HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 13 हाइड्रोकार्बन

Official Haryana Board Solutions for Class 11 Chemistry: Chapter 13 Hydrocarbons

Review structured textbook solutions for Class 11 Chemistry Chapter 13 Hydrocarbons. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Chapter-wise Solutions for Chemistry: Chapter 13 Hydrocarbons

Navigate directly to the solved Chemistry textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Question 1: मेथेन के क्लोरीनीकरण के दौरान ऐथेन कैसे बनती है? आप इसे कैसे समझाएँगे।

Answer:

जब मेथेन का क्लोरीनीकरण होता है तो मुक्त मूलक (CH3•) बनता है। यह मुक्त मूलक आपस में मिलकर ऐथेन बनाता है और शृंखला समापन पद का कार्य करता है।
CH3• + •CH3 → CH3–CH3 (ऐथेन)

Exam Tips:

a) Chlorination of methane proceeds by a free radical chain mechanism, initiated by UV light.
b) Two methyl free radicals combine to form ethane, which ends the chain.

 

Question 2: निम्नलिखित यौगिकों के I.U.P.A.C. नाम लिखिए-

Question 2 (क): CH3–CH=C(CH3)2

Answer:

2-मेथिलब्यूट-2-ईन

Exam Tips:

a) The longest chain has four carbons, and the double bond starts at carbon 2.

 

Question 2 (ख): CH2=CH–C≡C–CH3

Answer:

पेन्ट-1-ईन-3-आइन

Exam Tips:

a) Name the double bond (ene) before the triple bond (yne) when both are present.

 

Question 2 (ग): CH2=CH–CH=CH–CH3

Answer:

पेन्ट-1,3-डाइईन

Exam Tips:

a) Two double bonds in the chain make it a diene, so the ending is "-diene".

 

Question 2 (घ): C6H5–CH2–CH2–CH=CH2

Answer:

4-फेनिलब्यूट-1-ईन

Exam Tips:

a) The benzene ring is named as a phenyl substituent on the four-carbon alkene chain.

 

Question 2 (च): o-CH3–C6H4–OH (ऑर्थो-क्रेसोल)

Answer:

2-मेथिलफीनॉल

Exam Tips:

a) The OH group is the principal group, so the ring is named as phenol with methyl at position 2.

 

Question 2 (छ): CH3(CH2)4–CH(CH2CH(CH3)2)–(CH2)3CH3

Answer:

5-(2-मेथिलप्रोपिल)डेकेन

Exam Tips:

a) The longest chain has ten carbons, which gives the parent name decane.

 

Question 2 (ज): CH3–CH=CH–CH2–CH=CH–CH(C2H5)–CH2–CH=CH2

Answer:

4-एथिलडेका-1,5,8-ट्राइईन

Exam Tips:

a) Number the chain from the end nearer the double bonds so that the lowest locants are used.

 

Question 3: निम्नलिखित यौगिकों, जिनमें द्विआबन्ध तथा त्रिआबन्ध की संख्या दर्शाई गई है, के सभी संभावित स्थिति समावयवियों के संरचना सूत्र एवं I.U.P.A.C. नाम दीजिए-

Question 3 (क): C4H8 (एक द्विआबन्ध)

Answer:

(i) CH2=CH–CH2–CH3: ब्यूट-1-ईन
(ii) CH3–CH=CH–CH3: ब्यूट-2-ईन
(iii) CH2=C(CH3)–CH3: 2-मेथिलप्रोप-1-ईन

Exam Tips:

a) The double bond can sit at position 1 or 2, and a methyl branch gives a third isomer.
b) Position isomers differ only in where the double bond is placed.

 

Question 3 (ख): C5H8 (एक त्रिआबन्ध)

Answer:

(i) CH≡C–CH2–CH2–CH3: पेन्ट-1-आइन
(ii) CH3–C≡C–CH2–CH3: पेन्ट-2-आइन
(iii) CH≡C–CH(CH3)–CH3: 3-मेथिलब्यूट-1-आइन

Exam Tips:

a) A terminal alkyne has the triple bond at position 1, as in pent-1-yne.
b) The branched isomer, 3-methylbut-1-yne, has the same formula C5H8.

 

Question 4: निम्नलिखित यौगिकों के ओजोनी-अपघटन के पश्चात् बनने वाले उत्पादों के नाम लिखिए-

Question 4 (i): पेन्ट-2-ईन

Answer:

CH3–CH=CH–CH2–CH3 + O3 → (Zn/H2O) CH3CHO + CH3CH2CHO
ऐथेनल तथा प्रोपेनल

Exam Tips:

a) Each carbon of the double bond becomes a carbonyl carbon after ozonolysis.
b) Zn/H2O is used to prevent the aldehydes from being oxidised further.

 

Question 4 (ii): 3,4-डाइमेथिलहेप्ट-3-ईन

Answer:

CH3CH2–C(CH3)=C(CH3)–CH2CH2CH3 + O3 → (Zn/H2O) CH3CH2COCH3 + CH3COCH2CH2CH3
ब्यूटेन-2-ओन तथा पेन्टेन-2-ओन

Exam Tips:

a) A ketone is formed when the double-bond carbon carries two alkyl groups.
b) Both products are ketones, since each double-bond carbon is attached to a methyl group.

 

Question 4 (iii): 2-एथिल ब्यूट-1-ईन

Answer:

CH2=C(C2H5)–CH2CH3 + O3 → (Zn/H2O) HCHO + C2H5COC2H5
मेथेनल तथा पेन्टेन-3-ओन

Exam Tips:

a) A CH2= end always gives formaldehyde (methanal).
b) The ketone product is pentan-3-one, with an ethyl group on each side of the carbonyl.

 

Question 4 (iv): 1-फेनिल ब्यूट-1-ईन

Answer:

C6H5–CH=CH–CH2CH3 + O3 → (Zn/H2O) C6H5CHO + CH3CH2CHO
बेन्जैल्डिहाइड तथा प्रोपेनल

Exam Tips:

a) The phenyl-bearing carbon gives benzaldehyde, while the ethyl-bearing carbon gives propanal.
b) Benzaldehyde is an aromatic aldehyde, so the phenyl-bearing carbon ends up as a CHO group.

 

Question 5: एक ऐल्कीन 'A' के ओजोनी अपघटन से पेन्टेन-3-ओन तथा ऐथेनेल का मिश्रण प्राप्त होता है। 'A' का I.U.P.A.C. नाम तथा संरचना दीजिए।

Answer:

ऐल्कीन 'A' 3-ऐथिल पेन्ट-2-ईन है। इसकी संरचना CH3–CH=C(C2H5)–CH2–CH3 है और इसकी ओजोनी-अपघटन अभिक्रिया निम्नलिखित है-
CH3–CH=C(C2H5)–CH2CH3 → (1) O3, (2) Zn/H2O → CH3CHO + CH3CH2–CO–CH2CH3
ऐथेनेल तथा पेन्टेन-3-ओन

Exam Tips:

a) The ethyl branch on carbon 3 ends up in the ketone pentan-3-one.
b) Ethanal comes from the CH3–CH= end of the double bond.

 

Question 6: एक ऐल्कीन A में तीन C–C, आठ C–H सिग्मा-आबन्ध तथा एक C–C पाई आबन्ध हैं। A ओजोनी अपघटन से दो अणु एल्डिहाइड, जिनका मोलर द्रव्यमान 44 है, देता है। A का I.U.P.A.C. नाम लिखिए।

Answer:

एल्डिहाइड, जिसका मोलर द्रव्यमान 44 है और जो ओजोनी अपघटन से प्राप्त होता है, CH3CHO (ऐथेनल) है। चूँकि एक ही एल्डिहाइड ऐथेनल के दो मोल ऐल्कीन 'A' से बनते हैं, अतः ऐल्कीन का अणुसूत्र C4H8 है और संरचना CH3CH=CHCH3 है। अतः A का नाम ब्यूट-2-ईन है।
CH3–CH=CH–CH3 + O3 → (Zn/H2O) 2CH3CHO
मोलर द्रव्यमान (CH3CHO) = C2H4O = 12 × 2 + 4 × 1 + 16 = 44
(सूचना के लिए: ब्यूट-1-ईन में 11 σ-बन्ध और 1 π-बन्ध होते हैं।)

Exam Tips:

a) Three C–C sigma bonds, one C=C pi bond and eight C–H bonds fit the formula C4H8.
b) Two identical aldehyde molecules from ozonolysis mean the double bond is symmetrical.
c) Molar mass of ethanal is 12 × 2 + 4 × 1 + 16 = 44 g mol-1.

 

Question 7: एक ऐल्कीन, जिसके ओजोनी अपघटन से प्रोपेनेल तथा पेन्टेन-3-ओन प्राप्त होते हैं, का संरचनात्मक सूत्र क्या है?

Answer:

ऐल्कीन का नाम 3-ऐथिल हेक्स-3-ईन है। इसका संरचनात्मक सूत्र CH3CH2–CH=C(C2H5)2 है, अर्थात् (C2H5)2C=CH–CH2CH3। इसकी ओजोनी-अपघटन अभिक्रिया निम्नलिखित है-
(C2H5)2C=CH–CH2CH3 → (1) O3, (2) Zn/H2O → CH3CH2CHO + CH3CH2–CO–CH2CH3
प्रोपेनल तथा पेन्टेन-3-ओन

Exam Tips:

a) The carbon bearing two ethyl groups gives pentan-3-one, a ketone.
b) The CH end of the double bond gives propanal, an aldehyde.

 

Question 8: निम्नलिखित हाइड्रोकार्बनों के दहन की रासायनिक अभिक्रिया लिखिए-

Question 8 (1): ब्यूटेन

Answer:

C4H10(g) + (13/2) O2(g) → 4CO2(g) + 5H2O(g) + ऊष्मा

Exam Tips:

a) Complete combustion of alkanes gives only carbon dioxide and water.

 

Question 8 (2): पेन्टेन

Answer:

C5H12(l) + 8O2(g) → 5CO2(g) + 6H2O(g) + ऊष्मा

Exam Tips:

a) Pentane is C5H12, so it needs 8 moles of oxygen per mole.

 

Question 8 (3): हेक्साइन

Answer:

C6H10(l) + (17/2) O2(g) → 6CO2(g) + 5H2O(g) + ऊष्मा

Exam Tips:

a) Alkynes burn with a sooty flame because their carbon content is high relative to hydrogen.

 

Question 8 (4): टॉलूईन

Answer:

C7H8(l) + 9O2(g) → 7CO2(g) + 4H2O(g) + ऊष्मा

Exam Tips:

a) Toluene burns with a smoky flame, showing that aromatic compounds are rich in carbon.

 

Question 9: हेक्स-2-ईन की समपक्ष (सिस) तथा विपक्ष (ट्रांस) संरचनाएँ बनाइये। इनमें से कौन-से समावयव का क्वथनांक उच्च होता है और क्यों?

Answer:

समपक्ष (सिस) हेक्स-2-ईन: CH3 तथा CH3CH2CH2 समूह द्विआबन्ध के एक ही ओर होते हैं।
विपक्ष (ट्रांस) हेक्स-2-ईन: CH3 तथा CH3CH2CH2 समूह द्विआबन्ध के विपरीत ओर होते हैं।

समपक्ष (सिस) समावयव का क्वथनांक उच्च होता है, क्योंकि उसका द्विध्रुव आघूर्ण अधिक होता है। इसके कारण अणुओं के बीच अधिक वान्डर-वाल्स आकर्षण बल उत्पन्न होता है, जिससे उसके अणु अधिक कसकर जुड़े रहते हैं।

Exam Tips:

a) The cis isomer has a net dipole moment, while the trans isomer has a nearly zero dipole moment.
b) Stronger van der Waals forces in the cis isomer raise its boiling point.
c) Name the isomers with the prefixes cis (same side) and trans (opposite sides).
d) Compare the boiling points only between isomers with the same molecular formula.

 

Question 10: बेन्जीन में तीन द्वि-आबन्ध होते हैं, फिर भी यह अत्यधिक स्थायी है, क्यों?

Answer:

बेन्जीन में अनुनाद पाया जाता है और यह विभिन्न अनुनादी संरचना को प्रदर्शित करता है। केकुले ने उपरोक्त दिखाई गई संरचनाओं को दिया। चूँकि अनुनाद के कारण बेन्जीन में सभी बन्धों की लम्बाई एकसमान होती है और वह द्वि-आबन्ध एवं एकल आबन्ध के मध्य की होती है, इसलिए इन संरचनाओं का स्थायित्व बढ़ जाता है और यह अधिक स्थायी हो जाता है।

Exam Tips:

a) Resonance spreads the six pi electrons over the whole ring, which lowers the energy.
b) All six carbon-carbon bonds in benzene have the same length, between a single and a double bond.
c) The stability of benzene is shown by its low heat of hydrogenation compared with three isolated double bonds.

 

Question 11: किसी निकाय द्वारा ऐरोमैटिकता प्रदर्शित करने के लिए आवश्यक शर्तें क्या हैं?

Answer:

ऐरोमैटिकता प्रदर्शित करने के लिए निम्न गुण होना आवश्यक हैं-
(i) वे चक्रीय एवं समतलीय होने चाहिए।
(ii) इनमें एक या इससे अधिक द्विबन्ध उपस्थित होने चाहिए। द्विबन्ध उपस्थित होने के बावजूद ये योगात्मक अभिक्रियाओं की तुलना में प्रतिस्थापना अभिक्रियाओं को प्राथमिकता देते हैं।
(iii) वलय में (4n + 2)π इलेक्ट्रॉन होने चाहिए, जहाँ n एक पूर्णांक है।
(iv) यौगिक में अनुनाद प्रदर्शित करने की क्षमता होनी चाहिए।

Exam Tips:

a) The ring must be cyclic, planar and fully conjugated.
b) Count the pi electrons: 2, 6, 10 and so on fit the (4n + 2) rule.
c) Benzene (6 pi electrons, n = 1) is the standard example of an aromatic compound.
d) Substitution, not addition, is the usual reaction of aromatic compounds.

 

Question 12: इनमें से कौन सा निकाय ऐरोमैटिक नहीं है? कारण स्पष्ट कीजिए।

Answer:

(1) छह सदस्यीय वलय, जिसमें वलय से बाहर एक =CH2 समूह जुड़ा है।
इसमें (4n + 2)π इलेक्ट्रॉन = 6π इलेक्ट्रॉन हैं, परन्तु ये इलेक्ट्रॉन विस्थानीकृत नहीं होते, क्योंकि =CH2 समूह वलय की संयुग्मन श्रृंखला को तोड़ देता है। अतः यह ऐरोमैटिक नहीं है।

(2) साइक्लोपेन्टाडाइईन (पाँच सदस्यीय वलय)।
इसमें (4n + 2)π इलेक्ट्रॉन = 6 होने चाहिए, परन्तु इसमें केवल 4π इलेक्ट्रॉन हैं, क्योंकि एक कार्बन sp3 संकरित है। अतः यह ऐरोमैटिक नहीं है।

(3) साइक्लोऑक्टाटेट्राईन (आठ सदस्यीय वलय)।
इसमें (4n + 2)π इलेक्ट्रॉन = 6 होने चाहिए, परन्तु इसमें 8π इलेक्ट्रॉन हैं। अतः यह ऐरोमैटिक नहीं है।

Exam Tips:

a) An sp3 carbon in the ring breaks the continuous overlap of p orbitals and removes aromaticity.
b) Cyclooctatetraene has 8 pi electrons, which does not satisfy the 4n + 2 rule.
c) An exocyclic double bond to the ring stops the pi electrons from being delocalised over the ring.
d) A ring that is non-planar or has 4n pi electrons is not aromatic.

 

Question 13: बेन्जीन को निम्न में परिवर्तित कैसे करोगे-
(1) p-नाइट्रोब्रोमोबेन्जीन
(2) m-नाइट्रोक्लोरोबेन्जीन
(3) p-नाइट्रोटॉलूईन
(4) ऐसीटोफिनोन

Answer:

(1) p-नाइट्रोब्रोमोबेन्जीन: पहले बेन्जीन को ब्रोमीन और FeBr3 से ब्रोमोबेन्जीन में बदलते हैं। इसके बाद सांद्र HNO3 और सांद्र H2SO4 से नाइट्रीकरण करते हैं। ब्रोमीन o- तथा p-निर्देशक है, अतः मुख्य उत्पाद p-नाइट्रोब्रोमोबेन्जीन है।
C6H6 → (Br2/FeBr3) C6H5Br → (HNO3/H2SO4) p-BrC6H4NO2

(2) m-नाइट्रोक्लोरोबेन्जीन: पहले बेन्जीन का नाइट्रीकरण करके नाइट्रोबेन्जीन बनाते हैं। NO2 समूह m-निर्देशक है, अतः क्लोरीनीकरण (Cl2/AlCl3) से m-नाइट्रोक्लोरोबेन्जीन बनता है।
C6H6 → (HNO3/H2SO4) C6H5NO2 → (Cl2/AlCl3) m-ClC6H4NO2

(3) p-नाइट्रोटॉलूईन: बेन्जीन का फ्रीडेल-क्राफ्ट्स ऐल्किलीकरण (CH3Cl/AlCl3) से टॉलूईन बनाते हैं। फिर नाइट्रीकरण करने पर CH3 समूह o- तथा p-निर्देशक होने से मुख्यतः p-नाइट्रोटॉलूईन बनता है।
C6H6 → (CH3Cl/AlCl3) C6H5CH3 → (HNO3/H2SO4) p-CH3C6H4NO2

(4) ऐसीटोफिनोन: बेन्जीन का फ्रीडेल-क्राफ्ट्स ऐसिलीकरण (CH3COCl/AlCl3) से ऐसीटोफिनोन (C6H5COCH3) बनता है।
C6H6 → (CH3COCl/AlCl3) C6H5COCH3

Exam Tips:

a) Halogenate benzene before nitrating it, because the bromo group then directs the nitro group to the para position.
b) Nitrate benzene first, then chlorinate, because the nitro group is meta-directing.
c) Methyl is an ortho-para director, so nitration of toluene gives mainly para-nitrotoluene.
d) Friedel-Crafts acylation with acetyl chloride and AlCl3 gives acetophenone.

 

Question 14: ऐल्केन CH3–CH2–C(CH3)2–CH2–CH(CH3)2 में 1°, 2° तथा 3° कार्बन परमाणुओं की पहचान कीजिए तथा प्रत्येक कार्बन से आबन्धित कुल हाइड्रोजन परमाणुओं की संख्या भी बताइए।

Answer:

अगर कार्बन परमाणु एक अन्य कार्बन परमाणु से जुड़ा हो तो उसे 1° कार्बन कहते हैं।
अगर कार्बन परमाणु दो अन्य कार्बन परमाणुओं से जुड़ा हो तो उसे 2° कार्बन कहते हैं।
अगर कार्बन परमाणु तीन अन्य कार्बन परमाणुओं से जुड़ा हो तो उसे 3° कार्बन कहते हैं।
अगर कार्बन परमाणु चार अन्य कार्बन परमाणुओं से जुड़ा हो तो उसे 4° कार्बन कहते हैं।

(i) 1° कार्बन (कुल 5): CH3 के सभी कार्बन, प्रत्येक में 3 हाइड्रोजन परमाणु।
(ii) 2° कार्बन (कुल 2): CH2 के दोनों कार्बन, प्रत्येक में 2 हाइड्रोजन परमाणु।
(iii) 3° कार्बन (कुल 1): CH कार्बन, जिसमें 1 हाइड्रोजन परमाणु।
(iv) 4° कार्बन (कुल 1): C(CH3)2 का केन्द्रीय कार्बन, जिसमें कोई हाइड्रोजन परमाणु नहीं।

Exam Tips:

a) A carbon bonded to one other carbon is primary, and a carbon bonded to four is quaternary (4°).
b) Count the hydrogens on each carbon separately, since the number is different for each class.
c) The gem-dimethyl carbon has no hydrogen, and is therefore the 4° carbon.
d) Carbons attached to three carbons, such as the CH in the isopropyl group, are tertiary.

 

Question 15: ऐल्केन की शृंखला के शाखन का क्वथनांक पर क्या प्रभाव पड़ता है?

Answer:

आण्विक द्रव्यमान बढ़ने के साथ-साथ ऐल्केनों के क्वथनांक बढ़ जाते हैं, क्योंकि वान्डर-वाल्स आकर्षण बल बढ़ जाता है। परन्तु शाखन बढ़ने पर इनका क्वथनांक कम हो जाता है, क्योंकि शाखाओं के कारण अणु की आकृति लगभग गोलाकार हो जाती है। इन गोलाकार अणुओं में कम आपसी सम्पर्क स्थल होता है तथा दुर्बल अन्तरा-आण्विक आकर्षण बल होता है।

उदाहरण: क्वथनांक: CH3CH2CH2CH2CH3 (n-पेन्टेन) > CH3CH(CH3)CH2CH3 (2-मेथिलब्यूटेन, आइसोपेन्टेन) > C(CH3)4 (2,2-डाइमेथिलप्रोपेन, निओपेन्टेन)

Exam Tips:

a) Branching makes the molecule more spherical, so the surface contact between molecules falls.
b) Among pentane isomers, the straight-chain n-pentane has the highest boiling point.
c) Neopentane, with four methyl groups on one carbon, has the lowest boiling point of the three.

 

Question 16: प्रोपीन पर HBr के संकलन से 2-ब्रोमोप्रोपेन बनता है, जबकि बेंजॉयल परॉक्साइड की उपस्थिति में यह अभिक्रिया 1-ब्रोमोप्रोपेन देती है। क्रियाविधि की सहायता से इसका कारण स्पष्ट कीजिए।

Answer:

प्रथम स्थिति (परॉक्साइड की अनुपस्थिति): HBr आयनिक रूप से H+ और Br- में विभाजित होता है। H+ प्रोपीन के CH2 कार्बन से जुड़ता है और अधिक स्थायी 2° कार्बोधनायन CH3–+CH–CH3 बनता है। इसके बाद Br- उससे जुड़कर 2-ब्रोमोप्रोपेन देता है (मार्कोवनिकॉफ नियम)।

द्वितीय स्थिति (बेंजॉयल परॉक्साइड की उपस्थिति): परॉक्साइड HBr के साथ मुक्त मूलक अभिक्रिया करता है। Br• मूलक बनता है, जो प्रोपीन के CH2 कार्बन से जुड़कर अधिक स्थायी 2° मुक्त मूलक CH3–•CH–CH2Br बनाता है। यह मूलक HBr से H लेकर 1-ब्रोमोप्रोपेन (CH3CH2CH2Br) और Br• देता है, जो शृंखला को आगे बढ़ाता है। इस कारण अभिक्रिया विपरीत मार्कोवनिकॉफ दिशा में होती है।

Exam Tips:

a) Without peroxide, the reaction is ionic and follows Markovnikov's rule.
b) Peroxide starts a free-radical chain, and Br• adds to the CH2 end, giving the anti-Markovnikov product.
c) The peroxide effect works only for HBr, not for HCl or HI.
d) Both products are formed through the more stable secondary intermediate.

 

Question 17: 1,2-डाइमेथिलबेन्जीन (o-जाइलीन) के ओजोनी अपघटन से फलस्वरूप निर्मित उत्पादों को लिखिए। यह परिणाम बेन्जीन की केकुले संरचना की पुष्टि किस प्रकार करता है?

Answer:

o-जाइलीन के ओजोनीकरण से निम्नलिखित उत्पाद बनते हैं-
(i) केकुले संरचना I (C1=C2, C3=C4, C5=C6) से: 2 अणु CH3COCHO (मेथिलग्लाइऑक्सल) तथा 1 अणु OHC–CHO (ग्लाइऑक्सल)।
(ii) केकुले संरचना II (C2=C3, C4=C5, C6=C1) से: 1 अणु CH3COCOCH3 (2,3-ब्यूटेनडाइऑन) तथा 2 अणु OHC–CHO (ग्लाइऑक्सल)।

o-जाइलीन के ओजोनी अपघटन से दो भिन्न समूह के उत्पाद प्राप्त होते हैं। ये उत्पाद वलय में एकान्तर क्रम में उपस्थित द्विआबन्धों की उपस्थिति के कारण बनते हैं। चूँकि o-जाइलीन की दोनों केकुले संरचनाओं से भिन्न उत्पाद बनते हैं, अतः ओजोनीकरण से बेन्जीन में एकान्तर द्विआबन्ध युक्त केकुले संरचना की पुष्टि होती है।

Exam Tips:

a) Ozonolysis cleaves each ring double bond, so the carbon atoms that were joined by those double bonds become carbonyl groups.
b) The biacetyl product has two methyl groups, from the two methylated ring carbons.
c) Glyoxal (OHC-CHO) comes from the two ring carbons that carry only hydrogen.
d) Two different sets of products from the two Kekule forms support the alternating double bond picture of the ring.

 

Question 18: बेन्जीन, n-हेक्सेन तथा ऐथाइन को घटते हुए अम्लीय व्यवहार के क्रम में व्यवस्थित कीजिए एवं इस व्यवहार का कारण भी बताइए।

Answer:

अम्लीय व्यवहार का क्रम: ऐथाइन > बेन्जीन > n-हेक्सेन

ऐथाइन में कार्बन sp संकरित है, जो सर्वाधिक s-प्रकृति के कारण अत्यधिक विद्युत-ऋणी है। यह इलेक्ट्रॉनों के साझा युग्म को अपनी ओर आकर्षित करता है, जिससे यह सरलता से H+ मुक्त कर सकता है। अतः यह सर्वाधिक अम्लीय है। बेन्जीन में कार्बन sp2 संकरित है, अतः यह कम विद्युत-ऋणी है और कम सरलता से H+ मुक्त करेगा। n-हेक्सेन में कार्बन sp3 संकरित होने के कारण न्यूनतम विद्युत-ऋणी है और H+ को मुक्त नहीं करेगा। अतः n-हेक्सेन सबसे कम अम्लीय व्यवहार प्रदर्शित करता है।

Exam Tips:

a) The more s character an sp hybrid orbital has, the more electronegative the carbon becomes.
b) An sp carbon holds the C–H bonding pair closer, which makes ethyne the most acidic hydrocarbon here.
c) Hybridisation order: sp (50% s) > sp2 (33% s) > sp3 (25% s).

 

Question 19: बेन्जीन इलेक्ट्रॉनस्नेही प्रतिस्थापन अभिक्रियाएँ सरलतापूर्वक क्यों प्रदर्शित करती है, जबकि उसमें नाभिकरागी प्रतिस्थापन कठिन होता है?

Answer:

बेन्जीन में वलय के तल के ऊपर तथा नीचे 6π इलेक्ट्रॉनों का इलेक्ट्रॉन अभ्र (electron cloud) होता है। यह इलेक्ट्रॉनों का धनी स्रोत है। जब यह इलेक्ट्रॉनरागी (E+) को अपनी ओर आकर्षित करता है, तो बेन्जीन सरलता से इलेक्ट्रॉनरागी प्रतिस्थापन अभिक्रियाएँ देती है। परन्तु इसका इलेक्ट्रॉन-समृद्ध अभ्र नाभिकरागी (Nu-) को प्रतिकर्षित करता है, इसलिए नाभिकरागी प्रतिस्थापन कठिनाई से होता है।

Exam Tips:

a) The six pi electrons above and below the ring make benzene electron-rich.
b) Electron-rich rings attract electrophiles and repel nucleophiles.
c) Aryl halides undergo nucleophilic substitution only under harsh conditions or with activating groups.

 

Question 20: आप निम्नलिखित यौगिकों को बेन्जीन में कैसे परिवर्तित करेंगे?
(1) ऐथाइन
(2) ऐथीन
(3) n-हेक्सेन

Answer:

(1) ऐथाइन से बेन्जीन: ऐथाइन को लाल-तप्त लोहे की नली (873 K) में से गुजारने पर तीन अणु संघनित होकर बेन्जीन बनाते हैं।
3HC≡CH → (Fe, 873 K) C6H6

(2) ऐथीन से बेन्जीन: ऐथीन पहले Br2 से जुड़कर 1,2-डाइब्रोमोऐथेन बनाती है। इसे ऐल्कोहॉलिक KOH से विलोपन (dehydrohalogenation) करने पर ऐथाइन बनती है, जो बाद में बेन्जीन में परिवर्तित होती है।
CH2=CH2 + Br2 → CH2Br–CH2Br → (alc. KOH) HC≡CH → (Fe, 873 K) C6H6

(3) n-हेक्सेन से बेन्जीन: n-हेक्सेन को Cr2O3/Al2O3 उत्प्रेरक की उपस्थिति में लगभग 773 K पर गर्म करने से निर्जलीकरण और चक्रीकरण होकर बेन्जीन बनती है।
C6H14 → (Cr2O3/Al2O3, 773 K) C6H6 + 4H2

Exam Tips:

a) Passing ethyne through a red-hot iron tube gives benzene by trimerisation.
b) Ethene is first converted into ethyne through a dibromide, using alcoholic KOH.
c) Catalytic aromatisation of n-hexane releases four moles of hydrogen per mole of benzene.

 

Question 21: उन सभी ऐल्कीनों की संरचनाएँ लिखिए, जो हाइड्रोजनीकरण करने पर 2-मेथिल ब्यूटेन देती हैं।

Answer:

(i) CH2=C(CH3)–CH2CH3: 2-मेथिलब्यूट-1-ईन
(ii) CH3–C(CH3)=CH–CH3: 2-मेथिलब्यूट-2-ईन
(iii) CH2=CH–CH(CH3)2: 3-मेथिलब्यूट-1-ईन

Exam Tips:

a) Hydrogenation does not change the carbon skeleton, so the alkene must have the same skeleton as 2-methylbutane.
b) Each alkene adds one H2 across the double bond to give the saturated product.
c) Check that the double bond sits in a position that gives the branched skeleton.

 

Question 22: निम्नलिखित यौगिकों को उनकी इलेक्ट्रॉनस्नेही (E+) के प्रति घटती आपेक्षिक क्रियाशीलता के क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
(क) क्लोरोबेन्जीन, 2,4-डाइनाइट्रोक्लोरोबेन्जीन, p-नाइट्रोक्लोरोबेन्जीन
(ख) टॉलूईन, p-H3C–C6H4–NO2, p-O2N–C6H4–NO2

Question 22 (क): क्लोरोबेन्जीन, 2,4-डाइनाइट्रोक्लोरोबेन्जीन, p-नाइट्रोक्लोरोबेन्जीन

Answer:

क्रम: क्लोरोबेन्जीन > p-नाइट्रोक्लोरोबेन्जीन > 2,4-डाइनाइट्रोक्लोरोबेन्जीन
व्याख्या: NO2 समूह एक निष्क्रियकारी (deactivating) समूह है और यह बेन्जीन वलय पर इलेक्ट्रॉनस्नेही प्रतिस्थापन को कम कर देता है। अतः NO2 समूहों की संख्या बढ़ने से इलेक्ट्रॉनस्नेही प्रतिस्थापन की क्रियाशीलता घटती है।

Exam Tips:

a) Each nitro group withdraws electron density from the ring and slows electrophilic attack.
b) The 2,4-dinitro compound is the least reactive because it has two nitro groups.

 

Question 22 (ख): टॉलूईन, p-H3C–C6H4–NO2, p-O2N–C6H4–NO2

Answer:

क्रम: टॉलूईन > p-H3C–C6H4–NO2 > p-O2N–C6H4–NO2
व्याख्या: मेथिल समूह एक सक्रियकारी (activating) समूह है, जबकि NO2 समूह एक निष्क्रियकारी समूह है। अतः प्रत्येक NO2 समूह के बढ़ने से इलेक्ट्रॉनस्नेही प्रतिस्थापन की क्रियाशीलता घटती है। इसलिए दिया गया क्रम सही है।

Exam Tips:

a) Methyl is an activating group, so toluene is more reactive than benzene.
b) Two nitro groups make p-dinitrobenzene the least reactive of the three.

 

Question 23: बेन्जीन, m-डाइनाइट्रोबेन्जीन तथा टॉलूईन में से किसका नाइट्रीकरण आसानी से होता है और क्यों?

Answer:

टॉलूईन का नाइट्रीकरण आसानी से होता है, क्योंकि मेथिल समूह एक सक्रियकारी या इलेक्ट्रॉन-विमोचक समूह है और यह बेन्जीन वलय पर इलेक्ट्रॉन घनत्व बढ़ा देता है। m-डाइनाइट्रोबेन्जीन में दो NO2 समूह होने से वलय सबसे अधिक निष्क्रिय होता है, इसलिए उसका नाइट्रीकरण सबसे कठिन है।

Exam Tips:

a) Electron-donating groups such as methyl make nitration faster.
b) m-Dinitrobenzene is so deactivated that nitration requires very harsh conditions.
c) Compare the groups attached to the ring, not the ring alone.

 

Question 24: बेन्जीन के ऐथिलीकरण में निर्जल AlCl3 के स्थान पर कोई दूसरा लुइस अम्ल सुझाइए।

Answer:

FeCl3 (फेरिक क्लोराइड)।

Exam Tips:

a) Anhydrous FeCl3 is a common Lewis acid catalyst for Friedel-Crafts alkylation.
b) Lewis acids accept an electron pair and generate the electrophile.

 

Question 25: क्या कारण है कि वुर्ट्ज अभिक्रिया विषम कार्बन परमाणु वाले विशुद्ध ऐल्केन बनाने के लिए प्रयुक्त नहीं की जाती? उदाहरण देकर स्पष्ट करें।

Answer:

विषम संख्या वाले कार्बन परमाणु युक्त ऐल्केन बनाने के लिए दो भिन्न हैलोऐल्केन की आवश्यकता होती है, जिनमें से एक सम संख्या और एक विषम संख्या कार्बन परमाणु वाला हैलोऐल्केन होता है। परन्तु ऐसा करने पर वांछित ऐल्केन के साथ कुछ अन्य ऐल्केन भी बनते हैं।
उदाहरण: पेन्टेन बनाने के लिए 1-ब्रोमोप्रोपेन और ब्रोमोऐथेन का मिश्रण लेने पर-
CH3CH2CH2Br + CH3CH2Br + 2Na → CH3CH2CH2CH2CH3 (पेन्टेन) + ब्यूटेन + हेक्सेन
ब्रोमोऐथेन से ब्यूटेन और 1-ब्रोमोप्रोपेन से हेक्सेन भी बनते हैं। अतः ब्यूटेन, पेन्टेन तथा हेक्सेन का मिश्रण प्राप्त होता है। इस मिश्रण से प्रत्येक घटक को पृथक् करना अत्यधिक कठिन कार्य होता है।

Exam Tips:

a) An odd-carbon alkane needs two different haloalkanes, one with an odd and one with an even number of carbons.
b) Mixing two different haloalkanes gives three alkanes, because identical pairs also couple with each other.
c) Separating butane, pentane and hexane, which have close boiling points, is very difficult.

 

Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 11 Chemistry Chapter 13 Hydrocarbons

Textbook Solutions for Class 11 Chemistry Chapter 13 Hydrocarbons

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 13 Hydrocarbons. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 Chemistry, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 Chemistry module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Chemistry.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 13 हाइड्रोकार्बन for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 13 हाइड्रोकार्बन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Chemistry are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Chemistry Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 13 हाइड्रोकार्बन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Chemistry concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 13 हाइड्रोकार्बन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 13 हाइड्रोकार्बन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Chemistry. You can access HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 13 हाइड्रोकार्बन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Chemistry Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 13 हाइड्रोकार्बन in printable PDF format for offline study on any device.