HBSE Class 10 Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय

Solutions for Class 10 Science: Chapter 07 Control and Coordination

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 07 Control and Coordination using the official curriculum guides for Class 10 Science. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 10 Science Solutions: Chapter 07 Control and Coordination

Navigate directly to the solved Science textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Question 1: निम्नलिखित में से कौन सा पादप हॉर्मोन है –
(a) इन्सुलिन
(b) थायरॉक्सिन
(c) एस्ट्रोजन
(d) सायटोकाइनिन।

Answer:

(d) सायटोकाइनिन।

Exam Tips:

a) साइटोकाइनिन कोशिका विभाजन को उत्प्रेरित करने वाला पादप हॉर्मोन है।
b) इन्सुलिन, थायरॉक्सिन और एस्ट्रोजन जन्तु हॉर्मोन हैं।

 

Question 2: दो तंत्रिका कोशिकाओं के मध्य खाली स्थान को कहते हैं –
(a) द्रुमिका
(b) सिनेप्स
(c) एक्सॉन
(d) आवेग।

Answer:

(b) सिनेप्स।

Exam Tips:

a) सिनेप्स वह संधि-स्थल है जहाँ दो तंत्रिका कोशिकाएँ आपस में मिलती हैं।
b) द्रुमिका (डेंड्राइट) और एक्सॉन तंत्रिका कोशिका के भाग हैं, खाली स्थान नहीं।

 

Question 3: मस्तिष्क उत्तरदायी है –
(a) सोचने के लिए
(b) हृदय स्पंदन के लिए
(c) शरीर का सन्तुलन बनाने के लिए
(d) उपर्युक्त सभी।

Answer:

(d) उपर्युक्त सभी।

Exam Tips:

a) सोचने का कार्य प्रमस्तिष्क, सन्तुलन अनुमस्तिष्क और हृदय स्पंदन मेडुला नियंत्रित करते हैं।
b) जब सभी विकल्प सही हों, तो "उपर्युक्त सभी" चुनें।

 

Question 4: हमारे शरीर में ग्राही का क्या कार्य है ? ऐसी स्थिति पर विचार कीजिए जहाँ ग्राही उचित प्रकार से कार्य नहीं कर रहे हों, क्या समस्याएँ उत्पन्न हो जाती हैं ?

Answer:

शरीर में स्थित संवेदांग (Sensory receptors) शरीर के भीतरी एवं बाहरी वातावरण में होने वाले परिवर्तनों का अनुभव करके संवेदी तंत्रिकाओं द्वारा केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र को पहुँचा देते हैं। ये संवेदांग ग्राही कहलाते हैं। गन्ध का ज्ञान घ्राणग्राही द्वारा, स्वाद का ज्ञान स्वादग्राही द्वारा, स्पर्श का ज्ञान त्वक्ग्राही द्वारा, ध्वनि तथा सन्तुलन का ज्ञान श्रवण एवं सन्तुलन ग्राही द्वारा होता है। जब ग्राही अपना कार्य सामान्य रूप से नहीं करते हैं तो उपर्युक्त संवेदनाओं को ग्रहण नहीं किया जा सकता जिससे कभी-कभी विकराल परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।

जैसे-गर्म वस्तु पर हाथ पड़ने पर यदि ताप की पीड़ा का उद्दीपन संवेदी तंत्रिका द्वारा केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र में प्रेषित नहीं होगा तो व्यक्ति जलकर घायल हो जाएगा। सामान्य स्थिति में प्रतिवर्ती क्रिया के फलस्वरूप गर्म वस्तु पर हाथ पड़ने पर ताप का उद्दीपन संवेदी तंत्रिका द्वारा मेरुरज्जु में पहुँचता है और चालक तंत्रिका द्वारा सम्बन्धित कंकाल पेशी को पहुँचा दिया जाता है। कंकाल पेशी में संकुचन के फलस्वरूप हाथ गर्म वस्तु से हट जाता है।

Exam Tips:

a) ग्राही ताप, स्पर्श, स्वाद, गंध, ध्वनि और सन्तुलन की संवेदनाएँ ग्रहण करते हैं, इन्हें नाम सहित लिखें।
b) प्रतिवर्ती क्रिया में मेरुरज्जु बीच में होता है, मस्तिष्क नहीं, यह उत्तर में अवश्य लिखें।
c) ग्राही खराब होने पर जलने जैसी स्थिति का उदाहरण दें।

 

Question 5: एक तंत्रिका कोशिका (न्यूरॉन) की संरचना बनाइए तथा इसके कार्यों का वर्णन कीजिए।

Answer:

तंत्रिका कोशिका की संरचना (Structure of Neuron) –

(1) केन्द्रक (Nucleus): केन्द्रक तंत्रिका कोशिका का केन्द्र होता है। यह तंत्रिका कोशिका को कार्य करने के निर्देश देता है एवं सभी प्रकार के संदेशों का वहन इसकी सहायता से ही होता है।
(2) कोशिकाकाय (Cell Body): यह केन्द्रक के चारों ओर बना होता है। इसका कार्य केन्द्रक की सुरक्षा करना होता है।
(3) द्रुमिका (Dendrite): द्रुमिका तंत्रिका कोशिका के सिरे पर बनी होती है, इसका कार्य अन्य तंत्रिका कोशिकाओं से संदेश ग्रहण करके कोशिकाकाय तक पहुँचाना होता है।
(4) तंत्रिकाक्ष (Axon): इसका कार्य कोशिकाकाय से संदेश को तंत्रिका कोशिका के अन्तिम सिरे तक पहुँचाना होता है, जहाँ से संदेश अगली तंत्रिका कोशिका या पेशी तक जाता है।

तंत्रिका कोशिकाएँ तीन प्रकार की होती हैं:
(i) संवेदी तंत्रिकोशिका: संवेदनाओं को शरीर के विभिन्न भागों से मस्तिष्क की ओर ले जाती है।
(ii) प्रेरक तंत्रिकोशिका: यह मस्तिष्क से आदेशों को पेशियों तक ले जाती है।
(iii) बहुध्रुवी तंत्रिकोशिका: यह संवेदनाओं को मस्तिष्क की ओर तथा मस्तिष्क से पेशियों की ओर ले जाती है।

तंत्रिका कोशिका के कार्य: तंत्रिका कोशिकाएँ आपस में मिलकर श्रृंखलाएँ बनाती हैं। ये उद्दीपन और प्रेरणाओं को विद्युत् आवेश के रूप में द्रुत गति से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाती हैं, जिससे क्रियाएँ तुरन्त सम्पन्न हो जाती हैं।

Exam Tips:

a) केन्द्रक, कोशिकाकाय, द्रुमिका और तंत्रिकाक्ष के चित्र में सही स्थान और नाम अवश्य अंकित करें।
b) संदेश की दिशा लिखें: द्रुमिका से कोशिकाकाय, फिर तंत्रिकाक्ष से आगे।
c) तीनों प्रकार की तंत्रिका कोशिकाओं के नाम और कार्य अलग-अलग लिखें।
d) तंत्रिका कोशिका का कार्य विद्युत् आवेश के रूप में तेज़ संदेश पहुँचाना है, यह बिंदु अवश्य लिखें।

 

Question 6: पादप में प्रकाशानुवर्तन किस प्रकार होता है?

Answer:

पादप प्ररोह का प्रकाश की ओर मुड़ना प्रकाशानुवर्तन कहलाता है। प्ररोह में एक पादप हॉर्मोन ऑक्सिन का स्रावण होता है। जब प्ररोह को एकदिशीय प्रकाश मिलता है तो ऑक्सिन प्रकाश की विपरीत दिशा की ओर विसरित हो जाता है। ऑक्सिन के कारण प्रकाश की विपरीत दिशा वाली प्ररोह कोशिकाएँ तीव्र वृद्धि (दीर्घन) करती हैं, जिससे पादप प्ररोह प्रकाश की ओर मुड़ जाता है।

Exam Tips:

a) प्रकाशानुवर्तन में ऑक्सिन की भूमिका अवश्य लिखें।
b) छायादार ओर की कोशिकाओं की वृद्धि से मुड़ाव बनता है।
c) प्ररोह प्रकाश की ओर और जड़ विपरीत दिशा में बढ़ती है, यह अंतर याद रखें।

 

Question 7: मेरुरज्जु आघात में किन संकेतों को आने में व्यवधान होगा?

Answer:

मेरुरज्जु आघात में प्रतिवर्ती क्रियाएँ तथा अनैच्छिक क्रियाओं के लिए आने वाले संकेतों में व्यवधान होगा।

Exam Tips:

a) मेरुरज्जु प्रतिवर्ती क्रियाओं का मुख्य केन्द्र है, यह उत्तर में लिखें।
b) अनैच्छिक क्रियाओं का नियंत्रण मस्तिष्क के मेडुला भाग से होता है।

 

Question 8: पादप में रासायनिक समन्वय किस प्रकार होता है ?

Answer:

पादप में रासायनिक समन्वय हॉर्मोन्स द्वारा होता है। पादपों की विशेष कोशिकाएँ विभिन्न हॉर्मोन्स का स्रावण करती हैं। ये हॉर्मोन्स पौधों की वृद्धि, विकास एवं पर्यावरण के प्रति अनुक्रिया के समन्वयन में सहायता करते हैं। हॉर्मोन्स का संश्लेषण प्रायः क्रिया क्षेत्र से दूर होता है और इनका स्थानान्तरण विसरण द्वारा होता है।

उदाहरण के लिए, वृद्धि हॉर्मोन (ऑक्सिन) पादप प्ररोह के शीर्ष भाग में संश्लेषित होकर विभिन्न भागों में पहुँचता है, जो कोशिका प्रवर्धन, शीर्ष प्रभावन और जड़ों की वृद्धि में कमी उत्पन्न करता है। इसी प्रकार साइटोकाइनिन कोशिका विभाजन को उत्प्रेरित करता है। एब्सीसिक अम्ल पतझड़ के मौसम में पर्णविलगन को बढ़ाता है। एथिलीन हॉर्मोन फलों के पकने में सहायता प्रदान करता है।

Exam Tips:

a) पादप हॉर्मोन और उनके कार्य का कम से कम दो उदाहरण लिखें।
b) एब्सीसिक अम्ल का पर्णविलगन से और एथिलीन का फल पकने से संबंध याद रखें।
c) हॉर्मोन कम मात्रा में कार्य करते हैं और दूर के भागों तक पहुँचते हैं।

 

Question 9: एक जीव में नियन्त्रण एवं समन्वयन के तंत्र की क्या आवश्यकता है ?

Answer:

किसी भी जीव को अपने पर्यावरण में स्वयं के अस्तित्व के लिए नियन्त्रण एवं समन्वय की आवश्यकता होती है। सभी पादपों एवं प्राणियों में नियन्त्रण एवं समन्वय की क्षमता पायी जाती है। जीव में नियन्त्रण एवं समन्वय तंत्र की आवश्यकता निम्न दो प्रमुख प्रकार्यों के लिए होती है:

1. इससे शरीर के विभिन्न अंग एवं अंगतंत्र एक सुनिश्चित तथा व्यवस्थित तरीके से कार्य करते हैं। उदाहरण के लिए, जब हम भोजन करते हैं तो हाथ भोजन लेकर मुँह की ओर आते हैं, घ्राण अंग भोजन की गन्ध लेते हैं, चक्षु भोजन को देखते हैं, दाँत भोजन को चबाते हैं और उसी समय लार स्रावित होती है। ये सभी अंग एवं अंगतंत्र एक नियन्त्रित तरीके से कार्य करते हैं।
2. बहुत सी क्रियाएँ आदतन हो जाती हैं, जैसे गर्म वस्तु को छूने पर हाथ का दूर छिटकना, काँटा चुभने पर अंग को वापस खींचना आदि। ये क्रियाएँ हमारे मस्तिष्क में विचार आने से पहले ही घट जाती हैं। पौधों में भी ऐसी अनेक क्रियाएँ होती हैं, जैसे प्रतानों का आधार के सहारे लिपटना आदि।

Exam Tips:

a) नियन्त्रण और समन्वय के दोनों कारण अलग-अलग लिखें।
b) भोजन करते समय के उदाहरण से समन्वय समझाएँ।
c) प्रतिवर्ती क्रियाएँ सोचने से पहले होती हैं, यह बिंदु लिखें।

 

Question 10: अनैच्छिक क्रियाएँ तथा प्रतिवर्ती क्रियाएँ एक-दूसरे से किस प्रकार भिन्न हैं?

Answer:

आधारप्रतिवर्ती क्रियाएँ (Reflex Action)अनैच्छिक क्रियाएँ (Involuntary Action)
नियन्त्रणमस्तिष्क द्वारा नहीं, मेरुरज्जु द्वारामस्तिष्क द्वारा
गतिबहुत शीघ्र घटित होती हैंप्रतिवर्ती की तुलना में धीमी
नियन्त्रण केन्द्रमेरुरज्जुपश्च मस्तिष्क का मेडुला भाग
उदाहरणगर्म वस्तु से हाथ छू जाने पर हाथ का पीछे खींचा जानाभोजन को देखकर मुँह में लार आना, उल्टी होना आदि

Exam Tips:

a) प्रतिवर्ती क्रिया में मेरुरज्जु और अनैच्छिक क्रिया में मेडुला का नाम अवश्य लिखें।
b) दोनों में अंतर के लिए तालिका बनाएँ।
c) प्रतिवर्ती क्रिया विचार से पहले होती है, यह बिंदु लिखें।

 

Question 11: जन्तुओं में नियन्त्रण एवं समन्वयन के लिए तंत्रिका तथा हॉर्मोन क्रियाविधि की तुलना तथा व्यतिरेक (Contrast) कीजिए।

Answer:

जन्तुओं में नियन्त्रण एवं समन्वयन दो तंत्रों के द्वारा होता है: (i) तंत्रिका तंत्र (Nervous System), (ii) हॉर्मोनी तंत्र या अन्तःस्रावी तंत्र (Endocrine System)।

तन्त्रिकीय नियन्त्रणहॉर्मोनिक क्रियाविधि
यह तंत्रिकाओं द्वारा होता है तथा तंत्रिकाएँ शरीर में जाल बनाती हैं।यह हॉर्मोन्स द्वारा होता है। हॉर्मोन्स का स्रावण अन्तःस्रावी ग्रन्थियों द्वारा होता है।
यह एक तीव्रगामी क्रिया है। तंत्रिकाओं द्वारा तुरन्त आवश्यक क्रियाओं का नियन्त्रण होता है।यह एक मन्द गति से होने वाली क्रिया है।
तंत्रिका कोशिकाएँ संवेदांगों से उद्दीपन प्राप्त करके इन्हें मस्तिष्क या मेरुरज्जु तक पहुँचाती हैं। ये प्रेरणाएँ विद्युत् आवेश के रूप में कार्यकारी अंगों तक प्रेषित की जाती हैं।हॉर्मोन्स स्रावित होकर लक्ष्य कोशिकाओं में पहुँचकर उनकी उपापचयी क्रियाओं को प्रभावित करते हैं।
इसके कार्यकर अंग प्रायः पेशियाँ या ग्रंथियाँ होती हैं। यह अंग प्रतिक्रिया को प्रदर्शित करते हैं।हॉर्मोन प्रायः पाचन, वृद्धि, जनन, स्रावण, उपापचय आदि क्रियाओं का नियन्त्रण और नियमन करते हैं।

Exam Tips:

a) तालिका में दोनों तंत्रों के बीच गति, मार्ग और प्रभाव का अंतर लिखें।
b) तंत्रिका तंत्र तीव्र और हॉर्मोन तंत्र मन्द होता है, यह मुख्य अंतर है।
c) अन्तःस्रावी ग्रन्थियों और तंत्रिकाओं के नाम स्पष्ट लिखें।
d) लक्ष्य कोशिकाएँ और कार्यकारी अंग का अंतर स्पष्ट करें।

 

Question 12: छुई-मुई पादप में गति तथा हमारी टाँगों में होने वाली गति के तरीके में क्या अन्तर है ?

Answer:

आधारछुई-मुई पादप की गतिटाँगों की गति
प्रकारस्पर्शानुकुंचन (Thigmonasty), स्पर्श उद्दीपन के प्रति अनुक्रियाकंकाल पेशियों का संकुचन
नियन्त्रणतंत्रिका तंत्र नहीं, कोशिकाओं में परासरणीय दाब के परिवर्तन सेमस्तिष्क द्वारा तंत्रिकाओं के संकेत से (ऐच्छिक)
क्रियाविधिस्पर्श उद्दीपन पत्ती के आधार तक संचरित होता है और आधार कोशिकाओं में परासरणीय दाब घटने से पत्तियाँ नीचे झुकती हैंपेशी के संकुचन से टाँग गति करती है

Exam Tips:

a) छुई-मुई की गति परासरणीय दाब के परिवर्तन से होती है, यह बिंदु लिखें।
b) टाँगों की गति मस्तिष्क के संकेत से होती है, यह अंतर लिखें।
c) तालिका में प्रकार, नियन्त्रण और क्रियाविधि तीनों पंक्तियाँ रखें।

 

(पाठ्य-पुस्तक पृ. सं. 132)

Question 1: प्रतिवर्ती क्रिया तथा टहलने के बीच क्या अन्तर है ?

Answer:

आधारप्रतिवर्ती क्रिया (Reflex Action)टहलना (Walking)
इच्छावे क्रियाएँ जिन्हें हम अपनी इच्छानुसार नहीं कर सकते, प्रतिवर्ती क्रियाएँ कहलाती हैं।वे क्रियाएँ जिन्हें हम अपनी इच्छानुसार कर सकते हैं, ऐच्छिक क्रियाएँ कहलाती हैं; अतः टहलना एक ऐच्छिक क्रिया है।
नियन्त्रणयह क्रिया मेरुरज्जु द्वारा नियन्त्रित होती है।यह मस्तिष्क द्वारा नियन्त्रित होता है।

Exam Tips:

a) इच्छा के आधार पर ऐच्छिक और प्रतिवर्ती क्रिया का अंतर लिखें।
b) प्रतिवर्ती क्रिया का नियन्त्रण मेरुरज्जु और टहलने का मस्तिष्क होता है, यह दोनों पंक्तियों में लिखें।

 

Question 2: दो तंत्रिका कोशिकाओं (न्यूरॉन) के मध्य अंतर्गंथन (सिनेप्स) में क्या होता है ?

Answer:

तंत्रिका तंत्र में तंत्रिका कोशिकाएँ आपस में जुड़कर शृंखलाएँ बनाकर सूचनाओं का प्रेषण करती हैं। दो तंत्रिका कोशिकाओं (न्यूरॉन) के मध्य अंतर्ग्रथन (सिनेप्स) पर एक न्यूरॉन के तंत्रिकाक्ष (axon) का घुंडीनुमा अन्तिम छोर दूसरे न्यूरॉन के डेन्ड्राइट के साथ सन्धि बनाता है।

निकटवर्ती तंत्रिका कोशिकाओं की जोड़ी के बीच का अति सूक्ष्म रिक्त स्थान, जिसके पार तंत्रिका आवेगों को एक तंत्रिका कोशिका से अगली तंत्रिका कोशिका तक आगे बढ़ाया जाता है, अंतर्ग्रथन (synapse) कहलाता है। अंतर्ग्रथन वास्तव में एकल-मार्ग वाल्वों की तरह कार्य करते हैं, क्योंकि सन्धि स्थल पर रासायनिक पदार्थ केवल एक तरफ उपस्थित होता है। इसके कारण तंत्रिका आवेग केवल एक ही दिशा में आगे बढ़ते हैं।

Exam Tips:

a) सिनेप्स में तंत्रिकाक्ष और डेन्ड्राइट के मिलन का उल्लेख करें।
b) रासायनिक पदार्थ और एकदिशीय संचरण का कारण अवश्य लिखें।
c) आवेग केवल एक दिशा में जाने का बिंदु उत्तर में रखें।

 

Question 3: मस्तिष्क का कौन-सा भाग शरीर की स्थिति तथा सन्तुलन का अनुरक्षण करता है ?

Answer:

पश्च मस्तिष्क (Hind brain) का अनुमस्तिष्क (Cerebellum) भाग हमारे शरीर की स्थिति तथा संतुलन का अनुरक्षण करता है।

Exam Tips:

a) संतुलन के लिए अनुमस्तिष्क (Cerebellum) का नाम लिखें।
b) यह पश्च मस्तिष्क का भाग है, यह उल्लेख करें।

 

Question 4: हम एक अगरबत्ती की गन्ध का पता कैसे लगाते हैं?

Answer:

हम अगरबत्ती की गंध का पता नासिका में स्थित घ्राण संवेदांगों (Olfactory receptors) द्वारा लगाते हैं। गंध ज्ञान का केन्द्र हमारे मस्तिष्क के प्रमस्तिष्क (Cerebrum) भाग में स्थित होता है।

Exam Tips:

a) घ्राण संवेदांग (Olfactory receptors) नासिका में होते हैं, यह लिखें।
b) गंध का केन्द्र प्रमस्तिष्क में होता है, यह अलग से लिखें।

 

Question 5: प्रतिवर्ती क्रिया में मस्तिष्क की क्या भूमिका है?

Answer:

सामान्यतः दैहिक प्रतिवर्ती क्रियाएँ मेरुरज्जु द्वारा नियन्त्रित की जाती हैं, तथापि मध्य मस्तिष्क सिर, गर्दन एवं धड़ की प्रतिवर्ती क्रियाओं का नियन्त्रण करता है। यह नेत्र पेशियों (eye muscles), आइरिस पेशियों के संकुचन व शिथिलन, नेत्र लेंस की फोकस दूरियों में परिवर्तन आदि क्रियाओं को भी नियन्त्रित करता है।

पश्च मस्तिष्क का मेडुला ऑब्लॉन्गेटा (मस्तिष्क पुच्छ) हृदय स्पंदन, श्वास दर, खाँसना, छींकना, लार स्रवण, रुधिर दाब, वमन, पसीना आना आदि क्रियाओं का नियमन करता है।

Exam Tips:

a) मध्य मस्तिष्क और मेडुला के नियन्त्रण को अलग-अलग लिखें।
b) सामान्यतः प्रतिवर्ती क्रियाएँ मेरुरज्जु से नियन्त्रित होती हैं, यह आधार लिखें।
c) मेडुला से नियन्त्रित दो क्रियाओं के उदाहरण दें।

 

(पाठ्य-पुस्तक पृ. सं. 136)

Question 1: पादप हॉर्मोन्स क्या हैं ?

Answer:

पौधों में उत्पन्न विशेष प्रकार के कार्बनिक पदार्थ जो पौधों की वृद्धि, विकास एवं अनुक्रियाओं का नियमन करते हैं, पादप हॉर्मोन्स (Phyto hormones) कहलाते हैं। इन्हें वृद्धि नियामक (Growth regulators) भी कहते हैं। पौधों में पाँच प्रकार के पादप हॉर्मोन्स पाए जाते हैं: ऑक्सिन्स, जिब्रेलिन्स, साइटोकाइनिन्स, एब्सीसिक अम्ल तथा एथिलीन।

Exam Tips:

a) पादप हॉर्मोन के पाँचों प्रकारों के नाम लिखें।
b) वृद्धि नियामक भी कहा जाता है, यह बिंदु लिखें।

 

Question 2: छुई-मुई पादप की पत्तियों की गति, प्रकाश की ओर प्ररोह की गति से किस प्रकार भिन्न है ?

Answer:

आधारछुई-मुई की पत्तियों की गतिप्रकाश की ओर प्ररोह की गति
प्रकारअनुकुंचन (Nastic) गति; इसे स्पर्शानुकुंचन (Thigmonasty) कहते हैंअनुवर्तन (Tropic) गति; इसे प्रकाशानुवर्तन (Phototropism) कहते हैं
उद्दीपन की दिशा का प्रभावउद्दीपन की दिशा से प्रभावित नहीं होतीउद्दीपन की दिशा से प्रभावित होती है

Exam Tips:

a) अनुकुंचन और अनुवर्तन गति का अंतर लिखें।
b) उद्दीपन की दिशा का प्रभाव ही मुख्य अंतर है, यह अवश्य लिखें।

 

Question 3: एक पादप हॉर्मोन का उदाहरण दीजिए जो वृद्धि को बढ़ाता है।

Answer:

ऑक्सिन (Auxin)।

Exam Tips:

a) ऑक्सिन प्ररोह के शीर्ष में बनता है और वृद्धि को बढ़ाता है।

 

Question 4: किसी सहारे के चारों ओर एक प्रतान की वृद्धि में ऑक्सिन किस प्रकार सहायक है ?

Answer:

प्रतान (Tendril) स्पर्शानुवर्तन (Thigmotropism) गति प्रदर्शित करता है, अर्थात् यह स्पर्श के प्रति संवेदनशील होता है। प्रतान जैसे ही किसी आधार के सम्पर्क में आता है, इसमें स्थित ऑक्सिन स्पर्श की दूसरी ओर विसरित हो जाता है, जिससे दूसरी ओर की कोशिकाएँ अधिक विवर्धन करने लगती हैं और प्रतान विपरीत दिशा में मुड़ता है। इस प्रकार वह सहारे के चारों ओर लिपट जाता है।

Exam Tips:

a) स्पर्श की दूसरी ओर ऑक्सिन का विसरण लिखें।
b) कोशिकाओं का अधिक विवर्धन और मुड़ाव का क्रम लिखें।
c) स्पर्शानुवर्तन गति का नाम अवश्य लिखें।

 

Question 5: जलानुवर्तन दर्शाने के लिए एक प्रयोग की अभिकल्पना कीजिए।

Answer:

जलानुवर्तन का प्रदर्शन (Demonstration of Hydrotropism): नमी के कारण होने वाली पादप गति को जलानुवर्तन कहते हैं। इस प्रकार की गति उच्च श्रेणी के पौधों की जड़ों, ब्रायोफाइट्स के मूलाभास, कवकों के हाइफा आदि में देखने को मिलती है।

प्रयोग के लिए काँच की दो द्रोणिकाएँ A और B लेते हैं और प्रत्येक में 3-4 सेमी मोटी मृदा की सतह बिछाते हैं। दोनों द्रोणिकाओं में समान किस्म का एक-एक बीज बोते हैं और बीज उगने तक बराबर पानी छिड़कते हैं। अब द्रोणी A में एक समान जल देते हैं, जबकि द्रोणी B में जल से भरा सछिद्र बर्तन चित्रानुसार रखते हैं। हम देखते हैं कि द्रोणी A के पौधे की जड़ सीधी रहती है, जबकि द्रोणी B के पौधे की जड़ पानी से भरे बर्तन की ओर मुड़ जाती है। इससे स्पष्ट है कि जड़ें जलानुवर्तन गति प्रदर्शित करती हैं।

Exam Tips:

a) दोनों द्रोणिकाओं में केवल जल की व्यवस्था का अंतर रखें।
b) जड़ का पानी की ओर मुड़ना परिणाम है, यह लिखें।
c) सछिद्र बर्तन का स्थान प्रयोग में अवश्य लिखें।
d) नियंत्रण (द्रोणी A) का उल्लेख करें।

 

(पाठ्य-पुस्तक पृ. सं. 139)

Question 1: जन्तुओं में रासायनिक समन्वय कैसे होता है?

Answer:

जन्तुओं में रासायनिक समन्वय (Chemical Coordination) अन्तःस्रावी ग्रन्थियों द्वारा स्रावित हॉर्मोन्स द्वारा होता है। ये हॉर्मोन्स विशिष्ट ग्रन्थियों से स्रावित होकर रासायनिक संदेशवाहकों के रूप में लक्ष्य कोशिकाओं में पहुँचकर उनके कार्यों पर नियन्त्रण एवं समन्वयन करते हैं। हॉर्मोन्स द्वारा क्रियाओं का मन्द गति से नियमन होता है।

Exam Tips:

a) रासायनिक संदेशवाहक शब्द का उपयोग करें।
b) अन्तःस्रावी ग्रन्थियों का नाम लिखें।
c) हॉर्मोन द्वारा नियमन मन्द गति से होता है, यह बिंदु लिखें।

 

Question 2: आयोडीन युक्त नमक खाने की सलाह क्यों दी जाती है?

Answer:

अवटुग्रन्थि अथवा थायरॉइड ग्रन्थि द्वारा थायरॉक्सिन के निर्माण के लिए आयोडीन आवश्यक है। थायरॉक्सिन हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन तथा वसा के उपापचय का नियन्त्रण करता है, जिससे वृद्धि के लिए उत्कृष्ट सन्तुलन उपलब्ध कराया जा सके। यदि भोजन में आयोडीन की कमी हो जाती है तो थायरॉक्सिन के निर्माण में कमी आ जाती है। इसके कारण थायरॉइड ग्रन्थि फूल जाती है, जिसे घेघा (goiter) रोग कहते हैं। इस बीमारी का एक लक्षण फूली हुई गर्दन है।

Exam Tips:

a) थायरॉक्सिन के निर्माण के लिए आयोडीन आवश्यक है, यह बिंदु लिखें।
b) घेघा (goiter) का नाम और लक्षण अलग से लिखें।
c) थायरॉक्सिन उपापचय का नियन्त्रण करता है, यह लिखें।
d) आयोडीन की कमी से होने वाली हानि का क्रम लिखें।

 

Question 3: जब एड्रीनलीन रुधिर में स्रावित होती है तो हमारे शरीर में क्या अनुक्रिया होती है?

Answer:

एड्रीनलीन (adrenaline) को "आपातकालीन हॉर्मोन" भी कहते हैं, क्योंकि भय, क्रोध अथवा संकट की अवस्था में यह हॉर्मोन ऐसी परिस्थितियों का सामना करने के लिए शरीर को तुरन्त तैयार करता है। ऐसी स्थिति में एड्रीनल ग्रन्थि में काफी मात्रा में एड्रीनलीन का स्रावण होता है। इससे हृदय की धड़कन बढ़ जाती है, ताकि शरीर की पेशियों को अधिक ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके। पाचन तंत्र एवं त्वचा में रुधिर आपूर्ति कम हो जाती है और रुधिर की दिशा कंकाल पेशियों की ओर हो जाती है। पसलियों तथा डायफ्राम की पेशियों में तीव्र गति होने लगती है, जिससे श्वास दर बढ़ जाती है। ये सभी क्रियाएँ मिलकर जन्तु शरीर को संकट की स्थिति से निपटने के लिए तैयार करती हैं।

Exam Tips:

a) एड्रीनलीन का नाम "आपातकालीन हॉर्मोन" लिखें।
b) हृदय की धड़कन और श्वास दर में वृद्धि लिखें।
c) पाचन तंत्र में रुधिर आपूर्ति कम होने का बिंदु उत्तर में रखें।
d) एड्रीनल ग्रन्थि इसका स्रोत है, यह लिखें।

 

Question 4: मधुमेह के कुछ रोगियों की चिकित्सा इन्सुलिन का इंजेक्शन देकर क्यों की जाती है?

Answer:

इन्सुलिन हॉर्मोन अग्न्याशय में स्थित लैंगरहैंस की B कोशिकाओं से स्रावित होता है। यह रुधिर में शर्करा की मात्रा का नियमन करता है। यदि इन्सुलिन का स्रावण उचित मात्रा में नहीं होता है तो रुधिर में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है, इससे शरीर पर हानिकारक प्रभाव होने लगते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए मधुमेह रोगी को इन्सुलिन के इंजेक्शन दिए जाते हैं।

Exam Tips:

a) इन्सुलिन लैंगरहैंस की B कोशिकाओं से स्रावित होता है, यह लिखें।
b) रुधिर शर्करा के नियमन का उल्लेख करें।
c) इन्सुलिन की कमी से शर्करा बढ़ने का कारण लिखें।

 

क्रियाकलाप 7.1 (पा. पु. पृ. सं. 128)

Question 1: कुछ चीनी अपने मुँह में रखिए। इसका स्वाद कैसा है?

Answer:

चीनी मीठी (sweet) लगती है।

Exam Tips:

a) मीठेपन का स्वाद जीभ के स्वादग्राही से पहचाना जाता है।

 

Question 2: अपनी नाक को अंगूठा तथा तर्जनी अंगुली से दबाकर बन्द कर लीजिए। अब फिर से चीनी खाइये। इसके स्वाद में क्या कोई अन्तर है?

Answer:

नहीं, नाक बन्द करने पर भी चीनी का स्वाद मीठा ही लगता है, क्योंकि मीठेपन का अनुभव जीभ के स्वादग्राही करते हैं, गंध नहीं।

Exam Tips:

a) मीठा स्वाद जीभ से और गंध नाक से पहचानी जाती है, यह अंतर लिखें।
b) नाक बंद करने पर स्वाद में अंतर न होने का कारण लिखें।

 

Question 3: खाना खाते समय उसी तरह से अपनी नाक बन्द कर लीजिए तथा ध्यान दीजिए कि जिस भोजन को आप खा रहे हैं, क्या उस खाने का आप पूरा स्वाद ले रहे हैं?

Answer:

तीसरी क्रिया में खाने की गंध न मिलने से खाने का पूरा स्वाद नहीं आता है।

Exam Tips:

a) भोजन का पूरा स्वाद गंध और स्वाद दोनों से बनता है, यह लिखें।
b) गंध ग्रहण करने वाले घ्राण संवेदांगों का उल्लेख करें।

 

क्रियाकलाप 7.2 (पा. पु. पृ. सं. 134)

Question 1 (i): क्या प्ररोह और जड़ के पुराने भागों ने दिशा बदल दी है? क्या ये अन्तर नयी वृद्धि की दिशा में है?

Answer:

हाँ, प्ररोह प्रकाश की ओर तथा जड़ प्रकाश से विपरीत दिशा में वृद्धि करेगी।

Exam Tips:

a) प्ररोह की दिशा प्रकाश की ओर और जड़ की विपरीत दिशा में लिखें।
b) दिशा का यह अंतर नयी वृद्धि में दिखता है, यह बिंदु लिखें।

 

Question 1 (ii): इस क्रियाकलाप से हम क्या निष्कर्ष निकालते हैं?

Answer:

प्ररोह प्रकाशानुवर्तनी गति तथा जड़ें गुरुत्वानुवर्तनी गति प्रदर्शित करती हैं।

Exam Tips:

a) प्रकाशानुवर्तन और गुरुत्वानुवर्तन दोनों के नाम लिखें।
b) प्ररोह और जड़ की दिशा में विपरीत प्रतिक्रिया का उल्लेख करें।

 

क्रियाकलाप 7.3 (पा. पु. पृ. सं. 137)

Question 1: अन्य ग्रंथियों के कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करके निम्न तालिका में प्रदर्शित करें।

Answer:

ग्रंथिहॉर्मोनहॉर्मोन के कार्य
1. पीयूष ग्रंथिवृद्धि हॉर्मोनवृद्धि और विकास का नियंत्रण।
2. हाइपोथैलेमसमुक्त हॉर्मोन (releasing hormones)पीयूष ग्रंथि से हॉर्मोन के स्राव को नियंत्रित करना।
3. थायरॉयड ग्रंथिथायरॉक्सिनकार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन तथा वसा के उपापचय पर नियंत्रण।
4. थायरॉयड ग्रंथिकैल्सिटोनिनरुधिर में कैल्शियम का स्तर कम करना।
5. पैराथायरॉयड ग्रंथिपैराथॉर्मोनरुधिर में कैल्शियम का स्तर बढ़ाना तथा फॉस्फेट का स्तर कम करना।
6. एड्रीनल ग्रंथिएड्रीनलीनहृदय की धड़कन की गति तथा श्वास दर बढ़ाना।
7. अग्न्याशय(a) इन्सुलिनरुधिर में शर्करा की मात्रा को कम करना।
(b) ग्लुकोजनरुधिर में शर्करा की मात्रा बढ़ाना।
8. वृषणटेस्टोस्टेरोननर लैंगिक अंगों तथा गुणों का विकास एवं निर्धारण, जैसे मूँछ, दाढ़ी आदि; शुक्राणु का निर्माण।
9. अण्डाशयएस्ट्रोजनमादा गुणों का निर्धारण, मादा लैंगिक अंगों का विकास, अण्डाणु का निर्माण।
10. थाइमसथाइमोसिनरोग निरोधक क्षमता पैदा करना।
11. पीनियल ग्रंथिमेलाटोनिननींद-जागने के चक्र (biological clock) का नियमन।

Exam Tips:

a) थायरॉक्सिन और इन्सुलिन के कार्य अलग-अलग याद रखें।
b) कैल्सिटोनिन और पैराथॉर्मोन का कार्य विपरीत होता है।
c) इन्सुलिन और ग्लुकोजन की भूमिका शर्करा के नियमन में है।
d) टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन नर तथा मादा गुणों के लिए जिम्मेदार हैं।

 

Haryana Board Solutions for Class 10 Science Chapter 07 Control and Coordination

Textbook Solutions for Class 10 Science Chapter 07 Control and Coordination

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 07 Control and Coordination. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 10 Science, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 10 Science module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 10 Science.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 10 Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 10 Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Science are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Science Haryana Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 10 Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 10 Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 10 Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Science. You can access HBSE Class 10 Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Science Haryana Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 10 Science Solutions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय in printable PDF format for offline study on any device.