HBSE Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 8 लोकतंत्र की चुनौतियाँ

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 10 Social Science Chapter 08 Challenges to Democracy

Review structured textbook solutions for Class 10 Social Science Chapter 08 Challenges to Democracy. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Download Chapter 08 Challenges to Democracy Textbook Solutions PDF

Access the complete solution PDF for Class 10 Social Science below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

Question 1: इनमें से प्रत्येक कार्टून लोकतंत्र की एक चुनौती को देखता है। बताएं कि वह चुनौती क्या है? यह भी बताएं कि इस अध्याय में चुनौतियों की जो तीन श्रेणियाँ बताई गई हैं, यह उनमें से किस श्रेणी की चुनौती है।

Answer:

(i) मुबारक फिर चुने गए:
यह कार्टून चुनावों में सशक्त लोगों के प्रभाव को व्यक्त करता है। अनेक देशों में लोकतंत्र को मजबूत करने की जरूरत है। यह तीसरी प्रकार की चुनौती है: लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करना।

(ii) लोकतंत्र पर नज़र:
यह कार्टून इस तथ्य पर जोर देता है कि ऐसे क्षेत्रों में जहाँ लोकतंत्र है ही नहीं, वहाँ लोकतंत्र को बुनियादी रूप से शुरू करने की जरूरत है। यह पहली प्रकार की चुनौती है: जहाँ लोकतंत्र नहीं है, वहाँ बुनियादी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को आरंभ करना।

(iii) उदारवादी लैंगिक समानता:
यह कार्टून इस तथ्य पर जोर देता है कि लोकतंत्र के दायरे में महिलाओं की भागीदारी को सम्मिलित करने की जरूरत है। यह दूसरी प्रकार की चुनौती है: लोकतंत्र का प्रसार, जिसमें लोकतांत्रिक संस्थाओं में अनेक समूहों व महिलाओं के योगदान पर बल दिया जाता है।

(iv) चुनाव अभियान में पैसे की भूमिका:
यह कार्टून स्पष्ट करता है कि लोकतंत्र में चुनावों के दौरान धन का कितना अधिक महत्त्व होता है। अमीर व सशक्त व्यक्ति चुनावों में पैसा लगाकर अपने समर्थकों को निर्णय-निर्माण की स्थिति में ले आते हैं। यह तीसरी प्रकार की चुनौती है: लोकतंत्र में किसी वर्ग विशेष का प्रभाव नहीं होना चाहिए, इससे लोकतंत्र कमजोर पड़ता है।

Exam Tips:

a) पहली चुनौती उन जगहों से जुड़ी है जहाँ लोकतंत्र नहीं है, दूसरी लोकतंत्र के दायरे के विस्तार से, और तीसरी संस्थाओं को मजबूत करने से।
b) लैंगिक समानता से जुड़ी चुनौती दूसरी श्रेणी में आती है, क्योंकि इसमें लोकतंत्र के दायरे को बढ़ाने की बात है।
c) चुनाव में धन की भूमिका से जुड़ी चुनौती को संस्थाओं को मजबूत करने वाली तीसरी श्रेणी में रखा जाता है।
d) हर कार्टून का संदेश और उसकी चुनौती की श्रेणी अलग-अलग पंक्तियों में लिखें।

 

Question 2: लोकतंत्र की अपनी यात्रा के सभी महत्त्वपूर्ण पड़ावों पर लौटने से हम अपनी यादें ताज़ा कर सकते हैं तथा उन पड़ावों पर लोकतंत्र के सामने आने वाली कौन-सी चुनौतियाँ देखते हैं?

Answer:

उदाहरण और संदर्भलोकतंत्र की चुनौती
पोलैंड : सोलिडेरिटी की पहली सफलता के बाद सरकार ने सैनिक शासन लागू कर दिया और सोलिडेरिटी पर प्रतिबंध लगा दिया।सभी सरकारी संस्थाओं का नागरिक-नियंत्रण, पहला बहुदलीय चुनाव कराना, निर्वासित नेताओं को स्वदेश बुलाना।
घाना : आज़ादी मिली और एनक्रूमा राष्ट्रपति चुने गए।आज़ादी मिल जाने पर घाना के नेताओं ने राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक विकास के कार्य किए। परंतु राष्ट्रपति ने अपने आप को आजीवन काल के लिए राष्ट्रपति घोषित कर दिया।
म्यांमार : 15 वर्षों से ज़्यादा से सू की नज़रबंद, सैनिक शासन को विश्व-स्तर पर मान्यता।म्यांमार में सैनिक शासन लोकतंत्र के अनुकूल नहीं था। अतः लोकतंत्र की स्थापना तथा सू की की नज़रबंदी हटाई जाए। देश में लोकतंत्र की बहाली हो।
मैक्सिको : पी आर आई की पराजय के बाद 2000 में दूसरा स्वतंत्र चुनाव; पराजित उम्मीदवारों ने चुनावी धाँधली की शिकायत की।लोकतंत्र के लिए चुनाव अनिवार्य होते हैं। चुनावों का स्वतंत्र व निष्पक्ष होना लोकतंत्र की सफलता की गारंटी है। चुनाव आयोग को चुनावी कानून सख्ती से लागू करने चाहिए तथा मतदान में धाँधली को रोकना चाहिए।
चीन : कम्युनिस्ट पार्टी आर्थिक सुधार अपनाती है पर राजनीतिक सत्ता पर एकाधिकार बनाए रखती है।साम्यवादी दल लोकतांत्रिक केंद्रवाद पर आधारित है। चीन में साम्यवादी दल का शासन है। ऐसे शासन में लोकतंत्र कम और तानाशाही अधिक है। बहुमुखी विकास के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियादी संस्थाओं को लागू किया जाना चाहिए।
पाकिस्तान : जनरल मुशर्रफ जनमत संग्रह कराते हैं; मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगते हैं।सत्ता प्राप्त करने के बाद सैनिक शासन के नेतृत्व में पाकिस्तान में जनरल मुशर्रफ का जनमत संग्रह कराना लोकतांत्रिक कम और वैधता प्राप्त करने का प्रयास अधिक है। अतः पाकिस्तान में लोकतंत्र की बहाली होनी चाहिए।
इराक : नई सरकार अपनी सत्ता कायम नहीं कर पाती; बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक हिंसा।सद्दाम के पदच्युत किए जाने के बाद इराक में अमेरिका समर्थित सरकार की स्थापना हुई है। जनसाधारण ऐसी सरकार को समर्थन नहीं देता। अतः हिंसा व आगज़नी का वातावरण है। सत्ता व लोकतंत्र की स्थापना अनिवार्य है।
दक्षिणी अफ्रीका : मंडेला की सक्रिय राजनीति से संन्यास; उनके उत्तराधिकारी मबेकी पर गोरे अल्पसंख्यकों को दी गई कुछ रियायतें वापस लेने का दबाव।दक्षिणी अफ्रीका में बनी सरकार पूर्व-श्वेत अल्पमत के प्रति सहानुभूति रखती है। देश में सहयोगी व्यवस्था है; अश्वेतों के साथ भेदभाव की भावना के दायरे में समाज के विकास के लिए प्रयासरत है। ऐसे प्रयास जारी रहने चाहिए।
सऊदी अरब : महिलाओं को सार्वजनिक गतिविधियों में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं; धार्मिक अल्पसंख्यकों को आज़ादी नहीं।लोकतंत्र हेतु बुनियादी परिवर्तन किए जाएँ, श्रेणी-भेद का उन्मूलन होना चाहिए, तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को आरंभ करने हेतु समस्त प्रयास किए जाने चाहिए। महिलाओं व धार्मिक अल्पसंख्यकों तक लोकतंत्र को फैलाया जाए।
बेल्जियम : संवैधानिक सुधारों का एक दौर चला, लेकिन डच भाषी लोग असंतुष्ट; उनकी अधिक स्वायत्तता की माँग।डच व फ्रांसीसी भाषाएँ बोलने वालों के बीच सद्भावना है। इस सद्भावना को और आगे बढ़ाने के लिए दोनों जातीय समुदायों को समझौते की भावना से बात आगे बढ़ानी चाहिए।
श्रीलंका : सरकार और लिट्टे के बीच शांति-वार्ता भंग; हिंसा फिर से भड़की।देश के अंदर विभिन्न जातीय समूहों में मतभेद होते हैं। लोकतंत्र विभिन्न विविधताओं में एकता की जरूरत पर बल देता है। श्रीलंका में जातीय सद्भाव की वृद्धि हेतु दोनों समूहों को मिल बैठकर लोकतांत्रिक समाधान तलाशना चाहिए।
अमेरिका, नागरिक अधिकार : अश्वेत लोगों को समान अधिकार मिले, लेकिन अब भी वे गरीब, कम शिक्षित और अभावग्रस्त स्थिति में हैं।संयुक्त राज्य अमेरिका में अश्वेतों के सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए प्रयास गंभीरता से किए जाने चाहिए। सरकार ऐसे पिछड़े वर्गों को विशेष सहायता देती है।
उत्तरी आयरलैंड : गृह-युद्ध समाप्त, पर कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट लोगों में पारस्परिक विश्वास का अभाव।यद्यपि आयरलैंड में गृह-युद्ध समाप्त हो चुका है और कैथोलिक व प्रोटेस्टेंट में शांति हो चुकी है, दोनों जातियों के बीच सद्भाव व सहयोग को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाएँ। लोकतंत्र मिल-जुलकर हल निकालने का एक माध्यम है।
नेपाल : संविधान सभा का चुनाव होने वाला है; असंतोष: माओवादियों ने हथियार नहीं सौंपे।माओवादियों को नेपाली राजनीति में भाग लेने के लिए हिंसा का रास्ता छोड़ना चाहिए। लोकतंत्र और हिंसा साथ-साथ नहीं चलते। संवैधानिक गतिरोधों को दूर करने के लिए संविधान सभा कारगर काम कर सकती है।

Exam Tips:

a) पोलैंड में सोलिडेरिटी आंदोलन की सफलता के बाद सैनिक शासन लगाया गया और उस पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
b) चुनौती के विवरण में उदाहरण का संदर्भ और उससे जुड़ा सुधार, दोनों एक ही पंक्ति में मिलाकर लिखें।
c) तालिका के दोनों स्तंभों को अलग-अलग बनाएँ, ताकि देश और उसकी चुनौती का मिलान साफ दिखे।

 

Question 3 (i): अब जबकि आपने इन सभी चुनौतियों को लिख डाला है तो आइए इन्हें कुछ बड़ी श्रेणियों में डालें। नीचे लोकतांत्रिक राजनीति में कुछ दायरों को खानों में रखा गया है। पिछले खंड में एक या एक से अधिक देशों में आपने कुछ चुनौतियाँ पहचानी थीं। कुछ कार्टूनों में भी आपने इन्हें देखा। आप चाहें तो नीचे दिए गए खानों के सामने मेल का ध्यान रखते हुए इन चुनौतियों को लिख सकते हैं। इनके अलावा भारत में भी इन खानों में दिए जाने वाले एक-एक उदाहरण दर्ज करें। अगर आपको कोई चुनौती इन खानों में फिट बैठती नहीं लगती तो आप नयी श्रेणियाँ बनाकर उनमें इन मुद्दों को रख सकते हैं।

Answer:

संवैधानिक बनावट
घाना : नए संविधान की आवश्यकता है।
म्यांमार : लोकतांत्रिक व्यवस्था की बहाली के लिए नया संविधान बनाया जाए।
सऊदी अरब : लोकतंत्र की स्थापना व समान अधिकार।
भारत : संविधान का समय-समय पर मूल्यांकन।

लोकतांत्रिक अधिकार
दक्षिणी अफ्रीका : संविधान को लागू करके लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोजन।
चीली : कभी देशों से बाहर निकाले गए दलों की वापसी हो।
म्यांमार : सू ची को रिहा किया जाए।
भारत : महिलाओं के लिए केंद्र व राज्यों में 33% आरक्षण की व्यवस्था।

संस्थाओं का कामकाज
चीली : नागरिक नियंत्रण में वृद्धि।
घाना : कार्यपालिका अध्यक्ष का नियमित चुनाव तथा प्रभावकारी संस्थाओं की व्यवस्था।
भारत : राजकीय संस्थाओं में भ्रष्टाचार उन्मूलन के प्रयास किए जाएँ।

चुनाव
पोलैंड : राजनीतिक दलों के दायरे में सामान्य चुनाव हो।
म्यांमार : बहुदलीय व्यवस्था के दायरे में चुनाव कराए जाएँ।
भारत : निष्पक्ष, नियमित, स्वतंत्र, सामयिक चुनाव।
पाकिस्तान : लोकतंत्र की बहाली के लिए आम चुनाव हों।
इराक : बहुदलीय व्यवस्था का प्रयोग व चुनाव।

संघवाद व विकेंद्रीकरण
घाना : संघीय सिद्धांतों का प्रयोग व उनका सुचारु कार्य-संचालन।
भारत : केंद्र-राज्य संबंधों का सामाजिक मूल्यांकन तथा सुझावों को कार्यरूप देना।

विविधता को समेटना
इराक, श्रीलंका, सऊदी अरब, यूगोस्लाविया, नेपाल आदि देशों में सामाजिक विविधताओं में परस्पर तालमेल हो।
भारत : विभिन्न सामाजिक वर्गों के उत्थान के प्रयास किए जाएँ।

राजनीतिक संगठन
म्यांमार : सामाजिक संगठनों को दल बनाने की अनुमति हो।
नेपाल : संविधान सभा का निर्माण हो।
अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के महत्त्व का सम्मान हो।

कोई अन्य श्रेणी: सामाजिक व आर्थिक विकास
भारत : सामाजिक संगठनों के माध्यम से नेताओं के भ्रष्टाचार पर नियंत्रण हो।

विभिन्न देशों में आर्थिक-सामाजिक विकास हेतु योजनाएँ बनाई जाएँ। लोकतंत्र की सफलता के लिए सामाजिक-आर्थिक नींव मजबूत होनी चाहिए। भारत के आधुनिकीकरण हेतु आर्थिक विकास पर जोर तथा सामाजिक तालमेल के महत्त्व पर बल दिया जाए। राष्ट्रीय एकता व अखंडता किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाती है। किसी देश में इनकी चुनौतियाँ गंभीर हो सकती हैं। अतः सभी देशों में सद्भावना, सहनशीलता, परस्पर संबंध आदि को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

कोई अन्य श्रेणी: राष्ट्रीय एकता
भारत : एकता व अखंडता विकास की पूँजी है।

Exam Tips:

a) संवैधानिक बनावट में नया संविधान बनाने और संविधान के समय-समय पर मूल्यांकन जैसी चुनौतियाँ आती हैं।
b) भारत में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का उदाहरण लोकतांत्रिक अधिकारों की श्रेणी में रखा गया है।
c) चुनाव की श्रेणी में निष्पक्ष, नियमित और स्वतंत्र चुनाव भारत का उदाहरण है।
d) संघवाद व विकेंद्रीकरण की श्रेणी में केंद्र-राज्य संबंध मुख्य विषय है।

 

Question 3 (ii): आइए, अब सिर्फ भारत के बारे में विचार करें। समकालीन भारत के लोकतंत्र के सामने मौजूद चुनौतियों पर गौर करें। इनमें से उन पाँच की सूची बनाइए जिन पर पहले ध्यान दिया जाना चाहिए। यह सूची प्राथमिकता को भी बताने वाली होनी चाहिए, यानी आप जिस चुनौती को सबसे महत्त्वपूर्ण और भारी मानते हैं उसे सबसे ऊपर रखें। शेष को इसी क्रम से बाद में रखें। ऐसी चुनौती का एक उदाहरण दें और बताएं कि आपकी प्राथमिकता में उसे कोई खास जगह क्यों दी गई है।

Answer:

1. भ्रष्टाचार: सरकारी संस्थाओं और राजनीति में भ्रष्टाचार लोकतंत्र में जनता के भरोसे को कमजोर करता है।
2. धन-बल का प्रभाव: चुनावों में धन और बाहुबल के प्रयोग से सभी नागरिकों को समान अवसर नहीं मिल पाता।
3. जातिगत व सांप्रदायिक विभाजन: जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर राजनीति से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है।
4. लैंगिक असमानता: लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अब भी कम है।
5. गरीबी व आर्थिक असमानता: गरीब और वंचित वर्गों का लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पूरी तरह भाग ले पाना कठिन है।

उदाहरण और कारण: चुनावों में धन-बल का प्रभाव सबसे ऊपर इसलिए है क्योंकि चुनाव लोकतंत्र की नींव हैं। यदि चुनाव धन के प्रभाव में हों, तो निर्वाचित सरकार जनता की बजाय धन देने वालों के हितों की ओर झुक सकती है।

Exam Tips:

a) प्राथमिकता के लिए स्पष्ट कारण लिखें, क्योंकि प्रश्न में उदाहरण और कारण दोनों माँगे गए हैं।
b) पाँचों बिंदुओं को एक-एक पंक्ति में लिखें और हर बिंदु का अर्थ संक्षेप में स्पष्ट करें।
c) चुनावी भ्रष्टाचार और धन-बल पर रोक के लिए चुनाव आयोग की भूमिका का उल्लेख उपयोगी है।
d) उदाहरण के रूप में चुनी गई चुनौती का नाम उसी क्रम में रखें जिस क्रम में आपने सूची बनाई है।

 

Question 4: इन श्रेणियों का नया वर्गीकरण करें। इस बार इसके लिए हम उन मानकों को आधार बनाएँगे जिनकी चर्चा अध्याय के पहले हिस्से में हुई है। इन सभी श्रेणियों के लिए कम-से-कम एक उदाहरण भारत से भी खोजें।

Answer:

आधार तैयार करने की चुनौतियाँ:
म्यांमार, सऊदी अरब तथा अन्य उन सभी देशों में जहाँ लोकतंत्र नहीं है, वहाँ लोकतंत्र की स्थापना के लिए बुनियादी वातावरण बनाया जाए। पाकिस्तान में लोकतंत्र की बहाली हो।

विस्तार की चुनौती:
आयरलैंड, इराक, श्रीलंका, मैक्सिको और इन जैसे अन्य देशों में लोकतंत्र के विस्तार हेतु बाधाएँ दूर की जाएँ तथा उसके विस्तार के लिए अधिकाधिक लोगों व समूहों को लोकतंत्र में सम्मिलित किया जाए।
भारत : पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई (33%) आरक्षण।

लोकतंत्र को गहराई तक मजबूत बनाने की चुनौती:
संयुक्त राज्य अमेरिका, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका आदि देशों में लोकतंत्र के संचालन में पैसे, जोर-जबरदस्ती, अपराधीकरण आदि को रोका जाए। भारत में लोकतंत्र के संचालन के लिए संस्थागत बाधाएँ दूर करने और स्वच्छ शासन की आवश्यकता है।

Exam Tips:

a) श्रेणियों के नाम अध्याय में बताए तीन मानकों के अनुरूप रखें: आधार तैयार करना, विस्तार और गहराई तक मजबूत करना।
b) हर श्रेणी के साथ भारत का एक उदाहरण अलग से लिखना प्रश्न की माँग है।
c) पंचायती राज में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण 73वें संविधान संशोधन (1992) से लागू हुआ।
d) चुनाव में धन-बल का प्रभाव रोकने के लिए चुनाव आयोग की भूमिका का उल्लेख उपयोगी है।

 

Question 5: अच्छे लोकतंत्र को परिभाषित करने के लिए अपना मत दीजिए। (अपना नाम लिखें) क, ख, ग, की अच्छे लोकतंत्र की परिभाषा (अधिकतम 50 शब्दों में)

Answer:

लोकतंत्र शासन का वह रूप है जहाँ समस्त शासन की नींव लोगों की सहमति पर आधारित होती है। लोग सरकार बनाते हैं, लोग सरकार चलाते हैं, और सरकार भी लोगों के हित में काम करती है। लोकतंत्र शासन के रूप में एक स्वच्छ सामाजिक व्यवस्था भी है, जहाँ सब वर्ग सद्भावना व सहयोग से एक-दूसरे के साथ रहते हुए सामुदायिक एकता को मजबूत बनाते हैं।

विशेषताएँ:
1. समानता लोकतंत्र की एक प्रमुख विशेषता है: लोगों का एक समान समझा जाना।
2. स्वतंत्रता समानता के साथ मिलकर एक लोकतांत्रिक समाज बनाती है। इसका अभिप्राय है सरकार तक अपनी बात कहने की छूट।
3. कल्याणकारिता लोकतंत्र की एक अन्य विशेषता है: लोकतांत्रिक सरकार सर्वहित और सर्वकल्याण हेतु शासन करती है।
4. बंधुत्व वह भाव है जो लोकतंत्र को सीमेंट प्रदान करता है। इससे लोगों में एकता, अखंडता, सामंजस्य, सहनशीलता और सहयोग बढ़ता है।
5. जनसहमति, जनमत और जागृति भी लोकतंत्र की अन्य विशेषताएँ हैं।

Exam Tips:

a) परिभाषा में लोगों की सहमति, लोगों द्वारा शासन और लोगों के हित, तीनों तत्त्व शामिल करें।
b) पचास शब्दों की सीमा में रहने के लिए विशेषताएँ संक्षिप्त बिंदुओं में लिखें।
c) स्वतंत्रता और समानता को साथ रखकर लिखने से लोकतांत्रिक समाज की परिभाषा पूरी होती है।
d) कल्याणकारिता का अर्थ है कि सरकार सर्वहित के लिए शासन करे, इसे अलग से स्पष्ट लिखें।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 10 Social Science Chapter 08 Challenges to Democracy

Chapter Exercise Answers for Class 10 Social Science

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 08 Challenges to Democracy. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 10 Social Science, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Detailed Answer Guides for Chapter 08 Challenges to Democracy

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 10 Social Science text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Complete Preparation Kit for Class 10 Exams

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 10 Social Science.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 8 लोकतंत्र की चुनौतियाँ for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 8 लोकतंत्र की चुनौतियाँ is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Social Science are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Social Science Haryana Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 8 लोकतंत्र की चुनौतियाँ as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 8 लोकतंत्र की चुनौतियाँ will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 8 लोकतंत्र की चुनौतियाँ in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Social Science. You can access HBSE Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 8 लोकतंत्र की चुनौतियाँ in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Social Science Haryana Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 8 लोकतंत्र की चुनौतियाँ in printable PDF format for offline study on any device.