HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 13 उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण

Download Haryana Board Solutions for Class 11 Biology Chapter 13 Photosynthesis in Higher Plants

Review structured textbook solutions for Class 11 Biology Chapter 13 Photosynthesis in Higher Plants. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Access Haryana Board Solutions and Answers

View or download the dedicated Chapter 13 Photosynthesis in Higher Plants solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Biology.

Question 1: एक पौधे को बाहर से देखकर क्या आप बता सकते हैं कि वह C3 है अथवा C4? कैसे और क्यों?

Answer:

C3 पौधे प्रायः समशीतोष्ण जलवायु में उगते हैं। इनमें CO2 का उपयोग करने की क्षमता कम होती है और ये वायुमण्डल में CO2 की मात्रा 50 ppm से अधिक होने पर ही इसका उपयोग कर पाते हैं। इनके लिए उपयुक्त तापमान लगभग 20-25°C होता है। इनमें प्रकाश श्वसन (Photorespiration) होने के कारण ऊर्जा की क्षति होने की सम्भावना रहती है। ये पौधे अधिक जल वाष्पित करते हैं और इनकी उत्पादकता कम होती है। अधिकांशतः जालिकावत् शिराविन्यास (Reticulate venation) वाले पौधे C3 होते हैं और इनकी पत्तियाँ प्रायः चौड़ी होती हैं।

C4 पौधे शुष्क उष्णकटिबन्धीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इन पौधों में क्रॉन्ज प्रकार की शारीरिकी (Kranz anatomy) पाई जाती है। ये पौधे उच्च ताप सह सकते हैं और इनके लिए उपयुक्त तापमान 30-45°C होता है। ये वायुमण्डल में CO2 की बहुत कम मात्रा (10 ppm) होने पर भी प्रकाश संश्लेषण कर सकते हैं। इनमें प्रकाश श्वसन नहीं होता, इसलिए ऊर्जा की क्षति कम होती है और ये अधिक उत्पादकता वाले होते हैं। प्रायः एक बीजपत्री, सँकरी पत्ती वाले पौधे C4 होते हैं।

Exam Tips:

a) प्रायः एक बीजपत्री और सँकरी पत्ती वाले पौधे C4 होते हैं, जबकि जालिकावत् शिरा और चौड़ी पत्ती वाले पौधे C3 होते हैं।
b) C3 पौधों में प्रकाश श्वसन होता है, जबकि C4 पौधों में प्रकाश श्वसन नहीं होता।
c) C3 पौधों का उपयुक्त तापमान 20-25°C और C4 पौधों का 30-45°C होता है।

 

Question 2: एक पौधे की आंतरिक संरचना को देखकर क्या आप बता सकते हैं कि वह C3 है अथवा C4? वर्णन कीजिए।

Answer:

पत्तियों की आंतरिक संरचना के आधार पर C3 तथा C4 पौधों को अलग-अलग पहचाना जा सकता है। C4 पौधों की पत्तियों की आन्तरिक संरचना क्रॉन्ज प्रकार (Kranz type) की होती है। क्रॉन्ज जर्मन भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है माला या छल्ला। इन पौधों की पत्तियों में पर्णमध्योतक (Mesophyll) खम्भ ऊतक (Palisade) और स्पंजी ऊतक (Spongy tissue) में विभेदित नहीं होता। संवहन बण्डल (Vascular bundles) के चारों ओर पूलाच्छद कोशिकाएँ (Bundle sheath cells) पाई जाती हैं। ये कोशिकाएँ बड़ी होती हैं और इनमें बड़े हरितलवक (Chloroplast) होते हैं, किन्तु इनमें ग्रेना कम विकसित होते हैं या अनुपस्थित होते हैं।

इसके विपरीत पर्णमध्योतक कोशिकाओं में हरितलवक छोटे होते हैं, किन्तु इनमें ग्रेना (Grana) अधिक विकसित होते हैं। अतः C4 पौधों की पत्तियों में द्विरूपी हरितलवक होते हैं। इनमें प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में वर्णक तंत्र II का अभाव होता है। C3 पौधों की पत्तियों की आन्तरिक संरचना C4 पौधों से भिन्न होती है। इनमें पत्ती का पर्णमध्योतक पैलिसेड और स्पंजी मृदूतक (Palisade and Spongy Parenchyma) में विभेदित होता है। इनमें पूलाच्छद का अभाव होता है। इनकी सभी कोशिकाओं में एक ही प्रकार के हरितलवक पाए जाते हैं और इनमें प्रकाश संश्लेषण के दोनों वर्णक तंत्र पाए जाते हैं।

Exam Tips:

a) क्रॉन्ज (Kranz) जर्मन शब्द है, जिसका अर्थ माला या छल्ला होता है।
b) C4 पत्ती की पूलाच्छद कोशिकाओं के हरितलवक बड़े होते हैं, जबकि पर्णमध्योतक कोशिकाओं के हरितलवक छोटे होते हैं।
c) C3 पत्ती में पर्णमध्योतक पैलिसेड और स्पंजी ऊतक में विभेदित होता है और पूलाच्छद नहीं होती।

 

Question 3: हालांकि C4 पौधे में बहुत कम कोशिकाएँ जैव-संश्लेषण के कैल्विन पथ को वहन करती हैं, फिर भी वे उच्च उत्पादकता वाले होते हैं। क्या इस पर चर्चा कर सकते हैं कि ऐसा क्यों है?

Answer:

C3 तथा C4 दोनों प्रकार के पौधों में कैल्विन पथ (Calvin pathway) समान रूप से पाया जाता है। C3 पौधे अधिक CO2 सान्द्रता पर ही प्रकाश संश्लेषण कर पाते हैं, जबकि C4 पौधे कम CO2 सान्द्रता पर भी प्रकाश संश्लेषण कर सकते हैं। अतः C3 पौधों को C4 पौधों की अपेक्षा कम CO2 उपलब्ध हो पाती है, और C3 पौधों के लिए CO2 की सान्द्रता सीमाकारी कारक (Limiting factor) का कार्य करती है।

C4 पौधों में कैल्विन चक्र (या C3 चक्र) केवल पूलाच्छद कोशिकाओं (Bundle sheath cells) में पाया जाता है। इनकी पर्णमध्योतक कोशिकाओं (Mesophyll cells) में कैल्विन चक्र नहीं पाया जाता। इन कोशिकाओं में केवल हैच-स्लेक चक्र (या C4 चक्र) ही सम्भव होता है।

C3 पौधों में कुछ ऑक्सीजन RuBISCO से बंधित हो जाती है, जिससे CO2 का यौगिकीकरण (Carbon dioxide assimilation) कम हो जाता है। इस स्थिति में RuBP, 3-फॉस्फोग्लिसरिक अम्ल (PGA) के अणुओं में बदलने के बजाय ऑक्सीजन से संयोग करके फॉस्फोग्लाइकोलेट (Phosphoglycolate) बनाता है। इसे प्रकाश श्वसन (Photorespiration) कहते हैं। इसमें शर्करा एवं ATP का निर्माण नहीं होता। अतः यह एक निरर्थक प्रक्रिया है। C4 पौधों में प्रकाश श्वसन नहीं होता, इसलिए उनमें जैवभार अधिक उत्पन्न होता है और वे उच्च उत्पादकता वाले होते हैं।

Exam Tips:

a) C4 पौधों में कैल्विन चक्र केवल पूलाच्छद कोशिकाओं में होता है।
b) प्रकाश श्वसन में RuBISCO ऑक्सीजन से बंधता है, और इस प्रक्रिया में शर्करा या ATP नहीं बनते।
c) प्रकाश श्वसन न होना ही C4 पौधों की उच्च उत्पादकता का मुख्य कारण है।

 

Question 4: RuBISCO एक एन्जाइम है जो कार्बोक्सिलेस और ऑक्सीजिनेज के रूप में काम करता है। आप ऐसा क्यों मानते हैं कि C4 में RuBISCO अधिक मात्रा में कार्बोक्सिलेशन करता है?

Answer:

RuBISCO संसार में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला प्रोटीन एन्ज़ाइम है। यह CO2 तथा O2 दोनों से बंध सकता है, किन्तु इसकी बन्धुता O2 की अपेक्षा CO2 से अधिक होती है। यह बन्धुता O2 और CO2 की सापेक्ष सान्द्रता पर निर्भर करती है। कैल्विन चक्र में RuBISCO CO2 और RuBP की क्रिया को उत्प्रेरित करता है, जिसके फलस्वरूप 3-फॉस्फोग्लिसरिक अम्ल (3-Phosphoglyceric acid) के दो अणु बनते हैं।

C3 पादपों में कुछ O2 RuBISCO से बंध जाती है, जिससे CO2 का स्थिरीकरण कम हो जाता है, क्योंकि RuBISCO O2 से बंधकर फॉस्फोग्लाइकोलेट (Phosphoglycolate) बनाता है। इस प्रक्रिया को प्रकाश श्वसन कहते हैं। इसमें शर्करा का निर्माण नहीं होता और ATP के रूप में ऊर्जा संचित नहीं होती।

C3 पौधों के विपरीत C4 पौधों में प्रकाश श्वसन नहीं होता। C4 पौधों की पर्णमध्योतक (Mesophyll) कोशिकाओं में उपस्थित मैलिक अम्ल, पूलाच्छद कोशिकाओं के अन्दर पाइरुविक अम्ल और CO2 में टूट जाता है। इससे पूलाच्छद कोशिकाओं में CO2 की सान्द्रता बढ़ जाती है और RuBISCO केवल कार्बोक्सिलेज के रूप में कार्य करता है। फलस्वरूप यहाँ शर्करा की उत्पादकता बढ़ जाती है। यहाँ RuBISCO ऑक्सीजिनेज (Oxygenase) का कार्य नहीं करता।

Exam Tips:

a) RuBISCO पृथ्वी पर सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला प्रोटीन है।
b) C4 पूलाच्छद कोशिकाओं में CO2 की सान्द्रता अधिक होने से RuBISCO कार्बोक्सिलेज के रूप में कार्य करता है।

 

Question 5: मान लीजिए यहाँ पर क्लोरोफिल 'बी' की उच्च सान्द्रता युक्त, मगर क्लोरोफिल 'ए' की कमी वाले पेड़ थे। क्या ये प्रकाश संश्लेषण करते होंगे? तब पौधों में क्लोरोफिल 'बी' क्यों होता है और फिर दूसरे गौण वर्णकों की क्या जरूरत है?

Answer:

क्लोरोफिल 'बी' (Chlorophyll-b), जैन्थोफिल (Xanthophyll) तथा कैरोटीन (Carotene) सहायक वर्णक हैं। ये प्रकाश की विभिन्न तरंगदैर्ध्य को अवशोषित करके ऊर्जा को क्लोरोफिल 'ए' (Chl-a) तक पहुँचाते हैं। इस प्रकार ये प्रकाश संश्लेषण के लिए उपयोगी तरंगदैर्ध्य के क्षेत्र को बढ़ाते हैं और क्लोरोफिल को प्रकाश-ऑक्सीकरण (Photo-oxidation) से बचाते हैं।

क्लोरोफिल 'ए' प्रकाश संश्लेषण में भाग लेने वाला मुख्य वर्णक है। अतः ऐसे पेड़ प्रकाश संश्लेषण कर तो सकते हैं, किन्तु क्लोरोफिल 'ए' की कमी के कारण उनका प्रकाश संश्लेषण प्रभावित होगा और उसकी दर घट जाएगी।

Exam Tips:

a) क्लोरोफिल 'ए' प्रकाश संश्लेषण में भाग लेने वाला मुख्य वर्णक है।
b) क्लोरोफिल 'बी', जैन्थोफिल और कैरोटीन सहायक वर्णक होते हैं।

 

Question 6: यदि पत्ती को अंधेरे में रख दिया गया हो तो उसका रंग क्रमशः पीला एवं हरा-पीला हो जाता है? कौन-से वर्णक आपकी सोच में अधिक स्थाई हैं?

Answer:

पौधों का हरा रंग हरितलवक (Chloroplast) की उपस्थिति के कारण होता है, और हरितलवक की उपस्थिति में ही पौधे प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन का निर्माण करते हैं। पौधों के अप्रकाशित भागों में अवर्णी लवक (Leucoplast) तथा रंगीन भागों में वर्णी लवक (Chromoplast) पाए जाते हैं। ये तीनों प्रकार के लवक एक-दूसरे में परिवर्तित हो सकते हैं।

हरितलवक की ग्रेना पटलिकाओं (Grana lamellae) में पर्णहरित (Chlorophyll) और कैरोटिनॉइड्स (Carotenoids) पाए जाते हैं। कैरोटिनॉइड दो प्रकार के होते हैं: जैन्थोफिल (Xanthophyll) और कैरोटीन (Carotene)। ये क्रमशः पीले और नारंगी वर्णक होते हैं। पर्णहरित के निर्माण के लिए प्रकाश की उपस्थिति अनिवार्य होती है।

पौधे को अन्धकार में रखने पर हरितलवक की मात्रा घटने लगती है और प्रकाश संश्लेषण भी बन्द हो जाता है। पौधे में संचित भोज्य पदार्थ समाप्त हो जाते हैं। इसके कारण पत्तियों का पर्णहरित विघटित हो जाता है। अब पत्तियों में कैरोटिनॉइड्स उपस्थित रहने के कारण ये हरी-पीली दिखाई देती हैं। कैरोटिनॉइड्स पर्णहरित की तुलना में अधिक स्थाई होते हैं।

Exam Tips:

a) पर्णहरित के निर्माण के लिए प्रकाश की उपस्थिति अनिवार्य होती है।
b) कैरोटिनॉइड्स (जैन्थोफिल और कैरोटीन) पर्णहरित की तुलना में अधिक स्थाई होते हैं।

 

Question 7: एक ही पौधे की पत्ती का छाया वाला (उल्टा) भाग देखें और उसके चमक वाले (सीधे) भाग से तुलना करें अथवा गमले में लगे धूप में रखे हुए तथा छाया में रखे हुए पौधों के बीच तुलना करें। कौन-सा गहरे हरे रंग का होता है और क्यों?

Answer:

पृष्ठाधारी (Dorsiventral) पत्तियों में पृष्ठ सतह (ऊपरी सीधी सतह) अधिक गहरे रंग की और चमकीली दिखाई देती है। ऐसी पत्तियों में पृष्ठ सतह की बाह्य त्वचा के नीचे खम्भ ऊतक (Palisade tissue) पाया जाता है, जिसमें हरितलवक अधिक मात्रा में होते हैं, इसलिए यह सतह अधिक गहरी हरी होती है। बाह्य त्वचा पर मोटी उपत्वचा (Cuticle) होने के कारण यह चमकीली दिखाई देती है।

इसके विपरीत पत्ती की अधर सतह (निचली सतह) की बाह्य त्वचा पर पतली क्यूटिकल होती है और बाह्य त्वचा के अन्दर की ओर स्पंजी ऊतक पाया जाता है, जिसमें हरितलवक अपेक्षाकृत कम होते हैं। इसलिए यह सतह हल्के रंग की दिखाई देती है। धूप में रखे गमले के पौधे की पत्तियों में छाया में रखे पौधे की तुलना में अधिक हरितलवक होते हैं, जिससे धूप वाली पत्तियाँ अधिक गहरी हरी दिखाई देती हैं।

Exam Tips:

a) पृष्ठाधारी पत्तियों की ऊपरी सतह के नीचे खम्भ ऊतक होता है, जिसमें हरितलवक अधिक होते हैं।
b) मोटी क्यूटिकल के कारण पत्ती की ऊपरी सतह चमकीली दिखाई देती है।

 

Question 8: प्रकाश संश्लेषण की दर पर प्रकाश का प्रभाव पड़ता है। ग्राफ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

Question 8 (a): वक्र के किस बिन्दु अथवा बिन्दुओं पर (क, ख अथवा ग) प्रकाश एक नियामक कारक है?

Answer:

प्रकाश की तीव्रता तथा गुणवत्ता प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करती है। उच्च प्रकाश तीव्रता पर प्रकाश नियामक कारक नहीं होता, क्योंकि तब अन्य कारक सीमित हो जाते हैं। कम प्रकाश तीव्रता पर प्रकाश एक नियामक कारक होता है, और यह बिन्दु 'क' पर है।

Exam Tips:

a) नियामक कारक वह कारक है जो सबसे कम उपलब्ध होने पर प्रकाश संश्लेषण की दर को सीमित करता है।
b) कम प्रकाश तीव्रता पर प्रकाश ही प्रकाश संश्लेषण की दर को सीमित करता है।

 

Question 8 (b): बिन्दु 'क' पर नियामक कारक कौन-से हैं?

Answer:

बिन्दु 'क' पर प्रकाश नियामक कारक होता है।

Exam Tips:

a) बिन्दु 'क' पर प्रकाश ही सीमित करने वाला कारक है।

 

Question 8 (c): वक्र में 'ग' और 'घ' क्या निरूपित करता है?

Answer:

वक्र में बिन्दु 'ग' प्रकाश संतृप्तता (Light saturation) को प्रदर्शित करता है। इस बिन्दु पर प्रकाश की तीव्रता बढ़ाने पर भी प्रकाश संश्लेषण की दर नहीं बढ़ती। बिन्दु 'घ' पर प्रकाश की तीव्रता सीमाकारक (Limiting factor) हो सकती है।

Exam Tips:

a) संतृप्तता बिन्दु पर प्रकाश बढ़ाने से प्रकाश संश्लेषण की दर नहीं बढ़ती।
b) सीमाकारक कारक वह होता है जो प्रकाश संश्लेषण की दर को सीमित करता है।

 

Question 9: निम्नलिखित की तुलना कीजिए-

Question 9 (a): C3 एवं C4 पथ

Answer:

C3 तथा C4 पथ में अन्तर (Difference between C3 and C4 Pathway)

C3 पथC4 पथ
1. यह C3 पौधों की पत्तियों में पाया जाता है।1. यह C4 पौधों की पत्तियों में पाया जाता है।
2. इसमें CO2 का स्थिरीकरण एक बार में होता है, पर्णमध्योतक कोशिकाओं (Mesophyll cells) में।2. इसमें CO2 का स्थिरीकरण दो बार में होता है, पर्णमध्योतक कोशिकाओं (Mesophyll cells) में तथा पूलाच्छद कोशिकाओं (Bundle sheath cells) में।
3. इसमें RuBP, CO2 ग्राही का कार्य करता है।3. इसमें PEP (Phosphoenol pyruvic acid) CO2 ग्राही का कार्य करता है।
4. CO2 स्थिरीकरण के फलस्वरूप बनने वाला प्रथम स्थाई उत्पाद 3C वाला पदार्थ 3-फॉस्फोग्लिसरिक अम्ल (3-PGA) होता है।4. CO2 स्थिरीकरण के फलस्वरूप बनने वाला प्रथम स्थाई उत्पाद 4C वाला पदार्थ ऑक्सेलोऐसीटिक अम्ल (OAA) होता है।
5. इसमें कम मात्रा में वायुमण्डलीय CO2 ग्रहण की जाती है।5. इसमें अधिक मात्रा में वायुमण्डलीय CO2 ग्रहण की जाती है।
6. इसके लिए उपयुक्त तापक्रम 20-25°C होता है।6. इसके लिए उपयुक्त ताप 30-45°C होता है।
7. संतुलन तीव्रता बिन्दु (Compensation point) CO2 की अधिक सान्द्रता (50-100 ppm) पर होता है।7. संतुलन तीव्रता बिन्दु CO2 की कम सान्द्रता (0-10 ppm) पर होता है।
8. इनमें प्रकाश श्वसन होता है, जिसके फलस्वरूप फॉस्फोग्लाइकोलेट (Phosphoglycolate) बनता है।8. इनमें प्रकाश श्वसन नहीं होता है।
9. इसमें RuBISCO एन्जाइम भाग लेता है।9. इसमें PEP-कार्बोक्सीलेज (Pepcarboxylase) एन्जाइम होता है।
10. फॉस्फोग्लाइकोलेट इसमें O2 प्रकाश संश्लेषण के लिए अवरोधक का कार्य करती है।10. इसमें O2 का अवरोधक प्रभाव नहीं होता।
11. इसकी उत्पादकता कम होती है। उदाहरण: आलू, टमाटर आदि।11. इसकी उत्पादकता अधिक होती है। उदाहरण: मक्का, गन्ना आदि।

Exam Tips:

a) C3 पथ में CO2 ग्राही RuBP है, जबकि C4 पथ में CO2 ग्राही PEP है।
b) C3 पथ का प्रथम स्थाई उत्पाद 3-PGA (3C) है, और C4 पथ का OAA (4C) है।
c) C4 पथ में CO2 स्थिरीकरण दो बार होता है, इसलिए इसका नाम C4 पड़ा।

 

Question 9 (b): चक्रीय एवं अचक्रीय फोटोफॉस्फोरिलेशन

Answer:

चक्रीय तथा अचक्रीय फोटोफॉस्फोरिलेशन में अंतर (Difference between Cyclic and Non-cyclic Photophosphorylation)

चक्रीय फोटोफॉस्फोरिलेशनअचक्रीय फोटोफॉस्फोरिलेशन
1. इसमें इलेक्ट्रॉनों का पथ चक्रीय (Cyclic) होता है।1. इसमें इलेक्ट्रॉनों का पथ अचक्रीय (Non-cyclic) होता है।
2. इसमें P700 अन्तिम इलेक्ट्रॉन ग्राही है, और इलेक्ट्रॉन चलकर पुनः P700 में आ जाते हैं।2. इसमें NADP अन्तिम इलेक्ट्रॉन ग्राही है। P680 से चले इलेक्ट्रॉन पुनः इसमें नहीं लौटते।
3. इसमें केवल प्रकाश कर्म-I (Photosystem I) ही भाग लेता है।3. इसमें प्रकाश कर्म-I तथा II दोनों भाग लेते हैं।
4. जल का प्रकाश अपघटन नहीं होता।4. जल का प्रकाश अपघटन होता है।
5. ऑक्सीजन नहीं निकलती।5. ऑक्सीजन निकलती है।
6. NADPH2 का निर्माण नहीं होता, केवल ATP बनता है।6. NADPH2 तथा ATP दोनों बनते हैं।
7. फेरीडॉक्सिन से इलेक्ट्रॉन साइटोक्रोम b6-f कॉम्प्लैक्स में आने पर ATP बनता है।7. प्लास्टोक्विनोन से इलेक्ट्रॉन साइटोक्रोम b6-f कॉम्प्लैक्स पर आने पर ATP का निर्माण होता है।

Exam Tips:

a) चक्रीय फोटोफॉस्फोरिलेशन में केवल प्रकाश कर्म-I भाग लेता है।
b) केवल अचक्रीय फोटोफॉस्फोरिलेशन में जल का प्रकाश अपघटन होता है और ऑक्सीजन निकलती है।
c) NADPH2 केवल अचक्रीय फोटोफॉस्फोरिलेशन में बनता है।

 

Question 9 (c): C3 एवं C4 पादपों की पत्ती की शारीरिकी

Answer:

C3 तथा C4 पादपों की शारीरिकी में अन्तर (Difference between the Anatomy of C3 and C4 Plants)

C3 पौधों की शारीरिकीC4 पौधों की शारीरिकी
1. पत्तियों में क्रॉन्ज शारीरिकी (Kranz anatomy) नहीं पाई जाती है।1. पत्तियों में क्रॉन्ज शारीरिकी पाई जाती है।
2. पत्तियों का पर्णमध्योतक (Mesophyll) पैलिसेड कोशिकाओं एवं स्पंजी कोशिकाओं में विभेदित होता है।2. पर्णमध्योतक में केवल एक ही प्रकार की कोशिकाएँ पाई जाती हैं।
3. संवहन पूल के चारों ओर पूलाच्छद (Bundle sheath) नहीं पाई जाती है।3. संवहन पूल के चारों ओर पूलाच्छद पाई जाती है।
4. सभी कोशिकाओं में हरितलवक एक ही प्रकार के होते हैं और इनमें दोनों वर्णक तन्त्र उपस्थित होते हैं।4. हरितलवक द्विरूपी (Dimorphic) होते हैं। पूलाच्छद कोशिकाओं में बड़े तथा पर्णमध्योतक कोशिकाओं में छोटे होते हैं। पूलाच्छद कोशिकाओं में वर्णक तन्त्र II अनुपस्थित होता है।

Exam Tips:

a) C4 पत्ती में पूलाच्छद कोशिकाएँ संवहन बण्डल के चारों ओर होती हैं।
b) C3 पत्ती का पर्णमध्योतक पैलिसेड और स्पंजी कोशिकाओं में विभेदित होता है।
c) C4 पौधों के हरितलवक दो प्रकार के होते हैं, बड़े पूलाच्छद में और छोटे पर्णमध्योतक में।

 

Biology Class 11 Curriculum Solutions: Chapter 13 Photosynthesis in Higher Plants

Chapter Exercise Answers for Class 11 Biology

Review comprehensive exercise answers for Class 11 Biology Chapter 13 Photosynthesis in Higher Plants. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Detailed Answer Guides for Chapter 13 Photosynthesis in Higher Plants

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 11 Biology text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Complete Preparation Kit for Class 11 Exams

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Biology.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 13 उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 13 उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Biology are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Biology Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 13 उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Biology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 13 उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 13 उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Biology. You can access HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 13 उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Biology Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 13 उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण in printable PDF format for offline study on any device.