HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन

Solutions for Class 11 Chemistry: Chapter 14 Environmental Chemistry

Review structured textbook solutions for Class 11 Chemistry Chapter 14 Environmental Chemistry. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Practice Class 11 Chemistry Solutions: Chapter 14 Environmental Chemistry

Navigate directly to the solved Chemistry textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Question 1: पर्यावरणीय रसायन शास्त्र को परिभाषित कीजिए।

Answer:

पर्यावरणीय रसायन शास्त्र विज्ञान की वह शाखा है, जिसमें पर्यावरण में होने वाले रासायनिक परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। इसमें हमारे चारों ओर का परिवेश सम्मिलित होता है, जैसे वायु, जल, मिट्टी, वन, सूर्य का प्रकाश आदि।

व्यापक रूप से पर्यावरण के तीन प्रमुख घटक हैं-
अजैविक घटक (Abiotic or Non-living components): स्थलमंडल, जलमंडल तथा वायुमंडल अजैविक घटक कहलाते हैं।
जैविक घटक (Biotic or Living components): पर्यावरण के जैविक घटक पादप तथा जंतु हैं। इनमें मनुष्य भी सम्मिलित है।
ऊर्जा घटक (Energy components): पर्यावरण के ऊर्जा घटक में सौर ऊर्जा, भू-रासायनिक ऊर्जा, ताप-रासायनिक ऊर्जा, जल-विद्युत ऊर्जा तथा नाभिकीय ऊर्जा सम्मिलित हैं। ये ऊर्जाएँ विभिन्न जीवों को जीवित रखने के लिए अति आवश्यक हैं।

Exam Tips:

a) Environmental chemistry studies chemical changes that occur in air, water, soil and living systems.
b) Lithosphere, hydrosphere and atmosphere are the three abiotic components.
c) Solar energy is the main energy component that sustains life on Earth.
d) Humans are included among the biotic components of the environment.

 

Question 2: क्षोभमंडलीय प्रदूषण को लगभग 100 शब्दों में समझाइए।

Answer:

क्षोभमंडल भूमि से ऊपर वायु का वह क्षेत्र है, जो पृथ्वी को घेरे रहता है। वायु में उपस्थित अवांछनीय ठोस तथा गैस कणों के कारण क्षोभमंडलीय प्रदूषण होता है। वायु का क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र के मुख्य प्रदूषक निम्न होते हैं-
(i) विषैली गैसें (Toxic Gases): बढ़ते औद्योगीकरण तथा बढ़ते वाहनों के कारण क्षोभमंडल की वायु में विषैली गैसें विसरित हो जाती हैं। वाहनों से उत्सर्जित CO, N2O, NO, SO2, SO3, H2S तथा ऐल्कीन प्रदूषण का प्रमुख कारण हैं। इसके अतिरिक्त कीटनाशक एवं सधूम कारकों (fumigants) का प्रभाव भी क्षोभमंडल पर पड़ रहा है, और वह दिन-प्रतिदिन अधिक प्रदूषित होता जा रहा है।
(ii) धूल कण (Sand Particles): तीव्र गति से चलने वाले वाहन, वायु आदि के साथ धूल, रेत आदि के कोलॉइडी कण क्षोभमंडल को प्रदूषित करते हैं। औद्योगिक अपशिष्ट के कण, राख, सीमेंट, सीसा आदि के महीन कण भी क्षोभमंडल को प्रदूषित करते हैं। अपशिष्ट प्रबंधन द्वारा इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

Exam Tips:

a) Vehicles are the main source of CO, NO, SO2 and alkenes in the troposphere.
b) Fine dust, ash and cement particles are the common particulate pollutants of the troposphere.
c) Waste management is the practical way to control tropospheric particulate pollution.

 

Question 3: कार्बन डाइऑक्साइड की अपेक्षा कार्बन मोनो ऑक्साइड अधिक खतरनाक क्यों है? समझाइए।

Answer:

CO2 की अपेक्षा CO अधिक खतरनाक है, क्योंकि यह ऑक्सीजन की अपेक्षा अधिक प्रबलता से हीमोग्लोबिन के साथ संयुक्त होकर स्थायी संकुल बनाती है। इससे कार्बोक्सीहीमोग्लोबिन बनता है, जो ऑक्सीहीमोग्लोबिन की अपेक्षा लगभग 300 गुना अधिक स्थायी है। यदि रक्त में कार्बोक्सीहीमोग्लोबिन की मात्रा 3-4% तक पहुँच जाए, तो रक्त में ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता कम हो जाती है।
ऑक्सीजन की कमी से सिरदर्द, नेत्र-दृष्टि में क्षीणता, तंत्रकीय आवेश में न्यूनता तथा हृदय-वाहिका तंत्र में अव्यवस्था हो जाती है। CO की 1300 ppm सान्द्रता प्राणघातक होती है। जबकि CO2 मुख्य रूप से वायुमंडल की ताप वृद्धि के लिए उत्तरदायी है और वह हीमोग्लोबिन के साथ क्रिया नहीं करती।

Exam Tips:

a) Carbon monoxide binds to haemoglobin about 200 to 300 times more strongly than oxygen does.
b) Carboxyhaemoglobin above 3-4% reduces the blood's capacity to carry oxygen.
c) Carbon dioxide's main harm is global warming, not blood poisoning.

 

Question 4: ग्रीन हाउस प्रभाव के लिए कौन-सी गैसें उत्तरदायी हैं?

Answer:

ग्रीन हाउस प्रभाव के लिए कार्बन डाइऑक्साइड, मेथेन, ओज़ोन, क्लोरोफ्लुओरो कार्बन यौगिक तथा जलवाष्प उत्तरदायी होते हैं। ये गैसें वायुमंडल में विकिरित सौर ऊर्जा की कुछ मात्रा अवशोषित करके भूमंडलीय ताप बढ़ा देती हैं।

Exam Tips:

a) Water vapour is the most abundant greenhouse gas in the atmosphere.
b) Carbon dioxide and methane are the two greenhouse gases most affected by human activity.

 

Question 5: अम्ल वर्षा मूर्तियों तथा स्मारकों को कैसे दुष्प्रभावित करती है?

Answer:

अम्ल वर्षा में वायुमंडल से अम्ल पृथ्वी की सतह पर निक्षेपित हो जाते हैं। अम्लीय प्रकृति के नाइट्रोजन और सल्फर के ऑक्साइड वायुमंडल में ठोस कणों के साथ हवा में बहकर या तो ठोस रूप में, अथवा जल में द्रव रूप में कुहासे या हिम की भाँति निक्षेपित होते हैं। नाइट्रोजन तथा सल्फर के ऑक्साइड ऑक्सीकरण के पश्चात् जल के साथ अभिक्रिया करके अम्ल वर्षा में प्रमुख योगदान देते हैं, क्योंकि प्रदूषित वायु में सामान्यतया कणिकीय द्रव्य उपस्थित होते हैं, जो ऑक्सीकरण को उत्प्रेरित करते हैं।
2SO2(g) + O2(g) + 2H2O(l) → 2H2SO4(aq)
4NO2(g) + O2(g) + 2H2O(l) → 4HNO3(aq)

अम्ल वर्षा पत्थर एवं धातुओं से बनी संरचनाओं, जैसे मूर्तियों तथा स्मारकों, को नष्ट करती है। यह संगमरमर (CaCO3) से निम्न प्रकार अभिक्रिया करती है-
CaCO3 + H2SO4 → CaSO4 + H2O + CO2 ↑
CaCO3 + 2HNO3 → Ca(NO3)2 + H2O + CO2 ↑

Exam Tips:

a) Sulphur dioxide and nitrogen dioxide are oxidised in air and then form acids with water.
b) Particulate matter in polluted air catalyses the oxidation of SO2 and NO2.
c) Marble is calcium carbonate, which reacts with the acids to release carbon dioxide.

 

Question 6: धूम्र कोहरा क्या है? सामान्य धूम्र कोहरा प्रकाश रासायनिक धूम्र कोहरे से कैसे भिन्न है?

Answer:

धूम्र कोहरा (smog) धूम्र एवं कोहरे से मिलकर बनता है। यह दो प्रकार का होता है।

सामान्य धूम्र कोहरा: यह धूम्र, कोहरे एवं SO2 का मिश्रण है। रासायनिक रूप से यह एक अपचायक मिश्रण है। इसे अपचायक धूम्र कोहरा भी कहते हैं।

प्रकाश रासायनिक धूम्र कोहरा: यह उष्ण, शुष्क एवं साफ धूपमयी जलवायु में होता है। यह स्वचालित वाहनों तथा कारखानों से निकलने वाले नाइट्रोजन के ऑक्साइडों तथा हाइड्रोकार्बनों पर सूर्य के प्रकाश की क्रिया के कारण उत्पन्न होता है। इसमें ऑक्सीकारक पदार्थ बनते हैं, इसलिए इसे ऑक्सीकारक धूम्र कोहरा कहते हैं।

Exam Tips:

a) Ordinary smog is reducing in nature, while photochemical smog is oxidising.
b) Ordinary smog forms in cold, humid weather with sulphur dioxide, whereas photochemical smog needs sunlight.
c) Photochemical smog is formed from vehicle exhaust containing NOx and hydrocarbons.

 

Question 7: प्रकाश रासायनिक धूम्र कोहरे के निर्माण के दौरान होने वाली अभिक्रिया लिखिए।

Answer:

प्रकाश रासायनिक धूम्र कोहरे के निर्माण के दौरान होने वाली अभिक्रियाएँ निम्नलिखित हैं-
NO2(g) → (hν) NO(g) + O(g)
O(g) + O2(g) → O3(g)
NO(g) + O3(g) → NO2(g) + O2(g)
3CH4 + 2O3 → 3HCHO (फॉर्मेल्डिहाइड) + 3H2O
हाइड्रोकार्बन + [O] → RCO• (मुक्त मूलक)
RCO• + O2 → R–C(=O)–O–O• (पराक्सीऐसिल मुक्त मूलक)
R–C(=O)–O–O• + हाइड्रोकार्बन → ऐल्डिहाइड, कीटोन
R–C(=O)–O–O• + NO → R–COO• + NO2
R–C(=O)–O–O• + NO2 → R–C(=O)–OONO2 (पराक्सीऐसीटिल नाइट्रेट, PAN)

Exam Tips:

a) Sunlight splits NO2 into NO and oxygen atoms, which start the ozone cycle.
b) Peroxyacyl radicals formed in the chain are responsible for the eye-irritating smog.
c) PAN is formed when a peroxyacyl radical combines with nitrogen dioxide.

 

Question 8: प्रकाश रासायनिक धूम्र कोहरे के दुष्परिणाम क्या हैं? इन्हें कैसे नियंत्रित किया जा सकता है?

Answer:

प्रकाश रासायनिक धूम्र मुख्यतः विषैली गैसों के कारण बनता है। इसका सामान्य घटक हानिकारक गैसों का उच्च आनुपातिक मिश्रण होता है, जिसमें NO, NO2, O3, CH2=CH–CHO, HCHO, ऐसीटिल नाइट्रेट आदि होते हैं।
CH3–C(=O)–OONO2 (पराक्सीऐसीटिल नाइट्रेट)

जब मनुष्य इन्हें वायु के साथ ग्रहण करता है, तो यह मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालते हैं। इन गैसों के कारण खाँसी, गले की तकलीफ, फेफड़ों की तकलीफ, सिरदर्द, आधा-सीसी, उच्च रक्तचाप, मिर्गी एवं दमा जैसे रोग होना आम बात है। प्रकाश रासायनिक कोहरे के परिणामस्वरूप रबर में दरारें उत्पन्न हो जाती हैं। यह पौधों की वृद्धि पर भी कुप्रभाव डालता है तथा उसे रोकता है।

मार्बल पत्थर, धातुओं (धातु के तारों) तथा मूर्तियों एवं भवनों के रंगों पर भी इसका प्रभाव पड़ता है और उनके रंग धीरे-धीरे हल्के एवं मंद हो जाते हैं। सारांश में, प्रकाश रासायनिक कोहरा सजीव एवं निर्जीव तंत्रों पर क्षयकारी होता है।

नियंत्रण (Control): प्रकाश रासायनिक धूम्र का प्राथमिक कारण हानिकारक गैसें हैं। यदि औद्योगिक क्षेत्रों और वाहनों से निकलने वाले धुएँ पर नियंत्रण किया जाए तो उपरोक्त समस्याओं से बचा जा सकता है। महानगरों में यूरो-4 मानक का उत्सर्जन लागू किया गया है, जिससे कुछ हद तक NO, SO2 आदि की बढ़ती मात्रा पर नियंत्रण किया गया है।

Exam Tips:

a) Peroxyacetyl nitrate is one of the most harmful components of photochemical smog.
b) Photochemical smog causes cracks in rubber and fades the colours of buildings and statues.
c) Controlling vehicle and industrial emissions is the main way to prevent photochemical smog.
d) Euro-4 emission norms have been applied in big cities to reduce NO and SO2 levels.

 

Question 9: क्षोभमंडल पर ओज़ोन परत के क्षय में होने वाली अभिक्रिया कौन-सी है।

Answer:

कार्बन यौगिक, हैलोजन, क्लोरोफॉर्म, NO आदि के बढ़ते उपयोग के कारण वायुमंडल में इन सभी पदार्थों की अधिकता होती जा रही है। यही प्रदूषक ओज़ोन परत के क्षय का मुख्य कारण हैं। वायुमंडल में लंबे समय तक रहने के कारण ये यौगिक सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों द्वारा विघटित हो जाते हैं। विघटन से बनने वाले उत्पाद ओज़ोन परत को नष्ट करते हैं।

ओज़ोन परत के क्षय के लिए क्लोरोफ्लुओरो कार्बन (CFCs) गैसें सर्वाधिक उत्तरदायी हैं। CFCs का प्रयोग रेफ्रिजरेटरों, वातानुकूलन संयंत्रों, फोम निर्माण और सौंदर्य प्रसाधन स्प्रे आदि में होता है।
CF2Cl2 → (hν) •Cl + •CF2Cl
O3 + •Cl → •ClO + O2
ClO + O → Cl + O2

अतः इन अभिक्रियाओं से स्पष्ट है कि CFCs द्वारा उत्पन्न एक क्लोरीन मूलक ओज़ोन के कई अणुओं को नष्ट कर देता है।
सुपरसोनिक विमानों द्वारा निकली नाइट्रिक ऑक्साइड भी ओज़ोन परत तक पहुँचकर उसे नष्ट करती है।
NO + O3 → NO2 + O2

Exam Tips:

a) One chlorine radical destroys many ozone molecules, so the process is a chain reaction.
b) CFCs are used in refrigerators, air conditioners and aerosol sprays.
c) Nitric oxide from supersonic aircraft attacks the ozone layer directly.

 

Question 10: ओज़ोन छिद्र से आप क्या समझते हैं? इसके परिणाम क्या हैं?

Answer:

ओज़ोन छिद्र (Ozone hole): हाइड्रोकार्बन तथा फ्रेऑन अथवा गैसीय प्लास्टिक अवशिष्टों के वायुमंडल में ओज़ोन से क्रिया करके उसकी परत को पतला कर देने को ओज़ोन छिद्र बनना कहते हैं। ओज़ोन छिद्र बनने के कारण पृथ्वी पर ओज़ोन की रक्षक परत सूर्य से आने वाले घातक पराबैंगनी विकिरण को पूर्ण रूप से नहीं रोक पा रही है।

ओज़ोन परत क्षय का जीवन पर प्रभाव: ओज़ोन परत पृथ्वी पर रहने वाले सभी प्राणियों के लिए एक चादर का कार्य करती है। सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी विकिरण यदि सीधे पृथ्वी तक पहुँचती है, तो त्वचा कैंसर जैसा भयानक रोग उत्पन्न हो जाएगा। इसके साथ-साथ आनुवंशिक गुणों में भी परिवर्तन आ जाएगा। पौधों में प्रकाश संश्लेषण की दर कम हो जाएगी। पराबैंगनी विकिरण के कारण मनुष्य में हिस्टैमीन नामक रसायन निकलता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।

Exam Tips:

a) The ozone layer absorbs most of the harmful ultraviolet radiation from the Sun.
b) Increased UV radiation can cause skin cancer and changes in genetic material.
c) Reduced photosynthesis in plants is one direct effect of UV-B radiation reaching the surface.
d) Exposure to UV-B radiation is linked to skin cancer and eye damage such as cataract.

 

Question 11: जल प्रदूषण के मुख्य कारण क्या हैं? समझाइए।

Answer:

जल में प्रदूषण उत्पन्न करने वाले मुख्य प्रदूषक तथा उनके स्रोत निम्नलिखित माने गए हैं-

प्रदूषणस्रोत/कारण
(i) सूक्ष्म जीवघरेलू सीवेज से
(ii) कार्बनिक अपशिष्टघरेलू सीवेज, पशु अपशिष्ट, सड़े हुए मृत पशु तथा पौधे, खाद्य संसाधन, कारखानों से विसर्जन से
(iii) पादप पोषकरासायनिक उर्वरकों से
(iv) विषाक्त भारी धातुउद्योग तथा रसायन कारखानों से
(v) पीड़कनाशीकीटों, कवक तथा खरपतवार को नष्ट करने के लिए प्रयुक्त रसायनों से
(vi) रेडियोधर्मी पदार्थयूरेनियम युक्त खनिजों के खनन से

यद्यपि वर्गीकृत सभी प्रदूषक जल के लिए घातक हैं, परन्तु इनमें सबसे अधिक घातक प्रदूषक रेडियोधर्मी पदार्थ हैं, जो विकसित देशों में गंभीर समस्या उत्पन्न करते हैं। भारत जैसे विकासशील देश में रासायनिक प्रदूषक जल पर तीव्र प्रभाव डाल रहे हैं। नदियों के किनारे स्थित चमड़ा उद्योग, काँच उद्योग, वस्त्र उद्योग, कागज उद्योग, प्लास्टिक उद्योग, रंजक उद्योग, उर्वरक उद्योग, पेय (Beverage) उद्योग आदि जल प्रदूषण के लिए मुख्य रूप से उत्तरदायी हैं। जल का सबसे प्रमुख गुण यह है कि वह सार्वभौमिक विलायक है, अतः यह आसानी से प्रदूषित हो जाता है।

Exam Tips:

a) Heavy toxic metals come mainly from industries and chemical plants.
b) Pesticides reach water through runoff from fields where they are sprayed.
c) Uranium-bearing minerals are the source of radioactive pollution of water.

 

Question 12: क्या आपने अपने क्षेत्र में जल प्रदूषण देखा है? इसे नियंत्रित करने के कौन-से उपाय हैं?

Answer:

हाँ, हमारे क्षेत्र में जल प्रदूषण हो रहा है। जल के प्रदूषित होने की जाँच हम स्वयं कर सकते हैं। इसके लिए हम स्थानीय स्रोतों, जैसे नदी, तालाब, कुआँ और झील, का निरीक्षण कर सकते हैं। इनका पानी अप्रदूषित, आंशिक प्रदूषित, सामान्य प्रदूषित या अत्यधिक प्रदूषित है, इसकी जानकारी हम pH के द्वारा ज्ञात कर सकते हैं।

जल प्रदूषण नियंत्रण हेतु उपाय:

(i) उद्योगों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों को बिना उपचार के नदी में नहीं बहाना चाहिए।
(ii) घरेलू बहिःस्राव एवं सीवेज में बहने वाले अपशिष्ट पदार्थों को उपचारित करने के बाद ही जल में छोड़ना चाहिए।
(iii) औद्योगिक क्षेत्र आबादी क्षेत्रों से दूर होने चाहिए।
(iv) साबुन और अपमार्जकों (डिटर्जेंट) का प्रयोग कम से कम करना चाहिए।
(v) पीने के पानी की पाइपलाइन सीवेज लाइन से काफी दूर होनी चाहिए।
(vi) मरे हुए जानवरों के शरीर को तालाब या नदी में नहीं डालना चाहिए।
(vii) जलाशय में कछुआ, मछली, घोंघा आदि की संख्या में वृद्धि होनी चाहिए, जिससे जलाशय को साफ रखा जा सके।
(viii) उर्वरकों एवं रसायनों का प्रयोग कृषि में कम से कम किया जाना चाहिए।
(ix) जलाशय में पशुओं को नहलाना नहीं चाहिए।
(x) जल में विलेय ऑक्सीजन की मात्रा बनाए रखने के लिए जल में वनस्पति को अधिक बढ़ने से रोकना चाहिए।
(xi) नए उद्योग लगाने की दशा में, स्थापना के समय ही जल उपचार संयंत्र अवश्य लगाना चाहिए।
(xii) समुद्री जल को प्रदूषण से बचाने के लिए उसमें खनिज तेलों को फैलने से रोकना चाहिए।
(xiii) जल प्रदूषण के नियंत्रण के संबंध में सरकार द्वारा मानक मापदंड निर्धारित करके उन्हें लागू करना चाहिए।
(xiv) लोगों में जल प्रदूषण रोकने के लिए जनचेतना जाग्रत करनी चाहिए।

उपर्युक्त सभी उपाय जल प्रदूषण नियंत्रण के कारगर उपाय हैं।

Exam Tips:

a) pH testing of local water sources gives a quick indication of their pollution status.
b) Untreated industrial effluent must never be released into rivers.
c) Dissolved oxygen falls when aquatic plants grow excessively, so their growth should be controlled.
d) Sewage must be treated before it is released into water bodies.

 

Question 13: आप अपने 'जैव रासायनिक ऑक्सीजन माँग' (BOD) से क्या समझते हैं?

Answer:

जल के एक नमूने के निश्चित आयतन में उपस्थित कार्बनिक पदार्थ को विखंडित करने के लिए जीवाणुओं द्वारा आवश्यक ऑक्सीजन को जैव रासायनिक ऑक्सीजन माँग (BOD) कहा जाता है। अतः जल में BOD की मात्रा कार्बनिक पदार्थ को जैविक रूप से विखंडित करने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन की मात्रा होती है। स्वच्छ जल की BOD का मान 5 ppm से कम होता है, जबकि अत्यधिक प्रदूषित जल में यह 17 ppm या इससे अधिक होता है।

Exam Tips:

a) A higher BOD means more organic pollution and less dissolved oxygen for aquatic life.
b) Clean water has a BOD below 5 ppm.

 

Question 14: क्या आपने आस-पास के क्षेत्र में भूमि प्रदूषण देखा है? आप भूमि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए क्या प्रयास करेंगे?

Answer:

हाँ, हमने अपने आसपास के क्षेत्र में भूमि प्रदूषण देखा है। भूमि प्रदूषण की रोकथाम के उपाय निम्नलिखित हैं-
1. औद्योगिक संस्थानों के कचरे को बिना उपचार के निष्कासित करने पर दंड का प्रावधान होना चाहिए, एवं घरेलू कचरे का प्रबंधन भी भली प्रकार होना चाहिए।
2. कृषि में स्थिर प्रकृति के रसायनों के उपयोग पर रोक होनी चाहिए। इसके स्थान पर जैव उर्वरकों व जैविक कीटनाशियों का प्रयोग करना चाहिए।
3. अनियंत्रित उत्खनन पर पाबंदी लगनी चाहिए।
4. भूमि अपरदन (soil erosion) रोकने के लिए सघन वृक्षारोपण होना चाहिए।
5. अपमार्जकों का प्रयोग कम करना चाहिए तथा प्रदूषित जल सिंचाई के लिए उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
6. भूमिगत परमाणु परीक्षणों पर रोक लगानी चाहिए।
7. अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना चाहिए।
8. जनता को मृदा प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में समाचार पत्र, टेलीविज़न, मीडिया और नाटकों के द्वारा जागरूक करना चाहिए।

Exam Tips:

a) Stable chemicals used in farming stay in soil for a long time, so organic fertilisers are preferred.
b) Planting trees and controlling soil erosion protect the topsoil.
c) Industrial waste must be treated before it is discharged onto land.
d) Public awareness through newspapers, television and street plays helps reduce soil pollution.

 

Question 15: पीड़कनाशी तथा शाकनाशी से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।

Answer:

पीड़कनाशी (Pesticides): द्वितीय विश्वयुद्ध से पूर्व प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले अनेक रसायनों, जैसे निकोटीन, का प्रयोग अनेक फसलों में पीड़क-नियंत्रण के लिए किया जाता था। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय मलेरिया तथा अन्य कीटजनित रोगों के नियंत्रण में DDT बहुत उपयोगी पाया गया। युद्ध के पश्चात् DDT का प्रयोग कृषि में कीटों, कृंतकों, खरपतवारों तथा फसलों के अनेक रोगों के नियंत्रण में किया जाने लगा, परन्तु बाद में इसे प्रतिबंधित किया गया।

मूल रूप से पीड़कनाशी विषैले रसायन हैं, जो पारिस्थितिकी के लिए भी प्रतिघाती हैं। इनका प्रयोग फसलों को हानिकारक कीटों तथा रोगों से बचाने के लिए किया जाता है। उदाहरणार्थ डाइऐल्ड्रिन, BHC, ऐल्ड्रिन आदि। ये जल में अविलेय तथा अजैव-निम्नीकरणीय होते हैं। ये उच्च प्रभाव वाले जीव-विष हैं, जो खाद्य शृंखला द्वारा निम्न पोषी स्तर से उच्च पोषी स्तर तक स्थानांतरित होते हैं। समय के साथ उच्च प्राणियों में जीव-विषों की सांद्रता बढ़ जाती है। यह अधिक सांद्रता उपापचयी तथा शरीर-क्रियात्मक अव्यवस्था का कारण बन जाती है। उच्च स्थायित्व वाले क्लोरीनीकृत कार्बनिक जीव-विषों के विकल्प के रूप में निम्न स्थायित्व अथवा अधिक जैव-निम्नीकरणीय उत्पाद, जैसे ऑर्गेनोफॉस्फेट्स तथा कार्बोनेट्स, प्रचलन में लाए गए, परन्तु ये और अधिक हानिकारक होते हैं।

शाकनाशी (Herbicides): वे रसायन जो खरपतवार का नाश करने के लिए प्रयोग किए जाते हैं, शाकनाशी कहलाते हैं। उदाहरण: सोडियम क्लोरेट, सोडियम आर्सिनेट, पोटैशियम आर्सिनेट आदि। ये स्तनधारियों के लिए विषैले होते हैं, परन्तु क्लोरीनीकृत कार्बनिक यौगिकों के समान स्थायी नहीं होते और कुछ समय पश्चात् अपघटित हो जाते हैं।

Exam Tips:

a) Biomagnification increases the concentration of pesticides in animals at higher trophic levels.
b) DDT was banned after its harmful effects on the environment became clear.
c) Aldrin and BHC are organochlorine pesticides that do not dissolve in water.
d) Sodium chlorate and sodium arsenate are common examples of herbicides.

 

Question 16: हरित रसायन से आप क्या समझते हैं? यह वातावरणीय प्रदूषण को रोकने में किस प्रकार सहायक है?

Answer:

हरित रसायन (Green Chemistry): विषैले रसायनों की मात्रा वायुमंडल में कम से कम करने या उनके फैलने से रोकने के लिए प्रतिपादित सिद्धांत को हरित रसायन कहते हैं। हरित रसायन के द्वारा अभिक्रियाओं का प्रारूप तैयार करके उनके अभिकर्मकों एवं उत्पादों के गुणों व प्रभावों का अध्ययन किया जाता है। रासायनिक अभिक्रिया में ऐसे पदार्थ तथा विलायक प्रयोग किए जाने चाहिए, जो मनुष्य एवं पर्यावरण के लिए हानिकारक न हों।

मानव के लिए उपयोग: हरित रसायन मानव के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ है। कृषि रसायनों के उत्पादन के लिए अब सायनाइड, फॉर्मेल्डिहाइड आदि विषैले पदार्थों की आवश्यकता नहीं होती। वायु प्रदूषण रोकने के लिए वाहनों में पेट्रोल और डीजल के स्थान पर हाइड्रोजन या CNG जैसे ईंधनों के प्रयोग पर शोधकार्य किए जा रहे हैं।

प्रदूषण घटाने में योगदान: हरित रसायन एक नया क्षेत्र अवश्य है, परन्तु इसके द्वारा प्रदूषण घटाने में कुछ विशेष उपलब्धियाँ हासिल की गई हैं। रासायनिक अभिक्रियाओं को सूर्य के पराबैंगनी प्रकाश, ध्वनि तरंगों एवं सूक्ष्म तरंगों की उपस्थिति में कराने पर सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। आजकल प्रतिजैविकों के निर्माण में एंजाइम का उपयोग उत्प्रेरक की तरह किया जा रहा है। हरित रसायन की सहायता से कुछ ऐसे कार्बनिक विलायक बनाए गए हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं हैं और न ही पर्यावरण में प्रदूषण उत्पन्न करते हैं।

हरित रसायन के द्वारा SO2 को सल्फर में अपचयित करके वायु प्रदूषण कम करने की विधि तैयार की गई है। उद्योगों में SO2 गैस के अवशोषण के लिए चूने के पत्थर का उपयोग किया जा रहा है।
2CaCO3 + 2SO2 + O2 → 2CaSO4 + 2CO2

हरित रसायन के द्वारा जिओलाइट पर आधारित अपमार्जकों का उपयोग किया जाता है, जो प्रदूषण को कम करता है। आजकल फोम शीटों की पैकिंग के लिए क्लोरोफ्लुओरो कार्बन के स्थान पर CO2 का उपयोग किया जा रहा है। कृषि रसायनों के निर्माण में ऐसी विधियाँ खोजी जा रही हैं, जिनमें विषैले पदार्थ सायनाइड, फॉर्मेल्डिहाइड आदि की आवश्यकता नहीं पड़ती। अतः हरित रसायन अभी केवल एक शुरुआत है। इसके द्वारा अनेक शोधकार्य किए जा रहे हैं, और कुछ ऐसी तकनीकों का विकास किया जा रहा है, जो प्रदूषण रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

Exam Tips:

a) Green chemistry designs reactions so that harmful reagents and solvents are not needed.
b) Limestone absorbs SO2 in industrial chimneys, forming calcium sulphate.
c) Replacing CFCs with CO2 in foam packaging is a practical green chemistry example.
d) Enzymes used as catalysts in antibiotic production are a clean alternative to chemical catalysts.

 

Question 17: क्या होता, जब भू-वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसें नहीं होतीं? विवेचना कीजिए।

Answer:

यदि भू-वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसें न होतीं, तो पृथ्वी का ताप घट जाता। यदि CO2 उपस्थित न होती, तो पौधे प्रकाश-संश्लेषण नहीं कर पाते। पौधों की अनुपस्थिति में मानव-जीवन भी संभव नहीं होता।

Exam Tips:

a) Greenhouse gases trap outgoing infrared radiation and keep the Earth warm.
b) Without carbon dioxide, photosynthesis would stop and the food chain would collapse.

 

Question 18: एक झील में अचानक असंख्य मृत मछलियाँ तैरती हुई मिलीं। इसमें कोई विषाक्त पदार्थ नहीं था, परन्तु बहुतायत में पादप प्लवक पाए गए। मछलियों के मरने का कारण बताइए।

Answer:

जल में कार्बनिक द्रव्यों, जैसे पत्तियों, घास, कूड़ा-करकट आदि की उपस्थिति के कारण पादप प्लवक (phytoplankton) तेज़ी से विकसित हो जाते हैं। ये जल में घुलित ऑक्सीजन की अत्यधिक मात्रा का उपभोग कर लेते हैं, जो जलीय जीवों, जैसे मछली, के जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक होती है। यदि जल में घुलित ऑक्सीजन की सांद्रता 6 ppm से नीचे हो जाए, तो मछलियों का विकास रुक जाता है।

जल में ऑक्सीजन वायुमंडल से या कई जलीय पौधों द्वारा दिन में प्रकाश-संश्लेषण से पहुँचती है। रात में प्रकाश-संश्लेषण रुक जाता है, परन्तु पौधे श्वसन करते हैं, जिससे जल में घुलित ऑक्सीजन कम हो जाती है। घुलित ऑक्सीजन सूक्ष्म जीवाणुओं द्वारा कार्बनिक यौगिकों के ऑक्सीकरण में भी प्रयोग में ली जाती है। इस प्रकार पादप प्लवकों तथा अन्य कारणों से जल में ऑक्सीजन की कमी हो जाने के कारण मछलियाँ मृत पाई गईं।

Exam Tips:

a) Excess phytoplankton, fed by organic matter, uses up the dissolved oxygen in the water.
b) Fish need dissolved oxygen to survive, and plants take in oxygen only during the day.
c) Respiration by plants and bacterial decomposition also reduce dissolved oxygen at night.

 

Question 19: घरेलू अपशिष्ट किस प्रकार खाद के रूप में काम आ सकते हैं?

Answer:

घरेलू अपशिष्ट में जैव-निम्नीकरणीय तथा अजैव-निम्नीकरणीय, दोनों घटक होते हैं। अपशिष्ट में से दोनों घटकों को छाँटकर अलग कर लिया जाता है। अजैव-निम्नीकरणीय पदार्थों, जैसे प्लास्टिक, काँच, धातु की छीलन आदि, को पुनर्चक्रण के लिए भेज दिया जाता है। जैव-निम्नीकरणीय अपशिष्टों को खुले मैदानों में मिट्टी में दबा दिया जाता है। जैव-निम्नीकरणीय अपशिष्ट में कार्बनिक द्रव्य होते हैं, जो कम्पोस्ट खाद में परिवर्तित हो जाते हैं।

Exam Tips:

a) Separate biodegradable and non-biodegradable waste before composting.
b) Plastic, glass and metal scrap are sent for recycling.

 

Question 20: आपने अपने कृषि-क्षेत्र अथवा उद्यान में कम्पोस्ट खाद के लिए गड्ढे बना रखे हैं। उत्तम कम्पोस्ट बनाने के लिए इस प्रक्रिया की व्याख्या दुर्गंध, मक्खियों तथा अपशिष्टों के चक्रीकरण के संदर्भ में कीजिए।

Answer:

यदि अपशिष्ट को कम्पोस्ट में परिवर्तित न किया जाए, तो वह नालियों में चला जाता है। इसमें से कुछ मवेशियों द्वारा खा लिया जाता है। कम्पोस्ट खाद बनाने की प्रक्रिया में दुर्गंध आती है और उस पर मक्खियाँ उड़ती रहती हैं। इन्हें दुर्गंध और मक्खियों से बचाने के लिए गड्ढे को मिट्टी से ढक दिया जाता है। अपशिष्ट के कम्पोस्ट खाद में परिवर्तित होने के पश्चात् उस पर डाली गई मिट्टी हटा दी जाती है और कम्पोस्ट खाद प्राप्त कर ली जाती है। यह खाद पौधों के लिए अत्यंत उपयोगी होती है।

Exam Tips:

a) Covering the pit with soil keeps flies away and reduces the smell during decomposition.
b) Compost returns nutrients to the soil, completing the recycling of organic waste.
c) Uncomposted waste in drains is a source of foul smell and disease.

 

Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 11 Chemistry Chapter 14 Environmental Chemistry

Textbook Solutions for Class 11 Chemistry Chapter 14 Environmental Chemistry

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 14 Environmental Chemistry. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 Chemistry, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 Chemistry module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 14 Environmental Chemistry with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Chemistry are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Chemistry Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Chemistry concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Chemistry. You can access HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Chemistry Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 14 पर्यावरणीय रसायन in printable PDF format for offline study on any device.