Official Haryana Board Solutions for Class 10 Social Science: Chapter 04 Globalisation and the Indian Economy
Explore reliable textbook solutions for Chapter 04 Globalisation and the Indian Economy tailored for Class 10 learners. Utilizing these Social Science answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.
Chapter-wise Solutions for Social Science: Chapter 04 Globalisation and the Indian Economy
Access the complete solution PDF for Class 10 Social Science below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
पाठगत-प्रश्नोत्तर
आओ-इस पर विचार करें (पृष्ठ संख्या 57)
Question 1: यह दर्शाने के लिए निम्न कथन की पूर्ति करें कि वस्त्र उद्योग में उत्पादन-प्रक्रिया के ………… विश्व-भर फैली हुई हैं।
Answer:
वस्त्र उद्योग में उत्पादन-प्रक्रिया के विभिन्न चरण विश्व-भर में फैले हुए हैं।
एक ब्रांड लेबल पर "मेड इन थाईलैंड" लिखा हो सकता है, परंतु उसमें एक भी थाई उत्पाद न हो। कंपनी विनिर्माण प्रक्रिया के हर चरण में सर्वोत्तम स्रोत चुनती है और इसे विश्व स्तर पर करती है। उदाहरण के लिए, वस्त्र निर्माण में कंपनी कोरिया से सूत ले सकती है, चीन में कपड़े का विनिर्माण कर सकती है और पूरे विश्व में बेच सकती है।
Exam Tips:
a) "विभिन्न चरण" शब्द भरने से कथन पूरा होता है।
b) कोरिया से सूत, चीन में कपड़ा और विश्व में बिक्री, तीनों चरणों का उदाहरण उत्तर में दें।
c) ब्रांड लेबल का देश और उत्पादन का देश अलग हो सकता है, यह बात अवश्य लिखें।
आओ-इन पर विचार करें (पृष्ठ संख्या 59)
Question 1: निम्नलिखित अनुच्छेद (संक्षेप में): अमेरिकी कंपनी फोर्ड मोटर्स 1995 में भारत आई और चेन्नई के निकट 1,700 करोड़ रुपये का निवेश करके एक विशाल संयंत्र लगाया। यह संयंत्र भारत में जीपों एवं ट्रकों के प्रमुख निर्माता महिन्द्र एंड महिन्द्र के सहयोग से स्थापित हुआ। 2004 तक फोर्ड मोटर्स भारतीय बाज़ारों में 27,000 कारें बेच रही थी, जबकि 24,000 कारों का निर्यात भारत से दक्षिण अफ्रीका, मेक्सिको और ब्राज़ील को किया गया। कंपनी विश्व के दूसरे देशों में अपने संयंत्रों के लिए फोर्ड इंडिया को पुर्जा आपूर्ति केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती है।
क्या आप मानते हैं कि फोर्ड मोटर्स एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है? क्यों?
Answer:
फोर्ड मोटर्स एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, क्योंकि यह एक से अधिक देशों में उत्पादन का स्वामित्व अथवा नियंत्रण करती है। इसका उत्पादन विश्व के 26 देशों में फैला हुआ है।
Exam Tips:
a) बहुराष्ट्रीय कंपनी की परिभाषा ("एक से अधिक देशों में उत्पादन पर नियंत्रण") उत्तर का आधार है।
b) भारत, दक्षिण अफ्रीका, मेक्सिको और ब्राज़ील में फोर्ड की उपस्थिति का उदाहरण दें।
Question 2: विदेशी निवेश क्या है? फोर्ड मोटर्स में कितना निवेश किया था?
Answer:
बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा किए गए निवेश को विदेशी निवेश कहते हैं। फोर्ड मोटर्स ने भारत में 1,700 करोड़ रुपये का निवेश किया।
Exam Tips:
a) विदेशी निवेश की परिभाषा में "बहुराष्ट्रीय कंपनी" शब्द अवश्य लिखें।
b) निवेश की राशि करोड़ रुपये में लिखें।
Question 3: भारत में उत्पादन संयंत्र स्थापित करके फोर्ड मोटर्स जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ केवल भारत जैसे देशों के विशाल बाज़ार का ही लाभ नहीं उठाती हैं, बल्कि कम उत्पादन लागत का भी लाभ प्राप्त करती हैं। कथन की व्याख्या करें।
Answer:
बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ उत्पादन संयंत्र की स्थापना सामान्यतः वहाँ करती हैं जहाँ-
(क) संभावित बाज़ार नज़दीक हो।
(ख) कुशल और अकुशल श्रमिक कम लागत पर उपलब्ध हों।
(ग) उत्पादन के अन्य कारकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
(घ) संबंधित सरकारी नीतियाँ बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अनुकूल हों।
इसलिए भारत बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए एक मनपसंद देश है।
Exam Tips:
a) बाज़ार की निकटता और सस्ता श्रम, ये दो मुख्य कारण अवश्य लिखें।
b) अनुकूल सरकारी नीतियाँ भी स्थान चुनने का कारण हैं।
c) चारों बिंदु क्रम से लिखें।
d) अंत में भारत को पसंदीदा देश बताने वाला निष्कर्ष दें।
Question 4: आपके विचार से कंपनी अपने वैश्विक कारोबार के लिए कार के पुर्जों के विनिर्माण के केंद्र के रूप में भारत का विकास क्यों करना चाहती है? निम्न कारकों पर विचार करें- (अ) भारत में श्रम और अन्य संसाधनों पर लागत (ब) कई स्थानीय विनिर्माताओं की उपस्थिति, जो फोर्ड मोटर्स को कल-पुर्जों की आपूर्ति करते हैं। (स) अधिक संख्या में भारत और चीन के ग्राहकों से निकटता।
Question 4 (अ): भारत में श्रम और अन्य संसाधनों पर लागत।
Answer:
भारत में श्रम और अन्य संसाधनों की लागत कम है। बड़ी संख्या में कुशल और अकुशल श्रमिक कम मज़दूरी पर उपलब्ध होते हैं।
Exam Tips:
a) कम मज़दूरी ही लागत घटाने का सबसे बड़ा कारण है।
Question 4 (ब): कई स्थानीय विनिर्माताओं की उपस्थिति, जो फोर्ड मोटर्स को कल-पुर्जों की आपूर्ति करते हैं।
Answer:
भारत में कई स्थानीय विनिर्माता फोर्ड मोटर्स को कल-पुर्जों की आपूर्ति करते हैं, जिनके पास कीमत और गुणवत्ता तय करने तथा श्रम-दशाएँ निर्धारित करने की अपार क्षमता है।
Exam Tips:
a) स्थानीय आपूर्तिकर्ता होने से आयात की ज़रूरत कम होती है।
Question 4 (स): अधिक संख्या में भारत और चीन के ग्राहकों से निकटता।
Answer:
कंपनी भारत को कार के पुर्जों के विनिर्माण का आधार बनाना चाहती है, क्योंकि भारत और चीन में बड़ी संख्या में संभावित क्रेता हैं।
Exam Tips:
a) बड़ी आबादी वाले बाज़ार विनिर्माण स्थान चुनने का कारण हैं।
Question 5: भारत में फोर्ड मोटर्स द्वारा कारों के निर्माण से उत्पादन किस प्रकार परस्पर संबंधित होगा?
Answer:
(क) फोर्ड मोटर्स ने भारत में जीपों एवं ट्रकों के प्रमुख निर्माता महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के साथ संयुक्त रूप से उत्पादन संयंत्र स्थापित किया।
(ख) यह कंपनी भारत में छोटे उत्पादकों को उत्पादन हेतु आदेश देती है।
(ग) यह स्थानीय कंपनियों से निकट प्रतिस्पर्धा करती है।
Exam Tips:
a) संयुक्त उद्यम, छोटे उत्पादकों को आदेश और स्थानीय प्रतिस्पर्धा, तीनों बिंदु लिखें।
b) छोटे उत्पादकों से आदेश लेने से उत्पादन की कड़ियाँ आपस में जुड़ती हैं।
Question 6: बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ, अन्य कंपनियों से किस प्रकार अलग हैं?
Answer:
बहुराष्ट्रीय कंपनी1. यह एक से अधिक देशों में उत्पादन का स्वामित्व या नियंत्रण रखती है।
2. यह उन देशों में उत्पादन हेतु कारखाने या कार्यालय स्थापित करती है, जहाँ श्रम एवं अन्य संसाधन सस्ते होते हैं।
3. बहुराष्ट्रीय कंपनी के लिए उत्पादन की लागत कम होती है, इसलिए यह अधिक लाभ कमाती है।
अन्य कंपनी
1. यह एक देश के भीतर ही उत्पादन का स्वामित्व या नियंत्रण रखती है।
2. इसके पास ऐसा कोई विकल्प नहीं होता है।
3. इसके पास अधिक लाभ कमाने की ऐसी कोई संभावना नहीं होती है।
Exam Tips:
a) एक से अधिक देशों में नियंत्रण बहुराष्ट्रीय कंपनी की मुख्य पहचान है।
b) सस्ते संसाधनों वाले देशों में उत्पादन स्थापित करना बहुराष्ट्रीय कंपनी की रणनीति है।
c) तुलना में दोनों पक्षों के बिंदु क्रम से लिखें।
Question 7: लगभग सभी बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ अमेरिका, जापान या यूरोप की हैं, जैसे नोकिया, कोका-कोला, पेप्सी, होंडा, नाइक। क्या आप अनुमान कर सकते हैं कि ऐसा क्यों है?
Answer:
बहुराष्ट्रीय कंपनियों को देश के बाहर अपने उत्पादन और बाज़ारों का विस्तार करने के लिए बड़ी मात्रा में धन की आवश्यकता होती है। इतना धन सामान्यतः अविकसित या विकासशील देशों की कंपनियों के पास नहीं होता। यही कारण है कि प्रायः सभी प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ अमेरिका, जापान या यूरोप की हैं।
Exam Tips:
a) विस्तार के लिए पूँजी की कमी विकासशील देशों की कंपनियों की मुख्य सीमा है।
b) अमेरिका, जापान और यूरोप की कंपनियों के पास अधिक पूँजी होती है, यह उत्तर का निष्कर्ष है।
आओ-इन पर विचार करें (पृष्ठ संख्या 61)
Question 1: अतीत में देशों को जोड़ने वाला मुख्य माध्यम क्या था? अब यह अलग कैसे है?
Answer:
अतीत में देशों को जोड़ने वाला मुख्य माध्यम विदेश व्यापार था। अतीत में विदेश व्यापार समुद्री मार्गों द्वारा किया जाता था, परंतु अब यह कई मार्गों, जैसे समुद्री मार्ग, वायु मार्ग, थल मार्ग अर्थात सड़कों और दूरसंचार माध्यमों आदि द्वारा किया जाता है।
Exam Tips:
a) समुद्री मार्ग अतीत का मुख्य माध्यम था, यह अवश्य लिखें।
b) आज वायु मार्ग, सड़क और दूरसंचार से व्यापार तेज़ होता है।
Question 2: विदेश व्यापार और विदेशी निवेश में अंतर स्पष्ट करें।
Answer:
विदेश व्यापार: इसका अर्थ है विदेशों से वस्तुओं को खरीदना और बेचना। यह उत्पादकों को घरेलू बाज़ारों के बाहर पहुँचने का अवसर प्रदान करता है।
विदेशी निवेश: अधिक लाभ कमाने के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा किए गए निवेश को विदेशी निवेश कहते हैं।
Exam Tips:
a) व्यापार में वस्तुओं की खरीद-बिक्री होती है, निवेश में पूँजी लगाई जाती है।
b) दोनों की परिभाषा अलग-अलग लिखें।
Question 3: हाल के वर्षों में चीन भारत से इस्पात आयात कर रहा है। व्याख्या करें कि चीन द्वारा इस्पात का आयात कैसे प्रभावित करेगा- (क) चीन की इस्पात कंपनियों को (ख) भारत की इस्पात कंपनियों को (ग) चीन में अन्य औद्योगिक वस्तुओं के उत्पादन के लिए इस्पात खरीदने वाले उद्योगों को।
Answer:
(क) चीन की इस्पात कंपनियाँ उत्पादों को कम बेच पाएँगी, जिससे उन्हें घाटा हो सकता है।
(ख) भारत की इस्पात कंपनियाँ अपने व्यवसायों का विस्तार करेंगी।
(ग) चीन में अन्य औद्योगिक वस्तुओं के उत्पादन के लिए इस्पात खरीदने वाले उद्योगों को लाभ होगा, क्योंकि उन्हें कम कीमतों पर चुनाव का अवसर अधिक मिलेगा।
Exam Tips:
a) चीनी कंपनियों का घाटा और भारतीय कंपनियों का विस्तार, दोनों पक्ष लिखें।
b) सस्ते इस्पात से चीन के उपयोगकर्ता उद्योगों को लागत में लाभ मिलता है।
Question 4: चीन के बाज़ारों में भारत से इस्पात का आयात किस प्रकार दोनों देशों के इस्पात-बाज़ार के एकीकरण में सहायता करेगा? व्याख्या करें।
Answer:
(क) भारतीय इस्पात घरेलू बाज़ार से चीन के बाज़ार तक पहुँचेगा।
(ख) बाज़ारों में इस्पात के चुनाव में वृद्धि होगी।
(ग) दोनों बाज़ारों में समान गुणवत्ता वाले इस्पात की कीमतें बराबर होंगी।
(घ) दोनों देशों के उत्पादक एक-दूसरे से निकट प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे।
Exam Tips:
a) एकीकरण का अर्थ है दो बाज़ारों की कीमतों और उत्पादों का एक-दूसरे से जुड़ना।
b) कीमतों के बराबर होने की बात उत्पादों के एकीकरण का संकेत है।
c) निकट प्रतिस्पर्धा से दोनों देशों के उत्पादकों को लाभ होता है।
आओ-इन पर विचार करें (पृष्ठ संख्या 62)
Question 1: विदेश व्यापार के उदारीकरण से आप क्या समझते हैं?
Answer:
विदेश व्यापार और विदेशी निवेश पर सरकार द्वारा निर्धारित अवरोधकों एवं प्रतिबंधों को हटाने की प्रक्रिया ही विदेश व्यापार का उदारीकरण कहलाती है।
Exam Tips:
a) अवरोधकों और प्रतिबंधों को हटाना उदारीकरण की मूल परिभाषा है।
Question 2: आयात पर कर एक प्रकार का व्यापार अवरोधक है। सरकार आयात होने वाली वस्तुओं की संख्या भी सीमित कर सकती है, इसे कोटा कहते हैं। क्या आप चीन के खिलौनों के उदाहरण से व्याख्या कर सकते हैं कि व्यापार अवरोधक के रूप में कोटा का प्रयोग कैसे किया जा सकता है? आपके विचार से क्या इसका प्रयोग किया जाना चाहिए? चर्चा करें।
Answer:
यदि भारतीय सरकार चीन के खिलौनों पर कोटा लगाती है, तो भारतीय बाज़ारों में इन खिलौनों की आपूर्ति कम हो जाएगी। भारतीय क्रेताओं के पास सस्ती कीमतों पर चीन के खिलौने खरीदने का विकल्प कम हो जाएगा। भारतीय खिलौना निर्माताओं को अधिक हानि नहीं उठानी पड़ेगी, क्योंकि भारतीय खिलौनों की माँग में थोड़ी ही गिरावट आएगी। इस प्रकार कोटा का प्रयोग व्यापार अवरोधक के रूप में किया जा सकता है।
भारत में अब इसके प्रयोग की आवश्यकता नहीं है। बल्कि भारतीय उत्पादकों को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए।
Exam Tips:
a) कोटा से आपूर्ति घटती है और कीमतें बढ़ती हैं, यह कारण लिखें।
b) घरेलू उत्पादकों को संरक्षण मिलना कोटा का लाभ है।
c) अंत में विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा की ज़रूरत पर निष्कर्ष दें।
d) उपभोक्ताओं के विकल्प घटने का नुकसान भी लिखें।
आओ-इन पर विचार करें (पृष्ठ संख्या 66)
Question 2: आपके विचार से विभिन्न देशों के बीच अधिकाधिक न्यायसंगत व्यापार के लिए क्या किया जा सकता है?
Answer:
(क) विश्व व्यापार संगठन, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों को मज़बूत बनाया जाना चाहिए।
(ख) विकासशील देशों को अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सामने मिलकर और मज़बूती से अपना पक्ष प्रस्तुत करना चाहिए।
Exam Tips:
a) अंतरराष्ट्रीय संगठनों को मज़बूत करना और विकासशील देशों का मिलकर पक्ष रखना, दोनों उपाय लिखें।
Question 3: उपर्युक्त उदाहरण में हमने देखा कि अमेरिकी सरकार किसानों को उत्पादन के लिए भारी धनराशि देती है। कभी-कभी सरकार कुछ विशेष प्रकार की वस्तुओं, जैसे पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सहायता देती है। यह न्यायसंगत है या नहीं, चर्चा करें।
Answer:
यदि सरकारें कुछ विशेष प्रकार की वस्तुओं, जैसे पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सहायता देती हैं, तो वह अनुचित नहीं है। क्योंकि पर्यावरण समस्या सम्पूर्ण विश्व के लिए चिंता का विषय है, इसलिए विश्व के सभी देशों के लिए समान कानून होना चाहिए।
Exam Tips:
a) पर्यावरण समस्या वैश्विक है, इसलिए सहायता का उद्देश्य न्यायसंगत है।
b) सभी देशों के लिए समान नियम की आवश्यकता पर बल दें।
आओ-इन पर विचार करें (पृष्ठ संख्या 67)
Question 1: प्रतिस्पर्धा से भारत के लोगों को कैसे लाभ हुआ है?
Answer:
(क) उपभोक्ताओं, विशेषकर शहरी क्षेत्रों में रहने वाले धनी वर्ग के उपभोक्ताओं के सामने पहले से अधिक विकल्प हैं। वे अनेक वस्तुओं की उत्कृष्टता, गुणवत्ता और कम कीमत से लाभान्वित हो रहे हैं। परिणामतः ये लोग पहले की तुलना में आज अपेक्षाकृत उच्च जीवन स्तर का उपभोग कर रहे हैं।
(ख) बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ विशेषकर सेलफ़ोन, मोटरगाड़ियों, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों, ठंडे पेय पदार्थों और जंक फूड जैसी वस्तुओं एवं बैंकिंग जैसी सेवाओं में निवेश कर रही हैं। अतः इन उद्योगों में रोज़गार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं।
(ग) इन उद्योगों के लिए कच्चा माल आदि की आपूर्ति करने वाली स्थानीय कंपनियों का विकास हुआ है।
(घ) कई बड़ी कंपनियों ने उन्नत प्रौद्योगिकी और उत्पादन विधियों में निवेश कर अपने उत्पादन मानकों में वृद्धि की है।
(ङ) कुछ कंपनियों ने विदेशी कंपनियों के साथ सफलतापूर्वक सहयोग कर लाभ अर्जित किया है।
(च) कुछ बड़ी भारतीय कंपनियाँ अपने काम-काज को विश्व-भर में फैलाकर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के रूप में उभरी हैं, जैसे टाटा मोटर्स, इंफोसिस, रैनबैक्सी आदि।
Exam Tips:
a) उपभोक्ताओं के विकल्प बढ़ना और कीमत घटना, दोनों लाभ लिखें।
b) स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं का विकास और रोज़गार का सृजन उत्तर के महत्त्वपूर्ण बिंदु हैं।
c) भारतीय कंपनियों का बहुराष्ट्रीय बनना प्रतिस्पर्धा का सकारात्मक परिणाम है।
d) उत्तर के सभी छह बिंदु अलग-अलग लिखें।
Question 2: क्या भारतीय कंपनियों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के रूप में उभारना चाहिए? इससे देश की जनता को क्या लाभ होगा?
Answer:
भारतीय कंपनियों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के रूप में अवश्य उभारना चाहिए। इससे देश की जनता को निम्नलिखित लाभ होगा-
(क) भारतीयों को रोज़गार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।
(ख) ये कंपनियाँ नई प्रौद्योगिकी लाएँगी।
(ग) ये कंपनियाँ सस्ती दरों पर गुणवत्ता वाली वस्तुएँ उपलब्ध कराएँगी।
(घ) ये अपने साथ देश के लिए विदेशी मुद्रा लाएँगी।
Exam Tips:
a) रोज़गार, नई तकनीक, सस्ती वस्तुएँ और विदेशी मुद्रा, चारों लाभ लिखें।
b) विदेशी मुद्रा का आना भुगतान संतुलन के लिए लाभदायक है।
Question 3: सरकारें अधिक विदेशी निवेश आकर्षित करने का प्रयास क्यों करती हैं?
Answer:
(क) विदेशी निवेशों से देश में रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे।
(ख) यह स्थानीय कंपनियों को परिवहन एवं प्रशिक्षण एजेंसियों जैसी सहायक सेवाओं में अधिक निवेश के लिए प्रोत्साहित करता है।
(ग) विदेशी निवेश से प्राप्त लाभ का एक हिस्सा प्रायः संबंधित उद्योगों के विस्तार एवं आधुनिकीकरण में निवेश किया जाता है।
(घ) सरकार विदेशी फर्मों के लाभ पर कर लगाकर राजस्व प्राप्त करती है।
Exam Tips:
a) रोज़गार, सहायक सेवाएँ, आधुनिकीकरण और राजस्व, चारों कारण लिखें।
b) कर से राजस्व मिलना सरकार का सीधा आर्थिक लाभ है।
आओ-इन पर विचार करें (पृष्ठ संख्या 68)
Question 1: रवि की लघु उत्पादन इकाई बढ़ती प्रतिस्पर्धा से किस प्रकार प्रभावित हुई?
Answer:
(क) सरकार ने 2001 में विश्व व्यापार संगठन में हुए समझौते के अनुसार संधारित्रों के आयात पर से प्रतिबंध हटा लिए।
(ख) बहुराष्ट्रीय कंपनियों के ब्रांडों से प्रतिस्पर्धा ने भारतीय टेलीविज़न कंपनियों को, जो रवि के संधारित्रों की ग्राहक थीं, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए संयोजन कार्य करने के लिए विवश कर दिया।
(ग) इसके अतिरिक्त, कई टेलीविज़न कंपनियों ने संधारित्रों का आयात करना अधिक लाभप्रद समझा, क्योंकि आयातित सामानों की कीमत रवि जैसे लोगों द्वारा निर्धारित कीमत से आधी होती थी।
(घ) रवि अब पहले की अपेक्षा आधे से भी कम संधारित्रों का उत्पादन करता है। साथ ही, अब उसके साथ केवल सात कर्मचारी काम कर रहे हैं।
Exam Tips:
a) आयात प्रतिबंध हटना, ग्राहकों का बदलना और कीमत का आधा होना, तीनों कारण लिखें।
b) उत्पादन आधे से कम होना और कर्मचारियों की संख्या घटना, दोनों परिणाम लिखें।
c) बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए संयोजन कार्य का उल्लेख करें।
Question 2: दूसरे देशों के उत्पादकों की तुलना में उत्पादन लागत अधिक होने के कारण क्या रवि जैसे उत्पादकों को उत्पादन रोक देना चाहिए? आप क्या सोचते हैं?
Answer:
रवि जैसे उत्पादकों को उत्पादन नहीं रोकना चाहिए, बल्कि उन्नत प्रौद्योगिकी एवं उत्पादन विधियों को अपनाकर अपनी लागत घटानी चाहिए और उत्पादन मानकों में बढ़ोतरी करनी चाहिए। इसके अलावा सरकार को ऐसे उत्पादकों को उचित ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराना चाहिए।
Exam Tips:
a) तकनीक अपनाना और लागत घटाना, दोनों उपाय लिखें।
b) सरकार का उचित ब्याज पर ऋण देना सहायता का मुख्य रूप है।
Question 3: नवीनतम अध्ययनों ने संकेत किया है कि भारत के लघु उत्पादकों को बाज़ार में बेहतर प्रतिस्पर्धा के लिए तीन चीज़ों की आवश्यकता है-
(अ) बेहतर सड़कें, बिजली, पानी, कच्चा माल, विपणन और सूचना तंत्र
(ब) प्रौद्योगिकी में सुधार एवं आधुनिकीकरण
(स) उचित ब्याज दर पर साख की समय पर उपलब्धता।
Question 3 (i): क्या आप व्याख्या कर सकते हैं कि ये तीन चीज़ें भारतीय उत्पादकों को किस प्रकार मदद करेंगी?
Answer:
(अ) बेहतर सड़कें कच्चे माल और उत्पादित वस्तुओं के परिवहन में सहायता देंगी। बिजली मशीनों को चलाने के लिए अति आवश्यक है। पानी उत्पादन प्रक्रिया के लिए आवश्यक है। कच्चा माल वस्तुओं के उत्पादन के लिए मूलभूत आवश्यकता है। उत्पादित वस्तुओं को बेचने के लिए अच्छे विपणन और सूचना तंत्र की आवश्यकता होती है।
(ब) प्रौद्योगिकी में सुधार और आधुनिकीकरण से वस्तुओं की गुणवत्ता बढ़ती है और उनकी लागत घटती है।
(स) उचित ब्याज दरों पर और समय पर साख की उपलब्धता उद्यमियों को नई प्रौद्योगिकी और उत्पादन विधियों में निवेश के लिए प्रेरित करती है। इससे वस्तुओं की गुणवत्ता बढ़ेगी, कीमतों में कमी आएगी और छोटे उत्पादक बाज़ार में बेहतर प्रतिस्पर्धा की स्थिति में होंगे।
Exam Tips:
a) सड़क, बिजली, पानी और कच्चा माल, चारों मूलभूत सुविधाएँ अलग-अलग लिखें।
b) प्रौद्योगिकी से गुणवत्ता बढ़ती है और लागत घटती है, यह मुख्य तर्क है।
c) सस्ती साख से उद्यमी निवेश के लिए प्रेरित होते हैं।
d) इन तीनों से छोटे उत्पादक प्रतिस्पर्धा में टिक पाते हैं।
Question 3 (ii): क्या आप मानते हैं कि बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ इन क्षेत्रों में निवेश करने के लिए इच्छुक होंगी? क्यों?
Answer:
नहीं, बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ इन क्षेत्रों में निवेश करने के लिए इच्छुक नहीं होंगी, क्योंकि इन क्षेत्रों में निवेश करने से पूँजी देर से वापस प्राप्त होती है और कमाई भी बहुत कम होती है।
Exam Tips:
a) निवेश पर देर से वापसी और कम लाभ, यह कारण अवश्य लिखें।
b) बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ अधिक लाभ वाले क्षेत्र चुनती हैं।
Question 3 (iii): क्या आप मानते हैं कि इन सुविधाओं को उपलब्ध कराने में सरकार की भूमिका है? क्यों?
Answer:
हाँ, इन सुविधाओं को उपलब्ध कराने में सरकार की मुख्य भूमिका होती है, क्योंकि इन सुविधाओं से सामाजिक कल्याण में वृद्धि होती है, जो किसी भी सरकार का प्रमुख उद्देश्य होता है।
Exam Tips:
a) सामाजिक कल्याण सरकार का मुख्य उद्देश्य है, यह तर्क दें।
b) बाज़ार में निजी कंपनियाँ इन सुविधाओं में निवेश कम करती हैं, इसलिए सरकार की भूमिका अहम है।
Question 3 (iv): क्या आप कोई ऐसा उपाय सुझा सकते हैं जिसे सरकार अपना सके? चर्चा करें।
Answer:
सरकार को अपने कार्यालयों से भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद दूर करना चाहिए और उद्यमियों को और अधिक सुविधाएँ उपलब्ध करानी चाहिए।
Exam Tips:
a) भ्रष्टाचार कम होने से छोटे उद्यमियों को समय पर सुविधाएँ मिलती हैं।
b) एक-खिड़की सुविधा जैसे प्रशासनिक सुधार भी उपाय हो सकते हैं।
आओ-इन पर विचार (पृष्ठ संख्या 70)
Question 1: वस्त्र उद्योग के श्रमिकों, भारतीय निर्यातकों और विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को प्रतिस्पर्धा ने किस प्रकार प्रभावित किया है?
Question 1 (क): श्रमिक
Answer:
श्रमिक अब अस्थायी रूप से काम करते हैं। उन्हें अधिक घंटे काम करने पड़ते हैं, जिसके लिए अतिरिक्त भुगतान नहीं मिलता। उन्हें व्यस्त मौसम में नियमित रूप से रात में भी काम करना पड़ता है। मज़दूरी कम हो गई है।
Exam Tips:
a) अस्थायी रोज़गार और अधिक घंटे, ये दो परिवर्तन अवश्य लिखें।
b) बिना अतिरिक्त भुगतान के रात में काम करना श्रमिकों के शोषण का रूप है।
Question 1 (ख): भारतीय निर्यातक
Answer:
उन्हें बहुराष्ट्रीय कंपनियों से सस्ती दरों पर उत्पादन आदेश प्राप्त होता है। उन्हें अपनी लागतों को कम करने के लिए कठिन प्रयास करना पड़ता है। वे श्रम लागतों को कम करने के लिए विवश हैं। वे श्रमिकों को अस्थायी रूप से ही काम पर लगाते हैं।
Exam Tips:
a) सस्ते आदेश के दबाव से लागत घटाने की मजबूरी बनती है।
b) श्रम लागत घटाने के लिए अस्थायी नियुक्ति की जाती है।
Question 1 (ग): विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ
Answer:
वे अपने लाभ को बढ़ाने के लिए सस्ती वस्तुएँ प्राप्त करने में सक्षम होती हैं। वस्त्र निर्यातकों में प्रतिस्पर्धा के फलस्वरूप इन बहुराष्ट्रीय कंपनियों को अत्यधिक लाभ प्राप्त हुआ है।
Exam Tips:
a) निर्यातकों के बीच प्रतिस्पर्धा से कंपनियों को सस्ता उत्पादन मिलता है।
b) अत्यधिक लाभ का कारण सस्ती वस्तुएँ हैं।
Question 2: वैश्वीकरण से मिले लाभों में श्रमिकों को न्यायसंगत हिस्सा मिल सके, इसके लिए प्रत्येक निम्न वर्ग क्या कर सकता है? (क) सरकार (ख) निर्यातक फैक्ट्रियों के नियोक्ता (ग) बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ (घ) श्रमिक
Question 2 (क): सरकार
Answer:
सरकार श्रम कानून बनाकर और उन्हें उचित ढंग से लागू कर श्रमिकों को संरक्षण प्रदान कर सकती है।
Exam Tips:
a) श्रम कानूनों का सख्ती से पालन सबसे अहम कदम है।
Question 2 (ख): निर्यातक फैक्ट्रियों के नियोक्ता
Answer:
ये श्रमिकों को उचित मज़दूरी और रोज़गार सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।
Exam Tips:
a) उचित मज़दूरी और रोज़गार सुरक्षा, दोनों लिखें।
Question 2 (ग): बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ
Answer:
इन्हें उन निर्यातकों को उत्पादन-आदेश देना चाहिए जो श्रम कानूनों का उचित रूप में पालन करते हों।
Exam Tips:
a) श्रम कानून का पालन करने वाले निर्यातकों को आदेश देना बहुराष्ट्रीय कंपनी की ज़िम्मेदारी है।
Question 2 (घ): श्रमिक
Answer:
मज़दूर संघों की स्थापना कर उनके माध्यम से लाभ में अपना उचित हिस्सा प्राप्त करने हेतु निर्यातकों पर दबाव डाल सकते हैं।
Exam Tips:
a) मज़दूर संघ सामूहिक सौदेबाज़ी की ताकत देते हैं।
Question 3: वर्तमान समय में भारत में बहस है कि क्या कंपनियों को रोज़गार नीतियों के मुद्दे पर लचीलापन अपनाना चाहिए। इस अध्याय के आधार पर नियोक्ताओं और श्रमिकों के पक्षों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
Answer:
नियोक्ताओं का पक्ष(क) वे श्रमिकों को अस्थायी रूप से काम पर लगाना पसंद करते हैं।
(ख) नियोक्ता प्रतिस्पर्धा के कारण अपनी लागतों को कम करने का भरपूर प्रयास करते हैं।
(ग) वे श्रमिकों को केवल अस्थायी रूप से रोज़गार पर इसलिए लगाना चाहते हैं ताकि उन्हें पूरे वर्ष भुगतान न करना पड़े।
श्रमिकों का पक्ष
(क) वे रोज़गार की लचीली नीतियों के पक्ष में नहीं होते। इसलिए यह स्थिति दर्शाती है कि श्रमिकों को वैश्वीकरण के लाभ का उचित हिस्सा नहीं मिला है।
(ख) उनकी आय पहले की अपेक्षा आधे से भी कम हो गई है, और उन्हें दैनिक मज़दूरी के अलावा कोई अन्य लाभ नहीं मिलता।
Exam Tips:
a) नियोक्ता लागत और लचीलेपन पर बल देते हैं, श्रमिक सुरक्षा और आय पर।
b) दोनों पक्षों के तर्क अलग-अलग शीर्षक में लिखें।
c) श्रमिकों की आय घटने का उल्लेख अवश्य करें।
पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर
Question 1: वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।
Answer:
वैश्वीकरण विभिन्न देशों के बीच तीव्र एकीकरण की प्रक्रिया है। अधिकाधिक विदेशी निवेश और विदेश व्यापार के कारण यह संभव हो रहा है। वैश्वीकरण की प्रक्रिया में बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ मुख्य भूमिका निभा रही हैं। आधुनिक समय में उत्पादन कार्य अत्यंत जटिल तरीके से संपन्न हो रहा है। इसका कारण यह है कि अधिकांश बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ विश्व के उन स्थानों की ओर जा रही हैं जहाँ उनके उत्पादन के लिए सस्ता हो, बाज़ार नज़दीक हो और सस्ती दर पर श्रमिक उपलब्ध हों। कभी-कभी ये बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ स्थानीय कंपनियों के साथ गठजोड़ कर उत्पादन करती हैं, जिससे दोनों को फ़ायदा होता है।
Exam Tips:
a) तीव्र एकीकरण और विदेशी निवेश, दोनों परिभाषा के मुख्य शब्द हैं।
b) सस्ते श्रम, नज़दीकी बाज़ार और सस्ता उत्पादन, कंपनियों के स्थान चुनने के कारण हैं।
c) स्थानीय कंपनियों से गठजोड़ दोनों पक्षों को लाभ देता है।
d) वैश्वीकरण के बिना आधुनिक उत्पादन की जटिलता समझना कठिन है।
Question 2: भारत सरकार द्वारा विदेश व्यापार एवं विदेशी निवेश पर अवरोधक लगाने के क्या कारण थे? इन अवरोधकों को सरकार क्यों हटाना चाहती थी?
Answer:
(क) 1947 ई. में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत सरकार ने विदेश व्यापार एवं विदेशी निवेश पर प्रतिबंध लगा रखा था, क्योंकि घरेलू उत्पादकों को विदेशी प्रतिस्पर्धा के खिलाफ संरक्षण देना आवश्यक था।
(ख) 1950 एवं 1960 के दशक में जब उद्योगों की स्थापना हुई, तो इन नवोदित उद्योगों को आयात से प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति नहीं दी गई।
(ग) सन् 1991 में भारत सरकार ने यह निश्चय किया कि भारतीय उत्पादक विश्व-स्तरीय उत्पादकों से प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हैं।
(घ) यह भी महसूस किया गया कि प्रतिस्पर्धा से देश के उत्पादकों के प्रदर्शन में सुधार आएगा और उत्पादों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। कई प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी इस निर्णय का समर्थन किया। इसलिए सरकार ने इन अवरोधकों को हटाने का निश्चय किया।
Exam Tips:
a) संरक्षण की नीति 1947 के बाद और नवोदित उद्योगों के लिए थी, यह कारण लिखें।
b) 1991 का निर्णय और प्रतिस्पर्धा से गुणवत्ता में सुधार की सोच दोनों लिखें।
c) अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन भी एक कारण था।
d) संरक्षण और उदारीकरण के बीच के अंतर को स्पष्ट करें।
Question 3: श्रम कानूनों में लचीलापन कंपनियों को कैसे मदद करेगा?
Answer:
(क) भारत में विदेशी निवेश आकर्षित करने हेतु सरकार ने श्रम कानूनों में लचीलापन अपनाने की अनुमति दी है। हाल के वर्षों में सरकार ने कंपनियों को अनेक नियमों से छूट लेने की अनुमति भी दी है।
(ख) अब नियमित आधार पर श्रमिकों को रोज़गार देने के बजाय कंपनियाँ छोटी अवधि के लिए, जब काम का बढ़ाव अधिक होता है, श्रमिकों को रोज़गार पर रखती हैं। इससे कंपनी की श्रम-लागत कम होती है और उनका लाभांश बढ़ता है। विश्वव्यापी नेटवर्क से युक्त बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ अधिक लाभ अर्जित करने के लिए सस्ती वस्तुओं की माँग करती हैं, इससे उन्हें प्रतिस्पर्धा में बने रहने में सहायता मिलती है।
Exam Tips:
a) छूट और लचीले नियम विदेशी निवेश आकर्षित करते हैं।
b) अस्थायी रोज़गार से श्रम-लागत घटती है।
c) सस्ती वस्तुओं की माँग से बहुराष्ट्रीय कंपनियों की प्रतिस्पर्धा बनी रहती है।
Question 4: दूसरे देशों में बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ किस प्रकार उत्पादन पर नियंत्रण स्थापित करती हैं?
Answer:
(क) सामान्यतः बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ उसी स्थान पर उत्पादन कार्य शुरू करती हैं जहाँ बाज़ार नज़दीक हो, सस्ते दर पर श्रमिक उपलब्ध हों और सरकारी नीतियाँ भी उनके हितों के अनुकूल हों।
(ख) बहुराष्ट्रीय कंपनियों के निवेश का सामान्य तरीका होता है, स्थानीय कंपनियों को खरीदना और उसके बाद उत्पादन का प्रसार करना।
(ग) बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ एक अन्य तरीके से भी उत्पादन नियंत्रित करती हैं। विकसित देशों की बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ छोटे उत्पादकों को उत्पादन का आदेश देती हैं। वस्त्र, जूते-चप्पल एवं खेल के सामान आदि ऐसे उद्योग हैं जिनका उत्पादन छोटे स्तर के उत्पादकों द्वारा किया जाता है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों को इन उत्पादों की आपूर्ति कर दी जाती है, जो अपने ब्रांड नाम से बाज़ार में बेची जाती हैं।
Exam Tips:
a) बाज़ार, श्रम और नीतियों की अनुकूलता स्थान चुनने के तीन कारण हैं।
b) स्थानीय कंपनी खरीदना सबसे सीधा नियंत्रण का तरीका है।
c) छोटे उत्पादकों से आदेश लेकर ब्रांड नाम से बेचना तीसरा तरीका है।
d) तीनों तरीके उत्तर में क्रम से लिखें।
Question 5: विकसित देश, विकासशील देशों से उनके व्यापार और निवेश का उदारीकरण क्यों चाहते हैं? क्या आप मानते हैं कि विकासशील देशों को भी बदले में ऐसी माँग करनी चाहिए?
Answer:
(क) विकसित देशों की बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ प्रायः उन स्थानों पर उत्पादन कार्य संचालित करना चाहती हैं जो बाज़ार के नज़दीक हों, जहाँ कम लागत पर कुशल और अकुशल श्रम उपलब्ध हो तथा उस देश की सरकारी नीतियाँ भी ऐसी हों जो उनके हितों के अनुरूप हों।
(ख) विकासशील देशों में ये सारी सुविधाएँ मौजूद हैं, अतः विकसित देश विकासशील देशों से उनके व्यापार और निवेश का उदारीकरण चाहते हैं।
(ग) विकासशील देशों को भी बदले में ऐसी माँग अवश्य करनी चाहिए, क्योंकि विकसित देशों ने अनुचित ढंग से व्यापार अवरोधकों को बरकरार रखा है, जबकि विश्व व्यापार संगठन के नियमों के कारण विकासशील देश व्यापार अवरोधकों को हटाने के लिए विवश हुए हैं। कृषि उत्पादों के व्यापार पर वर्तमान बहस इसका एक ज्वलंत उदाहरण है।
Exam Tips:
a) सस्ते श्रम और बाज़ार की निकटता विकसित देशों की कंपनियों का आकर्षण है।
b) विकसित देशों के अवरोधकों पर बदले की माँग का तर्क दें।
c) कृषि व्यापार पर बहस को उदाहरण के रूप में लिखें।
Question 6: वैश्वीकरण का प्रभाव एक समान नहीं है। इस कथन की अपने शब्दों में व्याख्या कीजिए।
Answer:
(क) वैश्वीकरण का लाभ धनी वर्ग के उपभोक्ताओं को अधिक हुआ है। इन उपभोक्ताओं के पास आज पहले की अपेक्षा अधिक विकल्प हैं। उत्पादों की उत्कृष्टता, गुणवत्ता तथा कम कीमत का लाभ भी उन्हें मिल रहा है। इनका जीवन स्तर भी ऊँचा हुआ है।
(ख) विगत वर्षों में विदेशी निवेश उन्हीं उद्योगों और सेवाओं में हुआ है, जिनमें निर्यात की संभावना अधिक है। इन क्षेत्रों में नए उद्योगों की स्थापना भी हुई है और नए रोज़गार का भी सृजन हुआ है। इन उद्योगों को कच्चे माल की आपूर्ति करने वाली स्थानीय कंपनियों का भी विस्तार हुआ है और कुछ ने तो अपनी उत्पादन प्रक्रिया का आधुनिकीकरण भी किया है।
(ग) दूसरी ओर वैश्वीकरण और प्रतिस्पर्धा के दबाव ने श्रमिकों के जीवन को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकांश नियोक्ता रोज़गार देने में लचीलापन पसंद करते हैं। इस कारण श्रमिकों को रोज़गार सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पाता है।
(घ) अधिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से नियोक्ता श्रम लागत में कटौती करने की कोशिश करते हैं। इसलिए श्रमिकों को अस्थायी रोज़गार मिलता है। उन्हें बहुत लंबे कार्य घंटों तक काम करना पड़ता है, लेकिन मज़दूरी कम मिलती है। इस प्रकार यह स्पष्ट है कि वैश्वीकरण का प्रभाव समान नहीं है।
Exam Tips:
a) धनी उपभोक्ताओं और श्रमिकों पर प्रभाव की तुलना करें।
b) विदेशी निवेश से निर्यात वाले उद्योगों में रोज़गार बढ़ा, यह बिंदु लिखें।
c) श्रम लागत में कटौती से अस्थायी रोज़गार और कम मज़दूरी मिलती है।
d) निष्कर्ष में प्रभाव असमान होने की बात अवश्य लिखें।
Question 7: व्यापार और निवेश नीतियों का उदारीकरण वैश्वीकरण प्रक्रिया में सहायता कैसे पहुँचाता है?
Answer:
(क) सरकारें विदेश व्यापार में बढ़ोत्तरी या कमी करने तथा देश में आयातित वस्तुओं की मात्रा निश्चित करने के लिए व्यापार अवरोधक लगाती हैं।
(ख) उपभोक्ताओं के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करना तथा घरेलू उत्पादकों को संरक्षण प्रदान करना भी इसका एक कारण हो सकता है।
(ग) विगत कुछ वर्षों में अनेक देशों के बीच अधिकाधिक व्यापार व निवेश में योगदान करने वाला मुख्य कारक है, अनेक प्रकार के व्यापार और निवेश अवरोधकों या प्रतिबंधों में कटौती करना। पिछले दो दशकों में भारत सरकार ने व्यापार व निवेश अवरोधकों में कमी की है।
(घ) परिणामतः वस्तुओं के आयात में सुविधा होती है और विदेशी कंपनियाँ दूसरी जगहों पर अपने कार्यालय और कारखाने स्थापित कर सकेंगी।
(ङ) व्यापार के उदारीकरण से व्यापारियों को मुक्त रूप से निर्णय लेने की अनुमति होती है, जिससे वे अपनी इच्छानुसार आयात-निर्यात कर सकते हैं।
Exam Tips:
a) अवरोधकों में कटौती से व्यापार और निवेश बढ़ता है, यह मुख्य बिंदु है।
b) आयात की सुविधा और विदेशी कंपनियों के कारखाने स्थापित होना परिणाम हैं।
c) व्यापारियों को निर्णय की स्वतंत्रता उदारीकरण का सीधा लाभ है।
d) घरेलू उत्पादकों के संरक्षण का सीमित तर्क भी उल्लेख करें।
Question 8: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। दो दशक पहले की तुलना में भारतीय खरीददारों के पास वस्तुओं के अधिक विकल्प हैं। यह ………… की प्रक्रिया से नज़दीक से जुड़ा हुआ है। भारत के बाज़ारों में अनेक दूसरे देशों में उत्पादित वस्तुओं को बेचा जा रहा है। इसका अर्थ है कि अन्य देशों के साथ ………… बढ़ रहा है। इससे भी आगे भारत में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा उत्पादित ब्रांडों की बढ़ती संख्या हम भारत के बाज़ारों में देखते हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ भारत में निवेश कर रही हैं, क्योंकि …………। जबकि बाज़ार में उपभोक्ताओं के लिए अधिक विकल्प इसलिए बढ़ते ………… और ………… के प्रभाव का अर्थ है उत्पादकों के बीच अधिकतम ………… ।
Answer:
वैश्वीकरण; व्यापार; भारत एक बड़ा बाज़ार है; उत्पादन; वैश्वीकरण; प्रतिस्पर्धा।
Exam Tips:
a) पहला रिक्त स्थान विश्व-स्तरीय प्रक्रिया का नाम है, वैश्वीकरण।
b) दूसरा रिक्त स्थान दूसरे देशों के साथ होने वाले लेन-देन का नाम है, व्यापार।
c) अंतिम रिक्त स्थान उत्पादकों के बीच होने वाली होड़ है, प्रतिस्पर्धा।
Question 9: निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए।
(क) बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ छोटे उत्पादकों से सस्ते दरों पर खरीदती हैं।
(ख) आयात पर कम और कोटा का उपयोग व्यापार नियमन के लिए किया जाता है।
(ग) विदेशों में निवेश करने वाली भारतीय कंपनियाँ।
(घ) आई.टी. ने सेवाओं के उत्पादन के प्रसार में सहायता की है।
(ङ) अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने उत्पादन करने के लिए निवेश किया है।
Answer:
(क)-(ब); (ख)-(य); (ग)-(द); (घ)-(स); (ङ)-(अ)।
Exam Tips:
a) (क) छोटे उत्पादकों से आदेश लेकर उत्पादन करवाने का तरीका।
b) (ड) स्थानीय उत्पादन के लिए सीधा निवेश।
Question 10: सही विकल्प का चयन कीजिए।
Question 10 (अ): वैश्वीकरण के विगत दो दशकों में द्रुत आवागमन देखा गया है।
(क) देशों के बीच वस्तुओं, सेवाओं और लोगों का
(ख) देशों के बीच वस्तुओं, सेवाओं और निवेशों का
(ग) देशों के बीच वस्तुओं, निवेशों और लोगों का
Answer:
(ख) देशों के बीच वस्तुओं, सेवाओं और निवेशों का
Exam Tips:
a) वैश्वीकरण में वस्तुओं, सेवाओं और निवेश का आवागमन सबसे अधिक तेज़ हुआ है।
Question 10 (आ): विश्व के देशों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा निवेश का सबसे अधिक सामान्य मार्ग है।
(क) नए कारखानों की स्थापना
(ख) स्थानीय कंपनियों को खरीद लेना
(ग) स्थानीय कंपनियों से साझेदारी करना
Answer:
(ख) स्थानीय कंपनियों को खरीद लेना
Exam Tips:
a) स्थानीय कंपनी खरीदने से बाज़ार और उत्पादन पर तुरंत नियंत्रण मिलता है।
Question 10 (इ): वैश्वीकरण ने जीवन-स्तर के सुधार में सहायता पहुँचाई है।
(क) सभी लोगों के
(ख) विकसित देशों के लोगों के
(ग) विकासशील देशों के श्रमिकों के
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
Answer:
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
Exam Tips:
a) वैश्वीकरण का लाभ सभी लोगों तक समान रूप से नहीं पहुँचा है।
Free study material for Social Science
Haryana Board Solutions for Class 10 Social Science Chapter 04 Globalisation and the Indian Economy
Chapter Exercise Answers for Class 10 Social Science
Review comprehensive exercise answers for Class 10 Social Science Chapter 04 Globalisation and the Indian Economy. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Detailed Answer Guides for Chapter 04 Globalisation and the Indian Economy
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 10 Social Science text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Complete Preparation Kit for Class 10 Exams
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 10 Social Science.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 10 Social Science Solutions Economics Chapter 4 वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Social Science are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Social Science Solutions Economics Chapter 4 वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Social Science Solutions Economics Chapter 4 वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 10 Social Science. You can access HBSE Class 10 Social Science Solutions Economics Chapter 4 वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Social Science Solutions Economics Chapter 4 वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था in printable PDF format for offline study on any device.