HBSE Class 10 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 जन-संघर्ष और आंदोलन

Download Haryana Board Solutions for Class 10 Social Science Chapter 05 Mass Struggles and Movements

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 05 Mass Struggles and Movements using the official curriculum guides for Class 10 Social Science. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Access Haryana Board Solutions and Answers

Navigate directly to the solved Social Science textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Important Questions

Question 1: क्या हड़तालें, धरने, प्रदर्शन व बंद भारत में इसलिए होते हैं कि हमारा देश लोकतंत्र में परिपक्व नहीं हुआ?

Answer:

हड़ताल, प्रदर्शन और बंद का सम्बन्ध लोकतंत्र के परिपक्व न होने से नहीं है। जहाँ लोकतंत्र होता है, वहाँ भी हड़तालें होती हैं। ये सब जन-जागृति के साधन हैं।

Exam Tips:

a) परिपक्व लोकतंत्रों जैसे ब्रिटेन और अमेरिका में भी हड़तालें और प्रदर्शन होते हैं।
b) इन्हें लोकतंत्र की कमी नहीं, बल्कि नागरिक भागीदारी के रूप में समझाएँ।

 

Question 2: लामबंदी क्या होती है?

Answer:

लामबंदी का अर्थ केवल लोगों को एकत्र करना नहीं है। इसका अर्थ है लोगों में चेतना जगाना और उन्हें किसी आन्दोलन या संघर्ष के लिए एकजुट करना।

Exam Tips:

a) लामबंदी में चेतना जगाना और लोगों को संगठित करना दोनों शामिल हैं।
b) केवल भीड़ जुटाना लामबंदी नहीं है, उसका कोई उद्देश्य होना ज़रूरी है।

 

Question 3: 2006 में नेपाल में किस प्रकार का आन्दोलन हुआ था?

Answer:

यह एक विलक्षण प्रकार का जन-आन्दोलन था, जो लोकतंत्र की वापसी के लिए चलाया गया।

Exam Tips:

a) उत्तर में आन्दोलन के प्रकार और उसका उद्देश्य (लोकतंत्र की वापसी) दोनों लिखें।

 

Question 4: नेपाल लोकतंत्र के मामले में किस लहर के देशों में एक है?

Answer:

नेपाल तीसरी लहर (Third Wave) के उन देशों में से एक है, जहाँ लोकतंत्र की स्थापना हुई।

Exam Tips:

a) तीसरी लहर का उल्लेख सटीक शब्दों में करें: "तीसरी लहर के देशों में से एक।"

 

Question 5: अप्रैल, 2006 को नेपाल के आन्दोलनकारियों ने राजा को कैसा अल्टीमेटम दिया था?

Answer:

देश में लोकतंत्र की बहाली का अल्टीमेटम।

Exam Tips:

a) अल्टीमेटम का उद्देश्य लोकतंत्र की बहाली था, यही मुख्य बिंदु लिखें।

 

Question 5 (i): माओवादी कौन हैं?

Answer:

नेपाल के वे साम्यवादी, जो चीन के नेता माओ त्से-तुंग के विचारों से प्रभावित थे और सशस्त्र तरीकों से क्रान्ति लाना चाहते थे।

Exam Tips:

a) माओवादी नेपाल के साम्यवादी थे, इनका नाम माओ त्से-तुंग के विचारों से जुड़ा है।
b) इनका मुख्य तरीका सशस्त्र क्रान्ति था, शांतिपूर्ण आन्दोलन नहीं।

 

Question 6: बोलिविया के लोगों ने किस कारण संघर्ष किया था?

Answer:

बोलिविया के लोगों ने (सन् 2000 में) पानी के निजीकरण के विरुद्ध संघर्ष किया था। इस संघर्ष को जलयुद्ध भी कहा जाता है।

Exam Tips:

a) उत्तर में संघर्ष का कारण पानी का निजीकरण लिखें।
b) जलयुद्ध और सन् 2000 दोनों को उत्तर में शामिल करें।

 

Question 7: ‘मार्शल ला’ किसे कहते हैं?

Answer:

सैनिक कानूनों द्वारा चलाए जाने वाले सैनिकों के शासन को मार्शल ला कहा जाता है।

Exam Tips:

a) मार्शल ला में शासन सेना के हाथ में और सैनिक कानूनों के अधीन होता है।
b) इसे सामान्य कानून-व्यवस्था या नागरिक शासन से अलग समझें।

 

Question 8: ‘फेडेकोर’ क्या है?

Answer:

बोलिविया में पानी के निजीकरण के विरुद्ध आन्दोलन की अगुवाई इंजीनियरों, पर्यावरणवादियों और कामकाजी लोगों के संगठन ने की थी। इस संगठन को फेडेकोर कहते हैं।

Exam Tips:

a) फेडेकोर एक संगठन का नाम है, आंदोलन का नहीं; दोनों में अंतर स्पष्ट लिखें।
b) इस संगठन में इंजीनियर, पर्यावरणवादी और कामकाजी लोग शामिल थे।

 

Question 9: दबाव-समूह का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

Answer:

अपनी माँगों के लिए सरकार और अधिकारियों पर दबाव डालने वाले संगठित समूह को दबाव-समूह कहते हैं।

Exam Tips:

a) परिभाषा में "संगठित समूह" और "सरकार पर दबाव" दोनों शब्द आवश्यक हैं।
b) दबाव-समूह चुनाव लड़कर सरकार नहीं बनाते, वे नीतियों को प्रभावित करते हैं।

 

Question 10: ‘बामसेफ’ क्या है?

Answer:

बामसेफ पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यक समुदायों के कर्मचारियों का एक संगठन है, जो माँगों की पूर्ति के लिए अनेक समूहों को अपने साथ एकत्र कर लेता है।

Exam Tips:

a) बामसेफ का पूरा नाम Backward and Minority Communities Employees Federation है।
b) इसे दबाव-समूह के उदाहरण के रूप में लिखें।

 

Question 11: क्या दबाव-समूह व जन-आन्दोलन लोकतंत्र को मजबूत करते हैं?

Answer:

कुछ सीमा तक, ऐसे समूह और आन्दोलन लोकतंत्र को मजबूत करते हैं। ये शासकों पर दबाव डालकर लोकहित के कार्य करवाने का साधन बनते हैं।

Exam Tips:

a) "कुछ सीमा तक" लिखना उत्तर को संतुलित बनाता है।
b) उत्तर में लोकहित और शासकों पर दबाव, दोनों बिंदु लिखें।

 

Question 12: क्या दबाव-समूहों का सम्बन्ध किसी विशेष तबके से होता है अथवा पूरे समाज से?

Answer:

दबाव-समूहों का सम्बन्ध आम तौर पर किसी विशेष तबके से होता है।

Exam Tips:

a) उत्तर सीधा और एक वाक्य का है; "विशेष तबके" शब्द ही मुख्य है।

 

Question 13: नेपाल में 2006 में चले आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था?

Answer:

नेपाल के राजा बीरेंद्र के रहस्यमय कत्लेआम के बाद नए राजा ज्ञानेंद्र ने सत्ता संभाली। वह नेपाल में चल रहे लोकतांत्रिक शासन को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने निर्वाचित सरकार की अलोकप्रियता और कमजोरी का फायदा उठाया। फरवरी 2005 में राजा ज्ञानेंद्र ने तत्कालीन प्रधानमंत्री को हटाकर जनता द्वारा निर्वाचित सरकार को भंग कर दिया। अप्रैल 2006 में उठे आन्दोलन का लक्ष्य शासन की बागडोर राजा के हाथ से लेकर दोबारा जनता के हाथों में सौंपना था।

Exam Tips:

a) फरवरी 2005 में निर्वाचित सरकार को भंग करना आन्दोलन की पृष्ठभूमि है।
b) आन्दोलन का मूल लक्ष्य शासन को राजा से लेकर जनता को सौंपना था।
c) राजा बीरेंद्र के कत्लेआम के बाद ज्ञानेंद्र के सत्ता संभालने का क्रम याद रखें।

 

Question 14: बोलिविया में जलसंकट की चर्चा कीजिए। वहाँ जल संघर्ष क्यों भड़का?

Answer:

बोलिविया लातिनी अमेरिका का एक गरीब देश है। विश्व बैंक ने यहाँ की सरकार पर नगरपालिका द्वारा की जा रही जलापूर्ति से अपना नियंत्रण छोड़ने का दबाव डाला। सरकार ने कोचबंबा शहर में जलापूर्ति के अधिकार एक बहुराष्ट्रीय कंपनी को बेच दिए। कंपनी ने तुरंत पानी की कीमत चार गुना बढ़ा दी, जिससे कई लोगों का मासिक पानी का बिल 100 रुपये तक पहुँच गया, जबकि बोलिविया में लोगों की औसत आमदनी लगभग 5000 रुपये महीना थी। इसके फलस्वरूप स्वतःस्फूर्त जन-संघर्ष भड़क उठा।

Exam Tips:

a) विश्व बैंक का दबाव और जलापूर्ति का निजीकरण, दोनों कारण लिखें।
b) पानी की कीमत चार गुना बढ़ने और मासिक बिल 100 रुपये तक पहुँचने का उल्लेख करें।
c) संघर्ष को स्वतःस्फूर्त बताना, यानी लोगों की स्वाभाविक प्रतिक्रिया, इसका मुख्य कारण है।

 

Question 15: लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी संघर्ष के पीछे संगठन किस प्रकार की भूमिका निभाते हैं?

Answer:

लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी संघर्ष के पीछे अनेक संगठन होते हैं, जो दो तरह से भूमिका निभाते हैं। पहला, राजनीतिक दलों के रूप में, जो प्रत्यक्ष रूप से राजनीति में भाग लेते हैं, चुनाव लड़ते हैं, सरकार बनाते हैं और विपक्ष को सशक्त करते हैं। दूसरा, दबाव-समूहों जैसे संगठन बनाकर, जिनके द्वारा लोग अप्रत्यक्ष रूप से अपने हितों की पूर्ति करते हैं।

Exam Tips:

a) उत्तर में दोनों भूमिकाएँ, राजनीतिक दल (प्रत्यक्ष) और दबाव-समूह (अप्रत्यक्ष), अलग-अलग लिखें।
b) चुनाव लड़ना और सरकार बनाना केवल राजनीतिक दलों का काम है।
c) दबाव-समूह सरकार नहीं बनाते, वे नीतियों को प्रभावित करते हैं।

 

Question 16: दबाव-समूहों व जन-आन्दोलनों में क्या अंतर होता है?

Answer:

दबाव-समूहों और जन-आन्दोलनों दोनों में लोग चुनावी मुकाबले में सीधे भाग नहीं लेते, फिर भी दोनों राजनीति को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं। इनका मुख्य अंतर नीचे दी गई तालिका में है।

बिंदुदबाव-समूहजन-आन्दोलन
संगठनसंगठन सुव्यवस्थित और अपेक्षाकृत स्थायी होता है।संगठन ढीला-ढाला होता है।
निर्णयनिर्णय औपचारिक ढंग से लिए जाते हैं।निर्णय अनौपचारिक ढंग से और लचीले तरीके से लिए जाते हैं।
आधारदबाव-समूह संगठित सदस्यता पर निर्भर होते हैं।आन्दोलन जनता की स्वतःस्फूर्त भागीदारी पर निर्भर होते हैं।

Exam Tips:

a) तुलना में संगठन, निर्णय और आधार, तीनों बिंदु तालिका में अलग-अलग लिखें।
b) दोनों चुनावी मुकाबले में सीधे भाग नहीं लेते, यह समानता है।
c) आन्दोलन का आधार जनता की स्वतःस्फूर्त भागीदारी होती है।

 

Question 17: जन-सामान्य के हित-समूहों अर्थात कल्याणकारी समूहों के बारे में आप क्या जानते हैं?

Answer:

दबाव-समूहों में कुछ ऐसे समूह भी होते हैं जो जन-सामान्य के हितों के लिए काम करते हैं। इन्हें कल्याणकारी समूह कहा जाता है। ऐसे संगठन किसी विशेष हित के बजाय सामूहिक हित का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनका लक्ष्य अपने सदस्यों की नहीं, बल्कि दूसरों की सहायता करना होता है। उदाहरण के लिए बँधुआ मजदूरी के विरुद्ध लड़ने वाले समूह अपने लिए नहीं, बल्कि बँधुआ मजदूरी के बोझ तले पिस रहे लोगों के लिए लड़ते हैं।

कुछ मामलों में जन-सामान्य के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह ऐसे उद्देश्य भी साधते हैं जिससे दूसरों के साथ उन्हें भी लाभ होता है। उदाहरण के लिए बामसेफ (Backward and Minority Communities Employees Federation) का नाम लिया जा सकता है।

Exam Tips:

a) कल्याणकारी समूह का मुख्य लक्षण दूसरों की सहायता करना है, अपना लाभ नहीं।
b) बँधुआ मजदूरी के विरुद्ध लड़ने वाले समूह इसका सबसे स्पष्ट उदाहरण हैं।
c) बामसेफ का उल्लेख उस स्थिति के उदाहरण के रूप में करें जहाँ सबको लाभ मिलता है।

 

Question 18: नेपाल में लोकतंत्र की वापसी हेतु चले आन्दोलन की संक्षिप्त जानकारी दीजिए।

Answer:

राजा ज्ञानेंद्र की अलोकतांत्रिक नीतियों के विरुद्ध नेपालवासियों ने एक महत्त्वपूर्ण आन्दोलन चलाया। संसद की सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने सेवेन पार्टी अलायंस (सप्तदलीय गठबंधन, एस.पी.ए.) बनाया और राजधानी काठमांडू में चार दिन के बंद का आह्वान किया। यह प्रतिरोध जल्दी ही अनियतकालीन बंद का रूप ले गया और इसमें माओवादी बागी तथा अन्य संगठन भी शामिल हो गए। लोग कर्फ्यू तोड़कर सड़कों पर उतर आए। लगभग एक लाख लोग रोजाना एकजुट होकर लोकतंत्र की बहाली की माँग करने लगे, और लोगों की इतनी बड़ी संख्या के आगे सुरक्षा बलों की एक न चली। 21 अप्रैल को आन्दोलनकारियों की संख्या 3-5 लाख तक पहुँच गई और उन्होंने राजा को अल्टीमेटम दे दिया। राजा ने आधे-अधूरे मन से कुछ रियायतें देने की घोषणा की, जिसे आन्दोलन के नेताओं ने स्वीकार नहीं किया। नेता अपनी माँगों पर अडिग रहे कि संसद बहाल की जाए, सर्वदलीय सरकार बने और एक नई संविधान सभा का गठन हो।

24 अप्रैल अल्टीमेटम का अंतिम दिन था। इस दिन राजा तीनों माँगें मानने के लिए बाध्य हुआ। एस.पी.ए. ने गिरिजा प्रसाद कोईराला को अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री चुना। संसद फिर बहाल हुई और उसने कानून पारित किए, जिनके सहारे राजा की अधिकांश शक्तियाँ वापस ले ली गईं। नई संविधान सभा के निर्वाचन के तौर-तरीकों पर एस.पी.ए. और माओवादियों के बीच सहमति बनी। इस संघर्ष को नेपाल का "लोकतंत्र के लिए दूसरा आन्दोलन" कहा जाता है। नेपाल के लोगों का यह संघर्ष पूरे विश्व के लोकतंत्र-प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Exam Tips:

a) आन्दोलन की शुरुआत सेवेन पार्टी अलायंस के चार दिन के बंद से हुई, यह क्रम लिखें।
b) 21 अप्रैल को अल्टीमेटम और 24 अप्रैल को राजा का माँगें मानना, दोनों तिथियाँ याद रखें।
c) गिरिजा प्रसाद कोईराला अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री बने।
d) इस आन्दोलन को नेपाल का "लोकतंत्र के लिए दूसरा आन्दोलन" कहा जाता है।

 

Question 19: बोलिविया में सन् 2000 में चले जलयुद्ध की चर्चा कीजिए।

Answer:

बोलिविया में जल आपूर्ति के निजीकरण के विरुद्ध वहाँ के लोगों ने जो संघर्ष किया, उसे जलयुद्ध कहा जाता है। सन् 2000 की जनवरी में श्रमिकों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और सामुदायिक नेताओं के बीच एक गठबंधन बना और इसने शहर में चार दिन की सफल आम हड़ताल की। सरकार बातचीत के लिए राजी हुई और हड़ताल वापस ले ली गई, परन्तु कुछ हाथ नहीं लगा। फरवरी में फिर आन्दोलन शुरू हुआ, लेकिन इस बार पुलिस ने बर्बरतापूर्वक दमन किया। अप्रैल में एक और हड़ताल हुई और सरकार ने मार्शल लॉ लगा दिया। किन्तु जनता की ताकत के आगे बहुराष्ट्रीय कंपनी के अधिकारियों को शहर छोड़कर भागना पड़ा। सरकार को आन्दोलनकारियों की सारी माँगें माननी पड़ीं। बहुराष्ट्रीय कंपनी के साथ किया गया करार रद्द कर दिया गया और जलापूर्ति दोबारा नगरपालिका को सौंपकर पुरानी दरें लागू कर दी गईं।

Exam Tips:

a) जनवरी, फरवरी और अप्रैल 2000 के क्रम में घटनाएँ लिखें।
b) अप्रैल 2000 में मार्शल लॉ लगाया गया, पर अंत में सरकार को माँगें माननी पड़ीं।
c) करार रद्द होने और जलापूर्ति नगरपालिका को लौटाने से आन्दोलन सफल हुआ।
d) जलयुद्ध नाम पानी के निजीकरण के विरोध में चले संघर्ष से जुड़ा है।

 

Question 20: नेपाल के जन-आन्दोलन व बोलिविया के जल-युद्ध से निकलने वाले परिणामों का ब्यौरा दीजिए।

Answer:

नेपाल के जन-आन्दोलन और बोलिविया के जल-युद्ध से निकलने वाले सामान्य निष्कर्ष निम्नलिखित बताए जा सकते हैं:
(i) लोकतंत्र का विकास जन-संघर्ष के जरिए होता है। यह संभव है कि कुछ महत्त्वपूर्ण फैसले आम सहमति से हो जाएँ और उनके पीछे किसी तरह का संघर्ष न हो, परन्तु इसे अपवाद ही माना जाएगा। लोकतंत्र की निर्णायक घड़ी प्रायः वही होती है जब सत्ताधारियों और सत्ता में हिस्सेदारी चाहने वालों के बीच संघर्ष होता है। ऐसी घड़ी तब आती है जब कोई देश लोकतंत्र की ओर कदम बढ़ा रहा हो, वहाँ लोकतंत्र का विस्तार हो रहा हो या वहाँ लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होने की प्रक्रिया में हों।
(ii) लोकतांत्रिक संघर्ष का समाधान जनता की व्यापक लामबंदी के जरिए होता है। कभी-कभी इस संघर्ष का समाधान मौजूदा संस्थाओं, जैसे संसद या न्यायपालिका, के जरिए हो जाता है। लेकिन जब विवाद अधिक गहरा होता है तो ये संस्थाएँ स्वयं उस विवाद का हिस्सा बन जाती हैं। ऐसे में समाधान इन संस्थाओं के जरिए नहीं, बल्कि उनके बाहर यानी जनता के माध्यम से होता है।
(iii) ऐसे संघर्षों और लामबंदियों का आधार राजनीतिक संगठन होते हैं। यह सच है कि ऐतिहासिक घटनाओं में स्वतःस्फूर्त भाव भी मौजूद होता है, लेकिन जनता की स्वतःस्फूर्त सार्वजनिक भागीदारी संगठित राजनीति के जरिए ही कारगर हो पाती है। संगठित राजनीति के कई माध्यम हो सकते हैं, जिनमें राजनीतिक दल, दबाव-समूह और आन्दोलनकारी समूह शामिल हैं।

Exam Tips:

a) तीनों निष्कर्ष (i), (ii), (iii) अलग-अलग क्रम में लिखें।
b) संघर्ष का समाधान अक्सर संस्थाओं के बाहर, जनता के माध्यम से होता है, यह मुख्य बिंदु है।
c) संगठित राजनीति में राजनीतिक दल, दबाव-समूह और आन्दोलनकारी समूह शामिल हैं।
d) लोकतंत्र का विस्तार या उसकी जड़ों का मजबूत होना संघर्षों से जुड़ा है।

 

Question 21: क्या आप सोचते हैं कि दबाव-समूहों व आन्दोलनों के कारण लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होती हैं?

Answer:

दबाव-समूहों और आन्दोलनों के कारण लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होती हैं। शासकों और अधिकारियों पर दबाव डालना लोकतंत्र में कोई अहितकर गतिविधि नहीं है, बशर्ते इसका अवसर सबको प्राप्त हो। सरकारें अक्सर थोड़े से धनी और ताकतवर लोगों के अनुचित दबाव में आ जाती हैं। जन-साधारण के हित-समूह और आन्दोलन इस अनुचित दबाव के प्रतिकार में उपयोगी भूमिका निभाते हैं और आम नागरिक की जरूरतों व सरोकारों से सरकार को अवगत कराते हैं।

Exam Tips:

a) उत्तर में "अवसर सबको प्राप्त हो" की शर्त अवश्य लिखें।
b) सरकार का अनुचित दबाव प्रायः धनी और ताकतवर लोगों से आता है, यह उदाहरण सहित लिखें।
c) जन-साधारण के हित-समूह आम नागरिक की जरूरतें सरकार तक पहुँचाते हैं।

 

विकल्पीय प्रश्न

Question 1: निम्नलिखित में सही व गलत का चयन कीजिए।

Question 1 (i): नेपाल के सम्राट बीरेंद्र ने अपना शासन खुशी से ज्ञानेंद्र को सौंप दिया था।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) बीरेंद्र की मृत्यु के बाद ज्ञानेंद्र ने सत्ता संभाली, शासन स्वेच्छा से नहीं सौंपा गया था।

 

Question 1 (ii): ज्ञानेंद्र ने नेपाल में लोकतंत्र की बहाली का विरोध किया।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) ज्ञानेंद्र ने फरवरी 2005 में निर्वाचित सरकार को भंग करके लोकतंत्र का विरोध किया था।

 

Question 1 (iii): बोलिविया में जलयुद्ध पानी की आपूर्ति में कमी के कारण हुआ।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) बोलिविया का जलयुद्ध पानी के निजीकरण और कीमतें बढ़ने के विरोध में हुआ था, कमी के कारण नहीं।

 

Question 1 (iv): दबाव-समूह सरकार की सत्ता प्राप्त करने हेतु कार्यरत रहते हैं।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) दबाव-समूह सत्ता प्राप्त करने के बजाय सरकार को अपनी माँगों के लिए प्रभावित करते हैं।

 

Question 1 (v): कर्नाटक सरकार ने एक पल्पवुड कंपनी को कुछ अधिकार दिए थे।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) पल्पवुड कंपनी को अधिकार देने का निर्णय कर्नाटक राज्य सरकार का था, केंद्र सरकार का नहीं।

 

Question 2: रिक्त स्थानों को उपयुक्त शब्दों से भरिए।

Question 2 (i): कर्नाटक सरकार ने एक पल्पवुड कंपनी को ……… के पेड़ लगाने की अनुमति दी।

Answer:

युक्लिप्टस

Exam Tips:

a) कर्नाटक सरकार ने पल्पवुड कंपनी को युक्लिप्टस के पेड़ लगाने की अनुमति दी थी।

 

Question 2 (ii): दबाव-समूह किन्हीं माँगों के लिए सरकार व अधिकारियों पर ……… डालते हैं।

Answer:

दबाव

Exam Tips:

a) दबाव-समूह अपनी माँगों के लिए सरकार और अधिकारियों पर दबाव डालते हैं।

 

Question 2 (iii): नेपाल का जन-आन्दोलन ……… की बहाली के लिए चलाया गया था।

Answer:

लोकतंत्र

Exam Tips:

a) नेपाल का 2006 का जन-आन्दोलन लोकतंत्र की बहाली के लिए चलाया गया था।

 

Question 2 (iv): केन्या में हरित पट्टी हेतु …… करोड़ पेड़ लगाए गए।

Answer:

तीन

Exam Tips:

a) केन्या में ग्रीन बेल्ट आन्दोलन की संस्थापक वंगारी मथाई थीं, जिनके नेतृत्व में पेड़ लगाए गए।

 

Question 2 (v): सूचना कानून भारत की ……… ने पारित किया है।

Answer:

संसद

Exam Tips:

a) भारत में सूचना का अधिकार कानून संसद द्वारा पारित किया गया था।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 10 Social Science Chapter 05 Mass Struggles and Movements

Chapter Exercise Answers for Class 10 Social Science

Explore reliable textbook solutions for Chapter 05 Mass Struggles and Movements tailored for Class 10 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Social Science.

Detailed Answer Guides for Chapter 05 Mass Struggles and Movements

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 10 Social Science text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Complete Preparation Kit for Class 10 Exams

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 10 Social Science.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 10 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 जन-संघर्ष और आंदोलन for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 10 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 जन-संघर्ष और आंदोलन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Social Science are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Social Science Haryana Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 जन-संघर्ष और आंदोलन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 जन-संघर्ष और आंदोलन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 10 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 जन-संघर्ष और आंदोलन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Social Science. You can access HBSE Class 10 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 जन-संघर्ष और आंदोलन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Social Science Haryana Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 जन-संघर्ष और आंदोलन in printable PDF format for offline study on any device.