Step-by-Step Textbook Solutions for Class 10 Social Science Chapter 03 Nationalism in India
Review structured textbook solutions for Class 10 Social Science Chapter 03 Nationalism in India. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Download Chapter 03 Nationalism in India Textbook Solutions PDF
View or download the dedicated Chapter 03 Nationalism in India solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Social Science.
Question 1: व्याख्या करें-
Question 1 (a): उपनिवेशों में राष्ट्रवाद के उदय की प्रक्रिया उपनिवेशवाद-विरोधी आंदोलन से क्यों जुड़ी हुई थी?
Answer:
राष्ट्रीयता या राष्ट्रवाद एकता की वह शक्तिशाली भावना है जो लोग तब अनुभव करते हैं जब वे एक जैसी राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों में रहते हैं, एक जैसी आकांक्षाएँ रखते हैं और किसी विशेष भू-भाग में एक विशेष राजनीतिक व्यवस्था के अधीन रहकर एक जैसे नियमों का पालन करते हैं। राष्ट्रीयता की भावना विश्व के इतिहास में मध्ययुग के बाद दिखाई दी। यह उन्हीं सामाजिक और आर्थिक कारणों का परिणाम है जिन्होंने सामंतवाद का अंत किया था।
सामान्यतः देखा गया है कि उपनिवेशों में राष्ट्रवाद के उदय की प्रक्रिया उपनिवेशवाद-विरोधी आंदोलन से जुड़ी होती है। उपनिवेशवाद शोषण पर आधारित होता है, इसलिए समाज के सभी वर्ग इस लूट-खसोट से इतने तंग आ जाते हैं कि वे विदेशी उपनिवेशवाद को समाप्त करने और अपने देश को स्वतंत्र कराने का दृढ़ संकल्प कर लेते हैं। बहुत बार शोषण और अन्याय ही बड़े-बड़े आंदोलनों का कारण बनता है।
अंग्रेज़ी उपनिवेशवादियों ने भारत को इस तरह लूटा कि लोग बार-बार पड़ने वाले अकालों की चपेट में आने लगे, और उनके मन में अत्याचारी सरकार के विरुद्ध आक्रोश जागने लगा। 'मरता क्या न करता' की कहावत के अनुसार लोगों को यह एहसास हो गया कि जब तक वे अपने देश को स्वतंत्र नहीं करा लेंगे, उनके दुखों का अंत नहीं हो सकता।
जीवन के हर क्षेत्र में उपनिवेशवादियों द्वारा झूठ, छल और अन्यायपूर्ण हथकंडे अपनाने के कारण वे जनता में शीघ्र ही बदनाम हो गए। लोग जान चुके थे कि जब तक वे अपने देश को स्वतंत्र नहीं करा लेते, तब तक चैन से नहीं रह सकते। इस स्थिति से निकलने का एक ही रास्ता था कि उपनिवेशवाद को समाप्त किया जाए और देश को स्वतंत्र कराया जाए।
Exam Tips:
a) राष्ट्रीयता की भावना मध्ययुग के बाद सामंतवाद के अंत से जुड़े सामाजिक और आर्थिक कारणों से उभरी।
b) उपनिवेशवाद का शोषणकारी स्वरूप ही उपनिवेशों में राष्ट्रवाद का मुख्य आधार बना।
c) 'मरता क्या न करता' वाली कहावत का उल्लेख उत्तर को प्रभावी बनाता है।
d) उत्तर में राष्ट्रीयता की परिभाषा और उपनिवेशवाद-विरोधी आंदोलन का संबंध दोनों लिखें।
Question 1 (b): पहले विश्व युद्ध ने भारत में राष्ट्रीय आंदोलन के विकास में किस प्रकार योगदान दिया।
Answer:
(1) आर्थिक संकट से रोष: प्रथम विश्व युद्ध से उत्पन्न आर्थिक संकट के कारण भारतीयों में रोष और विरोध की भावना पैदा हुई। 1914 ई. में युद्ध शुरू होते ही भारत में उथल-पुथल मच गई। अंग्रेजों ने भारतीयों से पूछे बिना भारत को भी युद्ध में एक पक्ष बना दिया और भारत के संसाधनों का धड़ल्ले से उपयोग ब्रिटिश सरकार अपने हितों की पूर्ति के लिए करने लगी। इससे वस्तुओं के मूल्य बढ़ गए और लोगों का जीना कठिन हो गया। इसीलिए भारतीयों में अंग्रेजों के प्रति बड़ा रोष पैदा हुआ।
(2) होमरूल आंदोलन और राजनीतिक गतिविधियाँ तेज होना: प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन को उलझा देखकर भारतीयों ने अंग्रेजों से कुछ अधिकार प्राप्त करने के प्रयास किए। श्रीमती एनी बेसेंट 1914 ई. में कांग्रेस में शामिल हुईं। दो वर्ष बाद उन्होंने गंगाधर तिलक के साथ मिलकर होमरूल आंदोलन की नींव रखी और होमरूल लीग की स्थापना की, जिसका लक्ष्य भारतीयों के लिए होमरूल या स्वराज प्राप्त करना था। ब्रिटिश सरकार इसके लिए तैयार नहीं थी, इसलिए उसने एनी बेसेंट को गिरफ्तार कर लिया और इस आंदोलन को कुचलने के लिए दमनचक्र चलाया।
(3) मुस्लिम लीग और कांग्रेस का निकट आना: यद्यपि मुस्लिम लीग अंग्रेजी सरकार की समर्थक थी, फिर भी प्रथम विश्व युद्ध की घटनाओं के कारण उसे कांग्रेस के समीप आना पड़ा। तुर्की ने प्रथम विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्रों के विरुद्ध जर्मनी का साथ दिया था। युद्ध की समाप्ति पर अंग्रेजों ने तुर्की के साथ कठोर व्यवहार किया, जिससे भारत के मुसलमान, विशेषकर मुस्लिम लीग, ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध हो गए। 1916 ई. में मुस्लिम लीग और कांग्रेस ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे राष्ट्रीयता को बल मिला।
(4) नरमपंथी और गरमपंथी में पुनः मेल: सरकार की दमन नीति के कारण नरमपंथी और गरमपंथी नेताओं में 1916 ई. में पुनः मेल-मिलाप हो गया, जिससे स्वतंत्रता संग्राम को मजबूती मिली।
(5) गांधी जी का नेतृत्व संभालना आसान होना: प्रथम विश्व युद्ध से फैले रोष के वातावरण में गांधी जी द्वारा राष्ट्रीय आंदोलन की बागडोर संभालना आसान हो गया। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ही गांधी जी का भारत के राष्ट्रवादी आंदोलन के नेता के रूप में उदय हुआ।
Exam Tips:
a) 1914 ई. में युद्ध शुरू होते ही भारतीयों के विरोध ने आंदोलन का रूप लेना शुरू किया।
b) होमरूल लीग की स्थापना 1916 ई. में एनी बेसेंट और गंगाधर तिलक ने मिलकर की।
c) 1916 ई. का कांग्रेस-मुस्लिम लीग समझौता (लखनऊ समझौता) राष्ट्रीय एकता का महत्वपूर्ण कदम था।
d) गांधी जी का राष्ट्रीय नेता के रूप में उदय प्रथम विश्व युद्ध के दौरान हुआ।
Question 1 (c): भारत के लोग रौलट एक्ट के विरोध में क्यों थे।
Answer:
1919 ई. के गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट में दी गई रियायतों से कांग्रेस असंतुष्ट थी, और सारे भारत में निराशा का वातावरण छाया हुआ था। सरकार को डर था कि कोई नया आंदोलन शुरू हो सकता है। इस एक्ट के अनुसार सरकार किसी भी व्यक्ति को बिना अभियोग चलाए अनिश्चित समय के लिए बंद कर सकती थी, और उस व्यक्ति को अपील, दलील या वकील करने का कोई अधिकार नहीं था।
इस एक्ट के प्रति भारतीयों की प्रतिक्रिया एक साथ विरोध के रूप में सामने आई। उन्होंने इसे 'काला कानून' कहा। यह राष्ट्रीय सम्मान पर ऐसा धब्बा था जिसे सहना भारतीयों के लिए बहुत कठिन था। ऐसे कठिन समय में महात्मा गांधी ने राष्ट्रीय आंदोलन की बागडोर संभाली और उसे नया कार्यक्रम और कार्यविधि दी। उन्होंने इस एक्ट के विरुद्ध सत्य और अहिंसा के आधार पर सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। दिल्ली में एक भीड़ पर पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें पाँच व्यक्ति मारे गए और 20 घायल हुए। इसके विरोध में बड़े शहरों में हड़तालें हुईं और दुकानें बंद कर दी गईं। अनेक लोगों को सरकार ने पकड़कर जेल में डाल दिया। महात्मा गांधी जब वास्तविक स्थिति का अध्ययन करने के लिए दिल्ली और पंजाब की ओर जाने लगे, तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।
इस प्रकार इस एक्ट ने भारत की राजनीति में उथल-पुथल भर दी और अंग्रेजी सरकार तथा भारतीयों के बीच टकराव का वातावरण पैदा कर दिया।
Exam Tips:
a) रौलट एक्ट के तहत बिना मुकदमे के अनिश्चित समय तक हिरासत में रखने का प्रावधान था।
b) भारतीयों ने रौलट एक्ट को 'काला कानून' कहकर विरोध किया।
c) रौलट एक्ट के विरोध में गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के आधार पर सत्याग्रह शुरू किया।
Question 1 (d): गांधी जी ने असहयोग आंदोलन को वापस लेने का फैसला क्यों लिया?
Answer:
असहयोग आंदोलन अपने पूरे जोर पर चल रहा था, तभी महात्मा गांधी ने 1922 ई. में उसे वापस ले लिया। इसके मुख्य कारण निम्नलिखित थे:
(1) महात्मा गांधी अहिंसा और शांति के पूर्ण समर्थक थे। जब उन्हें सूचना मिली कि उत्तेजित भीड़ ने चौरी-चौरा के पुलिस थाने को आग लगाकर 22 सिपाहियों की हत्या कर दी है, तो वे परेशान हो उठे। उन्हें विश्वास नहीं रहा कि वे लोगों को शांत रख सकेंगे। ऐसे में उन्होंने असहयोग आंदोलन वापस लेना ही उचित समझा।
(2) उन्हें यह भी आशंका थी कि यदि लोग हिंसा पर उतरेंगे, तो अंग्रेजी सरकार भी उत्तेजित होगी, आतंक का राज्य स्थापित होगा और अनेक निर्दोष लोग मारे जाएँगे। महात्मा गांधी जलियाँवाला बाग जैसे हत्याकांड की पुनरावृत्ति नहीं होने देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया।
Exam Tips:
a) चौरी-चौरा कांड में 22 सिपाही मारे गए थे, जिसके बाद गांधी जी ने आंदोलन वापस लिया।
b) गांधी जी अहिंसा के पूर्ण समर्थक थे, यही इस निर्णय का मुख्य आधार था।
c) असहयोग आंदोलन की वापसी का निर्णय 1922 ई. में लिया गया।
Question 2: सत्याग्रह के विचार का क्या मतलब है?
Answer:
गांधी जी ने सत्याग्रह के विचार के संदर्भ में चार बिंदु बताए:
(1) सत्याग्रह सच्चाई और अहिंसा का एक तरीका है, जिसे अपनाकर महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका की नस्लभेदी सरकार से सफलतापूर्वक संघर्ष किया था। बाद में यही पद्धति उन्होंने भारत में ब्रिटिश सरकार के अन्यायपूर्ण कार्यों का विरोध करने में अपनाई।
(2) यदि आपका उद्देश्य सच्चा और न्यायपूर्ण है, तो अंत में सफलता अवश्य मिलेगी, ऐसा महात्मा गांधी का विचार था।
(3) प्रतिरोध की भावना या आक्रामकता का सहारा लिए बिना सत्याग्रही केवल अहिंसा के सहारे अपने संघर्ष में सफल हो सकता है।
(4) बाद में गांधी जी ने सत्याग्रह के इसी सिद्धांत का प्रयोग अनेक स्थानों पर किया। 1916 ई. में बिहार के चंपारन में दमनकारी बागान मालिकों के विरुद्ध किसानों की रक्षा की, 1917 ई. में गुजरात के खेड़ा जिले में फसल खराब होने पर किसानों को सरकारी करों से राहत दिलाई, और 1918 ई. में अहमदाबाद के सूती कपड़ा मिलों के मजदूरों को उचित वेतन दिलाने का प्रयास किया। इन सभी में उन्हें सफलता मिली।
न्याय और सच्चाई पर आधारित सत्याग्रह का सिद्धांत बाद में कांग्रेस के संघर्ष का मूल मंत्र बन गया।
Exam Tips:
a) सत्याग्रह का प्रयोग गांधी जी ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका में किया था।
b) चंपारन (1916), खेड़ा (1917) और अहमदाबाद मिल (1918) सत्याग्रह के तीन प्रमुख उदाहरण हैं।
c) सत्याग्रह में प्रतिरोध की भावना के बिना केवल अहिंसा का सहारा लिया जाता है।
Question 3: निम्नलिखित पर अख़बार के लिए रिपोर्ट लिखें-
Question 3 (a): जलियाँवाला बाग हत्याकांड
Answer:
प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918 ई.) समाप्त होने के बाद भारत में वस्तुओं की माँग बहुत कम हो गई, जिससे किसानों को भारी हानि हुई। युद्ध समाप्त होने पर अनेक लोगों की नौकरियाँ चली गईं, जिससे बेरोजगारी बहुत बढ़ गई। माँग घटने से भारतीय व्यापारियों को भी कठिनाइयाँ उठानी पड़ीं। जमींदारों की स्थिति भी खराब थी, क्योंकि किसानों से उन्हें लगान तो मिल रहा था, लेकिन सरकार उनसे पूरा लगान वसूल रही थी। संक्षेप में हर व्यक्ति परेशान था।
इसी बीच मार्च 1919 ई. में अंग्रेजी सरकार ने रौलट एक्ट पास करके लोगों में और रोष पैदा कर दिया। महात्मा गांधी ने इसके विरुद्ध सत्याग्रह शुरू किया। सारे देश में हड़तालें होने लगीं और जलसे-जुलूस निकलने लगे। अमृतसर में अंग्रेजी सरकार ने डॉ. सत्यपाल और डॉ. सैफुद्दीन किचलू को गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में हजारों लोग 13 अप्रैल 1919 ई. को जलियाँवाला बाग (Jallianwala Bagh) में एकत्र हुए। शीघ्र ही अंग्रेज अधिकारी जनरल डायर (General Dyer) ने बाग को चारों ओर से घेर लिया और गोली चलाने का आदेश दिया, जिससे अनेक स्त्री-पुरुष मारे गए और बहुत से लोग घायल हुए।
इस हत्याकांड का भारतीय राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ा। लोगों का अंग्रेजी शासन से विश्वास उठ गया और वे ऐसे शासन से छुटकारा पाने के लिए उग्र और क्रांतिकारी मार्ग पर चल पड़े। सरकार ने दमन और तेज कर दिया। पूरे पंजाब में मार्शल लॉ (Martial Law) लगा दिया गया और बड़े अत्याचार किए गए। महात्मा गांधी को भी कुछ समय के लिए गिरफ्तार किया गया। जेल से आने के बाद उन्होंने खिलाफत आंदोलन को अपने साथ मिलाकर 1920 ई. में पहला असहयोग आंदोलन चलाया। उनके आह्वान पर हजारों लोगों ने सरकारी नौकरियाँ छोड़ दीं और सरकार से मिले पदक और उपाधियाँ त्याग दीं। वकीलों ने वकालत छोड़ दी और विद्यार्थियों ने स्कूल-कॉलेज छोड़ दिए।
इस घटना से सरकार की नैतिक प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगा और जनता तथा सरकार के बीच संबंध सदा के लिए खराब हो गए। सभी जातियों के लोग सरकार के अत्याचारों के शिकार हुए, जिससे राष्ट्रीय एकता और मजबूत हुई। सरकार की दमनकारी नीति भारतीयों को भयभीत करने में असफल रही, और भारतीयों का धैर्य और मनोबल कई गुना बढ़ गया। वे और अधिक शक्ति से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में जुट गए।
Exam Tips:
a) जलियाँवाला बाग हत्याकांड 13 अप्रैल 1919 ई. को हुआ था।
b) जनरल डायर के आदेश पर बाग को चारों ओर से घेरकर गोली चलाई गई थी।
c) इस घटना के बाद गांधी जी ने 1920 ई. में असहयोग आंदोलन शुरू किया।
d) डॉ. सत्यपाल और डॉ. सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी इस घटना की पृष्ठभूमि थी।
Question 3 (b): साइमन कमीशन
Answer:
असहयोग आंदोलन वापस लेने के बाद जब प्रसिद्ध नेता सी.आर. दास (C.R. Das) की मृत्यु हो गई, तो देश में एक प्रकार का सन्नाटा छा गया। केवल क्रांतिकारी ही अपना कार्य करते रहे। इस राजनीतिक सन्नाटे को तोड़ने के लिए ब्रिटिश सरकार ने 1927 ई. में जॉन साइमन (John Simon) की अध्यक्षता में एक आयोग नियुक्त किया, जिसके मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित थे:
(क) 1919 के गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट की समीक्षा करना, ताकि भारतीय प्रशासन में नए सुधारों के सुझाव दिए जा सकें।
(ख) भारत में फैले राजनीतिक सन्नाटे और गतिरोध को दूर करना।
इस आयोग के अध्यक्ष जॉन साइमन थे, इसलिए इसे साधारणतया साइमन कमीशन कहा जाता है। इसमें सात सदस्य थे और वे सभी अंग्रेज थे। इसलिए जब यह आयोग 1928 ई. में भारत आया, तो सभी स्थानों पर लोगों ने इसका बहिष्कार किया। जहाँ भी यह आयोग जाता, वहाँ हड़तालें होतीं, काली झंडियाँ दिखाई जातीं और 'साइमन गो बैक' (Simon Go Back) के नारे लगाए जाते थे।
इस आयोग के बहिष्कार के कारण निम्नलिखित थे:
(1) इसका कोई भी सदस्य भारतीय नहीं था। लोगों का विश्वास था कि भारत के विषय में कोई भी आयोग ठीक निर्णय तब तक नहीं ले सकता, जब तक उसमें कोई भारतीय सदस्य न हो।
(2) इस आयोग की नीतियों में भारतीयों को स्वराज देने की कोई संभावना नहीं थी।
(3) भारतीयों ने माँग की कि आयोग में कम से कम एक भारतीय सदस्य होना चाहिए, क्योंकि एक भारतीय ही उनकी समस्याओं को भली-भाँति समझ सकता है। उन्होंने ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स के किसी भारतीय सदस्य, विशेषकर श्री एस.पी. सिन्हा (S.P. Sinha), को शामिल करने की माँग की, परन्तु ब्रिटिश सरकार ने इस माँग को भी अस्वीकार कर दिया। इससे भारतीय उत्तेजित हो उठे।
(4) अंत में यह भी कहा जाता है कि यह मामला इतना तूल नहीं पकड़ता, यदि भारत सचिव लॉर्ड बर्कनहेड (Lord Birkenhead) ने यह कहकर भारतीयों का अपमान न किया होता कि भारतीय लोग न तो संवैधानिक मामलों पर विचार-विमर्श करने की क्षमता रखते हैं और न ही कोई ऐसा ढाँचा प्रस्तुत कर सकते हैं जो सभी लोगों को मान्य हो।
Exam Tips:
a) साइमन कमीशन के सभी सात सदस्य अंग्रेज थे, जो बहिष्कार का मुख्य कारण बना।
b) साइमन कमीशन 1928 ई. में भारत आया था, और उसके विरोध में 'साइमन गो बैक' के नारे लगाए गए।
c) श्री एस.पी. सिन्हा को कमीशन में शामिल करने की भारतीय माँग अस्वीकार कर दी गई थी।
Question 4: इस अध्याय में दी गई भारत माता की छवि और अध्याय 1 में दी गई जर्मेनिया की छवि की तुलना कीजिए।
Answer:
विश्व भर में कलाकार स्वतंत्रता, न्याय और गणतंत्र जैसे विचारों को व्यक्त करने के लिए नारी-रूपकों का प्रयोग करते रहे हैं। इसी प्रकार राष्ट्र को भी नारी-रूप में प्रस्तुत किया गया। भारत माता और जर्मेनिया दोनों ऐसी ही छवियाँ हैं, जिनकी तुलना इस प्रकार है:
| बिंदु | जर्मेनिया | भारत माता |
|---|---|---|
| चित्रकार | 1848 ई. में जर्मन चित्रकार फिलिप वेट (Philipp Veit) | अबनींद्रनाथ टैगोर (Abanindranath Tagore) और अन्य कलाकार |
| वेशभूषा और प्रतीक | बलूत वृक्ष के पत्तों का मुकुट, जो जर्मनी में वीरता का प्रतीक है | सादे वस्त्र, जिनके साथ शिक्षा, भोजन और वस्त्र जैसे जीवन-आधारों का चित्रण होता है |
| मुख्य संदेश | जर्मन राष्ट्र की वीरता और एकता | भारत की एकता और उसके नागरिकों के कल्याण की भावना |
दोनों छवियों में समानता यह है कि वे राष्ट्र को एक स्त्री के रूप में दिखाती हैं, जिससे लोगों में राष्ट्र के प्रति अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव पैदा होता है। अंतर यह है कि जर्मेनिया को वीरता के प्रतीक बलूत वृक्ष से जोड़ा गया, जबकि भारत माता का चित्रण शिक्षा, भोजन और वस्त्र जैसी आवश्यकताओं से जुड़ा है।
Exam Tips:
a) जर्मेनिया को बलूत वृक्ष के मुकुट से सजाया गया, क्योंकि बलूत जर्मनी में वीरता का प्रतीक था।
b) अबनींद्रनाथ टैगोर के चित्र में भारत माता को शिक्षा, भोजन और वस्त्र से जुड़ा दिखाया गया है।
c) दोनों छवियाँ राष्ट्र को नारी-रूप में प्रस्तुत करके भावनात्मक एकता का संदेश देती हैं।
d) जर्मेनिया का चित्र 1848 ई. का है, जो भारत माता की छवि से पहले का है।
Free study material for Social Science
Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 10 Social Science Chapter 03 Nationalism in India
Textbook Solutions for Class 10 Social Science Chapter 03 Nationalism in India
Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 03 Nationalism in India. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 10 Social Science, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 10 Social Science text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Effective Self-Study and Homework Assistance
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 03 Nationalism in India with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 3 भारत में राष्ट्रवाद is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Social Science are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 3 भारत में राष्ट्रवाद as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 3 भारत में राष्ट्रवाद will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 10 Social Science. You can access HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 3 भारत में राष्ट्रवाद in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 3 भारत में राष्ट्रवाद in printable PDF format for offline study on any device.