Step-by-Step Textbook Solutions for Class 10 Science Chapter 09 Heredity and Evolution
Explore reliable textbook solutions for Chapter 09 Heredity and Evolution tailored for Class 10 learners. Utilizing these Science answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.
Download Chapter 09 Heredity and Evolution Textbook Solutions PDF
Navigate directly to the solved Science textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
पाठ्य-पुस्तक प्रश्न
Question 1: मेण्डल के एक प्रयोग में लम्बे मटर के पौधे जिनके बैंगनी पुष्प थे, का संकरण बौने पौधों जिनके सफेद पुष्प थे, से कराया गया। इनकी संतति के सभी पौधों में पुष्प बैंगनी रंग के थे, परन्तु उनमें से लगभग आधे बौने थे। इससे कहा जा सकता है कि लम्बे जनक पौधों की आनुवंशिक रचना निम्न थी –
(a) TTWW
(b) ttWW
(c) TtWW
(d) TtWw।
Answer:
(c) TtWW
Exam Tips:
a) संतति में आधे बौने पौधे आने से लम्बा जनक हेटेरोज़ाइगस (Tt) होगा।
b) बैंगनी रंग के लिए W का होना आवश्यक है, इसलिए जनक WW होंगे।
Question 2: समजात अंगों का उदाहरण है –
(a) हमारा हाथ तथा कुत्ते का अग्रपाद
(b) हमारे दाँत तथा हाथी के दाँत
(c) आलू तथा घास के उपरिभूस्तारी
(d) उपर्युक्त सभी।
Answer:
(d) उपर्युक्त सभी
Exam Tips:
a) समजात अंग मूल रचना में समान होते हैं पर कार्य भिन्न हो सकते हैं।
b) आलू का कंद और घास का उपरिभूस्तारी समजात अंग हैं।
Question 3: विकासीय दृष्टि से हमारी किससे अधिक समानता है –
(a) चीन के विद्यार्थी
(b) चिम्पैंजी
(c) मकड़ी
(d) जीवाणु।
Answer:
(b) चिम्पैंजी
Exam Tips:
a) मनुष्य और चिम्पैंजी के बीच सबसे निकट विकासीय संबंध है।
b) चीन के विद्यार्थी मनुष्य की ही जाति के हैं, इसलिए यह विकल्प उत्तर नहीं हो सकता।
Question 4: एक अध्ययन से पता चला कि हल्के रंग की आँखों वाले बच्चों के जनक (माता-पिता) की आँखें भी हल्के रंग की होती हैं। इसके आधार पर क्या हम कह सकते हैं कि आँखों के हल्के रंग का लक्षण प्रभावी है अथवा अप्रभावी? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।
Answer:
उपर्युक्त परिस्थिति में नेत्रों का हल्का रंग प्रभावी लक्षण माना गया है। अतः यह लक्षण जनकों से भावी पीढ़ी की सन्तानों में स्थानांतरित हो सकता है। प्रभावी लक्षण उसी अवस्था में अथवा कुछ परिवर्तन के साथ भावी पीढ़ी में चले जाते हैं।
इनमें अप्रभावी लक्षण भी उपस्थित होते हैं। ये अप्रभावी लक्षण प्रभावी लक्षणों की अनुपस्थिति में सन्तान में प्रदर्शित हो सकते हैं।
Exam Tips:
a) प्रभावी लक्षण हर पीढ़ी में प्रकट होता है, जबकि अप्रभावी लक्षण छिप सकता है।
b) अप्रभावी लक्षण प्रभावी लक्षण की अनुपस्थिति में प्रकट होते हैं।
c) जनकों के लक्षण से संतान के लक्षण का अनुमान लगाने में सावधानी रखें।
Question 5: जैव विकास तथा वर्गीकरण का अध्ययन क्षेत्र किस प्रकार परस्पर संबंधित है?
Answer:
दो जातियों के बीच जितने अधिक अभिलक्षण समान होंगे, उनका सम्बन्ध भी उतना ही निकट का होगा। जितनी अधिक समानताएँ उनमें होंगी, उनका उद्भव भी निकट अतीत में समान पूर्वजों से हुआ होगा।
उदाहरण के लिए, एक भाई एवं बहिन अति निकट सम्बन्धी हैं, क्योंकि उनके माता-पिता एक ही हैं। लड़की के चचेरे/ममेरे भाई-बहन भी उससे सम्बन्धित हैं, लेकिन उसके अपने भाई से कम निकट का सम्बन्ध है, क्योंकि उनके समान पूर्वज दादा-दादी हैं, जो दो पीढ़ी पहले के हैं।
इस प्रकार हम समझ सकते हैं कि जाति/जीवों का वर्गीकरण उनके विकास के सम्बन्धों का प्रतिबिम्ब है।
Exam Tips:
a) निकट संबंध का अर्थ है निकट पूर्वज।
b) भाई-बहन और चचेरे भाई-बहन के उदाहरण से पूर्वजों की दूरी समझें।
c) वर्गीकरण विकासीय संबंधों पर आधारित है।
d) चार बिन्दु लिखकर उत्तर स्पष्ट करें।
Question 6: समजात तथा समरूप अंगों को उदाहरण देकर समझाइए।
Answer:
समजात अंग: ऐसे अंग जो उत्पत्ति एवं मूल रचना में समान होते हैं तथा जिनके कार्य भिन्न-भिन्न होते हैं, समजात अंग कहलाते हैं। उदाहरण: घोड़े के अग्रपाद, चमगादड़ एवं पक्षी के पंख, मनुष्य के हाथ आदि।
समरूप अंग: ऐसे अंग जिनकी उत्पत्ति तथा मूल रचना भिन्न-भिन्न होती है, किन्तु कार्य समान होते हैं, समरूप (समवृत्ति) अंग कहलाते हैं। उदाहरण: तितली के पंख एवं चमगादड़ के पंख आदि।
Exam Tips:
a) समजात अंगों की मूल रचना समान होती है।
b) समरूप अंग एक जैसा कार्य करते हैं पर उत्पत्ति अलग होती है।
c) तितली और चमगादड़ के पंख समरूप अंगों के उदाहरण हैं।
Question 7: कुत्ते की खाल का प्रभावी रंग ज्ञात करने के उद्देश्य से एक प्रोजेक्ट बनाइए।
Answer:
माना कुत्ते की त्वचा का काला रंग (W) भूरे रंग (w) पर प्रभावी लक्षण है।
माता-पिता (P): काला WW × भूरा ww
F1: सभी Ww (काले)
F1 × F1: Ww × Ww
F2: 1 WW : 2 Ww : 1 ww
अतः F2 पीढ़ी में तीन कुत्ते काले एवं एक कुत्ता भूरा है। यह प्रोजेक्ट दर्शाता है कि काला रंग भूरे पर प्रभावी है।
Exam Tips:
a) अनुपात 3 : 1 दिखाने के लिए Punnett वर्ग बनाएँ।
b) F1 पीढ़ी के सभी कुत्ते काले होते हैं।
c) प्रोजेक्ट में पैतृक लक्षण और अनुपात दोनों लिखें।
d) प्रयोग में कम से कम दो पीढ़ियों का निरीक्षण करें।
Question 8: विकासीय सम्बन्ध स्थापित करने में जीवाश्म का क्या महत्त्व है?
Answer:
जीवाश्म विकास के पक्ष में प्रमाण उपलब्ध कराते हैं। ये किसी जीव के विकास काल की सापेक्ष जानकारी एवं विकास की विलुप्त कड़ियों की भी जानकारी प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए, आर्कियोप्टेरिक्स नामक जीवाश्म में पक्षियों एवं सरीसृपों दोनों के गुण पाए जाते हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि पक्षियों का विकास सरीसृपों से हुआ है। अतः जीवाश्म विकास की कड़ियों को जोड़ने में सहायक हैं।
जीवाश्मों की आयु का निर्धारण चट्टान में पाए जाने वाले रेडियोधर्मी तत्वों और उनके रेडियोधर्मिता-विहीन समस्थानिक तत्वों के अनुपात से किया जाता है।
Exam Tips:
a) आर्कियोप्टेरिक्स पक्षी और सरीसृप के बीच की कड़ी माना जाता है।
b) जीवाश्म की आयु रेडियोधर्मी समस्थानिकों के अनुपात से पता चलती है।
Question 9: किन प्रमाणों के आधार पर हम कह सकते हैं कि जीवन की उत्पत्ति पदार्थों से हुई है?
Answer:
कुछ अकार्बनिक तथा कार्बनिक पदार्थ विशिष्ट परिस्थितियों में मिलकर जटिल कार्बनिक अणु बनाते हैं। हाल्डेन, मिलर एवं यूरे ने अपने प्रयोग द्वारा प्रयोगशाला में यह सिद्ध किया कि प्रारम्भिक जीवन के लिए आवश्यक कार्बनिक अणु अकार्बनिक पदार्थों से बन सकते हैं। इस प्रक्रिया में सरल कार्बनिक यौगिक बने और अमीनो अम्ल जैसे पदार्थों का निर्माण हुआ, जो जीवन का आधार होते हैं।
Exam Tips:
a) मिलर-यूरे प्रयोग में अमीनो अम्ल बने थे।
b) हाल्डेन, मिलर और यूरे तीनों का नाम लिखें।
Question 10: अलैंगिक जनन की अपेक्षा लैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न विभिन्नताएँ अधिक स्थायी होती हैं, व्याख्या कीजिए। यह लैंगिक प्रजनन करने वाले जीवों के विकास को किस प्रकार प्रभावित करता है?
Answer:
लैंगिक जनन में संयुग्मन करने वाले युग्मक विभिन्न जनकों से आते हैं। इनके मिलने से युग्मनज (zygote) बनता है और उससे सम्पूर्ण संतति जीव विकसित होता है। युग्मकों का निर्माण DNA के प्रतिकृतिकरण से होता है। DNA प्रतिकृति के समय इसमें अनेक विभिन्नताएँ उत्पन्न हो जाती हैं जो नए जीव में वंशानुगत होती हैं। इसीलिए लैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न विभिन्नताएँ अधिक स्थायी होती हैं।
अलैंगिक जनन में उत्पन्न विभिन्नताएँ जीव के जनन द्रव्य में न होकर केवल कायिक (प्लाज़्म) द्रव्य में होती हैं, इसलिए ये स्थायी नहीं होतीं। यदि कोई विभिन्नता उत्तम हो तो वह जीव को विकास और उत्तरजीविता के अधिक अवसर देती है। यह नई जाति के उद्भव का मुख्य कारक है।
Exam Tips:
a) लैंगिक जनन में DNA प्रतिकृति से विभिन्नता वंशानुगत होती है।
b) अलैंगिक जनन में विभिन्नता कायिक कोशिकाओं तक सीमित रहती है।
c) उत्तम विभिन्नता नई जाति के उद्भव का मुख्य कारक है।
d) उत्तर में दोनों जनन प्रकारों की तुलना अवश्य लिखें।
Question 11: संतति में नर एवं मादा जनकों द्वारा आनुवंशिक योगदान में बराबर की भागीदारी किस प्रकार सुनिश्चित की जाती है?
Answer:
सामान्यतया विकसित जीवधारियों की कोशिकाओं में गुणसूत्रों के दो जोड़े होते हैं। इसे 2n से प्रदर्शित करते हैं और ऐसी कोशिकाओं को द्विगुणित कहते हैं। द्विगुणित जनन कोशिकाओं में युग्मक निर्माण के समय अर्धसूत्री विभाजन होता है, जिसके फलस्वरूप अगुणित (n) युग्मक बनते हैं।
संतति निर्माण के समय जनक युग्मक मिलकर द्विगुणित युग्मनज (zygote) बनाते हैं। युग्मनज से सन्तान का विकास होता है। इसमें एक युग्मक माता (मादा) से तथा दूसरा युग्मक पिता (नर) से आता है। अतः सन्तान की उत्पत्ति में नर और मादा का आनुवंशिक योगदान बराबर होता है, क्योंकि आनुवंशिक पदार्थ का वहन इन्हीं युग्मकों द्वारा होता है।
Exam Tips:
a) द्विगुणित (2n) कोशिका से अगुणित (n) युग्मक अर्धसूत्री विभाजन से बनते हैं।
b) युग्मनज में आधे गुणसूत्र माता और आधे पिता से आते हैं।
c) दोनों युग्मक मिलकर 2n संख्या पूरी करते हैं।
Question 12: केवल वे विभिन्नताएँ जो किसी एकल जीव (व्यष्टि) के लिए उपयोगी होती हैं, समष्टि में अपना अस्तित्व बनाए रखती हैं। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? क्यों एवं क्यों नहीं?
Answer:
हाँ, हम इस कथन से सहमत हैं, क्योंकि जो विभिन्नताएँ एकल जीव के लिए उपयोगी हैं, वे वर्तमान पर्यावरण के अनुकूल होती हैं और प्राकृतिक चयन द्वारा अपने अस्तित्व को बनाए रखती हैं। समय के साथ ये विभिन्नताएँ समष्टि की मुख्य विशेषता के रूप में स्थापित हो जाती हैं। ऐसे जीव सफल होते हैं और अपनी संतति को निरन्तर समष्टि में बनाए रखते हैं।
Exam Tips:
a) प्राकृतिक चयन उपयोगी विभिन्नता को बनाए रखता है।
b) पर्यावरण के अनुकूल विभिन्नता वाले जीव अधिक जीवित रहते हैं।
c) उत्तर में "हाँ" और कारण दोनों स्पष्ट लिखें।
InText Questions (पृ. सं. 157)
Question 1: यदि एक ‘लक्षण-A’ अलैंगिक प्रजनन वाली समष्टि के 10 प्रतिशत सदस्यों में पाया जाता है तथा ‘लक्षण-B’ उसी समष्टि में 60 प्रतिशत जीवों में पाया जाता है, तो कौन-सा लक्षण पहले उत्पन्न हुआ होगा?
Answer:
‘लक्षण-B’ अलैंगिक प्रजनन वाली समष्टि में 60 प्रतिशत जीवों में पाया जाता है। यह ‘लक्षण-A’ से 50 प्रतिशत अधिक है, इसलिए ‘लक्षण-B’ पहले उत्पन्न हुआ होगा।
Exam Tips:
a) अधिक प्रतिशत वाला लक्षण अधिक पुराना माना जाता है।
b) 60 और 10 प्रतिशत का अंतर 50 प्रतिशत है।
Question 2: विभिन्नताओं के उत्पन्न होने से किसी स्पीशीज का अस्तित्व किस प्रकार बढ़ जाता है?
Answer:
विभिन्नताओं के उत्पन्न होने से किसी जाति (species) की उत्तरजीविता की सम्भावना बढ़ जाती है। जाति की उत्तरजीविता का आधार वातावरण में प्राकृतिक चयन ही होता है। समय के साथ उनमें प्रगति की प्रवृत्ति दिखाई देती है और उनके शारीरिक अभिकल्प में जटिलता की वृद्धि भी होती है। विभिन्नताएँ जैव विकास का आधार हैं।
Exam Tips:
a) विभिन्नता बदलते पर्यावरण में जीवित रहने का अवसर देती है।
b) विभिन्नताएँ जैव विकास का आधार हैं।
InText Questions (पृ. सं. 161)
Question 1: मेण्डल के प्रयोगों द्वारा कैसे पता चला कि लक्षण प्रभावी अथवा अप्रभावी होते हैं?
Answer:
मेण्डल ने अपने प्रयोग के लिए मटर के दो विपर्यासी लक्षणों को चुना, जैसे लम्बे पौधे जो लम्बे पौधों को उत्पन्न करते थे और बौने पौधे जो बौने पौधों को ही उत्पन्न करते थे। जब उन्होंने लम्बे और बौने पौधों के बीच संकरण कराया तो प्रथम संतति (F1) में सभी पौधे लम्बे थे। इससे स्पष्ट हुआ कि लम्बेपन का लक्षण बौनेपन पर प्रभावी है और बौनापन अप्रभावी होने के कारण छिपा रह गया।
जब F1 पीढ़ी के पौधों में स्वपरागण होने दिया गया, तो लम्बे और बौने पौधे 3 : 1 के अनुपात में उत्पन्न हुए। इसी आधार पर मेण्डल का प्रथम नियम, प्रभाविता का नियम, स्थापित हुआ।
Exam Tips:
a) F1 में केवल प्रभावी लक्षण दिखता है।
b) F2 में अनुपात 3 : 1 होता है।
c) प्रभाविता के नियम को प्रयोग के दोनों चरणों से समझाएँ।
Question 2: मेण्डल के प्रयोगों से कैसे पता चला कि विभिन्न लक्षण स्वतन्त्र रूप से वंशानुगत होते हैं?
Answer:
मेण्डल ने दो जोड़ी विपर्यासी लक्षणों का चयन किया, जैसे पीले एवं गोल तथा हरे एवं झुर्रीदार बीज वाले पौधे। जब उन्होंने पीले एवं गोल (RRYY) बीज वाले पौधे का क्रॉस हरे एवं झुर्रीदार (rryy) बीज वाले पौधे से कराया तो F1 पीढ़ी में सभी पौधे पीले और गोल बीज वाले थे।
जब F1 पौधों में स्वपरागण होने दिया गया तो F2 पीढ़ी में चार प्रकार के पौधे उत्पन्न हुए: पीले एवं गोल, पीले एवं झुर्रीदार, हरे एवं गोल, हरे एवं झुर्रीदार। F2 पीढ़ी में इनका अनुपात 9 : 3 : 3 : 1 था। इससे स्पष्ट होता है कि बीजों के रंग और आकृति की वंशानुगत पीढ़ी एक-दूसरे से प्रभावित नहीं होती। इसे मेण्डल का स्वतन्त्र अपव्यूहन का नियम भी कहते हैं।
Exam Tips:
a) द्विसंकर संकरण में 9 : 3 : 3 : 1 अनुपात आता है।
b) नियम का नाम स्वतन्त्र अपव्यूहन है।
c) चार प्रकार के बीज अलग-अलग गिनें।
Question 3: एक ‘A’ रुधिर वर्ग वाला पुरुष एक स्त्री जिसका रुधिर वर्ग ‘O’ है से विवाह करता है। उनकी पुत्री का रुधिर वर्ग ‘O’ है। क्या यह सूचना पर्याप्त है? यदि आपसे कहा जाए कि कौन-सा विकल्प लक्षण-रुधिर वर्ग ‘A’ अथवा ‘O’ प्रभावी लक्षण है? अपने उत्तर का स्पष्टीकरण दीजिए।
Answer:
‘A’ तथा ‘O’ रुधिर वर्ग में कौन-सा लक्षण प्रभावी है, यह बताने के लिए यह सूचना कि पुत्री का रुधिर वर्ग ‘O’ है, पर्याप्त है। रुधिर वर्ग प्रतिजन (Antigen) और प्रतिरक्षी (antibody) की उपस्थिति या अनुपस्थिति पर निर्भर करता है। ‘A’ रुधिर वर्ग में ‘A’ प्रतिजन तथा ‘b’ प्रतिरक्षी होती है, जबकि ‘O’ रुधिर वर्ग में कोई प्रतिजन नहीं होता, परन्तु ‘a’ और ‘b’ दोनों प्रतिरक्षी होती हैं।
जीन IA, IB और i (O) से लक्षण तय होते हैं। IA और IB दोनों, i पर प्रभावी होते हैं। ‘A’ रुधिर वर्ग वाला पुरुष की जीन संरचना IAi और ‘O’ रुधिर वर्ग वाली स्त्री की जीन संरचना ii है। पुत्री दोनों माता-पिता से i जीन प्राप्त करने के कारण ‘O’ रुधिर वर्ग वाली होती है। इससे स्पष्ट है कि ‘A’ प्रभावी है।
Exam Tips:
a) पुत्री O होने के लिए पिता में i जीन होना आवश्यक है।
b) A रुधिर वर्ग वाला पिता IAi है।
c) प्रतिजन और प्रतिरक्षी की तालिका से रुधिर वर्ग समझाएँ।
InText Questions (पृ. सं. 165)
Question 1: वे कौन-से विभिन्न तरीके हैं जिनके द्वारा एक विशेष लक्षण वाले व्यष्टि जीवों की संख्या समष्टि में बढ़ सकती है?
Answer:
(i) यदि व्यष्टि में विशिष्ट लक्षण पर्यावरण के अनुकूल हो और उसका प्राकृतिक चयन होता रहे, तो इस लक्षण वाले जीवों की संख्या समष्टि में बढ़ सकती है। उदाहरणार्थ, लाल शृंग की समष्टि में हरे रंग वाले भृंग का उत्पन्न होना। पक्षी हरे रंग के भृंगों को पत्तियों के बीच पहचान नहीं पाते, इसलिए भृंग शिकार होने से बच जाते हैं, जबकि लाल भृंग आसानी से पहचाने जाकर पक्षियों का शिकार हो जाते हैं। इस प्रकार हरे रंग वाले भृंगों की संख्या समष्टि में बढ़ जाती है।
(ii) आकस्मिक दुर्घटना के कारण जब किसी समष्टि के अत्यधिक सदस्य समाप्त हो जाते हैं, तो जीन पूल सीमित रह जाता है और समष्टि का रूप बदल जाता है। इसे आनुवंशिक अपवहन (Genetic Drift) कहते हैं। ऐसा प्रायः महामारी, परभक्षण, प्रलय आदि के कारण होता है।
Exam Tips:
a) हरे भृंग का बचाव उसके रंग के कारण होता है।
b) आनुवंशिक अपवहन में जीन पूल सीमित हो जाता है।
c) दोनों तरीकों के उदाहरण अलग-अलग लिखें।
Question 2: एक एकल जीव द्वारा उपार्जित लक्षण सामान्यतया अगली पीढ़ी में वंशानुगत नहीं होते, क्यों?
Answer:
उपार्जित लक्षणों का प्रभाव केवल कायिक कोशिकाओं पर होता है, अर्थात् इनका समावेश आनुवंशिक पदार्थ (DNA) में नहीं होता। केवल आनुवंशिक पदार्थ में होने वाले परिवर्तन ही अगली पीढ़ी में वंशानुगत हो सकते हैं। अतः उपार्जित लक्षण सामान्यतया अगली पीढ़ी में वंशानुगत नहीं होते।
Exam Tips:
a) उपार्जित लक्षण DNA में नहीं जाते।
b) केवल जनन कोशिका में परिवर्तन वंशानुगत होता है।
Question 3: बाघों की संख्या में कमी आनुवंशिकता की दृष्टि से चिन्ता का विषय क्यों है?
Answer:
बाघों की संख्या में लगातार हो रही कमी यह दर्शाती है कि बाघ प्राकृतिक चयन में पिछड़ रहे हैं, अर्थात् उनमें प्रकृति के अनुकूल परिवर्तन नहीं हो रहे हैं जो समष्टि में उनकी संख्या बढ़ा सकें। छोटी समष्टि पर दुर्घटनाओं का प्रभाव अधिक पड़ता है, जिससे जीवों की आवृत्ति प्रभावित हो सकती है। इसलिए बाघों की घटती संख्या चिन्ता का विषय है। बाघों के संरक्षण हेतु टाइगर प्रोजेक्ट के अन्तर्गत इन्हें सुरक्षित राष्ट्रीय उद्यानों में रखा गया है।
Exam Tips:
a) छोटी समष्टि में आनुवंशिक विविधता घटती है।
b) टाइगर प्रोजेक्ट के अंतर्गत राष्ट्रीय उद्यान संरक्षण का उदाहरण है।
c) कारण और परिणाम दोनों लिखें।
InText Questions (पृ. सं. 166)
Question 1: वे कौन से कारक हैं, जो नई स्पीशीज के उद्भव में सहायक हैं?
Answer:
नई जाति के उद्भव (speciation) में निम्नलिखित कारक सहायक हैं:
(i) लैंगिक प्रजनन के फलस्वरूप उत्पन्न परिवर्तन।
(ii) दो उपसमष्टियों का एक-दूसरे से भौगोलिक पृथक्करण, जिससे समष्टियों के सदस्य परस्पर प्रजनन नहीं कर पाते।
(iii) आनुवंशिक अपवहन।
(iv) प्राकृतिक चयन।
Exam Tips:
a) भौगोलिक पृथक्करण में प्रजनन रुक जाता है।
b) चार कारकों को क्रम से लिखें।
Question 2: क्या भौगोलिक पृथक्करण स्वपरागित स्पीशीज के पौधों के जाति उद्भव का प्रमुख कारण हो सकता है? क्यों या क्यों नहीं?
Answer:
नहीं। स्वपरागित पौधों में नर और मादा जनन अंग एक ही पौधे में होते हैं, इसलिए उन्हें प्रजनन के लिए दूसरे पौधे की आवश्यकता नहीं होती। ऐसे पौधों की समष्टियों के बीच आनुवंशिक आदान-प्रदान पहले से सीमित होता है, इसलिए केवल भौगोलिक पृथक्करण जाति उद्भव का प्रमुख कारण नहीं बन सकता।
Exam Tips:
a) स्वपरागण में दूसरे पौधे की जरूरत नहीं होती।
b) भौगोलिक पृथक्करण का असर प्रजनन पर निर्भर करता है।
Question 3: क्या भौगोलिक पृथक्करण स्वपरागित स्पीशीज के पौधों के जाति उद्भव का प्रमुख कारण हो सकता है? क्यों या क्यों नहीं?
Answer:
नहीं। स्वपरागित पौधों में नर और मादा जनन अंग एक ही पौधे में होते हैं, इसलिए उन्हें प्रजनन के लिए दूसरे पौधे की आवश्यकता नहीं होती। ऐसे पौधों की समष्टियों के बीच आनुवंशिक आदान-प्रदान पहले से सीमित होता है, इसलिए केवल भौगोलिक पृथक्करण जाति उद्भव का प्रमुख कारण नहीं बन सकता।
Exam Tips:
a) स्वपरागण में दूसरे पौधे की जरूरत नहीं होती।
b) भौगोलिक पृथक्करण का असर प्रजनन पर निर्भर करता है।
InText Questions (पृ. सं. 171)
Question 1: उन अभिलक्षणों का एक उदाहरण दीजिए जिनका उपयोग हम दो स्पीशीज के विकासीय सम्बन्ध निर्धारण के लिए करते हैं?
Answer:
लगभग 2000 वर्ष पूर्व जंगली बंदगोभी को खाद्य पौधे के रूप में उगाया जाने लगा था। यह एक कृत्रिम चयन था, प्राकृतिक चयन नहीं। कुछ किसानों ने परस्पर संकरण द्वारा पत्तियों की विशेषताओं वाली बंदगोभी प्राप्त की, जिसका आजकल प्रयोग होता है। कुछ किसानों ने पत्तियों को पुष्पों के निकट प्राप्त करने का प्रयास किया, जिससे आधुनिक फूलगोभी विकसित हुई। इस प्रकार बंदगोभी और फूलगोभी निकट स्पीशीज हैं।
Exam Tips:
a) कृत्रिम चयन से विभिन्न सब्जियाँ विकसित हुईं।
b) बंदगोभी और फूलगोभी का संबंध विकासीय निकटता दर्शाता है।
Question 2: क्या एक तितली और चमगादड़ के पंखों को समजात अंग कहा जा सकता है? क्यों अथवा क्यों नहीं?
Answer:
नहीं। समजात अंगों की उत्पत्ति एवं मूल रचना समान होती है, किन्तु कार्य भिन्न होते हैं। तितली और चमगादड़ के पंखों का कार्य (उड़ना) समान है, परन्तु उनकी उत्पत्ति एवं मूल रचना समान नहीं है। अतः ये समजात अंग नहीं हैं, बल्कि समवृत्ति (समरूप) अंग हैं।
Exam Tips:
a) समरूप अंगों का कार्य समान होता है।
b) समजात अंगों की मूल रचना समान होती है।
Question 3: जीवाश्म क्या हैं? वह जैव-विकास प्रक्रम के विषय में क्या दर्शाते हैं?
Answer:
प्राचीन काल के जीवों के अवशेष, जो पहले पृथ्वी पर पाए जाते थे किन्तु अब जीवित नहीं हैं, जीवाश्म कहलाते हैं। ये अवशेष मृत जीवों के सम्पूर्ण, अपूर्ण या अंग के रूप में, या मिट्टी, शैल और चट्टानों पर बने उनके चिह्न होते हैं, जिन्हें पृथ्वी की खुदाई से प्राप्त किया जाता है।
ये जीव करोड़ों वर्ष पूर्व जीवित थे और अब विलुप्त हो चुके हैं। जीवाश्मों की वर्तमान समतुल्य जीवों से तुलना करके यह अनुमान लगाया जा सकता है कि उनके जीवित रहने के काल की तुलना में कौन-से परिवर्तन हुए हैं, जो जीवधारियों के जीवित रहने के प्रतिकूल हो गए। इस प्रकार जीवाश्म जैव-विकास की क्रमिक प्रक्रिया दर्शाते हैं।
Exam Tips:
a) जीवाश्म विलुप्त जीवों का प्रमाण हैं।
b) तुलना से विकास की दिशा का अनुमान लगता है।
c) उत्तर में जीवाश्म की परिभाषा और उसका महत्व दोनों लिखें।
InText Questions (पृ. सं. 173)
Question 1: क्या कारण है कि आकृति, आकार, रंग-रूप में इतने भिन्न दिखाई देने वाले मानव एक ही स्पीशीज के सदस्य हैं?
Answer:
मानव में आकृति, आकार, रंग-रूप आदि भिन्नता का कारण भौतिक पर्यावरण के कारकों से भौतिक लक्षणों में होने वाले परिवर्तन हैं। मानव की जैविक संरचना के मूल लक्षणों में परिवर्तन नहीं होता, इसलिए उनके अंगों की संरचना में कोई बदलाव नहीं आता। भौगोलिक परिस्थितियों के कारण उनके आकार, रंग और बाहरी आकृति में अंतर दिखाई देते हैं, फिर भी वे एक ही स्पीशीज के सदस्य हैं।
Exam Tips:
a) बाहरी अंतर पर्यावरण के कारण होते हैं।
b) मूल जैविक संरचना एक जैसी होती है।
Question 2: विकास के आधार पर क्या आप बता सकते हैं कि जीवाणु, मकड़ी, मछली तथा चिम्पैंजी में किसका शारीरिक अभिकल्प उत्तम है? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।
Answer:
चिम्पैंजी का शारीरिक अभिकल्प अन्य की अपेक्षा अधिक विकसित है। परन्तु जीवाणु, मकड़ी, मछली आदि के अभिकल्पों को अविकसित नहीं कहा जा सकता, क्योंकि ये प्रतिकूल परिस्थितियों को अनुकूलता में बदल देते हैं, जैसे गर्म झरनों, गहरे समुद्र के गर्म स्रोतों और अंटार्कटिका की बर्फ में रहने वाले जीव। जैव विकास के आधार पर यह इनकी विशेषताएँ हैं। अतः अभिकल्प को उत्तम या अधम नहीं कहा जा सकता।
Exam Tips:
a) प्रत्येक जीव अपने वातावरण के अनुकूल विकसित होता है।
b) अधिक जटिल होना उत्तम होने का प्रमाण नहीं है।
c) गर्म झरने और अंटार्कटिका के उदाहरण लिखें।
Free study material for Science
Haryana Board Solutions for Class 10 Science Chapter 09 Heredity and Evolution
Textbook Solutions for Class 10 Science Chapter 09 Heredity and Evolution
Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 09 Heredity and Evolution. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 10 Science, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 09 Heredity and Evolution concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 10 Science.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 10 Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Science are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 10 Science. You can access HBSE Class 10 Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Science Solutions Chapter 9 अनुवांशिकता एवं जैव विकास in printable PDF format for offline study on any device.