HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय

Solutions for Class 10 Social Science: Chapter 01 Nationalism in Europe

Explore reliable textbook solutions for Chapter 01 Nationalism in Europe tailored for Class 10 learners. Utilizing these Social Science answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Practice Class 10 Social Science Solutions: Chapter 01 Nationalism in Europe

Access the complete solution PDF for Class 10 Social Science below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

Question 1: निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखें-

Question 1 (a): ज्युसेपे मेज़िनी

Answer:

मेज़िनी का योगदान: ज्युसेपे मेज़िनी ने इटली के एकीकरण के लिए बहुत अधिक प्रयास किए। उन्हें इटली के एकीकरण का आत्मबल कहा जाता है। उन्होंने 1831 ई. में 'यंग इटली' (Young Italy) आंदोलन आरंभ किया, जिसके द्वारा इटली में क्रांतिकारी कार्य किए गए। उन्होंने न केवल इटली बल्कि समस्त यूरोप के नवयुवकों में स्वतंत्रता प्राप्ति की भावना जगाई।

1849 ई. में मेज़िनी रोम में स्थापित गणराज्य के प्रमुख नेताओं में से एक थे। परन्तु फ्रांस के सम्राट नैपोलियन तृतीय ने उनके साथियों को हराकर रोम में पोप का पुनः अधिकार करवा दिया।

यद्यपि मेज़िनी को अपने उद्देश्य में पूर्ण सफलता नहीं मिली, फिर भी उनके प्रचार के फलस्वरूप बाद में कावूर को जनता का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने यूरोप के लोगों को अपने देशों की स्वतंत्रता के लिए सब कुछ न्योछावर करने के लिए प्रेरित किया।

Exam Tips:

a) मेज़िनी ने 'यंग इटली' आंदोलन 1831 में आरंभ किया था।
b) मेज़िनी को इटली के एकीकरण का "आत्मबल" कहा जाता है।
c) मेज़िनी के प्रचार से जनता में वह राष्ट्रीय भावना बनी, जिसका लाभ बाद में कावूर को मिला।

 

Question 1 (b): काउंट कैमिलो दे कावूर

Answer:

कावूर का योगदान: इटली के एकीकरण का वास्तविक श्रेय कावूर को ही जाता है। 1852 ई. में वह सार्डिनिया का प्रधानमंत्री बना और इटली के एकीकरण के कार्य में जुट गया। उसने अपनी कूटनीतिक चालों और कई युद्धों में भाग लेकर इटली के राज्यों को सार्डिनिया के साथ मिलने का अवसर प्रदान किया। लोम्बार्डी, मोडेना, पार्मा, टस्कनी आदि राज्य धीरे-धीरे विदेशी सत्ता से छुटकारा पाकर सार्डिनिया में आ मिले। उसकी मृत्यु के समय रोम तथा वेनेशिया के राज्यों को छोड़कर इटली के एकीकरण का काम पूर्ण हो चुका था। इतिहासकार उसे "इटली का बिस्मार्क" कहते हैं।

Exam Tips:

a) कावूर 1852 ई. में सार्डिनिया का प्रधानमंत्री बना था।
b) कावूर को "इटली का बिस्मार्क" कहा जाता है, जो परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है।
c) कावूर की मृत्यु के समय रोम और वेनेशिया इटली के एकीकरण से बाहर थे।

 

Question 1 (c): यूनानी स्वतंत्रता युद्ध

Answer:

यूनान 15वीं शताब्दी से ही ऑटोमन साम्राज्य का एक भाग था। परन्तु 19वीं शताब्दी में यूरोप में उठने वाले क्रांतिकारी राष्ट्रवाद ने यूनानियों को तुर्की से स्वतंत्र होने के लिए प्रेरित किया। इस कार्य में यूरोप के ईसाई जगत के अनेक लोगों ने भी यूनानियों का साथ दिया।

यूनानियों ने 1821 ई. में स्वतंत्रता के लिए संघर्ष आरंभ किया। कई स्थानों पर ईसाई लोगों का बड़ी संख्या में वध कर दिया गया, जिससे सारा यूरोप काँप उठा। इसके बाद इंग्लैंड, फ्रांस और रूस ने आगे बढ़कर यूनान का साथ दिया। अंत में 1832 की कुस्तुनतुनिया की संधि के अनुसार तुर्की को यूनान को स्वतंत्र करना पड़ा। इस प्रकार यूनान को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता प्राप्त हुई।

Exam Tips:

a) यूनानी स्वतंत्रता संघर्ष 1821 ई. में शुरू हुआ था।
b) 1832 की कुस्तुनतुनिया की संधि से यूनान को स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता मिली।
c) इंग्लैंड, फ्रांस और रूस ने यूनान के स्वतंत्रता संघर्ष में समर्थन दिया था।

 

Question 1 (d): फ्रैंकफर्ट संसद

Answer:

1848 ई. में जब यूरोप में क्रांति की लहर उठी, तो जर्मनी में भी क्रांतिकारियों ने विद्रोह शुरू किए और वैधानिक सुधारों की माँग की। क्रांतिकारी यह जानते थे कि ऑस्ट्रिया उनका साथ नहीं देगा, क्योंकि ऑस्ट्रिया का शासक और उसका मंत्री दोनों ही निरंकुश शासन के पक्षपाती थे। इस कारण क्रांतिकारियों ने 18 मई 1848 को फ्रैंकफर्ट में एक राष्ट्रीय संसद बुलाई।

1849 ई. में, 28 मार्च को, इस संसद ने प्रशिया के सम्राट फ्रेडरिक विलियम चतुर्थ (Frederick William IV) से जर्मनी का सम्राट-पद स्वीकार करने को कहा। परन्तु फ्रेडरिक विलियम ने ऑस्ट्रिया के डर से यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। इस प्रकार जर्मनी के एकीकरण का यह प्रयास असफल रहा।

Exam Tips:

a) फ्रैंकफर्ट संसद जर्मनी की पहली निर्वाचित राष्ट्रीय संसद थी।
b) फ्रेडरिक विलियम चतुर्थ ने ऑस्ट्रिया के विरोध के डर से जर्मन सम्राट-पद ठुकरा दिया।
c) फ्रैंकफर्ट संसद की असफलता के बाद जर्मनी का एकीकरण सैन्य शक्ति से हुआ।

 

Question 1 (e): राष्ट्रवादी संघर्षों में महिलाओं की भूमिका

Answer:

यूरोप के लगभग सभी राज्यों, जैसे फ्रांस, जर्मनी, इटली और ऑस्ट्रिया-हंगरी, में महिलाओं ने राष्ट्रीय आंदोलनों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने देश के एकीकरण, लोकतांत्रिक संघर्षों और संवैधानिक प्रयासों में पूरा सहयोग दिया।

महिलाओं ने अपने अलग राजनीतिक संगठन बनाए और देश की राजनीतिक गतिविधियों, विरोध सभाओं और जुलूसों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके बावजूद महिलाओं को लंबे समय तक मताधिकार (वोट के अधिकार) से वंचित रखा गया, और उदारवादी लोग भी इसके पक्ष में नहीं थे। फ्रैंकफर्ट संसद के निर्वाचित सदस्य कार्ल वेलकर (Carl Welcker) का तर्क था कि प्रकृति ने पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कार्य निर्धारित किए हैं। उनके अनुसार पुरुष सार्वजनिक क्षेत्र, जैसे कानून, उत्पादन और प्रतिरक्षा, के लिए बना है, जबकि महिला का क्षेत्र घर, बच्चों की देखभाल और परिवार का पालन-पोषण है। इस विचार के कारण महिलाओं को राजनीतिक अधिकारों से दूर रखा गया।

Exam Tips:

a) फ्रांस, जर्मनी, इटली और ऑस्ट्रिया-हंगरी में महिलाएँ राष्ट्रीय आंदोलनों में सक्रिय थीं।
b) महिलाओं ने अपने अलग राजनीतिक संगठन बनाकर राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया।
c) कार्ल वेलकर फ्रैंकफर्ट संसद के निर्वाचित सदस्य थे, जिनके विचार महिलाओं की राजनीतिक भूमिका को सीमित करते थे।
d) उदारवादी लोग भी महिलाओं को मताधिकार देने के पक्ष में नहीं थे।

 

Question 2: फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने क्या कदम उठाए?

Answer:

फ्रांस की क्रांति 1789 ई. में शुरू हुई। शीघ्र ही लोगों ने राजा और रानी से छुटकारा पाकर सत्ता की सारी बागडोर अपने हाथ में ले ली। इसके बाद लोगों में एकता और संगठन बनाए रखने के लिए क्रांतिकारियों ने अनेक कदम उठाए, जिनमें प्रमुख निम्नलिखित हैं:

(1) पूरे देश में आंतरिक चुंगी (शुल्क) समाप्त करके एक समान शुल्क लागू किया गया और एक समान माप-तौल की व्यवस्था अपनाई गई।
(2) स्थानीय बोलियों को हतोत्साहित किया गया और फ्रांसीसी भाषा को सबकी साझा भाषा के रूप में बढ़ावा दिया गया।
(3) केंद्रीकृत प्रशासन व्यवस्था लागू की गई और सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून बनाए गए।
(4) राष्ट्र के प्रतीक के रूप में नए तिरंगे झंडे और राष्ट्रगान (ला मार्सेयेज़) को अपनाया गया।

Exam Tips:

a) फ्रांस की क्रांति 1789 ई. में शुरू हुई थी।
b) राष्ट्रीय प्रतीकों में तिरंगा झंडा और राष्ट्रगान "ला मार्सेयेज़" प्रमुख थे।
c) एकीकृत भाषा और केंद्रीकृत प्रशासन को सामूहिक पहचान का आधार माना गया।

 

Question 3: मैरियान और जर्मेनिया कौन थे? जिस तरह उन्हें चित्रित किया गया उसका क्या महत्व था?

Answer:

फ्रांस की क्रांति के दिनों में कलाकारों ने नारी-रूपकों (महिला-प्रतीकों) का प्रयोग स्वतंत्रता, न्याय जैसे अमूर्त विचारों को प्रकट करने के लिए किया। कुछ कलाकारों ने इन महिला-रूपकों का प्रयोग राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में भी किया।

फ्रांस में राष्ट्र के प्रतीक के रूप में लोकप्रिय ईसाई नाम मैरियान को चुना गया। उसे लाल टोपी, तिरंगा और कलगी के साथ दिखाया गया, और उसकी प्रतिमाएँ सार्वजनिक चौराहों पर लगाई गईं, ताकि लोगों को एकता के राष्ट्रीय प्रतीक की याद बनी रहे।

इसी प्रकार जर्मनी में जर्मन राष्ट्र के प्रतीक के रूप में जर्मेनिया को रूपक माना गया। उसे बलूत वृक्ष के तनों के मुकुट से सजाया गया, क्योंकि जर्मनी में बलूत को वीरता का प्रतीक माना जाता है।

Exam Tips:

a) मैरियान फ्रांस के राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में लाल टोपी और तिरंगे के साथ दिखाई जाती थी।
b) जर्मेनिया को बलूत वृक्ष के मुकुट से सजाया गया, क्योंकि बलूत वीरता का प्रतीक था।
c) नारी-रूपकों के प्रयोग से अमूर्त विचारों को जनता के सामने मूर्त रूप में रखा गया।

 

Question 4: जर्मन एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षेप में पता लगाएँ।

Answer:

जर्मनी का एकीकरण निम्नलिखित चार चरणों में हुआ, और इन सभी चरणों में प्रशिया के चांसलर बिस्मार्क की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

(1) पहली अवस्था: 18वीं शताब्दी से जर्मनी अनेक राज्यों, जैसे प्रशिया, बावेरिया, सैक्सनी आदि, में बँटा हुआ था, इसलिए इसका आर्थिक विकास बहुत धीमा था। राष्ट्रीय चेतना जागृत होने पर विभिन्न राज्यों के लोगों ने एकीकरण की माँग शुरू कर दी। 1815 ई. में जर्मन राज्यों को ऑस्ट्रिया के साथ मिलाकर एक जर्मन महासंघ की स्थापना की गई। इसके बाद फ्रैंकफर्ट में एक राष्ट्रीय संसद बुलाई गई, जिसे संविधान बनाने का कार्य सौंपा गया, परन्तु ऑस्ट्रिया के विरोध के कारण इस संसद को सफलता नहीं मिली।

(2) दूसरी अवस्था: इस क्रांति की असफलता के बाद जर्मनी का एकीकरण लोकतंत्र के रूप में न होकर बिस्मार्क द्वारा सैन्य शक्ति और कूटनीति के सहारे होने लगा। बिस्मार्क ने अपनी 'रक्त और लौह' की नीति से इस कार्य को आगे बढ़ाया। 1864 ई. में बिस्मार्क के नेतृत्व में प्रशिया और डेनमार्क के बीच युद्ध हुआ, जिसमें प्रशिया की जीत हुई और उसे श्लेस्विग प्रदेश मिला।

(3) तीसरी अवस्था: 1866 ई. में प्रशिया का ऑस्ट्रिया के साथ युद्ध हुआ। इस युद्ध में विजय के बाद प्रशिया के साथ हैनोवर, होल्सटीन, नासाउ, कैसल तथा फ्रैंकफर्ट आदि प्रदेश आ मिले। इससे जर्मनी में ऑस्ट्रिया का प्रभाव सदा के लिए समाप्त हो गया और एकीकरण का काम काफी आसान हो गया।

(4) चौथी अवस्था: 1870 ई. में फ्रांस के साथ जर्मनी का भयंकर युद्ध हुआ, जिसमें फ्रांस की करारी हार हुई और उससे अल्सेस और लोरेन प्रदेश छीन लिए गए। इन विजयों से प्रभावित होकर शेष जर्मन प्रदेश (जैसे बावेरिया, वुर्टेमबर्ग, बाडेन और दक्षिणी हेसे) भी जर्मन महासंघ में शामिल हो गए, और प्रशिया के शासक विलियम प्रथम को 1871 ई. में संयुक्त जर्मनी का सम्राट घोषित कर दिया गया।

इस प्रकार बिस्मार्क के प्रयत्नों से 1871 ई. में जर्मनी के एकीकरण का कार्य पूरा हुआ।

Exam Tips:

a) बिस्मार्क की "रक्त और लौह" नीति जर्मनी के एकीकरण का मुख्य आधार थी।
b) 1866 ई. में प्रशिया-ऑस्ट्रिया युद्ध के बाद ऑस्ट्रिया का प्रभाव जर्मनी से समाप्त हो गया।
c) अल्सेस और लोरेन प्रदेश 1870 ई. के फ्रांस-जर्मनी युद्ध के बाद जर्मनी को मिले।
d) 1871 ई. में प्रशिया के शासक विलियम प्रथम संयुक्त जर्मनी के सम्राट घोषित हुए।

 

Question 5: अपने शासन वाले क्षेत्रों में शासन व्यवस्था को ज्यादा कुशल बनाने के लिए नेपोलियन ने क्या बदलाव किए?

Answer:

फ्रांस की क्रांति के समय (1789-1815) जहाँ-जहाँ फ्रांसीसी सेनाएँ गईं, उन्होंने राष्ट्रवाद की विचारधारा भी फैलाई। अपने साम्राज्य के विस्तृत क्षेत्र, जिसमें हॉलैंड, बेल्जियम, स्विट्ज़रलैंड, इटली और जर्मनी आदि सम्मिलित थे, नेपोलियन ने वे अनेक प्रशासनिक सुधार लागू किए जो वह पहले अपने देश फ्रांस में कर चुका था। प्रशासन को सुव्यवस्थित करने और उसमें कुशलता लाने के लिए किए गए ये सुधार 1804 के सिविल कोड के नाम से प्रसिद्ध हैं। कई इतिहासकार इस कानून-संहिता को नेपोलियन कोड (Napoleon Code) के नाम से भी पुकारते हैं।

नेपोलियन द्वारा किए गए प्रमुख प्रशासनिक सुधार निम्नलिखित हैं:
(क) जन्म पर आधारित विशेषाधिकार समाप्त कर दिए गए और कानून के सामने सबकी समानता का नियम लागू किया गया।
(ख) प्रशासनिक विभाजनों को सरल बनाया गया, सामंती व्यवस्था समाप्त की गई और किसानों को भू-दासत्व तथा जागीरदारी शुल्कों से मुक्ति दिलाई गई।
(ग) यातायात और संचार व्यवस्था में सुधार किया गया।
(घ) किसानों, मजदूरों, कारीगरों और नए उद्योगपतियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वतंत्रता प्रदान की गई।
(ङ) मानक माप-तौल के पैमाने लागू किए गए और एक राष्ट्रीय मुद्रा चलाई गई।
(च) एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में वस्तुओं और पूँजी के आवागमन की सुविधाएँ दी गईं।

Exam Tips:

a) नेपोलियन के सुधार 1804 के सिविल कोड में संकलित हैं, जिसे नेपोलियन कोड भी कहते हैं।
b) जन्म पर आधारित विशेषाधिकारों की समाप्ति और कानून के सामने समानता सबसे प्रमुख सुधार था।
c) सामंती व्यवस्था के खात्मे से किसानों को भू-दासत्व और जागीरदारी शुल्कों से मुक्ति मिली।

 

Social Science Class 10 Curriculum Solutions: Chapter 01 Nationalism in Europe

Textbook Solutions for Class 10 Social Science Chapter 01 Nationalism in Europe

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 01 Nationalism in Europe. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 10 Social Science, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 01 Nationalism in Europe concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 10 Social Science.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Social Science are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Social Science Haryana Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Social Science. You can access HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Social Science Haryana Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Social Science Solutions History Chapter 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय in printable PDF format for offline study on any device.