स्ट्रीम

Exam Tips:

a) The Gulf Stream keeps the western coasts of Europe warmer than their latitude would suggest.

 

Question 10: कालाहारी मरुस्थल के पश्चिम में कौन-सी धारा बहती है?
(A) कनारी
(B) बेंगुएला
(C) इरमिंजर
(D) गल्फ स्ट्रीम

Answer:

(B) बेंगुएला

Exam Tips:

a) The Benguela is a cold current that flows north along the south-west coast of Africa.

 

Question 11: जापान व ताइवान के पूर्व में कौन-सी गर्म धारा बहती है?
(A) लैब्रेडोर की धारा
(B) क्यूरोशियो की धारा
(C) गल्फ स्ट्रीम
(D) फ्लोरिडा की धारा

Answer:

(B) क्यूरोशियो की धारा

Exam Tips:

a) The Kuroshio is the warm current of the North Pacific, the counterpart of the Gulf Stream in the Atlantic.

 

Question 12: ‘प्रगामी तरंग सिद्धांत’ निम्नलिखित में से किसकी उत्पत्ति की व्याख्या करता है?
(A) महासागरीय तरंग
(B) चक्रवात
(C) ज्वार-भाटा
(D) उपसागरीय भूकंप

Answer:

(C) ज्वार-भाटा

Exam Tips:

a) The progressive wave theory is the classical explanation of how tides are generated by the gravitational pull of the sun and moon.

 

Question 13: गर्म समुद्री धाराएँ-
(A) ध्रुवों की ओर जाती हैं
(B) भूमध्य रेखा की ओर जाती हैं
(C) उष्ण कटिबंध की ओर जाती हैं
(D) कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच चलती हैं

Answer:

(A) ध्रुवों की ओर जाती हैं

Exam Tips:

a) Warm currents carry heat from low latitudes towards the poles, so they move away from the equator.

 

Question 14: अर्द्ध दैनिक ज्वार-भाटा प्रायः कितने समय बाद आता है?
(A) 24 घंटे बाद
(B) 12 घंटे 26 मिनट बाद
(C) 36 घंटे बाद
(D) 48 घंटे बाद

Answer:

(B) 12 घंटे 26 मिनट बाद

Exam Tips:

a) Tides arrive about 50 minutes later each day, which is why the interval between high tides is 12 hours 26 minutes.

 

Question 15: निम्नलिखित में से कौन-सी तीन गर्म समुद्री धाराएँ हैं?
(A) गल्फ स्ट्रीम – क्यूराइल – क्यूरोशियो
(B) क्यूरे शियो – क्यूराइल – कैलिफोर्निया
(C) क्यूरोशियो – गल्फ स्ट्रीम – मोजांबिक
(D) गल्फ स्ट्रीम – मोजांबिक – ब्राजील

Answer:

(D) गल्फ स्ट्रीम – मोजांबिक – ब्राजील

Exam Tips:

a) The Kuril and California currents are cold, so they are excluded from a list of warm currents.

 

Question 16: जिस द्वीप के द्वारा अगुलहास धारा दो भागों में विभक्त होती है, वह है-
(A) जावा
(B) आइसलैंड
(C) क्यूबा
(D) मैडागास्कर

Answer:

(D) मैडागास्कर

Exam Tips:

a) Madagascar lies off the south-east coast of Africa, close to the path of the Agulhas Current.

 

Question 17: गल्फ स्ट्रीम की धारा उत्पन्न होती है-
(A) बिस्के की खाड़ी में
(B) मैक्सिको की खाड़ी में
(C) हडसन की खाड़ी में
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer:

(B) मैक्सिको की खाड़ी में

Exam Tips:

a) The Gulf Stream begins in the Gulf of Mexico and flows along the eastern coast of North America.

 

Question 18: निम्नलिखित में से कौन समुद्री धाराओं के प्रवाहित होने का वास्तविक कारण नहीं है?
(A) पानी की लवणता में परिवर्तन
(B) पानी के ताप में परिवर्तन
(C) पानी की गहराई में परिवर्तन
(D) पानी के घनत्व में परिवर्तन

Answer:

(C) पानी की गहराई में परिवर्तन

Exam Tips:

a) Temperature, salinity and density differences drive currents, but depth alone does not.

 

Question 19: सुनामी की उत्पत्ति किस कारणवश होती है?
(A) भूकम्प
(B) ज्वालामुखी
(C) समुद्र गर्भ में भूस्खलन
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) Tsunamis can be caused by earthquakes, volcanic eruptions and undersea landslides, so all three options are correct.

 

Question 20: समुद्री धाराओं के बहने का कारण है-
(A) वायुदाब और पवनें
(B) पृथ्वी का परिभ्रमण और गुरुत्वाकर्षण
(C) भूमध्यरेखीय व ध्रुवीय प्रदेशों के असमान तापमान के कारण
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) Winds, Earth's rotation and unequal heating between the equator and poles together drive ocean currents.

 

भाग-II : एक शब्द या वाक्य में उत्तर दें

Question 1: तरंग की गति किस सूत्र से ज्ञात की जाती है?

Answer:

तरंग की गति = तरंग दैर्घ्य ÷ तरंग का आवर्तकाल

Exam Tips:

a) Wave speed is wavelength divided by wave period, so its unit is length per time.

 

Question 2: सुनामी की उत्पत्ति किन कारणों से होती है?

Answer:

भूकम्प, ज्वालामुखी, समुद्र के गर्भ में भूस्खलन आदि से।

Exam Tips:

a) Tsunamis are mainly caused by earthquakes, volcanic eruptions and undersea landslides.

 

Question 3: समुद्री धाराएँ कितने प्रकार की होती हैं?

Answer:

समुद्री धाराएँ दो प्रकार की होती हैं-
1. गर्म धारा तथा
2. ठण्डी धारा।

Exam Tips:

a) Ocean currents are classified as warm or cold according to their temperature.

 

Question 4: किस महासागर में पवनों की दिशा बदलते ही धाराओं की दिशा बदल जाती है?

Answer:

हिन्द महासागर में।

Exam Tips:

a) The monsoon winds of the Indian Ocean reverse direction about every six months.

 

Question 5: ‘सी’ क्या होती है?

Answer:

अव्यवस्थित व अनियमित समुद्री तरंगों को ‘सी’ कहा जाता है।

Exam Tips:

a) ‘Sea’ waves have no regular pattern and are produced by winds blowing irregularly over the ocean.

 

Question 6: जापान व ताइवान के पूर्व में कौन-सी गर्म धारा बहती है?

Answer:

क्यूरोशियो धारा।

Exam Tips:

a) The Kuroshio is a warm current of the north-west Pacific, found off Japan.

 

Question 7: अन्ध महासागर की सबसे महत्त्वपूर्ण गर्म धारा कौन-सी है?

Answer:

गल्फ स्ट्रीम धारा।

Exam Tips:

a) The Gulf Stream is the most important warm current of the Atlantic Ocean.

 

Question 8: न्यू-फाऊंडलैण्ड के निकट कोहरा क्यों उत्पन्न हो जाता है?

Answer:

गल्फ स्ट्रीम गर्म धारा तथा लैब्रेडोर ठण्डी धारा के मिलने के कारण।

Exam Tips:

a) Fog forms where the warm Gulf Stream meets the cold Labrador Current near Newfoundland.

 

Question 9: कालाहारी मरुस्थल के पश्चिम में कौन-सी धारा बहती है?

Answer:

बेंगुएला धारा।

Exam Tips:

a) The Benguela is a cold current on the south-west coast of Africa.

 

Question 10: दो ज्वारों के बीच में कितना समय रहता है?

Answer:

12 घण्टे, 26 मिनट।

Exam Tips:

a) Successive high tides are about 12 hours 26 minutes apart, not 12 hours.

 

Question 11: उष्ण धाराएँ कहाँ-से-कहाँ चलती हैं?

Answer:

उष्ण क्षेत्रों से ठण्डे क्षेत्रों की ओर।

Exam Tips:

a) Warm currents move from hot low-latitude zones towards cooler high-latitude zones.

 

Question 12: ठण्डी धाराएँ कहाँ-से-कहाँ चलती हैं?

Answer:

ठण्डे क्षेत्रों से उष्ण क्षेत्रों की ओर।

Exam Tips:

a) Cold currents flow from polar regions towards the warmer tropics.

 

Question 13: सागर की प्रमुख समुद्री धाराएँ किन पवनों का अनुगमन करती हैं?

Answer:

सनातनी अथवा प्रचलित पवनों का।

Exam Tips:

a) The major ocean currents follow the permanent (planetary) winds such as the trade winds and westerlies.

 

अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: महासागरीय जल के परिसंचरण के मुख्य रूप कौन-कौन से हैं?

Answer:

1. तरंगें
2. धाराएँ
3. ज्वार-भाटा।

Exam Tips:

a) The three main forms of ocean-water circulation are waves, currents and tides.
b) Waves carry energy through the water, while currents carry water itself over long distances.

 

Question 2: पवन द्वारा उत्पन्न तरंगें कौन-कौन सी होती हैं?

Answer:

1. सी
2. स्वेल तथा
3. सर्फ।

Exam Tips:

a) Sea, swell and surf are the three wind-generated waves.
b) Surf is the wave type that breaks in shallow water near the shore.

 

Question 3: बृहत् ज्वार कब आता है?

Answer:

अमावस्या तथा पूर्णिमा के दिन जब पृथ्वी, चन्द्रमा तथा सूर्य एक सीध में आ जाते हैं।

Exam Tips:

a) Spring tides are the highest tides and occur at new and full moon.
b) At these times the sun, moon and earth lie in a straight line.

 

Question 4: लघु ज्वार कब आता है?

Answer:

शुक्ल व कृष्ण पक्ष की सप्तमी या अष्टमी के दिन जब सूर्य तथा चन्द्रमा पृथ्वी के केन्द्र पर समकोण बनाते हैं।

Exam Tips:

a) Neap tides occur on the seventh or eighth lunar day, when the sun and moon are at right angles as seen from Earth.
b) Neap tides have a smaller difference between high and low water.

 

Question 5: जल तरंग के दो प्रमुख घटक अथवा भाग कौन-से होते हैं?

Answer:

1. तरंग शीर्ष (Crest)
2. तरंग गर्त या द्रोणी (Trough)।

Exam Tips:

a) The crest is the highest point and the trough is the lowest point of a wave.
b) Wavelength is measured between two successive crests or two successive troughs.

 

Question 6: ‘सी’ क्या होती है?

Answer:

अव्यवस्थित व अनियमित समुद्री तरंगों को ‘सी’ कहा जाता है।

Exam Tips:

a) Sea waves are irregular in height and direction.
b) They are produced by winds blowing irregularly over the ocean surface.

 

Question 7: सर्फ किसे कहते हैं?

Answer:

तटीय भागों में टूटती हुई तरंगों को सर्फ कहते हैं।

Exam Tips:

a) Surf refers to waves breaking in shallow coastal water.
b) Surf is also called the foaming (फेनिल) wave.

 

Question 8: तरंगों द्वारा कौन-कौन सी स्थलाकृतियों की रचना होती है?

Answer:

भृगु (Cliff), वेदी (Platform), खाड़ियाँ (Bays), कन्दराएँ (Caves), पुलिन (Beaches) तथा लैगून (Lagoons) इत्यादि।

Exam Tips:

a) Cliffs, wave-cut platforms, caves and bays are erosional features.
b) Beaches and lagoons are depositional features built up by waves.

 

Question 9: गल्फ स्ट्रीम धारा तथा क्यूरोशियो धारा किन पवनों के प्रभाव से किस दिशा में बहती हैं?

Answer:

गल्फ स्ट्रीम धारा तथा क्यूरोशियो धारा पछुआ पवनों के प्रभाव से पश्चिम से पूर्व की ओर बहती हैं।

Exam Tips:

a) Westerlies blow from west to east, so these warm currents flow in the same direction.
b) Both currents are warm currents of the North Atlantic and North Pacific.

 

Question 10: न्यू-फाऊंडलैण्ड के निकट कोहरा क्यों उत्पन्न हो जाता है?

Answer:

गल्फ स्ट्रीम गर्म धारा तथा लैब्रेडोर ठण्डी धारा के मिलने के कारण।

Exam Tips:

a) Where warm and cold currents meet, the moist air above them is cooled and condenses into fog.
b) Fog near Newfoundland is a result of this meeting of the Gulf Stream and the Labrador Current.

 

Question 11: हम्बोल्ट धारा कहाँ बहती है?

Answer:

दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट पर दक्षिण से उत्तर की ओर। इसे पीरुवियन ठण्डी धारा भी कहते हैं।

Exam Tips:

a) The Humboldt current is also called the Peruvian current, and it is a cold current.
b) It flows north along the west coast of South America.

 

Question 12: प्रशान्त महासागर की दो ठण्डी धाराएँ कौन-सी हैं?

Answer:

1. पेरू की धारा
2. कैलीफोर्निया की धारा।

Exam Tips:

a) The Peru current is the same as the Humboldt current.
b) The California current is a cold current on the west coast of North America.

 

Question 13: ज्वार-भाटा की उत्पत्ति का कारण क्या है?

Answer:

चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी की पारस्परिक गुरुत्वाकर्षण शक्ति।

Exam Tips:

a) The moon raises a stronger tide than the sun because it is closer to the Earth.
b) Tides are caused by the gravitational attraction among the sun, moon and earth.

 

Question 14: एक पिण्ड से दूसरे पिण्ड पर गुरुत्व बल की तीव्रता किन दो बातों पर निर्भर करती है?

Answer:

1. दोनों पिण्डों का द्रव्यमान (mass)
2. दोनों पिण्डों के बीच की दूरी।

Exam Tips:

a) Gravitational force is directly proportional to the product of the two masses.
b) It decreases with the square of the distance between the two bodies.

 

Question 15: तरंगों के आकार और बल को कौन-से कारक नियन्त्रित करते हैं? संक्षेप में लिखिए।

Answer:

समुद्री तरंगें जल की सतह पर पवनों के दबाव या घर्षण से उत्पन्न होती हैं। तरंगों का आकार और बल तीन कारकों पर निर्भर करता है-
1. पवन की गति
2. पवन के बहने की अवधि
3. पवन के निर्बाध बहने की दूरी, अर्थात् समुद्र का विस्तार।

Exam Tips:

a) Stronger winds, longer duration and a longer fetch produce larger waves.
b) Fetch means the unobstructed distance over which the wind blows across the water.

 

Question 16: सागरीय तरंगों के भौगोलिक महत्त्व का वर्णन कीजिए।

Answer:

अनाच्छादन के अन्य साधनों की भाँति समुद्री तरंगें भी अपरदन और निक्षेपण कार्यों द्वारा नाना प्रकार की स्थलाकृतियाँ बनाती हैं। तरंगों द्वारा निर्मित मुख्य स्थलाकृतियाँ भृगु (Cliff), वेदी (Platform), खाड़ियाँ (Bays), कन्दराएँ (Caves), पुलिन (Beaches) तथा लैगून (Lagoons) हैं।

Exam Tips:

a) Waves erode cliffs and platforms along the coast.
b) Deposition by waves builds beaches and lagoons.

 

Question 17: महासागरीय धाराएँ क्या होती हैं?

Answer:

महासागरों के एक भाग से दूसरे भाग की ओर निश्चित दिशा में बहुत दूरी तक जल के निरन्तर प्रवाह को महासागरीय धारा कहते हैं। धारा के दोनों किनारों पर तथा नीचे समुद्री जल स्थिर रहता है। वास्तव में समुद्री धाराएँ स्थल पर बहने वाली नदियों जैसी होती हैं, लेकिन ये स्थलीय नदियों की अपेक्षा अधिक स्थिर और विशाल होती हैं।

Exam Tips:

a) An ocean current is a continuous flow of water in a fixed direction over long distances.
b) Ocean currents are more stable and larger than river flows.

 

Question 18: किन-किन कारकों के सम्मिलित प्रयास से महासागरीय धाराओं की उत्पत्ति होती है?

Answer:

महासागरीय धाराओं की उत्पत्ति में निम्नलिखित कारक सम्मिलित होते हैं-
1. प्रचलित पवनें
2. तापमान में भिन्नता
3. लवणता में अन्तर
4. वाष्पीकरण
5. भू-घूर्णन
6. तटों की आकृति।

Exam Tips:

a) Prevailing winds and temperature differences are the main drivers of currents.
b) Earth's rotation and the shape of coastlines also shape the direction of currents.

 

Question 19: ज्वार-भाटा दिन में दो बार क्यों आता है?

Answer:

एक समय में पृथ्वी के दो स्थानों पर ज्वार और दो स्थानों पर भाटा उत्पन्न होते हैं। पृथ्वी अपने अक्ष पर लगभग 24 घण्टों में घूमकर एक चक्कर पूरा करती है। इससे पृथ्वी के प्रत्येक स्थान को दिन में दो बार ज्वार वाली स्थिति से और दो बार भाटा वाली स्थिति से गुज़रना पड़ता है। अतः पृथ्वी की दैनिक गति के कारण ही प्रत्येक स्थान पर एक दिन में दो बार ज्वार और दो बार भाटा आते हैं।

Exam Tips:

a) Earth's daily rotation carries each place through the two tidal bulges once every 24 hours.
b) Each place therefore experiences two high tides and two low tides in a day.
c) Write the rotation of the Earth as the reason in the first line of the answer.

 

Question 20: उदावन (Swash) क्या होता है?

Answer:

समुद्री तरंग के टूटने पर तट की ढाल के विरुद्ध ऊपर की ओर चढ़ता हुआ विक्षुब्ध (Turbulent) जल, जो बड़े आकार की तटीय अपरदन से उत्पन्न सामग्री को बहा ले जा सकता है, उदावन (Swash) कहलाता है।

Exam Tips:

a) Swash is the upward rush of water on the beach after a wave breaks.
b) Swash can carry coarse material eroded from the coast.

 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: तरंगें क्या हैं? तरंगों की विशेषताओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Answer:

तरंगें महासागरीय जल की दोलायमान गति हैं, जिसमें जल स्थिर रहता है और अपने स्थान पर ही ऊपर-नीचे और आगे-पीछे होता रहता है। तरंग एक प्रकार की ऊर्जा है।

तरंग की विशेषताएँ:
1. तरंग शिखर एवं गर्त: तरंग के उच्चतम और निम्नतम बिन्दुओं को क्रमशः शिखर एवं गर्त कहा जाता है।
2. तरंग की ऊँचाई: यह एक तरंग के गर्त के निचले स्थल से शिखर के ऊपरी भाग तक की ऊर्ध्वाधर दूरी है।
3. तरंग आयाम: यह तरंग की ऊँचाई का आधा होता है।
4. तरंग काल: एक निश्चित बिन्दु से गुजरने वाले दो लगातार तरंग शिखरों या गर्तों के बीच का समयान्तराल तरंग काल है।
5. तरंगदैर्घ्य: यह दो लगातार शिखरों या गर्तों के बीच की दूरी है।
6. तरंग गति: जल के माध्यम से तरंग के गति करने की दर को तरंग गति कहते हैं।
7. तरंग आवृत्ति: यह एक सेकंड में किसी दिए गए बिन्दु से गुजरने वाली तरंगों की संख्या है।

Exam Tips:

a) Waves are oscillations: water particles move in place, while the wave energy moves forward.
b) Amplitude is half of the wave height, a definition examiners often ask for.
c) Wavelength is crest-to-crest distance, while the wave period is the time between two successive crests passing one point.

 

Question 2: समुद्री तरंगें क्या हैं? समुद्री तरंग के प्रमुख घटकों (Components) की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए।

Answer:

समुद्री तरंगें महासागरों की सतह पर पवनों के घर्षण के प्रभाव से बनती हैं। इनमें जल अपने ही स्थान पर एकान्तर क्रम से ऊपर-नीचे और आगे-पीछे होने लगता है।

समुद्री तरंग के प्रमुख घटक: पवन के प्रभाव से जब तरंग बनती है, तो उसका कुछ भाग ऊपर उठा हुआ और कुछ भाग नीचे धँसा हुआ होता है। ऊपर उठे भाग को तरंग-शृंग (Crest of the wave) और नीचे धँसे भाग को तरंग-गर्त या द्रोणी (Trough of the wave) कहते हैं।

एक शृंग से दूसरे शृंग तक, या एक द्रोणी से दूसरी द्रोणी तक की दूरी को तरंग की लम्बाई (Wavelength) कहते हैं। द्रोणी से शृंग तक की ऊँचाई को तरंग की ऊँचाई कहते हैं। किसी निश्चित स्थान पर दो लगातार तरंगों के गुजरने की अवधि को तरंग का आवर्त काल (Wave Period) कहते हैं।

Exam Tips:

a) Crest and trough are the two main components, so both must be named and defined.
b) Wave period is the time taken by two successive waves to pass a fixed point.
c) Wind friction on the sea surface is the origin of all wind-generated waves.

 

Question 3: लहरों (तरंगों) तथा धाराओं में क्या अन्तर है?

Answer:

लहरों (तरंगों) तथा धाराओं में निम्नलिखित अन्तर हैं-

लहरेंधाराएँ
आकार पवन की गति, अवधि और दूरी पर निर्भर करता है।ये जल की विशाल राशियाँ होती हैं।
ये अस्थायी होती हैं और बनती-बिगड़ती रहती हैं।ये स्थायी होती हैं तथा निरन्तर एक निश्चित दिशा में चलती हैं।
लहरें महासागरीय जल की दोलायमान गति हैं, जिसमें जल अपना स्थान छोड़कर आगे नहीं बढ़ता।धाराओं का जल नदी के समान होता है, जिसमें जल अपना स्थान छोड़कर आगे बढ़ता है।
ये जल की ऊपरी सतह तक ही सीमित रहती हैं।इनका प्रभाव काफी गहराई तक होता है।
लहरें पवनों के वेग पर निर्भर करती हैं।धाराएँ स्थायी पवनों के प्रभाव से निश्चित दिशा में चलती हैं।

Exam Tips:

a) Waves are oscillations that do not carry water forward, whereas currents carry water along a path.
b) Currents are permanent and directional, while waves are temporary and changing.
c) Use the table to compare at least four features in parallel columns.

 

Question 4: ज्वार-भाटा के महत्त्व का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Answer:

ज्वार-भाटा का महत्त्व निम्नलिखित प्रकार से है-
1. ज्वार-भाटा से जल-विद्युत उत्पन्न की जा सकती है। कनाडा, फ्रांस, रूस तथा चीन में ज्वार का उपयोग विद्युत शक्ति उत्पन्न करने में किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में सुन्दरवन के दुर्गादुवानी में 3 मेगावाट का एक विद्युत संयंत्र लगाया जा रहा है।
2. ज्वार-भाटा के समय समुद्रों से सीपियाँ, कौड़ियाँ आदि बहुमूल्य वस्तुएँ बाहर आ जाती हैं।
3. ज्वार-भाटा के समय लहरें बन्दरगाहों के तटीय भागों का कूड़ा-कर्कट बहाकर समुद्र में ले जाती हैं, जिससे नगर के समीपवर्ती भाग स्वच्छ हो जाते हैं।
4. ज्वार-भाटा से नदियों के मुहाने का कीचड़ और तलछट साफ हो जाता है या बहाकर ले जाया जाता है, जिससे जहाज नदियों के मुहाने तक आसानी से आ-जा सकते हैं। इससे व्यापार में सुविधा रहती है, माल तट तक पहुँचाया जा सकता है और निर्यातक माल को आसानी से जहाजों में भेज सकते हैं।
5. ज्वार-भाटा की गति के कारण समुद्र का जल शुद्ध और स्वच्छ रहता है।
6. ज्वार-भाटा आने पर मछुआरे खुले सागर में मछली पकड़ने जाते हैं और ज्वार के समय आसानी से तट तक लौट आते हैं।
7. ज्वार-भाटा के कारण बन्दरगाह जम नहीं पाते और व्यापार के लिए खुले रहते हैं।

Exam Tips:

a) Tidal power is generated in France, Canada, Russia and China, so name at least two of these countries.
b) Tides carry silt away from river mouths, keeping navigation channels open for ships.
c) Harbours stay free of ice, which keeps shipping and trade running through the year.
d) Fishermen use the tide to go out to sea and return to shore safely.

 

Question 5: वृहत् ज्वार तथा निम्न ज्वार में क्या अन्तर है?

Answer:

वृहत् ज्वार तथा निम्न ज्वार में निम्नलिखित अन्तर हैं-

वृहत् ज्वार (Spring Tide)निम्न ज्वार (Neap Tide)
पूर्णिमा (Full Moon) तथा अमावस्या (New Moon) के दिन सूर्य, चन्द्रमा तथा पृथ्वी एक सीध में होने के कारण संयुक्त गुरुत्वाकर्षण शक्ति से समुद्र का जल अधिक ऊँचाई तक पहुँच जाता है, जिसे उच्च ज्वार या वृहत् ज्वार कहते हैं।कृष्ण तथा शुक्ल पक्ष की सप्तमी अथवा अष्टमी के दिन सूर्य तथा चन्द्रमा पृथ्वी के साथ समकोण पर स्थित होने के कारण महासागरों में ज्वार की ऊँचाई कम रह जाती है, जिसे निम्न ज्वार कहते हैं।
उच्च ज्वार प्रायः साधारण ज्वार की तुलना में 20% अधिक ऊँचा होता है।निम्न ज्वार प्रायः साधारण ज्वार की तुलना में 20% कम ऊँचा होता है।

Exam Tips:

a) Spring tides occur at full moon and new moon, when the sun, moon and earth are aligned.
b) Neap tides occur on the seventh or eighth lunar day, when the sun and moon are at right angles.
c) Spring tides are about 20% higher than ordinary tides, and neap tides about 20% lower.

 

Question 6: महासागरीय धाराओं के जलवायु पर प्रभाव का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Answer:

महासागरीय धाराओं का मुख्य रूप से आसपास के क्षेत्रों की जलवायु पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। किसी क्षेत्र में बहने वाली गर्म धारा उसके समीपवर्ती भागों का तापमान बढ़ा देती है, जबकि ठण्डी धारा जिस क्षेत्र से गुजरती है, वहाँ का तापमान गिरा देती है। उदाहरण के लिए, ब्रिटिश द्वीप समूह का अक्षांश न्यू-फाउण्डलैण्ड के अक्षांश से अधिक है, फिर भी गल्फ स्ट्रीम की गर्म धारा के प्रभाव से ब्रिटिश द्वीप समूह की जलवायु सुहावनी रहती है और वहाँ कड़ाके की ठण्ड नहीं पड़ती। इसके विपरीत न्यू-फाउण्डलैण्ड के आसपास लैब्रेडोर की ठण्डी धारा के प्रभाव से तापमान काफी गिर जाता है और वहाँ लगभग 9 माह तक बर्फ जमी रहती है।

धाराएँ वर्षा की मात्रा को भी प्रभावित करती हैं। गर्म धाराओं के ऊपर बहने वाली हवाएँ गर्म होती हैं और अधिक जलवाष्प ग्रहण करती हैं, जबकि ठण्डी धाराओं के ऊपर की वायु शुष्क और शीतल होने से वर्षा नहीं करती। उदाहरण के लिए, पश्चिमी यूरोप के तटवर्ती भागों में गल्फ स्ट्रीम के प्रभाव से अधिक वर्षा होती है, जबकि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तटों के साथ ठण्डी धाराओं के प्रभाव से वर्षा कम होती है।

Exam Tips:

a) The Gulf Stream keeps the British Isles warmer than their latitude would suggest.
b) The Labrador Current cools the Newfoundland coast and keeps it icy for long periods.
c) Air above warm currents picks up more moisture, so coasts near them receive more rain.

 

Question 7: पवनों द्वारा उत्पन्न तीन प्रकार की समुद्री तरंगों का वर्णन कीजिए।

Answer:

सागरीय जल की सतह पर पवनों की रगड़ से तरंगों का निर्माण होता है। पवनें तरंगों को गति भी देती हैं, और तरंगों का आकार पवनों की गति तथा अवधि पर निर्भर करता है। पवनों द्वारा निर्मित तरंगें तीन प्रकार की होती हैं-

1. सी (Sea): लहरों के अनियमित और अव्यवस्थित रूप को 'सी' कहते हैं। इनका निर्माण पवनों के महासागरों पर अनियमित रूप से चलने के कारण होता है।

2. स्वेल या महातरंग (Swell): जब पवन के वेग से तरंगें बनती हैं और वे पवनों के प्रभाव-क्षेत्र से काफी दूर चली जाती हैं, तो वे समान ऊँचाई और अवधि के साथ आगे बढ़ती हैं। इसे स्वेल कहते हैं।

3. सर्फ (Surf): जब तरंगें महासागर से तटवर्ती भागों की ओर आती हैं और तटीय भाग की खड़ी चट्टानों से टकराती हैं, तो वे ऊँचाई की ओर बढ़ती हैं। फिर उनका शृंग आगे की ओर झुककर टूट जाता है और सागर में गिर जाता है। ऐसी टूटती हुई तरंग को सर्फ या फेनिल तरंग कहते हैं।

Exam Tips:

a) Sea waves are irregular, swell waves are regular and long-travelled, and surf waves break near the shore.
b) Swell keeps nearly the same height and period after it leaves the wind zone.
c) Surf forms when waves break in shallow coastal water against cliffs.
d) Keep the three names in the same order as the definitions to avoid mixing them up.

 

Question 8: पवनों के अतिरिक्त अन्य कारकों द्वारा उत्पन्न समुद्री तरंगों का वर्णन कीजिए।

Answer:

पवनों के अतिरिक्त अन्य कारकों द्वारा उत्पन्न समुद्री तरंगों का वर्णन निम्नलिखित प्रकार से है-
1. प्रलयकारी तरंगें (Catastrophic Waves): इन तरंगों की उत्पत्ति ज्वालामुखी, भूकम्प या महासागरों में भूस्खलन के कारण होती है। इन्हें सुनामी (Tsunami) भी कहते हैं। सुनामी जापानी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है "great harbour wave" (बड़ी बन्दरगाह तरंग)।
2. तूफानी तरंगें (Stormy Waves): इनकी ऊँचाई भी अधिक होती है और ये तटीय क्षेत्रों में भारी विनाशलीला करती हैं।
3. अन्तः तरंगें (Internal Waves): ये दो भिन्न घनत्व वाली समुद्री परतों के सीमा-तल पर उत्पन्न होती हैं।

Exam Tips:

a) Tsunami is a Japanese word, and its meaning is "harbour wave".
b) Earthquakes, volcanic eruptions and undersea landslides are the causes of catastrophic waves.
c) Internal waves form on the boundary between two layers of different density.

 

Question 9: तापमान के आधार पर महासागरीय धाराओं के दो मोटे वर्ग कौन-से हैं? वर्णन कीजिए।

Answer:

तापमान के आधार पर महासागरीय धाराओं को दो मोटे वर्गों में रखा जाता है-

1. गर्म धाराएँ (Warm Currents): ये धाराएँ उष्ण क्षेत्रों से ठण्डे क्षेत्रों की ओर चलती हैं। भूमध्य रेखा के निकट से ध्रुवों की ओर चलने वाली धाराएँ गर्म धाराएँ कहलाती हैं।

2. ठण्डी धाराएँ (Cold Currents): ये धाराएँ ठण्डे क्षेत्रों से उष्ण क्षेत्रों की ओर चलती हैं। उच्च अक्षांशों या ध्रुवों के निकट से भूमध्य रेखा की ओर चलने वाली धाराएँ ठण्डी धाराएँ कहलाती हैं।

Exam Tips:

a) Warm currents move from low latitudes towards the poles, and cold currents move from the poles towards the equator.
b) Name both classes and state the direction of flow for each.
c) The Gulf Stream is the best-known warm current and the Labrador Current a well-known cold one.

 

Question 10: महासागरीय जलधाराओं की सामान्य विशेषताएँ कौन-कौन सी हैं?

Answer:

महासागरीय जलधाराओं की सामान्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
1. जलधाराएँ हमेशा एक निश्चित दिशा में बहती हैं।
2. उच्च अक्षांशों में गर्म जल की धाराएँ महाद्वीपों के पश्चिमी तटों पर और ठण्डे जल की धाराएँ महाद्वीपों के पूर्वी तटों पर बहती हैं।
3. निम्न अक्षांशों में गर्म जल की धाराएँ महाद्वीपों के पूर्वी तटों पर और ठण्डे जल की धाराएँ महाद्वीपों के पश्चिमी तटों पर बहती हैं।
4. निम्न अक्षांशों से उच्च अक्षांशों की ओर बहने वाली धाराएँ गर्म जल की धाराएँ कहलाती हैं।
5. उच्च अक्षांशों से निम्न अक्षांशों की ओर बहने वाली धाराएँ ठण्डे जल की धाराएँ कहलाती हैं।

Exam Tips:

a) Currents always flow in a fixed direction, which is what separates them from waves.
b) Warm currents lie on the western coasts at high latitudes and on the eastern coasts at low latitudes.
c) Cold currents follow the opposite pattern on the same coasts.

 

Question 11: यदि महासागरीय धाराएँ न होतीं तो विश्व का क्या हुआ होता?

Answer:

यदि महासागरीय धाराएँ न होतीं तो विश्व की निम्नलिखित स्थिति होती-
1. तटीय प्रदेशों की वर्षा, तापमान और आर्द्रता पर किसी तरह का प्रभाव न पड़ता।
2. ऊँचे अक्षांशों में बन्दरगाहें जमी रहतीं और अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में बाधा पहुँचती।
3. ठण्डी धाराओं के अभाव में नाशवान वस्तुओं (Perishable Goods) का समुद्री परिवहन सम्भव नहीं हो पाता।
4. विश्वप्रसिद्ध मत्स्य ग्रहण क्षेत्र विकसित न हो पाते।
5. धाराओं के अभाव में जलयान उनका अनुसरण न कर पाते, जिससे समय और ईंधन की बचत न होती।
6. यूरोप की जलवायु सुहावनी न होती और शीतोष्ण कटिबन्ध में वर्षा कम होती।
7. महाद्वीपों के पश्चिमी किनारे मरुस्थलीय न होते।

Exam Tips:

a) Without warm currents, ports in high latitudes would freeze and disrupt trade.
b) Cold currents carry plankton that feeds fish, which is why productive fishing grounds exist.
c) Ships use currents to save time and fuel on their routes.

 

Question 12: समुद्री धाराओं के नकारात्मक प्रभावों का संक्षिप्त उल्लेख कीजिए। अथवा धाराओं से होने वाली हानियों का वर्णन कीजिए।

Answer:

समुद्री धाराओं के नकारात्मक प्रभाव या हानियाँ निम्नलिखित हैं-
1. भिन्न तापमान वाली धाराओं के मिलन-स्थल पर घना कुहासा उत्पन्न हो जाता है, जो जलयानों के आवागमन को बाधित करता है।
2. ध्रुवीय क्षेत्रों से आने वाली धाराएँ अपने साथ बड़े-बड़े हिमशैल (Icebergs) बहा लाती हैं, जिनके टकराने से बड़े जलयान चकनाचूर हो सकते हैं। सन् 1912 में विश्व प्रसिद्ध, उस समय का आधुनिक और सबसे बड़ा जहाज टाइटैनिक (Titanic) न्यू-फाउंडलैंड के निकट एक हिमशैल से टकराया। इस दुर्घटना में लगभग 1517 यात्रियों की मृत्यु हो गई और जहाज उत्तरी अटलांटिक महासागर की तली में जा टिका।

Exam Tips:

a) Fog forms where warm and cold currents meet and the moist air condenses.
b) Icebergs carried by polar currents are a serious hazard for large ships.
c) The Titanic struck an iceberg near Newfoundland in 1912.

 

Question 13: ज्वार-भाटा कैसे उत्पन्न होते हैं?

Answer:

ज्वार-भाटा सूर्य, चन्द्रमा तथा पृथ्वी के पारस्परिक गुरुत्वाकर्षण के कारण उत्पन्न होते हैं। सूर्य पृथ्वी और चन्द्रमा से कई गुना बड़ा है, परन्तु पृथ्वी पर चन्द्रमा के गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव सूर्य की तुलना में अधिक पड़ता है, क्योंकि चन्द्रमा पृथ्वी के निकट है।

परिभ्रमण करती पृथ्वी का जो धरातलीय भाग चन्द्रमा के सामने होता है, उसकी दूरी सबसे कम होती है और उसके विपरीत वाला भाग सबसे दूर होता है। सबसे नजदीक वाले भाग का ज्वारीय उभार ऊपर उठता है, जिसे उच्च ज्वार कहते हैं। जिस स्थान पर जल-राशि कम रह जाती है, वहाँ जल अपने सामान्य तल से नीचे चला जाता है, जिसे निम्न ज्वार कहते हैं। पृथ्वी की दैनिक गति के कारण प्रत्येक स्थान पर 24 घण्टे में दो बार ज्वार-भाटा आता है।

Exam Tips:

a) The moon, being closer to Earth, has a stronger tidal effect than the sun.
b) Earth's daily rotation is why each place has two high tides in a day.
c) Name the gravitational attraction of the sun, moon and earth as the cause.

 

Question 14: ज्वार-भाटा कितने प्रकार का होता है? व्याख्या कीजिए।
अथवा
बृहत् ज्वार-भाटा और लघु ज्वार-भाटा में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

Answer:

ज्वार की ऊँचाई पृथ्वी के सन्दर्भ में सूर्य और चन्द्रमा की सापेक्षिक स्थितियों के बदलने से घटती-बढ़ती रहती है। इस आधार पर ज्वार-भाटा दो प्रकार के होते हैं-

1. बृहत् ज्वार-भाटा (Spring Tide): पूर्णिमा (Full Moon) और अमावस्या (New Moon) को सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं। इससे पृथ्वी पर चन्द्रमा तथा सूर्य के संयुक्त गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव पड़ता है। परिणामस्वरूप इन दिनों साधारण दिनों की तुलना में जल का उतार-चढ़ाव अधिकतम होता है। इसे उच्च या बृहत् ज्वार-भाटा कहते हैं।

2. लघु ज्वार-भाटा (Neap Tide): शुक्ल तथा कृष्ण पक्ष की सप्तमी या अष्टमी के दिन सूर्य और चन्द्रमा पृथ्वी के केन्द्र पर समकोण बनाते हैं। ऐसी स्थिति में सूर्य और चन्द्रमा के गुरुत्व बल पृथ्वी पर एक-दूसरे के विरुद्ध कार्य करते हैं। परिणामस्वरूप इन दिनों महासागरों में जल का उतार-चढ़ाव साधारण दिनों की अपेक्षा कम होता है। इसे लघु ज्वार-भाटा कहते हैं।

Exam Tips:

a) Spring tides occur at full moon and new moon, while neap tides occur at quarter moon.
b) The range of spring tides is greater than normal, and the range of neap tides is smaller.
c) For each type, state the positions of the sun, moon and earth.

 

Question 15: ज्वारीय धारा (Tidal Current) क्या होती है?

Answer:

जब कोई खाड़ी एक संकीर्ण मार्ग द्वारा खुले सागरों और महासागरों से जुड़ी होती है, तो ज्वार के समय महासागर का जल-तल खाड़ी के जल-तल से ऊँचा हो जाता है। परिणामस्वरूप खाड़ी के संकीर्ण प्रवेश मार्ग से एक द्रव-प्रेरित धारा (Hydraulic Current) खाड़ी में प्रवेश करती है।

भाटे के समय समुद्र-तल नीचा हो जाता है और खाड़ी का जल-तल महासागर के जल-तल से ऊँचा बना रहता है। ऐसी दशा में एक तीव्र द्रव-प्रेरित धारा खाड़ी से समुद्र की ओर बहने लगती है। खाड़ी के अन्दर तथा बाहर की ओर जल के इस प्रवाह को ज्वारीय धारा कहते हैं।

Exam Tips:

a) A tidal current forms only where a bay connects to the open sea through a narrow channel.
b) The hydraulic current is driven by the difference in water level between the bay and the ocean.
c) The tidal current flows into the bay at high tide and out of it at low tide.

 

Question 16: ज्वारीय भित्ति (Tidal Bore) किसे कहते हैं? इसका क्या प्रभाव पड़ता है?

Answer:

जब कोई ज्वारीय धारा किसी नदी के छिछले और सँकरे नदमुख (Estuary) में प्रवेश करती है, तो वह नदी के विपरीत दिशा में बहते प्रवाह से टकराती है। नदी-तल के घर्षण और दो विपरीत प्रवाहों के टकराने से जल एक तीव्र, चोंच जैसी ऊँची दीवार के रूप में नदी में प्रवेश करता है। इसे ज्वारीय भित्ति कहते हैं।

भारत में हुगली नदी के मुहाने पर ज्वारीय भित्तियाँ उत्पन्न होना आम बात है। ये प्रायः दीर्घ ज्वार के समय आती हैं और इनकी ऊँचाई 4 से 50 फुट तक आँकी गई है। ज्वारीय भित्तियों से छोटी नावों को हानि उठानी पड़ती है।

Exam Tips:

a) A tidal bore needs a shallow, narrow estuary where the incoming tide meets the river current.
b) The Hooghly estuary in India is a common place for tidal bores.
c) Tidal bores mainly come with spring tides and can damage small boats.

 

Question 17: प्रवाह (Drift), धारा (Current) तथा विशाल धारा (Stream) में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

Answer:

प्रवाह, धारा और विशाल धारा में निम्नलिखित अन्तर हैं-

प्रवाह (Drift)धारा (Current)विशाल धारा (Stream)
पवन से प्रेरित होकर सागर की सतह का जल आगे की ओर बढ़ता है।महासागरों के एक भाग से दूसरे भाग की ओर निश्चित दिशा में बहुत दूरी तक जल का निरन्तर प्रवाह।महासागर का अत्यधिक जल स्थलीय नदियों की भाँति एक निश्चित दिशा में गतिशील होता है।
इसकी गति और सीमा तय नहीं होती। गति मन्द होती है और केवल ऊपरी सतह का जल गतिशील होता है।यह प्रवाह से तेज़ गति की होती है।इसकी गति प्रवाह और धारा दोनों से अधिक होती है।
उदाहरण: दक्षिणी अटलांटिक प्रवाह।उदाहरण: लैब्रेडोर धारा।उदाहरण: गल्फ स्ट्रीम।

Exam Tips:

a) Drift is the slowest movement and involves only surface water, with no fixed limit.
b) A current is a steady flow in a fixed direction, faster than drift.
c) The Gulf Stream is a stream, the largest and fastest of the three.

 

Question 18: ज्वार-भाटा से होने वाली हानियों का वर्णन कीजिए।

Answer:

ज्वार-भाटे से निम्नलिखित हानियाँ होती हैं-
1. ज्वार-भाटा या ज्वारीय भित्ति के कारण कई बार छोटे जहाजों को हानि पहुँचती है और छोटी नावें डूब भी जाती हैं।
2. ज्वार के कारण बन्दरगाहों के समीप रेत जमने (Siltation) लगती है, जिससे जहाजों के आवागमन में रुकावट आती है।
3. ज्वार-भाटा डेल्टा के निर्माण में बाधा उत्पन्न करता है।
4. ज्वार के समय मछली पकड़ने का काम बाधित होता है।
5. ज्वार का पानी तटीय प्रदेशों में दलदल जैसी स्थिति पैदा कर देता है।

Exam Tips:

a) Siltation near harbours blocks the movement of ships.
b) Tidal bores can damage small boats and sometimes sink them.
c) Water left by tides can turn coastal land into marshy ground.

 

Question 19: उत्तरी हिन्द महासागर में शीत एवं ग्रीष्म ऋतुओं में समुद्री जलधाराएँ अपनी दिशा क्यों बदलती हैं?

Answer:

उत्तरी हिन्द महासागर में शीत और ग्रीष्म ऋतुओं में समुद्री जलधाराएँ मानसून पवनों के कारण अपनी दिशा बदलती हैं। शीत ऋतु में उत्तर-पूर्वी मानसून पवनों के प्रभाव से उत्तरी हिन्द महासागर की मानसूनी धारा उत्तर-पूर्व से भूमध्य रेखा की ओर बहने लगती है, जिसे उत्तर-पूर्वी मानसून प्रवाह कहते हैं।

ग्रीष्म ऋतु में मानसून की दिशा दक्षिण-पश्चिम हो जाती है, जिससे भूमध्य रेखीय धारा का कुछ जल उत्तरी हिन्द महासागर में उत्तर-पूर्वी अफ्रीका के तट के सहारे सोमाली धारा के रूप में बहने लगता है।

Exam Tips:

a) Winter northeast monsoon winds push the northern Indian Ocean current towards the equator.
b) In summer the south-west monsoon reverses this flow.
c) The Somali Current forms along the north-east African coast during summer.

 

निबंधात्मक प्रश्न

Question 1: जल धाराओं की उत्पत्ति के कारणों का वर्णन कीजिए।

Answer:

जल धाराओं की उत्पत्ति के निम्नलिखित कारण हैं-
(क) पृथ्वी की परिभ्रमण अथवा घूर्णन गति से सम्बन्धित कारक
(ख) महासागरों से सम्बन्धित कारक
(ग) बाह्य सागरों से सम्बन्धित कारक

1. पृथ्वी की परिभ्रमण अथवा घूर्णन गति से सम्बन्धित कारक: पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है। पृथ्वी जल और स्थल दो भागों में विभक्त है, इसलिए जलीय भाग परिभ्रमण में स्थल का साथ नहीं दे पाता। अतः तरल जल विपरीत दिशा में, अर्थात् पूर्व से पश्चिम की ओर गति करना आरम्भ कर देता है। उत्तरी गोलार्द्ध में धाराएँ भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर और ध्रुवों से भूमध्य रेखा की ओर चलते हुए विक्षेपक बल (Deflecting Force) के कारण दाईं ओर मुड़ जाती हैं। उदाहरण के लिए, भूमध्य रेखा के उत्तर में गल्फ स्ट्रीम और क्यूरोशियो की गर्म धाराएँ दाईं ओर, अर्थात् उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ती हैं।

2. महासागरों से सम्बन्धित कारक: इनमें तापमान की भिन्नता, सागरीय लवणता तथा घनत्व की भिन्नता सम्मिलित हैं।

(क) तापमान की भिन्नता: सूर्य की किरणें विभिन्न अक्षांशों पर भिन्न-भिन्न कोणों पर पड़ती हैं। भूमध्य रेखा तथा कर्क और मकर रेखाओं के मध्य सूर्य की किरणें वर्ष भर लगभग लम्बवत् पड़ती हैं, जिससे तापमान अधिक रहता है। भूमध्य रेखा के निकटवर्ती समुद्र अधिक ताप ग्रहण करते हैं। गर्म होकर हल्का हुआ जल सतह पर ध्रुवों की ओर बहने लगता है, और उसकी पूर्ति के लिए ध्रुवीय क्षेत्रों से अधिक घनत्व वाला ठण्डा जल आता है। इस प्रकार जल-राशि का प्रवाह धाराओं के रूप में होने लगता है।

(ख) महासागरीय लवणता: सभी समुद्रों में लवणता पाई जाती है, परन्तु उसकी मात्रा सर्वत्र समान नहीं होती। अधिक लवणता वाले जल का घनत्व अधिक होता है, इसलिए अधिक खारा और भारी जल नीचे बैठ जाता है और कम खारा जल सतह पर बहकर धाराएँ उत्पन्न करता है। उदाहरण के लिए, अटलांटिक महासागर का जल भूमध्य सागर के जल की तुलना में कम खारा है। इसलिए अटलांटिक का जल जिब्राल्टर जलडमरूमध्य से होकर भूमध्य सागर की ओर सतही प्रवाह के रूप में बहता है। भूमध्य सागर का अधिक खारा जल नीचे बैठकर अन्तः प्रवाह (undercurrent) के रूप में अटलांटिक महासागर में प्रवेश करता है।

3. बाह्य सागरों से सम्बन्धित कारक: महासागरों में वायुमण्डलीय कारकों, जैसे वायुदाब, पवनें, वर्षा और वाष्पीकरण, का धाराओं के विकास पर प्रभाव दिखाई देता है।

(क) प्रचलित पवनें: पवनें जिस दिशा में चलती हैं, वे घर्षण द्वारा समुद्री जल की सतह को भी उसी दिशा में धकेलती हैं। स्थायी (प्रचलित) पवनें सदैव एक ही दिशा में चलती हैं; जैसे कर्क और मकर रेखाओं के बीच व्यापारिक पवनों की दिशा पूर्व से पश्चिम होती है। इसलिए इन क्षेत्रों में धाराएँ भी पूर्व से पश्चिम की ओर चलती हैं, जबकि शीतोष्ण कटिबन्ध में पछुआ पवनों के अनुरूप इनकी दिशा पश्चिम से पूर्व होती है।

(ख) वाष्पीकरण और वर्षा: वाष्पीकरण और वर्षा का धाराओं पर काफी प्रभाव पड़ता है। जिन समुद्री भागों में वाष्पीकरण अधिक होता है, वहाँ वर्षा कम होती है। ऐसे क्षेत्रों में जल का घनत्व और लवणता अधिक तथा जल-तल निम्न होता है। इसके विपरीत जिन महासागरों में वर्षा अधिक और वाष्पीकरण कम होता है, वहाँ लवणता बहुत कम होती है और जल का तल ऊँचा होता है। जल-तल के ऊँचे-नीचे होने से धाराओं का प्रवाह ऊँचे तल से निम्न तल की ओर होता है। इस प्रकार धाराएँ भूमध्य रेखीय उच्च तल से मध्य अक्षांशीय निम्न तल की ओर चलती हैं।

Exam Tips:

a) Earth's rotation deflects currents to the right in the Northern Hemisphere, which is why the Gulf Stream bends north-east.
b) Temperature, salinity and density differences together set water in motion.
c) Wind friction on the sea surface pushes the water in the direction of the wind.
d) Evaporation and rainfall create differences in sea level that drive currents from high to low level.

 

Question 2: जल धाराओं का जलवायु तथा व्यापार पर क्या प्रभाव पड़ता है? वर्णन कीजिए।

Answer:

महासागरीय धाराओं का मुख्य रूप से आसपास के क्षेत्रों की जलवायु तथा व्यापार पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है, जिसका वर्णन निम्नलिखित है-

1. जलवायु पर प्रभाव (Effect on Climate): किसी क्षेत्र में बहने वाली धाराओं का समीपवर्ती भागों पर अत्यधिक प्रभाव होता है। गर्म जल की धारा तापमान बढ़ा देती है, जबकि ठण्डी धारा जिस क्षेत्र से गुजरती है, वहाँ का तापमान गिरा देती है। उदाहरण के लिए, ब्रिटिश द्वीप समूह का अक्षांश न्यू-फाउण्डलैण्ड के अक्षांश से अधिक है, फिर भी गल्फ स्ट्रीम की गर्म धारा के प्रभाव से ब्रिटिश द्वीप समूह की जलवायु सुहावनी रहती है और वह कड़ाके की ठण्ड से बचा रहता है। इसके विपरीत न्यू-फाउण्डलैण्ड के आसपास लैब्रेडोर की ठण्डी धारा के प्रभाव से तापमान काफी गिर जाता है और वहाँ लगभग 9 माह तक बर्फ जमी रहती है।

वर्षा की मात्रा भी जल धाराओं से प्रभावित होती है। गर्म जल धाराओं के ऊपर बहने वाली हवाएँ गर्म होती हैं और अधिक जलवाष्प ग्रहण करती हैं, जबकि ठण्डी जल धाराओं के ऊपर की वायु शुष्क और शीतल होने से वर्षा नहीं करती। उदाहरण के लिए, पश्चिमी यूरोप के तटवर्ती भागों में गल्फ स्ट्रीम के प्रभाव से अधिक वर्षा होती है, जबकि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तटों के साथ ठण्डी धाराओं के प्रभाव से वर्षा कम होती है।

2. व्यापार पर प्रभाव (Effect on Trade): गर्म धाराओं के प्रभाव-क्षेत्र में आने वाले बन्दरगाह शीत ऋतु में भी जमते नहीं और साल भर व्यापार के लिए खुले रहते हैं। जैसे पश्चिमी यूरोप के बन्दरगाहों पर गल्फ स्ट्रीम का प्रभाव रहता है, जबकि न्यू-फाउण्डलैण्ड जैसे उत्तरी अमेरिकी क्षेत्रों में लैब्रेडोर की ठण्डी धारा के प्रभाव से बन्दरगाह जम जाते हैं और व्यापार बाधित होता है।

ठण्डी और गर्म धाराओं के मिलने से कोहरा उत्पन्न हो जाता है, जिससे व्यापार में कठिनाइयाँ आती हैं। साथ ही इन धाराओं के मिलन से चक्रवातों की भी उत्पत्ति होती है; जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर हरिकेन (Hurricane) और जापान के समीप टाइफून (Typhoon) तूफानी चक्रवात इसी प्रकार बनते हैं।

Exam Tips:

a) The Gulf Stream keeps the British Isles mild, though they lie further north than Newfoundland.
b) Warm and cold currents meeting produce fog, and they also help form hurricanes and typhoons.
c) Ports on the Gulf Stream path stay open all winter, which supports year-round trade.
d) Air above warm currents picks up moisture, while air above cold currents stays dry.

 

Question 3: जल धाराओं के प्रभावों का विस्तृत वर्णन कीजिए।

Answer:

महासागरीय धाराओं के प्रभावों का वर्णन निम्नलिखित है-
(1) समुद्री धाराएँ निकटवर्ती समुद्रतटीय प्रदेशों के तापमान, आर्द्रता और वर्षा की मात्रा को प्रभावित करके वहाँ की जलवायु का स्वरूप निर्धारित करती हैं।
(2) उच्च अक्षांशों में गर्म धाराएँ बन्दरगाहों को सारा साल जमने से बचाकर अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में सहायक होती हैं। इसी प्रकार ठण्डी धाराएँ नाशवान वस्तुओं (Perishable Goods) के समुद्री परिवहन को प्रोत्साहित करती हैं।
(3) ठण्डी धाराएँ ध्रुवीय तथा उपध्रुवीय क्षेत्रों से प्लवक (Plankton) नामक सूक्ष्म जीवों को बहाकर लाती हैं, जो मछलियों का उत्तम आहार है। इसी कारण ठण्डी धाराओं के मार्ग में मछलियाँ खूब फलती-फूलती हैं।
(4) ठण्डी और गर्म धाराओं के मिलन-स्थल विश्वप्रसिद्ध मत्स्य ग्रहण क्षेत्रों के रूप में विकसित हुए हैं।
(5) महासागरों के व्यावसायिक समुद्री जलमार्ग यथासम्भव समुद्री धाराओं का अनुसरण करते हैं। इससे जलयानों की गति में तीव्रता आती है और ईंधन व समय की बचत होती है।
(6) धाराओं के कुछ नकारात्मक प्रभाव भी होते हैं। भिन्न तापमान वाली धाराओं के मिलन-स्थल पर घना कुहासा उत्पन्न हो जाता है, जो जलयानों के आवागमन को बाधित करता है। ध्रुवीय क्षेत्रों से आने वाली धाराएँ अपने साथ बड़े-बड़े हिमशैल (Icebergs) बहा लाती हैं, जिनसे टकराकर बड़े-बड़े जलयान क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। सन् 1912 में विश्व प्रसिद्ध, उस समय का आधुनिक और सबसे बड़ा जहाज टाइटैनिक (Titanic) न्यू-फाउंडलैंड के निकट एक हिमशैल से टकराया, जिसमें लगभग 1517 यात्रियों की मृत्यु हो गई।

Exam Tips:

a) Plankton carried by cold currents feeds fish, which is why fishing flourishes along them.
b) The meeting zones of warm and cold currents became the world's major fishing grounds.
c) Ships follow currents to save fuel and time on long routes.
d) Icebergs carried by polar currents are a serious danger, as the Titanic disaster in 1912 showed.

 

Question 4: ज्वार-भाटा क्या है? इसकी उत्पत्ति के कारण व प्रकारों का वर्णन कीजिए।

Answer:

सूर्य और चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति से समुद्री जल का प्रतिदिन ऊपर उठना और नीचे गिरना ज्वार-भाटा कहलाता है। ज्वार-भाटा के कारण समुद्रों का जल एक दिन में दो बार ऊपर चढ़ता है और दो बार उतरता है। ज्वार-भाटा के समय नदियों के जल-तल में भी परिवर्तन होता है। जब समुद्र में ज्वार आता है, तो नदियों का जल-तल ऊँचा हो जाता है और भाटे के समय नीचे हो जाता है।

ज्वार-भाटा की उत्पत्ति: ज्वार-भाटा सूर्य, चन्द्रमा तथा पृथ्वी के पारस्परिक गुरुत्वाकर्षण के कारण उत्पन्न होते हैं। सूर्य और चन्द्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति से पृथ्वी का भाग उनकी ओर खिंचता है, और स्थलीय भाग की अपेक्षा जलीय भाग पर गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव अधिक होता है। सूर्य पृथ्वी और चन्द्रमा से कई गुना बड़ा है, परन्तु पृथ्वी पर चन्द्रमा के गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव सूर्य की अपेक्षा अधिक पड़ता है, क्योंकि चन्द्रमा पृथ्वी के निकट है।

परिभ्रमण करती पृथ्वी का जो धरातलीय भाग चन्द्रमा के सामने आ जाता है, उसकी दूरी सबसे कम होती है और उसके विपरीत वाला भाग सबसे दूर होता है। सबसे नजदीक वाले भाग का ज्वारीय उभार ऊपर उठता है। पीछे वाला भाग, जो सबसे कम गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में है, उसमें भी उच्च ज्वार की स्थिति होती है। इस प्रकार पृथ्वी के चन्द्रमा की ओर और उसके विपरीत वाले दोनों भागों का जल उभरी हुई अवस्था में होता है। यह स्थिति एक दिन में दो बार ज्वार और दो बार भाटे की होती है।

ज्वार-भाटा के प्रकार: विश्व के महासागरों और सागरों में ज्वार-भाटा की आवृत्ति और ऊँचाई में अन्तर देखने को मिलता है। भूमध्य रेखीय भागों के आसपास दिन में दो बार उच्च ज्वार और दो बार निम्न ज्वार आते हैं, जबकि ध्रुवीय प्रदेशों में एक ही बार उच्च और एक ही बार निम्न ज्वार आता है। इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर स्थित साउथैम्पटन (Southampton) में ज्वार प्रतिदिन चार बार आता है। इसका कारण यह है कि ज्वार दो बार इंग्लिश चैनल से और दो बार उत्तरी सागर से होकर भिन्न-भिन्न अन्तराल पर वहाँ पहुँचते हैं। यह पृथ्वी और चन्द्रमा की गतियों का परिणाम है।

इस प्रकार ज्वार-भाटा दो प्रकार के होते हैं-

1. उच्च या बृहत् ज्वार-भाटा (Spring Tide): जब सूर्य, चन्द्रमा तथा पृथ्वी तीनों एक ही सीध में होते हैं, तब उच्च या बृहत् ज्वार-भाटा आता है। यह स्थिति पूर्णिमा (Full Moon) और अमावस्या (New Moon) के दिन होती है। इन दिनों सूर्य और चन्द्रमा के संयुक्त गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव अधिक होता है। जब सूर्य और पृथ्वी एक ही दिशा में होते हैं और बीच में चन्द्रमा आ जाता है, तो सूर्य ग्रहण होता है। जब सूर्य और चन्द्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तो चन्द्रग्रहण होता है।

2. लघु ज्वार-भाटा (Neap Tide): कृष्ण तथा शुक्ल पक्ष की सप्तमी या अष्टमी के दिन सूर्य और चन्द्रमा पृथ्वी के साथ समकोण पर स्थित होते हैं। इस समकोण स्थिति में चन्द्रमा और सूर्य पृथ्वी को अलग-अलग दिशाओं से आकर्षित करते हैं, जिससे गुरुत्वाकर्षण बल अन्य तिथियों की अपेक्षा कम रहता है और महासागरों में ज्वार की ऊँचाई भी कम रहती है। इसे लघु ज्वार कहते हैं।

Exam Tips:

a) The Moon's gravity shapes the tides more than the Sun's because it is much closer to Earth.
b) Spring tides occur at new and full moon, when the sun, moon and earth are in a line.
c) Neap tides occur on the seventh or eighth lunar day, when the sun and moon are at right angles.
d) Southampton has four tides a day because the tide reaches it through two different channels.

 

Question 5: हिन्द महासागर की धाराओं का वर्णन कीजिए।

Answer:

हिन्द महासागर में मानसूनी पवनें चलती हैं, जो लगभग छः महीने बाद अपनी दिशा बदल देती हैं। इसके फलस्वरूप हिन्द महासागर की धाराएँ भी मानसून के साथ अपनी दिशा बदल देती हैं। हिन्द महासागर की धाराओं को दो श्रेणियों में बाँटा जा सकता है-

(क) स्थायी धाराएँ: विषुवत् रेखा के दक्षिण में चलने वाली धाराएँ वर्ष भर एक ही क्रम में चलती हैं, इसलिए इन्हें स्थायी धाराएँ कहते हैं। इनमें दक्षिणी विषुवत्रेखीय जलधारा, मोजाम्बिक धारा, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की जलधारा और अगुलहास धारा मुख्य हैं।

(ख) परिवर्तनशील धाराएँ: विषुवत् रेखा के उत्तर की ओर हिन्द महासागर की समस्त धाराएँ मौसम के अनुसार अपनी दिशा और क्रम बदल देती हैं, इसलिए इन्हें परिवर्तनशील धाराएँ कहते हैं। इनकी दिशा और क्रम मानसून हवाओं से प्रभावित होते हैं, अतः इन्हें मानसून प्रवाह भी कहा जाता है।

1. दक्षिणी विषुवत्रेखीय जलधारा: यह धारा दक्षिणी-पूर्वी व्यापारिक पवनों के प्रभाव से ऑस्ट्रेलिया के निकट से मेडागास्कर की ओर पूर्व से पश्चिम दिशा में चलती है। मेडागास्कर तट के समीप यह दक्षिण की ओर मुड़ जाती है।

2. मोजाम्बिक जलधारा: यह एक गर्म जल की धारा है, जो अफ्रीका के पूर्वी तट और मेडागास्कर के बीच दक्षिण की ओर बहती है। यह दक्षिणी विषुवत्रेखीय धारा की दक्षिणी शाखा से बनती है।

3. अगुलहास जलधारा: यह धारा अफ्रीका के पूर्वी तट के सहारे दक्षिण-पश्चिम की ओर बहती है। अफ्रीका के दक्षिणी सिरे पर अगुलहास अन्तरीप के पास पछुआ पवनों के प्रभाव से यह पूर्व की ओर मुड़ जाती है। इसे अगुलहास की गर्म धारा भी कहते हैं।

4. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की धारा: अण्टार्कटिक प्रवाह की एक शाखा ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग से मुड़कर उत्तर की ओर ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट के साथ-साथ बहने लगती है। यह पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की ठण्डी जलधारा कहलाती है।

5. ग्रीष्मकालीन मानसून प्रवाह: ग्रीष्म ऋतु में दक्षिण-पश्चिमी मानसून पवनों के प्रवाह से एशिया महाद्वीप के पश्चिमी तटों से एक उष्ण प्रवाह पूर्व की ओर चलने लगता है। उत्तरी विषुवत्रेखीय धारा भी मानसून के प्रभाव से पूर्व की ओर बहकर मानसून प्रवाह के साथ ग्रीष्मकाल की समुद्री धाराओं का क्रम बनाती है।

Exam Tips:

a) The monsoon winds reverse the Indian Ocean currents about every six months.
b) Permanent currents flow south of the equator all year, while monsoon currents change north of it.
c) The Agulhas Current flows south-west along the east coast of Africa and turns east near the Cape.
d) The Somali Current forms in summer along the north-east African coast.

 

Haryana Board Solutions for Class 11 Geography Chapter 14 Ocean Water Circulation

Textbook Solutions for Class 11 Geography Chapter 14 Ocean Water Circulation

Review comprehensive exercise answers for Class 11 Geography Chapter 14 Ocean Water Circulation. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 14 Ocean Water Circulation concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 11 Geography.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Geography are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Geography Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Geography concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Geography. You can access HBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Geography Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन in printable PDF format for offline study on any device.