HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 22 रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण

Solutions for Class 11 Biology: Chapter 22 Chemical Coordination and Integration

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 22 Chemical Coordination and Integration using the official curriculum guides for Class 11 Biology. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 11 Biology Solutions: Chapter 22 Chemical Coordination and Integration

View or download the dedicated Chapter 22 Chemical Coordination and Integration solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Biology.

(A) बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective Type Questions)

Question 1: हॉर्मोन होता है-
(A) एन्जाइम
(B) रासायनिक सन्देशवाहक
(C) ग्रन्थिल स्राव
(D) उत्सर्जी पदार्थ

Answer:

(B) रासायनिक सन्देशवाहक

Exam Tips:

a) एन्जाइम उत्प्रेरक होते हैं, हॉर्मोन नहीं, इसलिए विकल्प (A) गलत है।

 

Question 2: वृद्धि हॉर्मोन का स्राव किससे होता है?
(A) एड्रीनल
(B) थायरॉइड
(C) पिट्यूटरी
(D) थाइमस

Answer:

(C) पिट्यूटरी

Exam Tips:

a) वृद्धि हॉर्मोन (GH) पीयूष ग्रन्थि की अग्रपालि से स्रावित होता है; इसकी अधिकता से महाकायता होती है।

 

Question 3: शरीर में तालमेल स्थापित करने वाले तन्त्र होते हैं-
(A) अन्तः स्रावी
(B) रुधिर परिवहन
(C) तन्त्रिकीय
(D) तन्त्रिकीय एवं अन्तःस्रावी

Answer:

(D) तन्त्रिकीय एवं अन्तःस्रावी

Exam Tips:

a) तन्त्रिका तन्त्र तीव्र और क्षणिक नियन्त्रण करता है, जबकि अन्तःस्रावी तन्त्र धीमा परन्तु दीर्घकालिक नियन्त्रण करता है।

 

Question 4: शरीर की कोशिकाओं में आधारी उपापचय दर का संचालन कौन करता है?
(A) पैराथाइरॉइड
(B) थाइरॉइड
(C) पिट्यूटरी
(D) थाइमस

Answer:

(B) थाइरॉइड

Exam Tips:

a) थायरॉक्सिन आयोडीन-युक्त हॉर्मोन है और यह आधारी उपापचय दर (BMR) को नियन्त्रित करता है।

 

Question 5: रुधिर दाब तथा हृदय स्पन्दन किस हॉर्मोन द्वारा बढ़ जाते हैं?
(A) ऐड्रीनेलिन
(B) थाइरॉक्सिन
(C) सीक्रिटिन
(D) गैस्ट्रिन

Answer:

(A) ऐड्रीनेलिन

Exam Tips:

a) एड्रीनेलिन अधिवृक्क ग्रन्थि के मेड्यूला भाग से स्रावित होता है।

 

Question 6: गोनेडोट्रॉपिन हॉर्मोन का स्रावण कहाँ से होता है?
(A) एड्रीनल कॉर्टेक्स
(B) एड्रीनल मेड्यूला
(C) थाइरॉइड
(D) ऐडीनोहाइपोफाइसिस

Answer:

(D) ऐडीनोहाइपोफाइसिस

Exam Tips:

a) FSH और LH दोनों पीयूष ग्रन्थि की अग्रपालि (एडीनोहाइपोफाइसिस) से स्रावित होते हैं।

 

Question 7: ग्लूकोज को ग्लाइकोजन में परिवर्तित करने वाला हॉर्मोन स्रावित होता है-
(A) पिट्यूटरी
(B) थाइमस
(C) अग्न्याशय
(D) थाइरॉइड

Answer:

(C) अग्न्याशय

Exam Tips:

a) इन्सुलिन लैंगरहैन्स की β-कोशिकाओं से स्रावित होकर रुधिर ग्लूकोज को यकृत और पेशियों में ग्लाइकोजन के रूप में संचित करवाता है।

 

Question 8: पीयूष ग्रन्थि या पिट्यूटरी कहाँ स्थित होती है?
(A) जनद
(B) मस्तिष्क
(C) श्वास नाल के इधर-उधर
(D) अग्न्याशय

Answer:

(B) मस्तिष्क

Exam Tips:

a) पीयूष ग्रन्थि मस्तिष्क के आधार पर कपाल की स्फेनॉइड अस्थि के गड्ढे (सेला टर्सिका) में स्थित होती है।

 

Question 9: एण्ड्रोजन किससे स्रावित होता है?
(A) पीयूष ग्रन्थि
(B) वृषण
(C) अण्डाशय
(D) थाइरॉइड

Answer:

(B) वृषण

Exam Tips:

a) टेस्टोस्टेरॉन सबसे प्रमुख एण्ड्रोजन है और यह वृषण की अन्तराली (लीडिग) कोशिकाओं से स्रावित होता है।

 

Question 10: मधुमेह का सम्बन्ध किससे है?
(A) पेयर के गुच्छे
(B) ग्लिसन कोष
(C) लैंगरहैन्स की द्वीपिकाएँ
(D) प्रॉफियन पुटिकाएँ

Answer:

(C) लैंगरहैन्स की द्वीपिकाएँ

Exam Tips:

a) इन्सुलिन की कमी, जो β-कोशिकाओं की क्षति से होती है, मधुमेह (डायबिटीज मेलिटस) का मुख्य कारण है।

 

Question 11: शरीर की मास्टर ग्रन्थि किसे कहा जाता है?
(A) पीयूष ग्रन्थि
(B) थाइरॉइड
(C) थाइमस
(D) एड्रीनल

Answer:

(A) पीयूष ग्रन्थि

Exam Tips:

a) पीयूष ग्रन्थि कई अन्य अन्तःस्रावी ग्रन्थियों के स्रावण को नियन्त्रित करती है, इसीलिए इसे मास्टर ग्रन्थि कहते हैं।

 

Question 12: न्यूरोहाइपोफाइसिस से क्या स्रावित होता है?
(A) वेसोप्रेसिन
(B) ऑक्सीटोसिन
(C) ऑक्सीटोसिन व प्रोलेक्टिन
(D) वेसोप्रेसिन व ऑक्सीटोसिन

Answer:

(D) वेसोप्रेसिन व ऑक्सीटोसिन

Exam Tips:

a) न्यूरोहाइपोफाइसिस इन हॉर्मोनों का संग्रह और स्रावण करती है, जबकि इनका निर्माण हाइपोथैलेमस में होता है।

 

Question 13: ग्लूकागॉन का स्रावण कहाँ से होता है?
(A) लीडिग कोशिकाएँ
(B) लैंगरहैन्स की द्वीपिकाएँ
(C) कॉर्पस ल्यूटियम
(D) ग्लिसन कोष

Answer:

(B) लैंगरहैन्स की द्वीपिकाएँ

Exam Tips:

a) ग्लूकागॉन लैंगरहैन्स की द्वीपिकाओं की α-कोशिकाओं से स्रावित होकर रुधिर ग्लूकोज बढ़ाता है।

 

Question 14: ग्लूकागॉन के अतिस्रावण से हो जाता है-
(A) टैटनी
(B) उदकमेह
(C) एक्रोमेगेली
(D) ग्लाइकोरिया

Answer:

(D) ग्लाइकोरिया

Exam Tips:

a) मूत्र में ग्लूकोज (ग्लाइकोसूरिया) तब आता है जब रुधिर शर्करा का स्तर वृक्क की सीमा से अधिक हो जाता है।

 

Question 15: लैंगरहैन्स की द्वीपिकाएँ कहाँ स्थित होती हैं?
(A) यकृत
(B) तिल्ली
(C) अग्न्याशय
(D) पीयूष मन्थि

Answer:

(C) अग्न्याशय

Exam Tips:

a) लैंगरहैन्स की द्वीपिकाएँ अग्न्याशय का अन्तःस्रावी भाग हैं, जबकि शेष अग्न्याशय बहिःस्रावी (पाचक रस) है।

 

Question 16: TSH का पूरा नाम क्या है?
(A) थाइरॉक्सिन स्टिमुलेटिंग हॉर्मोन
(B) टायरोसीन स्टिमुलेटिंग हॉर्मोन
(C) टेस्टोस्टेरॉन स्टिमुलेटिंग हॉर्मोन
(D) थायरॉइड स्टिमुलेटिंग हॉर्मोन

Answer:

(D) थायरॉइड स्टिमुलेटिंग हॉर्मोन

Exam Tips:

a) TSH पीयूष ग्रन्थि की अग्रपालि से स्रावित होकर थायरॉइड से थायरॉक्सिन के स्रावण को उत्तेजित करता है।

 

Question 17: कौन-सी ग्रन्थि बहिःस्रावी तथा अन्तःस्रावी दोनों का कार्य करती है?
(A) पीयूष ग्रन्थि
(B) यकृत
(C) थाइरॉइड
(D) अग्न्याशय

Answer:

(D) अग्न्याशय

Exam Tips:

a) अग्न्याशय पाचक एन्जाइम (बहिःस्रावी) के साथ इन्सुलिन और ग्लूकागॉन (अन्तःस्रावी) भी बनाता है।

 

Question 18: महाकायता व अप्रातिकायता किस कारण होते हैं?
(A) पीयूष ग्रन्थि का अतिस्रावण
(B) पीयूष ग्रन्थि का अल्पस्रावण
(C) थाइरॉइड ग्रन्थि का अतिस्रावण
(D) थाइरॉइड ग्रन्थि का अल्पस्रावण

Answer:

(A) पीयूष ग्रन्थि का अतिस्रावण

Exam Tips:

a) बाल्यावस्था में GH का अतिस्रावण महाकायता और वयस्कावस्था में अप्रातिकायता (एक्रोमेगेली) उत्पन्न करता है।

 

Question 19: लीडिग कोशिकाओं का कार्य होता है-
(A) शुक्राणु जनन
(B) प्रोजेस्टेरॉन का स्रावण
(C) टेस्टोस्टेरॉन का स्रावण
(D) शुक्राणु का पोषण

Answer:

(C) टेस्टोस्टेरॉन का स्रावण

Exam Tips:

a) लीडिग कोशिकाएँ वृषण की अन्तराली कोशिकाएँ हैं और ये टेस्टोस्टेरॉन स्रावित करती हैं।

 

Question 20: मनुष्य में पैराथॉर्मोन की कमी से कौन-सा रोग हो जाता है?
(A) हाइपरकैल्सिमिया
(B) हाइपोकैल्सिमिया
(C) घेंघा
(D) उपर्युक्त सभी

Answer:

(B) हाइपोकैल्सिमिया

Exam Tips:

a) पैराथॉर्मोन रुधिर कैल्सियम बढ़ाता है, इसलिए इसकी कमी से रुधिर कैल्सियम घटता है और पेशियों में ऐंठन (टेटनी) हो सकती है।

 

Question 21: गोनेडोट्रॉपिन का स्रावण कहाँ होता है?
(A) वृषण में
(B) अण्डाशय में
(C) पीयूष मन्थि में
(D) थाइमस में

Answer:

(C) पीयूष मन्थि में

Exam Tips:

a) गोनेडोट्रॉपिन (FSH व LH) पीयूष ग्रन्थि की अग्रपालि में बनते हैं और वृषण व अण्डाशय की क्रिया को नियन्त्रित करते हैं।

 

Question 22: लैंगरहैन्स की वे द्वीपिकाएँ, जिनसे ग्लूकागॉन हॉर्मोन स्रावित होता है, कहलाती हैं-
(A) अल्फा कोशिकाएँ
(B) बीटा कोशिकाएँ
(C) डेल्टा कोशिकाएँ
(D) बीटा और डेल्टा कोशिकाएँ

Answer:

(A) अल्फा कोशिकाएँ

Exam Tips:

a) β-कोशिकाएँ इन्सुलिन और δ-कोशिकाएँ सोमेटोस्टेटिन स्रावित करती हैं, इसलिए ग्लूकागॉन के लिए विकल्प (A) ही सही है।

 

Question 23: पीयूष ग्रन्थि का नियन्त्रण कौन करता है?
(A) एड्रीनल ग्रन्थि
(B) हाइपोथैलेमस
(C) पीनियल काय
(D) थाइरॉइड ग्रन्थि

Answer:

(B) हाइपोथैलेमस

Exam Tips:

a) हाइपोथैलेमस रिलीजिंग और इनहिबिटिंग हॉर्मोन द्वारा पीयूष ग्रन्थि की क्रिया नियन्त्रित करता है।

 

Question 24: आपातकालीन हॉर्मोन है-
(A) थाइरॉक्सिन
(B) एड्रीनेलिन
(C) इन्सुलिन
(D) प्रोजेस्टेरॉन

Answer:

(B) एड्रीनेलिन

Exam Tips:

a) एड्रीनेलिन भय, क्रोध या संकट की स्थिति में "लड़ो या भागो" प्रतिक्रिया को सक्रिय करता है।

 

Question 25: कौन-सी अन्तःस्रावी ग्रन्थि वृद्ध आयु में निष्क्रिय हो जाती है?
(A) एड्रीनल
(B) पीनियल काय
(C) थाइमस
(D) पीयूष ग्रन्थि

Answer:

(C) थाइमस

Exam Tips:

a) थाइमस बाल्यावस्था में सबसे बड़ी होती है और आयु बढ़ने के साथ सिकुड़कर क्रियाहीन हो जाती है।

 

Question 26: अन्तःस्रावी ग्रन्थियों के स्रावण को कहते हैं-
(A) हॉर्मोन्स
(B) फेरोमोन्स
(C) एन्जाइम्स
(D) म्यूकॉइड्स

Answer:

(A) हॉर्मोन्स

Exam Tips:

a) अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ नलिकाविहीन होती हैं, इसलिए उनके स्राव सीधे रुधिर में मिलते हैं।

 

Question 27: मेंढक के टैडपोल में कायान्तरण किस हॉर्मोन द्वारा प्रेरित होता है?
(A) थायरॉक्सिन
(B) इन्सुलिन
(C) ग्लूकागॉन
(D) एड्रीनेलिन

Answer:

(A) थायरॉक्सिन

Exam Tips:

a) थायरॉक्सिन की कमी होने पर टैडपोल का रूपान्तरण (मेटामॉर्फोसिस) नहीं होता।

 

Question 28: किस हॉर्मोन के कारण रुधिर दाब एवं हृदय गति में वृद्धि होती है?
(A) एड्रीनेलिन
(B) थायरॉक्सिन
(C) सीक्रिटिन
(D) गैस्ट्रिन

Answer:

(A) एड्रीनेलिन

Exam Tips:

a) एड्रीनेलिन हृदय के स्पन्दन की शक्ति और दर दोनों बढ़ाता है।

 

Question 29: नलिकाविहीन ग्रन्थियों के स्राव को कहते हैं-
(A) एन्जाइम
(B) फेरोमोन
(C) म्यूकस
(D) हॉर्मोन

Answer:

(D) हॉर्मोन

Exam Tips:

a) फेरोमोन शरीर के बाहर छोड़े जाते हैं, जबकि हॉर्मोन शरीर के भीतर रुधिर द्वारा कार्य करते हैं।

 

Question 30: किस हॉर्मोन के अत्यस्राव के कारण मूत्रलता उत्पन्न होती है?
(A) वेसोप्रेसिन
(B) थायरॉक्सिन
(C) कैल्सिटोनिन
(D) ऑक्सीटोसिन

Answer:

(A) वेसोप्रेसिन

Exam Tips:

a) वेसोप्रेसिन (ADH) की कमी से अधिक मात्रा में पतला मूत्र बनता है, जिसे डायबिटीज इन्सिपिडस कहते हैं।

 

Question 31: मनुष्य में आयोडीन की कमी से होने वाला रोग है-
(A) मिक्सिडिमा
(B) ऐडीसन रोग
(C) ऐक्रोमिगेली
(D) घेंघा

Answer:

(D) घेंघा

Exam Tips:

a) आयोडीन की कमी से थायरॉक्सिन घटता है और थायरॉइड बढ़कर गलगण्ड (घेंघा) बनता है।

 

Question 32: कैल्सियम व फॉस्फोरस उपापचय का नियन्त्रण करने वाला हॉर्मोन कहाँ से स्रावित होता है?
(A) थाइमस
(B) थाइरॉइड
(C) पैराथाइरॉइड
(D) अग्न्याशय

Answer:

(C) पैराथाइरॉइड

Exam Tips:

a) पैराथॉर्मोन रुधिर कैल्सियम बढ़ाता है और मूत्र में फॉस्फेट का उत्सर्जन बढ़ाकर रुधिर फॉस्फेट घटाता है।

 

Question 33: लैंगरहैन्स की द्वीपिकाओं की β-कोशिकाओं द्वारा स्रावित हॉर्मोन है-
(A) ग्लूकागॉन
(B) इन्सुलिन
(C) सोमेटोस्टेटिन
(D) मिलैटोनिन

Answer:

(B) इन्सुलिन

Exam Tips:

a) इन्सुलिन रुधिर ग्लूकोज घटाता है, जबकि ग्लूकागॉन उसे बढ़ाता है।

 

Question 34: संकटकालीन परिस्थितियों में मनुष्य को लड़ने, डरने तथा पलायन को प्रेरित करने वाली ग्रन्थि है-
(A) एड्रीनल
(B) थाइमस
(C) थाइरॉइड
(D) पीयूष

Answer:

(A) एड्रीनल

Exam Tips:

a) अधिवृक्क ग्रन्थि का मेड्यूला भाग एड्रीनेलिन और नॉरएड्रीनेलिन स्रावित करता है।

 

Question 35: त्वचा में उपस्थित रंग का कारण हैं-
(A) स्ट्रेटम मैल्पीजियन परत में पाया जाने वाला क्रेटाहायलिन
(B) उपत्वचीय परत में पाया जाने वाला संयोजी ऊतक
(C) एपिडर्मिस की मैल्पीजियन परत में उपस्थित मेलेनिन
(D) (A) व (B) दोनों

Answer:

(C) एपिडर्मिस की मैल्पीजियन परत में उपस्थित मेलेनिन

Exam Tips:

a) मेलेनिन उत्पादक कोशिकाएँ (मेलेनोसाइट) एपिडर्मिस की मैल्पीजियन परत में पाई जाती हैं, डर्मिस में नहीं।

 

Question 36: स्तन ग्रन्थियाँ व्युत्पन्न हैं-
(A) स्वेद ग्रन्थियों से
(B) वसीय ऊतक से
(C) हेयर फॉलिकल से
(D) सिबेसियस ग्रन्थि से

Answer:

(A) स्वेद ग्रन्थियों से

Exam Tips:

a) स्तन ग्रन्थियाँ रूपान्तरित स्वेद ग्रन्थियाँ हैं, इसीलिए इन्हें दुग्ध ग्रन्थियाँ भी कहते हैं।

 

Question 37: DCT में H2O का अवशोषण नियन्त्रित होता है-
(A) ADH द्वारा
(B) ACTH द्वारा
(C) LH द्वारा
(D) ऑक्सीटोसिन द्वारा

Answer:

(A) ADH द्वारा

Exam Tips:

a) ADH (वेसोप्रेसिन) दूरस्थ कुण्डलित नलिका और संग्राहक नलिका में जल के पुनरावशोषण को बढ़ाता है।

 

Question 38: ACTH का स्रावण होता है-
(A) थाइरॉइड से
(B) थाइमस से
(C) पिट्यूटरी से
(D) लैंगरहैन्स की द्वीपिकाओं से

Answer:

(C) पिट्यूटरी से

Exam Tips:

a) ACTH पीयूष ग्रन्थि की अग्रपालि से स्रावित होकर अधिवृक्क वल्कुट (कॉर्टेक्स) को उत्तेजित करता है।

 

Question 39: घेंघा (goiter) सम्बन्धित है-
(A) ग्लूकागॉन से
(B) थाइरॉक्सिन से
(C) प्रोजेस्ट्रान से
(D) टेस्टोस्टीरॉन से

Answer:

(B) थाइरॉक्सिन से

Exam Tips:

a) थायरॉक्सिन की कमी के कारण थायरॉइड ग्रन्थि फूलकर घेंघा बनाती है।

 

Question 40: नॉरएड्रीनेलिन का कार्य है-
(A) रुधिर दाब बढ़ाना
(B) मूत्र निर्माण
(C) एड्रीनेलिन का स्राव बढ़ाना
(D) इनमें कोई नहीं

Answer:

(A) रुधिर दाब बढ़ाना

Exam Tips:

a) नॉरएड्रीनेलिन धमनिकाओं को संकुचित करके रुधिर दाब बढ़ाता है।

 

Question 41: अमीनो अम्ल व्युत्पन्न हॉर्मोन हैं-
(A) इन्सुलिन
(B) ऑक्सीटोसिन
(C) एरीथ्रोपोएटिन
(D) थाइरॉक्सिन

Answer:

(D) थाइरॉक्सिन

Exam Tips:

a) थायरॉक्सिन टायरोसीन अमीनो अम्ल से बनता है, जबकि इन्सुलिन एक प्रोटीन हॉर्मोन है।

 

Question 42: कौन-सा गोनेडोट्रोपिक हॉर्मोन है-
(A) GH
(B) MSH
(C) ADH
(D) FSH व LH

Answer:

(D) FSH व LH

Exam Tips:

a) FSH और LH दोनों जनद (गोनाड) की क्रिया को नियन्त्रित करते हैं, इसीलिए इन्हें गोनेडोट्रॉपिन कहते हैं।

 

Question 43: आमाशयी रस का स्राव नियन्त्रित होता है-
(A) गेस्ट्रिन द्वारा
(B) कोलिस्टोकाइनिन द्वारा
(C) एन्टीरोगोस्ट्रिन द्वारा
(D) इनमें कोई नहीं

Answer:

(A) गेस्ट्रिन द्वारा

Exam Tips:

a) गेस्ट्रिन आमाशय की G-कोशिकाओं से स्रावित होकर हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के स्रावण को बढ़ाता है।

 

Question 44: थाइरोक्सिन हॉर्मोन का कार्य है-
(A) वृद्धि में सहायक
(B) विकास में सहायक
(C) स्वप्रतिरक्षित
(D) उपापचयी नियन्त्रण

Answer:

(D) उपापचयी नियन्त्रण

Exam Tips:

a) थायरॉक्सिन कोशिकीय श्वसन और ऊर्जा उपापचय की दर को नियन्त्रित करता है।

 

Question 45: स्टीरॉइड हॉर्मोन जो ग्लूकोज उपापचय का नियमन करता है-
(A) कार्टिसोल
(B) कॉर्टिकोस्टेरॉन
(C) 11-डीऑक्सीकॉर्टिकोस्टेरॉन
(D) कॉर्टिसोन

Answer:

(A) कार्टिसोल

Exam Tips:

a) कॉर्टिसोल अधिवृक्क वल्कुट से स्रावित होता है और ग्लूकोनियोजेनेसिस को बढ़ाकर रुधिर शर्करा बढ़ाता है।

 

Question 46: जब चूहे के दोनों अण्डाशयों को हटा दिया जाए तो रुधिर में किस हॉर्मोन की कमी होगी?
(A) ऑक्सीटोसिन
(B) प्रोलैक्टिन
(C) एस्ट्रोजन
(D) गोनेडोट्रोपिक रिलीजिंग कारक

Answer:

(C) एस्ट्रोजन

Exam Tips:

a) एस्ट्रोजन मुख्य रूप से अण्डाशय के पुटकों (follicles) से स्रावित होता है।

 

Question 47: मुख्य रूप से कौन-से हॉर्मोन मानव मासिक चक्र को निर्धारित करते हैं?
(A) FSH
(B) LH
(C) FSH, LH, एस्ट्रोजन
(D) प्रोजेस्टेरॉन

Answer:

(C) FSH, LH, एस्ट्रोजन

Exam Tips:

a) मासिक चक्र में FSH, LH और एस्ट्रोजन तीनों का समन्वित कार्य आवश्यक है।

 

Question 48: स्तनीय थाइमस ग्रन्थि सम्बन्धित है-
(A) ताप नियन्त्रण से
(B) वृद्धि नियन्त्रण से
(C) प्रतिरक्षा से
(D) थाइरोट्रोपिन स्रावण से

Answer:

(C) प्रतिरक्षा से

Exam Tips:

a) थाइमस में परिपक्व होने वाली T-लिम्फोसाइट्स शरीर की प्रतिरक्षा अनुक्रिया में भाग लेती हैं।

 

Question 49: वयस्क मानव में सबसे बड़ी अन्तःस्रावी ग्रन्थि है-
(A) थाइमस
(B) यकृत
(C) थाइरॉइड
(D) अग्न्याशय

Answer:

(C) थाइरॉइड

Exam Tips:

a) थायरॉइड गर्दन में श्वासनली के सामने स्थित दो पालियों वाली ग्रन्थि है।

 

Question 50: फेरोमोन्स होते हैं-
(A) अन्तःस्रावी ग्रन्थि उत्पाद
(B) संप्रेषण रसायन
(C) संदेशवाहक RNA
(D) प्रोटीन

Answer:

(B) संप्रेषण रसायन

Exam Tips:

a) फेरोमोन एक ही प्रजाति के सदस्यों के बीच रासायनिक संकेत के रूप में कार्य करते हैं।

 

Question 51: सबसे छोटी अन्तःस्रावी ग्रन्थि है-
(A) थाइरॉइड
(B) पैराथाइरॉइड
(C) पीयूष
(D) एड्रीनल

Answer:

(C) पीयूष

Exam Tips:

a) पीयूष ग्रन्थि मटर के दाने के आकार की होती है और मस्तिष्क के आधार से जुड़ी रहती है।

 

Question 52: स्तनधारियों के अण्डाशय का कौन-सा भाग अण्डोत्सर्ग के बाद अन्तःस्रावी ग्रन्थि का कार्य करने लगता है?
(A) ग्राफियन फॉलिकल
(B) पीठिका
(C) कॉर्पस ल्यूटियम
(D) पीतकी झिल्ली

Answer:

(C) कॉर्पस ल्यूटियम

Exam Tips:

a) कॉर्पस ल्यूटियम (पीतक पिण्ड) प्रोजेस्टेरॉन स्रावित करता है, जो गर्भाशय को गर्भधारण के लिए तैयार करता है।

 

(B) अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

Question 1: अन्तःस्रावी तन्त्र का सर्वोच्च कमाण्डर कौन कहलाता है?

Answer:

हाइपोथैलेमस (Hypothalamus) को अन्तःस्रावी तन्त्र का सर्वोच्च कमाण्डर (supreme commander of endocrine system) कहा जाता है।

Exam Tips:

a) हाइपोथैलेमस रिलीजिंग और इनहिबिटिंग हॉर्मोन द्वारा पीयूष ग्रन्थि की क्रिया को नियन्त्रित करता है।

 

Question 2: लैंगरहैन्स की द्वीपिकाएँ शरीर में कहाँ पाई जाती हैं?

Answer:

लैंगरहैन्स की द्वीपिकाएँ (Islets of Langerhans) अग्न्याशय ग्रन्थि (pancreas) की पालियों के बीच-बीच में उपस्थित संयोजी ऊतकों में पाई जाती हैं।

Exam Tips:

a) ये अग्न्याशय में बिखरे हुए कोशिका-समूह हैं, जो उसका अन्तःस्रावी भाग बनाते हैं।
b) इनकी β-कोशिकाएँ इन्सुलिन और α-कोशिकाएँ ग्लूकागॉन बनाती हैं।

 

Question 3: शरीर की सबसे बड़ी अन्तःस्रावी ग्रन्थि का नाम लिखिए।

Answer:

शरीर की सबसे बड़ी अन्तःस्रावी ग्रन्थि थाइरॉइड (thyroid) है।

Exam Tips:

a) थाइरॉइड गर्दन में श्वासनली के सामने स्थित होती है और थाइरॉक्सिन स्रावित करती है।

 

Question 4: थाइरॉक्सिन हॉर्मोन के अधिक स्राव के कारण होने वाले रोग का नाम लिखिए।

Answer:

थाइरॉक्सिन हॉर्मोन के अधिक स्रावण से नेत्रोत्सेधी गलगण्ड (exophthalmic goiter) तथा प्लूमर का रोग (Plummer's disease) हो जाते हैं।

Exam Tips:

a) अतिस्रावण से उपापचय दर बढ़ जाती है, जिससे वजन घटना और तेज़ हृदय-स्पन्दन जैसे लक्षण दिखते हैं।
b) नेत्रोत्सेधी गलगण्ड में आँखें बाहर की ओर उभरी हुई दिखाई देती हैं।

 

Question 5: पैराथॉर्मोन के विपरीत रूप में कार्य करने वाले हॉर्मोन का नाम लिखिए।

Answer:

थाइरॉइड ग्रन्थि द्वारा स्रावित कैल्सिटोनिन (calcitonin) पैराथॉर्मोन (parathormone) के विपरीत कार्य करता है।

Exam Tips:

a) कैल्सिटोनिन रुधिर कैल्सियम घटाता है, जबकि पैराथॉर्मोन उसे बढ़ाता है।

 

Question 6: किस ग्रन्थि को लिम्फोसाइट्स का प्रशिक्षण केन्द्र कहा जाता है?

Answer:

थाइमस ग्रन्थि (thymus gland) को T-लिम्फोसाइट्स का प्रशिक्षण केन्द्र कहा जाता है।

Exam Tips:

a) थाइमस में T-लिम्फोसाइट्स परिपक्व होकर प्रतिरक्षा अनुक्रिया के योग्य बनती हैं।

 

Question 7: शरीर में लैंगिक जैविक घड़ी की भाँति कार्य करने वाली ग्रन्थि का नाम लिखिए।

Answer:

पीनियल काय (pineal body) शरीर में जैविक घड़ी (biological clock) की भाँति कार्य करती है।

Exam Tips:

a) पीनियल काय मेलाटोनिन स्रावित करती है, जो दिन-रात के चक्र (सर्केडियन लय) को नियन्त्रित करता है।

 

Question 8: यदि लैंगरहैन्स की द्वीपिकाएँ कार्य करना बन्द कर दें तो किन हॉर्मोन्स की कमी होगी?

Answer:

यदि लैंगरहैन्स की द्वीपिकाएँ कार्य करना बन्द कर दें तो इन्सुलिन (insulin) और ग्लूकागॉन (glucagon) दोनों हॉर्मोन्स की कमी होगी।

Exam Tips:

a) इन्सुलिन की कमी से रुधिर ग्लूकोज बढ़ जाता है और मधुमेह (डायबिटीज मेलिटस) हो सकता है।
b) ग्लूकागॉन की कमी से आवश्यकता के समय यकृत से ग्लूकोज मुक्त होना घट जाता है।

 

Question 9: जीवन-रक्षक हॉर्मोन्स किस अन्तःस्रावी ग्रन्थि द्वारा स्रावित होते हैं?

Answer:

जीवन-रक्षक हॉर्मोन्स अधिवृक्क ग्रन्थि अथवा एड्रीनल ग्रन्थि (adrenal gland) द्वारा स्रावित होते हैं।

Exam Tips:

a) अधिवृक्क वल्कुट (कॉर्टेक्स) कॉर्टिकॉइड्स और मेड्यूला एड्रीनेलिन स्रावित करता है।

 

Question 10: कॉर्पस ल्यूटियम द्वारा स्रावित हॉर्मोन का नाम लिखिए।

Answer:

कॉर्पस ल्यूटियम (corpus luteum) द्वारा प्रोजेस्टेरॉन (progesterone) हॉर्मोन स्रावित होता है।

Exam Tips:

a) प्रोजेस्टेरॉन गर्भाशय की अन्तःस्तर को गर्भधारण के लिए तैयार रखता है।

 

Question 11: हॉर्मोन की क्रिया में द्वितीय सन्देशवाहक का कार्य कौन करता है?

Answer:

हॉर्मोन की क्रिया में द्वितीय सन्देशवाहक का कार्य साइक्लिक एडीनोसीन मोनोफॉस्फेट (cyclic AMP या cAMP) द्वारा किया जाता है।

Exam Tips:

a) cAMP का निर्माण एडीनाइल साइक्लेज़ एन्जाइम ATP से करता है।
b) पेप्टाइड और प्रोटीन हॉर्मोन अपना प्रभाव cAMP के माध्यम से कोशिका के भीतर पहुँचाते हैं।

 

Question 12: यदि भोजन में आयोडीन की कमी हो तो कौन-सा हॉर्मोन नहीं बनेगा?

Answer:

यदि भोजन में आयोडीन की कमी हो तो थाइरॉक्सिन हॉर्मोन नहीं बनेगा।

Exam Tips:

a) थाइरॉक्सिन के निर्माण के लिए आयोडीन एक आवश्यक घटक है।

 

Question 13: यदि अधिवृक्क ग्रन्थि को काटकर निकाल दें तो क्या होगा?

Answer:

अधिवृक्क ग्रन्थि को निकाल देने से कॉर्टिकॉइड्स तथा एड्रीनेलिन हॉर्मोन्स नहीं बन सकेंगे। इनके अभाव में अनेक जैविक क्रियाएँ नहीं हो सकेंगी और जीव की मृत्यु हो जाएगी।

Exam Tips:

a) कॉर्टिसोल की कमी से शरीर तनाव और संक्रमण को सहन करने की क्षमता खो देता है।
b) इसीलिए अधिवृक्क ग्रन्थि निकालने पर इन हॉर्मोन्स की पूर्ति आवश्यक होती है।

 

Question 14: मिक्सीडिमा रोग किन दशाओं में होता है?

Answer:

मिक्सीडिमा रोग प्रौढ़ व्यक्तियों में थाइरॉइड द्वारा थाइरॉक्सिन (thyroxine) के अल्पस्रावण से होता है।

Exam Tips:

a) इस रोग में उपापचय धीमा हो जाता है और त्वचा मोटी व सूजी हुई दिखती है।
b) थाइरॉक्सिन की कमी बाल्यावस्था में हो तो क्रेटिनिज्म होता है, प्रौढ़ों में मिक्सीडिमा।

 

Question 15: लैंगरहैन्स की द्वीपिकाएँ कहाँ पाई जाती हैं और किन हॉर्मोन्स का स्रावण करती हैं?

Answer:

लैंगरहैन्स की द्वीपिकाएँ अग्न्याशय (pancreas) में पाई जाती हैं। इनकी β-कोशिकाएँ इन्सुलिन (insulin) तथा α-कोशिकाएँ ग्लूकागॉन (glucagon) का स्रावण करती हैं।

Exam Tips:

a) इन्सुलिन रुधिर ग्लूकोज घटाता है, जबकि ग्लूकागॉन उसे बढ़ाता है।
b) β-कोशिकाओं की क्षति से इन्सुलिन की कमी होती है और मधुमेह का खतरा बढ़ता है।

 

Question 16: उस हॉर्मोन का नाम बताइए जो थाइरॉक्सिन की मात्रा को नियन्त्रित करता है।

Answer:

पीयूष ग्रन्थि से निकलने वाला थाइरोट्रॉपिन (TSH) हॉर्मोन थाइरॉक्सिन की मात्रा को नियन्त्रित करता है।

Exam Tips:

a) रुधिर में थाइरॉक्सिन घटने पर TSH का स्रावण बढ़ जाता है।

 

Question 17: यदि बाल्यावस्था में ही थाइरॉक्सिन की कमी हो जाए तो बच्चे पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Answer:

थाइरॉक्सिन की कमी से बच्चा अवटुवामन (क्रेटिनिज्म) अथवा बौना रह जाएगा।

Exam Tips:

a) बाल्यावस्था में थाइरॉक्सिन की कमी से शारीरिक के साथ मानसिक विकास भी प्रभावित होता है।
b) इस स्थिति का उपचार थाइरॉक्सिन देकर किया जाता है।

 

Question 18: घेंघा रोग किस हॉर्मोन की कमी से हो जाता है?

Answer:

भोजन में आयोडीन की कमी से थाइरॉइड ग्रन्थि फूल जाती है और थाइरॉक्सिन (thyroxine) का स्रावण बहुत कम हो जाता है। अतः थाइरॉक्सिन की कमी से घेंघा या गलगण्ड रोग हो जाता है।

Exam Tips:

a) आयोडीन-युक्त नमक का प्रयोग घेंघा से बचाव का सरल उपाय है।
b) थाइरॉइड ग्रन्थि के इस प्रकार फूलने को गलगण्ड (goiter) कहते हैं।

 

Question 19: इन्सुलिन किस प्रकार का हॉर्मोन है? इनका निर्माण किन कोशिकाओं द्वारा होता है?

Answer:

इन्सुलिन (insulin) दो पॉलिपेप्टाइड (polypeptide) श्रृंखलाओं से बना प्रोटीन हॉर्मोन है। इसका स्रावण लैंगरहैन्स की द्वीपिकाओं (islets of Langerhans) की β-कोशिकाओं (B cells) द्वारा होता है।

Exam Tips:

a) इन्सुलिन की दो श्रृंखलाएँ A और B डाइसल्फाइड बन्धों से जुड़ी होती हैं।
b) इन्सुलिन प्रोटीन होने के कारण मुँह से लेने पर पच जाता है, इसलिए इसे इंजेक्शन से दिया जाता है।

 

Question 20: किस हॉर्मोन की कमी से ग्लाइकोसूरिया नामक रोग हो जाता है?

Answer:

इन्सुलिन (insulin) की कमी से ग्लाइकोसूरिया (glycosuria) हो जाता है।

Exam Tips:

a) इन्सुलिन की कमी से रुधिर शर्करा बढ़ती है और मूत्र में ग्लूकोज आने लगता है।

 

Question 21: पीत पिण्ड (कॉर्पस ल्यूटियम) से निकलने वाले हॉर्मोन्स का नाम लिखिए।

Answer:

पीत पिण्ड (कॉर्पस ल्यूटियम) से प्रोजेस्टेरॉन (progesterone) हॉर्मोन का स्रावण होता है।

Exam Tips:

a) गर्भधारण न होने पर पीत पिण्ड धीरे-धीरे विघटित हो जाता है।

 

Question 22: पीयूष ग्रन्थि की पश्च पालि से स्रावित होने वाले दो हॉर्मोन्स के नाम लिखिए।

Answer:

(i) वेसोप्रेसिन (vasopressin) तथा
(ii) ऑक्सीटोसिन (oxytocin)।

Exam Tips:

a) पश्च पालि (न्यूरोहाइपोफाइसिस) इन दोनों हॉर्मोन्स का केवल संग्रह और स्रावण करती है, निर्माण हाइपोथैलेमस में होता है।

 

Question 23: एक्रोमेगेली रोग क्या है और किन में तथा क्यों हो जाता है?

Answer:

एक्रोमेगेली रोग वयस्क व्यक्तियों में वृद्धि हॉर्मोन (GH) के अतिस्रावण से होता है। इसमें हाथ, पैर और चेहरे की हड्डियाँ अनुपातहीन रूप से बढ़ जाती हैं, क्योंकि यह तब होता है जब अस्थियों की लम्बाई बढ़ना रुक चुका होता है।

Exam Tips:

a) बाल्यावस्था में GH की अधिकता से महाकायता (gigantism) होती है।
b) वयस्क होने के बाद अस्थियों की लम्बाई बढ़ नहीं सकती, इसलिए केवल चौड़ाई में वृद्धि दिखती है।

 

Question 24: ग्लूकागॉन हॉर्मोन्स कौन-सी द्वीपिकाओं से स्रावित होता है? इसका क्या कार्य है?

Answer:

ग्लूकागॉन (glucagon) हॉर्मोन लैंगरहैन्स की द्वीपिकाओं (Islets of Langerhans) की α-कोशिकाओं (alpha cells) से स्रावित होता है। यह यकृत में वसा तथा अमीनो अम्लों से ग्लूकोज के निर्माण को प्रेरित करता है और आवश्यकता के समय संचित ग्लाइकोजन को तोड़कर ग्लूकोज मुक्त करवाता है।

Exam Tips:

a) ग्लूकागॉन का कार्य इन्सुलिन के ठीक विपरीत है, जिसे परीक्षा में तुलना के रूप में लिखें।
b) संचित ग्लाइकोजन के टूटकर ग्लूकोज बनने को ग्लाइकोजेनोलाइसिस कहते हैं।
c) वसा और अमीनो अम्लों से ग्लूकोज बनने की प्रक्रिया को ग्लूकोनियोजेनेसिस कहते हैं।

 

Question 25: अन्तःस्रावी ग्रन्थियों के अध्ययन को क्या कहते हैं?

Answer:

अन्तःस्रावी ग्रन्थियों के अध्ययन को अन्तःस्रावी विज्ञान अथवा एण्डोक्राइनोलॉजी (endocrinology) कहते हैं।

Exam Tips:

a) एण्डोक्राइनोलॉजी में "एंडो" का अर्थ भीतर और "क्राइन" का अर्थ स्रावित करना है।

 

Question 26: कौन-सा हॉर्मोन वृक्क नलिकाओं में जल अवशोषण का नियमन करता है?

Answer:

एण्टीडाययूरेटिक हॉर्मोन (antidiuretic hormone, ADH) वृक्क नलिकाओं में जल अवशोषण का नियमन करता है।

Exam Tips:

a) ADH की कमी से अधिक मात्रा में पतला मूत्र बनता है।

 

Question 27: रक्त में कैल्सियम तथा फॉस्फोरस की मात्रा का नियमन कौन करता है?

Answer:

रक्त में कैल्सियम तथा फॉस्फोरस की मात्रा का नियमन पैराथॉर्मोन (parathormone) करता है।

Exam Tips:

a) पैराथॉर्मोन आँत से कैल्सियम के अवशोषण और हड्डियों से कैल्सियम मुक्त करने में सहायता करता है।

 

Question 28: बाँझपन व नपुंसकता किस हॉर्मोन की कमी के कारण होती है?

Answer:

बाँझपन एस्ट्रोजन (estrogen) की कमी से तथा नपुंसकता एण्ड्रोजन (androgens) हॉर्मोन्स की कमी से हो जाती है।

Exam Tips:

a) एस्ट्रोजन अण्डाशय से और एण्ड्रोजन मुख्यतः वृषण से स्रावित होते हैं।
b) एण्ड्रोजन पुरुषों में द्वितीयक लैंगिक लक्षण बनाए रखते हैं।

 

Question 29: हॉर्मोन शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था?

Answer:

हॉर्मोन (hormone) शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग स्टरलिंग (Starling) ने किया था।

Exam Tips:

a) "हॉर्मोन" शब्द ग्रीक शब्द "horman" से बना है, जिसका अर्थ है उत्तेजित करना।

 

Question 30: शरीर की मास्टर ग्रन्थि किसे कहते हैं?

Answer:

पीयूष ग्रन्थि (pituitary gland) को शरीर की मास्टर ग्रन्थि कहते हैं।

Exam Tips:

a) पीयूष ग्रन्थि थाइरॉइड, अधिवृक्क और जनद जैसी अनेक ग्रन्थियों की क्रिया को नियन्त्रित करती है।

 

(C) लघुत्तरात्मक प्रश्न (Short Answer Type Questions)

Question 1: अन्तःस्रावी तथा बहिःस्रावी ग्रन्थियों में उदाहरण सहित अन्तर स्पष्ट कीजिए।

Answer:

अन्तःस्रावी तथा बहिःस्रावी ग्रन्थियों में अन्तर

अन्तर का आधारअन्तःस्रावी ग्रन्थियाँबहिःस्रावी ग्रन्थियाँ
नलिकानलिकाविहीन होती हैं।नलिकायुक्त होती हैं।
स्रावण का मार्गस्राव सीधे रुधिर में मुक्त होकर शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुँचता है।स्राव नलिकाओं द्वारा किसी निश्चित अंग या शरीर की सतह पर पहुँचता है।
स्रावित पदार्थस्रावित पदार्थ हॉर्मोन्स कहलाते हैं।स्रावित पदार्थ हॉर्मोन्स नहीं कहलाते; इनमें कोई भी रसायन हो सकता है।
उदाहरणपीयूष ग्रन्थि, थाइरॉइड ग्रन्थि, एड्रीनल ग्रन्थि आदि।यकृत, स्नेह (स्वेद/तैल) ग्रन्थियाँ, दुग्ध ग्रन्थियाँ आदि।

Exam Tips:

a) अन्तःस्रावी ग्रन्थि का स्राव रुधिर द्वारा दूर के लक्ष्य अंग तक पहुँचता है, जबकि बहिःस्रावी का स्राव नलिका से निकलता है।
b) यकृत पित्त स्रावित करने वाली बहिःस्रावी ग्रन्थि है, इसलिए उसे अन्तःस्रावी नहीं माना जाता।
c) परीक्षा में "नलिका" और "रुधिर में मुक्त" दोनों बिन्दु लिखने से पूरे अंक मिलते हैं।

 

Question 2: हाइपोथैलेमस द्वारा स्रावित मोचक तथा निरोधी हॉर्मोन्स के नाम लिखिए।

Answer:

हाइपोथैलेमस की तन्त्रिका स्रावी कोशिकाओं (neurosecretory cells) से लगभग 10 तन्त्रिका हॉर्मोन्स (neurohormones) का स्रावण होता है, जो पीयूष ग्रन्थि की अग्रपालि से हॉर्मोन्स के स्रावण का नियमन करते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं-

(I) मोचक हॉर्मोन्स (Releasing Hormones):
(1) थाइरोट्रॉपिन-मोचक हॉर्मोन (Thyrotropin-Releasing Hormone: TRH)
(2) एड्रीनोकॉर्टिकोट्रॉपिन-मोचक हॉर्मोन (Corticotropin-Releasing Hormone: CRH)
(3) ल्यूटीनाइजिंग हॉर्मोन-मोचक हॉर्मोन (Luteinizing Hormone-Releasing Hormone: LHRH)
(4) फॉलिकल-उद्दीपक हॉर्मोन-मोचक हॉर्मोन (Follicle-Stimulating Hormone-Releasing Hormone: FSHRH)
(5) वृद्धि हॉर्मोन-मोचक हॉर्मोन (Growth Hormone-Releasing Hormone: GHRH)
(6) प्रोलैक्टिन-मोचक हॉर्मोन (Prolactin-Releasing Hormone: PRH)
(7) मेलैनोसाइट-उद्दीपक हॉर्मोन-मोचक हॉर्मोन (Melanocyte-Stimulating Hormone-Releasing Hormone: MSHRH)

(II) निरोधी हॉर्मोन्स (Inhibiting Hormones: IH):
(1) वृद्धि हॉर्मोन-निरोधी हॉर्मोन (Growth Hormone Release-Inhibiting Hormone: GHRIH)
(2) प्रोलैक्टिन-निरोधी हॉर्मोन (Prolactin Release-Inhibiting Hormone: PRIH)
(3) मेलैनोसाइट-उद्दीपक हॉर्मोन-निरोधी हॉर्मोन (Melanocyte-Stimulating Hormone Release-Inhibiting Hormone: MSH-RIH)

Exam Tips:

a) मोचक हॉर्मोन स्रावण को उद्दीप्त करते हैं, जबकि निरोधी हॉर्मोन उसे रोकते हैं।
b) "TRH, CRH, GnRH" जैसे संक्षिप्त नामों के साथ पूरा नाम लिखने से उत्तर पूर्ण माना जाता है।
c) हाइपोथैलेमस के हॉर्मोन केवल पीयूष की अग्रपालि को नियन्त्रित करते हैं, जबकि पश्चपालि के हॉर्मोन यहीं बनते हैं।

 

Question 3: पीयूष ग्रन्थि के वृद्धि हॉर्मोन के अतिस्राव के कारण होने वाले रोगों का वर्णन कीजिए।

Answer:

पीयूष ग्रन्थि के वृद्धि हॉर्मोन (growth hormone) के अतिस्रावण (hypersecretion) से निम्नलिखित रोग होते हैं-

(1) अतिकायता या महाकायता (Gigantism): बाल्यावस्था में वृद्धि हॉर्मोन की अधिकता से बहुत लम्बे और हृष्ट-पुष्ट व्यक्ति विकसित होते हैं, जिन्हें पिट्यूटरी जायण्ट (pituitary giants) कहते हैं।

(2) अप्रातिकायता (Acromegaly): वृद्धिकाल पूरा होने के बाद वृद्धि हॉर्मोन की अधिकता से हड्डियाँ लम्बाई में नहीं बढ़ पातीं, बल्कि मोटाई में बढ़ती हैं। इसलिए हाथ, पैर, चेहरे के कुछ भाग और निचला जबड़ा अधिक बड़े हो जाते हैं और चेहरा व शरीर भद्दे दिखने लगते हैं।

(3) कायफोसिस (Kyphosis): कभी-कभी कशेरुक दण्ड के झुक जाने से व्यक्ति कुबड़ा हो जाता है।

Exam Tips:

a) गिगेन्टिज्म बाल्यावस्था में होता है, जबकि अप्रातिकायता वयस्कावस्था में, दोनों का कारण GH का अतिस्रावण है।
b) अप्रातिकायता में हड्डियाँ लम्बाई में नहीं, केवल मोटाई में बढ़ती हैं।
c) कायफोसिस में कशेरुक दण्ड का झुकना मुख्य लक्षण है।

 

Question 4: क्या कारण है कि प्रायः घेंघा की बीमारी पहाड़ी क्षेत्र पर रहने वाले मनुष्यों में ज़्यादा होती है?

Answer:

पहाड़ी क्षेत्र के जल और मिट्टी में आयोडीन की कमी होती है। अतः भोजन और पेयजल में आयोडीन की कमी से इस क्षेत्र के लोगों में प्रायः घेंघा रोग हो जाता है। इस रोग में गले की थाइरॉइड ग्रन्थि फूल जाती है, जिससे गर्दन बेडौल दिखती है। आयोडीन की उपयुक्त मात्रा लेने से यह रोग ठीक हो जाता है, इसलिए भोजन के साथ आयोडीन-युक्त नमक का सेवन करना चाहिए।

Exam Tips:

a) थायरॉक्सिन बनाने के लिए आयोडीन आवश्यक है, इसकी कमी से थायरॉइड बढ़ जाती है।
b) आयोडीन-युक्त नमक का सेवन इस रोग से बचाव का सबसे सरल उपाय है।

 

Question 5: थाइरॉक्सिन हॉर्मोन के कार्यों को समझाइए।

Answer:

थाइरॉक्सिन हॉर्मोन के निम्नलिखित कार्य हैं-
1. थाइरॉक्सिन सभी उपापचयी क्रियाओं की गति का नियमन करता है। यह ऊर्जा उत्पन्न करने वाली ऑक्सीकृत प्रक्रियाओं की गति बढ़ाता है।
2. यह आँत में ग्लूकोज अवशोषण, कोशिकाओं में ग्लूकोज की खपत, हृदय स्पन्दन दर, प्रोटीन संश्लेषण की गति और शरीर के ताप में वृद्धि करता है।
3. यह शरीर के ताप को बढ़ाता है।
4. थाइरॉक्सिन वृद्धि और विभेदन (growth and differentiation) के लिए अति आवश्यक है। यह अधिवृक्क वल्कुट (adrenal cortex) तथा जनदों की क्रिया को उत्तेजित करता है।
5. यह एड्रीनेलिन (adrenalin) और नॉरएड्रीनेलिन (noradrenalin) की क्रियाविधि को बढ़ाता है।
6. कायान्तरण (metamorphosis) में इसकी विशेष भूमिका है; इसकी कमी से कायान्तरण नहीं होता।
7. शीत रुधिर या अनियततापी कशेरुकी प्राणियों में थाइरॉइड हॉर्मोन परासरण नियमन (osmoregulation) तथा निर्मोचन (moulting) को नियन्त्रित करता है।

Exam Tips:

a) थाइरॉक्सिन ऊर्जा उत्पादन की ऑक्सीकृत प्रक्रियाओं को तेज़ करके शरीर का ताप बढ़ाता है।
b) मेंढक के टैडपोल में कायान्तरण के लिए थाइरॉक्सिन आवश्यक है।
c) थाइरॉक्सिन रक्त में ग्लूकोज अवशोषण बढ़ाकर उपापचय को गति देता है।
d) थाइरॉक्सिन की कमी से शारीरिक और मानसिक वृद्धि दोनों प्रभावित होती हैं।

 

Question 6: लैंगरहैन्स की द्वीपिकाओं द्वारा स्रावित हॉर्मोन्स के कार्यों को स्पष्ट कीजिए।

Answer:

लैंगरहैन्स की द्वीपिकाओं में तीन प्रकार की अन्तःस्रावी कोशिकाएँ पाई जाती हैं-β-कोशिकाएँ (B-cells), α-कोशिकाएँ (A-cells) तथा δ-कोशिकाएँ (D-cells)। इनसे क्रमशः इन्सुलिन (insulin), ग्लूकागॉन (glucagon) तथा सोमेटोस्टेटिन (somatostatin) हॉर्मोन्स स्रावित होते हैं।

(A) इन्सुलिन के कार्य:
(1) कार्बोहाइड्रेट के पाचन से बने ग्लूकोज को ग्लाइकोजन में बदलकर यकृत और पेशियों में संचित करता है।
(2) ग्लूकोज के ऑक्सीकरण से ऊर्जा मुक्त होने में सहायता करता है।
(3) रुधिर में ग्लूकोज का स्तर निश्चित बनाए रखता है।
(4) कोशिकाओं की आधारी उपापचय दर (Basal Metabolic Rate: BMR) को प्रभावित करता है।
(5) वसा ऊतकों में वसा संश्लेषण अर्थात् लाइपोजेनेसिस (lipogenesis) को प्रभावित करता है।

(B) ग्लूकागॉन के कार्य:
(1) यकृत में अमीनो अम्लों तथा वसा से ग्लूकोज के संश्लेषण अर्थात् ग्लूकोनियोजेनेसिस (gluconeogenesis) को प्रेरित करता है।
(2) वसा ऊतक में वसा के विघटन अर्थात् लाइपोलाइसिस (lipolysis) को प्रेरित करता है।
(3) यकृत में संचित ग्लाइकोजन के विघटन अर्थात् ग्लाइकोजेनोलाइसिस (glycogenolysis) को प्रेरित करता है।

(C) सोमेटोस्टेटिन के कार्य: यह हॉर्मोन पचे हुए भोजन के अवशोषण की अवधि बढ़ाता है, जिससे भोजन की उपयोगिता अधिक समय तक बनी रहती है।

Exam Tips:

a) इन्सुलिन रुधिर ग्लूकोज घटाता है, जबकि ग्लूकागॉन रुधिर ग्लूकोज बढ़ाता है, यह तुलना अक्सर पूछी जाती है।
b) ग्लाइकोजेनोलाइसिस, ग्लाइकोजेनेसिस और ग्लूकोनियोजेनेसिस के अन्तर को स्पष्ट लिखें।
c) β-कोशिकाएँ इन्सुलिन और α-कोशिकाएँ ग्लूकागॉन स्रावित करती हैं; कोशिका के नाम के साथ हॉर्मोन लिखें।
d) सोमेटोस्टेटिन भोजन के अवशोषण को धीमा करता है, इसे अलग बिन्दु के रूप में लिखें।

 

Question 7: हॉर्मोनी क्रिया में cAMP की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।

Answer:

कुछ हॉर्मोनी क्रियाओं में चक्रीय एडीनोसीन मोनोफॉस्फेट (cyclic AMP या cAMP) द्वितीयक सन्देशवाहक (second messenger) की भाँति कार्य करता है। कुछ हॉर्मोन के अणु बड़े होते हैं, इसलिए वे लक्ष्य कोशिका की कोशिका-कला से पार नहीं हो पाते। ऐसी कोशिकाओं की कला में उपस्थित हॉर्मोन-ग्राही प्रोटीन (receptor protein) प्रथम सन्देशवाहक के रूप में कार्य करता है।

हॉर्मोन-ग्राही प्रोटीन के हॉर्मोन से जुड़ने पर कोशिका-कला का G प्रोटीन सक्रिय हो जाता है, जो कोशिका-कला में उपस्थित एडीनिलेट साइक्लेज़ (adenylate cyclase) एन्जाइम को उद्दीप्त करता है। यह एन्जाइम ATP को cAMP में बदल देता है। सक्रिय cAMP प्रोटीन काइनेज़ (protein kinase) एन्जाइमों को सक्रिय करता है, जो कोशिका की उपापचयी क्रियाओं को उत्प्रेरित करते हैं। इस प्रकार cAMP एक मध्यस्थ दूत अथवा द्वितीयक दूत (second messenger) की भाँति कार्य करता है।

Exam Tips:

a) हॉर्मोन को प्रथम सन्देशवाहक और cAMP को द्वितीय सन्देशवाहक लिखना परीक्षा में आवश्यक है।
b) ATP से cAMP बनाने वाला एन्जाइम एडीनिलेट साइक्लेज़ है।
c) G प्रोटीन के सक्रिय होने से ही एडीनिलेट साइक्लेज़ उद्दीप्त होता है, यह क्रम याद रखें।
d) प्रोटीन काइनेज़ का सक्रिय होना कोशिका की उपापचयी क्रियाओं को प्रेरित करता है।

 

Question 8: हॉर्मोन्स एवं एन्जाइम में अन्तर लिखिए।

Answer:

हॉर्मोन एवं एन्जाइम में अन्तर

अन्तर का आधारहॉर्मोन (Hormone)एन्जाइम (Enzyme)
कार्यकिसी क्रिया को उत्तेजित या उद्दीप्त करते हैं।किसी क्रिया में उत्प्रेरक का कार्य करते हैं और बार-बार दूसरी क्रियाओं में काम आ सकते हैं।
रासायनिक प्रकृतिप्रोटीन, स्टीरॉइड, वसा अम्ल या टायरोसिन के समान प्रकृति के होते हैं।सभी एन्जाइम प्रोटीन के बने होते हैं।
अणुभारअणु छोटे होते हैं और अणुभार कम होता है।अणु बड़े होते हैं और अणुभार अधिक होता है।
अभिक्रिया में भागरासायनिक अभिक्रियाओं में विघटित हो जाते हैं और पुनः भाग नहीं ले सकते।अभिक्रियाओं में विघटित नहीं होते और पुनः भाग ले सकते हैं।
उत्पत्ति और कार्यक्षेत्रअन्तःस्रावी ग्रन्थियों में स्रावित होते हैं और इनका कार्यक्षेत्र उत्पत्ति स्थान से दूर होता है।कोशिकाओं और बहिःस्रावी ग्रन्थियों में बनते हैं और इनका कार्यक्षेत्र उत्पत्ति स्थान के पास होता है।
संचयनकुछ समय के लिए शरीर में संचित हो सकते हैं।शरीर में संचित नहीं हो सकते।

Exam Tips:

a) एन्जाइम रासायनिक अभिक्रिया को तेज़ करते हैं और अभिक्रिया में स्वयं नहीं बदलते।
b) हॉर्मोन अपने लक्ष्य अंग तक रुधिर द्वारा पहुँचते हैं, जबकि एन्जाइम अपने स्थान पर ही कार्य करते हैं।

 

Question 9: एस्ट्रोजन एवं एड्रीनेलिन हॉर्मोन के स्रोत तथा कार्य लिखिए।

Answer:

(1) एस्ट्रोजन (Estrogen): यह अण्डाशय के ग्राफियन पुटकों की थीका इण्टर्ना कोशिकाओं से स्रावित होता है। यह अण्डवाहिनी, गर्भाशय, योनि, भगशिश्निका (clitoris) आदि सहायक जननांगों तथा दुग्ध ग्रन्थियों जैसे द्वितीयक लैंगिक लक्षणों के विकास को प्रेरित करता है। स्त्रियों में रजोधर्म (menstruation) इसी के प्रभाव से प्रारम्भ होता है।

(2) एड्रीनेलिन (Adrenaline): यह अधिवृक्क ग्रन्थि के मेड्यूला से स्रावित होता है। यह व्यक्ति को संकटकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार करता है। भय, क्रोध, पीड़ा, अपमान, दुर्घटना तथा अत्यधिक ठण्ड या गर्मी की स्थिति में यह शरीर की प्रतिक्रिया को नियन्त्रित करता है। यह हृदय, यकृत, कंकाल पेशियों और मस्तिष्क की रुधिर वाहिनियों को फैलाता है; हृदय की स्पन्दन दर, रुधिर दाब, श्वास दर और उपापचय दर बढ़ाता है तथा पुतलियों को फैलाता है।

Exam Tips:

a) एस्ट्रोजन अण्डाशय से और एड्रीनेलिन अधिवृक्क मेड्यूला से स्रावित होता है; स्रोत अलग-अलग लिखें।
b) एस्ट्रोजन रजोधर्म की शुरुआत से जुड़ा मुख्य हॉर्मोन है।
c) एड्रीनेलिन को "लड़ो या भागो" प्रतिक्रिया का हॉर्मोन कहा जाता है।

 

Question 10: अप्रातिकायता, घेंघा, एडीसन का रोग तथा हाइपोग्लाइसीमिया रोग से कौन-से हॉर्मोन सम्बन्धित हैं?

Answer:

रोग का नामसम्बन्धित हॉर्मोन
अप्रातिकायता (Acromegaly)सोमेटोट्रॉपिन (वृद्धि हॉर्मोन) का अतिस्रावण (Hypersecretion of Somatotropin)
घेंघा (Goiter)थाइरॉक्सिन का अल्पस्रावण (Hyposecretion of Thyroxine)
एडीसन का रोग (Addison's disease)ग्लूकोकॉर्टिकॉइड्स हॉर्मोन का अल्पस्रावण (Hyposecretion of Glucocorticoids)
हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycaemia)इन्सुलिन का अतिस्रावण (Hypersecretion of Insulin)

Exam Tips:

a) घेंघा का कारण थाइरॉक्सिन की कमी है, जबकि अप्रातिकायता का कारण वृद्धि हॉर्मोन की अधिकता है।
b) हाइपोग्लाइसीमिया में रुधिर ग्लूकोज घटता है, इसलिए इसका हॉर्मोन इन्सुलिन है, ग्लूकोकॉर्टिकॉइड नहीं।
c) एडीसन का रोग अधिवृक्क वल्कुट के हॉर्मोन की कमी से होता है।

 

Question 11: जनद ग्रन्थियों में उपस्थित अन्तःस्रावी भागों द्वारा स्रावित हॉर्मोन्स का शरीर में महत्त्व लिखिए।

Answer:

जनद ग्रन्थियाँ जनन कोशिकाएँ बनाने के अतिरिक्त अन्तःस्रावी ग्रन्थियों के समान भी कार्य करती हैं। इनके हॉर्मोन निम्नलिखित हैं-

(i) वृषण और नर हॉर्मोन्स (Testes and male hormones): वृषण की अन्तराली कोशिकाएँ (interstitial cells) या लीडिग कोशिकाएँ नर हॉर्मोन्स के रूप में एण्ड्रोजन्स का स्रावण करती हैं। प्रमुख नर हॉर्मोन हैं-
(a) एण्ड्रोजन टेस्टोस्टेरॉन, जो पुरुषोचित लैंगिक लक्षणों के विकास और यौन आचरण को प्रेरित करता है तथा शुक्राणुजनन को बढ़ावा देता है।
(b) एण्ड्रोस्टेरॉन, जो नर में पुरुषोचित लैंगिक लक्षणों के परिवर्धन और यौन आचरण को प्रेरित करता है।

(ii) अण्डाशय और मादा हॉर्मोन्स (Ovary and female hormones): स्तनधारियों के अण्डाशय के स्ट्रोमा के कॉर्टेक्स भाग में विकसित होने वाले ग्राफियन पुटक पाए जाते हैं। इनकी थीका इण्टर्ना कोशिकाएँ एस्ट्रोजन स्रावित करती हैं, जो यौवनारम्भ से रजोनिवृत्ति तक स्रावित होता है।
कॉर्पस ल्यूटियम से दो हॉर्मोन्स स्रावित होते हैं-
(a) एस्ट्रोजन जननांगों व स्तनों के विकास को प्रेरित करता है।
(b) प्रोजेस्टेरॉन रजचक्र का नियमन करता है, भ्रूण का रोपण करता है तथा गर्भधारण के बाद गर्भाशय के संकुचन को रोकता है।
(c) रिलैक्सिन शिशु-जन्म के समय श्रोणि मेखला के प्यूबिक सिम्फाइसिस और सम्बन्धित पेशियों के शिथिलन का नियमन करता है।

Exam Tips:

a) टेस्टोस्टेरॉन लीडिग कोशिकाओं से और एस्ट्रोजन ग्राफियन पुटकों की थीका इण्टर्ना कोशिकाओं से स्रावित होता है।
b) प्रोजेस्टेरॉन गर्भधारण के लिए आवश्यक दशाएँ बनाए रखता है।
c) रिलैक्सिन शिशु-जन्म को सुगम बनाता है, इसे प्रसव से जोड़कर लिखें।
d) एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरॉन द्वितीयक लैंगिक लक्षणों के विकास से सम्बन्धित हैं।

 

Question 12: अप्रातिकायता (Acromegaly) किसे कहते हैं? यह किन परिस्थितियों में होता है? इस रोग के लक्षणों का वर्णन कीजिए।

Answer:

अप्रातिकायता (acromegaly) वह रोग है जो पीयूष ग्रन्थि की अग्रपालि से स्रावित वृद्धि हॉर्मोन (growth hormone, GH) या सोमेटोट्रॉपिक हॉर्मोन (STH) के अतिस्रावण से होता है। इसके कारण शरीर की कोशिकाओं में अमीनो अम्ल आवश्यकता से अधिक पहुँचने लगते हैं और अस्थियों व ऊतकों की अतिवृद्धि होती है। यह रोग तब होता है जब वृद्धि हॉर्मोन का अतिस्रावण वयस्कावस्था प्राप्त करने के बाद या कंकाल की वृद्धि पूरी होने के बाद होने लगता है।

इस रोग के लक्षण निम्नलिखित हैं-
(1) कंकाल की सभी अस्थियों में आनुपातिक वृद्धि नहीं हो पाती।
(2) हाथ और पैर लम्बे और बड़े हो जाते हैं।
(3) निचला जबड़ा आगे की ओर निकल आता है।
(4) गालों की अस्थियाँ उभर आती हैं।
(5) शरीर बेडौल, बड़ा और भारी दिखने लगता है।

Exam Tips:

a) अप्रातिकायता वयस्कों में होती है, जबकि बाल्यावस्था में वृद्धि हॉर्मोन की अधिकता से महाकायता (gigantism) होती है।
b) वयस्क होने पर अस्थियाँ लम्बाई में नहीं बढ़तीं, इसीलिए हाथ, पैर और चेहरे का मोटा और उभरा होना दिखता है।
c) निचला जबड़ा आगे निकलना और गालों की अस्थियों का उभरना इस रोग के विशिष्ट लक्षण हैं।
d) इस रोग का कारण वृद्धि हॉर्मोन का अतिस्रावण है, थाइरॉक्सिन की कमी नहीं।

 

Question 13: अण्डाशय के हॉर्मोन्स के नाम तथा कार्य बताइए।

Answer:

स्त्रियों के अण्डाशय से तीन प्रकार के हॉर्मोन्स स्रावित होते हैं-

(1) एस्ट्रोजन (Estrogen): यह अण्डाशय के ग्राफियन पुटकों की थीका इण्टर्ना कोशिकाओं से यौवनारम्भ से लेकर रजोनिवृत्ति (लगभग 48 वर्ष की आयु) तक स्रावित होता है। यह सभी सहायक जननांगों और द्वितीयक लैंगिक लक्षणों के विकास को प्रेरित करता है। स्त्रियों में रजोधर्म इसी के प्रभाव से शुरू होता है। इसे नारी विकास हॉर्मोन भी कहते हैं। इसका नियन्त्रण पीयूष ग्रन्थि के दो हॉर्मोन्स FSH तथा LH द्वारा होता है।

(2) प्रोजेस्टेरॉन (Progesterone): यह अण्डोत्सर्ग के बाद बनने वाले पीले रंग के पीत पिण्ड (कॉर्पस ल्यूटियम) से स्रावित होता है। यह मासिक चक्र का नियमन करके गर्भाधान के लिए आवश्यक दशाएँ विकसित करता है। गर्भावस्था में होने वाले परिवर्तनों पर इसका नियन्त्रण रहता है। इसके प्रभाव से गर्भकाल में स्तन अधिक विकसित होते हैं और दुग्ध ग्रन्थियाँ सक्रिय होकर बड़ी हो जाती हैं। प्रोजेस्टेरॉन का स्रावण पीयूष ग्रन्थि के हॉर्मोन LH द्वारा नियन्त्रित होता है।

(3) रिलैक्सिन (Relaxin): गर्भावस्था की समाप्ति पर शिशु-जन्म के समय पीत पिण्ड द्वारा इसका स्रावण होता है। यह जघन सन्धान (pubic symphysis) और उससे जुड़ी पेशियों को शिथिल करके शिशु-जन्म को सुगम बनाता है।

Exam Tips:

a) एस्ट्रोजन के नियन्त्रण में FSH और LH दोनों भाग लेते हैं, इसे चक्र के क्रम में लिखें।
b) प्रोजेस्टेरॉन पीत पिण्ड से स्रावित होता है और गर्भ धारण के बाद गर्भाशय की स्थिति बनाए रखता है।
c) रिलैक्सिन का कार्य प्रसव के समय श्रोणि के जोड़ों का शिथिलन है।
d) स्त्रियों में रजोधर्म की शुरुआत एस्ट्रोजन के प्रभाव से होती है।

 

Question 14: मधुमेह (Diabetes) किसे कहते हैं? यह रोग क्यों हो जाता है? इसके लक्षणों का वर्णन कीजिए।

अथवा

इन्सुलिन के अनियमित स्रावण से कौन-से रोग उत्पन्न हो जाते हैं?

Answer:

(क) इन्सुलिन का अल्पस्रावण (Hypoinsulinism) - मधुमेह या डायबिटीज (Diabetes): यह रोग इन्सुलिन के अल्प या न्यून स्रावण से होता है। इन्सुलिन की कमी से शरीर की कोशिकाएँ रुधिर से ग्लूकोज ग्रहण नहीं कर पातीं, जिससे रुधिर में ग्लूकोज बढ़ जाता है। अधिक बढ़ने पर ग्लूकोज मूत्र में उत्सर्जित होने लगता है। इस रोग में अधिक मूत्र आने (बहुमूत्रता) से निर्जलीकरण और अत्यधिक प्यास लगती है। कोशिकाएँ ऊर्जा के लिए प्रोटीन का विखण्डन करने लगती हैं, जिससे शरीर कमज़ोर हो जाता है। वसा ऊतकों में वसा के अपूर्ण विखण्डन से कीटोन काय (ketone bodies) बनते हैं, जो अम्लीय और विषाक्त होते हैं। इनकी मात्रा और अम्लीयता बढ़ने पर रोगी बेहोश हो सकता है और मृत्यु भी हो सकती है। मधुमेह के रोगियों को इन्सुलिन के इंजेक्शन देने से लाभ होता है।

(ख) इन्सुलिन का अतिस्रावण (Hyperinsulinism) - हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycaemia): इन्सुलिन के अधिक स्रावण से कोशिकाएँ रुधिर से अधिक ग्लूकोज लेने लगती हैं और रुधिर में ग्लूकोज की मात्रा घट जाती है। तंत्रिका कोशिकाओं, नेत्रों की रेटिना और जनन उपकला की कोशिकाओं की ग्लूकोज आवश्यकता पूरी नहीं होती, जिससे दृष्टि-ज्ञान और जनन क्षमता घट जाती है। मस्तिष्क की कोशिकाओं में अत्यधिक उत्तेजना से थकान, मूर्च्छा और ऐंठन होती है और अन्त में मृत्यु हो सकती है। एड्रीनेलिन, ग्लूकागॉन, कॉर्टिसोल तथा वृद्धि हॉर्मोन देने से इस रोग में लाभ होता है।

Exam Tips:

a) मधुमेह इन्सुलिन की कमी से होता है, जबकि हाइपोग्लाइसीमिया इन्सुलिन की अधिकता से होता है।
b) मधुमेह में मूत्र में ग्लूकोज (ग्लाइकोसूरिया) और बहुमूत्रता प्रमुख लक्षण हैं।
c) कीटोन काय बनना मधुमेह की गम्भीर अवस्था का संकेत है।
d) हाइपोग्लाइसीमिया में ग्लूकागॉन और एड्रीनेलिन रुधिर ग्लूकोज बढ़ाकर राहत देते हैं।

 

Question 15: अन्तःस्रावी विज्ञान के जनक कौन थे? हॉर्मोन्स का रासायनिक स्वभाव क्या होता है?

Answer:

अन्तःस्रावी विज्ञान के जनक थॉमस एडिसन (Thomas Addison) माने जाते हैं। हॉर्मोन्स जटिल कार्बनिक पदार्थ हैं, जिनका रासायनिक स्वभाव भिन्न हो सकता है-

(1) अमीनो अम्ल (Amino acids): कुछ हॉर्मोन अमीनो अम्ल या उनके व्युत्पन्न होते हैं, जैसे थाइरॉक्सिन।
(2) प्रोटीन या पॉलीपेप्टाइड (Proteins or Polypeptides): ये कम अणुभार वाले प्रोटीन या उनसे व्युत्पन्न पदार्थ होते हैं, जैसे पीयूष ग्रन्थि के हॉर्मोन्स।
(3) स्टीरॉइड (Steroids): इनका आधार पदार्थ कोलेस्ट्रॉल होता है, जैसे लैंगिक हॉर्मोन्स और अधिवृक्क ग्रन्थि के कुछ हॉर्मोन्स।
(4) कैटेकोलैमीन्स (Catecholamines): जैसे एड्रीनेलिन।

हॉर्मोन्स रासायनिक उत्प्रेरक की तरह कार्य करते हैं और रासायनिक क्रियाओं के नियन्त्रण में सहयोग देते हैं। अधिकतर हॉर्मोन उपापचयी अभिक्रियाओं में सीधे भाग न लेकर उनकी क्रियाशीलता के स्तर को प्रभावित करते हैं। ये जल में विलेय होते हैं।

Exam Tips:

a) अन्तःस्रावी विज्ञान के जनक का नाम थॉमस एडिसन लिखें, आविष्कारक थॉमस एडिसन से अलग।
b) स्टीरॉइड हॉर्मोन का आधार कोलेस्ट्रॉल होता है, इसे अन्य प्रकार से अलग करके लिखें।
c) एड्रीनेलिन कैटेकोलैमीन है, जबकि थाइरॉक्सिन अमीनो अम्ल व्युत्पन्न है।

 

Question 16: कौन-सी ग्रन्थियाँ निम्नलिखित हॉर्मोन्स का स्रावण करती हैं-
(1) वृद्धि हॉर्मोन, (2) ऑक्सीटोसिन, (3) थाइरॉक्सिन, (4) कैल्सिटोनिन, (5) थाइमोसिन, (6) इन्सुलिन, (7) ग्लूकागॉन, (8) ग्लूकोकॉर्टिकॉइड्स, (9) एड्रीनेलिन, (10) टेस्टोस्टेरॉन।

Answer:

हॉर्मोनअन्तःस्रावी ग्रन्थि
वृद्धि हॉर्मोन (Growth hormone)एडीनोहाइपोफाइसिस (Adenohypophysis)
ऑक्सीटोसिन (Oxytocin)न्यूरोहाइपोफाइसिस (Neurohypophysis)
थाइरॉक्सिन (Thyroxine)थाइरॉइड ग्रन्थि (Thyroid gland)
कैल्सिटोनिन (Calcitonin)थाइरॉइड ग्रन्थि (Thyroid gland)
थाइमोसिन (Thymosin)थाइमस ग्रन्थि (Thymus gland)
इन्सुलिन (Insulin)अग्न्याशय (Pancreas) में उपस्थित लैंगरहैन्स की द्वीपिकाएँ (Islets of Langerhans)
ग्लूकागॉन (Glucagon)अग्न्याशय (Pancreas) में उपस्थित लैंगरहैन्स की द्वीपिकाएँ (Islets of Langerhans)
ग्लूकोकॉर्टिकॉइड्स (Glucocorticoids)एड्रीनल कॉर्टेक्स (Adrenal cortex)
एड्रीनेलिन (Adrenalin)एड्रीनल मेड्यूला (Adrenal medulla)
टेस्टोस्टेरॉन (Testosterone)वृषण (Testes)

Exam Tips:

a) ऑक्सीटोसिन पश्च पालि से स्रावित होता है, जबकि वृद्धि हॉर्मोन अग्र पालि से।
b) इन्सुलिन और ग्लूकागॉन दोनों लैंगरहैन्स की द्वीपिकाओं से स्रावित होते हैं।
c) एड्रीनेलिन अधिवृक्क मेड्यूला से और ग्लूकोकॉर्टिकॉइड्स अधिवृक्क कॉर्टेक्स से स्रावित होते हैं।

 

Question 17: मनुष्य में अन्तःस्रावी ग्रन्थियों के अतिरिक्त हॉर्मोन उत्पन्न करने वाले अन्य अंगों का वर्णन कीजिए।

Answer:

मनुष्य में अन्तःस्रावी ग्रन्थियों के अतिरिक्त कुछ अन्य अंग भी हॉर्मोन उत्पन्न करते हैं, जो शरीर की क्रियाओं पर प्रभाव डालते हैं-

(1) वृक्क (Kidney): वृक्क की जक्स्टाग्लोमेरुलर (juxta medullary) जटिल कोशिकाएँ रेनिन (renin) नामक हॉर्मोन स्रावित करती हैं। रेनिन एंजियोटेन्सिन-II बनाकर अधिवृक्क वल्कुट से एल्डोस्टेरॉन (aldosterone) के स्रावण को प्रेरित करता है, जिससे रुधिर दाब बढ़ता है।

(2) त्वचा (Skin): त्वचा की एपिडर्मिस की कोशिकाएँ सूर्य के प्रकाश की सहायता से विटामिन D का निर्माण करती हैं, जो आँत द्वारा कैल्सियम के अवशोषण और अस्थि-निर्माण को प्रेरित करता है।

(3) अपरा या जरायु (Placenta): अपरा की कोरियोनिक उपकला (chorionic epithelium) से एस्ट्रेडियोल (estradiol) और प्रोजेस्टेरॉन (progesterone) स्रावित होते हैं। एस्ट्रेडियोल गर्भाशय की पेशियों के संकुचन को नियन्त्रित करता है, जबकि प्रोजेस्टेरॉन गर्भावस्था बनाए रखता है। इससे कोरियोनिक गोनैडोट्रोपिन (chorionic gonadotropin) भी स्रावित होता है, जो कॉर्पस ल्यूटियम के विकास को नियन्त्रित करता है। अपरा लैक्टोजन (placental lactogen) दुग्ध ग्रन्थियों के विकास को प्रेरित करता है।

Exam Tips:

a) रेनिन सीधे एल्डोस्टेरॉन नहीं बनाता, बल्कि एंजियोटेन्सिन-II के माध्यम से इसका स्रावण बढ़ाता है।
b) विटामिन D त्वचा में सूर्य-प्रकाश से बनता है, इसलिए धूप में रहना आवश्यक है।
c) अपरा गर्भावस्था के दौरान कई हॉर्मोन बनाती है, जिनमें कोरियोनिक गोनैडोट्रोपिन (CG) कॉर्पस ल्यूटियम को सक्रिय रखता है।
d) वृक्क, त्वचा और अपरा, तीनों अंग हॉर्मोन बनाकर शरीर के अन्तःस्रावी तन्त्र को सहारा देते हैं।

 

Question 18: तंत्रिकीय एवं अन्तःस्रावी संचार में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

Answer:

तंत्रिका तंत्र और अन्तःस्रावी तंत्र दोनों शारीरिक क्रियाओं का नियन्त्रण, नियमन और समन्वय करते हैं। इनकी क्रियाविधि में निम्नलिखित अन्तर हैं-

अन्तर का आधारतंत्रिकीय संचार (Nervous Communication)अन्तःस्रावी संचार (Endocrine Communication)
सम्पर्कतंत्रिकाएँ जिस अंग की क्रियाओं को प्रभावित करती हैं, उनके सम्पर्क में रहती हैं।अन्तःस्रावी ग्रन्थि किसी अंग से सम्बन्धित नहीं होती; इसके हॉर्मोन रुधिर द्वारा लक्ष्य अंग या कोशिका तक पहुँचते हैं।
गतिनियन्त्रण अति शीघ्र होता है और प्रभाव तत्काल होता है।नियन्त्रण धीमी गति से होता है और प्रभाव तत्काल नहीं होता; हॉर्मोन उपापचयी क्रिया को प्रभावित करके प्रभाव डालते हैं।
सूचना संग्रहतंत्रिका तंत्र बाहरी सूचनाओं (उद्दीपनों) को ग्रहण करके संगृहीत कर सकता है और भविष्य में उनका उपयोग कर सकता है।अन्तःस्रावी तंत्र में इस प्रकार सूचनाएँ संगृहीत करने की कोई व्यवस्था नहीं होती।

Exam Tips:

a) तंत्रिकीय संचार तीव्र और अल्पकालिक है, जबकि अन्तःस्रावी संचार धीमा और दीर्घकालिक है।
b) अन्तःस्रावी संचार में माध्यम रुधिर है, जबकि तंत्रिकीय संचार में तंत्रिका-आवेग।
c) केवल तंत्रिका तंत्र में सूचनाओं का संग्रह होता है, इसलिए स्मृति इसी से जुड़ी है।

 

(D) निबन्धात्मक प्रश्न (Long Answer Type Questions)

Question 1: अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ क्या हैं? मनुष्य में पाई जाने वाली अन्तःस्रावी ग्रन्थियों के नाम, स्थिति तथा प्रत्येक से उत्पन्न हॉर्मोन्स के नाम लिखिए तथा उनके कार्य बताइए।

Answer:

हॉर्मोन्स: परिभाषा एवं विशेषताएँ (Hormones: Definition and Properties)

हॉर्मोन ऐसे सक्रिय तथा कार्यकारी जटिल कार्बनिक पदार्थ हैं जो अन्तःस्रावी ग्रन्थियों में बनते हैं और रुधिर द्वारा शरीर के विभिन्न भागों में पहुँचकर विशेष अंगों की कोशिकाओं की कार्यिकी को प्रभावित करते हैं। इस प्रकार ये रासायनिक उत्प्रेरक का कार्य करते हैं। रासायनिक दृष्टि से ये स्टीरॉइड या प्रोटीन अथवा प्रोटीन से व्युत्पन्न होते हैं।

हॉर्मोन्स की विशेषताएँ:
1. हॉर्मोन कार्बनिक रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिनका निर्माण कोशिकाओं द्वारा होता है।
2. हॉर्मोन अन्तःस्रावी ग्रन्थियों द्वारा रुधिर में स्रावित किए जाते हैं।
3. हॉर्मोन का संचयन नहीं किया जाता; ये तीव्र विसरणशील होते हैं।
4. पेप्टाइड और प्रोटीन हॉर्मोन जल में घुलनशील होते हैं, जबकि स्टीरॉइड हॉर्मोन वसा में घुलनशील होते हैं।
5. ये उत्पत्ति स्थल से दूर जाकर क्रिया करते हैं, अर्थात् इनके लक्ष्य निश्चित होते हैं।
6. हॉर्मोन का अणुभार एन्जाइम की तुलना में प्रायः कम होता है।
7. हॉर्मोन अल्प मात्रा में स्रावित होकर शरीर की उपापचयी क्रियाओं को प्रभावित करते हैं।

मनुष्य की अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ (Endocrine glands of man):
(1) हाइपोथैलेमस (Hypothalamus)
(2) थाइरॉइड ग्रन्थि (Thyroid gland)
(3) पैराथाइरॉइड ग्रन्थि (Parathyroid gland)
(4) थाइमस ग्रन्थि (Thymus gland)
(5) अधिवृक्क ग्रन्थि (Adrenal gland)
(6) पीयूष ग्रन्थि (Pituitary gland)
(7) पीनियल काय (Pineal body)
(8) अग्न्याशय (Pancreas)
(9) वृषण (Testes)
(10) अण्डाशय (Ovaries)
(11) अन्य अंग जो हॉर्मोन बनाते हैं: प्लेसेन्टा (Placenta), कॉर्पस ल्यूटियम (Corpus luteum), आहारनाल (Alimentary canal), यकृत (Liver) और वृक्क (Kidney)।

Exam Tips:

a) हाइपोथैलेमस और पीयूष ग्रन्थि का सम्बन्ध सबसे पहले लिखें, क्योंकि ये अन्य ग्रन्थियों का नियन्त्रण करती हैं।
b) थाइरॉइड, अधिवृक्क, पैराथाइरॉइड और थाइमस की स्थिति गर्दन या उदर के ऊपरी भाग से जोड़कर लिखें।
c) स्टीरॉइड हॉर्मोन वसा में और पेप्टाइड हॉर्मोन जल में घुलनशील होते हैं, यह अन्तर परीक्षा में पूछा जाता है।
d) सूची में यकृत, वृक्क और आहारनाल को "अन्य" में रखें, क्योंकि ये मुख्य अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ नहीं हैं।

 

Question 2: पीयूष ग्रन्थि का नामांकित चित्र बनाते हुए एडीनोहाइपोफाइसिस तथा न्यूरोहाइपोफाइसिस द्वारा स्रावित हॉर्मोन्स का वर्णन कीजिए।

Answer:

पीयूष ग्रन्थि / हाइपोफाइसिस (Pituitary gland / Hypophysis): पीयूष ग्रन्थि एक जटिल ग्रन्थि है। यह अग्रमस्तिष्क के डाइएनसेफेलॉन की आधार-भित्ति हाइपोथैलेमस से एक छोटे वृन्त इन्फण्डीबुलम (infundibulum) द्वारा जुड़ी रहती है। इसका आकार मटर के दाने के बराबर होता है और इसका भार लगभग 0.5 ग्राम होता है। स्त्रियों में यह कुछ बड़ी होती है और गर्भावस्था में इसका आकार बढ़ जाता है।

रचना और कार्य की दृष्टि से यह दो भागों में बँटी होती है-

(1) एडीनोहाइपोफाइसिस (Adenohypophysis): यह पीयूष ग्रन्थि का अगला गुलाबी भाग है और कुल ग्रन्थि का लगभग 75% होता है। यह भ्रूण के मुखगुहा की छत (stomodaeum) से राथके कोष (Rathke's pouch) के रूप में विकसित होता है। इसके तीन भाग होते हैं-
(a) समीपस्थ पालि (pars infundibularis या tuberalis), जो इन्फण्डीबुलर वृन्त से लिपटी रहती है।
(b) दूरस्थ पालि (pars distalis), जो बड़ी, फूली हुई और गुलाबी होती है।
(c) मध्य पालि (pars intermedia), जो संकरी पट्टी के रूप में होती है।

(2) न्यूरोहाइपोफाइसिस (Neurohypophysis): यह हाइपोथैलेमस से विकसित होता है और इसे पश्चपालि (posterior lobe) या तन्त्रिकीय पिण्ड (pars nervosa) भी कहते हैं। यह पीयूष ग्रन्थि का लगभग एक-चौथाई भाग बनाती है।

एडीनोहाइपोफाइसिस द्वारा स्रावित हॉर्मोन्स:

(1) वृद्धि हॉर्मोन (Somatotropic Hormone / Growth Hormone, GH): यह शरीर की वृद्धि को प्रभावित करता है। यह ऊतकों के क्षय को रोकता है, कोशिका-विभाजन, हड्डियों और पेशियों के विकास तथा संयोजी ऊतक की वृद्धि को प्रोत्साहित करता है। यह वसा के विघटन को प्रेरित करता है और कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन व वसा के उपापचय का नियमन करता है। इसकी कमी से व्यक्ति बौना रह जाता है और बाल्यावस्था में इसकी अधिकता से महाकायता (gigantism) होती है।
कार्य-
- शारीरिक वृद्धि का नियमन करता है।
- अग्न्याशय से इन्सुलिन और ग्लूकागॉन के स्रावण को उद्दीप्त करता है।
- यूरिया उत्सर्जन और मूत्र निष्कासन बढ़ाता है।
- स्तनधारियों में दुग्ध स्रावण को उद्दीप्त करता है।
- कोशिका-विभाजन को प्रेरित करता है।
- ग्लूकोनियोजेनेसिस और ग्लाइकोजेनेसिस को प्रेरित करता है।

(2) गोनैडोट्रॉपिक हॉर्मोन्स (Gonadotropic Hormones, GTH): ये जनद ग्रन्थियों को सक्रिय करते हैं और मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं-
(a) फॉलिकल-उद्दीपक हॉर्मोन (FSH): पुरुषों में यह वृषण की शुक्रजनक नलिकाओं (seminiferous tubules) में शुक्राणु निर्माण को प्रेरित करता है; स्त्रियों में अण्डाशयी पुटकों की वृद्धि और एस्ट्रोजन के स्रावण को प्रेरित करता है।
(b) ल्यूटीनाइजिंग हॉर्मोन (LH) या अन्तराली कोशिका-उद्दीपक हॉर्मोन (ICSH): स्त्रियों में यह कॉर्पस ल्यूटियम को प्रोजेस्टेरॉन स्रावित करने के लिए प्रेरित करता है; पुरुषों में एण्ड्रोजन के स्रावण को प्रेरित करता है।

(3) थाइरॉइड उद्दीपक हॉर्मोन (Thyroid Stimulating Hormone, TSH): यह एक ग्लाइकोप्रोटीन हॉर्मोन है, जो थाइरॉइड ग्रन्थि की वृद्धि और स्रावण क्रिया को उत्तेजित करता है।

(4) एड्रीनोकॉर्टिकोट्रॉपिक हॉर्मोन (Adrenocorticotropic Hormone, ACTH): यह अधिवृक्क ग्रन्थि के कॉर्टेक्स भाग को हॉर्मोन स्रावित करने के लिए प्रेरित करता है। यह वसा अपघटक एन्जाइमों को सक्रिय करता है और मेलैनिन के संश्लेषण को उत्प्रेरित करता है।

(5) लैक्टोजेनिक हॉर्मोन या प्रोलैक्टिन (Lactogenic Hormone, LTH): गर्भावस्था में यह अधिक मात्रा में स्रावित होकर स्तनों की वृद्धि को प्रेरित करता है और शिशु-जन्म के बाद दुग्ध स्रावण को बढ़ाता है।

(6) मेलैनोसाइट-उद्दीपक हॉर्मोन (MSH): यह मध्य पालि से स्रावित होता है और त्वचा की वर्णकता (pigmentation) का नियमन करता है।

न्यूरोहाइपोफाइसिस द्वारा स्रावित हॉर्मोन्स:

(1) वेसोप्रेसिन (Vasopressin), जिसे पिट्यूट्रीसिन या एण्टीडाययूरेटिक हॉर्मोन (ADH) भी कहते हैं: यह वृक्क नलिकाओं के दूरस्थ भागों और संग्रह नलिकाओं से जल के पुनरावशोषण को बढ़ाता है, जिससे मूत्र की मात्रा घटती है। इसलिए इसे प्रतिमूत्रल हॉर्मोन भी कहते हैं। यह कुछ भागों की रुधिर वाहिनियों को सिकोड़कर रुधिर दाब बढ़ाता है।

(2) ऑक्सीटोसिन (Oxytocin) या पिटोसिन (Pitocin): यह स्त्रियों में प्रसव-पीड़ा उत्पन्न करके शिशु-जन्म को सुगम बनाता है। शिशु-जन्म के बाद यह गर्भाशय को सामान्य अवस्था में लाता है और स्तनों में दुग्ध स्रावण को प्रेरित करता है।

Exam Tips:

a) एडीनोहाइपोफाइसिस के छह हॉर्मोन और न्यूरोहाइपोफाइसिस के दो हॉर्मोन अलग-अलग लिखें।
b) GH के अतिस्रावण से बाल्यावस्था में महाकायता और वयस्कावस्था में अप्रातिकायता होती है।
c) वेसोप्रेसिन की कमी से डायबिटीज इन्सिपिडस होता है, इसे ADH के कार्य के साथ लिखें।
d) ऑक्सीटोसिन प्रसव-पीड़ा और दुग्ध-स्रावण दोनों में भूमिका निभाता है।

 

Question 3: थाइरॉइड ग्रन्थि के द्वारा स्रावित हॉर्मोन्स व उनके अनियमित स्रावण के कारण उत्पन्न रोगों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Answer:

थाइरॉइड ग्रन्थि (Thyroid gland): थाइरॉइड ग्रन्थि गर्दन में श्वास-नली के अगले भाग पर, स्वरयन्त्र (larynx) के नीचे स्थित होती है। वयस्क मनुष्य में यह लगभग 5 सेमी लम्बी और 3 सेमी चौड़ी होती है। स्त्रियों में यह अपेक्षाकृत बड़ी होती है। यह अनेक छोटे-छोटे गोलाकार फॉलिकल्स के समूहों से बनी होती है, जो संयोजी ऊतक (स्ट्रोमा) द्वारा आपस में बँधे रहते हैं। स्ट्रोमा में कोशिकाओं के ठोस गुच्छे पाए जाते हैं, जिन्हें पैराफॉलिकुलर कोशिकाएँ या C-कोशिकाएँ कहते हैं।

थाइरॉइड द्वारा स्रावित हॉर्मोन्स:

(1) थाइरॉक्सिन या टेट्राआयोडोथाइरोनिन (T4): इसका नियमन पीयूष ग्रन्थि के TSH द्वारा होता है। यह कुल थाइरॉइड हॉर्मोन का लगभग 65 से 90% होता है। इसके निर्माण में आयोडीन और टायरोसीन का उपयोग होता है। प्रत्येक T4 अणु में टायरोसीन के दो अणु और आयोडीन के चार परमाणु होते हैं। यह अपेक्षाकृत कम सक्रिय होता है।

(2) ट्राइआयोडोथाइरोनिन (T3): यह भी आयोडीन-युक्त हॉर्मोन है, पर T4 की तुलना में अधिक सक्रिय और शक्तिशाली होता है। यह कुल हॉर्मोन का लगभग 10% बनाता है। प्रत्येक T3 अणु में टायरोसीन के दो अणु और आयोडीन के तीन परमाणु होते हैं। अधिकांश T3 ऊतकों में T4 के आयोडीन-विमोचन (deiodination) से बनता है। T3 और T4 को सम्मिलित रूप में थाइरॉइड हॉर्मोन कहते हैं।

(3) कैल्सिटोनिन (Calcitonin): इसका स्रावण C-कोशिकाओं द्वारा होता है। यह आयोडीन-रहित हॉर्मोन है। यह मूत्र में कैल्सियम (Ca2+) के उत्सर्जन को बढ़ाता है, अस्थि-विघटन को कम करता है और पैराथॉर्मोन (PTH) के विपरीत कार्य करता है।

थाइरॉक्सिन के कार्य:
1. आधारी उपापचय दर (BMR) बढ़ाता है, जिससे ऊर्जा उत्पादन बढ़ता है।
2. सभी उपापचयी क्रियाओं का नियमन करता है और कोशिकीय श्वसन की दर बढ़ाता है।
3. शरीर के ताप को नियमित करता है।
4. मेंढक के टैडपोल में कायान्तरण (metamorphosis) के लिए आवश्यक है। गुडर्नाच (1912) के प्रयोगों से यह सिद्ध हुआ कि थाइरॉइड निष्क्रिय होने या आयोडीन की कमी होने पर टैडपोल का कायान्तरण नहीं होता और वह केवल शारीरिक वृद्धि करता है। उत्तरी अमेरिका में ऐम्बिस्टोमा (Ambystoma) के ऐक्सोलोटल लार्वा में यह नियोटिनी (neoteny) के रूप में देखा जाता है।
5. अधिवृक्क वल्कुट और जनदों की क्रिया को उत्तेजित करता है।
6. जल-सन्तुलन में सहायक है और शीत-रुधिर प्राणियों में त्वचा के निर्मोचन (moulting) को नियन्त्रित करता है।
7. शरीर की वृद्धि और विभेदन को प्रेरित करता है।
8. हृदय-स्पन्दन दर और श्वसन दर बढ़ाता है।
9. विद्युत-अपघट्यों (electrolytes) के नियमन में सहायक है।
10. लाल रुधिर कणिकाओं (RBCs) के निर्माण में सहायक है।
11. लक्ष्य कोशिकाओं में माइटोकॉण्ड्रिया की संख्या और आकार बढ़ाता है, ATP का उत्पादन बढ़ाता है और ग्लूकोज व ऑक्सीजन की खपत बढ़ाता है। इसे कैलोरीजेनिक प्रभाव कहते हैं।

थाइरॉइड की अनियमितताएँ और रोग:

(क) अल्पस्रावण (Hypothyroidism): आनुवंशिक दोष, भोजन में आयोडीन की कमी या मूत्र में आयोडीन के अधिक उत्सर्जन से होता है।
(1) जड़-वामनता या क्रेटिनिज्म (Cretinism): बच्चों में थाइरॉक्सिन की कमी से BMR, हृदय-गति, शारीरिक ताप और अस्थि-वृद्धि घट जाती है, जिससे शरीर और मस्तिष्क का विकास रुक जाता है। ऐसे बच्चे बौने होते हैं, उनके होंठ मोटे, जीभ बाहर निकली, त्वचा मोटी और शुष्क होती है, जननांग अपूर्ण विकसित होते हैं और मानसिक विकास भी कम होता है।
(2) मिक्सिडिमा (Myxoedema): वयस्कों में थाइरॉक्सिन की कमी से होता है। त्वचा फूल जाती है, उपापचय दर घट जाती है और शरीर भारी, कमज़ोर और सुस्त हो जाता है। समय से पहले बुढ़ापे जैसी कमज़ोरी, कम रुधिर दाब, बालों का झड़ना, धीमी व भारी आवाज़, ठण्ड सहने की कम क्षमता और प्रजनन क्षमता में कमी इसके लक्षण हैं। थाइरॉक्सिन की गोली देने से रोग ठीक हो जाता है।
(3) सामान्य घेंघा या गलगण्ड (Simple goitre): भोजन और पेयजल में आयोडीन की कमी से होता है। थाइरॉक्सिन की कमी पूरी करने के लिए थाइरॉइड अधिक स्रावण हेतु बड़ी होकर फूल जाती है और गर्दन मोटी व बेडौल हो जाती है। यह पहाड़ी क्षेत्रों में, जहाँ जल और मिट्टी में आयोडीन की कमी होती है, अधिकांश लोगों में होता है।
(4) हाशिमोटो रोग (Hashimoto's disease): यह एक स्वप्रतिरक्षी (autoimmune) रोग है। इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली थाइरॉइड ग्रन्थि के विरुद्ध प्रतिरक्षी (एंटीबॉडी) बनाती है, जो ग्रन्थि को नष्ट कर देती है और थाइरॉक्सिन की कमी होती है।

(ख) अतिस्रावण (Hyperthyroidism): थाइरॉक्सिन के अधिक स्रावण से उपापचय दर, रुधिर दाब, हृदय-स्पन्दन दर, आँत में ग्लूकोज अवशोषण और ऑक्सीजन की खपत बढ़ जाती है। माइटोकॉण्ड्रिया में बनी अतिरिक्त ऊर्जा ATP में संचित होने के बजाय ऊष्मा के रूप में निकलती है। इससे अनावश्यक उत्तेजना, थकान, उच्च ताप, घबराहट, चिड़चिड़ापन, कम्पन और अधिक पसीना आता है।
(1) नेत्रोत्सेधी गलगण्ड (Exophthalmic goitre): नेत्र-गोलकों के नीचे श्लेष्म जमा होने से गोलक बाहर की ओर उभर आते हैं।
(2) प्लूमर रोग (Plummer's disease): थाइरॉइड में जगह-जगह गाँठें बन जाती हैं और ग्रन्थि फूल जाती है।
(3) ग्रेव्स रोग (Grave's disease): थाइरॉइड असमान रूप से बढ़कर फूल जाती है।

Exam Tips:

a) T4 में चार और T3 में तीन आयोडीन परमाणु होते हैं, इन्हें संख्या सहित लिखें।
b) गुडर्नाच (1912) का प्रयोग टैडपोल कायान्तरण में थाइरॉक्सिन की भूमिका सिद्ध करता है।
c) क्रेटिनिज्म बच्चों में और मिक्सिडिमा वयस्कों में थाइरॉक्सिन की कमी से होता है, दोनों को अलग लिखें।
d) नेत्रोत्सेधी गलगण्ड, प्लूमर रोग और ग्रेव्स रोग थाइरॉक्सिन के अतिस्रावण से होते हैं।

 

Question 4: एड्रीनल ग्रन्थि के द्वारा स्रावित विभिन्न हॉर्मोन्स का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

Answer:

प्रत्येक वृक्क के अगले सिरे पर पीले-भूरे रंग की टोपी के समान अधिवृक्क या एड्रीनल ग्रन्थि लगी रहती है। इसका वजन लगभग 4-5 ग्राम होता है। इसका बाहरी भाग कॉर्टेक्स (वल्कुट) और केन्द्रीय भाग मेड्यूला कहलाता है।

(A) अधिवृक्क वल्कुट (Adrenal Cortex): यह अधिवृक्क का परिधीय भाग है और कुल ग्रन्थि का लगभग 80-90% बनाता है। यह भ्रूण की मीसोडर्म से बनता है। इसकी कोशिकाएँ लगभग 50 हॉर्मोन्स स्रावित करती हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स कहते हैं। कार्य के अनुसार इन्हें तीन श्रेणियों में बाँटा जाता है-

(I) ग्लूकोकॉर्टिकॉइड्स (Glucocorticoids): इनमें कॉर्टिसोल और कॉर्टिकोस्टेरोन मुख्य हैं। ये-
(1) यकृत में प्रोटीन-संश्लेषण और ग्लूकोनियोजेनेसिस को प्रेरित करते हैं।
(2) इन्सुलिन के विपरीत कार्य करके रुधिर में ग्लूकोज, अमीनो अम्ल और वसा अम्लों की मात्रा बढ़ाते हैं।
(3) लसीका ऊतकों, वसा-काय, अस्थियों और आहारनाल में प्रोटीन-संश्लेषण तथा ग्लूकोज के उपयोग को रोकते हैं।
(4) ये प्रतिरक्षी-निषेधक (immunosuppressive) होते हैं, इसलिए कुछ रोगों के उपचार और अंग-प्रत्यारोपण की सफलता के लिए इनके इंजेक्शन दिए जाते हैं।
(5) ये लाल रुधिराणुओं की संख्या बढ़ाते हैं और श्वेत रुधिराणुओं की संख्या घटाते हैं।

(II) मिनरेलोकॉर्टिकॉइड्स (Mineralocorticoids): ये रुधिर में खनिज आयनों की सान्द्रता नियन्त्रित रखते हैं। इनमें एल्डोस्टेरॉन मुख्य है। यह वृक्क नलिकाओं में Na+ और Cl- के अवशोषण को तथा K+ के उत्सर्जन को बढ़ाता है।

(III) लैंगिक हॉर्मोन्स (Sex hormones): वल्कुट से कुछ मात्रा में नर हॉर्मोन एण्ड्रोजन और मादा हॉर्मोन एस्ट्रोजन स्रावित होते हैं, जो पेशियों और जननांगों के विकास को प्रेरित करते हैं।

(B) अधिवृक्क मेड्यूला (Adrenal Medulla): यह अधिवृक्क का केन्द्रीय भाग है, जो भूरे-लाल रंग का होता है। यह रूपान्तरित तन्त्रिका कोशिकाओं से बना होता है और अधिवृक्क भार का लगभग 10% बनाता है। ये अनुकम्पी (sympathetic) तन्त्रिका तन्त्र की रूपान्तरित कोशिकाएँ हैं। इसकी क्रोमैफिन कोशिकाएँ टायरोसीन अमीनो अम्ल से दो हॉर्मोन बनाती हैं-

(1) एड्रीनेलिन या एपिनेफ्रीन (Adrenaline / Epinephrine): मेड्यूला के स्राव का लगभग 80% भाग यही है। यह भय, क्रोध, पीड़ा, अपमान, दुर्घटना, जलने, मानसिक तनाव या संक्रमण जैसी संकटकालीन परिस्थितियों में शरीर को तैयार करता है। इसके प्रमुख कार्य हैं-
(i) शरीर की रुधिर वाहिनियों को सिकोड़कर रुधिर दाब बढ़ाता है।
(ii) कंकाल-पेशियों, हृदय, यकृत और मस्तिष्क की रुधिर वाहिनियों को फैलाकर रुधिर-संचार बढ़ाता है।
(iii) हृदय-स्पन्दन दर, श्वसन दर, आधारी उपापचय दर और रुधिर में पोषक पदार्थों की मात्रा बढ़ाता है।
(iv) तिल्ली संकुचित होकर संचित रुधिर मुक्त करती है, पुतलियाँ फैलती हैं, रोंगटे खड़े हो जाते हैं और रुधिर के थक्का जमने का समय घटता है।

(2) नॉरएड्रीनेलिन या नॉरएपिनेफ्रीन (Noradrenaline / Norepinephrine): मेड्यूला के स्राव का लगभग 20% भाग। यह सम्पूर्ण शरीर की रुधिर वाहिनियों को संकुचित करके रुधिर दाब बढ़ाता है।

अधिवृक्क स्रावण की अनियमितताएँ और रोग:

(क) अल्पस्रावण (Hyposecretion):
(1) एडीसन रोग (Addison's disease): ग्लूकोकॉर्टिकॉइड्स की कमी से होता है। सोडियम और जल के अधिक उत्सर्जन से शरीर निर्जलित हो जाता है और रुधिर दाब घट जाता है। चेहरे, गर्दन और हाथों की त्वचा पर चकत्ते पड़ जाते हैं।
(2) हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycaemia): ग्लूकोकॉर्टिकॉइड्स की कमी से रुधिर शर्करा घट जाती है, जिससे हृदय-पेशियों, यकृत और मस्तिष्क की क्रियाएँ शिथिल हो जाती हैं। BMR और शरीर-ताप घटते हैं, भूख कम लगती है, मितली और घबराहट होती है।
(3) मिनरेलोकॉर्टिकॉइड्स की कमी: इससे सोडियम और पोटैशियम का सन्तुलन बिगड़ जाता है, तन्त्रिकाओं का कार्य प्रभावित होता है और पेशियों में अकड़न आ सकती है।

(ख) अतिस्रावण (Hypersecretion):
(1) हाइपरग्लाइसीमिया (Hyperglycaemia): एड्रीनेलिन के अतिस्रावण से रुधिर शर्करा बढ़ सकती है, जिससे मधुमेह जैसी स्थिति बन सकती है।
(2) एडिमा (Edema): मिनरेलोकॉर्टिकॉइड्स (एल्डोस्टेरॉन) की अधिकता से रुधिर में सोडियम और जल बढ़ते हैं, रुधिर दाब बढ़ता है और शरीर के विभिन्न भागों में सूजन आ जाती है।
(3) कुशिंग रोग (Cushing's disease): ग्लूकोकॉर्टिकॉइड्स की अधिकता से वक्षस्थल में वसा का असामान्य जमाव होता है और शरीर बेडौल हो जाता है।
(4) ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis): अस्थियाँ भंगुर होकर गलने लगती हैं।
(5) एड्रीनल विरिलिज़्म (Adrenal virilism): लड़कियों में आवाज़ का भारी होना, चेहरे पर दाढ़ी-मूँछ आना जैसे पुरुषोचित लक्षण उत्पन्न होते हैं, जिससे बंध्यता हो सकती है। लड़कों में लैंगिक परिपक्वता समय से पहले आ जाती है।

एल्डोस्टेरॉन के प्रभाव:

स्थितिनेफ्रोन में Na+ और Cl-नेफ्रोन में K+रुधिर में परिणाम
एल्डोस्टेरॉन की अधिकताअवशोषण बढ़ता हैउत्सर्जन बढ़ता हैNa+ बढ़ता है और K+ घटता है
एल्डोस्टेरॉन की कमीNa+ का अवशोषण कम होता हैK+ का अवशोषण बढ़ता हैNa+ घटता है और K+ बढ़ता है

Exam Tips:

a) अधिवृक्क वल्कुट कुल ग्रन्थि का लगभग 80-90% और मेड्यूला लगभग 10% होता है।
b) एड्रीनेलिन मेड्यूला के स्राव का लगभग 80% और नॉरएड्रीनेलिन लगभग 20% होता है।
c) एडीसन रोग ग्लूकोकॉर्टिकॉइड्स की कमी से होता है, जबकि एल्डोस्टेरॉन की अधिकता से एडिमा होती है।
d) एल्डोस्टेरॉन सोडियम के अवशोषण को बढ़ाता है और पोटैशियम के उत्सर्जन को बढ़ाता है, यह तालिका याद रखें।

 

Question 5: एड्रीनल ग्रन्थि के अनियमित स्रावण के फलस्वरूप होने वाले रोगों को संक्षेप में समझाइए।

Answer:

(क) अल्पस्रावण (Hyposecretion) से होने वाले रोग:
(1) एडीसन रोग (Addison's disease): ग्लूकोकॉर्टिकॉइड्स की कमी से होता है। सोडियम और जल का मूत्र के साथ अधिक उत्सर्जन होने से शरीर निर्जलित हो जाता है और रुधिर दाब घट जाता है। चेहरे, गर्दन और हाथों की त्वचा पर चकत्ते पड़ जाते हैं।
(2) हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycaemia): ग्लूकोकॉर्टिकॉइड्स की कमी से रुधिर शर्करा घट जाती है, जिससे हृदय-पेशियों, यकृत और मस्तिष्क की क्रियाएँ शिथिल हो जाती हैं। BMR और शरीर-ताप घटते हैं, भूख कम लगती है, मितली और घबराहट होती है, तथा ठण्ड, गर्मी और संक्रमण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ जाती है।
(3) एल्डोस्टेरॉन की कमी से उत्पन्न स्थिति: मिनरेलोकॉर्टिकॉइड्स की कमी से सोडियम और पोटैशियम का सन्तुलन बिगड़ जाता है। तन्त्रिकाओं में अव्यवस्था आने से पेशियों में अकड़न हो सकती है और रोगी कुछ दिनों में मर सकता है।

(ख) अतिस्रावण (Hypersecretion) से होने वाले रोग:
(1) हाइपरग्लाइसीमिया (Hyperglycaemia): एड्रीनेलिन के अतिस्रावण से रुधिर शर्करा बढ़ सकती है, जिससे मधुमेह जैसी स्थिति बन सकती है।
(2) एडिमा (Edema): एल्डोस्टेरॉन की अधिकता से रुधिर में सोडियम और जल बढ़ते हैं, रुधिर दाब बढ़ता है और शरीर के विभिन्न भागों में सूजन आ जाती है। पोटैशियम की कमी से पेशियों और तन्त्रिकाओं का कार्य अव्यवस्थित हो सकता है और लकवा (paralysis) भी हो सकता है।
(3) कुशिंग रोग (Cushing's disease): ग्लूकोकॉर्टिकॉइड्स की अधिकता से वक्षस्थल में वसा का असामान्य जमाव होता है और शरीर बेडौल हो जाता है।
(4) ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis): अस्थियाँ भंगुर होकर गलने लगती हैं।
(5) एड्रीनल विरिलिज़्म (Adrenal virilism): लड़कियों में आवाज़ का भारी होना और चेहरे पर बाल आना जैसे पुरुषोचित लक्षण उत्पन्न होते हैं। लड़कियों में बंध्यता हो सकती है और लड़कों में लैंगिक परिपक्वता समय से पहले आ जाती है।

Exam Tips:

a) एडीसन रोग ग्लूकोकॉर्टिकॉइड्स की कमी से होता है, जबकि एल्डोस्टेरॉन की अधिकता से एडिमा होती है।
b) कुशिंग रोग और ऑस्टियोपोरोसिस दोनों ग्लूकोकॉर्टिकॉइड्स की अधिकता से जुड़े हैं।
c) एड्रीनल विरिलिज़्म में पुरुषोचित लक्षण स्त्रियों में एण्ड्रोजन की अधिकता से दिखते हैं।
d) हाइपोग्लाइसीमिया और हाइपरग्लाइसीमिया को अलग-अलग हॉर्मोन की कमी और अधिकता से जोड़कर लिखें।

 

Question 6: निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए-

Question 6 (A): थाइमस ग्रन्थि (Thymus gland)

Answer:

थाइमस ग्रन्थि हृदय के आगे स्थित चपटी, गुलाबी रंग की और द्विपिण्डकीय (bilobed) संरचना है, जो संयोजी ऊतक से ढकी रहती है। यह जन्म के समय विकसित होती है और लगभग 8 से 10 वर्ष की आयु या यौवनावस्था तक बड़ी होती रहती है। इसके बाद आकार में घटने लगती है और वृद्धावस्था में एक तन्तुकीय डोरी के रूप में रह जाती है। इसकी बाहरी सतह पर लिम्फोसाइट्स जमा रहती हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाती हैं। थाइमस थाइमोसिन (thymosin) हॉर्मोन स्रावित करती है, जो लिम्फोसाइट्स को जीवाणुओं या उनके प्रतिजनों (antigens) को नष्ट करने के लिए प्रेरित करता है। इसके बाद लिम्फोसाइट्स विभाजित होकर प्लाज़्मा कोशिकाओं में बदलती हैं, जो प्रतिरक्षी (antibodies) बनाकर शरीर की रक्षा करती हैं।

Exam Tips:

a) थाइमस बाल्यावस्था में सबसे बड़ी होती है और वृद्धावस्था में तन्तुकीय अवशेष रह जाती है।
b) थाइमोसिन T-लिम्फोसाइट्स को परिपक्व और सक्रिय करता है।
c) थाइमस की भूमिका प्रतिरक्षा तन्त्र से जुड़ी है, इसे तापमान नियन्त्रण से न जोड़ें।

 

Question 6 (B): पैराथाइरॉइड ग्रन्थि (Parathyroid gland)

Answer:

पैराथाइरॉइड ग्रन्थियाँ मटर के दाने के बराबर चार छोटी, गोल रचनाएँ हैं, जो थाइरॉइड ग्रन्थि की पश्च सतह में धँसी रहती हैं। प्रत्येक ग्रन्थि लगभग 6-7 मिमी लम्बी और 3-4 मिमी चौड़ी होती है। यह पैराथॉर्मोन (parathormone) स्रावित करती है, जिसे कॉलिप का हॉर्मोन (Collip's hormone) भी कहते हैं। पैराथॉर्मोन-

(a) रुधिर में फॉस्फेट के उत्सर्जन को बढ़ाता है।
(b) आँत द्वारा कैल्सियम के अवशोषण और वृक्क द्वारा इसके पुनरावशोषण को बढ़ाता है।
(c) अस्थियों की वृद्धि और दाँतों के निर्माण का नियमन करता है।
(d) नई अस्थियों के अनावश्यक भागों को विघटित करता है।
(e) पेशियों को क्रियाशील रखता है।
इस प्रकार यह रुधिर में कैल्सियम और फॉस्फेट आयनों की मात्रा नियन्त्रित करके शरीर के आन्तरिक वातावरण में होमियोस्टेसिस बनाए रखता है। पैराथॉर्मोन की कमी से हाइपोपैराथाइरॉइडिज़्म, टिटेनी और हाइपोकैल्सीमिया होते हैं। कैल्सिटोनिन पैराथॉर्मोन के विपरीत कार्य करता है और अस्थियों के विघटन को कम करता है।

Exam Tips:

a) पैराथॉर्मोन रुधिर कैल्सियम बढ़ाता है और फॉस्फेट घटाता है, कैल्सिटोनिन इसके विपरीत है।
b) पैराथॉर्मोन की कमी से टिटेनी (पेशियों में ऐंठन) होती है।
c) पैराथाइरॉइड ग्रन्थियाँ थाइरॉइड की पश्च सतह पर होती हैं, थाइरॉइड के भीतर नहीं।

 

Question 6 (C): पीनियल काय (Pineal body)

Answer:

पीनियल काय अग्रमस्तिष्क के डाइएनसेफेलॉन के मध्य पृष्ठ तल पर स्थित होती है। इसे एपिफाइसिस सेरीब्राई (epiphysis cerebri) भी कहते हैं। यह एक छोटी, सफ़ेद और चपटी रचना है, जो एक खोखले वृन्त पर स्थित रहती है। इसका भार लगभग 150 मिलीग्राम होता है। इसकी उत्पत्ति न्यूरल एक्टोडर्म से होती है। इसमें दो प्रकार की कोशिकाएँ पाई जाती हैं-(i) पीनियलोसाइट्स और (ii) न्यूरोग्लियल कोशिकाएँ। यह मेलाटोनिन (melatonin) हॉर्मोन स्रावित करती है, जिसके कार्य हैं-
- निम्न कोटि के कशेरुकियों में त्वचा का रंग हल्का करना।
- स्तनियों में जननांगों के विकास और उनके कार्यों का अवरोधन करना।
- प्रकाश की विभिन्नताओं के अनुसार लैंगिक आचरण को नियन्त्रित करके "जैविक घड़ी" का कार्य करना।
- जन्म से अन्धे बच्चों में प्रकाश-प्रेरणा के अभाव से मेलाटोनिन का समुचित स्रावण न होने पर यौवनारम्भ जल्दी आ सकता है।

Exam Tips:

a) पीनियल काय का हॉर्मोन मेलाटोनिन है और इसका स्रावण प्रकाश से प्रभावित होता है।
b) पीनियल काय को "जैविक घड़ी" कहा जाता है, क्योंकि यह दिन-रात के चक्र से जुड़ा है।
c) स्तनियों में मेलाटोनिन जननांगों के विकास को रोकता है, इसे अलग बिन्दु के रूप में लिखें।

 

Question 6 (D): अग्न्याशय (Pancreas)

Answer:

अग्न्याशय मुख्यतः एक पाचक ग्रन्थि है, जो पाचन के लिए अग्न्याशयी रस स्रावित करती है। यह लगभग 15 सेमी लम्बी होती है और अन्तःस्रावी (endocrine) तथा बहिःस्रावी (exocrine) दोनों प्रकार का कार्य करती है। इसकी पालियों में स्थित संयोजी ऊतक में अन्तःस्रावी कोशिकाओं के समूह पाए जाते हैं, जिन्हें लैंगरहैन्स की द्वीपिकाएँ (Islets of Langerhans) कहते हैं। इनमें तीन प्रकार की कोशिकाएँ होती हैं-
(1) β-कोशिकाएँ: ये आकार में बड़ी और संख्या में सबसे अधिक होती हैं। ये इन्सुलिन स्रावित करती हैं, जो रुधिर में ग्लूकोज का सामान्य स्तर बनाए रखता है और अतिरिक्त ग्लूकोज को यकृत और पेशियों में ग्लाइकोजन के रूप में संचित करने को प्रेरित करता है।
(2) α-कोशिकाएँ: ये मध्यम आकार की होती हैं और लगभग 25% संख्या में होती हैं। ये ग्लूकागॉन स्रावित करती हैं, जो ग्लाइकोजन को ग्लूकोज में बदलता है और वसा अम्लों व अमीनो अम्लों से ग्लूकोनियोजेनेसिस द्वारा ग्लूकोज संश्लेषण को प्रेरित करता है।
(3) δ-कोशिकाएँ: ये संख्या में सबसे कम होती हैं और सोमेटोस्टेटिन स्रावित करती हैं। यह इन्सुलिन और ग्लूकागॉन की क्रिया में अवरोध उत्पन्न करता है और पचे हुए भोजन के स्वांगीकरण की अवधि बढ़ाता है।

इन्सुलिन के कार्य: (1) कार्बोहाइड्रेट से बने ग्लूकोज को ग्लाइकोजन में बदलकर यकृत और पेशियों में संचित करता है। (2) ग्लूकोज के ऑक्सीकरण से ऊर्जा मुक्त करने में सहायता करता है। (3) रुधिर में ग्लूकोज का स्तर निश्चित बनाए रखता है। (4) BMR को प्रभावित करता है। (5) वसा ऊतकों में वसा-संश्लेषण (लाइपोजेनेसिस) को प्रभावित करता है।

इन्सुलिन की अनियमितता से रोग:
(क) अल्पस्रावण से मधुमेह (Diabetes): इन्सुलिन की कमी से कोशिकाएँ रुधिर से ग्लूकोज नहीं ले पातीं। रुधिर में ग्लूकोज बढ़ता है और अधिक होने पर मूत्र में आने लगता है (ग्लाइकोसूरिया)। लगातार बहुमूत्रता से निर्जलीकरण और प्यास लगती है। कोशिकाएँ ऊर्जा के लिए प्रोटीन का विखण्डन करने लगती हैं, जिससे शरीर कमज़ोर होता है। वसा के अपूर्ण विखण्डन से बने कीटोन काय (ketone bodies) अम्लीय और विषाक्त होते हैं, जिनकी मात्रा बढ़ने पर रोगी बेहोश हो सकता है। इन्सुलिन के इंजेक्शन से लाभ होता है।
(ख) अतिस्रावण से हाइपोग्लाइसीमिया: इन्सुलिन की अधिकता से रुधिर ग्लूकोज घट जाता है। तन्त्रिका कोशिकाओं, रेटिना और जनन उपकला की कोशिकाओं को पर्याप्त ग्लूकोज नहीं मिलता, जिससे दृष्टि और जनन-क्षमता घटती है। मस्तिष्क में अत्यधिक उत्तेजना से थकान, मूर्च्छा और ऐंठन होती है। एड्रीनेलिन, ग्लूकागॉन, कॉर्टिसोल और वृद्धि हॉर्मोन देने से लाभ होता है।

Exam Tips:

a) β-कोशिकाएँ इन्सुलिन और α-कोशिकाएँ ग्लूकागॉन बनाती हैं, दोनों का अन्तर लिखें।
b) मधुमेह इन्सुलिन की कमी से और हाइपोग्लाइसीमिया इन्सुलिन की अधिकता से होता है।
c) मधुमेह में ग्लाइकोसूरिया, बहुमूत्रता और कीटोन काय के बनने के लक्षण लिखें।
d) अग्न्याशय पाचक रस (बहिःस्रावी) और हॉर्मोन (अन्तःस्रावी) दोनों बनाता है, इसे दोनों रूपों में लिखें।

 

Question 7: हाइपोथैलेमस से स्रावित हॉर्मोन्स का वर्णन कीजिए।

Answer:

हाइपोथैलेमस अग्रमस्तिष्क के डाइएनसेफेलॉन का भाग है और तृतीय निलय (third ventricle) का फर्श बनाता है। इसके श्वेत पदार्थ में धूसर पदार्थ के अनेक क्षेत्र बिखरे रहते हैं, जिन्हें हाइपोथैलेमिक नाभिक (nuclei) कहते हैं। इनके न्यूरॉन विशेष हॉर्मोन्स का संश्लेषण करते हैं। ये हॉर्मोन रुधिर द्वारा अग्र पालि तक पहुँचकर पीयूष ग्रन्थि की अग्र पालि को विभिन्न हॉर्मोन स्रावित करने के लिए उद्दीप्त करते हैं। हाइपोथैलेमस एक छोटे वृन्त इन्फण्डीबुलम (infundibulum) के द्वारा पीयूष ग्रन्थि से जुड़ा होता है। हाइपोथैलेमस की तन्त्रिका-स्रावी कोशिकाएँ हाइपोथैलेमो-हाइपोफाइसियल निवाहिका शिराओं के रुधिर द्वारा अग्र पालि तक हॉर्मोन पहुँचाती हैं। पश्च पालि से हाइपोथैलेमस का सम्बन्ध तन्त्रिका-कोशिकाओं के ऐक्सॉन द्वारा होता है। इस घनिष्ठ सम्बन्ध से तन्त्रिका और अन्तःस्रावी तन्त्र का समाकलन (integration) पता चलता है।

हाइपोथैलेमस की तन्त्रिका-स्रावी कोशिकाओं से लगभग 10 न्यूरोहॉर्मोन्स स्रावित होते हैं, जो दो प्रकार के हैं-

(I) मोचक हॉर्मोन्स (Releasing hormones):
(1) थाइरोट्रॉपिन-मोचक हॉर्मोन (TRH)
(2) एड्रीनोकॉर्टिकोट्रॉपिन-मोचक हॉर्मोन (CRH)
(3) ल्यूटीनाइजिंग हॉर्मोन-मोचक हॉर्मोन (LHRH)
(4) फॉलिकल-उद्दीपक हॉर्मोन-मोचक हॉर्मोन (FSHRH)
(5) वृद्धि हॉर्मोन-मोचक हॉर्मोन (GHRH)
(6) प्रोलैक्टिन-मोचक हॉर्मोन (PRH)
(7) मेलैनोसाइट-उद्दीपक हॉर्मोन-मोचक हॉर्मोन (MSHRH)

(II) निरोधी हॉर्मोन्स (Inhibiting hormones):
(1) वृद्धि हॉर्मोन-निरोधी हॉर्मोन (GHRIH)
(2) प्रोलैक्टिन-निरोधी हॉर्मोन (PRIH)
(3) मेलैनोसाइट-उद्दीपक हॉर्मोन-निरोधी हॉर्मोन (MSH-RIH)

पश्च पालि से स्रावित होने वाले ऑक्सीटोसिन और वेसोप्रेसिन वास्तव में हाइपोथैलेमस के न्यूरॉन में संश्लेषित होते हैं, उनके ऐक्सॉन सिरों पर और पश्च पालि में संग्रहित रहते हैं और आवश्यकता पड़ने पर मुक्त होते हैं। हाइपोथैलेमिक-पिट्यूटरी तन्त्र होमियोस्टेसिस के लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि यह शरीर की अधिकांश क्रियाओं का नियमन करता है।

Exam Tips:

a) मोचक हॉर्मोन स्रावण को उद्दीप्त करते हैं, जबकि निरोधी हॉर्मोन उसे रोकते हैं।
b) हाइपोथैलेमस की अग्र पालि से सम्बन्ध रुधिर द्वारा और पश्च पालि से सम्बन्ध तन्त्रिका-ऐक्सॉन द्वारा होता है।
c) ऑक्सीटोसिन और वेसोप्रेसिन हाइपोथैलेमस में बनते हैं और पश्च पालि में संग्रहित रहते हैं।
d) हाइपोथैलेमिक-पिट्यूटरी तन्त्र तंत्रिका और अन्तःस्रावी तन्त्र को जोड़ने वाली कड़ी है।

 

Question 8: वृद्धि हॉर्मोन (GH) के अल्पस्रावण व अतिस्रावण के प्रभाव लिखिए।

Answer:

वृद्धि हॉर्मोन (GH) का अतिस्रावण:
(1) महाकायता या अतिवृद्धि (Gigantism): बाल्यावस्था में वृद्धि हॉर्मोन की अधिकता से व्यक्ति बहुत लम्बे और हृष्ट-पुष्ट होते हैं, जिन्हें पिट्यूटरी जायंट कहते हैं।
(2) अप्रातिकायता (Acromegaly): वृद्धिकाल पूरा होने के बाद GH की अधिकता होने पर हड्डियाँ लम्बाई में नहीं बढ़तीं, बल्कि मोटाई में बढ़ती हैं। इससे हाथ, पैर, चेहरे के कुछ भाग और जबड़ा बड़े हो जाते हैं और शरीर भद्दा दिखने लगता है।
(3) कायफोसिस (Kyphosis): कशेरुक दण्ड के झुकने से व्यक्ति कुबड़ा हो जाता है।

वृद्धि हॉर्मोन (GH) का अल्पस्रावण:
(1) बौनापन (Dwarfism): बाल्यावस्था में GH की कमी से व्यक्ति बौना रह जाता है। इन्हें मिजेट (midget) कहा जाता है। इस स्थिति को पिट्यूटरी बौनापन भी कहते हैं। GH की कमी से प्रजनन क्षमता पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
(2) साइमंड्स रोग (Simmonds' disease): वृद्धिकाल के बाद STH की कमी से होता है। इससे शरीर के ऊतक क्षतिग्रस्त होने लगते हैं और व्यक्ति दुर्बल हो जाता है।

Exam Tips:

a) GH की अधिकता बाल्यावस्था में महाकायता और वयस्कावस्था में अप्रातिकायता करती है।
b) GH की कमी से बाल्यावस्था में बौनापन होता है।
c) साइमंड्स रोग वृद्धिकाल के बाद होता है, इसे बाल्यावस्था के बौनेपन से अलग लिखें।
d) अप्रातिकायता में हड्डियाँ मोटाई में बढ़ती हैं, लम्बाई में नहीं।

 

Question 9: वृषण एवं अण्डाशय से स्रावित हॉर्मोन्स का वर्णन कीजिए।

Answer:

वृषण (Testes): स्तनधारियों में वृषण उदर-गुहा के बाहर स्क्रोटल कोषों में स्थित होते हैं, क्योंकि शुक्राणुजनन के लिए कम ताप की आवश्यकता होती है। वृषण की शुक्रजनक नलिकाओं के बीच के संयोजी ऊतक में अन्तराली कोशिकाएँ या लीडिग कोशिकाएँ पाई जाती हैं, जो नर हॉर्मोन एण्ड्रोजन्स बनाती हैं। मुख्य एण्ड्रोजन टेस्टोस्टेरॉन और एण्ड्रोस्टेरॉन हैं। ये स्टीरॉइड हॉर्मोन हैं और वसा में घुलनशील होते हैं। इनका नियन्त्रण पीयूष ग्रन्थि के LH (ICSH) द्वारा होता है।

एण्ड्रोजन के कार्य-
(i) स्क्रोटल कोष, एपिडिडाइमिस, शुक्रवाहिनियों, शुक्राशयों और सहायक जनन ग्रन्थियों के विकास को प्रेरित करते हैं।
(ii) दाढ़ी-मूँछ, भारी आवाज़, सुदृढ़ अस्थियों और पेशियों का विकास, शरीर पर बाल आना और मैथुन की इच्छा जैसे गौण लैंगिक लक्षण उत्पन्न करते हैं।
(iii) शुक्राणुजनन (spermatogenesis) की प्रक्रिया पूरी करने में सहायक हैं।

बधियाकरण (Castration) में वृषणों को निकाल दिया जाता है। यौवनारम्भ से पहले बधिया करने पर गौण लैंगिक लक्षण विकसित नहीं होते, व्यक्ति नपुंसक हो जाता है और उसकी आक्रामकता घट जाती है। बधिया घोड़े को जेल्डिंग (gelding), बधिया मुर्गे को कैपन (capon) और बधिया बैल को स्टीयर (steer) कहते हैं।

अण्डाशय (Ovary): स्तनधारियों में एक जोड़ी अण्डाशय गर्भाशय के दोनों ओर उदर-गुहा में स्थित होते हैं और मीसेन्ट्री द्वारा गर्भाशय की दीवार से जुड़े रहते हैं। किशोरावस्था (लगभग 11 से 13 वर्ष की आयु) में अण्डाशय सक्रिय होकर हॉर्मोन स्रावित करने लगता है। इससे तीन प्रकार के हॉर्मोन स्रावित होते हैं-
(1) एस्ट्रोजन: ग्राफियन पुटकों की थीका इण्टर्ना कोशिकाओं से यौवनारम्भ से रजोनिवृत्ति (लगभग 48 वर्ष) तक स्रावित होता है। यह सहायक जननांगों और द्वितीयक लैंगिक लक्षणों का विकास करता है और स्त्रियों में रजोधर्म इसी के प्रभाव से शुरू होता है। इसका नियन्त्रण FSH और LH द्वारा होता है।
(2) प्रोजेस्टेरॉन: अण्डोत्सर्ग के बाद बनने वाले पीत पिण्ड (कॉर्पस ल्यूटियम) से स्रावित होता है। यह मासिक चक्र का नियमन करता है, गर्भाधान के लिए दशाएँ बनाता है और गर्भकाल में स्तनों व दुग्ध-ग्रन्थियों के विकास को प्रेरित करता है। इसका स्रावण LH द्वारा नियन्त्रित होता है।
(3) रिलैक्सिन: गर्भावस्था की समाप्ति पर पीत पिण्ड से स्रावित होता है। यह जघन सन्धान (pubic symphysis) और सम्बन्धित पेशियों को शिथिल करके शिशु-जन्म को सुगम बनाता है।

Exam Tips:

a) टेस्टोस्टेरॉन लीडिग कोशिकाओं से और एस्ट्रोजन ग्राफियन पुटकों की थीका इण्टर्ना कोशिकाओं से स्रावित होता है।
b) प्रोजेस्टेरॉन का स्रोत पीत पिण्ड है, जो अण्डोत्सर्ग के बाद बनता है।
c) बधियाकरण से गौण लैंगिक लक्षण नहीं बनते, इसे यौवनारम्भ से पहले और बाद के सन्दर्भ में लिखें।
d) रिलैक्सिन शिशु-जन्म के समय श्रोणि के जोड़ों को शिथिल करता है।

 

Question 10: हॉर्मोन्स की क्रियाविधि समझाइए।

Answer:

हॉर्मोन अति सूक्ष्म मात्रा में स्रावित होते हैं, फिर भी वे कोशिकाओं की क्रियाशीलता को प्रभावित करते हैं। एक ही हॉर्मोन की लक्ष्य कोशिकाएँ कई प्रकार की हो सकती हैं। हॉर्मोन तीन विधियों से कोशिकाओं की सक्रियता बदलते हैं-
(1) जीन-स्तर पर प्रोटीन-संश्लेषण को प्रभावित करके।
(2) द्वितीयक सन्देशवाहक के माध्यम से कोशिका की कार्यिकी को प्रभावित करके।
(3) कोशिका-कला की पारगम्यता बदलकर कोशिका की कार्यिकी को प्रभावित करके।

(1) जीन-स्तर पर उपापचयी परिवर्तन: स्टीरॉइड हॉर्मोन और थाइरॉइड हॉर्मोन लिपिड में घुलनशील होते हैं। ये लक्ष्य कोशिका की कला से पार होकर कोशिका-द्रव्य में पहुँचते हैं। वहाँ ये ग्राही प्रोटीन से मिलकर हॉर्मोन-ग्राही प्रोटीन संकर बनाते हैं। यह संकर केन्द्रक में पहुँचकर सुप्त जीन्स को सक्रिय करता है। बने m-RNA से कोशिका में विशिष्ट प्रोटीन-संश्लेषण शुरू होता है और उपापचय प्रभावित होता है।

(2) द्वितीयक सन्देशवाहक के माध्यम से: कुछ हॉर्मोन के अणु बड़े होते हैं और कोशिका-कला को पार नहीं कर पाते। इनके लिए कोशिका-कला पर ग्राही प्रोटीन होता है। हॉर्मोन और ग्राही प्रोटीन का संयोग होते ही G-प्रोटीन सक्रिय हो जाती है। यह एडीनिलेट साइक्लेज़ एन्जाइम को उद्दीप्त करती है। यह एन्जाइम कोशिका-द्रव्य के ATP को चक्रीय (cyclize) करके cAMP बनाता है। cAMP प्रोटीन काइनेज़ एन्जाइम को सक्रिय करता है, जिससे कोशिका का एन्जाइम-तन्त्र सक्रिय होकर उपापचयी क्रियाओं को उत्प्रेरित करता है। इस प्रकार cAMP द्वितीय सन्देशवाहक की भाँति कार्य करता है।

(3) कोशिका-कला की पारगम्यता बदलकर: कुछ हॉर्मोन कोशिका-कला की पारगम्यता को प्रभावित करते हैं। इनके ग्राही प्रोटीन कोशिका-कला पर पाए जाते हैं और इन्हीं के द्वारा सोडियम, पोटैशियम, कैल्सियम आदि आयनों का आवागमन होता है। हॉर्मोन इन प्रोटीनों से संयोग करके आयनों के आवागमन को बदल देते हैं, जिससे कोशिका की उपापचयी प्रक्रिया में परिवर्तन आता है।

Exam Tips:

a) स्टीरॉइड हॉर्मोन जीन-स्तर पर और पेप्टाइड हॉर्मोन द्वितीयक सन्देशवाहक के द्वारा कार्य करते हैं।
b) ATP से cAMP बनने की प्रक्रिया चक्रीकरण (cyclization) है, जल-अपघटन नहीं।
c) G-प्रोटीन, एडीनिलेट साइक्लेज़ और प्रोटीन काइनेज़ का क्रम परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है।
d) कोशिका-कला की पारगम्यता बदलने की क्रिया आयनों के आवागमन पर आधारित है।

 

Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 11 Biology Chapter 22 Chemical Coordination and Integration

Textbook Solutions for Class 11 Biology Chapter 22 Chemical Coordination and Integration

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 22 Chemical Coordination and Integration. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 Biology, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 Biology module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 11 Biology.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 22 रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 22 रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Biology are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Biology Haryana Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 22 रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Biology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 22 रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 22 रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Biology. You can access HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 22 रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Biology Haryana Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 22 रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण in printable PDF format for offline study on any device.