HBSE Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 3 जल संसाधन

Download Haryana Board Solutions for Class 10 Social Science Chapter 03 Water Resources

Review structured textbook solutions for Class 10 Social Science Chapter 03 Water Resources. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Access Haryana Board Solutions and Answers

Access the complete solution PDF for Class 10 Social Science below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

बहुवैकल्पिक प्रश्न

Question 1 (i): नीचे दी गई सूचना के आधार पर स्थितियों को “जल की कमी से प्रभावित” या “जल की कमी से अप्रभावित” में वर्गीकृत कीजिए।
(क) अधिक वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्र
(ख) अधिक वर्षा और अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र
(ग) अधिक वर्षा वाले परन्तु अत्यधिक प्रदूषित जल क्षेत्र
(घ) कम वर्षा और कम जनसंख्या वाले क्षेत्र

Answer:

(क) जल की कमी से अप्रभावित
(ख) जल की कमी से प्रभावित
(ग) जल की कमी से प्रभावित
(घ) जल की कमी से प्रभावित

Exam Tips:

a) अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में जल की उपलब्धता सामान्यतः पर्याप्त रहती है।
b) जनसंख्या का दबाव और प्रदूषण जल की उपलब्धता घटाकर कमी उत्पन्न करते हैं।

 

Question 1 (ii): निम्नलिखित में से कौन-सा वक्तव्य बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं के पक्ष में दिया गया तर्क नहीं है?
(क) बहुउद्देशीय परियोजनाएँ उन क्षेत्रों में जल लाती हैं जहाँ जल की कमी होती है।
(ख) बहुउद्देशीय परियोजनाएँ जल बहाव को नियंत्रित करके बाढ़ पर काबू पाती हैं।
(ग) बहुउद्देशीय परियोजनाओं से बृहत् स्तर पर विस्थापन होता है और आजीविका खत्म होती है।
(घ) बहुउद्देशीय परियोजनाएँ हमारे उद्योग और घरों के लिए विद्युत पैदा करती हैं।

Answer:

(ग) बहुउद्देशीय परियोजनाओं से बृहत् स्तर पर विस्थापन होता है और आजीविका खत्म होती है।

Exam Tips:

a) विस्थापन और आजीविका की हानि परियोजनाओं के विरोध में दिए जाने वाले मुख्य तर्क हैं।

 

Question 1 (iii): यहाँ कुछ गलत वक्तव्य दिए गए हैं। इनमें गलती पहचानिए और सही रूप में दोबारा लिखिए।

Question 1 (iii) (क): शहरों की बढ़ती संख्या, उनकी विशालता और सघन जनसंख्या तथा शहरी जीवन शैली ने जल संसाधनों के सही उपयोग में मदद की है।

Answer:

शहरों की बढ़ती संख्या, उनकी विशालता और सघन जनसंख्या तथा शहरी जीवन-शैली के कारण न केवल जल और ऊर्जा की आवश्यकता में बढ़ोत्तरी हुई है, अपितु इनसे संबंधित समस्याएँ भी बढ़ी हैं।

Exam Tips:

a) शहरीकरण से जल और ऊर्जा की माँग दोनों बढ़ती हैं।
b) सघन जनसंख्या वाले शहरों में जल-संबंधी समस्याएँ तेजी से बढ़ती हैं।

 

Question 1 (iii) (ख): नदियों पर बाँध बनाने और उन्हें नियंत्रित करने से उनका प्राकृतिक बहाव और तलछट बहाव प्रभावित नहीं होता।

Answer:

नदियों पर बाँध बनाने तथा उन्हें नियंत्रित करने से उनका प्राकृतिक बहाव अवरुद्ध होता है, जिसके कारण तलछट बहाव में कमी आती है।

Exam Tips:

a) बाँध नदी के प्रवाह को रोकता है, इसलिए नीचे की ओर गाद कम पहुँचती है।
b) कम तलछट बहाव से नदी के मैदानों की उर्वरता पर असर पड़ता है।

 

Question 1 (iii) (ग): गुजरात में साबरमती बेसिन में सूखे के दौरान शहरी क्षेत्रों में अधिक जल आपूर्ति करने पर भी किसान नहीं भड़के।

Answer:

गुजरात में साबरमती बेसिन में सूखे के दौरान शहरी क्षेत्रों में अधिक जल आपूर्ति करने पर परेशान किसान उपद्रव करने को तैयार हो गए।

Exam Tips:

a) सिंचाई के जल की कटौती से किसानों में असंतोष बढ़ा।
b) साबरमती बेसिन जल-वितरण विवाद का एक प्रसिद्ध उदाहरण है।

 

Question 1 (iii) (घ): आज राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर से उपलब्ध पेयजल के बावजूद छत वर्षा जल संग्रहण लोकप्रिय हो रहा है।

Answer:

आज पश्चिमी राजस्थान में छत वर्षा जल संग्रहण की रीति इंदिरा गांधी नहर से उपलब्ध बारहमासी पेयजल के कारण कम होती जा रही है।

Exam Tips:

a) इंदिरा गांधी नहर पश्चिमी राजस्थान में पेयजल उपलब्ध कराती है।
b) नहर के जल से पारंपरिक छत वर्षा जल संग्रहण की आवश्यकता घट गई है।

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

Question 2 (i): व्याख्या करें कि जल किस प्रकार नवीकरण योग्य संसाधन है।

Answer:

पृथ्वी का तीन-चौथाई भाग जल से आच्छादित है, परन्तु इसमें प्रयोग में लाने योग्य अलवणीय जल का अनुपात बहुत कम है। इसका निरन्तर नवीकरण और पुनर्भरण जलीय चक्र द्वारा होता रहता है।
सम्पूर्ण जल जलीय चक्र में गतिशील रहता है, जिससे जल का नवीकरण सुनिश्चित होता है।

Exam Tips:

a) जल का नवीकरण जलीय चक्र के कारण होता है।
b) पृथ्वी के जल का बहुत कम भाग अलवणीय और प्रयोग योग्य है।

 

Question 2 (ii): जल दुर्लभता क्या है और इसके मुख्य कारण क्या हैं?

Answer:

जल दुर्लभता से तात्पर्य मनुष्य द्वारा प्रयोग के लिए जल की कमी होना है। अधिकतर जल की कमी इसके अतिशोषण, अत्यधिक उपयोग और समाज के विभिन्न वर्गों में जल के असमान वितरण के कारण होती है।

Exam Tips:

a) जल दुर्लभता का अर्थ मानव उपयोग के लिए जल की कमी से है।
b) अतिशोषण और असमान वितरण जल दुर्लभता के दो प्रमुख कारण हैं।

 

Question 2 (iii): बहुउद्देशीय परियोजनाओं से होने वाले लाभ और हानियों की तुलना करें।

Answer:

बहुउद्देशीय परियोजनाओं के लाभबहुउद्देशीय परियोजनाओं की हानियाँ
जल विद्युत उत्पादननदियों का प्राकृतिक बहाव अवरुद्ध होना
सिंचाईनदियों के तलछट बहाव में कमी
बाढ़ नियंत्रणबाढ़ के मैदानों में बने जलाशयों के कारण उस क्षेत्र की वनस्पति और जीवों की हानि
मत्स्य पालन 
गृह एवं औद्योगिक उपयोग 
आंतरिक नौका चालन 

Exam Tips:

a) लाभ और हानि को अलग-अलग कॉलम में लिखें, ताकि तुलना स्पष्ट हो।
b) जल विद्युत और सिंचाई बहुउद्देशीय परियोजनाओं के मुख्य लाभ हैं।
c) बाँधों से नदी का प्राकृतिक बहाव और तलछट बहाव प्रभावित होना मुख्य हानि है।

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए

Question 3 (i): राजस्थान के अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण किस प्रकार किया जाता है? व्याख्या कीजिए।

Answer:

राजस्थान के अर्ध-शुष्क और शुष्क क्षेत्रों में लगभग प्रत्येक घर में पीने का पानी संग्रहित करने के लिए भूमिगत टैंक या ‘टाँका’ बनाए जाते थे। इसका आकार एक बड़े कक्ष जितना हो सकता है। टाँका यहाँ के सुविकसित छत वर्षा जल संग्रहण तंत्र का अभिन्न अंग है, जिसे मुख्य घर या आँगन में बनाया जाता था।

घरों की ढलवाँ छतें पाइपों द्वारा टाँके से जुड़ी होती थीं। छत से वर्षा का जल इन नलों के माध्यम से भूमिगत टाँके तक पहुँचता था। पहली वर्षा का जल छत और नलों की सफाई के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके बाद होने वाली वर्षा का जल टाँके में अगली वर्षा ऋतु तक संग्रहित किया जा सकता है। इस प्रकार टाँका जल की कमी वाली ग्रीष्म ऋतु में पीने के पानी का स्रोत बनता है। वर्षा जल को प्राकृतिक जल का शुद्धतम रूप माना जाता है।

Exam Tips:

a) टाँका भूमिगत होता है और छत के वर्षा जल को संग्रहित करता है।
b) पहली वर्षा का जल छत और नलों की सफाई में प्रयोग होता है।
c) टाँका ग्रीष्म ऋतु में पीने के पानी की आपूर्ति करता है।
d) वर्षा जल को प्राकृतिक जल का शुद्धतम रूप माना जाता है।

 

Question 3 (ii): परंपरागत वर्षा जल संग्रहण की पद्धतियों को आधुनिक काल में अपनाकर जल संरक्षण एवं भंडारण किस प्रकार किया जा रहा है।

Answer:

प्राचीन भारत में उत्कृष्ट जलीय निर्माणों के साथ-साथ जल संग्रहण ढाँचे भी पाए जाते थे। लोगों ने स्थानीय पारिस्थितिक परिस्थितियों और अपनी जल आवश्यकता के अनुसार वर्षा जल, भौमजल, नदी जल और बाढ़ जल के संग्रहण के अनेक उपाय विकसित कर लिए थे। इन्हीं परंपरागत तरीकों को आधुनिक काल में अपनाकर जल का संरक्षण इस प्रकार किया जा रहा है:
(i) पीवीसी पाइप का उपयोग करके छत का वर्षा जल संग्रहित किया जाता है।
(ii) रेत और ईंट का प्रयोग करके जल का छनन किया जाता है।
(iii) भूमिगत पाइप द्वारा छने हुए जल को हौज तक ले जाया जाता है, जहाँ से इसका तुरन्त प्रयोग किया जा सकता है।
(iv) हौज का अतिरिक्त जल कुएँ तक ले जाया जाता है।
(v) कुएँ का जल भूमिगत जल का पुनर्भरण करता है।
(vi) बाद में इस जल का उपयोग किया जा सकता है।

Exam Tips:

a) पीवीसी पाइप से छत का जल सीधे संग्रहित होता है।
b) रेत और ईंट की परतें वर्षा जल को छानकर साफ करती हैं।
c) कुएँ में जल जाने से भूमिगत जल का पुनर्भरण होता है।
d) परंपरागत टाँका प्रणाली और आधुनिक हौज प्रणाली का सिद्धांत एक ही है, संग्रहण और पुनः उपयोग।

 

Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 10 Social Science Chapter 03 Water Resources

Official Haryana Board Solutions for Chapter 03 Water Resources

Review comprehensive exercise answers for Class 10 Social Science Chapter 03 Water Resources. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Step-by-Step Explanations for Chapter 03 Water Resources

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 10 Social Science module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Next Steps in Your Social Science Revision

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 10 Social Science.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 3 जल संसाधन for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 3 जल संसाधन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Social Science are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Social Science Haryana Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 3 जल संसाधन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 3 जल संसाधन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 3 जल संसाधन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Social Science. You can access HBSE Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 3 जल संसाधन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Social Science Haryana Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 3 जल संसाधन in printable PDF format for offline study on any device.