HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन

Official Haryana Board Solutions for Class 10 Social Science: Chapter 02 Nationalism in Indo-China

Review structured textbook solutions for Class 10 Social Science Chapter 02 Nationalism in Indo-China. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Chapter-wise Solutions for Social Science: Chapter 02 Nationalism in Indo-China

Navigate directly to the solved Social Science textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Question 1: निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें-

Question 1 (a): उपनिवेशकारों के 'सभ्यता मिशन' का क्या मतलब था।

Answer:

फ्रांसीसी नीति-निर्माता वियतनाम के लोगों को दो उद्देश्यों से शिक्षित करना चाहते थे।

(1) वे ऐसे क्लर्क चाहते थे जो उनकी भाषा समझ सकें और प्रशासन व्यवस्था में उनकी सहायता करें।
(2) उनका दूसरा उद्देश्य शिक्षा के द्वारा वहाँ के लोगों को सभ्य बनाना था, जिन्हें वे सभ्य नहीं मानते थे। वे यह सोचने लगे थे कि उन्होंने अन्य देशों को अपने लाभ के लिए नहीं, बल्कि अपने अधीन लोगों का सुधार करने के लिए जीता है। इसी उद्देश्य को उन्होंने 'सभ्यता मिशन' (Civilizing Mission) का नाम दिया।

वास्तव में यह साम्राज्यवादी देशों की अपने स्वार्थों और आर्थिक शोषण को ढकने की एक सोची-समझी योजना थी। ऐसा कहकर वे आसानी से शोषण की चक्की भी चला सकते थे और ईसाई पादरियों को भी खुश रख सकते थे, जिनमें अन्य धर्मों के लोगों को ईसाई बनाने की बड़ी लालसा थी।

Exam Tips:

a) 'सभ्यता मिशन' (Civilizing Mission) फ्रांसीसी साम्राज्यवाद के शिक्षा-तर्क का मुख्य शब्द था।
b) फ्रांसीसी शिक्षा का एक उद्देश्य सस्ते क्लर्क तैयार करना भी था।
c) इस उत्तर में शोषण को ढकने वाली योजना का उल्लेख अवश्य करें।

 

Question 1 (b): हुइन फू सो।

Answer:

हुइन्ह फू सो (Huynh Phu So) वियतनाम में होआ हाओ (Hoa Hao) बौद्ध संप्रदाय के संस्थापक थे। उन्होंने 1939 ई. में इस संप्रदाय की स्थापना की। उन्होंने सादगी, धार्मिक सुधार और अंधविश्वास के विरोध का प्रचार किया, जिससे मेकांग डेल्टा के किसानों में उनका प्रभाव बढ़ा।

उनके बढ़ते प्रभाव को फ्रांसीसी प्रशासन ने अपने औपनिवेशिक शासन के लिए खतरा माना और 1940 ई. में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Exam Tips:

a) हुइन्ह फू सो ने होआ हाओ संप्रदाय की स्थापना 1939 ई. में की थी।
b) होआ हाओ संप्रदाय का प्रभाव मेकांग डेल्टा के क्षेत्र में विशेष रूप से था।
c) धार्मिक सुधार के साथ वे फ्रांसीसी औपनिवेशिक शासन के विरोधी भी थे।

 

Question 2: निम्नलिखित की व्याख्या करें-

Question 2 (a): वियतनाम के केवल एक तिहाई विद्यार्थी ही स्कूली पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर पाते थे।

Answer:

वियतनाम के लोगों को शिक्षा देने के बारे में फ्रांसीसी अधिकारी असमंजस में थे। उनमें से कुछ फ्रांसीसी भाषा को लागू करना चाहते थे, ताकि वियतनाम के लोग फ्रांसीसी सभ्यता और संस्कृति के प्रशंसक बन जाएँ और उन्हें सस्ते क्लर्क भी मिल सकें। कुछ अन्य फ्रांसीसी इस शिक्षा के विरुद्ध थे। उनका कहना था कि यदि वियतनाम के लोग पढ़-लिख जाएँगे तो राजनीतिक चेतना आने से वे स्वतंत्रता की माँग करने लगेंगे। वियतनाम में बसे अनेक फ्रांसीसी भी फ्रांसीसी भाषा में शिक्षा दिए जाने के विरुद्ध थे, क्योंकि उन्हें डर था कि इससे अध्यापकों, क्लर्कों और सिपाहियों के रूप में उनकी नौकरियाँ चली जाएँगी।

ऐसे में यही सोचा गया कि वियतनामी विद्यार्थियों को शिक्षा तो दी जाए, परन्तु उनमें से दो-तिहाई विद्यार्थियों को फेल कर दिया जाए, ताकि न वे पास हो सकें और न ही नौकरियाँ माँग सकें।

Exam Tips:

a) फ्रांसीसी अधिकारी वियतनामी शिक्षा नीति पर स्वयं एकमत नहीं थे।
b) दो-तिहाई विद्यार्थियों को जानबूझकर फेल करने की नीति इस उत्तर का मुख्य बिंदु है।
c) फ्रांसीसी भाषा में शिक्षा का विरोध नौकरियाँ जाने के डर से भी हुआ था।

 

Question 2 (b): फ्रांसीसियों ने मेकाँग डेल्टा क्षेत्र में नहरें बनवाना और जमीन को सुखाना आरंभ किया।

Answer:

फ्रांसीसियों ने मेकांग डेल्टा में नहरें बनवाईं और दलदली जमीनों को सुखाना शुरू किया। इसके पीछे उनका मुख्य उद्देश्य यह था कि नहरी पानी वाले इलाके में चावल उगाया जा सके और उसे विश्व के बाजारों में बेचकर जल्दी धनी बना जा सके। वास्तव में फ्रांसीसी कंपनी एक व्यापारिक कंपनी थी, इसलिए उसका मुख्य उद्देश्य वियतनाम के संसाधनों का प्रयोग करके अपने आर्थिक हितों का अधिक से अधिक विस्तार करना था।

Exam Tips:

a) मेकांग डेल्टा में नहरों का निर्माण चावल की खेती बढ़ाने के उद्देश्य से हुआ।
b) इस कार्य का मुख्य लाभ फ्रांसीसी व्यापारिक हितों को मिला।
c) इस उत्तर में नहरी सिंचाई और विश्व बाजार में चावल बिक्री दोनों का उल्लेख करें।

 

Question 2 (c): सरकार ने आदेश दिया कि साइगॉन नेटिव गर्ल्स स्कूल उस लड़की को वापस कक्षा में ले, जिसे स्कूल से निकाल दिया गया था।

Answer:

साइगॉन नेटिव गर्ल्स स्कूल (Saigon Native Girls School) में हुई एक घटना से वियतनाम में काफी तनाव का वातावरण बन गया। विवाद तब शुरू हुआ जब अगली सीट पर बैठी एक वियतनामी लड़की से कहा गया कि वह पिछली सीट पर बैठे और उसकी सीट पर एक फ्रांसीसी छात्रा को बैठा दिया जाए। वियतनामी लड़की ने सीट छोड़ने से इनकार कर दिया, तो स्कूल की प्रिंसिपल ने उस छात्रा को स्कूल से निकाल दिया।

जब वियतनामी विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें भी स्कूल से निकाल दिया गया। इस बात ने तूल पकड़ लिया और लोगों ने खुले रूप में जुलूस निकालने शुरू कर दिए। जब हालात बेकाबू होने लगे, तो सरकार ने आदेश दिया कि जिस लड़की को निकाला गया था, उसे दोबारा स्कूल में वापस लिया जाए।

Exam Tips:

a) इस घटना ने वियतनाम में जुलूस और विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया।
b) विरोध करने वाले वियतनामी विद्यार्थियों को भी स्कूल से निकाल दिया गया था।
c) सरकार के हस्तक्षेप के बाद ही स्कूल में हालात काबू में आ सके।

 

Question 2 (d): हनोई के आधुनिक, नवनिर्मित इलाकों में चूहे अधिक थे।

Answer:

आधुनिकता लाने के उत्साह में फ्रांसीसियों ने हनोई के एक भाग को आधुनिक नगर में बदल दिया। वहाँ वास्तुकला के नवीनतम विचारों और इंजीनियरिंग के नए ढंगों का प्रयोग किया गया। भूमिगत सीवर की नई नालियाँ बनाई गईं, ताकि गंदा पानी बाहर निकल जाए। परन्तु हनोई का नया नगर भी चूहों से नहीं बच सका। चूहे पुराने नगर को छोड़कर नए नगर की ओर तेजी से बढ़ते गए और नई नालियों में घुलकर उन्होंने नगर के फ्रांसीसी भाग में प्लेग को बड़े पैमाने पर फैला दिया।

इस समस्या को दूर करने के लिए फ्रांसीसियों ने 1902 ई. में चूहे पकड़ने की एक मुहिम चलाई। चूहे पकड़ने या मारने वालों को इनाम देने की घोषणा की गई। परिणामस्वरूप एक ही दिन (20 मई 1902 को) लगभग 20,000 चूहे पकड़े गए। परन्तु जब चूहे पकड़ने का काम खत्म ही नहीं हुआ और उसमें धोखाधड़ी होने लगी, तो फ्रांसीसी सरकार ने इस मुहिम को बंद कर दिया। इससे फ्रांसीसी और वियतनामी लोगों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। उधर हनोई के पुराने नगर की प्लेग की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इस प्रकार एक घटना के बाद दूसरी घटना ने वियतनामी लोगों को साम्राज्यवाद का विरोध करने के लिए तैयार कर दिया।

Exam Tips:

a) फ्रांसीसियों ने 1902 ई. में हनोई में चूहे पकड़ने की मुहिम चलाई थी।
b) 20 मई 1902 को एक ही दिन में लगभग 20,000 चूहे पकड़े गए।
c) इनाम वाली मुहिम में धोखाधड़ी होने पर सरकार ने इसे बंद कर दिया था।

 

Question 3: टोंकिन फ्री स्कूल की स्थापना के पीछे कौन से विचार थे? वियतनाम में औपनिवेशिक विचारों के लिहाज़ से यह उदाहरण कितना सटीक है?

Answer:

वियतनाम में पश्चिमी ढंग की शिक्षा देने के लिए 1907 ई. में टोंकिन फ्री स्कूल खोला गया। इसकी तीन मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित थीं:

(1) अन्य साम्राज्यवादियों की भाँति फ्रांसीसी चाहते थे कि उनके अधीन स्थानीय लोग उनकी संस्कृति और सभ्यता में रंग जाएँ। यही उद्देश्य पूरा करने के लिए उन्होंने टोंकिन फ्री स्कूल जैसे अनेक शिक्षा संस्थान खोलने की सोची।
(2) इस स्कूल में विज्ञान, फ्रांसीसी भाषा और पश्चिमी विचारों की शिक्षा पर जोर दिया गया।
(3) इसके अतिरिक्त आधुनिक बनने के लिए वियतनामी छात्रों को पश्चिमी शैलियों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाता था।

यह उदाहरण औपनिवेशिक विचारों को सटीक रूप से दर्शाता है। स्कूल का पाठ्यक्रम स्थानीय भाषा और परंपराओं की जगह फ्रांसीसी भाषा और पश्चिमी मूल्यों पर केंद्रित था। इसका उद्देश्य वियतनामी लोगों को फ्रांसीसी सभ्यता के अनुरूप ढालना था, ताकि वे औपनिवेशिक शासन को स्वाभाविक मानें।

Exam Tips:

a) टोंकिन फ्री स्कूल 1907 ई. में वियतनाम में खोला गया था।
b) फ्रांसीसी भाषा और विज्ञान पर जोर देना इस स्कूल की मुख्य विशेषता थी।
c) इस उत्तर में 'सभ्यता मिशन' के विचार से संबंध जोड़कर लिखें।

 

Question 4: वियतनाम के बारे में फान चू त्रिन्ह का उद्देश्य क्या था? फान बोई चाउ और उनके विचारों में क्या भिन्नता थी?

Answer:

फान चू त्रिन्ह (Phan Chu Trinh) और फान बोई चाउ (Phan Boi Chau) दोनों वियतनाम के महान राष्ट्रीय नेता थे, परन्तु दोनों के वियतनामी राष्ट्रवाद के बारे में अलग-अलग विचार थे।

फान चू त्रिन्ह (1872-1926) राजतंत्र के कट्टर विरोधी थे। वे प्रजातांत्रिक नियमों पर आधारित एक गणतंत्र की स्थापना के समर्थक थे। इसके विपरीत फान बोई चाउ (1867-1940) ने राजकुमार कुओंग देए (Cuong De) के नेतृत्व में एक क्रांतिकारी संस्था की नींव रखी। इस प्रकार वे राजतंत्र के पक्ष में थे, जबकि फान चू त्रिन्ह गणतंत्र के पक्ष में थे। फिर भी दोनों अपने देश को स्वतंत्र देखना चाहते थे। फान बोई चाउ की पुस्तक 'द हिस्ट्री ऑफ द लॉस ऑफ वियतनाम' (The History of the Loss of Vietnam) ने वियतनाम में राष्ट्रवाद के उत्थान में काफी सहयोग दिया।

Exam Tips:

a) फान चू त्रिन्ह राजतंत्र के विरोधी और गणतंत्र के समर्थक थे।
b) फान बोई चाउ ने कुओंग देए के नेतृत्व में क्रांतिकारी संस्था बनाई, जो राजतंत्र के पक्ष में थी।
c) फान बोई चाउ की पुस्तक ने वियतनामी राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया।

 

Haryana Board Solutions for Class 10 Social Science Chapter 02 Nationalism in Indo-China

Textbook Solutions for Class 10 Social Science Chapter 02 Nationalism in Indo-China

Review comprehensive exercise answers for Class 10 Social Science Chapter 02 Nationalism in Indo-China. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 02 Nationalism in Indo-China concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 10 Social Science.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Social Science are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Social Science Haryana Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Social Science. You can access HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Social Science Haryana Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन in printable PDF format for offline study on any device.