HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 20 गमन एवं संचलन

Solutions for Class 11 Biology: Chapter 20 Locomotion and Movement

Explore reliable textbook solutions for Chapter 20 Locomotion and Movement tailored for Class 11 learners. Utilizing these Biology answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Practice Class 11 Biology Solutions: Chapter 20 Locomotion and Movement

View or download the dedicated Chapter 20 Locomotion and Movement solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Biology.

Question 1: कंकाल पेशी के एक सार्कोमियर का चित्र बनाइए और विभिन्न भागों को चिह्नित कीजिए।

Answer:

रंग के आधार पर पेशी तन्तु दो प्रकार के होते हैं:
(1) श्वेत पेशी तन्तु (White Muscle Fibres): इनमें मायोग्लोबिन (myoglobin) नहीं होता, इसलिए इन्हें पेशियों का लाल रंग नहीं मिलता। इनमें माइटोकॉण्ड्रिया (mitochondria) कम होते हैं। इनमें तीव्र और शक्तिशाली संकुचन होता है, जिसके लिए ऑक्सीजन की माँग बढ़ जाती है। ऑक्सीजन की कमी होने पर इनमें अवायवीय श्वसन होता है और लैक्टिक अम्ल (lactic acid) बनता है। पेशियों में लैक्टिक अम्ल जमा होने से थकान उत्पन्न होती है। उदाहरण: नेत्र गोलक की पेशियाँ।
(2) लाल पेशी तन्तु (Red Muscle Fibres): मायोग्लोबिन की उपस्थिति के कारण ये लाल दिखते हैं। इनमें माइटोकॉण्ड्रिया अधिक होते हैं। ये धीमी गति से, लंबे समय तक संकुचन करते हैं। इनमें वायवीय श्वसन होता है, इसलिए लैक्टिक अम्ल जमा नहीं होता और थकान नहीं होती। इन तन्तुओं में ऑक्सीजन मायोग्लोबिन में संग्रहित रहती है, अतः इनमें अवायवीय श्वसन की आवश्यकता कम होती है।

विशेषतालाल पेशी तन्तु (Red muscle fibres)श्वेत पेशी तन्तु (White muscle fibres)
रंग और आकारपतले, गहरे लाल रंग केमोटे, चौड़े और हल्के रंग के
मायोग्लोबिनअधिक मात्रा मेंकम मात्रा में
माइटोकॉण्ड्रियाअधिक संख्या मेंकम संख्या में
ऊर्जा प्राप्तिऑक्सी-श्वसन (वायवीय) द्वाराअनॉक्सी-श्वसन (अवायवीय) द्वारा
सार्कोप्लाज्मिक जालिकाकमअधिक
रुधिर केशिकाएँअपेक्षाकृत अधिक संख्या मेंअपेक्षाकृत कम संख्या में
थकानथकान नहीं होतीशीघ्र थक जाते हैं
संकुचनलंबे समय तक धीमा, रुका हुआ संकुचनकम समय के लिए तेज व भारी संकुचन
संकुचन और शिथिलनधीरे संकुचित होते हैं और धीरे शिथिल पड़ते हैंलैक्टिक अम्ल के कारण शीघ्र संकुचित होते हैं और शीघ्र शिथिल हो जाते हैं
लैक्टिक अम्लजमा नहीं होताजम जाता है

Exam Tips:

a) Red fibres contain myoglobin and many mitochondria, which is why they suit long, sustained activity.
b) White fibres work anaerobically, so lactic acid builds up and causes fatigue.
c) Eye-ball muscles are given as the example of white muscle fibres.
d) Set out the differences in a table with at least five points.

 

Question 2: पेशी संकुचन के सर्पी तन्तु सिद्धान्त (sliding filament theory) को परिभाषित कीजिए।
अथवा
कंकाल (रेखित) पेशी के संकुचन की कार्यविधि समझाइए।

Answer:

पेशी संकुचन की क्रियाविधि समझाने के लिए हक्सले (Huxley) ने सर्पी तन्तु सिद्धान्त प्रस्तुत किया। इस सिद्धान्त के अनुसार पेशीय रेशों का संकुचन पतले तन्तुओं (एक्टिन तन्तुओं) के मोटे तन्तुओं (मायोसिन तन्तुओं) के ऊपर खिसकने (विसर्पण) से होता है।

कंकाल (रेखित) पेशी के संकुचन की कार्यविधि (Contraction Mechanism of Striated Muscle):
रेखित पेशियाँ तंत्रिकीय उत्तेजन पर संकुचित होती हैं। पेशियों में जाने वाले तंत्रिका तन्तु अपने सिरों से एसीटिलकोलीन (Acetylcholine) नामक पदार्थ स्रावित करके संकुचन के संकेत पेशियों तक पहुँचाते हैं। प्रत्येक पेशी तन्तु के भीतर ये संकेत अनुप्रस्थ नलिकाओं (T-tubules) द्वारा पूरे तन्तु में फैलते हैं।

संकुचन के समय A पट्टियों की लंबाई यथावत् रहती है, किन्तु दोनों ओर की I पट्टियों में स्थित एक्टिन छड़ें मायोसिन छड़ों के कंटकों पर बार-बार बनने और टूटने वाले अनुप्रस्थ सेतु-बन्धों (cross bridges) की सहायता से सार्कोमियर के मध्य की ओर खिसकती हैं। वे M रेखा तक पहुँच जाती हैं या उनके सिरे एक-दूसरे पर चढ़ जाते हैं। इस प्रकार सार्कोमियर छोटे होते हैं और पेशी तन्तु सिकुड़ता है।

संकुचन की लहर प्रेरणा-स्थान से पेशी तन्तु में दोनों ओर फैलती है, परन्तु संकुचन उसी दिशा में होता है जिस ओर पेशी किसी अचल अस्थि से जुड़ी होती है। अधिकतम संकुचन में दोनों ओर की Z रेखाएँ A पट्टियों की मायोसिन छड़ों को छूने लगती हैं, अर्थात् I पट्टियाँ और H क्षेत्र अन्तर्धान हो जाते हैं और पेशी तन्तु की लंबाई घटकर लगभग 2/3 रह जाती है। शिथिलन में एक्टिन और मायोसिन छड़ों को जोड़ने वाले सेतु-बन्धन खुल जाते हैं और एक्टिन छड़ें अपनी सामान्य स्थिति में लौट आती हैं।

ऊर्जा की आपूर्ति: पेशी संकुचन के लिए ऊर्जा ATP से मिलती है, जो ग्लाइकोजन के अपचय से बनता है। संकुचन के समय ATP के जल-अपघटन से ऊर्जा प्राप्त होती है। पेशियों में क्रिएटिन फॉस्फेट नामक उच्च ऊर्जा यौगिक भी होता है, जो ATP बनाने में प्रयुक्त होता है। विश्राम अवस्था में ATP से फिर क्रिएटिन फॉस्फेट बन जाता है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर ATP देने के लिए इसका भंडार बना रहता है।

Exam Tips:

a) Name Huxley as the proposer and describe the theory as actin sliding over myosin.
b) Remember that the A band keeps its length during contraction, while the I band and H zone shorten.
c) ATP is the direct energy source for the movement of the cross bridges.
d) Creatine phosphate regenerates ATP and acts as a reserve energy store in the muscle.

 

Question 3: पेशी संकुचन के प्रमुख चरणों का वर्णन कीजिए।

Answer:

पेशी संकुचन के प्रमुख चरण (Main Steps of Muscle Contraction):
पेशी संकुचन सर्पी तन्तु (छड़ विसर्पण) सिद्धान्त से समझाया जाता है। इसके अनुसार पेशी संकुचन चार चरणों में पूरा होता है।

(1) उत्तेजन (Excitation): तंत्रिका आवेग के आने पर तंत्रिकाक्ष के सिरों से ऐसीटिलकोलीन (एक तंत्रिका-प्रेषी रसायन) तंत्रिका-पेशी संधि पर मुक्त होता है। यह पेशी प्लाज़्मा झिल्ली की Na+ के प्रति पारगम्यता बढ़ाता है, जिससे झिल्ली की भीतरी सतह पर धनात्मक विभव उत्पन्न होता है। यह विभव पूरी प्लाज़्मा झिल्ली पर फैलकर सक्रिय विभव (action potential) बनाता है और पेशी कोशिका उत्तेजित हो जाती है।

(2) उत्तेजन-संकुचन युग्मन (Excitation-Contraction Coupling): सक्रिय विभव पेशी प्रद्रव्य में तीव्रता से फैलता है और Ca2+ मुक्त होकर ट्रोपोनिन-C से जुड़ जाते हैं। इससे ट्रोपोनिन के संरूपण में परिवर्तन होता है और एक्टिन के सक्रिय स्थलों पर स्थित ट्रोपोमायोसिन तथा ट्रोपोनिन दोनों हट जाते हैं। सक्रिय स्थल खुलते ही मायोसिन तन्तु के अनुप्रस्थ सेतु उनसे जुड़ जाते हैं।

(3) संकुचन (Contraction): एक्टिन से जुड़ने से पहले मायोसिन सेतु का सिरा एक ATP से जुड़ता है। मायोसिन सिर पर स्थित ATPase एंज़ाइम ATP को ADP और Pi में तोड़ देता है, परन्तु ADP और Pi मायोसिन सिर पर ही लगे रहते हैं। फिर मायोसिन सिर एक्टिन के सक्रिय स्थल से जुड़ता है। इस बंधन से मायोसिन सिर के संरूपण में परिवर्तन होकर उसमें झुकाव आता है, जिससे एक्टिन तन्तु सार्कोमियर के केन्द्र की ओर खिंचता है। इसके लिए ATP के विदलन से प्राप्त ऊर्जा काम आती है। झुकाव के साथ ADP और Pi मुक्त हो जाते हैं। नया ATP जुड़ते ही सिर एक्टिन से अलग हो जाता है, फिर ATP का विदलन होता है और सिर अगले सक्रिय स्थल से जुड़ता है। यह क्रिया बार-बार दोहराई जाती है, जिससे एक्टिन तन्तु खिसकते रहते हैं और पेशी संकुचित होती है।

(4) शिथिलन (Relaxation): तंत्रिका उत्तेजन समाप्त होते ही Ca2+ सार्कोप्लाज्मिक जालिका में लौट जाते हैं। इससे ट्रोपोनिन Ca2+ से मुक्त हो जाता है और एक्टिन तन्तुओं के सक्रिय स्थल फिर अवरुद्ध हो जाते हैं। पेशी तन्तु अपनी सामान्य स्थिति में लौट आते हैं और शिथिलन होता है।

Exam Tips:

a) Write the four steps in order: excitation, excitation-contraction coupling, contraction and relaxation.
b) ATPase on the myosin head splits ATP, and ADP and Pi stay bound to the head until the power stroke.
c) Calcium ions must bind troponin to remove the tropomyosin block from the actin active sites.
d) ATP is needed both for the power stroke and to detach the myosin head from actin.

 

Question 4: 'सही' या 'गलत' लिखिए।

Question 4 (a): एक्टिन पतले तन्तु में स्थित होता है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) Actin is the main protein of the thin filaments, along with troponin and tropomyosin.

 

Question 4 (b): रेखित पेशी रेशे का H क्षेत्र मोटे और पतले दोनों तन्तुओं को प्रदर्शित करता है।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) The H zone contains only thick myosin filaments, because thin actin filaments do not reach the centre of the A band.

 

Question 4 (c): मानव कंकाल में 206 अस्थियाँ होती हैं।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) An adult human skeleton has 206 bones, while infants have more because some bones fuse later.

 

Question 4 (d): मनुष्य में 11 जोड़ी पसलियाँ होती हैं।

Answer:

गलत। मनुष्य में 12 जोड़ी पसलियाँ होती हैं।

Exam Tips:

a) Of the 12 pairs, the first seven are true ribs, the next three are false ribs and the last two are floating ribs.

 

Question 4 (e): उरोस्थि शरीर के अधर भाग में स्थित होती है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) The sternum lies on the ventral (front) side of the thorax, in the middle of the chest.

 

Question 5: निम्न में अन्तर बताइए-

Question 5 (a): एक्टिन और मायोसिन

Answer:

विशेषताएक्टिन (Actin)मायोसिन (Myosin)
स्थितिI पट्टी में पाए जाते हैं और A पट्टी में भी उभरे रहते हैंकेवल A पट्टी में पाए जाते हैं
मोटाई और संख्यापतले होते हैं; मायोसिन से लगभग दो गुना अधिक संख्या में होते हैंमोटे होते हैं; एक्टिन से कम संख्या में होते हैं
एक सिराZ रेखा में धँसा होता है, दूसरा सिरा मुक्त होता हैअन्तिम सिरे मुक्त होते हैं
सतहसतह लगभग सपाट होती हैM क्षेत्र को छोड़कर सतह पर उभार (सिर) होते हैं
अणु की आकृतिगोलाकार (globular) अणुघुण्डीनुमा सिर और तन्तुमय पूँछ
आणविक भारलगभग 42,000 डाल्टनलगभग 4,80,000 डाल्टन
संकुचन में भूमिकासंकुचन के समय मायोसिन पर फिसलते हैंसंकुचन के समय स्थिर बने रहते हैं
सेतु-बन्धन (cross bridge)अनुपस्थित होता हैउपस्थित होते हैं

Exam Tips:

a) Actin is in the I band and extends into the A band; myosin lies only in the A band.
b) Myosin is the thicker filament with cross-bridge heads, and its molecular mass is much higher than that of actin.
c) During contraction actin slides over myosin, and the myosin filaments stay fixed.

 

Question 5 (b): लाल और श्वेत पेशियाँ

Answer:

विशेषतालाल पेशी तन्तु (Red muscle fibres)श्वेत पेशी तन्तु (White muscle fibres)
रंग और आकारपतले, गहरे लाल रंग केमोटे, चौड़े और हल्के रंग के
मायोग्लोबिनअधिक मात्रा में उपस्थितकम मात्रा में उपस्थित
माइटोकॉण्ड्रियाअधिक संख्या मेंकम संख्या में
ऊर्जा प्राप्तिऑक्सी-श्वसन (वायवीय) द्वाराअनॉक्सी-श्वसन (अवायवीय) द्वारा
सार्कोप्लाज्मिक जालिकाकमअधिक
रुधिर केशिकाएँअपेक्षाकृत अधिक संख्या मेंअपेक्षाकृत कम संख्या में
थकानथकान नहीं होतीशीघ्र थक जाते हैं
संकुचनलंबे समय तक धीमा, रुका हुआ संकुचनकम समय के लिए तेज व भारी संकुचन
संकुचन और शिथिलनधीरे संकुचित होते हैं और धीरे शिथिल पड़ते हैंलैक्टिक अम्ल के कारण शीघ्र संकुचित और शीघ्र शिथिल होते हैं
लैक्टिक अम्लजमा नहीं होताजम जाता है

Exam Tips:

a) Red fibres are rich in myoglobin and mitochondria, so they work aerobically.
b) White fibres build up lactic acid, which causes fatigue.
c) Set out the differences in a two-column comparison table.

 

Question 5 (c): अंस मेखला और श्रोणि मेखला

Answer:

विशेषताअंस मेखला (Pectoral girdle)श्रोणि मेखला (Pelvic girdle)
स्थितिकंधे के क्षेत्र में होती हैकूल्हे के क्षेत्र में होती है
अर्धांशदो पृथक अर्धांश होते हैंदो समेकित अर्धांश होते हैं
अस्थियाँप्रत्येक अर्धांश में स्कैपुला और क्लैविकल अस्थियाँ होती हैंप्रत्येक अर्धांश में इलियम, इश्चियम और प्यूबिस अस्थियाँ होती हैं
गुहा और सन्धिचपटे स्कैपुला में ग्लीनॉइड गुहा होती है, जिसमें ह्यूमरस का शीर्ष धँसता हैइलियम, इश्चियम और प्यूबिस के संधि-तल पर ऐसीटाबुलम गुहा होती है, जिसमें फीमर का शीर्ष धँसता है
अन्यक्लैविकल को सामान्यतः जत्रुक (कॉलर बोन) कहते हैंदोनों अर्धांश मिलकर प्यूबिक सिम्फाइसिस बनाते हैं

Exam Tips:

a) Recall that the pectoral girdle is open at the front, while the two halves of the pelvic girdle fuse.
b) The clavicle is also called the collar bone.
c) The acetabulum receives the head of the femur.

 

Question 6: स्तम्भ I का स्तम्भ II से मिलान कीजिए।

Answer:

स्तम्भ Iस्तम्भ II
(i) चिकनी पेशी(क) मायोग्लोबिन
(ii) ट्रोपोमायोसिन(ख) पतले तन्तु
(iii) लाल पेशी(ग) सीवन
(iv) कपाल(घ) अनैच्छिक
स्तम्भ Iस्तम्भ II
(i) चिकनी पेशी(घ) अनैच्छिक
(ii) ट्रोपोमायोसिन(ख) पतले तन्तु
(iii) लाल पेशी(क) मायोग्लोबिन
(iv) कपाल(ग) सीवन

Exam Tips:

a) Smooth muscles are involuntary, and tropomyosin is a thin filament protein.
b) Red muscle fibres owe their colour to myoglobin.
c) The cranial bones are joined by sutures.

 

Question 7: मानव शरीर की कोशिकाओं द्वारा प्रदर्शित विभिन्न गतियाँ कौन-सी हैं?

Answer:

मानव शरीर की कोशिकाओं की गतियाँ तीन प्रकार की होती हैं:

(1) अमीबीय गति (Amoeboid movement): रुधिर के श्वेत रुधिराणु (WBCs) और महाभक्षकाणु (macrophages) अमीबीय गति करते हैं। यह गति जीवद्रव्य के प्रवाह से कूटपाद (pseudopodia) बनाकर होती है।

(2) पक्ष्माभी गति (Ciliary movement): श्वास नाल में पक्ष्माभ (cilia) श्लेष्मा (mucus) को बाहर की ओर धकेलते हैं, जिससे धूल-कण और बाहरी पदार्थ हटते हैं। स्त्रियों की अण्डवाहिनी (फैलोपियन नलिका) में पक्ष्माभ अण्डाणु को गर्भाशय की ओर ले जाते हैं।

(3) पेशीय गति (Muscular movement): हमारे अग्र और पश्च पादों, जबड़ों, जीभ, नेत्र की पेशियों, आहारनाल और हृदय में पेशीय गति होती है। इसमें कंकाल, पेशियाँ और तंत्रिकाएँ भाग लेती हैं। नेत्रगोलक नेत्रकोटर में रेखित पेशियों से गति करता है। आइरिस और सिलियरी बॉडी नेत्र में जाने वाले प्रकाश की मात्रा नियंत्रित करती हैं। हृदय की हृद्पेशियाँ रुधिर को पंप करके परिसंचरण में सहायता करती हैं। आहारनाल की क्रमाकुंचन गतियों से भोजन आगे खिसकता है और काइम (chyme) बनता है। डायाफ्राम और पसलियों की रेखित पेशियों के संकुचन व अनुशिथिलन से श्वसन होता है।

Exam Tips:

a) Name the three types of cell movement: amoeboid, ciliary and muscular.
b) White blood cells move by forming pseudopodia from the flow of cytoplasm.
c) Cilia in the trachea push mucus outward and help remove dust particles.
d) Muscular movement involves the skeleton, the muscles and the nerves together.

 

Question 8: आप किस प्रकार से एक कंकाल पेशी और हृद पेशी में विभेद करेंगे?

Answer:

विशेषताकंकाल पेशी / रेखित पेशी (Skeletal or striated muscles)हृद् पेशी (Cardiac muscles)
नियंत्रणऐच्छिक होती हैंअनैच्छिक होती हैं
आकार और शाखाएँकोशिकाएँ अशाखित और बेलनाकार होती हैंतन्तु शाखित होते हैं और शाखाएँ आपस में मिलकर जाल बनाती हैं
पेशीचोल (sarcolemma)तन्तु चारों ओर से पेशीचोल से घिरा होता हैतन्तु पेशीचोल से घिरे होते हैं और उनके बीच अंतर्विष्ट चक्रिकाएँ (intercalated discs) होती हैं
केन्द्रकप्रत्येक तन्तु में अनेक केन्द्रक होते हैंप्रत्येक तन्तु में प्रायः एक केन्द्रक होता है
धारियाँगहरी और हल्की पट्टियाँ एकान्तर क्रम में होती हैंअनुप्रस्थ पट्टियाँ होती हैं
स्थानअस्थियों से जुड़ी रहती हैं, इसलिए कंकाल पेशी कहलाती हैंकेवल हृदय की भित्तियों में मिलती हैं
संकुचनइच्छा से सिकुड़ती और फैलती हैंनिश्चित क्रम में स्वतः फैलती और सिकुड़ती हैं, इच्छा पर निर्भर नहीं करतीं
थकानक्रियाशीलता के बाद थकान होती है, इसलिए आराम आवश्यक हैजीवनपर्यन्त निरन्तर कार्य करती हैं, फिर भी थकान का अनुभव नहीं होता

Exam Tips:

a) Voluntary and involuntary is the first and most basic difference to state.
b) Branched fibres with intercalated discs are a feature of cardiac muscle only.
c) Cardiac muscle works throughout life without fatigue, unlike skeletal muscle.

 

Question 9: निम्नलिखित जोड़ों के प्रकार बताइए-

Question 9 (a): एटलस / अक्ष (एक्सिस)

Answer:

कीलक सन्धि (पिवट जोड़; ट्रोकॉइड सन्धि)

Exam Tips:

a) The atlas rotates around the odontoid process of the axis, which is a pivot joint.

 

Question 9 (b): अंगूठे के कार्पल / मेटाकार्पल

Answer:

सैडल जोड़ (सन्धि)

Exam Tips:

a) The thumb carpometacarpal joint is a saddle joint, which allows opposition of the thumb.

 

Question 9 (c): फैलेंजेज के बीच

Answer:

कब्जेदार सन्धि (हिंज जोड़)

Exam Tips:

a) The joints between phalanges work like a door hinge, allowing bending in one plane.

 

Question 9 (d): फीमर / ऐसीटाबुलम

Answer:

कंदुक खल्लिका सन्धि (बॉल और सॉकेट जोड़)

Exam Tips:

a) The ball-and-socket joint of the hip allows movement in many directions.

 

Question 9 (e): कपालीय अस्थियों के बीच

Answer:

अचल सन्धि

Exam Tips:

a) The cranial bones are joined by immovable (fibrous) sutures.

 

Question 9 (f): श्रोणिमेखला की प्यूबिक अस्थियों के बीच

Answer:

उपास्थीय सन्धि (अर्धचल सन्धि)

Exam Tips:

a) The pubic symphysis is a cartilaginous joint that allows a little movement.

 

Question 10: रिक्त स्थानों को उचित शब्दों से भरिए-

Question 10 (a): कुछ स्तनधारियों में (कुछ को छोड़कर) ………………… ग्रीवा कशेरुक होते हैं।

Answer:

सात

Exam Tips:

a) Giraffes, like most mammals, have seven cervical vertebrae.

 

Question 10 (b): प्रत्येक मानव पाद में फैलेंजेज की संख्या ………………… है।

Answer:

चौदह होती है

Exam Tips:

a) The big toe has two phalanges and each of the other four toes has three, giving 14 per foot.

 

Question 10 (c): मायोफाइब्रिल के पतले तन्तुओं में दो F-एक्टिन और दो अन्य प्रोटीन, जैसे ………………… और ………………… होते हैं।

Answer:

ट्रोपोनिन और ट्रोपोमायोसिन

Exam Tips:

a) Tropomyosin covers the active sites of actin in a resting muscle.

 

Question 10 (d): पेशी रेशे में कैल्सियम ………………… में भण्डारित रहता है।

Answer:

सार्कोप्लाज्मिक जालिका (sarcoplasmic reticulum)

Exam Tips:

a) Calcium is released from the sarcoplasmic reticulum on excitation and taken back into it during relaxation.

 

Question 10 (e): ऊपर की ………………… और ………………… पसलियों की जोड़ियों को प्लावी पसलियाँ कहते हैं।

Answer:

11वीं और 12वीं

Exam Tips:

a) The 11th and 12th pairs are floating ribs because their front ends are not attached to the sternum.

 

Question 10 (f): मनुष्य का कपाल ………………… अस्थियों का बना होता है।

Answer:

आठ

Exam Tips:

a) The cranium is made of eight bones: frontal, two parietal, two temporal, occipital, sphenoid and ethmoid.

 

Haryana Board Solutions for Class 11 Biology Chapter 20 Locomotion and Movement

Chapter Exercise Answers for Class 11 Biology

Review comprehensive exercise answers for Class 11 Biology Chapter 20 Locomotion and Movement. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Detailed Answer Guides for Chapter 20 Locomotion and Movement

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 Biology module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Complete Preparation Kit for Class 11 Exams

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Biology.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 20 गमन एवं संचलन for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 20 गमन एवं संचलन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Biology are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Biology Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 20 गमन एवं संचलन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Biology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 20 गमन एवं संचलन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 20 गमन एवं संचलन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Biology. You can access HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 20 गमन एवं संचलन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Biology Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 20 गमन एवं संचलन in printable PDF format for offline study on any device.