HBSE Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 1 संसाधन एवं विकास

Solutions for Class 10 Social Science: Chapter 01 Resources and Development

Review structured textbook solutions for Class 10 Social Science Chapter 01 Resources and Development. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Practice Class 10 Social Science Solutions: Chapter 01 Resources and Development

View or download the dedicated Chapter 01 Resources and Development solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Social Science.

बहुवैकल्पिक प्रश्न

Question 1: लौह अयस्क किस प्रकार का संसाधन है?
(क) नवीकरण योग्य
(ख) प्रवाह
(ग) जैव
(घ) अनवीकरण योग्य

Answer:

(घ) अनवीकरण योग्य

Exam Tips:

a) लौह अयस्क एक खनिज है, जो सीमित मात्रा में मिलता है, इसलिए यह अनवीकरण योग्य संसाधन है।

 

Question 2: ज्वारीय ऊर्जा निम्नलिखित में से किस प्रकार का संसाधन है?
(क) पुनः पूर्ति योग्य
(ख) अजैव
(ग) मानवकृत
(घ) अचक्रीय

Answer:

(क) पुनः पूर्ति योग्य

Exam Tips:

a) ज्वारीय, सौर और पवन ऊर्जा लगातार पुनः पूर्ति होने वाले संसाधन हैं।

 

Question 3: पंजाब में भूमि निम्नीकरण का निम्नलिखित में से मुख्य कारण क्या है?
(क) गहन खेती
(ख) अधिक सिंचाई
(ग) वनोन्मूलन
(घ) अति पशुचारण

Answer:

(ख) अधिक सिंचाई

Exam Tips:

a) अधिक सिंचाई से जलभराव और मृदा लवणता बढ़ती है, जिससे भूमि की उर्वरता घटती है।

 

Question 4: निम्नलिखित में से किस प्रांत में सीढ़ीदार (सोपानी) कृषि की जाती है?
(क) पंजाब
(ख) उत्तर प्रदेश के मैदान
(ग) हरियाणा
(घ) उत्तरांचल

Answer:

(घ) उत्तराखण्ड

Exam Tips:

a) पहाड़ी ढलानों पर सीढ़ीदार खेत बनाकर खेती की जाती है, जैसे उत्तराखण्ड में।

 

Question 5: इनमें से किस राज्य में काली मृदा (मिट्टी) पाई जाती है?
(क) जम्मू और कश्मीर
(ख) राजस्थान
(ग) गुजरात
(घ) झारखंड

Answer:

(ग) गुजरात

Exam Tips:

a) काली मृदा मुख्य रूप से गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में पाई जाती है।

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

Question 1: तीन राज्यों के नाम बताएँ जहाँ काली मृदा पाई जाती है। इस पर मुख्य रूप से कौन सी फसल उगाई जाती है?

Answer:

जहाँ काली मृदा पाई जाती है वे तीन राज्य निम्नलिखित हैं:
(i) महाराष्ट्र (ii) गुजरात (iii) मध्य प्रदेश

काली मृदा कपास की खेती के लिए मुख्य रूप से उपयुक्त मानी जाती है। काली मृदा को रेगुर मृदा भी कहते हैं।

Exam Tips:

a) काली मृदा को रेगुर मृदा भी कहा जाता है।
b) कपास इसकी प्रमुख फसल है, इसलिए इसे कपास की मृदा भी कहते हैं।
c) उत्तर में राज्यों के नाम और मुख्य फसल, दोनों लिखना आवश्यक है।

 

Question 2: पूर्वी तट के नदी डेल्टाओं पर किस प्रकार की मृदा पाई जाती है? इस प्रकार की मृदा की तीन मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?

Answer:

पूर्वी तट के नदी डेल्टाओं पर जलोढ़ मृदा पाई जाती है।
जलोढ़ मृदा की तीन प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:
(i) जलोढ़ मृदा अत्यधिक उपजाऊ होती है और इसमें धान, गेहूँ और गन्ने की अच्छी पैदावार होती है।
(ii) जलोढ़ मृदा में रेत, सिल्ट और मृत्तिका के विभिन्न अनुपात पाए जाते हैं।
(iii) अधिकांशतः जलोढ़ मृदाएँ पोटाश, फास्फोरस और चूनायुक्त होती हैं।

Exam Tips:

a) जलोढ़ मृदा नदियों द्वारा बहाकर लाई गई गाद से बनती है।
b) रेत, सिल्ट और मृत्तिका के अनुपात से मृदा की बनावट पहचानी जाती है।
c) पूर्वी तट के डेल्टा क्षेत्र जलोढ़ मृदा के प्रमुख क्षेत्र हैं।

 

Question 3: पहाड़ी क्षेत्रों में मृदा अपरदन की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाने चाहिए?

Answer:

पहाड़ी क्षेत्रों में मृदा अपरदन की रोकथाम हेतु निम्नलिखित कदम उठाने चाहिए:
(क) ढाल वाली भूमि पर कृषि हेतु सोपान (सीढ़ीदार खेत) बनाने चाहिए।
(ख) वृक्षों को पंक्तिबद्ध कर रक्षक मेखला (Shelter belt) बनानी चाहिए।
(ग) पशुचारण रोकना चाहिए।

Exam Tips:

a) ढाल पर सीढ़ीदार खेत बनाना मृदा अपरदन रोकने का प्रमुख उपाय है।
b) रक्षक मेखला वृक्षों की पंक्तियों से बनती है, जो हवा और पानी की गति को कम करती है।
c) पशुचारण रोकने से वनस्पति पुनः उगती है और मिट्टी सुरक्षित रहती है।

 

Question 4: जैव और अजैव संसाधन क्या होते हैं? कुछ उदाहरण दें।

Answer:

जैव संसाधन: इन संसाधनों की प्राप्ति जीवमंडल से होती है और इनमें जीवन व्याप्त रहता है। उदाहरण: मानव, प्राणिजात, वनस्पति जात, मत्स्य जीवन, पशुधन आदि।
अजैव संसाधन: ऐसे संसाधन निर्जीव वस्तुओं से निर्मित हैं। उदाहरण: चट्टानें और धातुएँ।

Exam Tips:

a) जैव संसाधनों में जीवन होता है, जबकि अजैव संसाधन निर्जीव होते हैं।
b) मानव और पशुधन जैव संसाधनों के उदाहरण हैं।
c) चट्टानें और धातुएँ अजैव संसाधनों के उदाहरण हैं।

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए

Question 1: भारत में भूमि उपयोग प्रारूप का वर्णन करें। वर्ष 1960-61 से वन के अंतर्गत क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण वृद्धि नहीं हुई, इसका क्या कारण है?

Answer:

2002-03 के आँकड़ों के अनुसार भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है, परन्तु इसके लगभग 93% भाग के ही भू-उपयोग आँकड़े प्राप्त हैं। स्थायी चरागाहों के अन्तर्गत भूमि कम हुई है। वर्तमान परती भूमि के अलावा अन्य परती भूमि अनुपजाऊ है। शुद्ध (निवल) बोए गए क्षेत्र का प्रतिशत विभिन्न राज्यों में भिन्न-भिन्न है। पंजाब और हरियाणा में लगभग 80% भूमि पर खेती होती है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में 10% से भी कम क्षेत्र पर खेती होती है।

भारत में वनों के अन्तर्गत राष्ट्रीय वांछित क्षेत्र भौगोलिक क्षेत्र का 33% है, जबकि वास्तविक वन क्षेत्र इससे काफी कम है। वन क्षेत्रों के आस-पास रहने वाले लाखों लोगों की आजीविका इन पर निर्भर है। गैर-कृषि प्रयोजनों में बस्तियाँ, सड़कें, रेल लाइनें और उद्योग आदि आते हैं। लम्बे समय तक भूमि संरक्षण और प्रबन्धन की अनदेखी करने एवं निरन्तर भू-उपयोग के कारण भू-संसाधनों का निम्नीकरण हो रहा है, जिससे पर्यावरण पर गंभीर संकट आ सकता है।

वर्ष 1960-61 से वन क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण वृद्धि नहीं हो पाई, क्योंकि बड़े पैमाने पर वनों की कटाई की जा रही है।

Exam Tips:

a) भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है।
b) वनों के अंतर्गत राष्ट्रीय वांछित क्षेत्र भौगोलिक क्षेत्र का 33% है, यह तुलना अवश्य लिखें।
c) परती भूमि, स्थायी चरागाह और शुद्ध बोए गए क्षेत्र को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
d) अंत में वनों की कटाई को वन क्षेत्र न बढ़ने का कारण स्पष्ट रूप से लिखें।

 

Question 2: प्रौद्योगिक और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों का अधिक उपभोग कैसे हुआ है?

Answer:

(क) उद्योगों की स्थापना के परिणामस्वरूप अधिक उत्पादन होता है, जिसके लिए अधिक कच्चे माल की आवश्यकता होती है।
(ख) आर्थिक विकास के फलस्वरूप लोगों की आय बढ़ती है, जिससे अधिक मात्रा में उत्पादों की आवश्यकता होती है।

उपरोक्त कारणों से संसाधनों का अधिक उपयोग होता है। परन्तु संसाधनों के विवेकहीन उपभोग और अति उपभोग के कारण कई सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय समस्याएँ पैदा हो सकती हैं।

गांधी जी ने संसाधनों के संरक्षण पर अपने इन शब्दों में विचार व्यक्त किए हैं: “हमारे पास हर व्यक्ति की आवश्यकता पूर्ति हेतु बहुत कुछ है, लेकिन किसी के लालच की संतुष्टि के लिए नहीं। अर्थात् हमारे पास पेट भरने के लिए बहुत है, लेकिन पेटी भरने के लिए नहीं।”

यहाँ यह कहना अति आवश्यक है कि संसाधनों के अधिक उपयोग से अनवीकरण संसाधनों, जैसे पेट्रोल, डीजल और गैस, के शीघ्र समाप्त होने की संभावना बन गई है। यह चिन्ता का विषय है।

Exam Tips:

a) उद्योगों की स्थापना से कच्चे माल की मांग बढ़ती है, जो पहला प्रमुख कारण है।
b) आय में वृद्धि से उपभोग बढ़ता है, जो दूसरा कारण है।
c) गांधी जी का कथन संसाधन संरक्षण के संदर्भ में अवश्य लिखें।
d) पेट्रोल, डीजल और गैस अनवीकरण योग्य संसाधनों के उदाहरण हैं, जो शीघ्र समाप्त हो सकते हैं।

 

परियोजना/क्रियाकलाप

Question 1: अपने आस-पास के क्षेत्रों में संसाधनों के उपभोग और संरक्षण को दर्शाते हुए एक परियोजना तैयार करें।

Answer:

आस-पास के क्षेत्र का सर्वेक्षण करें और देखें कि पानी, बिजली, भोजन और कागज़ का उपयोग कहाँ अधिक होता है। फिर बचत के उपाय जैसे वर्षा जल संचयन, पानी की बर्बादी रोकना, बिजली की बचत और कागज़ का दोनों ओर उपयोग दर्शाते हुए चित्र, तालिका और फोटो के साथ परियोजना तैयार करें।

Exam Tips:

a) सर्वेक्षण से प्राप्त आँकड़ों को तालिका में लिखें।
b) उपभोग और संरक्षण, दोनों पहलुओं को अलग-अलग दर्शाएँ।
c) परियोजना के अंत में अपने सुझाव अवश्य लिखें।

 

Question 2: आपके विद्यालय में उपयोग किए जा रहे संसाधनों के संरक्षण विषय पर अपनी कक्षा में एक चर्चा आयोजित करें।

Answer:

कक्षा में पानी, बिजली और कागज़ के उपयोग पर चर्चा करें। विद्यार्थी बताएँ कि विद्यालय में संसाधनों की बर्बादी कहाँ होती है और उसे रोकने के लिए क्या किया जा सकता है। अंत में सभी सुझावों को सूची में लिखें और शिक्षक के साथ मिलकर लागू करें।

Exam Tips:

a) चर्चा के लिए विद्यालय के किसी एक संसाधन को चुनें।
b) हर विद्यार्थी का सुझाव सुनकर उसे सूची में शामिल करें।
c) चर्चा का सार एक अनुच्छेद में लिखें।

 

Question 3: वर्ग पहेली को सुलझाएँ। ऊर्ध्वाधर और क्षैतिज छिपे उत्तरों को ढूँढे। नोट: पहेली के उत्तर अंग्रेजी के शब्दों में हैं।
(i) भूमि, जल, वनस्पति और खनिजों के रूप में प्राकृतिक सम्पदा
(ii) अनवीकरण योग्य संसाधन का एक प्रकार
(iii) उच्च नमी धारण क्षमता वाली मृदा
(iv) मानसून जलवायु में अत्यधिक निक्षालित मृदाएँ
(v) मृदा अपरदन की रोकथाम के लिए बृहत् स्तर पर पेड़ लगाना
(vi) भारत के विशाल मैदान इन मृदाओं से बने हैं

Answer:

(i) RESOURCE
(ii) MINERALS
(iii) BLACK
(iv) LATERITE
(v) AFFORESTATION
(vi) ALLUVIAL

Exam Tips:

a) काली मृदा में नमी धारण करने की उच्च क्षमता होती है।
b) लेटेराइट मृदा मानसून क्षेत्र में अत्यधिक निक्षालन से बनती है।
c) भारत के उत्तरी मैदान जलोढ़ (ALLUVIAL) मृदा से बने हैं।

 

Social Science Class 10 Curriculum Solutions: Chapter 01 Resources and Development

Official Haryana Board Solutions for Chapter 01 Resources and Development

Explore reliable textbook solutions for Chapter 01 Resources and Development tailored for Class 10 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Social Science.

Step-by-Step Explanations for Chapter 01 Resources and Development

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 10 Social Science text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Next Steps in Your Social Science Revision

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 01 Resources and Development with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 1 संसाधन एवं विकास for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 1 संसाधन एवं विकास is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Social Science are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Social Science Haryana Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 1 संसाधन एवं विकास as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 1 संसाधन एवं विकास will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 1 संसाधन एवं विकास in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Social Science. You can access HBSE Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 1 संसाधन एवं विकास in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Social Science Haryana Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 1 संसाधन एवं विकास in printable PDF format for offline study on any device.