HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 8 कोशिका : जीवन की इकाई

Official Haryana Board Solutions for Class 11 Biology: Chapter 08 The Cell: Unit of Life

Review structured textbook solutions for Class 11 Biology Chapter 08 The Cell: Unit of Life. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Chapter-wise Solutions for Biology: Chapter 08 The Cell: Unit of Life

Navigate directly to the solved Biology textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Question 1: इनमें कौनसा सही नहीं है?
(अ) कोशिका की खोज रॉबर्ट ब्राउन ने की थी।
(ब) श्लीडेन व श्वान ने कोशिका सिद्धान्त प्रतिपादित किया था।
(स) विरचो (Virchow) के अनुसार कोशिका पूर्व स्थित कोशिका से बनती है।
(द) एक कोशिकीय जीव अपने जीवन के सभी कार्य एक कोशिका के भीतर करते हैं।

Answer:

कथन (अ) सही नहीं है, क्योंकि कोशिका की खोज रॉबर्ट हुक ने की थी।

Exam Tips:

a) रॉबर्ट हुक ने कोशिका की खोज की, जबकि रॉबर्ट ब्राउन ने केन्द्रक की खोज की थी।

 

Question 2: नई कोशिका का निर्माण होता है-
(अ) जीवाणु किण्वन से
(ब) पुरानी कोशिकाओं के पुनरुत्पादन से
(स) पूर्व स्थित कोशिकाओं से
(द) अजैविक पदार्थों से।

Answer:

(स) पूर्व स्थित कोशिकाओं से।

Exam Tips:

a) विरचो ने प्रतिपादित किया कि हर कोशिका पहले से मौजूद कोशिका के विभाजन से ही बनती है।

 

Question 3: निम्नलिखित के जोड़े बताइए-

स्तम्भ Aस्तम्भ B
(अ) क्रिस्टी(i) पीठिका में चपटे कलामय थैली
(ब) कुंडिका(ii) सूत्र कणिका में अन्तर्वलन
(स) थाइलेकॉइड(iii) गाल्जी उपकरण में बिम्ब आकार की थैली

Answer:

स्तम्भ Aस्तम्भ B
(अ) क्रिस्टी(ii) सूत्र कणिका में अन्तर्वलन
(ब) कुंडिका(iii) गाल्जी उपकरण में बिम्ब आकार की थैली
(स) थाइलेकॉइड(i) पीठिका में चपटे कलामय थैली

Exam Tips:

a) क्रिस्टी माइटोकॉन्ड्रिया की भीतरी झिल्ली के अन्तर्वलन हैं।
b) थाइलेकॉइड हरितलवक (क्लोरोप्लास्ट) के स्ट्रोमा में अलग-अलग ढेर बनाते हैं।

 

Question 4: इनमें से कौन-सा कथन सही है?
(अ) सभी जीव कोशिकाओं में केन्द्रक मिलता है।
(ब) दोनों जन्तु व पादप कोशिकाओं में स्पष्ट कोशिका भित्ति होती है।
(स) प्रोकैरियोटिक कोशिका में झिल्ली से आवरित अंगक नहीं मिलते हैं।
(द) कोशिका का निर्माण अजैविक पदार्थों से नये सिरे से होता है।

Answer:

(स) प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में झिल्ली से आवरित अंगक नहीं मिलते हैं।

Exam Tips:

a) प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में केन्द्रक, माइटोकॉन्ड्रिया और लवक जैसे झिल्ली-आवरित अंगक नहीं होते।

 

Question 5: प्रोकैरियोटिक कोशिका में क्या मीसोसोम होता है? इसके कार्य का वर्णन कीजिए।

Answer:

प्रोकैरियोटिक कोशिका (prokaryotic cell) में कोशिका कला के अन्तर्वलन (infolds) से कोशिका के अन्दर की ओर कुछ थैलीनुमा रचनाएँ बन जाती हैं, जिन्हें मीसोसोम (mesosomes) कहते हैं।

मीसोसोम कोशिका भित्ति के निर्माण, DNA के द्विगुणन तथा कोशिका विभाजन में सहायक होता है। इनमें श्वसन से सम्बन्धित विकर पाए जाते हैं, इसलिए इसे यूकैरियोटिक कोशिकाओं के माइटोकॉन्ड्रिया के समरूप अंगक माना जाता है। यह कोशिका में स्रावण (secretion) में भी सहायक होता है।

Exam Tips:

a) मीसोसोम जीवद्रव्य कला के अन्तर्वलन से बनता है, इसीलिए इसे कला की थैलीनुमा रचना कहते हैं।
b) श्वसन विकरों की उपस्थिति के कारण मीसोसोम कार्य में माइटोकॉन्ड्रिया के समान माना जाता है।
c) उत्तर में कोशिका भित्ति, DNA द्विगुणन और कोशिका विभाजन, तीनों कार्य अवश्य लिखें।

 

Question 6: कैसे उदासीन विलेय जीवद्रव्य झिल्ली से होकर गति करते हैं? क्या ध्रुवीय अणु उसी प्रकार से इससे होकर गति करते हैं। यदि नहीं तो इनका जीवद्रव्य झिल्ली से होकर परिवहन कैसे होता है?

Answer:

जीवद्रव्य झिल्ली (plasma membrane) का प्रमुख कार्य अणुओं का परिवहन करना है। यह झिल्ली चयनात्मक पारगम्य (selectively permeable) होती है।

उदासीन विलेय अणु उच्च सान्द्रता से कम सान्द्रता की ओर साधारण विसरण (simple diffusion) द्वारा झिल्ली के आर-पार होते रहते हैं। इसमें ऊर्जा व्यय नहीं होती।

ध्रुवीय अणु साधारण विसरण द्वारा इस झिल्ली के आर-पार नहीं जा सकते। ये वाहक प्रोटीन्स (carrier proteins) की सहायता से परिवहन करते हैं, जिन्हें आयन कैरियर भी कहते हैं। यदि अणु उच्च सान्द्रता की ओर से निम्न सान्द्रता की ओर जाते हैं, तो यह सुगम विसरण (facilitated diffusion) है और इसमें ऊर्जा व्यय नहीं होती। यदि अणु निम्न सान्द्रता से उच्च सान्द्रता की ओर जाते हैं, तो यह सक्रिय परिवहन (active transport) है, जिसमें ऊर्जा ATP से प्राप्त होती है।

Exam Tips:

a) साधारण विसरण निष्क्रिय होता है, इसलिए उदासीन अणुओं के परिवहन में ATP खर्च नहीं होता।
b) वाहक प्रोटीन किसी विशेष आयन या अणु के साथ ही क्रिया करते हैं।
c) सुगम विसरण सान्द्रता प्रवणता के अनुदिश होता है और इसमें ATP नहीं लगता।
d) सक्रिय परिवहन सान्द्रता प्रवणता के विरुद्ध होता है और इसमें ATP से ऊर्जा मिलती है।

 

Question 7: दो कोशिकीय अंगकों का नाम बताइए जो झिल्ली से घिरे होते हैं। इन दो अंगकों की क्या विशेषताएँ हैं? इनका कार्य व रेखांकित चित्र बनाइए।

Answer:

दो दोहरी झिल्ली से घिरे कोशिकांग माइटोकॉन्ड्रिया और लवक (plastids) हैं।

माइटोकॉन्ड्रिया: यह दोहरी झिल्ली से घिरा होता है। बाहरी झिल्ली चिकनी होती है, जबकि भीतरी झिल्ली अन्तर्वलित होकर क्रिस्टी (cristae) बनाती है। भीतरी भाग में मैट्रिक्स होता है, जिसमें एंजाइम, राइबोसोम और DNA पाए जाते हैं। इसका कार्य कोशिकीय श्वसन द्वारा ऊर्जा को ATP के रूप में संचित करना है, इसलिए इसे कोशिका का शक्ति गृह (powerhouse) कहते हैं।

लवक (Plastids): यह भी दोहरी झिल्ली से घिरा होता है और इसमें स्ट्रोमा (stroma) तथा थाइलेकॉइड (thylakoids) होते हैं। हरितलवक (chloroplast) में क्लोरोफिल होता है। इसका कार्य प्रकाश संश्लेषण द्वारा प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में बदलना है।

Exam Tips:

a) माइटोकॉन्ड्रिया में क्रिस्टी आन्तरिक सतह को बढ़ाते हैं, जहाँ ATP बनाने वाले एंजाइम होते हैं।
b) हरितलवक के थाइलेकॉइड ढेर बनाकर ग्रैना (grana) बनाते हैं।
c) चित्र में बाहरी और भीतरी दोनों झिल्लियों को अलग-अलग नाम दें।
d) माइटोकॉन्ड्रिया को ATP उत्पादन और लवक को प्रकाश संश्लेषण से जोड़कर लिखें।

 

Question 8: प्रोकैरियोटिक कोशिका की क्या विशेषताएँ हैं?

Answer:

पूर्वकेन्द्रकीय (प्रोकैरियोटिक) कोशिकाएँ ऐसी होती हैं जिनमें वास्तविक केन्द्रक नहीं होता। इनकी निम्नलिखित विशेषताएँ हैं-

1. इनमें केवल एक प्रकार का आनुवंशिक पदार्थ (आमतौर पर DNA) पाया जाता है।
2. आनुवंशिक पदार्थ हिस्टोन प्रोटीन से रहित होता है।
3. आनुवंशिक पदार्थ किसी कला से आवरित नहीं होता, अर्थात् केन्द्रक कला (nuclear membrane) नहीं पाई जाती।
4. इनके आनुवंशिक पदार्थ को केन्द्रकाय या जीनोफोर (genophore) कहते हैं, जिसमें केन्द्रिका नहीं होती।
5. इनमें अन्तःप्रद्रव्यी जालिका (ER), गॉल्जी काय, माइटोकॉन्ड्रिया, लवक आदि कलाबद्ध कोशिकांग नहीं पाए जाते।
6. इनमें 70S प्रकार के राइबोसोम पाए जाते हैं।
7. इनके कशाभों या पक्ष्माभों में 9+2 का संगठन नहीं पाया जाता।
8. कुछ जीवाणुओं में प्लास्मिड, मीसोसोम आदि संरचनाएँ पाई जाती हैं।
9. ये स्वपोषी, विषमपोषी या अपघटक होती हैं।
10. ये अपेक्षाकृत छोटे आकार की होती हैं।

Exam Tips:

a) 70S राइबोसोम और 9+2 संगठन का अभाव, दोनों यूकैरियोटिक कोशिकाओं से अलग पहचान हैं।
b) जीनोफोर को केवल आनुवंशिक पदार्थ का क्षेत्र समझें, किसी कला से घिरा केन्द्रक नहीं।
c) बिना कलाबद्ध कोशिकांग वाली विशेषताएँ उत्तर में अलग से लिखें।
d) जीवाणु प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं का सबसे प्रचलित उदाहरण हैं।

 

Question 9: बहुकोशिकीय जीवों में श्रम विभाजन की व्याख्या कीजिए।

Answer:

एककोशिकीय जीवों में जीवन की समस्त क्रियाएँ एक ही कोशिका द्वारा होती हैं। इनमें विभिन्न कार्यों के लिए विशेष अंग या अंगतंत्र नहीं होते। इनका जनन सरल प्रकार का होता है, जैसे बहुविभाजन (multiple fission), विखण्डन (fission) या मुकुलन (budding)। कुछ एककोशिकीय जीवों में लैंगिक जनन भी पाया जाता है।

सरल बहुकोशिकीय जीवों, जैसे स्पंज में, विभिन्न कार्य अलग-अलग प्रकार की कोशिकाओं द्वारा किए जाते हैं। परन्तु ये कोशिकाएँ आवश्यकतानुसार अपना कार्य बदल भी सकती हैं, अतः इनमें कार्य विभाजन स्थायी नहीं होता।

संघ सीलेन्ट्रेटा (Coelenterata) के सदस्यों में कोशिकाएँ विभिन्न जैविक कार्यों के लिए विशिष्टीकृत हो जाती हैं। अर्थात् एक प्रकार का कोशिका समूह केवल एक ही प्रकार का कार्य करता है, इसे ही श्रम विभाजन कहते हैं। श्रम विभाजन की परिकल्पना सर्वप्रथम एच. मिल्ने-एडवर्ड्स (H. Milne-Edwards) ने प्रस्तुत की। उच्च श्रेणी के जन्तुओं में अंग एवं अंगतंत्र बन जाते हैं जो विभिन्न कार्यों का संचालन करते हैं। उच्च पादपों में कोशिकाएँ विशिष्टीकृत होकर अंग बनाती हैं, परन्तु इनमें जन्तुओं जैसे अंगतंत्र नहीं पाए जाते; अतः इनमें ऊतकीय भिन्नन (tissue differentiation) होता है।

Exam Tips:

a) श्रम विभाजन का अर्थ है कि एक प्रकार की कोशिकाएँ केवल एक ही कार्य करें।
b) स्पंज में कार्य विभाजन स्थायी नहीं होता, जबकि उच्च जन्तुओं में अंग और अंगतंत्र स्थायी रूप से बनते हैं।
c) उच्च पादपों में अंगतंत्र नहीं होते, केवल ऊतक होते हैं।
d) उत्तर में एककोशिकीय और बहुकोशिकीय जीवों की तुलना अवश्य लिखें।

 

Question 10: कोशिका जीवन की मूल इकाई है इसे संक्षेप में वर्णित कीजिए।

Answer:

प्रत्येक जीवधारी का शरीर, चाहे वह जन्तु हो या पादप, एक कोशिका या अनेक कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। कोशिका में श्वसन, उत्सर्जन, पोषण और जनन जैसी जीवन की विभिन्न क्रियाएँ सम्पन्न होती हैं। इसलिए कोशिका को शरीर की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई (structural and functional unit) कहते हैं।

कोशिका में होने वाली उपापचयी क्रियाएँ दो प्रकार की होती हैं:
(1) उपचयी क्रियाएँ (Anabolic processes): ये सृजनात्मक क्रियाएँ हैं, जिनसे शरीर के शुष्क भार में वृद्धि होती है। उदाहरण के लिए प्रकाश संश्लेषण और जन्तुओं में भोजन का स्वांगीकरण।
(2) अपचयी क्रियाएँ (Catabolic processes): ये विघटनात्मक क्रियाएँ हैं, जिनसे शरीर के शुष्क भार में कमी होती है। जैसे श्वसन, जिसमें संचित पदार्थों के जारण से ऊर्जा मुक्त होती है।

अमीबा, पैरामीशियम, क्लेमाइडोमोनास और यूग्लीना जैसे एककोशिकीय जीवों में जीवन की सभी क्रियाएँ एक ही कोशिका में होती हैं, अतः कोशिका ही इनका सम्पूर्ण शरीर है। बहुकोशिकीय जीवों में कोशिकाओं से अंग, अंगों से अंगतंत्र और अंगतंत्रों से शरीर बनता है। उपापचयी क्रियाओं के परिणामस्वरूप ही वृद्धि और जनन सम्भव होते हैं। इस प्रकार कोशिका जीवन की मूल इकाई कहलाती है।

Exam Tips:

a) श्वसन अपचयी क्रिया का उदाहरण है, जबकि प्रकाश संश्लेषण उपचयी क्रिया है।
b) एककोशिकीय जीवों में कोशिका ही पूरा शरीर होती है।
c) बहुकोशिकीय जीवों में संगठन का क्रम कोशिका, ऊतक, अंग, अंगतंत्र, शरीर होता है।
d) उपचयी और अपचयी क्रियाओं की तुलना तालिका में भी दी जा सकती है।

 

Question 11: केन्द्रक छिद्र क्या है? इसके कार्य बताइए।

Answer:

केन्द्रक के चारों ओर लगभग 10 से 50 nm मोटी दोहरी झिल्ली की केन्द्रक कला होती है। केन्द्रक कला पर असंख्य सूक्ष्म छिद्र होते हैं, जिन्हें केन्द्रक छिद्र (nuclear pore) कहते हैं। प्रत्येक छिद्र का व्यास लगभग 400–500 Å होता है। प्रत्येक छिद्र की संरचना जटिल होती है और यह अष्टकोणीय सममिति (octagonal symmetry) दर्शाती है। छिद्र के चारों ओर 8 गोलाभ कणों का एक वलय होता है, जिसे एन्युलस (annulus) कहते हैं।

कार्य: केन्द्रक के अन्दर बना mRNA इन्हीं छिद्रों से होकर कोशिका द्रव्य में पहुँचता है। इसके अतिरिक्त केन्द्रिका (nucleolus) में बनी राइबोसोम की उप-इकाइयाँ (sub-units) भी केन्द्रक छिद्रों से होकर कोशिका द्रव्य में आती हैं।

Exam Tips:

a) केन्द्रक छिद्र दोनों झिल्ली परतों के आर-पार होते हैं।
b) mRNA और राइबोसोम की उप-इकाइयाँ इन्हीं छिद्रों से बाहर निकलती हैं।
c) चित्र बनाते समय छिद्र के चारों ओर 8 गोलाभ कणों का वलय दिखाएँ।

 

Question 12: लयनकाय (Lysosome) व रसधानी (Vacuole) दोनों अन्तःझिल्लीमय संरचना हैं, फिर भी कार्य की दृष्टि से ये अलग होते हैं। इस पर टिप्पणी लिखिए।

Answer:

लयनकाय (lysosomes) में जल-अपघटनीय विकर (hydrolytic enzymes), जैसे लाइपेस, प्रोटीएस और कार्बोहाइड्रेस भरे होते हैं। ये क्रमशः लिपिड, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का पाचन करते हैं। ये विकर अम्लीय माध्यम में सर्वाधिक सक्रिय होते हैं और एकक झिल्ली (unit membrane) से घिरे रहते हैं। ये विकर झिल्ली के फटने पर ही कार्य कर सकते हैं।

रसधानी (vacuole) भी इकाई झिल्ली से घिरी होती है, जिसे टोनोप्लास्ट (tonoplast) कहते हैं। यह मुख्यतः पादप कोशिकाओं में पाई जाती है। इसमें विभिन्न प्रकार के लवण, रंगद्रव्य और विटामिन आदि पदार्थ संचित रहते हैं। यह कोशिका की आशूनता (turgidity) बनाए रखने का कार्य करती है।

अतः स्पष्ट है कि लयनकाय और रसधानी दोनों अन्तःझिल्लीमय संरचनाएँ हैं, परन्तु इनके कार्य अलग-अलग हैं। लयनकाय पाचन का कार्य करता है, जबकि रसधानी पदार्थों का संचय करती है और कोशिका की आशूनता बनाए रखती है।

Exam Tips:

a) लयनकाय के एंजाइम अम्लीय pH में सबसे अधिक सक्रिय होते हैं।
b) टोनोप्लास्ट रसधानी की बाहरी झिल्ली है, जो इसे साइटोप्लाज्म से अलग करती है।
c) पाचन और आशूनता, दोनों कार्यों को अलग-अलग अनुच्छेद में लिखें।
d) लयनकाय को पाचन की थैली और रसधानी को संचय की थैली के रूप में याद रखें।

 

Question 13: रेखांकित चित्र की सहायता से निम्नलिखित की संरचना का वर्णन कीजिए-

Question 13 (i): केन्द्रक (Nucleus)

Answer:

केन्द्रक (Nucleus) की खोज सन् 1831 में रॉबर्ट ब्राउन (Robert Brown) ने की थी। यह कोशिका द्रव्य में धँसा हुआ, लगभग गोलाकार, घने और गहरे रंग का जीवद्रव्य (protoplasm) का विशेष भाग है। सामान्यतः एक कोशिका में एक केन्द्रक होता है, यद्यपि कुछ जीवों की कोशिकाओं में एक से अधिक केन्द्रक भी पाए जाते हैं। इसे कोशिका का मस्तिष्क कहते हैं।

कोशिका की समस्त क्रियाएँ केन्द्रक के नियन्त्रण में होती हैं। केन्द्रक का सबसे महत्वपूर्ण कार्य जीवों के पैतृक लक्षणों को नई सन्तति में भेजना है। जीवाणुओं (bacteria) और नीले-हरे शैवालों (blue-green algae) में केन्द्रक के स्थान पर क्रोमेटिन पदार्थ कोशा के मध्य में फैला रहता है और इसके चारों ओर केन्द्रक कला नहीं होती।

Exam Tips:

a) रॉबर्ट ब्राउन ने 1831 में केन्द्रक की खोज की थी।
b) नाभिका (nucleolus), क्रोमेटिन और केन्द्रक कला को चित्र में अलग-अलग नाम दें।
c) जीवाणुओं में केन्द्रक कला के अभाव को तुलना के लिए लिखें।

 

Question 13 (ii): तारककाय (Centrosome)

Answer:

तारककाय (centrosome) प्रायः जन्तु कोशिकाओं में पाया जाता है, परन्तु कुछ पौधों जैसे डाइनोफ्लैजिलेट्स, नाइटेला, कुछ लवकों और युग्लीनॉइड्स में भी पाया जाता है। यह केन्द्रक के समीप स्थित होता है और दो तारक केन्द्रकों (centrioles) से बनता है, इसलिए इसे डिप्लोसोम (diplosome) भी कहते हैं। दोनों तारक केन्द्रक एक-दूसरे से 90° के कोण पर स्थित होते हैं।

परासंरचना (Ultrastructure): प्रत्येक तारक केन्द्रक बेलनाकार होता है, जिसकी लम्बाई 3000 Å से 5000 Å और व्यास 1500 Å से 1800 Å होता है। यह 9 त्रिकों (triplets) से बना होता है; प्रत्येक त्रिक में तीन सूक्ष्म नलिकाएँ एक रेखा में व्यवस्थित होती हैं। इसके मध्य में नाभि (hub) होती है, जिसमें कोई तन्तु नहीं होता। तारककाय की रचना बैलगाड़ी के पहिए (cartwheel) के समान दिखती है। सेन्ट्रिओल के चारों ओर अनाकार, कणिकामय पदार्थ होता है, जिसे सेन्ट्रोस्फीयर (centrosphere) कहते हैं।

रासायनिक संगठन: सेन्ट्रोसोम में ट्यूबुलिन (tubulin) नामक संरचनात्मक प्रोटीन पाया जाता है। सेन्ट्रिओल्स में DNA और RNA के प्रमाण भी मिले हैं।

कार्य:
(i) कोशिका विभाजन के समय दोनों तारक केन्द्रक अलग होकर विपरीत ध्रुवों पर जाते हैं और तर्कु तन्तुओं (spindle fibres) का निर्माण करते हैं।
(ii) शुक्राणुजनन (spermatogenesis) में एक तारक केन्द्रक शुक्राणु की पूँछ और दूसरा एक्रोसोम बनाता है।

Exam Tips:

a) दोनों तारक केन्द्रक एक-दूसरे से 90° पर होते हैं, यह चित्र में दिखाएँ।
b) 9 त्रिकों की संख्या और प्रत्येक त्रिक में 3 नलिकाएँ अवश्य लिखें।
c) सेन्ट्रोसोम में ट्यूबुलिन प्रोटीन होता है, जो तर्कु तन्तु बनाता है।
d) कोशिका विभाजन और शुक्राणुजनन, दोनों कार्यों को अलग-अलग बिन्दु में लिखें।

 

Question 14: गुणसूत्र बिन्दु क्या है? कैसे गुणसूत्र बिन्दु की स्थिति के आधार पर गुणसूत्र का वर्गीकरण होता है? अपने उत्तर के लिए विभिन्न प्रकार के गुणसूत्रों पर गुणसूत्र बिन्दु की स्थिति को दर्शाने हेतु चित्र बनाइए।

Answer:

गुणसूत्र बिन्दु (centromere) गुणसूत्र का महत्वपूर्ण भाग है, जिस पर गुणसूत्र के दो अर्धगुणसूत्र (chromatids) आपस में जुड़े रहते हैं। इसे प्राथमिक संकीर्णन (primary constriction) भी कहते हैं। प्रायः एक गुणसूत्र पर एक ही गुणसूत्र बिन्दु होता है और ऐसा गुणसूत्र मोनोसेन्ट्रिक (monocentric) कहलाता है। कभी-कभी एक गुणसूत्र पर दो (dicentric) या तीन (tricentric) गुणसूत्र बिन्दु भी पाए जाते हैं।

गुणसूत्र बिन्दु की स्थिति के आधार पर गुणसूत्र निम्न प्रकार के होते हैं:
1. अन्तःकेन्द्री (Telocentric): जब गुणसूत्र बिन्दु गुणसूत्र के एक छोर पर स्थित होता है। ऐसा गुणसूत्र एक-भुजीय होता है।
2. अग्रकेन्द्री (Acrocentric): जब गुणसूत्र बिन्दु गुणसूत्र के एक छोर से कुछ हटकर होता है। इसमें एक भुजा बहुत बड़ी और दूसरी बहुत छोटी होती है।
3. उपमध्यकेन्द्री (Submetacentric): जब गुणसूत्र बिन्दु गुणसूत्र के मध्य भाग से कुछ हटकर होता है। इस स्थिति में गुणसूत्र V के आकार का होता है।
4. मध्यकेन्द्री (Metacentric): जब गुणसूत्र बिन्दु गुणसूत्र के ठीक मध्य में स्थित होता है। ऐसी स्थिति में गुणसूत्र की दोनों भुजाएँ बराबर होती हैं।

कभी-कभी गुणसूत्र पर गुणसूत्र बिन्दु नहीं होता। ऐसे गुणसूत्र को एसेन्ट्रिक (acentric) कहते हैं, और यह कुछ समय में ही नष्ट हो जाता है।

Exam Tips:

a) गुणसूत्र बिन्दु की स्थिति पर ही गुणसूत्र का प्रकार निर्भर करता है, यह आधार हमेशा याद रखें।
b) मेटासेन्ट्रिक गुणसूत्र की दोनों भुजाएँ बराबर होती हैं, जबकि अग्रकेन्द्री में एक भुजा बहुत छोटी होती है।
c) चित्र में चारों प्रकारों को उनके नाम के साथ अलग-अलग दिखाएँ।
d) एसेन्ट्रिक गुणसूत्र के नष्ट होने का तथ्य उत्तर में अलग से लिखें।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 11 Biology Chapter 08 The Cell: Unit of Life

Official Haryana Board Solutions for Chapter 08 The Cell: Unit of Life

Explore reliable textbook solutions for Chapter 08 The Cell: Unit of Life tailored for Class 11 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Biology.

Step-by-Step Explanations for Chapter 08 The Cell: Unit of Life

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 11 Biology text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Next Steps in Your Biology Revision

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 08 The Cell: Unit of Life with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 8 कोशिका : जीवन की इकाई for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 8 कोशिका : जीवन की इकाई is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Biology are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Biology Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 8 कोशिका : जीवन की इकाई as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Biology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 8 कोशिका : जीवन की इकाई will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 8 कोशिका : जीवन की इकाई in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Biology. You can access HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 8 कोशिका : जीवन की इकाई in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Biology Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 8 कोशिका : जीवन की इकाई in printable PDF format for offline study on any device.