HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 10 s-ब्लॉक तत्त्व

Solutions for Class 11 Chemistry: Chapter 10 s-Block Elements

Review structured textbook solutions for Class 11 Chemistry Chapter 10 s-Block Elements. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Practice Class 11 Chemistry Solutions: Chapter 10 s-Block Elements

Navigate directly to the solved Chemistry textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Question 1: क्षारीय धातुओं के सामान्य भौतिक तथा रासायनिक गुण क्या हैं ?

Answer:

क्षार धातुओं के भौतिक गुण:
(1) क्षार धातुएँ बहुत नरम होती हैं और चाँदी के समान श्वेत दिखती हैं।
(2) घनत्व (Density): क्षार धातुओं का आकार बड़ा होने के कारण इनका घनत्व कम होता है। लीथियम से सीजियम की ओर नीचे जाने पर घनत्व बढ़ता जाता है, यद्यपि पोटैशियम, सोडियम की तुलना में हल्की धातु है।

(3) क्वथनांक एवं गलनांक (Boiling and Melting Point): क्षार धातुओं के क्वथनांक और गलनांक बहुत कम होते हैं, क्योंकि इनका परमाण्विक आकार अधिक होता है। इस कारण क्रिस्टल जालक में इनकी आबन्धन ऊर्जा भी कम होती है। वर्ग में नीचे जाने पर परमाणुओं का आकार बढ़ता है, इसलिए क्वथनांक और गलनांक घटते जाते हैं।
Li > Na > K > Rb > Cs > Fr (क्वथनांक एवं गलनांक)

(4) ज्वाला परीक्षण (Flame Test): क्षार धातुओं के लवण ज्वाला में गर्म करने पर विशेष रंग देते हैं। ज्वाला की ऊष्मा से बाह्यतम कोश का इलेक्ट्रॉन उत्तेजित होकर निम्न ऊर्जा स्तर से उच्च ऊर्जा स्तर में चला जाता है। जब यह उत्तेजित इलेक्ट्रॉन वापस अपने कोश में लौटता है, तो ऊर्जा प्रकाश के रूप में निकलती है और ज्वाला में एक विशेष रंग दिखाई देता है। लीथियम का आकार सबसे छोटा होता है, इसलिए इसके इलेक्ट्रॉन को उत्तेजित करने के लिए सबसे अधिक ऊर्जा चाहिए; सोडियम के लिए यह ऊर्जा कम है। वर्ग में नीचे जाने पर उत्तेजन के लिए आवश्यक ऊर्जा घटती जाती है, और इसी कारण विभिन्न तत्वों की ज्वाला के रंग अलग-अलग होते हैं।

(5) ऑक्सीकरण अवस्था (Oxidation State): समूह-1 के तत्व संयोजी कोश में एक इलेक्ट्रॉन होने के कारण +1 ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करते हैं।

(6) धन विद्युती गुण (Electropositive Property): किसी तत्व की इलेक्ट्रॉन त्यागने की प्रवृत्ति को धन विद्युती गुण कहते हैं। क्षार धातुओं का धन विद्युती गुण आवर्त सारणी में सबसे अधिक होता है, क्योंकि इनकी आयनन एन्थैल्पी बहुत कम होती है। वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर परमाणु आकार बढ़ने और आयनन विभव घटने के कारण यह गुण बढ़ता है।
Li < Na < K < Rb < Cs < Fr (धन विद्युती गुण)
नोट: आवर्त सारणी में Fr सबसे अधिक धन विद्युती तत्व है।

क्षार धातुएँ एक इलेक्ट्रॉन त्यागकर एकल संयोजी धनायन बनाती हैं:
M → M+ + e−

(7) वैद्युत ऋणात्मकता (Electronegativity): किसी तत्व की वह प्रवृत्ति, जिससे वह यौगिक में आबद्ध इलेक्ट्रॉनों को अपनी ओर खींचता है, वैद्युत ऋणात्मकता कहलाती है। क्षार धातुओं की वैद्युत ऋणात्मकता सबसे कम होती है। समूह में ऊपर से नीचे आने पर परमाणु त्रिज्या बढ़ने से इसका मान घटता जाता है।
Li > Na > K > Rb > Cs > Fr (वैद्युत ऋणात्मकता)

(8) अपचायक गुण (Reducing Property): क्षार धातुओं के आयनन विभव कम होते हैं, इसलिए ये आसानी से इलेक्ट्रॉन त्यागकर प्रबल अपचायक बनती हैं। ऊपर से नीचे आने पर अपचायक गुण बढ़ता है।
Na < K < Rb < Cs < Li

अपवाद: Li क्षार धातुओं में सबसे प्रबल अपचायक है। इस अपवाद को तीन प्रकार की ऊर्जाओं से समझा जा सकता है: ऊर्ध्वपातन ऊर्जा (Sublimation energy), आयनन ऊर्जा (Ionisation energy) और जलयोजन ऊर्जा (Hydration energy)। ऊर्ध्वपातन और आयनन ऊर्जा हमें देनी पड़ती है, जबकि जलयोजन ऊर्जा अभिक्रिया के दौरान निकलती है, अतः यह ऊष्माक्षेपी है। Li में जलयोजन ऊर्जा का मान ऊर्ध्वपातन और आयनन ऊर्जा के योग से बहुत अधिक होता है, जिससे पूरी अभिक्रिया ऊष्माक्षेपी हो जाती है और Li सबसे प्रबल अपचायक बन जाता है।

(9) प्रकाश वैद्युत प्रभाव (Photoelectric Effect): Li के अतिरिक्त सभी क्षार धातुएँ प्रकाश वैद्युत प्रभाव दिखाती हैं। जब किसी धातु की सतह पर निश्चित आवृत्ति की विकिरण टकराती हैं, तो सतह से इलेक्ट्रॉन उत्सर्जित होते हैं, इसे प्रकाश वैद्युत प्रभाव कहते हैं। इसका कारण क्षार धातुओं की न्यूनतम आयनन ऊर्जा है। लीथियम की आयनन ऊर्जा अधिक होने से यह प्रभाव नहीं दिखाता।

क्षार धातुओं के रासायनिक गुण: क्षार धातुएँ बहुत क्रियाशील होती हैं, क्योंकि इनकी आयनन ऊर्जा बहुत कम होती है। इनके प्रमुख रासायनिक गुण निम्नलिखित हैं:
(1) डाइहाइड्रोजन से अभिक्रिया (Reaction with Dihydrogen): लगभग 673 K पर (लीथियम के लिए 1073 K) क्षार धातुएँ डाइहाइड्रोजन से अभिक्रिया करके हाइड्राइड बनाती हैं।
2M + H2 → 2M+H− (M = Li, Na, K, Rb, Cs)
सभी क्षार धातुओं के हाइड्राइड रंगहीन, क्रिस्टलीय, आयनिक और उच्च गलनांक वाले होते हैं। नीचे जाने पर हाइड्राइडों की अपचायक क्षमता बढ़ती है, क्योंकि बन्ध ऊर्जा घटती है।
LiH < NaH < KH < RbH < CsH (अपचायक गुण)
क्षार धातुओं के हाइड्राइड कार्बनिक यौगिकों के लिए प्रबल अपचायक का कार्य करते हैं। प्रबल अपचायक लीथियम एल्युमीनियम हाइड्राइड इसी प्रकार बनाया जा सकता है। हाइड्राइड जल से अभिक्रिया करके डाइहाइड्रोजन गैस उत्पन्न करते हैं। इनका आयनिक अभिलक्षण Li से Cs की ओर बढ़ता है, क्योंकि कम आयनन ऊर्जा के कारण धातु के परमाणु संयोजी इलेक्ट्रॉन आसानी से हाइड्रोजन को दे देते हैं।
LiH < NaH < KH < RbH < CsH (आयनिक अभिलक्षण)

(2) द्रव अमोनिया में विलेयता (Solubility in Liquid Ammonia): क्षार धातुएँ द्रव अमोनिया में घुलकर गहरे नीले रंग का विलयन बनाती हैं, जो विद्युत का सुचालक होता है। कम आयनन ऊर्जा के कारण ये द्रव अमोनिया में आयनित होकर अमोनीकृत धनायन और अमोनीकृत इलेक्ट्रॉन बनाती हैं। नीला रंग अमोनीकृत इलेक्ट्रॉनों के कारण होता है, जो दृश्य प्रकाश का अवशोषण करते हैं। यह विलयन अनुचुम्बकीय (paramagnetic) होता है और कुछ समय रखे रहने पर हाइड्रोजन मुक्त करता है, जिससे ऐमाइड बनता है।
M+(am) + e− + NH3(l) → MNH2(am) + ½ H2(g)
(यहाँ 'am' अमोनीकृत विलयन को दर्शाता है।) सान्द्र विलयन का नीला रंग ब्रॉन्ज रंग में बदल जाता है और विलयन प्रतिचुम्बकीय (diamagnetic) हो जाता है।

(3) वायु के साथ अभिक्रियाशीलता (Reactivity with Air): क्षार धातुएँ वायु में मलिन हो जाती हैं, क्योंकि इनकी सतह पर ऑक्साइड और हाइड्रॉक्साइड की परत बन जाती है। ये ऑक्सीजन में तीव्रता से जलकर ऑक्साइड बनाती हैं। लीथियम और सोडियम क्रमशः मोनोऑक्साइड और परॉक्साइड बनाते हैं, जबकि अन्य धातुएँ सुपर ऑक्साइड बनाती हैं। सुपर ऑक्साइड आयन O2− बड़े धनायनों जैसे K+, Rb+ और Cs+ की उपस्थिति में स्थायी होता है।
4Li + O2 → 2Li2O (ऑक्साइड)
2Na + O2 → Na2O2 (परॉक्साइड)
M + O2 → MO2 (सुपर ऑक्साइड) (M = K, Rb, Cs)
इन सभी ऑक्साइडों में क्षार धातु की ऑक्सीकरण अवस्था +1 होती है। लीथियम अपवादस्वरूप वायु की नाइट्रोजन से अभिक्रिया करके नाइट्राइड Li3N बनाता है। क्षार धातुओं की ऑक्सीजन के साथ अभिक्रियाशीलता Li से Cs तक बढ़ती है।

(4) हैलोजनों से अभिक्रियाशीलता (Reactivity with Halogens): क्षार धातुएँ हैलोजनों से प्रबल अभिक्रिया करके आयनिक हैलाइड बनाती हैं (M = Li, Na, K, Rb, Cs)।
धातु की क्रियाशीलता का क्रम: Li < Na < K < Rb < Cs (आयनन ऊर्जा घटने के कारण)
हैलोजनों की क्रियाशीलता का क्रम: F2 > Cl2 > Br2 > I2 (वैद्युत ऋणात्मकता घटने के कारण)
यद्यपि लीथियम के हैलाइड आंशिक रूप से सहसंयोजक होते हैं, क्योंकि लीथियम आयन की ध्रुवण-क्षमता अधिक होती है। किसी धनायन के प्रभाव से ऋणायन के इलेक्ट्रॉन अभ्र के विकृत होने को ध्रुवण (polarisation) कहते हैं। बड़े आकार का ऋणायन आसानी से विकृत होता है, इसलिए लीथियम आयोडाइड सबसे अधिक सहसंयोजक प्रकृति दर्शाता है। अन्य क्षार धातु हैलाइड आयनिक प्रवृत्ति के होते हैं, उनके गलनांक और क्वथनांक उच्च होते हैं, और गलित हैलाइड विद्युत के सुचालक होते हैं। इनका उपयोग क्षार धातुएँ बनाने में होता है।
ध्रुवणता को फाजन के नियम (Fajan's Rule) से समझा जा सकता है। इसके अनुसार जिन यौगिकों में धनायन का आकार छोटा, ऋणायन का आकार बड़ा, और धनायन व ऋणायन पर आवेश अधिक हो, उनमें सहसंयोजक प्रकृति अधिक पाई जाती है।
आयनिक प्रवृत्ति: LiCl < NaCl < KCl < RbCl < CsCl < FrCl
सहसंयोजक प्रवृत्ति: LiCl > NaCl > KCl > RbCl > CsCl > FrCl

(5) जल से अभिक्रिया (Reaction with Water): क्षार धातुओं के ऑक्साइड, परॉक्साइड और सुपर ऑक्साइड जल में घुलकर घुलनशील हाइड्रॉक्साइड बनाते हैं, जिन्हें क्षारक (alkalies) कहते हैं।
2Na + 2H2O → 2NaOH + H2
Li2O + H2O → 2LiOH
Na2O2 + 2H2O → 2NaOH + H2O2
2KO2 + 2H2O → 2KOH + H2O2 + O2
यद्यपि लीथियम का मानक इलेक्ट्रोड विभव (E°) सबसे अधिक ऋणात्मक है, फिर भी जल के साथ इसकी अभिक्रियाशीलता सोडियम से कम है। इसका कारण लीथियम का छोटा आकार और अधिक जलयोजन ऊर्जा है। अन्य क्षार धातुएँ जल से विस्फोटक अभिक्रिया करती हैं। अभिक्रिया अत्यधिक ऊष्माक्षेपी होती है और मुक्त हाइड्रोजन आग पकड़ लेती है, इसलिए क्षार धातुओं को जल से दूर रखा जाता है। लीथियम को छोड़कर सभी क्षार धातुएँ मिट्टी के तेल में रखी जाती हैं। लीथियम का घनत्व कम होने से वह मिट्टी के तेल पर तैरता है, इसलिए इसे पैराफ़ीन मोम में रखा जाता है।
क्षार धातुओं के हाइड्रॉक्साइड प्रबल क्षारीय होते हैं, क्योंकि इनकी आयनन ऊर्जा कम होती है।
LiOH < NaOH < KOH < RbOH < CsOH (क्षारीय प्रकृति)

(6) अपचायक गुण (Reducing Properties of Alkali Metals): क्षार धातुएँ प्रबल अपचायक होती हैं, क्योंकि जो तत्व इलेक्ट्रॉन आसानी से त्यागता है, वह उतना ही अच्छा अपचायक होता है। क्षार धातुओं की आयनन ऊर्जा कम होने से ये अच्छे अपचायक होती हैं।

Exam Tips:

a) Alkali metals are soft, silvery and highly reactive, so most reactions involve the loss of one electron.
b) Li is the exception: its very high hydration energy makes it the strongest reducing agent in water.
c) Write each property with its trend in the group, for example LiOH < NaOH < KOH < RbOH < CsOH.
d) The electropositive and reducing properties increase down the group, while electronegativity decreases.

 

Question 2: क्षारीय मृदा धातुओं के सामान्य अभिलक्षण एवं गुणों में आवर्तिता की विवेचना कीजिए।

Answer:

क्षारीय मृदा धातुओं के यौगिकों के सामान्य अभिलक्षण निम्न प्रकार हैं।

(1) ऑक्साइड (Oxides): BeO को छोड़कर शेष सभी धातुओं के ऑक्साइड सफ़ेद क्रिस्टलीय आयनिक ठोस हैं। BeO सहसंयोजक है। ऑक्साइडों की क्षारीय प्रबलता समूह में नीचे जाने पर बढ़ती है।
BeO < MgO < CaO < SrO < BaO (क्षारीय प्रबलता)
ऑक्साइड जल से अभिक्रिया करके अल्प विलेय हाइड्रॉक्साइड बनाते हैं:
MO + H2O → M(OH)2 (M = Mg, Ca, Sr, Ba, Ra)

(2) हाइड्रॉक्साइड (Hydroxides): इनके हाइड्रॉक्साइड प्रबल क्षारीय होते हैं। Be(OH)2 और Mg(OH)2 जल में बहुत कम विलेय हैं, जबकि Ca(OH)2, Sr(OH)2 और Ba(OH)2 की विलेयता क्रमशः बढ़ती जाती है। क्षारीय मृदा धातुओं के हाइड्रॉक्साइडों को गर्म करने पर ये ऑक्साइड और जल में अपघटित हो जाते हैं। इनके जलीय विलयन में CO2 प्रवाहित करने पर कार्बोनेट अवक्षेपित होते हैं, और CO2 की अधिकता में ये जल में विलेय बाइकार्बोनेट बनाते हैं।

क्षारीय मृदा धातुओं के ऑक्साइड अपने संगत हाइड्रॉक्साइडों की तुलना में अधिक तापीय स्थायी होते हैं। हाइड्रॉक्साइडों का तापीय स्थायित्व, क्षारीय गुण और जल में विलेयता समूह में नीचे जाने पर बढ़ती है, क्योंकि धनायन का आकार बढ़ने से M–OH बन्ध दुर्बल होता है और क्षारीय गुण बढ़ जाता है।
Be(OH)2 < Mg(OH)2 < Ca(OH)2 < Sr(OH)2 < Ba(OH)2
समूह में नीचे जाने पर आयनिक प्रवृत्ति बढ़ती है, अतः जालक ऊर्जा बढ़ती है और तापीय स्थायित्व भी बढ़ता है।

(3) हैलाइड (Halides): बेरीलियम हैलाइड के अतिरिक्त अन्य धातुओं के हैलाइड आयनिक प्रकृति के होते हैं। बेरीलियम के हैलाइड सहसंयोजक होते हैं और कार्बनिक विलायकों में विलेय होते हैं। ठोस अवस्था में बेरीलियम क्लोराइड की शृंखला संरचना होती है। वाष्प अवस्था में BeCl2 क्लोरो-सेतु युक्त द्विलक (dimer) बनाता है, जो 1200 K ताप पर रैखिक एकलक (monomer) में वियोजित हो जाता है।
हैलाइडों की हाइड्रेट बनाने की प्रवृत्ति नीचे जाने पर घटती है, क्योंकि जलयोजन ऊर्जा घटती है:
MgCl2·8H2O, CaCl2·6H2O, SrCl2·6H2O, BaCl2·2H2O
हैलाइडों की जल में विलेयता नीचे जाने पर घटती है, क्योंकि जलयोजन ऊर्जा घटती है और जालक ऊर्जा बढ़ती है। इसी कारण फ्लुओराइड, क्लोराइड की तुलना में कम विलेय होते हैं।

(4) ऑक्सी अम्लों के लवण (Salts of Oxyacids):
(A) कार्बोनेट (Carbonates): क्षारीय मृदा धातुओं के कार्बोनेट जल में अविलेय होते हैं और इन्हें विलेय लवणों के विलयन में सोडियम या अमोनियम कार्बोनेट मिलाकर अवक्षेपित किया जा सकता है। समूह में नीचे जाने पर कार्बोनेट की विलेयता घटती है, क्योंकि जालक ऊर्जा बढ़ती है और जलयोजन ऊर्जा घटती है।
BeCO3 > MgCO3 > CaCO3 > SrCO3 > BaCO3 (घुलनशीलता)
CO2 प्रवाहित करने पर कार्बोनेट बाइकार्बोनेट में बदल जाते हैं, इसलिए जल में उनकी घुलनशीलता बढ़ जाती है:
MCO3 + H2O + CO2 → M(HCO3)2 (बाइकार्बोनेट)
कार्बोनेटों का तापीय स्थायित्व BeCO3 से BaCO3 तक बढ़ता है। BeCO3 इतना अस्थायी है कि अग्र अभिक्रिया को न्यूनतम करने के लिए इसे CO2 के वातावरण में रखना पड़ता है।
BeCO3 < MgCO3 < CaCO3 < SrCO3 < BaCO3 (तापीय स्थायित्व)
ऑक्साइड जितना अधिक स्थायी होगा, कार्बोनेट के ऑक्साइड बनने की प्रवृत्ति उतनी ही अधिक होगी। अर्थात् BeO सबसे स्थायी और BaO सबसे कम स्थायी ऑक्साइड है।

(B) सल्फेट (Sulphates): क्षारीय मृदा धातुओं के सल्फेट श्वेत और ठोस होते हैं तथा ताप के प्रति स्थायी होते हैं, यद्यपि उच्च ताप पर ये अपघटित होकर SO2 और O2 दे सकते हैं। BeSO4 और MgSO4 जल में शीघ्रता से विलेय होते हैं। CaSO4 से BaSO4 तक विलेयता घटती जाती है। Be2+ और Mg2+ आयनों की जलयोजन एन्थैल्पी उनकी जालक एन्थैल्पी से अधिक होती है, इसलिए इनके सल्फेट जल में विलेय होते हैं।
BeSO4 > MgSO4 > CaSO4 > SrSO4 > BaSO4 (विलेयता)
BeSO4 < MgSO4 < CaSO4 < SrSO4 < BaSO4 (तापीय स्थायित्व)

(C) नाइट्रेट (Nitrates): इन धातुओं के नाइट्रेट, कार्बोनेटों को तनु नाइट्रिक अम्ल में घोलकर प्राप्त किए जाते हैं:
MCO3 + 2HNO3 → M(NO3)2 + H2O + CO2 ↑ (M = Be, Mg, Ca, Sr, Ba)
मैग्नीशियम नाइट्रेट जल के छह अणुओं के साथ क्रिस्टलित होता है, जबकि बेरियम नाइट्रेट निर्जल लवण के रूप में क्रिस्टलित होता है। बढ़ते आकार के साथ जलयोजन एन्थैल्पी घटती है, इसलिए भारी धातुओं के नाइट्रेट कम जलयोजित होते हैं। लीथियम नाइट्रेट के समान सभी नाइट्रेट गर्म करने पर अपघटित होकर ऑक्साइड बनाते हैं। समूह में नीचे जाने पर विलेयता घटती है, क्योंकि जालक ऊर्जा बढ़ती है और जलयोजन ऊर्जा घटती है।
Be(NO3)2 > Mg(NO3)2 > Ca(NO3)2 > Sr(NO3)2 > Ba(NO3)2 (विलेयता)
Be(NO3)2 < Mg(NO3)2 < Ca(NO3)2 < Sr(NO3)2 < Ba(NO3)2 (तापीय स्थायित्व)

आवर्त सारणी में s-ब्लॉक का द्वितीय समूह क्षारीय मृदा धातुएँ (Alkaline Earth Metals) कहलाता है, क्योंकि इस समूह के ऑक्साइड क्षारीय होते हैं और मृदा की तरह अगलनीय (infusible) होते हैं। ये सामान्यतः भू-पर्पटी में पाए जाते हैं। ये अत्यधिक क्रियाशील होती हैं, इसलिए स्वतन्त्र अवस्था में नहीं मिलतीं। इस समूह में छः क्षारीय मृदा धातुएँ हैं: (1) बेरीलियम (Be), (2) मैग्नीशियम (Mg), (3) कैल्सियम (Ca), (4) स्ट्रॉन्शियम (Sr), (5) बेरियम (Ba), (6) रेडियम (Ra)।

भू-पर्पटी में प्राप्ति के आधार पर, कैल्सियम (Ca) सबसे प्रचुर क्षारीय मृदा धातु है और मैग्नीशियम (Mg) उसके बाद आती है। स्ट्रॉन्शियम और बेरियम की उपलब्धता बहुत कम है। बेरीलियम एक दुर्लभ धातु है, जबकि रेडियम की मात्रा आग्नेय शैलों में लगभग 10−10% है।

इलेक्ट्रॉनिक विन्यास: क्षारीय मृदा धातुओं का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2 है।
4Be – 1s2 2s2
12Mg – 1s2 2s2 2p6 3s2
20Ca – 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 4s2
38Sr – 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 3d10 4s2 4p6 5s2
56Ba – 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 3d10 4s2 4p6 4d10 5s2 5p6 6s2
88Ra – 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 3d10 4s2 4p6 4d10 5s2 5p6 6s2 6p6 7s2

(1) परमाण्विक त्रिज्या (Atomic Radius): समूह में ऊपर से नीचे जाने पर कक्षकों की संख्या बढ़ने से परमाण्विक त्रिज्या बढ़ती है।
Be < Mg < Ca < Sr < Ba < Ra (परमाण्विक त्रिज्या)
क्षारीय मृदा धातुओं की त्रिज्याएँ समान आवर्त के क्षार धातुओं से कम होती हैं। इनके परमाणुओं में दो संयोजी इलेक्ट्रॉन होते हैं और नाभिकीय आकर्षण बल अपेक्षाकृत कम होता है, फिर भी इनका परमाण्विक आकार पर्याप्त बड़ा होता है।

(2) आयनिक त्रिज्या (Ionic Radius): ये सभी तत्व दो इलेक्ट्रॉन त्यागकर द्विसंयोजी धनायन (M2+) बनाते हैं। आयनिक त्रिज्या समूह में नीचे जाने पर बढ़ती है, परन्तु यह परमाण्विक त्रिज्या से छोटी होती है।
Be2+ < Mg2+ < Ca2+ < Sr2+ < Ba2+

(3) आयनन एन्थैल्पी (Ionisation Enthalpy): क्षारीय मृदा धातुओं की प्रथम आयनन एन्थैल्पी (I1) क्षार धातुओं से अधिक होती है, क्योंकि इनका आकार छोटा होता है। समूह में नीचे जाने पर आयनन विभव घटते हैं, क्योंकि परमाण्विक आकार बढ़ता है।
M(g) → M+(g) + e− (प्रथम आयनन)
M+(g) → M2+(g) + e− (द्वितीय आयनन)
Be > Mg > Ca > Sr > Ba (आयनन ऊर्जा)
इनके प्रथम और द्वितीय आयनन विभवों के मानों में अन्तर कम होता है, और द्विसंयोजक यौगिकों की जालक ऊर्जा एकसंयोजक यौगिकों से अधिक होती है। अतः क्षारीय मृदा धातुएँ M+ के स्थान पर M2+ धनायन बनाती हैं। इनके I2 और I3 के अन्तर बहुत अधिक होने से ये M3+ आयन नहीं बनातीं।

धातुBeMgCaSrBa
IE (1) (eV)9.327.646.115.705.2
IE (2) (eV)18.2115.0311.8711.010.0
IE (3) (eV)153.8580.1251.2143.635.5

(4) जलयोजन ऊर्जा (Hydration Energy): ऊपर से नीचे जाने पर आकार बढ़ता है, अतः जलयोजन एन्थैल्पी का मान घटता है। क्षारीय मृदा धातुओं की जलयोजन ऊर्जा क्षार धातुओं की तुलना में अधिक होती है, इसलिए इनके यौगिक क्षार धातुओं के यौगिकों की तुलना में अधिक जलयोजित होते हैं।
Be2+ > Mg2+ > Ca2+ > Sr2+ > Ba2+ > Ra2+

क्षारीय मृदा धातुओं के परमाण्विक और भौतिक गुण सारणी 10-2 में प्रदर्शित किए गए हैं:

गुणबेरीलियम (Be)मैग्नीशियम (Mg)कैल्सियम (Ca)स्ट्रॉन्शियम (Sr)बेरियम (Ba)रेडियम (Ra)
परमाणु क्रमांक41220385688
परमाणु द्रव्यमान / g mol−19.0124.3140.0887.62137.33226.03
इलेक्ट्रॉनिक विन्यास[He]2s2[Ne]3s2[Ar]4s2[Kr]5s2[Xe]6s2[Rn]7s2
आयनन एन्थैल्पी (I) / kJ mol−1899737590549503509
आयनन एन्थैल्पी (II) / kJ mol−11757145011451064965979
जलयोजन एन्थैल्पी / kJ mol−1−2494−1921−1577−1443−1305–
धात्विक त्रिज्या / pm112160197215222–
आयनी त्रिज्या M2+ / pm3172100118135148
गलनांक / K1560924112410621002973
क्वथनांक / K27451363176716552078(1973)
घनत्व / g cm−31.841.741.552.633.59(5.5)
मानक विभव E°/V (M2+/M)−1.97−2.36−2.84−2.89−2.92−2.92

भौतिक गुण:
(1) क्षारीय मृदा धातुएँ सामान्यतया चाँदी की भाँति सफ़ेद, चमकदार और कठोर होती हैं।
(2) बेरीलियम और मैग्नीशियम लगभग धूसर रंग (greyish) के होते हैं।
(3) क्वथनांक और गलनांक: क्षारीय मृदा धातुओं के क्वथनांक और गलनांक क्षार धातुओं से अधिक होते हैं, क्योंकि इनका आकार छोटा होता है।
(4) घनत्व (Density): क्षारीय मृदा धातुओं का घनत्व उसी आवर्त के क्षार धातुओं से अधिक होता है। घनत्व Be से Ca तक घटता है और Sr से Ba की ओर बढ़ता है। घनत्व की यह अनियमितता उनकी क्रिस्टलीय संरचना के कारण होती है।
(5) ज्वाला परीक्षण (Flame Test): Be और Mg को छोड़कर अन्य सभी क्षारीय मृदा धातुएँ ज्वाला को रंग देती हैं। Be और Mg की आयनन ऊर्जा बहुत अधिक होने से वे कोई रंग नहीं देते। Ca ईंट जैसा लाल (brick red), Sr किरमिजी (crimson) और Ba हरा (apple green) रंग देते हैं। वाष्प अवस्था में उच्च ताप पर बाह्यतम कोश के इलेक्ट्रॉन उत्तेजित होकर उच्च ऊर्जा स्तर में चले जाते हैं, और तलस्थ अवस्था में लौटते समय दृश्य प्रकाश के रूप में ऊर्जा उत्सर्जित करते हैं।
(6) ऑक्सीकरण अवस्था: समूह-2 के तत्व संयोजी कोश में दो इलेक्ट्रॉन होने के कारण +2 ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करते हैं।
(7) विद्युत ऋणात्मकता (Electronegativity): क्षारीय मृदा धातुओं की विद्युत ऋणात्मकता कम होती है और समूह में नीचे जाने पर घटती है।

Exam Tips:

a) Be and Mg are poor flame emitters, since their outer electrons are held too tightly to be excited by a flame.
b) Alkaline earth metals form M2+ ions, not M+ ions, because the second ionisation energy is not much higher than the first.
c) Solubility of the alkaline earth hydroxides rises down the group, while their lattice energies fall.
d) Learn the trend of each property with its reason, for example the ionic radius increases down the group.

 

Question 3: क्षार धातुएँ प्रकृति में क्यों नहीं पायी जाती हैं ?

Answer:

क्षार धातुएँ कम आयनन एन्थैल्पी और प्रबल धन विद्युती गुण के कारण अत्यधिक क्रियाशील होती हैं। ये प्रकृति में मुक्त अवस्था में नहीं पाई जातीं; ये सदैव अन्य तत्वों के साथ संयुक्त रहती हैं। इसलिए सामान्यतया क्षार धातुएँ प्रकृति में नहीं मिलतीं।

Exam Tips:

a) Their low ionisation enthalpy makes them react with almost any element.
b) This is why they are always found combined with other elements in compounds.

 

Question 4: Na2O2 में सोडियम की ऑक्सीकरण अवस्था ज्ञात कीजिए।

Answer:

माना Na2O2 में सोडियम की ऑक्सीकरण अवस्था x है। तब,
2 × x + 2 × (−1) = 0
2x − 2 = 0
x = +1

अतः Na2O2 में सोडियम की ऑक्सीकरण अवस्था +1 है।

Exam Tips:

a) Each oxygen in a peroxide has an oxidation state of −1, so the two oxygens give −2 in total.
b) Set the total of the oxidation states to zero for the neutral compound.
c) Sodium is always +1 in its compounds.

 

Question 5: पोटैशियम की तुलना में सोडियम कम अभिक्रियाशील क्यों है ? बताइये ।

Answer:

सोडियम, पोटैशियम की तुलना में कम अभिक्रियाशील होता है, क्योंकि इसकी आयनन एन्थैल्पी पोटैशियम की तुलना में अधिक है, अतः सोडियम अपना इलेक्ट्रॉन आसानी से नहीं त्यागता। पोटैशियम अधिक धन विद्युती और प्रबल अपचायक है, इसलिए यह सोडियम की तुलना में जल से अधिक तीव्रता के साथ अभिक्रिया करता है।

Exam Tips:

a) Potassium loses its outer electron more easily because it lies lower in the group.
b) Compare the ionisation enthalpies of Na and K to explain the difference in reactivity.

 

Question 6: निम्नलिखित के सन्दर्भ में क्षार धातुओं एवं क्षारीय मृदा धातुओं की तुलना कीजिए-

Question 6 (a): आयनन एन्थैल्पी

Answer:

क्षारीय मृदा धातुओं (वर्ग 2) की आयनन एन्थैल्पी समान आवर्त में उपस्थित क्षार धातुओं (वर्ग 1) की तुलना में अधिक होती है। इसका कारण क्षारीय मृदा धातुओं के परमाणुओं का छोटा आकार और अधिक स्थिर (पूर्ण) ns2 विन्यास है।
उदाहरणार्थ:
सोडियम (Na) की प्रथम आयनन एन्थैल्पी = 496 kJ mol−1
मैग्नीशियम (Mg) की प्रथम आयनन एन्थैल्पी = 737 kJ mol−1

Exam Tips:

a) Sodium's first ionisation enthalpy is 496 kJ mol−1, lower than magnesium's 737 kJ mol−1.
b) The fully filled ns2 subshell in alkaline earth metals makes the electron harder to remove.
c) Compare the values of the same period, not across periods.

 

Question 6 (b): ऑक्साइडों की क्षारकता

Answer:

क्षार धातुओं के ऑक्साइड समान आवर्त में उपस्थित क्षारीय मृदा धातुओं के ऑक्साइडों की तुलना में प्रबल क्षारक होते हैं। उदाहरणार्थ, Na2O को जल में घोलने पर प्रबल क्षारक NaOH बनता है, जबकि MgO को जल में घोलने पर दुर्बल क्षारक Mg(OH)2 बनता है।

Exam Tips:

a) Na2O gives the strong base NaOH, whereas MgO gives the weak base Mg(OH)2.
b) Basic strength of oxides is higher for the alkali metals of the same period.

 

Question 6 (c): हाइड्रॉक्साइडों की विलेयता

Answer:

क्षार धातु हाइड्रॉक्साइड समान आवर्त में उपस्थित क्षारीय मृदा धातु हाइड्रॉक्साइडों की तुलना में जल में अधिक विलेय होते हैं। इसका कारण यह है कि क्षारीय मृदा धातुओं के हाइड्रॉक्साइडों की जालक ऊर्जा (lattice energy) क्षार धातुओं के हाइड्रॉक्साइडों की तुलना में अधिक होती है।

Exam Tips:

a) NaOH and KOH are very soluble, while Mg(OH)2 and Ca(OH)2 are sparingly soluble.
b) A higher lattice energy of the alkaline earth hydroxides lowers their solubility.

 

Question 7: लीथियम किस प्रकार मैग्नीशियम से रासायनिक गुणों में समानताएँ दर्शाता है ?

Answer:

लीथियम और मैग्नीशियम के रासायनिक गुणों में निम्नलिखित समानताएँ हैं-
(1) लीथियम और मैग्नीशियम जल के साथ धीमी गति से अभिक्रिया करते हैं। इनके ऑक्साइड और हाइड्रॉक्साइड बहुत कम घुलनशील हैं। हाइड्रॉक्साइड गर्म करने पर विघटित हो जाते हैं। दोनों नाइट्रोजन से सीधे संयोग करके क्रमशः Li3N और Mg3N2 नाइट्राइड बनाते हैं।
(2) Li2O और MgO ऑक्सीजन के आधिक्य में अभिक्रिया करके सुपर ऑक्साइड नहीं बनाते।
(3) लीथियम और मैग्नीशियम के कार्बोनेट गर्म करने पर सरलता से विघटित होकर अपने ऑक्साइड और CO2 बनाते हैं।
(4) LiCl और MgCl2 एथेनॉल में विलेय हैं।
(5) LiCl और MgCl2 दोनों प्रस्वेद्य (deliquescent) यौगिक हैं। ये जलीय विलयन से क्रमशः LiCl·2H2O और MgCl2·8H2O के रूप में क्रिस्टलित होते हैं।

Exam Tips:

a) Lithium and magnesium both form nitrides directly with nitrogen, as Li3N and Mg3N2.
b) Both carbonates lose CO2 on heating to form their oxides.
c) LiCl and MgCl2 are both deliquescent and form hydrates, as LiCl·2H2O and MgCl2·8H2O.
d) See the diagonal relationship between Li and Mg for the reason behind these similarities.

 

Question 8: क्षारीय मृदा धातुएँ रासायनिक अपचयन विधि से क्यों नहीं प्राप्त की जा सकती हैं ? क्षार धातुएँ समझाइए।

Answer:

क्षार धातु तथा क्षारीय मृदा धातु परिवार के सदस्य अत्यन्त प्रबल अपचायक होते हैं। इसलिए इनके ऑक्साइडों को कार्बन (कोक), जिंक आदि जैसे साधारण अपचायकों से अपचयित करना सम्भव नहीं है। इन्हें सामान्यतया इनके लवणों के गलित अवस्था में विद्युत-अपघटन द्वारा पृथक् किया जाता है।

Exam Tips:

a) Alkali and alkaline earth metals are too strongly reducing to be reduced by carbon or zinc.
b) They are obtained by electrolysis of the molten salts instead.

 

Question 9: प्रकाश-विद्युत सेल में लीथियम के स्थान पर पोटैशियम एवं सीजियम क्यों प्रयुक्त किए जाते हैं ?

Answer:

लीथियम की आयनन एन्थैल्पी अत्यन्त उच्च होती है। इस कारण प्रकाश के फोटॉन लीथियम धातु की सतह से इलेक्ट्रॉन निष्कासित नहीं कर पाते। अतः लीथियम के प्रयोग से प्रकाश-विद्युत प्रभाव नहीं दिखता। पोटैशियम और सीजियम की आयनन एन्थैल्पी अपेक्षाकृत कम होती है, इसलिए जब निश्चित न्यूनतम आवृत्ति के फोटॉन इन धातुओं की सतह से टकराते हैं, तो इलेक्ट्रॉन सरलता से उत्सर्जित हो जाते हैं।

Exam Tips:

a) Lithium has a very high ionisation enthalpy, so photons cannot release its electrons.
b) Potassium and caesium have low ionisation enthalpies, so they emit electrons easily.
c) Their threshold frequency is low enough for visible light.

 

Question 10: जब एक क्षार धातु को द्रव अमोनिया में घोला जाता है, तब विलयन विभिन्न रंग प्राप्त कर सकता है। इस प्रकार के रंग-परिवर्तन का कारण बताइए।

Answer:

क्षार धातुएँ द्रव अमोनिया में घुलनशील हैं। अमोनिया में इनके विलयन का रंग गहरा नीला होता है और विलयन विद्युत का सुचालक होता है:
M + (x + y) NH3 → [M(NH3)x]+ + [e(NH3)y]−

विलयन का नीला रंग अमोनीकृत इलेक्ट्रॉनों के कारण होता है, जो दृश्य प्रकाश क्षेत्र की संगत ऊर्जा का अवशोषण करके विलयन को नीला रंग प्रदान करते हैं। अमोनीकृत विलयन अनुचुम्बकीय (paramagnetic) होता है और कुछ समय पड़े रहने पर हाइड्रोजन मुक्त करता है, जिससे विलयन में ऐमाइड बनता है।
M+(am) + e− + NH3(l) → MNH2(am) + ½ H2(g)
(यहाँ 'am' अमोनीकृत विलयन को दर्शाता है।)

सान्द्र विलयन का नीला रंग ब्रॉन्ज रंग में बदल जाता है और विलयन प्रतिचुम्बकीय (diamagnetic) हो जाता है।

Exam Tips:

a) The blue colour comes from ammoniated electrons, which absorb light in the visible region.
b) Concentrated solutions turn bronze and become diamagnetic.
c) Ammoniated solutions slowly release hydrogen to form amide.
d) Note that the ammoniated electron is responsible for the colour change, not the metal ion.

 

Question 11: ज्वाला को बेरिलियम एवं मैग्नीशियम कोई रंग नहीं प्रदान करते हैं, जबकि अन्य क्षारीय मृदा धातुएँ ऐसा करती हैं। क्यों ?

Answer:

बेरिलियम और मैग्नीशियम के परमाणुओं में छोटे आकार के कारण बाह्यतम कोश के इलेक्ट्रॉन इतनी प्रबलता से बँधे होते हैं कि ज्वाला की ऊर्जा से इनका उत्तेजित होना कठिन हो जाता है। अतः ज्वाला में इन दोनों धातुओं का कोई अभिलाक्षणिक रंग नहीं होता। इनके अतिरिक्त क्षारीय मृदा धातुएँ कैल्सियम, स्ट्रॉन्शियम और बेरियम ज्वाला को क्रमशः ईंट जैसा लाल (brick red), किरमिजी लाल (crimson red) और हरा (apple green) रंग प्रदान करते हैं।

Exam Tips:

a) Be and Mg have small atoms whose outer electrons are tightly held.
b) Ca gives brick red, Sr crimson red and Ba apple green.

 

Question 12: सॉल्वे प्रक्रम में होने वाली विभिन्न अभिक्रियाओं की विवेचना कीजिए।

Answer:

साधारणतया सोडियम कार्बोनेट सॉल्वे विधि द्वारा बनाया जाता है। इस प्रक्रिया का लाभ यह है कि सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट, जो अमोनियम हाइड्रोजन कार्बोनेट और सोडियम क्लोराइड की अभिक्रिया से बनता है, अल्प विलेय होता है और अवक्षेपित हो जाता है। अमोनियम हाइड्रोजन कार्बोनेट, CO2 गैस को सोडियम क्लोराइड के अमोनिया से संतृप्त सान्द्र विलयन में प्रवाहित करके बनाया जाता है। इस प्रक्रिया में पहले अमोनियम कार्बोनेट और फिर अमोनियम हाइड्रोजन कार्बोनेट बनता है। पूरे प्रक्रम की अभिक्रियाएँ निम्नलिखित हैं-
2NH3 + H2O + CO2 → (NH4)2CO3
(NH4)2CO3 + H2O + CO2 → 2NH4HCO3 (अमोनियम हाइड्रोजन कार्बोनेट)
NH4HCO3 + NaCl → NH4Cl + NaHCO3 (सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट)

इस प्रकार सोडियम बाइकार्बोनेट के क्रिस्टल पृथक हो जाते हैं, जिन्हें गर्म करके सोडियम कार्बोनेट प्राप्त किया जाता है:
2NaHCO3 → Na2CO3 + CO2 ↑ + H2O

इस प्रक्रम में NH4Cl युक्त विलयन की Ca(OH)2 से अभिक्रिया कराने पर NH3 पुनः प्राप्त किया जा सकता है। सह-उत्पाद के रूप में कैल्सियम क्लोराइड प्राप्त होता है:
2NH4Cl + Ca(OH)2 → 2NH3 ↑ + CaCl2 + 2H2O

Exam Tips:

a) Ammonia is recovered by treating NH4Cl with Ca(OH)2, so it can be reused.
b) Sodium hydrogen carbonate is the sparingly soluble salt that precipitates out.
c) Heating NaHCO3 gives Na2CO3, CO2 and water.
d) Calcium chloride is the by-product of the ammonia recovery step.

 

Question 13: पोटैशियम कार्बोनेट सॉल्वे विधि द्वारा नहीं बनाया जा सकता है। क्यों ?

Answer:

सॉल्वे विधि का उपयोग पोटैशियम कार्बोनेट के निर्माण में नहीं किया जा सकता, क्योंकि पोटैशियम हाइड्रोजन कार्बोनेट की विलेयता बहुत अधिक है। इसलिए इसे पोटैशियम क्लोराइड के संतृप्त विलयन में अमोनियम हाइड्रोजन कार्बोनेट मिलाकर अवक्षेपित करना सम्भव नहीं है।

Exam Tips:

a) Sodium hydrogen carbonate is sparingly soluble, but potassium hydrogen carbonate is very soluble.
b) So the Solvay process cannot precipitate potassium hydrogen carbonate.

 

Question 14: Li2CO3 कम ताप पर एवं Na2CO3 उच्च ताप पर क्यों विघटित होता है?

Answer:

गर्म करने पर Li2CO3 विघटित होकर Li2O और CO2 बनाता है। Li+ आयन का छोटा आकार Li2O के जालक को Li2CO3 के जालक से अधिक स्थायी बना देता है, क्योंकि यहाँ Li+ और O2− दोनों छोटे आकार के होते हैं।

इसके विपरीत Na+ का बड़ा आकार Na2O के जालक को Na2CO3 के जालक से कम स्थायी बना देता है, क्योंकि Na+ और CO32− दोनों बड़े आकार के होते हैं। इसी कारण Na2CO3 उच्च ताप पर भी विघटित नहीं होता, जबकि Li2CO3 कम ताप पर ही विघटित हो जाता है।

Exam Tips:

a) Small Li+ and O2− ions make Li2O lattice stable, so Li2CO3 decomposes at lower temperature.
b) Large Na+ and CO32− ions make Na2CO3 stable even at high temperature.
c) Remember the size of the cation as the key factor.

 

Question 15: क्षार धातुओं के निम्नलिखित यौगिकों की तुलना क्षारीय मृदा धातुओं के संगत यौगिकों से विलेयता एवं तापीय स्थायित्व के आधार पर कीजिए-

Question 15 (a): नाइट्रेट

Answer:

क्षार धातुओं के नाइट्रेट:
(i) विलेयता: सभी क्षार धातु नाइट्रेट आयनिक प्रकृति के कारण जल में विलेय होते हैं।
(ii) तापीय स्थायित्व: गर्म करने पर ये विघटित होकर ऑक्साइड, या (सोडियम जैसे कुछ मामलों में) नाइट्राइट और ऑक्सीजन देते हैं।
4LiNO3 → 2Li2O + 4NO2 ↑ + O2 ↑
2NaNO3 → 2NaNO2 + O2 ↑

क्षारीय मृदा धातुओं के नाइट्रेट:
(i) विलेयता: सभी क्षारीय मृदा धातुओं के नाइट्रेट जल में विलेय होते हैं। समूह में नीचे जाने पर विलेयता घटती है, क्योंकि जालक ऊर्जा बढ़ती है और जलयोजन ऊर्जा घटती है।
Be(NO3)2 > Mg(NO3)2 > Ca(NO3)2 > Sr(NO3)2 > Ba(NO3)2 (विलेयता)
(ii) तापीय स्थायित्व: गर्म करने पर ये विघटित होकर ऑक्साइड देते हैं। समूह में नीचे जाने पर तापीय स्थायित्व बढ़ता है।
Be(NO3)2 < Mg(NO3)2 < Ca(NO3)2 < Sr(NO3)2 < Ba(NO3)2 (तापीय स्थायित्व)

Exam Tips:

a) Alkali metal nitrates are all soluble in water, while alkaline earth nitrates dissolve and become less soluble down the group.
b) Lithium nitrate gives an oxide on heating, while sodium nitrate gives nitrite.
c) Thermal stability of alkaline earth nitrates rises from Be to Ba.

 

Question 15 (b): कार्बोनेट

Answer:

क्षार धातुओं के कार्बोनेट:
(i) विलेयता: ये जल में विलेय होते हैं, और नीचे जाने पर विलेयता बढ़ती जाती है।
Li2CO3 < Na2CO3 < K2CO3 < Rb2CO3 < Cs2CO3 < Fr2CO3
(ii) तापीय स्थायित्व: गर्म करने पर इनमें से अधिकांश कार्बोनेट विघटित नहीं होते और ऊष्मा के प्रति उच्च स्थायी होते हैं। अपवाद Li2CO3 है, जो गर्म करने पर Li2O और CO2 में विघटित हो जाता है। (M = Na, K, Rb, Cs, Fr)

क्षारीय मृदा धातुओं के कार्बोनेट:
(i) विलेयता: CO32− आयन का आकार धनायन की तुलना में बहुत बड़ा होता है, अतः इसकी जालक ऊर्जा समूह में नीचे जाने पर लगभग समान रहती है, जबकि जलयोजन ऊर्जा घटती जाती है। इसलिए विलेयता नीचे जाने पर घटती है।
BeCO3 > MgCO3 > CaCO3 > SrCO3 > BaCO3 (विलेयता)
(ii) तापीय स्थायित्व: गर्म करने पर ये विघटित हो जाते हैं। नीचे जाने पर इनका तापीय स्थायित्व बढ़ता जाता है, क्योंकि धन विद्युती गुण नीचे जाने पर बढ़ता है।

Exam Tips:

a) Alkali carbonates are soluble and become more soluble down the group.
b) Li2CO3 is the only alkali carbonate that decomposes on heating.
c) Alkaline earth carbonates decompose on heating, and become more thermally stable down the group.

 

Question 15 (c): सल्फेट

Answer:

क्षार धातुओं के सल्फेट:
(i) विलेयता: क्षार धातुओं के सल्फेट सामान्यतः जल में विलेय होते हैं। सोडियम और पोटैशियम के सल्फेट जल में तीव्र विलेय होते हैं।
(ii) तापीय स्थायित्व: लीथियम को छोड़कर क्षार धातुओं के अन्य सभी सल्फेट तापीय रूप से स्थायी होते हैं।

क्षारीय मृदा धातुओं के सल्फेट:
(i) विलेयता: समूह में नीचे जाने पर विलेयता घटती है। BeSO4 और MgSO4 जल में विलेय होते हैं। CaSO4 और SrSO4 अल्प विलेय होते हैं, जबकि BaSO4 अविलेय होता है।
BeSO4 > MgSO4 > CaSO4 > SrSO4 > BaSO4 (विलेयता)
(ii) तापीय स्थायित्व: समूह में नीचे जाने पर इनका तापीय स्थायित्व बढ़ता है, क्योंकि धन विद्युती गुण बढ़ता है।
BeSO4 < MgSO4 < CaSO4 < SrSO4 < BaSO4 (तापीय स्थायित्व)

Exam Tips:

a) Alkali metal sulphates are generally soluble in water.
b) Among alkaline earth sulphates, BaSO4 is insoluble and BeSO4 is the most soluble.
c) Thermal stability of alkaline earth sulphates increases down the group.

 

Question 16: सोडियम क्लोराइड से प्रारम्भ करके निम्नलिखित को आप किस प्रकार बनाएँगे ?

Question 16 (i): सोडियम धातु

Answer:

सोडियम क्लोराइड के गलित लवण का विद्युत-अपघटनी अपचयन (Down's process) कराने पर सोडियम धातु प्राप्त होती है:
2NaCl (गलित) → 2Na + Cl2

Exam Tips:

a) Sodium chloride must be molten, because it does not conduct in the solid state.
b) Chlorine is released at the anode as a by-product.

 

Question 16 (ii): सोडियम हाइड्रॉक्साइड

Answer:

सोडियम क्लोराइड के जलीय विलयन (ब्राइन) का नेलसन सेल अथवा कॉस्टनर-कैलनर सेल में विद्युत-अपघटन करने पर सोडियम हाइड्रॉक्साइड प्राप्त होता है:
2NaCl + 2H2O → 2NaOH + H2 ↑ + Cl2 ↑

Exam Tips:

a) Use brine, the aqueous solution of NaCl, in a Nelson or Castner-Kellner cell.
b) Hydrogen is released at the cathode and chlorine at the anode.

 

Question 16 (iii): सोडियम परॉक्साइड

Answer:

पहले सोडियम क्लोराइड के विद्युत-अपघटनी अपचयन से सोडियम धातु प्राप्त की जाती है। इसके बाद धातु को 573 K पर, नमी और CO2 से मुक्त वायुमण्डल में, ऑक्सीजन के आधिक्य के साथ गर्म किया जाता है, जिससे सोडियम परॉक्साइड बनता है:
2Na + O2 → Na2O2

Exam Tips:

a) The reaction is carried out at 573 K, with dry oxygen, so moisture and CO2 must be excluded.
b) Sodium peroxide is formed from sodium metal, not directly from NaCl.

 

Question 16 (iv): सोडियम कार्बोनेट

Answer:

सोडियम कार्बोनेट सॉल्वे-अमोनिया प्रक्रम से बनाया जाता है। इसमें लगभग 30% सान्द्र ब्राइन (NaCl विलयन) को अमोनिया से संतृप्त कर उसमें CO2 प्रवाहित की जाती है। इससे सोडियम बाइकार्बोनेट अवक्षेपित होता है। अवक्षेप को छानकर अलग करने पर सोडियम बाइकार्बोनेट प्राप्त होता है। इसे गर्म करने पर सोडियम कार्बोनेट बनता है:
2NaHCO3 → Na2CO3 + CO2 ↑ + H2O

Exam Tips:

a) Ammonia is used to saturate the brine, so NaHCO3 precipitates out.
b) Heating the bicarbonate gives sodium carbonate, CO2 and water.

 

Question 17: क्या होता है, जब-

Question 17 (1): मैग्नीशियम को हवा में जलाया जाता है।

Answer:

मैग्नीशियम ऑक्साइड (MgO) तथा मैग्नीशियम नाइट्राइड (Mg3N2) का मिश्रण बनता है:
2Mg + O2 → 2MgO
3Mg + N2 → Mg3N2

Exam Tips:

a) Magnesium burns with a bright white flame in air.
b) Some nitrogen in air reacts with the metal to give the nitride.

 

Question 17 (2): बिना बुझे चूने को सिलिका के साथ गर्म किया जाता है।

Answer:

बिना बुझे चूने (CaO) को सिलिका (SiO2) के साथ गर्म करने पर कैल्सियम सिलिकेट बनता है:
CaO + SiO2 → CaSiO3

Exam Tips:

a) Quicklime combines with silica to form calcium silicate, which is the main component of slag and of glass-making mixtures.
b) This is an acid-base reaction in which CaO acts as the base.

 

Question 17 (3): क्लोरीन बुझे चूने से अभिक्रिया करती है।

Answer:

क्लोरीन बुझे चूने (Ca(OH)2) से अभिक्रिया करके विरंजक चूर्ण (bleaching powder) बनाती है:
2Ca(OH)2 + 2Cl2 → CaCl2 + Ca(OCl)2 + 2H2O

Exam Tips:

a) Bleaching powder is a mixture of CaCl2 and Ca(OCl)2.
b) Slaked lime is the reactant, so water is formed as a product.

 

Question 17 (4): कैल्सियम नाइट्रेट को गर्म किया जाता है।

Answer:

कैल्सियम नाइट्रेट गर्म करने पर विघटित होकर कैल्सियम ऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन देता है:
2Ca(NO3)2 → 2CaO + 4NO2 ↑ + O2 ↑

Exam Tips:

a) Nitrates of alkaline earth metals decompose on heating to give the oxide.
b) Brown NO2 gas is evolved along with oxygen.

 

Question 18: निम्नलिखित में प्रत्येक के दो-दो उपयोग लिखिए-

Question 18 (i): कॉस्टिक सोडा

Answer:

साबुन, कागज, कृत्रिम रेशम तथा कई अन्य रसायनों के निर्माण में; और पेट्रोलियम के परिष्करण में।

Exam Tips:

a) Caustic soda is used in soap-making and in the paper industry.
b) It is also used in petroleum refining.

 

Question 18 (ii): सोडियम कार्बोनेट

Answer:

जल के मृदुकरण, धुलाई और निर्मलन में; तथा काँच, साबुन, बोरैक्स एवं कॉस्टिक सोडा के निर्माण में।

Exam Tips:

a) Sodium carbonate softens hard water.
b) It is a raw material for glass, soap and caustic soda.

 

Question 18 (iii): बिना बुझा चूना

Answer:

सीमेंट के निर्माण में प्राथमिक पदार्थ के रूप में तथा क्षारक के सबसे सस्ते रूप में; और शर्करा के शुद्धिकरण में तथा रंजकों (dye stuffs) के निर्माण में।

Exam Tips:

a) Quicklime is the cheapest form of base.
b) It is used in sugar refining and in making dyestuffs.

 

Question 19: निम्नलिखित की संरचना बताइए-

Question 19 (a): BeCl2 (वाष्प)

Answer:

वाष्प अवस्था में यह यौगिक द्विलक (dimer) के रूप में पाया जाता है, जिसमें Be परमाणु sp3 संकरित होता है। लगभग 1200 K ताप पर यह अपघटित होकर एक रैखिक एकलक (monomer) देता है, जिसमें Be परमाणु sp संकरण अवस्था में होता है।

Exam Tips:

a) The dimer is bridged by chlorine atoms, so each Be has four bonds.
b) Above about 1200 K the dimer dissociates to a linear monomer with sp hybridised Be.

 

Question 19 (b): BeCl2 (ठोस)

Answer:

ठोस अवस्था में बेरीलियम क्लोराइड की शृंखला संरचना (बहुलक) होती है। इसमें समीपवर्ती अणुओं पर उपस्थित क्लोरीन परमाणुओं के इलेक्ट्रॉन-युग्म, इलेक्ट्रॉन-न्यून Be परमाणु को दान करके उपसहसंयोजी बन्ध बनाते हैं। इस शृंखला संरचना में Be परमाणु sp3 संकरित होता है, परन्तु Cl–Be–Cl बन्ध कोण सामान्य चतुष्फलकीय कोण (109.5°) से बहुत कम, लगभग 98°, होता है।

Exam Tips:

a) Each Be is tetrahedral but the bridging Cl–Be–Cl angle is only about 98 degrees.
b) The chain is formed by coordinate bonds from neighbouring chlorine atoms.

 

Question 20: सोडियम एवं पोटैशियम के हाइड्रॉक्साइड एवं कार्बोनेट जल में विलेय हैं, जबकि मैग्नीशियम एवं कैल्सियम के संगत लवण जल में अल्प विलेय हैं, समझाइए।

Answer:

दिए गए सभी यौगिक क्रिस्टलीय ठोस हैं और इनकी जल में विलेयता जालक एन्थैल्पी तथा जलयोजन एन्थैल्पी दोनों के द्वारा निर्धारित होती है। सोडियम और पोटैशियम यौगिकों में जालक एन्थैल्पी का परिमाण जलयोजन एन्थैल्पी की तुलना में बहुत कम होता है। धनायनों का आकार बड़ा होने से ये यौगिक जल में तुरन्त विलेय हो जाते हैं।

इसके विपरीत मैग्नीशियम और कैल्सियम के संगत यौगिकों में धनायन छोटे होते हैं और उन पर धनावेश का परिमाण अधिक होता है। इसलिए इनकी जालक एन्थैल्पी सोडियम और पोटैशियम के यौगिकों से अधिक होती है। अतः इन धातुओं के हाइड्रॉक्साइड और कार्बोनेट जल में अल्प विलेय होते हैं।

सोडियम और पोटैशियम के हाइड्रॉक्साइड एवं कार्बोनेट जल में विलेय हैं, क्योंकि
जलयोजन ऊर्जा > जालक ऊर्जा
मैग्नीशियम और कैल्सियम के हाइड्रॉक्साइड एवं कार्बोनेट जल में अल्प विलेय हैं, क्योंकि
जलयोजन ऊर्जा ≤ जालक ऊर्जा

Exam Tips:

a) In Na and K salts, hydration energy is greater than lattice energy, so they dissolve readily.
b) Mg2+ and Ca2+ are small and doubly charged, so their lattice energies are high.
c) Compare the sizes of the cations to explain the trend.

 

Question 21: निम्नलिखित की महत्ता बताइए-

Question 21 (i): चूना पत्थर

Answer:

चूना पत्थर की महत्ता निम्नलिखित है-
संगमरमर के रूप में भवन-निर्माण में।
बुझे हुए चूने के निर्माण में।
कैल्सियम कार्बोनेट और मैग्नीशियम कार्बोनेट का उपयोग लोहे जैसी धातुओं के निष्कर्षण में फ्लक्स (flux) के रूप में होता है।
विशेष रूप से अवक्षेपित CaCO3 का उपयोग उच्च गुणवत्ता वाले कागज के निर्माण में होता है।
एंटासिड, टूथपेस्ट में अपघर्षक (abrasive), च्युइंगम के संघटक और सौन्दर्य प्रसाधनों में पूरक के रूप में।

Exam Tips:

a) Limestone is used as flux in extracting iron.
b) Precipitated CaCO3 is used to make high-quality paper.
c) Limestone is also used in antacids and toothpaste.

 

Question 21 (ii): सीमेन्ट

Answer:

लोहा और स्टील के अतिरिक्त सीमेंट भी एक ऐसा पदार्थ है जिसे किसी राष्ट्र की उपयोगी वस्तुओं की श्रेणी में रखा जा सकता है। इसका उपयोग कंक्रीट, प्रबलित कंक्रीट, प्लास्टरिंग और पुल-निर्माण आदि में किया जाता है।

Exam Tips:

a) Cement is the binding material in concrete.
b) It is used in reinforced concrete, plastering and bridge construction.

 

Question 21 (iii): प्लास्टर ऑफ पेरिस

Answer:

प्लास्टर ऑफ पेरिस का सबसे बड़ा उपयोग भवन-निर्माण उद्योग में होता है। इसका उपयोग टूटी हुई हड्डियों पर प्लास्टर बाँधने में भी होता है। इसका उपयोग दन्त-चिकित्सा, अलंकरण कार्य तथा मूर्तियाँ और उनके साँचे बनाने में भी होता है।

Exam Tips:

a) Plaster of Paris is used in building construction and for setting broken bones.
b) It is also used in dentistry and for making moulds and statues.

 

Question 22: लीथियम के लवण साधारणतया जलयोजित होते हैं, जबकि अन्य क्षार धातुओं के लवण साधारणतया निर्जलीय होते हैं। क्यों?

Answer:

लीथियम लवणों में लीथियम आयन (Li+) अपने छोटे आकार के कारण नमी या जल के सम्पर्क में आने पर तुरन्त जलयोजित हो जाता है। इसलिए लीथियम के लवण साधारणतया जलयोजित होते हैं, जबकि अन्य क्षार धातु आयन अपेक्षाकृत बड़े होने के कारण जलयोजित नहीं होते, और ये निर्जलीय होते हैं।

Exam Tips:

a) Small size gives Li+ a high charge density, so it binds water strongly.
b) Larger alkali metal ions bind water less strongly and form anhydrous salts.

 

Question 23: LiF जल में लगभग अविलेय होता है, जबकि LiCl न सिर्फ जल में, बल्कि ऐसीटोन में भी विलेय होता है। कारण बताइए।

Answer:

LiF की जल में अल्प विलेयता इसकी उच्च जालक एन्थैल्पी के कारण है, क्योंकि F− आयन आकार में अत्यन्त छोटा होता है। दूसरी ओर लीथियम क्लोराइड (LiCl) में जालक एन्थैल्पी अपेक्षाकृत कम होती है, जबकि जलयोजन ऊर्जा का परिमाण अधिक होता है। इसलिए LiCl द्विध्रुवी आकर्षण के कारण न केवल जल में, बल्कि ऐसीटोन में भी विलेय होता है, क्योंकि ऐसीटोन भी ध्रुवीय विलायक है।

Exam Tips:

a) LiF has a high lattice enthalpy because F- is very small.
b) LiCl dissolves in acetone because acetone is polar, and the dipole attraction helps.
c) Lattice enthalpy must be compared with hydration enthalpy to predict solubility.

 

Question 24: जैव द्रवों में सोडियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम एवं कैल्सियम की सार्थकता बताइए।

Answer:

सोडियम एवं पोटैशियम की जैव उपयोगिता: सोडियम आयन मुख्यतः अन्तराकाशीय द्रव और रक्त प्लाज्मा में पाया जाता है, जो कोशिकाओं को घेरे रहता है। यह तंत्रिका संकेतों के संचरण में भाग लेता है, जो कोशिका झिल्ली में जल प्रवाह को नियमित करते हैं, और कोशिकाओं में शर्करा और अमीनो अम्लों के प्रवाह को भी नियन्त्रित करते हैं। Na और K रासायनिक रूप से समान होते हुए भी कोशिका झिल्ली को पार करने की क्षमता और एन्जाइम सक्रिय करने की दृष्टि से मात्रात्मक रूप से भिन्न हैं। इसलिए कोशिका-द्रव में पोटैशियम धनायन बहुतायत में होते हैं, जहाँ ये एन्जाइम को सक्रिय करते हैं और ग्लूकोज के ऑक्सीकरण से ATP बनने में भाग लेते हैं। सोडियम आयन तंत्रिका-संकेतों के संचरण के लिए उत्तरदायी हैं।

कोशिका झिल्ली के दोनों ओर Na और K आयनों की सान्द्रता में उल्लेखनीय अन्तर पाया जाता है। उदाहरण के लिए, रक्त प्लाज्मा में Na की मात्रा 143 mmol L−1 और K का स्तर केवल 5 mmol L−1 है, जबकि लाल रक्त कोशिकाओं के भीतर Na की मात्रा 10 mmol L−1 और K की मात्रा 105 mmol L−1 है। इस असाधारण उतार-चढ़ाव को सोडियम-पोटैशियम पम्प कहते हैं। यह कोशिका झिल्ली पर कार्य करता है और मनुष्य की विश्रामावस्था की कुल ऊर्जा खपत के एक-तिहाई से अधिक का उपयोग करता है, जो लगभग 15 किलो ATP प्रति 24 घंटे तक हो सकती है।

मैग्नीशियम और कैल्सियम का जैविक महत्व: एक वयस्क व्यक्ति में लगभग 25 ग्राम मैग्नीशियम और 1200 ग्राम कैल्सियम होता है, जबकि लोहा लगभग 5 ग्राम और ताँबा 0.06 ग्राम होता है। मानव शरीर में इनकी दैनिक आवश्यकता लगभग 200 से 300 मिलीग्राम अनुमानित की गई है। ATP का उपयोग करने वाले फॉस्फेट-संचरण के सभी एन्जाइम मैग्नीशियम को सह-घटक (co-factor) के रूप में उपयोग करते हैं। पौधों में प्रकाश-संश्लेषण के मुख्य रंजक क्लोरोफिल में भी मैग्नीशियम होता है। शरीर में कैल्सियम का 99% दाँतों और हड्डियों में होता है।

कैल्सियम तंत्रिका-पेशीय कार्यप्रणाली, तंत्रिका-प्रेषण, कोशिका झिल्ली की अखण्डता (cell membrane integrity) और रक्त-स्कन्दन (blood coagulation) में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्लाज्मा में कैल्सियम की सान्द्रता लगभग 100 mg L−1 होती है, जिसे हॉर्मोन कैल्सिटोनिन और पैराथायरॉइड बनाए रखते हैं। चूँकि हड्डी अक्रिय तथा अपरिवर्तनशील पदार्थ नहीं है, कैल्सियम लगभग 400 mg प्रतिदिन के हिसाब से विलेयित और निक्षेपित होता रहता है। इसका सारा कैल्सियम रक्त प्लाज्मा से होकर गुजरता है।

Exam Tips:

a) Potassium is the main cation inside cells, where it activates enzymes.
b) The sodium-potassium pump uses a large share of the body's resting energy.
c) Mg is a co-factor for ATP-using enzymes and is present in chlorophyll.
d) About 99% of body calcium is found in teeth and bones.

 

Question 25: क्या होता है जब-

Question 25 (i): सोडियम धातु को जल में डाला जाता है।

Answer:

सोडियम धातु को जल में डालने पर अत्यधिक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया होती है और हाइड्रोजन गैस मुक्त होती है, जो आग पकड़ लेती है।
2Na + 2H2O → 2NaOH + H2 ↑

Exam Tips:

a) The reaction is highly exothermic.
b) The liberated hydrogen catches fire.

 

Question 25 (ii): सोडियम धातु को हवा की अधिकता में गर्म किया जाता है।

Answer:

सोडियम धातु को वायु की अधिकता में गर्म करने पर सोडियम परॉक्साइड बनता है:
2Na + O2 → Na2O2

Exam Tips:

a) Excess air gives the peroxide rather than the oxide.
b) Sodium peroxide is a yellow solid.

 

Question 25 (iii): सोडियम परॉक्साइड को जल में घोला जाता है।

Answer:

सोडियम परॉक्साइड को जल में घोलने पर ऑक्सीजन मुक्त होती है और सोडियम हाइड्रॉक्साइड बनता है:
2Na2O2 + 2H2O → 4NaOH + O2 ↑

Exam Tips:

a) Water releases oxygen from the peroxide.
b) The solution is strongly alkaline because of NaOH.

 

Question 26: निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रेक्षण पर टिप्पणी लिखिए-

Question 26 (a): जलीय विलयनों में क्षार धातु आयनों की गतिशीलता Li+ < Na+ < K+ < Rb+ < Cs+ क्रम में होती है।

Answer:

जलीय विलयनों में क्षार धातु आयनों की गतिशीलता इस क्रम में होती है: Li+ < Na+ < K+ < Rb+ < Cs+। इसे धनायनों के जल में जलयोजित होने के आधार पर समझाया जा सकता है। Li+ आयन छोटे आकार के कारण सबसे अधिक जलयोजित होता है, अतः इसका जलयोजित आकार सबसे बड़ा होता है और इसकी गतिशीलता सबसे कम होती है। इसके विपरीत Cs+ का जलयोजन सबसे कम होता है, इसलिए इसकी गतिशीलता सबसे अधिक होती है।

Exam Tips:

a) Li+ is the most hydrated, so it moves most slowly in water.
b) Cs+ has the least hydration, so it is the most mobile ion.
c) It is the hydrated radius, not the bare ionic radius, that controls mobility.

 

Question 26 (b): लीथियम ऐसी एकमात्र क्षार धातु है, जो नाइट्राइड बनाती है।

Answer:

लीथियम एक प्रबल अपचायक है और यह नाइट्रोजन से सीधे संयोग करके लीथियम नाइट्राइड (Li3N) बनाता है:
6Li + N2 → 2Li3N

Exam Tips:

a) Lithium is the only alkali metal that reacts directly with nitrogen to form a nitride.
b) The product, lithium nitride, is Li3N.

 

Question 26 (c): M2+(aq) + 2e− → M(s) हेतु E° (जहाँ M = Ca, Sr या Ba) लगभग स्थिरांक है।

Answer:

क्षार धातुओं के इलेक्ट्रोड विभव (E°), जो M(s) से M+(aq) तक सभी परिवर्तनों में अन्य धातुओं द्वारा प्रदर्शित अपचायक क्षमता को मापते हैं, तीन कारकों पर निर्भर करते हैं: (a) ऊर्ध्वपातन, (b) आयनन एन्थैल्पी और (c) जलयोजन एन्थैल्पी। Ca, Sr और Ba के लिए इन तीनों कारकों का सामूहिक प्रभाव लगभग समान होता है, अतः इनका इलेक्ट्रोड विभव भी लगभग स्थिरांक होता है।

Exam Tips:

a) Three factors control E°: sublimation, ionisation enthalpy and hydration enthalpy.
b) For Ca, Sr and Ba their combined effect is nearly the same, so E° is almost constant.

 

Question 27: समझाइए कि क्यों-

Question 27 (a): Na2CO3 का विलयन क्षारीय होता है।

Answer:

सोडियम कार्बोनेट (Na2CO3) प्रबल क्षार (NaOH) और दुर्बल अम्ल (H2CO3) का लवण है। जल-अपघटन होने पर यह क्षारीय विलयन बनाता है:
CO32− + H2O ⇌ HCO3− + OH−

Exam Tips:

a) Sodium carbonate is the salt of a strong base and a weak acid.
b) Carbonate ion hydrolyses water to give hydroxide ion.

 

Question 27 (b): क्षार धातुएँ उनके संगलित क्लोराइडों के विद्युत-अपघटन से प्राप्त की जाती हैं।

Answer:

क्षार धातुएँ उच्च अभिक्रियाशील और प्रबल अपचायक होती हैं, अतः इन्हें साधारण विधियों से निष्कर्षित नहीं किया जा सकता। इन्हें जलीय विलयनों के विद्युत-अपघटन द्वारा भी प्राप्त नहीं किया जा सकता, क्योंकि तब बनने वाली धातुएँ जल से अभिक्रिया करके हाइड्रॉक्साइड बना लेंगी। इसलिए इन धातुओं को सामान्यतः इनके संगलित क्लोराइडों के विद्युत-अपघटन द्वारा प्राप्त किया जाता है।

Exam Tips:

a) Alkali metals react with water, so aqueous electrolysis cannot give the free metal.
b) Electrolysis of the molten chloride gives the metal and chlorine.

 

Question 27 (c): पोटैशियम की तुलना में सोडियम अधिक उपयोगी है।

Answer:

सोडियम के उपयोग पोटैशियम की तुलना में अधिक विविध हैं:
1. सोडियम का उपयोग Na/Pb मिश्रधातु बनाने में होता है, जो PbEt4 और PbMe4 के निर्माण के लिए आवश्यक है। इन कार्बधात्विक यौगिकों का उपयोग पेट्रोल में अपस्फोटरोधी (antiknock) के रूप में होता है।
2. यह प्रबल अपचायक सोडियम अमलगम के रूप में प्रयुक्त होता है।
3. सोडियम धातु से सोडियम परॉक्साइड, ऐमाइड और सोडियम सायनाइड जैसे यौगिक बनाए जाते हैं।
4. इसका उपयोग रंजक उद्योग में होता है।
5. द्रव सोडियम का उपयोग नाभिकीय रिएक्टर में शीतलक (coolant) के रूप में होता है।
6. इसका उपयोग कार्बनिक यौगिकों में नाइट्रोजन, सल्फर और हैलोजनों की उपस्थिति निर्धारित करने में होता है।

Exam Tips:

a) Sodium-lead alloys are used to make tetraalkyl lead antiknock agents.
b) Liquid sodium is used as a coolant in nuclear reactors.
c) Sodium is used in many more compounds and processes than potassium.

 

Question 28: निम्नलिखित के मध्य क्रियाओं के सन्तुलित समीकरण लिखिए-

Question 28 (a): Na2CO3 एवं जल

Answer:

सोडियम कार्बोनेट जल में घुलकर आंशिक जल-अपघटन से सोडियम बाइकार्बोनेट और सोडियम हाइड्रॉक्साइड बनाता है:
Na2CO3 + H2O → NaHCO3 + NaOH

Exam Tips:

a) Sodium carbonate hydrolyses in water to give a basic solution.
b) The equation is balanced in Na, C, H and O.

 

Question 28 (b): KO2 एवं जल

Answer:

2KO2 + 2H2O → 2KOH + H2O2 + O2

Exam Tips:

a) Potassium superoxide with water gives KOH, hydrogen peroxide and oxygen.
b) Check that the equation is balanced in K, O and H.

 

Question 28 (c): Na2O एवं CO2

Answer:

Na2O + CO2 → Na2CO3

Exam Tips:

a) Sodium oxide, a basic oxide, reacts with acidic CO2 to form the carbonate.

 

Question 29: आप निम्नलिखित तथ्यों को कैसे समझाएँगे-

Question 29 (a): BeO जल में अविलेय है, जबकि BeSO4 विलेय है।

Answer:

Be2+ आयन छोटे आकार, उच्च आयनन विभव और उच्च विद्युत ऋणात्मकता के कारण BeO में अत्यधिक सहसंयोजक गुण रखता है, इसलिए यह जल में अविलेय होता है। BeSO4 आयनिक होता है और Be2+ आयन का अत्यधिक छोटा आकार होने से इसकी जलयोजन ऊर्जा अधिक होती है, जबकि जालक ऊर्जा अपेक्षाकृत कम। इसलिए BeSO4 जल में विलेय होता है।

Exam Tips:

a) BeO is largely covalent, so water cannot separate its ions.
b) BeSO4 is ionic with a high hydration energy for the small Be2+ ion.

 

Question 29 (b): BaO जल में विलेय है, जबकि BaSO4 अविलेय है।

Answer:

BaO और BaSO4 दोनों आयनिक यौगिक हैं। बेरियम ऑक्साइड (BaO) जल में विलेय है, क्योंकि इसकी जलयोजन ऊर्जा जालक ऊर्जा से अधिक होती है। इसके विपरीत BaSO4 की जालक ऊर्जा द्विसंयोजी आवेशों के कारण अधिक होती है, इसलिए मुक्त होने वाली जलयोजन ऊर्जा जालक ऊर्जा से अधिक नहीं हो पाती और बन्ध नहीं टूटते। इस कारण BaSO4 अविलेय है।

Exam Tips:

a) Compare hydration energy with lattice energy to explain solubility.
b) The doubly charged sulphate ion gives BaSO4 a high lattice energy, so it stays insoluble.

 

Question 29 (c): एथेनॉल में LiI, KI की तुलना में अधिक विलेय है।

Answer:

लीथियम आयोडाइड प्रवृत्ति में थोड़ा सहसंयोजी होता है। इसका कारण लीथियम की ध्रुवण-क्षमता है: Li+ छोटे आकार के कारण सर्वाधिक ध्रुवण-क्षमता रखता है, और आयोडाइड आयन बड़े आकार के कारण सबसे अधिक ध्रुवित होता है। इसलिए LiI अधिक सहसंयोजक है और कम ध्रुवीय विलायक एथेनॉल में KI की तुलना में अधिक विलेय है।

Exam Tips:

a) LiI is more covalent than KI because Li+ polarises iodide strongly.
b) A more covalent salt dissolves better in a less polar solvent such as ethanol.

 

Question 30: इनमें से किस क्षार धातु का गलनांक न्यूनतम है?
(क) Na
(ख) K
(ग) Rb
(घ) Cs.

Answer:

(घ) Cs.

Exam Tips:

a) Melting point falls down the group, so caesium has the lowest value among these four.

 

Question 31: निम्नलिखित में से कौन-सी क्षार धातु जलयोजित लवण देती है?
(क) Li
(ख) Na
(ग) K
(घ) Cs.

Answer:

(क) Li

Exam Tips:

a) Lithium ion is small and highly hydrated, so its salts are usually hydrated.

 

Question 32: निम्नलिखित में से कौन-सी क्षारीय मृदा धातु कार्बोनेट ताप के प्रति सबसे अधिक स्थायी है?
(क) MgCO3
(ख) CaCO3
(ग) SrCO3
(घ) BaCO3

Answer:

(घ) BaCO3

Exam Tips:

a) Thermal stability of alkaline earth carbonates increases down the group, so BaCO3 is the most stable.

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 11 Chemistry Chapter 10 s-Block Elements

Textbook Solutions for Class 11 Chemistry Chapter 10 s-Block Elements

Explore reliable textbook solutions for Chapter 10 s-Block Elements tailored for Class 11 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Chemistry.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 Chemistry module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Chemistry.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 10 s-ब्लॉक तत्त्व for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 10 s-ब्लॉक तत्त्व is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Chemistry are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Chemistry Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 10 s-ब्लॉक तत्त्व as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Chemistry concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 10 s-ब्लॉक तत्त्व will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 10 s-ब्लॉक तत्त्व in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Chemistry. You can access HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 10 s-ब्लॉक तत्त्व in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Chemistry Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Chemistry Solutions Chapter 10 s-ब्लॉक तत्त्व in printable PDF format for offline study on any device.