HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 12 खनिज पोषण

Solutions for Class 11 Biology: Chapter 12 Mineral Nutrition

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 12 Mineral Nutrition using the official curriculum guides for Class 11 Biology. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 11 Biology Solutions: Chapter 12 Mineral Nutrition

Access the complete solution PDF for Class 11 Biology below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

Question 1: पौधे में उत्तरजीविता के लिए उपस्थित सभी तत्वों की अनिवार्यता नहीं है।’ टिप्पणी कीजिए।

Answer:

अब तक खोजे गए 110 तत्वों में से लगभग 60 तत्वों की पौधों में उपस्थिति ज्ञात हो चुकी है। परन्तु उपयोगिता के आधार पर पौधों के लिए 17 पोषक तत्व अनिवार्य (essential) माने जाते हैं। अनिवार्य पोषक तत्वों को उनकी परिमाणात्मक आवश्यकता के आधार पर दो वर्गों में बाँटा जा सकता है-
(क) वृहत् या दीर्घमात्रिक पोषक तत्व (Macronutrients): ये पौधों के शुष्क पदार्थ में अधिक सान्द्रता में पाए जाते हैं, जैसे C, H, O, N, K, Ca, Mg, P, S।
(ख) सूक्ष्म या लघुमात्रिक पोषक तत्व (Micronutrients): ये पौधे के शुष्क पदार्थ में कम सान्द्रता में पाए जाते हैं, जैसे Cl, B, Fe, Mn, Zn, Cu, Ni तथा Mo।

Exam Tips:

a) पौधों में 110 ज्ञात तत्वों में से केवल 17 अनिवार्य हैं, यह अंतर उत्तर में लिखें।
b) वृहत् और सूक्ष्म पोषक तत्वों का वर्गीकरण शुष्क पदार्थ की सान्द्रता पर आधारित है।
c) Cl, B, Fe, Mn, Zn, Cu, Ni और Mo सूक्ष्म पोषक तत्व हैं, यह सूची याद रखें।

 

Question 2: जल संवर्धन में खनिज पोषण हेतु अध्ययन में जल और पोषक लवणों की शुद्धता जरूरी क्यों है?

Answer:

अशुद्ध जल में अनेक खनिज घुले रहते हैं। सामान्यतः लवणों में भी अशुद्धियाँ पाई जाती हैं। यदि अशुद्ध जल का प्रयोग संवर्धन माध्यम में किया जाए, तो जल संवर्धन (hydroponics) तकनीक में किसी तत्व की अनिवार्यता जाँचने में व्यवधान उत्पन्न होता है। अतः जल संवर्धन तकनीक में खनिज पोषण संबंधी अध्ययनों के लिए शुद्ध जल तथा शुद्ध पोषक लवणों की ज्ञात मात्रा का प्रयोग किया जाना चाहिए।

Exam Tips:

a) अशुद्धि के कारण अनिवार्य तत्व की पहचान गलत हो सकती है, यह मुख्य कारण लिखें।
b) जल संवर्धन में पोषक घोल का संघटन पूरी तरह ज्ञात होना चाहिए।
c) शुद्ध लवणों की ज्ञात मात्रा का प्रयोग प्रयोग की विश्वसनीयता बढ़ाता है।

 

Question 3: उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए-वृहत् पोषक, सूक्ष्म पोषक, हितकारी पोषक, आविष तत्व और अनिवार्य तत्व।

Answer:

(1) वृहत् पोषक तत्व (Macronutrients): पौधों के शुष्क भाग में अधिक सान्द्रता में पाए जाने वाले तत्वों को वृहत् पोषक तत्व कहते हैं। जैसे- C, O, H, N, S, P, K, Ca आदि।
(2) सूक्ष्म पोषक (Micronutrients): पौधों के शुष्क भाग में कम सान्द्रता में पाए जाने वाले तत्वों को सूक्ष्म पोषक कहते हैं। ये पौधों में अल्प मात्रा में होते हैं। जैसे- Cl, B, Fe, Cu, Zn, Mn, Ni तथा Mo।
(3) हितकारी पोषक तत्व (Beneficial Elements): अनिवार्य पोषक तत्वों के अतिरिक्त कुछ लाभदायक तत्व उच्च श्रेणी के पौधों के लिए आवश्यक होते हैं। इन्हें हितकारी पोषक तत्व कहते हैं।
(4) आविष तत्व या आविषालु तत्व (Toxic Elements): किसी खनिज आयन की वह सान्द्रता, जो ऊतकों के शुष्क भार में लगभग 10% तक की कमी कर सकती है, आविषालु तत्व माना जाता है। विभिन्न पोषक तत्वों का आविषालुता स्तर (toxicity level) भिन्न-भिन्न होता है।
(5) अनिवार्य तत्व (Essential Elements): पादपों के लिए 17 तत्व अनिवार्य होते हैं। इनकी मात्रा के आधार पर अनिवार्य तत्वों को दो समूहों में बाँटा जा सकता है- वृहत् तत्व एवं सूक्ष्म तत्व।

Exam Tips:

a) वृहत् पोषक तत्वों की सूची में N, P, K, Ca, Mg और S शामिल करें, इनमें से कोई छूटे नहीं।
b) सूक्ष्म पोषक तत्वों की सूची B, Fe, Mn, Zn, Cu, Cl, Ni और Mo है।
c) आविषालु तत्व का मानदंड ऊतक के शुष्क भार में 10% कमी है।
d) हितकारी तत्व अनिवार्य तत्व नहीं होते, इन दोनों का अंतर उत्तर में स्पष्ट करें।

 

Question 4: पौधों में कम-से-कम पाँच अपर्याप्तता के लक्षण लिखिए। उन्हें वर्णित कीजिए और खनिजों की कमी से उसका सहसंबंध बनाइए।

Answer:

पौधों में प्रमुख अपर्याप्तता लक्षण निम्नवत् हैं-
(1) हरिमाहीनता (Chlorosis): क्लोरोफिल की हानि से पौधों की पत्तियों का पीला पड़ जाना हरिमाहीनता (chlorosis) कहलाता है। यह N, K, Mg, S, Fe, Mn, Zn तथा Mo आदि की कमी से होता है।
(2) ऊतक क्षय (Necrosis): कोशिकाओं तथा ऊतकों का मर जाना ऊतक क्षय (necrosis) कहलाता है। यह पत्तियों पर धब्बों, रॉट तथा क्लाइट के रूप में दिखाई देता है। यह Ca, Mg, Cu तथा K आदि की कमी से होता है।
(3) कोशिका विभाजन अवरोधन (Inhibition of Cell Division): कोशिका विभाजन अवरुद्ध होने पर पौधों की वृद्धि रुक जाती है। यह N, K, S, Mo आदि की अनुपस्थिति या कमी से उत्पन्न होता है।
(4) पुष्पन में देरी (Delay of Flowering): कुछ पौधों में N, S तथा Mo की कमी से पुष्पन देरी से होता है।
(5) विकृति (Deformation): रंगहीनता और प्राविभाजी ऊतक का संगठन बिगड़ने से पादप के वृद्धि बिंदुओं की मृत्यु हो जाती है। यह बोरॉन की कमी से उत्पन्न होता है।

Exam Tips:

a) हरिमाहीनता में पत्तियों का पीला पड़ना और नसों के बीच का भाग प्रमुख लक्षण है।
b) ऊतक क्षय में धब्बे और रॉट दिखाई देते हैं, इन्हें कमी के लक्षण के रूप में पहचानें।
c) बोरॉन की कमी से वृद्धि बिंदु मरते हैं, यह विकृति का मुख्य संकेत है।
d) हर लक्षण के साथ संबंधित खनिज की कमी का नाम अवश्य लिखें।

 

Question 5: अगर एक पौधे में एक से ज़्यादा तत्वों की कमी के लक्षण प्रकट हो रहे हैं, तो प्रायोगिक तौर पर आप कैसे पता लगाएँगे कि अपर्याप्त खनिज कौन-से हैं?

Answer:

किसी एक तत्व की अपर्याप्तता से कई तत्वों की कमी के लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं। अतः अपर्याप्त तत्व का पता करने के लिए पौधे के विभिन्न भागों में प्रकट होने वाले लक्षणों का अध्ययन किया जाता है और उन्हें उपलब्ध तथा मान्य तालिका से मिलाया जाता है। समान तत्व की कमी होने पर अलग-अलग पौधे भिन्न-भिन्न लक्षण प्रदर्शित कर सकते हैं।

Exam Tips:

a) लक्षणों की तुलना मान्य तालिका से करें, यह प्रयोग का आधार है।
b) पौधे के पुराने और नए दोनों भागों के लक्षणों को अलग-अलग देखें।

 

Question 6: कुछ निश्चित पौधों में अपर्याप्तता लक्षण सबसे पहले नवजात भाग में क्यों पैदा होता है, जबकि कुछ अन्य में परिपक्व अंगों में?

Answer:

पोषक तत्वों की कमी से पौधों में कुछ आकारिकीय परिवर्तन (morphological changes) उत्पन्न होते हैं। ये परिवर्तन अपर्याप्तता को प्रदर्शित करते हैं और विभिन्न तत्वों के अनुसार भिन्न-भिन्न होते हैं। अपर्याप्तता के लक्षण पोषक तत्वों की गतिशीलता पर निर्भर करते हैं।

जहाँ तत्व सक्रियता से गतिशील रहते हैं और तरुण वृद्धि कर रहे ऊतकों की ओर स्थानांतरित होते हैं, वहाँ अपर्याप्तता के लक्षण पुराने ऊतकों में पहले प्रकट होते हैं। जैसे नाइट्रोजन, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि की अपर्याप्तता के लक्षण सर्वप्रथम पुरानी पत्तियों में प्रकट होते हैं, क्योंकि ये तत्व पुरानी पत्तियों से विभिन्न जैव अणुओं के विखंडन से उपलब्ध होकर नई पत्तियों की ओर गतिशील होते हैं।

जब तत्व अगतिशील (immobile) होते हैं और वयस्क अंगों से दूसरे ऊतकों को स्थानांतरित नहीं होते, तो अपर्याप्तता के लक्षण नई पत्तियों में प्रकट होते हैं। जैसे कैल्शियम और गंधक आसानी से स्थानांतरित नहीं होते। अपर्याप्तता के लक्षणों की पहचान पौधे के विभिन्न भागों में प्रकट होने वाले लक्षणों के अध्ययन और मान्य तालिका के आधार पर की जाती है।

Exam Tips:

a) गतिशील तत्व (N, K, Mg) पुरानी पत्तियों में कमी दिखाते हैं, यह मुख्य नियम है।
b) अगतिशील तत्व (Ca, S) नई पत्तियों में कमी दिखाते हैं।
c) नाइट्रोजन और मैग्नीशियम के उदाहरण से तत्व की गतिशीलता समझाएँ।
d) लक्षणों की पहचान के लिए मान्य तालिका का उपयोग करें।

 

Question 7: पौधों के द्वारा खनिजों का अवशोषण कैसे होता है?

Answer:

खनिज तत्वों का अवशोषण (Absorption of Mineral Elements): पौधों की जड़ों द्वारा खनिजों का अवशोषण दो पथों से होता है-
1. एपोप्लास्ट पथ (Apoplast Pathway): जल मृदा से होकर मूल रोम कोशिकाओं की कोशिका भित्तियों, वल्कुट (cortex) कोशिकाओं, अंतस्त्वचा, परिरंभ, जाइलम मृदूतक (xylem parenchyma) तथा जाइलम वाहिकाओं तक पहुँचता है। जाइलम मार्गों में जल पर अत्यधिक ऋणात्मक दाब होता है, अतः यह एपोप्लास्ट में मध्य से होकर जाइलम तक पहुँचता है। अंतस्त्वचा की कैस्पेरियन पट्टियाँ इसमें भाग नहीं लेतीं।
2. सिम्प्लास्ट पथ (Symplast Pathway): आयन कोशिकाओं के अंतःकोशिकीय स्थानों में धीमी गति से अंतर्ग्रहीत किए जाते हैं। आयनों के प्रवेश और निष्कासन में उपापचयी ऊर्जा की आवश्यकता होती है, अतः यह सक्रिय अवशोषण होता है। कोशिका में आयनों की कोशिका के भीतर की ओर गति को अंतर्वाह (influx) तथा कोशिका से बाहर की गति को बहिर्वाह (efflux) कहते हैं।

Exam Tips:

a) एपोप्लास्ट पथ में कैस्पेरियन पट्टी बाधा बनती है, इसलिए आयन अंतस्त्वचा में कोशिका झिल्ली से होकर जाते हैं।
b) सिम्प्लास्ट पथ में ऊर्जा का व्यय होता है, यह सक्रिय अवशोषण का संकेत है।
c) अंतर्वाह और बहिर्वाह की परिभाषा लिखें।
d) दोनों पथों के नाम और उनमें प्रयुक्त कोशिकीय भाग साथ-साथ लिखें।

 

Question 8: राइजोबियम के द्वारा वातावरणीय नाइट्रोजन के स्थिरीकरण के लिए क्या शर्तें हैं तथा नाइट्रोजन स्थिरीकरण में इनकी क्या भूमिका है?

Answer:

वायुमंडलीय नाइट्रोजन स्थिरीकरण की शर्तें (Conditions for Atmospheric Nitrogen Fixation):
1. नाइट्रोजिनेज विकर (Nitrogenase enzyme)
2. लेगहीमोग्लोबिन (Leghaemoglobin)
3. ATP
4. अनॉक्सी वातावरण (Anaerobic environment)

मटर कुल के पौधों की जड़ों में ग्रंथि सदृश रचनाएँ पाई जाती हैं, जिन्हें मूल गुलिकाएँ (root nodules) कहते हैं। इन गुलिकाओं में राइजोबियम (Rhizobium) जीवाणु पाए जाते हैं। नाइट्रोजिनेज विकर वातावरणीय नाइट्रोजन को अमोनिया में बदलने के लिए उत्प्रेरित करता है। इस विकर की सक्रियता के लिए अनॉक्सी दशाएँ आवश्यक हैं। लेगहीमोग्लोबिन नाइट्रोजिनेज को ऑक्सीजन के संपर्क से सुरक्षित रखता है। अमोनिया के संश्लेषण के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है; एक अमोनिया अणु के निर्माण में 8 ATP अणुओं की आवश्यकता होती है। यह ऊर्जा मूल की कोशिकाओं में ऑक्सीश्वसन से मिलती है। बनी हुई अमोनिया अमीनो अम्लों के निर्माण में प्रयुक्त हो जाती है।

Exam Tips:

a) नाइट्रोजिनेज विकर केवल अनॉक्सी दशा में सक्रिय होता है, यह मुख्य तथ्य है।
b) लेगहीमोग्लोबिन ऑक्सीजन को बाँधकर नाइट्रोजिनेज को सुरक्षित रखता है।
c) एक अमोनिया अणु के लिए 8 ATP की आवश्यकता होती है, इसे संख्या सहित लिखें।
d) मूल ग्रंथियों में राइजोबियम मटर कुल की जड़ों में रहते हैं, यह उदाहरण लिखें।

 

Question 9: मूल ग्रन्थि के निर्माण के लिए कौन-कौन से चरण भागीदार हैं?

Answer:

मूल ग्रंथि का निर्माण (Formation of Root Nodules): मूल ग्रंथि (root nodule) का निर्माण पोषक पौधों की जड़ों और राइजोबियम (Rhizobium) जीवाणुओं की पारस्परिक प्रक्रिया से होता है। ग्रंथि के निर्माण में निम्न चरण भाग लेते हैं-
(1) राइजोबियम जड़ के संपर्क में आकर गुणन करते हैं और जड़ पर एक समूह बना लेते हैं।
(2) ये मूल रोमों और जड़ की उपत्वचीय कोशिकाओं से चिपक जाते हैं।
(3) मूल रोम मुड़ जाते हैं और उनमें एक संक्रमण सूत्र (infection thread) बनता है, जो जीवाणुओं को कॉर्टिकल कोशिकाओं (cortical cells) से संपर्क कराता है।
(4) कॉर्टिकल कोशिकाओं में जीवाणु ग्रंथि का निर्माण करते हैं और वहाँ कोशिकाओं का विभेदन (differentiation) होता है।
(5) इस प्रकार बनी ग्रंथि जड़ की बाह्यत्वचीय कोशिकाओं को धकेलती हुई बाहर की ओर वृद्धि करती है।

ग्रंथि के अंदर राइजोबियम जीवाणु, लेगहीमोग्लोबिन (Leghaemoglobin) और विभिन्न प्रकार के एंजाइम होते हैं।

Exam Tips:

a) संक्रमण सूत्र जीवाणु और कॉर्टिकल कोशिकाओं को जोड़ने वाला मार्ग है, यह चरण अवश्य लिखें।
b) ग्रंथि के निर्माण का क्रम मूल रोम के मुड़ने से शुरू होता है।
c) ग्रंथि के अंदर लेगहीमोग्लोबिन की उपस्थिति नाइट्रोजन स्थिरीकरण से जुड़ी है।
d) चरणों को क्रम से लिखें, इससे उत्तर स्पष्ट बनता है।

 

Question 10: निम्नलिखित कथनों में कौन सही हैं और अगर गलत हैं तो उन्हें सही कीजिए :

Question 10 (क): बोरोन की अपर्याप्तता से स्थूलकाय अक्ष बनता है।

Answer:

कथन सत्य है।

Exam Tips:

a) बोरॉन की कमी के लक्षण अक्ष और वृद्धि बिंदु पर दिखते हैं।

 

Question 10 (ख): कोशिका में उपस्थित प्रत्येक खनिज तत्व उसके लिए अनिवार्य हैं।

Answer:

कथन असत्य है। 110 खनिज तत्वों में से लगभग 60 तत्व पौधों में पाए गए हैं, परंतु इनमें से लगभग 17 खनिज तत्व ही अनिवार्य माने गए हैं।
सही कथन: पौधों में पाए जाने वाले सभी खनिज तत्व अनिवार्य नहीं होते; केवल लगभग 17 तत्व अनिवार्य हैं।

Exam Tips:

a) पौधों में पाए गए तत्व और अनिवार्य तत्व की संख्या अलग-अलग लिखें।

 

Question 10 (ग): नाइट्रोजन पोषक तत्व के रूप में पौधे में अत्यधिक अचल है।

Answer:

कथन असत्य है। नाइट्रोजन पौधे में अत्यधिक गतिशील (mobile) पोषक तत्व है।
सही कथन: नाइट्रोजन पोषक तत्व के रूप में पौधे में अत्यधिक गतिशील है।

Exam Tips:

a) गतिशील तत्वों की कमी के लक्षण पुरानी पत्तियों में दिखते हैं।

 

Question 10 (घ): सूक्ष्म पोषकों की अनिवार्यता निश्चित करना अत्यन्त ही आसान है, क्योंकि ये बहुत ही सूक्ष्म मात्रा में लिए जाते हैं।

Answer:

कथन असत्य है। सूक्ष्म पोषक तत्वों की अनिवार्यता ज्ञात करना अत्यन्त कठिन कार्य है, क्योंकि ये अतिसूक्ष्म मात्रा में प्रयुक्त होते हैं। सामान्यतः पोषक खनिज लवणों में अशुद्धता के कारण ही इनकी अनिवार्यता स्थापित करना कठिन होता है।
सही कथन: सूक्ष्म पोषकों की अनिवार्यता निश्चित करना कठिन है, क्योंकि ये अतिसूक्ष्म मात्रा में प्रयुक्त होते हैं।

Exam Tips:

a) लवणों की अशुद्धता के कारण सूक्ष्म पोषकों की अनिवार्यता की पुष्टि कठिन होती है।

 

Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 11 Biology Chapter 12 Mineral Nutrition

Accessing Chapter 12 Mineral Nutrition Solutions

Explore reliable textbook solutions for Chapter 12 Mineral Nutrition tailored for Class 11 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Biology.

Concept-Driven Answers for Class 11 Biology

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 11 Biology text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Maximizing Study Efficiency

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 11 Biology.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 12 खनिज पोषण for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 12 खनिज पोषण is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Biology are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Biology Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 12 खनिज पोषण as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Biology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 12 खनिज पोषण will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 12 खनिज पोषण in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Biology. You can access HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 12 खनिज पोषण in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Biology Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Biology Solutions Chapter 12 खनिज पोषण in printable PDF format for offline study on any device.